UP Board Solutions for Class 7 History Chapter 12 औरंगजेब का काल

UP Board Solutions for Class 7 History Chapter 12 औरंगजेब का काल

These Solutions are part of UP Board Solutions for Class 7 History. Here we have given UP Board Solutions for Class 7 History Chapter 12 औरंगजेब का काल.

औरंगजेब का काल

अभ्यास

प्रश्न 1.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए-
(क) औरंगजेब ने मुहतस्सिब की नियुक्ति क्यों की थी?
उत्तर
औरंगजेब ने मदिरा, भांग आदि के सार्वजनिक (UPBoardSolutions.com) सेवन पर प्रतिबंध लगाया तथा अनैतिकता को रोकने एवं जन आचरण पर नजर रखने हेतु मुहतस्सिब नियुक्त किया।

UP Board Solutions

(ख) मुगल साम्राज्य के पतन में किस सीमा तक औरंगजेब उत्तरदायी था?
उत्तर
मुगल साम्राज्य के पतन में औरंगजेब सबसे अधिक उत्तरदायी (UPBoardSolutions.com) था। उसके शासन काल में मुगल साम्राज्य की कमजोरी सबको मालूम हो गई। मुगल सरदारों की विलासिता अधिक बढ़ गई। प्रशासनिक स्तर पर व्यापक भेदभाव एवं असन्तोष फैल गया। इससे उसके जागीरदारी व्यवस्था में गम्भीर संकट पैदा हो गया। उसने अपने राजनीतिक क्षेत्र में कई गलतियाँ की। उसने राजपूतों एवं मराठों को मित्र बनाने के बजाय शत्रु बनाया, जो उसके पतन का कारण बने।

(ग) मुगलों के पतन के कारण के रूप में आर्थिक संकट का वर्णन कीजिए।
उत्तर
मुगलों के शासन के अन्त में सामाजिक पतन के साथ-साथ आर्थिक (UPBoardSolutions.com) पतन हुआ। इसके अन्त तक राजकोष में न तो अधिक धन बचा था न ही जागीरें। अधिकारियों को वेतन देना कठिन हो गया। कर का बोझ अधिक होने के कारण जमींदार एवं किसान असन्तुष्ट हो गए, जिससे आर्थिक संकट बढ़ गया।

UP Board Solutions

(घ) राजपूतों के प्रति औरंगजेब की नीति के विषय में लिखिए।
उत्तर
राजपूतों के प्रति औरंगजेब की नीति- औरंगजेब एक कट्टर मुसलमान था। उसने शासक बनने के बाद राजपूतों के प्रति परम्परागत नीतियों में परिवर्तन किया। कई प्रांतों में राजपूत राजाओं की मृत्यु के बाद औरंगजेब ने उसे अपने अधीन बना लिया, (UPBoardSolutions.com) इससे राजपूत राजाओं में असन्तोष फैल गया और वे बादशाह के विरुद्ध हो गए।

प्रश्न 2.
प्रश्नों के नीचे कुछ विकल्प दिए गए हैं सही विकल्प के गोले को काला करें-
(क) सतनामियों ने किसके समय में विद्रोह किया (UPBoardSolutions.com)
अकबर ◯
औरंगज़ेब ●
शाहजहाँ ◯
जहाँगीर ◯

UP Board Solutions

(ख) महाराजा जसवन्त सिंह को किस मुगल शासक से सम्बन्ध था-
औरंगजेब ●
अकबर ◯
जहाँगीर ◯ (UPBoardSolutions.com)
दाराशिकोह ◯

प्रोजेक्ट कार्य – नोट – विद्यार्थी स्वयं करें।

We hope the UP Board Solutions for Class 7 History Chapter 12 औरंगजेब का काल help you. If you have any query regarding UP Board Solutions for Class 7 History Chapter 12 औरंगजेब का काल, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

 

UP Board Solutions for Class 7 History Chapter 6 सल्तनतकालीन संस्कृति

UP Board Solutions for Class 7 History Chapter 6 सल्तनतकालीन संस्कृति

These Solutions are part of UP Board Solutions for Class 7 History. Here we have given UP Board Solutions for Class 7 History Chapter 6 सल्तनतकालीन संस्कृति.

सल्तनतकालीन संस्कृति

अभ्यास

प्रश्न 1.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए-
(क) सल्तनत काल के फारसी तथा हिन्दी के (UPBoardSolutions.com) कवियों और लेखकों के नाम लिखिए।
उत्तर
अलबरूनी, फिरदौसी तथा अमीर खुसरो फारसी के तथा नरपति-नाल्ह, गोरखनाथ, कबीर तथा मलिक मुहम्मद जायसी हिन्दी के कवि एवं लेखक थे। अमीर खुसरो फारसी एवं हिन्दी दोनों के विद्वान थे।

UP Board Solutions

(ख) सल्तनत काल में बनी प्रमुख इमारतों की विशेषताएँ लिखिए।
उत्तर
सल्तनत काल में बनी इमारतों की निम्न निशेषताएँ हैं

  1. मेहराब, गुम्बद और मीनारें जो इन सभी इमारतों में देखी जा सकती हैं।
  2. कुछ इमारतों में कुरान की आयतें भी लिखी गयी हैं।

(ग) सूफी मत की शिक्षाओं का वर्णन कीजिए।
उत्तर
सूफी एकेश्वरवादी थे। वे संगीत को पूजा पद्धति (UPBoardSolutions.com) के रूप में प्रमुख स्थान देते थे। उन्होने सामाजिक सौहार्द एवं हिन्दू-मुसलिम एकता की पृष्ठभूमि तैयार की। उस काल के प्रमुख सूफी संत ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती तथा निजामुद्दीन औलिया थे।

(घ) भक्ति काल के प्रमुख संतों के नाम बताइए।
उत्तर
भक्तिकाल के कुछ प्रमुख संतों के नाम हैं- कबीर, चैतन्य महाप्रभु, गुरुनानक, दादू, रैदास, तुकाराम, रामानन्द, बल्लभाचार्य, मीराबाई आदि।

UP Board Solutions

(ङ) सल्तनत काल में उद्योग एवं व्यापार पर (UPBoardSolutions.com) संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए।
उत्तर
सल्तनत काल में व्यापार का विकास आरम्भ हुआ, जिससे शहर एवं शहरी जीवन का विकास हुआ। उस समय बंगाल एवं गुजरात के शहर कपड़े उद्योग एवं सोने-चाँदी के काम के लिए प्रसिद्ध थे। बंगाल के ढाका (बांग्लादेश) एवं सोना गाँव मलमल एवं कच्चे रेशम के लिए विख्यात थे। 13वीं -14वीं शताब्दी में वस्त्रों के निर्माण की तकनीकी मुसलमानों द्वारा भारत में लाए जाने वाले चरखे से हुई। इसका चलन आरम्भ होने से वस्त्रों के उत्पादन में महत्त्वपूर्ण सुधार हुआ। उस काल में भारतीय वस्त्र चीन को निर्यात किए जाते थे। अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार इस काल में जल एवं थल मार्ग के माध्यम से किया जाता था। (UPBoardSolutions.com) भारत से चर्म एवं धातु से बनी वस्तुएँ तथा फारसी डिजाइन वाले गलीचे निर्यात होते थे।

पश्चिम एशिया से भारत में उच्च कोटि के घोडे, कपड़े, काँच के बर्तन, बहुमूल्य धातुएँ तथा चीन से कच्चा रेशम और चीनी मिट्टी के बर्तन का आयात होता था।

(च) सल्तनत काल में कहाँ की तलवारें प्रसिद्ध थीं ?
उत्तर
सल्तनत काल में सर्वोत्तम तलवारें बनारस और सौराष्ट्र में बनती थीं।

UP Board Solutions

(छ) सल्तनत कालीन प्रशासन का वर्णन कीजिए।
उत्तर
सल्तनतकाल में सुल्तान का स्थान सर्वाधिक महत्त्वपूर्ण था। सारी राजनैतिक, कानूनी और सैनिक सत्ता उसी में निहित थी। वह राज्य की सुरक्षा और व्यवस्था के लिए जिम्मेदार था। सुल्तान ही सेना का प्रधान होता था। कानून और न्याय की (UPBoardSolutions.com) व्यवस्था करना भी उसी का दायित्व था। इस कार्य के लिए वह न्यायाधीशों की नियुक्ति करता था। उसके किसी भी पदाधिकारी के अन्याय के खिलाफ उससे सीधे अपील की जा सकती थी। न्याय करना शासक का महत्त्वपूर्ण दायित्व था।

(ज) सन्त एवं समाज सुधारकों ने भक्ति आंदोलन क्यों चलाया।
उत्तर
तुर्क और अफगान जो अपने साथै धार्मिक विचार और संस्कृति लाए, उसका भारतीय समाज एवं विचारधारा पर प्रभाव पड़ा। जाति प्रथा की कठोरता, ऊँच-नीच का भेदभाव तथा बाहरी आडम्बर के कारण भारतीय समाज में कुछ दोष आ गए। अतः सामाजिक कुरीतियों को दूर करने और समाज को सुसंगठित करने के लिए कुछ समाज सुधारकों ने जनता में परस्पर प्रेम तथा सद्भाव को बढ़ाने का प्रयास किया। इन्होंने धार्मिक (UPBoardSolutions.com) कर्मकाण्डों की अपेक्षा भक्ति भाव से ईश्वर की उपासना करने को श्रेष्ठ बताया। इस प्रकार धार्मिक सहिष्णुता की भावना को बल मिला। संतों एवं समाज सुधारकों द्वारा चलाया गया इस प्रकार का आन्दोलन भक्ति आन्दोलन के नाम से प्रसिद्ध हुआ। | इन भक्त संतों में कबीर, चैतन्य महाप्रभु, गुरुनानक, दादू, रैदास, तुकाराम, रामानंद, बल्लभाचार्य, मीराबाई आदि प्रसिद्ध हैं।

UP Board Solutions

(छ) दिल्ली सल्तनत में सुल्तान का स्थान सर्वाधिक महत्वपूर्ण था। क्यों?
उत्तर
दिल्ली सल्तनत का प्रारम्भ 1206 ई० में तथा अन्त 1526 ई. में हुआ। इस प्रकार भारत में सुल्तानों ने लगभग 300 वर्षों तक शासन किया। सल्तनत काल में सुल्तान का स्थान सर्वाधिक महत्वपूर्ण था। सारी राजनैतिक, कानूनी और सैनिक सत्ता उसी में निहित थी। वह राज्य की सुरक्षा और व्यवस्था के लिए जिम्मेदार था। इस तरह वह प्रशासन के लिए भी जिम्मेदार था। सुल्तान ही सेना का प्रधान होता था। कानून और न्याय की (UPBoardSolutions.com) व्यवस्था करना भी उसी का दायित्व था। इस कार्य के लिए वह न्यायाधीशों की नियुक्ति करता था। उसके किसी भी पदाधिकारी के अन्याय के खिलाफ उससे सीधे अपील की जा सकती थी। न्याय करना शासक का महत्त्वपूर्ण दायित्व था।

प्रश्न 2.
निम्नलिखित वाक्यों के समक्ष सत्य अथवा असत्य लिखिए-
उत्तर
(क) सल्तनत काल में सुल्तान को स्थान सबसे अधिक महत्त्वपूर्ण था। – सत्य
(ख) युद्ध में सेना और धन की आवश्यकता नहीं होती है। – असत्य
(ग) सुल्तान सेना का सबसे बड़ा अधिकारी होता था। – सत्य
(घ) पद्मावत की रचना मलिक मोहम्मद (UPBoardSolutions.com) जायसी ने की थी। – सत्य
(ड) सल्तनत काल में किसानों का जीवन स्तर बहुत ऊँचा था। – असत्य

UP Board Solutions

प्रश्न 3.
टिप्पणी लिखिए-
(क) टंका और जीतल
(ख) इक्तादार
(ग) मुकद्दम या चौधरी
उत्तर
(क) टंका और जीतल- सल्तनत काल में दिल्ली में सुल्तानों द्वारा कई शाही कारखाने शुरू कराए गए थे। इन कारखानों में ही टंके और ताँबे के जीतल नामक मुद्राओं का निर्माण होता था। इसी के साथ सल्तनत काल में व्यापार का विकास शुरू हुआ जिससे शहर और शहरी जीवन का और विकास हुआ।

(ख) इक्तादार- सल्तनत काल में समस्त देश अनेक (UPBoardSolutions.com) प्रान्तों में विभक्त था। पहले इन्हें ‘इक्ता’ और बाद में ‘विलायत’ कहा गया। प्रत्येक प्रान्त का अधिकारी गवर्नर होता था, जो ‘इक्तादार और बाद में मुक्ति’ या ‘वली’ कहलाता था। उसे सुल्तान नियुक्त करता था। वह सुल्तान के प्रति उत्तरदायी होता,था। वह प्रान्त में कानून व्यवस्था बनाए रखता था। उसे सैन्य एवं प्रशासनिक योग्यता के आधार पर नियुक्त किया जाता था। उसके अधीन घुड़सवार, फौजी दस्ते तथा पैदल सैनिक रहते थे। वह आपराधिक मामलों के विवादों में न्यायाधीश का कार्य करता था। वह कर संग्रह में सहायता प्रदान करता था।

UP Board Solutions

(ग) मुकद्दम या चौधरी- सल्तनत काल में प्रत्येक शिक को परगनों में बाँटा जाता था। गाँवों के समूह को परगना कहते थे। प्रशासन की सबसे छोटी इकाई गाँव थी। गाँव का मुखिया मुकद्दम या चौधरी कहलाता था। वह समस्त ग्रामीण प्रशासन के लिए उत्तरदायी था। भू-राजस्व निर्धारण एवं वसूली के साथ राजस्व संबंधी सभी कागजात वह रखता था। गाँव की सुरक्षा का कार्य गाँव के चौकीदार का होता था। गाँव के ये तीनों अधिकारी (UPBoardSolutions.com) वंशानुगत होते थे। इन्हें, वसूले गए भू-राजस्व का एक भाग प्राप्त होता था। गाँव का प्रशासन ग्राम पंचायतों के माध्यम से होता था। इसीलिए मध्यकालीन . भारत में ग्रामीण स्तर पर प्राचीन परम्पराएँ यथावत रहीं।।

प्रश्न 4.
सही जोड़े मिलाइए-
उत्तर
UP Board Solutions for Class 7 History Chapter 6 सल्तनतकालीन संस्कृति img-1

UP Board Solutions

प्रोजेक्ट कार्य – नोट – विद्यार्थी स्वयं करें।

We hope the UP Board Solutions for Class 7 History Chapter 6 सल्तनतकालीन संस्कृति help you. If you have any query regarding UP Board Solutions for Class 7 History Chapter 6 सल्तनतकालीन संस्कृति, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

UP Board Solutions for Class 7 Sanskrit chapter 4 अतिलोभो न कर्तव्य

UP Board Solutions for Class 7 Sanskrit chapter 4 अतिलोभो न कर्तव्य

These Solutions are part of UP Board Solutions for Class 7 Sanskrit. Here we have given UP Board Solutions for Class 7 Sanskrit chapter 4 अतिलोभो न कर्तव्य.

शब्दार्थाः- कश्चिद् = कोई, प्रासादम् = राजमहल, अतोषयत् = सन्तुष्ट किया, सत्कृतः = सत्कार किया गया, अभीष्टम् = मनोवांछित, मनचाहा, वरय = वरदान माँगो, स्पृश्यमानाः = छुए गएँ, भवतु = हो जाए, तथास्तु = ऐसा ही हो, अन्तर्हितः = अन्तर्धान हो गया, प्रविष्टः = घुसा हुआ, सद्यः = तुरन्त, अस्पृशत् = स्पर्श किया, स्पृष्टानि = छुए हुए, जातानि = हो गया, नितराम् = पूरी तरह से, अतुष्यत् = सन्तुष्ट हो गया, महती = बहुत बड़ी, पिपासा’ (UPBoardSolutions.com) = पीने की इच्छा, जाता = उत्पन्न हुई, पातुम् = पीने के लिए, उद्यतः = तैयार हुआ, स्पृष्टम् = छुआ हुआ या स्पर्श किया गया। सुवर्णपिण्डम् = सोने का गोला, उक्तम् = कहा गया, मृषा = झूठा, आगताः = आयी, समाश्वासयितुम = आश्वस्त करने के लिए, भरोसा दिलाने के लिए अङ्के उपवेशयति स्म = गोद में बैठाया, प्रवृत्तः = लग गया, हन्त = हाय!, प्रतिमा = मूर्ति सञ्जाता = हो गई, व्यलपत् = विलाप किया, निवर्तयतु = लौटा लें, वापस ले लें।

UP Board Solutions

एकस्मिन् देशे ………………………………………………………………………….. अन्तर्हितः।

हिन्दी अनुवाद – एक देश में कोई राजा था। उसका नाम मायादोस था। अतिलोभी होने से वह दरिद्र जैसी जीवन गुजारता था। एक बार कोई मुनि मायादास के महल में आए। राजा ने उन्हें सत्कार से सन्तुष्ट किया। राजा के सत्कार से प्रसन्न मुनि बोले, “राजा (UPBoardSolutions.com) तुम्हारा कल्याण हो। मनचाहा वरदान माँगो।” मुनि द्वारा इस प्रकार कहे जाने पर वह लोभ से प्रेरित होकर बोला, “मेरे द्वारा स्पर्श किए हुए पदार्थ सोना हो जाएँ” इति। “ऐसा ही हो” यह कहकर मुनि अन्तर्धान हो गए।

UP Board Solutions

मुनेः वरं ………………………………………………………………………….. भवति।

हिन्दी अनुवाद – मुनि से वरदान प्राप्त करके घर में घुसे मायादास ने वहाँ स्थित वस्तुओं को स्पर्श किया। उसके द्वारा स्पर्श की गई वस्तुएँ फौरन ही सोने की हो गईं। उन्हें देखकर वह अत्यन्त प्रसन्न हो गया। इसके बाद उसे प्यास लगी। वह जल पीने के लिए उद्धत हुआ। (UPBoardSolutions.com) उसके स्पर्श से जल भी स्वर्ण पिंड हो गया। साधु का वचन झूठा नहीं होता।

तस्मिन् ………………………………………………………………………….. व्यलपत्।

हिन्दी अनुवाद – तभी राजकुमारी फूलों की मंजरी लेकर वहाँ आई। “पिता जी! ये फूल अत्यन्त सुन्दर हैं।” वह बोली। राजा ने मंजरी को हाथ से स्पर्श किया। उसके स्पर्श से मंजरी स्वर्णमय हो गई। उसे देखकर राजकुमारी दुखी हुई। पुत्री को आश्वस्त (UPBoardSolutions.com) करने के लिए मायादास ने उसे गोद में बैठा लिया; परन्तु हाय! कुमारी स्वर्ण प्रतिमा हो गई। मायादास शोक के कारण जोर से विलाप करने लगा।

UP Board Solutions

तदा भाग्यात् ………………………………………………………………………….. कारणम्।

हिन्दी अनुवाद – तभी भाग्य से वे ही मुनि राजा के सामने प्रकट हो गए। मायादास ने उनसे निवेदन किया, “महर्षि! कृपया, दिया गया वरदान वापस ले लें। मेरी पुत्री मेरा जीवन है।”

मुनि बोले, “तुम्हें अब सोने का महत्त्व समझ में आ गया होगा। वास्तव में, वह तुच्छ है। उद्यान से जल लाओ। उस जल से सींची वस्तुएँ पहली अवस्था में आ जाएगी। ऐसा कहकर मुनि वहीं अन्तर्धान हो गए।” मायादास उद्यान से जल लाया। उस जल (UPBoardSolutions.com) से सींची हुई स्वर्ण वस्तुएँ अपनी-अपनी प्रकृति (असली रूप) को प्राप्त हो गईं। राजकुमारी ने मन्द हँसी से पिता के हृदय को सन्तुष्ट किया। ज्यादा लोभ नहीं करना चाहिए। वह तो दुख का कारण है।

UP Board Solutions

अभ्यासः

प्रश्न 1.
उच्चारणं कुरुत पुस्तिकायां च लिखत
नोट – विद्यार्थी स्वयं करें।

प्रश्न 2.
एकवाक्येन उत्तरत
(क) मायादासः कः आसीत्?
उत्तर :
मायादासः नृपः आसीत्।

(ख) मायादासः किं अयाचत?
उत्तर :
मायादासः अयाचन- “मया स्पृश्यमानाः (UPBoardSolutions.com) पदार्थः सौवर्णाः भवन्तु” इति।

UP Board Solutions

(ग) “अभीष्टं वरं वरय!” इति कः अवदत्?
उत्तर :
“अभीष्टं वरं वरय!” इति मुनिः अवदत्।।

(घ) “हन्त! कुमारी सुवर्णप्रतिमा सञ्जाता!” इदं वाक्यं कः अवदत्।
उत्तर :
“हन्त! कुमारी सुवर्णप्रतिमा सञ्जाता!” (UPBoardSolutions.com) वाक्यं मायादासः अवदत्

(ङ) किं दुःखस्य कारणम्?
उत्तर :
लोभः दुखस्य कारणम्।।

UP Board Solutions

प्रश्न 3.
उदाहरणानुसारं सन्धि विच्छेदं कुरुत (UPBoardSolutions.com) (सन्धि-विच्छेद करके)
UP Board Solutions for Class 7 Sanskrit chapter 4 अतिलोभो न कर्तव्य 1
प्रश्न 4.
संस्कृत भाषायाम् अनुवादं कुरुत (अनुवाद करके)
(क) उसका नाम केशव था
अनुवाद : तस्य नाम केशवः आसीत्।

(ख)
उसके पिता का नाम रामदास था।
अनुवाद : तस्य पितुः नाम रामदासः आसीत्।

UP Board Solutions

(ग)
उसकी माता का नाम माया देवी था।
अनुवाद : तस्य मातुः नाम (UPBoardSolutions.com) मायादेवी आसीत्।

(घ)
एक बार वह बाजार गया।
अनुवाद : एकदा सः आपणं गतः।

(ङ)
वहाँ वह अपने मित्र से मिला।
अनुवाद : तत्र सः स्वमित्रेण सह अमिलत्।

UP Board Solutions

प्रश्न 5.
मजूषातः क्रियापदानि चित्वा वाक्यानि पूरयत (पूरा करके)
(क) मुनिः अवदत् अभीष्टं वरं वरय
(ख) सः भूपतिः वरम् अयाचत्
(ग) तेन स्पृष्टानि वस्तूनि सद्यः (UPBoardSolutions.com) एवं सौवर्णानि जातानि
(घ) तेन स्पृष्टा मञ्जरी सुवर्णमयी जाता
(ङ) मायादासः उद्यानात् जलम् आनयत्

प्रश्न 6.
नोट – विद्यार्थी हिन्दी अनुवाद वाला भाग पढ़ें।

UP Board Solutions

प्रश्न 7.
चित्रं दृष्ट्वा मञ्जूषाता: पदानि चे प्रयुज्य (UPBoardSolutions.com) वाक्यानि रचयत (चित्र पाठ्यपुस्तक से देखकर )
उत्तर :
शिक्षकः श्यामपट्टे लिखति। छात्रः प्रश्नं पृच्छति। छात्रा: अभ्यासपुस्तिकायाम् लिखन्ति। छात्राः प्रश्नं पृच्छति। छात्रः श्यामपट्टे लिखति। छात्राः श्यामपट्ट लिखन्ति।
नोट – विद्यार्थी शिक्षण-संकेत स्वयं करें।

We hope the UP Board Solutions for Class 7 Sanskrit chapter 4 अतिलोभो न कर्तव्य help you. If you have any query regarding UP Board Solutions for Class 7 Sanskrit chapter 4 अतिलोभो न कर्तव्य, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

UP Board Solutions for Class 7 Sanskrit chapter 2 चित्रपाठ

UP Board Solutions for Class 7 Sanskrit chapter 2 चित्रपाठ

These Solutions are part of UP Board Solutions for Class 7 Sanskrit. Here we have given UP Board Solutions for Class 7 Sanskrit chapter 2 चित्रपाठ.

शब्दार्थाः- सत्याग्रहेण = सत्य के लिए मन, वचन और कर्म से दबाव डालना, अन्यत् = और, अयच्छत् = दिया, कवयित्री = कविता करने वाली, असहत = सहा, अभूषयत् = शोभित किया, प्रेषितवान् = भेजा, भारतानुरागिणी = भारतदेश से प्रेम रखने वाली, प्रभूतम् = बहुत, सुरभ्यम् = अति सुन्दर, स्मारयति = याद दिलाती है, विचलन्ति स्म = विचलित होते थे, छदिः = छत, स्तम्भैः विनापि = खम्भों के बिना भी, अधिवेशनानि = बैठकें।

UP Board Solutions

अयं ………………………………………………………………………….. अकारयत्।

हिन्दी अनुवाद – ये कौन हैं? ये राष्ट्रपिता मोहनदास करमचन्द गाँधी हैं। ये राष्ट्रपिता कैसे कहलाये हैं? ये वर्तमान भारत राष्ट्र के जनक हैं ये किसलिए प्रसिद्ध हैं? इन्होंने सत्याग्रह और अहिंसा आन्दोलन के माध्यम से परतन्त्र भारत को (UPBoardSolutions.com) स्वतन्त्र कराया।

अयं ………………………………………………………………………….. आसीत्।

हिन्दी अनुवाद – ये कौन हैं? ये हमारे देश के तीसरे राष्ट्रपति डॉ० जाकिर (UPBoardSolutions.com) हुसैन हैं। ये तीसरे राष्ट्रपति कैसे हैं? इनकी क्या विशेषता थी? ये नवीन प्राथमिक शिक्षा पद्धति के विशेषज्ञ थे।

अयं ………………………………………………………………………….. अभवत्।

हिन्दी अनुवाद – ये कौन हैं? ये भारत के ग्यारहवें राष्ट्रपति डॉ० ए० पी० जे अब्दुल कलाम हैं। इनका जन्म कब हुआ? इनका जन्म सन् 1931 में अक्टूबर महीने की 15 तारीख में हुआ। इनका जन्म तमिलनाडु राज्य के रामेश्वर नामक स्थान में हुआ। ये क्यों प्रसिद्ध हैं? ये महान वैज्ञानिक हैं। ये ‘मिसाइलमैन’ के नाम से प्रसिद्ध हुए।

UP Board Solutions

अयं ………………………………………………………………………….. आसीत्।

हिन्दी अनुवाद – ये कौन हैं? ये डॉ० भीमराव अम्बेडकर हैं। ये (UPBoardSolutions.com) क्यों प्रसिद्ध हैं? स्वतन्त्र भारत के संविधान के निर्माण में इनका अपूर्व और महत्त्वपूर्ण योगदान था।

UP Board Solutions

इयम् ………………………………………………………………………….. नाङगीकृतवती।

हिन्दी अनुवाद – ये कौन हैं? ये महारानी लक्ष्मीबाई हैं। ये क्यों प्रसिद्ध हैं? सन् 1857 में प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की। ये वीरांगना थीं। 23 वर्ष की आयु में इन (राजरानी) ने अंग्रेज साम्राज्य के सैन्य बल के प्रति लोहा लिया। रणक्षेत्र में वीरगति प्राप्त की परन्तु जब तक जीवन रहा अंग्रेज शासकों का ‘झाँसी’ नगर पर अतिक्रमण स्वीकार नहीं किया।

इयम् ………………………………………………………………………….. अभूषयत्।

हिन्दी अनुवाद – ये कौन हैं? ये भारत-कोकिला श्रीमति सरोजिनी नायडू हैं। ये भारत कोकिला क्यों हैं? ये विदुषी, कवयित्री और सुमधुरभाषी थीं। इन्होंने स्वतन्त्र भारत में उत्तर प्रदेश के प्रथम ‘राज्यपाल’ के पद को सुशोभित किया।

इयम् ………………………………………………………………………….. स्मरन्ति।

हिन्दी अनुवाद – ये कौन हैं? ये प्रियदर्शिनी इंदिरा गांधी हैं। ये क्यों प्रसिद्ध हैं? (UPBoardSolutions.com) ये हमारे देश की प्रधानमन्त्री थीं। सब लोग इन्हें कुशल प्रशासिका के रूप में श्रद्धा से याद करते हैं।

इयं ………………………………………………………………………….. अकरोत्।

हिन्दी अनुवाद ये कौन हैं? ये भारत से अनुराग रखनेवाली परम विदुषी डॉ० एनी बेसेंट हैं। इनकी क्या विशेषता है? ये जन्म से अंग्रेज (इंगलैंड देश की) थी। इन्होंने हिन्दू विश्वविद्यालय के निर्माण के लिए सर्वप्रथम बहुत धन और विस्तृत भूखण्ड दिया। इनके (UPBoardSolutions.com) भाषणों और रचनाओं में संस्कृत साहित्य और संस्कृत भाषा का गौरव प्रकाशित है। इन्होंने देश (भारत) की स्वतंत्रता के लिए महत्त्वपूर्ण योगदान दिया।

UP Board Solutions

‘लखनऊ नगरम्’
लखनऊ ………………………………………………………………………….. निर्मितम्।

हिन्दी अनुवाद – लखनऊ नगर उत्तर प्रदेश की राजधानी है। यह प्राचीन और सुन्दर नगर है। यहाँ बहुत से दर्शनीय स्थान हैं, जैसे-रेजीडेंसी स्थल, इमामबाड़ा भवन और सचिवालय। यह क्या है? यह रेजीडेंसी स्थल है। यह हमारे देशभक्तों के आत्मत्याग की याद (UPBoardSolutions.com) दिलाता है। प्रथम स्वतंत्रता-संग्राम में सन् 1857 में भारतीय वीरों ने जब अँग्रेजी सरकार का विरोध किया था, तब देशभक्तों ने यहाँ भी अँग्रेजों पर हमला किया था। इस युद्ध में राष्ट्रभक्तों ने अपना खून बहाया था। इनके त्याग से ही स्वाधीनता का एक सोपान निर्मित हुआ।

इदम् इमामबाड़ा ………………………………………………………………………….. वदन्ति।

हिन्दी अनुवाद – यह इमामबाड़ा-भवन बहुत मनोहर है। यह अवध शासकों का स्मारक है। इस भवन की छत बहुत विस्तृत है। यह बिना स्तम्भों के भी बहुत कुशलता से बनाई गई है। उस (मण्डल) में अक्सर नए आने वाले (लोग) रास्ता भूल जाते हैं, इसलिए लोग इस भवन को ‘भूल-भुलैया’ कहते हैं।

इदं सचिवालयभवनम् ………………………………………………………………………….. अस्ति

यह ‘सचिवालय भवन है। इस भवन में विधानसभा और विधान परिषद् वे (UPBoardSolutions.com) अधिवेशन होते हैं। इसी भवन में रहकर राज्य के मंत्रियों के सचिव में ही उत्तर प्रदेश सरकार का मुख्य कार्यालय है।

UP Board Solutions

इदं ………………………………………………………………………….. सन्ति

हिन्दी अनुवाद – यह क्या है? यह आंचलिक विज्ञान केन्द्र है। यह क्यों प्रसिद्ध है? क्योंकि यह अनुभव पर आधारित शिक्षा को प्रदान करने के लिए विख्यात है। यह केन्द्र लखनऊ नगर के मध्य में स्थित है। इस केन्द्र में अन्वेषणकक्ष’ इस नाम का भवन है। (UPBoardSolutions.com) इस कक्ष में भूजलीय-अन्वेषण, जैव प्रौद्योगिकी क्रान्ति और व्यावहारिक विज्ञान-ये तीन दीर्घिका हैं।

अभ्यासः

प्रश्न 1.
उच्चारणं कुरुत पुस्तिकायां च लिखत
नोट – विद्यार्थी स्वयं करें।

प्रश्न 2.
एकपदेन उत्तरत

(क)
‘राष्ट्रपिता’ नाम्ना कः प्रसिद्धः?
उत्तर :
मोहनदास करमचन्द (UPBoardSolutions.com) गान्धी।

(ख)
‘मिसाइलमैन’ इति नाम्ना कः प्रसिद्धः?
उत्तर :
डॉ० ए० पी० जे अब्दुल कलामः।

UP Board Solutions

(ग)
उत्तर प्रदेशस्य प्रथमं राज्यपाल पदं का अभूषयत्?
उत्तर :
श्रीमती सरोजिनी नायडू महाशया।

(घ)
इन्दिरा गान्धी कस्य सुपुत्री?
उत्तर :
जवाहलाल नेहरू (UPBoardSolutions.com) महोदयस्य।

(ङ)
उत्तर प्रदेशस्य राजधानी का?
उत्तर :
लखनऊ नगरम्।

(च)
“शून्यम’ इति अकस्य आविष्कर्ता कः आसीत्?
उत्तर :
आर्यभट्टः

प्रश्न 3.
पूर्णवाक्येन उत्तरत

UP Board Solutions

(क)
डॉ० भीमराव अम्बेडकरस्य संविधान निर्माण की दृशं योगदानमासीत्?
उत्तर :
डॉ० भीमराव अम्बेडकरस्य संविधान (UPBoardSolutions.com) निर्माण अपूर्व योगदानमासीत्।।

(ख)
श्रीमति सरोजिनी नायडूः किं पदमभूषयत्?
उत्तर :
श्रीमति सरोजिनी नायडूः उत्तर प्रदेशस्य प्रथमं राज्यपाल पदम्भूषयत्।

(ग)
जनाः इन्दिरां केन रूपेण स्मरन्ति?
उत्तर :
जनाः इन्दिरां कुशल प्रशासिका रूपेण स्मरन्ति।

(घ)
डॉ० एनीबेसेन्टमहोदया हिन्दू विश्वविद्यालयाय किम् अददात्?
उत्तर :
डॉ० एनीबेसेन्ट महोदया हिन्दू (UPBoardSolutions.com) विश्वविद्यालयाय प्रभूतं धनं विस्तृतं भूखण्डं च अददात्।

(ङ) रेजीडेन्सीस्थले भारतभक्तैः किं प्रवाहितम्?
उत्तर :
रेजीडेन्सीस्थले भारतभक्तैः स्वरक्तम् प्रवाहितम्।।

प्रश्न 4.
सन्धिविच्छेदं कुरुत (सन्धि-विच्छेद करके)
पदम्                                                      सन्धिविच्छेदः
यथा- अहिंसान्दोलनेन                        अहिंसा + आन्दोलनेन
अत्रापि                                                    अत्र + अपि
चासहत                                                      च + असहत्
नातिदूरै                                                      न + अतिदूरे

UP Board Solutions

प्रश्न 5.
मजूषातः सर्वनाम्पदानि चित्वा चित्रानुसारं (UPBoardSolutions.com) वाक्ययानि रचयत (रचकर )
UP Board Solutions for Class 7 Sanskrit chapter 2 चित्रपाठ 1
प्रश्न 6.
(क)
मञ्जूषातः उचित पदानि चित्वा वाक्या पूरयत ( पूरे करके)
(क) महात्मागांधी सत्याग्रहेण परतन्त्रं भारतं स्वतन्त्रम् अकारयत्।
(ख) लक्ष्मीबाई 1857 तमे वर्षे प्रथम स्वतंत्र संग्रामस्य वीरांगना आसीत्।
(ग) श्रीमती सरोजिनी नायडू महाशया (UPBoardSolutions.com) कवयित्री आसीत्।
(घ) विज्ञान-आंचलिक-केन्द्रम लखनऊनगरे स्थितमस्ति।
(ख) उचितं संयोजनं कुरुत (करके)
UP Board Solutions for Class 7 Sanskrit chapter 2 चित्रपाठ 2

प्रश्न 7. संस्कृत भाषायाम् अनुवादं कुरुत- संस्कृत अनुवाद
(क) महात्मा गान्धी ने देश के लिए कार्य किया।
संस्कृत अनुवाद : महात्मा गान्धी देशाय कार्यं अकरोत्।

UP Board Solutions

(ख)
यहाँ बहुत दर्शनीय स्थल हैं।
संस्कृत अनुवाद : अत्र बहूनि दर्शनानि स्थलानि सन्ति।

(ग)
इस स्मारक को देखने लोग आते हैं।
संस्कृत अनुवाद : इदं स्मारकं (UPBoardSolutions.com) दर्शनाय जनाः आगच्छन्ति।

(घ)
रेजीडेंसी-स्थल पर देशभक्तों को याद करते हैं।
संस्कृत अनुवाद : रेजीडेन्सी स्थले देशभक्तान् स्मरन्ति।

UP Board Solutions

(ङ)
राजभवन में राज्यपाल रहते हैं।
संस्कृत अनुवाद : राजभवने राज्यपालः निवसति।

नोट – विद्यार्थी शिक्षण-संकेत स्वयं करें।

We hope the UP Board Solutions for Class 7 Sanskrit chapter 2 चित्रपाठ help you. If you have any query regarding UP Board Solutions for Class 7 Sanskrit chapter 2 चित्रपाठ, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

UP Board Solutions for Class 7 Science Chapter 18 स्थिर विद्युत

UP Board Solutions for Class 7 Science Chapter 18 स्थिर विद्युत

These Solutions are part of UP Board Solutions for Class 7 Science. Here we have given UP Board Solutions for Class 7 Science Chapter 18 स्थिर विद्युत.

अभ्यास-प्रश्न

प्रश्न 1.
निम्नलिखित प्रश्नों में सही विकल्प को छाँटकर लिखिए-
(क) निम्नलिखित में किसे घर्षण द्वारा आसानी से आवेशित नहीं किया जा सकता है-
(अ) काँच की छड़
(ब) एबोनाइट की छड़
(स) गुब्बारा
(द) लकड़ी का टुकड़ा (✓)

(ख) ऐबोनाइट की छड़ को फलालेन से रगड़ने पर-
(अ) ऐबोनाइट पर धन आवेश तथा फलालेन पर ऋण आवेश उत्पन्न होता है।
(ब) ऐबोनाइट पर ऋण आवेश (UPBoardSolutions.com) तथा फलालेन पर धन आवेश उत्पन्न होता है। (✓)
(स) ऐबोनाइट व फलालेन दोनों पर धन आवेश उत्पन्न होता है।
(द) ऐबोनाइट व फलालेन दोनों पर ऋण आवेश उत्पन्न होता है।

UP Board Solutions

(ग) समान प्रकार के आवेशों के बीच होता है-
(अ) आकर्षण बल
(ब) प्रतिकर्षण बल (✓)
(स) आकर्षण बल तथा प्रतिकर्षण बल दोनों
(द) न तो आकर्षण बल और (UPBoardSolutions.com) न ही प्रतिकर्षण बल

(घ) आवेश कितने प्रकार के होते हैं-
(अ) एक
(ब) दो (✓)
(स) तीन
(द) चार

(ङ) तड़ित चालक बनाया जाता है।
(अ) काँच
(ब) रबर
(स) ताँबा (✓)
(द) स्टील

UP Board Solutions

प्रश्न 2.
निम्नलिखित प्रश्नों में दिये गये शब्दों की सहायता से रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए-
(प्रतिकर्षण, तड़ित, ऋणात्मक, धनात्मक, विद्युत धारा).
(क) ऐबोनाइट की छड़ को (UPBoardSolutions.com) फलालेन से रगड़ने पर फलालेन पर धन आवेश उत्पन्न होता है।
(ख) काँच की छड़ को रेशम से रगड़ने पर रेशम परे धन आवेश उत्पन्न होता है।
(ग) वस्तुओं के आवेशित होने का निश्चित प्रमाण प्रतिकर्षण है।
(घ) आवेशों के प्रवाह की दर को विद्युत धारा कहते हैं।
(ङ) भवनों को आकाशीय बिजली से बचाने के लिए तड़ित चालक का उपयोग करते हैं।

UP Board Solutions

प्रश्न 3.
निम्नलिखित कथनों में सही कथन के सामने सही (✓) तथा गलत कथन के सामने गलत (✗) का चिह्न लगाइये-
(क) घर्षण द्वारा वस्तुओं को आकर्षित नहीं किया जा सकता। (✗)
(ख) कंघे को सूखे बालों (UPBoardSolutions.com) पर रगड़ने पर वह कागज के टुकड़ों को आकर्षित करता है। (✓)
(ग) विपरीत प्रकार के विद्युत आवेशों में आकर्षण होता है। (✓)
(घ) तड़ित आघात से मिट्टी की उर्वरा शक्ति घटती है। (✗)

प्रश्न 4.
सही जोड़ी बनाइये-
UP Board Solutions for Class 7 Science Chapter 18 स्थिर विद्युत 4

UP Board Solutions

प्रश्न 5.
आवेशित वस्तुओं में कब आकर्षण और प्रतिकर्षण होता है?
उत्तर-
आवेशित वस्तुओं में जब दोनों वस्तुओं में विपरीत प्रकार का आवेश हो तो उनमें आकर्षण होता है, परंतु जब दोनों वस्तुओं में समान प्रकार का आवेश हो, तो उनमें प्रतिकर्षण होता है।

प्रश्न 6.
विद्युत चालक व विद्युतरोधी पदार्थों का परीक्षण करने की प्रयोग विधि लिखिए।
उत्तर-
कोई पदार्थ चालक है अथवा विद्युतरोधी इसे ज्ञात करने के लिए दो विद्युतदर्शी A एव B लीजिए। इन विद्युतदर्शियों को पास-पास रखिए। विद्युतदर्शी A की चकती को एबोनाइट की आवेशित छड़ से स्पर्श कराकर आवेशित कीजिए। (UPBoardSolutions.com) आवेशित होते ही इसकी पत्तियाँ फैल जायेंगी। किसी धातु (जैसे – लोहा, ताँबा या ऐलूमीनियम) का तार लीजिए और इसे थर्मोकोल की एक पट्टी में से आर-पार निकालिए ताकि थर्मोकोल का टुकड़ा विद्युत रोधी हत्थे की भाँति कार्य कर सके। अब इस थर्मोकोल पट्टी को पकड़कर तार को इस प्रकार रखिए कि वह दोनों विद्युतदर्शियों की चकतियों को स्पर्श करे। ऐसा करने पर B विद्युतदर्शी (चित्र 18.6अ) की पत्तियाँ भी फैल जाएँगी। इसका कारण यह है कि आवेशित विद्युतदर्शी में से कुछ आवेश तार से होता हुआ अनावेशित विद्युतदर्शी में प्रवाहित हो जाता है। अर्थात प्रयोग में लाया गया धातु का तार विद्युत आवेश को अपने में से प्रवाहित होने देता है। अतः यह तार विद्युत का चालक है।

वे पदार्थ जिनमें से होकर विद्युत आवेश प्रवाहित होता है, विद्युत चालक कहलाते हैं। यदि यह प्रयोग धातु के तार के स्थान पर प्लास्टिक, रबर, लकड़ी यो थर्मोकोल से करें तो अनावेशित विद्युतदर्शी की पत्तियों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता है। इसका कारण यह है कि प्लास्टिक, रबर या लकड़ी जैसे पदार्थ अपने में से विद्युत आवेश को प्रवाहित नहीं होने देते हैं। वे पदार्थ जिनमें से होकर विद्युत आवेश प्रवाहित नहीं होता है, विद्युतरोधी कहलाते हैं।

UP Board Solutions

प्रश्न 7.
विद्युत धारा किसे कहते हैं ?
उत्तर-
आवेश के प्रवाह की दर विद्युत धारा कहलाती है।

प्रश्न 8.
स्थिर विद्युत प्रेरण को परिभाषित कीजिए।
उत्तर-
जब किसी चालक के पास कोई आवेशित वस्तु लाई जाती है, तो वह चालक भी आवेशित हो जाता है। उसके पास के सिरे पर विपरीत आवेश तथा दूर के सिरे पर समान आवेश उत्पन्न होता है। यह दोनों प्रकार के आवेश चालक के सिरों पर तभी तक रहते हैं, (UPBoardSolutions.com) जब तक कि आवेशित वस्तु चालक के पास रहती है। इस प्रकार से चालक के आवेशित होने की क्रिया को स्थिर विद्युत प्रेरण कहते हैं।

UP Board Solutions

प्रश्न 9.
तड़ित से होने वाली हानियाँ व लाभ लिखिए। उत्तर- तड़ित आघात से हानि व लाभ। (UPBoardSolutions.com) तड़ित (आकाशीय विद्युत) से जहाँ एक ओर हानियाँ होती हैं वहीं दूसरी ओर लाभ भी है-
हानि-
1. भवनों, पेड़ों, जीव जन्तु पर घातक प्रभाव पड़ता है क्योंकि तड़ित इन्हें जला देती हैं।
2. विद्युत उपकरणों के जल जाने की सम्भावना रहती है।
लाभ-
1. तड़ित से उत्पन्न अत्यधिक ऊष्मा एवं प्रकाश के कारण वायुमण्डल में उपस्थित नाइट्रोजन (UPBoardSolutions.com) ऑक्सीजन से क्रिया करके नाइट्रोजन के ऑक्साइड बनाती है। यह नाइट्रोजन ऑक्साइड वर्षा के जल में मिलकर पृथ्वी पर आता है तथा मिट्टी की उर्वरा शक्ति में वृद्धि करता है।
2. तड़ित से उत्पन्न ऊर्जा, तड़ित के आस पास उपस्थित वायु की ऑक्सीजन को ओजोन में परिवर्तित कर देती है। ओजोन सूर्य से आने वाले घातक विकिरणों से हमारी रक्षा करती है।

प्रश्न 10.
एक क्रियाकलाप द्वारा स्पष्ट करिये कि रगड़ने से वस्तुएँ आवेशित हो जाती हैं।
उत्तर-
एक गुब्बारे में हवा भरकर इसके मुँह को बाँध दीजिए। फूले हुए गुब्बारे को दीवार से स्पर्श करते हुए जब छोड़ते हैं तो गुब्बारा नीचे गिर जाता है। पुनः गुब्बारे को उसी कपड़े से रगड़ कर जब दीवार के संपर्क में लाते हुए छोड़ा जाता है तो गुब्बारा (UPBoardSolutions.com) दीवार से चिपक जाता हैं जब गुब्बारे को ऊनी कपडे से। नहीं रगड़ा गया था जब उस पर कोई आवेश नहीं था, अत: वह दीवार से नहीं चिपका। परंतु जब गुब्बारे को ऊनी कपड़े से रगड़ा गया तो वह दीवार से चिपक गया क्योंकि उसमें आवेश उत्पन्न हो गया था। इससे स्पष्ट होता है कि रगड़ने से वस्तुएँ आवेशित हो जाती है।

UP Board Solutions

प्रश्न 11.
आकाशीय बिजली से बचने के लिए इमारतों में क्या प्रबन्ध किया जाता है।
उत्तर-
आकाशीय बिजली से बचने के लिए इमारतों में तड़ित चालक का प्रबंध किया जाता है। इसके लिए इमारतों पर सुचालक धातु ताँबे का बना हुआ तड़ित चालक लगा दिया जाता है, जिससे बादलों का आवेश तडित चालक में से होकर पृथ्वी में विसर्जित हो जाता (UPBoardSolutions.com) है और इमारतों की सुरक्षा हो जाती है।

प्रोजेक्ट कार्य – नोट – विद्यार्थी स्वयं करें।

We hope the UP Board Solutions for Class 7 Science Chapter 18 स्थिर विद्युत help you. If you have any query regarding UP Board Solutions for Class 7 Science Chapter 18 स्थिर विद्युत, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.