UP Board Solutions for Class 7 Science Chapter 16 प्रकाश

UP Board Solutions for Class 7 Science Chapter 16 प्रकाश

These Solutions are part of UP Board Solutions for Class 7 Science. Here we have given UP Board Solutions for Class 7 Science Chapter 16 प्रकाश.

अभ्यास-प्रश्न

प्रश्न 1.
निम्नलिखित प्रश्नों में सही विकल्प छाँट कर अभ्यास पुस्तिका में लिखिए-
(क) उत्तल दर्पण के सामने रखी वस्तु का प्रतिबिम्ब बनता है
(अ) दर्पण के दूसरी ओर
(ब) वक्रता केन्द्र पर
(स) अनन्त पर
(द) वक्रता केन्द्र तथा मुख्य फोकस के मध्य (✓)

(ख) अवतल दर्पण से (UPBoardSolutions.com) आभासी सीधा व बड़ा प्रतिबिम्ब प्राप्त करने के लिए वस्तु की स्थिति होगी-
(अ) मुख्य फोकस तथा वक्रता केन्द्र के बीच
(ब) वक्रता केन्द्र परे
(स) वक्रता केन्द्र के बाहर
(द) दर्पण के ध्रुव व मुख्य फोकस के बीच (✓)

UP Board Solutions

(ग) एक दर्पण के सामने खड़ा होने  पर आपका दर्पण में प्रतिबिम्ब हमेशा सीधा प्रतीत होता है, दर्पण होगा-
(अ) समतल
(ब) उत्तल (✓)
(स) अवतल
(द) समतल या उत्तल

(घ) दूर स्थित किसी ऊँची इमारत की सम्पूर्ण ऊँचाई जिस दर्पण में देखी जा सकती है वह दर्पण है-
(अ) अवतल
(ब) उत्तल
(स) समतल (✓)
(द) समतल तथा अवतल दर्पण

(ङ) टॉर्च, सर्चलाइट तथा (UPBoardSolutions.com) वाहनों की हेड लाइट के लिए बल्ब की स्थिति होगी-
(अ) परावर्तन दर्पण के ध्रुव फोकस के बीच
(ब) परावर्तक के फोकस के अति निकट (✓)
(स) परावर्तक के फोकस तथा वक्रता केन्द्र के बीच
(द) परावर्तक के वक्रता केन्द्र पर

UP Board Solutions

प्रश्न 2.
रिक्त स्थानों की पूर्ति करें-
(क) समतल द्वारा बना प्रतिबिम्ब आभासी होता है।
(ख) जो प्रतिबिम्ब सीधा बनता है उसकी आकृति आभासी होती है।
(ग) यदि आपतन कोण का मान 60° तो परावर्तन कोण का मान 60° होगा।
(घ) दर्पण के ध्रुव व वक्रता केन्द्र के बीच की दूरी (UPBoardSolutions.com) फोकस दूरी कहलाती है।

प्रश्न 3.
निम्नलिखित में स्तम्भ क के कथनों को स्तम्भ ख के कथनों से सुमेलित कीजिए-
UP Board Solutions for Class 7 Science Chapter 16 प्रकाश 3

प्रश्न 4.
निम्नलिखत कथनों में सही के सामने सही (✓) तथा गलत के सामने गलत (✗) का चिह्न लगाइए-
(क) आपतित किरण, परावर्तित किरण तथा अभिलम्ब एक तल में नहीं होते। (✗)
(ख) परावर्तन के नियम से आपतन कोण, परावर्तन कोण के बराबर होता है। (✓)
(ग) परावर्तन का नियम सभी प्रकार के दर्पणों के लिए लागू होता है। (✗)
(घ) समतल दर्पण द्वारा बने प्रतिबिम्ब (UPBoardSolutions.com) को पर्दे पर लिया जा सकता है। (✗)
(ङ) अवतल दर्पण से कभी आभासी प्रतिबिम्ब नहीं बनता है। (✗)

UP Board Solutions

प्रश्न 5.
गोलीय दर्पण के लिए ध्रुव, वक्रता केन्द्र, मुख्य फोकस तथा मुख्य अक्ष की परिभाषा (UPBoardSolutions.com) दीजिए। रेखा चित्र बनाकर इनकी स्थितियों को प्रदर्शित कीजिए।
उत्तर-
ध्रुव – गोलीय दर्पण में परावर्तक तल के मुख्य बिन्दु ‘P’ को ध्रुव कहते हैं।
UP Board Solutions for Class 7 Science Chapter 16 प्रकाश 5
वक्रता केन्द् – गोलीय दर्पण जिस खोखले गोले के कटे हुए भाग होते हैं उस गोले के केन्द्र को वक्रता केन्द्र कहते हैं। चित्र में C दर्पण का वक्रता केन्द्र है।
वक्रता त्रिज्या – दर्पण के ध्रुव से वक्रता केन्द्र की दूरी को गोलीय दर्पण की वक्रता त्रिज्या कहते हैं। इसे 7 से प्रदर्शित करते हैं। चित्र में CP दर्पण की वक्रता त्रिज्या है।
मुख्य फोकस – मुख्य अक्ष के समान्तर दर्पण पर आपतित किरणें परावर्तन के बाद मुख्य अक्ष को जिस बिन्दु पर काटती हैं (अवतल दर्पण में) या पीछे बढ़ाए जाने पर मुख्य अक्ष पर मिलती हैं, (उत्तल दर्पण में) उस बिन्दु को गोलीय दर्पण (UPBoardSolutions.com) का मुख्य फोकस कहते हैं।
मुख्य अक्ष – दर्पण के ध्रुव और वक्रता केन्द्र से होकर आने वाली रेखा को दर्पण का मुख्य अक्ष कहते हैं। PC रेखा मुख्य अक्ष है।
UP Board Solutions for Class 7 Science Chapter 16 प्रकाश 5.1

UP Board Solutions

प्रश्न 6.
निम्नलिखित में अंतर स्पष्ट कीजिए-
(क) वास्तविक तथा आभासी प्रतिबिम्ब।
उत्तर-
वास्तविक प्रतिबिम्ब और आभासी (UPBoardSolutions.com) प्रतिबिम्ब में निम्नलिखित अन्तर हैं-
UP Board Solutions for Class 7 Science Chapter 16 प्रकाश 6

UP Board Solutions

प्रश्न 7.
समान्तर प्रकाश किरण, अभिसारी प्रकाश किरण तथा अपसारी प्रकाश किरण पुंज का सचित्र वर्णन कीजिए।
उत्तर-
(अ) समान्तर प्रकाश किरण – जिस प्रकाश किरण पुंज की प्रत्येक किरण समान्तर होती हैं, उसे समानान्तर प्रकाश-पूँज कहते हैं।
(ब) अभिसारी प्रकाश किरण – जिस प्रकाश किरण (UPBoardSolutions.com) पुंज की प्रत्येक किरण किसी एक बिंदु पर मिलती हैं, उसे अभिसारी किरण पुंज कहते हैं।
(स) अपसारी प्रकाश किरण – जिस प्रकार किरण पुंज की प्रत्येक किरण किसी बिंदु से फैलती हुई प्रतीत होती है, उसे अपसारी प्रकाश किरण पुंज कहते हैं।
UP Board Solutions for Class 7 Science Chapter 16 प्रकाश 7

UP Board Solutions

प्रश्न 8.
अवतल दर्पण का फोकस वास्तविक है जबकि उत्तल दर्पण का फोकस काल्पनिक। स्पष्ट कीजिए।
उत्तर-
जब दपर्ण के पीछे किरणें उत्पन्न होती है, तो उन्हें बिंदीदार रेखाओं का उपयोग (UPBoardSolutions.com) करके संकेत दिया जाता है, इसका मतलब है कि वे काल्पनिक या आभासी हैं। इसलिए अवतल दर्पण का फोकस वास्तविक है जबकि उत्तर दर्पण का फोकस काल्पनिक।

प्रश्न 9.
किसी अवतल दर्पण को ध्रुव तथा फोकस के बीच रखी गयी वस्तु का दर्पण द्वारा बने प्रतिबिम्ब को प्रदर्शित करने के लिए आवश्यक किरण आरेख बनाइए।
उत्तर-
नोट- विद्यार्थी स्वयं करें।

UP Board Solutions

प्रश्न 10.
निम्न प्रश्नों के उत्तर दीजिए-
(क) उस दर्पण का नाम लिखिए जिससे वस्तु के आकार का आभासी प्रतिबिम्ब बनता है।
उत्तर-
अवतल दर्पण

(ख) उत्तल दर्पण के मुख्य फोकस की परिभाषा दीजिए।
उत्तर-
उत्तर दर्पण को मुख्य अक्ष पर बिंदु के रूप में परिभाषित किया (UPBoardSolutions.com) जाता है, वहाँ प्रतिबिंब के बाद मुख्य धुरी के समातेर यात्रा वाली किरणें मिलती है।

(ग) स्ट्रीट लाइट में प्रयोग किए जाने वाले दर्पण का नाम लिखिए।
उत्तर-
उत्तल दर्पण

(घ) दर्पण के पृष्ठ भाग पर चाँदी की कलई की जाती है क्यों ?
उत्तर-
दर्पण के पृष्ठ भाग पर चाँदी की कलई कर देने पर अन्दर की सतह चमकीली दिखाई देने लगती है। प्रकाश का परावर्तन इसी अन्दर वाली चमकदार सतह से होता है।

(ङ) उत्तल एवं अवतल दर्पण को गोलीय दर्पण कहते हैं। क्यों ?
उत्तर-
गोलीय दर्पण वैसा दर्पण होता है जिसकी परावर्तक (UPBoardSolutions.com) सतह काँच के खोखले गोले का हिस्सा होती है। इसी खोखले गोले से उत्तल या अवतल दर्पण का निर्माण होता है। इसी कारण उत्तल या अवतल दर्पण को गोलीय दर्पण कहते हैं।

UP Board Solutions

प्रश्न 11.
किसी समतल दर्पण में कोई प्रकाश किरण लम्बवत् आपतित हो तो परावर्तित किरण को चित्र द्वारा प्रदर्शित कीजिए।
उत्तर-
नोट- विद्यार्थी स्वयं करें।

प्रश्न 12.
(क) उत्तल दर्पण के मुख्य फोकस की परिभाषा दीजिए तथा आवश्यक किरण आरेख बनाइए।
उत्तर-
उत्तल दर्पण के वक्रता केन्द्र और ध्रुव के बीच के बिंदु को (UPBoardSolutions.com) मुख्य फोकस कहते हैं। इसे F द्वारा प्रदर्शित किया जाता है।
UP Board Solutions for Class 7 Science Chapter 16 प्रकाश q12
(ख) परावर्तन के नियमों को लिखिए।
उत्तर-
परावर्तन के नियम

  1. आपतित किरण, परावर्तित किरण तथा अभिलम्ब तीनों एक ही तल में एक बिंदु पर मिलते हैं।
  2. आपतन कोण (∠i) परावर्तन कोण (∠r) के बराबर होता है। ∠i = ∠r
    UP Board Solutions for Class 7 Science Chapter 16 प्रकाश 12

प्रश्न 13.
(क) पार्श्व परिवर्तन क्या है? समतल दर्पण से बने प्रतिबिम्ब पार्श्व परिवर्तन दर्शाइए।
उत्तर-
जब आप स्मतल दर्पण के सामने खड़े होकर अपना दायाँ हाथ (UPBoardSolutions.com) हिलाते हैं तो आपको प्रतिबिम्ब का बायाँ हाथ हिलता हुआ दिखायी देता है। इस घटना को पाश्र्ववर्तन कहते है।

(ख) अंग्रेजी वर्णमाला के किन-किन अक्षरों के समतल दर्पण द्वारा बने प्रतिबिम्बों में पार्श्व परिवर्तन प्रतीत नहीं होता।
उत्तर-
अंग्रेजी वर्णमाला के ग्यारह अक्षरों (Ahimotuvwxy) के समतल दर्पण में बने प्रतिबिंबों का पार्श्व परिवर्तन प्रतीत नहीं होता।

UP Board Solutions

प्रश्न 14.
यदि आपतन कोण का मान 30° है, परावर्तन कोण का मान ज्ञात कीजिए।
उत्तर-
आपतन कोण, परावर्तन कोण के बराबर होता है। अतः (UPBoardSolutions.com) परावर्तन कोण = 30° है।

प्रश्न 15.
यदि आपतित किरण व समतल दर्पण के बीच बनने वाला कोण 60° तो परावर्तन कोण का (UPBoardSolutions.com) मान कितना होगा ?
उत्तर-
∠i + 60° = 90°
∠i = 90° – 60° = 30°
∠i = 30°
परावर्तन कोण का मान 30° होगा।

प्रोजेक्ट कार्य – नोट – विद्यार्थी स्वयं करें।

We hope the UP Board Solutions for Class 7 Science Chapter 16 प्रकाश help you. If you have any query regarding UP Board Solutions for Class 7 Science Chapter 16 प्रकाश, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

UP Board Solutions for Class 7 History Chapter 11 जहाँगीर एवं शाहजहाँ

UP Board Solutions for Class 7 History Chapter 11 जहाँगीर एवं शाहजहाँ

These Solutions are part of UP Board Solutions for Class 7 History. Here we have given UP Board Solutions for Class 7 History Chapter 11 जहाँगीर एवं शाहजहाँ.

जहाँगीर एवं शाहजहाँ

अभ्यास

प्रश्न 1.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए-
(क) जहाँगीर के बचपन का क्या नाम था?
उत्तर
जहाँगीर के बचपन का नाम (UPBoardSolutions.com) सलीम था।

UP Board Solutions

(ख) जहाँगीर ने खुर्रम को कौन सी उपाधि प्रदान की और क्यों?
उत्तर
जहाँगीर ने अपने पुत्र खुर्रम को शाहजहाँ की उपाधि (UPBoardSolutions.com) प्रदान की क्योंकि दक्षिण भारत के अहमदनगर पर उसने आक्रमण करके उसे मुगल साम्राज्य का अंग बना लिया।

(ग) सर टॉमस रो कौन था ? वह भारत क्यों आया ?
उत्तर
सर टॉमस रो इंग्लैंड के सम्राट का आधिकारिक राजदूत था।वह व्यापार की सम्भावनाओं को तलाशने के लिए भारत आया।

(घ) शाहजहाँ का काल स्थापत्य निर्माण के लिए याद किया जाता है? उल्लेख कीजिए।
उत्तर
शाहजहाँ का काल स्थापत्य निर्माण के लिए याद किया (UPBoardSolutions.com) जाता है। उसने आगरा का ताजमहल अपनी पत्नी मुमताज महल की याद में बनवाया। इसके अलावा जामा मसजिद, लाल किला (दिल्ली) आदि का भी निर्माण करवाया।

UP Board Solutions

प्रश्न 2.
निम्नलिखित वाक्यों के सामने सही (✓) और गलत (✗) का चिह्न लगाइए (चिह्न लगाकर)
उत्तर
(क) जहाँगीर ने बादशाह तक अपनी फरियाद पहुँचाने के लिए न्याय की जंजीर लटकवाई।     (✓)
(ख) शाहजहाँ के राज्याभिषेक के समय बुन्देलखण्ड का शासक जुझार सिंह उनसे मिलने आगरा नहीं गया।(✗)
(ग) बहुमूल्य रत्नों से जड़ित मयूर सिंहासन को शाहजहाँ (UPBoardSolutions.com) ने बनवाया था।      (✓)
(घ) मयूर सिंहासन (तख्ते ताउस) जहाँगीर ने बनवाया था।                                                                                (✗)

प्रोजेक्ट कार्य – नोट – विद्यार्थी अध्यापक की सहायता से करें।

We hope the UP Board Solutions for Class 7 History Chapter 11 जहाँगीर एवं शाहजहाँ help you. If you have any query regarding UP Board Solutions for Class 7 History Chapter 11 जहाँगीर एवं शाहजहाँ, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

 

UP Board Solutions for Class 7 History Chapter 5 सल्तनत का विघटन

UP Board Solutions for Class 7 History Chapter 5 सल्तनत का विघटन

These Solutions are part of UP Board Solutions for Class 7 History. Here we have given UP Board Solutions for Class 7 History Chapter 5 सल्तनत का विघटन.

सल्तनत का विघटन

अभ्यास

प्रश्न 1.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर (UPBoardSolutions.com) दीजिए-
(क) लोदी वंश का संस्थापक कौन था?
उत्तर
लोदी वंश का संस्थापक बहलोल लोदी था।

UP Board Solutions

(ख) पानीपत का प्रथम युद्ध किनके मध्ये लड़ा गया।
उत्तर
पानीपत का प्रथम युद्ध बाबर और इब्राहिम लोदी के मध्य लड़ा गया।

(ग) तैमूर ने भारत पर आक्रमण क्यों किया?
उत्तर
तैमूर के आक्रमण का उद्देश्य (UPBoardSolutions.com) केवल भारत पर आक्रमण करना और लूट का सामान मध्य एशिया ले जाना था।

(घ) लोदी वंश में कौन-कौन से शासकों ने शासन किया?
उत्तर
लोदी वंश में बहलोल लोदी, सिंकदर लोदी तथा इब्राहिम लोदी आदि शासकों ने शासन किया।

UP Board Solutions

(ङ) सिकन्दर लोदी की उपलब्धियों का वर्णन कीजिए।
उत्तर
सिकन्दर लोदी की उपलब्धियाँ- सिकन्दर लोदी (सन 1489 ई. से 1517 ई.) ने पश्चिम बंगाल तक गंगा की घाटी पर अपना अधिकार किया। 1504 ई. में उसने अपनी राजधानी दिल्ली से हटकर नए नगर में स्थापित की, जो बाद में आगरा के नाम से प्रसिद्ध हुई। जनता की भलाई के लिए अनेक कार्य किए तथा प्रजा को राजभक्त और राज्य को शक्तिशाली बनाने का प्रयत्न किया। वस्तुओं का मूल्य घटाकर और (UPBoardSolutions.com) मूल्य पर नियंत्रण करके उसने राज्य की आर्थिक दशा को सुधारने का प्रयास किया। उसने अलाउद्दीन के गज में सुधार किया और भूमि की माप द्वारा भू-राजस्व निर्धारित किया।

प्रश्न 2.
सही स्थान के सामने सही (✓) तथा गलत के सामने (✗) का निशान लगाइए-
उत्तर
(क) तैमूर ने भारत पर 1426 ई० में आक्रमण किया।                          (✗)
(ख) बाबर ने इब्राहिम लोदी को पानीपत के युद्ध में परास्त किया।            (✓)
(ग) सिकन्दर लोदी ने 1504 ई० में (UPBoardSolutions.com) आगरा नगर की स्थापना की थी।        (✓)
(घ) बाबर काबुल का शासक था।                                                      (✓)

UP Board Solutions

प्रश्न 3.
रिक्त स्थानों की पूर्ति करो (पूर्ति करके)।
उत्तर
(क) सुल्तान नासिरुद्दीन महमूद तुगलक वंश का अन्तिम शासक था।
(ख) गज-ए-सिकन्दरी की लम्बाई 30 (UPBoardSolutions.com) इंच होती थी।
(ग) तैमूर की राजधानी समरकंद थी।
(घ) सैय्यद वंश की स्थापना खिज्र खाँ ने की थी।

प्रोजेक्ट कार्य – नोट – विद्यार्थी स्वयं करें।

We hope the UP Board Solutions for Class 7 History Chapter 5 सल्तनत का विघटन help you. If you have any query regarding UP Board Solutions for Class 7 History Chapter 5 सल्तनत का विघटन, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

UP Board Solutions for Class 7 History Chapter 4 तुगलक काल (1320 ई० – 1412 ई०)

UP Board Solutions for Class 7 History Chapter 4 तुगलक काल (1320 ई० – 1412 ई०)

These Solutions are part of UP Board Solutions for Class 7 History. Here we have given UP Board Solutions for Class 7 History Chapter 4 तुगलक काल (1320 ई० – 1412 ई०).

तुगलक काल ( 1320 ई० – 1412 ई० )

अभ्यास

प्रश्न 1.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए-
(क) गयासुद्दीन की मृत्यु के बाद दिल्ली (UPBoardSolutions.com) का सुल्तान कौन बना?
उत्तर
गयासुद्दीन की मृत्यु के बाद उसका पुत्र मुहम्मद बिन तुगलक दिल्ली का सुल्तान बना।

UP Board Solutions

(ख) गयासुद्दीन की मृत्यु के बाद दिल्ली का सुल्तान कौन बना?
उत्तर
गयासुद्दीन तुगलक की मृत्यु के बाद उसका पुत्र मुहम्मद बिन तुगलक दिल्ली का सुल्तान बना।।

(ग) मुहम्मद तुगलक के शासनकाल के अन्तिम (UPBoardSolutions.com) काल में दक्षिण भारत में किन दो नए राज्यों की स्थापना हुई?
उत्तर
मुहम्मद तुगलक के शासन के अन्तिम काल में विजयनगर तथा बहमनी दो नए राज्यों की स्थापना हुई।

UP Board Solutions

(घ) मुहम्मद तुगलक ने राजधानी परिवर्तन की योजना क्यों बनाई?
उत्तर
मोहम्मद तुगलक को लगता था कि दिल्ली से दक्षिण के (UPBoardSolutions.com) राज्यों पर नियंत्रण रखना कठिन है अत: दक्षिण के राज्यों को कुशल प्रशासन देने के लिए उसने राजधानी परिवर्तन की योजना बनाई।

UP Board Solutions

(ङ) फिरोज तुगलक ने प्रजा हित के लिए कौन-कौन से कार्य किए?
उत्तर
फिरोज तुगलक ने प्रजा हित के लिए निम्नलिखित कार्य किए-

  1. उसने कृषि की सिंचाई हेतु कई नहरों का निर्माण करवाया जैसे- यमुना नहर, सतलज नहर आदि।
  2. बंजर भूमि से प्राप्त आय को धार्मिक एवं शैक्षिक कार्यों में खर्च किया।
  3. सरायों, जलाशयों, अस्पतालों, बगीचों तथा पुलों का (UPBoardSolutions.com) निर्माण एवं मरम्मत करवाया।
  4. दीवाने-खैरात विभाग की स्थापना की, जिससे विधवाओं, अनाथों एवं लड़कियों के विवाह के लिए आर्थिक सहायता दी जाती थी।
  5. सरकारी खर्च पर योग्य वैद्यों द्वारा औषधियाँ एवं भोजन दिए जाने की व्यवस्था की।
  6. सर्वप्रथम बेरोजगारों को नौकरी देने हेतु रोजगार कार्यालय की स्थापना की।
  7. पूर्ववर्ती शासकों द्वारा दी जाने वाली कठोर यातनाओं को बन्द किया।

UP Board Solutions

प्रश्न 2.
निम्नलिखित प्रश्नों के नीचे कुछ विकल्प दिए हैं सही विकल्प के सामने के गोले को काला करें।
(क) मुहम्मद तुगलक ने दिल्ली के स्थान (UPBoardSolutions.com) पर द्वितीय राजधानी के रूप में किसे चुना?
लखनौती ◯
देवगिरी ●
आगरा ◯
उज्जैन ◯

(ख) मुहम्मद तुगलक ने चाँदी के स्थान पर सिक्के चलाए-
सोने के ◯
मिश्रित धातु के ●
कागज के ◯
चमड़े के ◯

UP Board Solutions

(ग) फिरोजपुर नगर की स्थापना की थी- (UPBoardSolutions.com)
गयासुद्दीन तुगलक ◯
मुहम्मद तुगलक ◯
फिरोजशाह तुगलक ●
खिज्र खाँ ◯

प्रोजेक्ट कार्य – नोट – विद्यार्थी स्वयं करें।

We hope the UP Board Solutions for Class 7 History Chapter 4 तुगलक काल (1320 ई० – 1412 ई०) help you. If you have any query regarding UP Board Solutions for Class 7 History Chapter 4 तुगलक काल (1320 ई० – 1412 ई०), drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

UP Board Solutions for Class 7 Hindi प्रार्थना-पत्र (पत्र-लेखन)

UP Board Solutions for Class 7 Hindi प्रार्थना-पत्र (पत्र-लेखन)

These Solutions are part of UP Board Solutions for Class 7 Hindi . Here we have given UP Board Solutions for Class 7 Hindi प्रार्थना-पत्र ( पत्र-लेखन).

मनुष्य अपने भाव व विचार मौखिक तथा लिखित रूप से व्यक्त करता है। जब मनुष्य को किसी व्यक्ति से सीधा सम्पर्क करके अपनी बात कहने का अवसर नहीं मिलता, तो वह अपने विचार उस तक पहुँचाने के लिए लिखित भाषा अपनाता है। दूसरे व्यक्तियों से (UPBoardSolutions.com) अपना सम्पर्क बनाए रखने के लिए तथा अपने भावों को उन तक पहुँचाने के लिए मनुष्य पत्र का माध्यम अपनाता है। पत्र लेखन एक कला है। इस कला में दक्ष होना मनुष्य के व्यक्तित्व को चार चाँद लगा देता है। इसी उद्देश्य से विभिन्न प्रकार के पत्रों के नमूने दिए जा रहे हैं।

UP Board Solutions

पत्रों के प्रकार

पत्र मुख्यतः तीन प्रकार के होते हैं

1. व्यक्तिगत पत्र:
इन्हें निजी या घरेलू पत्र भी कहते हैं। इस प्रकार के पत्र अपने सगे सम्बन्धियों, मित्रों व परिचितों को अपनी कुशलता बताने व औरों की कुशलता पूछने के उद्देश्य से लिखे जाते हैं।

2. व्यापारिक पत्र:

इस प्रकार के पत्र व्यापार सम्बन्धी बातों के लिए लिखे जाते हैं। इसे दुकानदार, (UPBoardSolutions.com) मिल मालिक तथा कारखाने वाले अपना सामान मँगवाने, भिजवाने या रद्द कराने आदि के लिए लिखते हैं।

3. सरकारी पत्र:

जो पत्र किसी अधिकारी को या अधिकारी द्वारा किसी अधीनस्थ अथवा साथी को लिखे जाते हैं, वे इसी श्रेणी में आते हैं।

UP Board Solutions

पुत्र का पत्र पिता के नाम

101, ब्राह्मण छात्रावास, लखनऊ
दिनांक : 11.07.20XX
परमादरणीय प्रातः स्मरणीय पूज्य पिता जी,
सादर चरणस्पर्श!
आपके द्वारा भेजे हुए हैं 1000 तथा अन्य सामान मुझे प्रातः अंकल जी के घर से प्राप्त हो गया है। आपके आदेशानुसार मैंने पाँच सौ पचास रुपये पास के एक डाकखाने में जमा कर दिए हैं। यद्यपि कक्षाएँ प्रारम्भ हो गई हैं परन्तु शिक्षण कार्य में अभी (UPBoardSolutions.com) नियमितता नहीं आ पाई है। मैंने अपनी पूरी फीस जमा कर दी है और आवश्यक पुस्तकें व कॉपी आदि खरीद लिए हैं। बड़े भाई साहब से कहिएगा कि वे पत्र लिख दिया करें।
पूज्य माता जी को प्रणाम, रानी व मुन्नु को प्यार वे दुलार।
आपका प्रिय पुत्र
अक्षित बहुगुणा

UP Board Solutions

निमन्त्रण पत्र

प्रिय महोदय,
परम पिता परमात्मा की असीम कृपा से मेरे पुत्र चि० हरेन्द्र कुमार की शुभ वर्षगाँठ (UPBoardSolutions.com) 15 जुलाई को है। इस उपलक्ष्य में सायं पाँच बजे जलपान का आयोजन किया गया है।
आपसे निवेदन है कि इस अवसर पर सपरिवार पधार कर हमें कृतार्थ करें।
दर्शनाभिलाषी
मदन किशोर
दिनांक : 11.07.20XX

UP Board Solutions

शोक पत्र

लखनऊ
दिनांक : 18.07.20XX
आदरणीय भाई श्री महेश जी, आपकी परम पूज्य माता जी के निधन का समाचार पाकर मन को बड़ा दुख हुआ। इस समाचार से सारा परिवार ही स्तब्ध रह गया। पिछले सप्ताह तो वे स्वस्थ थीं। उनकी ममतामयी छवि मेरी आँखों के सामने बार-बार उभर (UPBoardSolutions.com) आती है। ईश्वर उनकी आत्मा को शान्ति प्रदान करें। मित्र! ईश्वर की इच्छा बलवती है। इसके आगे किसी का वश नहीं चलता। मृत्यु जीवन का परम सत्य है। यही समझकर इस आघात को सहन करो।। परम पिता परमेश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति दें और आपको इस वज्रपात को सहन करने की शक्ति दें।
आपका मित्र
नीरज कान्त

व्यापारिक पत्र

अशोक प्रकाशन (रजि०)
डिप्टी गंज, बुलन्दशहर।
प्रिय महोदय,
मुझे आपको यह सूचित करते हुए हर्ष हो रहा है कि हम आपके द्वारा प्रकाशित पुस्तकें बीस हजार रुपये से अधिक मूल्य की बेच चुके हैं। अतः आपसे निवेदन है कि आप अपनी नियमावली के अनुसार 5 प्रतिशत अतिरिक्त कमीशन देने की कृपा करें। (UPBoardSolutions.com) कृपया निम्नलिखित माल सवारी गाड़ी द्वारा तुरन्त भेज दीजिए

  1.  राष्ट्रीय बाल भारती कक्षा- 6 100 प्रतियाँ
  2. राष्ट्रीय बाल भारती कक्षा- 7 100 प्रतियाँ
  3.  राष्ट्रीय बाल भारती कक्षा- 8 100 प्रतियाँ

भवदीय
(दीपक बुक डिपो)
बरेली
दिनांक 15.07.20XX

UP Board Solutions

प्रधानाचार्य को अवकाश के लिए प्रार्थना-पत्र

श्रीयुत प्रधानाचार्य महोदय,
राजकीय इंटर कॉलेज, मुरादाबाद।
महोदय,
विनम्र निवेदन यह है कि कल रात से अचानक ज्वर आ जाने (UPBoardSolutions.com) के कारण मैं विद्यालय में उपस्थित होने में असमर्थ हैं। अतः प्रार्थना है कि दिनांक 10 व 11 जुलाई, 20XX का अवकाश स्वीकृत करने की कृपा करें।
आपका आज्ञाकारी शिष्य
गौरव कक्षा 7 (ब)
दिनांक 10 जुलाई, 20XX

शुल्क माफी हेतु प्रार्थना-पत्र

प्रधानाचार्य,
नेशनल इंटर कॉलेज, लखनऊ।
महोदय,
निवेदन यह है कि मैं एक निर्धन विधवा माँ का पुत्र हैं। हमारी आय का साधन केवल मेहनत-मजदूरी है। मेरी इच्छा है कि मैं योग्य व्यक्ति बनें और उच्चतम शिक्षा प्राप्त करूं, परन्तु आर्थिक कठिनाई मेरे मार्ग में बाधक हो रही हैं। अतः आपसे नम्र निवेदन (UPBoardSolutions.com) एवं करबद्ध प्रार्थना है कि विद्यालय के शुल्क से मुझे पूर्ण-मुक्ति प्रदान करने की कृपा करें।
गत वर्ष की परीक्षा में मैंने 84% अंक प्राप्त किए थे। परीक्षाफल की प्रमाणित प्रतिलिपि एवं दो। सम्मानित व्यक्तियों की संस्तुति भी प्रार्थना पत्र के साथ संलग्न है।
आपका आज्ञाकारी शिष्य
सौरभ कक्षा 7 (अ)
दिनांक 18.07.20XX

UP Board Solutions

मित्र का मित्र को पत्र

इलाहाबाद
01.07.20XX
प्रिय स्नेही मित्र सपन,
सप्रेम नमस्कार!
मित्र! यहाँ पर मैं सपरिवार आनन्द में हैं। बहुत दिनों से न तो तुम्हारे दर्शन ही हुए और न कोई
कुशल-पत्र ही प्राप्त हुआ। कोई नाराजगी है? यदि कोई भूल हो गई हो तो क्षमा करना।
इस वर्ष परीक्षा देने के बाद मैं अपने मामा के यहाँ जाऊँगा। वहीं से तुम्हारे (UPBoardSolutions.com) यहाँ आऊँगा। फिर दोनों साथ-साथ सुरेश के गाँव चलेंगे।
पूज्य चाची जी व चाची जी से मेरा प्रणाम कहना।
तुम्हारा अभिन्न मित्र
नीरज शर्मा

We hope the UP Board Solutions for Class 7 Hindi प्रार्थना-पत्र ( पत्र-लेखन) help you. If you have any query regarding UP Board Solutions for Class 7 Hindi प्रार्थना-पत्र ( पत्र-लेखन) drop a comment below and we will get back to you at the earliest.