UP Board Solutions for Class 8 Hindi Chapter 6 महाकवि कालिदास (महान व्यक्तित्व)

UP Board Solutions for Class 8 Hindi Chapter 6 महाकवि कालिदास (महान व्यक्तित्व)

These Solutions are part of UP Board Solutions for Class 8 Hindi. Here we have given UP Board Solutions for Class 8 Hindi Chapter 6 महाकवि कालिदास (महान व्यक्तित्व).

पाठ का सारांश

संस्कृत के महान कवि कालिदास के जन्म और माता-पिता के विषय में कुछ ज्ञात नहीं है। कहते हैं कि इनकी पत्नी विद्योत्तमा की प्रेरणा से कालिदास ने माँ काली की उपासना की जिससे उन्हें कवित्व शक्ति प्राप्त हुई। महाकवि कालिदास गुप्तवंश के शासक चन्द्रगुप्त विक्रमादित्य के

राजकवि और नवरत्नों में से एक थे। ये शिवभक्त थे। इनकी रचनाएँ हैं- रघुवंशम्, कुमारसम्भव (दो महाकाव्य), अभिज्ञानशाकुन्तलम्, विक्रमोर्वशीयम्, मालविकाग्निमित्र (तीन नाटक), ऋतु संहार और (UPBoardSolutions.com) मेघदूतम् (दो खण्डकाव्य)। उन्होंने वेदों, उपनिषदों, दर्शनों, रामायण, महाभारत, गीता, पुराणों, शास्त्रीय संगीत, ज्योतिष, व्याकरण एवं छन्दशास्त्र आदि का गहन अध्ययन किया था।

महाकवि कालिदास अपनी रचनाओं के लिए विश्वप्रसिद्ध हैं। अपने नाटक ‘अभिज्ञानशाकुन्तलम्’ नाटक के कारण ये भारत के ही नहीं वरन् विश्व के श्रेष्ठ नाटककार माने जाते हैं। भारतीय समालोचकों के अनुसार ‘अभिज्ञानशाकुन्तलम् सभी नाटकों में सर्वश्रेष्ठ है। जर्मनी के प्रसिद्ध विद्वान गेटे इस नाटक को पढ़कर भाव विभोर हो उठे।

महाकवि कालिदास को भारत का शेक्सपियर कहा जाता है। उनके काव्य और नाटक बाद के कवियों के लिए अनुकरणीय हैं। उनके द्वारा साहित्य में दी गई उपमाएँ आज भी सर्वश्रेष्ठ और मान्य हैं।

UP Board Solutions

अभ्यास-प्रश्न

प्रश्न 1.
सोचिए और बताइए-.
प्रश्न (क) महाकवि कालिदास की पत्नी का क्या नाम था?
उत्तर :
महाकवि कालिदास की पत्नी का नाम विद्योत्तमा था।

प्रश्न (ख) महाकवि कालिदास को कवित्व शक्ति कैसे प्राप्त हुई?
उत्तर :
पत्नी की प्रणा से महाकवि कालिदास ने माँ काली की उपासना की जिससे उन्हें कवित्व शक्ति प्राप्त हुई।

प्रश्न (ग) महाकवि कालिदास की रचनाओं के नाम बताइए।
उत्तर :
महाकवि कालिदास की रचनाएँ निम्न हैं

  • महाकाव्य- रघुवंश, कुमारसम्भव
  • नाटक- अभिज्ञानशाकुन्तलम्, विक्रमोर्वशीयम्, मालविकाग्निमित्र
  • गीतकाव्य- ऋतुसंहार, मेघदूत

UP Board Solutions

प्रश्न (घ) महाकवि कालिदास की किस रचना को सर्वश्रेष्ठ स्थान प्राप्त है और क्यों?
उत्तर :
अभिज्ञानशाकुन्तलम् को विश्व का सर्वश्रेष्ठ नाटक माना जाता है।

प्रश्न (च) कालिदास द्वारा वर्णित शकुन्तला की विदाई के समय महर्षि कण्व का उपदेश क्या था?
उत्तर :
शकुन्तला की विदाई के समय कण्व के निम्न उपदेश थे

  • अपने गुरुजनों की सेवा करना।
  • क्रोध के आवेश में प्रतिकूल आचरण न करना।
  • अपने ऐश्वर्य पर अभिमान न करना। (UPBoardSolutions.com)
  • इस प्रकार आचरण करने वाली स्त्रियाँ गृहलक्ष्मी के पद को प्राप्त करती हैं।

प्रश्न 2.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए ( पूर्ति करके)
(क) अभिज्ञानशाकुन्तलम् को विश्व का सर्वश्रेष्ठ नाटक माना जाता है।
(ख) महाकवि कालिदास ने रघुवंशम् और कुमारसम्भवम् महाकाव्यों की रचना की।
(ग) महाकवि कालिदास को प्रकृति से घनिष्ठ सम्बन्ध था।
(घ) महाकवि कालिदास को भारत का शेक्सपियर कहा जाता है।

UP Board Solutions

प्रश्न 3.
सही (✓) और गलत (✗) का निशान लगाइए (सही-गलत का निशान लगाकर)
(क) ‘अस्ति’ से मेघदूत के प्रथम श्लोक की रचना की गई हैं। (✗)
(ख) कालिदास को भारत का शेक्सपियर कहा जाता है। (✓)
(ग) अभिज्ञानशाकुन्तलम् विश्व का सर्वश्रेष्ठ नाटक है। (✓)
(घ) महाकवि कालिदास हिन्दी के महाकवि थे। (✗) (UPBoardSolutions.com)

We hope the UP Board Solutions for Class 8 Hindi Chapter 6 महाकवि कालिदास (महान व्यक्तित्व) help you. If you have any query regarding UP Board Solutions for Class 8 Hindi Chapter 6 महाकवि कालिदास (महान व्यक्तित्व), drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

Leave a Comment