UP Board Solutions for Class 6 Hindi Chapter 6 क्यों – क्यों लड़की (मंजरी)

UP Board Solutions for Class 6 Hindi Chapter 6 क्यों – क्यों लड़की (मंजरी)

These Solutions are part of UP Board Solutions for Class 6 Hindi. Here we have given UP Board Solutions for Class 6 Hindi Chapter 6 क्यों – क्यों लड़की (मंजरी)

महत्त्वपूर्ण गद्याश की व्याख्या

और वाकई, वह अक्टूबर ……………. मिलते हैं।

संदर्भ – प्रस्तुत गद्यांश हमारी पाठ्यपुस्तक ‘मंजरी’ में लेखिका महाश्वेता देवी द्वारा लिखित पाठ ‘क्यों-क्यों लड़की से लिया गया है।

प्रसंग – इसमें लेखिका ने एक आदिवासी लड़की मोइना, जो एक अच्छी किन्तु जिद्दी लड़की है, के विषय में लिखा है। मोइना अपनी एक पोशाक लेकर समिति में लेखिका के साथ रहने पहुँच जाती है। समिति की शिक्षिका ने लेखिका को बताया कि मोइना क्यों-क्यों कहने की आदत के कारण बार-बार प्रश्न पूछेगी और आपको तंग करेगी।

व्याख्या – लेखिका अक्टूबर के पूरे महीने में मोइना के प्रश्न पूछने के ढंग ‘क्यों-क्यों से परेशान हो उठी। मोइना पूछती कि मैं अपने मालिक की बकरियाँ क्यों चराती हूँ; जबकि वह स्वयं यह काम कर सकता है। उसमें (UPBoardSolutions.com) जिज्ञासा है, जिसे शांत करने के लिए वह पूछती है कि मछलियाँ बोलती क्यों नहीं, तारे छोटे क्यों नजर आते हैं और तुम (लेखिका) रात में किताबें क्यों पढ़ती हो आदि। लेखिका ने उसे बताया कि किताबों में तुम्हारे ‘क्यों-क्यों’ के उत्तर मिलते हैं।

विशेष – लेखिका ने अपनी रचनाओं की कथावस्तुओं में आदिवासियों का जीवन संघर्ष और उनकी पीड़ा का सजीव वर्णन किया है।

UP Board Solutions

पाठका सारांश

मोइना शबर जाति की आदिवासी लड़की थी। शबर लोग यद्यपि गरीब थे, फिर भी कभी शिकायत नहीं करते थे। सिर्फ मोइना सवाल पर सवाल करती थी। गाँव के पोस्टमास्टर ने उसे ‘क्यों-क्यों लड़की का नाम दे रखा था। उसकी माँ खीरी उसे अजीब और जिद्दी लड़की कहती थी।

मोइना गाँव के बाबुओं की बकरी चराती थी। वह बाकी कार्य जैसे नदी से पानी लाना, लकड़ी लाना, चिड़िया पकड़ने के लिए फंदा लगाना आदि करती थी। शबर लोग लड़कियों को काम पर नहीं भेजते। मोइना की माँ एक पैर से अपाहिज थी इसलिए मोइना को कार्य पर जाना पड़ता था।

अक्टूबर मास में लेखिका एक महीने समिति के स्कूल में रुकी। मोइना अपने एक जोड़ी कपड़े और नेवले का बच्चा लेकर समिति में रहने के लिए जा पहुँची। समिति की शिक्षिका मालती बोनाल ने लेखिका को बताया कि मोइना का ‘क्यों-क्यों’ सुनकर आपको परेशानी होगी। सचमुच वह अजीब प्रश्न पूछती है- तारे क्यों छोटे दिखते हैं? तुमे रात में किताबें क्यों (UPBoardSolutions.com) पढ़ती हो? लेखिका ने मोइना को बताया कि किताबों में तुम्हारे ‘क्यों-क्यों’ के जवाब मिलते हैं। अब मोइना ने निश्चय कर लिया कि वह पढ़ना सीखेगी और अपने सारे सवालों के जवाब ढूंढेगी।

मोइना ने स्कूल का समय, जो नौ से ग्यारह बजे तक था, बदलवाने की कोशिश की; क्योंकि वह ग्यारह के बाद ही पढ़ सकती थी। एक शाम लेखिका मोइना के घर गई। मोइना भाई-बहन से कह रही थी कि एक पेड़ काटो, तो दो पेड़ लगाओ। खाने से पहले मुँह-हाथ धोओ। जो इन बातों को नहीं जानते, वे मोइना के विचार में समिति की कक्षा में नहीं जाते। गाँव में प्राइमरी स्कूल खुलने पर मोइना दाखिला लेने वालों में पहली लड़की थी।

अब अठारह साल की मोइना समिति के स्कूल में पढ़ती है। (UPBoardSolutions.com) वह पढ़ने में तेज है और सवालों के जवाब देने में आलस्य नहीं करती। अन्य बच्चे भी क्यों का जवाब पूछना सीख रहे हैं। लेखिका मोइना की कहानी लिख रही है। यदि मोइना को पता चल जाए, तो वह पूछेगी- ‘क्यों?

UP Board Solutions

प्रश्न-अभ्यास

कुछ करने को – नोट – विद्यार्थी स्वयं करें ।

प्रश्न 1.
मोइना अपने छोटे भाई और बहिन को बताती है कि- “एक पेड़ काटो तो दो पेड़ लगाओ”, खाने के पहले हाथ धो लो।” आप भी कम से कम तीन बातें लिखिए जो करनी चाहिए।
उत्तर :
प्रतिदिन सुबह उठने के बाद और रात को सोने से पहले दाँतों की सफाई करनी चाहिए।

  • बालें में नियमित रूप से कंघी करनी चाहिए।
  • हमेशा धुले हुए वस्त्र ही पहनना चाहिए।

प्रश्न 2.
विद्यार्थी स्वयं करें।

UP Board Solutions

प्रश्न 3.
पृथ्वी देखने में चिपटी दिखाई देती है किन्तु वह गोल है। इसके साथ-साथ यह अपने अक्ष पर भी घूमती है। अक्ष पर घूमने के कारण दिन और रात होते हैं। सूर्य के चारों ओर घूमने के कारण ऋतुएँ बदलती हैं। अब तक पृथ्वी ही ऐसा ग्रह है जिस पर जीवन पाया जाता है। पृथ्वी पर जीवन के लिए पेड़-पौधों का होना अतिआवश्यक है। पेड़-पौधों के बिना पृथ्वी पर जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती।
उपर्युक्त अंश को पढ़िए तथा इसके आथार पर पाँच प्रश्न बनाइए।
उत्तर :

  1. पृथ्वी कैसी है?
  2. दिन और रात कैसे बनते हैं?
  3. ऋतुएँ कैसे बदलती हैं?
  4. पृथ्वी पर जीवन के लिए किनका होना अति आवश्यक है।
  5. किसके बिना पृथ्वी पर जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती।

विचार और कल्पना

प्रश्न 1.
शिक्षा के माध्यम से समाज में व्याप्त गरीबी को कैसे दूर किया जा सकता है? इस विषय पर अपने विचार प्रस्तुत कीजिए।
उत्तर :
शिक्षा से मनुष्य का मानसिक विकास होता है शिक्षा के माध्यम से समाज में व्याप्त गरीबी को दूर किया जा सकता है। शिक्षा प्राप्त करने के बाद रोजगार के अनेक अवसर प्राप्त होते हैं अतः शिक्षा प्राप्ति के बाद (UPBoardSolutions.com) रोजगार प्राप्त कर समाज में व्याप्त गरीबी को दूर किया जा सकता है।

UP Board Solutions

प्रश्न 2.
प्रश्नों के द्वारा हम किसी व्यक्ति या वस्तु के बारे में जानकारी प्राप्त करते हैं। यदि आप किसी अपरिचित स्थान पर जाते हैं, तो वहाँ आपके मन में कौन-कौन से प्रश्न आयेंगे?
उत्तर :
किसी अपरिचित स्थान पर जाने पर मेरे मन में अनेक प्रश्न आएँगे; जैसे- यहाँ घूमने और देखने के लायक कौन-कौन से स्थान हैं। यहाँ कौन-कौन सी चीजें सस्ती हैं, यहाँ की कौन सी वस्तु प्रसिद्ध है, आदि।

पाठ से

प्रश्न 1.
मोइना का नाम ‘क्यों-क्यों लड़की’ क्यों पड़ा?
उत्तर :
मोइना सवाल बहुत पूछती थी तथा उससे कुछ भी कहने पर उसका सिर्फ एक ही जवाब होता था। क्यों? अतः उसका नाम ‘क्यों-क्यों लड़की पड़ गया।

प्रश्न 2.
शबर जाति के लोग आमतौर पर अपनी लड़कियों को काम पर नहीं भेजते, पर मोइना को काम पर जाना पड़ता था, क्यों?
उत्तर :
माँ के अपाहिज होने के कारण मोइना को काम पर जाना पड़ता था।

UP Board Solutions

प्रश्न 3.
मोइना ने समिति वाली झोंपड़ी में रहने के लिए अपने साथ नेवला को ले जाने का क्या लाभ बताया?
उत्तर :
मोइना ने नेवले को ले जाने से होने वाले लाभ के बारे में बताया कि यह बहुत कम खाता है। और भयानक साँपों को दूर भगा देता है।

प्रश्न 4.
“हर रात तुम सोने के पहले किताब क्यों पढ़ती हो?” मोइना के इस प्रश्न पर लेखिका ने क्या उत्तर दिया?
उत्तर :
मोइना के प्रश्न पर लेखिका ने उत्तर दिया कि किताबों में तुम्हारे ‘क्यों-क्यों के जवाब मिलते हैं।

प्रश्न 5.
वे कौन-कौन-सी बातें थीं, जो मोइना बकरियाँ चराते समय दूसरे बच्चों को बताती थी?
उत्तर :
मोइना बकरियाँ चराते समय दूसरे बच्चों को बताती- कई तारे तो सूरज से भी बड़े हैं। सूरज पास है, इसलिए बड़ा दिखता है। मछलियाँ हमारी तरह बातें नहीं करतीं। मछलियों की अपनी भाषा है, जो सुनाई नहीं देती। तुम्हें पता है, पृथ्वी गोल है।

प्रश्न 6.
चौके के अंगार के पास बैठी मोइना ने अपनी छोटी बहिन और बड़े भाई को क्या बताया?
उत्तर :
मोइना ने अपनी छोटी बहन और बड़े भाई को बताया कि एक पेड़ काटो, तो दो लगाओ। खाने से पहले हाथ धो लो, नहीं तो पेट में दर्द होने लगेगा। तुम कुछ नहीं जानते; क्योंकि समिति की कक्षा में नहीं जाते।

UP Board Solutions

प्रश्न 7.
विद्यार्थी स्वयं उत्तर दें।

प्रश्न 8.
सोचकर लिखिए-अगर मोइना ‘क्यों-क्यों जैसे सवाल न करती तो इसका उस पर क्या प्रभाव पड़ता?
उत्तर :
अगर मोइना ‘क्यों-क्यों’ जैसे सवाल न करती तो वह कुछ भी नहीं जान पाती। मोइना में सभी चीजों के बारे में जानने की जिज्ञासा है। वह जो कुछ भी जानती है इस ‘क्यों-क्यों’ के कारण ही जानती है। वह (UPBoardSolutions.com) अगर ‘क्यों-क्यों’ जैसे सवाल न करती तो वह जितना कुछ जानती है वह नहीं जान पाती और वह एक बेवकूफ लड़की रहती।

भाषा की बात

प्रश्न 1.
(क) नोट- विद्यार्थी शिक्षक की सहायता से स्वयं प्रश्न बनाएँ।
(ख) इनमें से कुछ शब्दों का प्रयोग कभी-कभी दो बार भी होता है, जैसे- क्या-क्या, कौन-कौन, कब-कब, कैसे-कैसे, किस-किस, और किन-किन। इन पर आधरित प्रश्न बनाइए। जैसे-आपके साथ कौन-कौन विद्यालय जाते हैं?
नोट- विद्यार्थी स्वयं करें।

प्रश्न 2.
निम्नलिखित वाक्यांशों से एक शब्द बनाइए (शब्द बनाकर) –
उत्तर :

(क) लिखने वाला – लेखक
(ख) चिकित्सा करने वाला – चिकित्सक
(ग) नृत्य करने वाला – नर्तक
(घ) सेवा करने वाला – सेवक
(छ) पढ़ने वाला – पाठक
(च) पर्यटन करने वाला पर्यटक

UP Board Solutions

प्रश्न 3.
व्याकरण की दृष्टि से निम्नलिखित को अलग-अलग वर्गो – विशेषण, भाववाचक संज्ञा तथा क्रिया विशेषण में बाँटिए –
बचपन, बढ़िया, बड़ा, कायरता, दिन भर, तेज-तेज, ज्यादा।
उत्तर :

  • विशेषण – बढ़िया, बड़ा, ज्यादा
  • क्रिया विशेषण – दिनभर, तेज-तेज
  • भाव वाचक संज्ञा – बचपन, कायरता, जलाऊ

प्रश्न 4.
नीच दिए योजक शब्दों की सहायता से वाक्य बनाइए (बनाकर)
उत्तर :

(क) नमन आज आने वाला था किंतु आया नहीं।
(ख) श्रुति और रमा दोनों बहनें हैं।
(ग) रमण पढ़ रहा है तथा राहुल खेल रहा है।
(घ) यदि वर्षा हुई तो फसल नष्ट हो जाएगी।
(ङ) जल्दी चलो वरना ट्रेन छूट जाएगी।
(च) चुप-चाप बैठो या बाहर चले जाओ।

प्रश्न 5.
निम्नलिखित शब्दों में ‘ता’ प्रत्यय जोड़कर भाव वाचक संज्ञा बनाईए –
यथा –

  • कायर – कायरता
  • सफल – सफलता
  • योग्य – योग्यता
  • मेलिन – मलिनता
  • उदार – उदारता

संज्ञा के पाँच भेद होते हैं –

  1. जातिवाचक
  2. व्यक्ति वाचक
  3. गुण वाचक
  4. भाव वाचक
  5. द्रव्य वाचक।

इसे भी जानें –
नोट – विद्यार्थी ध्यान से पढ़ें।

UP Board Solutions

We hope the UP Board Solutions for Class 6 Hindi Chapter 6 क्यों – क्यों लड़की (मंजरी) help you. If you have any query regarding UP Board Solutions for Class 6 Hindi Chapter 6 क्यों – क्यों लड़की (मंजरी), drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

Leave a Comment