UP Board Solutions for Class 6 Science Chapter 6 जीव जगत

UP Board Solutions for Class 6 Science Chapter 6 जीव जगत

These Solutions are part of UP Board Solutions for Class 6 Science. Here we have given UP Board Solutions for Class 6 Science Chapter 6 जीव जगत.

जीव जगत

अभ्यास प्रश्न

प्रश्न 1.
सही विकल्प को छाँटकर अपनी अभ्यास पुस्तिका में लिखिए (विकल्प चुनकर) –
(क) एक कोशिकीय जीव है –
(i) मनुष्य
(ii) केंचुआ
(iii) यूग्लीना (✓)
(iv) छिपकली

UP Board Solutions 

(ख) मेरूदण्ड पायी जाती है-
(i) केंचुआ में
(ii) जोंक में
(iii) तिलचट्टा में
(iv) मछली में (✓)

(ग) अपुष्पी पौधे है –
(i) आम
(ii) फर्न (✓)
(iii) जामुन
(iv) केला

(घ) मूलरोम किसमें पाया जाता है?
(i) तना में
(ii) पत्ती में
(iii) जड़ में (✓)
(iv) पुष्प में।

UP Board Solutions

प्रश्न 2.
निम्नलिखित कथनों को पढ़कर उनके सामने सही के लिए सही का (✓) तथा गलत के लिए गलत (✗) का चिह्न लगाइए (चिह्न लगाकर) –
उत्तर:
(क) पौधों को भोजन की आवश्यकता होती है।    (✓)
(ख) जन्तुओं में वृद्धि जीवन पर्यंत होती है।          (✗)
(ग) अमीबा बहुकोशिकीय जीव है।            (✗)
(घ) पैरामीशियम एक सूक्ष्म जीव है।           (✓)
(ङ) रन्ध्र गैसों के आदान-प्रदान में सहायक होते हैं।   (✓)
(च) गेहूँ तथा धान बहुवर्षीय पौधे हैं।             (✗)
(छ) खरगोश अकशेरूकी है।                       (✗)
(ज) सूक्ष्म जीव हमें नग्न आँखों से नहीं दिखाई देते हैं।     (✗)

प्रश्न 3.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए (पूर्ति करके) –
उत्तर:
(क) भोजन से हमें कार्य करने के लिए ऊर्जा मिलती है।
(ख) सभी जन्तु तथा पौधे श्वसन की क्रिया में कार्बनडाइऑक्साइड गैस बाहर निकालता है।
(ग) कछुए का जीवनकाल लगभग 120-150 वर्ष होता है।
(घ) लाजवंती का पौधा स्पर्श के (UPBoardSolutions.com) प्रति संवेदनशील है।
(ङ) अपशिष्ट पदार्थों को शरीर से बाहर निकालने की क्रिया को उत्सर्जन कहते हैं।
(च) पादप मिट्टी से मूलरोम की सहायता से जल एवं खनिज लवणों का अवशोषण करते हैं।

प्रश्न 4.
स्तम्भ ‘क’ का स्तम्भ ‘ख’ से मिलान कीजिए (मिलान करके) –
उत्तर:
UP Board Solutions for Class 6 Science Chapter 6 जीव जगत img-1

प्रश्न 5.
मक्का, प्याज, सरसों तथा बैगन में पायी जाने वाली जड़ों के नाम लिखिए।
उत्तर:
मक्का = झकड़ा जड़, प्याज = मूसला जड़, सरसों = मूसला जड़, बैगन = मूसला. जड़

UP Board Solutions

प्रश्न 6.
मूसला जड़ तंत्र का नामांकित चित्र बनाइए।
उत्तर:
UP Board Solutions for Class 6 Science Chapter 6 जीव जगत img-2

प्रश्न 7.
किन्हीं तीन पौधों के नाम लिखिए जिनमें जड़, तना तथा पत्ती नहीं पाई जाती है।
उत्तर:
बैक्टीरिया, कवक तथा शैवाल में जड़, तना तथा पत्ती नहीं पाई जाती है।

प्रश्न 8.
किन्हीं दो बहुवर्षीय पौधों के नाम लिखिए।
उत्तर:
आम तथा गुड़हल बहुवर्षीय पौधे हैं।

प्रश्न 9.
शाक, झाड़ी तथा वृक्षों के पाँच-पाँच उदाहरण लिखिए।
उत्तर:
शाक – मक्का, पालक, सरसों, मटर, बैगन।
झाड़ी – गुलाब, जंगली बेर, करौंदा, नीलकाँटा, गुड़हल।
वृक्ष – नीम, आम, बरगद, पीपल, चीड़।

UP Board Solutions

प्रश्न 10.
शाकाहारी, मांसाहारी तथा सर्वाहारी जन्तुओं के पाँच-पाँच नाम लिखिए।
उत्तर:
शाकाहारी – खरगोश, गाय, हाथी, बकरी, घोड़ा।
मांसाहारी – शेर, चीता, गीदड़, तेंदुआ, चील।
सर्वाहारी – मनुष्य, बिल्ली, कुत्ता, कौआ, गौरैया।

● नोट- प्रोजेक्ट कार्य विद्यार्थी स्वयं करें।

We hope the UP Board Solutions for Class 6 Science Chapter 6 जीव जगत help you. If you have any query regarding UP Board Solutions for Class 6 Science Chapter 6 जीव जगत, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

UP Board Solutions for Class 6 Science Chapter 5 तन्तु से वस्त्र तक

UP Board Solutions for Class 6 Science Chapter 5 तन्तु से वस्त्र तक

These Solutions are part of UP Board Solutions for Class 6 Science. Here we have given UP Board Solutions for Class 6 Science Chapter 5 तन्तु से वस्त्र तक.

तन्तु से वस्त्र तक

अभ्यास प्रश्न

प्रश्न 1.
सही विकल्प को छाँटकर अपनी अभ्यास पुस्तिका में लिखिए (लिखकर) –
(क) ऊन प्राप्त नहीं होते हैं-
(i) भेड़ के बाल से
(ii) ऊँट के बाल से
(iii) याक के बाल से
(iv) लंगूर के बाल से (✓)

UP Board Solutions

(ख) कृत्रिम रेशा है-
(i) रूई
(ii) जूट
(iii) नायलॉन (✓)
(iv) फ्लैक्स

(ग) कपास द्वारा निर्मित्त सामग्री है-
(i) डलिया
(ii) कागज (✓)
(iii) रस्सी
(iv) बोरा

(घ) एकल धागे से वस्त्र निर्माण की प्रक्रिया कहलाती है-
(i) रेटिंग
(ii) कताई
(iii) बुनाई
(iv) बंधाई (✓)

UP Board Solutions

प्रश्न 2.
निम्नलिखित कथनों में सही के सामने (✓) तथा गलत के सामने (✗) का चिहुन लगाइए-
उत्तर:
(अ) धागों की बुनाई और बंधाई से वस्त्र बनाए जाते हैं।      (✓)
(ब) तंतु धागों से मिलकर बनते हैं।        (✗)
(स) जूट प्राप्त करने के लिए पटसन की फसल को पुष्पन अवस्था में काटते हैं।      (✓)
(द) रेशम रेशम कीट के कोकूने से रेशम का धागा प्राप्त किया जाता है।       (✓)
(य) कपास की खेती के लिए बलुई मिट्टी उपयुक्त होती है।      (✗)

प्रश्न 3.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-
उत्तर:
(अ) पादप रेशे कपास और जूट हैं।
(ब) ऊन और रेशम जन्तु रेशे हैं।
(स) कपास के बीज से तेल प्राप्त किया जाता है।
(द) पटसन के तने से जूट के रेशे प्राप्त किए जाते हैं।

प्रश्न 4.
निम्नलिखित के सही जोड़े बनाइए-
उत्तर:
UP Board Solutions for Class 6 Science Chapter 5 तन्तु से वस्त्र तक img-1

प्रश्न 5.
निम्नलिखित रेशों को पादप, जन्तु तथा संश्लेषित रेशों में बाँटिए-
( नायलॉन, जूट, ऊन, खई, रेशम, फ्लैक्स, पॉलिएस्टर
उत्तर:
पादप रेशा – जूट, फ्लैक्स, रूई।
जन्तु रेशा – ऊन, रेशम ।
संश्लेषित रेशा – नायलॉन, पॉलिएस्टर

UP Board Solutions

प्रश्न 6.
रूई तथा जूट पादप के किन भागों से प्राप्त होते हैं?
उत्तर:
रूई (कपास) एक पादप रेशा है जिसे कपास (UPBoardSolutions.com) पौधे के बीज (बिनौलों) से प्राप्त किया जाता है जबकि जूट एक पादप रेशा है जिसे पटसन पौधे (सनई) के तने से प्राप्त किया जाता है।

प्रश्न 7.
पटसन के तने से जूट के रेशे को किस प्रकार पृथक किया जाता है?
उत्तर:
फसल की कटाई के पश्चात पटसन पादपों की शाखाओं व पत्तियों की सफाई करके तने को बंडलों में बाँधकर तालाब अथवा किसी स्थान पर रुके हुए जल में डुबोकर रखते हैं। 4-5 दिनों के बाद पौधों के (UPBoardSolutions.com) मुलायम भाग गल जाते हैं और रेशे स्पष्ट दिखाई देने लगते हैं। यह क्रिया जल में पाये जाने वाले जीवाणुओं द्वारा होती है। यह प्रक्रिया पटसन की रेटिंग कहलाती है। गले हुए पटसन के तने को हाथों से झटका देकर पीटा जाता है। तत्पश्चातू जूट के तंतुओं को खींचकर निकाला जाता है।

प्रश्न 8.
रेशों से धागा बनाते समय इसकी कताई करना क्यों आवश्यक होता है?
उत्तर:
कताई से रेशों की मजबूती बढ़ती है और उसे रील पर लपेटना संभव हो पाता है। इसी कारण रेखों से, धागा बनाते समय इसकी कताई करना आवश्यक है।

UP Board Solutions

प्रश्न 9.
कपास से सूती वस्त्र बनाने में प्रयुक्त प्रक्रमों को क्रम में लिखिए?
उत्तर:
तंतु/रेशा  →  धागा  →  कपड़ा  →  वस्त्र
तंतु या रेशों की कताई कर धागा बनाया जाता है। धागों की बुनाई कर कपड़ा बनाया जाता है। कपड़ों को सिलकर वस्त्र तैयार होता है।

प्रश्न 10.
कपास तथा जूट के रेशों के दो-दो उपयोग लिखिए?
उत्तर:
कपास के उपयोग –

  1. कपास की रूई का उपयोग कर सूती कपड़े, चादर, पर्दे बनाने में किया जाता है।
  2. कपास से विभिन्न प्रकार के (UPBoardSolutions.com) कागज बनाए जाते हैं।

जूट के उपयोग-

  1. जूट का उपयोग रस्सी, डलिया, बोरा, टाट-पटूटी, दरी आदि बनाने में किया जाता है।
  2. आजकल जूट से बनी सजावट की अनेक सामग्री भी मिलती है।

● नोट – प्रोजेक्ट कार्य विद्यार्थी स्वयं करें।

We hope the UP Board Solutions for Class 6 Science Chapter 5 तन्तु से वस्त्र तक help you. If you have any query regarding UP Board Solutions for Class 6 Science Chapter 5 तन्तु से वस्त्र तक, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

UP Board Solutions for Class 6 Science Chapter 4 पास-पड़ोस में होने वाले परिवर्तन

UP Board Solutions for Class 6 Science Chapter 4 पास-पड़ोस में होने वाले परिवर्तन

These Solutions are part of UP Board Solutions for Class 6 Science. Here we have given UP Board Solutions for Class 6 Science Chapter 4 पास-पड़ोस में होने वाले परिवर्तन.

पास-पड़ोस में होने वाले परिवर्तन

अभ्यास प्रश्न

प्रश्न 1.
सही विकल्प को छाँटकर अपनी अभ्यास पुस्तिका में लिखिए (लिखकर) –
(क) भौतिक परिवर्तनों में –
(i) पदार्थ के अणुओं में परिवर्तन होता है।
(ii) पदार्थ के अणुओं में कोई परिवर्तन नहीं होता है। (✓)
(iii) नया पदार्थ बन जाता है।
(iv) कोई परिवर्तन नहीं होता है।

UP Board Solutions 

(ख) निम्नलिखित में से कौन-सा प्रत्यावर्तित परिवर्तन है –
(i) दूध का फट जाना
(ii) मोम का पिघलना (✓)
(iii) मोमबत्ती का जलना
(iv) सब्जी का पकना

(ग) ज्वालामुखी का फूटना –
(i) मंद परिवर्तन है।
(ii) अनुकूल परिवर्तन है।
(iii) प्रत्यावर्तित परिवर्तन है
(iv) अनियमित परिवर्तन है (✓)

प्रश्न 2.
रिक्त स्थानों की पूर्ति अपनी अभ्यास पुस्तिका में करिए (पूर्ति करके)-
उत्तर :
(क) गिलास का टूटना तीव्र परिवर्तन है।
(ख) भौतिक परिवर्तन में (UPBoardSolutions.com) वस्तु के भौतिक गुण बदल जाते हैं।
(ग) जो परिवर्तन अपनी इच्छा से करते हैं उसे नियंत्रित परिवर्तन कहते हैं।
(घ) घड़ी के पेंडुलम का दोलन नियमित परिवर्तन है।

UP Board Solutions

प्रश्न 3.
सही विकल्प के सामने (✓) तथा गलत वाक्य के सामने (✗) का निशान लगाएँ (लगाकर) –
उत्तर :
(क) फल को चाकू से काटने पर चाकू तथा फल के बीच पारस्परिक क्रिया होती है।      (✓)
(ख) प्रत्येक परिवर्तन के पीछे कोई न कोई कारण अवश्य होता है।     (✓)
(ग) चावल का पकना (UPBoardSolutions.com) भौतिक परिवर्तन है।         (✗)

प्रश्न 4.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए –
(क) परिवर्तन कितने प्रकार के होते हैं?
उत्तर :
परिवर्तन का वर्गीकरण निम्नलिखित प्रकार से किया जा सकता है –

  1. तीव्र तथा मंद परिवर्तन
  2. नियमित तथा अनियमित परिवर्तन
  3. अनुकूल तथा प्रतिकूल परिवर्तन
  4. भौतिक तथा रासायनिक परिवर्तन
  5. प्राकृतिक तथा कृत्रिम परिवर्तन
  6. अनियंत्रित तथा नियंत्रित परिवर्तन
  7. प्रत्यावर्तित (उत्क्रमणीय) तथा अप्रत्यावर्तित (अनुक्रमणीय) परिवर्तन

(ख) भौतिक तथा रासायनिक परिवर्तन के अन्तर को उदाहरण सहित लिखें।
उत्तर :
भौतिक तथा रासायनिक परिवर्तन में निम्न अन्तर है –
UP Board Solutions for Class 6 Science Chapter 4 पास-पड़ोस में होने वाले परिवर्तन img-1

(ग) ऊष्मा अवशोषित होने वाले दो परिवर्तन लिखें।
उत्तर :
पानी में नौसादर तथा ग्लूकोज़ जीभ पर रखने से ऊष्मा अवशोषित होती है।

UP Board Solutions

● नोट – प्रोजेक्ट कार्य विद्यार्थी स्वयं करें।

We hope the UP Board Solutions for Class 6 Science Chapter 4 पास-पड़ोस में होने वाले परिवर्तन help you. If you have any query regarding UP Board Solutions for Class 6 Science Chapter 4 पास-पड़ोस में होने वाले परिवर्तन, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

UP Board Solutions for Class 6 Science Chapter 3 पदार्थों का पृथक्करण

UP Board Solutions for Class 6 Science Chapter 3 पदार्थों का पृथक्करण

These Solutions are part of UP Board Solutions for Class 6 Science. Here we have given UP Board Solutions for Class 6 Science Chapter 3 पदार्थों का पृथक्करण.

पदार्थों का पृथक्करण

अभ्यास प्रश्न

प्रश्न 1.
सही विकल्प को छाँटकर अपनी अभ्यास पुस्तिका में लिखिए –
(क) शुद्ध पदार्थ वे पदार्थ हैं –
(i) जो खाने में शुद्ध हों।
(ii) जिन्हें छानकर और वाष्पित कर पृथक् किया जा सके।
(iii) जिसमें सभी अणु समान प्रकृति के हों। (✓)
(iv) जो विभिन्न तत्वों के मिश्रण हों।

UP Board Solutions

(ख) वायु है –
(i) शुद्ध पदार्थ
(ii) समांगी मिश्रण (✓)
(iii) विषमांगी मिश्रण
(iv) ऑक्सीजन और नाइट्रोजन का यौगिक

(ग) बालू और लोहे की छीलन को पृथक् किया जाता है –
(i) बीनकर
(ii) चुम्बकीय पृथक्करण द्वारा (✓)
(iii) फटककर
(iv) चाल कर

प्रश्न 2.
कोष्ठक में दिए गए उचित शब्दों की सहायता से रिक्त स्थानों की पूर्ति हेतु सही शब्द अपनी उत्तर पुस्तिका में लिखिए (पूर्ति करके)-
(भाप, अपकेन्द्रण, लोहा, वाष्पन, ऊर्ध्वपातन तथा जल)
उत्तर :
(क) अपकेन्द्रण विधि दूध से क्रीम को पृथक् करने में उपयोग की जाती है।
(ख) कपूर और साधारण नमक का मिश्रण ऊर्ध्वपातन विधि से पृथक् किए जाते हैं।
(ग) लोहे के छीलन को किसी (UPBoardSolutions.com) मिश्रण से चुम्बक द्वारा पृथक् किया जाता है।
(घ) नमक और पानी के मिश्रण से नमक वाष्पन विधि द्वारा पृथकू किया जाता है।
(ङ) आसवन विधि द्वारा भाप से शुद्ध जल प्राप्त किया जाता है।

UP Board Solutions

प्रश्न 3.
निम्नलिखित वाक्यों में से सत्य और असत्य को छाँटकर अलग-अलग अपनी अभ्यास पुस्तिका में लिखिए (छाँटकर)
उत्तर :
(क) नदियों के जल के तलछटीकरण और छानने के बाद पीने का पानी प्राप्त होता है। -सत्य
(ख) चावल के कण महीन छेद वाली चलनी से छानकर पृथक् कर लिए जाते हैं। – असत्य
(ग) समुद्र जल को वाष्पित करके नमक प्राप्त किया जाता है। – सत्य
(घ) शुद्ध पदार्थ संमांगी पदार्थ हैं जिसमें केवल एक प्रकार ही के अणु होते हैं। -अस्य
(ङ) चीनी का शरबत विषमांगी मिश्रण है। – असत्य
(च) क्रोमैटोग्राफी विधि द्वारा रंगों का विभेदीकरण करते हैं। – सत्य

प्रश्न 4.
यदि मिश्रण में दिया गया अवयव निम्नवत् गुण प्रदार्शित कर रहा है तो इसमें पृथक्करण की कौन सी विधि अपनाएँगे-
उत्तर :
(क) दूसरे अवयवों से भारी हो। – फटकना और ओसाना
(ख) दूसरे अवयवों से बड़ा हो। – बीनकर, चालना
(ग) दूसरे अवयवों से आकृति एवं रंग में भिन्न हो। – बीनकर
(घ) एक पानी में घुलनशील, दूसरा अघुलनशील हो। – निथारना, छानना ।
(ङ) दूसरे अवयवों से भारी हो, दूसरा अवयव डूब गया हो। – आसवन, विधि, अपकेन्द्रण

प्रश्न 5.
चीनी के शरबत में लकड़ी के कोयले के कुछ छोटे टुकड़े मिले गये हैं। इन्हें आप कैसे पृथक करेंगे,
उत्तर :
चीनी के शरबत में से लकड़ी और कोयले के छोटे (UPBoardSolutions.com) टुकड़ों को छानकर अलग करेंगे। फिर दोनों को चुनकर अलग कर लेंगे।

UP Board Solutions

प्रश्न 6.
संक्षेप में उत्तर दीजिए-
(क) शुद्ध और अशुद्ध पदार्थ में क्या अन्तर है?
उत्तर :
शुद्ध और अशुद्ध पदार्थ – शुद्ध पदार्थ के सभी अणु अथवा परमाणु समान होते हैं तथा इनके गुण निश्चित होते हैं, जबकि अशुद्ध पदार्थ में भिन्न-भिन्न अणु तथा परमाणु होते हैं तथा इनके गुण अनिश्चित होते हैं।

(ख) समांगी और विषमांगी मिश्रण किसे कहते हैं?
उत्तर :
समांगी मिश्रण – ऐसे मिश्रण जिनमें दो या दो से अधिक अवयव उपस्थित रहते हैं किंतु | उन्हें अलग-अलग नहीं देखा जा सकता, समांगी मिश्रण कहलाते हैं।
विषमांगी मिश्रण – ऐसे मिश्रण जिनमें उनके (UPBoardSolutions.com) अवयवी पदार्थों को अलग-अलग देखा जा सकता है, विषमांगी मिश्रण कहलाते हैं।

(ग) दो शुद्ध पदार्थ के नाम बताइए।
उत्तर :
दो शुद्ध पदार्थ लोहा तथा ताँबा हैं।

प्रश्न 7.
अपनी अभ्यास-पुस्तिका में घर में प्रयोग की जाने वाली मिश्रण से पृथक्करण की किसी विधि का नामांकित चित्र बनाइए।
उत्तर :
UP Board Solutions for Class 6 Science Chapter 3 पदार्थों का पृथक्करण img-1
घर में चाय को आपने अवश्य छाना होगा। द्रव में अघुलनशील पदार्थ के मिश्रण के घटकों को छानकर पृथक किया जा सकता है।

UP Board Solutions

प्रश्न 8.
क्रोमैटोग्राफी विधि का प्रयोग हम कहाँ-कहाँ पर कर सकते हैं?
उत्तर :
प्रायः अपने-आस-पास विभिन्न रंगों की वस्तुएँ दिखाई देती हैं। हमें प्रतीत होता है कि जो रंग दिखाई दे रहा है वही उसका मूल रंग है। क्या आप जानते हैं स्याही का दिखाई देने वाला नीला रंग किन (UPBoardSolutions.com) रंगों से मिलकर बना है। हम कैसे पता लगायेंगे कि नीला रंग, कई रंगों से मिलकर बना है। हम क्रोमैटोग्राफी विधि द्वारा इसकी जानकारी कर सकते हैं।

● नोट – प्रोजेक्ट कार्य विद्यार्थी स्वयं करें।

We hope the UP Board Solutions for Class 6 Science Chapter 3 पदार्थों का पृथक्करण help you. If you have any query regarding UP Board Solutions for Class 6 Science Chapter 3 पदार्थों का पृथक्करण, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

UP Board Solutions for Class 6 Science Chapter 7 जीवों में अनुकूलन

UP Board Solutions for Class 6 Science Chapter 7 जीवों में अनुकूलन

These Solutions are part of UP Board Solutions for Class 6 Science. Here we have given UP Board Solutions for Class 6 Science Chapter 7 जीवों में अनुकूलन.

जीवों में अनुकूलन

अभ्यास प्रश्न

प्रश्न 1.
सही विकल्प को छाँटकर अपनी अभ्यास पुस्तिका में लिखिए (विकल्प चुनकर) –
(क) मेढक रहता है –
(i) स्थल पर
(ii) जल में
(iii) जल तथा स्थल दोनों जगह (✓)
(iv) वायु में

UP Board Solutions 

(ख) मछली साँस लेती है –
(i) गिल्स द्वारा (✓)
(ii) फेफड़े द्वारा
(iii) त्वचा द्वारा
(iv) पंखों द्वारा

(ग) ऊँट के कूबड़ में संचित होता है।
(i) वसा (✓)
(ii) कार्बोहाइड्रेट
(iii) प्रोटीन
(iv) खनिज लवण

(घ) खानज लव नागफनी का पौधा है –
(i) जलीय
(ii) मरूस्थलीय (✓)
(iii) उपरिरोही
(iv) आरोही

UP Board Solutions

(ङ) जलीय वातावरण में पाये जाने वाला पौधा है –
(i) मटर
(ii) सिंघाड़ा (✓)
(iii) आलू
(iv) मक्का

प्रश्न 2.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए (पूर्ति करके) –
उत्तर:
(क) मेढक पानी में श्वसन त्वचा द्वारा करता है।
(ख) नागफनी एक मरुस्थलीय वातावरण का पौधा है।
(ग) अल्प विकसित जड़े तथा वायु मृदूतक जलीय पौधों में पाया जाता है।
(घ) आलू एक भूमिका पौधा है।
(ङ) पक्षियों की हड्डियाँ खोखली होती हैं।

प्रश्न 3.
सही कथन के आगे सही (✓) तथा गलत कथन के आगे गलत (✗) का चिहून लगाएँ-(चिहून लगाकर) –
उत्तर:
(क) मरुस्थलीय पौधे कोमल तथा कमजोर तने वाले होते हैं।    (✗)
(ख) पक्षियों की हड्डी खोखली तथा वायु से भरी होती है।          (✓)
(ग) मरुभिद पौधों में जड़ें, अल्प विकसित होती हैं।                  (✗)
(घ) शरीर पर घने तथा लम्बे बाल और त्वचा के (UPBoardSolutions.com) नीचे वसा की मोटी परत ठण्डे प्रदेशों में रहने वाले जन्तुओं में वातावरण से अनुकूलन करने में सहायक होता है।                (✓)

प्रश्न 4.
स्तम्भ ‘क’ का.स्तम्भ ‘ख’ से मिलान कीजिए (मिलान करके) –
उत्तर:
UP Board Solutions for Class 6 Science Chapter 7 जीवों में अनुकूलन img-1

प्रश्न 5.
अनुकूलन किसे कहते हैं। मरूस्थलीय जीव में अनुकूलन को संक्षेप में स्पष्ट कीजिए।
उत्तर:

  1. आकृति, आकार, रंग-रूप, संरचना तथा आवास सम्बन्धी लक्षणों में ऐसा परिवर्तन जो सजीव को विशेष पर्यावरण में सफलतापूर्वक जीवित रहने में सहायक होता है, अनुकूलन कहलाता है।
  2. जैसा कि आप जानते हैं कि मरुस्थल में रहने वाले जन्तुओं को विशेष परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है- जैसे पानी की कमी, तेज धूप तथा गरम बालू पर (UPBoardSolutions.com) चलना।।

UP Board Solutions

प्रश्न 6.
जलीय जीवों में अनुकूलन की विशेषताओं को संक्षेप में लिखिए।
उत्तर:
जलीय जन्तु के शरीर पर जलरोधी शल्क पाये जाते हैं, इनमें श्वसन के लिए विशेष रचनाएँ। जैसे क्लोम (गिल) होते हैं, तैरने के लिए इनका शरीर धारा रेखित तथा चपटे पंख वाला होता है। गर्दन का अभाव होता है तथा आँखों पर निमेषक पटल होती हैं। ये सभी लक्षण मछली के जल में तैरने, भोजन की तलाश तथा श्वसन के प्रति अनुकूलन है।

प्रश्न 7.
उभयचर जीवों में अनुकूलन को संक्षेप में उदाहरण सहित बताइए।
उत्तर:
उभयचर जीव जैसे-मेढक के पश्चपाद के पादजाल जल में तैरने तथा लंबी मांसपेशियाँ भूमि पर कूदने में सहायता करते हैं। इसके अतिरिक्त यह जल में त्वचा द्वारा तथा स्थल पर फेफड़े, द्वारा श्वसन करता है।

प्रश्न 8.
वायुवीय जन्तुओं में अनुकूलन का संक्षेप में वर्णन कीजिए।
उत्तर:

  1. पक्षियों का शरीर वायवीय वातावरण के अनुकूल होता है। इनके शरीर का आकार नौकाकार तथा धारा रेखित होता है। इनके अग्रपाद ही पंखों में रूपान्तरित होते हैं जो उड़ने (UPBoardSolutions.com) में सहायक हैं। इनकी अस्थियाँ खोखली एवं वायु से भरी होती हैं। जिससे इनका शरीर हल्का हो जाता है। फेफड़ों से जुड़े वायुकोषों में हवा भर जाती है जो उड़ते समय शरीर को हल्का रखते हैं। इस तरह का विशेष रूपान्तरण केवल पक्षियों में होता है।
    जैसे- तोता, कबूतर, गौरैया आदि।
  2. आप कीटों को ध्यान से देखें इनका शरीर छोटा होता है और इनका शरीर अन्य अकशेरूकीय जन्तु जैसे केंचुआ, घोंघा की तुलना में हल्का भी होता है। जब ये उड़ते हैं। तो दो जोड़ी पंख फैला लेते हैं। इनके शरीर में श्वासरन्ध्र होते हैं जिनसे शरीर में हवा भरती और निकलती है। इसी कारण इनका शरीर हल्का हो जाता है।
    जैसे- तितली, मधुमक्खी, घरेलू मक्खी आदि।

UP Board Solutions

प्रश्न 9.
मंदार किस वातावरण में उगने वाला पौधा है?
उत्तर:
मदार स्थलीय वातावरण में उगने वाला पौधा है?

प्रश्न 10.
किन्हीं दो उभयचर जन्तुओं के नाम लिखिए।
उत्तर:
मेढक और सैलामैंडर

प्रश्न 11.
जलीय अनुकूलन में पंख की भूमिका बताइये।
उत्तर:
तैरने में सहायक होते हैं।

प्रश्न 12.
अपने आस-पास भ्रमण करके जलीय, स्थलीय व वायवीय पक्षियों एवं पौथों के नाम लिखिए।
उत्तर:
UP Board Solutions for Class 6 Science Chapter 7 जीवों में अनुकूलन img-2

प्रश्न 13.
मरुस्थलीय अनुकूलन के लिए ऊँट में किस प्रकार की विशेषताएँ पायी जाती हैं?
उत्तर:
ऊँट में जल संचय की क्षमता, खुरदरी त्वचा, (UPBoardSolutions.com) लम्बे पैर, गद्देदार तलुए रेगिस्तान के लिए अनुकूलित होते हैं।

UP Board Solutions

प्रश्न 14.
पक्षियों में उड़ने के लिए अनुकूलन किन विशेषताओं के कारण होता है।
उत्तर:
पक्षियों में अग्रपाद का पंख में रूपान्तरणे, खोखली हड्डियाँ तथा वायुकोष उड़ने में सहायता करते हैं।

● नोट- प्रोजेक्ट कार्य विद्यार्थी स्वयं करें।

We hope the UP Board Solutions for Class 6 Science Chapter 7 जीवों में अनुकूलन help you. If you have any query regarding UP Board Solutions for Class 6 Science Chapter 7 जीवों में अनुकूलन, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.