UP Board Solutions for Class 3 Hindi Kalrav Chapter 18 पत्र

UP Board Solutions for Class 3 Hindi Kalrav Chapter 18 पत्र

पत्र शब्दार्थ

इडली = चावल का बना खाद्य पदार्थ
साँभर = पकी दाल जैसा व्यंजन
लुंगी = एक खास पहनावा, जो पुरुष पहनते हैं
गजरा = फूलों की लड़ी (बालों में लगाने वाली)

पत्र पाठ का सार (सारांश)

सरोज ने अपनी सहेली वहीदा को यह पत्र लिखा है। इसमें चेन्नई (मद्रास) का वर्णन है। इसमें बताया गया है कि यहाँ बहुत गर्मी है और लोग कमीज और सफेद लुंगी पहनते हैं। लड़कियाँ फूलों के गजरे लगाती हैं। यहाँ के लोगों की बातें समझ में नहीं आती; क्योंकि वे तमिल बोलते हैं। यहाँ समोसे भी चावल के आटे से बनते हैं। लोग इडली, डोसा, साँभर, उपमा खूब खाते हैं। विस्तृत समुद्र और उसके अथाह जल को देखकर आनन्द है। अजूबे साँपघर में अनेक साँप हैं। चेन्नई का अन्य विवरण सरोज ने लौटकर देने को कहा है। उसने चेन्नई के कुछ चित्र भी भेजे।

UP Board Solutions for Class 3 Hindi Kalrav Chapter 18 पत्र

पत्र अभ्यास

प्रश्न 1.
पाठ के आधार पर उत्तर दो
(क) सरोज ने पत्र किसको लिखा है?
उत्तर:
सरोज ने पत्र अपनी सहेली वहीदा को लिखा है।

(ख) यह पत्र कहाँ से लिखा गया है?
उत्तर:
यह पत्र चेन्नई से लिखा गया है।

(ग) सरोज ने चेन्नई में क्या-क्या देखा?
उत्तर:
सरोज ने चेन्नई में वहाँ का रहन-सहन, लोगों का पहनावा, समुद्र और ऊँची-ऊँची लहरें, अजूबा साँपघर आदि देखे।

(घ) दूसरी भाषाएँ सीखने से क्या लाभ होता है?
उत्तर:
दूसरी भाषाएँ सीखने से बहुत लाभ होता है। इससे आप उस भाषा-क्षेत्र में रहने वाले लोगों से उन्हीं की भाषा में बातचीत कर सकते हैं।

प्रश्न 2.
रिक्त स्थानों की पूर्ति करो (पूर्ति करके)
(क) मैंने यहाँ पर इडली, डोसा, साँभर, उपमा खाए।
(ख) यहाँ पर समोसे भी चावल के आटे से बनते हैं।
(ग) लड़कियाँ फूलों का गजरा लगाती हैं।

प्रश्न 3.
वाक्य बनाओ (वाक्य बनाकर)
उत्तर:
प्रेम – जीवन में सबसे प्रेम करो।
सादगी – सादगी महापुरुषों का गुण है।
लहरें – समुद्र में लहरें उठती हैं।
सीप – सीप मोती सँजोए रखता है।
नारियल – केरल में नारियल बहुत होता है।

UP Board Solutions for Class 3 Hindi Kalrav Chapter 18 पत्र

प्रश्न 4.
बहुवचन बनाओ (बहुवचन बनाकर )
उत्तर:
स्त्री – स्त्रियाँ
लहर – लहरें
लड़की – लड़कियाँ
सीपी – सीपियाँ
समोसा – समोसे।

प्रश्न 5.
पत्र एक जगह से दूसरी जगह कैसे पहुँचता है? पता करो और लिखो।
उत्तर:
पत्र एक जगह से दूसरी जगह डाक द्वारा पहुँचता है।

प्रश्न 6.
पत्र भेजने के लिए अन्तर्देशीय पत्र, लिफाफा, पोस्टकार्ड का प्रयोग किया जाता है। तुम भी एक लिफाफा बनाओ।
नोट – विद्यार्थी स्वयं लिफाफा बनाएँ।

प्रश्न 7.
नीचे दिए अन्तर्देशीय पत्र पर अपने मित्र का नाम और पता लिखो।
उत्तर:
विद्यार्थी स्वयं लिखें।
UP Board Solutions for Class 3 Hindi Kalrav Chapter 18 पत्र 1

UP Board Solutions for Class 3 Hindi Kalrav

UP Board Solutions for Class 3 Hindi Kalrav Chapter 17 लोकगीत

UP Board Solutions for Class 3 Hindi Kalrav Chapter 17 लोकगीत

लोकगीत पाठ का सार (सारांश)

हमारे गाँवों में अनेक अवसरों पर समूह-गान गाए जाते हैं। ये स्थानीय बोलियों में होते हैं। इनमें वाद्ययन्त्र भी प्रयोग किए जाते हैं, विशेषकर ढोलक और झाँझ। ऐसे समूह-गानों को लोकगीत कहते हैं। देखिए एक लोकगीत

ब्रजभाषा

आज बिरज में होरी रे रसिया।
होरी रे रसिया, बरजोरी रे रसिया।।
उड़त गुलाल लाल भए बादर।
केसर रंग में घोरी रे रसिया।।
बाजत ताल, मृदंग, झाँझ, ढप।
और नगारे की जोरी रे रसिया।।

इन लोकगीतों में आल्हा, कजरी, सोहर, बिरहा आदि शामिल हैं, जिन्हें उपयुक्त अवसरों पर गाया जाता है।

UP Board Solutions for Class 3 Hindi Kalrav Chapter 17 लोकगीत

लोकगीत अभ्यास

प्रश्न 1.
नोट – प्रश्न क, ख तथा ग विद्यार्थी स्वयं करें।

UP Board Solutions for Class 3 Hindi Kalrav

UP Board Solutions for Class 3 Hindi Kalrav Chapter 4 तालाब में चाँद

UP Board Solutions for Class 3 Hindi Kalrav Chapter 4 तालाब में चाँद

तालाब में चाँद शब्दार्थ

चाँद = चन्द्रमा
उपाय = तरकीब
गायब = छिपना
योजना = प्रबंध, कोई काम करने का विचार
अचानक = एकाएक

तालाब में चाँद पाठ का सार (सारांश)

बन्दरों को तालाब में चाँद पकड़ने की सूझी। एक बन्दर चाँद को पकड़ने के लिए तालाब में कूदा तो चाँद गायब हो गया। तब उन्होंने एक-दूसरे का हाथ पकड़ते हुए पेड़ से लटककर चाँद को पकड़ने की योजना बनाई। अचानक पेड़ की डाल टूटने से सारे बन्दर पानी में मगरमच्छ की पीठ पर गिर पड़े।

UP Board Solutions for Class 3 Hindi Kalrav Chapter 4 तालाब में चाँद

तालाब में चाँद अभ्यास

प्रश्न 1.
उत्तर लिखो
(क) बंदरों ने चाँद को क्यों पकड़ना चाहा?
उत्तर:
बन्दरों ने चमकते हुए चाँद को तालाब में देखा और आकर्षित होकर उसे पकड़ना चाहा।

(ख) चाँद को पकड़ने के लिए बंदरों ने क्या योजना बनाई?
उत्तर:
चाँद को पकड़ने के लिए बन्दरों ने एक-दूसरे का हाथ पकड़कर लटकने की योजना बनाई।

(ग) तालाब में चाँद था या कुछ और?
उत्तर:
तालाब में चाँद की परछाईं दिखाई दे रही होगी।

प्रश्न 2.
कहानी को आगे बढ़ाओ
उत्तर:
बंदर बोले- मगर, अगर हमें भोजन बना लिया तो? मगरमच्छ बोला- मैं तो तुम्हें डूबने से बचाना चाहता हूँ।

बंदरों ने मगरमच्छ की पूंछ पकड़ ली और उसने उन्हें किनारे पर छोड़ दिया। बंदरों ने उसे धन्यवाद दिया। फिर मगरमच्छ ने उन्हें समझाया कि तुम लोग तालाब में जिसे चाँद समझकर पकड़ना चाहते थे, वह चाँद नहीं, चाँद की परछाईं है। परछाईं कभी हाथ नहीं आती। आज के बाद ऐसी गलती मत करना। बंदरों को मगरमच्छ की बात समझ में आ गई। उस दिन से मगरमच्छ उनका गुरु और दोस्त बन गया।

UP Board Solutions for Class 3 Hindi Kalrav Chapter 4 तालाब में चाँद

नोट – प्रश्न 3. से प्रश्न 7. तक विद्यार्थी स्वयं करें।

UP Board Solutions for Class 3 Hindi Kalrav

UP Board Solutions for Class 3 Sanskrit Piyusham Chapter 16 लघुः अपि सहायकः

UP Board Solutions for Class 3 Sanskrit Piyusham Chapter 16 लघुः अपि सहायकः ((छोटा/ कमजोर) भी सहायक/मददगार हो सकता है)

लघुः अपि सहायकः शब्दार्था:

लघुः = छोटा
शेते = सो रहा है
कूर्दति = कूदता है
मुञ्च = छोड़ दीजिए
कालान्तरे = कुछ समय बाद
वृद्ध = बँधा गया
शृणोति = सुनता है
बिलात् = बिल से
कृन्तामि = कुतर देता हूँ/काट देता हूँ
सिंहः = शेर।

मूषकः ………………………………………………… भवति।

अर्थ – चूहा-अरे! जंगल। यहाँ पेड़ हैं। शेर यहाँ सो रहा है। चूहा शेर के शरीर पर चढ़ता है और कूदता है। शेर (गुस्से से) आँऽऽऽ ओंऽऽ तेरा ऐसा दुःसाहस? मैं तुझे दण्ड देता हूँ। चूहा- चूँ चूँ। महाराज। मैं छोटा हूँ। मैं आपका सेवक हूँ। आप मेरे राजा हैं। मुझे छोड़ दीजिए। शेर चूहे को छोड़ देता है। कुछ समय बाद शेर, जाल में बँधा हुआ है। शेर गुस्से से गर्जना करता है। आँऽऽ ऊऽऽ चूहा उस (शेर) की गर्जना सुनता है और बिल से बाहर आ जाता है। चूहा-अरे! शेर जाल में बँधा हुआ है। मैं जाल काट देता हूँ। चूहा जाल काट देता है। तुम मेरे प्रिय मित्र हो। समय आने पर छोटा भी सहायक होता (हो सकता) है।

UP Board Solutions for Class 3 Sanskrit Piyusham Chapter 16 लघुः अपि सहायकः

लघुः अपि सहायकः अभ्यासः

मौखिक

प्रश्न 1.
पढ़ी गई कहानी को हाव-भाव के साथ सुनाइए।
उत्तर:
विद्यार्थी स्वयं करें।

लिखित

प्रश्न 1.
‘शेते’ का प्रयोग करते हुए वाक्य बनाइए (प्रयोग करके)
उत्तर:
(क) गजः शेते
(ख) बालः शेते
(ग) अजा शेते
(घ) कुक्कर: शेते

प्रश्न 2.
वाक्य बनाइए (वाक्य बनाकर)- जैसे- सिंहः जाले बद्धः ।
उत्तर:
(क) मत्स्यः जाले बद्धः
(ख) कपोतः जाले बद्धः
(ग) मृगः जाले बद्धः
(घ) काकः जाले बद्धः

प्रश्न 3.
प्रश्नों के उत्तर संस्कृत के एक शब्द में लिखिए (लिखकर )
(क) कः सिंहस्य शरीरम् आरोहति? – मूषकः
(ख) सिंहः कथं गर्जति? – क्रोधेन
(ग) जाले कः बद्धः?  – सिंहः
(घ) जालं कः कन्तति ? – मूषक:

UP Board Solutions for Class 3 Sanskrit Piyusham Chapter 16 लघुः अपि सहायकः

प्रश्न 4.
उपयुक्त शब्दों को चुनकर कहानी को पूरा कीजिए (पूरा करके)
(गृहस्य काकः प्रस्तरखण्डान् पिबति घट)
एकः काकः पिपासितः अस्ति। सः गृहस्य उपरि गच्छति। तत्र एक घटं पश्यति। घटे किञ्चित् अल्पं जलम् अस्ति। सः एक उपायं करोति। घटे प्रस्तरखण्डान् क्षिपति। जलं उपरि आगच्छति। काकः जलं पिबति संतोषेण च गच्छति।

UP Board Solutions for Class 3 Sanskrit Piyusham

UP Board Solutions for Class 3 Sanskrit Piyusham Chapter 15 सुभाषितानि

UP Board Solutions for Class 3 Sanskrit Piyusham Chapter 15 सुभाषितानि (अच्छे वचन)

विद्यां सदा पठामि, – विद्या सदा पढ़ता हूँ,
लेखं सदा लिखामि। 
– लेख सदा लिखता हूँ और
सर्वान् च प्राणिनोऽहं, 
– सब प्राणियों को मैं स्नेह,
स्नेहेन पालयामि॥ 
– से पालता हूँ।
सत्यं वदामि नित्यं, 
– सदा सत्य बोलता हूँ,
धर्म चरामि नित्यं। 
– सदा धर्म का आचरण करता हूँ।
कत्रपि नैव पीडां, 
– कहीं भी किसी को भी मैं
कस्याप्यहं करोमि॥ 
– किसी को पीडित नहीं करता हूँ।
जनकं नमामि नित्यं, 
– पिता को नित्य नमन करता हूँ।
विद्यागुरुं सदैव। 
– विद्या देने वाले गुरु को सदैव नमन करता हूँ।
अतिथिं नमामि गेहे, 
– घर में अतिथि को नमन करता हूँ और
जननी च सर्वदैव॥ 
– माता को (तो) सब प्रकार से ही नमन करता हूँ।

UP Board Solutions for Class 3 Sanskrit Piyusham Chapter 15 सुभाषितानि

नोट – शिक्षण संकेत विद्यार्थी स्वयं करें।

UP Board Solutions for Class 3 Sanskrit Piyusham