UP Board Solutions for Class 4 Hindi Kalrav Chapter 11 टोकरी में क्या है?

UP Board Solutions for Class 4 Hindi Kalrav Chapter 11 टोकरी में क्या है?

टोकरी में क्या है? शब्दार्थ

आकृति = आकार, रूप
माल्टा = एक विशेष फल
करीब-करीब = लगभग, आसपास
शाबाश = खुश रहो, बहुत अच्छा।

टोकरी में क्या है? पाठ का सारांश

गर्मी की छुट्टी के आखिरी दिन अदिति नानी के पास से अपने गाँव लौट रही है। नानी ने एक टोकरी अदिति को दी। अदिति टोकरी में रखी चीज के विषय में पूछती है। नानी अनुमान लगाने के लिए कहती है। अदिति सोचती है। उसके विचार से टोकरी में मिठाई है या फल। नानी कहती है, ‘मिठाई नहीं फल है।’ अदिति सोचकर बताती है कि टोकरी में सेब होंगे। नानी इससे भी सहमत नहीं। अदिति नानी से पूछती है कि यह फल छोटे पौधे पर लगता है या पेड़ पर। नानी बताती है कि पेड़ पर लगता है। अदिति फिर नारंगी बताती है। नानी ‘ना’ कहती हैं। अदिति पूछती है कि फल पीला है या लाल। नानी ने कहा- ‘पीला’। अदिति उसे आम बताती है; परंतु नानी कहती हैं कि यह आम भी नहीं है।

अदिति फिर अमरूद का नाम लेती है; परंतु नानी कुछ और कहती है। अदिति उस फल का स्वाद पूछती है। नानी इसका स्वाद खट्टा बताती है। अदिति फौरन माल्टा कहती है। नानी ने थोड़ा और प्रयास करने को कहा। अदिति ने नानी से पूछा कि यह किस काम आता है। नानी का उत्तर था- ‘अचार या शरबत बनाने के काम आता है।’ अदिति ने फौरन उसे नींबू बताया और नानी ने उसे शाबाशी दी।

UP Board Solutions for Class 4 Hindi Kalrav Chapter 11 टोकरी में क्या है?

टोकरी में क्या है? अभ्यास प्रश्न  

प्रश्न १.
उत्तर दो
(क) अदिति कहाँ रहती है?
उत्तर:
अदिति गाँव में रहती है।

(ख) क्या अदिति की नानी उसके साथ रहती हैं?
उत्तर:
नहीं, नानी अपने घर रहती हैं।

(ग) क्या अदिति फल को खोज पाई?
उत्तर:
हाँ, अदिति फल को खोज पाई।

(घ) वह फल कौन-सा था?
उत्तर:
वह फल नींबू था।

प्रश्न २.
नीचे लिखी पहेली को बूझो और पूरा करो- पहेली का उत्तर ‘मूली’ है। अब प्रश्नों का उत्तर देने में प्रतीक्षा की सहायता करो
दीक्षा – मैंने बाजार से कुछ खरीदा। यह मेरे थैले में है।
प्रतीक्षा – यह फल होगा या सब्जी?
दीक्षा – यह सब्जी है।
प्रतीक्षा – यह जमीन के ऊपर उगता है या अंदर?
दीक्षा – यह जमीन के अंदर उगता है।
प्रतीक्षा – यह सफेद है या रंगीन?
दीक्षा – यह सफेद है। प्रतीक्षा-तब यह मूली है।

UP Board Solutions for Class 4 Hindi Kalrav Chapter 11 टोकरी में क्या है?

एक पहेली और
यहाँ तुम्हें प्रश्न बनाने हैं। उनके उत्तर दिए गए हैं। कोष्ठक में दिए गए संकेतों का उपयोग कर सुमन को प्रश्न बनाने में मदद करो
विमल – मेरे पास एक जानवर की तस्वीर है। क्या तुम बता सकती हो कि यह तस्वीर किसकी है?
सुमन – क्या यह जंगल में रहता है?
विमल – नहीं, यह घर में रहता है।
सुमन – क्या यह मांस खाता है?
विमल – नहीं, यह घास खाता है।
सुमन -विमल-नहीं इसके सींग नहीं होते हैं।
सुमन – क्या यह तेज दौड़ता है?
विमल – हाँ, यह तेज रफ्तार से दौड़ता है।
सुमन – क्या यह ताँगा खींचता है?
विमल – हाँ, यह ताँगा खींचता है।
सुमन – तब यह एक घोड़े की तस्वीर है।

अब करने की बारी

प्रश्न १.
इस प्रकार की पहेलियाँ तुम भी बनाकर अपने मित्रों से पूछो और आनंद लो।
नोट -विद्याथी स्वयं पहेली बनाएँ।

प्रश्न २.
(क) इसके ऊपर ताल बनाओ, इसके ऊपर नहरें, इसके ऊपर नदियाँ बहतीं, जिनमें उठती लहरें। कोई इसमें बाग लगाता कोई करता खेती, यह सबको देती है सब कुछ, पर किससे क्या लेती?
प्रश्न – बताओ कौन?
उत्तर:
पृथ्वी

(ख) बादल लेकर उड़ती हूँ, नहीं किसी को दिखती हूँ।
प्रश्न-बताओ-क्या?
उत्तर:
हवा

(ग) एक पहेली तुम भी ढूँढ़कर लिखो
नोट – विद्यार्थी पहेली स्वयं ढूँढकर लिखें।

UP Board Solutions for Class 4 Hindi Kalrav

UP Board Solutions for Class 4 Sanskrit Piyusham Chapter 17 न कोऽपि तुच्छः

UP Board Solutions for Class 4 Sanskrit Piyusham Chapter 17 न कोऽपि तुच्छः (कोई तुच्छ या छोटा नहीं)

न कोऽपि तुच्छः शब्दार्थाः

सा + एव = सैव = वही
तुच्छः = छोटा/तुच्छ
पिपीलिका = चींट्री
मर्दयिष्यामि = रौंद दूंगा
गच्छतिस्म = जा रहा/रही थी
दृष्ट्वा = देखकर
अकथयत् = कहा
शुण्डाग्रं(शुण्ड + अग्र) = सूंड के अगले भाग में
प्राविशत् = प्रवेश कर गई/प्रवेश कर गया
अदशत् = काटा/काटने लगी/लगा

UP Board Solutions for Class 4 Sanskrit Piyusham Chapter 17 न कोऽपि तुच्छः

न कोऽपि तुच्छः अभ्यासः

मौखिक:

प्रश्न १.
पिपीलिका पर तीन वाक्य लिखिए।
उत्तर:
पिपीलिका कर्मठा भवति । सा अति परिश्रमं करोति । सा अनुशासनप्रिया भवति।

प्रश्न २.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए
(क) गजः किं कथयति?
उत्तर:
गजः कथयति – रे पिपीलिके! मम मार्गात् दूरी भव, न हि तु अहं त्वां मर्दयिष्यामि। तव का सत्ता? बलवन्तः एवम् एव कुर्वन्ति ।

(ख) पिपीलिका कस्य शुण्डं प्राविशत्?
उत्तर:
पिपीलिका गजस्य शुण्डं प्राविशत् ।
ध्यान रखें – किसी को हीन, तुच्छ या छोटा नहीं समझना चाहिए। सभी समान हैं। यही इस पाठ की शिक्षा है।

UP Board Solutions for Class 4 Sanskrit Piyusham

UP Board Solutions for Class 4 Sanskrit Piyusham Chapter 16 वृक्षारोपणम्

UP Board Solutions for Class 4 Sanskrit Piyusham Chapter 16 वृक्षारोपणम् (वृक्षारोपण)

वृक्षारोपणम्  शब्दार्थाः 

केचन = कुछ
वृक्षांकुरान् = वृक्ष + अंकुरान् = पेड़ के अंकुरों को
आरोपयन्ति = लगाते हैं
आलवालं = थाला
यत्र-तत्र = यहाँ-वहाँ
कुर्वन्ति = करते हैं
अद्य = आज
अपरे = कुछ/दूसरे

UP Board Solutions for Class 4 Sanskrit Piyusham Chapter 16 वृक्षारोपणम्

वृक्षारोपणम् अभ्यासः

मौखिक:

प्रश्न १.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए
(अ) उद्यानं के गच्छन्ति?
उत्तर:
केचन छात्रः उद्यानं गच्छन्ति ।

(ब) अपरे किं कुर्वन्ति? |
उत्तर:
अपरे वृक्षांकुरान् आरोपयन्ति ।

(स) किं दृष्ट्वा सर्वे प्रसन्नाः भवन्ति?
उत्तर:
स्वकार्यं दृष्ट्वा सर्वे प्रसन्नाः भवन्ति ।

लिखितः

प्रश्न २.
पाठ में प्रयुक्त क्रियाओं को छाँटकर लिखिए
उत्तर:
कुर्वन्ति, अस्ति, गच्छन्ति, आरोपयन्ति, रचयन्ति, करोति, भवन्ति।

UP Board Solutions for Class 4 Sanskrit Piyusham Chapter 16 वृक्षारोपणम्

प्रश्न ३.
पाठगत अव्यय पदों की सूची बनाइए
उत्तर:
यत्र-तत्र, अपि, अद्य, तत्र, केचन, अपरे ।

UP Board Solutions for Class 4 Sanskrit Piyusham

UP Board Solutions for Class 4 Sanskrit Piyusham Chapter 15 सदाचारः

UP Board Solutions for Class 4 Sanskrit Piyusham Chapter 15 सदाचारः (सदाचार)

सदाचारः  शब्दार्थाः

रात्रौ = रात में
शयनीयम् = सोना चाहिए
खलु = अवश्य
त्यजनीयम् = त्यागना चाहिए
करणीयम् = करना चाहिए ।

UP Board Solutions for Class 4 Sanskrit Piyusham Chapter 15 सदाचारः

रात्रौ ………………………………………… भद्रं करणीयम्।

अर्थ – रात में शीघ्र सोना चाहिए। सुबह जल्दी उठना चाहिए। कड़वी बोली नहीं बोलनी चाहिए। कड़वी बोली त्याग देनी चाहिए। अच्छे-अच्छे कार्य करने चाहिए।

मातृवन्दनं…………………………………………….करणीयम्।

अर्थ – माता की वन्दना करनी चाहिए। पिता की वन्दना करनी चाहिए। गुरु की वन्दना करनी चाहिए। अतिथि की वन्दना करनी चाहिए।

सदाचारः  अभ्यासः

मौखिक:

प्रश्न १.
उपर्युक्त कविता का सस्वर पाठ करें।
नोट – विद्यार्थी स्वयं सस्वर पाठ करें।

लिखितः

UP Board Solutions for Class 4 Sanskrit Piyusham Chapter 15 सदाचारः

प्रश्न १.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए (पूर्ति करके)
उत्तर:
(क) अप्रियवचनं त्यजनीम् ।
(ख) रात्रौ शीघ्रं शयनीयम्

UP Board Solutions for Class 4 Sanskrit Piyusham

UP Board Solutions for Class 4 Sanskrit Piyusham Chapter 14 आदर्शः परिवारः

UP Board Solutions for Class 4 Sanskrit Piyusham Chapter 14 आदर्शः परिवारः (आदर्श परिवार)

आदर्शः परिवारः  शब्दार्थाः

अपश्यम् = मैंने देखा
आसन् = थे
नासीत् (न + आसीत्) = नहीं था
दृष्ट्वा = देखकर
हृष्ट-पुष्टशरीराः = स्वस्थ शरीर वाले
बहवः = कई/बहुत
जनकः = पिता/जन्मदाता

UP Board Solutions for Class 4 Sanskrit Piyusham Chapter 14 आदर्शः परिवारः

आदर्शः परिवारः अभ्यासः

मौखिक:

प्रश्न १.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए (पूर्ति करके)
उत्तर:
(क) अहं एकम् अशिक्षितं परिवारम् अपश्यम् ।
(ख) मम परिवारः शिक्षितः अस्ति।

प्रश्न २.
“जननी” तथा “भगिनी” की भाँति ई से अंत होने वाले स्त्रीलिङ्ग 
के चार शब्द बताइए। (अध्यापक सहायता करें)
उत्तर:
ई से अंत होने वाले (ईकारांत) चार स्त्रीलिंग शब्द हैं – कामिनी, 
भामिनी, मानिनी, यामिनी।

लिखितः 

प्रश्न ३.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लिखिए
(क) अहं कीदृशम् परिवारम् अपश्यम्?
उत्तर:
अहम् एकम् अशिक्षितं परिवारम् अपश्यम् ।

UP Board Solutions for Class 4 Sanskrit Piyusham Chapter 14 आदर्शः परिवारः

(ख) के दुखिताः आसन्?
उत्तर:
अशिक्षितस्य परिवारस्य सदस्याः दुखिताः आसन् ।

UP Board Solutions for Class 4 Sanskrit Piyusham