UP Board Solutions for Class 7 Science Chapter 20 वायु

UP Board Solutions for Class 7 Science Chapter 20 वायु

These Solutions are part of UP Board Solutions for Class 7 Science. Here we have given UP Board Solutions for Class 7 Science Chapter 20 वायु.

अभ्यास-प्रश्न

प्रश्न 1.
निम्नलिखित प्रश्नों में सही विकल्प छाँटकर अभ्यास पुस्तिका में लिखिये:
(क) दहन में सहायता करने (UPBoardSolutions.com) वाली गैस है-
(अ) कार्बन डाइऑक्साइड
(ब) ऑक्सीजन (✓)
(स) ऑर्गन
(द) नाइट्रोजन

UP Board Solutions

(ख) निम्नलिखित में कौन सी अक्रिय गैस नहीं है-
(अ) ऑर्गन
(ब) नियॉन
(स) हाइड्रोजन (✓)
(द) क्रिप्टन

(ग) अग्निशामक यंत्र में से कौन सी गैस निकलती है-
(अ) हीलियम
(ब) कार्बन डाइऑक्साइड (✓)
(स) ऑक्सीजन
(द) नाइट्रोजन

(घ) सामान्यतः वायु के (UPBoardSolutions.com) किस घटक की मात्रा परिवर्तनीय है-
(अ) जलवाष्प (✓)
(ब) कार्बन डाइऑक्साइड
(स) नाइट्रोजन
(द) ऑक्सीजन

प्रश्न 2.
रिक्त स्थानों की पूर्ति करिए-
(क) वायुमण्डल में 21% ऑक्सीजन गैस है।
(ख) वायु का आवरण जो पृथ्वी को चारों ओर से घेरती है वायुमंडल कहलाती है।
(ग) सोडा वाटर की बोतल खोलने से (UPBoardSolutions.com) कार्बनडाइऑक्साइड गैस के बुलबुले निकलते दिखाई देते हैं।
(घ) ठोस कार्बन डाइऑक्साइड को शुष्कबर्फ कहते हैं।

UP Board Solutions

प्रश्न 3.
सही कथन के आगे सही (✓) तथा गलत कथन के आगे गलत (✗) का चिह्न लगाइए-
(क) वायु मानव क्रियाओं द्वारा प्रदूषित होती है। (✓)
(ख) वायुमंडल में 21% नाइट्रोजन उपस्थित है। (✗)
(ग) गर्मी के मौसम में वर्षा की (UPBoardSolutions.com) अपेक्षा कम आर्द्रता उपस्थित होती है। (✓)
(घ) नाइट्रोजन उर्वरक बनाने में प्रयुक्त होता है। (✓)

प्रश्न 4.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए-
(क) कैसे सिद्ध करेंगे कि वायु में जलवाष्प उपस्थित है।
उत्तर-
गर्मियों के दिन में गिलास में पानी के साथ बर्फ डालकर थोड़ी देर रख दें। आप देखेंगे कि इंगलाम की बाहरी सतह पर पानी की छोटी-छोटी बूंदें दिखाई देती है। ये बूंदें वायु में उपस्थित जलवाष्प से ही आती हैं न कि गिलास में रखे पानी से। (UPBoardSolutions.com) इस प्रयोग से यह साबित होता है कि वायु में जलवाष्प उपस्थित है।

UP Board Solutions

(ख) दो गैस जारों में से एक में ऑक्सीजन और एक में कार्बन डाइऑक्साइड उपस्थित है। कैसे पता लगाएँगे कि किस जार में कौन सी गैस है ?
उत्तर-
एक जलती हुई मोमबत्ती या माचिस की तीली दोनों जारों में डालकर देखेंगे। यदि मोमबत्ती या तीली जलती रह जाती है तो जार में ऑक्सीजन गैस है और यदि तीली बुझ जाती है तो जार में कार्बन डाइऑक्साइड गैस है।

(ग) अग्निशामक यंत्र का स्वच्छ नामांकित चित्र बनाकर इसके कार्य करने की विधि समझाइए।
उत्तर-
अग्निशामक यंत्र की बाहरी कक्ष धातु का बना बेलनाकार बर्तन सन्देअग्कि अम्ल है जिसमें सोडियम कार्बोनेट का विलयन भरा होता है। इस बर्तन के अंदर एक रोटा बेलनाकर शीशी होती है जिसमें सल्फ्यूरिक अम्ल भरा जाता है। (UPBoardSolutions.com) उपयोग के समय उस उपकरण को उल्टा करके जमीन पर पटक देते हैं, जिससे शीशी एट जाती है और सल्फ्यूरिक अम्ल सोडियम बाइकार्बोनेट से क्रिया करके कार्बन डाइऑक्साइड गैस बनाता है। इस गैस का छिड़काव जलने वाली वस्तु पर करने बुझ जाती है।
UP Board Solutions for Class 7 Science Chapter 20 वायु 20

(घ) वायुमंडल में कार्बन डाइऑक्साइड की मात्रा बढ़ने से पर्यावरण पर क्या प्रभाव पड़ रहा है?
उत्तर-
वायुमंडल में कार्बन डाइऑक्साइड की मात्रा बढ़ने से ताप में वृद्धि हो गई है जिससे भविष्य में ध्रुवीय क्षेत्रों की बर्फ पिघलने का खतरा बढ़ गया है। कार्बन डाइऑक्साइड गैस सूर्य की ऊष्मा को अंतरिक्ष में वापस जाने से रोकती है, (UPBoardSolutions.com) परिणामतः पृथ्वी का तापमान बढ़ रहा है। इसका मानवीय जीवन पर वपरीत प्रभाव पड़ रहा है।

प्रोजेक्ट कार्य – नोट – विद्यार्थी स्वयं करें।

We hope the UP Board Solutions for Class 7 Science Chapter 20 वायु help you. If you have any query regarding UP Board Solutions for Class 7 Science Chapter 20 वायु, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

UP Board Solutions for Class 7 Home craft Chapter 7 सिलाई कला

UP Board Solutions for Class 7 Home craft Chapter 7 सिलाई कला

These Solutions are part of UP Board Solutions for Class 7 Home craft. Here we have given UP Board Solutions for Class 7 Home craft Chapter 7 सिलाई कला.

अभ्यास

1. बहुविकल्पीय प्रश्न
सही विकल्प के सामने दिए गए गोल घेरे को कालो करिए

1. घर में सिलाई करने के लाभ होते हैं
(क) धन की बचत
(ख) समय की बचत
(ग) रूचि के अनुसार (UPBoardSolutions.com) निर्धारण
(घ) उपर्युक्त सभी

UP Board Solutions

2. समीज पहनी जाती है
(क) फ्रॉक के अंदर
(ख) फ्रॉक के ऊपर
(ग) जींस के साथ
(घ) उपर्युक्त सभी

2. अतिलघु उत्तरीय प्रश्न

(क) कपड़ों की फिटिंग के लिए क्या डालते हैं?
उत्तर:
शरीर के विभिन्न भागों की फिटिंग के (UPBoardSolutions.com) लिये कपड़ों में प्लेट्स डाली जाती है।

(ख) सीने की नाप लेने के लिए नापने का फीता व्यक्ति के किस ओर खड़े होकर लेना चाहिए?
उत्तर:
सीने की नाप लेने के लिए नापने को फीता बच्चे या व्यक्ति के दाईं ओर खड़े होकर लेना चाहिए।

UP Board Solutions

3. लघु उत्तरीय प्रश्न

(क) नाप लेना क्यों आवश्यक है?
उत्तर:
वस्त्र ठीक ढंग से सिल जाएँ, इसके लिए वस्त्रों की (UPBoardSolutions.com) सही नाप आवश्यक होती है। हम सुंदर दिखाई दें और व्यक्तित्व निखरे, इसके लिए वस्त्रों की फिटिंग को ध्यान में रखकर सही नाप लेना आवश्यक होता है।

(ख) चेस्ट सिस्टम से आप क्या समझते हैं?
उत्तर:
सीने की नाप लेने के लिए नापने का फीता बच्चे या व्यक्ति के दाईं ओर खड़े होकर लेना चाहिए। दोनों हाथों के नीचे से फीता इस प्रकार घुमाकर सामने लाएँ कि फीता चारों ओर से एक सीध में रहे। सीने की नाप से ही अन्य नाप निकालते हैं।

UP Board Solutions

4. दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

(क) घर में सिलाई करने से क्या-क्या लाभ होते हैं?
उत्तर:
सिलाई कला से धन की बचत, समय की बचत, रुचि के अनुसार (UPBoardSolutions.com) वस्त्रों का निर्माण, उत्तम सिलाई और उत्तम धागों का प्रयोग होता है।

(ख) रफू करने की विधि लिखिए।
उत्तर:
रफू दो प्रकार से किए जाते हैं

  1.  चौकोर या आयताकार,
  2.  गोल या तिकोन

रफू करने में जिस रंग का कपड़ा होता है, उसी रंग का धागी (UPBoardSolutions.com) डालकर रनिंग स्टिच के साथ-साथ ताने-बाने को मिलाते हुये धागा भरते हैं।

UP Board Solutions

प्रोजेक्ट कार्य
नोट:
विद्यार्थी स्वयं करे

We hope the UP Board Solutions for Class 7 Home craft Chapter 7 सिलाई कला help you. If you have any query regarding UP Board Solutions for Class 7 Home craft Chapter 7 सिलाई कला drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

UP Board Solutions for Class 7 Environment Chapter 5 जल संचयन एवं पुनर्भरण

UP Board Solutions for Class 7 Environment Chapter 5 जल संचयन एवं पुनर्भरण

These Solutions are part of UP Board Solutions for Class 7 Environment. Here we have given UP Board Solutions for Class 7 Environment Chapter 5 जल संचयन एवं पुनर्भरण.

जल संचयन एवं पुनर्भरण

अभ्यास

प्रश्न 1.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए
(क) वर्षा जल पुनर्भरण के लाभ बताइए ?
उत्तर
वर्षा जल पुनर्भरण से निम्न लाभ हैं- आवश्यकतानुसार (UPBoardSolutions.com) जल की प्राप्ति, जमीन के अन्दर जल मात्रा बढ़ना, नगर जल समस्या दूर होना, जल स्तर नीचे न गिरना, मिट्टी का कटाव कम होना व कृषि फसलों को हरा-भरा बनाया जा सकना आदि।

UP Board Solutions

(ख) भू-जल का स्तर नीचे क्यों गिरता जा रहा है ?
उत्तर
वर्षा की कमी व जल की अधिक माँग होने के कारण भू-जल का स्तर नीचे गिरता जा रहा है।

(ग) भू-जल में वृद्धि कैसे की जा सकती है ?
उत्तर
वर्षा जल संचयन एवं पुनर्भरण से भू-जल में वृद्धि (UPBoardSolutions.com) की जा सकती है।

(घ) जनसंख्या वृद्धि का भू-जल पर क्या प्रभाव पड़ता है ?
उत्तर
जनसंख्या वृद्धि से भू-जल की माँग बढ़ती है, जिससे जल स्तर नीचे गिरता जाता है।

UP Board Solutions

(ङ) वर्षा जल संचयन का अभिप्राय बताइए?
उत्तर
वर्षा जल संचयन का अभिप्राय है वर्षा के जल को एकत्र करके (UPBoardSolutions.com) कुओं, तालाबों और गड्ढों आदि को फिर से भरकर पानी की समस्या दूर करना।

(च) जल का आपके जीवन में क्या महत्त्व है ?
उत्तर
जल का हमारे जीवन में बहुत महत्त्व है। जल पीने के लिए, सिंचाई के लिए, सफाई के लिए वे उद्योग धंधों आदि कार्यों के लिए आवश्यक है।

(छ) वर्षा जल को संचयन एवं पुनर्भरण क्यों आवश्यक है ?
उत्तर
वर्षा जल का संचयन एवं पुनर्भरण भू-जल आपूर्ति और भू-सतही जल (UPBoardSolutions.com) द्वारा सभी कार्यों के लिए जल उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक है।

UP Board Solutions

(ज) अपने घर की छत के वर्षा जल का संचयन कैसे करेंगे ?
उत्तर
घर से थोड़ी दूर पर 2 से 3 मीटर गहरा गड्ढा खोदकर, गड्ढे को ईंट, (UPBoardSolutions.com) कंकड़ और बजरी से भर देते हैं। फिर उसके ऊपर मोटी रेत डालते हैं। इस गड्ढे में छत पर गिरने वाले वर्षा के स्वच्छ जल को इकट्ठा करते हैं।

प्रश्न 2.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए
उत्तर
(क) समुद्र का जल खारा होने के कारण पीने योग्य नहीं होता है।
(ख) भू-जल एवं भू-सतही जल प्रकृति द्वारा कम मात्रा में प्राप्त है।
(ग) तालाब, पोखर आदि जल संचयन के प्राचीन साधन रहे हैं।
(घ) भू-जल में वृद्धि जल संचयन करके कर सकते हैं।
(ङ) शहरों में पक्के मकानों के कारण (UPBoardSolutions.com) वर्षा जल भूमि के अन्दर कम प्रवेश होता है।
(च) उन्नत किस्म के धान एवं गेहूं की फसल उगाने के लिए अधिक सिंचाई की आवश्यकता होती है।
(छ) भारत की जलनीति वर्ष 1987 में बनाई गई थी।
(ज) राष्ट्रीय जलनीति में जल को दुर्लभ एवं बहुमूल्य राष्ट्रीय संसाधन के रूप में माना गया है।

UP Board Solutions

प्रश्न 3.
सही जोड़े बनाएँ-
उत्तर
UP Board Solutions for Class 7 Environment Chapter 5 जल संचयन एवं पुनर्भरण img-1

प्रोजेक्ट वर्क- विद्यार्थी स्वयं करें।

We hope the UP Board Solutions for Class 7 Environment Chapter 5 जल संचयन एवं पुनर्भरण help you. If you have any query regarding UP Board Solutions for Class 7 Environment Chapter 5 जल संचयन एवं पुनर्भरण, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

UP Board Solutions for Class 7 Home craft Chapter 6 प्राथमिक उपचार

UP Board Solutions for Class 7 Home craft Chapter 6 प्राथमिक उपचार

These Solutions are part of UP Board Solutions for Class 7 Home craft. Here we have given UP Board Solutions for Class 7 Home craft Chapter 6 प्राथमिक उपचार.

अभ्यास

1. बहुविकल्पीय प्रश्न :
सही विकल्प के सामने दिए गए गोल घेरे को काला करिए

1. जल के माध्यम से (UPBoardSolutions.com) रोग होता है
(क) रूई
(ख) मिलता जुलता
(ग) कैंची
(घ) उपर्युक्त सभी

UP Board Solutions

2. थर्मामीटर का प्रयोग किया जाता है
(क) दस्त
(ख) उल्टी
(ग) लू लगने पर
(घ) तापक्रम नापने के लिए

2. अतिलघु उत्तरीय प्रश्न

(क) विश्व मिर्गी दिवस कब (UPBoardSolutions.com) मनाया जाता है?
उत्तर:
17 नवम्बर को

UP Board Solutions

(ख) अतिसार रोग में उपचार के लिए प्रयोग होने वाली औषधि का नाम लिखिए।
उत्तर:
अतिसार और दस्त में सौंफ, धनियाँ और जीरा इन (UPBoardSolutions.com) तीनों को समान मात्रा में लेकर बारीक चूर्ण बना लेना चाहिए और उसमें थोड़ा नमक मिलाकर दिन में तीन बार छाछ के साथ सेवन करना चाहिए।

3. लघु उत्तरीय प्रश्न

(क) खाँसी आने पर आप क्या घरेलू उपचार करेंगे?
उत्तर:
खाँसी आने पर शहद के साथ पिसी काली मिर्च मिलाकर चाटने से आराम मिलता है। तुलसी अदरक, काली मिर्च और चुटकी भर नमक मिलाकर काढ़ा बनाकर पीने से भी लाभ मिलता है। बार-बार खाँसी आने पर अदरक को भूनकर थोड़ा नमक लगाकर (UPBoardSolutions.com) उसका भी सेवन कर सकते हैं।

UP Board Solutions

(ख) बेहोशी आने के कोई चार कारण, लिखिए?
उत्तर:
बेहोशी आने के निम्नलिखित कारण हैं

  1.  मानसिक तनाव
  2.  निर्जलीकरण
  3.  खाली पेट रहना
  4.  अचानक डर जाना या (UPBoardSolutions.com) सदमा लगना

UP Board Solutions

4. दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

(क) किसी साथी को मिर्गी आने पर आप क्या उपचार करेंगे?
उत्तर:
किसी साथी को मिर्गी आने पर निम्नलिखित उपाय करना चाहिए

  1.  रोगी को खुली जगह लिटाना चाहिए।
  2. उसके वस्त्र ढीले कर देना चाहिए।
  3. डॉक्टर से परामर्श कर उचित (UPBoardSolutions.com) दवा देनी चाहिए।

(ख) घरेलू वस्तुओं को प्राथमिक उपचार में किस प्रकार से उपयोग हो सकता है? लिखिए।
उत्तर:
परिवार के सदस्यों को प्रायः कुछ सामान्य तकलीफें हो जाती है जैसे पेट दर्द होना, निर्जलीकरण होना, खाँसी आना आदि। इनका उपचार घरेलू उपलब्ध सामग्रियों से तैयार कर सकते हैं।

UP Board Solutions

1. अतिसार या दस्त:
इस अवस्था में सौंफ, धनिया और जीरा, इन तीनों को समान (UPBoardSolutions.com) मात्रा में लेकर बारीक चूर्ण बना लें और उसमें थोड़ा नमक मिलाकर दिन में तीन बार छाछ के साथ सेवन करें।

2. वमन अथवा उल्टी:

वमन या उल्टी आने पर हरी धनिया और पुदीने की चटनी का सेवन दिन में कई बार करें। नींबू पर काला नमक लगाकर चूसें।

3. पुराना बुखार:
नीम की पत्तियों को पानी में उबालकर काढ़ा बना लें और छानकर (UPBoardSolutions.com) अवस्थानुसार सेवन करें।

4. खाँसी:
खाँसी आने पर शहद के साथ पिसी काली मिर्च मिलाकर चाटने से आराम मिलता है। तुलसी, अदरक, काली मिर्च और चुटकी भर नमक मिलाकर काढ़ा बनाकर पीने से भी लाभ मिलता है। बार-बार खाँसी आने पर अदरक को भूनकर थोड़ा नमक लगाकर उसका भी सेवन कर सकते हैं।

UP Board Solutions

5. जुकाम:
दूध में हल्दी डालकर खूब उबाल लें फिर गरम-गरम पिएं।

6. चोट लगने पर:
चोट लगने पर दूध में हल्दी मिलाकर पीने से आराम मिलता है। इसका लेप बाहरी चोट पर भी किया जाता है। सरसों का तेल गरम करके उसमें चुटकी भर हल्दी डालकर चोट पर लगाना भी लाभकारी है।

7. दाँत दर्द में:
दाँत दर्द में लौंग का तेल या दर्द के स्थान पर लौंग रखने से आराम मिलता है।

8. पेट दर्द में:
पेट दर्द में हींग विशेष लाभदायक होती है। सौंफ का पानी उबालकर पीने से भी आराम मिलता है। पेचिश में सौंफ का चूर्ण मिश्री के साथ दिन में 3-4 बार लेने से फायदा होता है। एक चम्मच अजवाइन व काला नमक गुनगुने पानी के साथ लेने से भी पेट (UPBoardSolutions.com) दर्द ठीक हो जाता है।

9. लू लग जाने पर:
कच्चे आम व पुदीने का पना पीने से आराम मिलता है।

UP Board Solutions

10. कब्ज की शिकायत होने पर:
रात में सोने से पहले, पानी के साथ त्रिफला का चूर्ण, फॉकना, लाभदायक होता है।

प्रोजेक्ट कार्य:
नोट – विद्यार्थी स्वयं करें।

We hope the UP Board Solutions for Class 7 Home craft Chapter 6 प्राथमिक उपचार help you. If you have any query regarding UP Board Solutions for Class 7 Home craft Chapter 6 प्राथमिक उपचार drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

UP Board Solutions for Class 7 Environment Chapter 4 जल

UP Board Solutions for Class 7 Environment Chapter 4 जल

These Solutions are part of UP Board Solutions for Class 7 Environment. Here we have given UP Board Solutions for Class 7 Environment Chapter 4 जल.

जल

अभ्यास

प्रश्न 1.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए
(क) समुद्र का जल पीने योग्य क्यों नहीं है ?
उत्तर
समुद्र में घुले विभिन्न लवणों के कारण समुद्र के (UPBoardSolutions.com) जल का स्वाद खारा या नमकीन होता है, इसलिए यह पानी पीने योग्य नहीं होता है।

UP Board Solutions

(ख) जल के कौन-कौन से स्रोत हैं ?
उत्तर
पृथ्वी पर जल के तीन स्रोत हैं- धरातलीय स्रोत, भूमिगत स्रोत और हिमनद।

(ग) मीठे जल के स्रोतों की सूची बनाइए।
उत्तर
नदी, तालाब एवं झील मीठे जल (UPBoardSolutions.com) के स्रोत हैं।

UP Board Solutions

(घ) जल हमारे लिए क्यों उपयोगी है ?
उत्तर
जल न केवल हमारी प्यास बुझाता है बल्कि हमारे जीवन की विभिन्न गतिविधियों के लिए भी आवश्यक है। जैसे- कृषि उद्योग, घरेलू कार्यों, पर्यावरण, मनोरंजन आदि में जल अत्यंत आवश्यक है।

(ङ) जल के धरातलीय स्रोत से आप क्या समझते हैं ?
उत्तर
पृथ्वी की सतह से प्राप्त होने वाला जल धरातलीय (UPBoardSolutions.com) स्रोत के अन्तर्गत आता है। जैसे—समुद्र, नदियाँ, झीलें, तालाब, आदि।

(च) प्रकृति में जल किन-किन रूपों में पाया जाता है ?
उत्तर
प्रकृति में जल तीन रूपों में पाया जाता है-ठोस, द्रव और गैस। पहाड़ों पर जमी बर्फ जल का ठोस रूप है। नदियों, तालाबों, झरनों, समुद्रों आदि में बहता पानी जल का द्रव रूप है। वायुमण डल में उपस्थित जलवाष्प जल का गैसीय रूप है।

UP Board Solutions

प्रश्न 2.
खाली स्थान की पूर्ति कीजिए-
उत्तर
(क) पृथ्वी पर उपयोग होने वाले कुल जल का सबसे अधिक भाग सिंचाई में प्रयोग होता है।
(ख) समुद्री जल में लवणों के घुले होने के कारण (UPBoardSolutions.com) ये जल खारा या नमकीन होता है।
(ग) हिमनद स्वच्छ एवं मीठे जल का स्रोत है।
(घ) पहाड़ों पर जमी बर्फ जल का ठोस रूप है।

UP Board Solutions

प्रश्न 3.
सही वाक्य के सामने (✓) तथा गलते वाक्य के सामने (✗) का चिह्न लगाइए-
उत्तर
(क) नदी भूमिगत जल का स्रोत है।           (✗)
(ख) जल ठोस, द्रव तथा गैस तीनों (UPBoardSolutions.com) रूपों में पाया जाता है।  (✓)
(ग) समुद्र का जल मीठा होता है।        (✗)
(घ) प्रत्येक जीवधारी के लिए जल अत्यन्त महत्वपूर्ण है।   (✓)

प्रश्न 4.
सही मिलान कीजिए-
उत्तर
UP Board Solutions for Class 7 Environment Chapter 3 अपशिष्ट एवं उसका निस्तारण img-1

We hope the UP Board Solutions for Class 7 Environment Chapter 4 जल help you. If you have any query regarding UP Board Solutions for Class 7 Environment Chapter 4 जल, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.