UP Board Solutions for Class 3 Hindi Kalrav Chapter 12 चाँद का कुर्ता

UP Board Solutions for Class 3 Hindi Kalrav Chapter 12 चाँद का कुर्ता

चाँद का कुर्ता शब्दार्थ

हठ – जिद
झिंगोला = ऊन का ढीला कुर्ता
चाँद = चन्द्रमा
सन-सन = जोर-जोर से
सफर = यात्रा
भाड़ा = किराया
बदन = शरीर

हठ कर बैठा चाँद ………………………..………. कोई भाड़े का।

अर्थ – एक दिन चाँद जिद करके माता से कहने लगा कि है माता! मेरे लिए ऊन का एक ढीला कुर्ता सिलवा दो। रातभर जोर-जोर से ठंडी हवा चलती है और मुझे सर्दी लगती है। मैं ठिठुरते हुए अपनी यात्रा पूरी करता हूँ जाड़े के मौसम में आसमान का सफर कष्टदायी होता है। अगर कुछ न कर सको, तो मुझे किराए का कुर्ता ही लाकर दे दो।

बच्चे की सुन बात ………….…………………. देखा करती हूँ।

अर्थ – माता ने बालक चन्द्रमा की बात सुनकर कहा कि हे मेरे प्यारे पुत्र! भगवान करे, तुम कुशलपूर्वक रहो और तुम पर जादू-टोने का प्रभाव न पडे। तुम्हें सर्दी के कारण जाड़ा लगने की बात तो सही है; परन्तु मुझे यह डर है कि मैं किस नाप का कुर्ता बनवाकर दूँ। तुम्हारा आकार तो प्रतिदिन घटता-बढ़ता रहता है।

UP Board Solutions for Class 3 Hindi Kalrav Chapter 12 चाँद का कुर्ता

कभी एक अंगुल ……………………………… बदन में आए।

अर्थ – चन्द्रमा की माता ने कुर्ते के विषय में अपनी परेशानी बताते हुए कहा कि पुत्र चन्द्रमा, तुम कभी तो एक अंगुल चौड़े हो जाते हो और कभी एक फुट मोटे, तुम किसी दिन बड़े हो जाते हो और किसी दिन ठीक विपरीत अर्थात् छोटे। तुम रोजाना घटते-बढ़ते रहते हो और किसी दिन तो दिखाई भी नहीं देते! अब तुम स्वयं बताओ कि तुम्हारी किस दिन नाप लूँ! सोचती हूँ कि एक ऐसा कुर्ता सिलवा दिया जाए, जो तुम रोज पहन सको।

चाँद का कुर्ता अभ्यास

प्रश्न 1.
उत्तर दो
(क) चाँद ने माँ से क्या कहा?
उत्तर:
चाँद ने माँ से कुर्ता सिलवाने के लिए कहा।

(ख) माँ ने झिंगोला सिलने की बात क्यों कही?
उत्तर:
माँ ने झिंगोला सिलने की बात इसलिए कही क्योंकि चाँद का आकार रोज घटते-बढ़ते रहता है। ऐसे में झिंगोला हर रोज बदन में आ सकता है।

(ग) चाँद बड़ा कब दिखाई देता है?
उत्तर:
पूर्णमासी को चाँद बड़ा दिखाई देता है।

(घ) आसमान में चाँद कब नहीं दिखाई देता है?
उत्तर:
आसमान में चाँद अमावस्या को नहीं दिखाई देता है।

प्रश्न 2.
नीचे लिखी पंक्तियों को पूरा करो (पूरा करके)
उत्तर:
(क) सन-सन चलती हवा रात भर, जाड़े से मरता हूँ।
(ख) बच्चे की सुन बात कहा माता ने, अरे सलोने।

UP Board Solutions for Class 3 Hindi Kalrav Chapter 12 चाँद का कुर्ता

प्रश्न 3.
नीचे दिए गए शब्दों में समान अर्थ वाले शब्दों को मिलाओ (मिलाकर)
उत्तर:
आसमान – आकाश
हठ – जिद
भाड़ा – किराया
बदन – शरीर
सफर – यात्रा

प्रश्न 4.
नोट – विद्यार्थी स्वयं करें।

प्रश्न 5.
नोट – विद्यार्थी स्वयं करें।

UP Board Solutions for Class 3 Hindi Kalrav

UP Board Solutions for Class 3 Hindi Kalrav Chapter 11 पहेलियाँ

UP Board Solutions for Class 3 Hindi Kalrav Chapter 11 पहेलियाँ

आँखें दो ………………………………………. भागा।

अर्थ – मेरी चाहे दो आँखें हों या चार, मेरे बिना कोट पहनना बेकार होता है। मेरी आँख में जब धागा घुसाया जाता है, तब मैं दर्जी के घर से भाग जाता हूँ।
उत्तर:
बटन

टिक-टिक ……………………………………… मेरा नाम बताए।

अर्थ – मैं टिक टिक टिक टिक चलती हूँ। मैं सबको समय बताती हूँ। जो अपना काम समय से करता है, वही मेरा नाम बताएगा।
उत्तर:
घड़ी

नीचे पटको ……………………………………… खिलाऊँ।

अर्थ – यदि मुझे नीचे पटकते हो, तो मैं ऊपर जाती हूँ और फिर ऊपर से नीचे आती हूँ। इस प्रकार मैं ऊपर-नीचे आती-जाती रहती हूँ। जितना चाहो, मुझसे खेल सकते हो।
उत्तर:
गेंद

UP Board Solutions for Class 3 Hindi Kalrav Chapter 11 पहेलियाँ

पंख है ……………………………………………. नाम।

अर्थ – इसके पंख हैं; परन्तु चिड़िया नहीं है। यह चलता है; लेकिन आगे बढ़ता नहीं है। इसका काम गर्मी भगाना है। फौरन इसका नाम बताओ।
उत्तर:
पंखा

लाल  पूँछ …………………………………………………. भाई।

अर्थ – इस हरे रंग की बिल्ली की पूँछ लाल है। अरे भाई, इसका हलुवा बनता है।
उत्तर:
गाजर

पैरों में …………………………………………………….. पहुँचाए।

अर्थ – इसके पैरों में जंजीर होती है; किन्तु यह फिर भी दौड़ती है। यह पगडंडी पर झूमकर चलती है और गाँवों में पहुँचा देती है।
उत्तर:
साइकिल

एक लाठी ………………………………………………. पानी।

अर्थ – एक लाठी की कहानी सुनो। इसमें मीठा पानी छिपा रहता है।
उत्तर:
गन्ना

पहेलियाँ अभ्यास

प्रश्न 1.
नीचे दिए गए उदाहरण में एक पहेली को वाक्य के रूप में लिखा गया है- नीचे से पटकने पर मैं ऊपर जाती हूँ। ऊपर से फिर नीचे आती हूँ। सभी को जी-भरकर खेल खिलाती हूँ।
इसी प्रकार किसी एक पहेली को अपने वाक्यों में लिखो।
उत्तर:
एक लाठी की कहानी बहुत अनोखी है- उसमें हमेशा मीठा पानी भरा रहता है।

UP Board Solutions for Class 3 Hindi Kalrav Chapter 11 पहेलियाँ

प्रश्न 2.
नीचे दी गई पहेली का क्रम कुछ बिगड़ गया है। पाठ से पढ़कर सही क्रम में लिखो (सही क्रम में लिखकर)
उत्तर:
पहेली – सही क्रम
लगी है में जंजीर पैरों – पैरों में जंजीर लगी है।
लगाए दौड़ भी फिर – फिर भी दौड़ लगाए
के पर झूम पगडंडी चले – पगडंडी पर चले झुम के
पहुँचाए गाँव-गाँव – गाँव-गाँव पहुँचाए।

प्रश्न 3.
विलोम शब्द लिखो (विलोम शब्द लिखकर)
उत्तर:
बढ़ता – घटता
गर्मी – सर्दी
चला – रुका
अंदर – बाहर
पक्का – कच्चा

प्रश्न 4.
उदाहरण पढ़कर खाली स्थान में सही शब्द भरो। आपकी मदद के लिए बता दें कि हर शब्द के अंत में ‘ली’ आएगा।
जैसे कि, एक फूल का नाम – – चमेली
उत्तर:
त्योहार का नाम – दीवाली
सब्जी का नाम – मूली
पालतू जानवर का नाम – बिल्ली
बंदूक से निकलती है – गोली
विशेष अवसरों पर घर के आँगन/द्वार पर बनाते हैं – रंगोली

प्रश्न 5.
विद्यार्थी स्वयं करें।

अपने आप – 2

भलाई की जीत

भलाई की जीत शब्दार्थ

सहायता = मदद
घमण्डी = अभिमानी
झगड़ालू = झगड़ा करनेवाला
पछतावा = पश्चात्ताप।

UP Board Solutions for Class 3 Hindi Kalrav Chapter 11 पहेलियाँ

भलाई की जीत पाठ का सार (सारांश)

शेरसिंह घमण्डी और झगड़ालू किसान था। सब उससे घृणा करते थे। उस गाँव में कृपाल सिंह नाम का एक अच्छा किसान आकर रहने लगा। सबने उसे शेरसिंह से दूर रहने को कहा। एक दिन शेरसिंह ने कृपाल सिंह के खेत में अपने बैल छोड़ दिए।

कृपाल सिंह ने उन बैलों को खेत से बाहर निकाल दिया और शेरसिंह से कुछ नहीं कहा। एक दिन कृपाल सिंह ने सभी गाँव वालों के घर मीठे तरबूज भेजे, लेकिन शेरसिंह ने तरबूज वापस कर दिया। उसने कहा कि वह भिखारी नहीं है।

बरसात के दिनों में शेरसिंह की अनाज भरी गाड़ी नाले में फँस गई। किसी ने भी उसकी सहायता नहीं की, लेकिन कृपाल सिंह तुरन्त अपना ट्रैक्टर लेकर नाले पर पहुंचा। शेरसिंह के क्रोधपूर्वक मना करने पर भी कृपालसिंह ने उसे रात में वहाँ अकेला छोडने से मना कर दिया और अपने ट्रैक्टर से फँसी गाड़ी निकाल दी। शेरसिंह का घमण्ड चूर हो गया। वह बदल गया। भलाई ने बुराई पर विजय प्राप्त कर ली।

UP Board Solutions for Class 3 Hindi Kalrav

UP Board Solutions for Class 3 Hindi Kalrav Chapter 8 अगर पेड़ भी चलते होते

UP Board Solutions for Class 3 Hindi Kalrav Chapter 8 अगर पेड़ भी चलते होते

अगर पेड़ भी चलते होते शब्दार्थ

मजे = आनन्द
सताती = परेशान करती
अचानक = एकाएक
मधुर = मीठे
कीचड़ = गीली मिट्टी

अगर पेड़ …………………………………. चढ़ जाते।

सरलार्थ – अगर पेड चलते होते, तो बहत आनन्द आता। पेडों में रस्सी बाँधकर जहाँ चाहते, उन्हें खींच ले जाते। यदि किसी जगह तेज धूप से परेशान हो जाते, तो हम उस पेड़ की छाया में बैठ जाते और यदि अचानक किसी जगह हमें जोर की भूख लग जाती, तो पेड़ से मीठे फल तोड़कर खा लेते। यदि कहीं बाढ़ आ जाती या वर्षा से चारों ओर कीचड़ हो जाता, तो फौरन पेड़ पर चढ़कर बाढ़ और कीचड़ से अपना बचाव कर लेते।

UP Board Solutions for Class 3 Hindi Kalrav Chapter 8 अगर पेड़ भी चलते होते

अगर पेड़ भी चलते होते अभ्यास

प्रश्न 1.
सोचो, बताओ
(क) आपको पता ही है कि पेड़ एक ही जगह पर स्थिर रहते हैं। जड़ें, पेड़ों को मिट्टी में रोके रखती हैं। अगर पेड़ चलते होते तो
पेड़ों में क्या-क्या बदलाव होते?
उत्तर:
पेड़ यदि चलते होते तो उनकी जड़ें जमीन में बहुत गहराई तक नहीं बल्कि जमीन के बाहर ही किसी मजबूत पकड़वाले स्टैण्ड की तरह होती और वे चलते-फिरते नजर आते।

किस-किस को कैसी-कैसी परेशानियाँ उठानी पड़ती ?
उत्तर:
पेड़ों के चलने से लोगों को, पशु-पक्षियों आदि सबको परेशानी हो जाती। पेड़ चलते हुए कहीं दूर निकल जाते और सब उन्हें ढूँढ़ते रह जाते। मनुष्य अपने आँगन या बगीचे में पेड़ लगाता और देखता कि पेड़ बाहर जाकर घूम रहे हैं। उसका पेड़ लगाने का उद्देश्य पूरा नहीं हो पाता, पक्षी अपना घोंसला उस पर बनाते और जब कहीं से वापस आते तो पेड़ को अपने स्थान पर नहीं देखकर सभी परेशान हो जाते।

(ख) वृक्ष हमारे किस-किस काम आते हैं?
उत्तर:
वृक्ष हमारे बहुत काम आते हैं। वृक्ष समस्त प्राणियों और जीवधारियों के जीवनरक्षक हैं। ये हमें फल-फूल, चारा, लकड़ी और ईधन देते हैं। ये वर्षा कराने में सहायक होते हैं। ये पर्यावरण सन्तुलित रखने में भी सहायक होते हैं। ये भूमि के कटाव को रोकते हैं। वृक्षों से प्रकृति के सौन्दर्य में वृद्धि होती है। ये सृष्टि के आधार हैं।

(ग) हमें वृक्षों के प्रति कैसा व्यवहार करना चाहिए?
उत्तर:
हमे वृक्षों के प्रति मित्रतापूर्ण व्यवहार करना चाहिए।

UP Board Solutions for Class 3 Hindi Kalrav Chapter 8 अगर पेड़ भी चलते होते

प्रश्न 2.
वाक्य पढ़कर विलोम शब्द पहचानो और लिखो
उत्तर:
मुझे चलते-चलते धूप लगी तो मैं पेड़ की छाँव में बैठ गई। – धूप, छाँव
ऊपर से फल नीचे गिरा। – ऊपर, नीचे
सबका भला सोचो, बुरा नहीं। – भला, बुरा

प्रश्न 3.
इस कविता में दो अक्षर वाले ‘जाते’, ‘खाते’ शब्द दिए गए हैं। तुम इसी प्रकार के तीन अक्षरों वाले कितने शब्द लिख सकते हो, जैसे- उठते, बैठते। लिखो
उत्तर:
सुलाते, जगाते, गिराते, हँसाते, रुलाते, हिलाते, डुलाते आदि।

प्रश्न 4.
पाठ के आधार पर अधूरे वाक्यों का जोड़ा मिलाकर पूरा करो।
उत्तर:
पेड़ को कहीं ले जाने के लिए … – पेड़ के तने में रस्सी बाँधते।
भूख लगने पर ….. – पेड़ के मधुर फल खाते।
बाढ़ आने पर …..  – पेड़ के ऊपर चढ़ जाते।
धूप सताने पर … – पेड़ के नीचे आ जाते।

UP Board Solutions for Class 3 Hindi Kalrav Chapter 8 अगर पेड़ भी चलते होते

प्रश्न 5.
अपने आस-पास के उन पेड़ों के नाम लिखो
(क) जिन पर फल लगते हैं – अमरूद, आम, जामुन, अनार।
(ख) जिन पर फल नहीं लगते हैं – अशोक, बबूल, पलाश।

UP Board Solutions for Class 3 Hindi Kalrav

UP Board Solutions for Class 3 Hindi Kalrav Chapter 7 इसमें क्या शक है?

UP Board Solutions for Class 3 Hindi Kalrav Chapter 7 इसमें क्या शक है?

इसमें क्या शक है? शब्दार्थ

होशियार = बुद्धिमान
शक = सन्देह
शत्रु = दुश्मन
रट लगाना = बार-बार एक ही बात कहना।

इसमें क्या शक है? पाठ का सार (सारांश)

तोता बेचने वाला तोता बेच रहा था। तोता बोल सकता था। राजा ने तोते से पूछा, “क्या तुम बोल सकते हो।” तोता बोला, “इसमें क्या शक है?” राजा तोते को खरीदकर महल में ले आया।

UP Board Solutions for Class 3 Hindi Kalrav Chapter 7 इसमें क्या शक है?

एक दिन राजा ने तोते से पूछा, “क्या मैं अच्छा राजा हूँ? क्या मेरी प्रजा मुझसे प्रेम करती है? क्या मेरा कोई शत्रु है? क्या तुम उसे जानते हो? क्या उसका नाम बताओगे?”

राजा के इन सब प्रश्नों के उत्तर में तोते का एक ही जवाब था- इसमें क्या शक है? राजा ने देखा कि तोते ने एक ही रट लगा रखी थी। राजा बोला कि उसने उस तोते को खरीदकर बेवकूफी की है। तोते ने इस पर भी कहा कि इसमें क्या शक है।।

इसमें क्या शक है? अभ्यास

प्रश्न 1.
बताओ
(क) तोते वाले आदमी ने राजा से क्या कहा?
उत्तर:
तोते वाले आदमी ने राजा से कहा कि महाराज, यह बड़ा होशियार तोता है। आपसे बात भी कर सकता है।

(ख) तोते ने राजा के हर प्रश्न का क्या उत्तर दिया?
उत्तर:
तोते ने राजा के हर प्रश्न का एक ही उत्तर दिया कि इसमें क्या शक है?

(ग) राजा ने तोते को बेवकूफ क्यों कहा?
उत्तर:
राजा ने तोते को बेवकूफ इसलिए कहा, क्योंकि वह हर बार एक ही बात बोलता था- ‘इसमें क्या शक है।’ .

प्रश्न 2.
‘राजा उधर से जा रहा था।’ ‘राजा उधर से जा रहा है।’ ‘राजा उधर से जाएगा।’ ऊपर दिए गए उदाहरण की तरह ही नीचे दिए गए वाक्यों को पूरा करो
उत्तर:
मोहन अमरूद खा रहा था। – मरियम गाना गा रही थी।
मोहन अमरूद खा रहा है। – मरियम गाना गा रही है।
मोहन अमरूद खाएगा। – मरियम गाना गाएगी।

UP Board Solutions for Class 3 Hindi Kalrav Chapter 7 इसमें क्या शक है?

प्रश्न 3.
‘भाई लड्डू खाता है।’ ‘बहन लड्डू खाती है।’ नीचे दी गई सूची में इसी आधार पर ‘लड्डू खाता है’, ‘लडडू खाती है’ का प्रयोग करो
उत्तर:
राजा लड्डू खाता है। – माँ लड्डू खाती है।
रानी लड्डू खाती है। – सलीम लड्डू खाता है।

प्रश्न 4.
नोट– विद्यार्थी स्वयं लिखें।

प्रश्न 5.
अनावश्यक शब्द ढूँढ़ो
कभी-कभी हम बात करते हुए ऐसे शब्द बोल देते हैं, जिनकी वाक्य में कोई आवश्यकता नहीं होती है। नीचे दिए गए वाक्यों में भी कुछ शब्द अनावश्यक हैं। . उन्हें ढूँढ़कर अलग करो
उत्तर:
बाजार से एक पका पीला पपीता लाना। – पीला
अरे! शरबत में इतनी सारी ठंडी बर्फ क्यों डाल दी? – ठंडी
खेत से हरा ताजा पालक ले आना। – हरा

अपने आप – 1

खरगोश और हाथी

खरगोश और हाथी शब्दार्थ

झुण्ड = समूह
भूमि = जमीन
प्रतिबिम्ब = परछाईं
भयभीत = डरा हुआ
परिवार = कुटुम्ब, एक ही कुल के कई लोगों का समूह, जो साथ-साथ रहते हैं।

UP Board Solutions for Class 3 Hindi Kalrav Chapter 7 इसमें क्या शक है?

खरगोश और हाथी पाठ का सार (सारांश)

जंगल में हाथियों का झुण्ड रहता था। सूखा पड़ने पर तालाब सूख गए। हाथी दूर जंगल में एक बड़े तालाब पर पहुँच गए। उस तालाब के निकट खरगोश बिल बनाकर रहते थे। कुछ बिल हाथियों के पैरों के नीचे दब गए और कई खरगोश मारे गए। इस कारण खरगोश हाथियों को वहाँ से भगा देना चाहते थे। लम्बकर्ण नामक खरगोश ने हाथियों से कहा कि वे वहाँ से चले जाएँ: क्योंकि तालाब का स्वामी चन्द्रमा उनसे नाराज है। खरगोश चन्द्रमा की प्रजा थे, जिसे हाथियों ने पैरों से दबाकर मार दिया था। लम्बकर्ण ने हाथियों के राजा को तालाब में चन्द्रमा का प्रतिबिम्ब दिखा दिया। हाथियों का राजा भयभीत हो गया। वह अपने परिवार के हाथियों के साथ दूसरी जगह चला गया और खरगोश आनन्द से रहने लगे।

UP Board Solutions for Class 3 Hindi Kalrav

UP Board Solutions for Class 3 Hindi Kalrav Chapter 6 सबसे पहले

UP Board Solutions for Class 3 Hindi Kalrav Chapter 6 सबसे पहले

सबसे पहले शब्दार्थ

डैना = पंख
सुनहले = सुनहरे रंग का
पंछी = पक्षी

आज उठा …………………………………………………..… मैं सबसे पहले।

अर्थ – आज मैं सबसे पहले उठ गया हूँ। इसलिए आज मैं ही सबसे पहले चिड़िया का पंख फड़फड़ाकर फर फर करके उड़ते हुए चहकना सुनूँगा। मैं ही पूरब में फैले हुए लाल, पीले सुनहले बादलों को सबसे पहले देखूगा। क्योंकि आज मैं सबसे पहले उठा हूँ।

सबसे पहले ………………………………………..…………….. मैं सबसे पहले।

अर्थ –  मैं ही आज प्रत्येक पौधे की डाली पर खिले सुंदर-सुंदर फूल चुनूँगा। और पूरब में जो लाल-पीले, सुनहले बादल हैं, उन्हें सबसे पहले मैं ही देलूँगा। क्योंकि आज मैं सबसे पहले उठा हूँ।

सबसे कहता …………………………………………….…….. मैं सबसे पहले।

अर्थ – आज मैं सबसे कहता फिरूँगा कि कैसे पहला पत्ता हिला, कैसे पहला पंछी बोला और कैसे पूरब में लाल, पीले, सुनहले बादल फैले। क्योंकि आज मैं ही सबसे पहले उठा हूँ।

UP Board Solutions for Class 3 Hindi Kalrav Chapter 6 सबसे पहले

सबसे पहले अभ्यास

प्रश्न 1.
बताओ कवि सबसे पहले उठकर
क्या सुनना चाहता है?
उत्तर:
चिड़िया की चहचहाहट।

क्या देखना चाहता है?
उत्तर:
पूरब में फैले पीले, लाल, सुनहले बादल।

क्या चुनना चाहता है?
उत्तर:
डाली पर खिले सुंदर-सुंदर फूल।

क्या-क्या कहना चाहता है?
उत्तर:
कैसे पहला पत्ता डोला, कैसे पहला पछी बोला और कैसे पूरब में पीले, लाल सुनहले बादल फैले।

नोट – प्रश्न 2. से प्रश्न 5. तक बच्चे स्वयं करें।

UP Board Solutions for Class 3 Hindi Kalrav Chapter 6 सबसे पहले

प्रश्न 6.
समझो, लिखो
उत्तर:
सुनती हूँ – सुनूँगी
खेलता हूँ – खेलूँगा
पढ़ती हूँ – पढूंगी
लिखता हूँ – लिलूँगा

प्रश्न 7.
कविता में से ऐसे शब्द ढूँढकर लिखो, जो ‘सुनूँगा’ जैसे लगते हैं
उत्तर:
चुनूँगा
देखुंगा
फिरूँगा।

प्रश्न 8.
मिलाओ, कौन, कहाँ
उत्तर:
UP Board Solutions for Class 3 Hindi Kalrav Chapter 6 सबसे पहले 1

प्रश्न 9.
शब्दों से वाक्य बनाओ
उत्तर:
फर-फर – चिड़िया फर-फर करके उड़ती है।
चहक-चहक – चिड़िया चहक-चहक कर गाती है।
सुंदर-सुंदर – डालियों पर सुंदर-सुंदर फूल खिले हैं।

UP Board Solutions for Class 3 Hindi Kalrav