UP Board Solutions for Class 3 Hindi Kalrav Chapter 3 बादल किसके काका

UP Board Solutions for Class 3 Hindi Kalrav Chapter 3 बादल किसके काका

बादल किसके काका शब्दार्थ

शैतानी = शरारत
फोड़ना = तोड़ना
डाँट = फटकार
अभी-अभी = थोड़ी देर पहले।

अभी-अभी …………………………….………………. सुना माँ का।

अर्थ – अभी-अभी, थोड़ी देर पहले तो धूप निकली हुई थी, अब बरसात कहाँ से आ गई! मालूम होता है, किसी ने बादल के घड़े को फोड़कर शरारत करके यह पानी बरसा दिया हो। चूँकि बरसात में सूरज बादलों में ढक जाता है। इसलिए ऐसा लगता है, मानो सरज की माता ने उसे घर बुला लिया हो। जब माँ का कहना बच्चे नहीं मानते, तब काका (चाचा) बच्चों को डाँटते हैं अर्थात् जब बरसात में बादल गरजते हैं; तब ऐसा लगता है; मानो वे उन बच्चों को डाँट रहे हों, जिन्होंने अपनी माँ का कहना नहीं माना हो।

UP Board Solutions for Class 3 Hindi Kalrav Chapter 3 बादल किसके काका

बादल किसके काका अभ्यास

प्रश्न 1.
उत्तर लिखो
(क) कविता में किस मौसम का वर्णन किया गया है?
उत्तर:
कविता में बरसात के मौसम का वर्णन किया गया है।

(ख) सूरज क्यों नहीं दिखाई दे रहा है?
उत्तर:
सूरज बादलों में छिपे होने के कारण दिखाई नहीं दे रहा है।

प्रश्न 2.
नोट – विद्यार्थी स्वयं करें।

प्रश्न 3.
एक दिन बादलों ने बैठक की। कुछ बादल बोले- जब हम खूब बरसते हैं तब लोग चिल्लाते हैं, जब नहीं बरसते तब भी। क्यों न हम बरसना ही बंद कर दें। बिल्कुल सही, बरसना बंद आज से ही- सारे बादल बोले। सोचो और बताओइसके बाद क्या-क्या हुआ होगा?
उत्तर:
बादलों के ऐसा करने से धरती पर सूखा पड़ गया होगा। लोग गर्मी से परेशान हो गए होंगे। वे फिर से बादलों से बरसने की प्रार्थना करने लगे होंगे।

प्रश्न 4.
सूरज को ‘दिनकर’ भी कहते हैं। पता करो इनको और क्या-क्या कहते हैं
उत्तर:
पानी – जल, नीर.
बादल – मेघ, घन

UP Board Solutions for Class 3 Hindi Kalrav Chapter 3 बादल किसके काका

प्रश्न 5.
इसे भी पढ़ो
नोट – बच्चे स्वयं पढ़ें।

UP Board Solutions for Class 3 Hindi Kalrav

UP Board Solutions for Class 3 Hindi Kalrav Chapter 2 मुर्गा और लोमड़ी

UP Board Solutions for Class 3 Hindi Kalrav Chapter 2 मुर्गा और लोमड़ी

मर्गा और लोमडी शब्दार्थ

चालाक = चतुर
खूखार = खून पीने वाला, हिंसक
समझौता = सुलह, मेल हो जाना
समाचार = खबर
हमला = आक्रमण
दुनिया = संसार
क्षमा = माफ़ी

मुर्गा और लोमड़ी पाठ का सार (सारांश)

चालाक लोमड़ी ने मुर्गे को पेड़ से उतरकर नीचे आने को कहा। उसने मुर्गे को सभी पशु-पक्षियों के बीच होने वाले समझौते के समाचार की जानकारी दी। उसने कहा कि अब कोई किसी पर हमला नहीं करेगा। मुर्गे ने इसे अच्छा समाचार बताया। मुर्गे ने ऊपर की ओर गर्दन उठाई और लोमड़ी को बताया कि भयानक शिकारी कुत्ते इसी तरफ आ रहे हैं। इससे लोमड़ी घबरा गई। मुर्गे ने पूछा कि वह क्यों घबराती है, समझौता तो हो गया है। लोमड़ी ने भागते हुए कहा कि शायद कुत्तों ने अभी समझौते का समाचार नहीं सुना हो।

UP Board Solutions for Class 3 Hindi Kalrav Chapter 2 मुर्गा और लोमड़ी

मुर्गा और लोमड़ी अभ्यास

प्रश्न 1.
उत्तर लिखो
(क) पेड़ की डाल पर बैठे मुर्गे से लोमड़ी ने क्या कहा?
उत्तर:
पेड़ की डाल पर बैठे मुर्गे से लोमड़ी ने कहा– “तुम डाल पर क्या कर रहे हो? मुर्गे को तो जमीन पर चलते-फिरते रहना चाहिए। नीचे उतर आओ।”

(ख) लोमड़ी की बात सुनकर मुर्गे ने
क्या कहा? मैं खूखार जानवरों के डर से यहाँ बैठा हूँ।
क्या किया? मुर्गे ने अपनी गर्दन उठाकर देखा जैसे दूर की कोई चीज देख रहा है।

प्रश्न 2.
किसने, किससे कहा
(क) सभी पशु-पक्षियों में समझौता हो गया है। लोमड़ी ने मुर्गे से
(ख) कुछ शिकारी कुत्ते तेजी से इस ओर दौड़े चले आ रहे हैं। मुर्गे ने लोमड़ी से
(ग) लगता है, शिकारी कुत्तों ने अभी यह समाचार नहीं सुना। लोमड़ी ने मुर्गे से

प्रश्न 3.
लोमड़ी के जाने के बाद मुर्गा पेड़ से नीचे उतरा। उसने पूरी घटना अपने मित्रों को बताई। सोचो और लिखो- मित्रों ने मुर्गे से क्या-क्या सवाल किए होंगे?
उत्तर:
यदि लोमड़ी तुम्हारी बात पर भरोसा नहीं करती तो? यदि लोमड़ी को तुम्हारी चालाकी समझ में आ जाती तो? 

प्रश्न 4.
कहानी का नाम है- मुर्गा और लोमड़ी। तुम इस कहानी को क्या नाम दोगे?
उत्तर:
चतुर मुर्गा।

प्रश्न 5.
हमें किन-किन माध्यमों से समाचार प्राप्त होते हैं?
उत्तर:
समाचार पत्र, टीवी, रेडियो।

UP Board Solutions for Class 3 Hindi Kalrav Chapter 2 मुर्गा और लोमड़ी

प्रश्न 6.
नोट– बच्चे स्वयं करें।

प्रश्न 7.
नोट– बच्चे स्वयं करें।

प्रश्न 8.
नोट– बच्चे स्वयं करें।

UP Board Solutions for Class 3 Hindi Kalrav

UP Board Solutions for Class 3 Hindi Kalrav Chapter 1 प्रार्थना

UP Board Solutions for Class 3 Hindi Kalrav Chapter 1 प्रार्थना

प्रार्थना शब्दार्थ

माटी = मिट्टी
सरस = रसयुक्त, मधुर
प्रभु = भगवान
बाट = रास्ता
विमल = स्वच्छ, साफ
भला = नेक।

देश की ……………………………………………………. सरस बनें।

अर्थ -हे भगवान! हमारे देश की मिट्टी हमारे देश का जल, हमारे देश की वायु और देश . के फल (वनस्पति), सब रस से युक्त अर्थात् मधुर हो जाएँ, हमारी आपसे यही प्रार्थना है।

UP Board Solutions for Class 3 Hindi Kalrav Chapter 1 प्रार्थना

देश के ……………………………………………….….. सरस बनें।

अर्थ – हे ईश्वर! हमारे देश के घर और घाट (रहने की जगह और कर्म-क्षेत्र), देश की वन-सम्पत्ति और देश के रास्ते सुगम (सरल) सुग्राह्य बन जाएँ, हमारी यह प्रार्थना स्वीकार कीजिए।

देश के ………………………………………………….. विमल बनें।

अर्थ – हे प्रभु! हमारे देश का तन और मन (देश के लोगों के शरीर और मन), देश के भाई-बहन (स्त्री-पुरुष) सब स्वच्छ (साफ-सुथरे) परोपकारी और भले रहें, बस हमारी यही प्रार्थना स्वीकार कीजिए।

UP Board Solutions for Class 3 Hindi Kalrav

UP Board Solutions for Class 3 Maths गिनतारा Chapter 14 कुक्कू नापे उछल कूद कर

UP Board Solutions for Class 3 Maths गिनतारा Chapter 14 कुक्कू नापे उछल कूद कर

आप भी पटरी से नापो और लिखो-
हलः
(क) अपनी गणित की किताब की लंबाई = 30 सेंटीमीटर।
(ख) अपनी गणित की किताब की चौडाई = 20 सेंटीमीटर।
(ग) अपने बालिश्त (बित्ता) की लंबाई = 14 सेंटीमीटर।
(घ) अपने हाथ की लंबाई = 12 सेंटीमीटर।

समझो और करो –
हलः
(क) 2 किमी = 2 × 1000 मीटर = 2000 मीटर
(ख) 5 किमी = 5 × 1000 मीटर = 5000 मीटर
(ग) 3 किमी 650 मीटर = 3650 मीटर
(घ) 3700 मीटर = 3 किमी 700 मीटर

हमने सीखा

  • मीटर को सेमी में बदलने के लिए मीटर की संख्या को 100 से गुणा करते हैं।
  • सेमी को मीटर में बदलने के लिए सेमी की संख्या को 100 से भाग दे देते हैं।
  • किलोमीटर को मीटर में बदलने के लिए किमी संख्या को 1000 से गुणा कर देते हैं।
  • मीटर को किलोमीटर में बदलने के लिए मीटर की संख्या को 1000 से भाग देते हैं।

अभ्यास

प्रश्न 1.
(क) एक मीटर के सौवें भाग को सेंटीमीटर कहते हैं।
(ख) 1 किमी के हजारवें भाग को मीटर कहते हैं।

प्रश्न 2.
करो (पूरा करके)-
हल:
(क) 625 सेमी = 6 मी 25 सेमी
(ख) 80 सेमी + 41 सेमी = 1 मी 21 सेमी.
(ग) 45 सेमी + 55 सेमी = 100 सेमी = 1 मीटर
(घ) 49 सेमी – 41 सेमी = 8 सेमी

प्रश्न 3.
निजाम 345 किमी 650 मीटर बस से और 30 किमी 350 मीटर कार से चला। उसने कितनी दूरी तय की?
हल:
UP Board Solutions for Class 3 Maths गिनतारा Chapter 14 कुक्कू नापे उछल कूद कर 1
अतः तय की गई कुल दूरी 376 किमी है।

प्रश्न 4.
अवनीश की ऊँचाई 1 मीटर 46 सेमी तथा रमिया की ऊँचाई 157 सेमी है। किसकी ऊँचाई अधिक है और कितनी?
हल:
UP Board Solutions for Class 3 Maths गिनतारा Chapter 14 कुक्कू नापे उछल कूद कर 2
अतः रमिया की ऊँचाई अवनीश की ऊँचाई से 11 सेमी अधिक है।

अपने आप-4
देखो, समझो और पैटर्न बढ़ाओ

प्रश्न 1.
पैटर्न को देखो, समझो और खाली बॉक्स में बनाओ-
UP Board Solutions for Class 3 Maths गिनतारा Chapter 14 कुक्कू नापे उछल कूद कर 3

परखो

प्रश्न 1.
कोई भी दो अंक की संख्या लो। उन्हें उलट दो, दोनों संख्याओं का अन्तर १ से विभाजित होता है।
हल:
UP Board Solutions for Class 3 Maths गिनतारा Chapter 14 कुक्कू नापे उछल कूद कर 4

प्रश्न 2.
तीन अंकों की कोई भी संख्या लो। उसे किसी भी क्रम से उलटो इस प्रकार बनी दो संख्याओं का अन्तर भी नौ से विभाजित होता है।
हल:
UP Board Solutions for Class 3 Maths गिनतारा Chapter 14 कुक्कू नापे उछल कूद कर 5

प्रश्न 3.
इसी प्रकार चार अंकों की कोई संख्या लो। उन्हीं अंकों से कोई दूसरी संख्या बनाओ। दोनों संख्याओं का अन्तर 9 से अवश्य विभाजित होगा।
हल:
UP Board Solutions for Class 3 Maths गिनतारा Chapter 14 कुक्कू नापे उछल कूद कर 6

UP Board Solutions for Class 3 Maths Gintara

UP Board Solutions for Class 3 Maths गिनतारा Chapter 13 धारिता

UP Board Solutions for Class 3 Maths गिनतारा Chapter 13 धारिता

सही जोड़े बनाओ (जोड़े बनाकर)-
UP Board Solutions for Class 3 Maths गिनतारा Chapter 13 धारिता 1

तुम भी करो-
हलः
(क) 7 ली 300 मिली = 7 × 1000 + 300 = 7300 मिली
(ख) 1 ली = 1000 मिली
(ग) 350 मिली = 0 ली 350 मिली
(घ) 3000 मिली = 3 ली

हमने सीखा

  • किसी बर्तन में जितना द्रव आता है, वह उस बर्तन की धारिता होती है।
  • 1000 मिलीलीटर 1 लीटर के बराबर होता है।
  • लीटर को मिलीलीटर में बदलने के लिए 1000 से गणा कर देते हैं।
  • मिली को लीटर में बदलने के लिए उसे एक हजार के खंडों में तोड़ते हैं या उसमें 1000 का भाग देते हैं।

अभ्यास

प्रश्न 1.
खाली जगह भरो (खाली जगह भरकर) –
(क) 2 ली = 2000 मिली
(ख) 8 ली = 8000 मिली
(ग) 3000 मिली = 3 ली
(घ) 3500 मिली = 3 ली 800 मिली

प्रश्न 2.
जोड़कर लिखो –
(क) 1 ली 500 मिली + 3 ली 500 मिली = 5 ली
(ख) 6 ली 500 मिली – 4 ली 300 मिली = 2 लीटर 200 मिली
(ग) 7 ली 500 मिली + 3 ली 600 मिली = 11 लीटर 100 मिली
(घ) 8 ली 600 मिली – 2 ली 800 मिली = 5 ली 800 मिली

प्रश्न 3.
एक डिब्बे में 14 ली 300 मिली तेल है। दूसरे डिब्बे में 10 ली 100 मिली तेल है। दोनों डिब्बों में कुल कितना तेल है?
हलः
UP Board Solutions for Class 3 Maths गिनतारा Chapter 13 धारिता 2

प्रश्न 4.
मगन की कार की टंकी में 24 ली 400 मिली पेट्रोल है। यात्रा में 11 ली 200 मिली पेट्रोल खर्च हो गया। कार की टंकी में कितना पेट्रोल बचा ?
हलः
UP Board Solutions for Class 3 Maths गिनतारा Chapter 13 धारिता 3

दूध डेयरी

लिखो कितनी बार, कितने लीटर के बर्तन से दूध नापना पड़ेगा?
UP Board Solutions for Class 3 Maths गिनतारा Chapter 13 धारिता 4

कितना सीखा ?

प्रश्न 1.
घड़ी में बजने वाले समय को बॉक्स में लिखो (बॉक्स में लिखकर)-
UP Board Solutions for Class 3 Maths गिनतारा Chapter 13 धारिता 5

UP Board Solutions for Class 3 Maths गिनतारा Chapter 13 धारिता 6

UP Board Solutions for Class 3 Maths गिनतारा Chapter 13 धारिता 7

प्रश्न 2.
आधा लीटर में कितने मिलीलीटर होते हैं?
उत्तर:
500 मिलीलीटर।

प्रश्न 3.
6250 ग्राम में कितने किलोग्राम तथा कितने ग्राम होंगे?
उत्तर:
6 किलाग्राम 250 ग्राम।

प्रश्न 4.
बारह बजे दोनों सूइयाँ घड़ी में किस संख्या पर होती हैं?
उत्तर:
दोनों सूइयाँ बारह पर होती हैं।

प्रश्न 5.
सवा दस बजे मिनट की सूई घड़ी में किस संख्या पर होती है?
उत्तर:
सवा दस बजे मिनट की सूई तीन पर होती है।

प्रश्न 6.
खाली जगह भरो (खाली जगह भरकर)
उत्तर:
(क) 1 मिनट = 60 सेकंड
(ख)2 किग्रा० 300 ग्रा० = 2300 ग्रा०
(ग) 1 किग्रा० = 1000 ग्राम
(घ) 3000 मिली० = 3 लीटर

प्रश्न 7.
एक दुकानदार के पास 56 किग्रा०25 ग्राम घी था। उसने 30 किग्रा 75 ग्राम घी और खरीदा। अब उसके पास कितना घी हो गया?
हलः
UP Board Solutions for Class 3 Maths गिनतारा Chapter 13 धारिता 8

प्रश्न 8.
एक बाल्टी में 23 लीटर दूध है। दूध वाले के पास 1 लीटर, 2 लीटर तथा 5 लीटर के बर्तन हैं। कम-से-कम कितनी बार में वह इन बर्तनों से बाल्टी खाली कर सकता है?
हलः
बाल्टी में दूध = 23 लीटर
UP Board Solutions for Class 3 Maths गिनतारा Chapter 13 धारिता 9
अतः दूध वाला बाल्टी 6 बार में खाली कर लेगा।

प्रश्न 9.
2, 4, 6 और 9 से बनने वाली चार अंकों की सबसे बड़ी संख्या और सबसे छोटी संख्या का योग कितना होगा?
हलः
UP Board Solutions for Class 3 Maths गिनतारा Chapter 13 धारिता 10

प्रश्न 10.
संख्या 5432 में 4 और 3 के स्थानीय मान का योग ज्ञात करो।
हलः
UP Board Solutions for Class 3 Maths गिनतारा Chapter 13 धारिता 11

प्रश्न 11.
पैटर्न देखकर पूरा करो (पूरा करके)-
(क) 4, 8, 12, 16, 20, 24
(ख) 20, 40, 60, 80, 100, 120
(ग) 100, 200, 300, 400, 500, 600
(घ) 500, 1000, 1500, 2000, 2500, 3000

प्रश्न 12.
6 सेमी लम्बाई का एक रेखाखंड अपनी कॉपी पर खींचो।
हलः
UP Board Solutions for Class 3 Maths गिनतारा Chapter 13 धारिता 12

प्रश्न 13.
एक आयताकार बाग की लंबाई 20 मीटर और चौड़ाई 15 मीटर है। बाग का परिमाप कितना होगा?
हलः
आयताकार बाग की लंबाई = 20 मीटर
चौड़ाई = 15 मीटर
बाग का परिमाप = 2 × (लम्बाई + चौड़ाई)
= 2 × (20 + 15)
= 2 × 35 = 70 मीटर

प्रश्न 14.
सही जोड़े मिलाओ (जोड़े मिलाकर)-
हलः
UP Board Solutions for Class 3 Maths गिनतारा Chapter 13 धारिता 13

प्रश्न 15.
किग्रा और ग्रा में बदलकर लिखो-
(क) 2535 ग्रा
हल:
= (2000 + 535) ग्राम
= 2 किग्रा 535 ग्राम

(ख) 5475 ग्रा
हलः
= (5000 + 475) ग्राम
= 5 किग्रा 475 ग्राम

(ग) 8019 ग्रा
हल:
= (8000 + 19) ग्राम
= 8 किग्रा 19 ग्राम

(घ) 8895 ग्रा
हलः
= (8000 + 895) ग्राम
= 8 किग्रा 895 ग्राम

प्रश्न 16.
ली और मिली में बदलकर लिखो-
(क) 4550 मिली
हलः
= (4000 + 550) मिली
= 4 लीटर 550 मिली

(ख) 6125 मिली
हलः
= (6000 + 125) मिली
= 6 लीटर 125 मिली

(ग) 3790 मिली।
हलः
= (3000 + 790) मिली
= 3 लीटर 790 मिली

(घ) 4550 मिली
हलः
= (4000 + 550) मिली
= 4 लीटर 550 मिली

UP Board Solutions for Class 3 Maths Gintara