UP Board Solutions for Class 8 Hindi Chapter 1 सावित्री (महान व्यक्तित्व)

UP Board Solutions for Class 8 Hindi Chapter 1 सावित्री (महान व्यक्तित्व)

These Solutions are part of UP Board Solutions for Class 8 Hindi. Here we have given UP Board Solutions for Class 8 Hindi Chapter 1 सावित्री (महान व्यक्तित्व).

पाठ का सारांश

प्राचीनकाल में हमारे देश के मद्र देश पर अश्वपति नाम के एक राजा राज्य करते थे। इनकी कन्या का नाम सावित्री था। सावित्री बहुत सुन्दर और गुणवती थी। उसके पिता चाहते थे कि सावित्री को बहुत अच्छा पति मिले। एक बार सावित्री तीर्थयात्रा को गई। वन में उसका सत्यवान से परिचय हुआ। सत्यवान के पिता किसी समय शाल्व देश के राजा थे। उस समय वे वन में तपस्या कर रहे थे। दूसरे दिन सावित्री ने अपने पिता से सत्यवान से विवाह करने की अनुमति माँगी।

अश्वपति बड़े प्रसन्न हुए किन्तु जब उन्हें यह पता लगा कि सत्यवान की आयु अब अधिक शेष नहीं है तो वे बहुत दु:खी हुए लेकिन सावित्री अपनी बात पर डटी रही। अन्त में अश्वपति ने विवाह की अनुमति दे दी। सत्यवान और सावित्री का विवाह हो गया। एक बार वन में सत्यवान के सिर में भयंकर दर्द उठा और वह बेहोश हो गया। उसी समय यमराज सत्यवान (UPBoardSolutions.com) के प्राण लेकर चल दिए। सावित्री भी उनके पीछे-पीछे चल दी। यमराज ने सावित्री को वापस भेजना चाहा किन्तु सावित्री ने यमराज का पीछा न छोड़ा। यमराज ने सावित्री को अनेक वरदान भी दिए किन्तु सावित्री फिर भी यमराज के पीछे-पीछे चलती रही।

यमराज ने सावित्री को फिर समझाया और उससे एक और वरदान माँगने को कहा। सावित्री ने कहा कि यदि आप प्रसन्न हैं तो मुझे यह वरदान दीजिए कि मैं पुत्रवती हो जाऊँ। यमराज ने यह वरदान भी सावित्री को दे दिया। यमराज अब फिर आगे चल दिए किन्तु सावित्री वापस नहीं लौटी। अब तो यमराज को क्रोध आ गया। उन्होंने फिर सावित्री को लौट जाने को कहा। सावित्री बोली- धर्मराज, आप मुझे पुत्रवती होने का आशीर्वाद दे चुके हैं और मेरे पति को आप अपने साथ लिए जा रहे हैं, तब यह कैसे हो सकता है कि मैं पुत्रवती हो जाऊँ? यमराज को अब अपनी भूल मालूम हुई। उन्होंने सत्यवान (UPBoardSolutions.com) के प्राण छोड़ दिए और सत्यवान जीवित हो गया।

शिक्षा – सावित्री की तरह सच्ची लगन, आत्मविश्वास और दृढ़ विचार वाले कठिन से कठिन कार्य को भी पूर्ण करने में सफल हो जाते हैं।

UP Board Solutions

अभ्यास-प्रश्न

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए

प्रश्न 1.
सावित्री कौन थीं? उनका विवाह किससे हुआ था ?
उत्तर :
सावित्री राजा अश्वपति की पुत्री थी। उसका विवाह सत्यवान के साथ हुआ।

प्रश्न 2.
सावित्री के पिता सावित्री का विवाह सत्यवान के साथ क्यों नहीं करना चाहते थे?
उत्तर :
सावित्री के पिता सावित्री का विवाह सत्यवान से इसलिए नहीं करना चाहते थे क्योंकि सत्यवान की आयु बहुत कम थी। उसकी आयु और एक साल बची थी।

प्रश्न 3.
सावित्री ने यमराज से कौन-कौन से वर माँगे?
उत्तर :
सावित्री ने प्रथम वरदान में- “मेरे सास और ससुर देखने लगे और उन्हें उनका राज्य मिल जाए।” दूसरे में- “मेरे पिता को सन्तान प्राप्त हो जाए।” तीसरे में- “मैं पुत्रवती हो जाऊँ।”

UP Board Solutions

प्रश्न 4.
यमराज ने सत्यवान के प्राण क्यों छोड़ दिए?
उत्तर :
यमराज ने सत्यवान के प्राण इसलिए छोड़ दिए (UPBoardSolutions.com) क्योंकि उन्होंने भूल से सावित्री को पुत्रवती होने का वरदान दे दिया था। और यह सत्यवान के बिना संभव नहीं था।

प्रश्न 5.
इस कहानी से क्या शिक्षा मिलती है?
उत्तर :
सच्ची लगन, आत्मविश्वास और दृढ़ विचार वाले मनुष्य कठिन कार्य करने में सफलता प्राप्त करते हैं।

We hope the UP Board Solutions for Class 8 Hindi Chapter 1 सावित्री (महान व्यक्तित्व) help you. If you have any query regarding UP Board Solutions for Class 8 Hindi Chapter 1 सावित्री (महान व्यक्तित्व), drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

UP Board Solutions for Class 10 Hindi Chapter 9 जीवन-सूत्राणि (संस्कृत-खण्ड)

UP Board Solutions for Class 10 Hindi Chapter 9 जीवन-सूत्राणि (संस्कृत-खण्ड)

These Solutions are part of UP Board Solutions for Class 10 Hindi. Here we have given UP Board Solutions for Class 10 Hindi Chapter 9 जीवन-सूत्राणि (संस्कृत-खण्ड).

अवतरणों का ससन्दर्भ हिन्दी अनुवाद

प्रश्न (1-2)
किंस्विद् गुरुतरं भूमेः किंस्विदुच्चतरं च खात् ?
किंस्विद् शीघ्रतरं वातात् किंस्विद् बहुतरं तृणात् ? ॥1॥
माता गुरुतरा भूमेः खात् पितोच्चतरस्तथा ।।
मनः शीघ्रतरं वातात् चिन्ता बहुतरी तृणात् ॥2॥ [2009, 13, 15]
उत्तर
[ किंस्विद् = क्या। गुरुतरं = अधिक भारी। उच्चतरं = ऊँचा है। खात् = आकाश से। वातात् = वायु . से। तृणात् = तिनके से।।

सन्दर्भ–प्रस्तुत श्लोक हमारी पाठ्य-पुस्तक ‘हिन्दी के संस्कृत-खण्ड के जीवन-सूत्राणि पाठ से उद्धृत है।

[विशेष—इस पाठ के समस्त श्लोकों के लिए भी यही सन्दर्भ प्रयुक्त होगा।] | प्रसंग-इन श्लोकों में यक्ष के प्रश्नों और युधिष्ठिर के उत्तरों के माध्यम से माता-पिता इत्यादि के महत्त्व को दर्शाया गया है।

अनुवाद-(यक्ष युधिष्ठिर से पूछता है) भूमि से महान् क्या है ? (UPBoardSolutions.com) आकाश से ऊँचा कौन है ? वायु से अधिक शीघ्रगामी क्या है ? तिनके से अधिक दुर्बल (क्षीण) बनाने वाली क्या है ?

(युधिष्ठिरं उत्तर देता है) पृथ्वी से अधिक भारी माता है। आकाश से अधिक ऊँचा पिता है। वायु से अधिक शीघ्रगामी मन है। तृण से अधिक दुर्बल बनाने वाली चिन्ता है।

UP Board Solutions

प्रश्न (3-4)
किंस्वित् प्रवसतो मित्रं किंस्विन् मित्रं गृहे सतः? ।
आतुरस्य च किं मित्रं किंस्विन् मित्रं मरिष्यतः ?॥3॥
सार्थः प्रवसतो मित्रं भार्या मित्रं गृहे सतः ।
आतुरस्य भिषक् मित्रं दानं मित्रं मरिष्यतः ॥4॥ [2012, 17]
उत्तर
[ प्रवसतः = विदेश में रहने वाले का। सतः = होना। आतुरस्य = रोगी का। मरिष्यतः = मरते हुए का। अर्थः = धन। भिषक् = वैद्य।।

प्रसंग-इन श्लोकों में विभिन्न व्यक्तियों के मित्रों के विषय में बताया गया है।

अनुवाद (यक्ष)-प्रवास में रहने वाले का मित्र कौन है ? (UPBoardSolutions.com) घर में रहने वाले का मित्र कौन है ? ” रोगी का मित्र कौन है ? मरने वाले का मित्र कौन है ?

(युधिष्ठिर)-प्रवास में रहने वाले का मित्र या साथी धन होता है। घर में रहने वाले का मित्र पत्नी होती है। रोगी का मित्र वैद्य होता है। मरने वाले का मित्र दान होता है।

प्रश्न (5-6)
किंस्विदेकपदं धर्म्य किंस्विदेकपदं यशः?
किंस्विदेकपदं स्वर्यं किंस्विदेकपदं सुखम् ? ॥ 5 ॥
दाक्ष्यमेकपदं धर्मं दानमेकपदं यशः।
सत्यमेकपदं स्वर्यं शीलमेकपदं सुखम् ॥ 6 ॥ [2012]
उत्तर
[एकपदं = एकमात्र। दाक्ष्यम् = योग्यता, चतुरता।].

प्रसंग-इन श्लोकों में धर्म और सुखादि को परिभाषित किया गया है।

अनुवाद—( यक्ष)-एकमात्र धर्म क्या है ? एकमात्र यश क्या है ? एकमात्र स्वर्ग दिलाने वाला क्या है ? एकमात्र सुख क्या है ?

( युधिष्ठिर) –दक्षता (योग्यता) एकमात्र धर्म है। दान एकमात्र यश है। सत्य एकमात्र स्वर्ग दिलाने वाला है। सदाचार एकमात्र सुख है।

UP Board Solutions

प्रश्न (7-8)
धान्यानामुत्तमं किंस्विद् धनानां स्यात् किमुत्तमम् ?
लाभानामुत्तमं किं स्यात् सुखानां स्यात् किमुत्तमम् ? ॥7॥
धान्यानामुत्तमं दाक्ष्यं धनानामुत्तमं श्रुतम् ।
लाभानां श्रेयमारोग्यं सुखानां तुष्टिरुत्तमा ॥8॥ [2010, 11, 18]
उत्तर
[ धान्यानाम् = अन्नों में। दाक्ष्यं = चतुरता, निपुणता। (UPBoardSolutions.com) श्रुतम् = शास्त्र-ज्ञान। श्रेय = श्रेष्ठ। तुष्टिः = सन्तोष।]

प्रसंग-इन श्लोकों में अन्न, धन और सुखादि की उत्तमता पर प्रकाश डाला गया है।

अनुवाद–( यक्ष)–अन्नों में उत्तम क्या है ? धनों में उत्तम क्या है ? लाभों में उत्तम क्या है ? सुखों में उत्तम क्या है ?

( युधिष्ठिर)–अन्नों में उत्तम निपुणता है। धनों में श्रेष्ठ शास्त्र-ज्ञान है। लाभों में श्रेष्ठ नीरोगिता है। सुखों में श्रेष्ठ सन्तोष है।

UP Board Solutions

प्रश्न (9-10)
किं नु हित्वा प्रियो भवति किन्नु हित्वा न शोचति ?
किं नु हित्वार्थवान् भवति किन्नु हित्वा सुखी भवेत्? ॥9॥
मानं हित्वा प्रियो भवति क्रोधं हित्वा ने शोचति।
कामं हित्वार्थवान् भवति लोभं हित्वा सुखी भवेत् ॥10॥ [2009, 12, 16, 17, 18]
उत्तर
[ मानं = अहंकार। हित्वा = त्यागकर। शोचति = शोक करता है। कामं = इच्छा को।]

प्रसंग-इन श्लोकों में विभिन्न त्यागों के महत्त्व को दर्शाया गया है।

अनुवाद-( यक्ष )-मनुष्य क्या छोड़कर प्रिय हो जाता है ? (UPBoardSolutions.com) मनुष्य क्या छोड़कर शोक नहीं करता है ? मनुष्य क्या छोड़कर धनवान् हो जाता है ? मनुष्य क्या छोड़कर सुखी होता है ?

( युधिष्ठिर)–मनुष्य अहंकार को छोड़कर प्रिय हो जाता है। मनुष्य क्रोध को छोड़कर शोक नहीं करता है। मनुष्य इच्छा (कामना) को छोड़कर धनवान् हो जाता है। मनुष्य लोभ को छोड़कर सुखी हो जाता है।

UP Board Solutions

अतिलघु-उतरीय संस्कृत प्रश्नोत्तर

प्रश्न 1
भूमेः गुरुतरं किम् अस्ति ? [2011, 12, 15]
उत्तर
माता गुरुतरा भूमेः।

प्रश्न 2
खात् (आकाशात्) उच्चतरं किम् अस्ति ? [2014, 17]
या
पिता कस्मात् उच्चतरः भवति ? [2010]
उत्तर
खात् (आकाशात्) उच्चतरः पिता अस्ति।

UP Board Solutions

प्रश्न 3
वातात् शीघ्रतरं किम् अस्ति ? [2009, 10, 12, 14, 15, 16]
उत्तर
वातात् शीघ्रतरं मनः (UPBoardSolutions.com) अस्ति।।

प्रश्न 4
तृणात् बहुतरं किम् अस्ति ?
या
तृणात् का बहुतरी अस्ति ?
उत्तर
तृणात् चिन्ता बहुतरी अस्ति।

प्रश्न 5
प्रवसतो (विदेशे) मित्रं किम् अस्ति ?
उत्तर
प्रवसतो (विदेशे) मित्रम् धनम् अस्ति।

UP Board Solutions

प्रश्न 6
गृहे सतः मित्रम् किं अस्ति ? [2012, 14]
उत्तर
भार्या गृहे सर्त: मित्रम् अस्ति।

प्रश्न 7
मरिष्यतः मित्रं किम् अस्ति ?
उतर
मरिष्यत: मित्रं दानम् अस्ति।

प्रश्न 8
धनानाम् उत्तमं धनं किम् अस्ति ? [2011, 12]
उत्तर
धनानाम् उत्तमं श्रुतम् (विद्या) अस्ति।

प्रश्न 9
लाभानाम् उत्तमं किम् अस्ति ?
उत्तर
लाभानाम् उत्तमम् आरोग्यम् (UPBoardSolutions.com) अस्ति।

UP Board Solutions

प्रश्न 10
सुखानाम् उत्तमं किं स्यात् ?
उत्तर
तुष्टि; सुखानाम् उत्तमा स्यात्।।

प्रश्न 11
किं हित्वा नरः प्रियो भवति ?
उत्तर
मानं हित्वा नरः प्रियो भवति।

प्रश्न 12
नरः किं हित्वा न शोचति ?
उत्तर
नरः क्रोधं हित्वा न शोचति।

प्रश्न 13
मनुष्यः किं हित्वा सुखी भवति ?
उत्तर
मनुष्यः लोभं हित्वा सुखी भवति।

UP Board Solutions

प्रश्न 14
सर्वेषु उत्तमं धनं किम् अस्ति ?
या
धनानां उत्तमं धनं किम् अस्ति ?
उतर
श्रुतं सर्वेषु उत्तमं धनम् (UPBoardSolutions.com) अस्ति।

प्रश्न 15
आतुरस्य मित्रं किं अस्ति ? [2011, 12, 13, 14, 16]
उत्तर

आतुरस्य मित्रं वैद्यः अस्ति।

प्रश्न 16
किं त्यक्त्वा न शोचति ?
या
किं हित्वा (त्यक्त्वा) नरः न शोचति ?
उत्तर
क्रोधं त्यक्त्वा न शोचति।।

UP Board Solutions

प्रश्न 17
आतुरस्य मित्रं कः भवति ? [2015]
या
भिषक् कस्य मित्रं भवति ? [2009]
उत्तर
आतुरस्य मित्रं भिषक् भवति।

प्रश्न 18
किं नु हित्वा सुखी भवेत् ?
उत्तर
लोभं हित्वा सुखी भवेत्।।

प्रश्न 19
किंस्वित् शीघ्रतरं वातात किं स्विद बहुतरं तृणात ?
उत्तर
मनः शीघ्रतरं वातात् चिन्ता (UPBoardSolutions.com) बहुतरी तृणात्।।

UP Board Solutions

अनुवादात्मक

प्रश्न 1.
निम्नलिखित वाक्यों का संस्कृत में अनुवाद कीजिए-
उत्तर
UP Board Solutions for Class 10 Hindi Chapter 9 जीवन-सूत्राणि (संस्कृत-खण्ड) img-1
UP Board Solutions for Class 10 Hindi Chapter 9 जीवन-सूत्राणि (संस्कृत-खण्ड) img-2

व्याकरणत्मक

प्रश्न 1
निम्नलिखित शब्दों के विभक्ति और वचन बताइए-
तृणात्, मित्रम्, धनानाम्, प्रियः, कामम्, वातात्, भूमेः, गृहे, आतुरस्य।
उत्तर
UP Board Solutions for Class 10 Hindi Chapter 9 जीवन-सूत्राणि (संस्कृत-खण्ड) img-3

UP Board Solutions

प्रश्न 2
‘मृ’ धातु के लृट् लकार तथा ‘भू धातु के विधिलिङ् लकार के तीनों पुरुषों और वचनों के रूप लिखिए।
उत्तर
UP Board Solutions for Class 10 Hindi Chapter 9 जीवन-सूत्राणि (संस्कृत-खण्ड) img-4

प्रश्न 3
निम्नलिखित शब्दों के धातु, लकार, पुरुष एवं वचन बताइए-
भवेत्, मरिष्यतः, स्यात्, शोचति।।
उत्तर
UP Board Solutions for Class 10 Hindi Chapter 9 जीवन-सूत्राणि (संस्कृत-खण्ड) img-5

UP Board Solutions

श्लोक-लेवन

ध्यातव्य–यहाँ पाठ्य-पुस्तक से चुनकर कुछ श्लोक दिये जा रहे हैं। छात्रों को इन्हें कण्ठस्थ कर इनके शुद्ध लेखन का अभ्यास करना चाहिए।

  1.  रे रे चातक! सावधानमनसा मित्र! क्षणं श्रूयताम् ।
    अम्भोदा बहवो वसन्ति गगने सर्वेऽपि नैतादृशाः ॥
  2. केचिद वृष्टिभिरार्द्रयन्ति वसथां गर्जन्ति केचिद वृथा।
    यं यं पश्यसि तस्य तस्य (UPBoardSolutions.com) पुरतो मा ब्रूहि दीनं वचः ॥
  3. त्रिर्गमिष्यति भविष्यति सुप्रभातं,
    भास्वानुदेष्यति हसिष्यति पङ्कजालिः।
    इत्थं विचिन्तयति कोशगते द्विरेफे,
    हा हन्त! हन्त! नलिनीं गज उज्जहार ॥
  4. उत्तरं यत् समुद्रस्य हिमाद्रेश्चैव दक्षिणम् ।
    वर्षं तद् भारतं नाम भारती यत्र सन्ततिः ॥
  5. अपदो दूरगामी च साक्षरो न च पण्डितः ।
    अमुखः स्फुटवक्ता च यो जानाति स पण्डितः ॥
  6. सर्वे भवन्तु सुखिनः सर्वे सन्तु निरामयाः।
    सर्वे भद्राणि पश्यन्तु मा कश्चिद् दुःखभाग् भवेत् ॥
  7. माता गुरुतरा भूमेः खात् पितोच्चतरस्तथा ।
    मनः शीघ्रतरं वातात् चिन्ता बहुतरी तृणात् ॥
  8. सार्थः प्रवसतो मित्रं भार्या मित्रं गृहे सतः ।
    आतुरस्य भिषक् मित्रं दानं मित्रं मरिष्यतः ॥
  9. मानं हित्वा प्रियो भवति क्रोधं हित्वा न शोचति ।।
    कामं हित्वार्थवान् भवति लोभं  हित्वा सुखी भवेत् ॥

We hope the UP Board Solutions for Class 10 Hindi Chapter 9 जीवन-सूत्राणि (संस्कृत-खण्ड) help you. If you have any query regarding UP Board Solutions for Class 10 Hindi Chapter 9 जीवन-सूत्राणि (संस्कृत-खण्ड), drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

 

UP Board Solutions for Class 10 Social Science Chapter 5 (Section 3)

UP Board Solutions for Class 10 Social Science Chapter 5 जल संसाधन (अनुभाग – तीन)

These Solutions are part of UP Board Solutions for Class 10 Social Science. Here we have given UP Board Solutions for Class 10 Social Science Chapter 5 जल संसाधन (अनुभाग – तीन).

विस्तृत उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
बहु-उद्देशीय परियोजना का अर्थ एवं उद्देश्य लिखिए। भारत के आर्थिक विकास में बहु-उद्देशीय परियोजनाओं के योगदान को लिखिए। [2013]
या

बहु-उद्देशीय नदी-घाटी परियोजना से आप क्या समझते हैं? उसके चार उद्देश्यों पर प्रकाश डालिए। [2014, 17]
या

बहु-उद्देशीय नदी घाटी परियोजनाओं के छः उद्देश्यों का वर्णन कीजिए। [2018]
या

बहु-उद्देशीय नदी-घाटी परियोजना के उद्देश्य एवं महत्त्व का वर्णन कीजिए। [2014]
या

बहुउद्देशीय योजनाओं से आप क्या समझते हैं ? [2010]
या

बहु-उद्देशीय नदी-घाटी परियोजना के चार कार्यों का वर्णन कीजिए। [2011]
या

भारत के किन्हीं तीन बहु-उद्देशीय नदी-घाटी परियोजनाओं के महत्त्वों का उल्लेख कीजिए। [2013]
या

बहु-उद्देशीय नदी-घाटी परियोजना क्या है? इसके किन्हीं पाँच लाभों की विवेचना कीजिए। [2013, 17]
या

बहु-उद्देशीय परियोजना के लाभों पर प्रकाश डालिए। [2011, 13]
या

बहु-उद्देशीय घाटी परियोजना के तीन महत्त्व बताइट। [2015]
उत्तर :
बहु-उद्देशीय परियोजनाएँ वे नदी-घाटी परियोजनाएँ हैं, जिनसे एक ही समय में अनेक उद्देश्यों की पूर्ति होती है। इन योजनाओं को बहुमुखी योजनाएँ भी कहा जाता है। इनसे होने वाले विविध लाभों और देश के आधुनिक विकास में योगदान के कारण इन्हें ‘आधुनिक भारत के मन्दिर’ कहा जाता है। देश के सर्वांगीण आर्थिक विकास एवं क्षेत्रीय नियोजन के लिए बहु-उद्देशीय या बहुध्येयी योजनाओं को क्रियान्वित किया गया है। (UPBoardSolutions.com) इन योजनाओं का तात्पर्य ऐसी योजनाओं से है जिनका उद्देश्य एक-से-अधिक समस्याओं का समाधान करना होता है। इसीलिए इन्हें बहुध्येयी योजनाएँ कहा जाता है। स्वतन्त्रता-प्राप्ति के पश्चात् देश में खाद्यान्न एवं औद्योगिक उत्पादन में क्रान्तिकारी परिवर्तन के लिए इन योजनाओं को आरम्भ किया गया था। इन योजनाओं का प्रारूप संयुक्त राज्य अमेरिका की ‘टेनेसी नदी-घाटी योजना के आधार पर तैयार किया गया है। भारत में बहु-उद्देशीय नदी-घाटी परियोजनाएँ मुख्य रूप से दो प्रकार की होती हैं—(क) सिंचाई परियोजनाएँ तथा (ख) जल-विद्युत परियोजनाएँ।

उद्देश्य (कार्य)-बहु-उद्देशीय नदी-घाटी परियोजनाओं के प्रमुख उद्देश्य (कार्य) निम्नलिखित हैं

  • जल-विद्युत शक्ति का उत्पादन करना।
  • बाढ़ों पर नियन्त्रण करना।
  • सिंचाई हेतु नहरों का निर्माण एवं विकास करना।
  • मत्स्य-पालन करना।
  • भू-क्षरण पर प्रभावी नियन्त्रण करना।
  • उद्योग- धन्धों का विकास करना।
  • आन्तरिक जल-परिवहन का विकास करना।
  • दलदली भूमियों को सुखाना।
  • शुद्ध पेयजल की व्यवस्था करना।
  • प्राकृतिक सौन्दर्य तथा मनोरंजन व पर्यटन स्थलों का विकास करना।
  • क्षेत्रीय नियोजन तथा उपलब्ध संसाधनों का पूर्ण और समुचित उपयोग करना।
  • पशुओं के लिए हरे चारे की व्यवस्था करना।

UP Board Solutions

देश के आर्थिक विकास में योगदान (महत्त्व)/लाभ

बहु-उद्देशीय परियोजनाओं के अन्तर्गत देश की सर्वांगीण उन्नति एवं विकास में उपयोगी होने के कारण सभी प्रमुख तथा महत्त्वपूर्ण नदियों पर बाँध बनाये गये हैं तथा जल का उपयोग एक साथ कई उद्देश्यों की पूर्ति के लिए किया जाने लगा है। इन परियोजनाओं से जो लाभ उठाये जा रहे हैं, उनका विवरण अग्रलिखित है–

1. सिंचाई- नदियों पर बाँध बनाकर उसके पीछे जलाशय में जल (UPBoardSolutions.com) संचित कर लिया जाता है। इससे शुष्क ऋतु में सिंचाई के लिए जल प्राप्त होता है। राजस्थान में सतलुज नदी के जल का प्रयोग सिंचाई के लिए किया जाता है। सिंचाई सुविधाओं के विकास एवं विस्तार से कृषि-योग्य क्षेत्रफल तथा भूमि की उत्पादकता में वृद्धि हुई है तथा एक-फसली क्षेत्र बहु-फसली क्षेत्र में परिणत हो गये हैं।

2. बाढ़-नियन्त्रण- 
विनाशकारी बाढ़ों के लिए कुख्यात नदियों पर बाँध बनाकर इन परियोजनाओं से बाढ़-नियन्त्रण सम्भव हुआ है। अब दामोदर तथा कोसी नदियाँ ‘शोक की नदियाँ नहीं रहीं। अब वे आर्थिक विकास के लिए वरदान बन गयी हैं।

3. जल-विद्युत उत्पादन- 
नदियों पर बाँध बनाकर उनके जल को ऊँचाई से गिराकर बड़ी-बड़ी टर्बाइनों की सहायता से जल-विद्युत का उत्पादन किया जाता है। जलविद्युत जीवाश्म ईंधनों से उत्पन्न तापीय ऊर्जा की अपेक्षा प्रदूषणरहित, स्वच्छ और सतत शक्ति का साधन होती है।

4. वन-रोपण- 
नदी-घाटी में वन-रोपण किया जाता है। इससे पारिस्थितिकी का सन्तुलन कायम होता है। वन-भूमि में वन्य-जीवों को निरापद आश्रय-स्थल प्राप्त होता है। वन क्षेत्रों में उगी हरी-भरी घासे पशुपालन को प्रोत्साहित करती हैं।

5. नौकारोहण- 
बाँध से निकाली गयी नहरों में नौ-परिवहन की सुविधाएँ प्राप्त होती हैं, जो यातायात का सबसे सस्ता साधन हैं।

6. मत्स्यपालन- 
जलाशयों तथा नहरों में मछलियाँ पाली जाती हैं, उनके बीज तैयार (UPBoardSolutions.com) किये जाते हैं और उनकी बिक्री से आर्थिक लाभ कमाया जाता है।

7. मृदा-संरक्षण- 
मिट्टी का अपरदन नियन्त्रित होता है तथा उसका संरक्षण सम्भव होता है।

8. पर्यटन और मनोरंजन- 
ये परियोजनाएँ पर्यटकों के लिए आकर्षण का केन्द्र होती हैं; क्योंकि खाली ‘ पड़ी भूमि पर सुन्दर पार्क, उद्यान आदि का विकास किया जाता है, जो इसके प्राकृतिक सौन्दर्य में वृद्धि कर देते हैं।

9. उद्योग-धन्धों का विकास- 
उद्योग-धन्धों का विकास सस्ती ऊर्जा-शक्ति की उपलब्धता पर निर्भर करता है। बहुध्येयी परियोजनाओं के विकास से उद्योगों को सस्ती जलविद्युत शक्ति के साथ-साथ स्वच्छ जल भी उपलब्ध हो जाता है।

यद्यपि बहु-उद्देशीय परियोजना के प्रमुख उद्देश्य सिंचाई, जल-विद्युत उत्पादन तथा बाढ़-नियन्त्रण हैं, तथापि इनसे अन्य लाभ भी प्राप्त होते हैं। जब एक बहु-उद्देशीय परियोजना स्थापित की जाती है तो उसके द्वारा सेवित सम्पूर्ण क्षेत्र का समग्र विकास होता है। उदाहरण के लिए-दामोदर घाटी परियोजना से झारखण्ड तथा प० बंगाल राज्यों को सिंचाई, जलविद्युत, बाढ़-नियन्त्रण, मत्स्य-पालन, मृदा-संरक्षण, वन-रोपण, नौका-रोहण आदि के लाभ प्राप्त होते हैं। जल विद्युत के उत्पादन से उद्योगों को भी लाभ पहुँचता है। औद्योगिक विकास से नगरीकरण में वृद्धि होती है तथा सम्पूर्ण क्षेत्र (UPBoardSolutions.com) का आर्थिक विकास होता है। दामोदर घाटी परियोजना के कारण सम्पूर्ण दामोदर घाटी क्षेत्र देश का महत्त्वपूर्ण औद्योगिक क्षेत्र बन सका है। देश में स्थापित अन्य परियोजनाओं से भी देश के विभिन्न क्षेत्रों का आर्थिक विकास सम्भव हुआ है।

UP Board Solutions

प्रश्न 2.
भाखड़ा-नांगल बहु-उद्देशीय नदी-घाटी परियोजना का विवरण दीजिए तथा उससे होने वाले लाभ भी लिखिए।
या
भारत की किसी एक बहु-उद्देशीय नदी-घाटी परियोजना का वर्णन निम्नलिखित शीर्षकों के अन्तर्गत कीजिए [2010]
(क) स्थिति, (ख) महत्त्व।
उत्तर :

भाखड़ा-नांगल बहुउद्देशीय नदी-घाटी परियोजना

स्थिति- यह भारत की सबसे बड़ी बहु-उद्देशीय नदी-घाटी परियोजना है। इस परियोजना के अन्तर्गत सन् 1963 में पंजाब के रोपड़ नामक स्थान से 80 किमी ऊपर उत्तर की ओर, जहाँ सतलुज नदी शिवालिक श्रेणियों को काटकर सँकरी घाटी में प्रवाहित होती है, ‘भाखड़ा’ नामक गाँव के निकट एक विशाल बाँध बनाया गया है। इस बाँध के कारण नदी का जल एक विशाल जलाशय के रूप में परिवर्तित हो गया है। इस परियोजना में है 235 करोड़ का व्यय हुआ था। भाखड़ा बाँध सतलुज नदी के आर-पार 518 मीटर लम्बा तथा 226 मीटर ऊँचा है। ऊँचाई की दृष्टि से इस बाँध का विश्व में दूसरा स्थान है। जल संसाधन 305 इस बाँध में सतलुज नदी का जल एक कृत्रिम जलाशय के रूप में एकत्र किया गया है। यह कृत्रिम जलाशय ‘गोविन्द सागर’ कहलाता है, जो 80 किमी लम्बा तथा 3-4 किमी चौड़ा है। इसमें (UPBoardSolutions.com) 114 करोड़ घन मीटर जल संगृहीत किया जा सकता है। भाखड़ा से 13 किमी नीचे ‘नांगल’ नामक स्थान पर दूसरा बाँध बनाया गया है, जो 29मीटर ऊँचा, 315 मीटर लम्बा तथा 121 मीटर चौड़ा है। इस बाँध से नहरें भी निकाली गयी हैं।
UP Board Solutions for Class 10 Social Science Chapter 5 जल संसाधन 1
उपयोगिता/प्रमुख लाभ/उपलब्धियाँ/महत्त्व- इस परियोजना के अन्तर्गत तीन शक्तिगृह बनाये गये हैं, जिनसे 1,204 मेगावाट जलविद्युत शक्ति उत्पन्न की जाती है। भाखड़ा बाँध से 1,100 किमी लम्बी मुख्य नहरें निकाली गयी हैं। इसकी उपशाखाओं सहित कुल लम्बाई 4,370 किमी है। इन नहरों से 27 लाख हेक्टेयर भूमि की सिंचाई की जाती है। इस परियोजना से निकाली गयी नहरों द्वारा की गयी सिंचाई ने उत्तर-पश्चिमी भारत की कृषि अर्थव्यवस्था में उत्तरोत्तर लाभ एवं वृद्धि का मार्ग प्रशस्त किया है तथा यह एक समृद्धिशाली कृषि क्षेत्र के रूप में विकसित हुआ है। पंजाब, हरियाणा एवं राजस्थान राज्यों की कृषि भूमि को सिंचाई का पूरा-पूरा लाभ इस परियोजना ने पहुंचाया है। इन नहरों से ही राजस्थान की सूखी तथा प्यासी धरती में हरियाली की लहर आ गयी है और खाद्यान्नों को पर्याप्त उत्पादन होने लगा है। इस परियोजना से उत्पन्न जलविद्युत ने पंजाब, हरियाणा, दिल्ली तथा राजस्थान में उद्योग-धन्धों की स्थापना और कृषि के विकास में बहुत सहयोग दिया है। भाखड़ा-नांगल (UPBoardSolutions.com) परियोजना ने इन राज्यों में आर्थिक और सांस्कृतिक प्रगति के द्वार खोल दिये हैं। इस प्रकार यह परियोजना भारत की बहुमुखी प्रगति की द्योतक है।

UP Board Solutions

प्रश्न 3.
बहु-उद्देशीय नदी-घाटी योजना सिंचाई के पारम्परिक साधनों से किस प्रकार अच्छी है ? भारत के विभिन्न क्षेत्रों से उदाहरण दीजिए।
उत्तर :
सिंचाई के पारम्परिक साधन नहरें, कुएँ, नलकूप और तालाब हैं। देश में सिंचाई के विकास के लिए अनेक सिंचाई परियोजनाएँ विकसित की गयी हैं, जिनसे बड़ी, मध्यम तथा लघु योजनाएँ मुख्य हैं। सिंचाई की बड़ी तथा मध्यम परियोजनाओं के अन्तर्गत देश की अनेक नदियों से नहरें निकाली गयी हैं। पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान आदि उत्तरी राज्यों को इनसे सिंचाई की सुविधा सुलभ हुई है। दक्षिणी भारत में भी महानदी, गोदावरी, कृष्णा तथा कावेरी नदियों से डेल्टाई क्षेत्रों में नहरें निकालकर
ओडिशा, आन्ध्र प्रदेश तथा तमिलनाडु राज्यों में सिंचाई की व्यवस्था की गयी है, किन्तु सिंचाई के लिए पारम्परिक नहरी सिंचाई परियोजनाओं की अपेक्षा बहु-उद्देशीय नदी-घाटी परियोजनाएँ अधिक श्रेष्ठ हैं, क्योंकि इनसे नहरी सिंचाई के अतिरिक्त निम्नलिखित अनेक लाभ प्राप्त होते हैं

1. बाढ़-नियन्त्रण एवं मृदा-संरक्षण- 
नदियों पर बाँध बनाकर जल-प्रवाह की तीव्रता को नियन्त्रित कर लिया जाता है, जिससे मृदा का संरक्षण होने के साथ-साथ बाढ़-नियन्त्रण भी सम्भव होता है।

2. सिंचाई सुविधाओं का विस्तार- 
नदियों पर बाँधों के पीछे बड़ी-बड़ी झीलें बनायी जाती हैं, जिनमें वर्षा का जल एकत्र हो जाता है। इस जल का प्रयोग शुष्क ऋतु में नहरों द्वारा सिंचाई के लिए किया जाता है।

3. जल-विद्युत का उत्पादन- 
बाँधों द्वारा संचित किये (UPBoardSolutions.com) गये जल को ऊँचाई से गिराया जाता है, जिससे जल-विद्युत का उत्पादन होता है। जल-विद्युत ऊर्जा प्राप्ति का स्वच्छ एवं प्रदूषण मुक्त साधन है।

4. औद्योगिक विकास- 
इन परियोजनाओं से उद्योगों को सस्ती जल-विद्युत प्राप्त हो जाती है, साथ ही आवश्यक जल की आपूर्ति भी बनी रहती है।

5. जल-परिवहन सुविधा- 
इन परियोजनाओं के अन्तर्गत नदियों तथा नहरों में अन्त:स्थलीय जल-परिवहन की सुविधा भी सुलभ हो जाती है। भारी वस्तुओं के परिवहन के लिए यह सबसे सस्ता साधन है।

6. मत्स्य उद्योग का विकास- 
बाँधों के पीछे बने जलाशयों में मछलियों के बीज तैयार किये जाते हैं। तथा कुछ विशेष किस्म की मछलियों को भी पाला जाता है।

7. वन्य भूमि का विस्तार- 
बाँधों के जलग्रहण क्षेत्र में योजनाबद्ध तरीके से वृक्षारोपण किया जाता है, जिससे न केवल वन्य क्षेत्र का विस्तार होता है, वरन् मृदा अपरदन पर भी रोक लगती है।

8. सूखा-अकाल से मुक्ति- 
भारतीय जलवायु की मानसूनी प्रवृत्ति के कारण अतिवृष्टि एवं अनावृष्टि होने से अकाल पड़ना सामान्य बात है। बहु-उद्देशीय परियोजनाओं के अन्तर्गत जलमग्न क्षेत्रों के अतिरिक्त जल को सूखाग्रस्त क्षेत्रों में भेजकर अकाल की स्थिति से बचने का प्रयास किया जा सकता है।

UP Board Solutions

प्रश्न 4.
बहु-उद्देशीय नदी घाटी परियोजना से क्या तात्पर्य है ? रिहन्द बाँध परियोजना का संक्षिप्त परिचय दीजिए।
या
रिहन्द बाँध परियोजना का वर्णन निम्नलिखित शीर्षकों में कीजिए [2014]
(a) स्थिति, (ii) प्रभावित क्षेत्र, (iii) महत्त्व।
या
रिहन्द बाँध परियोजना का निर्माण किस नदी पर हुआ है ? इससे किन राज्यों को लाभ पहुँचा है ?
उत्तर :
[संकेत-बहु-उद्देशीय परियोजना से तात्पर्य के लिए विस्तृत उत्तरीय प्रश्न संख्या 1 का आरम्भिक भाग देखें।

रिहन्द बाँध योजना

उत्तर प्रदेश राज्य का गौरव कही जाने वाली इस बहु-उद्देशीय परियोजना को ‘गोविन्द वल्लभ सागर परियोजना’ के नाम से भी जाना जाता है। यह इस राज्य की एकमात्र सबसे बड़ी तथा महत्त्वपूर्ण परियोजना है। इस परियोजना का निर्माण सोन नदी की सहायक रिहन्द नदी पर (UPBoardSolutions.com) मिर्जापुर जिले से 161 किमी दक्षिण में मिर्जापुर जनपद के पिपरी नामक स्थान पर किया गया है। यह बाँध 930 मीटर लम्बा, 70 मीटर चौड़ा तथा 92 मीटर ऊँचा है। इस बाँध के पीछे की ओर गोविन्द वल्लभ सागर नामक विशाल जलाशय का निर्माण किया गया है। इसका क्षेत्रफल 300 वर्ग किमी है। यह मानव द्वारा निर्मित सबसे बड़ी झील है, जिसका प्रमुख उद्देश्य रिहन्द नदी की बाढ़ों पर नियन्त्रण करना है। इसे ‘रेणुका बहु-उद्देशीय परियोजना’ के नाम से भी जाना जाता है।

इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य रिहन्द नदी की भयंकर बाढ़ों पर नियन्त्रण पाना है। बाँध के नीचे की ओर ओबरा नामक स्थान पर छ: टरबाइन युक्त एक विशाल शक्ति-गृह बनाया गया है, जिससे 300 मेगावाट शक्ति तैयार की जा रही है। इससे 600 किमी लम्बी नहरें निकाली गयी हैं, जिनसे पूर्वी उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ तथा पश्चिमी बिहार में सिंचाई की सुविधाएँ प्रदान की जा रही हैं। गोविन्द वल्लभ पन्त सागर के जल को सोन नदी में डालकर सोन नहर-प्रणाली के माध्यम से बिहार के चम्पारन, दरभंगा, मुजफ्फरपुर
आदि जिलों में भी 2.5 लाख हेक्टेयर भूमि पर सिंचाई की सुविधाएँ प्रदान की गयी हैं।

यह एक जल-विद्युत शक्ति उत्पादन परियोजना है, जिसके विद्युत शक्ति-गृहों से 3 लाख किलोवाट विद्युत शक्ति उत्पादित की जा रही है। इस शक्ति का उपयोग नलकूप चलाने में किया जाता है तथा मुगलसराय एवं गया के बीच रेलगाड़ियों का संचालन किया जाता है। इस परियोजना से निकाली गयी नहरों से 22 लाख हेक्टेयर तथा नलकूपों द्वारा 34 लाख हेक्टेयर भूमि की सिंचाई की जा रही है। फलस्वरूप सम्बन्धित क्षेत्रों में खाद्यान्नों एवं अन्य कृषि उत्पादों में पर्याप्त वृद्धि हुई है। इस परियोजना द्वारा अनेक नवीन उद्योगों की स्थापना

करने में सहायता मिली है। मिर्जापुर-सोनभद्र में ऐलुमिनियम, रसायन एवं सीमेण्ट उद्योग तथा मध्य प्रदेश के रीवा जिले में सीमेण्ट, सूती वस्त्र, ऐलुमिनियम, काँच, रासायनिक उर्वरक तथा चीनी बनाने के कारखाने स्थापित किये गये हैं। सोन नदी-घाटी को नहरों द्वारा गंगा नदी से जोड़कर जल-यातायात की सुविधाएँ भी विकसित की जा रही हैं। इस परियोजना की अन्य उपलब्धियों में बाढ़-नियन्त्रण, वृक्षारोपण, मत्स्यपालन, भू-संरक्षण, खनिजों का अधिकाधिक उपयोग तथा मनोरंजन एवं भ्रमण-केन्द्रों का विकास करना है। इस प्रकार कहा जा सकता है कि पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिमी बिहार (UPBoardSolutions.com) तथा पूर्वी मध्य प्रदेश के समग्र विकास में रिहन्द परियोजना मील का पत्थर सिद्ध हुई है।

प्रश्न 5.
बहु-उद्देशीय नदी घाटी परियोजना से आप क्या समझते हैं ? दामोदर घाटी परियोजना का
वर्णन निम्नलिखित शीर्षकों के अन्तर्गत दीजिए—(क) स्थिति, (ख) उपलब्धियाँ। [2013]
या
दामोदर नदी-घाटी परियोजना की स्थिति पर प्रकाश डालिए। इससे होने वाले किन्हीं चार लाभों की विवेचना कीजिए। [2013]
या

दामोदर घाटी परियोजना की स्थिति एवं महत्त्वों का वर्णन कीजिए। [2013]
या

दामोदर घाटी परियोजना के तीन महत्त्वों पर प्रकाश डालिए। [2015, 16]
उत्तर :
(संकेत-बहु-उद्देशीय नदी घाटी परियोजना से तात्पर्य’ के लिए विस्तृत उत्तरीय प्रश्न संख्या 1 का आरम्भिक भाग देखिए।

दामोदर घाटी परियोजना

स्थिति- दामोदर (हुगली की सहायक नदी) नदी का उद्गम स्रोत छोटा नागपुर की पहाड़ियाँ हैं, जो 610 मीटर ऊँची हैं। इस नदी की लम्बाई 530 किमी है, जो झारखण्ड में 290 किमी बहने के उपरान्त पश्चिम बंगाल राज्य में 240 किमी बहकर हुगली नदी से मिल जाती है। इसकी ऊपरी घाटी में वर्षा ऋतु में अत्यधिक वर्षा होने से भयंकर बाढ़े आती हैं, जो नदी के किनारों की मिट्टी काटकर बहा ले जाती हैं। इससे करोड़ों रुपये की हानि (UPBoardSolutions.com) उठानी पड़ती है। दामोदर नदी अपनी भयंकर बाढ़ों के लिए कुख्यात थी। इसकी बाढ़ से लगभग 18,000 वर्ग किमी भूमि प्रभावित होती थी। इसी कारण इस नदी को ‘बंगाल का शोक’ कहा जाता था।

सन् 1948 ई० में भारत सरकार ने दामोदर घाटी के सर्वांगीण विकास हेतु दामोदर घाटी निगम (Damodar Valley Corporation) की स्थापना की। इस निगम का मुख्य उद्देश्य दामोदर घाटी का आर्थिक विकास करना तथा सिंचाई, जल-विद्युत की सुविधाओं में वृद्धि कर बाढ़ों पर नियन्त्रण पानी एवं अन्य उद्देश्यों को पूर्ण करना है, जिससे इस प्रदेश का बहुमुखी आर्थिक विकास हो सके।

दामोदर घाटी परियोजना के अन्तर्गत आठ बाँध एवं एक बड़े अवरोधक को बनाया गया है। दामोदर नदी पर पंचेत पहाड़ी, अय्यर एवं बम बाँध; बाराकर नदी पर मैथान, बाल पहाड़ी एवं तिलैया बाँध; बोकारो नदी पर बोकारो बाँध तथा कोनार नदी पर कोनार बाँध बनाये जाने प्रस्तावित हैं, जिनमें चार बाँध–तिलैया, कोनार, पंचेत पहाड़ी तथा मैथान बन चुके हैं। एक बड़ा अवरोधक दुर्गापुर के समीप निर्मित किया गया है, जिसमें लगभग 2,500 किमी लम्बी नहरें एवं उनकी शाखाएँ निकाली गयी हैं। इन बाँधों से बाढ़ का जल रोका गया है तथा सभी बाँधों से जलविद्युत शक्ति का उत्पादन किया जा रहा है। यह योजना केन्द्रीय सरकार, बिहार एवं पश्चिम बंगाल राज्य सरकारों के सहयोग से क्रियान्वित की गयी है। यह विश्व की दूसरी सबसे बड़ी परियोजना है।

उपयोगिता/प्रमुख लाभ/उपलब्धियाँ/महत्त्व- इस परियोजना से दामोदर एवं उसकी सहायक नदियों में आने वाली बाढ़ों पर नियन्त्रण हुआ है। लगभग 74 लाख हेक्टेयर भूमि पर नित्यवाही सिंचाई की जा रही है, जिससे अतिरिक्त जूट एवं खाद्यान्नों का उत्पादन हो रहा है। कोलकाता एवं पश्चिम बंगाल के कोयला क्षेत्रों के बीच 145 किमी लम्बा एक नाव्य जलमार्ग का निर्माण हुआ है। बाँधों में नावें चलाने, तैरने एवं मत्स्य की सुविधाएँ हैं। घरेलू कार्यों के लिए शुद्ध जल की प्राप्ति के साथ-साथ लगभग 1,120 वर्ग किमी क्षेत्र में पेयजल की समस्या का निराकरण हुआ है। छोटा नागपुर के उजाड़ पठारी क्षेत्रों में भू-अपरदन को रोकने के लिए वृक्षारोपण, पशुओं के लिए चारा, रेशम के कीड़ों के लिए शहतूत के वृक्ष तथा उद्योगों के लिए लाख एवं बाँस की उपलब्धि हुई है। लगभग 3 लाख किलोवाट जलविद्युत शक्ति का उत्पादन किया जा रहा है, जिससे झारखण्ड, कोलकाता, पटना, जमशेदपुर, डालमिया नगर आदि शहरों के औद्योगीकरण में तीव्रता आयी है।

दामोदर पाटी निगम से पश्चिम बंगाल में बर्दवान, हावड़ा, हुगली एवं बांकुड़ा जिलों में 4.40 लाख हेक्टेयर भूमि की सिंचाई की जा रही है। इस परियोजना के द्वितीय चरण में बम, अय्यर, बोकारो एवं बाल पहाड़ी स्थानों पर जलविद्युत शक्ति के लिए बाँध बनाये जाने की योजना है।

इस प्रकार दामोदर घाटी परियोजना पश्चिम बंगाल तथा झारखण्ड राज्यों के विशाल क्षेत्र में आर्थिक तथा औद्योगिक विकास में सहायक सिद्ध हुई है। यहाँ कृषि, उद्योग, वाणिज्य, व्यापार तथा परिवहन के साधनों में क्रान्तिकारी परिवर्तन होने से आर्थिक परिवेश बदल गया है (UPBoardSolutions.com) तथा इस क्षेत्र की खनिज सम्पदा का भरपूर दोहन सम्भव हुआ है। इससे इस प्रदेश में प्रगति और विकास की लहर दौड़ गयी है। इस प्रकार यह परियोजना झारखण्ड तथा पश्चिम बंगाल राज्यों के सर्वांगीण विकास हेतु वरदान सिद्ध हुई है।

लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
देश के विकास में तुंगभद्रा परियोजना का महत्त्व लिखिए।
उत्तर :
तुंगभद्रा परियोजना आन्ध्र प्रदेश और कर्नाटक राज्यों की संयुक्त परियोजना है। कृष्णा की सहायक तुंगभद्रा नदी पर 50 मीटर ऊँचा तथा 2.5 किलोमीटर लम्बा बाँध कर्नाटक के बेल्लारी जनपद के मल्लापुरम् नामक स्थान पर बनाया गया है। इससे आन्ध्र प्रदेश और कर्नाटक राज्यों की लगभग चार लाख हेक्टेयर भूमि पर सिंचाई की सुविधाएँ प्राप्त हैं। इसकी विद्युत उत्पादन क्षमता 126 मेगावाट है, जिससे दोनों राज्यों के उद्योगों को विद्युत प्राप्त होती है। इस योजना से मत्स्यपालन का भी विकास हुआ है।

UP Board Solutions

प्रश्न 2.
इन्दिरा गांधी नहर परियोजना पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए।
उत्तर :
‘इन्दिरा गांधी नहर परियोजना’ पहले राजस्थान नहर परियोजना के नाम से जानी जाती थी। यह विश्व की विशालतम नहर परियोजना है। यह नहर पंजाब में सतलुज एवं व्यास नदियों के संगम पर स्थित हरिके बॉध से निकाली गयी है। हरिके बाँध से रामगढ़ तक इस नहर की कुल लम्बाई 649 किमी है। बाँध के पीछे निर्मित जलाशय में 6,90,000 हेक्टेयर मीटर जल एकत्र हो सकती है। इससे व्यास नदी के जल को सतलुज नदी में लाने में सहायता प्राप्त हुई है। (UPBoardSolutions.com) इसी जल को पश्चिमी राजस्थान नहर में ले जाया जाता है। इसके द्वारा उत्तर-पश्चिमी राजस्थान, गंगानगर, बीकानेर, बाड़मेर तथा जैसलमेर जिलों में सिंचाई की जाती है। यह नहर पंजाब, हरियाणा व राजस्थान के 14.5 लाख हेक्टेयर भूमि की सिंचाई करती है। इन सुविधाओं के कारण राजस्थान का शुष्क मरुस्थलीय भाग पंजाब और हरियाणा की भाँति ‘अन्न का भण्डार’ बन सकेगा। अनेक कृषि तथा पशु-आधारित उद्योगों की भी स्थापना होगी।

प्रश्न 3.
जल एवं भूमि संसाधन के अन्तर को स्पष्ट कीजिए।
उत्तर :
जल संसाधन- 
स्वच्छ जल मनुष्य की दैनिक आधारभूत आवश्यकताओं में से एक है। घरेलू कार्यों में पानी की आवश्यकता केवल पीने के लिए ही नहीं, अपितु खाना बनाने, कपड़े धोने, स्नान करने
आदि कार्यों के लिए भी पड़ती है। देश की कृषि का विकास भी जलं की सुलभता पर ही निर्भर करता है। जल द्वारा विद्युत का उत्पादन किया जाता है। नहरों व नदियों में नाव, स्टीमर आदि चलाना जल परिवहन का भी साधन है। समुद्रों में जहाजों द्वारा लम्बी-लम्बी यात्राएँ की जाती हैं तथा इनके द्वारा वस्तुओं का आयात-निर्यात किया जाता है। उद्योगों में भी जल की उत्पादन कार्य में सहायता लेनी पड़ती है।

भूमि संसाधन- किसी देश या प्रदेश के अन्तर्गत सम्मिलित भूमि को भूमि संसाधन कहते हैं। इसके अन्तर्गत कृषि भूमि, चरागाह भूमि, पोकर भूमि, वन भूमि, बंजर भूमि, परती भूमि आदि सम्मिलित की जाती हैं। मनुष्य इस उपलब्ध भूमि पर विविध प्रकार से क्रिया-कलाप करता है। (UPBoardSolutions.com) कृषि, पशुपालन, वनोद्योग, खनन-निर्माण उद्योग, परिवहन व्यापार, संचार आदि सभी का सम्बन्ध भूमि संसाधन से होता है। इस प्रकार भूमि संसाधन जल संसाधनों को आधार प्रदान करते हैं, जिनका उपयोग मनुष्य अपने क्रियाकलापों की आपूर्ति में करता है।

प्रश्न 4.
उत्तरी भारत की दो नदियों के नाम लिखिए। [2009]
उत्तर :
उत्तरी भारत की दो प्रमुख नदियों के नाम गंगा और यमुना हैं। उत्तरी भारत की नदियाँ हिमालय पर्वत के हिमाच्छादित शिखरों से निकलती हैं, जिनमें वर्षभर पर्याप्त जल बहता रहता है, ये नदियाँ लम्बी हैं। तथा उनके प्रवाह क्षेत्र अधिक बड़े हैं। उत्तर भारत की नदियाँ समतल व उर्वर भागों से होकर बहती हैं, इसलिए उनका जल नहरों द्वारा सिंचाई कार्य में प्रयुक्त किया जाता है। उत्तरी भारत की प्रमुख नहरें ऊपरी गंगा नहर, पूर्वी यमुना नहर तथा शारदा नहर हैं।

UP Board Solutions

प्रश्न 5.
जल की माँग किन-किन कार्यों में की जाती है ? [2009]
या
जल संसाधनों से क्या अभिप्राय है ? भारत के लिए इनका क्या महत्त्व है ?
उत्तर :
वर्षा के जल का कुछ भाग भाप बनकर वायुमण्डल में मिल जाता है, कुछ जल भूमि सोख लेती है; जिसे भूमिगत जल कहते हैं। शेष जल ढालू सतह से बहकर आगे बढ़ता रहता है, जिसे बहता हुआ जल (नदी या सरिता) कहते हैं। इस प्रकार भू-पृष्ठ के ऊपर तथा भू-गर्भ में मिलने वाले समस्त जल को जल संसाधन कहा जाता है।

भारत एक कृषिप्रधान देश है जिसकी वर्तमान आबादी 121 करोड़ है। यहाँ जल का प्रमुख उपयोग सिंचाई के लिए किया जाता है। सिंचाई के द्वारा देश के कृषि-क्षेत्र में न केवल वृद्धि हुई है, वरन् भूमि की उत्पादकता में भी सुधार हुआ है। इससे खाद्यान्नों के उत्पादन हेतु अत्यधिक मात्रा में जल की पूर्ति होती है। जल का दूसरा उपयोग पेयजल के रूप में किया जाता है। जल परिवहन का भी एक साधन है। उद्योगों में भी जल की आवश्यकता पड़ती है। इस प्रकार मानवीय जीवन में जल की महिमा अपरम्पार है। इसीलिए कहा जाता है कि जहाँ जल है वहीं जीवन है।

प्रश्न 6.
भारत में जलसंकट के समाधान हेतु दो सुझाव दीजिए।
उत्तर :
फसलों में सिंचाई, नगरीय एवं औद्योगिक कार्यों में बढ़ते उपयोग के कारण देश में ताजे जल की कमी बढ़ती जा रही है। यदि समय रहते इस पर ध्यान न दिया गया तो भविष्य में यह संकट घातक रूप ग्रहण कर सकता है। इसके लिए उपलब्ध जल संसाधनों के वैज्ञानिक उपयोग के साथ-साथ उनके संरक्षण की आवश्यकता है। इसमें जहाँ एक तरफ वर्षा के जल को संग्रहीत करने पर जोर दिया जा रहा है वहीं दूसरी तरफ जल की बरबादी को रोकने, उसके अन्धाधुन्ध (UPBoardSolutions.com) उपयोग पर अंकुश लगाने तथा उसे प्रदूषण मुक्त रखने के प्रयास किये जा रहे हैं। राजस्थान के जलाभाव वाले क्षेत्रों में तो प्राचीन काल से ही वर्षा के जल को भूमिगत टैंकों में संग्रह करने की परम्परा थी। तमिलनाडु में हाल ही में इसे अनिवार्य कर दिया गया है। नरेगी के अन्तर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में पुराने तालाबों का जीर्णोद्धार और नए तालाब का निर्माण, वर्षा जल संग्रह का एक प्रयास है। सिंचाई में जल के उपयोग को कम करने के लिए ‘ड्रिप सिंचाई’, ‘शुष्क कृषि’ आदि को लोकप्रिय बनाने का प्रयास किया जा रहा है। हाल में, सरकार देश की सभी बड़ी नदियों को जोड़ने की एक महत्त्वपूर्ण परियोजना पर भी विचार कर रही है।

प्रश्न 7.
प्रदूषित जल से हमारे स्वास्थ्य पर क्या प्रभाव पड़ता है?
उत्तर :
जल-प्रदूषण का मानव के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। प्रदूषित जल से मानव में हैजा, टाइफॉइड, पेचिस व पोलियो जैसे घातक रोग होते हैं, जो बाद में महामारी का रूप धारण कर लेते हैं। इससे मानव का स्वास्थ्य तो खराब होता ही है, अनेक लोगों की मृत्यु भी हो जाती है।

प्रश्न 8.
जल प्रबंधन से क्या आशय है? इसके दो महत्त्व लिखिए। [2014]
उत्तर :
जल-प्रबंधन- 
पृथ्वी पर उपलब्ध जल-संसाधन का समझदारी एवं विवेकपूर्वक व्यय करना तथा उसका संरक्षण करना जल-प्रबंधन कहलाता है। महत्त्व-जल-प्रबंधन के दो महत्त्व निम्नवत् हैं

  • जल प्रबंधन के द्वारा उन क्षेत्रों को जल उपलब्ध कराया जा सकता है जहाँ पेयजल की कमी हो।
  • उचित जल-प्रबंधन द्वारा अर्थात् जल का विवेकपूर्ण व्यय करके उसे (UPBoardSolutions.com) भविष्य के लिए संचित किया जा सकता है।

UP Board Solutions

प्रश्न 9.
नागार्जुन सागर परियोजना की उपयोगिता पर प्रकाश डालिए।
उत्तर :

नागार्जुन सागर परियोजना

नागार्जुन सागर परियोजना के अन्तर्गत आन्ध्र प्रदेश में कृष्णा नदी पर नन्दीकोण्डा गाँव के निकट 88 मीटर ऊँचा तथा 1,450 मीटर लम्बा बाँध बनाया गया है। इससे आन्ध्र प्रदेश की 8.67 लाख हेक्टेयर भूमि पर सिंचाई की सुविधाएँ मिली हैं। जल-विद्युत द्वारा अनेक उद्योगों का विकास हुआ है तथा मत्स्यपालन में वृद्धि हुई है। इस परियोजना का नामकरण बौद्ध विद्वान नागार्जुन के नाम पर किया गया है। इस परियोजना में बनाये गये बाँध के पीछे, (UPBoardSolutions.com) जहाँ आज एक कृत्रिम जलाशय है, पहले अत्यन्त सुन्दर वास्तुकला के प्राचीन मन्दिर थे। यदि इन मन्दिरों को वहाँ से न हटाया गया होता तो वे जल में डूब गये होते। इसलिए इन मन्दिरों के प्रत्येक पत्थर को हटाकर नये स्थानों पर ले जाया गया, फिर उन्हीं पत्थरों से बिल्कुल पहले जैसे ही मन्दिरों का निर्माण कर दिया गया। यह परियोजना इस बात का प्रत्यक्ष प्रमाण है कि हम आधुनिक प्रौद्योगिकी को अपनाकर ही अपनी धार्मिक-सांस्कृतिक धरोहर को सुरक्षित रख सकते हैं।

अतिलघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
प्राकृतिक संसाधन को परिभाषित कीजिए।
उत्तर :
जो पदार्थ मनुष्य को प्रकृति द्वारा निःशुल्क प्राप्त होते हैं, उन्हें प्राकृतिक संसाधन कहा जाता है; जैसे-मिट्टी, वायु, जल, वनस्पति आदि।

प्रश्न 2.
भाखड़ा-नांगल परियोजना किन राज्यों का संयुक्त प्रयास है ?
उत्तर :
भाखड़ा-नांगल परियोजना पंजाब, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा तथा राजस्थान राज्यों का संयुक्त प्रयास है।

प्रश्न 3.
भाखड़ा बाँध के पीछे मानव-निर्मित झील का नाम लिखिए। इसमें कितना जल एकत्रित होता है?
उत्तर :
भाखड़ा बाँध के पीछे मानव-निर्मित झील का नाम ‘गोविन्द सागर जलाशय’ है। इसमें 7.8 लाख हेक्टेयर मीटर जल संचित होता है।

प्रश्न 4.
भाखड़ा बाँध किस नदी पर बनाया गया है ?
उत्तर :
भाखड़ा बाँध सतलुज नदी पर बनाया गया है।

UP Board Solutions

प्रश्न 5.
बहु-उद्देशीय परियोजनाओं के तीन प्रमुख उद्देश्य क्या हैं ?
उत्तर :
बहुउद्देशीय परियोजनाओं के तीन प्रमुख उद्देश्य निम्नलिखित हैं

  • जल-विद्युत शक्ति का उत्पादन करना।
  • बाढ़ों पर नियन्त्रण करना।
  • सिंचाई हेतु नहरों का निर्माण एवं विकास करना।

प्रश्न 6.
इन्दिरा गांधी नहर द्वारा किन क्षेत्रों को सिंचित किया जाता है ?
उत्तर :
इन्दिरा गांधी नहर द्वारा उत्तर-पश्चिमी राजस्थान के गंगानगर, (UPBoardSolutions.com) बीकानेर, चुरु, बाड़मेर तथा जैसलमेर जिलों को सिंचित किया जाता है।

प्रश्न 7.
संसार का सबसे लम्बा बाँध कौन-सा है ? यह किस नदी पर बनाया गया है ?
उत्तर :
संसार का सबसे लम्बा बाँध हीराकुड बाँध है। यह ओडिशा राज्य की महानदी पर बनाया गया है।

प्रश्न 8.
भारत की दो नदियों के नाम बताइए जिन्हें शोक सरिता’ कहा जाता था।
उत्तर :
बंगाल की दामोदर नदी तथा बिहार की कोसी नदी ‘शोक सरिता’ कहलाती थीं।

प्रश्न 9.
नेपाल के सहयोग से भारत में कौन-सी परियोजना पूरी की गयी है ?
उत्तर :
बिहार की कोसी परियोजना’ नेपाल के सहयोग से पूरी की गयी है।

प्रश्न 10.
भारत का प्रथम जल-विद्युत केन्द्र कहाँ और कब स्थापित किया गया ?
उत्तर :
सन् 1902 ई० में कर्नाटक राज्य में कावेरी नदी पर शिवसमुद्रम् नामक (UPBoardSolutions.com) स्थान पर भारत का प्रथम जल-विद्युत केन्द्र स्थापित किया गया।

UP Board Solutions

प्रश्न 11.
हीराकुड परियोजना के दो प्रमुख उद्देश्य लिखिए।
उत्तर :

  • महानदी के जल को नियन्त्रित कर बहु-उपयोगी बनाने के उद्देश्य से इस परियोजना को क्रियान्वित किया गया।
  • इस परियोजना के अन्तर्गत चार विद्युत शक्ति-गृहों का निर्माण किया गया है, जिनसे 2.70 लाख किलोवाट जलविद्युत शक्ति का उत्पादन किया जा रहा है, जिससे उद्योग-धन्धों की स्थापना में सहायता मिली है।

प्रश्न 12.
महानदी को ‘उड़ीसा का शोक’ क्यों कहा जाता है?
उत्तर :
महानदी अपनी भयंकर बाढ़ों के लिए विख्यात रही है। यह नदी अपने (UPBoardSolutions.com) हरे-भरे डेल्टा को प्रतिवर्ष अपनी उफनती हुई जलधाराओं से रौंद डालती थी। इसीलिए इसे ‘उड़ीसा का शोक’ कहा जाता है।

प्रश्न 13.
विश्व की सबसे लम्बी कृत्रिम नहर का नाम लिखिए।
उत्तर :
ग्राण्ड कैनल (चीन)।

प्रश्न 14.
भारत की किन्हीं दो नदी घाटी परियोजनाओं के नाम लिखिए। [2016]
उत्तर :

  • टिहरी बाँध परियोजना तथा
  • भाखड़ा नांगल बाँध परियोजना।

प्रश्न 15.
दक्षिण भारत में तालाबों द्वारा सिंचाई के महत्त्वपूर्ण होने के दो कारणों का उल्लेख कीजिए। [2011]
उत्तर :

  • दक्षिण भारत में अधिकांश तालाब पक्के हैं। ये उन्नत अवस्था में हैं।
  • इन तालाबों में वर्ष भर जल आपूरित रहता है।

UP Board Solutions

प्रश्न 16.
दो जल संसाधनों का उल्लेख कीजिए। [2014]
उत्तर :
दो जल संसाधन निम्नवत् हैं- 1. नदियाँ, तालाब एवं झरने। 2. भूमिगत जल।

प्रश्न 17.
भारत की दो प्रमुख बहु-उद्देशीय नदी घाटी परियोजनाओं के नाम लिखिए। [2014]
उत्तर :

  • भाखड़ा-नांगल बाँध परियोजना।
  • रिहन्द बाँध परियोजना।

प्रश्न 18.
वर्षा जल संचयन से क्या तात्पर्य है? [2015]
उत्तर :
वर्षा जल संचयन विभिन्न उपयोगों के लिए वर्षा जल को रोकने और एकत्र करने की विधि है।

प्रश्न 19.
भारत के दो राज्यों के नाम बताइए जिनसे होकर दामोदर नदी बहती है। [2017]
उत्तर :
झारखण्ड और पश्चिम बंगाल।

UP Board Solutions

बहुविकल्पीय प्रश्न

1. नागार्जुन परियोजना किस नदी से सम्बन्धित है? [2009, 10, 12]
या
नागार्जुन सागर परियोजना किस नदी पर स्थित है? [2015]
(क) कृष्णा
(ख) कावेरी
(ग) महानदी
(घ) गंगा

2. नागार्जुन परियोजना किस राज्य में स्थापित है?
(क) आन्ध्र प्रदेश
(ख) कर्नाटक
(ग) केरल
(घ) तमिलनाडु

3. मध्य प्रदेश राज्य की प्रमुख परियोजना कौन-सी है?
(क) रिहन्द
(ख) चम्बल
(ग) हीराकुड
(घ) दामोदर

4. निम्नलिखित में से उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी नदी घाटी परियोजना कौन-सी है? [2013]
(क) माताटीला
(ख) रामगंगा
(ग) रिहन्द
(घ) गंडक

5. हीराकुड बहु-उद्देशीय परियोजना किस राज्य में स्थित है?
(क) मध्य प्रदेश
(ख) बिहार
(ग) ओडिशा
(घ) पश्चिम बंगाल

UP Board Solutions

6. भाखड़ा-नांगल बाँध किस नदी पर स्थित है? [2017]
(क) व्यास
(ख) महानदी
(ग) कोसी
(घ) सतलुज

7. हीराकुड बाँध किस नदी पर बनाया गया है? [2012, 18]
(क) रिहन्द
(ख) दामोदर
(ग) महानदी
(घ) कृष्णा

8. भारत की सबसे बड़ी बहु-उद्देशीय नदी-घाटी परियोजना कौन-सी है?
(क) रिहन्द
(ख) दामोदर
(ग) भाखड़ा-नांगल
(घ) तुंगभद्रा

9. निम्नलिखित में से कौन-सी परियोजना प० बंगाल और झारखण्ड को संयुक्त रूप से लाभान्वित करती है?
(क) तुंगभद्रा
(ख) टिहरी बाँध
(ग) दामोदर घाटी
(घ) नागार्जुन सागर

UP Board Solutions

10. माताटीला बाँध किस जनपद में बनाया गया है? (2012]
(क) आगरा में
(ख) ललितपुर में
(ग) कानपुर में
(घ) मथुरा में

11. मध्य प्रदेश की सबसे लम्बी नदी है [2009]
(क) नर्मदा
(ख) ताप्ती
(ग) सोन
(घ) केन

12. रिहन्द बाँध परियोजना किस राज्य में स्थित है? [2015]
या
रिहन्द बाँध किस राज्य में बनाया गया है? [2016]
(क) आन्ध्र प्रदेश
(ख) मध्य प्रदेश
(ग) उत्तर प्रदेश
(घ) पश्चिम बंगाल

13. निम्नलिखित में से सबसे लम्बी नदी कौन-सी है? [2013]
(क) यमुना
(ख) गोदावरी
(ग) कावेरी
(घ) ताप्ती

UP Board Solutions

14. टिहरी बाँध किस नदी पर बनाया गया है? [2016]
(क) रामगंगा पर
(ख) भागीरथी पर
(ग) अलकनन्दा पर
(घ) मन्दाकिनी पर

15. हीराकुड बाँध किस राज्य में स्थित है? [2018]
(क) गुजरात
(ख) आन्ध्र प्रदेश
(ग) ओडिशा
(घ) महाराष्ट्र

उत्तरमाला

1. (क), 2. (क), 3. (ख), 4. (ग), 5. (ग), 6. (घ), 7. (ग), 8. (ग), 9. (ग), 10. (ख), 11. (क), 12. (ग), 13. (ख), 14. (ख), 15. (ग)

We hope the UP Board Solutions for Class 10 Social Science Chapter 5 जल संसाधन (अनुभाग – तीन) help you. If you have any query regarding UP Board Solutions for Class 10 Social Science Chapter 5 जल संसाधन (अनुभाग – तीन), drop a comment below and we will get back to you at the earliest

UP Board Solutions for Class 9 Maths Chapter 14 Statistics

UP Board Solutions for Class 9 Maths Chapter 14 Statistics (सांख्यिकी)

These Solutions are part of UP Board Solutions for Class 9 Maths. Here we have given UP Board Solutions for Class 9 Maths Chapter 14 Statistics (सांख्यिकी).

प्रश्नावली 14.1

प्रश्न 1. उन आँकड़ों के पाँच उदाहरण दीजिए जिन्हें आप दैनिक जीवन में एकत्रित कर सकते हैं।
हल :
दैनिक जीवन में संग्रह योग्य आँकड़े :

  1. अपनी कक्षा के 25 सहपाठियों द्वारा एक क्लास टेस्ट में प्राप्त अंकों का संग्रह।
  2. अपने परिवार के सदस्यों की आयु और उनकी लम्बाई सम्बन्धी आँकड़ों का संग्रह।
  3. कक्षा के छात्रों के परिवार के सदस्यों की संख्या का संग्रह।
  4. उद्यान में लगे 20 पौधों की लम्बाइयों का संग्रह।
  5. N.C.C. ऑफिसर से ऐसे छात्रों की सूची का संग्रह जिन्होंने N.C.C. कोर्स लिया है। ऐसे और भी अनेक उदाहरण सम्भव हैं।

UP Board Solutions

प्रश्न 2. ऊपर दिए गए प्रश्न 1 के आँकड़ों को प्राथमिक आँकड़ों या गौण आँकड़ों में वर्गीकृत कीजिए।
हल :
प्रश्न 1 में दिए गए प्रथम चार उदाहरण प्राथमिक आँकड़ों के हैं क्योकि इनका संग्रह स्वयं किया गया है। पाँचवाँ उदाहरण गौण आँकड़ों का है क्योकि उनका संग्रह स्वयं न करके एक कार्यालय की सूची से किया गया है।

प्रश्नावली 14.2

प्रश्न 1. आठवीं कक्षा के 30 विद्यार्थियों के रक्त समूह ये हैं :
A, B, O, O, AB, O, A, O, B, A, O, B, A, O, O, A, AB, O, A, A, O, O, AB, B, A, O, B, A, B, O
इन आँकड़ों को एक बारम्बारता बण्टन सारणी के रूप में प्रस्तुत कीजिए। बताइए कि इन विद्यार्थियों में कौन-सा रक्त समूह अधिक सामान्य है और कौन-सा रक्त समूह विरलतम रक्त समूह है।
हल :
यहाँ A, B, O, AB चार रक्त समूह हैं जिनकी उपस्थिति का 30 विद्यार्थियों के रक्त में परीक्षण किया गया है।
UP Board Solutions for Class 9 Maths Chapter 14 Statistics img-1
स्पष्ट है कि अधिकतम बारम्बारता वाला रक्त समूह अर्थात रक्त समूह 0 अधिक सामान्य है और न्यूनतम बारम्बारता वाला रक्त समूह अर्थात रक्त समूह AB विरलतम है।

प्रश्न 2. 40 इंजीनियरों की उनके आवास से कार्य-स्थल की ( किलोमीटर में) दूरियाँ ये हैं :
UP Board Solutions for Class 9 Maths Chapter 14 Statistics img-2
0 – 5 को (जिसमें 5 सम्मिलित नहीं है) पहला अन्तराल लेकर ऊपर दिए हुए आँकड़ों से वर्ग-माप 6 वाली एक वर्गीकृत बारम्बारता बण्टन सारणी बनाइए। इस सारणीबद्ध निरूपण में आपको कौन-से मुख्य लक्षण देखने को मिलते हैं?
हल : इंजीनियरों के आवास से उनके कार्यालय की न्यूनतम दूरी = 2 किमी
अधिकतम दूरी = 32 किमी
दूरी का परिसर = 32 – 2 = 30 किमी
वर्गों की संख्या = [latex]\frac { 30 }{ 5 }[/latex] + 1 = 6 + 1 = 7
UP Board Solutions for Class 9 Maths Chapter 14 Statistics img-3
मुख्य लक्षण : यहाँ हम देखते हैं कि उक्त सारणी में वर्ग अनतिव्यापी (non-overlapping) हैं तथा चार इंजीनियरों के कार्यालय उनके आवास से सामान्यतः अधिक दूर हैं।

UP Board Solutions

प्रश्न 3. 30 दिन वाले महीने में एक नगर की सापेक्ष आर्द्रता (% में) यह रही है।
UP Board Solutions for Class 9 Maths Chapter 14 Statistics img-4
(i) वर्ग 84-86, 86-88 आदि लेकर एक वर्गीकृत बारम्बारता बण्टन बनाइए।
(ii) क्या आप बता सकते हैं कि ये आँकड़े किस महीने या ऋतु से सम्बन्धित हैं?
(iii) इन आँकड़ों का परिसर क्या है?
UP Board Solutions for Class 9 Maths Chapter 14 Statistics img-5
(ii) इन आँकड़ों में उल्लिखित आर्द्रता सामान्य से अधिक है। अत: ये आँकड़े वर्षा ऋतु के किसी महीने में संकलित किए गए हैं।
(iii) परिसर = आँकड़ों का अधिकतम मान – आँकड़ों का न्यूनतम मान = 99.2 – 84.9 = 14.3.

प्रश्न 4. निकटतम सेन्टीमीटरों में मापी गई 50 विद्यार्थियों की लम्बाइयाँ ये हैं :
UP Board Solutions for Class 9 Maths Chapter 14 Statistics img-6
(i) 160 – 165, 165 – 170 आदि का वर्ग अन्तराल लेकर ऊपर दिए गए आँकड़ों को एक वर्गीकृत बारम्बारता बण्टन सारणी के रूप में निरूपित कीजिए।
(ii) इस सारणी की सहायता से आप विद्यार्थियों की लम्बाइयों के सम्बन्ध में क्या निष्कर्ष निकाल सकते हैं?
हल :
(i) सबसे कम लम्बाई = 150 सेमी
सबसे अधिक लम्बाई = 173 सेमी
लम्बाई का परिसर = 173 – 150 = 23 सेमी
वर्ग का आमाप = 5 सेमी
वर्गों की संख्या = [latex]\frac { 23 }{ 5 }[/latex] = 5 और प्रथम वर्ग (150-155)
UP Board Solutions for Class 9 Maths Chapter 14 Statistics img-7
(ii) निष्कर्ष : (a) अधिकांश छात्रों की लम्बाई 165 सेमी से कम है।
(b) 50% से अधिक विद्यार्थी (अर्थात 12 + 9 + 14 = 35) 165 सेमी से छोटे हैं तथा 5 छात्रों की लम्बाई 170 सेमी से अधिक है।

प्रश्न 5. एक नगर में वायु में सल्फर डाइऑक्साइड का सान्द्रण भाग प्रति मिलियन [parts per million (ppm)] में ज्ञात करने के लिए एक अध्ययन किया गया। 30 दिनों के प्राप्त किए गए आँकड़े ये हैं :
UP Board Solutions for Class 9 Maths Chapter 14 Statistics img-8
(i) 0.00 – 0.04, 0.04 – 0.08 आदि का वर्ग-अन्तराल लेकर इन आँकड़ों की एक वर्गीकृत बारम्बारता बण्टन सारणी बनाइए।
(ii) सल्फर डाइऑक्साइड की सान्द्रता कितने दिन 0.11 भाग प्रति मिलियन से अधिक रही?
हल :
(i) अधिकतम सान्द्रण = 0.22 ppm
निम्नतम सान्द्रण = 0.01 ppm
सान्द्रण का परिसर = 0.22 – 0.01 = 0.21 ppm
वर्ग का आमाप = 0.04 ppm
वर्गों की संख्या = [latex]\frac { 0.21 }{ 0.04 }[/latex] = 5 और प्रथम वर्ग (0.00 – 0.04)
UP Board Solutions for Class 9 Maths Chapter 14 Statistics img-9
(ii) सल्फर डाइऑक्साइड का सान्द्रण 0.11 भाग प्रति मिलियन से अधिक सीमा वाले वर्ग और उनकी बारम्बारता
वर्ग 0.12 – 0.16 बारम्बारता 02
वर्ग 0.16 – 0.20 बारम्बारता 04
वर्ग 0.20 – 0.24 बारम्बारता 02
अतः सल्फर डाइऑक्साइड को वायु में सान्द्रण 0.11 भाग प्रति मिलियन से अधिक 8 दिनों तक रहा।

UP Board Solutions

प्रश्न 6. तीन सिक्कों को एक साथ 30 बार उछला गया। प्रत्येक बार चित (Head) आने की संख्या निम्न प्रकार है :
UP Board Solutions for Class 9 Maths Chapter 14 Statistics img-10
उपर्युक्त आँकड़ों के लिए एक बारम्बारता बण्टन सारणी बनाइए।
हल : चित आने की न्यूनतम संख्या = 0 और अधिकतम संख्या = 3
UP Board Solutions for Class 9 Maths Chapter 14 Statistics img-11

प्रश्न 7. 50 दशमलव स्थान तक शुद्ध का मान नीचे दिया गया है।
3.14159265358979323846264338327950288419716939937510
(i) दशमलव बिन्दु के बाद आने वाले 0 से 9 तक के अंकों का एक बारम्बारता बण्टन बनाइए।
(ii) सबसे अधिक बार और सबसे कम बार आने वाले अंक कौन-कौन से हैं?
हल :
(i) 0 से 9 तक के अंकों की बारम्बारता बण्टन सारणी
UP Board Solutions for Class 9 Maths Chapter 14 Statistics img-12
(ii) सारणी से स्पष्ट है कि सबसे कम अर्थात 2 बार शून्य (0) का अंक और सबसे अधिक अर्थात 8 बोर 3 व 9 अंक आए हैं।

प्रश्न 8. तीस बच्चों से यह पूछा गया कि पिछले सप्ताह उन्होंने कितने घण्टों तक टी०वी० के प्रोग्राम देखे। प्राप्त परिणाम ये रहे हैं :
UP Board Solutions for Class 9 Maths Chapter 14 Statistics img-13
(i) वर्ग चौड़ाई 5 लेकर और एक वर्ग अन्तराल को 5 -10 लेकर इन आँकड़ों की एक वर्गीकृत बारम्बारता बण्टन सारणी बनाइए।
(ii) कितने बच्चों ने सप्ताह में 15 या अधिक घण्टों तक टेलीविजन देखा?
हल :
(i) न्यूनतम घण्टे = 1, अधिकतम घण्टे = 17
घण्टों का परिसर = 17 – 1 = 16
वर्ग का आमाप = 5
वर्गों की संख्या = [latex]\frac { 16 }{ 5 }[/latex] + 1 = 3 + 1 = 4
वर्ग 0 – 5, 5 – 10, 10 – 15 व 15 – 20 होंगे।
UP Board Solutions for Class 9 Maths Chapter 14 Statistics img-14
(ii) सारणी से स्पष्ट है कि 2 बच्चों ने 15 या अधिक घण्टों से अधिक टी०वी० देखी।

प्रश्न 9. एक कम्पनी एक विशेष प्रकार की कार-बैट्री बनाती है। इस प्रकार की 40 बैट्रियों के जीवन-काल (वर्षों में) ये रहे हैं :
UP Board Solutions for Class 9 Maths Chapter 14 Statistics img-15
0.5 माप के वर्ग अन्तराल लेकर तथा अन्तराल 2 – 2.5 से प्रारम्भ करके इन आँकड़ों की एक वर्गीकृत बारम्बारता बण्टन सारणी बनाइए।
हल : अधिकतम जीवन-काल = 4.6 वर्ष
न्यूनतम जीवन-काल = 2.2 वर्ष
जीवन-काल का परिसर = 4.6 – 2.2 = 2.4 वर्ष
वर्ग का आमाप = 0.5
वर्गों की संख्या = [latex]\frac { 2.4 }{ 0.5 }[/latex] + 2 = 4 + 2 = 6
UP Board Solutions for Class 9 Maths Chapter 14 Statistics img-16

प्रश्नावली 14.3

प्रश्न 1. एक संगठन ने पूरे विश्व में 15-44(वर्षों में) की आयु वाली महिलाओं में बीमारी और मृत्यु के कारणों का पता लगाने के लिए किए गए सर्वेक्षण से निम्नलिखित आँकड़े (% में) प्राप्त किए।
UP Board Solutions for Class 9 Maths Chapter 14 Statistics img-17
(i) ऊपर दी गई सूचनाओं को आलेखीय रूप में निरूपित कीजिए।
(ii) कौन-सी अवस्था पूरे विश्व की महिलाओं के खराब स्वास्थ्य और मृत्यु का बड़ा कारण है?
(iii) अपनी अध्यापिका की सहायता से ऐसे दो कारणों का पता लगाने का प्रयास कीजिए जिनकी ऊपर (ii) में मुख्य भूमिका रही हो।
हल :
(i) दी गई सूचनाओं का आलेखीय निरूपण
बनाने की विधि :

  1. X – अक्ष व Y – अक्ष खींचिए।
  2. X – अक्ष पर उचित रिक्त स्थानों के बीच समान चौड़ाई रखते हुए महिलाओं में बीमारी और मृत्यु के कारण प्रदर्शित कीजिए।
    UP Board Solutions for Class 9 Maths Chapter 14 Statistics img-18
  3. Y – अक्ष पर बीमारियों के प्रतिशत को उचित पैमाना लेकर अंकित कीजिए। चित्र में 1 सेमी = 2% पैमाने से बीमारियों का प्रतिशत अंकित किया गया है।
  4. प्रत्येक कारण के सापेक्ष उसके प्रतिशत को एक ऐसे आयत द्वारा प्रदर्शित कीजिए जिसकी ऊँचाई बीमारी के प्रतिशत को और समान चौड़ाइयाँ बीमारी को व्यक्त करें।
  5. आयतों की ऊपरी चौड़ाइयों पर उनके द्वारा व्यक्त बीमारी के प्रतिशत लिख दीजिए।
    (ii) जनन स्वास्थ्य अवस्था का प्रतिशत (31.8) सर्वाधिक है।
    अत: यह पूरे विश्व की महिलाओं के खराब स्वास्थ्य । और मृत्यु का बड़ा कारण है।
    (iii) (a) पुनरुत्पादी स्वास्थ्य अवस्था, (b) अपरिपक्व आयु में प्रजनन।

UP Board Solutions

प्रश्न 2. भारतीय समाज के विभिन्न क्षेत्रों में प्रति हजार लड़कों पर लड़कियों की (निकटतम दस तक की) संख्या के आँकड़े अग्रलिखित दिए गए हैं:
UP Board Solutions for Class 9 Maths Chapter 14 Statistics img-19
(i) ऊपर दी गई सूचनाओं को एक दण्ड आलेख द्वारा निरूपित कीजिए।
(ii) कक्षा में चर्चा करके, बताइए कि आप इस आलेख से कौन-कौन से निष्कर्ष निकाल सकते हैं।
हल :
(i) दण्ड चित्र (आलेख) बनाने की विधि

  1. पहले X – अक्ष व Y – अक्ष खींचिए।
  2. X – अक्ष पर समान रिक्त स्थानों के बीच किसी समान चौड़ाई के भारतीय समाज के विभिन्न क्षेत्र प्रदर्शित कीजिए।
    UP Board Solutions for Class 9 Maths Chapter 14 Statistics img-20
  3. Y – अक्ष पर प्रति हजार लड़कों के सापेक्ष लड़कियों की स्थिति प्रदर्शित करना है। इसके लिए उचित पैमाना लेकर Y – अक्ष पर मापन के (मानक) विभिन्न स्तर अंकित कर दीजिए। चित्र में 900 तक की संख्या को स्थिर ऊँचाई लिया गया है।
    और अगले 100 के लिए 10 (की संख्या) को 1 सेमी से प्रदर्शित किया गया है।
  4. समान चौड़ाई के भिन्न क्षेत्रों के प्रत्येक 1000 पर लड़कियों की संख्या को आयतों द्वारा प्रदर्शित कीजिए। प्रति हजार पर लड़कियों की संख्या आयतों की ऊँचाइयों को व्यक्त करती है।
  5. प्रत्येक आयत की चौड़ाई के ऊपरी भाग पर सम्बन्धित लड़कियों की संख्या अंकित कीजिए और आयतों को उचित शेड या रंग भरकर सुस्पष्ट कीजिए।

(ii) आलेख के निष्कर्ष

  1. अन्य जातियों की अपेक्षा अनुसूचित जनजाति में (प्रति हजार लड़कों पर) लड़कियों की संख्या अधिक है।
  2. गैर-पिछड़े जिलों के सापेक्ष पिछड़े जिलों में (प्रति हजार लड़कों पर) लड़कियों की संख्या अधिक है।
  3. शहरी क्षेत्रों की अपेक्षा ग्रामीण क्षेत्रों में (प्रति हजार लड़कों पर) लड़कियों की संख्या अधिक है।

प्रश्न 3. एक राज्य के विधान सभा के चुनाव में विभिन्न राजनैतिक पार्टियों द्वारा जीती गई सीटों के परिणाम नीचे दिए गए हैं :
UP Board Solutions for Class 9 Maths Chapter 14 Statistics img-21
(i) मतदान के परिणामों को निरूपित करने वाला एक दण्ड आलेख खींचिए।
(ii) किस राजनैतिक पार्टी ने अधिकतम सीटें जीती हैं?
हल :
(i) बनाने की विधि

  1. X – अक्ष ब Y – अक्ष खींचिए।
  2. एक-दूसरे के बीच समान और उचित रिक्त स्थान छोड़कर समान चौड़ाई के आधारों द्वारा X – अक्ष पर राजनैतिक पार्टियों को प्रदर्शित कीजिए।
    UP Board Solutions for Class 9 Maths Chapter 14 Statistics img-22
  3. Y-अक्ष पर राजनैतिक पार्टियों द्वारा जीती गई सीटें प्रदर्शित करना है। पैमाना : 1 सेमी = 10 सीटें लेकर सीटों के लिए मापन स्केल अंकित कीजिए।
  4. विभिन्न पार्टियों के लिए निर्धारित एवं प्रदर्शित आधारों पर उनमें से प्रत्येक के लिए जीती गई सीटों की संख्या के सापेक्ष ऊँचाई के आयत बनाइए।
  5. आयतों की ऊपरी चौड़ाई पर जीती गई सीटों की संख्या अंकित कीजिए। दण्ड आलेख पूर्ण हो गया।
    (ii) चूँकि जीती गई सीटों की संख्या आयतों की ऊँचाई के अनुक्रमानुपाती है और पार्टी A के लिए प्रदर्शित आयत की ऊँचाई सबसे अधिक है। अतः पार्टी A ने सबसे अधिक सीटें जीती हैं।

प्रश्न 4. एक पौधे की 40 पत्तियों की लम्बाइयाँ एक मिलीमीटर तक शुद्ध मापी गई हैं और प्राप्त आँकड़ों को निम्नलिखित सारणी में निरूपित किया गया है।
UP Board Solutions for Class 9 Maths Chapter 14 Statistics img-23
(i) दिए हुए आँकड़ों को निरूपित करने वाला एक आयतचित्र खींचिए।
(ii) क्या इन्हीं आँकड़ों को निरूपित करने वाला कोई अन्य उपयुक्त आलेख है?
(iii) क्या यह सही निष्कर्ष है कि 153 मिलीमीटर लम्बाई वाली पत्तियों की संख्या सबसे अधिक है? क्यों?
हल :
(i) आयत चित्र बनाने की विधि

  1. दिए गए आँकड़ों के वर्ग असतत हैं। इन्हें सतत बनाइए।
    किसी वर्ग की ऊपरी सीमा तथा इसके क्रमागत वर्ग की निम्न सीमा का अन्तर = 127 – 126 = 1
    इस अन्तर का आधा = [latex]\frac { 1 }{ 2 }[/latex] = 0.5
    अब, प्रत्येक वर्ग की निम्न सीमा में से 0.5 घटाते हैं तथा ऊपरी सीमा में 0.5 जोड़ते हैं। इस प्रकार हमें निम्न वर्ग–अन्तराल प्राप्त होते हैं।
    UP Board Solutions for Class 9 Maths Chapter 14 Statistics img-24
  2. X – अक्ष व Y – अक्ष खींचिए।
  3. X – अक्ष पर (सतत) वर्ग प्रदर्शित कीजिए। दो क्रमागत वर्गों के बीच रिक्त स्थान न छोड़िए।
  4. Y – अक्ष पर उचित पैमाना लेकर (पत्तियों की लम्बाई) बारम्बारताओं के लिए मापन स्केल अंकित कीजिए। वर्गों पर पत्तियों की संख्या के अनुपात में ऊँचाई व्यक्त करने वाले आयत प्रदर्शित कीजिए। उचित पैमाने का प्रयोग कीजिए। आवश्यक गणना अग्रवत् कीजिए :
    UP Board Solutions for Class 9 Maths Chapter 14 Statistics img-25
  5. आयतों के ऊपरी सिरों पर सम्बन्धित वर्गों की बारम्बारताएँ अंकित कीजिए।

(ii) हाँ, इन आँकड़ों को बारम्बारता बहुभुज द्वारा भी निरूपित किया जा सकता है।
UP Board Solutions for Class 9 Maths Chapter 14 Statistics img-26
(iii) वर्ग (144.5 – 153.5) मिमी के अन्तर्गत 153 मिमी आता है;
अत: इस वर्ग की बारम्बारता सबसे अधिक है परन्तु यह आवश्यक नहीं है कि 153 मिमी लम्बाई की पत्तियों की संख्या सबसे अधिक हो। क्योंकि यह अधिकतम बारम्बारता 144.5 मिमी से 153.5 मिमी तक के पूरे वर्ग का प्रतिनिधित्व करती है न कि मात्र 153 मिमी का।

UP Board Solutions

प्रश्न 5. नीचे की सारणी में 400 निऑन लैम्पों के जीवन-काल दिए गए हैं :
UP Board Solutions for Class 9 Maths Chapter 14 Statistics img-27
(i) एक आयतचित्र की सहायता से दी हुई सूचनाओं को निरूपित कीजिए।
(ii) कितने लैम्पों के जीवन-काल 700 घण्टों से अधिक हैं?
हल :
(i) बनाने की विधि

  1. X-अक्ष पर जीवन-काल वर्गों को प्रदर्शित कीजिए जिनमें प्रत्येक की चौड़ाई 100 है।
  2. Y-अक्ष पर लैम्पों की संख्या को प्रदर्शित कीजिए।
  3. वर्गों की चौड़ाई को आधार मानकर और लैम्पों की संख्या को ऊँचाई मानकर लिए गए पैमानों के सापेक्ष आयत बनाइए और आयतचित्र आलेख को पूरा कीजिए।
    UP Board Solutions for Class 9 Maths Chapter 14 Statistics img-28

(ii) वर्ग (700-800), (800-900) व (900-1000), 700 से अधिक घण्टों का प्रतिनिधित्व करते हैं।
700 घण्टों से अधिक जीवन-काल वाले लैम्पों की संख्या = सम्बन्धित वर्षों की बारम्बारताओं को योग = 74 + 62 + 48 = 184 लैम्प।

प्रश्न 6. नीचे की दो सारणियों में प्राप्त किए गए अंकों के अनुसार दो सेक्शनों के विद्यार्थियों का बण्टन दिया गया है।
UP Board Solutions for Class 9 Maths Chapter 14 Statistics img-29
दो बारम्बारता बहुभुजों की सहायता से एक ही आलेख पर दोनों सेक्शनों के विद्यार्थियों के प्राप्तांक निरूपित कीजिए। दोनों बहुभुजों का अध्ययन करके दोनों सेक्शनों के निष्पादनों की तुलना कीजिए।
हल :
बारम्बारता बहुभुज बनाने की विधि
(1) X-अक्ष व Y-अक्ष खींचे।
(2) X-अक्ष पर दिए हुए अंक वर्ग प्रदर्शित किए।
(3) Y-अक्ष पर पैमाना : 1 सेन्टीमीटर = 2 विद्यार्थी के अनुरूप मापन स्केल अंकित किया।
UP Board Solutions for Class 9 Maths Chapter 14 Statistics img-30
(4) प्रथम वर्ग के ठीक पूर्व और अन्तिम वर्ग के ठीक पश्चात् एक-एक वर्ग की कल्पना की और इनके मध्य-बिन्दु A तथा G अंकित किए।
(5) दिए गए वर्गों के सापेक्ष उनके मध्य-बिन्दु क्रमशः ज्ञात किए।
(6) प्रत्येक वर्ग के मध्य-बिन्दु को भुज और बारम्बारता को कोटि मान कर वर्ग के सापेक्ष एक-एक बिन्दु ज्ञात किया जैसा कि नीचे दिखाया गया है।
UP Board Solutions for Class 9 Maths Chapter 14 Statistics img-31
(7) दोनों सेक्शनों A और B के लिए बिन्दुओं B, C, D, E, F वे B’, C’, D’, E’, F’ को आलेखित किया।
(8) इन्हें क्रम से मिलाकर सेक्शन A के लिए बारम्बारता बहुभुज आलेख A B C D E F G A खींचा और सेक्शन B के लिए बारम्बारता बहुभुज आलेख A B C’ D’ E’ F’ G A खींचा। आलेखों के अध्ययन से निष्कर्ष
दोनों आलेखों में सेक्शन A के उच्च स्तर के बिन्दु D, E, F सेक्शन B के समान स्तरीय बिन्दुओं D’, E’, F’ से अधिक ऊँचाई पर हैं।
अतः सेक्शन A का सेक्शन B के सापेक्ष परिणाम उन्नत है।

प्रश्न 7. एक क्रिकेट मैच में दो टीमों A और B द्वारा प्रथम 60 गेंदों में बनाए गए रन नीचे दिए गए हैं :
UP Board Solutions for Class 9 Maths Chapter 14 Statistics img-32
बारम्बारता बहुभुजों की सहायता से एक ही आलेख पर दोनों टीमों के आँकड़े निरूपित कीजिए।
हल :
बारम्बारता बहुभुज आलेख बनाने की विधि

  1. X-अक्ष व Y-अक्ष खींचे।
  2. दिए हुए वर्ग असतत हैं। प्रत्येक वर्ग की निम्न सीमा में 0.5 घटाकर और उपरि सीमा में 0.5 जोड़कर इन्हें सतत बनाया।
    किसी वर्ग की ऊपरी सीमा तथा उसके क्रमागते वर्ग की निम्न सीमा का अन्तर = 7 – 6 = 1
    इस अन्तर का आधा = [latex]\frac { 1 }{ 2 }[/latex] = 0.5 है।
    UP Board Solutions for Class 9 Maths Chapter 14 Statistics img-33
  3. X-अक्ष पर वर्गों की सीमाओं को प्रदर्शित किया।
  4. Y-अक्ष पर टीमों द्वारा बनाए गए रनों को प्रदर्शित करना है। मापन स्केल अंकित किया।
  5. प्रथम वर्ग (0.5-6.5) के ठीक पूर्व एक कल्पित वर्ग लेकर उसका मध्य-बिन्दु A ज्ञात किया।
  6. अन्तिम वर्ग (54.5- 60.5) के ठीक पश्चात् एक कल्पित वर्ग लेकर उसका मध्य-बिन्दु L ज्ञात किया।
  7. प्रत्येक वर्ग के मध्य-बिन्दु क्रमशः 3.5, 9.5, 15.5, 21.5, 27.5, 33.5, 39.5, 45.5, 51.5 व 57.5 ज्ञात किए।
    UP Board Solutions for Class 9 Maths Chapter 14 Statistics img-34
  8. टीम A व टीम B के लिए अलग-अलग प्रत्येक वर्ग के मध्य बिन्दु और उसकी बारम्बारता के सापेक्ष एक-एक बिन्दु ज्ञात किया जैसा कि सारणी में दिखाया गया है।
    UP Board Solutions for Class 9 Maths Chapter 14 Statistics img-35
  9. टीम A के लिए बिन्दुओं B, C, D, E, F, G, H, I, J, K का आलेखन किया।
  10. इन्हें क्रम से मिलाकर टीम A के लिए बारम्बारता बहुभुज आलेख A B C D E F G H I J K L A प्राप्त किया।
  11. टीम B के लिए बिन्दुओं B, C, D, E, F, G’, H’, I’, J, K’ का आलेखन किया।
  12. इन्हें क्रम से मिलाकर टीम B के लिए बारम्बारता बहुभुज A B C D E F G H I J K L A प्राप्त किया।

UP Board Solutions

प्रश्न 8. एक पार्क में खेल रहे विभिन्न आयु वर्गों के बच्चों की संख्या का एक यादृच्छिक सर्वेक्षण (random survey) करने पर निम्नलिखित आँकड़े प्राप्त हुए है।
UP Board Solutions for Class 9 Maths Chapter 14 Statistics img-36
उपर्युक्त आँकड़ों को निरूपित करने वाला एक आयतचित्र खींचिए।
हल :
बनाने की विधि

  1. X-अक्ष तथा Y-अक्ष खींचा।
  2. X-अक्ष पर आयु-वर्ग (1-2), (2-3), (3-5), (5-7), (7-10), (10-15) तथा (15-17) प्रदर्शित किया।
  3. यहाँ वर्गों की चौड़ाइयाँ क्रमशः 1,1, 2, 2, 3, 5 व 2 अर्थात असमान हैं जिसमें न्यूनतम चौड़ाई 1 है।
  4. वर्गों की चौड़ाई के सापेक्ष आयतों की लम्बाई के लिए एक सारणी निम्नवत् बनाई।
    UP Board Solutions for Class 9 Maths Chapter 14 Statistics img-37
  5. प्रत्येक वर्ग की चौड़ाई पर उसके लिए आगणित लम्बाई का आयत बनाकर अभीष्ट आयतचित्र प्राप्त किया।
    UP Board Solutions for Class 9 Maths Chapter 14 Statistics img-38

प्रश्न 9. एक स्थानीय टेलीफोन निर्देशिका से 100 कुलनाम (surname) यदृच्छया लिए गए और उनसे अंग्रेजी वर्णमाला के अक्षरों की संख्या का निम्न बारम्बारता बण्टन प्राप्त किया गया।
UP Board Solutions for Class 9 Maths Chapter 14 Statistics img-39
(i) दी हुई सूचनाओं को निरूपित करने वाला एक आयतचित्र खींचिए।
(ii) वह वर्ग अन्तराल बताइए जिसमें अधिकतम संख्या में कुलनाम हैं।
हल :
(i) बनाने की विधि

  1. X-अक्ष तथा Y-अक्ष खींचे।
  2. X-अक्ष पर दिए हुए वर्ग (1 – 4), (4 – 6), (6 – 8), (8 – 12) व (12 – 20) प्रदर्शित किए।
  3. यहाँ वर्गों की चौड़ाई परिवर्ती अर्थात 3, 2, 2, 4 व 8 है। न्यूनतम चौड़ाई वाला वर्ग 4-6 अथवा 6-8 है जिसकी चौड़ाई 2 है।
  4. वर्गों की दी गई बारम्बारता के सापेक्ष आयतों की लम्बाई के लिए सारणी निम्नवत् बनाई।
    UP Board Solutions for Class 9 Maths Chapter 14 Statistics img-40
  5. प्रत्येक वर्ग चौड़ाई पर उसके आगणित लम्बाई के आयत बनाए। इस प्रकार अभीष्ट आयतचित्र प्राप्त हुआ।
    UP Board Solutions for Class 9 Maths Chapter 14 Statistics img-41

(ii) सारणी से स्पष्ट है कि वर्ग अन्तराल (6 – 8) में अधिकतम अर्थात 44 कुलनाम हैं।

UP Board Solutions

प्रश्नावली 14.4

प्रश्न 1. एक टीम ने फुटबॉल के 10 मैचों में निम्नलिखित गोल किए :
2, 3, 4, 5, 0, 1, 3, 3, 4, 3
इन गोलों के माध्य, माध्यक और बहुलक ज्ञात कीजिए।
हल : टीम द्वारा फुटबॉल के 10 मैचों में किए गए गोल :
2, 3, 4, 5, 0, 1, 3, 3, 4, 3
UP Board Solutions for Class 9 Maths Chapter 14 Statistics img-42
यहाँ 0,1, 2 व 5 की बारम्बारता = 1 है;
4 की बारम्बारता = 2 है;
3 की बारम्बारता = 4 है।
स्पष्ट है कि 3 की बारम्बारता सर्वाधिक है।
बहुलक = 3
अतः माध्य = 2: 8; माध्यक = 3 और बहुलक = 3

प्रश्न 2. गणित की परीक्षा में 15 विद्यार्थियों ने (100 में से ) निम्नलिखित अंक प्राप्त किए।
41, 39, 48, 52, 46, 62, 64, 40, 96, 52, 98, 40, 42, 52, 60
इन आँकड़ों के माध्य, माध्यक और बहुलक ज्ञात कीजिए।
हल : 15 विद्यार्थियों के प्राप्तांक :
41, 39, 48, 52, 46, 62, 64, 40, 96, 52, 98, 40, 42, 52, 60
UP Board Solutions for Class 9 Maths Chapter 14 Statistics img-43
UP Board Solutions for Class 9 Maths Chapter 14 Statistics img-44

प्रश्न 3. निम्नलिखित प्रेक्षणों को आरोही क्रम में व्यवस्थित किया गया है। यदि आँकड़ों का माध्यक 63 हो तो का मान ज्ञात कीजिए।
29, 32, 48, 50, x, x + 2, 72, 78, 84, 95
हल : दिए गए प्रेक्षण आरोही क्रम में व्यवस्थित हैं।
प्रेक्षणों की संख्या N = 10 (सम)
UP Board Solutions for Class 9 Maths Chapter 14 Statistics img-45

प्रश्न 4. आँकड़ों 14, 25, 14, 28, 18, 17, 18, 14, 23, 22, 14, 18 का बहुलक ज्ञात कीजिए।
हल :
UP Board Solutions for Class 9 Maths Chapter 14 Statistics img-46
यहाँ पद 14 की बारम्बारता सर्वाधिक है; अत: बहुलक= 14

प्रश्न 5. निम्नलिखित सारणी से एक फैक्ट्री में काम कर रहे 60 कर्मचारियों का माध्य वेतन ज्ञात कीजिए :
UP Board Solutions for Class 9 Maths Chapter 14 Statistics img-47
UP Board Solutions for Class 9 Maths Chapter 14 Statistics img-48
अत: फैक्टरी के 60 कर्मचारियों का माध्य वेतन = 5083.33

UP Board Solutions

प्रश्न 6. निम्न स्थिति पर आधारित एक उदाहरण दीजिए :
(i) माध्य ही केन्द्रीय प्रवृत्ति का उपयुक्त माप है।
(ii) माध्य केन्द्रीय प्रवृत्ति का उपयुक्त माप नहीं है, जबकि माध्यक एक उपयुक्त माप है।
UP Board Solutions for Class 9 Maths Chapter 14 Statistics img-49

We hope the UP Board Solutions for Class 9 Maths Chapter 14 Statistics (सांख्यिकी) help you. If you have any query regarding UP Board Solutions for Class 9 Maths Chapter 14 Statistics (सांख्यिकी), drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

UP Board Solutions for Class 6 Hindi Chapter 20 चाँदबीबी (महान व्यक्तिव)

UP Board Solutions for Class 6 Hindi Chapter 20 चाँदबीबी (महान व्यक्तिव)

These Solutions are part of UP Board Solutions for Class 6 Hindi. Here we have given UP Board Solutions for Class 6 Hindi Chapter 20 चाँदबीबी (महान व्यक्तिव)

पाठ का सारांश

चाँदबीबी अहमदनगर के शासक हुसैन निजामशाह की पुत्री थी। बाल्यकाल में ही इसके पिता की मृत्यु हो गई, अत: शासन का काम इसकी माँ देखती थी। माँ ने चाँदबीबी की शिक्षा दीक्षा का विशेष ध्यान रखा। कुछ ही दिनों में चाँदबीबी रणनीति में कुशल हो गई। चाँदबीबी का विवाह बीजापुर के अली आदिलशाह से हुआ। विवाह के कुछ दिनों बाद ही अली आदिलशाह की हत्या कर दी गई। दुखी चाँदबीबी अपने भाई के साथ अहमदनगर चली गई, किन्तु शांतिपूर्वक जीवन इसके भाग्य में नहीं था। कुछ दिनों बाद इसके भाई इब्राहिम की भी हत्या कर दी गई। अहमदनगर की शक्ति कमजोर पड़ गई। इधर, उत्तरी भारत में अकबर की शक्ति बढ़ रही थी। वह दक्षिणी भारत को अपने राज्य में मिलाना चाहता था; इसलिए उसने सूचना भेजी कि मुगल सम्राट की अधीनता स्वीकार कर ली जाए।

अधीनता स्वीकार न करने पर अकबर ने अपने पुत्र मुराद को दक्षिण विजय के लिए भेजा। दक्षिणी राज्यों की स्थिति अच्छी नहीं थी। मुगल सेना ने अहमदनगर पर घेरा डाल दिया। चाँदबीबी ने अमीरों तथा सरदारों को समझाया। सरदारों ने अपसी मतभेद भुलाकर इसके नेतृत्व में अहमदनगर की रक्षा करने का वचन दिया। चाँदबीबी ने इब्राहिम के पुत्र को (UPBoardSolutions.com) गद्दी पर बैठाकर शासन का कार्य संभाल लिया। फिर बीजापुर से संधि कर ली। चाँदबीबी के उत्साह को देखकर सैनिकों का उत्साह बढ़ गया। विशाल मुगल सेना अहमदनगर के छोटे से राज्य को दबा न सकी।

एक दिन मुगल सेना ने सुरंग लगाकर किले की एक दीवार को उड़ा दिया। चाँदबीबी तुरन्त किले की टूटी दीवार पर आकर खड़ी हो गई। वह कारीगरों का उत्साह बढ़ाती रही। रातों रात किले की झवार की मरम्मत कर दी गई। मुगल सेना यह देखकर आश्चर्य में पड़ गई। किसी प्रकार दोनों पक्षों में संधि हुई। धैर्य, साहस और शौर्य के कारण चाँदबीबी का नाम आज भी लिया जाता है।

UP Board Solutions

अभ्यास

प्रश्न 1.
चाँदबीबी कौन थी?
उत्तर :
चाँदबीबी अहमदनगर के शासक हुसैन निजामशाह की पुत्री थी।

प्रश्न 2.
चाँदबीबी का मुगलों से युद्ध क्यों हुआ?
उत्तर :
चाँदबीबी का मुगलों के साथ युद्ध इसलिए हुआ; क्योंकि मुगल अहमदनगर पर विजय प्राप्त करके दक्षिण भारत को अपने साम्राज्य में मिलाना चाहते थे।

प्रश्न 3.
मुगल सेना क्या देखकर आश्चर्यचकित हो गई?
उत्तर :
विशाल मुगल सेना और चाँद बीबी के सैनिकों के बीच कई दिनों तक युद्ध चला। मुगल सेना चाँद बीबी की सेना को हरा न सकी। एक दिन मुगल सेना ने सुरंग लगाकर अहमदनगर किले की एक दीवार को उड़ा दिया। अहमदनगर के सैनिक घबरा गए। क्योंकि मुगल सेना को ” रास्ता मिल गया था। मुगल सेना भी खुश थी कि अब विजय (UPBoardSolutions.com) निश्चित है कितु चाँद बीबी रातभर दीवार पर खड़े रहकर सैनिकों और कारीगरों का उत्साह बढ़ाती रही। रातों-रात किले की दीवार की मरम्मत कर दी गई। मुगल सेना यह देखकर आश्चर्यचकित रह गई।

UP Board Solutions

प्रश्न 4.
चाँदबीबी बहुत साहसी तथा वीर महिला थी- इस कथन पर प्रकाश डालिए।
उत्तर :
चाँदबीबी ने अहमदनगर का मोर्चा मुगलों के विरोध में दृढ़ किया। वह मोर्चे पर जाकर सैनिक का उत्साह बढ़ाती थी, वह कहती थी कि राज्य के मान-अपमान का प्रश्न है। आओ, मेरे साथ आओ और बहादुरी से युद्ध करो। चाँदबीबी का शौर्य और साहस देखकर सैनिकों का उत्साह बढ़ गया और उन्होंने मुगलों को पस्त कर दिया।

प्रश्न 5.
चाँदबीबी के जीवन की उन घटनाओं का वर्णन करिए, जिनसे पता चलता हो कि वह बहुत धैर्य वाली महिला थी?
उत्तर :
चाँदबीबी बहुत ही धैर्य वाली महिला थी। एक बार मुगल सेना ने सुरंग लगाकर किले की एक दीवार को उड़ा दिया। सारे सैनिक घबरा गए। चाँदबीबी तुरन्त ही किले की टूटी दीवार पर खड़ी हो गई और (UPBoardSolutions.com) रात भर खड़े रहकर सैनिकों और कारीगरों का उत्साह बढ़ाती रही। रातों-रात दीवार की मरम्मत कर दी गई। इससे उसके धैर्य और साहस की सभी प्रशंसा करने लगे।

एक बार मुगलों से युद्ध करते हुए अहमदनगर की सेना के पास तोपों के गोले समाप्त हो गए। उस समय चाँदबीबी ने धैर्य और सूझ-बूझ से काम लिया। उसने तुरंत सोने-चाँदी के गोले ढलवाए, जिनका प्रयोग तोपों में किया गया।

UP Board Solutions

We hope the UP Board Solutions for Class 6 Hindi Chapter 20 चाँदबीबी (महान व्यक्तिव) help you. If you have any query regarding UP Board Solutions for Class 6 Hindi Chapter 20 चाँदबीबी (महान व्यक्तिव), drop a comment below and we will get back to you at the earliest.