UP Board Solutions for Class 5 Science Parakh Chapter 4 मानव कंकाल, पेसियां और गतियाँ

UP Board Solutions for Class 5 Science Parakh Chapter 4 मानव कंकाल, पेसियां और गतियाँ

मानव कंकाल, पेशियाँ और गतियाँ अभ्यास प्रश्न

प्रश्न १.
सही विकल्प के सामने (✓) का चिह्न लगाएँ (चिह्न लगाकर) –
(क) हृदय और फेफड़े की सुरक्षा करते हैं –
१. खोपड़ी
२. पसलियाँ   (✓)
३. रीढ़ की हड्डी
४. कंधे की हड्डी

(ख) शरीर के अंगों की गति में सहायक हैं –
१. तंत्रिकाएँ
२. मस्तिष्क
३. पेशियाँ
४. हड्डी और पेशियाँ  (✓)

UP Board Solutions for Class 5 Science Parakh Chapter 4 मानव कंकाल, पेसियां और गतियाँ

प्रश्न २.
हड्डियों की संख्या लिखें (लिखकर) –

क्रमांक

अंग हड्डियों की संख्या क्रमांक  अंग

हडियों की संख्या

१. खोपड़ी २६ ३. रीढ़ की हड्डी ३३
२. वक्ष १२ जोड़ी ४. संपूर्ण शरीर २०६

प्रश्न ३.
सत्य कथन के आगे ‘सत्य’ तथा असत्य कथन के आगे ‘असत्य’ लिखिए (लिखकर) –
(क) कपाल की हडियाँ मस्तिष्क की सरक्षा करती हैं। (सत्य)
(ख) अस्थियों तथा मांसपेशियों की गति से शरीर में गति होती है। (सत्य)
(ग) रीढ़ की हड्डी हृदय की सुरक्षा करती है। (असत्य)
(घ) ज्ञानेन्द्रियों की सुरक्षा चेहरे की हड्डियाँ करती हैं। (सत्य)
(ङ) वक्ष की हडियाँ हृदय और फेफडों की सरक्षा करती हैं। (सत्य)

प्रश्न ४.
निम्नलिखित के सही जोड़े बनाएँ (सही जोड़े बनाकर) –
उत्तर:
UP Board Solutions for Class 5 Science Parakh Chapter 4 मानव कंकाल, पेसियां और गतियाँ 1

प्रश्न ५.
कंकाल तंत्र के कोई दो उपयोग लिखिए।
उत्तर:
(१) कंकाल शरीर को आकृति एवं आकार प्रदान करता है।
(२) कंकाल शरीर को सुदृढ़ बनाता है।

UP Board Solutions for Class 5 Science Parakh Chapter 4 मानव कंकाल, पेसियां और गतियाँ

प्रश्न ६.
मनुष्य की खोपड़ी का चित्र बनाएँ।
उत्तर:
नोट – विद्यार्थी खोपड़ी का चित्र स्वयं बनाएँ।

UP Board Solutions for Class 5 Science Parakh

UP Board Solutions for Class 5 Hindi Kalrav Chapter 13 चिड़िया का दाना

UP Board Solutions for Class 5 Hindi Kalrav Chapter 13 चिड़िया का दाना

चिड़िया का दाना शब्दार्थ

तनख्वाह = वेतन
भलमनसाहत = सज्जनता
क्रूर = निर्दय
अभियुक्त = जिसपर किसी प्रकार के अपराध का आरोप लगा हो
बन्दोबस्त = इंतजाम, व्यवस्था

UP Board Solutions for Class 5 Hindi Kalrav Chapter 13 चिड़िया का दाना

चिड़िया का दाना पाठ का सारांश

एक चिड़िया को कहीं से मटर का दाना मिल गया। वह उसे बढ़ई को सौंपकर नहाने नदी पर चली गई। लौटने पर जब उसने दाना माँगा, तो बढ़ई ने इंकार कर दिया। चिड़िया ने सिपाही से बढ़ई की शिकायत की। सिपाही ने चिड़िया की बात नहीं सुनी, क्योंकि उसे एक अभियुक्त के यहाँ दावत खानी थी। चिड़िया ने थानेदार से कहा। उसने चिड़िया को डाँटा और कहा कि मन्त्री जी आ रहे हैं। उचित सुरक्षा व्यवस्था करके थानेदार तरक्की चाहता है। मन्त्री के आने पर चिड़िया ने तीनों की शिकायत की। मंत्री ने मदद तो करनी चाही, परन्तु उसके पास समय नहीं था क्योंकि राजा आने वाला था। चिड़िया को सन्तोष था, क्योंकि मंत्री ने कम-से-कम ढंग से बात तो की। जब राजा आया तो चिड़िया ने उसे अपनी समस्या बताई। राजा प्रजा को दर्शन देने जा रहा था। वह नाराज हुआ, क्योंकि जरा-सी चिड़िया ने उसका हाथी रोक दिया था। सारे प्रशासनिक अधिकारियों को राजा सहित चिड़िया ने बेकार पाया।

वह निराश होकर चींटी के पास गई। चींटी ने हाथी को डराया। वह उसके सैंड में काट सकती थी। हाथी ने राजा से चिड़िया की मदद करने को कहा। राजा ने मंत्री को बुलाया और मंत्री ने थानेदार को आदेश दिया। थानेदार ने सिपाही की खिंचाई की। सिपाही ने बढ़ई को डाँट लगाकर चिड़िया को दाना दिलाया। चिड़िया ने खूब छककर खाया।

चिड़िया का दाना अभ्यास प्रश्न

शब्दों का खेल

प्रश्न १.
समानार्थक शब्द लिखो- (लिखकर)
खुश – प्रसन्न
हिम्मत – साहस
तरक्की – उन्नति

थानेदार – दारोगा
मदद – सहायता
घमंडी – अभिमानी

प्रश्न २.
दिए गए वाक्यों में प्रयुक्त क्रिया-विशेषण’ शब्द चुनकर लिखो- (लिखकर)
उत्तर:
(क) बहुत
(ख) रो-रोकर
(ग) धड़ाम से
(घ) छककर

UP Board Solutions for Class 5 Hindi Kalrav Chapter 13 चिड़िया का दाना

भाव बोध

प्रश्न १.
उत्तर दो
(क) चिड़िया को दाना बढ़ई के पास क्यों छोड़ना पड़ा?
उत्तर:
चिड़िया को दाना बढ़ई के पास इसलिए छोड़ना पड़ा, क्योंकि वह उसे सुरक्षित रखना चाहती थी।

(ख) चिड़िया के पूछने पर बढ़ई ने क्या कहा?
उत्तर:
बढ़ई ने कहा कि मैं तुम्हारा नौकर थोड़े ही हूँ। मुझे तो सरकार से वेतन मिलता है। तुम्हारा दाना कहीं गिर गया होगा।

(ग) दाना खो जाने के बाद चिड़िया न्याय के लिए किस-किस के पास गई?
उत्तर:
चिड़िया सिपाही, थानेदार, मंत्री, राजा और चींटी के पास गई।

(घ) दाना खो जाने के बाद थानेदार ने क्या कहकर मदद से इनकार कर दिया?
उत्तर:
थानेदार ने कहा कि मंत्री आ रहा है। उसकी अच्छी सुरक्षा व्यवस्था करके थानेदार को नौकरी में तरक्की लेनी है।

(ङ) किसी के द्वारा मदद न किए जाने पर चिड़िया को कैसा लगा होगा?
उत्तर:
चिड़िया मदद न मिलने पर बहुत निराश हुई होगी।

(च) चिड़िया ने मंत्री को थोड़ा-बहुत सज्जन क्यों माना?
उत्तर:
चिड़िया ने मंत्री को थोड़ा-बहुत सज्जन इसलिए माना क्योंकि वह उसकी मदद करना चाहता था।

(छ) चिड़िया ने राजा से क्या कहा?
उत्तर:
चिड़िया ने राजा से कहा, “राजा जी, आप तो इस देश के मालिक हैं, क्या मेरी मदद करेंगे।”

UP Board Solutions for Class 5 Hindi Kalrav Chapter 13 चिड़िया का दाना

(ज) चींटी ने किस प्रकार चिड़िया की मदद की?
उत्तर:
चींटी ने हाथी को डराया। हाथी ने राजा से कहा। राजा ने मंत्री को बुलाया। मंत्री ने दारोगा से कहा। दारोगा ने सिपाही को डाँट लगाई। सिपाही ने बढ़ई को पीटकर दाना चिड़िया को दिया। इस प्रकार चींटी ने चिड़िया की मदद की।

प्रश्न २.
लिखो
(क) थानेदार की बात सुनकर देश के लोगों के विषय में चिड़िया ने क्या सोचा?
उत्तर:
चिड़िया ने सोचा कि सारा देश स्वार्थी है। किसी को भी दूसरे की चिंता नहीं।

(ख) चींटी ने हाथी से क्या कहा?
उत्तर:
चींटी ने हाथी से कहा कि चिड़िया की मदद के लिए. राजा को मजबूर करो, नहीं तो सैंड काट लूँगी।

प्रश्न ३.
किसने कहा? किससे कहा?
(क) “मैं तुम्हारा नौकर थोड़े ही हूँ, मुझे तो सरकार से वेतन मिलता है।”
उत्तर:
बढ़ई ने चिड़िया से कहा।

(ख) “ऐ घमंडी चिड़िया, तेरी यह मजाल कि मुझे जाते हुए रोके!”
उत्तर:
सिपाही ने चिड़िया से कहा।

(ग) “आप चिड़िया की बात सुन लीजिए।”
उत्तर:
हाथी ने राजा से कहा।

प्रश्न ४.
तुम्हारी क्या राय है?
(क) असली दोषी कौन था?
उत्तर:
असली दोषी बढ़ई था।

UP Board Solutions for Class 5 Hindi Kalrav Chapter 13 चिड़िया का दाना

(ख) मटर के एक दाने के लिए चिड़िया की भाग-दौड़ के विषय में।
उत्तर:
इस भाग-दौड़ से चिड़िया को पता चल गया कि देश के सभी लोग स्वार्थी हैं। किसी को किसी की मदद करने की चिंता ही नहीं। चिड़िया चाहती, तो इतनी दौड़-धूप न करके, दूसरा दाना प्राप्त कर लेती। तब उसे ज्यादा लाभ होता, परन्तु उसे दुनियादारी या लोक-व्यवहार का ज्ञान नहीं होता। यह आधुनिक प्रशासनिक पद्धति का प्रतीक है।

तुम्हारी कलम से – अब करने की बारी
विद्यार्थी अपने अध्यापक की सहायता से स्वयं करें।

इसे भी जानो – विद्यार्थी अपने अध्यापक की सहायता से स्वयं करें।

UP Board Solutions for Class 5 Hindi Kalrav

UP Board Solutions for Class 5 Science Parakh Chapter 3 बीज और नन्हा पौधा

UP Board Solutions for Class 5 Science Parakh Chapter 3 बीज और नन्हा पौधा

प्रश्न १.
प्रश्नों के चार विकल्प नीचे दिए हैं। सही विकल्प छाँटकर लिखें (लिखकर)

(क) अंकुरण के लिए आवश्यक हैं

  • सूर्य का प्रकाश, वायु और उचित ताप।
  • वायु, जल और खाद।
  • वायु, जल और उचित ताप।
  • वायु, जल और अधिक ताप।

प्रश्न २.
खाली स्थानों की पूर्ति करें (पूर्ति करके) –
(क) बीजों के बाहरी आवरण को बीजचोल कहते हैं।
(ख) मूलांकुर से जड़ तथा प्रांकुर से तना बनता है।
(ग) पौधों के अंकुरण के लिए वायु, जल और उचित ताप की आवश्यकता होती है।

UP Board Solutions for Class 5 Science Parakh Chapter 3 बीज और नन्हा पौधा

प्रश्न ३.
नीचे कुछ फलों एवं सब्जियों के नाम दिए गए हैं। इनमें से एक बीज उत्पन्न करने वाले तथा अधिक बीज उत्पन्न करके फलों एवं सब्जियों को अलग-अलग लिखिए (लिखकर)
उत्तर:
एक बीज उत्पन्न करने वाले फल – आम, लीची, बेर, आडू।
अधिक बीज उत्पन्न करने वाले फल एवं सब्जियाँ – इमली, संतरा, अनार, मटर, सरसों, भिंडी, लौकी।

प्रश्न ४.
खण्ड ‘क’ के अधूरे वाक्यों को खण्ड ‘ख’ की सहायता से पूरा कीजिए (पूरा करके)
UP Board Solutions for Class 5 Science Parakh Chapter 3 बीज और नन्हा पौधा 1

प्रश्न ५.
घर पर करें –
उत्तर:
नोट – विद्यार्थी स्वयं करके देखें।

कितना सीखा – १

प्रश्न १.
रिक्त स्थानों की पूर्ति करें (पूर्ति करके) –
(क) पर्णहरित (क्लोरोफिल) के कारण पत्तियाँ हरे रंग की होती हैं।
(ख) अपने समान नए जीव उत्पन्न करना प्रजनन कहलाता है।
(ग) स्थलीय जन्तुओं में फेफड़े श्वसन अंग होते हैं।
(घ) शुष्क स्थानों के पौधों की पत्तियाँ काँटों में बदल जाती हैं।
(ङ) पानी में तैरने के लिए मछलियों में गलफड़े (गिल्स) पाए जाते हैं।

प्रश्न २.
निम्नांकित कथनों के सामने सत्य अथवा असत्य लिखिए (लिखकर) –
(क) भ्रूण को भोजन बीजपत्रों से मिलता है। (सत्य)
(ख) नागफनी एक जलीय पौधा है। (असत्य)
(ग) पक्षियों के मुँह में अनेक दाँत होते हैं। (असत्य)
(घ) बीजों के अंकुरण के लिए हवा, पानी तथा उचित ताप आवश्यक है। (सत्य)
(ङ) बत्तख में तैरने के लिए पाद-जाल पाए जाते हैं। (सत्य)
(च) मेढक एक उभयचर प्राणी है। (सत्य)

UP Board Solutions for Class 5 Science Parakh Chapter 3 बीज और नन्हा पौधा

प्रश्न ३.
निम्नांकित जन्तुओं को अंडे देने वाले और बच्चे देने वाले दो वर्गों में बाँटे।
तितली, मुर्गी, मछली, गाय, बकरी, मेढक, बत्तख, घोड़ा, भैंस, चूहा, मनुष्य
उत्तर:

अंडे देने वाले जन्त बच्चे देने वाले जन्तु
 तितली, मुर्गी, मछली, मेढक, बत्तख गाय, बकरी, घोड़ा, भैंस, चूहा, मनुष्य

प्रश्न ४.
दोनों सूचियों का मिलान करें (मिलान करके) –
UP Board Solutions for Class 5 Science Parakh Chapter 3 बीज और नन्हा पौधा 2

प्रश्न ५.
उपयुक्त विकल्प छाँटकर (✓) का निशान लगाएँ (निशान लगाकर) –

(क) बीज के अंकुरण के लिए आवश्यक है।
१. प्रकाश, वायु तथा उचित ताप
२. वायु, जल और उचित ताप  (✓)
३. वायु, जल और खाद
४. वायु, जल और मिट्टी

(ख) बीजों के द्वारा अंकुरण नहीं होता है।
१. मटर
२. गुलाब  (✓)
३. गेहूँ .
४. धान

(ग) मेढक का शरीर जल और स्थल दोनों में रहने के लिए अनुकूलित होता हैं। क्योंकि –
१. पैरों मे पाद जाल होता है।
२. साँस लेने के लिए फेफड़े होते हैं।
३. त्वचा नम होती है।
४. उपर्युक्त सभी  (✓)

UP Board Solutions for Class 5 Science Parakh Chapter 3 बीज और नन्हा पौधा

प्रश्न ६.
पहचान करें और उनके नाम लिखें (लिखकर) –
१. वे जीव जिनमें श्वसन के लिए गलफड़े पाए जाते हैं – मछली
२. वे पौधे जिनकी कलम लगाई जाती है – गुलाब
३. वे पौधे जिनकी पत्तियाँ काँटों में बदल जाती हैं – मरुस्थलीय पौधे – नागफनी आदि
वे पौधे जिनके तने मुलायम और हल्के होते हैं – जलीय पौधे – जलकुंभी आदि
५. वे जन्तु, जो अंडे देते हैं – मुर्गी, मगरमच्छ, साँप आदि
६. वे जन्तु, जो बच्चे पैदा करते हैं – हाथी, गाय, शेर आदि

प्रश्न ७.
निम्नांकित संकेतों के आधार पर शब्द लिखो (लिखकर) –
बाएँ से दाएँ –
१. अंडे देने वाला जन्तु
२. वे जन्तु जो केवल वनस्पतियों को खाते हैं।
३. वे जन्तु जो अन्य जन्तुओं को खाते हैं।
ऊपर से नीचे
४. बच्चे देने वाला जन्तु
५. एक मृतोपजीवी पौधा
६. हरी पत्तियों में पाया जाने वाला पदार्थ
UP Board Solutions for Class 5 Science Parakh Chapter 3 बीज और नन्हा पौधा 3

UP Board Solutions for Class 5 Science Parakh

UP Board Solutions for Class 5 Hindi Kalrav Chapter 12 सरदार वल्लभभाई पटेल

UP Board Solutions for Class 5 Hindi Kalrav Chapter 12 सरदार वल्लभभाई पटेल

सरदार वल्लभभाई पटेल शब्दार्थ

देशभक्त = देश के प्रति प्रेम तथा भक्ति का भाव रखनेवाला
लौहपुरुष = वल्लभभाई पटेल को उनके साहस एवं मन की दृढ़ता के लिए लोगों द्वारा दी गई उपाधि
बेगार-प्रथा = एक सामाजिक बुराई, जिसमें बिना पारिश्रमिक दिए लोगों के श्रम का शोषण किया जाता था
अपव्यय = फिजूलखर्ची
जुर्माना = दण्ड
नासूर = वह घाव, जो जल्दी भरता नहीं
गैर कानूनी = नियम विरुद्ध
जायदाद = संपत्ति
जनसेवा = जनता की सेवा
सत्याग्रह = सत्य के प्रति आग्रह
निरन्तर = लगातार। 

UP Board Solutions for Class 5 Hindi Kalrav Chapter 12 सरदार वल्लभभाई पटेल

सरदार वल्लभभाई पटेल पाठ का सारांश

वल्लभभाई पटेल का जन्म ३१ अक्टूबर, १८७५ को गुजरात के पेटलाद तालुके के करमसद गाँव में हुआ। उनके पिता झबेर भाई पटेल एक किसान थे। उनकी माता का नाम लाड़बाई था। विद्यार्थी जीवन मे ही वल्लभभाई स्वाभिमानी थे। वे गलत को नहीं मानते थे। वे जीवन भर साहसी रहे।

विदेश से उन्होंने वकालत पास की। इस परीक्षा में वे प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए और उन्हें पचास पाउण्ड का पुरस्कार भी मिला। भारत आकर उन्होंने अहमदाबाद में वकालत शुरू कर दी और शीघ्र ही प्रसिद्ध हो गए। गांधी जी के सम्पर्क में आकर और वकालत छोड़कर वे देश की सेवा में जुट गए। उनके प्रयासों के फलस्वरूप गुजरात की गैर कानूनी बेगार-प्रथा बन्द हो गई। उन्होंने नागपुर के झण्डा सत्याग्रह का नेतृत्व भी किया। इस सत्याग्रह के बाद वे सारे भारत में प्रसिद्ध हो गए।

अंग्रेज सरकार ने गुजरात के बोरसद नामक ताल्लुके पर दो लाख से ज्यादा का कर लगा दिया। वल्लभभाई ने लोगों को कर न देने के लिए संगठित किया। मजबूरन सरकार ने यह आदेश वापस ले लिया।

सन १९२७ का बारदोली सत्याग्रह शुरू हुआ। वल्लभभाई ने इसका नेतृत्व किया। लोगों की जायदादें जब्त की गईं परन्तु खजाने में कौड़ी भी न पहुँची। जब्त सामान को उठाने वाले न मजदूर थे और न नीलामी के लिए बोली लगाने वाले। अंत में सरकार को झुकना पड़ा। सत्याग्रह सफल रहा और इसी कारण गांधी जी ने पटेल को ‘सरदार’ की उपाधि दी। सन् १९२९ में लाहौर में पूर्ण स्वराज्य की माँग की गई। अंग्रेज़ सरकार ने इसे नहीं माना। गांधी जी ने फिर से सत्याग्रह का नारा दिया। १२ मार्च को प्रसिद्ध डांडी यात्रा शुरू की। फिर ६ अप्रैल को नमक कानून तोड़कर नमक सत्याग्रह आरम्भ किया। सत्याग्रह में भाग लेने के लिए वल्लभभाई को तीन माह की कैद और पाँच सौ रुपये जुर्माना हुआ।

१९३९ में द्वितीय विश्वयुद्ध आरम्भ हुआ। इसमें अंग्रेज सरकार द्वारा भारत को शामिल करने के निर्णय का सर्वत्र विरोध हुआ। सरदार पटेल नवम्बर १९४० के व्यक्तिगत सत्याग्रह के दौरान गिरफ्तार हुए। अगस्त १९४२ में वे फिर गिरफ्तार हुए। १५ जून, १९४५ को अन्य नेताओं के साथ जेल से रिहा हुए।

१५ अगस्त, १९४७ को देश स्वतंत्र हुआ। सरदार पटेल भारत के उप प्रधानमंत्री बने। सरदार पटेल का चिरस्मरणीय कार्य था- देशी रियासतों का एकीकरण। सरदार पटेल ने रिसायतों की विकट समस्या को अपनी दृढ़ता और सूझबूझ से हल कर दिखाया। उन्होंने ६०० रियासतों को भारतीय संघ का अटूट अंग बना दिया। पटेल ने भारत के मानचित्र को नया स्वरूप प्रदान किया। इस महान कार्य के लिए उन्हें भारत का लौहपुरुष कहा जाता है।

सरदार पटेल कर्तव्यपालन और कठोर अनुशासन की साक्षात् मूर्ति थे। अपने पचहत्तरवें जन्म-दिवस पर उन्होंने राष्ट्र को संदेश दिया था- “उत्पादन बढ़ाओ, खर्च घटाओ और अपव्यय बिल्कुल न करो।” १५ दिसम्बर, १९५० को बंबई में उनका निधन हो गया।

सरदार वल्लभभाई पटेल अभ्यास प्रश्न

शब्दों का खेल

प्रश्न १.
नीचे दिए गए वाक्यों में प्रयुक्त क्रिया विशेषण शब्दों को छाँटकर लिखो(छाँटकर लिखकर)
उत्तर:
(क) निरन्तर
(ख) लगन से
(ग) तेजी से

UP Board Solutions for Class 5 Hindi Kalrav Chapter 12 सरदार वल्लभभाई पटेल

प्रश्न २.
क्रिया विशेषण शब्दों का प्रयोग करते हुए वाक्यों को पूरा करो- (पूरा करके)
(क) लड़का जोर-जोर से बोल रहा था।
(ख) शेर की दहाड़ सुनकर गीदड़ थर-थर काँपने लगा।

प्रश्न ३.
वाक्यांश के लिए एक शब्द लिखो- (एक शब्द लिखकर)
(क) साहस से युक्त व्यक्ति – 
साहसी
(ख) लोहे की तरह मजबूत तन-मन वाला पुरुष – लौहपुरुष
(ग) वकालत करनेवाला
– वकील
(घ) अनाप-शनाप व्यय करनेवाला – 
अपव्ययी
(ङ) जरूरी कार्यों के लिए व्यय करनेवाला – मितव्ययी

बोध प्रश्न

प्रश्न १.
उत्तर दो
(क) वल्लभभाई पटेल का जन्म कहाँ हुआ था?
उत्तर:
वल्लभभाई पटेल का जन्म गुजरात के करमसद गाँव में हुआ था।

(ख) वल्लभभाई पटेल के बचपन की उस घटना का वर्णन करो, जिससे लोगों को आभास हो गया था कि यह बालक आगे चलकर बहुत साहसी होगा।
उत्तर:
वल्लभभाई पटेल की आँख के निकट फोड़ा निकल आया। लोहे की सलाख फोड़ा के लिए गर्म की गई। किसी की हिम्मत सलाख से फोड़ा फोड़ने की नहीं हुई। स्वयं वल्लभभाई ने लोहे की सलाख लेकर फोड़े में धंसा दी।

(ग) वल्लभभाई पटेल ने विदेश में वकालत की शिक्षा किस प्रकार प्राप्त की?
उत्तर:
वल्लभभाई ने विदेश में परिश्रम से अध्यनरत रहकर वकालत की परीक्षा प्रथम श्रेणी में पास की और पचास पौंड का इनाम पाया।

(घ) बारदोली का सत्याग्रह आन्दोलन क्यों हुआ?
उत्तर:
अंग्रेज सरकार द्वारा लगान की दर बढ़ाने के विरोध में बारदोली. सत्याग्रह हुआ।

(ङ) बारदोली के सत्याग्रह आन्दोलन में सरकार क्यों झुकी?
उत्तर:
बारदोली के सत्याग्रह आन्दोलन में सरकार के खजाने में कौड़ी भी न गई। जब्त किए हुए सामान को उठाने को न मजदूर मिले और न नीलामी में बोली लगानेवाले। अंततः सरकार झुक गई।

(च) वल्लभभाई पटेल की देश को सबसे बड़ी देन क्या है?
उत्तर:
वल्लभभाई पटेल की देश को सबसे महत्त्वपूर्ण देन छह सौ देशी रियासतों का भारतीय संघ में एकीकरण किया जाना है।

UP Board Solutions for Class 5 Hindi Kalrav Chapter 12 सरदार वल्लभभाई पटेल

प्रश्न २.
पटेल जी के उस कथन को लिखो
(क) जिसे उन्होंने मुंबई की सभा में कहा था।
उत्तर:
मुंबई की एक सभा में सरदार पटेल ने कहा था- अंग्रेज भारत को जितनी जल्दी आजाद कर दें, उतना ही अच्छा। यदि देर की गई, तो यह उन्हीं के लिए खराब बात होगी।

(ख) जिसे उन्होंने अपने पचहत्तरवें जन्मदिवस पर कहा था।
उत्तर:
अपने पचहत्तरवें जन्मदिवस पर सरदार पटेल ने कहा था- “उत्पादन बढ़ाओ, खर्च घटाओ और अपव्यय बिलकुल न करो।”

प्रश्न ३.
(क) इस पाठ को कितने अनुच्छेदों में लिखा गया है?
उत्तर:
इस पाठ को अट्ठारह अनुच्छेदों में लिखा गया है।

(ख) प्रत्येक अनुच्छेद की मुख्य बात एक-एक वाक्य में लिखो।
उत्तर:
प्रत्येक अनुच्छेद की मुख्य बात
(१) मुंबई की सभा में सिंह गर्जना, अंग्रेजों को भारत से शीघ्र जाना चाहिए।
(२) सरदार पटेल की जन्म-तिथि और जन्मस्थान।
(३) सरदार पटेल विद्यार्थी जीवन से ही स्वाभिमानी थे।
(४) बचपन में फोड़े से संबंधित घटना।
(५) बाईस वर्ष की उम्र में मैट्रिक की परीक्षा उत्तीर्ण की।
(६) विदेश में वकालत की परीक्षा पास की।
(७) अहमदाबाद में वकालत शुरू की, उसे छोड़ देश सेवा में लगे।
(८) बेगार-प्रथा बन्द कराई, नागपुर झण्डा सत्याग्रह का नेतृत्व।
(९) बोरसद ताल्लुके पर दो लाख से ज्यादा लगाया कर संबंधी आदेश वापस कराया।
(१०) १६२७ का बारदोली सत्याग्रह।
(११) सत्याग्रह की सफलता, सरदार की उपाधि।
(१२) १६२६ पूर्ण स्वराज की माँग-डाँडी यात्रा, नमक सत्याग्रह में भागेदारी- तीन माह की कैद, पाँच सौ रुपए का जुर्माना।
(१३) स्वतंत्रता प्राप्ति के लिए वार्ता में भागेदारी।
(१४) स्वाधीन भारत के उप-प्रधानमंत्री।
(१५) कई बड़ी समस्याओं का हल।
(१६) छह सौ रियासतों का एकीकरण।
(१७) २५ दिसंबर, १६५० को निधन।
(१८) कर्तव्यपालन और कठोर अनुशासन की साक्षात्मूर्ति- सरदार पटेल।

प्रश्न ४.
सोचो और बताओ
(क) बेगार-प्रथा क्यों बुरी है?
उत्तर:
बेगार-प्रथा से कार्य करनेवाले को कुछ नहीं मिलता। दूसरे, जो कुछ नहीं करते, उन्हें लाभ होता है; अतः यह कर्मशील व्यक्ति को नुकसान पहुँचानेवाली प्रथा है।

UP Board Solutions for Class 5 Hindi Kalrav Chapter 12 सरदार वल्लभभाई पटेल

(ख) नमक कानून क्यों तोड़ा गया?
उत्तर:
देशवासियों को नमक जैसी जरूरी और सस्ती वस्तु के लिए बहुत अधिक मूल्य देना पड़ता था।

(ग) महात्मा गांधी ने वल्लभभाई को सरदार की उपाधि क्यों दी?
उत्तर:
वल्लभभाई के नेतृत्व में बारदोली सत्याग्रह की सफलता के कारण, उन्हें सरदार की उपाधि दी।

प्रश्न ५.
नीचे लिखे शब्दों का अपने वाक्यों में प्रयोग करो
सत्याग्रह – १९३० ई० गांधी जी ने नमक सत्याग्रह आरंभ कर दिया।
आन्दोलन – स्वदेशी आन्दोलन ने सरकार की जड़ें हिला दीं।
देशी रियासतें – पटेल ने देशी रियासतों को भारतीय संघ में मिला दिया।
सूझबूझ – वल्लभभाई ने रियासतों के एकीकरण में सूझबूझ से काम लिया।
परिश्रम – सरदार पटेल कठिन परिश्रम और कठोर अनुशासन की मूर्ति थे।
सेनानी – स्वतंत्रता सेनानियों को जनता सम्मानित करती है।
सफलता – साहस, धैर्य और कठोर परिश्रम सफलता की कुंजी है।

प्रश्न ६.
नीचे लिखे अशुद्ध शब्दों की वर्तनी ठीक करो
अनुसाशन – अनुशासन
सत्यागृह – सत्याग्रह
रगंना – रंगना
सवतंत्रता – स्वतंत्रता
स्वारज – स्वराज
अंतराष्ट्रीय – अन्तर्राष्ट्रीय
सिंगार – शृंगार 

प्रश्न ७.
नीचे दिए गए कथनों को शुद्ध करके लिखो
(क) उनकी स्वास्थ्य रहता था ठीक नहीं।
उत्तर:
उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं रहता था।

UP Board Solutions for Class 5 Hindi Kalrav Chapter 12 सरदार वल्लभभाई पटेल

(ख) सरदार पटेल स्वतंत्रता संग्राम के महान नेता थे।
उत्तर:
सरदार पटेल स्वतन्त्रता संग्राम के महान सेनानी थे।

(ग) गृहमंत्री के रूप में उन्होंने अपने को एक कुशल प्रशासक भी सिद्ध कर दिया।
उत्तर:
गृहमंत्री के रूप में उन्होंने स्वयं को एक कुशल प्रशासक भी सिद्ध कर दिया।

(घ) वल्लभभाई के प्रयास से गैरकानूनी बेगार प्रथा चल पड़ी।.
उत्तर:
वल्लभभाई के प्रयास से गैरकानूनी बेगार-प्रथा बन्द हो गई।

प्रश्न ८.
पाठ से ऐसे पाँच वाक्य छाँटकर लिखो, जिनकी शुरुआत सर्वनाम शब्दों से हुई है। जैसे-वह अपना सारा समय अध्ययन में ही लगाते थे।
उत्तर:
(१) उन्होंने सादा जीवन व्यतीत किया।
(२) वे नित्य-प्रति सवेरे उठते थे।
(३) वह अहमदाबाद में वकालत करने लगे।
(४) उन्होंने वकालत छोड़कर देशसेवा आरंभ कर दी।
(५) उन्होंने गाँववालों को संगठित किया।

प्रश्न ९.
नीचे दिए गए दो-दो वाक्यों को मिलाकर एक वाक्य बनाओ- (वाक्य बनाकर)-
उत्तर:
(क) उनकी आँख के पास एक फोड़ा निकल आया, जो बढ़ता ही जा रहा था।
(ख) इस भय से कि कहीं आँख में न लग जाए, गर्म सलाख को फोड़े में फँसाने का किसी को साहस नहीं होता था।
(ग) अपने सामने आई अनेक समस्याओं पर सरदार पटेल ने बहुत सूझबूझ से काबू पा लिया।

UP Board Solutions for Class 5 Hindi Kalrav Chapter 12 सरदार वल्लभभाई पटेल

तुम्हारी कलम से

प्रश्न
सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन से हमें क्या शिक्षा मिलती है? संक्षेप में लिखो!
उत्तर:
सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन से साहसी, दृढ़प्रतिज्ञ, कर्तव्यपरायण, सत्यनिष्ठ आदि बनने की शिक्षा मिलती है।

अब करने की बारी

(क) देश की आजादी तथा नवनिर्माण में हाथ बँटानेवाले महापुरुषों के कम-से-कम दस नाम लिखो!
उत्तर:
देश की आजादी तथा नवनिर्माण में हाथ बँटानेवाले महापुरुषों के नाम- लाल बहादुर शास्त्री, सरदार वल्लभभाई पटेल, विनोबा भावे, चक्रवर्ती राजगोपालचारी, जवाहरलाल नेहरू, जाकिर हुसैन आदि।

नोट -उपप्रश्न (ख) और (ग) विद्यार्थी स्वयं करें।

UP Board Solutions for Class 5 Hindi Kalrav

UP Board Solutions for Class 5 Maths गिनतारा Chapter 9 प्रतिशत

UP Board Solutions for Class 5 Maths गिनतारा Chapter 9 प्रतिशत

तुम भी करो:

percent difference Calculator can be found by first finding the difference between the numbers, then finding the average of the numbers, and then dividing.

प्रश्न 1.
100 में से 6 को हम 6% कहते हैं। ऐसे ही रिक्त स्थान भरो ( भरकर)-
(क) 100 में से 7 को 7%
(ख) 100 में से 14 को 14%
(ग) 100 में से 96 को 96%

प्रश्न 2.
6 प्रतिशत = 6%, इसी तरह
(क) 11 प्रतिशत =11%
(ख) 19 प्रतिशत = 19%

तुम भी करो:

प्रश्न 1.
खाली जगह भरो (भरकर)-
(क)
UP Board Solutions for Class 5 Maths गिनतारा Chapter 9 प्रतिशत 1

(ख)
UP Board Solutions for Class 5 Maths गिनतारा Chapter 9 प्रतिशत 2

तुम भी करो:

प्रश्न 1.
(क)
UP Board Solutions for Class 5 Maths गिनतारा Chapter 9 प्रतिशत 3

(ख)
UP Board Solutions for Class 5 Maths गिनतारा Chapter 9 प्रतिशत 4

तुम भी करो:

प्रश्न 1.
भिन्न के रूप में लिखो (लिखकर)-
हल:
(क)
UP Board Solutions for Class 5 Maths गिनतारा Chapter 9 प्रतिशत 5

(ख)
UP Board Solutions for Class 5 Maths गिनतारा Chapter 9 प्रतिशत 6

(ग)
UP Board Solutions for Class 5 Maths गिनतारा Chapter 9 प्रतिशत 7

(घ)
UP Board Solutions for Class 5 Maths गिनतारा Chapter 9 प्रतिशत 8

(ड.)
UP Board Solutions for Class 5 Maths गिनतारा Chapter 9 प्रतिशत 9

प्रश्न 2.
दशमलव संख्याओं को प्रतिशत के रूप में लिखो (लिखकर)-
हल:
(क)
UP Board Solutions for Class 5 Maths गिनतारा Chapter 9 प्रतिशत 10

(ख)
UP Board Solutions for Class 5 Maths गिनतारा Chapter 9 प्रतिशत 11

(ग)
UP Board Solutions for Class 5 Maths गिनतारा Chapter 9 प्रतिशत 12

(घ)
UP Board Solutions for Class 5 Maths गिनतारा Chapter 9 प्रतिशत 13

(च)
UP Board Solutions for Class 5 Maths गिनतारा Chapter 9 प्रतिशत 14

प्रश्न 3.
दशमलव संख्या में बदलो (बदलकर)-
हल:
(क)
UP Board Solutions for Class 5 Maths गिनतारा Chapter 9 प्रतिशत 15

(ख)
UP Board Solutions for Class 5 Maths गिनतारा Chapter 9 प्रतिशत 16

(ग)
UP Board Solutions for Class 5 Maths गिनतारा Chapter 9 प्रतिशत 17

(घ)
UP Board Solutions for Class 5 Maths गिनतारा Chapter 9 प्रतिशत 18

(च)
UP Board Solutions for Class 5 Maths गिनतारा Chapter 9 प्रतिशत 19

प्रश्न 4.
खाली स्थान भरो (भरकर)-
(क)
UP Board Solutions for Class 5 Maths गिनतारा Chapter 9 प्रतिशत 20

(ख)
UP Board Solutions for Class 5 Maths गिनतारा Chapter 9 प्रतिशत 21

To convert CGPA to percentage, follow these short and simple steps: Add grade points for all the subjects.

अभ्यास

प्रश्न 1.
सरल करोहल:
(क) 10 का 60% = 10 × [latex]\frac{60}{100}[/latex] = 6
(ख) 20 का 75% = 20 × [latex]\frac{75}{100}[/latex] = 15
(ग) 50 का 80% = 50 × [latex]\frac{80}{100}[/latex] = 40

प्रश्न 2.
कक्षा के 30 बच्चों में से 80% बच्चे उत्तीर्ण हुए। कुल कितने बच्चे उत्तीर्ण हुए?
हल:
30 का 80% = 30 × [latex]\frac{80}{100}[/latex] = 24 , अत: 24 बच्चे उत्तीर्ण हुए।

प्रश्न 3.
कौन अधिक है?
(क) 200 का 5% या 300 का 3%
हल:
200 का 5% या 200 × [latex]\frac{5}{100}[/latex] = 10, 300 का 3% = 300× [latex]\frac{3}{100}[/latex] = 9
अतः 200 का 5% अधिक है।

(ख) 300 का 25% या 400 का 20%
हल:
300 का 25% = 300 × [latex]\frac{25}{100}[/latex] = 75, 400 का 20% = 400 × [latex]\frac{20}{100}[/latex] = 80
अतः 400 का 20% अधिक है।

Online Percentage Decrease Calculator ·

प्रश्न 4.
कितने प्रतिशत होगा?
(क) 12 में से 6
हल:
UP Board Solutions for Class 5 Maths गिनतारा Chapter 9 प्रतिशत 22

(ख) 27 में से 9
हल:
UP Board Solutions for Class 5 Maths गिनतारा Chapter 9 प्रतिशत 23

(ग) 80 में से 48
हल:
UP Board Solutions for Class 5 Maths गिनतारा Chapter 9 प्रतिशत 24

प्रश्न 5.
ज्योति 200 में से 198 दिन विद्यालय गई। उसकी उपस्थिति कितने प्रतिशत हुई?
हल:
200 में से 198 = [latex]\frac{198}{200}=\frac{198}{200} \times \frac{100}{100}=\frac{99}{100}[/latex] = 99%

प्रश्न 6.
विश्व में डायरिया से मरने वाले हर पाँच बच्चों में से एक बच्चा भारतीय हो, तो भारतीय बच्चों का प्रतिशत बताओ?
हल:
100 का [latex]\frac{1}{5}[/latex] प्रतिशत
= 100 × [latex]\frac{1}{5}[/latex] = 20
= 20%

The online percentage off calculator can be utilized by various people for personal or commercial use.

प्रश्न 7.
एक कक्षा में 40 विद्यार्थी थे। 60% विद्यार्थी प्रथम श्रेणी, 30% द्वितीय श्रेणी तथा शेष विद्यार्थी तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण विद्यार्थियों की अलग-अलग संख्या लिखो।
हल:
कक्षा में विद्यार्थियों की संख्या = 40
प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण विद्यार्थियों की संख्या = 40 का 60% = [latex]\frac{40 \times 60}{100}[/latex] = 24
द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण विद्यार्थियों की संख्या = 40 का 30% = [latex]\frac{40 \times 30}{100}[/latex] = 12
तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण विद्यार्थियों की संख्या = 40 – (24 + 12) = 40 – 36 = 4

प्रश्न 8.
सुरेश ने अंग्रेजी में 50 में से 38 तथा गणित में 100 में से 99 अंक प्राप्त किए। उसने प्रत्येक विषय में कितने प्रतिशत अंक प्राप्त किए?
हल:
सरेश ने अंग्रेजी में अंक प्राप्त किए 50 में 38 = [latex]\frac{38}{50}=\frac{38}{50} \times \frac{100}{100}=\frac{76}{100}[/latex] = 76%
सरेश ने गणित में अंक प्राप्त किए = 100 में से 99 = [latex]\frac{99}{100} \times \frac{100}{100}=\frac{99}{100}[/latex] = 99%

प्रश्न 9.
कक्षा में 40 में से 90% बच्चे भ्रमण पर गए। कितने बच्चे भ्रमण पर नहीं जा पाए?
हल:
40 का 90% = 40 × [latex]\frac{90}{100}[/latex] = 36
अतः भ्रमण पर नहीं जा सके बच्चे की संख्या = 40 – 36 = 4 बच्चे

To convert CGPA into percentage, you can simply multiply your CGPA by 9.5.

प्रश्न 10.
सफाई पर ध्यान न देने वाले एक परिवार को अपनी आय का 30% बीमारियों पर खर्च करना पड़ता है। यदि परिवार की कुल आय रुपए 2,00,000 वार्षिक हो तो बीमारियों पर कुल कितने रुपए खर्च करने पड़ते हैं?
हल:
परिवार की कुल आय = रुपए 2,00,000
= 2,00,000 × [latex]\frac{30}{100}[/latex]
= रुपए 60,000

प्रश्न 11.
एक स्कूल के बच्चों ने तूफान पीड़ितों के लिए रु0 3000 एकत्रित किए। यदि कक्षा 5 के बच्चों ने कुल धन का 20% दिया हो तो कक्षा 5 के बच्चों ने तूफान पीड़ितों के लिए कितना धन दिया?
हल:
तूफान पीड़ितों के लिए एकत्रित किया धन = 3000 रु.
कक्षा 5 के बच्चों ने धन दिया = 3000 का 20%
3000 × [latex]\frac{20}{100}[/latex] = 600 रु.

प्रश्न 12.
एक गाँव की जनसंख्या 1200 है। 12 वर्ष तक की उम्र वाले बच्चों की संख्या कुल आबादी का 35% है। 12 वर्ष तक की उम्र के कितने बच्चे उस गाँव में है?
हल:
गाँव की जनसंख्या = 1200
12 वर्ष तक की उम्र वाले बच्चों की संख्या = [latex]\frac{1200 \times 35}{100}[/latex] = 1200 × 35 = बच्चे

The Percentage Difference Calculator the percent difference between one number and another number.

UP Board Solutions for Class 5 Maths Gintara