UP Board Solutions for Class 5 Maths गिनतारा Chapter 11 एकिक नियम

UP Board Solutions for Class 5 Maths गिनतारा Chapter 11 एकिक नियम

अभ्यास

प्रश्न 1.
12 पुस्तकों का मूल्य रु. 144 है। एक पुस्तक का मूल्य कितना होगा?
हल:
∵ 12 पुस्तकों का मूल्य = 144 रु०
∴ 1 पुस्तक का मूल्य = [latex]\frac{144}{12}[/latex] = 12

प्रश्न 2.
5 गेंदों का मूल्य रु. 45 है। ऐसी ही 8 गेंदों का मूल्य ज्ञात करो।
हल:
∵ 5 गेंदों का मूल्य = 45 रु०
∴ 1 गेंद का मूल्य = [latex]\frac{45}{5}[/latex] रु०
∴ 8 गेंदों का मूल्य = [latex]\frac{45 \times 8}{5}[/latex] = 9 × 8 = 72 रु०

प्रश्न 3.
एक रेलगाड़ी 300 किमी की दूरी 6 घंटे में तय करती है। इसी चाल से वह रेलगाड़ी 500 किमी की दूरी कितने समय में तय करेगी।
हल:
∵ 300 किमी दूरी तय करने में लगा समय = 6 घंटे
∴ 1 किमी दूरी तय करने में लगा समय = [latex]\frac{6}{300}[/latex] घंटे
∴ 500 किमी दूरी तय करने में लगा समय = [latex]\frac{6}{300}[/latex] × 500 = 10 घंटे

प्रश्न 4.
एक परिवार में 15 किग्रा गेहूँ 20 दिनों के लिए पर्याप्त होता है। 30 किग्रा गेहूँ कितने दिनों के लिए पर्याप्त होगा?
हल:
∵ 15 किग्रा गेहूँ पर्याप्त है= 20 दिन के लिए
∴ 1 किग्रा गेहूँ पर्याप्त होगा = [latex]\frac{20}{15}[/latex] दिन के लिए
∴ 30 किग्रा गेहूँ पर्याप्त होगा = [latex]\frac{20}{15}[/latex] × 30 = 40 दिन के लिए

प्रश्न 5.
एक ट्यूबवेल से 3 हेक्टेयर खेत 36 घंटे में सींचा जाता है। उसी ट्यूबवेल से 12 हेक्टेयर खेत कितने घंटों में सींचा जाएगा?
हल:
∵ 3 हेक्टेयर सींचने में लगा समय = 36 घंटे
∴ 1 हेक्टेयर सींचने में लगा समय = [latex]\frac{36}{3}[/latex] घंटे
∴ 12 हेक्टेयर सींचने में लगा समय = [latex]\frac{36 \times 12}{3}[/latex] = 36 × 4 = 144 घंटे

प्रश्न 6.
यदि 2 रजिस्टर्ड पत्र भेजने में 38.50 रुपए लगते हैं तो ऐसे ही १ रजिस्टर्ड पत्र भेजने में कितने रुपए लगेंगे?
हल :
∵ 2 रजिस्टर्ड पत्र भेजने में लगा खर्च = 38.50 रुपए
∴ 9 रजिस्टर्ड पत्र भेजने में लगा खर्च = [latex]\frac{38.50}{2}[/latex] रुपए
∴ 9 रजिस्टर्ड पत्र भेजने में लगा खर्च = [latex]\frac{38.50 \times 9}{2}[/latex] = 19.25 × 9 = 173.25 रु.

प्रश्न 7.
राशन की दुकान पर 2 किग्रा चावल रु. 34 में मिलता है। 5 किग्रा. चावल कितने रुपए में मिलेगा? सही उत्तर के क्रम पर सही का चिह्न (✓) लगाओ (लगाकर )।
(क) रु0 68
(ख) रु0 85 (✓)
(ग) रु0 170
(घ) इनमें से कोई उत्तर सही नहीं है।

UP Board Solutions for Class 5 Maths Gintara

UP Board Solutions for Class 5 Maths गिनतारा Chapter 10 लाभ – हानि

UP Board Solutions for Class 5 Maths गिनतारा Chapter 10 लाभ – हानि

अभ्यास

प्रश्न 1.
बताओ लाभ हुआ या हानि और कितना?
हल:
(क) विक्रय मूल्य = 330.00 रु०, क्रय मूल्य = 300.00 रु०
लाभ = विक्रय मूल्य – क्रय मूल्य = 330 -300 = 30 रु०

(ख) क्रय मूल्य = 850.00 रु०, विक्रय मूल्य = 700.00 रु०
हानि = क्रय मूल्य – विक्रय मूल्य = 850 – 700 = 150 रु०

(ग) विक्रय मूल्य = 1200.00 रु०, क्रय मूल्य = 1250.00
हानि = क्रयमूल्य – विक्रय मूल्य = 1250 – 1200 = 50 रु.

(घ) विक्रय मूल्य = 2800.00 रु०, क्रय मूल्य = 2650.00
लाभ = विक्रय मूल्य — क्रय मूल्य = 2800 – 2650 = 150 रु०

प्रश्न 2.
एक स्कूटर का विक्रय मूल्य रु. 20350 और क्रय मूल्य रु0 20200 है। लाभ बताओ?
हल:
स्कूटर का विक्रय मूल्य = 20350 रु०
स्कूटर का क्रय मूल्य = 20200 रु०
लाभ = 20350 – 20200 = 150 रु.

प्रश्न 3.
क्रय मूल्य ज्ञात करो, यदि-
(क) विक्रय मूल्य रु. 5600, लाभ रु. 1600
हल:
(क) विक्रय मूल्य = 5600 रु०, लाभ = 1600 रु.
क्रय मूल्य = विक्रय मूल्य – लाभ = 5600 – 1600 = 4000 रु.

(ख) विक्रय मूल्य रु. 6400, हानि रु. 1100
हल:
(ख) विक्रय मूल्य = 6400 रु०, हानि = 1100 रु०
क्रय मूल्य = विक्रय मूल्य + हानि = 6400 + 1100 = 7500 रु.

प्रश्न 4.
एक व्यापारी ने 6 दर्जन गिलास रु. 150 प्रति दर्जन के हिसाब से खरीदा। यदि वह 14 रुपए प्रति गिलास के हिसाब से बेचे तो उसे कितना लाभ होगा?
हल:
150 रु. प्रति दर्जन के हिसाब से 6 दर्जन गिलास का मूल्य = 150 × 6 = 900 रु०
14 रु. प्रति गिलास के हिसाब से 6 दर्जन गिलास का मूल्य = 14 × 6 × 12 = 1008 रु०
व्यापारी को लाभ होगा = 1008 – 900 = 108 रु.

प्रश्न 5.
रतन ने एक पुराना रेडियो रु. 385.50 में खरीदा तथा उसकी मरम्मत कराने के लिए रु. 60.00 और खर्च किए। उसने रु. 80.00 का लाभ लेकर उसको बेच दिया। रेडियो का विक्रय मूल्य बताओ।
हल:
UP Board Solutions for Class 5 Maths गिनतारा Chapter 10 लाभ - हानि 1

प्रश्न 6.
एक दुकानदार ने रु. 1850.00 का गेहूँ खरीदा। रु. 125 उसकी ढुलाई और सफाई में खर्च किए। यदि उसने गेहूँ रु० 2000 में बेच दिए तो लाभ हुआ या हानि और कितना?
हल:
UP Board Solutions for Class 5 Maths गिनतारा Chapter 10 लाभ - हानि 2

प्रश्न 7.
नीचे दिए गए चार्ट को देखो और पूरा करो। (चार्ट पाठ्यपुस्तक से देखकर)
हल:
लाभ = 150 रु०, लाभ = 64 रु.

अपने आप-3
तीलियों का जादू
स्वाध्याय पाठ
नोट- विद्यार्थी स्वयं करें।

UP Board Solutions for Class 5 Maths Gintara

UP Board Solutions for Class 5 EVS Hamara Parivesh Chapter 3 भारत का धरालत

UP Board Solutions for Class 5 EVS Hamara Parivesh Chapter 3 भारत का धरालत

प्रश्न.
भारत की धरातलीय संरचना देखते हुए उसके पाँच मुख्य भागों के नाम लिखो।
उत्तर:
१. उत्तर का पर्वतीय भाग
२. भारत का उत्तरी मैदान
३. थार का मरुस्थल
४. दक्षिण का पठार
५. समुद्रतटीय मैदान और द्वीप समूह।

१. उत्तर का पर्वतीय भाग

उत्तर के पर्वतीय भाग को हिमालय की पर्वतमाला भी कहते हैं। मानचित्र देखकर इसका फैलाव लिखो। यह पश्चिम में कश्मीर राज्य से पूर्व में अरुणाचल प्रदेश राज्य तक एक तलवार की तरह फैली है।

प्रश्न.
मानचित्र में पर्वतीय भाग के नक्शे में दर्शाई गई नदियों के नाम लिखो।
उत्तर:
(१) गंगा
(२) यमुना
(३) ब्रह्मपुत्र
(४) सतलज
(५) सिन्धु
(६) झेलम।

UP Board Solutions for Class 5 EVS Hamara Parivesh Chapter 3 भारत का धरालत

भारत का धरालत अभ्यास

प्रश्न १.
सही जोड़े बनाओ (सही जोड़े बनाकर) –
मसूरी – पर्यटक स्थल
नदी  – ब्रह्मपुत्र
पर्वत श्रेणी – हिमालय
पर्वत शिखर –  एवरेस्ट
पर्वतारोही – तेनसिंह
काजीरंगा – राष्ट्रीय उद्यान

प्रश्न २.
इन प्रश्नों के उत्तर दो –
प्रश्न.
हिमालय को भारत का पहरेदार क्यों कहा जाता है?
उत्तर:
हिमालय देश के उत्तर में बहुत ऊँचा पहरेदार की तरह खड़ा है। इसे पार करके भारत में आना कठिन है। इसलिए इसे भारत का पहरेदार कहा जाता है।

प्रश्न.
पर्वत पार करने के लिए बने सँकरे मार्ग को क्या कहते हैं?
उत्तर:
दर्रा

प्रश्न.
ग्लेशियर किसे कहते हैं?
उत्तर:
बर्फ के पहाड़ (हिमानी) को ग्लेशियर कहते हैं, जैसे – गंगोत्री, यमनोत्री।

प्रश्न ३.
भूगोल की कॉपी में यह काम करो –
उत्तर:
नोट – विद्यार्थी स्वयं करें।

२. भारत का उत्तरी मैदान

प्रश्न.
एटलस में देखकर लिखो-
उत्तर:
यह भाग पश्चिम में कश्मीर राज्य से पूर्व में अरुणाचल प्रदेश राज्य तक तथा उत्तर में हिमाचल प्रदेश राज्य से दक्षिण में मध्य प्रदेश राज्य तक फैला है।

UP Board Solutions for Class 5 EVS Hamara Parivesh Chapter 3 भारत का धरालत

हिमालय से निकलकर अनेक नदियाँ इस मैदान में उतरती हैं और पूर्व की ओर चली जाती हैं, जैसे – गंगा, यमुना, कोसी। कुछ नदियाँ हिमालय पर्वत से मैदान में उतरकर पश्चिमी दिशा की ओर बहती हैं, जैसे – सतलज, सिन्धु, झेलम नदी।

दक्षिण के पठार से भी कई नदियाँ इस मैदान में उतरती हैं, जैसे – चम्बल, सिन्धु, बेतवा, केन।

प्रश्न.
उत्तर से आने वाली नदियों में साल भर पानी भरा रहता है,पर दक्षिण से आने वाली नदियों में गर्मी में पानी कम हो जाता है। ऐसा क्यों?
उत्तर:
चूंकि ये दक्षिणी पठार से निकलती हैं और बरसाती नदियाँ होती हैं। इसलिए गर्मी में पानी कम हो जाता है।

भारत का धरालत अभ्यास

उत्तर लिखें
प्रश्न १.
उत्तर के मैदान में बहने वाली प्रमुख नदियों के नाम लिखो।
उत्तर:
गंगा, यमुना, शारदा, गोमती, घाघरा, कोसी, गंडक।

प्रश्न २.
उत्तर का मैदान कैसे बना है?
उत्तर:
नदियों की लाई बारीक कणों वाली भुरभुरी उपजाऊ मिट्टी से बना है।

प्रश्न ३.
बाढ़ आने पर नदी अपने साथ क्या-क्या चीजें बहाकर लाती है?
उत्तर:
बालू व काँप मिट्टी बहाकर लाती है।

प्रश्न ४.
नदियों का जल क्यों प्रदूषित हो रहा है?
उत्तर:
नदियों के किनारे बसे शहरों और बढ़ते उद्योगों के कारण नदियों का जल प्रदूषित हो रहा है।

UP Board Solutions for Class 5 EVS Hamara Parivesh Chapter 3 भारत का धरालत

एटलस में खोजो –

प्रश्न .
उत्तर के मैदानी भाग की सबसे लम्बी नदी।
उत्तर:
गंगा नदी।

प्रश्न .
इस भाग की सबसे छोटी नदी।
उत्तर:
शारदा (काली नदी)।

प्रश्न .
मैदान में नदियों के किनारे बसे पाँच शहर।
उत्तर:
दिल्ली, आगरा, कानपुर, इलाहाबाद, वाराणसी।

  • करके देखो – नोट – विद्यार्थी अपने अध्यापक की सहायता से स्वयं करें।

३. थार का मरुस्थल

  • मानचित्र में थार के मरुस्थल के फैलाव को देखो और लिखो –

प्रश्न .
यह किस-किस प्रदेश में फैला है?
उत्तर:
राजस्थान और गुजरात।

प्रश्न .
थार के पश्चिम में कौन-सा देश स्थित है?
उत्तर:
पाकिस्तान।

भारत का धरालत अभ्यास

प्रश्न १.
थार का मरुस्थल भारत के किस भाग में है?
उत्तर:
भारत के पश्चिमी भाग में है।

प्रश्न २.
मरुस्थल में आबादी कम क्यों होती है?
उत्तर:
पानी कम होने से पेड़-पौधे नहीं होते हैं, इसलिए जीवन कठिन है।

प्रश्न ३.
तुम जहाँ रहते हो, उस भाग में और मरुस्थल में क्या-क्या अन्तर हैं?
उत्तर:
मरुस्थल – मरुस्थल में सूखे क्षेत्र हैं। यहाँ पानी की कमी है, रेत ही रेत है, नदियाँ नहीं हैं, कृषि क्षेत्र नहीं है। आबादी नहीं के बराबर है। जीवन दुष्कर है।
हमारे यहाँ – हरियाली, नदियाँ, मैदान और कृषि क्षेत्र हैं। आबादी का घनत्व है। जीवन सुखी है।

UP Board Solutions for Class 5 EVS Hamara Parivesh Chapter 3 भारत का धरालत

प्रश्न ४.
मरुस्थल में पाए जाने वाले वृक्षों के नाम लिखो?
उत्तर:
मरुस्थल में पाए जाने वाले वृक्षों के नाम – कटीली झाड़ियाँ, नागफनी।

• खोज-बीन –
एटलस में भारत का राज्यों वाला मानचित्र देखो –

प्रश्न.
मरुस्थल भारत के किन-किन राज्यों में फैला है?
उत्तर:
मरुस्थल भारत के राजस्थान और गुजरात राज्य में फैला हुआ है।

प्रश्न.
इस मरुस्थली भाग में कौन-कौन से बड़े नगर हैं?
उत्तर:
इस मरुस्थली भाग में राजकोट, जैसलमेर, बीकानेर, जोधपुर, उदयपुर जैसे बड़े नगर हैं।

४. दक्षिण का पठार

भारत का धरालत अभ्यास

प्रश्न १.
पठार और पर्वत में क्या अन्तर है?
उत्तर:
आस-पास की भूमि से अधिक ऊँचाई पर स्थित समतल चौरस मैदान को पठार कहते हैं, जैसे-दक्षिण का पठार। बहुत अधिक ऊँचा ऊबड़-खाबड़ और बर्फ से ढकी चोटियों वाला पहाड़ होता है, जैसे – हिमालय।

प्रश्न २.
पठार और मैदान में क्या अन्तर है?
उत्तर:
मैदान समतल, ढालू, दोमट मिट्टी से बना होता है। पठार ऊँची चौरस समतल भूमि को कहते हैं। यह ज्यादातर पथरीला होता है।

प्रश्न ३.
लावा की मिट्टी कैसे बनी?
उत्तर:
आंतरिक हलचलों से जमीन में विस्फोट हुआ। काला-लाल लावा निकला। चारों ओर बहने लगा। धीरे-धीरे यह ठंडा हो गया। फिर टूट-फूटकर मिट्टी बन गया। नर्मदा और गोदावरी के बीच का भाग इसी मिट्टी का है।

  • करके देखो – नोट – विद्यार्थी अपने अध्यापक की सहायता से स्वयं करें।
  • लिखो –
  • पश्चिम से पूर्व की ओर बहने वाली नदियों के नाम। उत्तर: महानदी, गोदावरी, कृष्णा, कावेरी, तुंगभद्रा नदी।
  • पूर्व से पश्चिम की ओर बहने वाली नदियों के नाम। उत्तर: नर्मदा. ताप्ती नदी। नोट – शेष प्रश्न विद्यार्थी स्वयं करें।

UP Board Solutions for Class 5 EVS Hamara Parivesh Chapter 3 भारत का धरालत

५. समुद्र तटीय मैदान और द्वीप समूह

भारत का धरालत अभ्यास

उत्तर लिखो –

प्रश्न १.
समुद्र तटीय मैदानों की मिट्टी कैसी है?
उत्तर:
समुद्र तटीय मैदानों की बारीक कणों वाली उपजाऊ मिट्टी है।

प्रश्न २.
बन्दरगाह किसे कहते हैं?
उत्तर:
जहाँ पानी के जहाज आकर ठहरते हैं, उन्हें बन्दरगाह कहते हैं।

प्रश्न ३.
‘लैगून’ किसे कहते हैं?
उत्तर:
समुद्र तटों पर खारे पानी की झीलों को ‘लैगून’ कहते हैं।

प्रश्न ४.
‘प्रकाश स्तम्भ’ किस काम आता है?
उत्तर:
समुद्र तटों पर जहाजों और नाविकों को प्रकाश दिखाए जाने के काम आता है।

  • खोजबीन – नोट – विद्यार्थी अपने अध्यापक की सहायता से स्वयं करें।
  • खाली स्थान भरो (खाली स्थान भरकर )
    • चारों ओर जल से घिरे भूमि के छोटे भाग को द्वीप कहते हैं।
    • बंगाल की खाड़ी में स्थित द्वीपसमूह का नाम अंडमान-निकोबार द्वीप समूह है।
    • अरब सागर में स्थित द्वीपसमूह का नाम लक्षद्वीप समूह है।

UP Board Solutions for Class 5 EVS Hamara Parivesh

UP Board Solutions for Class 11 Home Science गृह विज्ञान

UP Board Solutions for Class 11 Home Science Pdf download गृह विज्ञान are the part of UP Board Solutions for Class 11. Here we have given UP Board Books Class 11th Home Science Solutions Pdf Grah Vigyan.

UP Board Solutions for Class 11 Home Science गृह विज्ञान

UP Board Class 11 Home Science खण्ड ‘क’ शरीर क्रिया विज्ञान तथा स्वास्थ्य रक्षा

शरीर क्रिया विज्ञान

स्वास्थ्य रक्षा

UP Board Class 11 Home Science खण्ड ‘ख’ समाजशास्त्र तथा बाल कल्याण

समाजशास्त्र

बाल कल्याण

UP Board Class 11 Home Science प्रयोगात्मक अध्ययन

UP Board Class 11 Home Science Syllabus & Marking Scheme

सरकारी गजट, उ० प्र० में दिनांक 20 जनवरी, 2018 को प्रकाशित माध्यमिक शिक्षा परिषद्, उ० प्र० द्वारा निर्धारित नवीन संशोधित पाठ्यक्रम

इस विषय में 70 अंकों का एक प्रश्न-पत्र तथा 30 अंकों की प्रयोगात्मक परीक्षा होगी।

उत्तीर्ण होने के लिए लिखित और प्रयोगात्मक परीक्षा में कम-से-कम 23 तथा 10 एवं योग में 33 अंक पाना आवश्यक होगा।

खण्ड ‘क’ शरीर क्रिया विज्ञान तथा स्वास्थ्य रक्षा (35 अंक)

शरीर क्रिया विज्ञान

इकाई-1: जीवित ऊतकों की कोशिकीय बनावट। (2 अंक)

इकाई-2: अस्थिपंजर व पेशी तन्त्र का समरेखीय अध्ययन तथा उनकी सामान्य विकास की अवस्थाएँ। (5 अंक)

इकाई-3: पाचन तथा पोषण- (7 अंक)

  • भोजन प्रणाली का वितरण तथा कार्य, यकृत, तिल्ली तथा आमाशय
  • भोजन के विभिन्न तत्त्व
  • विभिन्न परिस्थितियों जैसे-व्यवसाय, आयु तथा जलवायु के अनुसार शरीर की भोजन सम्बन्धी आवश्यकताएँ
  • पोषण में दुग्ध का विशेष स्थान।

इकाई-4: उत्सर्जन तन्त्र-त्वचा, वृक्क तथा आँत और उनके सामान्य कार्य। (3 अंक)

स्वास्थ्य रक्षा

इकाई-1: स्वास्थ्य रक्षा- (10 अंक)

  • व्यक्तिगत स्वास्थ्य रक्षा; जैसे-त्वचा, दन्त, चक्षु आदि
  • घर की हाईजीन; जैसे—संवाहन व स्वच्छता
  • कूड़ा-करकट तथा व्यर्थ-जल के निकास की व्यवस्था, जल निकास, शौचालय
  • जल सम्भरण, खाद्य सम्भरण।

इकाई-2: व्यक्ति का उत्तरदायित्व। (3 अंक)

इकाई-3: उद्यान, खेल के मैदान, खुले स्थान। (2 अंक)

इकाई-4: विकास तथा क्रियात्मक क्षमता पर व्यायाम का प्रभाव। (3 अंक)

खण्ड ‘ख’ समाजशास्त्र तथा बाल कल्याण

समाजशास्त्र

इकाई-1: मानव आवश्यकताएँ तथा परिस्थितियाँ, जिससे भग्नाशा उत्पन्न होती है। (4 अंक)

इकाई-2: मानव आवश्यकताओं की सन्तुष्टि के रूप में परिवार। (4 अंक)

इकाई-3: भारतीय परिवार तथा परिवार के प्रत्येक सदस्य का कर्त्तव्य। (4 अंक)

इकाई-4: बालक/बालिका सम्बन्ध। (3 अंक)

इकाई-5: गृहस्थ परिवार का आय-व्यय लेखा, नित्य क्रय-विक्रय में मिव्ययिता के सिद्धान्त, परिवार सम्भरण के क्रय तथा गृह-खर्च। (3 अंक)

बाल कल्याण

इकाई-1: प्रत्याशित माता की देख-रेख। (3 अंक)

इकाई-2: प्रसवकालीन तैयारियाँ। (4 अंक)

इकाई-3: नवजात शिशु की देखभाल- 0-3 माह, 3-6 माह, 6-9 माह, 9-12 माह, 01-02 वर्ष सामान्य व्याधियाँ। (7 अंक)

इकाई-4: प्रारम्भिक बाल्यावस्था की देखभाल (3-6 वर्ष) चारित्रिक गुण। (3 अंक)

प्रयोगात्मक (30 अंक)

पाक कला- सूखी सब्जी, रसेदार सब्जी, तरकारी का सूप, तली तथा घोटी हुई (Mesh) सब्जी।
अचार- आम का अचार, प्याज, जंभीरी नीबू तथा मिश्रित तरकारी।
मुरब्बा- आँवला, आम, पेठा तथा गाजर।

सिलाई

1. सिलाई की मशीन तथा उसकी यान्त्रिकी की जानकारी जिसमें मशीन में धागा लगाना, तनाव तथा टाँके के नियम तथा मशीन की साधारण खराबियों को दूर करने का व्यावहारिक ज्ञान।
2. सिलाई, काज आदि के व्यावहारिक प्रयोग के मानक बनाकर सिले वस्त्रों की सूक्ष्मताओं तथा परिष्करण का ज्ञान देना।
3. नीचे दिए गए प्रत्येक वर्ग से एक वस्त्र

  • लेडीज कुर्ता या बुशर्ट।
  • सलवार या मर्दानी कमीज।
  • फ्रॉक या पेटीकोट।
  • सनसूट या ब्लाउज।

प्रत्येक छात्रा को फैन्सी टाँकों की कढ़ाई का एक सेट तैयार करना चाहिए जैसे लंच सेट पर अथवा बेड शीट (सिंगल या डबल सुविधानुसार) डचेस सेट टी सेट।

गृह विज्ञान

अधिकतम अंक-30
न्यूनतम अंक-10
समय : 5 घंटा

  1. पाक कला (4 अंक)
  2. सिलाई (4 अंक)
  3. सत्रीय कार्य (4 अंक)
  4. मौखिक कार्य (मौखिक सभी खण्डों से होना अनिवार्य) (3 अंक)
  5. सत्रीय कार्य (सिलाई एवं फाइल रिकॉर्ड) (6 अंक)
  6. पाक कला (सत्रीय पाठ्यक्रम पर आधारित सभी बिन्दु) (6 अंक)
  7. मौखिक कार्य (सभी खण्ड से) (3 अंक)

We hope the given UP Board Solutions for Class 11 Home Science Pdf download गृह विज्ञान will help you. If you have any query regarding UP Board Books Class 11th Home Science Solutions Pdf Grah Vigyan, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

UP Board Solutions for Class 5 EVS Hamara Parivesh Chapter 2 दुनिया में भारत

UP Board Solutions for Class 5 EVS Hamara Parivesh Chapter 2 दुनिया में भारत

प्रश्न.
तुम भी इस नक्शे में देखो और नीचे लिखे खाली स्थान को भरो (खाली स्थान भरकर) –
भारत के पूर्व में म्यांमार देश है। इसके पश्चिम में पाकिस्तान देश है। भारत के उत्तर में हिमालय पर्वत और चीन देश है। इसके दक्षिण में श्रीलंका देश और हिन्द महासागर है।

दुनिया में भारत अभ्यास

प्रश्न १.
नीचे लिखी गई बातों के सामने दिए गए बॉक्स में सही (✓) या गलत (✗) का निशान लगाएँ (सही-गलत का निशान लगाकर) –

  • मकर रेखा और भूमध्य रेखा के बीच में कर्क रेखा है। (✗)
  • भूमध्य रेखा के दक्षिण में मकर रेखा है। (✓)
  • भूमध्य रेखा पृथ्वी के बीचो-बीच है। (✓)

प्रश्न २.
बताओ तो जानें –

  • कर्क, मकर और भूमध्य रेखाओं को काल्पनिक रेखाएँ क्यों कहते हैं?

UP Board Solutions for Class 5 EVS Hamara Parivesh Chapter 2 दुनिया में भारत

उत्तर:
कर्क, मकर और भूमध्य रेखाओं को काल्पनिक रेखाएँ इसलिए कहते हैं क्योंकि ये मान ली गई हैं, वास्तविक नहीं हैं।

प्रश्न ३.
प्रयोग – नोट – विद्यार्थी (पाठ्य पुस्तक में) दिए गए प्रयोग को स्वयं करके देखें।

प्रश्न ४.
प्रयोग – नोट – विद्यार्थी (पाठ्य पुस्तक में) दिए गए प्रयोग को स्वयं करके देखें।

  • गतिविधि – नोट – विद्यार्थी गतिविधियाँ स्वयं करें।

UP Board Solutions for Class 5 EVS Hamara Parivesh