UP Board Solutions for Class 7 Environment Chapter 11 जनसंख्या एवं हमारा पर्यावरण

UP Board Solutions for Class 7 Environment Chapter 11 जनसंख्या एवं हमारा पर्यावरण

These Solutions are part of UP Board Solutions for Class 7 Environment. Here we have given UP Board Solutions for Class 7 Environment Chapter 11 जनसंख्या एवं हमारा पर्यावरण.

जनसंख्या एवं हमारा पर्यावरण

अभ्यास

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए
प्रश्न 1.
जनसंख्या वृद्धि से क्या तात्पर्य है ? इसका पर्यावरण (UPBoardSolutions.com) पर क्या प्रभाव पड़ता है ?
उत्तर
लोगों की संख्या बढ़ने के कारण जब हमारे प्राकृतिक संसाधन कम पड़ने लगते हैं तो हम इसे जनसंख्या वृद्धि कहते हैं। जनसंख्या वृद्धि का पर्यावरण पर बुरा प्रभाव पड़ता है। आज का । पर्यावरण प्रदूषण जनसंख्या वृद्धि की ही देन है।।

प्रश्न 2.
जनसंख्या वृद्धि पर माल्थस के विचार क्या हैं ? समझाइए।
उत्तर
माल्थस के अनुसार खाद्य सामग्री में वृद्धि सदैव अंकगणितीय (UPBoardSolutions.com) क्रम (जैसे 1, 2, 3, 4, 5…) में होती है, जबकि जनसंख्या वृद्धि ज्यामितीय क्रम (जैसे 2, 4, 8, 16, …) में होती है।

UP Board Solutions

प्रश्न 3.
हमारी मूलभूत आवश्यकताएँ क्या हैं? जनसंख्या वृद्धि का उन पर क्या प्रभाव पड़ता है?
उत्तर
रोटी, कपड़ा तथा मकान हमारी मूलभूत आवश्यकताएँ हैं। जनसंख्या वृद्धि का इन पर बुरा प्रभाव पड़ता है। जनसंख्या के बहुत अधिक बढ़ने के कारण आज खाने के लिए भोजन की कमी तथा रहने के लिए मकान छोटे होते जा रहे हैं। इसके साथ (UPBoardSolutions.com) ही लोगों का जीवन स्तर भी गिरता जा रहा है।

UP Board Solutions

प्रश्न 4.
जनसंख्या बढ़ने पर ऐतिहासिक इमारतें कैसे प्रभावित होती हैं ? लिखिए।
उत्तर
जनसंख्या बढ़ने के कारण वातावरण प्रदूषित हुआ है। वातावरणीय प्रदूषण के कारण ऐतिहासिक इमारतों की बाहरी परत खराब होने लगी है। उदाहरण के लिए वायु प्रदूषण के कारण आगरा स्थित ताजमहल का रंग पीला पड़ने लगा है इसके अतिरिक्त (UPBoardSolutions.com) ऐसे स्थानों पर बढ़ती भीड़ के कारण वहाँ गंदगी भी फैलने लगी है।

UP Board Solutions

प्रश्न 5.
अधिक जनसंख्या होने पर यातायात की सुविधाएँ किस प्रकार प्रभावित होती हैं ?
उत्तर
अधिक जनसंख्या के कारण आज बसों, रेलगाड़ियों, हवाई अड्डों आदि सभी जगह अपार भीड़ लगी रहती है। बहुत से लोगों को बसों तथा गाड़ियों में बैठने तक की जगह नहीं मिल पाती है। और उन्हें खड़े रहकर यात्रा करनी पड़ती है। इसके अलावा सड़कों पर बढ़ती वाहनों की संख्या के कारण कई-कई घंटों का जाम भी लग जाता है तथा दुर्घटनाएँ हो जाती हैं।

प्रश्न 6.
रिक्त स्थानों की पूर्ति करें-
उत्तर
(क) जनसंख्या में वृद्धि ज्यामितीय क्रम से होती है।
(ख) खाद्यान्न में वृद्धि अंकगणितीय क्रम से होती है।
(ग) जनसंख्या बढ़ने से सुविधाओं में कमी (UPBoardSolutions.com) होने लगती है।
(घ) जनसंख्या वृद्धि से हमारा पर्यावरण प्रभावित होता है।

UP Board Solutions

प्रोजेक्ट वर्क- विद्यार्थी स्वयं करें।

We hope the UP Board Solutions for Class 7 Environment Chapter 11 जनसंख्या एवं हमारा पर्यावरण help you. If you have any query regarding UP Board Solutions for Class 7 Environment Chapter 11 जनसंख्या एवं हमारा पर्यावरण, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

UP Board Solutions for Class 7 Sports and Fitness Chapter 3 खेल एवं हमारा भोजन

UP Board Solutions for Class 7 Sports and Fitness Chapter 3 खेल एवं हमारा भोजन

These Solutions are part of UP Board Solutions for Class 7 Sports and Fitness. Here we have given UP Board Solutions for Class 7 Sports and Fitness Chapter 3 खेल एवं हमारा भोजन

प्रश्न 1.
सन्तुलित भोजन किसे कहते हैं?
उत्तर :
हमारे शरीर की वृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए हमारे भोजन में वे सभी पोषक तत्व उचित मात्रा में होने चाहिए जिनकी आवश्यकता हमारे शरीर को है। कोई भी पोषक तत्व न अधिक हो न कम। हमारे भोजन में पोषक तत्त्व, विटामिन्स (UPBoardSolutions.com) एवं खनिज के साथ पर्याप्त मात्रा में रेशे युक्त खाद्य तणि जल भी होना चाहिए। इस प्रकार के आहार को संतुलित आहार’ कहते हैं।

UP Board Solutions

प्रश्न 2.
भोजन के प्रमुख कार्य क्या है?
उत्तर :
भोजन के प्रमुख कार्य निम्नलिखित हैं –

  1. भोजन शरीर को शक्ति प्रदान करता है।
  2. भोजन के द्वारा शरीर का निर्माण और (UPBoardSolutions.com) मरम्मत का कार्य होता है।
  3. भोजन के द्वारा रोगों से सुरक्षा होती है।
  4. भोज्य तत्वों से एन्जाइम तथा हार्मोन्स बनता है जो शरीर के लिए लाभकारी होता है।

UP Board Solutions

प्रश्न 3.
कुपोषण से आप क्या समझते हैं? विटामिन्स की कमी से होने वाले रोगों के नाम लिखिए?
उत्तर :
शरीर में आवश्यक पोषक तत्वों की कमी या अधिकता (UPBoardSolutions.com) कुपोषण है जिसके कारण बच्चे कई बीमारियों से ग्रसित हो जाते हैं। शरीर में विभिन्न प्रकार के विटामिन्स की कमी के कारण रतौंधी, बेरी-बेरी, स्कर्वी, रिकेट्स, आदि रोग होते हैं।

प्रश्न 4.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए –
उत्तर :

(क) शरीर में आवश्यक पोषक तत्वों की कमी या अधिकता ही कुपोषण है।
(ख) भोजन हमारे शरीर को शक्ति प्रदान करता है।
(ग) भोजन के द्वारा शरीर का निर्माण तथा (UPBoardSolutions.com) मरम्मत का कार्य होता है।
(घ) प्रोटीन की कमी से क्वॉशियोरकर एवं मेरास्मस रोग होते हैं।

UP Board Solutions

प्रोजेक्ट वर्क :
नोट – विद्यार्थी स्वयं करें।

We hope the UP Board Solutions for Class 7 Sports and Fitness Chapter 3 खेल एवं हमारा भोजन help you. If you have any query regarding UP Board Solutions for Class 7 Sports and Fitness Chapter 3 खेल एवं हमारा भोजन , drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

UP Board Solutions for Class 7 Environment Chapter 10 पर्यावरण असन्तुलन-मानव हस्तक्षेप का परिणाम

UP Board Solutions for Class 7 Environment Chapter 10 पर्यावरण असन्तुलन-मानव हस्तक्षेप का परिणाम

These Solutions are part of UP Board Solutions for Class 7 Environment. Here we have given UP Board Solutions for Class 7 Environment Chapter 10 पर्यावरण असन्तुलन-मानव हस्तक्षेप का परिणाम.

पर्यावरण असन्तुलन-मानव हस्तक्षेप का परिणाम

अभ्यास

प्रश्न 1.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लिखिए
(क) पर्यावरणीय असंतुलन के दुष्परिणाम लिखें।
उत्तर
आँधी, तूफान, अकाल जैसी आपदाएँ (UPBoardSolutions.com) तथा प्रदूषण आदि सभी पर्यावरण असन्तुलन के दुष्परिणाम हैं।

UP Board Solutions

(ख) पेड़-पौधे पर्यावरण का संतुलन बनाए रखने में किस प्रकार सहायता करते हैं?
उत्तर
पेड़-पौधे पर्यावरण का सन्तुलन बनाए रखने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वे वायु में से कार्बन डाइऑक्साइड गैस को अवशोषित कर लेते हैं तथा इसमें ऑक्सीजन गैस छोड़ते हैं। पेड़-पौधे वर्षा कराकर पृथ्वी पर तथा वायुमण्डल में (UPBoardSolutions.com) जल की उचित मात्रा को बनाए रखते हैं। इसके साथ ही वे वायुमण्डलीय ताप को भी नियंत्रित रखते हैं। ये मिट्टी के कटाव को रोककर उसकी उर्वरा शक्त्रि को बनाए रखते हैं।

(ग) जनसंख्या बढ़ने से कौन-कौन सी समस्याएँ उत्पन्न होती हैं?
उत्तर
जनसंख्या बढ़ने से निम्नलिखित समस्याएँ उत्पन्न होती हैं-

  1. अधिक अन्न उगाने तथा मकान बनाने के लिए वनों की अन्धाधुंध कटाई की जाती है।
  2. अधिक मकानों के बनने तथा कारखानों के लगाए जाने के कारण कृषि कम हो रही है।
  3. अधिक उद्योगों, और वाहनों से वातावरण (UPBoardSolutions.com) प्रदूषित होता है।
  4. इससे ऊर्जा के स्रोतों पर अत्यधिक दबाव पड़ता है।

UP Board Solutions

(घ) ऊर्जा के कौन-कौन से स्रोत हैं ?
उत्तर
सूर्य का प्रकाश, कोयला, लकड़ी, पेट्रोल, डीजल, (UPBoardSolutions.com) प्राकृतिक गैस, मिट्टी का तेल, गोबर गैस, गोबर के कंडे, बिजली आदि ऊर्जा से स्रोत हैं।

प्रश्न 2.
मिलान कीजिए
उत्तर
UP Board Solutions for Class 7 Environment Chapter 10 पर्यावरण असन्तुलन-मानव हस्तक्षेप का परिणाम img-1

UP Board Solutions

प्रश्न 3.
नीचे दिए गए प्रश्नों में उत्तर के रूप में तीन (UPBoardSolutions.com) विकल्प दिए गए हैं। सही विकल्प चुनें।
(क) जल का मुख्य स्रोत है-
1. हैण्डपम्प
2. तालाब
3. वर्षा

(ख) प्रदूषित जल के पीने से रोग होता है|
1. हैजा
2. खसरा
3. कैंसर

UP Board Solutions

(ग) समुद्र से प्राप्त होता है
1. पेट्रोल
2. आयोडीन
3. जड़ी-बूटी

प्रश्न 4.
रिक्त स्थानों को भरें-
उत्तर
(क) कल कारखानों से निकले कचरों को (UPBoardSolutions.com) नदियों में बहा देने से उनका जल प्रदूषित हो रहा
(ख) पृथ्वी में उपलब्ध संसाधन सीमित मात्रा में हैं।
(ग) साधारण नमक समुद्र में पाया जाता है।
(घ) गंगा के प्रदूषण का बढ़ना खतरे का संकेत है।

UP Board Solutions

प्रोजेक्ट वर्क- विद्यार्थी स्वयं करें।

We hope the UP Board Solutions for Class 7 Environment Chapter 10 पर्यावरण असन्तुलन-मानव हस्तक्षेप का परिणाम help you. If you have any query regarding UP Board Solutions for Class 7 Environment Chapter 10 पर्यावरण असन्तुलन-मानव हस्तक्षेप का परिणाम, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

UP Board Solutions for Class 7 Sports and Fitness Chapter 2 हमारा स्वास्थ्य

UP Board Solutions for Class 7 Sports and Fitness Chapter 2 हमारा स्वास्थ्य

These Solutions are part of UP Board Solutions for Class 7 Sports and Fitness. Here we have given UP Board Solutions for Class 7 Sports and Fitness Chapter 2 हमारा स्वास्थ्य

प्रश्न 1.
अच्छे स्वास्थ्य के लक्षण क्या हैं?
उत्तर :
विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार- शारीरिक, मानसिक, (UPBoardSolutions.com) सामाजिक एवं संवेगात्मक रूप से विकार रहित व्यक्ति को स्वस्थ व्यक्ति माना गया है।

प्रश्न 2.
बाजार की खुली हुई वस्तुओं को खाने से हमारे शरीर पर क्या प्रभाव पड़ता है?
उत्तर :
बाजार की खुली हुई खाने की वस्तुएँ न खाएँ। ये (UPBoardSolutions.com) वस्तुएँ धूल जमने एवं मक्खियों के बैठने से दूषित हो जाती है। जिसे खाने से हम अनेक तरह की बीमारियों से पीड़ित हो जाते हैं। जैसेउल्टी आना, दस्त होना आदि।

UP Board Solutions

प्रश्न 3.
गंदे स्थानों पर नंगे पैर क्यों नहीं घूमना चाहिए?
उत्तर :
गन्दे स्थानों पर नंगे पैर घुमने से सूक्ष्म रोगाणु हमारे शरीर में प्रवेश कर जाते हैं जो हमारे शरीर में रोग पैदा करते हैं।

प्रश्न 4.
पोलियो जैसी खतरनाक बीमारी से बचने के लिए हमें क्या करना चाहिए?
उत्तर :
पोलियो जैसी खतरनाक बीमारी को समूल नष्ट करने के (UPBoardSolutions.com) लिए समय-समय पर बच्चों को पोलियों की खुराक-निश्चित रूप से पिलवाएँ।

UP Board Solutions

प्रश्न 5.
कृमि संक्रमण रोकने के लिए हमें क्या उपाय करना चाहिए।
उत्तर :
कृमि नियंत्रण के लिए एल्बेंडजॉल की दवा दी जाती है। कृमि नियंत्रण की दवाई खाने के साथ-साथ कृमि संक्रमण को रोकने के लिए नाखून छोटे रखें, हमेशा साफ पानी पिएँ, सब्जियों एवं फलों को साफ पानी से धोएँ, खुले में शौच न करें एवं पैरों (UPBoardSolutions.com) में जूते व चप्पल पहनें।

UP Board Solutions

यह भी जानिए :
नोट – विद्यार्थी स्वयं करें।

We hope the UP Board Solutions for Class 7 Sports and Fitness Chapter 2 हमारा स्वास्थ्य help you. If you have any query regarding UP Board Solutions for Class 7 Sports and Fitness Chapter 2 हमारा स्वास्थ्य , drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

UP Board Solutions for Class 7 Environment Chapter 9 पर्यावरणीय प्रदूषण-कारण एवं प्रभाव

UP Board Solutions for Class 7 Environment Chapter 9 पर्यावरणीय प्रदूषण-कारण एवं प्रभाव

These Solutions are part of UP Board Solutions for Class 7 Environment. Here we have given UP Board Solutions for Class 7 Environment Chapter 9 पर्यावरणीय प्रदूषण-कारण एवं प्रभाव.

पर्यावरणीय प्रदूषण-कारण एवं प्रभाव

अभ्यास

प्रश्न 1.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर संक्षेप में दीजिए।
(क) जल प्रदूषित कैसे होता है ?
उत्तर
जल प्रदूषित होने के निम्नलिखित कारण हैं-

  1. उद्योगों द्वारा विभिन्न उद्योगों एवं घरेलू उपयोगों से निकलने वाले अपशिष्ट पदार्थ नदियों, झीलों व तालाबों आदि में जाकर उसके जल को प्रदूषित कर देते हैं।
  2. मानव की दैनिक क्रियाएँ- नदी, तालाबों आदि में कपड़े धोने, पशुओं को नहलाने, सीवेज लाइन का गंदा पानी इसमें प्रवाहित करने के कारण भी जल प्रदूषित होता है।
  3. कृषि एवं कीटनाशक दवाएँ- फसलों के अत्यधिक उत्पादन के (UPBoardSolutions.com) लिए उपयोग किए जा रहे विभिन्न प्रकार की रासायनिक खादं एवं कीटनाशक दवाएँ वर्षा के जल के साथ नदियों तालाबों में पहुँचकर जल को प्रदूषित कर देते हैं।

UP Board Solutions

(ख) वायु को प्रदूषित करने वाली गैसों का नाम लिखिए ?
उत्तर
कार्बन मोनोऑक्साइड, कार्बन डाइऑक्साइड, नाइट्रोजन ऑक्साइड, सल्फर डाइऑक्साइड, हाईड्रोकार्बन, क्लोरीन, अमोनिया, मिथेन आदि वायु को प्रदूषित करने वाली गैसें हैं।

(ग) ध्वनि प्रदूषण से आप क्या समझते हैं ? इसके प्रमुख (UPBoardSolutions.com) कारणों को लिखिए।
उत्तर
जब ध्वनि का कानों व मस्तिष्क पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने लगे तो उसे शोर कहते हैं। और यही ध्वनि प्रदूषण है। ध्वनि-प्रदूषण निम्नलिखित कारणों से होता है-

  1. यातायात के साधनों की तेज ध्वनि भी ध्वनि प्रदूषण का कारण बनती है।
  2. टी०वी०, रेडियो, डीजे० आदि को तेज ध्वनि में बजाने पर भी ध्वनि प्रदूषण होता है।
  3. पटाखों की तीव्र आवाज से भी ध्वनि प्रदूषण होता है।
  4. उद्योगों में प्रयोग की जाने वाली मशीनें, (UPBoardSolutions.com) सायरन व जनरेटर आदि भी ध्वनि प्रदूषण के कारण बनते हैं।
  5. प्रकृति में घटने वाली कुछ प्राकृतिक क्रियाएँ जैसे- बिजली कड़कना, तूफानी हवाएँ व ज्वालामुखी विस्फोट से भी ध्वनि प्रदूषण होता है, किंतु ये घटनाएँ बहुत कम समय के लिए होती हैं।

UP Board Solutions

(घ) मृदा प्रदूषण के नियंत्रण हेतु क्या करना चाहिए ?
उत्तर
मृदा प्रदूषण के नियंत्रण हेतु निम्नलिखित उपाय कर सकते हैं-

  1. फसलों पर कम से कम रासायनिक खादों व कीटनाशकों का प्रयोग किया जाए।
  2. जैविक खाद को बढ़ावा दिया (UPBoardSolutions.com) जाए।
  3. गाँव तथा नगरों से निकलने वाले मल एवं गंदगी का उचित निस्तारण किया जाए।
  4. वनों के विनाश पर रोक लगाना और अधिक से अधिक पौधरोपण करना।

UP Board Solutions

प्रश्न 2.
सही शब्द चुनकर रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-
(कूडेदान, पीलिया, वायु, पेड-पौधे)
उत्तर
(क) प्रदूषित जल पीने से पीलिया रोग हो जाता है।
(ख) दमा, खसरा आदि बीमारियाँ वायु प्रदूषण का परिणाम हैं।
(ग) ध्वनि प्रदूषण को पेड़-पौधे भी (UPBoardSolutions.com) कम करते हैं।
(घ) ठोस अपशिष्ट पदार्थों को कूड़ेदान में फेंकना चाहिए।

UP Board Solutions

प्रश्न 3.
सही कथन के सामने (✓) और गलत के सामने (✗) का चिह्न लगाइए-
उत्तर
(क) जल प्रदूषण से पागलपन रोग होता है।                                                    (✗)
(ख) वाहनों के धुएँ से जल प्रदूषित होता है।                                                     (✗)
(ग) मानव व अन्य जीवधारियों के (UPBoardSolutions.com) भोजन तथा आवास पर मृदा प्रदूषण को दुष्प्रभाव पड़ता है। (✓)
(घ) घरों से निकलने वाले गंदे जल का उचित निस्तारण करना चाहिए।         (✓)

UP Board Solutions

प्रश्न 4.
मिलान कीजिए-
उत्तर
UP Board Solutions for Class 7 Environment Chapter 9 पर्यावरणीय प्रदूषण-कारण एवं प्रभाव img-1

प्रोजेक्ट वर्क- विद्यार्थी स्वयं करें।

We hope the UP Board Solutions for Class 7 Environment Chapter 9 पर्यावरणीय प्रदूषण-कारण एवं प्रभाव help you. If you have any query regarding UP Board Solutions for Class 7 Environment Chapter 9 पर्यावरणीय प्रदूषण-कारण एवं प्रभाव, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.