Class 11 English Chapter 2 Question Answer UP Board Forgetting

UP Board Class 11th English Prose Chapter 2 Questions and Answers

कक्षा 11 अंग्रेजी पाठ 2 के प्रश्न उत्तर

These Solutions are part of UP Board Solutions for Class 11 English. Here we have given UP Board Solutions for Class 11 English Prose Chapter 2 Forgetting.

LESSON at a Glance
The writer does not think that forgetfulness is common. He argues that modern man remembers a large variety of things like phone numbers, appointments and names of celebrities. However, there are many people who forget many common things like taking medicine at the proper time. The commonest form of forgetfulness occurs in the matter of posting letters.

According to the writer, ordinary adults reach their destination with all their baggage safe while sportsmen are forgetful. Quite a good number of them forget their belongings in a train. But this forgetfulness is a virtue because it shows that the absent minded-man is getting the most in life, and has no time for ordinary things to remember.

The statesmen seem to have uncommonly bad memories. The facts in the autobiographies and speeches of statesmen are frequently challenged. In other words, the present day statesmen do not have the genius of memory and of intellect combined. However, most of us are born with efficient memories. If it were not so, the institution of the family could not survive.

पाठ का हिन्दी अनुवाद

1. A list of …….. going upstairs.

रेल के यात्रियों के द्वारा खोये हुए सामान की सूची, जिसे ग्रेट लन्दन के स्टेशन पर बेचा जाएगा, प्रकाशित हो गई है और अनेकों व्यक्ति जिन्होंने इसे पढ़ा वे अपने साथियों के भुलक्कड़पन पर आश्चर्यचकित हैं। यदि इस विषय पर आँकड़े प्राप्त हों, तब मुझे यह सन्देह है कि क्या यह पाया जाएगा कि विस्मृति या भूलना एक साधारण बात है। यह तो मानव-स्मृति की अयोग्यता की अपेक्षा योग्यता है जो मुझे आश्चर्य करने के लिए विवश करती है। आधुनिक व्यक्ति टेलीफोन के नम्बर भी याद रखता है। वह अपने मित्रों के पते याद रखता है। वह विशेष प्रकार की मदिरापान करने की तारीखों को याद रखता है। वह दोपहर के भोजन तथा रात्रि भोज की नियुक्तियों को याद रखता है। उसकी स्मरण-शक्ति अभिनेताओं, अभिनेत्रियों, क्रिकेट के खिलाड़ियों, फुटबॉल के खिलाड़ियों तथा हत्यारों के नामों से भरी होती है। वह आपको यह बता सकता है। कि बीते हुए अगस्त के महीने में मौसम कैसा था तथा वह उस प्रान्तीय होटल का नाम भी बता सकता है जहाँ गर्मियों के मौसम में उसे बेकार भोजन मिला था।

अपने साधारण जीवन में पुन: वह लगभग उन सभी बातों को याद रखता है जिनकी उससे आशा की जाती है। पूरे लन्दन में ऐसे कितने व्यक्ति होंगे जो प्रात:काल के समय कपड़े पहनते समय अपने कपड़ों में किसी एक नग को भूल जाते हों। सौ में एक भी नहीं होगा। शायद , दस हजार में एक भी नहीं। उनमें से ऐसे कितने व्यक्ति होंगे जो घर जाते समय सामने का दरवाजा बन्द करना भूल जाते हों। मुश्किल से ही कोई। और इसी प्रकार यह काम पूरे दिन चलता रहता है। लगभग प्रत्येक व्यक्ति सोने जाने के समय तक सही कार्यों को सही समय पर करने की याद रखता है और फिर कोई साधारण व्यक्ति कदाचित् ही जीने से ऊपर जाते समय बत्तियों को बुझाना भूल जाता हो।

2. There are, it must be admitted……. forget to take.

यह मान लेना चाहिए कि कुछ बातों में स्मरण-शक्ति सामान्य पूर्णत: कम कार्य करती है। मैं मानता हूँ कि वह व्यक्ति बहुत ही नियम से चलने वाला व्यक्ति होगा जो अपने लिए डॉक्टर की बताई हुई दवा को लेना सदा याद रख सके। जैसा कि नियम है दवा को भोजन से पहले, भोजन के साथ या भोजन के बाद लेना चाहिए और भोजन स्वयं इसका स्मरण दिलाने वाला होना चाहिए। सच्चाई यही है कि ऐसे नैतिक दानव बहुत ही कम होंगे जो नियमित रूप से दवा लेने को याद रखते हों (लेखक ने नैतिक दानव शब्द का प्रयोग ऐसे व्यक्तियों के लिए जान-बूझकर उपहासस्वरूप किया है)। कुछ मनोवैज्ञानिक हमें बताते हैं कि हम उन बातों को भूल जाते हैं जिन्हें हम भूलना चाहते हैं, यही कारण है कि बहुत-से व्यक्ति दवा की गोलियों या मिक्सचर के प्रति अनिच्छा के कारण उन्हें निश्चित समय पर लेना याद नहीं रखते।

यह इस बात की व्याख्या नहीं करती कि मेरे जैसा जीवनभर दवा लेने वाला व्यक्ति इतना भुलक्कड़ कैसे है जितने वे व्यक्ति जो दवा को अनिच्छा से लेते हैं। एक नए और व्यापक रूप से प्रचारित इलाज के लाभ मुझे बहुत आनन्द देते हैं। फिर यदि वह दवा मेरी जेबों में हो, तब उसे लेने का समय ज्यों-ज्यों निकट आता है मैं उसे लेना भूल जाता हूँ। केमिस्ट उन्हीं दवाओं से धन कमाते हैं जिन्हें लेना लोग भूल जाते हैं।

3. The commonest form ………. remember to write.

मैं यह मानता हूँ कि भूलने का सबसे साधारण रूप पत्रों को डाक में डालने के मामले में होता है। यह इतना सामान्य होता है कि मैं कभी भी किसी जाते हुए भेंटकर्ता को किसी आवश्यक पत्र को डाक में डालने के लिए कहने की इच्छा नहीं करता। मैं उसकी स्मरण शक्ति पर इतना कम विश्वास करता हूँ कि उसे पत्र सौंपने से पहले उसे सौगन्ध खिलाता हूँ। चूँकि मेरे साथ भी ऐसा ही होता है। यदि कोई व्यक्ति मुझसे पत्र डालने को कहे तब इसका तात्पर्य है कि वह मेरे विषय में गलत अनुमान लगाता है। यदि मैं उसका पत्र अपने हाथ में भी रखें, तो सदा जब मैं पहले खम्भे से आगे निकल जाता हूँ, तब मुझे याद आता है कि मुझे पत्र डालना था।

जब इसे हाथ में पकड़े-पकड़े थक जाता हूँ, तब मैं इसे सुरक्षा की दृष्टि से अपनी जेब में रख लेता हूँ और फिर इसके विषय में बिल्कुल भूल जाता हूँ। इसके बाद यह मेरी जेब में छिपा पड़ा रहता है जबकि परिस्थितियों की लम्बी श्रृंखला में अनेकों घबरा देने वाले प्रश्न पूछे जा रहे हों, तब मैं अपने अपराध के प्रमाण के फलस्वरूप उस पत्र को जेब से निकालने को विवश हो जाता हूँ। इस विषय में यह सोचा जा सकता है कि ऐसा इसलिए होता है कि दूसरों के पत्र में कम रुचि होती है किन्तु यह इस बात का उत्तर नहीं हो सकता, क्योंकि मैं ऐसे कुछ पत्रों को डाक में डालना भूल जाता हूँ जिन्हें मैंने स्वयं लिखने को याद रखा था।

4. As for leaving articles ………. achieved this?

रेलगाड़ियों और टैक्सी में सामान छोड़ने के मामलों में मैं भी कम अपराधी नहीं हूँ। मैं पुस्तकों और घूमने की छड़ी के अतिरिक्त लगभग किसी भी वस्तु को याद रख सकता हूँ और प्रायः पुस्तकों को भी याद रख सकता। हूँ। घूमने की छड़ी को तो याद रखना मैं लगभग असम्भव ही पाता हूँ। उनके विषय में मेरी रुचि नहीं है, मैं इसे पुराना फैशन मानता हूँ और मैं उन्हें बहुधा खरीदता हूँ, किन्तु ज्यों ही मैं किसी मित्र के घर मिलने जाता हूँ। या रेलगाड़ी से यात्रा पर जाता हूँ तभी वह खो जाती है और उसके स्थान पर नई छड़ी आ जाती है। खो जाने के भय से मैं छाता ले जाने का साहस ही नहीं करता। बिना छाता खोये हुए पूरा जीवन व्यतीत करना उसी व्यक्ति का कार्य है जो छाते को अपने जबड़े से पकड़कर रखे अर्थात् उसके प्रति अत्यन्त सावधान रहे।

5. Few of us ……… above such things.

हममें से कुछ व्यक्ति किसी प्रकार अपनी यात्रा में भूलने की आदत के कारण बहुत-सी सम्पत्ति खो बैठते हैं। एक साधारण व्यक्ति अपने गन्तव्य स्थान पर अपने थैलों और सन्दूकों सहित सुरक्षित पहुँच जाता है। पूरे वर्ष में रेलगाड़ी में खोये हुए सामान की सूची यह दर्शाती है कि प्रौढ़ व्यक्तियों की अपेक्षा युवा व्यक्ति अपना सामान अधिक भूलते हैं और खिलाड़ियों की स्मरण शक्ति साधारण गम्भीर स्वभाव वाले व्यक्तियों की अपेक्षा अधिक खराब होती है। उदाहरण के लिए, काफी संख्या में फुटबाल और क्रिकेट की गेंदें भुला दी गयी थीं। यह बात समझने में आसान है, क्योंकि वे लड़के जो खेल के मैदान से लौट रहे हैं, उनके मन खेल के मैदान के स्वप्नों से भरे हुए हैं तथा उनके मस्तिष्क में अभी भी उन विशेष व्यक्तियों या उनका भय व्याप्त है जब वे अपने वीरता के कार्यों या भूलों को याद करते हैं।

वे अपने बाहरी संसार से पृथक् हो जाते हैं। जब वे रेलगाड़ी को छोड़ते हैं तब वे गेंद अथवा बल्ले को अपने साथ लेने जैसी साधारण और नीरस बातों को भूल जाते हैं। शेष दिन वे स्वप्नलोक के नागरिक होते हैं। नि:सन्देह रूप से यही बात मछुआरों के विषय में कही जा सकती है जो अपनी मछली पकड़ने की छड़ को भूल जाते हैं। मछुआरों के विषय में साधारणत: कहा जाता है कि वे सबसे अधिक कल्पनाशील व्यक्ति होते हैं-मैं नहीं जानता कि यह बात कहाँ तक न्यायोचित है-और वह व्यक्ति जो पूरे दिन मछली का शिकार करके घर लौट रहा है और अपनी यात्रा पर । शानदार झूठ बोलने में लगा हुआ है, वह अपने व्यवहार में थोड़ा-सा भुलक्कड़ तो होगा ही। जब वह अव्यावहारिक और अवास्तविक मछली पकड़ने की छड़ी के वीरता के कार्यों के विषय में दिवा-स्वप्न देखता है तब वह मछली पकड़ने की वास्तविक छड़ी को भूल जाता है।

उसकी स्मरण शक्ति का वास्तव में खो जाना उस आनन्द की तीव्रता का शुल्क है जो वह दिनभर प्राप्त किए हुए आनन्द के विषय में सोचता है। वह मछली पकड़ने की छड़ी को उसी प्रकार भूल सकता है जिस प्रकार कवि पत्र को डाक में डालना भूल सकता है, क्योंकि उसका मस्तिष्क अधिक महत्त्वपूर्ण बातों से भरा हुआ है। इस प्रकार की विस्मृति मुझे एक सद्गुण प्रतीत होती है। विस्मृति वाला व्यक्ति बहुधा वह व्यक्ति होता है जो अपने जीवन की भरपूर सदुपयोग कर रहा है और इसीलिए उसके पास मध्यम श्रेणी की बातों को याद रखने का समय नहीं है। डाक में पत्र डालने के विषय में सुकरात अथवा कॉलरिज का विश्वास कौन करता। उनके मन में तो इनसे बहुत अधिक महान् बातें थीं।

6. The question whether ………. intellect combined.

इस प्रश्न पर बहुधा वाद-विवाद किया जा चुका है कि अच्छी स्मरण-शक्ति का होना अच्छा है और वे मनुष्य जिनकी स्मरण-शक्ति भ्रमकारी होती है अर्थात् जो किसी बात को याद रखने में त्रुटि करते हैं, कभी-कभी वे अपनी श्रेष्ठता को सिद्ध करने की चेष्टा करते हैं। वे कहते हैं कि वह व्यक्ति जो मशीन की भाँति पूर्ण स्मरण-शक्ति रखता है वह शायद ही पूर्ण रूप से बुद्धिमान् हो और वे कुछ बच्चों या व्यक्तियों के उदाहरण देते हैं जिनकी स्मरण-शक्ति विलक्षण थी किन्तु बुद्धि बिर दुल नहीं थी। मैं सोचता हूँ कि पूर्णरूपेण किसी भी प्रकार महान् लेखक और महान् संगीतकार विलक्षण स्मरण-शक्ति वाले व्यक्ति रहे हैं। उन कवियों की स्मरण-शक्ति उन दलालों से अधिक अच्छी थी जिन्हें मैं जानता हूँ। वास्तव में स्मरण-शक्ति । उनकी कला का आधा सार है। दूसरी ओर राजनीतिज्ञों की स्मरण-५क्त विलक्षण रूप से खराब मालूम पड़ती है।

दो राजनीतिज्ञों को एक ही घटना याद करने दो। उदाहरण के लिए, किसी मन्त्रिमण्डल की मीटिंग में क्या हुआ। उनमें से प्रत्येक आपको बताएगा कि दूसरे की कहानी इतनी गलत है कि या तो उसकी स्मरण-शक्ति छलनी के समान है अर्थात् वह कुछ बातें भूल गया या बड़े साहस से सच्चाई को तोड़-मरोड़कर प्रस्तुत किया है। राजनीतिज्ञों के भाषणों तथा आत्म-कथाओं में जिस गति से तथ्यों को चुनौती दी जाती है वह बात यह सुझाती है कि संसार ने अभी ऐसे राजनीतिज्ञों को पैदा करना आरम्भ नहीं किया है जिनके पास उत्कृष्ट कोटि की स्मरण-शक्ति और बुद्धि दोनों हों।

7. At the same time………. great modern city.

साथ-ही-साथ साधारण रूप से अच्छी स्मरण-शक्ति इतनी सामान्य है कि हम ऐसे मनुष्य को जिसके पास यह नहीं है उसे सनकी मान लेते हैं। मैंने एक ऐसे पिता के विषय में सुना है जो अपने छोटे बच्चे को छोटी गाड़ी में बिठाकर बाहर ले जाने के लिए चला और रास्ते में धूप के कारण रुकने तथा एक गिलास बीयर पीने के लिए मदिरालय में जाने के लिए लालायित हो गया। छोटी गाड़ी को बाहर छोड़कर वह मदिरालय के बड़े कमरे के दरवाजे में से गायब हो गया। थोड़ी ही देर बाद उसकी पत्नी को खरीदारी करने के लिए जाना था और इस कारण वह मदिरालय के सामने से गुजरी जहाँ अपने बच्चे को सोता हुआ देखकर वह भयभीत हो गई। अपने पति के व्यवहार पर क्रोधित होकर उसने उसे सबक सिखाने का निश्चय किया। अपने मन में उसके (अपने पति के) भय का चित्र बनाते हुए, जब वह बाहर आएगा और बच्चे को गायब पाएगा, वह गाड़ी को वहाँ से ले गई।

वह घर पहुंची और पहले से ही अनुमान लगा लिया कि उसका पति क्रोध में आएगा जिसका चेहरा सफेद हो गया होगा और काँपते हुए होठों से यह समाचार देगा कि बच्चे को चुरा लिया गया है। किन्तु उसकी घबराहट को क्या हुआ जब दोपहर के खाने से तुरन्त पहले उसका पति प्रसन्नतापूर्वक मुस्कराता हुआ आया और कहा, “मेरी प्रिये, आज खाने में क्या बनाया है ?” बच्चे के विषय में यह भूल गया था कि वह इसे अपने साथ बाहर ले गयी थी। दार्शनिक से नीचे स्तर के कितने लोगों में इस प्रकार की विस्मृति होगी। मुझे डर है कि हममें से अधिकांश व्यक्ति ऐसी अच्छी स्मरण-शक्ति लेकर जन्म लेते हैं जो जीवन को नीरस बना दे। यदि ऐसा नहीं होता तब परिवार नामक संस्था किसी बड़े आधुनिक नगर में जीवित नहीं रह सकती थी।

Understanding the Text

Explanations
Explain one of the following passages with reference to the context:
1. Certain psychologists ………. forget to take.
Or
Certain psychologists ……….. most unwillingly.

Reference:These lines have been taken from the lesson ‘Forgetting’ written by Robert Lynd.
[ N.B. : The above reference will be used for all the explanations of this lesson. ]

Context: In this essay the writer deals with the habit of forgetting, keeping in view all of its aspects. He refers to the list of articles lost by railway passengers and comes to the conclusion that absent mindedness is very common.

Explanation : In these lines the writer describes the opinion of some of the psychologists about forgetting. The psychologists take the case of taking medicine at the right time. The doctor prescribes medicines to be taken before, during or after meals. Thus, the time of meal itself reminds the person to take the medicine. Even then the people generally forget it. In fact we remember to take the medicine at the right time till we are sick because our interest is in the recovery of health. As soon as we improve our health, our interest in taking medicines becomes less. So, we start forgetting to take the medicine at right time. So, it shows that forgetfulness is the result of lack of our interest. That is why the writer says that we forget things because we want to forget them.

2. The commonest form ……… letter to him.

Context: In this essay the writer deals with the habit of forgetting. He describes its all aspects in detail. Here, he is discussing the most common example of forgetting which is about posting of letters.

Explanation : The writer says that forgetting is very common among all types of people. The posting of letters is its most important example because a large percentage of people forget to post the letters. The writer also has experienced that even his visitors forget to post his important letters. So, he does not believe in them. If sometimes he hands over them his important letters, he asks them to take an oath that they will not forget to post them.

3. Few of us …….serious-minded fellows.

Context: In this essay the writer deals with the habit of forgetting. He describes its all aspects in detail. Here in this paragraph he describes different types of people and compares which of them forget their things more.

Explanation: The writer says that the habit of forgetting things is very harmful. Due to this habit some of us forget much of their property during their travel. Generally there are two categories of people. In the first category there are ordinary people who do not forget their articles during their journey and arrive their destination safe with all their goods. In the second category there are young people and sportsmen who have worst memories and forget even their most important things during their journey, because they are lost in their imaginations.

4. They are abstracted ……… dreamland.

Context: The writer has the view that it is the young rather than the adult who forget things, and sportsmen have worse memories than their serious minded fellow.

Explanation: The writer says that the young sportsmen are separated from the world outside them. All the while, they are lost in their thoughts. These young men are lost in a pleasant though not realistic situations of imaginations. Their memories stop them from remembering the dull and ordinary things, such as taking with them the ball or the bat when leaving the train.

5. The fishing-rod …….. matter more glorious.
Or
His loss of …….. matter more glorious.

Context: In this essay the writer deals with the habit of forgetting. He describes its all aspects in detail. Here he compares the habit of forgetting of a fisherman and a poet and concludes the reason of forgetting.

Explanation : In this passage the writer says that a fisherman forgets his fishing rod which is most important for him and he uses it whole of the day. But when he returns home, he is lost in his daydreaming and has no care of his fishing rod. According to the writer the fisherman’s loss of memory is really a tribute because he is lost in the enjoyment of his sport and for him the enjoyment is greater than the fishing rod. Same thing applies to the poet who forgets to post the letter. Both of them forget the things which are ordinary to them while their minds are full of more glorious matters.

6. Absent-mindedness…….. above such things.    [M. Imp.)

Context: The writer has explained how the sportsmen and anglers are so forgetful. It is because they are lost in imagination of the day. The most important thing for them is to recall the day’s sport either in playing the match or catching the fish. So, they forget ordinary things like bats, balls and fishing-rod.

Explanation : Like the sportsmen and anglers, the poets are also very forgetful in the matter of posting the letters. It is so because the posting of letters is a very ordinary thing for them. The poet’s mind is filled with other great thoughts. In the opinion of the writer this type of forgetfulness is a virtue. The posting of the letter is a very ordinary thing for great men like sportsmen, poets, politicians and other high ranked people. They pay much more importance to their own work. Thus, they make full use of their time and life. So, they have no importance of ordinary things in their minds.

7. A man, they say, ……. powers of memory.

Context : Men with memories, liable to commit mistakes have sometimes tried to claim their superiority in intelligence but the writer disapproves of their claims.

Explanation : The persons who claim superiority, argue that a person having perfect memory, like a machine is hardly a man of first rate intelligence. They give examples of many children and men who had outstanding memory but were not intelligent. The writer thinks that great writers and composers of music have extra-ordinary memory.

8. She wheeled away ……. lunch today?

Context : An absent minded and forgetful father slipped into a public-house for a eaving his baby in a pram outside. His wife happened to pass thereby and she wheeled away the pram to teach a lesson to her husband.

Explanation: The wife carried away the pram excited at the thought that her husband would suffer from extreme fear when he would find the baby missing. She reached home and, though angry, enjoyed the sight when her husband would appear with a nervous face and inform her in a shaking voice about the stealing of the baby. But to her distress, the husband reached home, just before the lunch time, in a spirited and high mood and asked her what she had prepared for lunch. Obviously, he had completely forgotten the baby.

9. How many men …. ………… great modern city.     (M. Imp.)

Context: Here, the writer has given an example of a person who forgot his own child outside a public-house. He was so careless that he did not remember about his child for a long time. He returned home and sat for lunch but quite forgetful of his child.

Explanation: The writer regards such people as very extraordinary persons. This is an absent-mindedness which perhaps the philosophers would not have. The writer says that most of us are born with such good memories which make life dull. If the people had not such good memories, the family could not have survived in a modern city. The people would have forgotten the members of their own family.

Short Answer Type Questions

Answer the following questions in not more than 30 words each :

Question 1.
why was this list published at Great London station ?
(इस सूची को ग्रेट लन्दन स्टेशन पर क्यों प्रकाशित किया गया है ?)
Answer:
This list was published at Great London station because the articles shown in it are to be sold.
(इस सूची को ग्रेट लन्दन स्टेशन पर इस कारण प्रकाशित किया गया है, क्योंकि इसमें लिखे हुए सामान को बेचा जाना है।)

Question 2.
What do the modern people not forget and why ?
(आधुनिक व्यक्ति किन बातों को नहीं भूलते और क्यों ?)
Or
What are the things that a modern man usually remembers ?
(वे कौन-सी बातें हैं जिन्हें आधुनिक व्यक्ति याद रखता है ?)
Answer:
The modern people do not forget the telephone numbers, addresses of their friends, appointments for lunch and dinner, names of actors, actresses, cricketers, murderers, etc. They do not forget these things because they are much m interested in them.
(आधुनिक व्यक्ति टेलीफोन नम्बर, अपने मित्रों के पते, दोपहर या रात्रि भोज के निमन्त्रण, सिनेमा के अभिनेताओं तथा अभिनेत्रियों के नाम, क्रिकेट के खिलाड़ियों तथा हत्यारों के नाम नहीं भूलते। वे इन बातों को इस कारण नहीं भूलते, क्योंकि वह इनमें बहुत अधिक रुचि लेते हैं।)

Question 3.
What special thing do you note about the people in London regarding their dress ?
(लन्दन के लोगों में ड्रेस के सम्बन्ध में आप क्या विशेष बात देखते हैं ?)
Answer:
The people in London do not forget even a single item of clothing when dressing in the morning.
(प्रात:काल में जब लन्दन के लोग कपड़े पहनते हैं तब वे अपनी ड्रेस की एक भी वस्तु को नहीं भूलते।)

Question 4.
why do we forget things?
(हम बातों को क्यों भूल जाते हैं ?)
Answer:
We forget things because we wish to forget them or we have no liking for them.
(हम बातों को इसलिए भूल जाते हैं, क्योंकि हम उन्हें भूलना चाहते हैं अथवा हमें वे पसन्द नहीं हैं।)

Question 5.
Why is the memory of sportsmen worse than that of other ordinary people ?
(खिलाड़ियों की स्मरण-शक्ति अन्य साधारण व्यक्तियों की अपेक्षा अधिक खराब क्यों होती है ?)
Answer:
The sportsmen are lost in their imaginations of the sports ground but ordinary people are serious minded men. So, the memory of sportsmen is worse than that of ordinary people.
(खिलाड़ी खेल के मैदान की कल्पनाओं में खो जाते हैं, किन्तु साधारण व्यक्ति गम्भीर होते हैं। अत: खिलाड़ियों की स्मरण-शक्ति साधारण व्यक्तियों की अपेक्षा अधिक खराब होती है।)

Question 6.
How do we forget to post letters ? Why does it happen?
(हम पत्रों को डाक में डालना कैसे भूल जाते हैं ? ऐसा क्यों होता है?)
Answer:
Generally the people forget to post the letters. They take an oath also before they start and keep them in their hands for the fear of forgetting them. Yet, they pass along from the first pillar post and then they remember that they have forgotten to post them. No clear reason of such forgetting can be told. Only this much can be said that it is due to lack of interest.
(साधारणत: लोग डाक में पत्रों को डालना भूल जाते हैं। चलने से पहले वे सौगन्ध भी खाते हैं और भूल जाने के डर से वे उन्हें हाथ में भी रखते हैं। फिर भी वे जब पहले खम्भे से गुजर जाते हैं तब उन्हें याद आता है कि वे पत्र डालना भूल गए। इस प्रकार के भूलने का कोई स्पष्ट कारण तो नहीं बताया जा सकता। केवल इतना ही कहा जा सकता है कि ऐसा रुचि की कमी के कारण होता है।)

Question 7.
what is the opinion of the writer about absent-mindedness ? [M. Imp.]
(भुलक्कड़पन के विषय में लेखक का क्या मत है ?)
Answer:
The writer’s opinion about absent-mindedness is that ordinary people are not habitual of forgetting because they are serious. Mostly they reach their home with all articles safe. The people like sportsmen, anglers, etc., generally forget, their articles because they become more interested in their imaginations than their articles.
(भूलने के विषय में लेखक का मत है कि साधारण व्यक्ति भूलने के आदि नहीं होते, क्योंकि वे गम्भीर होते हैं। अधिकांश रूप से वे अपने सामान के साथ अपने घर सुरक्षित पहुँच जाते हैं। खिलाड़ी और मछुआरे जैसे व्यक्ति सामान्यत: अपना सामान भूल जाते हैं, क्योंकि वे अपने सामान की अपेक्षा अपनी कल्पनाओं में अधिक रुचि लेते हैं।)

Question 8.
What is the story of the baby and perambulator ? Describe briefly.
(बच्चे और बग्गी की कहानी क्या है? संक्षेप में वर्णन करो।)
Answer:
One day a father took his baby out in a perambulator. He stopped at a bar to drink, leaving the child in perambulator outside the bar. A little later his wife passed by that way and saw her baby sleeping in the perambulator. She took the baby home to teach a lesson to her husband.
(एक दिन पिता अपने बच्चे को बग्गी में बिठाकर बाहर ले गया। वह बच्चे को एक मदिरालय के बाहर छोड़कर अन्दर मदिरा पीने के लिए रुक गया। थोड़ी देर बाद उसकी पत्नी उधर से गुजरी और बच्चे को बग्गी में सोते हुए पाया। वह अपने पति को सबक सिखाने के लिए बच्चे को घर ले गई।)

Question 9.
why did the mother take the baby and perambulator home ? Did she inform her husband? Why or why not ?
(माँ बच्चे और बग्गी को घर क्यों ले गई ? क्या उसने अपने पति को बता दिया ? क्यों या क्यों नहीं ?)
Answer:
By chance mother passed by the bar on her way to market. She was horrified to see the baby sleeping all alone in the perambulator. She took the baby and perambulator home. She did not tell her husband because she wanted to teach him a lesson.
(संयोग से माँ मदिरालय के आगे से गुजरी जब वह बाजार जा रही थी। वह बग्गी में बच्चे को बिल्कुल अकेला सोता हुआ देखकर भयभीत हो गई। वह बच्चे और बग्गी को घर ले गई। उसने अपने पति को नहीं बताया, क्योंकि वह उसे सबक सिखाना चाहती थी।)

Question 10.
What would have happened if we had not good memories ?
(यदि हमारी स्मरण-शक्ति अच्छी न होती तब क्या होता ?)
Answer:
If we had not good memories, the institution of the family could not survive in any great modern city.
(यदि हमारी स्मरण-शक्ति अच्छी न होती तो एक बड़े आधुनिक नगर में परिवार नामक संस्था जीवित न रह पाती।)

Question 11.
what does the author say about statesmen’s memories ?
(राजनेताओं की स्मरण-शक्ति के विषय में लेखक क्या कहता है ?)
Answer:
The author says that the statesmen have extraordinary bad memories. If two statesmen are asked about a certain cabinet meeting, both will differ from each other.
(लेखक कहता है कि राजनेताओं की स्मरण-शक्ति विलक्षण रूप से खराब होती है। यदि दो नेताओं से किसी निश्चित कैबिनेट मीटिंग के विषय में पूछा जाए तब दोनों एक-दूसरे से भिन्न बात कहेंगे।)

Question 12.
What is the commonest form of forgetfulness? [M. Imp.]
Or
Who do you think is the most absent-minded person on the basis of your study of the essay Forgetting ?
( भूलने का सबसे सामान्य रूप कौन-सा है ?)
Answer:
The commonest form of forgetfulness is that people forget to post the letters.
(भूलने का सबसे सामान्य रूप यह है कि लोग पत्र डालना भूल जाते हैं।)

Question 13.
What is more surprising, efficiency or inefficiency of human memory? How do you know ?
(मानव स्मृति के योग्यता तथा अयोग्यता में कौन-सी अधिक आश्चर्यजनक है? आपको कैसे ज्ञात है?)
Answer:
Efficiency not inefficiency of human memory is more surprising. I know it by seeing the people doing their daily works without forgetting them.
(मानव स्मृति की अयोग्यता नहीं अपितु योग्यता आश्चर्यजनक है। मैं इस बात को यह देखकर जानता हूँ कि सभी व्यक्ति अपने दैनिक कार्यों को बिना भूले करते रहते हैं।)

Question 14.
what are the things which modern people do not forget ?
(वे कौन-सी बातें हैं, जिन्हें आधुनिक व्यक्ति नहीं भूलते हैं ?)
Answer:
Modern people do not forget telephone numbers and addresses of their friends, appointments for lunch and dinner, names of actors and actresses, etc.
(आधुनिक व्यक्ति अपने मित्रों के टेलीफोन नम्बर, उनके पते, लन्च या रात्रि भोज के निमन्त्रण, अभिनेता तथा अभिनेत्रियों के नाम आदि नहीं भूलते हैं।)

Question 15.
what do the psychologists say about forgetting?
(मनोवैज्ञानिक भूलने के विषय में क्या कहते हैं?)
Answer:
Certain psychologists say that we forget things because we wish to forget them.
(कुछ मनोवैज्ञानिक कहते हैं कि हम बातों को इसलिए भूल जाते हैं क्योंकि हम उन्हें भूलना चाहते हैं।)

Vocabulary

Choose the most appropriate word or phrase that best completes the sentence :

1. Certain …..tell us that we forget things because we wish to forget them.
(a) physicians
(b) psychologists
(c) neurologists
(d) homeopaths
Answer:
(b) psychologists

2. So common is forgetfulness that I am always ……… to trust a departing visitor to post an important letter.
(a) unwilling
(b) disinclined
(c) reluctant
(d) inclined
Answer:
(c) reluctant

3. The ordinary man arrives …….. his destination with all his bags and trunks safe.
(a) on
(b) to
(c) at
(d) for
Answer:
(c) at

4. The same may be said, no doubt, of anglers who forget their ….
(a) nets
(b) baskets
(c) fishing rods
(d) lunch boxes
Answer:
(c) fishing rods

5. Absent-mindedness of this kind ……. to me all but a virtue.
(a) seems
(b) goes
(c) comes
(d) vanishes
Answer:
(a) seems

6. Most of us, I fear, are born with prosaically …….. memories.
(a) sufficient
(b) efficient
(c) little
(d) no
Answer:
(b) efficient

7. The commonest form of forgetfulness occurs in the matter of …….. letters.
(a) sending
(b) delivering
(c) posting
(d) reading
Answer:
(c) posting

8. Indignant at her husband’s behaviour, she decided to …….him a lesson.
(a) forget
(b) teach
(c) read
(d) memorise
Answer:
(b) teach

9. As for leaving articles in trains and in taxis, I am no great …….. in such matters.
(a) enemy
(b) delinquent
(c) fool
(d) opponent
Answer:
(b) delinquent

10. A …….number of footballs and cricket-bats,for instance were forgotten.
(a) heavy
(b) respectable
(c) countable
(d) considerable
Answer:
(d) considerable

11. Modern man remembers even …… numbers.
(a) book
(b) directory
(c) telephone
(d) road
Answer:
(c) telephone

12. The absent-minded man is often a man who is making …… of life and therefore has no time to remember the mediocre.
(a) the worst
(b) the least
(c) the best
(d) a mess
Answer:
(c) the best

13. A man, they say, who is a ….. remembering machine is seldom a man of the first intelligence.
(a) prefect
(b) imperfect
(c) perfect
(d) effect
Answer:
(c) perfect

14. The fishing rod of reality is forgotten as he daydreams over the ….. of the fishing rod of Utopia.
(a) feats
(b) feasts
(c) feet
(d) freaks
Answer:
(a) feats

15. Memory ……is half the substance of the musician’s art.
(a) deed
(b) reed
(c) seed
(d) indeed
Answer:
(d) indeed

16. I can remember anything and everything ……. books and walking sticks.
(a) with
(b) for
(c) except
(d) in
Answer:
(c) except

17. I ……not carry an umbrella for fear of losing it.
(a) dare
(b) fare
(c) care
(d) share
Answer:
(a) dare

We hope the UP Board Solutions for Class 11 English Prose Chapter 2 Forgetting help you. If you have any query regarding UP Board Solutions for Class 11 English Prose Chapter 2 Forgetting, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

Class 11 English Chapter 1 Question Answer UP Board Pen Pal

UP Board Class 11th English Short Stories Chapter 1 Questions and Answers

कक्षा 11 अंग्रेजी पाठ 1 के प्रश्न उत्तर

These Solutions are part of UP Board Solutions for Class 11 English. Here we have given UP Board Solutions for Class 11 English Short Stories Chapter 1 Pen Pal.

STORY at a Glance
The author of this story, G. Srinivas Rao was a 21 years old college student. One day in a popular magazine he saw some addresses of the people who wanted to have pen friends. The writer had seen many of his friends receiving heavy air mail from their pen friends. So he was also interested in having a friend. He chose the address of a lady named Alice H. from Los Angeles.

He wrote his first letter to Alice on a pink sheet of a costly writing pad. He chose this colour because he had heard that the girls liked this colour very much. But he was very nervous when he was writing his first letter. When he was posting the letter, he felt as if he had been facing enemy’s bullet.

Alice sent the reply just after she had received his letter. She wrote, “I wonder how my dress got into the pen pal’s column in your country. Any way it is nice to have an unseen friend. So here I am.” Receiving the letter the writer was overjoyed. He read the letter again and again. Their correspondence continued for many days. But Alice did not reveal much about her.

He wanted to know her age. But he hesitated in asking her age directly. He requested her to send her photograph. She replied that she had no picture just then. She would send him her picture some other day.

Soon he became a man of the world. He was married. He got a job. He had two children. He became irregular in his correspondence also. One day he received a packet from Los Angeles. It had feminine handwriting but unfamiliar to the writer. When he opened it, he found a short letter, few magazines and a photograph of Alice. It was from a close friend of Alice H.

She wrote to the author, “I am sad to inform you that Alice H. died in a car accident last Sunday. She was alone bird, always helping others. She wanted her photograph to be sent to you after her death. So it is here.” That day the writer came to know that Alice was a woman, 78 years old. But he found beauty and compassion on her face.

कहानी पर एक दृष्टि

इस कहानी का लेखक जी० श्रीनिवास राव 21 वर्ष की आयु का कॉलिज का विद्यार्थी था। एक दिन प्रसिद्ध पत्रिका में उसने कुछ ऐसे लोगों के पते देखे जो पत्र-मित्र बनाना चाहते थे। लेखक ने देखा कि उसके मित्रों के पास भी उनके पत्र-मित्रों के भारी-भारी पैकेट हवाई डाक से आते हैं। इसलिए वह भी पत्र-मित्र में रुचि लेने लगा। उसने लॉस एंजिल्स की ऐलिस एच० नामक स्त्री को चुना।

उसने ऐलिस को अपना प्रथम पत्र एक गुलाबी कागज के महँगे पैड पर लिखा। उसने यह रंग इस कारण पसन्द किया क्योंकि उसने सुना था कि लड़कियों को यह रंग बहुत पसन्द होता है। किन्तु जब वह पहला पत्र लिख रहा था, तो वह बहुत परेशान था। जब वह पत्र डाल रहा था तब उसे ऐसा लगा मानो किसी दुश्मन की गोली का मुकाबला कर रहा हो।

ऐलिस ने उसका पत्र पाते ही अपना उत्तर भेज दिया। उसने लिखा, “मुझे आश्चर्य है कि मेरा पता आपके देश के पत्र-मित्र कॉलम में कैसे आ गया। फिर भी यह अच्छा लगता है कि अनदेखा व्यक्ति मित्र बन जाए। इसलिए मैं तैयार हूँ।” पत्र पाकर लेखक अत्यधिक प्रसन्न हुआ। उसने पत्र को बार-बार पढ़ा। उनका पत्र-व्यवहार बहुत दिनों तक जारी रहा। किन्तु ऐलिस ने अपने विषय में अधिक प्रकट नहीं किया। वह उसकी आयु जानना चाहता था। किन्तु वह इस विषय में उससे सीधे पूछने में हिचकिचाता था। उसने उससे चित्र भेजने की प्रार्थना की। उसने उत्तर दिया कि इस समय मेरे पास चित्र नहीं है। वह उसे फिर कभी भेज देगी।

शीघ्र ही वह सांसारिक व्यक्ति बन गया। उसका विवाह हो गया। उसे नौकरी मिल गई। उसके दो बच्चे हो गए। वह पत्र-व्यवहार में भी अनियमित हो गया। एक दिन लॉस एंजिल्स से उसे एक पैकेट मिला। इस पर स्त्री का लेख था, किन्तु लेखक उसे नहीं पहचानता था। जब उसने इसे खोला तब उसे एक छोटा-सा पत्र, कुछ पत्रिकाएँ और ऐलिस का एक चित्र मिला। यह ऐलिस की एक घनिष्ठ मित्र ने भेजा था।

उसने लेखक को लिखा, “मुझे आपको यह सूचित करते हुए दुःख है कि ऐलिस एक कार दुर्घटना में गत रविवार को मर गई। वह एक अकेली स्त्री थी तथा सदा दूसरों की सहायता करती थी। वह चाहती थी कि उसका चित्र आपको उसकी मृत्यु के बाद भेजा जाए। इसलिए मैं उसे आपको भेज रही हूँ।” उस दिन लेखक को पता चला कि ऐलिस 78 वर्ष की आयु की एक स्त्री थी। किन्तु उसने उसके चेहरे पर सुन्दरता और दया को देखा।

Short Answer Type Questions

Answer one of the following questions in not more than 30 words:

(A) COMPREHENSION TEXT QUESTIONS

Question 1.
who was the author’s pen pal ? Where did she live ?
(लेखक की पत्र-मित्र कौन थी? वह कहाँ रहती थी?)
Answer:
Alice H. was the author’s pen pal. She was living in Los Angeles.
(ऐलिस एच० लेखक की पत्र-मित्र थी। वह लॉस एंजिल्स में रहती थी।)

Question 2.
How old was the author when he entered into a pen friendship?.
(पत्र-मित्र बनते समय लेखक की आयु कितनी थी ?)
Answer:
The author was 21 years old when he entered into a pen friendship.
(पत्र-मित्र बनने के समय लेखक की आयु 21 वर्ष थी।)

Question 3.
What did he feel when he wrote and posted his first letter to Alice ?
(जब उसने ऐलिस को अपना पहला पत्र लिखा, तो क्या अनुभव किया ?)
Answer:
He felt nervous like a school boy taking his very first examination when he wrote the first letter to Alice. When he dropped it into a letter box, he felt as if he were facing the enemy’s bullet.
(जब उसने ऐलिस को अपना प्रथम पत्र लिखा तब वह उस लड़के के समान घबराया हुआ था जो पहली परीक्षा दे रहा हो। जब उसने लैटर बॉक्स में पत्र डाला, तब वह ऐसा अनुभव कर रहा था मानों दुश्मन की गोली का मुकाबला कर रहा हो।)

Question 4.
What was the effect of Alice’s first letter on the author?
(ऐलिस के पहले पत्र का लेखक पर क्या प्रभाव पड़ा ?)
Answer:
Getting the first letter of Alice the author felt as if he were in the seventh heaven. Its effect was very romantic and he read it again and again.
(ऐलिस का पत्र पाकर लेखक को ऐसा लगा मानो वह सातवें स्वर्ग में रह रहा हो। इसका प्रभाव बड़ा रोमांटिक था और लेखक ने उसे बार-बार पढ़ा।)

Question 5.
What led the author to ask for a picture of Alice ?
(किस बात ने लेखक को ऐलिस का चित्र माँगने के लिए अग्रसर किया ?)
Or
Why did the author ask Alice to send him her photograph ? [M. Imp.]
(लेखक ने ऐलिस से अपनी फोटो भेजने के लिए क्यों कहा ?)
Or
Why was the author very keen to have a photograph of his pen pal ?
(अपने पैन मित्र को चित्र प्राप्त करने के लिए लेखक इतना उत्सुक क्यों था ?)
Answer:
The author wanted to know the age of Alice. But he thought it was impolite to ask a girl her age. So this desire led the author to ask for a picture of Alice.
(लेखक ऐलिस की आयु जानना चाहता था। किन्तु उसने सोचा कि किसी लड़की से उसकी आयु पूछना असभ्यता है। इसलिए लेखक की इस इच्छा ने ऐलिस का चित्र माँगने के लिए उसे अग्रसर किया।)

Question 6.
Why did Alice not send a picture immediately ?               [V.Imp.]
(ऐलिस ने अपना चित्र तुरन्त क्यों नहीं भेजा ?)
Or
Why did the lady hide her identity in the story ‘Pen Pal’ ?
(पत्र-मित्र नामक कहानी में स्त्री ने अपनी पहचान क्यों छिपाई ?)
Answer:
In the story ‘Pen Pal’ the lady hid her identity because she was an old lady while the author was a young man.
(पत्र-मित्र नामक कहानी में उस स्त्री ने अपनी पहचान इसलिए छिपाई क्योंकि वह एक बूढ़ी स्त्री थी जबकि लेखक एक युवक था।)

Question 7.
What changes took place in the life of the author as years rolled by ?
(ज्यों-ज्यों समय व्यतीत हुआ लेखक के जीवन में क्या-क्या परिवर्तन आए ?)
Answer:
As the years rolled by the author became very irregular in his correspondence to Alice because he became a man of the world, got a job, a wife and children.
(ज्यों-ज्यों समय व्यतीत हुआ लेखक ऐलिस से पत्र-व्यवहार में अनियमित होता गया, क्योंकि वह सांसारिक व्यक्ति हो गया, उसे नौकरी मिल गयी तथा उसके पत्नी एवं बच्चे हो गए।)

Question 8.
who sent a large packet to the author from America ? What did it contain ?        [Imp.]
(अमेरिका से लेखक को एक बड़ा पैकेट किसने भेजा ? उसमें क्या था ?)
Answer:
A close friend of Alice H. sent a large packet to the author from America. It contained a note about the death of Alice, some magazines and a photograph of. Alice.
(ऐलिस की एक घनिष्ठ मित्र ने अमेरिका से लेखक को एक बड़ा पैकेट भेजा। इसमें ऐलिस की मृत्यु की सूचना का पर्चा, कुछ पत्रिकाएँ तथा ऐलिस को एक चित्र था।)

Question 9.
What did the author come to know about Alice from the contents of the packet ?
(पैकेट के सामान से लेखक को ऐलिस के विषय में क्या पता लगा ?)
Answer:
From the contents of the packet the author came to know that Alice was an old woman. She had died. She was of a helping nature
(पैकेट के सामान से लेखक को पता लगा कि ऐलिस एक बूढ़ी स्त्री थी। उसकी मृत्यु हो गई थी। उसका स्वभाव दूसरों की सहायता करना था।)

Question 10.
What was the truth revealed to the author after twenty years in the story ‘Pen Pal’?     [Imp.]
(पत्र-मित्र नामक कहानी में बीस वर्ष के बाद किस सत्य का पता लगा?)
Answer:
In the story ‘Pen Pal’ the author came to know after twenty years that his pen pal Alice was a 78 years old woman. But she was beautiful and compassionate.
(पत्र-मित्र नामक कहानी में लेखक को बीस वर्ष बाद पता लगा कि उसकी पत्र मित्र ऐलिस 78 वर्ष की एक बूढ़ी स्त्री थी। किन्तु वह सुन्दर तथा दयावान थी।)

Question 11.
Which of the following will best describe the reaction of the author on seeing the photograph of Alice and reading her friend’s note ?
The author was disappointed/startled/delighted/moved with love and pity.
(ऐलिस का चित्र देखकर तथा उसकी मृत्यु के विषय में पढ़कर लेखक पर जो प्रतिक्रिया हुई, उसे निम्न बातों में से कौन-सी बात अच्छी प्रकार प्रदर्शित करती है ?
लेखक हताश/स्तब्ध/प्रसन्न/प्रेम और दया से द्रवित हो गया।)
Answer:
The author was moved with love and pity when he saw the photograph of Alice and read her friend’s note.
(जब लेखक ने ऐलिस का चित्र देखा और उसकी मित्र का नोट पढ़ा, तब वह प्रेम और दया से द्रवित हो गया।)

Question 12.
where did Alicelive? How did she become a penpal? How did she die?
(ऐलिस कहाँ रहती थी ? वह पत्र-मित्र कैसे बन गई ? उसकी मृत्यु कैसे हुई ?)
Answer:
Alice lived in Los Angeles. She became a pen pal when the writer requested her for it in his letter. She died in a car accident.
(ऐलिस लॉस एंजिल्स में रहती थी। जब लेखक ने उससे अपने पत्र में इस बात के लिए प्रार्थना की तब वह उसकी पत्र-मित्र बन गई। एक कार दुर्घटना में उसकी मृत्यु हो गई।)

(B) APPRECIATING THE STORY

Question 1.
Alice had not asked for a pen pal and yet she agreed to become a pen pal of the author, why?
(ऐलिस ने पत्र-मित्र बनने की इच्छा व्यक्त नहीं की थी फिर भी वह लेखक की पत्र-मित्र बनने को सहमत हो गई, क्यों ?)
Answer:
Alice had not asked for a pen pal. Yet she agreed to become a pen pal of author because she did not wish to disappoint a young man from a foreign country.
(ऐलिस ने पत्र-मित्र बनने की इच्छा व्यक्त नहीं की थी। फिर भी वह लेखक की पत्र-मित्र बनने को सहमत हो गई, क्योंकि वह एक विदेशी नवयुवक को निराश करना नहीं चाहती थी।)

Question 2.
why was the author careful in his correspondence with Alice ?
(ऐलिस के साथ पत्र-व्यवहार करने में लेखक इतना सावधान क्यों था ?)
Answer:
The author was careful in his correspondence because he did not want to express his romantic feelings before a foreign girl and English was a foreign language for him.
(अपने पत्र-व्यवहार करने में लेखक सावधान था क्योंकि वह अपनी प्रेम की भावनाओं को एक विदेशी लड़की के समक्ष प्रकट नहीं करना चाहता था तथा अंग्रेजी उसके लिए विदेशी भाषा थी।)

Question 3.
Why does the author call the correspondence with Alice a game of hide-and-seek ?
(लेखक ऐलिस के साथ अपने पत्र-व्यवहार को आँख-मिचौली का खेल क्यों कहता है ?)
Answer:
Whenever author wanted to know something of Alice, she concealed it very cunningly. Therefore, the author calls the correspondence with Alice a game of hide-and-seek.
(जब कभी लेखक ऐलिस के विषय में कुछ जानना चाहता था तभी वह बड़ी चालाकी से उसे छिपा लेती थी। इसी कारण लेखक ऐलिस के साथ अपने पत्र-व्यवहार को आँख-मिचौली का खेल कहता है।)

Question 4.
Why did Alice advise her friend to send her photograph to the author only after she (Alice) was dead?
(ऐलिस ने अपनी मित्र को यह सलाह क्यों दी कि वह उसकी मृत्यु के बाद उसका चित्र लेखक को भेज दे ?)
Answer:
Alice was an old lady. She did not want to disappoint the author or hurt his feelings. Moreover she wanted to keep her promise also. So she desired her friend to send her photograph to the author only after she was dead.
(ऐलिस एक बूढ़ी स्त्री थी। वह लेखक को निराश करना नहीं चाहती थी या उसकी भावनाओं को ठेस पहुँचाना नहीं चाहती थी। इसके अतिरिक्त वह अपना वायदा भी निभाना चाहती थी। इसलिए उसने अपनी ‘ मित्र से इच्छा प्रकट की कि उसकी मृत्यु के बाद वह उसका चित्र लेखक को भेज दे।)

Question 5.
why does the author write (after seeing Alice’s photograph) that he would have cherished that face even as a shy college boy ?
(ऐलिस का चित्र देखकर लेखक यह क्यों कहता है कि वह इस चेहरे को उस समय भी प्यार करता जब वह
कॉलिज का एक शर्मीला विद्यार्थी था ?)
Answer:
Seeing the photograph, the writer found in her beauty and compassion. Moreover the author was very sentimental. So he writes that he would have cherished that face even as a shy college boy.
(चित्र को देखकर लेखक ने उसमें सुन्दरता एवं दया को पाया। इसके अतिरिक्त लेखक बहुत भावुक था। इसलिए वह लिखता है कि वह जब कॉलिज का शर्मीला विद्यार्थी था, तब भी वह उससे प्यार करता था।)

Question 6.
Can you locate the sentence in the text of the story which indicates why the author expected
his pen pal to be a young girl ?
(क्या आप अपनी पाठ्य-पुस्तक में उस वाक्य को बता सकते हैं जिसमें लेखक ने यह आशा व्यक्त की थी कि
उसका पत्र-मित्र एक मवयुवती हो ?)
Answer:
The sentence in the second para ‘Why shouldn’t I also try ? indicates that the author expected his pen pal to be a young girl.
(दूसरे पैराग्राफ का यह वाक्य कि, “मैं भी चेष्टा क्यों न करू” यह बताता है कि लेखक चाहता था कि उसका पत्र-मित्र कोई नवयुवती हो।)

Question 7.
Which of the following adjectives do you think describe Alice best ? dishonest, loving, lonely, tricky, kind, generous, one who enjoys befooling others, understanding, sympathetic, secretive.
(नीचे लिखे विशेषणों में से कौन-सा विशेषण सबसे अच्छी प्रकार ऐलिस का वर्णन करता है? बेईमान, प्यारी, एकाकी, चालाक, दयालु, विनम्र, दूसरों को बेवकूफ बनाकर आनन्द लेने वाली, दूसरों की भावनाओं को समझने वाली, सहानुभूतिपूर्ण, घुन्नी।)
Answer:
The following adjectives describe Alice best :
loving, kind, generous and sympathetic.
(निम्नलिखित विशेषण ऐलिस का सर्वोत्तम वर्णन करते हैं :
प्यारी, दयालु, विनम्र तथा सहानुभूतिपूर्ण।)

We hope the UP Board Solutions for Class 11 English Short Stories Chapter 1 Pen Pal help you. If you have any query regarding UP Board Solutions for Class 11 English Short Stories Chapter 1 Pen Pal, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

Class 11 English Chapter 3 Question Answer UP Board Education of Nature

UP Board Class 11th English Short Poem Chapter 3 Questions and Answers

कक्षा 11 अंग्रेजी पाठ 3 के प्रश्न उत्तर

These Solutions are part of UP Board Solutions for Class 11 English. Here we have given UP Board Solutions for Class 11 English Poetry Short Poem Chapter 3 Education of Nature.

About the Poet : William Wordsworth was born in 1770. He was brought up in Camberland in the midst of lakes and meadows. His parents died in his childhood. He took his degree in 1791. He had a great love for nature. So, nature became his guide, philosopher and friend for all time to come. He is known as the pioneer of Romantic Revival.

About the Poem: The poem “Education of Nature’ is one of William Wordsworth five Lucy poems. Lucy is a lovely creation of the poet’s imagination. She is the child of nature, sweet, innocent and heavenly. She is a symbol of spiritual beauty, moral consolation and peace of heart.

Central Idea
In this poem the poet Wordsworth describes his love for nature. Lucy is the lovely creation of the poet’s imagination. She grew in the lap of nature. Her personality and character are moulded by nature. Nature has made Lucy sweet, innocent and heavenly. But Lucy died very soon. Thus the poet’s source of inspiration has gone for ever. So he is very sad. .         [M. Imp.]

(इस कविता में कवि वड्र्सवर्थ प्रकृति के प्रति अपने प्रेम का वर्णन करता है। लूसी कवि की सुन्दर कल्पना है। वह प्रकृति की गोद में पली। उसका व्यक्तित्व तथा चरित्र प्रकृति के द्वारा बनाया गया है। प्रकृति ने लूसी को सुन्दर, निर्दोष तथा अलौकिक बनाया है, किन्तु लूसी शीघ्र ही मर गई। इस प्रकार कवि की प्रेरणा का स्रोत सदा के लिए चला गया। इसलिए कवि बहुत दु:खी है।)

EXPLANATIONS (With Meanings & Hindi Translation)

1. Three years she grew in sun and shower,
Then Nature said, A lovelier flower’
On earth was never sown;
This Child I to myself will take;
She shall be mine, and I will make
A Lady of my own.

[ Word-meanings: she = वह Lucy; sun and shower = खुले प्राकृतिक वातावरण में open space of
nature; a lovelier flower = एक अधिक सुन्दर फूल अर्थात लूसी a much beautiful flower as Lucy;
sown = बोया; a lady of my own = मेरी अपनी योजना के अनुसार एक लड़की a lady according to Nature’s own plan. ]

भावार्थ- प्राकृतिक वातावरण में तीन वर्ष तक लूसी बढ़ती रही, तब प्रकृति ने कहा, “इससे अधिक सुन्दर फूल अर्थात् लड़की इस पृथ्वी पर पहले कभी पैदा नहीं हुई। मैं स्वयं इस बच्चे की देखभाल करूंगी और उसे अपनी योजना के अनुसार एक अच्छी युवती बनाऊँगी।”

Reference : These lines have been selected from the poem Education of Nature
composed by William Wordsworth.
[ N.B. : The above reference will be used for all the explanations of this poem.]

Context:Lucy is a lovely creation of the poet’s imagination. She is the child of nature, sweet innocent and heavenly.

Explanation : In this opening stanza we note that Lucy is an imaginary child of Wordsworth. Nature also is affected by her charm and merits. So she herself takes the responsibility of bringing her up. For three years Lucy lived in the open atmosphere of nature. Then nature regarded her as the most beautiful girl ever born on this earth. So she decided to look after her herself and to make her a lady according to her own
plan.

(इस प्रथम पद्यांश में हम नोट करते हैं कि लूसी वड्र्सवर्थ की एक काल्पनिक बच्ची है। प्रकृति भी उसकी सुन्दरता तथा गुणों से प्रभावित है। इसलिए प्रकृति स्वयं उसके पालन-पोषण का उत्तरदायित्व ले लेती है। तीन वर्ष तक लूसी प्रकृति के खुले वातावरण में रही। फिर प्रकृति ने माना कि इस संसार में उत्पन्न हुए अब तक के बच्चों में वह सबसे सुन्दर लड़की है। इसलिए उसने स्वयं उसकी देखभाल करने तथा अपनी योजना के अनुसार उसे एक स्त्री बनाने का निश्चय किया।)

2. Myself will to my darling be
Both law and impulse : and with me
The Girl, in rock and plain,
In earth and heaven, in glade and bower,
Shall feel an overseeing power
To kindle or restrain.

[Word-meanings : law and impulse = अनुशासन तथा उत्तम भावना nature will check Lucy from going on a wrong way, and will encourage her to do morally right things; rock = चट्टान hill; plain = मैदानः glade = छायादार स्थान shady place; bower = खुला स्थान open place; overseeing = दैवी शक्ति supervising power or spirit of nature; kindle = अच्छी भावनाएँ भरना to inspire noble feelings; restrain = रोकना hold back.]

भावार्थ- प्रकृति कहती है कि लूसी मेरी प्रिय लड़की होगी, किन्तु उसे अनुशासित रखा जाएगा (ताकि वह कुमार्ग पर न जा सके) तथा उसमें अच्छी भावनाओं का भी संचार किया जाएगा (ताकि वह नैतिक रूप से ठीक कार्य करने के लिए प्रेरित हो)। प्रकृति कहती है कि वह उसके साथ पहाड़ों पर, मैदानों में, पृथ्वी तथा स्वर्ग में, छायादार स्थान में भी तथा खुले स्थान में भी एक दैवी शक्ति का अनुभव करेगी। इस प्रकार लूसी बुराइयों से दूर रहकर अनुशासित रहेगी।

Context: Lucy is a lovely creation of the poet’s imagination. She is the child of nature, sweet, innocent and heavenly. Nature has taken the responsibility of bringing her up and to make her a lady according to her own plan.

Explanation : In this stanza nature says that Lucy is very dear to her. She will get freedom of every type. But she will check her from going on a wrong way and will encourage her to do morally right things. Lucy will go with nature everywhere. She ” will be free to go on hills, in the plains, on earth, in heaven, open place or shady place but everywhere she will feel that a Divine power is watching her. Thus she will be disciplined and inspired with noble feelings.

(इस पद्यांश में प्रकृति कहती है कि लूसी उसे बहुत प्रिय है। वह प्रत्येक प्रकार की स्वतन्त्रता पाएगी। किन्तु वह उसे गलत मार्ग पर जाने से रोकेगी तथा नैतिक और सही कार्य करने के लिए प्रोत्साहित करेगी। लूसी प्रकृति के साथ सभी स्थानों पर जाएगी। वह पहाड़ियों पर, मैदानों में, पृथ्वी पर, आकाश में, खुले स्थानों या साएदार स्थानों में भी जाएगी, किन्तु सभी स्थानों पर अनुभव करेगी कि कोई दिव्य शक्ति उसे देख रही है। इस प्रकार वह अनुशासित होगी और अच्छी भावनाओं से प्रेरित होगी।)

3. She shall be sportive as the fawn
That wild with glee across the lawn
Or up the mountain springs;
And hers shall be the breathing balm,
And hers the silence and the calm
Of mute insensate things.

[Word-meanings : sportive = उछल-कूद करने वाली playful; wild with glee = प्रसन्नत्म से पागल
mad with joy; springs = झरने; breathing = fresh fragrance of flowers; balm = माथे पर लगाने वाला बाम अर्थात् सान्त्वना देने वाला, consolation; mute = शान्त dumb; insensate = निर्जीव inanimate.]

भावार्थ- इस पद्यांश में प्रकृति कहती है कि लूसी पहाड़ी झरनों पर और मैदानों में हिरनी के बच्चे के समान पूरी स्वतन्त्रता एवं आनन्द से उछलती-कूदती फिरेगी। वह प्रकृति की निर्जीव वस्तुओं से शान्ति एवं गम्भीरता सीखेगी और उसकी साँस में मीठी सुगन्ध होगी जो बाम के समान सान्त्वना देगी।

Context : In these lines the poet describes his love for nature. Lucy is the lovely creation of poet’s imagination. Nature also is affected by her charm and merits. So she herself takes the responsibility of bringing her up according to her own plan.

Explanation: In this stanza nature says that Lucy will be as active and fre She will freely roam in the plains, near the springs of mountains, across the lawn and everywhere else. In moving freely she will be mad with joy. She will exhale sweet fragrance everywhere. She will learn from inanimate objects of nature to be calm and serious.

(इस पद्यांश में प्रकृति कहती है कि लूसी इतनी फुर्तीली और स्वतन्त्र होगी जितना एक हिरन का बच्चा। वह स्वतन्त्रतापूर्वक मैदानों में, पर्वत के झरनों के निकट, घास के मैदान के आर-पार तथा प्रत्येक स्थान पर धूमेगी। स्वतन्त्रतापूर्वक घूमने से वह आनन्द से पागल हो जाएगी। वह प्रत्येक स्थान पर मधुर सुगन्ध हुँचेगी। वह प्रकृति की निर्जीव वस्तुओं से शान्ति और गम्भीरता का पाठ सीखेगी।)

Comments: The poet has very aptly used Simile figure of speech in the first line of this stanza.

4. The floating clouds their state shall lend
To her; for her the willow bend;
Nor shall she fail to see
Even in the motions of the storm
Grace that shall mould the maiden’s form
By silent sympathy.

[Word-meanings : floating clouds = घूमते हुए बादल patches of clouds that float in the sky; state = सुन्दरता, गौरव majesty; lend = प्रदान करना give; willow bend = विलो नामक वृक्षों की शाखाएँ soft branches of willows that teach humility and submission; mould = रूप देना to give shape.]

भावार्थ- इस पद्यांश में कवि बताता है कि प्रकृति लूसी में किस प्रकार भिन्न-भिन्न गुण भरेगी। घूमते हुए बादल उसे शान के साथ चलने तथा घूमने-फिरने का ढंग सिखाएँगे। विलो नामक वृक्ष उसे कोमलता एवं विनम्रता का गुण सिखाएँगे। तूफान उसे चुस्ती और शक्ति का पाठ पढ़ायेंगे। लूसी और प्राकृतिक वस्तुओं के बीच इतनी सहानुभूति होगी कि लूसी आसानी से ये सभी गुण सीख लेगी और उसका रूप ही बदल जाएगा।

Context : In this poem the poet describes his love for nature. Lucy is the lovely creation of poet’s imagination. Nature also is affected by her charms and merits. So she herself takes the responsibility of bringing Lucy up according to her own plan.

Explanation: In this stanza the poet says that nature will serve Lucy as an ideal school where she will learn many traits in a sympathetic atmosphere. She will learn from the clouds the majestic way of walking. She will learn humility and politeness from willow trees. Storm will teach her to be active and powerful. In this way Lucy will easily learn many traits and thus her character and personality will be moulded.

(इस पद्यांश में कवि कहता है कि प्रकृति लूसी के लिए एक आदर्श स्कूल का कार्य करेगी जहाँ वह सहानु भूतिपूर्ण वातावरण में बहुत-से गुण सीखेगी। वह बादलों से घूमने-फिरने का शानदार ढंग सीखेगी। वह विलो नामक वृक्षों से विनम्रता का पाठ सीखेगी। तूफान उसे फुर्तीला तथा शक्तिशाली होना सिखायेगा। इस प्रकार लूसी आसानी से बहुत-से गुण सीख लेगी और इस प्रकार उसका चरित्र तथा व्यक्तित्व अच्छे रूप में ढल जाएगा।)

5. The stars of midnight shall be dear
To her; and she shall lean her ear
In many a secret place
Where rivulets dance their wayward round,
And beauty born of murmuring sound
Shall pass into her face.          [M. Imp.]

[ Word-meanings : rivulet = छोटी नदियाँ small rivers; dance their wayward round = नाचती हुई दिखाई देती हैं। ]

भावार्थ- इस पद्यांश में कवि वर्णन करता है कि प्रकृति किस प्रकार लूसी को शिक्षा देगी। जब लूसी प्राकृतिक वातावरण में पलेगी तब प्राकृतिक सुन्दरता का उस पर अनुकूल प्रभाव पड़ेगा। अर्द्ध-रात्रि के समय वह आकाश में सितारों को देखकर प्रसन्न होगी और प्रकृति के प्रति प्यार की भावना उत्पन्न होगी। जब नदियाँ तथा झरने तीव्र गति से बहते हुए.कलकल ध्वनि करेंगे तब लूसी एकान्त में चुपचाप इस ध्वनि को सुनेगी जिससे उसमें सान्त्वना का संचार होगा और मुख का सौन्दर्य बढ़ेगा। इस प्रकार लूसी को शारीरिक सौन्दर्य प्राप्त होगा।

Context: Lucy is a lovely creation of the poet’s imagination. She is the child of nature, sweet, innocent and heavenly. Nature has taken up the responsibility of bringing her up and to make her a lady according to her own plan. She will be free and disciplined. She will learn many traits from nature.

Explanation : In this stanza the poet describes how nature will impart education to Lucy. Lucy will be affected by natural atmosphere in which she will be brought up. She will be filled with love for nature when she will enjoy the stars in the sky at midnight. She will learn power and activeness from storm. When she will watch the rivers and brooks dancing with joy, she will be so much moved that her face will become charming. Thus she will get physical beauty also.

(इस पद्यांश में कवि वर्णन करता है कि प्रकृति किस प्रकार लूसी को शिक्षा देगी। लूसी उस प्राकृतिक वातावरण से प्रभावित होगी जिसमें उसका पालन-पोषण किया जाएगा। वह प्रकृति के प्रेम से भरपूर हो जाएगी, जब वह अर्द्ध-रात्रि के समय आकाश में सितारों का आनन्द लेगी। वह तूफान से शक्ति और फुर्तीलेपन का पाठ सीखेगी। जब वह नदियों और झरनों को आनन्द से नाचते हुए देखेगी तब वह भी इतनी प्रभावित होगी कि उसका चेहरा सुन्दर हो जाएगा। इस प्रकार वह शारीरिक सुन्दरती भी प्राप्त करेगी।)

6. And vital feelings of delight
Shall rear her form to stately height,
Her virgin bosom swell;
Such thoughts to Lucy I will give
While she and I together live
Here in this happy dell’:

[ Word-meanings : vital = जीवन प्रदान करने वाली life giving; delight = आनन्द joy; rear = पैदा
करना help to grow; form = शरीर body; stately = सुन्दर graceful; virgin bosom = कुँआरी लड़की का वक्षस्थल breast of an unmarried pure girl; swell = फूलना become greater in volume; dell = घाटी valley.]

भावार्थ- इस पद्यांश में कवि प्रकृति के माध्यम से कहता है कि प्राकृतिक वातावरण आनन्ददायक होता है। और आनन्द की भावनाएँ जीवनदायिनी होती हैं। इसलिए प्रकृति ऐसी ही आनन्दभरी भावनाओं से लूसी को एक सुन्दर शरीर प्रदान करेगी। लूसी अभी कुंआरी है, किन्तु प्रकृति उसके वक्ष-स्थल को फुलाकर उसे पूर्ण युवती बनाएगी। प्रकृति कहती है कि ऐसा उस समय होगा जब वह तथा लूसी इस सुन्दर घाटी में साथ-साथ रहेंगे।

Context : Lucy is the lovely creation of the poet’s imagination. She is the child of nature, sweet, innocent and heavenly. Nature has taken up the responsibility of bringing her up and to make her a lady according to her own plan. She will be free and disciplined. She will learn many traits from nature.

Explanation: In this stanza the poet describes how Lucy will grow in the lap of nature. Nature wants to see everybody happy and gay. So Lucy also will be full of feelings of. joy which will give her life and a good shape of body. Lucy will grow into a young, beautiful and pure lady. She will be very attractive. Lucy will pass her life in the company of nature on hills as well as in valleys.

(इस पद्यांश में कवि वर्णन करता है कि लूसी प्रकृति की गोद में किस प्रकार बढ़ेगी। प्रकृति प्रत्येक व्यक्ति को प्रसन्न देखना चाहती है। इसलिए लूसी भी आनन्द की भावनाओं से भरपूर होगी जो उसे जीवन और शारीरिक स्वरूप प्रदान करेगी। लूसी एक सुन्दर और पवित्र नवयुवती बन जाएगी। वह बहुत सुन्दर एवं मोहक होगी। लूसी प्रकृति की संगति में अपना जीवन पहाड़ियों पर भी और घाटियों में भी व्यतीत करेगी।)

7. Thus Nature spake–The work was done
How soon my Lucy’s race was run !
She died, and left to me
This heath, this calm, and quiet scene;
The memory of what has been,
And never more will be.            [M. Imp.]

[ Word-meanings : spake = बोली spoke; was done = अन्त हुआ came to an end; race was run = जीवित न रह सकी could not live longer; heath = झाड़ियों से भरा बंजर स्थान waste land covered with shrubs. ]

भावार्थ- इस अन्तिम पद्यांश में कवि कहता है कि प्रकृति का लूसी को प्यार से पालने का कार्य पूरा हो गया। किन्तु प्रकृति दु:ख के साथ कहती है कि लूसी अधिक दिनों तक जिन्दा नहीं रह सकी। वह जल्दी ही मर गई। कवि के लिए यह बड़े दु:ख की बात थी क्योंकि लुसी उसके जीवन को वीरान कर गई। उसके जीवन की शान्ति और आशा-अशान्ति और निराशा में बदल गयी। वह केवल अपनी याद छोड़ गई और वह स्वयं कभी वापस नहीं आएगी।

Context: Lucy is a lovely creation of the poet’s imagination. She is the child of nature, sweet, innocent and heavenly. Nature has brought her up. She has made her a beautiful, attractive and young lady.

Explanation: This is the last stanza of this poem. Nature’s work of educating Lucy was over. Nature brought her up into a beautiful maid but she died very soon. She deserted poet’s life because she was the only source of inspiration for him. She has left her memory only in the poet’s heart and she will never return.

(यह इस कविता का अन्तिम पद्यांश है। प्रकृति का लूसी को शिक्षित करने का कार्य समाप्त हो गया। प्रकृति ने उसका सुन्दर कुंआरी लड़की के रूप में पालन-पोषण किया, किन्तु वह बहुत शीघ्र ही मर गई। वह कवि के जीवन को वीरान कर गई, क्योंकि वह उसके लिए एकमात्र प्रेरणा का स्रोत थी। वह केवल कवि के हृदय में अपनी पाद छोड़ गई है और वह कभी वापस नहीं आएगी।)

Comments : The last lines of the poem beautifully express the poet’s virtue of emotional control and the sense of pathos.

We hope the UP Board Solutions for Class 11 English Poetry Short Poem Chapter 3 Education of Nature help you. If you have any query regarding UP Board Solutions for Class 11 English Poetry Short Poem Chapter 3 Education of Nature, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

UP Board Solutions for Class 11 History Chapter 3 An Empire Across Three Continents

UP Board Solutions for Class 11 History Chapter 3 An Empire Across Three Continents (तीन महाद्वीपों में फैला हुआ साम्राज्य)

These Solutions are part of UP Board Solutions for Class 11 History . Here we have given UP Board Solutions for Class 11 History  Chapter 3 An Empire Across Three Continents

पाठ्य-पुस्तक के प्रश्नोत्तर
संक्षेप में उत्तर दीजिए

प्रश्न 1.
यदि आप रोम साम्राज्य में रहे होते तो कहाँ रहना पसन्द करते-नगरों में या ग्रामीण क्षेत्रों में? कारण बताइए।
उत्तर :
यदि मैं रोम साम्राज्य में निवास कर रहा होता तो नगरीय क्षेत्र में ही रहना पसन्द करता, क्योंकि
(i) राम साम्राज्य नगरों का साम्राज्य था। ऐसे में वहाँ गाँवों का बहुत कम महत्त्व था।
(ii) रोम साम्राज्य में नगरों का शासन स्वतन्त्र होता था। इससे व्यक्तित्व के विकास में सहायता मिलती।
(iii) सबसे बड़ा लाभ यह होता कि वहाँ खाद्य पदार्थों की कमी नहीं होती और अकाल के दिनों में भी भोजन प्राप्त हो सकता था।
(iv) नगरों में ग्रामीण क्षेत्रों की तुलना में अन्य सुविधाएँ अधिक और अच्छी थीं।

प्रश्न 2.
इस अध्याय में उल्लिखित कुछ छोटे शहरों, बड़े नगरों, समुद्रों और प्रान्तों की सूची बनाइए और उन्हें नक्शों पर खोजने की कोशिश कीजिए। क्या आप अपने द्वारा बनाई गईसूची में संकलित किन्हीं  3  विषयों के बारे में कुछ कह सकते हैं?
उत्तर :
शहरों की सूची :
गॉल, मकदूनिया, रोम, इफेसस, हिसपेनिया, बेटिका, तांजियर मोरक्को, दमस्कस, अलेक्जेण्ड्रिया, कार्थेज, कुस्तुनतुनिया, फिलिस्तीन, मदीना, मक्का, बगदाद, समरकन्द, बुखारा, अफगानिस्तान, सीरिया।
UP Board Solutions for Class 11 History Chapter 3 An Empire Across Three Continents image 1
UP Board Solutions for Class 11 History Chapter 3 An Empire Across Three Continents image 2
इस प्रकार छात्र अध्यापक की सहायता से समुद्रों, पत्तनों, प्रांतों की और सूची बना सकते हैं। आपकी सहायता के लिए उपयुक्त नक्शे प्रस्तुत किए गए हैं।

प्रश्न 3.
कल्पना कीजिए कि आप रोम की एक गृहिणी हैं जो घर की जरूरत की वस्तुओं की खरीदारी की सूची बना रही हैं? अपनी सूची में आप कौन-सी वस्तुएँ शामिल करेंगी?
उत्तर :
यदि मैं रोम की गृहिणी होती तो अपने परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए निम्नलिखित वस्तुएँ मॅगाती

  1.  रोटी और मक्खन
  2.  सब्जियाँ
  3.  दूध
  4. अण्डे तथा मांस
  5. चीनी
  6.  तेल
  7. बच्चों के लिए आवश्यक वस्तुएँ
  8. सौन्दर्य प्रसाधन
  9. कपड़े धोने तथा नहाने का साबुन
  10. कपड़े, दवाइयाँ आदि

प्रश्न 4.
आपको क्या लगता है कि रोमन सरकार ने चाँदी में मुद्रा को ढालना क्यों बन्द किया होगा और वह सिक्कों के उत्पादन के लिए कौन-सी धातु का उपयोग करने लगे?
उत्तर :
रोमन सरकार द्वारा चाँदी में मुद्रा ढालना इस धातु की कमी तथा मूल्यवान होने के कारण बन्द किया होगा। तत्कालीन शासन में स्पेन में चाँदी की खाने समाप्त हो गई थीं तथा सरकार के पास.चाँदी के भण्डार रिक्त हो गए थे। कॉन्स्टेनटाइन ने सोने पर आधारित नई मौद्रिक प्रणाली स्थापित की और परवर्ती सम्पूर्ण पुराकाल में सोने की मुद्राओं का भारी मात्रा में प्रचलन रहा। वस्तुत: रोम में सोने के कई भण्डार थे। ।

संक्षेप में निबन्ध लिखिए

प्रश्न 5.
अगर सम्राट त्राजान भारत पर विजय प्राप्त करने में वास्तव में सफल रहे होते और रोमवासियों का इस देश पर अनेक सदियों तक कब्जा रहा होता तो क्या आप सोचते हैं कि भारत वर्तमान समय के देश से किस प्रकार भिन्न होता?
उत्तर :
त्राजान भारत पर विजय प्राप्त करने के लिए निकला था किन्तु सफल नहीं हो सका। यदि वह सफल हो जाता और रोमवासियों का अनेक सदियों तक कब्जा होता तो ऐसा भारत वर्तमान भारत से बिल्कुल अलग होता। वह भारत वैसा होता जैसा ब्रिटिश शासनकाल में था। रोम के निवासी एक गुलाम देश के समान व्यवहार करते और भारत के संसाधनों का दोहन करते। भारतीयों को किसी प्रकार का अधिकार प्रदान नहीं किया जाता उन्हें अपमानजनक दशाओं में जीवन व्यतीत करना पड़ता। उल्लेखनीय है कि उस काल में सोना रोम से भारत आता था और भारत सम्पन्न देश था। रोमवासियों की अधीनता स्वीकार हो जाने पर यह सम्भव नहीं होता। भारत के सभी क्षेत्रों में विकास रुक जाता।

प्रश्न 6.
अध्याय को ध्यानपूर्वक पढ़कर उसमें से रोमन समाज और अर्थव्यवस्था को आपकी दृष्टि में आधुनिक दर्शाने वाले आधारभूत अभिलक्षण चुनिए।
उत्तर :
रोमन समाज और अर्थव्यवस्था में दिखने वाले आधारभूत अभिलक्षण निम्नलिखित हैं

  1. रोमन समाज में नाभिकीय परिवारों (Nuclear Family) का चलन था। वयस्क पुत्र परिवारों के साथ नहीं रहते थे।
  2. पत्नी अपनी सम्पत्ति को अपने पति को हस्तांतरित नहीं करती थी, वह अपने पैतृक परिवार की सम्पत्ति में अपने पूरे अधिकार बनाए रखती थी। अपने पिता की मुख्य उत्तराधिकारी बनी रहती थी और पिता की मृत्यु होने पर उस सम्पत्ति की स्वतंत्र मालिक बन जाती थी।
  3. रोम में साक्षरता थी। सभी नगरों में साक्षरता की दर भिन्न-भिन्न थी।
  4.  जैतून के तेल का निर्यात किया जाता था।
  5. रोम में व्यापार एवं वाणिज्य उन्नति पर था। बैंकिंग व्यवस्था भी प्रचलित थी।
  6. रोम के विविध प्रांतों में जलशक्ति से कारखाने चलाए जाते थे।
  7.  सोने-चाँदी की खदानों में भी जलशक्ति का उपयोग किया जाता था।

परीक्षोपयोगी अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर

बहुविकल्पीय प्रश्न

प्रश्न 1.
तीन महाद्वीपों में फैला हुआ साम्राज्य कौन-सा था?
(क) रोम साम्राज्य
(ख) ब्रिटिश साम्राज्य
(ग) भारतीय साम्राज्य
(घ) रूसी साम्राज्य
उत्तर :
(क) रोम साम्राज्य

प्रश्न 2.
रोम साम्राज्य की प्रमुख भाषा थी
(क) लैटिन
(ख) अंग्रेजी
(ग) स्पेनिश
(घ) रूसी
उत्तर-
(क) लैटिन

प्रश्न 3.
ऑगस्टस का एक अन्य नाम क्या था?
(क) जूलियस सीजर
(ख) ब्रूटस
(ग) ऑक्टेवियन
(घ) एलन
उत्तर :
(ग) ऑक्टेवियन

प्रश्न 4.
कॉन्स्टेनटाइन ने अपनी दूसरी राजधानी कहाँ बनाई?
(क) कुस्तुनतुनिया में
(ख) वेनिस में
(ग) इटली में
(घ) गैलीनस में
उत्तर :
(क) कुस्तुनतुनिया में

प्रश्न 5.
हिप्पो शहर के प्रमुख बिशप कौन थे?
(क) मार्टिन लूथर
(ख) सेंट ऑगस्टाइन
(ग) कोलूमेल्ला
(घ) कॉन्स्टेनटाइन
उत्तर :
(ख) सेंट ऑगस्टाइन

प्रश्न 6.
ऑगस्टस कब शासक बना था?
(क) 27 ई० पू० में
(ख) 26 ई० पू० में
(ग) 507 ई० पू० में
(घ) 230 ई० पू० में
उत्तर :
(क) 27 ई० पू० में

प्रश्न 7.
पैपाइरस पत्र को प्रयोग किस रूप में किया जाता था?
(क) ईंधन के रूप में
(ख) कागज के रूप में
(ग) औषधि के रूप में
(घ) कलम के रूप में
उत्तर :
(ख) कागज के रूप में

प्रश्न 8.
टॉलमी किस विषय का ज्ञाता था?
(क) खगोल व भूगोल
(ख) गणित
(ग) भाषा
(घ) आयुर्वेद
उत्तर :
(क) खगोल व भूगोल

प्रश्न 9.
सॉलिड्स सिक्का किसने चलाया था?
(क) कॉन्स्टेनटाइन
(ख) प्लिनी
(ग) कोलुमेल्ला
(घ) बिलकिस
उत्तर :
(क)कॉन्स्टेनटाइन्

प्रश्न 10.
ऑगस्टस के साम्राज्य को कहते थे
(क) प्रिन्सिपेट
(ख) गणतन्त्र
(ग) यूनियन
(घ) संघ
उत्तर :
(क) प्रिन्सिपेट

अतिलघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
रोमन साम्राज्य को कब और क्यों दो भागों में बाँटा गया ?
उत्तर :
350-400 ई० पू० में शासन को बेहतर ढंग से चलाने के लिए रोमन साम्राज्य को पूर्वी तथा , पश्चिमी दो भागों में बाँट दिया गया।

प्रश्न 2.
वर्ष वृत्तान्त से क्या आशय है?
उत्तर :
समकालीन इतिहासकारों द्वारा लिखा गया इतिहास वर्ष वृत्तान्त कहलाता है। ये वृत्तान्त वार्षिक आधार पर प्रतिवर्ष लिखे जाते थे।

प्रश्न 3.
रोम में गणतंत्र दिवस कब तक चला?
उत्तर :
रोम में गणतंत्र दिवस 509 ई० पू० से 27 ई० पू० तक चला।

प्रश्न 4.
ऑगस्टस का शासनकाल क्यों याद किया जाता है?
उत्तर :
ऑगस्टस का शासनकाल शान्ति के लिए याद किया जाता है।

प्रश्न 5.
एम्फोरा क्या थे?
उत्तर :
एम्फोरा ढुलाई के ऐसे मटके अथवा कन्टेनर्स थे जिनमें शराब, जैतून का तेल और दूसरे तरल पदार्थ लाए व ले जाए जाते थे।

प्रश्न 6.
बहुदेववाद का क्या अर्थ है?
उत्तर :
बहुदेववाद का अर्थ है अनेक देवी-देवताओं की पूजा-उपासना करना

प्रश्न 7.
सीनेट क्या है?
उत्तर :
सीनेट धनी कुलीन वर्ग का समूह था जो शासन चलाता था।

प्रश्न 8.
रोम के तीन बड़े शहरी केंद्रों के नाम बताइए।
उत्तर :
(i) कॉर्थेज
(ii) सिकंदरिया
(iii) एंटिऑक

प्रश्न 9.
रोम के शहरी जीवन की दो विशेषताएँ लिखिए।
उत्तर :

  1.  प्रत्येक शहर में सार्वजनिक स्नानगृह होता था।
  2.  लोगों को उच्च स्तर के मनोरंजन उपलब्ध थे।

प्रश्न 10.
सेंट ऑगस्टाइन कौन था?
उत्तर :
सेंट ऑगस्टाइन उत्तरी अफ्रीका के हिप्पो नामक नगर का बिशप था और चर्च के बौद्धिक इतिहास में उसका उच्चतम स्थान था।

प्रश्न 11.
रोमवासी किन-किनं देवताओं की पूजा करते थे?
उत्तर :
(i) जुपीटर
(ii) जूना
(iii) मिनर्वा
(iv) मार्स

प्रश्न 12.
पैपाइरस पत्र का प्रयोग किस कार्य में होता था?
उत्तर :
पैपाइरस पत्र का प्रयोग लेखन कार्य के लिए होता था।

लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
चौथी सदी ईसवी के उत्तरार्द्ध में सिकंदर के सैन्य अभियानों का क्या प्रभाव पड़ा?
उत्तर :
चौथी सदी ईसवी के उत्तरार्द्ध में मेसीडोन राज्य के शासक सिकंदर ने कई सैन्य अभियान किए। सिकंदर के नियंत्रण में सभी क्षेत्रों में यूनानी संस्कृति, विचार तथा आदर्शों को सम्मिश्रण हो गया। पूरे क्षेत्र का यूनानीकरण हो गया। सिकंदर ने उत्तर अफ्रीका, पश्चिम एशिया तथा ईरान के अनेक भागों को जीत लिया। उसके इन अभियानों के फलस्वरूप ईरानी तथा मिस्त्री क्षेत्रों के साथ सिन्धु घाटी तक विस्तृत प्रांत एक हो गए।

प्रश्न 2.
पैपाइरस के विषय में आप क्या जानते हैं ?
उत्तर :
पैपाइरस एक सरकण्डे जैसा पौधा था। यह पौधा मिस्र में नील नदी के किनारे उगता था। इस । पौधे से लेखन सामग्री तैयार की जाती थी। इसका उपयोग व्यापक रूप में किया जाता था। पैपाइरस पत्रों पर हजारों संविदाएँ, लेख, पत्र तथा सरकारी दस्तावेज लिखे हुए पाए गए हैं। इन्हें पैपाइरस विज्ञानियों द्वारा प्रकाशित किया गया है।

प्रश्न 3.
सीनेट नामक संस्था के विषय में आप क्या जानते हैं?
उत्तर :
रोम में सीनेट कुलीन वर्ग के लोगों का एक समूह था जिसमें धनी परिवारों के लोग शामिल थे। गणतंत्र की वास्तविक सत्ता सीनेट नामक निकाय में ही निहित थी। कुलीन वर्ग के लोग सीनेट के माध्यम से ही सरकार चलाते थे। सीनेट की सदस्यता जीवन भर चलती थी। इसके लिए जन्म के स्थान पर धन और पद प्रतिष्ठा को अधिक महत्त्व दिया जाता था। जूलियस सीजर के दत्तक पुत्र तथा उत्तराधिकारी ऑक्टेवियन ने गणतंत्र को समाप्त कर दिया।

प्रश्न 4.
रोम समाज में महिलाओं की दशा कैसी थी?
उत्तर :
रोम के समाज में महिलाओं की दशा :

  1.  रोम के समाज में महिलाओं की स्थिति सुदृढ़ थी। पत्नी अपनी सम्पत्ति अपने पति को हस्तान्तरित नहीं करती थी और पैतृक सम्पत्ति पर उसका अधिकार बना रहता था।
  2.  महिलाएँ अपने पिता की मुख्य उत्तराधिकारी बनी रहती थीं और अपने पिता की मृत्यु होने पर उसकी सम्पत्ति की स्वतंत्र मालिक बन जाती थीं। इस प्रकार महिलाओं को पर्याप्त अधिकार प्राप्त थे।
  3. विवाह-अनुच्छेद आसान था। पति अथवा पत्नी द्वारा विवाह भंग करने के उद्देश्य से सूचना देना पर्याप्त था।
  4. लड़के-लड़कियों के विवाह की आयु में पर्याप्त अन्तर था फिर भी महिलाएँ पुरुषों पर अधिकार रखती थीं।

प्रश्न 5.
कॉन्स्टेनटाइन के प्रमुख सुधार लिखिए।
उत्तर :
कॉन्स्टेनटाइन के प्रमुख सुधार निम्नखित थे :

  1. इसका प्रमुख सुधार मौद्रिक क्षेत्र में है। उसने ‘सॉलिड्स’ नामक एक नया सिक्का चलाया जो 4.5 ग्राम शुद्ध सोने का बना था। यह सिक्का रोम साम्राज्य के पतन के बाद भी चलता रहा।
  2. ये सॉलिड्स सिक्के बड़े पैमाने पर ढाले जाते थे और करोड़ों की संख्या में चलन में थे।
  3. कॉन्स्टेनटाइन की एक महत्त्वपूर्ण उपलब्धि कुस्तुनतुनिया नगर का निर्माण है। यह नवीन राजधानी तीन ओर से समुद्र से घिरी हुई और सुरक्षित थी।
  4. उसके काल में तेल मिलों और शीशे के कारखानों सहित ग्रामीण उद्योग-धंधों स्क्रूप्रेसों आदि का विकास हुआ।
  5. इन सबसे उसके साम्राज्य में व्यापार की खूब उन्नति हुई।

प्रश्न 6.
“रोमवासी बहुदेववादी थे।” इस कथन को समझाइए।
उत्तर :
यूनान और रोमवासियों की पारम्परिक धार्मिक संस्कृति बहुदेववादी थी। ये लोग अनेक पन्थों एवं उपासना पद्धतियों में विश्वास रखते थे और जुपीटर, जूनो, मिनर्वा और मॉर्स जैसे अनेक रोमन इतालवी देवों और यूनानी तथा पूर्वी देवी-देवताओं की पूजा किया करते थे जिसके लिए उन्होंने साम्राज्य भर में हजारों मंदिर-मठ और देवालय बना रखे थे। ये बहुदेववादी स्वयं को किसी एक नाम से नहीं पुकारते थे।

प्रश्न 7.
निम्नलिखित के विषय में आप क्या जानते हैं?

  1. जूलिसय सीजर
  2.  ऑगस्टस
  3.  मार्कस ओरिलियस

उत्तर :

  1. जूलियस सीजर (46 ई० पू० से 44 ई० पू०) : जूलियस सीजर मौलिक रूप से रोम का एक महान् सेनापति था जिसने अनेक युद्धों तथा रोमन दासों के विद्रोह को कुचलने के पश्चात् अपने प्रतिद्वंद्वी पाम्पी की मिस्र में हत्या करा दी। उसने 46 ई० पू० में एक तानाशाह के रूप में रोम की गद्दी को प्राप्त किया था।
  2. ऑगस्टस : ऑगस्टस या ऑक्टेवियन जूलियस सीजर का ही वंशज था। वह 37 ई० पू० में | रोम साम्राज्य का सर्वाधिक शक्तिशाली व्यक्ति हो गया। उसने ऑगस्टस (पवित्र) और इम्पेरेटर  (राज्य का प्रथम नागरिक) नामक पदवियाँ ग्रहण कीं और 24 वर्ष तक रोम पर शासन-किया।
  3. मार्कस ओरिलियस : ऑगस्टस के पश्चात् के शासकों में सबसे योग्य शासक मार्कस | ओरिलियस थी। उसने लगभग 20 वर्षों तक राज्य किया। वह योग्य सेनापति, कुशल प्रशासक व महान् दार्शनिक था।

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
रोम साम्राज्य की सामाजिक संरचना के विषय में आप क्या जानते हैं?
उत्तर :
इतिहासकार टैसिटस ने जिन प्रारम्भिक साम्राज्य के प्रमुख सामाजिक समूहों का उल्लेख किया है; वे हैं—सीनेटर, अश्वारोही वर्ग, जनता का सम्माननीय वर्ग, निम्नतम वर्ग। तीसरी सदी के प्रारम्भिक वर्षों में सीनेटर की सदस्य संख्या लगभग 1000 थी तथा कुल सीनेटरों में लगभग आधे सीनेटर इतालवी परिवारों के थे। साम्राज्य के परवर्तीकाल में, जो चौथी सदी के प्रारम्भिक भाग में कॉन्स्टेनटाइन प्रथम के शासनकाल में आरम्भ हुआ, टैसिटस द्वारा बताए गए प्रथम दो समूह (सीनेटर और अश्वारोही) एकीकृत होकर विस्तृत कुलीन वर्ग बन गए थे। इनके कुल परिवारों में से कम-से-कम आधे परिवार अफ्रीकी अथवा पूर्वी मूल के थे। यह ‘परवर्ती रोम’ कुलीन वर्ग अत्यधिक धनी थी। मध्यम वर्गों में नौकरशाही और सेना की सेवा से जुड़े लोग थे किन्तु इनमें अपेक्षाकृत अधिक समृद्ध सौदागर और किसान भी शामिल थे जिनमें बहुत-से लोग पूर्वी प्रान्तों के निवासी थे। टैसिटस ने इस सम्माननीय मध्यम वर्ग को सीनेट गृहों के आश्रितों के रूप में उल्लेख किया है। बड़ी संख्या में निम्न वर्गों के समूह थे जिन्हें ह्युमिलिओरिस अर्थात् ‘निम्नतर वर्ग’ कहा जाता था। इनमें ग्रामीण श्रमिक बल शामिल था जिनमें बहुत से लोग स्थायी रूप से मिलों में काम करते थे।

प्रश्न 2.
विजेण्टाइन साम्राज्य के नारे में संक्षेप में लिखिए।
उत्तर :
मध्य युग में रोमन सम्राट कॉन्स्टेनटाइन ने रोमन साम्राज्य के पूर्वी प्रदेशों को संगठित करके 330 ई० में पश्चिमी विजेण्टाइन साम्राज्य की स्थापना की। इस साम्राज्य की राजधानी यूनानी नगर ‘विजेण्टाइन’ थी। 476 ई० में जब रोमन साम्राज्य का पतन हो गया, तब विजेण्टाइन साम्राज्य ने पर्याप्त प्रसिद्धि प्राप्त की। अब उसकी राजधानी कॉन्स्टेनटिनोपल (कुस्तुनतुनिया) थी। इस साम्राज्य पर अनेक राजाओं ने शासन किया। फलस्वरूप कुस्तुनतुनिया संसार का सबसे अधिक वैभवशाली नगर बन गया। इस साम्राज्य के अंतर्गत व्यापार, वाणिज्य, शासन-प्रणाली, कानून आदि के क्षेत्र में अभूतपूर्व उन्नति हुई।
UP Board Solutions for Class 11 History Chapter 3 An Empire Across Three Continents image 3
इस साम्राज्य में सामन्तवाद का विकास हुआ और समाज में ‘सर्फ प्रथा’ (Serf System) प्रर्चा हुई। इस साम्राज्य में ग्रीक ऑथ्रोडॉक्स (नास्तिक) चर्च का बहुत विकास हुआ और राजा ही धर्म अध्यक्ष बने। इस काल में अनेक भवनों, नाटकघरों, गिरजाघरों आदि का निर्माण हुआ, जिन कुस्तुनतुनिया में बना ‘सेण्ट सोफिया का गिरजाघर’ बहुत प्रसिद्ध है। सन् 1453 ई० में तुर्को : कुस्तुनतुनिया पर आक्रमण करके विजेण्टाइन साम्राज्य को नष्ट कर दिया।

प्रश्न 3.
कला, भाषा, दर्शन साहित्य और विज्ञान के क्षेत्र में रोम की क्या देन है?
उत्तर :
कला के क्षेत्र में देन :

  1.  रोम ने कंकरीट को प्रयोग सर्वप्रथम किया।
  2.  वे ईंट-पत्थरों को बड़ी मजबूती से जोड़ सकते थे, इस शिल्पकला को रोम ने ही विश्व को सिखाया।
  3.  डाट का प्रयोग रोम ने सम्भवतः सर्वप्रथम किया। वे मजबूत डाटों के सहारे कई मंजिले मकान बना सकते थे।
  4.  वे मजबूत व सुंदर नहरें बनाना जानते थे।
  5. उन्होंने अपने सम्राटों की मूर्तियाँ बनाकर महत्त्वपूर्ण स्थानों पर लगाई।

भाषा, दर्शन, साहित्य तथा विज्ञान के क्षेत्र में देन

भाषा : रोम के लोगों ने यूनानियों से वर्णमाला सीखकर अपनी वर्णमाला और भाषा का विकास किया। उनकी लैटिन भाषा सारे पश्चिमी यूरोप के पढ़े-लिखे लोगों की भाषा बन गई। कई आधुनिक यूरोपीय भाषाएँ; जैसे–फ्रांसीसी, स्पेनिश, इतालवी उनकी लैटिन भाषा पर आधारित हैं।

दर्शन : एषीक्यूरिन तथा स्टोक दर्शन रोम में बहुत प्रसिद्ध थे। रोम में ल्यूकीट्स, सिसरो, मार्कस, ओरीलियस आदि प्रसिद्ध दार्शनिक हुए।

साहित्य : रोम ने साहित्य के क्षेत्र में कुछ प्रसिद्ध कवि दिए। होरेश और वर्जिल उनके महानतम कवि थे।

विज्ञान : रोम के प्रसिद्ध वैज्ञानिक सेल्सस ने चिकित्साशास्त्र के क्षेत्र में एक प्रसिद्ध पुस्तक लिखी जिसमें शल्य चिकित्सा का विस्तृत वर्णन किया गया। गैलेन नामक वैज्ञानिक ने चिकित्साशास्त्र को विशेष कोष तैयार किया। उसने रक्त संचालन का पता लगाया। खगोल तथा भूगोल के क्षेत्र में टॉलमी नामक विद्वान् नेविशेष कार्य किया। उसने तारों व ग्रहों की स्थिति का अध्ययन किया।

We hope the UP Board Solutions for Class 11 History Chapter 3 An Empire Across Three Continents help you. If you have any query regarding UP Board Solutions for Class 11 History Chapter 3 An Empire Across Three Continents , drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

UP Board Solutions for Class 11 Home Science Chapter 13 व्यक्तिगत उत्तरदायित्व

UP Board Solutions for Class 11 Home Science Chapter 13 व्यक्तिगत उत्तरदायित्व (Individual Responsibility)

UP Board Solutions for Class 11 Home Science Chapter 13 व्यक्तिगत उत्तरदायित्व

UP Board Class 11 Home Science Chapter 13 विस्तृत उत्तरीय प्रश्नोत्तर

प्रश्न 1.
स्वास्थ्य रक्षा की दृष्टि से समाज के प्रति प्रत्येक व्यक्ति का क्या कर्त्तव्य है? समझाकर लिखिए।
अथवा
समाज के प्रति एक जागरूक नागरिक के उत्तरदायित्वों का सविस्तार वर्णन कीजिए।
अथवा
एक अच्छे नागरिक के उत्तरदायित्वों का विस्तार से वर्णन कीजिए।
अथवा
टिप्पणी लिखिए-व्यक्तिगत उत्तरदायित्व।
उत्तरः
मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है। मनुष्यों से ही मिलकर समाज बना है और समाज के अनुरूप ही व्यक्ति का व्यक्तित्व विकसित होता है; अत: व्यक्ति के भी समाज के प्रति अनेक कर्त्तव्य होने स्वाभाविक ही हैं। दूसरी ओर समाज के भी व्यक्ति के प्रति अनेक कर्त्तव्य हैं। इस प्रकार, व्यक्ति और समाज दोनों एक-दूसरे पर निर्भर रहते हैं। जिस समाज में जितने अधिक लोग अपने कर्तव्यों का पालन करते हैं, वह समाज उतना ही सुदृढ़, स्वस्थ, सम्पन्न तथा उन्नतिशील रहता है। दूसरी ओर, यदि व्यक्ति समाज के प्रति अपने कर्त्तव्यों का पालन नहीं करता है, तो उसका प्रभाव समाज के सभी सदस्यों पर पड़ता है। इसलिए अपने सुख और शान्ति तथा उन्नति के लिए हमें समाज के प्रति अपने कर्तव्यों का पालन बड़ी सतर्कता तथा तत्परता से करना चाहिए।

समाज के प्रति व्यक्ति के कर्तव्य (Duties of a Person towards Society) –
मनुष्य स्वस्थ और सुखी रहे, इस बात का ध्यान रखकर ही समाज अपने नियम बनाता है परन्तु नियमों का पालन या उल्लंघन करना व्यक्ति का काम होता है। जहाँ समाज के सभी लोग नियम पालन करते हैं वहाँ समाज का कार्य शान्तिपूर्वक चलता है। यदि समाज के कुछ व्यक्ति भी समाज के नियम भंग करते हैं, तो उसका प्रभाव पूरे समाज पर प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से पड़ता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से भी प्रत्येक व्यक्ति के समाज के प्रति कुछ कर्त्तव्य हैं। इन कर्त्तव्यों का पालन हमें अपने सुख के लिए ही नहीं, समाज के लिए भी करना आवश्यक होता है। ये कर्त्तव्य निम्नलिखित हैं –

(1) स्वच्छता या सफाई का मानव-जीवन में महत्त्वपूर्ण स्थान है। स्वयं को तथा अपने अन्य साथियों या समाज को स्वस्थ बनाए रखने के लिए सफाई का ध्यान रखना आवश्यक है। साफ-सुथरा स्थान, कपड़े और साफ-सुथरे व्यक्ति सभी को अच्छे और आकर्षक लगते हैं। व्यक्तिगत स्वच्छता का ध्यान रखकर हम केवल अपने को ही स्वस्थ और सुखी नहीं रखते बल्कि समाज को स्वस्थ और सुखी रखने के लिए भी यह अत्यन्त आवश्यक है। अपने निवास-स्थान की सफाई के साथ-साथ पास-पड़ोस और अपने शहर की सफाई को भी ध्यान में रखकर प्रत्येक कार्य करना चाहिए।

(2) कुएँ, तालाब, नदी इत्यादि के सम्बन्ध में इस बात का ध्यान रखना आवश्यक है कि इनके आस-पास गन्दे कपड़ों को धोकर, मल-मूत्र त्यागकर या कूड़ा इत्यादि डालकर जल को अशुद्ध और अस्वास्थ्यकर न बनाएँ।

(3) प्रत्येक व्यक्ति का कर्त्तव्य है कि वह अपने क्षेत्र में टूटी सड़कों की सूचना नगर महापालिका को अवश्य दे। यदि कहीं कोई मृत जानवर पड़ा हो तो उसकी सूचना भी सम्बन्धित कार्यालय में दे देनी चाहिए।

(4) समाज के बनाए हुए सड़क के नियमों का पालन करके दुर्घटनाओं से बचाव करें।

(5) यदि अपने घर या पास-पड़ोस में कोई संक्रामक रोग फैला हो, तो रोगी को अन्य लोगों से पृथक् रखने की व्यवस्था और स्वास्थ्य विभाग को सूचना भेजकर टीका आदि लगवाने का प्रबन्ध करना अति आवश्यक है। यदि रोगी को अस्पताल भेजना आवश्यक हो, तो उसको वहाँ भेजकर समाज के अन्य लोगों के स्वस्थ रहने में सहायता करनी चाहिए।

(6) घर के बाहर मैदान में या सड़क के किनारे मल-मूत्र त्यागकर गन्दगी करने से वातावरण दूषित होता है। ऐसा न करें और यदि दूसरे लोगों को इस प्रकार की गन्दगी करते देखें तो उन्हें भी स्वच्छता का महत्त्व समझाकर वैसा करने के लिए मना करना पर्यावरण को बचाने के लिए आवश्यक है।

(7) जब कोई संक्रामक रोग का रोगी ठीक हो जाए तो उसके कपड़े सीधे धोबी को न देकर वस्त्रों को पहले नि:संक्रामक पदार्थों के साथ उबालें तब उन्हें धोबी को देने चाहिए। उसके सभी सामान तथा कमरे की सफाई आदि के लिए नि:संक्रामक पदार्थों का भी प्रयोग आवश्यक है।

(8) जहाँ कहीं धूम्रपान वर्जित हो वहाँ बीड़ी-सिगरेट कदापि नहीं पीनी चाहिए। यदि दूसरे व्यक्ति ऐसा करते हैं तो उन्हें समझाना तथा धूम्रपान न करने के लिए बाध्य करना आवश्यक है।

(9) मेले या नुमाइश इत्यादि में जाने पर सफाई का पूर्ण ध्यान रखना चाहिए और टीका इत्यादि लगवाकर ही जाना चाहिए। अन्य व्यक्तियों को भी इसके लिए प्रेरित करना चाहिए।

(10) यदि अपना स्वास्थ्य खराब हो तो अन्य लोगों को अपने से बचाने वाले नियमों का पालन करना चाहिए।

इस प्रकार, जब प्रत्येक व्यक्ति सम्पूर्ण समाज को अपना परिवार समझकर स्वास्थ्य के नियमों का पालन करना तथा कराना अपना उत्तरदायित्व समझेगा तथा तदनुरूप पालन करेगा तभी जन-स्वास्थ्य में सुधार हो सकेगा।

UP Board Class 11 Home Science Chapter 13  लघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर

प्रश्न 1.
जन-स्वास्थ्य से क्या तात्पर्य है?
उत्तरः
जन-स्वास्थ्य से तात्पर्य –
‘जन-स्वास्थ्य’ का अर्थ जनता का स्वस्थ होना माना जाता है। जिस देश या समाज में जितने अधिक व्यक्तियों का स्वास्थ्य उत्तम होता है वह देश या समाज उतनी ही अधिक उन्नत अवस्था को प्राप्त करता है। अतः जन-स्वास्थ्य पर प्रत्येक व्यक्ति को ध्यान देना आवश्यक है। समाज के एक-एक व्यक्ति को जब स्वास्थ्य के नियमों का ज्ञान होगा तभी अधिकांश लोग अपने को स्वस्थ रख सकेंगे। अपने हित और स्वास्थ्य लाभ के साथ ही हमें यह भी ध्यान रखना चाहिए कि समाज के अन्य लोगों को हमारे व्यवहार या कार्यों से दुःख या हानि न पहुँचे।

उदाहरणार्थ-प्राय: यह देखा जाता है कि अपने स्वास्थ्य और अपने निवास स्थान को साफ-सुथरा और अच्छा बनाने की दृष्टि से हम अपनी और अपने घर की सफाई तो करते हैं, परन्तु घर की गन्दगी को बाहर निकालकर लापरवाही से डाल देते हैं। इस कारण समाज के अन्य लोगों को हानि उठानी पड़ती है। अतः इस बात के लिए विशेष रूप से सतर्क होना चाहिए कि हमें ऐसा कार्य या व्यवहार करना है जिससे सम्पूर्ण समाज के लोगों का स्वास्थ्य ठीक रहे।

वास्तव में, व्यक्तिगत स्वास्थ्य तथा जन-स्वास्थ्य एक-दूसरे पर निर्भर करते हैं। व्यक्तियों के अस्वस्थ होने से जन-स्वास्थ्य को खतरा होने लगता है तथा जन-स्वास्थ्य का स्तर गिरने से स्वस्थ व्यक्ति के स्वास्थ्य को भी खतरा उत्पन्न हो जाता है।

प्रश्न 2.
जन-स्वास्थ्य की उन्नति के लिए शासन द्वारा किए जाने वाले उपायों का उल्लेख कीजिए।
उत्तरः
जन-स्वास्थ्य की उन्नति हेतु शासन द्वारा किए जाने वाले उपाय –
जनता के स्वास्थ्य को अच्छा बनाने के लिए शासन की ओर से अनेक उपाय किए जाते हैं। इनमें से कुछ उपाय शासन स्वयं करता है जबकि अन्य को नगरपालिकाओं, महानगरपालिकाओं, नगर पंचायतों आदि स्थानीय संस्थाओं के माध्यम से कराता है। यही नहीं, इस ओर स्वतन्त्र सामाजिक संस्थाओं का योगदान अत्यन्त महत्त्वपूर्ण है। सम्पूर्ण समाज का स्वास्थ्य ठीक रखने के लिए शासन द्वारा किए जाने वाले उपायों में निम्नलिखित उपाय महत्त्वपूर्ण हैं –

  • अनिवार्य शिक्षा-शासन बालकों के लिए अनिवार्य शिक्षा की व्यवस्था करता है ताकि वे ज्ञान अर्जित कर स्वास्थ्य के नियमों को समझ सकें तथा उनके अनुरूप उन्हें कार्य करने की प्रेरणा प्राप्त हो सके।
  • प्रौढ़ शिक्षा-बच्चों के साथ-साथ प्रौढ़ों को शिक्षित करना भी राज्य अपना कर्त्तव्य समझता है। प्रौढ़ शिक्षा के अन्तर्गत स्वास्थ्य सम्बन्धी उपयोगी जानकारी अनिवार्य रूप से प्रदान की जाती है।
  • चलते-फिरते तथा स्थायी पुस्तकालयों का विकास-जन-स्वास्थ्य के नियमों को समझाने हेतु विभिन्न स्थानों पर साहित्य उपलब्ध कराने के लिए इस प्रकार के पुस्तकालय आदि आवश्यक हैं। इन स्थानों पर नागरिकों को आपस में विचार-विनिमय के लिए भी अवसर मिलना चाहिए। राज्य ऐसे पुस्तकालयों की स्थापना एवं संचालन का प्रबन्ध करता है।
  • स्वास्थ्य के नियमों का प्रचार-राज्य द्वारा महामारी एवं संक्रामक रोगों की जानकारी और रोकथाम, स्वास्थ्य के सामान्य नियमों आदि का रेडियो, टेलीविजन, पत्र-पत्रिकाओं, पोस्टरों आदि के माध्यम से व्यापक प्रचार किया जाता है।
  • परिवार कल्याण योजनाओं का क्रियान्वयन राज्य सुखी व स्वस्थ जीवन के लिए परिवार नियोजन का प्रचार-प्रसार करता है और शिशु व माता के कल्याण के लिए प्रसूतिका गृहों का निर्माण तथा उचित चिकित्सा हेतु परामर्श के साधन उपलब्ध कराता है।
  • चिकित्सा व्यवस्था और स्वास्थ्य संस्थाएँ बनाना-शासन द्वारा जन-जन को उचित चिकित्सा परामर्श तथा उपर्युक्त कार्यों के क्रियान्वयन के लिए विशेष स्वास्थ्य संस्थाओं का जाल शासन द्वारा सम्पूर्ण देश में फैलाया गया है।

प्रश्न 3.
व्यक्ति को अपने स्वास्थ्य और सुख के सम्बन्ध में किन-किन बातों को ध्यान में रखना आवश्यक होता है?
उत्तरः
व्यक्ति को अपने स्वास्थ्य और सुख के लिए विशेष ध्यान देना आवश्यक होता है क्योंकि स्वास्थ्य और सुख का परस्पर घनिष्ठ सम्बन्ध है और स्वास्थ्य ऐसी वस्तु है जो प्रत्येक व्यक्ति के लिए अनमोल सम्पत्ति है। संसार की समस्त सम्पत्ति खोने के बाद पुन: प्राप्त हो सकती है परन्तु खोया हुआ स्वास्थ्य किसी भी प्रयास द्वारा पुनः प्राप्त करना असम्भव नहीं तो कठिन अवश्य हो जाता है। अपने को स्वस्थ और सुखी बनाए रखने के लिए व्यक्ति को अनेक बातों का ध्यान रखना आवश्यक होता है। अच्छे स्वास्थ्य के लिए स्वच्छता, समय, निष्ठा तथा नियम पालन करना आवश्यक है।

स्वच्छता अच्छे स्वास्थ्य की कुंजी है। किसी एक स्थान की गन्दगी भी स्वास्थ्य को खराब करने के लिए पर्याप्त होती है। प्रत्येक व्यक्ति को अपने शरीर, वस्त्र, भोजन, घर और खाने-पीने की समस्त चीजों तथा पास-पड़ोस की सफाई का ध्यान रखना आवश्यक होता है।

अच्छे स्वास्थ्य के लिए नियमित जीवन व्यतीत करना; जैसे—प्रात: जल्दी उठना, शौच इत्यादि से निवृत्त होकर टहलना या व्यायाम करना, थोड़ा आराम करके स्नान करना, फिर ताजा शुद्ध नाश्ता लेकर अपने कार्य में लगना, समय से विश्राम और कार्य करने के साथ नियत समय पर पौष्टिक, हल्का, ताजा भोजन करना इत्यादि आवश्यक होता है।

परिश्रम और लगन से काम करने के साथ जीवन में सन्तोष रखना ही अच्छे स्वास्थ्य के लिए आवश्यक होता है। सन्तोष के साथ कर्त्तव्य-पथ पर चलने वाला व्यक्ति सदैव प्रसन्न रहता है। इस प्रकार हम देखते हैं कि एक व्यक्ति को अपने स्वास्थ्य और सुख के सम्बन्ध में उन सभी कर्त्तव्यों को ध्यान में रखना चाहिए जिनके आधार पर उसका अपना स्वास्थ्य और जीवन सुखी बनता है। स्वास्थ्य के सम्बन्ध में मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य दोनों का ध्यान आवश्यक होता है। मन और शरीर दोनों से सन्तुष्ट व्यक्ति ही सुखी रह सकता है।

प्रश्न 4.
संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए-‘स्वास्थ्य के नियमों का प्रचार कार्य।’
उत्तरः
स्वास्थ्य के नियमों का प्रचार कार्य –
स्वास्थ्य के मुख्य नियमों का पालन व्यक्ति एवं समाज के स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है। आज के वैज्ञानिक युग में भी अधिकांश भारतीय स्वास्थ्य के नियमों से भली-भाँति परिचित नहीं हैं। अतएव सार्वजनिक हितों को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य के नियमों का व्यापक स्तर पर प्रचार कार्य अनिवार्य है।

स्वास्थ्य के नियमों का प्रचार कार्य विभिन्न स्तरों पर विभिन्न माध्यमों द्वारा किया जा सकता है। व्यापक स्तर पर यह कार्य सरकारी प्रचार तन्त्र के माध्यमों से किया जाता है। स्वास्थ्य विभाग निरन्तर रूप से यह कार्य करता रहता है। इसके लिए जन-सम्पर्क के समस्त साधनों का प्रयोग किया जाता है। पत्र-पत्रिकाओं में समय-समय पर लेख एवं विज्ञापन देकर, स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य सम्बन्धी प्रदर्शनियों आदि का आयोजन करके, अनेक प्रकार से यह प्रचार कार्य सम्पन्न किया जा सकता है।

सरकारी क्षेत्र के अतिरिक्त निजी एवं सामाजिक क्षेत्रों में भी स्वास्थ्य नियमों के प्रचार का कार्य किया जा सकता है। सभी सामाजिक संस्थाओं को चाहिए कि वे अन्य कार्यों के साथ-साथ जनता को स्वास्थ्य के नियमों से भी अवगत कराएँ। इसके अतिरिक्त, प्रत्येक व्यक्ति भी अपने स्तर पर यह कार्य कर सकता है। अपने पास-पड़ोस में स्वास्थ्य सम्बन्धी नियमों का प्रचार करना प्रत्येक व्यक्ति का कर्तव्य है। इस क्षेत्र में शिक्षा संस्थाएँ महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं। समय-समय पर लगने वाले कैम्पों द्वारा ग्रामीण जनता को स्वास्थ्य के नियमों से अवगत कराया जाना चाहिए। इसके अतिरिक्त, ग्राम पंचायतों के माध्यम से ग्रामीण जनता को स्वास्थ्य के नियमों से अवगत कराया जा सकता है।

UP Board Class 11 Home Science Chapter 13 अति लघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर

प्रश्न 1.
जन-स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से व्यक्ति का प्रमुख कर्त्तव्य क्या है?
उत्तरः
जन-स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से व्यक्ति का प्रमुख कर्त्तव्य है-पर्यावरण को साफ-सुथरा तथा प्रदूषण-रहित रखना।

प्रश्न 2.
जन-स्वास्थ्य से क्या आशय है?
उत्तरः
जन-साधारण के सामान्य स्वास्थ्य को ‘जन-स्वास्थ्य’ कहा जाता है।

प्रश्न 3.
जन-स्वास्थ्य का व्यक्तिगत स्वास्थ्य से क्या सम्बन्ध है?
उत्तरः
जन-स्वास्थ्य तथा व्यक्तिगत स्वास्थ्य परस्पर घनिष्ठ रूप से सम्बन्धित हैं। ये एक-दूसरे पर निर्भर करते हैं।

प्रश्न 4.
जन-स्वास्थ्य के मुख्य नियम क्या हैं?
उत्तरः

  • खाँसने एवं छींकने में सावधानी रखें,
  • जहाँ-तहाँ न थूकें,
  • मल-मूत्र त्याग करने में सावधानी रखें तथा
  • जहाँ-तहाँ कूड़ा-करकट न फेंकें।

UP Board Class 11 Home Science Chapter 13 बहुविकल्पीय प्रश्नोत्तर

निर्देश : निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर में दिए गए विकल्पों में से सही विकल्प का चयन कीजिए.
1. व्यक्ति के समाज के प्रति कर्त्तव्य हैं
(क) हर प्रकार की सफाई का ध्यान रखें
(ख) संक्रामक रोगों की रोकथाम में सहयोग दें
(ग) सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान न करें
(घ) उपर्युक्त सभी कर्त्तव्य।
उत्तर
(घ) उपर्युक्त सभी कर्त्तव्य।

2. व्यक्तिगत स्वास्थ्य तथा जन-स्वास्थ्य का सम्बन्ध है –
(क) कोई सम्बन्ध नहीं है
(ख) व्यक्तिगत स्वास्थ्य ही महत्त्वपूर्ण है
(ग) दोनों में घनिष्ठ सम्बन्ध है
(घ) जनस्वास्थ्य ही महत्त्वपूर्ण है।
उत्तर
(ग) दोनों में घनिष्ठ सम्बन्ध है।

UP Board Solutions for Class 11 Home Science