UP Board Solutions for Class 7 Sanskrit chapter 8 श्रम एव विजयते

UP Board Solutions for Class 7 Sanskrit chapter 8 श्रम एव विजयते

These Solutions are part of UP Board Solutions for Class 7 Sanskrit. Here we have given UP Board Solutions for Class 7 Sanskrit chapter 8 श्रम एव विजयते.

शब्दार्थाः- द्वारादिनिर्माणहेतोः = द्वार आदि के निर्माण के लिए, उत्थाप्य = उठाकर, काष्ठस्य = लकड़ी का, यानम् = सवारी, आरोपयितुं = चढ़ाने के लिए यतमानाः = प्रयत्नशील, अतिभारवत्तवात् = अधिक भारी होने से, अक्षमाः = असमर्थ, दूरतः = दूर से, तुरङ्गाधिरूढः = घोड़े पर सवार, सुकरम् = सरल (आसान), परिधानम् = वस्त्र, आगच्छन् = आता हुआ, अश्वसादी = घुड़सवार, अवधेयम् = याद रखें, प्राशंसन् = प्रशंसा किए, (UPBoardSolutions.com) आपतेत् = आए, स्मर्यताम् = याद करें, अभिजानन् = जानते हुए।

UP Board Solutions

अमेरिका देशे ……………………………………………………………. एतद् भूयोभूयः अवधेयम।

हिन्दी अनुवाद – अमेरिका में एक स्थान पर आवास के निर्माण का कार्य चल रहा था। वहाँ दरवाजे आदि बनाए जाने के लिए लकड़ी के भारी लट्ठे लाए जा रहे थे। कुछ सैनिक विशाल लट्ठे को भूमि से उठाकर यान में डालने के लिए प्रयत्नशील थे। किन्तु काठ के बहुत भारी होने से बहुत यत्न करने पर भी वे सफल नहीं हो रहे थे। उन सैनिकों का एक नायक भी था, जो दूर से ही अधिक बल प्रयोग के लिए उनको प्रेरित कर रहा था। इसी बीच घोड़े पर सवार एक व्यक्ति वहाँ आया। उसने भार उठाने में अक्षम सैनिकों को देखकर नायक से कहा, “आप देख क्या रहे हैं? यदि इनका हाथ बँटा दें, तो कार्य शीघ्र सम्पन्न हो (UPBoardSolutions.com) जाएगा।” इस पर नायक बोला, “आप ही सहयोग क्यों नहीं कर देते? मैं इनका अधिकारी हूँ; इनके संग कार्य क्यों करूं?” इतना सुनते ही घुड़सवार घोड़े से उतरा अपने कोट आदि वस्त्र उतारकर भूमि पर रख उन सैनिकों की मदद करने लगा। लट्ठा यान में डाल दिया गया। सभी सैनिकों ने घुड़सवार की प्रशंसा की। नायक ने भी उसका धन्यवाद किया।

UP Board Solutions

इसके बाद वह व्यक्ति घोड़े पर पुन: सवार हो नायक से बोला, “महाशय! यदि फिर कभी ऐसा अवसर आए, तो प्रधान सेनापति वाशिंगटन को याद कर लीजिएगा; वह पुनः उपस्थित हो जाएगा।” अपने महान सेनापति का परिचय पाते ही नायक बहुत लज्जित हुआ। (UPBoardSolutions.com) वह क्षमायाचना करने लगा। इस पर वाशिंगटन ने कहा, “कर्तव्य में कोई भी कार्य महान या हीन नहीं होता: यह याद रहे!”

अभ्यासः

प्रश्न 1.
उच्चारणं कुरुत पुस्तिकायां च लिखत
नोट – विद्यार्थी स्वयं करें।

प्रश्न 2.
एकवाक्येन उत्तरत –
(क) किमर्थं काष्ठस्य गुरुतरः खण्डः नीयते स्म?
उत्तर :
द्वारादि निर्माण हेतोः काष्ठस्य गुरुतरः खण्डः नीयतेस्म।
(ख) सैनिकाः कथं बहुप्रत्यये अपि अक्षमाः (UPBoardSolutions.com) जाताः?
उत्तर :
सैनिकाः अतिभारवत्त्वात् बहुप्रत्यये अपि अक्षमाः जाताः।

UP Board Solutions
(ग) कः दूरतः एव अधिकबलप्रयोगाय तान् प्रेरयति स्म।
उत्तर :
नायकः दूरतः एव अधिक बलप्रयोगाय तान् प्रेरयतिस्म।
(घ) तुरगाधिरूढः पुरुषः सैनिकान् विलोकयन् नायकं किम् अवदत्?
उत्तर :
तुरगाधिरूढः पुरुषः सैनिकान् विलोकयन् (UPBoardSolutions.com) नायक अवदत्- किं पश्यति भवान सहयोग कुरु स्यात्।।

प्रश्न 3.
अधोलिखितपदानां विभक्तिं वचनं च लिखत (लिखकर)
UP Board Solutions for Class 7 Sanskrit chapter 8 श्रम एव विजयते 1

UP Board Solutions
प्रश्न 4.
अधोलिखितक्रियापदानां लकारं पुरुषं वचनं च लिखत (लिखकर)
UP Board Solutions for Class 7 Sanskrit chapter 8 श्रम एव विजयते 2
प्रश्न 5.
उपसर्गं लिखत (लिखकर) (UPBoardSolutions.com)
पदम्                  उपसर्गः
अधिरुढः              अधि
प्रोवाच                    प्र
अभिजानन्           अभि
विलोकयन्             वि

प्रश्न 6.
संस्कृतभाषायाम् अनुवादं कुरुत (अनुवाद करके)
(क) सैनिकों के आवास के (UPBoardSolutions.com) लिए निर्माणकार्य चल रहा था।
अनुवाद : सैनिकानाम् आवासाय निर्माणकार्य प्रचलत् आसीत्।

UP Board Solutions

(ख)
उन सैनिकों का एक नायक भी था।
अनुवाद : तेषां सैनिकानाम् एक: नायक: आपि आसीत्।

(ग)
वह घुड़सवार घोड़े से उतरा।
अनुवाद : सः अश्वासादी (UPBoardSolutions.com) अश्वात् अवातरेत्।

(घ)
कोई भी कार्य बड़ा या छोटा नहीं होता।
अनुवाद : कोऽपि कार्यं गुरु लघु वा न भवति।

UP Board Solutions

(ङ)
मैं खाता हुआ नहीं चलता हूँ।
अनुवाद : अहं खादन् न चलामि।

(च)
मैं हँसता हुआ पानी नहीं पीता हूँ।
अनुवाद : अहं हसन् जलं (UPBoardSolutions.com) न पिबामि।

नोट –
विद्यार्थी शिक्षण-संकेत स्वयं करें।

We hope the UP Board Solutions for Class 7 Sanskrit chapter 8 श्रम एव विजयते help you. If you have any query regarding UP Board Solutions for Class 7 Sanskrit chapter 8 श्रम एव विजयते, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

UP Board Solutions for Class 7 Environment Chapter 3 अपशिष्ट एवं उसका निस्तारण

UP Board Solutions for Class 7 Environment Chapter 3 अपशिष्ट एवं उसका निस्तारण

These Solutions are part of UP Board Solutions for Class 7 Environment. Here we have given UP Board Solutions for Class 7 Environment Chapter 3 अपशिष्ट एवं उसका निस्तारण.

अपशिष्ट एवं उसका निस्तारण

अभ्यास

प्रश्न 1.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए
(क) अपशिष्ट किसे कहते हैं ?
उत्तर
मनुष्य एवं अन्य जीवों के दैनिक क्रिया-कलापों के (UPBoardSolutions.com) फलस्वरूप निकलने वाले अनुपयोगी पदार्थ, अपशिष्ट पदार्थ कहलाते हैं।

UP Board Solutions

(ख) ठोस, द्रव और गैसीय अपशिष्ट में अन्तर बताते हुए इसके दो-दो उदाहरण लिखिए।
उत्तर
ठोस अवस्था में पाए जाने वाले अपशिष्ट पदार्थ ठोस अपशिष्ट कहलाते हैं। तरल रूप में पाए जाने वाले अपशिष्ट पदार्थ द्रव अपशिष्ट कहलाते हैं। गैस या धुआँ के रूप में पाए जाने वाले अपशिष्ट पदार्थ गैसीय अपशिष्ट कहलाते हैं।

फल-सब्जियों के छिलके प्लास्टिक के टुकड़े आदि ठोस अपशिष्ट हैं। नालियों और सीवर का गंदा पानी, चमड़ा शोधन तथा अन्य उद्योगों से निकलने वाला गंदा और विषैला जल द्रव अपशिष्ट के उदाहरण हैं। वाहनों से निकलने वाला धुआँ, कारखानों (UPBoardSolutions.com) की चिमनियों से निकलने वाला धुआँ गैसीय अपशिष्ट का उदाहरण है।

(ग) गैसीय अपशिष्ट पदार्थ के स्रोत क्या हैं ?
उत्तर
गैसीय अपशिष्ट पदार्थ के स्त्रोत हैं- लकड़ी, कोयला, कारखाने, परिवहन के साधन, मरे हुए जीव-जंतु, अँगीठी, सिगरेट, बीड़ी आदि।

UP Board Solutions

(घ) अपशिष्ट संग्रह के दुष्प्रभावों को उदाहरण सहित समझाइए।
उत्तर
अपशिष्ट संग्रह पर्यावरण के लिए अत्यंत हानिकारक हैं। ये मनुष्य के स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव डालते हैं। दिसंबर 1984 में भोपाल गैस त्रासदी में यूनियन कार्बाइड पेस्टीसाइड़ फैक्ट्री से मेथिलं आइसो साइनाइट गैस के रिसाव के कारण हजारों लोगों की (UPBoardSolutions.com) मृत्यु हुई और लाखों लोग इसके कारण- कैंसर, साँस फूलना, सिर दर्द, अंगों का सुन्न होना जैसी अनेक बीमारियों से ग्रसित हो गए। इस घटना के बाद फैक्ट्री से कचरे के रूप में घातक रसायन निकले जिसने आस-पास की मिट्टी और जल को प्रभावित किया। इन अपशिष्ट का दुष्प्रभाव आज भी वहाँ की पीढ़ियों में देखा जा सकता है।

(ङ) सोकपिट बनाने की विधि लिखिए।
उत्तर
सोकपिट बनाने के लिए जमीन में एक 5-6 फीट गहरा चौकोर गड्ढा खोदा जाता है। इस गड्ढे की तली पर ईंट तथा पत्थर के टुकड़े डालकर उनको बालू की परत से ढक दिया जाता है। इसके बाद इसे नाली द्वारा पानी बहने के स्थान से जोड़ दिया जाता है तथा (UPBoardSolutions.com) ऊपर से ढक दिया जाता है। इस प्रकार सोकपिट बनकर तैयार हो जाता है।

UP Board Solutions

(च) ई-कचरा से आप क्या समझते हैं ? उदाहरण सहित लिखिए।
उत्तर
ई-कचरा से तात्पर्य है- इलेक्ट्रॉनिक कचरा जो ऑफिस एवं घरों से निकलता है। इसके अन्तर्गत खराब कम्प्यूटर, मोबाइल फोन, सी०डी०, बैटरी व अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जैसे- टी०वी०, वाशिंग मशीन, रेफ्रिजरटेर, ए०सी० आदि आते हैं।

(छ) कारखानों से निकलने वाले जल को नदियों में बहाने से पहले क्या उपाय करने चाहिए?
उत्तर
कारखानों से निकले जल को उचित उपचार करने के बाद ही (UPBoardSolutions.com) नदियों में बहाना चाहिए । जिससे कि नदियों को जल दूषित न हो।

UP Board Solutions

(ज) प्रत्येक घर में शौचालय होना क्यों आवश्यक है ?
उत्तर
मल-मूत्र के उचित निस्तारण तथा गंदगी से बचने के लिए प्रत्येक घर में शौचालय होना आवश्यक है।

प्रश्न 2.
सही कथन के सामने (✓) और गलत के सामने (✗) का चिह्न लगाइए
उत्तर
(क) उद्योगों से विभिन्न प्रकार के अपशिष्ट पदार्थ निकलते हैं।                    (✓)
(ख) अपशिष्ट पदार्थों से हमारा पर्यावरण दूषित होता है।                            (✓)
(ग) अपशिष्ट पदार्थ ठोस, द्रव और गैस (UPBoardSolutions.com) के रूप में होते हैं।   (✓)
(घ) घरेलू कूड़े-कचरे का निस्तारण आज प्रदूषण की समस्या नहीं है।           (✗)
(ङ) प्लास्टिक एवं पॉलीथीन आसानी से सड़ती है।                                     (✗)

UP Board Solutions

प्रश्न 3.
सही मिलान कीजिए
उत्तर
UP Board Solutions for Class 7 Environment Chapter 3 अपशिष्ट एवं उसका निस्तारण img-1

UP Board Solutions

प्रोजेक्ट वर्क- विद्यार्थी स्वयं करें।

We hope the UP Board Solutions for Class 7 Environment Chapter 3 अपशिष्ट एवं उसका निस्तारण help you. If you have any query regarding UP Board Solutions for Class 7 Environment Chapter 3 अपशिष्ट एवं उसका निस्तारण, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

UP Board Solutions for Class 7 Science Chapter 19 जल

UP Board Solutions for Class 7 Science Chapter 19 जल

These Solutions are part of UP Board Solutions for Class 7 Science. Here we have given UP Board Solutions for Class 7 Science Chapter 19 जल.

अभ्यास-प्रश्न

प्रश्न 1.
सही विकल्प चुनकर अभ्यास पुस्तिका में लिखिए:
(क) जल का घनत्व किस ताप पर अधिकतम होता है-
(अ) 0°C
(ब) 4°C (✓)
(स) -4°C
(द) 100°C

UP Board Solutions

(ख) इनमें से कौन जल के साथ (UPBoardSolutions.com) तेजी से क्रिया करता है-
(अ) सोडियम (✓)
(ब) कैल्सियम
(स) मैगनीशियम
(स) लोहा

(ग) जल की स्थाई कठोरता किसके कारण होती है-
(अ) कैल्सियम बाई कार्बोनेट
(ब) मैगनीशियम बाई कार्बोनेट
(स) कैल्सियम या मैगनीशियम के सल्फेट और क्लोराइड (✓)
(द) इनमें से कोई नहीं

प्रश्न 2.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-
(क) जंग लोहे का संक्षारण है।
(ख) जल में हाइड्रोजन तथा ऑक्सीजन (UPBoardSolutions.com) का अनुपात 2 : 1 है।
(ग) जल एक प्रमुख विलायक है।
(घ) अस्थाई कठोरता कैल्सियम बाईकार्बोनेट और मैग्नीशियम बाई कार्बोनेट की उपस्थिति के कारण होती है।
(ङ) जल की स्थाई कठोरता धावन सोडा के द्वारा दूर किया जा सकता है।

प्रश्न 3.
सही कथन के आगे सही (✓) तथा गलत कथन के आगे क्रास (✗) का चिन्ह लगाइए-
(क) कठोर जल को पीने के लिए उपयोग में लाना चाहिए। (✗)
(ख) अधिकांश ठोस पदार्थ की विलेयता ताप बढ़ाने पर बढ़ती है। (✓)
(ग) जल का क्वथनांक पानी की शुद्धता का परीक्षण करने में उपयोगी है। (✓)
(घ) समुद्री जल में अधिक मात्रा (UPBoardSolutions.com) में नमक घुला होता है। (✓)
(ङ) वाष्पन की प्रक्रिया क्षेत्रफल पर निर्भर नहीं करती। (✗)

UP Board Solutions

प्रश्न 4.
जल की कठोरता का क्या कारण है ? स्थाई कठोरता कैसे दूर करेंगे ?
उत्तर-
जल की कठोरता कैल्सियम एवं मैगनीशियम के घुलित लवण जैसे–कैल्सियम बाईकार्बोनेट, मैगनीशियम बाईकार्बोनेट, कैल्सियम क्लोराइड, मैगनीशियम क्लोराइड, कैल्सियम सल्फेट, मैगनीशियम सल्फेट आदि के कारण होती है।
जल की स्थायी कठोरता दूर करने का तरीका सोडियम कार्बोनेट (Na2CO3) की एक निश्चित मात्रा स्थायी कठोरता वाले जल में डालकर उबाल लेते हैं। जल में उपस्थित घुले हुए लवण CaCl2, MgCl2 आदि सोडियम कार्बोनेट से क्रिया करके (UPBoardSolutions.com) अविलेय लवण बनाते हैं, जिन्हें छानकर अलग कर लिया जाता है। इस प्रकार प्राप्त जल साबुन के साथ झाग देता है। यानी जल की स्थायी कठोरता दूर हो जाती है।
UP Board Solutions for Class 7 Science Chapter 19 जल 4

प्रश्न 5.
जाड़े के मौसम में नदियों के जल की सतह पर बर्फ जमी होने पर भी जल के अन्दर के प्राणी कैसे जीवित रहते हैं?
उत्तर-
जब जाड़े के दिनों में ताप 0°C से नीचे चला जाता है तो नदियों का पानी बर्फ बनकर जमने लगता है। जमी हुई बर्फ का आयतन अधिक व घनत्व कम होने से यह पानी की सतह पर तैरने लगती है। बर्फ पानी को अच्छी तरह कवच के समान ढक लेती है यह बाहर की ठंडक को पानी के अंदर नहीं पहुँचने देती है। बर्फ की यह परत जाड़े में स्वेटर पहनने के समान है। तालाब, झील या नदी की सतह पर जब तॉप 0°C होता है तो सतह के नीचे का ताप शून्य से अधिक रहता है और पानी ही रहता है क्योंकि बर्फ की परत पानी की ऊष्मा को बाहर नहीं जाने देती। यही कारण है कि जाड़े के मौसम में नदियों के जल की सतह पर (UPBoardSolutions.com) बर्फ जमी होने पर जल के अंदर के प्राणी जीवित रहते हैं।

UP Board Solutions

प्रश्न 6.
जल संरक्षण से होने वाले लाभ लिखिए ?
उत्तर-
जल संरक्षण का अर्थ है पानी की बचत करना। जल संरक्षण के दूरगामी लाभ हैं। यदि हम अपने दैनिक जीवन में प्रतिदिन खर्च होने वाले जल का 10 प्रतिशत जल भी बचाएँ तो आनेवाली पीढ़ी के लिए काफी राहत हो जाएगी। इससे एक लाभ यह भी होगा कि जल की कमी होने पर हम बचे हुए जल का उपयोग कर सकते हैं। साथ ही ऐसे लोगों को भी जल प्राप्त हो सकेगा जो जल संकट का सामना कर रहे हैं।

प्रश्न 7.
तालाब, नाली तथा शहरों के अपशिष्ट प्रदूषित जल के प्रदूषण कम करने तथा शुद्ध करने के उपाय का वर्णन कीजिए?
उत्तर-
तालाब, नाली तथा शहरों के अपशिष्ट प्रदूषित जल के प्रदूषण कम करने तथा शुद्ध करने के उपाय-
औद्योगिक अपशिष्ट तथा शहरों के मल व्ययन के जल को (UPBoardSolutions.com) नदियों अथवा समुद्रों में प्रवाहित करने से पहले सीवेज ट्रीटमेंट संयत्र द्वारा उपचारित किया जाता है। सबसे पहले जल-मल को एक घर्षण अभिक्रिया से गुजारते हैं। तत्पश्चात् इसे अनेक अवसाद हौजों (कक्ष) से गुजारते हुए चूने की सहायता से उदासीन किया जाता है। इस चरण तक का प्रक्रम प्राथमिक उपचार कहलाता है। जल में अभी भी रोगाणु, अन्य सूक्ष्मजीव एवं जैविक वज्र्य पदार्थ काफी मात्रा में विद्यमान होती हैं। अतः उदासीनीकरण से प्राप्त बहिःस्राव को उच्च स्तरीय अवायवी बहाव आवरण में भेजा जाता है। यह एक प्रतिक्रम (रियेक्टर) है।

इसमें अवायवी जीवाणु जल में उपस्थित जैव निम्नीकरणीय पदार्थों का अपघटन करते हैं। इस अभिक्रिया में दुर्गन्ध समाप्त हो जाती है तथा मेथेन (CH4) बाहर निकलती है। जिसको सार्थक उपयोग किया जा सकता है। इस प्रकार 85 प्रतिशत तक प्रदूषक हट जाते हैं। यहाँ से जल को वायु मिश्रण टैंकों में भेजा जाता है जहाँ इस जल में वायु तथा जीवाणु मिश्रित किये जाते हैं। जीवाणु जैववर्त्य का अपमार्जन करते हैं। यह जैव उपचार द्वितीयक उपचार कहलाता है। इसके उपरान्त भी जल पीने योग्य नहीं होता। हानिकारक सूक्ष्म जीवों को हटाना आवश्यक है। इसलिए रोगाणुनाशन एक अन्तिम चरण (तृतीय उपचार) (UPBoardSolutions.com) प्रक्रिया है। इस प्रक्रिया में जल में घुले अजैविक पदार्थों व जीवाणुओं को पूर्णतः मुक्त किया जाता है। इसके लिए क्लोरीनीकरण, वाष्पीकरण, विनिमय अवशोषण, तलछटीकरण, बालू छन्नक जैसी विधियाँ प्रयोग में लाई जाती हैं। इस प्रकार शहरों के अपशिष्ट जल का शोधन करके कृषि कार्य व अन्य उपयोग में किया जाता है।

प्रोजेक्ट कार्य – नोट – विद्यार्थी स्वयं करें।

We hope the UP Board Solutions for Class 7 Science Chapter 19 जल विद्युत help you. If you have any query regarding UP Board Solutions for Class 7 Science Chapter 19 जल, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

UP Board Solutions for Class 7 Home craft Chapter 5 वायु, ध्वनि एवं मृदा प्रदूषण

UP Board Solutions for Class 7 Home craft Chapter 5 वायु, ध्वनि एवं मृदा प्रदूषण

These Solutions are part of UP Board Solutions for Class 7 Home craft. Here we have given UP Board Solutions for Class 7 Home craft Chapter 5 वायु, ध्वनि एवं मृदा प्रदूषण.

अभ्यास

1. बहुविकल्पीय प्रश्न
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए।

(क) रसायनों का छिड़काव स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है।
(ख) वायु प्रदूषण रोकने के लिए सी.एन.जी. (UPBoardSolutions.com) का प्रयोग अनिवार्य है।
(ग) विश्व मृदा प्रदूषण दिवस 5 दिसम्बर को मनाया जाता है।

UP Board Solutions

2. अतिलघु उत्तरीय प्रश्न

(क) सी.एन.जी. का पूरा नाम क्या है?
उत्तर:
कम्प्रेस्ड नेचुरल गैस

(ख) भोपाल गैस त्रासदी में कौन-सी (UPBoardSolutions.com) गैस का रिसाव हुआ था।
उत्तर:
भोपाल गैस त्रासदी में मिक गैस का रिसावे हुआ था।

UP Board Solutions

3. लघु उत्तरीय प्रश्न

(क) ध्वनि-प्रदूषण के कोई दो कारण लिखिए?
उत्तर:

  1. मोटर कार, ट्रक, बस आदि के हार्न से (UPBoardSolutions.com) निकलती आवाजें ।
  2. पटाखों के द्वारा निकली आवाजों से ध्वनि प्रदूषण होता है।

(ख) पटाखों में पाए जाने वाले रासायनिक पदार्थों के नाम लिखिए।
उत्तर:
बारूदी बम एवं पटाखों में कार्बन, सल्फर तथा पोटैशियम नाइट्रेट जैसे रासायनिक पदार्थ होते हैं।

UP Board Solutions

4. दीर्घ लघुउत्तरीय प्रश्न

(क) वायु-प्रदूषण कैसे होता है? उसके बचाव के उपाय बताइए।
उत्तर:
वाय-प्रदषण के कारण विभिन्न प्रकार के ईंधनों के (UPBoardSolutions.com) जलने से उत्पन्न धुआँ ज्वालामुखी से निकली राख, आँधी-तूफान के समय धूल व वनों में लगी आग का धुआँ वायु प्रदूषण करता है। शहरों के कल-कारखाने, यातायात के साधन व जेनरेटर वायु प्रदूषण करते हैं तो गाँव में श्रेसर वायु प्रदूषण करते हैं। इसी प्रकार रसायनों का छिड़काव जो मलेरिया नियन्त्रण के लिए तथा कृषि फसलों में किया जाता है, वायु-प्रदूषण के कारण हैं।

UP Board Solutions

वायु-प्रदूषण से बचाव के उपाय

  1.  वायु प्रदूषण कम करने के लिए हमें वृक्षारोपण करना चाहिए।
  2.  रसोईघर, शौचालय तथा पशु बाँधने के स्थान स्वच्छ रखें।
  3. नालियाँ साफ रखें। खुले में कूड़ा न फेंकें और न शौच जाएँ।
  4. त्योहारों वे शादी-विवाहों के अवसर पर (UPBoardSolutions.com) पटाखे न छोड़ें।
  5. सड़क पर चलने वाले वाहनों के धुएँ से बचें।
  6.  सोते समय खिड़की व रोशनदान खुला रखें।

UP Board Solutions

(ख) मृदा प्रदूषण न हो, इसके लिए आप लोगों को क्या सुझाव देंगे? वर्णन कीजिए।
उत्तर:
मृदा-प्रदूषण को रोकने के उपाय ।

  1. घरेलू कचरे पर नियंत्रण, कूड़ा फेंकने का उचित प्रबंध हो।
  2.  जल निकासी की उत्तम व्यवस्था, नदियों में कचरे को न बहाएं।
  3. वनों की कटाई पर रोक, अधिक से अधिक (UPBoardSolutions.com) पौधे लगाएं।
  4. अपशिष्ट सामग्री की रिसाइक्लिंग कर पुनः प्रयोग करें।
  5. मृदा के उपयोग के लिए शासन द्वारा निर्धारित मापदण्डों तथा नियमों का पालन करें।

UP Board Solutions

प्रोजेक्ट कार्य
नोट – विद्यार्थी स्वयं करें।

We hope the UP Board Solutions for Class 7 Home craft Chapter 5 वायु, ध्वनि एवं मृदा प्रदूषण help you. If you have any query regarding UP Board Solutions for Class 7 Home craft Chapter 5 वायु, ध्वनि एवं मृदा प्रदूषण drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

 

UP Board Solutions for Class 7 Civics Chapter 3 कार्यपालिका – कानून लागू करना

UP Board Solutions for Class 7 Civics Chapter 3 कार्यपालिका – कानून लागू करना

These Solutions are part of UP Board Solutions for Class 7 Civics. Here we have given UP Board Solutions for Class 7 Civics Chapter 3 कार्यपालिका – कानून लागू करना.

कार्यपालिका – कानून लागू करना

अभ्यास

प्रश्न 1.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए-
(क) हमारे देश में कानून किसके द्वारा लागू किया जाता है?
उत्तर
हमारे भारत में कानून प्रधानमन्त्री (UPBoardSolutions.com) एवं केन्द्रीय मंत्रिमण्डल द्वारा लागू किया जाता है।

UP Board Solutions

(ख) मंत्रिपरिषद् पर नियंत्रण कैसे रखा जा सकता है?
उत्तर
संसद मंत्रिमंडल पर नियन्त्रण रखती है। यदि प्रधानमन्त्री और मंत्रिपरिषद ठीक से कार्य न करें तो उन पर अविश्वास प्रस्ताव लाया जाता है। बहुमत से प्रस्ताव पारित होने पर मंत्रिमंडल को हटा दिया जाता है। इसके अलावा सांसद, मंत्रियों से प्रश्न कर सकते हैं, किसी विषय पर मंत्रिमंडल का ध्यान आकर्षित कर सकते हैं, बजट पर टिप्पणी कर सकते हैं।

(ग) राष्ट्रपति के चुनाव के लिए निर्वाचक मण्डल (UPBoardSolutions.com) में कौन-कौन सम्मिलित होते है?
उत्तर
राष्ट्रपति के चुनाव के लिए निर्वाचक मंडल में संसद के दोनों सदनों के निर्वाचित सदस्य तथा राज्यों की विधान सभाओं तथा दिल्ली एवं पुदुचेरी सदस्य सम्मिलित होते हैं।

(घ) राज्यसभा का सभापति कौन होता है? उत्तर- राज्य सभा का सभापति उपराष्ट्रीय होता है। (ङ) राष्ट्रपति को पद से कैसे हटाया जा सकता है?
उत्तर
यदि राष्ट्रपति संविधान के प्रावधानों का उल्लंघन करे तो उसे संसद द्वारा (UPBoardSolutions.com) महाभियोग की प्रक्रिया से हटाया जा सकता है। उसे हटाने का प्रस्ताव संसद के किसी भी सदन में रखा जा सकता है।

UP Board Solutions

(च) केन्द्रीय मंत्रिपरिषद का गठन कैसे होता है ?
उत्तर
केन्द्रीय मंत्रिपरिषद के गठन के लिए राष्ट्रपति ऐसे व्यक्ति को ही प्रधानमंत्री चुनता है। जिसे लोकसभा में बहुमत प्राप्त हो। यदि वह संसद के किसी भी सदन का सदस्य नहीं है तो पद धारण की तिथि से छ: माह के भीतर किसी भी सदन का सदस्य बनना आवश्यक होगा।

आमतौर पर राजनैतिक दलों के सदस्य चुनाव लड़ते हैं। जब किसी एक दल से ही लोकसभा के आधे से अधिक सदस्य चुन लिए जाते हैं तो यह दल अपना नेता चुनता है। उसे लोकसभा में बहुमत प्राप्त होता है। अतः उसे प्रधानमंत्री बनाया जाता है। प्रधानमंत्री (UPBoardSolutions.com) के सुझाव पर राष्ट्रपति मंत्रिपरिषद् के सदस्यों की नियुक्ति करता है।

प्रश्न 2.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए (भरकर)-
उत्तर
(क) राष्ट्रपति का चुनाव पाँच वर्ष के लिए होता है।
(ख) भारत का प्रथम नागरिक राष्ट्रपति होता है।
(ग) राष्ट्रपति की अनुपस्थिति में उपराष्ट्रपति उसके स्थान पर कार्य करता है।
(घ) लोकसभा में विश्वासमत प्राप्त (UPBoardSolutions.com) करने के लिए बहुमत आवश्यक है।

UP Board Solutions

प्रश्न 3.
निम्नवत् कथनों में सही के सामने सही (✓) तथा गलत के सामने गलत (✗) का निशान लगाइए (निशान लगाकर)-
उत्तर
(क) संसद द्वारा बनाए गए कानून मंत्रिपरिषद् द्वारा लागू किए जाते हैं।               (✓)
(ख) राष्ट्रपति की अनुपस्थिति में प्रधानमंत्री उसके सब काम करता है।                (✗)
(ग) राष्ट्रपति बनने के लिए न्यूनतम (UPBoardSolutions.com) आयु 35 वर्ष होनी चाहिए।     (✓)
(घ) कोई भी विधेयक प्रधानमंत्री के हस्ताक्षर के बिना कानून नहीं बन सकता।      (✗)

प्रोजेक्ट कार्य – नोट – विद्यार्थी स्वयं करें।

We hope the UP Board Solutions for Class 7 Civics Chapter 3 कार्यपालिका – कानून लागू करना help you. If you have any query regarding UP Board Solutions for Class 7 Civics Chapter 3 कार्यपालिका – कानून लागू करना, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.