UP Board Class 10 Social Science Model Papers Paper 1

UP Board Class 10 Social Science Model Papers Paper 1 are part of UP Board Class 10 Social Science Model Papers 2019. Here we have given UP Board Class 10 Social Science Model Papers Paper 1 .

Board UP Board
Textbook NCERT
Class Class 10
Subject Social Science
Model Paper Paper 1
Category UP Board Model Papers

UP Board Class 10 Social Science Model Papers Paper 1

समय : 3 घण्टे 15 मिनट

सामान्य निर्देश:

  1. प्रारम्भ के 15 मिनट परीक्षार्थियों को प्रश्न-पत्र पढ़ने के लिए निर्धारित हैं।
  2. यह प्रश्न-पत्र दो खण्डों – क एवं ख में विभाजित है। प्रत्येक खण्ड के सभी | प्रश्नों को एक-साथ हल करना आवश्यक है। प्रत्येक खण्ड का उत्तर नए । पृष्ठ से प्रारम्भ किया जाए।
  3. प्रत्येक प्रश्न के निर्धारित अंक उनके सम्मुख अंकित हैं।
  4. प्रश्न-पत्र में चार प्रकार के प्रश्न हैं-बहुविकल्पीय, अतिलघु उत्तरीय, लघु | उत्तरीय व दीर्घ उत्तरीय, जिनके सम्बन्ध में निर्देश उनके प्रारम्भ में दिए गए हैं।
  5. तथा ख खण्डों हेतु दिए गए मानचित्रों को उत्तर-पुस्तिका में मज़बूती के साथ संलग्न करना आवश्यक है।
  6. दृष्टिबाधित परीक्षार्थियों के लिए मानचिकार्य के स्थान पर अलग से खण्ड क में प्रश्न संख्या 14 तथा खण्ड ख में प्रश्न संख्या 28 के उत्तर लिखने के लिए दिए गए हैं।

खण्ड क

बहुविकल्पीय प्रश्न
निर्देश निम्नलिखित प्रत्येक प्रश्न के लिए दिए गए चार विकल्पों में से सही उत्तर चुनकर अपनी उत्तर-पुस्तिका में लिखिए।
प्रश्न 1.
फ्रांस की क्रान्ति कब प्रारम्भ हुई? (1)
(अ) 1890 ई. में
(ब) 1789 ई. में
(स) 1790 ई. में
(द) 1792 ई. में

प्रश्न 2.
निम्नलिखित में से कौन-सा ‘लीग ऑफ नेशन्स’ का अंग नहीं था? (1)
(अ) सचिवालय
(ब) साधारण सभा
(स) सुरक्षा परिषद्
(द) अन्तर्राष्ट्रीय न्यायालय

प्रश्न 3.
मन्त्रिपरिषद् का अध्यक्ष कौन होता है? (1)
(अ) प्रधानमन्त्री
(ब) राष्ट्रपति
(स) उपराष्ट्रपति
(द) लोकसभा अध्यक्ष

प्रश्न 4.
महात्मा गाँधी अफ्रीका से भारत कब लौटे? (1)
(अ) वर्ष 1918 में
(ब) वर्ष 1917 में
(स) वर्ष 1915 में
(द) वर्ष 1913 में

प्रश्न 5.
‘सत्यार्थ प्रकाश’ का सम्बन्ध किससे है? (1)
(अ) आर्य समाज
(ब) रामकृष्ण मिशन
(स) ब्रह्म समाज
(द) सत्यशोधक समाज

प्रश्न 6.
दक्षेस का मुख्यालय कहाँ स्थित है? (1)
(अ) भारत
(ब) पाकिस्तान
(स) नेपाल
(द) बांग्लादेश

अतिलघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 7.
राज्य हड़प नीति किसने लागू की, इसकी मुख्य विशेषता क्या थी? (2)

प्रश्न 8.
1857 ई. की क्रान्ति के चार प्रमुख नेताओं के नाम लिखिए। (2)

प्रश्न 9.
साधारण विधेयक और धन विधेयक में दो अन्तर लिखिए। (2)

लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 10.
प्रथम विश्वयुद्ध में जर्मनी की पराजय के कारणों का उल्लेख कीजिए। (3)
अथवा
रूसी क्रान्ति में लेनिन के योगदान का वर्णन कीजिए। (3)

प्रश्न 11.
राज्यसभा के सभापति की शक्तियाँ एवं कार्य क्या हैं? (3)
अथवा
पंचशील से आपको क्या अभिप्राय है? इसके किन्हीं दो सिद्धान्तों का उल्लेख कीजिए। (3)

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 12.
संयुक्त राष्ट्र संघ के अंगों तथा उनके कार्यों का वर्णन कीजिए। (6)
अथवा
भारत के उच्चतम न्यायालय के कार्य एवं शक्तियों का वर्णन कीजिए। (6)

प्रश्न 13.
यूरोप के सामाजिक एवं आर्थिक जीवन पर औद्योगिक क्रान्ति का क्या प्रभाव पड़ा? अपने उत्तर की पुष्टि के लिए उदाहरण दीजिए। (6)
अथवा
इंग्लैण्ड की क्रान्ति को गौरवपूर्ण क्रान्ति की संज्ञा क्यों दी गई है? मानचित्र-कार्य (6)

प्रश्न 14.
निम्नलिखित स्थानों को आपको दिए गए भारत के रेखा-मानचित्र में 9 चिह्न द्वारा दर्शाइए और उनके नाम भी लिखिए। सही नाम और सही स्थिति (चिह्न) के लिए %, 4 अंक निर्धारित है। (6)

  1. वह स्थान जहाँ मंगल पाण्डे को फाँसी दी गई।
  2. वह स्थान जहाँ उत्तर प्रदेश की विधानसभा स्थित है।
  3. वह स्थान जहाँ महात्मा गाँधी ने नमक कानून भंग किया।
  4. वह स्थान जहाँ दो राज्यों की राजधानी है।
  5. वह स्थान जहाँ प्रथमं स्वाधीनता संग्राम का आरम्भ हुआ।

खण्ड ख

बहुविकल्पीय प्रश्न

निर्देश निम्नलिखित विकल्पों में से सही उत्तर चुनकर अपनी उत्तर-पुस्तिका में लिखिए।
प्रश्न 15.
नीलगिरि पर्वत स्थित है। (1)
(अ) दक्षिणी भारत
(ब) पूर्वी भारत
(स) उत्तरी भारत
(द) पश्चिमी भारत

प्रश्न 16.
कपास उत्पादन के लिए सबसे अधिक उपयुक्त कौन-सी मिट्टी है? (1)
(अ) लैटेराइट मिट्टी
(ब) काली मिट्टी
(स) जलोढ़ मिट्टी
(द) लाल मिट्टी

प्रश्न 17.
ऑपरेशन फ्लड (श्वेत क्रान्ति) सम्बन्धित है। (1)
(अ) हरित क्रान्ति
(ब) दुग्ध क्रान्ति
(स) बाढ़ नियन्त्रण
(द) सिंचाई सुविधा

प्रश्न 18.
कौन-सा देश विकासशील देशों की श्रेणी में नहीं आता है? (1)
(अ) पाकिस्तान
(ब) भारत
(स) ब्राजील
(द) जर्मनी

प्रश्न 19.
वस्तु विनिमय सम्बन्धित है। (1)
(अ) वस्तुओं के आपसी लेन-देन से
(ब) मजदूरी निर्धारण से
(स) मुद्रा से
(द) वस्तुओं के उत्पादन से

प्रश्न 20.
बारहवीं पंचवर्षीय योजना की समयावधि क्या है? (1)
(अ) वर्ष 2010-15
(ब) वर्ष 2012-17
(स) वर्ष 2013-10
(द) वर्ष 2014-19

अतिलघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 21.
मौसम किसे कहते हैं? मौसम और जलवायु में क्या अन्तर है? (1+1)

प्रश्न 22.
विनिमय के दो लाभ बताइए। (2)

प्रश्न 23.
प्रत्यक्ष तथा अप्रत्यक्ष कर के दो-दो उदाहरण दीजिए। (2)

लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 24.
भारतीय अर्थव्यवस्था में उद्योगों की उपलब्धियों पर प्रकाश डालिए। (3)
अथवा
आर्थिक नियोजन की किन्हीं तीन विशेषताओं का वर्णन कीजिए। (3)

प्रश्न 25.
जल संसाधन से क्या अभिप्राय है? भारत के लिए इनका क्या महत्त्व है? (3)
अथवा
पारितन्त्र किसे कहते हैं? (3)

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 26.
भारत में किन्हीं तीन राज्यों के चीनी उद्योग का वर्णन कीजिए। (3+3)
अथवा
विकसित देशों की प्रमुख विशेषताओं का वर्णन कीजिए। (6)

प्रश्न 27.
उत्पादन का क्या अर्थ है? इसके प्रमुख तत्त्व तथा उपादानों (साधनों) का | वर्णन कीजिए। (6)
अथवा
किसी अर्थव्यवस्था के लिए विदेशी व्यापार का महत्त्व समझाइए। मानचित्र-कार्य निर्देश भारत के दिए गए मानचित्र पर निम्नलिखित को दर्शाइए। (6)

प्रश्न 28.

  1. नाथूला तथा बोमडीला दर्रे ( चिह्न द्वारा)
  2. कहवा उत्पादक क्षेत्र ( चिह्न द्वारा)
  3. विन्ध्य पहाड़ियाँ चिह्न द्वारा, नाम सहित
  4. कोई एक खनिज तेल क्षेत्र ID चिह्न द्वारा
  5. मुम्बई-इलाहाबाद रेलमार्ग भा चिह्न द्वारा, नाम सहित

Answers

खण्ड क
बहुविकल्पीय प्रश्न

उत्तर 1.
(ब) 1789 ई. में

उत्तर 2.
(स) सुरक्षा परिषद्

उत्तर 3.
(अ) प्रधानमन्त्री

उत्तर 4.
(स) वर्ष 1915 में

उत्तर 5.
(अ) आर्य समाज

उत्तर 6.
(स) नेपाल

खण्ड ख
बहुविकल्पीय प्रश्न

उत्तर 15.
(अ)
दक्षिणी भारत

उत्तर 16.
(ब)
काली मिट्टी

उत्तर 17.
(ब) दुग्ध क्रान्ति

उत्तर 18.
(द) जर्मनी

उत्तर 19.
(अ) वस्तुओं के आपसी लेन-देन से

उत्तर 20.
(ब) 2012-17

We hope the UP Board Class 10 Social Science Model Papers Paper 1 download with answers and solutions will help you. If you have any query regarding UP Board Class 10 Social Science Model Papers Paper 1, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

Leave a Comment