UP Board Solutions for Class 10 Hindi गद्य-साहित्य के विकास पर आधारित

UP Board Solutions for Class 10 Hindi गद्य-साहित्य के विकास पर आधारित

These Solutions are part of UP Board Solutions for Class 10 Hindi. Here we have given UP Board Solutions for Class 10 Hindi गद्य-साहित्य के विकास पर आधारित.

हिन्दी गद्य के विकास का संक्षिप्त परिचय

विशेष-पाठ्यक्रम के नवीनतम प्रारूप के अनुसार हिन्दी गद्य के विकास का संक्षिप्त परिचय’ के अन्तर्गत केवल शुक्ल और शुक्लोत्तर युग (छायावादोत्तर युग) ही निर्धारित हैं, किन्तु अध्ययन की दृष्टि से यहाँ सभी युगों के विकास से सम्बन्धित प्रश्नों को संक्षेप में दिया जा रहा है, क्योंकि एक-दूसरे से घनिष्ठता के कारण कभी-कभी निर्धारित युग से अलग प्रश्न भी पूछ लिये जाते हैं। लघु उत्तरीय प्रश्न, केवल विस्तृत अध्ययन के लिए दिये गये हैं। इससे प्रायः अतिलघु उत्तरीय प्रश्न ही पूछे जाते हैं, जिसके लिए कुल 5 अंक निर्धारित है।

अतिलघु उत्तरीय प्रश्न

गद्य-साहित्य के विकास पर आधारित

प्रश्न 1
गद्य का अर्थ लिखिए।
उत्तर
गद्य हमारे दैनिक जीवन में प्रयुक्त होने वाली भाषा का (UPBoardSolutions.com) नाम है। इसकी विषय-वस्तु हमारी बोध-वृत्ति पर आधारित होती है तथा इसमें किसी विषय को विस्तार से कहने की प्रवृत्ति या भावना होती है। गद्य वास्तविकता और व्यावहारिकता से ओत-प्रोत होता है।

प्रश्न 2
गद्य और पद्य (काव्य) में अन्तर बताइट।
उत्तर
गद्य मस्तिष्क के तर्कप्रधान चिन्तन की उपज होता है और छन्दबद्ध, भावपूर्ण तथा ओजयुक्त रचनाएँ काव्य कहलाती हैं। गद्य में विस्तार, वास्तविकता तथा व्यावहारिकता अधिक होती है, जबकि काव्य में संकेत-रूप में बात कही जाती है। इसमें काल्पनिकता का प्राधान्य होता है।

UP Board Solutions

प्रश्न 3
गद्य का प्रथम विकास किस रूप में होता है ?
उत्तर
गद्य का प्रथम विकास सामान्य बोल-चाल की भाषा के रूप में होता है।

प्रश्न 4
भाषा-रूपों के विकास की दृष्टि से गद्य की कितनी कोटियाँ उपलब्ध हैं ?
उत्तर
भाषा-रूपों के विकास की दृष्टि से गद्य की चार कोटियाँ–

  1. वर्णनात्मक,
  2. विवेचनात्मक,
  3. भावात्मक,
  4. विवरणात्मक उपलब्ध हैं।

प्रश्न 5
सृजनात्मक तथा उपयोगी गद्य की एक-एक विधा का नाम लिखिए।
उत्तर

  1. सृजनात्मक गद्य-विधा–निबन्ध तथा
  2. उपयोगी गद्य-विधा–विज्ञानपरक लेखन।

UP Board Solutions

प्रश्न 6
गद्य का महत्त्व समझाइए।
उत्तर
गद्य के द्वारा हम अपने विचारों या भावों को सरल या सहज (UPBoardSolutions.com) भाषा के रूप में अभिव्यक्त कर सकते हैं। ज्ञान-विज्ञान आदि सभी क्षेत्रों की सफल, सरल और बोधगम्य अभिव्यक्ति का माध्यम गद्य ही है।

प्रश्न 7
हिन्दी खड़ी बोली गद्य का आविर्भाव किस शताब्दी में हुआ ?
उत्तर
हिन्दी खड़ी बोली गद्य का आविर्भाव उन्नीसवीं शताब्दी के नवजागरण काल में हुआ।

प्रश्न 8
हिन्दी गद्य के प्राचीनतम प्रयोग किस भाषा में मिलते हैं ?
उत्तर
हिन्दी गद्य के प्राचीनतम प्रयोग राजस्थानी और (UPBoardSolutions.com) ब्रजभाषा में मिलते हैं।

UP Board Solutions

प्रश्न 9
प्राचीन राजस्थानी गद्य कब और किन रूपों में मिलता है ?
या
राजस्थानी गद्य हमें किस प्रकार की रचनाओं में देखने को मिलता है ?
उत्तर
राजस्थानी गद्य हमें दसवीं शताब्दी के दानपत्रों, पट्टे-परवानों, टीकाओं व अनुवाद-ग्रन्थों के रूप में देखने को मिलता है।

प्रश्न 10
ब्रजभाषा गद्य का सूत्रपात किस वर्ष के आस-पास हुआ ?
उत्तर
ब्रजभाषा गद्य का सूत्रपात संवत् 1400 वि० (UPBoardSolutions.com) (सन् 1343 ई०) के आस-पास हुआ।

प्रश्न 11
ब्रजभाषा गद्य के दो प्रसिद्ध लेखकों के नाम बताइए।
या
ब्रजभाषा गद्य के दो प्रमुख लेखक तथा उनकी एक-एक रचना का नाम लिखिए।
उत्तर

  1.  गोस्वामी बिट्ठलनाथ, रचना–‘श्रृंगार रस-मण्डन’।
  2. गोकुलनाथ, रचना–‘चौरासी वैष्णवन की वार्ता’ और ‘दो सौ बावन वैष्णवन की। वार्ता।

प्रश्न 12
खड़ी बोली गद्य के प्रथम दर्शन किस ग्रन्थ में होते हैं ?
या
खड़ी बोली गद्य के प्रथम लेखक और उसकी प्रथम रचना का नाम लिखिए।
उत्तर
खड़ी बोली गद्य के प्रथम दर्शन कवि गंग द्वारा लिखित (UPBoardSolutions.com) ‘चंद छंद बरनन की महिमा’ नामक ग्रन्थ में होते हैं।

UP Board Solutions

अत: कवि गंग को खड़ी बोली गद्य का प्रथम लेखक और उनकी रचना ‘चंद छंद बरनन की महिमा’ को खड़ी बोली गद्य की प्रथम रचना माना जाना चाहिए। कुछ विद्वान जटमलकृत ‘गोरा बादल की कथा’ को खड़ी बोली गद्य की प्रथम रचना मानते हैं।

प्रश्न 13
कवि गंग किसके दरबारी कवि थे ?
उत्तर
कवि गंग अकबर के दरबारी कवि थे।

प्रश्न 14
भारतेन्दु युग से पूर्व खड़ी बोली गद्य के प्रथम चार उन्नायकों के नाम, उनकी एक-एक रचना एवं उनकी कृतियों का रचनाकाल बताइए।
उत्तर
भारतेन्दु युग से पूर्व खड़ी बोली हिन्दी गद्य के प्रारम्भिक (UPBoardSolutions.com) चार उन्नायकों के नाम और उनकी रचनाएँ इस प्रकार हैं-

  1. मुंशी इंशा अल्ला खाँ–‘रानी केतकी की कहानी’,
  2. सदासुखलाल– ‘सुखसागर’,
  3. सदल मिश्र-‘नासिकेतोपाख्यान’,
  4. लल्लूलाल-‘प्रेमसागर’। इन सभी कृतियों का रचनाकाल सन् 1803 ई० के आस-पास है।

UP Board Solutions

प्रश्न 15
सदल मिश्र और इंशा अल्ला खाँ की शैली का अन्तर बताइए।
उत्तर
सदल मिश्र की भाषा में पूर्वी क्षेत्र के शब्दों के प्रयोग अधिक हुए हैं, जबकि इंशा अल्ला खाँ की भाषा में ठेठ खड़ी बोली के दर्शन होते हैं।

प्रश्न 16
लल्लूलाल और इंशा अल्ला खाँ की भाषा में क्या मुख्य अन्तर है ?
उत्तर
लल्लूलाल की भाषा पर ब्रजभाषा का प्रभाव है, जबकि इंशा अल्ला खाँ की भाषा खड़ी बोली है, जिसमें विदेशी, संस्कृत तथा ब्रजभाषा के शब्द नहीं हैं।

प्रश्न 17
आचार्य रामचन्द्र शुक्ल ने किस लेखक की भाषा को ‘रंगीन और चुलबुली’ कहा है ?
उत्तर
आचार्य रामचन्द्र शुक्ल ने इंशा अल्ला खाँ की भाषा (UPBoardSolutions.com) को रंगीन और चुलबुली’ कहा है।

UP Board Solutions

प्रश्न 18
आर्य समाज का हिन्दी गद्य के विकास में क्या योगदान है ?
उत्तर
आर्य समाज के संस्थापक महर्षि दयानन्द ने अपने उपदेशों का प्रचार-प्रसार हिन्दी भाषा में किया तथा अपने प्रसिद्ध धार्मिक ग्रन्थ ‘सत्यार्थ प्रकाश’ की रचना भी हिन्दी भाषा में ही की। वेदों के भाष्य भी उन्होंने हिन्दी भाषा में ही लिखे तथा आर्य समाज के अनुयायियों को हिन्दी भाषा का प्रयोग करने की शिक्षा दी। इस प्रकार आर्य समाज ने हिन्दी गद्य के विकास में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभायी।

प्रश्न 19
हिन्दी गद्य के प्रसार में ईसाई पादरियों का क्या योगदान रहा है।
उत्तर
ईसाई पादरियों ने अपने धर्म-प्रचार के लिए जनसाधारण में प्रचलित खड़ी बोली को अपनाया और बाइबिल का हिन्दी में अनुवाद कर उसे उत्तर भारत के विभिन्न स्थानों पर वितरित किया। इस प्रकार ईसाई धर्म के साथ-साथ हिन्दी भाषा के (UPBoardSolutions.com) गद्य का प्रचार-प्रसार भी होता रहा।

UP Board Solutions

प्रश्न 20
भारतेन्द्र से पूर्व कौन-से दो राजाओं ने हिन्दी गद्य के विकास में योगदान दिया ?
या
राजा शिवप्रसाद सितारेहिन्द’ तथा राजा लक्ष्मण सिंह की भाषा-शैली का अन्तर स्पष्ट कीजिए।
उत्तर
भारतेन्दु से पूर्व राजा शिवप्रसाद सितारेहिन्द’ ने अरबी-फारसी मिश्रित खड़ी बोली को तथा राजा लक्ष्मण सिंह ने ठेठ संस्कृतनिष्ठ खड़ी बोली को अपनाया। इन दोनों की भाषा-शैली का यही मुख्य अन्तर है।

प्रश्न 21
राजा शिवप्रसाद सितारेहिन्द’ की भाषा के क्या दोष थे ?
उत्तर
राजा शिवप्रसाद सितारेहिन्द’ की भाषा पर अरबी-फारसी का प्रभाव था। इसी को उनकी खड़ी बोली भाषा का दोष माना जाता है।

प्रश्न 22
राजा लक्ष्मण सिंह की भाषा का क्या रूप था ?
उत्तर
राजा लक्ष्मण सिंह की भाषा संस्कृतनिष्ठ थी। ये दैनिक प्रयोग में (UPBoardSolutions.com) काम आने वाले अंग्रेजी व उर्दू के सामान्य शब्दों को भी हिन्दी से दूर रखना चाहते थे।

UP Board Solutions

प्रश्न 23
बीसवीं शताब्दी में किस एक व्यक्ति ने हिन्दी गद्य के निर्माण व प्रसार के लिए सर्वाधिक स्तुत्य कार्य किये ?
उत्तर
बीसवीं शताब्दी में आचार्य महावीरप्रसाद द्विवेदी ने हिन्दी गद्य के निर्माण व प्रसार के लिए सर्वाधिक स्तुत्य कार्य किये।।

प्रश्न 24
हिन्दी गद्य का वास्तविक इतिहास कब से आरम्भ हुआ ?
या
गद्य साहित्य का विविध रूपों में विकास किस काल में हुआ ? (2016)
उत्तर
हिन्दी गद्य का वास्तविक इतिहास भारतेन्दुकोल–सन् 1850 ई०-से आरम्भ हुआ।

प्रश्न 25
भारतेन्दु युग में किन गद्य-विधाओं का विकास हुआ ?
उत्तर
भारतेन्दु युग में नाटक, निबन्ध, उपन्यास, कहानी, आलोचना आदि गद्य-विधाओं का विकास
हुआ।

प्रश्न 26
भारतेन्दु युग की भाषा की मुख्य विशेषता एक वाक्य में लिखिए।
उत्तर
संस्कृत के सरल शब्दों, प्रचलित विदेशी शब्दों, लोकोक्तियों (UPBoardSolutions.com) तथा मुहावरों के प्रयोग से भारतेन्दु युग की भाषा में सजीवता आ गयी थी।

UP Board Solutions

प्रश्न 27
भारतेन्दु युग का काल-निर्धारण कीजिए।
उत्तर
हिन्दी गद्य के विकास में सन् 1850 से 1900 ई० तक का समय भारतेन्दु युग कहलाता है।

प्रश्न 28
आधुनिक हिन्दी-निर्माताओं की वृहत्-त्रयी में किन लेखकों को गिना जाता है ?
उत्तर
आधुनिक हिन्दी-निर्माताओं की वृहत्-त्रयी में भारतेन्दु हरिश्चन्द्र, बालकृष्ण भट्ट और प्रतापनारायण मिश्र की गणना की जाती है।

प्रश्न 29
भारतेन्दु युग के गद्य की दो मुख्य विशेषताएँ बताइए।
उत्तर
भारतेन्दु युग के गद्य की दो मुख्य विशेषताएँ निम्नवत् हैं

  1. इस युग में हिन्दी गद्य का स्वरूप निर्धारित हुआ तथा ।
  2. इस युग के लेखकों में अपनी भाषा, जाति और राष्ट्र के उत्थान के लिए गहरी समर्पण-भावना थी।

प्रश्न 30
भारतेन्दु युग के प्रमुख गद्यकारों के नाम लिखिए। |
या
उन्नीसवीं शताब्दी के दो प्रमुख गद्य लेखकों के नाम लिखिए।
या
भारतेन्दु युग के दो प्रमुख लेखकों के नाम लिखिए।
या
भारतेन्दु युग के किसी एक लेखक का नाम लिखिए। (2015)
उत्तर
भारतेन्दु युग के प्रमुख गद्यकारों में भारतेन्दु के अतिरिक्त (UPBoardSolutions.com) श्रीनिवासदास, बालकृष्ण भट्ट, प्रतापनारायण मिश्र, राधाकृष्णदास, कार्तिकप्रसाद खत्री, राधाचरण गोस्वामी तथा बदरीनारायण चौधरी, ‘प्रेमघन’ के नाम प्रमुख हैं।।

UP Board Solutions

प्रश्न 31
द्विवेदी युग में गद्य के किन-किन रूपों का विकास हुआ ?
उत्तर
द्विवेदी युग में गद्य के रूपों; निबन्ध, कहानी, उपन्यास तथा नाटक; का विकास हुआ।

प्रश्न 32
द्विवेदी युग की दो मुख्य विशेषताएँ बताइए।
उत्तर

  1. भाषा संस्कार तथा
  2. गद्य के विविध रूपों और शैलियों का विकास; द्विवेदी युग की दो मुख्य विशेषताएँ हैं।

प्रश्न 33
हिन्दी-साहित्य का प्रचार और सेवा करने वाली दो संस्थाओं के नाम लिखिए।
उत्तर
हिन्दी-साहित्य का प्रचारे और सेवा करने वाली दो संस्थाओं के नाम निम्नवत् हैं

  1. नागरी प्रचारिणी सभा, काशी और
  2. हिन्दी-साहित्य सम्मेलन, इलाहाबाद।

UP Board Solutions

प्रश्न 34
उपन्यास और कहानी के क्षेत्र में प्रेमचन्द का उत्तराधिकार जिन लेखकों ने सफलतापूर्वक वहन किया, उनमें से दो लेखकों के नाम लिखिए।
उत्तर
उपन्यास और कहानी के क्षेत्र में प्रेमचन्द का उत्तराधिकार वहन करने वाले लेखक

  1. जैनेन्द्र कुमार और
  2. आचार्य चतुरसेन शास्त्री हैं।

प्रश्न 35
द्विवेदी युग के प्रमुख गद्य लेखकों के नाम लिखिए।
या
द्विवेदी युग के दो महत्त्वपूर्ण लेखकों के नाम लिखिए। [2009]
उत्तर
आचार्य महावीरप्रसाद द्विवेदी, अध्यापक पूर्णसिंह, पद्मसिंह शर्मा, श्यामसुन्दर दास तथा आचार्य रामचन्द्र शुक्ल द्विवेदी युग के प्रमुख गद्य लेखक अथवा साहित्यकार हैं।

प्रश्न 36
द्विवेदी युग के तीन प्रसिद्ध आलोचकों अथवा साहित्य-इतिहास लेखकों के नाम लिखिए।
उत्तर
द्विवेदी युग के तीन प्रसिद्ध आलोचकों अथवा साहित्य-इतिहास लेखकों के नाम इस प्रकार हैं–

  1. पद्मसिंह शर्मा,
  2. श्यामसुन्दर दास तथा
  3. आचार्य रामचन्द्र शुक्ल।

प्रश्न 37
हिन्दी के किसी एक युग प्रवर्तक आलोचक का नाम लिखिए।
या
किसी एक प्रसिद्ध आलोचक का नाम लिखिए। [2014]
उत्तर
आचार्य रामचन्द्र शुक्ल हिन्दी के युग प्रवर्तक आलोचक हैं।

प्रश्न 38
पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी किस युग के प्रमुख साहित्यकार हैं ?
उत्तर
श्री बख्शी द्विवेदी युग के प्रमुख साहित्यकार हैं।

प्रश्न 39
हिन्दी आलोचना का उत्कर्ष कब से माना जाता है ?
उत्तर
आचार्य रामचन्द्र शुक्ल की आलोचनात्मक कृतियों (UPBoardSolutions.com) के प्रकाशन से हिन्दी आलोचना का उत्कर्ष माना जाता है।

प्रश्न 40
आलोचना द्वारा गद्य-साहित्य को नयी दिशा किस लेखक ने प्रदान की ?
उत्तर
आलोचना द्वारा आचार्य रामचन्द्र शुक्ल ने गद्य-साहित्य को एक नयी दिशा प्रदान की।

UP Board Solutions

प्रश्न 41
द्विवेदी युग की कालावधि लिखिए।
उत्तर
द्विवेदी युग की कालावधि सन् 1900 से 1920 ई० तक है। कालावधि का यह निर्धारण ‘सरस्वती’ पत्रिका की प्रमुखता के आधार पर किया गया है।

प्रश्न 42
आलोचना के अतिरिक्त शुक्ल जी किस विधा-लेखन के लिए जाने जाते हैं ?
उत्तर
आलोचना के अतिरिक्त शुक्ल जी निबन्ध और इतिहास-लेखन के लिए जाने जाते हैं।

प्रश्न 43
शुक्ल जी की भाषा-शैली की दो विशेषताएँ लिखिए।
उत्तर

  1. शुक्ल जी की भाषा-शैली गठी हुई है, जिसमें शब्दों के साथ-साथ वाक्य भी गुंथे रहते हैं।
  2. शुक्ल जी की भाषा प्रांजल और शैली सामासिक है।

प्रश्न 44
रामचन्द्र शुक्ल की गद्य की किन दो विधाओं में सर्वाधिक प्रसिद्धि है ?
या
रामचन्द्र शुक्ल को गद्य की किन दो विधाओं के लेखन में सर्वाधिक सफलता मिली है ?
उत्तर
आचार्य रामचन्द्र शुक्ल की

  1. आलोचना और
  2. निबन्ध नामक गद्य की दो विधाओं में सर्वाधिक प्रसिद्धि है और इन्हीं दो विधाओं के लेखन में उन्हें सर्वाधिक सफलता भी मिली है।

प्रश्न 45
रामचन्द्र शुक्ल के दो आलोचना-ग्रन्थों के नाम लिखिए।
उत्तर

  1. रस-मीमांसा और
  2. चिन्तामणि; रामचन्द्र शुक्ल के दो आलोचना-ग्रन्थ हैं।

प्रश्न 46
शुक्ल युग के दो प्रसिद्ध कहानी-लेखकों के नाम लिखिए।
या
शुक्ल युग के किसी एक प्रसिद्ध कहानीकार का नाम लिखिए। [2013]
उत्तर
शुक्ल युग के दो प्रसिद्ध कहानी-लेखक हैं—

  1. भगवतीचरण वर्मा तथा
  2. आचार्य चतुरसेन शास्त्री।

प्रश्न 47
शुक्ल युग के दो प्रमुख हिन्दी-साहित्य के इतिहासकारों के नाम लिखिए।
या
शुक्ल युग के दो प्रमुख गद्य लेखकों के नाम लिखिए। [2010, 15]
या
शुक्ल युग के दो समालोचना एवं इतिहास-लेखकों के नाम लिखिए।
या
शुक्ल पक्ष के दो प्रमुख लेखकों अथवा निबन्धकारों के नाम लिखिए।
या
शुक्ल युग के सशक्त आलोचक एवं निबन्धकार का नाम लिखिए। [2012]
उत्तर
शुक्ल युग के दो प्रमुख लेखक निम्नवत् हैं-

  1. आचार्य रामचन्द्र शुक्ल तथा
  2. बाबू गुलाबराय इतिहासकार/निबन्धकार हैं।

UP Board Solutions

प्रश्न 48
शुक्लोत्तर युग के दो प्रमुख गद्य लेखकों के नाम लिखिए।
या
शुक्लोत्तर युग के दो प्रमुख गद्य लेखकों के नाम एवं उनकी कृतियों का उल्लेख कीजिए।
या
शुक्लोत्तर युग के किसी एक साहित्यकार का नाम लिखिए।
उत्तर
(1) डॉ० नगेन्द्र; कृतियाँ–

  • विचार और अनुभूति,
  • अनुसन्धान और आलोचना,
  • आस्था के चरण,
  • अप्रवासी की यात्राएँ आदि।

(2) आचार्य हजारीप्रसाद द्विवेदी; कृतियाँ-

  • अशोक के फूल,
  •  कुटज,
  •  विचार-प्रवाह,
  • पुनर्नवा आदि।

प्रश्न 49
शुक्लोत्तर युग के किन्हीं दो प्रमुख हिन्दी आलोचकों के नाम लिखिए। [2011, 14]
उत्तर
शुक्लोत्तर युग के दो प्रमुख हिन्दी आलोचकों के नाम निम्नवत् हैं

  1. आचार्य हजारीप्रसाद द्विवेदी तथा
  2. पं० नन्ददुलारे वाजपेयी।

प्रश्न 50
आचार्य रामचन्द्र शुक्ल के बाद के किन्हीं दो साहित्य-इतिहास लेखकों के नाम लिखिए।
या
आलोचना और इतिहास-लेखन के क्षेत्र में आचार्य रामचन्द्र शुक्ल के बाद किन साहित्यकारों ने सराहनीय कार्य किया ? उनके नाम बताइए।
उत्तर:
आचार्य रामचन्द्र शुक्ल के पश्चात् (शुक्लोत्तर युग) आलोचना (UPBoardSolutions.com) और इतिहास-लेखन के क्षेत्र में कार्य करने वाले साहित्यकारों के नाम हैं-आचार्य नन्ददुलारे वाजपेयी, आचार्य हजारीप्रसाद द्विवेदी, विश्वनाथ प्रसाद मिश्र, डॉ० नगेन्द्र, डॉ० रामकुमार वर्मा आदि।।

UP Board Solutions

प्रश्न 51
शुक्लोत्तर युग की समय-सीमा बताइट। [2012, 13]
उत्तर
शुक्ल युग के पश्चात् यानि सन् 1938 से सन् 1980 के काल को शुक्लोत्तर युग कहा जाता है।

प्रश्न 52
हिन्दी-साहित्य के इतिहास और समालोचना के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाले किन्हीं दो लेखकों के नाम लिखिए।
या
आधुनिक हिन्दी-साहित्य के दो प्रमुख आलोचकों के नाम लिखिए। [2012]
उत्तर

  1. आचार्य रामचन्द्र शुक्ल,
  2. श्यामसुन्दर दास तथा
  3. आचार्य हजारीप्रसाद द्विवेदी।

प्रश्न 53
प्रेमचन्द के समकालीन किन्हीं दो लेखकों के नाम बताइए।
उत्तर
प्रेमचन्द के समकालीन दो लेखकों के नाम हैं—

  1. श्री जयशंकर प्रसाद तथा
  2. श्री सूर्यकान्त त्रिपाठी “निराला’।

प्रश्न 54
छायावादी युग के गद्य-साहित्य की किन्हीं चार विशेषताओं का उल्लेख कीजिए।
उत्तर
छायावादी युग के गद्य-साहित्य की विशेषताएँ हैं-

  1. प्रतीकात्मकता,
  2. लाक्षणिकता,
  3. आलंकारिकता एवं
  4. वक्रता।

प्रश्न 55
छायावादी युग के दो साहित्यकारों के नाम लिखिए।
या
किन्हीं दो छायावादी लेखकों तथा उनकी एक-एक रचना का नाम लिखिए। [2009, 12]
उत्तर

  1. जयशंकर प्रसाद-चन्द्रगुप्त तथा
  2. महादेवी वर्मा-स्मृति की रेखाएँ।

प्रश्न 56
छायावादोत्तर युग के किसी एक प्रमुख कवि और गद्य लेखक का नाम लिखिए। उसकी एक काव्य तथा एक गद्य-रचना का नाम भी लिखिए।
उत्तर
लेखक-रामधारी सिंह ‘दिनकर’। काव्य-रचना–कुरुक्षेत्र, (UPBoardSolutions.com) गद्य-रचना-अर्द्धनारीश्वर।

UP Board Solutions

प्रश्न 57
शुक्लोत्तर युग की दो प्रमुख विशेषताएँ संक्षेप में लिखिए।
या
शुक्लोत्तर युग के साहित्य की किन्हीं दो प्रमुख विशेषताओं का उल्लेख कीजिए।
उत्तर

  1. शुक्लोत्तर युग का साहित्य मार्क्सवादी विचारधारा से अनुप्राणित है।
  2. शुक्लोत्तर युग का गद्य सहज, व्यावहारिक, सामाजिक, प्रवाहपूर्ण, विचारशीलता और विषय-वैविध्य से ओत-प्रोत है।

प्रश्न 58
उस लेखिका का नाम बताइए, जिसको आधुनिक मीरा के नाम से जाना जाता है। उनकी किन्हीं दो गद्य-रचनाओं के नाम निर्दिष्ट कीजिए।
उत्तर
छायावादी युग की सुप्रसिद्ध लेखिका महादेवी वर्मा को आधुनिक मीरा के नाम से जाना जाता है। उनकी दो गद्य रचनाएँ हैं—

  1. पथ के साथी तथा
  2. स्मृति की रेखाएँ।

प्रश्न 59
प्रगतिवादी युग के गद्य की दो प्रमुख विशेषताएँ बताइट।
उत्तर

  1. प्रगतिवादी युग में सहज, व्यावहारिक और अलंकारविहीन गद्य की रचना हुई।
  2. प्रगतिवादी युग में भावुकतापूर्ण अभिव्यक्ति का (UPBoardSolutions.com) स्थान सतेज और चुटीली उक्तियों से युक्त रचनाओं ने ले लिया।

प्रश्न 60
हिन्दी के दो प्रगतिवादी लेखकों के नाम लिखिए।
या
प्रगतिवादी युग के लेखकों में से किसी एक लेखक का नामोल्लेख कीजिए।
उत्तर
हिन्दी के दो प्रगतिवादी लेखक हैं—

  1. डॉ० रामविलास शर्मा तथा
  2. शिवदानसिंह चौहान।

प्रश्न 61
प्रगतिवादी युग की किन्हीं दो साहित्यिक रचनाओं और उनके लेखकों के नाम लिखिए।
उत्तर
प्रगतिवादी युग में लिखी गयी दो साहित्यिक रचनाओं के नाम हैं—

  1. रतिनाथ की चाची (लेखक : वैद्यनाथ मिश्र, प्रसिद्ध नाम नागार्जुन) तथा
  2. मैला आँचल (लेखक : फणीश्वर नाथ ‘रेणु’)।

प्रश्न 62
हजारीप्रसाद द्विवेदी तथा विनयमोहन शर्मा किस काल के लेखक थे ?
उत्तर
आचार्य हजारीप्रसाद द्विवेदी तथा विनयमोहन (UPBoardSolutions.com) शर्मा छायावादोत्तर काल के लेखक थे।

UP Board Solutions

प्रश्न 63
हिन्दी गद्य की प्रमुख विधाओं के नाम बताइट।
या
हिन्दी गद्य की किन्हीं चार विधाओं के नाम लिखिए।
या
हिन्दी गद्य की किन्हीं दो विधाओं के नाम लिखिए। [2009, 10]
उत्तर
हिन्दी गद्य की प्रमुख विधाएँ हैं-निबन्ध, नाटक, उपन्यास, कहानी तथा आलोचना।

प्रश्न 64
हिन्दी गद्य की किन्हीं दो नवीन विधाओं के नाम लिखिए।
उत्तर
हिन्दी गद्य की दो नवीन विधाएँ हैं—

  1. डायरी तथा
  2. रिपोर्ताज।

प्रश्न 65
हिन्दी गद्यकाव्य-लेखकों में से किन्हीं दो लेखकों के नाम लिखिए।
उत्तर

  1. वियोगी हरि तथा
  2. रायकृष्ण दास; हिन्दी के दो गद्यकाव्य लेखक हैं।

प्रश्न 66
‘रानी केवकी की कहानी’ और ‘कलम का सिपाही’ के लेखकों के नाम लिखिए।
या
‘कलम का सिपाही’ नामक कृति के लेखक का नाम लिखिए। [2011]
उत्तर
‘रानी केतकी की कहानी’ के लेखक मुंशी इंशा अल्ला (UPBoardSolutions.com) खाँ व ‘कलम का सिपाही’ के लेखक अमृतराये हैं।

UP Board Solutions

प्रश्न 67
हिन्दी गद्य की किन्हीं चार प्रमुख विधाओं का उल्लेख करते हुए इनके प्रतिनिधि लेखकों का नामोल्लेख कीजिए।
उत्तर

  1. निबन्ध–श्यामसुन्दर दास, रामचन्द्र शुक्ल, रामवृक्ष बेनीपुरी, हजारीप्रसाद द्विवेदी।
  2. नाटक–जयशंकर प्रसाद, वृन्दावनलाल वर्मा, उपेन्द्रनाथ अश्क’, मोहन राकेश।
  3. कहानी-प्रेमचन्द, जैनेन्द्र कुमार, यशपाल, जयशंकर प्रसाद।।
  4. उपन्यास-प्रेमचन्द, वृन्दावनलाल वर्मा, किशोरीलाल गोस्वामी, आचार्य चतुरसेन शास्त्री।

प्रश्न 68
हिन्दी के दो महाकाव्यों के नाम लिखिए।
या
हिन्दी के दो महाकाव्यों और उनके लेखकों के नाम लिखिए।
उत्तर
हिन्दी के दो महाकाव्यों के नाम हैं-

  1. श्रीरामचरितमानस और
  2. कामायनी।

इनके लेखकों के नाम हैं—

  1. गोस्वामी तुलसीदास तथा
  2. श्री जयशंकर प्रसाद।

प्रश्न 69
‘आवारा मसीहा’ किस विधा की रचना है? [2016]
उत्तर
जीवनी।।

We hope the UP Board Solutions for Class 10 Hindi गद्य-साहित्य के विकास पर आधारित help you. If you have any query regarding UP Board Solutions for Class 10 Hindi गद्य-साहित्य के विकास पर आधारित, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

 

Class 10 Sanskrit Chapter 6 UP Board Solutions कार्यं वा साधयेयं देहं वा पातयेयम् Question Answer

UP Board Class 10 Sanskrit Chapter 6 Karyam va Sadhyeyam deham va Patyeyam Question Answer (गद्य – भारती)

कक्षा 10 संस्कृत पाठ 6 हिंदी अनुवाद कार्यं वा साधयेयं देहं वा पातयेयम् के प्रश्न उत्तर यूपी बोर्ड

These Solutions are part of UP Board Solutions for Class 10 Sanskrit Here we have given UP Board Solutions for Class 10 Sanskrit Chapter 6 कार्यं वा साधयेयं देहं वा पातयेयम् (गद्य – भारती)

परिचय

औरंगजेब के अत्याचारी और साम्प्रदायिक शासन के विरोध में शिवाजी ने दक्षिण में विद्रोह किया था। शिवाजी एक कुशल संगठनकर्ता थे। इन्होंने बलिदानी वीरों की सेना एकत्र करके बीजापुर के नवाब के राज्य का अधिकांश भाग अपने अधिकार में कर लिया था, जो मुगल (UPBoardSolutions.com) साम्राज्य का अंग था।
औरंगजेब ने जिसे भी शिवाजी के विरुद्ध सेना लेकर भेजा, उसे असफलता ही हाथ लगी। प्रस्तुत पाठ पं० अम्बिकादत्त व्यास द्वारा रचित ‘शिवराज-विजय’ के चतुर्थ नि:श्वास से लिया गया है। छत्रपति शिवाजी ही व्यास जी के शिवराज हैं। इस पाठ में शिवाजी के गुप्तचर रघुवीर सिंह के साहस, धैर्य और निर्भीकता का वर्णन है।

UP Board Solutions

पाठ-सारांश (2006, 07, 09, 14]

रघुवीर सिंह का परिचय रघुवीर सिंह शिवाजी का एक विश्वासपात्रे सेवक है। उसकी आयु मात्र सोलहवर्ष की है। वह शिवाजी का एक आवश्यक और गोपनीय पत्र लेकर सिंह दुर्ग से तोरण दुर्ग की ओर जा रहा है।

गमन-समय एवं वेशभूषा आषाढ़ मास में सायं समय सूर्य अस्त होने ही वाला था। पक्षी अपने घोंसलों में लौट रहे थे। अचानक आकाश में बादल छा गये। उस समय गौर वर्ण के शरीर वाला युवक, शिवाजी का विश्वासपात्र अनुचर रघुवीर सिंह उनका आवश्यक पत्र लेकर सिंह दुर्ग से घोड़े पर तोरण दुर्ग जा रहा था। उसका सुगठित शरीर गौर वर्ण का था और बाल बुंघराले काले थे। वह प्रसन्नमुख, हरा कुर्ता और हरी पगड़ी पहने हुए चला जा रहा था।

मौसम का प्रतिकूल होना उसी समय,अचानक तेज वर्षा और आँधी आयी। काले बादलों से शाम के समय में अन्धकार दुगुना हो गया। धूल और पत्ते उड़ रहे थे जिससे रघुवीर सिंह को पर्वतों, वनों, ऊँचे शिखरों, झरनों का मार्ग सूझ नहीं रहा था। वर्षा के कारण हुई चिकनी चट्टानों पर उसका घोड़ा क्षण-प्रतिक्षण फिसल जाता था। वृक्षों की शाखाओं से बार-बार ताड़ित होता हुआ भी दृढ़ संकल्पी वह घुड़सवार अपने काम से विमुख नहीं हो रहा था।

कर्तव्य-परायणता कभी रघुवीर सिंह का घोड़ा डरकर दोनों पैरों पर खड़ा हो जाता था, कभी पीछे लौट पड़ता था और कभी कूद-कूदकर दौड़ने लगता था, परन्तु यह वीर लगाम हाथ में पकड़े, घोड़े के कन्धों और गर्दन को हाथ से थपथपाता हुआ आगे बढ़ता ही चला जा रहा था। एक ओर आँखों में चकाचौंध पैदा करने वाली दर्शकों के मनों को कम्पित करती हुई, आकाश को चीरती हुई बिजली चमक रही थी तो दूसरी ओर सैकड़ों तोपों की गर्जना (UPBoardSolutions.com) के समान घोर शब्द जंगल में पूँज रहा था, परन्तु “या तो कार्य पूरा करके रहूँगा या मर मिटूगा यह दृढ़-संकल्प मन में लिये हुए वह अपने कार्य से लौट नहीं रहा था।

अपने स्वामी से प्रेरित जिसका स्वामी परिश्रमी, अद्भुत साहसी, विपत्तियों में धैर्यशाली और दृढ़-संकल्पी हो, उसका विश्वासपात्र सेवक फिर वैसा परिश्रमी, साहसी, वीर और दृढ़-संकल्पी क्यों न हो? वह आँधी-तूफान, तेज वर्षा और भयानक वातावरण से डरकर अपने स्वामी के कार्य की कैसे उपेक्षा कर सकता है? यह सोचता हुआ तथा घोड़े को तेज दौड़ाता हुआ वह आगे बढ़ता ही चला जा रहा था।

UP Board Solutions

गद्यांशों का ससन्दर्भ अनुवाद

(1)
शिववीरस्य कोऽपि सेवकः श्रीरघुवीरसिंहः तस्यावश्यकं पत्रञ्चादाय महताक्लेशेन सिंहदुर्गात् तोरणदुर्गं प्रयाति। मासोऽयमाषाढस्यास्ति समयश्च सायम्। अस्तं जिगमिषुर्भगवान् भास्करः, सिन्दूर-द्रव-स्नातानामिव वरुणदिगवलम्बिनामरुण-वारिवाहानामभ्यन्तरं प्रविष्टः। कलविङ्काः नीडेषु प्रतिनिवर्तन्ते। वनानि प्रतिक्षणमधिकाधिक श्यामतां कलयन्ति। अथाकस्मात् परितो मेघमाला पर्वतश्रेणिरिव प्रादुर्भूय समस्तं गगनतलं प्रावृणोत्।।

शब्दार्थ शिववीरस्य = वीर शिवाजी का! कोऽपि = कोई। महताक्लेशेन = अत्यधिक कष्ट से। प्रयाति = जा रहा है। जिगमिषुः = जाने की इच्छा करने वाला। वरुणदिक् = पश्चिम दिशा। अवलम्बिनाम् = अवलम्ब लेने वालों के समान वारिवाहानाम् = बादलों के अभ्यन्तरम् = (UPBoardSolutions.com) भीतर। कलविङ्काः = गौरैया नाम के पक्षी। नीडेषु = घोंसलों में। प्रतिनिवर्तन्ते = लौटते हैं। कलयन्ति = धारण करते हैं। अथाकस्मात् = इसके बाद सहसा। परितः = चारों ओर से प्रादुर्भूय = उत्पन्न होकर प्रावृणोत् = ढक लिया।

सन्दर्भ प्रस्तुत गद्यांश हमारी पाठ्य-पुस्तक ‘संस्कृत’ के गद्य-खण्ड ‘गद्य-भारती’ में संकलित ‘कार्यं वा साधयेयं देहं वा पातयेयम्’ शीर्षक पाठ से उद्धृत है।

[ संकेत इस पाठ के शेष सभी गद्यांशों के लिए यही सन्दर्भ प्रयुक्त होगा।]

प्रसंग प्रस्तुत गद्यांश में उस समय का रोचक वर्णन किया गया है, जब शिवाजी का विश्वासपात्र अनुचर उनका गोपनीय पत्र लेकर सन्ध्या के समय सिंह दुर्ग से तोरण दुर्ग की ओर जा रहा है।

अनुवाद वीर शिवाजी का कोई सेवक श्री रघुवीर सिंह उनका आवश्यक पत्र लेकर अत्यन्त कष्ट से सिंह दुर्ग से तोरण दुर्ग को जा रहा है। यह आषाढ़ का महीना और सायं का समय है। अस्ताचल की ओर जाने को इच्छुक भगवान् सूर्य सिन्दूर के घोल में स्नान किये हुए के समान, पश्चिम दिशा में छाये हुए लाल बादलों के अन्दर प्रविष्ट हो गये। गौरैया नामक पक्षी घोंसलों में लौट रहे हैं। वन प्रत्येक क्षण अधिकाधिक कालिमा को धारण कर रहे हैं। इसके बाद सामने अचानक मेघमालाओं ने पर्वतमाला की भाँति उमड़कर सारे आकाश को चारों ओर से घेर लिया।

UP Board Solutions

(2)
अस्मिन् समये एकः षोडशवर्षदेशीयो गौरो युवा हयेन पर्वतश्रेणीरुपर्युपरि गच्छति स्म। एष सुघटित-दृढ-शरीरः, श्यामश्यामैर्गुच्छगुच्छैः कुञ्चित-कुञ्चितैः कचकलापैः कमनीयकपोलपालिः, दूरागमनायास-वशेन-स्वेदबिन्दु-व्रजेन समाच्छादित-ललाट-कपोल-नासाग्रोत्तरोष्ठः, प्रसन्नवदनाम्भोजः, हरितोष्णीषशोभितः, हरितेनैव च कञ्चुकेन प्रकटीकृत-व्यूढ-गूढचरता-कार्यः, कोऽपि शिववीरस्य विश्वासपात्रं, सिंहदुर्गात् तस्यैव पत्रमादाय, तोरणदुर्गं प्रयाति स्म। [2009]

शब्दार्थ षोडशवर्षदेशीयः = सोलह वर्ष का हयेन = घोड़े के द्वारा कुञ्चित-कुञ्चितैः कचकलापैः = धुंघराले बालों के समूह से। कमनीयकपोलपालिः = सुन्दर गालों वाला। दूरागमनायास-वशेन = दूर से परिश्रम के साथ आने के कारण। स्वेदबिन्दुव्रजेन = पसीने की बूंदों के समूह से। समाच्छादित (UPBoardSolutions.com) = ढक गया है। ललाटकपोलनासाग्रोत्तरोष्ठः = मस्तक, गाल, नाक का अग्रभाग और ऊपर का होंठ। प्रसन्नवदनाम्भोजः = प्रसन्न है मुखरूपी कमल जिसका। हरितोष्णीष = हरी पगड़ी। कञ्चुकेन = लम्बा कुर्ता प्रकटीकृतव्यूढ-गूढचरता-कार्यः = प्रकट हो रहा है गुप्तचर का विशेष कार्य जिसका। तस्यैव = उसका ही। प्रयाति स्म = जा रहा था।

प्रसंग प्रस्तुत गद्यांश में शिवाजी के विश्वासपात्र अनुचर रघुवीर सिंह के बाह्य व्यक्तित्व का वर्णन किया गया है।

अनुवाद इस समय एक सोलह वर्ष की उम्र को गौरवर्ण युवक घोड़े से पर्वतश्रेणियों के ऊपर-ऊपर जा रहा था। यह सुगठित और पुष्ट शरीर वाला, अत्यन्त काले गुच्छेदार घंघराल बालों के समूह से शोभित कपोलों वाला, दूर चलने की थकावट के कारण पसीन की बूंदों के समूह से आच्छादित मस्तक, कपोल, नाक और होंठ वाला, प्रसन्न मुख-कमल वाला, हरी पगड़ी से शोभित और हरे कुर्ते से गुप्तचर के कठिन कार्य को प्रकट करने वाला, वीर शिवाजी का कोई विश्वासपात्र सेवक सिंह दुर्ग से उन्हीं (शिवाजी) का पत्र लेकर तोरण दुर्ग की ओर जा रहा था।

UP Board Solutions

(3)
तावदकस्मादुत्थितो महान् झञ्झावातः एकः सायं समयप्रयुक्तः स्वभाववृत्तोऽन्धकारः स च द्विगुणितो मेघमालाभिः। झञ्झावातोदधूतैः रेणुभिः शीर्षपत्रैः कुसुमपरागैः शुष्कपुष्पैश्च पुनरेष द्वैगुण्यं प्राप्तः। इह पर्वतश्रेणीतः पर्वतश्रेणीः, वनाद वनानि, शिखराच्छिखराणि प्रपातात् प्रपातान्, अधित्यकातोऽधित्यकाः, उपत्यकातः उपत्यकाः, न कोऽपि सरलो मार्गः, पन्था अपि नावलोक्यते, क्षणे क्षणे हयस्य खुराश्चिक्कणपाषाणखण्डेषु प्रस्खलन्ति, पदे पदे दोधूयमानाः वृक्षशाखाः सम्मुखमाघ्नन्ति, परं दृढ़-सङ्कल्पोऽयं सादी न स्वकार्याद विरमति।

शब्दार्थ तावदकस्मादुत्थितः = तब तक सहसा उठा। झञ्झावातः = वर्षासहित तूफान। स्वभाववृत्तोऽन्धकारः = अपने आप फैला हुआ अन्धकार। द्विगुणितः = दो गुना। झञ्झावातोधूतैः = आँधी से उठी हुई। शीर्णपत्रैः = टूटे पत्तों से। द्वैगुण्यं प्राप्तः = दोगुनेपन को प्राप्त हो गया। शिखराच्छिखराणि = पर्वत की चोटी से चोटियों तक प्रपातात् = झरने से। अधित्यकाः = पर्वत का ऊपरी भाग। उपत्यका = पर्वत का निचला भाग, तलहटी। नावलोक्यते = नहीं दिखाई देता है। हयस्य = घोड़े के। चिक्कणपाषाणखण्डेषु = चिकने पत्थर के टुकड़ों पर प्रस्खलन्ति = फिसलते हैं। दोधूयमानाः = हिलते हुए। आघ्नन्ति = चोट करती हैं। सादी = घुड़सवार। न विरमति = नहीं रुकता है।

प्रसंग प्रस्तुत गद्यांश में तोरण दुर्ग की ओर जाते हुए शिवाजी के अनुचर के मार्ग की कठिनाइयों का वर्णन रोचकता के साथ किया गया है।

अनुवाद उसी समय अचानक बड़ी तेज वर्षासहित आँधी उठी। एक तो शाम का समय होने से स्वाभाविक रूप से अन्धकार घिरा हुआ था और वह मेघमालाओं से दुगुना हो गया था। वर्षासहित तेज तूफान से उड़ी हुई धूल से, टूटे हुए पत्तों से, फूलों के पराग से और सूखे फूलों (UPBoardSolutions.com) से पुन: यह दुगुना हो गया था। यहाँ एक पर्वतश्रेणी से पर्वतमालाओं तक, वन से वनों तक, चोटी से चोटियों तक, झरने से झरनों तक, पहाड़ के ऊपर की समतल भूमि से दूसरे पहाड़ के ऊपर की समतल भूमि तक, तलहटी से तलहटियों तक जाने का कोई भी सीधा रास्ता दिखाई नहीं दे रहा है। क्षण-क्षण पर घोड़े के खुर चिकने पत्थर के टुकड़ों पर फिसल रहे हैं। कदम-कदम पर तेज हिलते हुए वृक्षों की शाखाएँ सामने से लगकर चोट कर रही हैं, परन्तु दृढ़ संकल्प वाला यह घुड़सवार अपने कार्य से नहीं रुक रहा है।

(4)
कदाचित् किञ्चिद् भीत इव घोटकः पादाभ्यामुत्तिष्ठति, कदाचिच्चलन्नकस्मात् परिवर्तते, कदाचिदुत्प्लुत्य च गच्छति। परमेष वीरो वल्गां सम्भालयन्, मध्ये-मध्ये सैन्धवस्य स्कन्धौ कन्धराञ्च करतलेनऽऽस्फोटयन्, चुचुत्कारेण सान्त्वयंश्च न स्वकार्याद विरमति। यावदेकस्यां दिशि नयने विक्षिपन्ती, कर्णो स्फोटयन्ती, अवलोचकान् कम्पयन्ती, वन्यस्त्रासयन्ती, गगनं कर्त्तयन्ती, मेघान् सौवर्णकषयेवघ्नन्ती, अन्धकारमग्निना दहन्ती इव चपला चमत्करोति, तावदन्यस्यामपि दिशि ज्वालाजालेन बलाहकानावृणोति, स्फुरणोत्तरं स्फुरणं गज्र्जनोत्तरं गज्र्जनमिति परः शतः-शतघ्नी-प्रचारजन्येनेव, महाशब्देन पर्यपूर्यत साऽरण्यानी। परमधुनाऽपि “कार्यं वा साधयेयं देहं वा पातयेयम्” इति कृतप्रतिज्ञोऽसौ शिववीर-चरो न निजकार्यान्निवर्तते।

UP Board Solutions

शब्दार्थ कदाचित् = कभी। किञ्चित् = कुछ। घोटकः = घोड़ा। पादाभ्यामुत्तिष्ठति = दो पैरों पर उठ जाता है। कदाचिच्चलन्नकस्मात् = कभी चलता हुआ सहसा परिवर्त्तते = लौट जाता है। उत्प्लुत्य = कूदकर। वल्गाम् = लगाम को। सम्भालयन् = सँभालता हुआ। सैन्धवस्य = घोड़े के। स्कन्ध = दोनों कन्धों को। कन्धराम् = गर्दन को। आस्फोटयन् = थपथपाता हुआ। चुचुत्कारेण = पुचकार से। यावदेकस्याम् = जब तक एक में विक्षिपन्ती = चौंधियाती हुई। अवलोचकान् = दर्शकों को त्रासयन्ती = भयभीत करती हुई। कर्त्तयन्ती = चीरती हुई। सौवर्णकषया = सोने की चाबुक से। घ्नन्ती = मारती हुई। बलाहकान् = बादलों को। आवृणोति = ढक लेती है। (UPBoardSolutions.com) स्फुरणोत्तरम् = चमकने के बाद। परः शतः = सैकड़ों से भी अधिक शतघ्नी = तोपें। पर्यपूरत = भर गयीं, पूर्ण हो गयीं। अरण्यानी = वन। साधयेयम् = सिद्ध करूँगा। पातयेयम् = गिरा दूंगा। कृतप्रतिज्ञोऽसौ = प्रतिज्ञा करने वाला यह। चरः = गुप्तचर।

प्रसंग प्रस्तुत गद्यांश में शिवाजी के अनुचर के मार्ग में आयी हुई कठिनाइयों का वर्णन मनोरम शैली में किया गया है।

अनुवाद कभी कुछ डरे हुए के समान घोड़ा (अगले) दोनों पैरों को उठा लेता है, कभी चलता हुआ अचानक लौट पड़ता है और कभी कूद-कूदकर चलता है, परन्तु वह वीर लगाम को पकड़े हुए बीच-बीच में घोड़े के दोनों कन्धों और गर्दन को हाथ से थपथपाता हुआ, पुचकार से सान्त्वना देता हुआ अपने कार्य से नहीं रुकता है। जब तक एक दिशा में नेत्रों को चौंधियाती हुई, कानों को फाड़ती हुई, देखने वालों को कॅपाती हुई, जंगली जीवों को भयभीत करती हुई, आकाश को चीरती हुई, बादलों को सोने की चाबुक से मानो पीटती हुई, अन्धकार को अग्नि से जलाती हुई-सी बिजली चमकती है, तब तक दूसरी दिशा में भी बादलों को ज्वाला के समूह से ढक लेती है। चमक के बाद चमक, गर्जना के बाद गर्जना, इस प्रकार सैकड़ों से भी अधिक तोपों के चलने से उत्पन्न हुए के समान घोर शब्द से वह वन भर गया, परन्तु इस समय भी ‘या तो कार्य को पूरा करूगा या शरीर को नष्ट कर दूंगा’ इस प्रकार की प्रतिज्ञा करने वाला वह वीर शिवाजी का दूत अपने कार्य (कर्तव्य) से नहीं रुकता है।

(5)
यस्याध्यक्षः स्वयं परिश्रमी, कथं स न स्यात् स्वयं परिश्रमी? यस्य प्रभुः स्वयं अदभुतसाहसः, कथं स न भवेत् स्वयं तथा? यस्य स्वामी स्वयमापदो न गणयति, कथं स गणयेदापदः? यस्य च महाराजः स्वयंसङ्कल्पितं निश्चयेन साधयति, कथं स न साधयेत् स्व-सङ्कल्पितम्? अस्त्येष महाराज-शिववीरस्य दयापात्रं चरः, तत्कथमेष झञ्झाविभीषिकाभिर्विभीषितः प्रभु-कार्यं विगणयेत्? तदितोऽप्येष तथैव त्वरितमश्वं चालयंश्चलति। [2013]

UP Board Solutions

शब्दार्थ कथं = कैसे। प्रभुः = स्वामी। स्वयमापदः = अपने आप आपत्तियों को। गणयेदापदः = गिने, आपत्तियों को। साधयति = पूरा करता है। साधयेत् = सिद्ध करे। अस्त्येषः (अस्ति + एषः) = है यह। विभीषिकाभिर्विभीषितः = भयों से डरा हुआ। विगणयेत् = उपेक्षा करे, त्याग दे। त्वरितमश्वं = तेज गति से घोड़े को। चालयन् = चलाता हुआ।

प्रसंग प्रस्तुत गद्यांश में शिवाजी के अनुचर के दृढ़-संकल्प, वीरता और स्वामिभक्ति का वर्णन किया गया है।

अनुवाद जिसका (सेना) अध्यक्ष स्वयं परिश्रमी है, वह स्वयं परिश्रमी क्यों न हो? जिसका स्वामी स्वयं अद्भुत साहसी है, वह स्वयं साहसी क्यों न हो? जिसका स्वामी स्वयं आपत्तियों की गणना (परवाह) नहीं करता है, वह क्यों आपत्तियों की गणना (परवाह) करे? जिसका राजा (UPBoardSolutions.com) स्वयं संकल्प किये गिये कार्य को निश्चय से पूरा करता है, वह क्यों न अपने संकल्पित कार्य को पूरा करे? यह महाराज और वीर शिवाजी को दयापात्र अनुचर है तो कैसे यह वर्षा और आँधी के भय से डरकर स्वामी के कार्य की उपेक्षा करे? तो यह यहाँ से भी उसी प्रकार घोड़े को तेज चलाता हुआ चला जा रहा है।

लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
श्री रघुवीर सिंह का चरित्र-चित्रण कीजिए।
उत्तर :
रघुवीर सिंह शिवाजी का एक विश्वासपात्र सेवक है। वह उनका एक आवश्यक और गोपनीय पत्र लेकर सिंह दुर्ग से तोरण दुर्ग की ओर जा रहा है। तेज वर्षा और आँधी जैसे प्रतिकूल मौसम में जब रास्ता भी

स्पष्ट नहीं दिखाई पड़ रहा था, घोड़ा क्षण-प्रतिक्षण चिकनी चट्टानों पर बार-बार फिसल जाता था, वृक्षों की शाखाओं से लगातार प्रताड़ित होता हुआ भी यह दृढ़-संकल्पी वीर आगे बढ़ता ही चला जा रहा था। लगाम हाथ में पकड़े, घोड़े के कन्धों और गर्दन को हाथ से थपथपाता हुआ और प्रतिज्ञा करता हुआ कि “या तो कार्य पूरा करके रहूँगा या मर मिटूगा’ अपने कार्य से लौट नहीं रहा था। निश्चय ही रघुवीर सिंह एक परिश्रमी, अद्भुत साहसी, दृढ़-संकल्पी, विपत्तियों में धैर्यशाली और विश्वासपात्र सेवक था।

UP Board Solutions

प्रश्न 2.
तोरण दुर्ग जाते समय रघुवीर सिंह के मार्ग में आने वाली कठिनाइयों का वर्णन कीजिए।
उत्तर :
तोरण दुर्ग जाते समय अचानक बड़ी तेज वर्षासहित आँधी उठी। शाम का समय होने के कारण स्वाभाविक रूप से अन्धकार घिरा था और वह अन्धकार मेघमालाओं से दुगुना हो गया था। एक पर्वतश्रेणी से पर्वतमालाओं तक, वन से वनों तक, चोटी से चोटियों तक, झरने से झरनों तक, पर्वत की घाटी से पर्वत की घाटियों तक, तलहटी से तलहटियों तक जाने का कोई सीधा रास्ता दिखाई नहीं दे रहा था। क्षणक्षण पर घोड़े के खुर चिकने पत्थर के टुकड़ों पर फिसल (UPBoardSolutions.com) रहे थे तथा कदम-कदम पर तेज हिलते हुए वृक्षों की शाखाएँ सामने से लगकर चोट कर रही थीं, परन्तु दृढ़-संकल्प वाला यह घुड़सवार चलता ही जा रहा था।

प्रश्न 3.
रघुवीर सिंह के शारीरिक गठन का वर्णन कीजिए।
उत्तर :
रघुवीर सिंह एक सोलह वर्ष का गौरवर्ण युवक है। इसका शरीर सुगठित और दृढ़ है, बाल काले, गुच्छेदार और धुंघराले हैं, कपोल सुन्दर हैं तथा मुख कमल के समान है। थकान के कारण इसका मस्तक, कपोल, नाक एवं होंठ पसीने की बूंदों से आच्छादित हैं। यह हरे रंग का कुर्ता पहने हुए है और इसी रंग की पगड़ी धारण किये हुए है।

प्रश्न 4.
रघुवीर सिंह का स्वामी कौन है और वह कैसा है?
या
शिववीर के पत्रवाहक सेवक का क्या नाम था? [2007,09, 15]
या
रघुवीर सिंह किसका विश्वासपात्र सेवक था? [2007]
उत्तर :
रघुवीर सिंह के स्वामी महाराज शिवाजी हैं। महाराज शिवाजी परिश्रमी और अद्भुत साहसी हैं। वे आपत्तियों की परवाह नहीं करते और संकल्पित कार्य को निश्चित ही पूरा करते हैं। उनका विश्वासपात्र, पत्रवाहक और सेवक रघुवीर सिंह भी उनके जैसा ही है।

UP Board Solutions

प्रश्न 5.
“कार्यं वा साधयेयं, देहं वा पातयेयम्’ का मूल उद्देश्य क्या है?
उत्तर :
“कार्यं वा साधयेयं, देहं वा पातयेयम्” सूक्ति का मूल उद्देश्य हमें यह समझाना है कि किसी भी कार्य को करते समय हमें उसमें दत्त-चित्त होकर लग जाना चाहिए। उस कार्य को सम्पन्न करने में हमारे सामने चाहे कितनी भी और कैसी भी परेशानियाँ क्यों न आये, हमें (UPBoardSolutions.com) अपने कार्य से विरत नहीं होनी चाहिए।
या तो कार्य पूरा करूगा या मर मिटूगा’ के संकल्प से उस कार्य में लगे रहना चाहिए।

प्रश्न 6.
‘कार्यं वा साधयेयं, देहं वा पातयेयम्’ प्रतिज्ञा किसने की थी? [2010, 12]
उत्तर :
“कार्यं वा साधयेयं, देहं वा पातयेयम्’ प्रतिज्ञा महाराज शिवाजी के सेवक रघुवीर सिंह ने की थी, जब वह उनका एक गोपनीय पत्र लेकर सिंह दुर्ग से तोरण दुर्ग की ओर जा रहा था।

UP Board Solutions

प्रश्न 7.
शिवाजी के अनुचर रघुवीर सिंह की प्रतिज्ञा संस्कृत में लिखिए। [2010, 12]
या
शिवाजी के वीर अनुचर रघुवीर सिंह का प्रतिज्ञा वाक्य क्या था? [2013]
या
शिवाजी के वीर अनुचर का नाम और उसकी प्रतिज्ञा का उल्लेख कीजिए। [2014]
उत्तर :
शिवाजी के अनुचर रघुवीर सिंह की संस्कृत में प्रतिज्ञा है-कार्यं (UPBoardSolutions.com) वा साधयेयं, देहं वा पातयेयम्।

Hope given UP Board Solutions for Class 10 Sanskrit Chapter 6 are helpful to complete your homework.
If you have any doubts, please comment below. UP Board Solutions try to provide online tutoring for you

Class 10 Sanskrit Chapter 13 UP Board Solutions गुरुनानकदेवः Question Answer

UP Board Class 10 Sanskrit Chapter 13 Guru Nanak Deva Question Answer (गद्य – भारती)

कक्षा 10 संस्कृत पाठ 13 हिंदी अनुवाद गुरुनानकदेवः के प्रश्न उत्तर यूपी बोर्ड

These Solutions are part of UP Board Solutions for Class 10 Sanskrit Here we have given UP Board Solutions for Class 10 Sanskrit Chapter 13 गुरुनानकदेवः (गद्य – भारती)

परिचय

गुरु नानकदेव सभी धर्म-संस्थापकों में सबसे अधिक आधुनिक एवं व्यावहारिक सिद्ध होते हैं। इन्होंने लोगों की सेवा, उद्धार और समानता के लिए सिक्ख धर्म की स्थापना की। आज सिक्ख धर्म के अनुयायी सारे विश्व में फैले हुए हैं और अपने श्रम, ईमानदारी, लगन तथा साहस से सभी को चकित कर रहे हैं। इन्होंने धर्म-साधना हेतु गृह-त्याग के स्थान पर घर में रहकर ही धर्म-पालन का उपदेश दिया। इनके समय में हिन्दू धर्म में (UPBoardSolutions.com) जाति-प्रथा और छुआ-छूत का बोलबाला था। नानकदेव को ये दोनों ही प्रथाएँ मानवता के प्रति अपराध लगती थीं, अतः उन्होंने इन्हें दूर करने लिए लंगर’ नाम से एक साथ बैठकर भोजन करने की प्रथा का सूत्रपात्र किया। यह प्रथा आज भी जारी है, जो लोगों में एकता और समानता की भावना जाग्रत करती है।

प्रस्तुत पाठ में गुरु नानकदेव के जीवन-वृत्त के साथ-साथ मानव-सेवा के लिए किये गिये उनके कार्यों का भी उल्लेख किया गया है।

UP Board Solutions

पाठ-सारांश [2006,07,08,09, 12, 13, 14, 15]

जन्म एवं माता-पिता सिक्ख धर्म के आदि संस्थापक गुरु नानक का जन्म पंजाब के तलवण्डी नामक ग्राम में वैशाख शुक्ल तृतीया विक्रम संवत् 1526 में हुआ था। वर्तमान में यह स्थान ननकाना साहेब के नाम से प्रसिद्ध है और पाकिस्तान में है। इनकी माता का नाम तृप्तादेवी और पिता का नाम मेहता कल्याणदास (कालू मेहता) था।

संसार में अनासक्ति गुरु नानक अपने माता-पिता के इकलौते पुत्र थे। इनका लालन-पालन बड़े लाड़-प्यार में हुआ था। ये बचपन से ही एकान्त में बैठकर कुछ ध्यान-सा करते दिखाई देते थे। एक बार इन्होंने अपनी पढ़ने की तख्ती पर पढ़ाये जाने वाले पाठ के स्थान पर परमात्मा के माहात्म्य का वर्णन लिख दिया था, जिसे देखकर शिक्षक को अत्यधिक आश्चर्य हुआ। इन्होंने यज्ञोपवीत को अनित्य जानकर धारण नहीं किया था। पिता के द्वारा व्यापार के लिए दिये गये बीस रुपयों को ये भूखे-प्यासे साधुओं को देकर घर लौट आये थे और दान से सन्तुष्ट होकर उसे अपने व्यापार की सबसे बड़ी उपलब्धि मान बैठे थे। इस घटना को सुनकर इनके पिता अत्यधिक चिन्तित हुए। पिता के क्रोध करने पर इनके बहनोई इन्हें अपने साथ सुलतानपुर ले गये। वहाँ के नवाब दौलत खाँ ने इनके स्वभाव और व्यक्तित्व से प्रभावित होकर इन्हें अन्न-भाण्डागार में नियुक्त कर दिया था। वहाँ ये बड़ी ईमानदारी और लगन से अपना कार्य सम्पादित करते थे। उनके यश को सहन न करके राज-कर्मचारी उनके विरुद्ध दौलत खाँ के कान भरते थे, परन्तु (UPBoardSolutions.com) दौलत खाँ पर उनका कोई प्रभाव नहीं होता था।

विवाह, नानक सायं समय अपने साथी नवयुवकों के साथ परमात्मा का चिन्तन व कीर्तन करते थे। नानक की संसार से विरक्ति को रोकने के लिए इनके बहनोई जयराम ने इनको 19 वर्ष की आयु में सुलक्खिनी नाम की कन्या के साथ विवाह-बन्धन में बाँध दिया।

UP Board Solutions

परमात्मा के दूत एक बार वे स्नान करने के लिए सेवक को अपने वस्त्र देकर नदी में उतर गये, किन्तु वहाँ से नहीं निकले। सेवक ने समझ लिया कि नानक को किसी जल-जन्तु ने खा लिया है। वापस लौटकर उसने सभी को यह बात बतायी और सभी ने उस पर विश्वास भी कर लिया। तीन दिन बाद जब नानक प्रकट हुए और अपने घर वापस पहुँचे तो इनके मुख पर विद्यमान अतुलनीय तेज को देखकर सभी आश्चर्यचकित रह गये। नानकदेव ने गाँववासियों को बताया कि उन्हें परमात्मा के दूत पकड़कर परमात्मा के सामने ले गये थे। वहाँ परमात्मा ने उनसे कहा कि उन्हें दुःखियों के दुःखों को दूर करने और परमात्मतत्त्व का उपदेश देने के लिए संसार में भेजा गया है। इसके बाद उन्होंने समस्त परिजनों से विरक्त जीवन व्यतीत करने की अनुमति प्राप्त की और घर छोड़कर चले गये।

भ्रमण एवं पाखण्डोन्मूलन नानक दीनों का उद्धार करने, मानवों में व्याप्त भेदभाव को दूर करने और तीन तापों से सन्तप्त संसार को उपदेशरूपी अमृत से शीतल करने के लिए बीस वर्ष तक सम्पूर्ण देश में भ्रमण करते रहे। इन्होंने धर्म के बाह्याचारों और पाखण्डों का खण्डन किया और धर्म के सच्चे स्वरूप को बताया। इन्होंने दलितों, पतितों, दीनों और दु:खियों के पास जाकर उन्हें उपदेश देकर सान्त्वना दी। ये दीन-दुःखियों का (UPBoardSolutions.com) ही आतिथ्य स्वीकार करते थे। भारत में भ्रमण करते हुए इन्होंने देश की दयनीय दशा देखी और देश की उन्नति के लिए श्रम की प्रतिष्ठा, दीनता का त्यागे, अपरिग्रह और सेवादि भावों का प्रसार किया। इन्होंने देश को एकता के सूत्र में बाँधने का प्रयत्न किया और ‘भारत’ को ‘हिन्दुस्तान’ कहकर पुकारा।

उपदेश अपने विचारों को व्यावहारिक रूप प्रदान करने के लिए ये कर्तारपुर ग्राम में रहने लगे। इन्होंने ज्ञानयोग और कर्मयोग का समन्वय स्थापित किया। निष्काम कर्म, सेवावृत्ति, करुणा, सदाचरण आदि चारित्रिक गुणों को परमात्मा की प्राप्ति का हेतु बताया। यहीं पर इन्होंने लंगर’ नाम की सहभोज प्रथा का प्रचलन किया, जिसमें जाति-पाँति और ऊँच-नीच के भाव को भुलाकर सभी लोग एक साथ बैठकर भोजन करते हैं। यह प्रणाली गुरुद्वारों में आज भी यथापूर्व चल रही है।

UP Board Solutions

मृत्यु गुरु नानक विक्रम संवत् 1596 में सत्तर वर्ष की आयु भोगकर परमात्मतत्त्व में विलीन हो गये। ये लगातार सेवाभाव, प्रेम, राष्ट्रभक्ति, देश की अखण्डता, परमात्मा और करुणा के गीते गाते रहे। इनका नाम भारत के इतिहास में स्वर्णाक्षरों में लिखा रहेगा।

गद्यांशों का ससन्दर्भ अनुवाद

(1)
सिक्खधर्मस्याद्यसंस्थापकः गुरुनानकः पञ्जाबप्रदेशे तलवण्डीनाम्नि स्थाने षड्विशत्युत्तरपञ्चादशशततमे वैक्रमे वर्षे वैशाखमासस्य शुक्ले पक्षे तृतीयायान्तिथौ (वै० शु०-3, वि० 1526) क्षत्रियवंशस्य वेदीकुले जन्म लेभे। तस्य जन्मस्थानं ‘ननकानासाहेब’ इति नाम्ना ख्यातमद्यत्वे पाकिस्तानदेशेऽस्ति। अस्य मातुर्नाम (UPBoardSolutions.com) तृप्तादेवी, पितुश्च मेहता कल्याणदासः कालूमेहतेति नाम्ना ख्यातः। शब्दार्थ आद्य = पहले। षड्विशत्युत्तरपञ्चदशशततमे = पन्द्रह सौ छब्बीस में। लेभे = प्राप्त किया। अद्यत्वे = आजकल। ख्यातः = प्रसिद्ध।

सन्दर्भ प्रस्तुत गद्यांश हमारी पाठ्य-पुस्तक ‘संस्कृत’ के गद्य-खण्ड ‘गद्य-भारती’ में संकलित ‘गुरुनानक देवः’ शीर्षक पाठ से उद्धृत है।

[ संकेत इस पाठ के शेष सभी गद्यांशों के लिए यही सन्दर्भ प्रयुक्त होगा। ]

प्रसंग प्रस्तुत गद्यांश में गुरु नानक के जन्म, जन्म-स्थान व माता-पिता के विषय में बताया गया है।

UP Board Solutions

अनुवाद सिक्ख धर्म के प्रथम संस्थापक गुरु नानक ने पंजाब प्रदेश में ‘तलवण्डी’ नामक स्थान पर विक्रम संवत् 1526 में वैशाख मास की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को क्षत्रिय वंश के वेदी कुल में जन्में लिया था। उनका जन्म-स्थान ‘ननकाना साहेब’ के नाम से प्रसिद्ध है, जो आजकल पाकिस्तान देश में है। इनकी माता का नाम तृप्तादेवी और पिता का नाम मेहता कल्याणदास था, जो कालू मेहता के नाम से प्रसिद्ध थे।

(2)
गुरुनानकः स्वपित्रोरेक एव पुत्र आसीत्। अतस्तस्य जन्मनाऽऽह्लादातिशयं तावनुभवन्तौ स्नेहाशियेन तस्य लालन पालनं च कृतवन्तौ। बाल्यकालादेव तस्मिन् बालके लोकोत्तराः गुणाः प्रकटिता अभवन्। रहसि एकाकी एवोपविश्य नेत्रे अर्थोन्मील्य किञ्चिद् ध्यातुमिव दृश्यते स्म।।

शब्दार्थ आह्लादातिशयम् = अत्यन्त प्रसन्नता। अनुभवन्तौ = अनुभव करते हुए। रहसि = एकान्त में। उपविश्य = बैठकर अर्थोन्मील्य = आधे खोलकर

प्रसंग प्रस्तुत गद्यांश में गुरु नानकदेव के बचपन के विषय में बताया गया है।

अनुवाद गुरु नानक अपने माता-पिता के इकलौते ही पुत्र थे। अत: (UPBoardSolutions.com) उनके जन्म से उन दोनों ने अत्यधिक प्रसन्नता का अनुभव करते हुए अत्यन्त स्नेह से उनका लालन-पालन किया। बचपन से ही उस बालक में अलौकिक गुण प्रकट हो गये थे। एकान्त में अकेले ही बैठकर दोनों नेत्रों को आधे खोलकर (ये) कुछ ध्यान करते से दिखाई देते थे।

UP Board Solutions

(3)
यथाकाले पित्रा विद्याध्ययनाय पाठशालायां स प्रेषितः। अन्यैः सहपाठिभिः सह विद्यालये पठन्नेकदा स्वलेखनपट्टिकायां किञ्चिदुल्लिख्य शिक्षकं प्रादर्शयत्। तल्लेखं दृष्ट्वा शिक्षको विस्मितो जातः। पट्टिकायां परमात्मनो माहात्म्यं तेन वर्णितमासीत्। तथैव यज्ञोपवीतसंस्कारावसरे आचार्येण प्रदत्तं कार्पासं यज्ञोपवीतमनित्यमिति प्रतिपादयन् न तज्जग्राह। तस्य पिता कालूमेहता जगत्प्रति तस्याप्रवृत्तिं दृष्ट्वा भूयसा चिन्तितोऽभवत्। वाणिज्यकर्मणि लिप्तस्तत्पिता कथमपि स जगत्कर्मणि प्रवृत्तो भवेदिति प्रायतत। किं च वहिं पत्रजालैर्पिधातुमाचकाङ्क्ष।

शब्दार्थ यथाकाले = ठीक समय पर। पठन्नेकदा = पढ़ते हुए एक बार। स्वलेखनपट्टिकायां = अपने लिखने की तख्ती पर| प्रादर्शयत् = दिखाया। यज्ञोपवीतसंस्कारावसरे = जनेऊ धारण करने के संस्कार के समय कार्पासम् = कपास का। तज्जग्राह = उसे ग्रहण किया। अप्रवृत्तिम् = उदासीनता को। भूयसा = अत्यन्त प्रायतत् = प्रयत्न किया। पिधातुम् = ढकने के लिए। आचकाङ्क्ष = इच्छा की।

प्रसंग प्रस्तुत गद्यांश में गुरु नानक की अलौकिक प्रतिभा के विषय में बताया गया है।

अनुवाद समयानुसार पिता ने विद्या अध्ययन के लिए उन्हें पाठशाला में भेजा। दूसरे साथियों के साथ विद्यालय में पढ़ते हुए (उन्होंने) एक दिन अपनी तख्ती पर कुछ लिखकर शिक्षक को दिखाया। उस लेख को देखकर शिक्षक आश्चर्यचकित हो गये। उन्होंने तख्ती पर परमात्मा के माहात्म्य का वर्णन किया था। उसी प्रकार यज्ञोपवीत संस्कार के अवसर पर आचार्य के द्वारा दिया गया कपास का यज्ञोपवीत तो अनित्य है, ऐसा बताते हुए उसे ग्रहण नहीं किया। (UPBoardSolutions.com) उनके पिता कालू मेहता संसार के प्रति उनकी अंनासक्ति को देखकर अत्यधिक चिन्तित हुए। व्यापार के कार्य में लगे हुए उनके पिता ने किसी प्रकार भी वह (नानक) संसार के कार्यों में लग जाये, इस प्रकार के प्रयास किये और आग को पत्तों के समूह से ढकने की इच्छा की।

UP Board Solutions

(4)
एकदा तस्य जनकः विंशतिरूप्यकाणि तस्मैं दत्वा वाणिज्यार्थं तं प्रेषितवान्। पथि क्षुत्पिपासादिभिः क्लिश्यमानान् दुर्बलान् क्षीणकायान् साधून् सोऽपश्यत्। तेषां क्लेशातिशयतापसन्तप्तां दशामवलोक्य तस्य हृदयं नवनीतमिव द्रवीभूतं जातम्। ताभिः मुद्राभिरत्नं क्रीत्वा तेभ्यः समर्थ्य परां शान्तिमनुभूयमानः गृहं प्रत्याजगाम। पित्रा लाभाय रूप्यकाणि प्रदत्तानि। मया तु पूर्णलाभः लब्धः। तस्यादेशस्यानुपालनमेव मया कृतामिति सोऽचिन्तयत्।।

शब्दार्थ क्षुत्पिपासादिभि: क्लिश्यमानान् = भूख-प्यास आदि से क्लेश पाये हुए। क्षीणकायान् = दुर्बल शरीर वालों को। क्लेशातिशयतापसन्तप्तां = क्लेश की अधिकता के दुःख से व्याकुल। नवनीतमिव = मक्खन की भाँति। अनुभूयमानः = अनुभव करते हुए प्रत्याजगाम = वापस आ गये। लब्धः = प्राप्त किया।

प्रसंग प्रस्तुत गद्यांश में नानकदेव की दोनों की सहायता करने की प्रवृत्ति को दर्शाया गया है।

अनुवाद एक दिन उनके पिता ने उन्हें बीस रुपये देकर व्यापार करने के लिए भेजा। उन्होंने मार्ग में भूख-प्यास आदि से दुःखी, दुर्बल शरीर वाले साधुओं को देखा। उनके कष्ट (दु:ख) की अधिकता से दुःखी दशा को देखकर उनका हृदय मक्खन के समान पिघल गया। उन रुपयों से अन्न (UPBoardSolutions.com) खरीदकर उन्हें देकर अत्यधिक शान्ति का अनुभव करते हुए (वे) घर लौट आये। पिता ने लाभ के लिए रुपये दिये। मैंने तो पूर्ण लाभ प्राप्त कर लिया। मैंने उनके आदेश का पालन ही किया है, ऐसा उन्होंने सोचा।

(5)
पिता तस्य तद्वृत्तं संश्रुत्य खिद्यमानः भृशं चुकोप। तदानीमेव नानकस्य भगिनीपतिः जयराम आगतः। तदखिलमुदन्तं ज्ञात्वा तं स्वनगरं सुलतानपुरमनयत्। तत्रत्यः शासकः नवाबदौलतखाँ युवकनानकस्य व्यवहारकौशलेन शीलेन मधुरया वाचा सन्तुष्टः सन् तं स्वान्नभाण्डागारे नियुक्तवान्। स्वनिस्पृहवृत्या, श्रमेण, कर्मणा च नानकः स्वस्वामिनं दौलतखाँमहाशयं तुतोष।

पिता तस्य तद्वृत्तं ……………………………………… भाण्डागारे नियुक्तवान्।

शब्दार्थ तद्वृत्तं = उस बात को। संश्रुत्य = सुनकर। खिद्यमानः = खिन्न होते हुए। भृशम् = अत्यधिक चुकोप = कुपित हुए। भगिनीपतिः = बहनोई। उदन्तम् = समाचार को। तत्रत्यः = वहाँ का। स्वान्नभाण्डागारे = अपने अनाज के भण्डार में। निस्पृहवृत्या = निर्लोभ स्वभाव से। तुतोष = सन्तुष्ट किया।

प्रसंग प्रस्तुत गद्यांश में नानक को सुलतानपुर के नवाब द्वारा अपने अन्न भाण्डागार में नियुक्त किये जाने का वर्णन किया गया है।

अनुवाद उनके पिता उस समाचार को सुनकर दुःखी होते हुए बहुत क्रुद्ध हुए। उसी समय नानक के बहनोई जयराम आ गये। उस समस्त समाचार को जानकर उसे (नानक को) अपने नगर सुलतानपुर ले गये। वहाँ के शासक नवाब दौलत खाँ ने युवक नानक के व्यवहार की कुशलता, शील और मधुर वाणी से सन्तुष्ट होते हुए उन्हें अपने अन्न के भाण्डागार पर नियुक्त कर दिया। अपने नि:स्वार्थ व्यवहार से, परिश्रम से और कार्य से नानक ने अपने स्वामी दौलत खाँ को सन्तुष्ट कर दिया।

UP Board Solutions

(6) नानकः तेन समादृतो जातः। तद्यशोऽसहमानैः बहुभिः दोषादिक्षुभिः राजपुरुषैः कर्णेजपैः बोधितोऽपि दौलतखाँमहाशयः नानके दोषं नाऽपश्यत्। महत्सु दोषदर्शनं राजकुलस्य सहजा रीतिः। आदिवस स्वकार्य सम्पादयन्नसौ सन्ध्याकालेऽन्यैः युवकैः सह (UPBoardSolutions.com) एकत्रोपविश्य परमात्मचिन्तनं तन्नामकीर्तनञ्च करोति स्म। दानादिकं च तस्य कर्म तत्रापि सातत्येन चलति स्म।

शब्दार्थ तद्यशोऽसहमानैः = उनका यश सहन करने वालों ने। दोषादिदृक्षुभिः = दोषों को देखने वालों की इच्छा रखने वालों से। कर्णेजपैः = चुगलखोरों से, कान भरने वालों से। आदिवसैः = सारे दिन। एकत्र उपविश्य = एक स्थान पर बैठकर। सातत्येन = नियमित रूप से, निरन्तर

प्रसंग प्रस्तुत गद्यांश में गुरु नानक के द्वारा दौलत खाँ के यहाँ सेवा-वृत्ति किये जाने का वर्णन किया गया है।

अनुवाद नानक ने उनसे (अपने स्वामी से) अत्यधिक आदर प्राप्त किया। उनके यश को सहन न करने वाले, दोषों को देखने की इच्छा रखने वाले बहुत-से चुगलखोर राजकर्मचारियों के द्वारा बहकाये जाने पर भी दौलत खाँ ने नानक में दोष नहीं देखा।-महान् पुरुषों में दोष निकालना राजकुल का स्वाभाविक रिवाज है। दिनभर अपने कार्य को पूरा करते हुए वे शाम के समय दूसरे युवकों के साथ एक जगह बैठकर परमात्मा का चिन्तन और उसके नाम का कीर्तन करते थे। उनका दान आदि का काम वहाँ भी लगातार चलता रहता था।

(7)
युवकस्य नानकस्य तथाविधां प्रवृत्तिमवेक्ष्य तस्य भगिनीपतिः जयरामः चिन्तितः सन् विवाहबन्धनेन तस्य तां प्रवृत्तिं नियन्तुमियेष। ऊनविंशवर्षे वयसि गुरुदासपुरमण्डलान्तर्गतबहालाग्रामनिवासिनः बाबामूलामहोदयस्य सुलक्षणया ‘सुलक्खिनी’ नाम्न्या कन्यया सह तस्योद्धाहो जातः।।

शब्दार्थ अवेक्ष्य = देखकर। नियन्तुमियेष = रोकने की इच्छा की। ऊनविंश = उन्नीस। तस्य = उनका। उद्वाहः = विवाह। जातः = हो गया।

प्रसंग प्रस्तुत गद्यांश में नानक के विवाहित होने का वर्णन किया गया है।

अनुवाद युवक नानक की उस प्रकार की प्रवृत्ति को देखकर उनके बहनोई जयराम ने चिन्तित होते हुए विवाह के बन्धन से उनकी उस प्रवृत्ति को रोकने की इच्छा की। उन्नीस वर्ष की आयु में गुरुदासपुर जिले के “बहाला’ ग्राम के रहने वाले बाबामूला की गुणवती ‘सुलक्खिनी’ नाम की कन्या के साथ उनका विवाह हो गया।

(8)
एकदा सः स्नानाय नदीं प्रति सेवकेनैकेन सह प्रस्थितः। स्ववस्त्रादीनि सेवकाय समर्थ्य सः नद्यामवतीर्णः। बहुकाले व्यतीते स न निष्क्रान्तस्तदा (UPBoardSolutions.com) तस्य सेवकः तं नद्यां निमग्नमित्यनुमाय गृहं प्रतिनिवृत्य वृत्तमिदं सर्वानश्रावयत्। सर्वे विस्मिताः तद्विरहतापसन्तप्ताः परं का गतिरिति चिन्तयन्तो सर्वथा स्तब्धाः जाताः। तस्य भगिनी ‘नानकी’ तुन विश्वसिति स्म। संसारसागराज्जनानुद्धर्तुं जगति यस्य जनिः कथं वा नदीजले निमग्नो भवेदिति तस्याः दृढो विश्वासः आसीत्।। [2015]

UP Board Solutions

एकदा सः स्नानाय ……………………………………… विश्वसिति स्म। [2010]

शब्दार्थ सेवकेनैकेन सह = एक सेवक के साथ प्रस्थितः = गया| अवतीर्णः = उतर गया। निमग्नमित्यनुमाय = डूब गये, ऐसा अनुमान करके प्रतिनिवृत्य = लौटकर वृत्तमिदं = यह समाचार। सर्वानावयत् = सभी को सुनाया। स्तब्धाः = अवाक् विश्वसिति स्म = विश्वास किया। उद्धर्तुं = उद्धार करने के लिए। जनिः = जन्म)

प्रसंग प्रस्तुत गद्यांश में गुरु नानक के जीवन से सम्बन्धित उस घटना का वर्णन किया गया है, जिसमें वे नदी में विलुप्त हो गये थे।

अनुवाद एक बार वे (नानक) स्नान करने के लिए एक सेवक के साथ नदी की ओर गये। अपने वस्त्र
आदि सेवक को देकर वे नदी में उतर पड़े। बहुत समय बीतने पर जब वे नहीं लौटे, तब उनके सेवक ने उन्हें ‘नदी में डूब गये ऐसा अनुमान करके, घर लौटकर, सबको यह समाचार सुनाया। सब विस्मित होकर उनके विरह के दु:ख से दुःखी हुए, परन्तु क्या किया जाए, ऐसा सोचते हुए (UPBoardSolutions.com) सभी तरह से अवाक् रह गये। उनकी बहन नानकी ने तो विश्वास नहीं किया। संसार-सागर से लोगों का उद्धार करने के लिए संसार में जिसका जन्म हुआ, वह कैसे नदी के जल में डूब जाएगा, ऐसा उसका दृढ़ विश्वास था।

(9)
दिनत्रयानन्तरं नानकः प्रकटितोऽभूत्। परमाह्लादिताः जनाः ज्योतिषा देदीप्यमानं तस्य मुखमण्डलं दर्श दर्श विस्मिता अभूवन्। मनसो बुद्धेरगोचरं किञ्चिद् दिव्यत्वं तस्मिन् प्रतिष्ठितमिति सर्वेऽन्वभवन्। तस्य मुखादेव दिनत्रयानुपस्थितिरहस्यं जना अशृण्वन्। नदीजले निमग्नं तं परमात्मनो दूताः परमात्मनः समीपमनयन्। जगतः विधाता तस्मैऽमृतोपदेशं प्रादात्। दुःखदैन्यतप्तानां क्लेशान् अपहर्तुं सदुपदेशेन परमात्मतत्त्वं सत्स्वरूपं च व्याख्यातुं जगति पुनः तस्यादेशात् आगतः इति तेनोक्तम्। भक्तः नानकः गुरुः जातः।

शब्दार्थ ज्योतिषा= प्रकाश से। देदीप्यमानं = चमकते हुए। दर्श-दर्शी = देख-देखकर। सर्वेऽन्वभवन् = सभी ने अनुभव किया। अशृण्वन् = सुना। अमृतोऽपदेशं = अमरता का उपदेश। अपहर्तुम् = दूर करने के लिए।

प्रसंग प्रस्तुत गद्यांश में नानक के नदी में विलुप्त होकर वापस लौट आने का वर्णन किया गया है।

अनुवाद तीन दिन के बाद नानक प्रकट हुए। अत्यन्त प्रसन्न होकर लोग अत्यधिक तेज से प्रकाशमान् उनके मुखमण्डल को देख-देखकर आश्चर्यचकित हो गये। मन और बुद्धि से न जाना जा सकने वाला कुछ दिव्यत्व उनमें स्थित है, ऐसा सभी ने अनुभव किया। उनके मुख से ही तीन दिन तक की अनुपस्थिति का रहस्य लोगों ने सुना। नदी के जल में डूबे हुए उन्हें परमात्मा के दूत परमात्मा के पास ले गये थे। संसार के विधाता ने उन्हें अमरता का उपदेश दिया। दु:ख और दीनता से दु:खी लोगों के कष्टों को दूर करने के लिए, सुन्दर उपदेश द्वारा परमात्म तत्त्व और सत् स्वरूप की व्याख्या करने के लिए संसार में पुनः उनके आदेश से आया हूँ, ऐसा उन्होंने कहा। भक्त नानक गुरु हो गये।

UP Board Solutions

(10)
लोकरक्षायै दीनानामुद्धाराय मानवजातिषु जातान् वर्णजातिधर्मरूपान् भेदान् अपनेतुं सर्वेषु साम्यं प्रतिष्ठापयितुं त्रिविधतापसन्तप्तं लोकममृतोपदेशेन शीतलयितुं गुरुर्नानकः भारतभ्रमणाय मतिं चकार। स्वमातापितरौ स्वपत्नीं स्वसुतौ स्वभगिनीं नानकीं स्वमित्राणि चे (UPBoardSolutions.com) साधु समाश्वास्य स सुलतानपुरनगरान्निर्जगाम। नगरान्नगरं ग्रामोद् ग्राममटन धर्मस्य बाह्याचारानाडम्बरभूतान् व्यापारान् विखण्डयन् धर्मस्य सत्स्वरूपं स्थापयन् सर्वस्मिन् तदेकमिति प्रतिपादितवान्।

शब्दार्थ अपनेतुम् = दूर करने के लिए, मिटाने के लिए। प्रतिष्ठापयितुं = स्थापित करने के लिए। सन्तप्तं = पीड़िता अमृतोपदेशेन = अमृत के समान उपदेश से। शीतलयितुं = शीतल करने के लिए। मतिं चकार = विचार किया। समाश्वास्य = आश्वासन देकर। निर्जगाम = निकल पड़े। अटन् = घूमते हुए। व्यापारान् = गतिविधियों को। विखण्डयन् = खण्डित करते हुए।

प्रसंग प्रस्तुत गद्यांश में गुरु नानक द्वारा देश का भ्रमण करने एवं पाखण्ड के उन्मूलन के लिए किये गये अथक प्रयासों का वर्णन है।

अनुवाद लोकरक्षा के लिए, दोनों का उद्धार करने के लिए, मानव-जातियों में उत्पन्न वर्ण, जाति, धर्म के भेदों को दूर करने के लिए, सबमें स्थापित करने के लिए, तीन प्रकार के (दैहिक, दैविक, भौतिक) तापों से पीड़ित संसार को अमृत के समान उपदेश से शीतल करने के लिए गुरु नानक ने भारत में भ्रमण करने हेतु विचार किया। अपने माता-पिता, अपनी पत्नी, अपने दोनों पुत्रों, अपनी बहन नानकी और अपने मित्रों को अच्छी तरह धैर्य देकर सुलतानपुर नगर से निकल पड़े। नगर से नगर में, एक गाँव से दूसरे गाँव में भ्रमण करते हुए धर्म के बाहरी आचरणों, आडम्बरस्वरूप कार्यों को खण्डन करते हुए, धर्म के सच्चे स्वरूप की स्थापना करते हुए ‘सबमें वह एक (ईश्वर) है ऐसा बताया।

(11)
“नेह नानास्ति किञ्चन्” इति जनान् सम्यक् बोधयन् जातिवर्णधर्मजनितोच्चावचभेदानपनयन् देशस्योत्तरदक्षिण-पूर्व-पश्चिमभागानां भ्रमणमसौ कृतवान्। सर्वत्र दलितानां पतितानां अपहृताधिकाराणां दैन्यग्रस्तानां दुःखतप्तहृदयानां जनानामन्तिकं गत्वा स्वप्रेम्णा मधुरया वाचा अमृतोपदेशेन च तान् सान्त्वयामास। भ्रमणकाले दुःखदैन्यग्रस्तानामुपेक्षितानामेवातिथ्यं तेनाङ्गीकृतम्। परपरिश्रमेणार्जितधनेन जनाः धनिनो जायन्ते; अतः ऐश्वर्यवतो निमन्त्रणमपि तस्मै न रोचते स्म। स्वश्रमेणोपार्जिते वित्ते विद्यमाना पवित्रता परपरिश्रमार्जितवित्ते कुत्र इति श्रमं प्रति प्रशस्यभावः तेनोदाहृतः।

शब्दार्थ नेह नानास्ति किञ्चन = यहाँ कुछ भी अनेक नहीं है, अर्थात् एकमात्र परमात्मा ही सब कुछ है। सम्यक् = भली-भाँति बोधयन् = समझाते हुए उच्चावचभेदान् = ऊँचे-नीचे भेदों को। अपनयन् = दूर करते हुए। अपहृताधिकाराणां = अधिकार छीने हुए लोगों का। अन्तिकम् = पास| सान्त्वयामास = धीरज बँधाया। आतिथ्यम् = अतिथि-सत्कार। अङ्गीकृतम् = स्वीकार किया। उपार्जिते वित्ते = कमाये हुए धन में। कुत्र = कहाँ। इति = इस प्रकार प्रशस्यभावः = प्रशंसनीय भाव। उदाहृतः = प्रकट किया।

प्रसंग प्रस्तुत गद्यांश में गुरु नानक के उच्च विचारों तथा उनके द्वारा किये गये धर्म-प्रचार का वर्णन किया गया है।

अनुवाद “इस संसार में उसके (ईश्वर) के बिना कुछ नहीं है, ऐसा लोगों को भली-भाँति समझाते हुए, जाति-धर्म-वर्ण से उत्पन्न ऊँच-नीच के भेदों को दूर करते हुए उन्होंने देश के उत्तर, दक्षिण, पूर्व और पश्चिम भागों का भ्रमण किया। सब जगह दलितों, पतितों, अधिकार छिने, दीनों, दुःख से (UPBoardSolutions.com) पीड़ित हृदय वाले लोगों के पास जाकर, अपने प्रेम से, मधुर वाणी से और अमृत के समान मीठे उपदेशों से उन्हें सान्त्वना दी। भ्रमण के समय उन्होंने दु:खियों, दीनों और उपेक्षितों के ही आतिथ्य को स्वीकार किया। दूसरों के परिश्रम से कमाये गये धन से लोग धनवान हो जाते हैं; अतः वैभवशालियों का निमन्त्रण भी उन्हें अच्छा नहीं लगता था। “अपने श्रम से उपार्जित धन में विद्यमाने पवित्रता दूसरों के श्रम से अर्जित धन में कहाँ है। इस प्रकार श्रम के प्रति उन्होंने श्रेष्ठता को प्रकट किया।

UP Board Solutions

(12)
विंशतिवर्षं यावद् तेन समग्रदेशस्य भ्रमणं कृतम्। भ्रमता तेन देशस्य चिन्तनीया दशा दृष्टा। देशचिन्ताचिन्तितः स देशस्योन्नत्यै श्रमस्य प्रतिष्ठां, दैन्यपरित्यागमपरिग्रहं, सेवाभावादि भावान् प्रसारयामास। समग्रदेशमेकसूत्रे आबद्धं प्रयतमानः स प्रथम भारतीयो महापुरुषः आसीत्। यवनशासकैः कृतानत्याचारान् वीक्ष्य भृशं खिद्यमानः परमात्मानमुपालम्भितवान्। तेनैव महात्मना भारतं ‘हिन्दुस्तान इति नाम्ना सम्बोधितवान्। [2007, 13]

शब्दार्थ समग्रदेशस्य = सम्पूर्ण देश का। चिन्तनीया = शोचनीया दृष्टा = देखी। प्रसारयामास = प्रसारित किया। आबद्धम् = बाँधने के लिए। प्रयतमानः = प्रयत्न करता हुआ। कृतानत्याचारान् = किये हुए अत्याचारों को। वीक्ष्य = देखकर। खिद्यमानः = दुःखी होते हुए। उपालम्भितवान् = उलाहना दिया।

प्रसंग प्रस्तुत गद्यांश में गुरु नानक के देश-प्रेम सम्बन्धी विचारों तथा कार्यों का उल्लेख किया गया है।

अनुवाद बीस वर्ष तक उन्होंने सम्पूर्ण देश का भ्रमण किया। भ्रमण करते हुए उन्होंने देश की चिन्ता के योग्य दशा देखी। देश की चिन्ता से चिन्तित उन्होंने देश की उन्नति के लिए श्रम की स्थापना, दीनता का त्याग, अपरिग्रह, सेवाभाव आदि भावों का प्रसार किया। सम्पूर्ण देश को एक सूत्र में बाँधने के लिए प्रयत्न करने वाले वे भारत के प्रथम महापुरुष थे। यवन शासकों के द्वारा किये गिये अत्याचारों को देखकर अत्यन्त दु:खी होते हुए उन्होंने ईश्वर को उलाहना दिया। उसी महात्मा ने भारत को ‘हिन्दुस्तान’ नाम से सम्बोधित किया।

(13) अथ स स्वविचारान् यथातथ्ये परिणेतुं पजाबप्रदेशे कर्तारपुरे स्ववसतिं चकार। स्वानुयायिभिः सह कृषिक्षेत्रे कृषिकर्म कुर्वन् वृद्धपितेव तेषु स्थितः परमात्मतत्त्वं चिन्तयन् विदेह इव सुस्थिरं स्थितः। गुरुणा नानकेन ज्ञानयोगस्य कर्मयोगस्य चादभूतं सामञ्जस्यं स्थापितम्। निष्काम-कर्मणा (UPBoardSolutions.com) सेवावृत्या करुणया सच्छीलेन च गुणैः सच्चारित्र्यस्य सृष्टिर्जायते। सच्चारित्र्यमेव परमात्मनो प्राप्तिहेतुरिति तेन प्रतिपादितम्। तत्रैवासौ लंगर’ इति नाम्नीं सहभोजप्रथां प्रारब्धवान्। तत्र स्वेन निर्मितं भोजनमाबालवृद्धं नराः नार्यः जातिधर्मवर्णनिर्विशेषाः सर्वेषु सहैवोपविश्य भुञ्जते स्म। एषा प्रथाऽधुनापि गुरुद्वारेषु प्रचलिता दृश्यते।

UP Board Solutions

अर्थ स स्वविचारान ……………………………………… सामञ्जस्यं स्थापितम्। [2008]
अथ स स्वविचारान ……………………………………… भुजते स्म। [2012]

शब्दार्थ यथातथ्ये परिणेतुम् = वास्तविक रूप में परिणत करने के लिए। स्ववसतिम् = अपना निवास। कृषिक्षेत्रे = खेत में। वृद्धपितेव = बूढे पिता के समान विदेह इवे = राजा जनक के समान। सामञ्जस्यम् = तालमेल, समन्वय सेवावृत्या = सेवा-कार्य के द्वारा। सच्छीलेन (सत् + शीलेन) = उत्तम स्वभाव के द्वारा। सृष्टिर्जायते = निर्माण होता है। तत्रैवासौ (तत्र + एव + असौ) = वहीं पर इन्होंने। सहभोजप्रथाम् = एक साथ भोजन करने की प्रथा को। जातिधर्मवर्णनिर्विशेषाः = जाति, धर्म और वर्ण की विशेषता से रंहिता सह एव उपविश्य = साथ ही बैठकर

प्रसंग प्रस्तुत गद्यांश में गुरु नानकदेव द्वारा किये गये व्यावहारिक कार्यों का वर्णन किया गया है।

अनुवाद इसके पश्चात् उन्होंने अपने विचारों को यथार्थ रूप में परिणत करने के लिए पंजाब प्रदेश में कर्तारपुर में अपना निवास बनाया। अपने अनुयायियों के साथ खेत में खेती करते हुए वृद्ध पिता के समान वे उनके मध्य बैठे हुए परमात्म-तत्त्व का चिन्तन करते हुए विदेह (राजा जनक) के समान स्थिर रहते थे। गुरु नानक के द्वारा ज्ञानयोग का और कर्मयोग का अद्भुत समन्वय स्थापित किया गया। निष्काम कर्म से, सेवा व्यवहार से, करुणा से, अच्छे आचरण से और गुणों (UPBoardSolutions.com) से अच्छे चरित्र की सृष्टि हो जाती है। उत्तम चरित्र ही परमात्मा की प्राप्ति का साधन है, ऐसा उन्होंने बताया। वहीं पर इन्होंने ‘लंगर’ नाम से साथ भोजन करने की प्रथा को प्रारम्भ किया। उसमें स्वयं द्वारा निर्मित भोजन को बच्चों से लेकर बूढ़ों तक स्त्री-पुरुष, जाति-धर्म-वर्ण के भेदभाव के बिना सब एक साथ बैठकर खाते थे। यह प्रथा आज भी गुरुद्वारों में प्रचलित दिखाई देती है।

(14)
षण्णवत्युत्तरपञ्चदशशततमे वैक्रमे वर्षे आश्विनमासस्य कृष्णपक्षे दशम्यान्तिौ (आO कृ० 10, वि० 1516) गुरोरात्मतत्त्वं परमात्मतत्त्वे विलीनम्। गुरुः सप्ततिवर्षं यावद् धरामलङकुर्वाणः सेवाभावस्य, परस्परं प्रेम्णः, राष्ट्रभक्तेः, देशानुरागस्य, देशस्याखण्डतायाः परमात्मनः करुणायाश्च गीतं जिगाय। गुरुनानकोऽस्माकमितिहासपृष्ठेषु स्वर्णाक्षरैरङ्कितः सदा स्थास्यति।।

शब्दार्थ षण्णवति = छियानबे। गुरोरात्मतत्त्वम् = गुरु का आत्मतत्त्व। सप्ततिवर्ष = सत्तर वर्ष तका जिगाय = गाया। स्थास्यति = स्थायी रहेंगे।

प्रसंग प्रस्तुत गद्यांश में गुरु नानक के परलोकवास एवं उनकी अमरता का वर्णन किया गया है।

अनुवाद विक्रम संवत् 1596 में आश्विन मास की कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि को गुरु का आत्मतत्त्व परमात्मतत्त्व में विलीन हो गया। गुरु ने सत्तर वर्ष तक पृथ्वी को सुशोभित करते हुए, सेवा-भावना, परस्पर प्रेम, राष्ट्रभक्ति, देशप्रेम, देश की अखण्डता और परमात्मा की करुणा के गीत गाये। गुरु नानक हमारे इतिहास के पृष्ठों में सदा स्वर्णाक्षरों में अंकित रहेंगे।

UP Board Solutions

लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
गुरु नानक देव का परिचय दीजिए। [2007]
या
गुरु नानक का जन्म कहाँ हुआ था और उनके माता-पिता का क्या नाम था? [2006,11,15]
या

सिक्ख धर्म के आदि संस्थापक का नाम लिखिए। [2013]
उत्तर :
सिक्ख धर्म के आदि संस्थापक गुरु नानक का जन्म पंजाब के तलवण्डी (ननकाना साहब, पाकिस्तान) नामक ग्राम में विक्रम संवत् 1526 में हुआ था। इनकी माता का नाम तृप्ता देवी और पिता का नाम मेहता कल्याणदास था। दोनों का उद्धार करने, मानवों में व्याप्त भेदभाव को दूर करने और तीनों तापों से सन्तप्त संसार को उपदेशरूपी अमृत से शीतल करने के लिए माता-पिता, पत्नी-पुत्र, बहन और मित्रों को छोड़कर ये भ्रमण के लिए घर से निकल पड़े। इन्होंने धर्म के बाह्याचारों (UPBoardSolutions.com) और पाखण्डों का खण्डन किया और धर्म के सच्चे स्वरूप को बताया। इन्होंने दलितों, पतितों, दीनों और दु:खियों को उपदेश देकर सान्त्वना प्रदान की। इन्होंने ही भारत को ‘हिन्दुस्तान’ कहकर पुकारा और पूरे देश को एकता के सूत्र में बाँधने का प्रयत्न किया।

प्रश्न 2.
लंगर-प्रणाली क्या है? इसका प्रारम्भ किसने किया?
उत्तर :
बीस वर्षों तक भ्रमण करने के उपरान्त गुरु नानक पंजाब के कर्तारपुर नामक स्थान पर स्थायी रूप से रहने लगे। यहीं पर इन्होंने लंगर’ नाम से एक साथ भोजन करने की प्रथा को प्रारम्भ किया। इस प्रथा में स्वयं द्वारा निर्मित भोजन को बच्चों से लेकर वृद्धों तक सभी स्त्री-पुरुष जाति-धर्म-वर्ण के भेदभाव के बिना साथ बैठकर ग्रहण करते हैं। गुरुद्वारों में यह प्रथा आज भी प्रचलित है।

प्रश्न 3.
गुरु नानकदेव का ईश्वर से साक्षात्कार किस प्रकार हुआ? विस्तार सहित लिखिए।
या
नानकदेव के नदी में डूबने और वापस आकर परमात्म-तत्त्व-प्राप्ति तक की घटना का वर्णन कीजिए।
उत्तर :
एक बार गुरु नानकदेव नदी में स्नान करने के लिए एक सेवक के साथ गये। अपने वस्त्रों को सेवक को सौंपकर वे नदी में उतर गये। बहुत समय तक वे जल से बाहर नहीं आये। उनके सेवक ने उन्हें नदी में डूबा हुआ मान लिया और सभी को यह बात बतायी। तीन दिन बाद गुरु नानकदेव पुनः प्रकट हुए। लोगों ने गुरु नानक के मुख पर दिव्यत्व का ऐसा अद्भुत प्रकाश देखा, जो मन एवं बुद्धि से अगम्य एवं अगोचर था। नानक ने उन्हें तीन दिन तक अनुपस्थित रहने का रहस्य सुनाया। उन्होंने बताया कि परमात्मा का दूत उन्हें परमात्मा के पास ले गया था। परमात्मा ने उन्हें अमरत्व का उपदेश देने के साथ-साथ दुःखियों और दोनों के सन्ताप को दूर करने के लिए (UPBoardSolutions.com) भी कहा। इसीलिए वे परमात्मा के आदेश से उसके सत्-स्वरूप की व्याख्या करने के लिए दुबारा संसार में आये हैं।

प्रश्न 4.
गुरु नानकदेव के मुख्य उपदेश बताइए। [2011]
या
गुरु नानक ने किन बातों में समन्वय स्थापित किया? [2009]
उत्तर :
गुरु नानकदेव के मुख्य उपदेश निम्नलिखित हैं

  • जाति-धर्म-वर्ण से उत्पन्न ऊँच-नीच के भेदभाव को दूर करना चाहिए।
  • भारत के पूर्व, पश्चिम, उत्तर और दक्षिण भाग एक हैं। इनके निवासियों में कोई भेदभाव नहीं करना चाहिए।
  • दलितों, पतितों, अधिकार छिने लोगों, दीनों, दु:ख से पीड़ित हृदय वालों और उपेक्षितों को सान्त्वना देनी चाहिए, उनको सम्मान प्रदान करना चाहिए और उनका आतिथ्य भी स्वीकार करना चाहिए।
  • ‘श्रम से उपार्जित धन पवित्र और श्रेष्ठ है, इस भावना की प्रतिष्ठा करनी चाहिए।

प्रश्न 5.
गुरु नानक का विवाह किसके साथ हुआ था? [2006,08,09]
उत्तर :
गुरु नानक का विवाह सुलक्खिनी नाम की कन्या के साथ हुआ था।

प्रश्न 6.
नानक ने बाल्यकाल में कौन-सा सौदा किया?
उत्तर :
एक बार नानक के पिता ने इनको बीस रुपये व्यापार करने के लिए दिये। इन्होंने उन रुपयों से अन्न खरीदकर मार्ग में मिले दीन-दुःखियों में बाँट दिये। इस दान के परिणामस्वरूप मिले सन्तोष को इन्होंने अपने व्यापार की सबसे बड़ी उपलब्धि मान लिया। नानक ने बाल्यकाल में यही सौदा (व्यापार) किया था।

UP Board Solutions

प्रश्न 7.
 नानक देव की बहन का क्या नाम था? [2007, 14]
उत्तर :
नानक देव की बहन का नाम ‘नानकी’ था।

प्रश्न 8.
“दोषदर्शनं राजकुलस्य सहजा रीतिः” का भाव स्पष्ट कीजिए।
उत्तर :
राजकुल की यह सबसे साधारण परम्परा है कि वह हर किसी में दोष निकाल देता है, चाहे उसमें दोष हो अथवा नहीं। लेकिन गुरु नानक में मुगल दौलत खाँ ने कोई दोष नहीं देखा, जब कि उनकी सभा के अन्य लोगों ने गुरुनानक के विषय में अनेक शिकायतें की थीं। कहने का (UPBoardSolutions.com) आशय यह है कि जब सभी में दोष निकालने वाले राजकुल के लोगों के द्वारा दिखाये जाने पर भी जब राजा को गुरुनानक में कोई दोष दिखाई नहीं दिया तो इससे यह बात स्वत: प्रमाणित हो जाती है कि गुरु नानक का चरित्र निष्कलंक और अत्यधिक पवित्र था।

Hope given UP Board Solutions for Class 10 Sanskrit Chapter 13 are helpful to complete your homework.
If you have any doubts, please comment below. UP Board Solutions try to provide online tutoring for you

Class 10 Sanskrit Chapter 1 UP Board Solutions महात्मनः संस्मरणानि Question Answer

UP Board Class 10 Sanskrit Chapter 1 Mahatmana Sansmarnani Question Answer (कथा – नाटक कौमुदी)

कक्षा 10 संस्कृत पाठ 1 हिंदी अनुवाद महात्मनः संस्मरणानि के प्रश्न उत्तर यूपी बोर्ड

These Solutions are part of UP Board Solutions for Class 10 Sanskrit Here we have given UP Board Solutions for Class 10 Sanskrit Chapter 1 महात्मनः संस्मरणानि (कथा – नाटक कौमुदी)

परिचय

भारत की पावन-भूमि पर समय-समय पर ऐसे महापुरुष जन्म लेते रहे हैं, जिन्होंने अपने संघर्षशील जीवन से न केवल भारत का कल्याण किया, वरन् सम्पूर्ण विश्व को एक नवीन दिशा प्रदान की। परतन्त्रता की स्थिति में भारत को स्वतन्त्र कराने हेतु इस पावन-भूमि पर (UPBoardSolutions.com) जन्म लेने वाले–लोकमान्य बालगंगाधर तिलक, लाला लाजपत राय, चन्द्रशेखर आजाद, भगत सिंह, सुभाषचन्द्र बोस, महात्मा गाँधी, पं० जवाहरलाल नेहरू आदि-स्वतन्त्रता संग्राम सेनानियों एवं बलिदानी वीरों की श्रृंखला बहुत लम्बी है। देश की स्वतन्त्रता के संघर्ष में महात्मा गाँधी का नाम अत्यधिक आदर के साथ लिया जाता है। भारत को स्वतन्त्र कराने का श्रेय इन्हीं गाँधी जी को है। इन्होंने सत्य और अहिंसा के बल पर अंग्रेज शासकों को भारत छोड़ने पर विवश किया।

UP Board Solutions

प्रस्तुत पाठ के संस्मरण मुख्यतया ‘बापू’ नामक पुस्तक पर आधारित हैं। इसमें महात्मा गाँधी के जीवन सम्बन्धी कुछ संस्मरण दिये गये हैं, जिनमें महात्मा गाँधी की सत्यनिष्ठा, अपूर्व दृढ़ता, अतुलित साहस तथा लक्ष्य-पॅप्ति के लिए प्रत्येक अपमान को सहने की क्षमता आदि विशिष्ट गुणों की झाँकी मिलती है।

पाठ-सारांश

जन्म मोहनदास करमचन्द गाँधी का जन्म पोरबन्दर नामक नगर में हुआ था। इनके पिता का नाम करमचन्द गाँधी तथा माता का नाम पुतलीबाई था। मोहनदास पर अपने माता-पिता के सत्यनिष्ठा, निर्भयता आदि गुणों का प्रभाव पड़ा। प्रारम्भ से ही वे एक अध्ययनशील बालक थे।

सत्यवादिता एक बार गाँधी जी ने ‘हरिश्चन्द्र’ नामक नाटक देखा। इस नाटक से उन्होंने हरिश्चन्द्र (UPBoardSolutions.com) के समान ही सत्यवादी और सच्चरित्र बनने की प्रेरणा प्राप्त की। एक बार विद्यालय में छात्रों के भाषा-ज्ञान की परीक्षा लेने के लिए ‘गाइल्स’ नाम का इंस्पेक्टर आया। गाँधी जी पाँच शब्दों में से एक केटल’ शब्द शुद्ध

नहीं लिख सके। अध्यापकों के कहने पर भी इन्होंने नकल नहीं की। इससे वे शिक्षकों के कोपभाजन और छात्रों में उपहास के पात्र बने, फिर भी ये धोखा देकर सत्य को नहीं छिपाना चाहते थे। बाद में अपनी सत्यनिष्ठा से ये अपने शिक्षकों और सहपाठियों के प्रिय हो गये। सत्य बोलने वालों के लिए मौन शक्तिशाली अस्त्र होता है। मौन’ ने इन्हें अनेक बार झूठ बोलने से बचाया।

UP Board Solutions

अपमान सहने की क्षमता सन् 1893 ईस्वी में गाँधी जी बम्बई नगर से दक्षिण अफ्रीका के नेटाल नगर में गये। वहाँ इन्होंने भारतीयों की उपेक्षा और तिरस्कार को देखा। शिक्षित भारतीय भी यूरोपीय लोगों से मिल नहीं सकते थे। वहाँ भारतीयों को ‘कुली’ कहा जाता था और गाँधी जी कुलियों के वकील’ नाम से जाने जाते थे।

स्वाभिमानी एक बार गाँधी जी रेल से प्रिटोरिया नगर जाने के लिए प्रथम श्रेणी का टिकट लेकर प्रथम श्रेणी के डिब्बे में यात्रा कर रहे थे। उसी समय उस डिब्बे में कोई यूरोपीय यात्री आया। उसने श्याम वर्ण के गाँधी जी को देखकर पहले तो स्वयं ही उनसे बाहर जाने के लिए कहा। जब गाँधी जी ने ऐसा करने से मना कर दिया तो उसने रेल के अधिकारियों से कहकर उन्हें डिब्बे से बाहर निकलवा दिया। गाँधी जी ने ठण्ड में ठिठुरते हुए पूरी रात प्रतीक्षालय में व्यतीत की। उन्हें दक्षिण अफ्रीका में इसी प्रकार के अनेक कटु अनुभव हुए। उन्होंने वहाँ के भारतीयों को एक सूत्र में बाँधने के लिए उन्हें एकजुट किया। उन्होंने विद्वेष के स्थान पर प्रेम-व्यवहार, हिंसा के स्थान पर आत्म-बलिदान, शारीरिक बल के स्थान पर आत्मबल के व्यवहार का उपदेश दिया। गाँधी जी ने जीवन के प्रायः सभी सूत्रों की परीक्षा दक्षिण अफ्रीका में कर ली थी।

उग्रवाद का विरोध गाँधी जी के समय में पंजाब में उग्रवादियों की जटिल समस्या थी। लोगों के साथ अपमानजनक व्यवहार होता था और उन्हें कोड़ों से पीटा जाता था। गाँधी जी ने उनका डटकर विरोध किया।

विदेशी वस्त्रों की होली विदेशी वस्त्र किस प्रकार भारतीय वस्त्र उद्योग का विनाश कर (UPBoardSolutions.com) रहे हैं, इसे दिखाने के लिए गाँधी जी ने बम्बई में स्वदेशी आन्दोलनरूपी अग्नि को प्रज्वलित किया। इसके अन्तर्गत गाँधी जी ने एक बार बम्बई में विदेशी वस्त्रों की होली जलायी। हजारों लोग उसे देखने आये। उन्होंने लोगों को अच्छी तरह समझाया कि विदेशी वस्त्र पहनना पाप है। विदेशी वस्त्रों को जलाकर हमने अपना पाप जला दिया है। गाँधी जी के प्रेरणादायक नेतृत्व में कांग्रेस संस्था ने स्वतन्त्रता का समर्थन किया तथा भारत के इतिहास की धारा को ही मोड़ दिया।

UP Board Solutions

सन् 1914 ई० में गाँधी जी जब दक्षिण अफ्रीका से विदा हुए, तो हजारों भारतीय युवकों ने विदाई में उनका अपूर्व अभिनन्दन किया। ऐसी विदाई इस देश में पहले कभी नहीं हुई थी।

भारत आकर अनेक महीनों तक गाँधी जी ने भारत का भ्रमण किया। इस भ्रमण में पुरोहित, व्यापारी, भिक्षुक आदि सभी प्रकार के लोग सम्मिलित हुए। गाँधी जी गरीबों की कठिनाइयों और कष्टों का अनुभव करने के लिए सदैव तृतीय श्रेणी में यात्रा किया करते थे।

स्वर्गारोहण मातृभूमि की स्वतन्त्रता का प्रेमी यह महात्मा 30 जनवरी, सन् 1948 ई० की सायंकालीन बेला में ‘हे राम’ का उच्चारण करता हुआ स्वर्ग सिधार गया।

चरित्र-चित्रण

गाँधी जी [2006,09, 10, 11, 12, 14]

परिचय ” महात्मा गाँधी का पूरा नाम मोहनदास करमचन्द गाँधी था। इनका जन्म गुजरात के पोरबन्दर नामक स्थान पर 2 अक्टूबर, सन् 1869 ई० को हुआ था। इनके पिता का नाम करमचन्द तथा माता का नाम पुतलीबाई था। इनकी माता एक धर्मपरायणा स्त्री थीं, (UPBoardSolutions.com)जिनका पर्याप्त प्रभाव गाँधी जी के चरित्र पर पड़ा। गाँधी जी के चरित्र की प्रमुख विशेषताएँ इस प्रकार हैं

1. सत्यवादी : गाँधी जी ने बचपन में ‘हरिश्चन्द्र’ नाटक देखा था। इस नाटक का इनके कोमल मन पर बड़ा प्रभाव पड़ा, जिसके फलस्वरूप इन्होंने आजीवन सत्य बोलने का दृढ़-संकल्प कर लिया और आजीवन पालन भी किया। विषम परिस्थितियों में भी इन्होंने सत्य का अवलम्ब नहीं छोड़ा।

2. नैतिकतावादी : गाँधी जी पर्याप्त नैतिकतावादी थे। अनैतिक कार्यों में इनकी रुचि कदापि नहीं होती थी। उनके गुण का पता इसी बात से चलता है कि जब विद्यालय में आये इंस्पेक्टर ने कक्षा के बच्चों से ‘केटल’ शब्द लिखने के लिए कहा, तब इन्होंने ‘केटल’ शब्द को अपनी कॉपी पर गलत ही लिखा। अध्यापक के कहने पर भी इन्होंने इस शब्द को नकल करके सही नहीं किया।

3. उपेक्षितों के नेता : महात्मा गाँधी सदैव ही उपेक्षितों के हितों के पक्षधर रहे। अपने इसी आचरण के कारण इन्हें अनेक बार गोरे लोगों द्वारा अपमानित होना पड़ा। दक्षिण अफ्रीका में ये ‘कुलियों के वकील’ कहलाते थे।

UP Board Solutions

4. प्रेम और एकता के अग्रदूत : प्रेम और अहिंसा गाँधी जी के अनुपम अस्त्र थे। इन्होंने इनके द्वारा विखण्डित भारतीयों को एकता के सूत्र में पिरो दिया। यही कारण था कि इनके पीछे भारत के ही करोड़ों नागरिक नहीं, अपितु विश्व के अन्य देशों के भी करोड़ों नागरिक खड़े रहते थे; अर्थात् इनका समर्थन करते थे।

5.उग्रवाद के कट्टर विरोधी : उग्रवाद सदैव ही लोगों के मन में घृणा उत्पन्न करता है। इससे लोगों के घर-के-घर नष्ट हो जाते हैं। गाँधी जी ने जब स्वतन्त्रता-प्राप्ति के लिए कभी उग्रवाद का समर्थन नहीं किया, फिर सामान्य जीवन में वे इसको कैसे स्वीकार कर सकते थे। उनके (UPBoardSolutions.com) समय में भी पंजाब में उग्रवादियों की समस्या थी। लोगों के साथ बड़ी क्रूरता का व्यवहार किया जाता था तथा उन्हें कोड़ों से बुरी तरह पीटा जाता था। गाँधी जी ने इसका डटकर विरोध किया।

6. स्वदेशी के पक्षधर : स्वदेशी वस्तुओं को अपनाकर ही हम अपने देश का विकास कर सकते हैं। अपनी इसी विचारधारा के कारण गाँधी जी ने बम्बई में विदेशी वस्त्रों की होली जलायी, जिसमें हजारों लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। उन्होंने भारतीयों को बताया कि विदेशी वस्त्र पहनना पाप है और विदेशी वस्त्रों को जलाकर हमने अपने पाप को जला दिया है।

7. भेदभाव के विरोधी : गाँधी जी व्यक्ति-व्यक्ति में कोई भेदभाव नहीं मानते थे, भले ही वह किसी भी जाति, रंग अथवा लिंग का क्यों न हो। इन्होंने अनेक कष्ट उठाकर इस भेदभाव का कड़ा विरोध किया। दक्षिण अफ्रीका में इन्होंने रंगभेद के विरुद्ध आन्दोलन चलाया और वहाँ से विजयी होकर लौटे।

8. राम के परम भक्त : गाँधी जी राम के परम भक्त थे। सन् 1948 की 30 जनवरी को इन्होंने “हे राम’ कहकर ही अपने प्राण त्यागे थे।

निष्कर्ष रूप में कहा जा सकता है कि गाँधी जी सत्यवादी, नैतिकतावादी, रंगभेद विरोधी इत्यादि अनेक चारित्रिक गुणों से युक्त, भारतमाता के सच्चे सपूत तथा मानवता के पुजारी थे। उनके स्थान की पूर्ति सर्वथा असम्भव है।

लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
महात्मनः किं नाम आसीत् ? [2011]
उत्तर :
महात्मनः नाम मोहनदासः आसीत्।

प्रश्न 2.
सः कुत्र जन्म लेभे ?
या
महात्मा कुत्र जन्म लेभे ? [2006,09,14]
या
गान्धीमहाशयस्य जन्म कुत्र बभूव (अभवत्)?
उत्तर :
पोरबन्दरनाम्नि नगरे गाँधीमहाशयस्य जन्म बभूव (अभवत्)।

UP Board Solutions

प्रश्न 3.
तस्य (महात्मनः गान्धिनः ) मातुः नाम किम् आसीत् ? [2007, 10, 12, 14]
या
महात्मागान्धिनः मातुर्नाम किम् आसीत्? [2013]
या
मोहनदासः मातुर्नाम किम् आसीत्? [2012]
उत्तर :
तस्य (महात्मनः गान्धिनः) मातुः नाम ‘पुतलीबाई’ आसीत्।

प्रश्न 4.
पुतलीबाई स्वभावेन कीदृशी आसीत् ? [2014]
उत्तर :
पुतलीबाई स्वभावेन मधुरा, धर्मरता, परम पवित्रा च आसीत्।

प्रश्न 5.
केन नाटकेन तस्य(महात्मनः गान्धिनः ) हृदयं परिवर्तितम् जातम् ? [2006, 10]
या
केन नाटकेन महात्मनः गान्धिनः हृदयं परिवर्तितं अभवत् ? [2015]
उत्तर :
हरिश्चन्द्र नाम्ना नाटकेन तस्य (महात्मन: गान्धिन:) (UPBoardSolutions.com) हृदयं परिवर्तितम् जातम्।

UP Board Solutions

प्रश्न 6.
विद्यालयनिरीक्षकः कः आसीत् ? [2007,08,09, 10, 11,14]
या
विद्यालयनिरीक्षकस्य किम् नाम आसीत् ? [2015]
उत्तर :
विद्यालयनिरीक्षकः ‘गाइल्स’ नामा आसीत्।

प्रश्न 7.
विद्यालयनिरीक्षकेन किं अकथयत् ?
उत्तर :
विद्यालयनिरीक्षकेन पञ्चशब्दानां वर्णविन्यासं शुद्धं लिखितुम् अकथयत्।

प्रश्न 8.
महात्मागान्धी नेटालनगरे कदा आगच्छत् ?
उत्तर :
महात्मागान्धी नेटालनगरे 1893 तमे ख्रिष्टाब्दे अप्रैल मासे आगच्छत्।

प्रश्न 9.
गान्धिमहोदयः दक्षिण अफ्रीका देशं कदा व्यसृजत्?
उतर :
गान्धिमहोदय: दक्षिण अफ्रीका देशं 1914 तमे ख्रिष्टाब्दे व्यसृजत्।

प्रश्न 10.
गान्धिमहोदयः केन यानेन कुत्र गतः?
या
धूमयानेन गान्धी कुत्र गतः?
उत्तर :
गान्धिमहोदयः धूमयानेन प्रिटोरियानगरं (UPBoardSolutions.com) प्रति गतः।

UP Board Solutions

प्रश्न 11.
गान्धिमहोदयः विद्वेषस्य स्थाने कम् उपादिशत्?
उत्तर :
गान्धिमहोदयः विद्वेषस्य स्थाने प्रेमाचारम् उपादिशत्।

प्रश्न 12.
गान्धि महोदयः कतमे ख्रिष्टाब्दे स्वर्गं गतः?
उत्तर :
गान्धि महोदयः 1948 तमे ख्रिष्टाब्दे जनवरी मासस्य त्रिंशे दिनाङ्के सन्ध्यायां समये स्वर्गं गतः।

प्रश्न 13.
महात्मा गान्धी किं वाक्यम् उच्चारयन् स्वर्गं जगाम? [2007]
उत्तर :
महात्मा गान्धी “हे राम’ वाक्यम् उच्चारयन् स्वर्गं जगाम।

प्रश्न 14.
महात्मनः पितुः किं नाम आसीत्? [2012, 13]
या
महात्मागान्धिनः पिता कः आसीत्? [2015]
या
महात्मनः पितुर्नाम किम् आसीत्? उत्तर महात्मनः पितुः नाम ‘करमचन्द गाँधी’ आसीत्।

प्रश्न 15.
महात्मनः पूर्ण नाम किम् आसीत् [2011, 15]
उत्तर :
महात्मनः पूर्ण नाम मोहनदासः कर्मचन्द: गाँधी आसीत्।

UP Board Solutions

प्रश्न 16.
गाइल्सः कः आसीत्? [2011,12]
उत्तर :
गाइल्सः विद्यालयनिरीक्षकः (UPBoardSolutions.com) आसीत्।

प्रश्न 17.
महात्मनः गान्धिनः पिता कीदृशः आसीत्? [2008]
उत्तर :
महात्मन: गान्धिनः पिता सद्गुणी आसीत्।

बहुविकल्पीय प्रश्न

अधोलिखित प्रश्नों में प्रत्येक प्रश्न के उत्तर-रूप में चार विकल्प दिये गये हैं। इनमें से एक विकल्प शुद्ध है। शुद्ध विकल्प का चयन कर अपनी उत्तर-पुस्तिका में लिखिए –
[संकेत – काले अक्षरों में छपे शब्द शुद्ध विकल्प हैं।]

1. ‘महात्मनः संस्मरणानि’ शीर्षक पाठ का नायक कौन है?

(क) जनक
(ख) महात्मा गाँधी
(ग) जीमूतवाहने
(घ) परशुराम

2. ‘महात्मनः संस्मरणानि’ पाठ की कथा का स्रोत क्या है?

(क) ‘राष्ट्रपिता’ नामक पुस्तक
(ख) ‘महात्मा गाँधी’ नामक पुस्तक
(ग) ‘बापू’ नामक पुस्तक
(घ) इनमें से कोई नहीं

3. विद्यालय-निरीक्षक गाइल्स क्यों आया था ?

(क) अध्यापकों की उपस्थिति देखने
(ख) छात्रों की उपस्थिति देखने
(ग) छात्रों का वर्णविन्यास जानने
(घ) छात्रों को पुरस्कार बाँटने

UP Board Solutions

4. गाँधी जी हमेशा क्या बोलते थे ?

(क) राम नाम
(ख) सत्य
(ग) मधुर वचन
(घ) जयहिन्द

5. महात्मा गाँधी को अपने शिक्षकों का कोपभाजन क्यों बनना पड़ा?

(क) विद्यालय निरीक्षक से झूठ बोलने के कारण
(ख) वर्णविन्यास की नकल करने के कारण
(ग) वर्णविन्यास की नकल न करके उसे गलत लिखने के कारण
(घ) शब्दों का अनुचित वर्णविन्यास लिखने के कारण

6. अप्रैल, 1893 ई० में गाँधी जी कहाँ पहुँचे थे ?

(क) प्रिटोरिया
(ख) पोरबन्दर
(ग) नेटालनगर
(घ) बम्बई (अब मुम्बई)

7. गाँधी जी प्रिटोरिया नगर जाते समय कौन-सा टिकट लेकर रेल में बैठे थे ?

(क) सामान्य श्रेणी का
(ख) प्रथम श्रेणी का
(ग) द्वितीय श्रेणी का
(घ) तृतीय श्रेणी को

UP Board Solutions

8. दक्षिण अफ्रीका से महात्मा गाँधी किस सन् में स्वदेश लौटे ?

(क) 1948 ई० में
(ख) 1893 ई० में
(ग) 1914 ई० में
(घ) 1869 ई० में

9. दक्षिण अफ्रीका से लौटकर महात्मा गाँधी कई महीनों तक क्या करते रहे ?

(क) भारत-भ्रमण
(ख) असहयोग आन्दोलन
(ग) स्वदेशी आन्दोलन
(घ) अहिंसा का प्रचार

10. “पञ्चनदप्रान्ते उग्रवादिनां समस्यासीत्।” वाक्य में ‘पञ्चनद’ प्रान्त किसे कहा गया है?

(क) उत्तर प्रदेश को
(ख) बिहार को
(ग) बंगाल को
(घ) पंजाब को।

11. “अद्यतन इवे गान्धिकालेऽपि …………………………. “प्रान्ते उग्रवादिनां समस्यासीत्।” में वाक्य-पूर्ति होगी

(क) ‘महाराष्ट्र’ से
(ख)‘पञ्चनद’ से।
(ग) “कश्मीर’ से।
(घ) असम से

UP Board Solutions

12. ………………………. “संस्था प्रत्येकजातेः पुरुषवर्गं नारीनिचयं चाकृष्टवती।” में रिक्त स्थान में आएगा –

(क) राष्ट्रीय क्रान्ति
(ख) राष्ट्रीय महासभा
(ग) कांग्रेस
(घ) स्वराज्य

13. मोहनदासः कस्य शब्दस्य वर्णविन्यासं कर्तुं नाशक्नोत् ?

(क) टैकल’ शब्दस्य
(ख) टेबल’ शब्दस्य।
(ग) “गाइल्स’ शब्दस्य।
(घ) ‘केटल’ शब्दस्य

14. “नाटकेनानेन अयं हरिश्चन्द्रः इव सत्यसन्धः “च भवितुमांचकाङ्क्ष।” में रिक्त स्थान में आएगा –

(क) दानवीरः
(ख) सच्चरित्रः
(ग) अहिंसकः
(घ) वीरः

15. महात्मा गान्धी ……………………….. नगरे जन्म लेभे। [2010, 15]

(क) पुणे
(ख) वर्धा
(ग) बम्बई (अब मुम्बई)
(घ) पोरबन्दर

16. मोहनदासः ……………………… सत्यप्रियः निर्भयोजातः। [2006]

(क) मातेव
(ख) भ्रातेव।
(ग) पितेव
(घ) गुरुजनेव

UP Board Solutions

17. पुतली गान्धिन …………………… आसीत्। [2007]

(क) पत्नी
(ख) माता
(ग) पुत्री
(घ) शिष्या

18. महात्मनः पितुर्नाम ………………… आसीत्। [2006,12,13]

(क) करमचन्दः
(ख) धरमचन्द्रः
(ग) कृष्णचन्दः
(घ) रामचन्द्रः

19. विद्यालयनिरीक्षकः …………………….. आसीत्। [2010,11]

(क) स्टालिनः
(ख) गाइल्सः
(ग) पीटर:
(घ) गजेन्द्रः

Hope given UP Board Solutions for Class 10 Sanskrit Chapter 1 are helpful to complete your homework.
If you have any doubts, please comment below. UP Board Solutions try to provide online tutoring for you

Class 10 Sanskrit Chapter 3 UP Board Solutions धैर्यधनाः हि साधवः Question Answer

UP Board Class 10 Sanskrit Chapter 3 Dhairya Dhana hi Sadhava Question Answer (कथा – नाटक कौमुदी)

कक्षा 10 संस्कृत पाठ 3 हिंदी अनुवाद धैर्यधनाः हि साधवः के प्रश्न उत्तर यूपी बोर्ड

These Solutions are part of UP Board Solutions for Class 10 Sanskrit Here we have given UP Board Solutions for Class 10 Sanskrit Chapter 3 धैर्यधनाः हि साधवः (कथा – नाटक कौमुदी)

परिचय

प्रस्तुत पाठ एक जातक-कथा है। जातक-कथाओं का सम्बन्ध सिद्धार्थ (गौतम बुद्ध) के पूर्वजन्म से है। बौद्ध विद्वानों का मानना है कि सिद्धार्थ को एक ही जन्म में बोधि प्राप्त नहीं हुई थी अनेक पूर्व जन्मों में दया, करुणा, परोपकार आदि का अभ्यास करके उन्होंने बोधि प्राप्त की। पिछले जन्मों में उनकी संज्ञा बोधिसत्त्व रूप में उल्लिखित है। जातक-कथाओं की रचना पालि-भाषा में हुई है, जिनका बाद में संस्कृत में अनुवाद किया गया। इनकी संख्या 500 (UPBoardSolutions.com) के लगभग है और ये चीनी भाषा में भी अनूदित हो चुकी हैं। प्रस्तुत कथा “जातकमाला’ से ली गयी है, जिसका संकलन आर्यशूर नामक विद्वान् द्वारा किया गया है। प्रस्तुत कथा के अन्तर्गत बोधित्त्व एक नाविक के रूप में जन्म लेते हैं, जिनकी विशेषताएँ धर्म-पालन और विपत्तियों में धैर्य धारण करना है।

UP Board Solutions

पाठ-सारांश

बोधिसत्त्व का जन्म – किसी समय बोधिसत्त्व (महात्मा बुद्ध का पूर्व जन्म) ने नाविक के रूप में जन्म लिया। वे इतने प्रतिभासम्पन्न थे कि जिन-जिन विषयों को जानना चाहते थे, उन्हें सहज ही जान लेते थे। वे तीक्ष्ण बुद्धि वाले, अनेक कलाओं के ज्ञाता, दिशा सम्बन्धी ज्ञान वाले, समुद्र-ज्ञाता और भावी संकटों के ज्ञाता थे। उनका नाम सुपारग और उनके नगर का नाम ‘सुपारगम्’ था। वृद्ध होते हुए भी व्यापारी उनका बहुत सम्मान करते थे तथा उन्हें अपने साथ लेकर समुद्री यात्रा करना शुभ मानते थे। उन्होंने अपने नाविक जीवन में समुद्री यात्राएँ करते-करते मछलियों और नाना रत्नों से परिपूर्ण अगाध जल वाले सागरों का अवगाहन कर उनके रहस्य को जान लिया था।

सुपारग का समुद्रयात्रा पर जाना – किसी समय भरुकच्छ से आये हुए कुछ व्यापारियों ने सुपारग से नाव पर बैठकर साथ चलने की प्रार्थना की। अत्यधिक वृद्ध होते हुए भी महात्मा सुपारग ने उनके साथ चलना स्वीकार कर लिया। व्यापारी प्रसन्न होकर अनेक समुद्रों को पार करते हुए उनके साथ यात्रा करते रहे।

मार्ग में बइवामुख समुद्र का आना – मार्ग में भयंकर तूफान आने के कारण वे कई दिन तक समुद्र में इधर-उधर भटकते रहे। उन्हें कहीं भी किनारा नहीं मिला। व्यापारी बहुत घबरा गये। सुपारग ने उन्हें समझाया कि घबराने से काम नहीं चलेगा। धीरज से काम लें। यह ‘खुरमाली’ नाम का समुद्र है। वायु के तीव्र झोंकों के कारण आप लोग इसे पार नहीं कर पा रहे हैं। येन-केन-प्रकारेण उसे समुद्र को पार करके वे ‘क्षीरसागर’ में पहुँचे और उसके बाद ‘अग्निमाली’ समुद्र में पहुँचे। इस प्रकार उन्होंने अनेक कष्टों को सहन करते हुए ‘कुशमाली’ और ‘नलमाली’ नामक भयंकर समुद्रों को पार किया। सुपारग बार-बार व्यापारियों को वापस चलने के लिए कहते रहे, लेकिन पर्याप्त प्रयास करने पर भी वे वापस न लौट सके और अत्यन्त भयानक, हृदयविदारक गर्जना करते हुए अन्ततः ‘बड़वामुख’ नामक समुद्र में (UPBoardSolutions.com) जा पहुँचे। सुपारग ने उस समुद्र का परिचय दिया कि यह वह समुद्र है जिसमें पहुँचकर कोई भी मृत्यु के मुख से नहीं बच पाया है। व्यापारियों ने जीवन से निराश होकर सुपारग से कोई उपाय बताने के लिए कहा, जिससे वे सुरक्षित लौट सकें।

सुपारग द्वारा प्रार्थना करना – जीवन का अन्त निकट जानकर सभी व्यापारी करुणा से रोने लगे। तब सुपारंग ने नाव पर बैठे हुए ही घुटने टेककर तथागतों को प्रणाम करके कहा-मेरे पुण्य और अहिंसा के बल से यह नाव कल्याण सहित लौट जाये।

UP Board Solutions

सुपारग द्वारा रत्नसहित व्यापारियों की कुशल वापसी – इसके बाद महात्मा सुपारग के पुण्य-बल से वह नाव अनुकूल वायु पाकर लौट पड़ी। नाव को लौटती देखकर सभी व्यापारियों को अत्यन्त प्रसन्नता और आश्चर्य हुआ। लौटते समय सुपारग ने व्यापारियों से कहा कि आप लोग नलमाली समुद्र से बालुका (रेत) और पत्थर नाव में भर लें। ये रेत और पत्थर निश्चय ही आपके लाभ के लिए होंगे। उन व्यापारियों ने सुपारग की बात मानते हुए समुद्री रेत और पत्थर को जहाज में भर लिया। इसके पश्चात् एक ही रात में वह नाव भरुकच्छ पहुँच गयी। प्रात: समय व्यापारियों ने नाव को चाँदी, इन्द्रनील, वैदूर्य, सुवर्ण आदि । (UPBoardSolutions.com) से भरी देखकर हर्षित होकर सुपारग की पूजा की। वास्तव में सत्य बोलना और धर्म का आश्रय लेना कभी दुःखदायी नहीं होता-‘तदेवं धर्माश्रयं सत्यवचनमपि आपदं नुदति।’

चरित्र-चित्रण

सुपारग (बोधिसत्त्व) [2006,07,08, 09, 10, 11, 12, 13, 15]

परिचय प्राचीनकाल में बोधिसत्त्व ने एक नाव के सह-संचालक के रूप में जन्म ग्रहण किया। वे अत्यन्त तीक्ष्ण बुद्धि, कलाओं में निपुण, संकटों में धैर्य रखने वाले, दिशाओं के ज्ञाता और समुद्रविषयक रहस्यों के सूक्ष्म जानकार थे। समुद्रविषयक ज्ञान के कारण उनका नाम ‘सुपारग’ पड़ा। उनकी चारित्रिक विशेषताएँ निम्नलिखित हैं –

1.समुद्रयात्रा के ज्ञाता – सुपारग को समुद्रविषयक रहस्यों की सूक्ष्म जानकारी थी। वे कुशल नाविक थे और उन्होंने सुदूर देशों तक समुद्र की यात्रा की थी। उन्हें समुद्रयात्रा का गहन अनुभव, जानकारी तथा इस सम्बन्ध में दूर-दूर तक प्रसिद्धि भी थी। यही कारण था कि अशक्त और वृद्ध होते हुए भी वे व्यापारियों के द्वारा यात्रा पर ले जाये जाते थे और प्रत्येक विपत्ति में उनका साथ देते थे।

2. उदार हृदय – सुपारग उदार हृदय वाले व्यक्ति थे। वह प्रार्थना करने वालों की प्रार्थना अवश्य स्वीकार कर लेते थे। इसीलिए अशक्त और वृद्ध होते हुए भी वे भरुकच्छ से आये हुए व्यापारियों की प्रार्थना स्वीकार करके उनके साथ प्रस्थान करते हैं। इससे सुपारग की उदारता प्रकट होती है।

3. साहसी – सुपारग अत्यन्त साहसी व्यक्ति थे। वे भयंकर-से-भयंकर समुद्र की यात्रा करने में भी साहस को नहीं छोड़ते थे। व्यापारी जब अपने जीवन से पूर्णत: निराश हो चुके थे, तब भी वे साहस का परिचय देते हुए भगवान् से सबको सकुशल लौटाने की प्रार्थना करते हैं तथा अपने पुण्यबल व अहिंसाबल से जहाज को भरुकच्छ लौटा लाते हैं।

4. दयावान् – सुपारग उच्चकोटि के दयावान् हैं। वृद्ध होने पर भी वे व्यापारियों की प्रार्थना पर उनके साथ समुद्री यात्रा करना स्वीकार कर लेते हैं तथा उनको जीवन से निराश देखकर जहाज को सकुशल लौटाने की भगवान् से प्रार्थना करते हैं। यह उनकी दयालुता का परिचायक है।

UP Board Solutions

5. अहिंसावादी – सुपारगं अंहिंसा सिद्धान्त को मानने वाले थे। वे प्राणिमात्र की रक्षा करना अपना कर्तव्य समझते थे और उसके लिए प्रयत्नशील रहते थे। वे अपने अहिंसा-बल से ईश्वर से प्रार्थना करकें नाव को वापस ले आते हैं और व्यापारियों के प्राणों की रक्षा करते हैं। इस कथा में उनका यह रूप स्पष्ट दृष्टिगोचर होता है।

6. हितैषी और मित्र – ‘सुपारग व्यापारी वर्ग के सच्चे हितैषी और मित्र हैं। नलमाली समुद्र को पार करते समय उसके गुणों से परिचित होने के कारण वे उसकी मिट्टी, बालू एवं पत्थरों को व्यापारियों से नाव में भर लेने के लिए कहते हैं, क्योंकि वे यह जानते थे कि ये रेत और पत्थर अन्त में सुवर्ण और रत्न बन जाएँगे। उनका यह कार्य उनके व्यापारी वर्ग के हितैषी और मित्र होने का परिचायक है।

निष्कर्ष रूप में कहा जा सकता है कि सुपारग समुद्री यात्रा के ज्ञाता, उदार हृदय, साहसी, दयावान्, (UPBoardSolutions.com) अहिंसावादी आदि गुणों से युक्त तो थे ही, उनमें परोपकारपरायणता, जनहित-चिन्तन, कोमल-हृदयता, तपस्विता आदि अन्य बहुत-से गुण भी विद्यमान थे। निश्चय ही सुपारग का चरित्र एक आदर्श पुरुष का चरित्र है।

लघु उत्तटीय प्रश्न

प्रश्न 1.
कोऽयं सुपारगः ? कस्मात् तस्यायं नाम ? [2009, 15]
उत्तर :
सुपारगः बोधिसत्त्वः एव आसीत्। सः समुद्रपारं गत्वा वणिजाम् ईप्सितं देशं प्रापयिता नाविकः आसीत्, अतः जनाः तं सुपारगनाम्ना कथयन्ति स्म।

प्रश्न 2.
सुपारगः वणिग्साहाय्ये कथमसमर्थो जातः ?
उत्तर :
सुपारगः जराशिथिलशरीरत्वात् वणिग्साहाय्ये असमर्थः जातः

प्रश्न 3.
वणिजः कीदृशं समुद्रम् अवजगाहिरे ? [2006]
उत्तर :
वणिज: विविधमीनकुलविचरितं, बहुविधरत्नैर्युतम् अप्रमेयतोयं, महासमुद्रम् अवजगाहिरे।

प्रश्न 4.
वणिज: कान्कान् समुद्रान् ददृशुः ?
उत्तर :
वणिजः खुरमालिनं, क्षीरार्णवम्, अग्निमालिनं, (UPBoardSolutions.com) कुशमालिनं, नलमालिनं, बडवामुखं च समुद्रान् ददृशुः।

प्रश्न 5.
सायाह्नसमये वणिजः कीदृशीं समुद्रध्वनिम् अश्रौषुः ?
उत्तर :
सायाह्नसमये वणिजः श्रुतिहृदयविदारणं समुद्रध्वनिम् अश्रौषुः।

UP Board Solutions

प्रश्न 6.
महत्या करुणया उपेतः सुपारगः वणिग्जनान् किमुवाच?
या
सुपारगः वणिग्जनान् किम् उवाच ?
उत्तर :
‘महत्या करुणया उपेतः सुपारगः वणिग्जनान् उवाच-अस्यापि नः कश्चित् प्रतीकारविधिः प्रतिभाति तत्तावत् प्रयोक्ष्ये इति।

प्रश्न 7.
नलमालिसमुद्रेभ्यः प्राप्तबालुकाः पाषाणाश्च प्रभाते कीदृशाः जातः ?
उत्तर :
नलमालिसमुद्रेभ्य: प्राप्तबालुका: पाषाणाश्च प्रभाते रजते, इन्द्रनील, वैदूर्य, हेमरूपाः जाताः।

प्रश्न 8.
धर्माश्रयं सत्यवचनम् आपदं कथं नुदति ?
उत्तर :
धर्माश्रयं सत्यवचनम् आपदम् ईश्वरस्मरणमात्रेणैव नुदति।

प्रश्न 9.
सुपारगः कः आसीत्? [2009,11]
उत्तर :
सुपारगः बोधिसत्त्वः आसीत्।

प्रश्न 10.
कस्य नाम सुपारगः आसीत्?
उत्तर :
बोधिसत्त्वस्य नाम सुपारगः आसीत्?

UP Board Solutions

प्रश्न 11. 
जातकमालायाः रचयिता कः? [2009, 10, 12, 13, 14, 15]
उत्तर :
जातकमालायाः रचयिता ‘आर्यशूर:’।

बहुविकल्पीय प्रश्न

अधोलिखित प्रश्नों में प्रत्येक प्रश्न के उत्तर-रूप में चार विकल्प दिये (UPBoardSolutions.com) गये हैं। इनमें से एक विकल्प शुद्ध है। शुद्ध विकल्प का चयन कर अपनी उत्तर-पुस्तिका में लिखिए
[संकेत – काले अक्षरों में छपे शब्द शुद्ध विकल्प हैं।]

1. ‘धैर्यधना: हि साधवः’ नामक पाठ किस ग्रन्थ से उधृत है ?

(क) नागानन्दम्’ से
(ख) ‘जातकमाला’ से
(ग) भोजप्रबन्ध’ से
(घ) ‘प्रबोधचन्द्रोदय’ से

2. “धैर्यधनाः हि साधवः’ नामक पाठ किस महान् व्यक्तित्व से सम्बन्धित है ?

(क) ईसा मसीह से
(ख) महावीर स्वामी से
(ग) गौतम बुद्ध से
(घ) भगवान् कृष्ण से

3. ‘जातकमाला’ नामक ग्रन्थ के रचयिता कौन हैं? [2008, 11, 15]

(क) आर्यशूर
(ख) महर्षि वाल्मीकि
(ग) हर्षवर्द्धन
(घ) महर्षि व्यास

4. ‘धैर्यधनाः हि साधवः” नामक पाठ में बोधिसत्त्व का क्या नाम है ?

(क) कुपारग
(ख) अपारग
(ग) सपारग
(घ) सुपारग

UP Board Solutions

5. सुपारग वणिजों की सहायता करने में क्यों असमर्थ हो गये थे ?

(क) मूढ़ाधिक्य के कारण रिण
(ख) गर्वाधिक्य के कारण
(ग) जराधिक्य के कारण
(घ) धनाधिक्य के कारण

6. व्यापारियों ने सबसे पहले कौन-सा समुद्र देखा?

(क) खुरमाली
(ख) क्षीरार्णव
(ग) कुशमाली
(घ) नलमाली

7. भयानक, दुःखदायी और हृदयविदारक गर्जना करने वाला समुद्र कौन-सा था ?

(क) नलमाली
(ख) बड़वामुख
(ग) अग्निमाली
(घ) कुशमाली

8. बड़वामुख समुद्र से नौका को लौटाने के लिए सुपारग ने क्या उपाय किया?

(क) मन्त्रों का प्रयोग किया।
(ख) ईश्वर से प्रार्थना की
(ग) नौका को वापस मोड़ लिया
(घ) नौका को स्वतन्त्र छोड़ दिया

9. सुपारगनाव को किसके बल से लौटाने में समर्थ हुआ ?

(क) बाहुबल से
(ख) अहिंसा बल से
(ग) सत्याधिष्ठान बल से
(घ) सत्याधिष्ठान और अहिंसा के बल से

10. जल-प्रवाह के विपरीत लौटी नौका किस समुद्र में पहुँच गयी ?

(क) अग्निमाली
(ख) नलमाली
(ग) कुशमाली
(घ) क्षीरार्णव

11. किस समुद्र के रेत और पत्थरों को सुपारग ने व्यापारियों से अपनी नौका में भरने को कहा था?

(क) अग्निमाली के
(ख) नलमाली के
(ग) खुरमाली के
(घ) कुशमाली के

12. व्यापारियों ने नौका में भरे रेत और पत्थरों के स्थान पर क्या वस्तु पायी ?

(क) विभिन्न रत्न
(ख) विभिन्न मोती
(ग) विभिन्न मछलियाँ
(घ) विभिन्न ओषधियाँ

UP Board Solutions

13. “बोधिसत्त्वभूतः किल महासत्त्वः परमनिपुणमतिः ………………… बभूव।” में रिक्त-स्थान की पूर्ति होगी –

(क) ‘पोतचालक:’ से
(ख) ‘नौसारथिः’ से
(ग) “सारथिः’ से
(घ) “सांयात्रिकः’ से

14. “यतो न भेतव्यमतः किं तु …………………… अयं समुद्रः तद्यतध्वं निवर्तितुम्।” में रिक्त-स्थान में आएगा –

(क) कुशमाली
(ख) खुरमाली
(ग) अग्निमाली
(घ) नलमाली

15. “अस्माकं काल इवायं नलमाली नाम सागरः।” वाक्यस्य वक्ता कः अस्ति ?

(क) कुशमाली
(ख) सुपारग
(ग) श्रीमाली
(घ) वनमाली

16. …………………… समुपेतास्थ तदेतद् बडवामुखम्।” श्लोक की चरण-पूर्ति होगी –

(क) ‘शिवम्’ से
(ख) ‘सुन्दरम्’ से
(ग) “सत्यम्’ से
(घ)’अशिवम्’ से

17. “मम पुण्यबलेन अहिंसाबलेन चेयं नौः स्वस्तिविनिवर्त्तताम्।” वाक्यस्य वक्ता कः अस्ति ?

(क) सुपारगः
(ख) कुशमाली
(ग) श्रीमाली
(घ) वणिकः

18. “तदेव ………………….. आश्रयं सत्यवचनमपि आपदं नुदतीति।” में रिक्त-स्थान की पूर्ति होगी –

(क) ‘सत्य’ से
(ख) “अहिंसा से
(ग)’धर्म’ से
(घ) “अधर्म’ से

19. सुपारगः ………………. आसीत्।

(क) व्यापारी
(ख) नाविकः
(ग) सैनिक:
(घ) कविः

20. पूर्वजन्मनि सुपारगः …………………… आसीत्। [2006, 10]

(क) ईन्द्रः
(ख) बोधिसत्वः
(ग) नृपः
(घ) अर्जुनः

UP Board Solutions

21. सुपारगः ……………………… ज्ञाता आसीत्। [2007]

(क) वेदानां शास्त्राणां
(ख) रत्नानाम् समुद्राणां
(ग) वनस्पतीनां फलानाम्
(घ) संगीतशास्त्राणाम्

22. सुपारगः ……………….. नाम बभूव। [2008, 10]

(क) वणिजः
(ख) पत्तनस्य
(ग) ग्रामस्य
(घ) नौसारथेः

Hope given UP Board Solutions for Class 10 Sanskrit Chapter 3 are helpful to complete your homework.
If you have any doubts, please comment below. UP Board Solutions try to provide online tutoring for you