UP Board Class 7 Sports and Fitness Model Paper are part of UP Board Class 7 Model Papers. Here we have given UP Board Class 7 Sports and Fitness Model Paper.
Board | UP Board |
Class | Class 7 |
Subject | Sports and Fitness |
Model Paper | Paper 1 |
Category | UP Board Model Papers |
UP Board Class 7 Sports and Fitness Model Paper खेलकूद : खेल और स्वास्थ्य
सत्र परीक्षा प्रश्न पत्र
कक्षा-7
विषय-खेल और स्वास्थ्य
अति लघु उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न-1.
शरीर फुर्तीला तथा नीरोगी कैसे बनता है?
उत्तर:
व्यायाम करने से।
प्रश्न-2.
व्यायाम कहाँ करना चाहिए?
उत्तर:
खुले स्थान में।
प्रश्न-3.
किस आसन से कद की वृद्धि होती है?
उत्तर:
पश्चिमोत्तनासन से।
प्रश्न-4.
राष्ट्रगान किसका प्रतीक है?
उत्तर:
राष्ट्रगान राष्ट्र की एकता का प्रतीक हैं।
प्रश्न-5.
हमारे राष्ट्रध्वज में उपस्थित चक्र में कितनी तीलियाँ होती हैं?
उत्तर:
24 तीलियाँ।
प्रश्न-6.
राष्ट्रगान की रचना किसने की थी?
उत्तर:
गुरुदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर ने।
प्रश्न-7.
राष्ट्रध्वज कब फहराया जाता है?
उत्तर:
15 अगस्त एवं 26 जनवरी को।
प्रश्न-8.
मार्किंग से हमें क्या शिक्षा मिलती है?
उत्तर:
मार्चिग से हमें अनुशासन में रहने की शिक्षा मिलती है।
प्रश्न-9.
देश में राष्ट्रीय शोक के समय राष्ट्रध्वज का क्या किया जाता है?
उत्तर:
राष्ट्रध्वज को नियमानुसार झुकाया जाता है।
प्रश्न-10.
राष्ट्रगान कितने सेकंड में पूरा होना चाहिए?
उत्तर:
52 सेकंड में।
प्रश्न-11.
राष्ट्रध्वज किसका प्रतीक होता है?
उत्तर:
राष्ट्रध्वज देश की पहचान का प्रतीक होता है।
प्रश्न-12.
अंगों के सुधार हेतु क्या करना चाहिए?
उत्तर:
अंगों के सुधार हेतु नियमित योग, प्राणायाम, व्यायाम या पी०टी० करनी चाहिए।
प्रश्न-13.
जीतने या हारने पर अपने ऊपर नियन्त्रण रखने से कौन-सा गुण विकसित होता है?
उत्तर:
अनुशासन का।
प्रश्न-14.
सबसे लम्बी दौड़ कितने मीटर की होती है?
उत्तर:
600 मीटर की।
प्रश्न-15.
कौन-सा आसन सभी आसनों का राजा है?
उत्तर:
शीर्षासन।
प्रश्न-16.
ओलम्पिक खेलों को प्रारम्भ कहाँ हुआ?
उत्तर:
यूनान में।
लघु उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न-17.
शारीरिक शिक्षा की आवश्यकता क्यों होती है?
उत्तर:
- शारीरिक अंगों के सुधार हेतु
- अपनी रक्षा हेतु
- शरीर को फुर्तीला बनाने हेतु
- मनोरंजन हेतु
प्रश्न-18.
माचिंग क्या है?
उत्तर:
मार्चिग वह क्रिया है, जिसे एक निश्चित क्रम से किया जाता है। इसमें आदेशों को सुनते हुए ध्यान से क्रियाकलाप किए जाते हैं।
प्रश्न-19.
प्राथमिक चिकित्सा क्या है?
उत्तर:
जब कोई घटना घटती है, तब डॉक्टर के आने से पहले घायल व्यक्ति का जो उपचार किया जाता है, उसे प्राथमिक चिकित्सा कहते हैं।
प्रश्न-20.
राष्ट्रगान की रचना किसने की थी? यह कब स्वीकार किया गया?
उत्तर:
राष्ट्रगान की रचना गुरुदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर ने की थी। राष्ट्रगान ‘जन-गण-मन’ 24 जनवरी सन 1950 को स्वीकार किया गया।
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न-21.
राष्ट्रगान गाते समय किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
उत्तर:
राष्ट्रगान गाते समय निम्न बातों का ध्यान रखना चाहिए
- राष्ट्रगान के समय सावधान की मुद्रा में खड़ा होना चाहिए।
- राष्ट्रगान गाते समय न हिले-डुलें और न बात करें।
- राष्ट्रगान को सही-सही गाएँ।
- राष्ट्रगान का सम्मान करें।
- राष्ट्रगान 52 सेकंड में पूरा होना चाहिए।
प्रश्न-22.
शारीरिक शिक्षा से क्या लाभ है?
उत्तर:
शारीरिक शिक्षा से निम्नलिखित लाभ हैं
- यह शरीर और मस्तिष्क को स्वस्थ व मजबूत बनाती है।
- इसके द्वारा स्फूर्ति, आनन्द व ऊर्जा प्राप्त होती है।
- हार-जीत के द्वारा अपने पर नियन्त्रण व अनुशासन का गुण उत्पन्न होता है।
- नैतिक मूल्यों जैसे सहयोग, दृढ़ता, संयम आदि का विकास होता है।
- शारीरिक शिक्षा से समय के सदुपयोग की प्रेरणा मिलती है।
प्रश्न-23.
मार्चिग क्या है? मार्चिग करते समय किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
उत्तर:
मार्चिग वह क्रिया है, जिसमें आदेशों को सुनते हुए ध्यान से मार्च किया जाता है, जैसे सेना व पुलिस के जवानों का कदम-ताल करते हुए चलना व विद्यालयों में बच्चों की ड्रिल। माचिंग करते समय निम्न बातों को ध्यान में रखना आवश्यक है-सावधान की मुद्रा में खड़ा होना, गर्दन सीधी व आँखें सामने की ओर खुली रखना। विश्राम की अवस्था में दोनों हाथ पीछे करना, हाथों और पैरों को ढीला छोड़ना। बात करना, पीछे मुड़ना व रूमाल प्रयोग करना मना है।
प्रश्न-24.
शारीरिक शिक्षा क्यों आवश्यक हैं?
उत्तर:
शारीरिक शिक्षा शरीर को स्वस्थ और मजबूत बनाने के साथ-साथ बालक के मानसिक, सामाजिक तथा नैतिक मूल्यों के विकास के लिए आवश्यक है। यह शिक्षा शारीरिक अंगों के विकास के साथ, खेल व तैराकी सिखाने, अपनी रक्षा करने, शरीर को स्वस्थ रखने, फुर्तीला बनाने तथा मनोरंजन हेतु आवश्यक है।
प्रश्न-25.
‘किसी कार्य को करने के लिए शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ होना आवश्यक है।’ इस कथन की पुष्टि कीजिए। उत्तर शरीर और मस्तिष्क को स्वस्थ रखने के लिए जो सीख, ज्ञान और क्रियाएँ कराई जाती हैं, वही शारीरिक शिक्षा कहलाती है। पढ़ना और ज्ञान प्राप्त करना मानसिक कार्य के अन्तर्गत आते हैं। शरीर को मजबूत बनाने के लिए जो व्यायाम किए जाते हैं, वे सब शारीरिक कार्य के अन्तर्गत आते हैं। किसी भी कार्य को करने के लिए शारीरिक एवं मानसिक रूप से विकसित होना आवश्यक है। पढ़ने लिखने आदि सभी कार्यों में हमारा मस्तिष्क और शरीर दोनों एक साथ कार्य करते हैं। जैसे क्रिकेट में गेंद को पकड़ने (कैच) के लिए मस्तिष्क और शरीर दोनों का प्रयोग करते हैं।
अर्धवार्षिक परीक्षा प्रश्न पत्र
कक्षा-7
विषय-खेल और स्वास्थ्य
अति लघु उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न-1.
किस आसन को करने से स्मरण शक्ति का विकास होता है?
उत्तर:
शीर्षासन को।
प्रश्न-2.
शारीरिक तथा मानसिक विकास कैसे होता है?
उत्तर:
शरीरिक क्रियाओं द्वारा।
प्रश्न-3.
पोस्ट लाइन किस खेल से सम्बन्धित है?
उत्तर:
खो-खों से।
प्रश्न-4.
योग के कितने अंग होते हैं?
उत्तर:
आठ
प्रश्न-5.
गले सम्बन्धी रोगों में कौन-सा आसन उपयोगी है?
उत्तर:
सिंहासन
प्रश्न-6.
प्राण किसे कहते हैं?
उत्तर:
श्वास को
प्रश्न-7.
मनुष्य एक बार में कितनी बार श्वास लेता है?
उत्तर:
सोलह से अट्ठारह बार
प्रश्न-8.
फेफड़े कैसे मजबूत होते हैं?
उत्तर:
प्राणायाम करने से।
प्रश्न-9.
राष्ट्र ध्वज का केसरिया रंग किसका प्रतीक है?
उत्तर:
त्याग तथा बलिदान का।
प्रश्न-10.
ऊँची कूद में प्रत्येक खिलाड़ी द्वारा कितने प्रयास किए जाते हैं?
उत्तर:
तीन
प्रश्न-11.
सिगरेट में कौन-सा विषैला रासायनिक तत्व पाया जाता है?
उत्तर:
निकोटिन
प्रश्न-12.
ओलम्पिक खेल कितने वर्षों के अन्तराल में आयोजित होता है?
उत्तर:
चार वर्षों के
प्रश्न-13.
डिस्कस किस आकार का होता है?
उत्तर:
वृत्ताकार
प्रश्न-14.
मल्ल युद्ध को वर्तमान में किस नाम से जाना जाता है?
उत्तर:
कुश्ती
प्रश्न-15.
ओलम्पिक के ध्वज में कितने गोले हैं?
उत्तर:
पाँच
प्रश्न-16.
‘रूस्तम-ए-जहाँ’ किसे कहा जाता है?
उत्तर:
गामा पहलवान को
लघु उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न-17.
व्यायाम से आप क्या समझते हैं ।
उत्तर:
मनुष्य की ऐसी क्रियाएँ, जिनसे शरीर की मांसपेशियाँ अच्छी तरह विकसित और मजबूत हो जाती हैं तथा शरीर निरोग हो जाता है, व्यायाम कहलाता है। खेलकूद व विभिन्न आसन इसके अन्तर्गत आते हैं।
प्रश्न-18.
योग का क्या अर्थ है?
उत्तर:
योग शब्द युज’ से बना है। युज का अर्थ होता है जोड़ना या मिलाना। योग के द्वारा कार्य करते समय शरीर व मन में ताल-मेल बैठता है। योग एक प्रकार का आसन करने का अभ्यास है। योगाभ्यास करने से शरीर और मस्तिक दोनों स्वस्थ रहते हैं।
प्रश्न-19.
भस्त्रिका प्राणायाम कैसे किया जाता हैं? इसके चरण बताएँ।
उत्तर:
भस्त्रिका प्राणायाम 3 से 5 मिनट तक किया जाता है। इसे करने के लिए सर्वप्रथम वज्रासन में बैठ जाएँ, दोनों नासिकाओं से साँस अन्दर खींचे तथा बिना अन्दर रोके पूरी ताकत से बाहर निकालें।
प्रश्न-20.
अन्तरराष्ट्रीय खेल से आप क्या समझते हैं?
उत्तर:
राष्ट्रीय स्तर पर योग्य खिलाड़ी अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर खेलों में भाग लेकर खेलते हैं, उन्हें अन्तरराष्ट्रीय खेल कहते हैं। अन्तरराष्ट्रीय खेलों में ओलम्पिक, एशियाड एवं सैफ खेल प्रमुख हैं।
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न-21.
व्यायाम करते समय कौन-कौन सी सावधानियाँ बरतनी चाहिए?
प्रश्न-22.
किन्हीं दो व्यायाम के विभिन्न चरणों को लिखिए?
प्रश्न-23.
प्राणायाम किसे कहते हैं? प्राणायाम के कोई पाँच लाभ बताएँ।
प्रश्न-24.
खेल भावना से आप क्या समझते हैं?
प्रश्न-25.
नशीले पदार्थों का सेवन करने से शरीर पर क्या दुष्प्रभाव पड़ता है?
वार्षिक परीक्षा प्रश्न पत्र
कक्षा-7
विषय-खेल और स्वास्थ्य
अति लघु उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न-1.
क्रिकेट की गेंद को पकड़ने के लिए किसका प्रयोग होता है?
उत्तर:
शरीर तथा मस्तिष्क का।
प्रश्न-2.
रक्त संचार कैसे बढ़ता है?
उत्तर:
अंगों की गति से।
प्रश्न-3.
कौन-सा आसान थायराइड को सक्रिय एवं स्वस्थ बनाता है?
उत्तर:
सवांगासन
प्रश्न-4.
किस आसन से मोटापा दूर होता है?
उत्तर:
पद्ममयूरासन
प्रश्न-5.
किस प्राणायाम से हृदय रोग दूर हो जाते हैं?
उत्तर:
भ्रामरी प्राणायाम
प्रश्न-6.
भारतीय संविधान ने राष्ट्रध्वज का प्रारूप कब अपनाया था?
उत्तर:
22 जुलाई 1947 की।
प्रश्न-7.
कुश्ती के गब्वे की ऊँचाई कितने मीटर होती है?
उत्तर:
मीटर
प्रश्न-8.
डिस्कस किस चीज का बना होता है?
उत्तर:
फाइबर या लकड़ी का
प्रश्न-9.
वालीबॉल में एक टीम के कितने खिलाड़ी होते हैं?
उत्तर:
बारह
प्रश्न-10.
राष्ट्रकुल खेल कितने वर्ष में अन्तराल पर आयोजित होते हैं?
उत्तर:
चार वर्ष के
प्रश्न-11.
टेक ऑफ किस खेल से सम्बन्धित है?
उत्तर:
लम्बी कूद
प्रश्न-12.
अर्जुन पुरस्कार किसे दिया जाता है?
उत्तर:
अच्छे खिलाड़ियों को।
प्रश्न-13.
द्रोणाचार्य पुरस्कार किस वर्ष से प्रारम्भ किया गया?
उत्तर:
वर्ष 1985 से
प्रश्न-14.
राष्ट्रीय स्तर का सर्वोच्च पुरस्कार कौन-सा है?
उत्तर:
राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार
प्रश्न-15.
खो-खो में एक पाली कितने मिनट की होती हैं?
उत्तर:
7 मिनट की।
प्रश्न-16.
उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिला खिलाड़ियों को दिए जाने वाले पुरस्कार का नाम लिखिए।
उत्तर:
रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार
लघु उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न-17.
योग के कितने अंग होते हैं?
उत्तर:
योग के आठ अंग होते हैं
- यम
- नियम
- आसन
- प्राणायाम
- प्रत्याहार
- धारणा
- ध्यान
- समाधि।
प्रश्न-18.
चक्रासन से होने वाले लाभ बताइए।
उत्तर:
चक्रासन से निम्नलिखित लाभ होते हैं
- यह रीढ़ की हड्डी को लचीला बनाकर वृद्धावस्था नहीं आने देता तथा दाँतों को सक्रिय बनाता है।
- शरीर में स्फूर्ति एवं शक्ति बढ़ाता है।
- यह श्वास रोग, सिरदर्द, नेत्र विकार, सर्वाइकल तथा स्पोंडोलाइसिस में विशेष हितकारी हैं।
- यह हाथों तथा पैरों की मांसपेशियों को मजबूत बनाता है।
प्रश्न-19.
सिंहासन या व्याघ्रासन की स्थिति समझाइए।
उत्तर:
सिंहासन या व्याघ्रासन करते समय यदि सम्भव हो तो सूर्य की ओर मुख करके वज्रासन में बैठकर घुटनों को थोड़ा खोलकर रखें। हाथों की अंगुलियाँ पीछे की ओर करके पैरों के बीच सीधा रखें। श्वास अन्दर भरकर जिह्वा को बाहर निकाले। सामने देखते हुए श्वास को बाहर निकालते हुए सिंहवत् गर्जना कीजिए। यह क्रिया 3-4 बार करनी चाहिए।
प्रश्न-20.
खेल उपकरण समिति क्या कार्य करती हैं?
उत्तर:
खेल उपकरण समिति सहायक समिति होती है। यह खेल के मैदान को सही तरीके से व्यवस्थित कराती है। मैदान को साफ-सुथरा तथा खेलने योग्य बनाती है। यह खिलाड़ियों के लिए सभी उपकरणों की व्यवस्था भी करती है।
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न-21.
किन्हीं दो व्यायाम के विभिन्न चरणों को लिखिए।
प्रश्न-22.
सर्वाग आसन करने का तरीका बताइए।
प्रश्न-23.
प्राणायाम करने के सामान्य नियम क्या हैं? किन्हीं पाँच नियमों को बताइए।
प्रश्न-24.
खेल प्रबन्धन से तुम क्या समझते हो?
प्रश्न-25.
अन्तर विद्यालयीय प्रतियोगिता से होने वाले लाभ बताइए।
We hope the UP Board Class 7 Sports and Fitness Model Paper, help you. If you have any query regarding UP Board Class 7 Sports and Fitness Model Paper, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.