UP Board Class 2 Hindi Model Paper हिंदी : कलरव
अर्द्धवार्षिक परीक्षा प्रश्न-पत्र
कक्षा – 2
विषय -हिन्दी (कलरव)
समय : 2:30 घंटे
अति लघु उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न १.
चिड़िया ऐसा क्या करती है जो हम नहीं कर सकते?
उत्तर:
चिड़िया उड़ सकती है लेकिन हम नहीं उड़ सकते।
प्रश्न २.
बाघ क्यों भाग गया?
उत्तर:
बाघ टपके को अपने से बड़ा जानवर समझकर भाग गया।
प्रश्न ३.
छप्पर कौन-कौन सी चीजों से बनता है?
उत्तर:
बाँस, रस्सियाँ, बीड या अरहर की टहनियों, धान के पुआल, सूखे गन्ने के फूस के पूलों आदि से छप्पर बनता है।
प्रश्न ४.
मगन और ममता स्कूल जाने से पहले क्या-क्या करते हैं?
उत्तर:
मगन और ममता स्कूल जाने से पहले दातुन करते, नहाते, नाश्ता करते और तैयार होते हैं।
प्रश्न ५.
‘खाते हैं’ ‘जाते हैं’ की तरह तीन शब्द बनाओ।
उत्तर:
- लाते हैं
- पाते हैं
- गाते हैं
प्रश्न ६.
नीचे लिखे शब्दों के उलटे अर्थ वाले (विलोम) शब्द लिखो-
हँसना, आगे, बुरा, दूर
उत्तर:
हँसना – रोना
आगे – पीछे
बुरा – अच्छा
दूर – पास
लघु उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न ७.
‘ई’ तथा ‘ओ’ की मात्रा वाले शब्दों को उदाहरण के अनुसार लिखो।
उत्तर:
प्रश्न ८.
खाओ क्या खाना अच्छा लगता है?
(क) भालू को,
(ख) तोते को,
(ग) गाय को,
(घ) बन्दर को,
(ङ) तुम को
उत्तर:
(क) भालू को – शहद, फल आदि।
(ख) तोते को – हरी मिर्च, स्वादिष्ट मीठे फल आदि।
(ग) गाय को – हरा चारा, खली, भूसा।
(घ) बन्दर को – फल और शाकाहारी भोजन।
(ङ) तुम को – पौष्टिक और सन्तुलित भोजन।
प्रश्न ६.
किस ऋतु में फसल बोई जाती है?
(क) गेहूँ की,
(ख) गन्ने की,
(ग) आलू की,
(घ) धान की
उत्तर:
(क) गेहूँ की – शरद ऋत में (नवम्बर में)
(ख) गन्ने की – गर्मी के शुरू में (फरवरी-मार्च में)
(ग) आलू की – शरद ऋतु में (अक्टूबर में)
(घ) धान की – वर्षा ऋतु में (जुलाई में)
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न १०.
‘नाव चली’ नामक पाठ का सारांश लिखिए।
उत्तर:
मेंढक, चूजा, चूहा, चींटी और गुबरैला सब मिलकर घूमने चले। चलते-चलते वे एक झील के किनारे पहुँचे। मेंढक झील में कूद गया और तैरने लगा। चूहा, चींटी, चूजा और गुबरैला तैरना नहीं जानते थे। मेंढक ने उनकी हँसी उड़ाई और घर लौटने को कहा। चारों मित्रों ने तरकीब सोची। चूहा अखरोट का एक छिलका ले आया। चूजा एक पत्ता और चींटी एक सरकंडा लाई। अन्त में गुबरैला एक लम्बा धागा ले आया। चारों ने मिलकर नाव बनाई। चूहा नाव चलाने लगा और उनकी नाव आगे बढ़ चली।
प्रश्न ११.
कहानी पूरी करो।
एक था ……..। वह बहुत ……… था। उसका नाम पड़ गया ‘आक् छीं’ । एक दिन …… गया दुकान में। …..ने पूछा, “क्या चाहिए?” …… ने किया ‘आक् छीं।’ दुकानदार ने कहा, “यहाँ ‘आक् छी’ नहीं मिलता। यहाँ मिलती है ………।”
उत्तर:
एक था लड़का। वह बहुत छींकता था। उसका नाम पड़ गया ‘आक् छी’।
एक दिन आक् छीं गया दुकान में। दुकानदार ने पूछा, “क्या चाहिए?” लड़के ने किया ‘आक् छीं।’ दुकानदार ने कहा, “यहाँ ‘आक् छीं’ नहीं मिलता। यहाँ मिलती है फलूदा लच्छी।”
प्रश्न १२.
उत्तर लिखो- किसान ने भालू से अपनी जान कैसे बचाई?
उत्तर:
किसान ने फसल आने पर मनचाही चीज खिलाने का वादा करके भालू से अपनी जान बचाई।
वार्षिक परीक्षा प्रश्न-पत्र
कक्षा – 2
विषय -हिन्दी (कलरव)
समय : 2:30 घंटे
अति लघु उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न १.
जमीन के भीतर खाने वाली कौन-कौन सी चीजें पैदा होती हैं?
उत्तर:
जमीन के भीतर आलू, शकरकंद, मिश्रीकंद, गाजर, मूली, कचालू आदि चीजें पैदा होती हैं।
प्रश्न २.
चाँद को प्रकाश कहाँ से मिलता है?
उत्तर:
चाँद को प्रकाश सूरज से मिलता है।
प्रश्न ३.
हमें पानी कहाँ-कहाँ से मिलता है?
उत्तर:
हमें तालाबों, झीलों, नदियों, नलों, कुओं, बाँधों और नहरों से पानी मिलता है।
प्रश्न ४.
बारात में कौन-कौन से बाजे बजते हैं?
उत्तर:
बारात में बैंड बाजा, ढोलं, बाँसुरी, नगाड़ा, नफीरी, तुरही, शहनाई आदि बाजे बजते हैं।
प्रश्न ५.
गुड़ और चीनी किससे बनती है और कैसे?
उत्तर:
गुड़ और चीनी गन्ने से बनती है। गन्ने का रस निकालकर पकाया जाता है। पकने पर गुड़ व चीनी बनती हैं।
प्रश्न ६.
उलटे अर्थ वाले (विलोम) शब्द लिखो-
सुन्दर, ऊपर, अच्छा, सुखी
उत्तर:
सुन्दर – कुरूप,
ऊपर – नीचे,
अच्छा – बुरा,
सुखी – दुखी
लघु उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न ७.
इन कथनों को सही करो-
(क) सूरज रात में चमकता है।
(ख) चाँद दिन में निकलता है।
(ग) पृथ्वी चाँद का चक्कर लगाती है।
(घ) तारे पृथ्वी के बहुत पास हैं।
उत्तर:
(क) चाँद रात में चमकता है।
(ख) सूरज दिन में निकलता है।
(ग) चाँद पृथ्वी का चक्कर लगाता है।
(घ) तारे पृथ्वी से बहुत दूर हैं।
प्रश्न ८.
पढ़कर और उदाहरण के अनुसार खाली स्थान में विलोम शब्द भरो
(क) मैंने सोचा गेंद पास आएगी लेकिन चली गई दूर।
(ख) मैंने सोचा आम पका है, लेकिन वह था ……।
(ग) मैं सुबह स्कूल गया, लेकिन घर आया तो हो गई ……..।
(घ) मैंने सोचा, पेड़ मोटा होगा, लेकिन वह था ………।
उत्तर:
(ख) कच्चा,
(ग) शाम,
(घ) पतला।
प्रश्न ६.
पानी हमारे किस-किस काम आता है?
(क) पानी पीते हैं।
(ख) पानी से शरबत बनाते हैं।
(ग) ……….
(घ) ……….
(ङ) ……….
उत्तर:
(क) पानी पीते हैं।
(ख) पानी से शरबत बनाते हैं।
(ग) पानी से नहाते हैं।
(घ) पानी से कपड़े धोते हैं।
(ङ) पानी से सिंचाई करते हैं।
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न १०.
नीचे दी गई कहानी को पूरा करो-
एक ……… था। एक दिन दोनों जंगल से बाहर निकले। उनको …………. मिला। ……… ने कहा, “तुम कहाँ जा रहे हो?” दोनों बोले, “हम शहर ……। तुम ……. हमारे साथ …….।” तभी एक ……… आ गया। ……. गुर्राया। तीनों दुम दबाकर ……….।
उत्तर:
एक हिरन था। एक खरगोश था। एक दिन दोनों जंगल से बाहर निकले। उनको एक सियार मिला। सियार ने कहा, “तुम कहाँ जा रहे हो?” दोनों बोले, “हम शहर जा रहे हैं। तुम भी हमारे साथ चलो।” तभी एक शेर आ गया। वह गुर्राया। तीनों दुम दबाकर भागे।
प्रश्न ११.
‘सिद्धार्थ और हंस’ नामक पाठ का सारांश लिखिए।
उत्तर:
राजकुमार सिद्धार्थ बाग में टहल रहे थे। एक घायल पक्षी उनके पास आकर गिरा। सिद्धार्थ ने उसकी सेवा करके उसे बचाया। पक्षी को तीर मारने वाले देवदत्त ने सिद्धार्थ से पक्षी माँगा। सिद्धार्थ के मना करने पर झगड़ा बढ़ा। राजा ने फैसला किया कि जिसने पक्षी की जान बचाई वही उसे रख सकता है।
प्रश्न १२.
निम्नलिखित किन-किन उपकरणों/औजारों का प्रयोग करते हैं?
दर्जी, कुम्हार, बढ़ई, लुहार, हलवाई
उत्तर:
दर्जी – सिलाई-मशीन, कैंची, सूई।
कुम्हार – चाक, डण्डा।
बढ़ई – आरी, रंदा, बसूला, हथौड़ा, निहानी, रेगमाल।
लुहार – घन, छेनी, कुल्हाड़ी, हथौड़ा, निहानी, रेगमाल।
हलवाई – कड़ाही, भट्ठी, दोना, कलछी, चाकू।