UP Board Solutions for Class 4 Hindi Kalrav Chapter 5 प्रकृति की सीख

UP Board Solutions for Class 4 Hindi Kalrav Chapter 5 प्रकृति की सीख the students can refer to these answers to prepare for the examinations. These solutions provided in the Free PDF download of UP Board Solutions for Class 4 Hindi Kalrav are beneficial in enhancing conceptual knowledge.

UP Board Solutions for Class 4 Hindi Kalrav Chapter 5 प्रकृति की सीख

प्रकृति की सीख शब्दार्थ

तरल तरंग = चंचल लहर
मृदुल = कोमल
उमंग = उत्साह
धैर्य = धीरज।

पर्वत कहता …………………………………………….. लाओ।

संदर्भ – यह पद्यांश हमारी पाठ्यपुस्तक ‘कलरव’ के ‘प्रकृति की सीख’ नामक पाठ से लिया गया है। इसके रचयिता ‘सोहन लाल द्विवेदी’ हैं। कवि लिखता हैं कि प्रकृति अपने विभिन्न रूपों से हमें सीख देती है।

भावार्थ – पर्वत सिर उठाकर कहता है कि तुम सब मेरे समान ऊँचे बनो। समुद्र लहराकर कहता है, मन के अंदर गहराई लाओ। भाव यह है कि पर्वत और समुद्र मनुष्य को महान और गंभीर होने की प्रेरणा देता है।

समझ रहे ………………………………….…………… उमंग।

संदर्भ – क्या तम यह बात समझ पा रहे हो कि पानी की चपल या चंचल लहर. ऊपर उठ-उठकर; फिर नीचे गिर-गिरकर क्या संदेश दे रही है? यह कह रही है कि तुम अपने मन में मधुर उत्साह (जोश) भरो।

UP Board Solutions for Class 4 Hindi Kalrav Chapter 5 प्रकृति की सीख

पृथ्वी कहती …………………………………….……….. सारा संसार।

भावार्थ – पृथ्वी के सिर पर बहुत अधिक भार है। यह इसे धैर्यपूर्वक सहती है और सबको धैर्यवान होने की प्रेरणा देती है। तथा आकाश भी सारे संसार को ढक लेने के लिए प्रोत्साहित कर रहा है। अर्थात् व्यक्तित्व को महान बनाने की प्रेरणा देता है।

प्रकृति की सीख अभ्यास प्रश्न

भाव बोध

प्रश्न १.
निम्नलिखित प्रश्नों का उत्तर दो
(क) पर्वत क्या संदेश दे रहा है?
उत्तर:
पर्वत ऊँचा (महान) होने का संदेश दे रहा है।

(ख) तरंग क्या कहती है?
उत्तर:
तरंग मधुर उत्साह (जोश) मन में भर लेने के लिए कहती है।

(ग) संसार को ढक लेने की सीख कौन दे रहा है?
उत्तर:
संसार को ढक लेने की सीख आसमान दे रहा है।

(घ) प्रकृति से हमें क्या-क्या सीख मिलती है?
उत्तर:
प्रकृति से हमें महान, गंभीर, उत्साही, धैर्यवान और परोपकारी बनने की सीख मिलती है।

प्रश्न २.
नीचे स्तंभ ‘क’ में प्रकृति के कुछ अंगों के नाम लिखे गए हैं। स्तंभ ‘ख’ में उनसे मिलने वाली सीख बिना क्रम में लिखी गई है, उन्हें सही क्रम में लिखो (लिखकर)
उत्तर:
क’ → ‘ख’
पर्वत → ऊँचे बन जाओ
सागर → गहराई लाओ
तरंग → हृदय में उमंग भर लो
पृथ्वी → धैर्य न छोड़ो
नभ → ढक लो तुम सारा संसार 

UP Board Solutions for Class 4 Hindi Kalrav Chapter 5 प्रकृति की सीख

प्रश्न ३.
रिक्त स्थानों को भरकर कविता को पूरा करो (रिक्त स्थान भरकर)
पर्वत कहता शीश उठाकर, तुम भी ऊँचे बन जाओ।
सागर कहता है लहराकर, मन में गहराई लाओ।
समझ रहे हो क्या कहती है, उठ-उठ गिर-गिर तरल तरंग।
भर लो, भर लो अपने मन में, मीठी-मीठी मृदुल उमंग।

प्रश्न ४.
निम्नलिखित पंक्तियों के भाव स्पष्ट करो
(क) सागर कहता है लहराकर, मन में गहराई लाओ।
भाव:
सागर लहराकर मनुष्य को गंभीर होने का संदेश देता है।

(ख) पृथ्वी कहती धैर्य न छोड़ो, कितना ही हो सिर पर भार।
भाव:
पृथ्वी कहती है हमें बड़ी-से-बड़ी मुसीबत के समय भी धैर्य नहीं छोड़ना चाहिए।

(ग) भर लो, भर लो अपने मन में, मीठी-मीठी मृदुल उमंग।
भाव:
पानी की लहर मन में मधुर उत्साह (जोश) भर लेने की बात कहती है।

(घ) नभ कहता है. फैलो इतना, ढक लो तुम सारा संसार।
भाव:
आकाश हमें अपने समान महान व्यक्तित्व बनने की प्रेरणा देता है।

तुम्हारी कलम से

प्रश्न १.
क्या सीख मिलती है? (सीख लिखकर)

  • वृक्षों से → परोपकार की
  • फूलों से → सौंदर्यवृद्धि वृत्ति की,
  • नदियों से → परोपकार की
  • कोयल से → मधुरता की

अब करने की बारी

(क) पर्वत और लहराते हुए सागर का चित्र बनाओ।
(ख) प्रकृति वर्णन’ से संबंधित कविताओं का संकलन करो।
(ग) इस कविता को कंठस्थ कर कक्षा में सुनाओ।
नोट – विद्यार्थी स्वयं करें।

UP Board Solutions for Class 4 Hindi Kalrav Chapter 5 प्रकृति की सीख

कितना सीखा – १

प्रश्न १.
निम्नलिखित प्रश्नों का उत्तर दो
(क) ‘पथ मेरा आलोकित कर दो’ शीर्षक कविता में कवि क्या वरदान माँग रहा है?
उत्तर:
इस कविता में कवि ईश्वर से ज्ञान रूपी प्रकाश का वरदान माँग रहा है।

(ख) निश्चित लक्ष्य तक पहुँचने के लिए कवि ने क्या माँगा और क्यों माँगा है?
उत्तर:
निश्चित लक्ष्य तक पहुँचने के लिए कवि ने पैर और पंख माँगे हैं; क्योंकि मनुष्य और पक्षी के लिए नियत स्थान (लक्ष्य की प्राप्ति) पर पहुँचने के लिए पैर और पंख जरूरी हैं।

(ग) गांधी जी किस भूल के लिए जीवन भर पछताते रहे और इसके लिए उन्होंने क्या सुझाव दिया है?
उत्तर:
पढ़ाई में अक्षर अच्छे होना जरूरी नहीं है अपनी इस भूल को लेकर गांधी जी जीवनभर पछताते रहे। इसके लिए उन्होंने सुझाव दिया कि मोती जैसे अक्षर लिखने के लिए बालक को चित्रकला सीखनी चाहिए।

(घ) बालक करन ‘किस्मत का खेल’ के प्रति कैसे आकर्षित हुआ?
उत्तर:
दुकानदार ने बूढ़े और एक लड़के को, अच्छा इनाम देकर करन को उकसाया, जिस कारण वह आकर्षित हुआ।

प्रश्न २.
इन पंक्तियों का भाव अपने शब्दों में लिखो
(क) पृथ्वी कहती …………………………………..……… सारा संसार ॥
(ख) पथ मेरा …………………………………………………
 तम हर दो॥
उत्तर:
विद्यार्थी पंक्ति (क) के लिए पाठ ५ और (ख) के लिए पाठ १ का भावार्थ पढ़ें।

प्रश्न ३.
(क) नीचे दिए गए शब्दों में ‘सु’ तथा ‘कु’ उपसर्ग जोड़कर नए शब्द बनाओ और उनके अर्थ भी लिखो- पात्र, मार्ग, योग, मति, बुद्धि
उत्तर:
‘सु’ उपसर्ग
सुपात्र = अच्छा पात्र
सुमार्ग = अच्छा मार्ग
सुयोग = अच्छा अवसर
सुमति = अच्छी राय
सुबुद्धि = बुद्धिमान

UP Board Solutions for Class 4 Hindi Kalrav Chapter 5 प्रकृति की सीख

 ‘कु’ उपसर्ग
कुपात्र = बुरा पात्र
कुमार्ग = बुरा मार्ग
कुयोग = बुरा अवसर
कुमति = बुरी राय
कुबुद्धि = मूर्ख

(ख) वर्तनी शुद्ध करो
मित
असिश्ट
निदिष्ट
कृतग्य
पित्रभक्त
रंगना
हंसना
उत्तर:
मित – मृत
असिश्ट – अशिष्ट
निदिष्ट – निर्दिष्ट
कृतग्य – कृतज्ञ
पित्रभक्त – पितृभक्त
रंगना – रँगना
हंसना – हँसना

(ग) नीचे दिए गए शब्दों में से संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण और क्रिया शब्दों को अलग-अलग छाँटकर लिखो- सुनाया, युवक, मीठा, जुम्मन, धार्मिक, देखा, वह , भलाई, उसने, भला।
उत्तर:
संज्ञा – जुम्मन, युवक, भलाई।
सर्वनाम – वह, उसने।
विशेषण – मीठा, धार्मिक, भला।
क्रिया – सुनाया, देखा।

प्रश्न ४.
विष्णु शर्मा द्वारा सुनाई गई चार मित्रों की कहानी संक्षेप में सुनाओ।
नोट – विद्यार्थी स्वयं सुनाएँ।

UP Board Solutions for Class 4 Hindi Kalrav Chapter 5 प्रकृति की सीख

अपने आप – १

श्रवण कुमार

पाठ का सारांश

अंधे माता-पिता का इकलौता पुत्र श्रवण कुमार, एक दिन उन्हें तीर्थ-यात्रा पर लेकर चल पड़ा। एक जंगल से गुजरते समय रास्ते में माता-पिता को प्यास लगी। श्रवण नदी से पानी लाने गया।

23 नदी से पानी भरने की आवाज़ को सुनकर शिकार करने आए राजा दशरथ को लगा कि कोई जंगली जानवर पानी पी रहा है और उन्होंने शब्द-बेधी बाण चला दिया। राजा दशरथ के शब्द-बेधी बाण से श्रवण धराशायी हो गया। दशरथ को अपनी भूल पर बहुत पश्चाताप हुआ। लेकिन श्रवण के वृद्ध पिता ने राजा दशरथ को पुत्र वियोग से मृत्यु का शाप दे दिया। मातृ-पितृ भक्त होने की खातिर श्रवण कुमार का नाम हमेशा के लिए अमर हो गया।

UP Board Solutions for Class 4 Hindi Kalrav

UP Board Solutions for Class 4 Hindi Kalrav Chapter 4 जब मैं पढ़ता था

UP Board Solutions for Class 4 Hindi Kalrav Chapter 4 जब मैं पढ़ता था

जब मैं पढ़ता था शब्दार्थ

सत्यप्रिय = सच्चाई चाहने वाला
अप्रसन्न = नाराज
सत्यवादी = सच बोलने वाला
गर्व = अभिमान
छात्रवृत्ति = वजीफा
अनिवार्य = जो टाला न जा सके
असह्य = सहन न करने योग्य
असावधान – लापरवाह
अरुचि = रुचि या रुझान न होना
विघ्न = बाधा।

UP Board Solutions for Class 4 Hindi Kalrav Chapter 4 जब मैं पढ़ता था

जब मैं पढ़ता था  पाठ का सारांश

गांधी जी के पिता करमचंद गांधी राजकोट के दीवान थे। वे सत्यप्रिय और उदार व्यक्ति थे। गांधी जी की माता धार्मिक विचारों वाली महिला थीं। गांधी जी का जन्म २ अक्टूबर, १८६९ को पोरबंदर में हुआ था। बचपन से ही संकोची स्वभाव वाले गांधी जी ने कभी झूठ नहीं कहा। वे सुबह सैर करते। वे व्यायाम को जरूरी मानते थे। एक बार सत्य बोलने पर उनपर जुर्माना हो गया, तब उन्होंने समझा कि सत्य बोलने वाले को असावधान भी नहीं रहना चाहिए।

जब मैं पढ़ता था अभ्यास प्रश्न

शब्दों का खेल

प्रश्न १.
‘धर्म’ शब्द में ‘इक’ लगाने पर ‘धार्मिक’ बनता है। इसी प्रकार, नीचे दिए गए शब्दों में ‘इक’ लगाकर नए शब्द बनाओ (नए शब्द बनाकर)
उत्तर:
मास – मासिक
पक्ष – पाक्षिक
वर्ष – वार्षिक
सप्ताह – साप्ताहिक

प्रश्न २.
नीचे लिखे शब्दों के विलोम शब्द लिखो (विलोम शब्द लिखकर)
उत्तर:
शब्द – विलोम
सावधान – असावधान
रुचि – अरुचि
पूर्ण – अपूर्ण
न्याय – अन्याय
प्रसन्न – अप्रसन्न
सभ्य – असभ्य

UP Board Solutions for Class 4 Hindi Kalrav Chapter 4 जब मैं पढ़ता था

प्रश्न ३.
विद्यार्थी स्वयं पढ़ें।

प्रश्न ४.
नीचे लिखे शब्दों को शुद्ध रूप में लिखो (लिखकर )
उत्तर:
अनुसाशन – अनुशासन 
शुलेख – सुलेख
अपुर्ण – अपूर्ण
शाहसी – साहसी
धार्मीक – धार्मिक
लभकारी – लाभकारी

प्रश्न ५.
नीचे लिखे वाक्यों में उचित विराम चिहनों का प्रयोग करो (विराम चिहनों का प्रयोग करके)
उत्तर:
मैंने पुस्तकों में पढ़ा था कि खुली हवा में घूमना स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होता है। यह बात मुझे अच्छी लगी और तभी से मैंने सैर करने की आदत डाल ली।

बोध प्रश्न

प्रश्न १.
नीचे लिखे प्रश्नों के उत्तर दो।
(क) गांधी जी की माता का स्वभाव कैसा था?
उत्तर:
गांधी जी की माता का स्वभाव बहुत अच्छा था। वे धार्मिक विचारों की महिला थीं।

(ख) “सत्य हरिश्चंद्र नाटक देखकर गांधी जी ने क्या निश्चय किया?
उत्तर:
‘सत्य हरिश्चंद्र’ नाटक देखकर गांधी जी ने हरिश्चंद्र की तरह सत्यवादी बनने का निश्चय किया।

(ग) सैर करने की आदत से गांधी जी को क्या लाभ हुआ?
उत्तर:
सैर करने की आदत से गांधी जी का शरीर मजबूत हो गया।

(घ) गांधी जी किस बात की तरफ विशेष ध्यान देते थे?
उत्तर:
गांधी जी अच्छे आचरण की तरफ विशेष ध्यान देते थे।

(ङ) इस पाठ से गांधी जी के व्यक्तित्व के किन-किन गुणों का पता चलता है?
उत्तर:
इस पाठ से गांधी जी के व्यक्तित्व के सत्यप्रिय, अहिंसावादी, कर्तव्यनिष्ठ, दृढ़प्रतिज्ञ, देशभक्त होने जैसे गुणों का पता चलता है।

UP Board Solutions for Class 4 Hindi Kalrav Chapter 4 जब मैं पढ़ता था

प्रश्न २.
क्या होता था जब (मौखिक उत्तर दें)
(क) गांधी जी से कभी कोई भूल हो जाती थी।
उत्तर:
गांधी जी से कभी कोई भूल हो जाती थी, तो उनकी आँखों में आँसू आ जाते थे।

(ख) गांधी जी जब किसी की सुन्दर लिखावट देखते थे।
उत्तर:
किसी की सुन्दर लिखावट देखकर गांधी जी को पछतावा होता था।

(ग) गांधी जी को स्कूल में कोई दंड मिलता था।
उत्तर:
उन्हें इस बात का दुःख होता था कि वे दण्ड के पात्र समझे गए।

प्रश्न ३.
इन बातों के सम्बन्ध में तुम्हारे क्या विचार हैं
(क) सुन्दर लिखावट
उत्तर:
सुन्दर लिखावट का गुण अच्छे विद्यार्थी के लिए सोने पर सुहागा के समान है।

(ख) प्रातःकाल भ्रमण
उत्तर:
प्रात:काल का भ्रमण स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है।

(ग) खेलने और व्यायाम
उत्तर:
खेल और व्यायाम दोनों ही शिक्षा एवं स्वास्थ्य के लिए आवश्यक हैं।

(घ) कोई भूल हो जाना
उत्तर:
कोई भूल होने पर हमें विनम्रता से क्षमा माँगनी चाहिए।

(ङ) सत्य बोलना
उत्तर:
सत्य बोलना हृदय की पवित्रता का प्रतीक होता है।

प्रश्न ४.
प्रातःकाल व्यायाम करना चाहिए। इस वाक्य में ‘प्रातःकाल’ और ‘व्यायाम’ शब्दों का एक साथ प्रयोग हुआ है। ऐसे दो वाक्य और बनाओ, जिनमें इन दोनों शब्दों का एक साथ प्रयोग हो।
उत्तर:
१. प्रात:काल व्यायाम करना स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है।
२. प्रात:काल सूर्योदय से पूर्व उठकर व्यायाम करना चाहिए।

UP Board Solutions for Class 4 Hindi Kalrav Chapter 4 जब मैं पढ़ता था

तुम्हारी कलम से

अपनी पसंद के व्यक्ति के बारे में कुछ वाक्य लिखो। तुम्हें वह क्यों पसन्द हैं? तुम बड़े होकर किसके जैसा बनना चाहोगे?
नोट – विद्यार्थी स्वयं लिखें।

अब करने की बारी

(क) अपने बड़ों से सत्य हरिश्चंद्र की कथा सुनकर कक्षा में सुनाओ।
(ख) गांधी जी के जीवन से सम्बन्धित तस्वीरें इकट्ठा करो और उनका एलबम बनाओ।
(ग) गांधी जी की प्रिय रामधुन ‘रघुपति राघव राजा राम’ याद करो और विद्यालय की बालसभा, गांधी जयंती पर सुनाओ।
(घ) पत्र-पत्रिकाओं से गांधी जी के जीवन से जुड़े प्रसंग चुनकर संग्रह करो।
नोट – विद्यार्थी स्वयं करें।

इसे भी करो

खाली स्थानों में परिवार के सदस्यों के नाम लिखकर अपने परिवार का वंश-वृक्ष बनाओ
UP Board Solutions for Class 4 Hindi Kalrav Chapter 4 जब मैं पढ़ता था 1

नोट – विद्यार्थी स्वयं बनाएँ।

UP Board Solutions for Class 4 Hindi Kalrav

UP Board Solutions for Class 3 Hindi Kalrav Chapter 16 घुमक्कड़ तारक

UP Board Solutions for Class 3 Hindi Kalrav Chapter 16 घुमक्कड़ तारक

घुमक्कड़ तारक शब्दार्थ

आकाश = आसमान
चकित = अचंभित
अद्भुत = आश्चर्य
आकृति = शक्ल।

घुमक्कड़ तारक पाठ का सार (सारांश)

तारक नाम का एक कछुआ था। उसे दो हंसों ने उठाकर आकाश वान भरी। तारक नीचे समुद्र में पानी की ऊँची-ऊंची लहरें देखकर हँस पड़ा और गहर समुद्र में जा गिरा। तारक के लिए समुंद्र नया संसार था। यहाँ पानी ही पानी था। यहाँ उसने हजारों कीड़े-मकोड़े और जीव-जन्तु देखे। अचानक उसने एक बड़ा कछुआ देखा, जिसका नाम हीरक था। हीरक ने उसे ह्वेल मछली दिखाई, जो हाथी से कई गुनी बड़ी होती है। उसके पेट में एक टन खाना आता है। हीरक ने तारक को डॉलफिन मछली दिखाई, जिसे बातूनी मछली भी कहते हैं। फिर दोनों मूंगे की चट्टान पर जा बैठे। वहाँ तारक ने घोंघे, केकड़े, रंगीन मछलियाँ, सितारा मछली, झींगे, स्पंज, ऑक्टोपस आदि देखे। ऐसी मछलियाँ भी थीं, जिनकी आँखों से तेज रोशनी निकल रही थी। समुद्र में आश्चर्यजनक चीजें देखकर तारक वहीं रहने लगा।

UP Board Solutions for Class 3 Hindi Kalrav Chapter 16 घुमक्कड़ तारक

घुमक्कड़ तारक अभ्यास

प्रश्न 1.
उत्तर लिखो
(क) तारक ने समुद्र में क्या-क्या देखा?
उत्तर:
तारक ने समुद्र में अनेक चीजें देखीं। उसने समुद्र में कीड़े-मकोड़े और जीव-जन्तु देखे। उसने वेल और डॉलफिन मछलियाँ देखीं। तारक ने मूंगे की चट्टान पर बैठकर घोंघे, केकड़े, रंगीन मछलियाँ, झींगे, स्पंज और ऑक्टोपस देखे।

(ख) कौन-सा जीव हाथी से कई गुना बड़ा होता है?
उत्तर:
वेल नामक जीव हाथी से कई गुना बड़ा होता है।

(ग) कौन-सी मछली बातूनी कहलाती है?
उत्तर:
डॉलफिन मछली बातूनी कहलाती है।

(घ) हीरक और तारक में कौन बड़ा था?
उत्तर:
हीरक और तारक में हीरक बड़ा था।

UP Board Solutions for Class 3 Hindi Kalrav Chapter 16 घुमक्कड़ तारक

प्रश्न 2.
सोचो और बताओ
(क) हंस का जोड़ा ‘तारक’ को आकाश में किस तरह ले गया होगा?
उत्तर:
हंस का जोड़ा ‘तारक’ को डंडे के सहारे चोंचों से पकड़कर आकाश में ले गया होगा।

(ख) पन्ना और पंखी को ढूँढ़ते-ढूँढ़ते बहुत दिन बाद तारक मिला। तारक ने उनसे क्या-क्या बातें की होंगी?
उत्तर:
पन्ना और पंखी को तारक समुद्री जीव-जन्तुओं व वनस्पतियों तथा हीरक के. बारे में बताया होगा।

प्रश्न 3.
समुद्र में पाए जाने वाले जीव-जंतुओं के चित्र बनाओ और रंग भरो।
उत्तर:
विद्यार्थी स्वयं चित्र बनाएँ और रंग भरें।

अपने आप – 3

मीठे बोल शब्दार्थ

खस्ता = मुलायम
दाख – किशमिश
ताजा = स्वच्छ
निराले = अनोखे

UP Board Solutions for Class 3 Hindi Kalrav Chapter 16 घुमक्कड़ तारक

मीठा होता ……………………………… मीठे बोल॥

अर्थ – मुलायम खाजा मीठा होता है, ताजा हलवा मीठा होता है, गोल गट्टे मीठे होते हैं, लेकिन इन सबसे ज्यादा मीठे, मधुर बोल (मधुर वाणी) होते हैं। आशय यह है कि मधुर वाणी का प्रभाव चिरस्थायी होता है।

मीठे होते ………………………….. मीठे बोल॥

अर्थ- आम एक अनोखा और मीठा फल होता है। काले-काले जामुन भी मीठे होते हैं। गन्ने भी मीठे होते हैं, परन्तु इन सबसे मीठे मधुर बोल (मधुर वाणी) होते हैं।

मीठे होते ……………………………….. मीठे बोल॥

अर्थ – किशमिश और छुहारे मीठे मेवे हैं। शक्करपारा मीठा होता है। रस का घोल भी मीठा होता है, लेकिन इन सबसे ज्यादा मीठे मधुर बोल (मधुर वाणी) होते हैं।

मीठी होती ………………………………… मीठे बोल॥

अर्थ – पुआ, पूरी मीठी होती है, कुल्फी मीठी होती है, रसगुल्ले अनोखे और मीठे होते हैं, लेकिन मधुर वाणी सबसे मीठी और चिरस्थायी प्रभाव वाली होती है।

UP Board Solutions for Class 3 Hindi Kalrav

UP Board Class 3 Hindi निबंध रचना

UP Board Class 3 Hindi निबंध रचना

गाय

गाय एक चौपाया पशु है। इसके दो सींग, दो कान, दो आँखें, चार टाँगें तथा एक लम्बी पूँछ होती है। इसका मुँह लम्बा होता है। यह घास, भूसा, खली और दाना खाती है। यह हमें बढ़िया और पौष्टिक दूध देती है। दूध से दही, मक्खन और घी बनता है। गाय के गोबर से खाद, उपले तथा गैस बनती है। इसके बछड़े बड़े होकर बैल बनते हैं और खेत जोतते तथा बैलगाडी खींचते हैं। गाय बहुत ही उपयोगी पशु है। हमें इसकी सेवा करनी चाहिए।

UP Board Class 3 Hindi निबंध रचना

हमारा गाँव

हमारे गाँव का नाम दरियापुर है। यह शहर से लगभग पाँच किमी दूर है। हमारे गाँव में एक जूनियर हाईस्कूल है। गाँव में बच्चों के खेलने के लिए एक मैदान है। हमारे गाँव की पंचायत गाँव का प्रबन्ध चलाती है। गाँव की गलियाँ पक्की और साफ हैं। गाँव में अधिकांश मकान पक्के हैं। गाँव के लोग आपस में मिलकर रहते हैं। हमारे गाँव में पंचायत घर है। हमारे गाँव में डाकघर भी है। हमारा गाँव बहुत अच्छा है। यह मुझे बहुत प्यारा लगता है।

UP Board Solutions for Class 3 Hindi

UP Board Solutions for Class 3 Hindi Kalrav Chapter 15 जड़ और फूल

UP Board Solutions for Class 3 Hindi Kalrav Chapter 15 जड़ और फूल

जड़ और फूल  शब्दार्थ

गुच्छे = एक ही डंठल में कई फलों-फूलों का समूह
गुलदस्ता – सजावट के लिए फूलों का बनाया गया गुच्छा
बदसूरत = भद्दी सूरत
हँसी उड़ाना = मजाक उड़ाना, चिढ़ाना, व्यंग्य करना
झुलसना = जलना
ठूठ-सा – सूखा
कोपलें = नई और कोमल पत्तियाँ
चमत्कार = आश्चर्य, अचम्भे में डाल देने वाली घटना

UP Board Solutions for Class 3 Hindi Kalrav Chapter 15 जड़ और फूल

जड़ और फूल पाठ का सार (सारांश)

गुलमोहर के पेड़ पर जब लाल फूलों के गुच्छे लगते हैं, तब वह गुलदस्ते जैसा लगता है। एक बार फूलों ने जड़ को बदसूरत कहकर उसकी हँसी उड़ाई। बरसात में बिजली गिरने से गुलमोहर सूख गया। बसन्त आने पर गुलमोहर के दूंठ पर नई कोपलें निकल आईं। शाखाओं पर नए पत्ते निकले और पेड़ ने फूलों का हाल-चाल पूछा।

फूल यह जान गए कि जड़ के कारण ही पेड़ फिर से पनपा है; अतः उन्होंने आदर से सिर झुकाएं और जड़ से क्षमा माँगी।

जड़ और फूल अभ्यास

प्रश्न 1.
उत्तर लिखो
(क) फूलों ने जड़ की हँसी क्यों उड़ाई?
उत्तर:
फूलों ने जड़ की हँसी इसलिए उड़ाई, क्योंकि वे सुन्दर थे और जड़ बदसूरत दिखती थी।

(ख) गुलमोहर पर बिजली कब गिरी?
उत्तर:
गुलमोहर पर बिजली बरसात में गिरी।

(ग) नए फूलों ने जड़ को खूबसूरत क्यों कहा?
उत्तर:
नए फूलों को लगा कि उन्हें जड़ के कारण ही दोबारा जीवन मिला है इसलिए नए फूलों ने जड़ को खूबसूरत कहा।

UP Board Solutions for Class 3 Hindi Kalrav Chapter 15 जड़ और फूल

प्रश्न 2.
नीचे दी गई सूची में कुछ चीजें आकाश की हैं और कुछ धरती की। इनकी अलग-अलग सूची बनाओ (सूची बनाकर)
इन्द्रधनुष, हाथी, फूल, तारे, बादल, नदी, चाँद
उत्तर:
आकाश की चीजें – इन्द्रधनुष, तारे, बादल, चाँद
धरती की चीजें – हाथी, फूल, नदी

प्रश्न 3.
विलोम बताओ (विलोम बताकर)
उत्तर:
बदसूरत – खूबसूरत
आया – गया
नया – पुराना
सीधा – उल्टा
डर – साहस ।

प्रश्न 4.
तुमने बरसात में किसी तालाब को देखा होगा। गर्मी में इसी: क्या-क्या अन्तर आ जाता है? सोचो और लिखो।
उत्तर:
बरसात में तालाब में लबालब पानी भरा होता है। गर्मी में इसी ताला सूख जाता है। इसकी मछलियाँ मर जाती हैं और तालाब की तली पर धूल उड़

प्रश्न 5.
विद्यार्थी स्वयं करें।

प्रश्न 6.
तुम्हारे अनुसार कोई चीज खूबसूरत कब होती है? बताओ।
उत्तर:
हमारे अनुसार कोई चीज खूबसूरत अपने गुणों से होती है।

प्रश्न 7.
हमें किनका सम्मान करना चाहिए और क्यों?
उत्तर:
हमें अपने माता-पिता तथा अपने से बड़ों गुरुजनों का सम्मान क क्योंकि उन्हीं के स्नेह, देखभाल और आशीर्वाद के फलस्वरूप हम जीवन पाते हैं।

UP Board Solutions for Class 3 Hindi Kalrav Chapter 15 जड़ और फूल

प्रश्न 8.
सही पर (✓) का निशान लगाओ
उत्तर:
पेड़, वातावरण को शुद्ध रखते हैं? हाँ /✓/नहीं
क्या पेड़ों को काटना चाहिए?  हाँ/नहीं ✓

UP Board Solutions for Class 3 Hindi Kalrav