UP Board Class 7 Home Craft Model Paper गृहशिल्प

UP Board Class 7 Home Craft Model Paper are part of UP Board Class 7 Model Papers. Here we have given UP Board Class 7 Home Craft  Model Paper.

Board UP Board
Class Class 7
Subject Home Craft
Model Paper Paper 1
Category UP Board Model Papers

UP Board Class 7 Home Craft Model Paper गृहशिल्प

सत्र-परीक्षा प्रश्न पत्र
कक्षा-7
विषय – गृह शिल्प

अति लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
आवश्यकता से अधिक पोषक तत्व मिलने पर व्यक्ति कौन-सी बीमारी का शिकार हो जाता है?
उत्तर:
अतिपोषण का।

प्रश्न 2.
लौह तत्व शरीर में किसकी कमी को पूरा करते हैं?
उत्तर:
हीमोग्लोबिन की।

प्रश्न 3.
विटामिन ‘ए’ की कमी से होने वाले एक रोग का नाम लिखिए।
उत्तर:
रतौंधी।

प्रश्न 4.
विटामिन- B-3 का दूसरा नाम क्या हैं?
उत्तर:
निकोटिनिक एसिड।

प्रश्न 5.
कुपोषण से होने वाली बीमारी का नाम बताइए।
उत्तर:
सूखा रोग या रिकेट्स।

प्रश्न 6.
प्रोटीन की कमी से होने वाले रोग का नाम लिखिए।
उत्तर:
क्वाशरकोर।

प्रश्न 7.
विटामिन B-3 की कमी से कौन-सा रोग होता है?
उत्तर:
पेलैग्रा।

प्रश्न 8.
पेलैग्रा क्या है?
उत्तर:
यह एक चर्म रोग है।

प्रश्न 9.
प्रोटीन तथा कार्बोहाइड्रेट की कमी से होने वाले रोग का नाम लिखिए।
उत्तर:
मेरास्मस।

प्रश्न 10.
विटामिन ‘ई’ का दूसरा नाम क्या है?
उत्तर:
टोकोफिरॉल।

प्रश्न 11.
हैजा फैलाने में कौन सबसे अधिक सहायक है?
उत्तर:
मक्खियाँ।

प्रश्न 12.
जीवन रक्षक घोल किस को मिश्रण है?
उत्तर:
पानी, चीनी एवं नमक का।

प्रश्न 13.
जल के माध्यम से होने वाले किन्हीं दो रोगों के नाम लिखिए।
उत्तर:
टायफाइडे, अतिसार।

प्रश्न 14.
आयोडीन की कमी से होने वाले रोग का नाम लिखिए।
उत्तर:
घेघा।

प्रश्न 15.
विटामिन ‘ए’ युक्त दो सब्जियों के नाम लिखिए।
उत्तर:
गाजर, गोभी।

प्रश्न 16.
विटामिन-बी युक्त दो सब्जियों के नाम लिखिए।
उत्तर:
मटर, सेम।

लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 17.
विटामिन- सी के कोई दो कार्य लिखिए।
उत्तर:

  1. दाँतों एवं मसूड़ों को मजबूती प्रदान करना।
  2. घाव को शीघ्र भरने में सहायता करना।

प्रश्न 18.
मानव शरीर के लिए जल के कोई दो उपयोग लिखिए।
उत्तर:
जल मानव शरीर में पाचन क्रिया को सही रखता है और खून को तरल बनाता है।

प्रश्न 19.
संतुलित आहार क्या है?
उत्तर:
सन्तुलित आहार वह आहार है जिसमें सभी पोषक तत्त्व जैसे प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, वसा, विटामिन, खनिज लवण एवं जल आदि एक निश्चित मात्रा में पाए जाते हैं।

प्रश्न 20.
टाइफाइड रोग के कोई दो लक्षण लिखिए।
उत्तर:

  1. शरीर कमजोर हो जाता है। कभी-कभी शरीर पर दाने दिखाई देते हैं।
  2. उल्टी, दस्त या कब्ज रहता है।

प्रश्न 21.
रतौंधी क्या है?
उत्तर:
रात में कम दिखाई देने की बीमारी।

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 22.
टायफाइड रोग के क्या लक्षण हैं और उनसे कैसे बचा जा सकता है?

प्रश्न 23.
भोजन संबंधी अच्छी आदतों से आप क्या समझते हैं? अपने शब्दों में लिखिए।

प्रश्न 24.
कुपोषण से क्या-क्या हानियाँ हैं? इनसे बचाव के क्या उपाय हैं?
उत्तर:
कुपोषण से हमारा शारीरिक स्वास्थ्य कमजोर होने के साथ-साथ मानसिक विकास भी अवरूद्ध होता है, जो हमारे जीवन को प्रभावित करता है। कुपोषण से होनेवाली हानियाँ निम्नांकित हैंशरीर की प्रतिरोधक क्षमता में कमी, वजन का निरंतर कम होना मांसपेशियों का क्षरण होना, पढ़ाई में पिछड़ना, पढ़ाई में मन कम लगना, बार-बार दस्त और बुखार का लगना आदि। इससे बचाव के लिए हमें अपनी उम्र तथा आवश्यकतानुसार पोषक तत्वों से निर्मित भोज्य पदार्थों जैसे-दाल, रोटी, चावल, सलाद, हरी पत्तेदार सब्जियाँ, दूध, दही, अंकुरित अन्न एवं मौसमी फलों का अपने भोजन एवं नाश्ते में सम्मिलित करना।

प्रश्न 25.
अतिसार और हैजा रोग किन कारणों से होता है?

प्रश्न 26.
वायु प्रदूषण कैसे होता है? उसके बचाव के उपाय बताइए।

 

अद्र्धवार्षिक-परीक्षा प्रश्न पत्र
कक्षा-7
विषय-गृह शिल्प

अति लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
संतुलित आहार के विभिन्न पोषक तत्वों के नाम लिखिए।
उत्तर:
प्रोटीन, वसा, कार्बोहाईड्रेट।

प्रश्न 2.
प्रदूषित जल से होने वाले रोगों के नाम लिखिए।
उत्तर:
हैजा, खुजली, पेचिश, पाचन एवं त्वचा संबंधी रोग।

प्रश्न 3.
ताजमहल का रंग धूमिल क्यों पड़ता जा रहा है?
उत्तर:
वायु में मिली सल्फर डाईऑक्साइड के कारण।

प्रश्न 4.
प्रदूषण की जननी कौन है?
उत्तर:
जनसंख्या।

प्रश्न 5.
पेटीकोट काटने के लिए कौन-कौन-सी तीन नाप लेते हैं?
उत्तर:
कमर, लम्बाई, घेरा।

प्रश्न 6.
समीज किसे कहते हैं?
उत्तर:
फ्रॉक के नीचे पहनने वाले वस्त्र को समीज कहते हैं।

प्रश्न 7.
घर पर वस्त्रों की सिलाई का एक लाभ बताइए।
उत्तर:
धन की बचत।

प्रश्न 8.
नमूना कैसी पेंसिल से उतारना चाहिए?
उत्तर:
नुकीली पेंसिल से।

प्रश्न 9.
कार्बन पेपर न मिलने पर कौन-सी विधि से नमूना ट्रेस कर सकते हैं?
उत्तर:
गेरू द्वारा नमूना छापने की विधि से।

प्रश्न 10.
रनिंग स्टिच का दूसरा नाम क्या है?
उत्तर:
कढ़ाई कथा।

प्रश्न 11.
स्टेम स्टिच से क्या बनाते हैं?
उत्तर:
स्टेम स्टिच से तना और डाल बनाते हैं।

प्रश्न 12.
फिश बोन स्टिच को और क्या कहते हैं?
उत्तर:
मछली काँटा स्टिच।

प्रश्न 13.
कपड़े पर नमूना कैसे स्थान पर रखकर छापना चाहिए?
उत्तर:
समतल स्थान पर।

प्रश्न 14.
कढ़ाई का उभार अच्छा दिखने के लिए किस बात का ध्यान रखना चाहिए?
उत्तर:
वस्त्र के रंग का।

प्रश्न 15.
पत्ती के लिए कौन-से रंग का चुनाव करना चाहिए?
उत्तर:
हरे रंग का।

लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 16.
पत्तियाँ भोजन कैसे बनाती हैं?
उत्तर:
हरी पत्तिय सूर्य के प्रकाश तथा क्लोरोफिल की उपस्थिति में वायुमण्डल से कार्बन डाइऑक्साइड तथा भूमि से जल प्राप्त करके भोजन बनाने की क्रिया संपन्न करती हैं।

प्रश्न 17.
नाप लेने की प्रत्यक्ष विधि क्या है?
उत्तर:
इसमें शरीर के प्रत्येक अंग जैसे-गले का पुट, आस्तीन पाँयचे, म्यानी, सीने का नाप लिया जाता है।

प्रश्न 18.
छाती की नाप किस प्रकार लेते हैं?
उत्तर:
छाती की नाप लेने के लिए नापने का फीता बच्चे या व्यक्ति के दायीं ओर खड़े होकर लेना चाहिए।

प्रश्न 19.
घर पर वस्त्रों की सिलाई से होने वाले लाभ कितने प्रकार के होते हैं?
उत्तर:
तीन प्रकार के

  1. व्यावसायिक लाभ
  2. पारिवारिक लाभ
  3. आन्तरिक लाभ

प्रश्न 20.
फूलों के लिए कढ़ाई में कैसे रंग का चुनाव करना चाहिए?
उत्तर:
लाल, गुलाबी, पीला, नारंगी, बैगनी आदि विभिन्न हल्के गहरे रंगों का प्रयोग करना चाहिए।

प्रश्न 21.
मिलान कीजिए
(i) प्राथमिक उपचार पेटिका में  – (क) नमक + चीनी का घोल।
(ii) निर्जलीकरण में – (ख) बुखार नापने में।
(iii) थर्मामीटर – (ग) + चिह्न का निशान बना होता है।
(iv) प्राथमिक उपचार पेटिका के ऊपर – (घ) दवाएँ, रुई, मरहम पट्टियाँ आदि रखी होती हैं।
उत्तर –
(i) – (घ) दवाएँ, रुई, मरहम पट्टियाँ आदि रखी होती हैं।
(ii) – (क) नमक + चीनी का घोल।
(iii) – (ख) बुखार नापने में।
(iv) – (ग) + चिह्न का निशान बना होता है।

प्रश्न 22.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए
(क) फ्रेम लगाकर काढ़ने से ……… नहीं आती।
(ख) मछली काँटा स्टिच को उलटी ओर से काढ़ने पर ………… की कढ़ाई बनती है।
(ग) कढ़ाई का नमूना ………….. से उतारना चाहिए।
(घ) कढ़ाई …………… रंग के धागे से नहीं करनी चाहिए।
उत्तर:

  • (क) सिलवट
  • (ख) शैडोवर्क
  • (ग) नुकीली पेंसिल
  • (घ) कच्चे।

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 23.
प्राथमिक उपचार में घरेलू वस्तुओं का उपयोग बताइए।
उत्तर:
परिवार के सदस्यों को प्राय: कुछ सामान्य तकलीफें हो जाती है, जैसे–पेट दर्द होना, निर्जलीकरण होना, खाँसी आना आदि। इनका उपचार घरेलू उपलब्ध सामग्रियों से तैयार कर सकते हैं।

  1. अतिसार या दस्त- इस अवस्था में सॉफ, धानिया और जीरा, इन तीनों को समान मात्र में लेकर बरीक चूर्ण बना लें और उसमें थोड़ा नमक मिलाकर दिन में तीन बार छाछ के साथ सेवन करें।
  2. वमन अथवा उल्टी- वमन या उल्टी आने पर हरी धानिया और पुदीने की चटनी का सेवन दिन में कई बार करें। नींबू पर काला नमक लगा कर चूसें।
  3. पुराना बुखार- नीम की पत्तियों को पानी में उबालकर काढ़ा बना लें और छानकर अवस्थानुसार सेवन करें।
  4. खाँसी- खाँसी आने पर शहद के साथ पिसी काली मिर्च मिलाकर चाटने से आराम मिलता है। तुलसी, अदरक, काली मिर्च और चुटकी भर नमक मिलाकर काढ़ा बनाकर पीने से भी लाभ मिलता है। बार-बार खाँसी आने पर अदरक को भूनकर थोड़ा नमक लगाकर उसका भी सेवन कर सकते हैं।
  5. जुकाम- दूध में हल्दी डालकर खूब उबाल लें फिर गरम-गरम पिएं।

प्रश्न 24.
मृदा प्रदूषण न हो, इसके लिए आप लोगों को क्या सुझाव देंगे? वर्णन कीजिए।

प्रश्न 25.
चने जैसी बुनाई के नमूने की विधि लिखिए।

 

वार्षिक-परीक्षा प्रश्न पत्र 
कक्षा-7
विषय – गृह शिल्प

अति लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
बुनाई करके हम क्या-क्या बना सकते हैं?
उत्तर:
काडगन, स्वेटर, मोजे, स्कार्फ आदि।

प्रश्न 2.
भोजन परोसने के बर्तन कैसे होने चाहिए?
उत्तर:
स्वच्छ एवं आकर्षक

प्रश्न 3.
सर्वाधिक रोगों को जन्म देने वाले कीट का नाम लिखिए।
उत्तर:
मक्खी

प्रश्न 4.
मच्छर की प्रमुख प्रजातियों के नाम लिखिए।
उत्तर:

  1. क्यूलेक्स
  2. एनाफिलीज
  3. एडीज।

प्रश्न 5.
मच्छर के काटने से कौन-कौन-सी बीमारियाँ हो जाती हैं?
उत्तर:
मलेरिया एवं फाइलेरिया

प्रश्न 6.
जैएँ निकालने के लिए कैसी कंघी का प्रयोग करना चाहिए?
उत्तर:
महीन दाँत वाली कंघी

प्रश्न 7.
कढ़ाई में नमूना किसके अनुरूप होना चाहिए?
उत्तर:
वस्त्र के अनुरूप।

प्रश्न 8.
नील किन वस्त्रों में लगाते हैं?
उत्तर:
सूती सफेद वस्त्रों में

प्रश्न 9.
मक्खियों के न आने के लिए क्या करना चाहिए?
उत्तर:
चूने का छिड़काव करना चाहिए।

प्रश्न 10.
अनाज में कीड़े न पड़े इसके लिए क्या करना चाहिए?
उत्तर:
नीम की पत्तियों को सुखाकर अनाज के साथ रखना चाहिए।

प्रश्न 11.
घरों में कैसे कीट पाए जाते हैं?
उत्तर:
खटमल, मच्छर, जें, दीमक।

प्रश्न 12.
घर में किस चीज की उचित व्यवस्था होनी चाहिए?
उत्तर:
धूप की।

प्रश्न 13.
मच्छर कैसा कीट है?
उत्तर:
हानिकारक।

प्रश्न 14.
खिड़की-दरवाजों पर क्या प्रयोग करना चाहिए?
उत्तर:
महीन जाली का।

प्रश्न 15.
खरीदारी करने से पूर्व किस बात का पूर्वानुमान रखना चाहिए?
उत्तर:
घर के खर्च का पूर्वानुमान।

लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 16.
जीवन रक्षक घोल कैसे और कब बनाते हैं?
उत्तर:
जब किसी व्यक्ति को अतिसार रोग हो जाए तो निर्जलीकरण को रोकने के लिए जीवन रक्षक घोल (एक गिलास पानी में एक चम्मच चीनी और एक चुटकी नमक मिलाकर) एवं इलेक्ट्राल देना चाहिए।

प्रश्न 17.
किन्हीं चार बुनाइयों के नाम लिखिए।
उत्तर:

  1. चने की बुनाई
  2. साबुदाने की बुनाई
  3. कनखजूरे की बुनाई
  4. चौकोर खानों वाली बुनाई।

प्रश्न 18.
दीमक किन-किन स्थानों पर पाया जाता है? इससे क्या हानियाँ हैं?
उत्तर:
दीमक अक्सर सीलनयुक्त घरों की नींव व दीवारों में रहता है। यह कागज और लकड़ी के । सामानों को खा-खाकर अन्दर से खोखला कर देता है।

प्रश्न 19.
ऊनी, सूती एवं रेशमी वस्त्रों को अलग-अलग विधि से क्यों धोना चाहिए?
उत्तर:
क्योंकि ऊनी, सूती एवं रेशमी वस्त्रे अलग-अलग धागों द्वारा बने होते हैं।

प्रश्न 20.
मच्छरों से बचाव के उपाय लिखिए।
उत्तर:
मच्छर से बचाव के उपाय

  • (क) सोते समय हमेशा मच्छरदानी का प्रयोग करना चाहिए।
  • (ख) खिड़की-दरवाजों पर महीन जाली का प्रयोग करना चाहिए।
  • (ग) घर के आसपास पानी का भराव न होने दें।

प्रश्न 21.
रेशमी वस्त्रों में चमक लाने के लिए क्या करना चाहिए?
उत्तर:
रेशमी वस्त्रों में चमक लाने के लिए अंदाज से पानी लेकर थोड़ा-सा सिरका डालकर वस्त्र को डुबोकर तुरंत निकाल लें।

प्रश्न 22.
इस्त्री करने से क्या लाभ है?
उत्तर:
इस्त्रे करने से लाभ

  • (क) वस्त्रों की सिलवटें दूर होती हैं।
  • (ख) वस्त्र आकर्षक और सुंदर लगते हैं।
  • (ग) वस्त्रों में चमक आ जाती है।
  • (घ) कपड़ों में क्रीज बनी रहती हैं।

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 23.
ऊनी वस्त्र धोते समय किन बातों को ध्यान रखना चाहिए?

प्रश्न 24.
तहरी बनाने की विधि लिखिए।

प्रश्न 25.
भोजन परोसते समय किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?

We hope the UP Board Class 7 Home Craft Model Paper (गृहशिल्प), help you. If you have any query regarding UP Board Class 7 Home Craft Model Paper (गृहशिल्प) drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

Leave a Comment