UP Board Solutions for Class 8 Hindi Chapter 11 आत्मनिर्भरता (मंजरी)

UP Board Solutions for Class 8 Hindi Chapter 11 आत्मनिर्भरता (मंजरी)

These Solutions are part of UP Board Solutions for Class 8 Hindi. Here we have given UP Board Solutions for Class 8 Hindi Chapter 11 आत्मनिर्भरता (मंजरी).

महत्वपूर्ण गद्यांशों की व्याख्या

नम्रता से मेरा ……………………………………….. निकालती है।

संदर्भ – प्रस्तुत गद्यांश हमारी पाठ्यपुस्तक ‘मंजरी’ के ‘आत्मनिर्भरता’ नामक पाठ से लिया गया है। इसके लेखक आचार्य रामचन्द्र शुक्ल हैं।

प्रसंग – लेखक के अनुसार नम्रता से स्वतन्त्रता प्राप्त होती है। मनुष्य को अहंकार रहित होकर बड़ों का सम्मान और छोटों से कोमलता का व्यवहार करना चाहिए। हमें आत्मा को नम्र रखना चाहिए।

व्याख्या – नम्रता से लेखक का आशय दूसरों के दबाब में रहना नहीं है। दब्बू प्रकृति के आदमी : दूसरों पर आश्रित रहते हैं, उनकी संकल्प शक्ति क्षीण हो जाती है और बुद्धि मन्द हो जाती है। जब कभी… कोई विशेष अवसर आता है, तो दब्बू व्यक्ति उचित निर्णय नहीं कर पाते और उन्नति न करके स्वयं को पीछे की ओर ही धकेलते हैं। (UPBoardSolutions.com) इस प्रकार मनुष्य स्वयं ही अपना हित-अनहित करता है। जो मनुष्य अपना रास्ता स्वयं ही समर्थता से ढूँढ लेते हैं, वही सच्ची आत्मा वाले कहे जाते हैं।

UP Board Solutions

यही चित्त-वृत्ति ……………………………………….. बनाता है।

संदर्भ – पूर्ववत्।

प्रसंग – लेखक आत्मनिर्भरता के महत्त्व को निम्न प्रकार वर्णित करता है।

व्याख्या – आत्मनिर्भरता के कारण व्यक्ति अन्य साधारण लोगों से उच्च होता है। उसका जीवन सार्थक और किसी उद्देश्य विशेष की प्राप्ति में सक्षम होता है। उसकी बुद्धि और चातुर्य उसके अपने हृदय के अनुसार होते हैं और वह उत्तम संस्कार प्राप्त करता है। वह अपने कार्य में श्रेष्ठ रहता है।
और जीवन में प्रगति करता है। अपने अच्छे आचरण से दूसरों का भी मार्गदर्शन करके उन्हें उन्नतिशील बनाता है।

पाठ का सार (सारण)

मनुष्य को नम्रता और स्वतन्त्रतापूर्वक, बिना अहंकार के मर्यादापूर्ण जीवन बिताना चाहिए। इससे आत्म निर्भरता आती है। आत्म-मर्यादा के लिए बड़ों को सम्मान और छोटे और बराबर वालों के प्रति कोमलता का व्यवहार करना चाहिए। अपने व्यवहार में नम्र रहकर उद्देश्यों को उच्च रखना ही ऊँचा तीर चलाना है। महाराणा प्रताप ने (UPBoardSolutions.com) जंगलों की खाक छानी परन्तु अधीनता न मानी क्येकि अपनी मर्यादा की चिन्ता ज़ितनी स्वयं को होती है, दूसरे को नहीं। दूसरों की उचित बात समझते हुए अन्धभक्त नहीं होना चाहिए। तुलसीदास जी की सर्वप्रियता और कीर्ति उनकी आत्मनिर्भरता और मानसिक स्वतन्त्रता के कारण थी।

उनके समकालीन केशवदास विलासी राजाओं की कठपुतली बने रहे। अन्त में उनकी बुरी गति हुई। एक इतिहासकार के कथनानुसार, “प्रत्येक आदमी का भाग्य उसके हाथ में है। वह अपना जीवन-निर्वाह श्रेष्ठ रीति से कर सकता है। यह भाव चाहे इस स्वतन्त्रता, स्वावलम्बन आदि कुछ कहो, मनुष्य और दास में अन्तर कराता है। हनुमान ने अकेले सीता जी की खोज कर डाली और कोलम्बस ने अमेरिका को ढूंढ निकाला। शिवाजी ने थोड़े सैनिकों से औरंगजेब की नींद हराम कर दी और एकलव्य ने बिना गुरु के जंगल में निशाने पर निशाने लगाकर तीरन्दाजी में सिद्धि पाई।”

यही चित्त-वृत्ति है जो मनुष्य को औरों से उच्च बनाती है। जिस मनुष्य की -बुद्धि और चतुराई उसके हृदय में स्थित है, वह जीवन और कर्म-क्षेत्र में श्रेष्ठ रहता है और दूसरों को भी मार्गदर्शन करता है।

प्रश्न-अभ्यास

कुछ करने को – नोट – विद्यार्थी स्वयं करें।

विचार और कल्पना

प्रश्न 1.
आदर्श व्यक्ति के चरित्र में कौन-कौन से गुण आवश्यक हैं?
उत्तर :
आदर्श व्यक्ति के चरित्र में नम्रता, स्वतन्त्रता, कोमलता, उच्च लक्ष्यता, दृढ़ निश्चय, स्वावलम्बन, साहस और परिश्रमशीलता आदि गुण होने चाहिए।

UP Board Solutions

प्रश्न 2.
नम्रता और दब्बूपन में क्या अन्तर होता है?
उत्तर :
नम्रता से आशय बड़ों को सम्मान करना और छोटे तथा बराबर वालों से अहंकार रहित होकर कोमलता के व्यवहार से है। देब्बूपन से आशय दूसरों पर आश्रित होकर उनके पीछे चलना है। ऐसी करने (UPBoardSolutions.com) से संकल्प शक्ति क्षीण और बुद्धि मन्द हो जाती है, जिससे मनुष्य अवनति को प्राप्त होता है।

प्रश्न 3.
नोट- विद्यार्थी स्वयं करें।

निबन्ध से
प्रश्न 1.
इंस पाठ का उद्देश्य क्या है? सही विकल्प का चिह्न (✓) लगाइए।
(क) युवाओं में नई स्फूर्ति भरना।
(ख) युवाओं को कर्म में लगाना।
(ग) युवाओं को आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा देना। (✓)
(घ) युवाओं को महापुरुषों के जीवन के प्रेरक-प्रसंगों की जानकारी देना।

UP Board Solutions

प्रश्न 2.
निम्नलिखित पंक्तियों को आशय स्पष्ट कीजिए

(क)
नम्रता ही स्वतन्त्रता की धात्री या माता है।
अर्थ – नम्रता से ही व्यक्ति स्वतन्त्रता के गुण को प्राप्त करता है। अहंकार करने वाला स्वतन्त्र नहीं रह सकता। स्वतन्त्रता के गुण के लिए बड़ों का सम्मान और छोटों और बराबर वालों से कोमलता का व्यवहार करना चाहिए।

(ख)
युवाओं को यह सदा स्मरण रखना चाहिए कि उसकी आकांक्षाएँ उसकी योग्यता से कहीं बढ़ी हुई हैं।
अर्थ – मनुष्य की इच्छाएँ उसके साधन और क्षमता से ज्यादा हैं।

(ग)
मनुष्य का बेड़ा उसके हाथ में है, उसे वह चाहे जिधर लगाये।
अर्थ – मनुष्य स्वयं अपने भाग्य का निर्माता है। वह चाहे तो उन्नति कर सकता है और चाहे अपने को गर्त में गिरा सकता है।

(घ)
अध्यवसायी लोगों ने अपनी समृद्धि का मार्ग निकाला है।
अर्थ – पुरुषार्थी लोगों ने अपने प्रयत्नों से उन्नति का मार्ग प्रशस्त किया है।

प्रश्न 3.
उपन्यासकार स्टॉक ने अपना ऋण किस तरह उतारा?
उत्तर :
उपन्यासकार स्टॉक ने स्वयं अपनी प्रतिभा का सहारा लेकर अनेक उपन्यास थोड़े समय के बीच लिखकर लाखों का ऋण अपने सिर से उतार दिया।

UP Board Solutions

प्रश्न 4.
समूह ‘ख’ का कौन-सा शब्द वाक्यांश समूह ‘क’ में दिए गए किन से सम्बन्धित है? छाँटकर समूह ‘क’ के सम्मुख लिखिए।
उत्तर :
UP Board Solutions for Class 8 Hindi Chapter 11 आत्मनिर्भरता (मंजरी) 1

भाषा की अत
प्रश्न 1.
आत्मसंस्कार’ शब्द से ‘संस्कार’ के पूर्व ‘आत्म’ शब्द जुड़ा हुआ है। दिये गये शब्दों के पूर्व ‘आत्म’ लगाकर नए शब्दों की रचना कीजिए
उत्तर :
UP Board Solutions for Class 8 Hindi Chapter 11 आत्मनिर्भरता (मंजरी) 2

प्रश्न 2.
निम्नलिखित मुहावरों के अर्थ लिखकर इनका वाक्य में प्रयोग कीजिए
उत्तर :
मुँह ताकना
= (दूसरों का सहारा हूँढना।) आलसी आदमी दूसरों का मुँह ताकते हैं।
अपने पैरों के बल खड़ा होना = (अपने सहारे रहना।) अपने पैरों के बल खड़ा होना स्वाभिमानी मनुष्य के लिए आवश्यक है।
दृष्टि नीची होना = (मान हानि होना।) अपराध के लिए पकड़े जाने पर उसकी दृष्टि नीची हो गई।
सिर ऊपर होना = (गर्व अनुभव होना।) महाराणा प्रताप के रणकौशल से राजपूतों का सिर ऊँचा हो गया।
अपने हाथ में अपना भाग्य होना = (स्वयं अपना भाग्य बनाना।) इतिहास साक्षी है कि मनुष्य अपना भाग्य स्वयं ही बनाता है।
कठपुतली बनना = (आश्रय पर रहना।) वह उसके हाथ की कठपुतली बना हुआ है।
हृदय पर हाथ रखना = (हिम्मत दिखाना।) सुरक्षाकर्मी ने हृदय पर हाथ रखकर आतंकी से लोहा लिया।

UP Board Solutions

प्रश्न 3.
जीवननिर्वाह’ समास पद का विग्रह है-‘जीवन का निर्वाह’। सामासिक शब्द बनाने पर का’ कारक-चिह्न का लोप हो जाता है। का’ सम्बन्ध कारक का चिह्न है। अतः यह सम्बन्ध कारक तत्पुरुष समास है। नीचे लिखे समास पदों का विग्रह कीजिए और समास का नाम लिखिए
उत्तर :
UP Board Solutions for Class 8 Hindi Chapter 11 आत्मनिर्भरता (मंजरी) 3

प्रश्न 4.
निम्नलिखित में से प्रधान उपवाक्य तथा आश्रित उपवाक्य को अलग-अलग लिखिए-विद्वानों का यह कथन ठीक है कि नग्नता ही स्वतन्त्रता की धा’ या माता है।
सच्ची आत्मा वही है जो प्रत्येक दशा में अपनी राह आप निकाल… है।
उत्तर :
UP Board Solutions for Class 8 Hindi Chapter 11 आत्मनिर्भरता (मंजरी) 4

प्रश्न 5.
“स्वतन्त्रता’ का विपरीतार्थक है
(क) आजादी
(ख) परतन्त्रता
(ग) स्वावलम्बन
(घ) स्वराज्य
उत्तर :
(ख)
परतन्त्रता

UP Board Solutions

प्रश्न 6.
उत्तर :
विद्यार्थी स्वयं करें।

प्रश्न 7.
उत्तर :
विद्यार्थी स्वयं करें।

We hope the UP Board Solutions for Class 8 Hindi Chapter 11 आत्मनिर्भरता (मंजरी) help you. If you have any query regarding UP Board Solutions for Class 8 Hindi Chapter 11 आत्मनिर्भरता (मंजरी), drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

UP Board Solutions for Class 8 Civics Chapter 5 दिव्यांगता – कारण एवं बचाव

UP Board Solutions for Class 8 Civics Chapter 5 दिव्यांगता – कारण एवं बचाव

These Solutions are part of UP Board Solutions for Class 8 Civics. Here we have given UP Board Solutions for Class 8 Civics Chapter 5 दिव्यांगता – कारण एवं बचाव.

दिव्यांगता – कारण एवं बचाव

अभ्यास

प्रश्न 1.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए|
(क) दिव्यांगों के प्रति हमारा क्या दायित्व है?
उत्तर
दिव्यांगों के प्रति हमारा दायित्व है कि हम उन्हें स्वतन्त्र तथा आत्म-निर्भर जीवन व्यतीत करने में उनकी मदद करें।

UP Board Solutions

(ख) दिव्यांगता के कारणों पर प्रकाश डालिए।
उत्तर
दिव्यांगता के निम्नलिखित कारण हैं-

  1. जन्मजात दिव्यांगता का कारण आनुवंशिकी, गर्भस्थ माता को सन्तुलित भोजन न मिलना व कुपोषण।
  2. प्राकृतिक आपदाएँ जैसे-चक्रवात, भूकम्प, बाढ़, आँधी।।
  3. आपसी, साम्प्रदायिक झगड़े।
  4. सड़क-रेल (UPBoardSolutions.com) दुर्घटनाएँ।।
  5. युद्ध जनित विकलांगता।
  6. यातायात सम्बन्धी असावधानी तथा सड़क नियमों की अनभिज्ञता।
  7. यन्त्रों व मशीनों का कुशल संचालन न करना।

UP Board Solutions

(ग) दिव्यांगजनों को सरकार द्वारा मिलने वाली प्रमुख सुविधाओं के बारे में लिखिए।
उत्तर
सरकार द्वारा कई क्षेत्रों में दिव्यांगजनों को विविध सुविधाएं दी जा रही हैं-

  1. सार्वजनिक भवनों जैसे– विद्यालय, बैंक, पार्क आदि में रैम्प की व्यवस्था।
  2. लिफ्ट में ब्रेल संकेतक और श्रव्य सिग्नल की व्यवस्था।
  3. शिक्षा एवं नौकरी में विशेष सुविधाएँ।
  4. सरकार द्वारा व्हील चेयर, कान की मशीन आदि उपकरणों का मुफ्त वितरण।
  5. रेलवे, बस-अड्डे, एयरपोर्ट पर विशेष सुविधाएँ जैसे- रैम्प, व्हील चेयर एवं सुगम शौचालय।

प्रश्न 2.
निम्नलिखित में सही (✓) तथा गलत (✗) का निशान लगाइए-
उत्तर
UP Board Solutions for Class 8 Civics Chapter 5 दिव्यांगता - कारण एवं बचाव img-1

प्रोजेक्ट वर्क-
विद्यार्थी स्वयं करें।

We hope the UP Board Solutions for Class 8 Civics Chapter 5 दिव्यांगता – कारण एवं बचाव help you. If you have any query regarding UP Board Solutions for Class 8 Civics Chapter 5 दिव्यांगता – कारण एवं बचाव, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

UP Board Solutions for Class 8 Geography Chapter 5 भारत : उद्योग-धंधे

UP Board Solutions for Class 8 Geography Chapter 5 भारत : उद्योग-धंधे

These Solutions are part of UP Board Solutions for Class 8 Geography. Here we have given UP Board Solutions for Class 8 Geography Chapter 5 भारत : उद्योग-धंधे.

भारत : उद्योग-धंधे

अभ्यास

प्रश्न 1.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर संक्षेप में लिखिए
(क) भारी एवं लघु उद्योग में क्या अन्तर है?
उत्तर
भारी यां वृहद् उद्योग बड़े पैमाने पर स्थापित किए जाते हैं। जिनके लिए अधिक पूँजी, कच्चा माल, श्रमशक्ति, भूमि, मशीन एवं शक्ति के साधनों की आवश्यकता होती है तथा अधिक मात्रा में वस्तुओं का उत्पादन (UPBoardSolutions.com) होता है। जैसे-लोहा-इस्पात, सीमेंट, दवाएँ, रासायनिक खादें, वस्त्र उद्योग, वायुयान, जलयान, मोटरगाड़ी, रेल के इंजन व डिब्बे आदि।

ये उद्योग सरकारी एवं निजी, दोनों क्षेत्रों में लगाए जाते हैं। इसके विपरीत लघु उद्योगों में कम पूँजी, श्रम एवं शक्ति के साधन तथा छोटी-छोटी मशीनों की आवश्यकता होती है। ये हल्के कच्चे माल का प्रयोग करते हैं तथा हल्की वस्तुओं का निर्माण करते हैं। कई बार ये भारी उद्योगों के उत्पादों के छोटे-छोटे भाग भी बनाते हैं। इलेक्ट्रॉनिक सामान, पंखे, सिलाई मशीन, साइकिल, जूते, तेल, माचिस, खिलौना आदि लघु . उद्योग के उदाहरण हैं। ये उद्योग केवल निजी क्षेत्र में लगाए जाते हैं।

UP Board Solutions

(ख) कृषि पर आधारित चार उद्योगों के नाम लिखिए।
उत्तर
रेशम उद्योग, चीनी उद्योग, सूती वस्त्र उद्योग तथा जूट उद्योग।

(ग) भारत के तीन सीमेण्ट उत्पादक राज्यों के नाम लिखिए?
उत्तर
उत्तर प्रदेश, झारखण्ड, राजस्थान सीमेन्ट उत्पादक प्रदेश हैं।

(घ) भारत में वायुयान उद्योग कहाँ-कहाँ स्थित हैं?
उत्तर
भारत में वायुयान उद्योग बेंगलुरु, कानपुर, लखनऊ, नासिक (महाराष्ट्र) तथा कोरापुट (उड़ीसा) में स्थित हैं।

(ङ) बंगलुरू को भारत की सिलिकॉन घाटी क्यों कहते हैं?
उत्तर
कर्नाटक की राजधानी बंगलुरू को भारत की सिलिकॉन घाटी कहा जाता है क्योंकि भारत में सॉफ्टवेयर की सबसे अधिक कंपनियाँ बंगलुरू में ही हैं।

UP Board Solutions

(च) तेल शोधन शालाओं से प्राप्त होने वाले उत्पादों के नाम लिखिए?
उत्तर
खनिज तेल शोधन से गैस, पेट्रोल, डीजल, केरोसीन (मिट्टी का तेल) तथा पेट्रोलियम जेली आदि वस्तुएँ मिलती हैं।

प्रश्न 2.
कारण बताइए
(क) भारत के लौह-इस्पात उद्योग दक्षिण के पठार में स्थित हैं।
उत्तर
इसका कारण है कि दक्षिण के पठार में कच्चा सामान जैसे- कच्चा लोहा, कोयला, चूना, डोलोमाइट मैंगनीज आदि आसानी से उपलब्ध हो जाते हैं जिससे यहाँ पर माल ढुलाई में कम खर्च होता है।

(ख) गुजरात और महाराष्ट्र में सूती-वस्त्र उद्योग के कारखाने अधिक हैं।
उत्तर
गुजरात और महाराष्ट्र में कपास अधिक होता है, यही कारण है कि यहाँ सूती वस्त्र उद्योग के कारखाने अधिक हैं।

UP Board Solutions

(ग) नमक में आयोडीन मिलाया जाता है।
उत्तर
नमक में आयोडीन मिलाया जाता है क्योंकि आयोडीन घंघा रोग से बचाव के लिए उपयुक्त है।

(घ) जापान विकसित देश है।
उत्तर
जापान एक विकसित देश है क्योंकि वह एक औद्योगिक देश है। वहाँ बड़े-बड़े उद्योग स्थापित हैं। वहाँ कुशल व शिक्षित श्रमिक तथा उच्च एवं आधुनिक तकनीकी के कारण भारी मात्रा में (UPBoardSolutions.com) उच्च स्तर की वस्तुओं का उत्पादन होता है।

प्रश्न 3.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-
उत्तर
(क) रेल के डिब्बे कपूरथला में बनाए जाते हैं (चितरंजन, कपूरथला, वाराणसी)
(ख) सीमेण्ट के लिए चूना पत्थर कच्चा माल है (ताँबा, लौह अयस्क, चूना पत्थर)
(ग) राँची में भारी मशीन बनाने का कारखाना है (जलयान, भारी मशीन, तेलशोधन)
(घ) कहवा फल से प्राप्त किया जाता है। (तना, फल, जड़)

प्रश्न 4.
सही जोड़े बनाइए-
उत्तर
UP Board Solutions for Class 8 Geography Chapter 5 भारत उद्योग-धंधे img-1

भौगोलिक कुशलताएँ-
भारत के निम्नलिखित उद्योग केन्द्रों को भारत के रिक्त मानचित्र पर दर्शाइए-
UP Board Solutions for Class 8 Geography Chapter 5 भारत उद्योग-धंधे img-2

● नोट- भारत के मानचित्र पर इन स्थानों को बच्चे स्वयं अंकित करें।

परियोजना कार्य- विद्यार्थी स्वयं करें।

UP Board Solutions

We hope the UP Board Solutions for Class 8 Geography Chapter 5 भारत : उद्योग-धंधे help you. If you have any query regarding UP Board Solutions for Class 8 Geography Chapter 5 भारत : उद्योग-धंधे, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

UP Board Solutions for Class 8 Geography Chapter 4 भारत : शक्ति के साधन

UP Board Solutions for Class 8 Geography Chapter 4 भारत : शक्ति के साधन

These Solutions are part of UP Board Solutions for Class 8 Geography. Here we have given UP Board Solutions for Class 8 Geography Chapter 4 भारत : शक्ति के साधन.

भारत : शक्ति के साधन

अभ्यास

प्रश्न 1.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए
(क) कोयला हमारे लिए किस प्रकार उपयोगी है, स्पष्ट कीजिए?
उत्तर
कोयला हमारे लिए अनेक प्रकार से काम आता है; जैसे- रेल का इंजन चलाने के लिए। कारखानों में ऊर्जा के रूप में, जलयान चलाने के लिए, रसोई में खाना बनाने के लिए, सीमेंट में तथा विद्युत उत्पादन के लिए यह काम में लाया जाता है।

UP Board Solutions

(ख) खनिज तेल कैसे निकाला जाता है?
उत्तर
खनिज तेल को बड़ी-बड़ी मशीनों द्वारा धीरे-धीरे निकाला जाता है। यह खनिज तेल अवसादी शैलों के रंध्रों (छिद्रों) में पाया जाता है। खानों से निकले तेल को ‘खनिज तेल’ कहते हैं। खनिज तेल को पानी की तरह सीधे उपयोग में नहीं लाया जाता। उपयोग में लाने से पहले इसको रिफाइनरी में साफ करके फिर उपयोग किया जाता है।

(ग) नरौरा परमाणु ऊर्जा केन्द्र कहाँ स्थित है?
उत्तर
नरौरा परमाणु ऊर्जा केंद्र उत्तर प्रदेश में स्थित है।

(घ) जीवाश्मी संसाधनों के विकल्प के रूप में किन ऊर्जा संसाधनों का प्रयोग करते हैं?
उत्तर
जीवाश्मी संसाधनों के विकल्प के रूप में जलविद्युत शक्ति, परमाणु ऊर्जा, सौर ऊर्जा तथा पवन ऊर्जा जैसे वैकल्पिक संसाधनों का प्रयोग करते हैं।

UP Board Solutions

प्रश्न 2.
सही जोड़े मिलाइए-
उत्तर
UP Board Solutions for Class 8 Geography Chapter 4 भारत शक्ति के साधन img-1

भौगोलिक कुशलताएँ-
भारत के मानचित्र पर निम्नलिखित प्रदर्शित कीजिए-
UP Board Solutions for Class 8 Geography Chapter 4 भारत शक्ति के साधन img-2

● नोट- भारत के मानचित्र में इन स्थानों को अंकित करें। प्रत्येक के लिए अलग-अलग चिह्न अंकित करें।

परियोजना कार्य- विद्यार्थी स्वयं करें।

We hope the UP Board Solutions for Class 8 Geography Chapter 4 भारत : शक्ति के साधन help you. If you have any query regarding UP Board Solutions for Class 8 Geography Chapter 4 भारत : शक्ति के साधन, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

UP Board Solutions for Class 8 English Chapter 1 Another Chance

UP Board Solutions for Class 8 English Chapter 1 Another Chance

These Solutions are part of UP Board Solutions for Class 8 English. Here we have given UP Board Solutions for Class 8 English Chapter 1 Another Chance

WORD MEANING’s (शब्दार्थ)
often – अक्सर, mistake – गलती, desire – तीव्र इच्छा, despair – पूर्ण निराशा, failure – असफलता

TRANSLATION OF THE LESSON (पाठ का हिन्दी अनुवाद)।
How often we………. of starting anew.
हिन्दी अनुवाद- कवि कहता है कि कितनी बार हम इच्छा जताते हैं एक और मौके की, एक नई शुरूआत करने की। एक मौका अपनी गलतियों को मिटाने का, और अपनी असपफलता को जीत में बदलने का।। एक बिल्कुल नई शुरूआत करने के लिए एक नए दिन की आवश्यकता नहीं होती। हमें सिर्फ एक गहरी, तीव्र इच्छा की आवश्यकता है, फिर से पूरे दिल से प्रयास करने की। |
हमें आवश्यकता है पहले से थोड़ा बेहतर जीने की, हमेशा क्षमाशील होने की, और थोड़ी सी सूर्य-समान चमक लाने की, इस दुनिया में जहाँ हम रह रहे हैं। |
इसलिए पूर्ण निराशा में भी कभी हिम्मत न हारो, और सोचो, कि तुम निराशा से निकल चुके हो। क्योंकि हमेशा एक नया कल होता है, और आशा होती है फिर से नई शुरूआत करने की।

EXERCISE (अभ्यास)
Comprehension Questions
1. Answer the following questions:

Question a.
Why do we wish for another chance ?
Answer:
To correct our mistakes in order to make a new beginning, we wish for another chance.

Question b.
What does it take to make a brand new start ?
Answer:
We need to have a strong desire to try once again with all our heart, to make a brand new start.

Question c.
Why should we never give up in despair ?
Answer:
We should never give up in despair because there is always a hope to start everything afresh and there is a new tomorrow.

Question d.
What lesson do we learn from the poem ?
Answer:
Although we commit mistakes and face failures, there is always a hope for a next chance in our lives. We must have a strong desire to try and make our life and our world better.

2. Match the following to complete the lines of the poem: ‘A’
UP Board Solutions for Class 8 English Chapter 1 Another Chance 2

Word Power
1. Read the poem and write the antonyms of the following words:

  1. Success : failure
  2. old : new
  3. shallow : deep
  4. never : always
  5. end : beginning
  6. despair : hope

2. Write three rhyming words for the words given below :

  1. eight : date, gate, great
  2. face : lace, trace, grace
  3. chin : bin, grin, pin
  4. new : dew, sew, few

Activity
A number has been given to each letter of the alphabet in the table below. Read the table and decode the message. The first word has been decoded :
UP Board Solutions for Class 8 English Chapter 1 Another Chance 3

We hope the UP Board Solutions for Class 8 English Chapter 1 Another Chance help you. If you have any query regarding UP Board Solutions for Class 8 English Chapter 1 Another Chance, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.