UP Board Solutions for Class 8 Sports and Fitness Chapter 5 योग एवं योगासन

UP Board Solutions for Class 8 Sports and Fitness Chapter 5 योग एवं योगासन

These Solutions are part of UP Board Solutions for Class 8 Sports and Fitness. Here we have given UP Board Solutions for Class 8 Sports and Fitness Chapter 5 (योग एवं योगासन)

Question 1.
योग का क्या अर्थ है ?
Solution:
योग शब्द ‘युज’ से बना है। युज का अर्थ होता है जोड़ना या मिलाना। (UPBoardSolutions.com) योग के द्वारा, कार्य करते समय शरीर व मन में ताल-मेल बैठता है। योग एक प्रकार का आसन करने का अभ्यास है। योगाभ्यास करने से शरीर और मस्तिक दोनों स्वस्थ रहते हैं।

UP Board Solutions

Question 2.
चक्रासन से होने वाले लाभ बताइए।
Solution:
चक्रासन से निम्नलिखित लाभ होते हैं

  1. यह रीढ़ की हड्डी को लचीला बनाकर वृद्धावस्था नहीं आने देता तथा दाँतों को सक्रिय बनाता है।
  2. शरीर में स्फूर्ति एवं शक्ति बढ़ाता है।
  3. यह श्वास रोग, सिरदर्द, नेत्र विकार, सर्वाइकल तथा स्पोंडोलाइसिस में विशेष हितकारी है।
  4. यह हाथों तथा पैरों की मांसपेशियों को मजबूत बनाता है।

Question 3.
सर्वांग आसन करने का तरीका बताइए।
Solution:
सर्वाग आसन करने का तरीका

  1. पीठ के बल सीधा लेट जाएँ। पैर मिले हुए हों, हाथों को दोनों ओर बगल में सटाकर हथेलियाँ जमीन की ओर करके रखें।
  2. श्वास अन्दर भरकर पैरों को धीरे-धीरे 30 अंश फिर 60 अंश और अन्त में 90 अंश तक उठाएँ। इसके बाद लगभग 120 अंश पर पैर ले जाएँ। हाथों को कमर के पीछे लगाएँ, कोहनियाँ (UPBoardSolutions.com) भूमि पर टिकी हुई हों और पैरों को मिलाकर सीखा रखें।
  3. पुन: पैरों को सीधा रखते हुए पीछे की ओर थोड़ा झुकाएँ। दोनों हाथों को कमर से हटाकर भूमि पर सीधा कर दें। अब हथेलियों से भूमि को दबाते हुए जिस क्रम में उठे थे उसी क्रम में धीरे-धीरे पहले पीठ और फिर पैरों को भूमि पर सीधा करें।

Question 4.
सिंहासन या व्याघ्रासन की स्थिति समझाएँ। |
Solution:
सिंहासन या व्याघ्रासन करते समय यदि सम्भव हो तो सूर्य की ओर मुख करके वज्रासन में बैठकर घुटनों को थोड़ा खोलकर रखें। हाथों की अंगुलियाँ पीछे की ओर करके पैरों के बीच सीधी रखें। श्वास अन्दर भरकर जिह्वा को बाहर निकालें। सामने देखते हुए श्वास को बाहर निकालते हुए सिंहवत् गर्जना कीजिए। यह क्रिया 3-4 बार करनी चाहिए।

UP Board Solutions

Question 5.
हलासन करने से क्या-क्या लाभ होते हैं?
Solution:
हलासने करन से निम्नलिखित लाभ होते हैं

  1. यह मेरूदण्ड को लचीला बना देता है तथा कब्ज को दूर कर पाचन शक्ति को बढ़ा देता है।
  2. इसके अभ्यास से अकड़े हुए कन्धे, कोहनी, गठिया एवं पीठ दर्द ठीक हो जाता है।

Question 6.
कोणासन करने का तरीका बताइए।
Solution:
कोणासन करने का निम्नलिखित तरीका है

  1. सर्व प्रथम अपने दोनों पैरों को अगल-बगल फैलाकर खड़े हो जायें। तत्पश्चात् दायें हाथ को सिर के ऊपर ले जाते हैं।
  2. कमर का हिस्सा आगे-पीछे नहीं होना चाहिए।
  3. इस आसन को 10 सेकेण्ड तक 4-5 बार कर सकते हैं।

Question 7.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए ( पूर्ति करके)
(क) ____ मस्तिष्क को सक्रिय करता है तथा स्मरण शक्ति का विकास करता है।
(ख) पश्चिमोत्तानासन ___ की वृद्धि के लिए महत्त्वपूर्ण अभ्यास है।
(ग) ___ टॉन्सिल, थायरॉइड व अन्य गले सम्बन्धी रोगों में उपयोगी है।
(घ) ___ आसन कद वृद्धि में विशेष उपयोगी है। ।
Solution:
(क) शीर्षासन आसान मस्तिष्क को सक्रिय करता है तथा स्मरण शक्ति का विकास करता है।
(ख) पश्चिमोत्तानासन कद की वृद्धि के लिए महत्त्वपूर्ण अभ्यास है।
(ग) सिंहासन टॉन्सिल, थायरॉइड व अन्य गले सम्बन्धी रोगों में उपयोगी है।
(घ) पश्चिमोत्तानासन आसन कद वृद्धि में विशेष उपयोगी है।

UP Board Solutions

यह भी जानें : नोट- विद्यार्थी स्वयं करें।

We hope the UP Board Solutions for Class 8 Sports and Fitness Chapter 5 (योग एवं योगासन) help you. If you have any query regarding UP Board Solutions for Class 8 Sports and Fitness Chapter 5 (योग एवं योगासन), drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

Leave a Comment