UP Board Solutions for Class 8 Environment Chapter 3 अपशिष्ट एवं उसका निस्तारण

UP Board Solutions for Class 8 Environment Chapter 3 अपशिष्ट एवं उसका निस्तारण

UP Board Solutions

These Solutions are part of UP Board Solutions for Class 8 Environment. Here we have given UP Board Solutions for Class 8 Environment Chapter 3 (अपशिष्ट एवं उसका निस्तारण)

अभ्यास

Question 1.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए
(क) अपशिष्ट किसे कहते हैं ?
(ख) ठोस, द्रव और गैसीय अपशिष्ट में अन्तर बताते हुए इसके दो-दो उदाहरण लिखिए।
(ग) गैसीय अपशिष्ट पदार्थ के स्रोत क्या हैं ?
(घ) अपशिष्ट संग्रह के दुष्प्रभावों को उदाहरण सहित समझाइए।
(ङ) सोकपिट बनाने की विधि लिखिए।
(च) ई-कचरा से आप क्या समझते हैं ? उदाहरण सहित लिखिए।
(छ) कारखानों से निकलने वाले जल को नदियों में बहाने से पहले क्या उपाय करने चाहिए?
(ज) प्रत्येक घर में शौचालय होना क्यों आवश्यक है ?
Solution:
(क)- मनुष्य एवं अन्य जीवों के दैनिक क्रिया-कलापों के फलस्वरूप निकलने वाले अनुपयोगी पदार्थ, अपशिष्ट पदार्थ कहलाते हैं।

(ख)- ठोस अवस्था में पाए जाने वाले अपशिष्ट पदार्थ ठोस अपशिष्ट कहलाते हैं। तरल रूप में पाए। जाने वाले अपशिष्ट पदार्थ द्रव अपशिष्ट कहलाते हैं। गैस या धुओं के रूप में पाए जाने वाले अपशिष्ट पदार्थ गैसीय अपशिष्ट कहलाते हैं। ।
फल-सब्जियों के छिलके प्लास्टिक के टुकड़े आदि ठोस (UPBoardSolutions.com) अपशिष्ट हैं। नालियों और सीवर का गंदा पानी, चमड़ा शोधन तथा अन्य उद्योगों से निकलने वाला गंदा और विषैला जल द्रव अपशिष्ट के उदाहरण हैं। वाहनों, से निकलने वाला धुआँ, कारखानों की चिमनियों से निकलने वाला धुआँ गैसीय अपशिष्ट का उदाहरण है।

(ग)- गैसीय अपशिष्ट पदार्थ के स्त्रोत हैं- लकड़ी, कोयला, कारखाने, परिवहन के साधन, मरे हुए। जीव-जंतु, अँगीठी, सिगरेट, बीड़ी आदि।

(घ)- अपशिष्ट संग्रह पर्यावरण के लिए अत्यंत हानिकारक हैं। ये मनुष्य के स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव डालते हैं। दिसंबर 1984 में भोपाल गैस त्रासदी में यूनियन कार्बाइड पेस्टीसाइड़ फैक्ट्री से मेथिल आइसो साइनाइट गैस के रिसाव के कारण हजारों लोगों की मृत्यु हुई और लाखों लोग इसके कारण- कैंसर, साँस फूलना, सिर दर्द, अंगों का सुन्न होना जैसी अनेक बीमारियों से ग्रसित हो गए। इस घटना के बाद फैक्ट्री से कचरे के रूप में घातक रसायन निकले जिसने आस-पास की मिट्टी और जल को प्रभावित किया। इन अपशिष्ट का दुष्प्रभाव आज भी वहाँ की पीढ़ियों में देखा जा सकता है।

(ङ)- सोकपिट बनाने के लिए जमीन में एक ५-६ फीट गहरा चौकोर गड्ढा खोदा जाता हैं। इस गड्ढे की तली पर ईंट तथा पत्थर के टुकड़े डालकर उनको बालू की परत से ढक दिया जाता है। इसके बाद (UPBoardSolutions.com) इसे नाली द्वारा पानी बहने के स्थान से जोड़ दिया जाता है तथा ऊपर से ढक दिया जाता है। इस प्रकार सोकपिट बनकर तैयार हो जाता है।

(च)- ई-कचरा से तात्पर्य है- इलेक्ट्रॉनिक कचरा जो ऑफिस एवं घरों से निकलता है। इसके अन्तर्गत खराब कम्प्यूटर, मोबाइल फोन, सी०डी०, बैटरी व अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जैसे- टी०वी०, वाशिंग मशीन, रेफ्रिजरटेर, ए०सी० आदि आते हैं।

(छ)- कारखानों से निकले जल को उचित उपचार करने के बाद ही नदियों में बहाना चाहिए जिससे कि नदियों का जल दूषित न हो।

(ज)- मल-मूत्र के उचित निस्तारण तथा गंदगी से बचने के लिए प्रत्येक घर में शौचालय होना आवश्यक है।

UP Board Solutions

Question 2.
सही कथन के सामने (✓) और गलत के सामने (✗) का चिह्न लगाइए
(क) उद्योगों से विभिन्न प्रकार के अपशिष्ट पदार्थ निकलते हैं।
(ख) अपशिष्ट पदार्थों से हमारा पर्यावरण दूषित होता है।
(ग) अपशिष्ट पदार्थ ठोस, द्रव और गैस के रूप में होते हैं।
(घ) घरेलू कूड़े-कचरे का निस्तारण आज प्रदूषण की समस्या नहीं है।
(ङ) प्लास्टिक एवं पॉलीथीन आसानी से सड़ती है।
Solution:
(क) उद्योगों से विभिन्न प्रकार के अपशिष्ट पदार्थ निकलते हैं। (✓)
(ख) अपशिष्ट पदार्थों से हमारा पर्यावरण दूषित होता है। (✓)
(ग) अपशिष्ट पदार्थ ठोस, द्रव और गैस के रूप में होते हैं। (✓)
(घ) घरेलू कूड़े-कचरे का निस्तारण आज प्रदूषण की समस्या नहीं है। (✗)
(ङ) प्लास्टिक एवं पॉलीथीन आसानी से सड़ती है। (✗)

Question 3.
सही मिलान कीजिए
UP Board Solutions for Class 8 Environment Chapter 3 अपशिष्ट एवं उसका निस्तारण 1
Solution:
UP Board Solutions for Class 8 Environment Chapter 3 अपशिष्ट एवं उसका निस्तारण 2

We hope the UP Board Solutions for Class 8 Environment Chapter 3 (अपशिष्ट एवं उसका निस्तारण) help you. If you have any query regarding UP Board Solutions for Class 8 Environment Chapter 3 (अपशिष्ट एवं उसका निस्तारण), drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

UP Board Solutions for Class 8 Environment Chapter 7 वन एवं वन्य जीव

UP Board Solutions for Class 8 Environment Chapter 7 वन एवं वन्य जीव

These Solutions are part of UP Board Solutions for Class 8 Environment. Here we have given UP Board Solutions for Class 8 Environment Chapter 7 (वन एवं वन्य जीव)

UP Board Solutions

अभ्यास ।

Question 1.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए
(क) वनों से प्राप्त होने वाले औषधीय पेड़-पौधों के नाम और उनका उपयोग लिखिए।
(ख) वन क्षेत्र में मिट्टी का कटाव क्यों कम होता है ?
(ग) किन्हीं चार इमारती लकड़ियों के नाम लिखिए ?
(घ) विलुप्त तथा संकटग्रस्त प्रजातियों में उदाहरण सहित अन्तर स्पष्ट कीजिए।
(ङ) उत्तर प्रदेश में स्थित राष्ट्रीय उद्यान एवं वन्यजीव अभ्यारण्य के नाम लिखिए।
(च) वनों की संख्या कम होने के क्या कारण हैं ?
(छ) राष्ट्रीय उद्यान तथा वन्य जीव अभ्यारण्य क्यों बनाए गए हैं ?
(ज) वन जानवरों को किस प्रकार लाभ पहुँचाते हैं ?
Solution:
(क)- वनों से प्राप्त होने वाले औषधीय पेड़-पौधों के नाम और उनका उपयोग निम्नांकित हैं –
UP Board Solutions for Class 8 Environment Chapter 7 वन एवं वन्य जीव 1

(ख)- वन तेज वर्षा में मिट्टी के कटाव को रोकते हैं। वन-क्षेत्र में पेड़-पौधे पानी के वेग को कम करते हैं तथा वायु की तीव्र गति को भी कम करते हैं, इससे वन-क्षेत्र में मिट्टी का कटाव कम होता है।

(ग)- चार इमारती लकड़ियों के नाम हैं- शीशम, साखू, सागौन और देवदार।।

(घ)- वन्य जीवों की अधिकाधिक माँग और उनके अवैध शिकार ने कुछ वन्य जीवों को पूरी तरह नष्ट कर दिया तो कुछ संकटग्रस्त हैं यानी विलुप्ति के कगार पर हैं। पशु-पक्षियों की जो प्रजातियाँ पूरी तरह विलुप्त (UPBoardSolutions.com) हो चुकी है, उन्हें विलुप्त प्रजातियों की श्रेणी में रखा जाता है, जैसे- डायनासौर मैमथ डोडो आदि। मनुष्य द्वारा अत्यधिक शिकार करने से जिन पशु-पक्षी की प्रजातियाँ खतरे में हैं यानी समाप्ति के कगार पर हैं उन्हें संकट ग्रस्त प्राणियों की श्रेणी में रखा गया हैं। जैसे- शेर, हाथी, बाघ, घोड़ा, चीता, मोर, आदि।

(ङ)- उत्तर प्रदेश में स्थित राष्ट्रीय उद्यान- दुधवा राष्ट्रीय उद्यान उत्तर प्रदेश में स्थित वन्यजीव अभ्यारण्य- चन्द्रप्रभा अभ्यारण्य।

(च)- मनुष्य द्वारा अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु, शहरीकरण और औद्योगीकरण के बढ़ते चलन के कारण वनों की अंधाधुंध कटाई की गई। जिससे वनों की संख्या कम हो गई।

(छ)- वन एवं वन्य जीवों की सुरक्षा एवं संरक्षण के लिए भारत सरकार द्वारा पूरे देश में राष्ट्रीय उद्यान एवं वन्य जीव अभ्यारण्य बनाए गए हैं।

(ज)- वन जानवरों को भोजन, आश्रय और जीने की अनुकूल परिस्थितियाँ देकर उन्हें लाभ पहुँचाते हैं।

UP Board Solutions

Question 2.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए
(क) वनों से हमें उद्योगों के लिए ___ प्राप्त होता है।
(ख) वन जीव-जन्तुओं और पक्षियों के ___ स्थान है।
(ग) वन को प्राकृतिक ___ कहते हैं।
(घ) ___ को विश्व वन दिवस मनाया जाता है।
(ङ) चन्द्रप्रभा अभ्यारण्य ___, ____ में स्थित है।
(च) कुकरैल वन ___, ____ में स्थित है।
Solution:
(क) वनों से हमें उद्योगों के लिए कच्चा माल प्राप्त होता है।
(ख) वन जीव-जन्तुओं और पक्षियों के रहने का स्थान है।
(ग) वन को प्राकृतिक संसाधन कहते हैं।
(घ) 21 मार्च को विश्व वन दिवस मनाया जाता है।
(ङ) चन्द्रप्रभा अभ्यारण्य चन्दौली, उत्तर प्रदेश में स्थित है।
(च) कुकरैल वन लखनऊ, उत्तर प्रदेश में स्थित है।

Question 3.
सही कथन के सामने (✓) और गलत कथन के सामने (✗) का चिह्न लगाइए |
(क) वन केवल जन्तुओं को लाभ पहुँचाते हैं।
(ख) मनुष्य आदिकाल से ही वनों पर निर्भर था।
(ग) सिनकोना से मलेरिया की दवा प्राप्त होती है।
(घ) गिद्ध एक विलुप्त प्रजाति है।
(ङ) सागौन इमारती लकड़ी है।
(च) पशु-पक्षियों की प्रजातियाँ जो खत्म होने की कगार पर है, विलुप्त प्रजातियाँ कहलाती हैं।
(छ) पेड़-पौधे वायु की गति बढ़ाने में सहायक होते हैं।
(ज) वन पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने में सहायक होते हैं।
(झ) मानव के हस्तक्षेप से वनों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।
Solution:
(क) वन केवल जन्तुओं को लाभ पहुँचाते हैं। (✗)
(ख) मनुष्य आदिकाल से ही वनों पर निर्भर था। (✓)
(ग) सिनकोना से मलेरिया की दवा प्राप्त होती है। (✓)
(घ) गिद्ध एक विलुप्त प्रजाति है। (✗)
(ङ) सागौन इमारती (UPBoardSolutions.com) लकड़ी है। (✓)
(च) पशु-पक्षियों की प्रजातियाँ जो खत्म होने की कगार पर है, विलुप्त प्रजातियाँ कहलाती हैं। (✗)
(छ) पेड़-पौधे वायु की गति बढ़ाने में सहायक होते हैं। (✗)
(ज) वन पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने में सहायक होते हैं। (✓)
(झ) मानव के हस्तक्षेप से वनों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। (✓)

UP Board Solutions

We hope the UP Board Solutions for Class 8 Environment Chapter 7 (वन एवं वन्य जीव) help you. If you have any query regarding UP Board Solutions for Class 8 Environment Chapter 7 (वन एवं वन्य जीव), drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

UP Board Solutions for Class 8 Environment Chapter 2 हमारे प्राकृतिक संसाधन

UP Board Solutions for Class 8 Environment Chapter 2 हमारे प्राकृतिक संसाधन

These Solutions are part of UP Board Solutions for Class 8 Environment. Here we have given UP Board Solutions for Class 8 Environment Chapter 2 (हमारे प्राकृतिक संसाधन)

UP Board Solutions

अभ्यास

Question 1.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए
(क) प्राकृतिक संसाधन कौन-कौन से हैं? वे हमारे लिए किस प्रकार उपयोगी हैं?
(ख) दैनिक जीवन में जल का क्या उपयोग है? जल के दुरुपयोग को रोकने के उपाय बताइए।
(ग) भूमि से प्राप्त होने वाले किन्हीं पाँच पदार्थों के नाम लिखिए।
(घ) सौर ऊर्जा हमारे जीवन के लिए क्यों आवश्यक है?
(ङ) वायु का जीवन में क्या महत्व है?
Solution:
(क) – हवा, मिट्टी, जल, सौर ऊर्जा, पेड़-पौधे, खनिज पदार्थ आदि प्राकृतिक संसाधन हैं। हवा का उपयोग हम साँस लेने में, जल का उपयोग हम अपनी प्यास बुझाने तथा अन्य अनेक आवश्यक कामों में करते हैं। पेड़-पौधे, वनस्पतियाँ हमारी विभिन्न आवश्यकताओं, जैसे- भोजन, आवास, कपड़ा आदि को पूरा करने के लिए उपयोग की जाती हैं। इसी (UPBoardSolutions.com) तरह कृषि हेतु उपजाऊ मिट्टी हमें भूमि प्रदान करती है तथा तेल, कोयला और गैस यातायात वे उद्योगों में ईंधन के रूप में प्रयोग किए जाते हैं। सौर ऊर्जा तो हमारे जीवन का आधार ही है।

(ख) – जल बिना जीवित रहने की कल्पना भी नहीं की जा सकती। हमारे दैनिक जीवन के विभिन्न कार्यों जैसे- नहाना, कपड़े धोना, बरतन धोना, पोंछा करना, पेड़-पौधों को सींचना आदि अनेक ऐसे कार्य हैं। जिनमें जल की आवश्यकता पड़ती है।
जल के दुरूपयोग को रोकने के लिए जल के प्रयोग पर ध्यान देना होगा, जैसे- नल को कभी खुला नहीं छोड़ना, कुल्ला करने या नहाने के लिए मग का इस्तेमाल करना चाहिए। फल, सब्जी धोकर बचे पानी को फेंकना नहीं चाहिए बल्कि उसे पौधों में डाल देना चाहिए आदि।

(ग) – भूमि से प्राप्त होने वाले पदार्थ हैं- फल, सब्जियाँ, अनाज, लकड़ियाँ, औषधियाँ आदि।

(घ) – पृथ्वी पर समस्त जीवन का आधार सूर्य ही है। सूर्य पृथ्वी पर ऊर्जा का प्रमुख स्रोत है। सूर्य से हमें गर्मी और प्रकाश तो मिलता ही है, साथ ही सूर्य जल-चक्र बनाए रखने में, वायुमंडल में वायु का प्रवाह बनाए रखने में, जलवायु को नियंत्रित करने में, भोजन बनाने हेतु पौधों को ऊर्जा प्रदान करने में, घर में नमी-सीलन को दूर करने तथा कपड़े सुखाने में तथा (UPBoardSolutions.com) शरीर में विटामिन डी की आपूर्ति हेतु सौर ऊर्जा हमारे लिए अति आवश्यक है।

(ङ)- वायु हमारे लिए अत्यंत आवश्यक है। भोजन और जल के बिना तो हम कुछ समय तक जीवित रह सकते हैं। परन्तु वायु के बिना हम जिंदा नहीं रह सकते।

UP Board Solutions

Question 2.
सही मिलान कीजिए
UP Board Solutions for Class 8 Environment Chapter 2 हमारे प्राकृतिक संसाधन 1
Solution:
UP Board Solutions for Class 8 Environment Chapter 2 हमारे प्राकृतिक संसाधन 2

We hope the UP Board Solutions for Class 8 Environment Chapter 2 (हमारे प्राकृतिक संसाधन) help you. If you have any query regarding UP Board Solutions for Class 8 Environment Chapter 2 (हमारे प्राकृतिक संसाधन), drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

UP Board Solutions for Class 8 Environment Chapter 1 पर्यावरण को जानें

UP Board Solutions for Class 8 Environment Chapter 1 पर्यावरण को जानें

These Solutions are part of UP Board Solutions for Class 8 Environment. Here we have given UP Board Solutions for Class 8 Environment Chapter 1 (पर्यावरण को जानें)

अभ्यास

Question 1.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए
(क) पर्यावरण से आप क्या समझते हैं?
(ख) प्राकृतिक और सामाजिक पर्यावरण में क्या अन्तर है ?
(ग) अपने पर्यावरण के दस अजैविक घटकों के नाम लिखिए।
(घ) अपने विद्यालय परिसर में पाए जाने वाले जैविक घटकों की सूची बनाइए।
Answer:
(क)- जल, वायु, प्रकाश, मिट्टी, पेड़-पौधे आदि जिनसे हम चारों ओर से घिरे हैं, ये सभी एक साथ मिलकर हमारा पर्यावरण कहलाते हैं।

(ख)- वह पर्यावरण जो प्रकृति हमें प्रदान करती है। प्राकृतिक पर्यावरण कहलाता है। हवा, जल, मिट्टी, पेड़-पौधे, जीव-जन्तु, सूर्य, नदी, पहाड़ आदि प्राकृतिक पर्यावरण के अंतर्गत आते हैं क्योंकि इनको हम (UPBoardSolutions.com) स्वयं नहीं बना सकते। मानव समाज द्वारा निर्मित पर्यावरण को सामाजिक पर्यावरण कहते हैं। जैसे मकान, सड़क, बाजार, गाँव, शहर, रेल, मोटर, वायुयान आदि सामाजिक पर्यावरण के अंग हैं। सामाजिक पर्यावरण का निर्माण प्राकृतिक पर्यावरण की सहायता से किया जाता है।

(ग)- नदी, झील, सागर, महासागर, पहाड़, पठारे, रेगिस्तान मैदान, हवा, धूप आदि अजैविक घटक हैं।

(घ) – पौधे, पेड़, लताएँ, गिलहरी, चिड़ियाँ, बच्चे, शिक्षक, आदि।

UP Board Solutions

Question 2.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए
(क) प्रकृति, जल, स्थल, वायु, पेड़-पौधों एवं ___ से मिलकर बनी है।
(ख) पृथ्वी के जल वाले भाग को __ कहते हैं।
(ग) जैविक एवं अजैविक घटक एक दूसरे के ___ हैं।
(घ) टिड्डा एक ___ जीव है।
(ङ) विद्यालय ___ पर्यावरण का हिस्सा है।
Answer:
(क) प्रकृति, जल, स्थल, वायु, पेड़-पौधों एवं जीव-जंतुओं से मिलकर बनी है।
(ख) पृथ्वी के जल वाले भाग को जलमण्डल कहते हैं।
(ग) जैविक एवं (UPBoardSolutions.com) अजैविक घटक एक दूसरे के पूरक हैं।
(घ) टिड्डा एक शाकाहारी जीव है।
(ङ) विद्यालय सामाजिक पर्यावरण का हिस्सा है।

We hope the UP Board Solutions for Class 8 Environment Chapter 1 (पर्यावरण को जानें) help you. If you have any query regarding UP Board Solutions for Class 8 Environment Chapter 1 (पर्यावरण को जानें), drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

UP Board Solutions for Class 8 English Chapter 1 Another Chance

UP Board Solutions for Class 8 English Chapter 1 Another Chance

These Solutions are part of UP Board Solutions for Class 8 English. Here we have given UP Board Solutions for Class 8 English Chapter 1 Another Chance

WORD MEANING’s (शब्दार्थ)
often – अक्सर, mistake – गलती, desire – तीव्र इच्छा, despair – पूर्ण निराशा, failure – असफलता

TRANSLATION OF THE LESSON (पाठ का हिन्दी अनुवाद)।
How often we………. of starting anew.
हिन्दी अनुवाद- कवि कहता है कि कितनी बार हम इच्छा जताते हैं एक और मौके की, एक नई शुरूआत करने की। एक मौका अपनी गलतियों को मिटाने का, और अपनी असपफलता को जीत में बदलने का।। एक बिल्कुल नई शुरूआत करने के लिए एक नए दिन की आवश्यकता नहीं होती। हमें सिर्फ एक गहरी, तीव्र इच्छा की आवश्यकता है, फिर से पूरे दिल से प्रयास करने की। |
हमें आवश्यकता है पहले से थोड़ा बेहतर जीने की, हमेशा क्षमाशील होने की, और थोड़ी सी सूर्य-समान चमक लाने की, इस दुनिया में जहाँ हम रह रहे हैं। |
इसलिए पूर्ण निराशा में भी कभी हिम्मत न हारो, और सोचो, कि तुम निराशा से निकल चुके हो। क्योंकि हमेशा एक नया कल होता है, और आशा होती है फिर से नई शुरूआत करने की।

EXERCISE (अभ्यास)
Comprehension Questions
1. Answer the following questions:

Question a.
Why do we wish for another chance ?
Answer:
To correct our mistakes in order to make a new beginning, we wish for another chance.

Question b.
What does it take to make a brand new start ?
Answer:
We need to have a strong desire to try once again with all our heart, to make a brand new start.

Question c.
Why should we never give up in despair ?
Answer:
We should never give up in despair because there is always a hope to start everything afresh and there is a new tomorrow.

Question d.
What lesson do we learn from the poem ?
Answer:
Although we commit mistakes and face failures, there is always a hope for a next chance in our lives. We must have a strong desire to try and make our life and our world better.

2. Match the following to complete the lines of the poem: ‘A’
UP Board Solutions for Class 8 English Chapter 1 Another Chance 2

Word Power
1. Read the poem and write the antonyms of the following words:

  1. Success : failure
  2. old : new
  3. shallow : deep
  4. never : always
  5. end : beginning
  6. despair : hope

2. Write three rhyming words for the words given below :

  1. eight : date, gate, great
  2. face : lace, trace, grace
  3. chin : bin, grin, pin
  4. new : dew, sew, few

Activity
A number has been given to each letter of the alphabet in the table below. Read the table and decode the message. The first word has been decoded :
UP Board Solutions for Class 8 English Chapter 1 Another Chance 3

We hope the UP Board Solutions for Class 8 English Chapter 1 Another Chance help you. If you have any query regarding UP Board Solutions for Class 8 English Chapter 1 Another Chance, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.