UP Board Solutions for Class 8 Hindi Chapter 35 हमारे वैज्ञानिक (महान व्यक्तित्व)

UP Board Solutions for Class 8 Hindi Chapter 35 हमारे वैज्ञानिक (महान व्यक्तित्व)

These Solutions are part of UP Board Solutions for Class 8 Hindi. Here we have given UP Board Solutions for Class 8 Hindi Chapter 35 हमारे वैज्ञानिक (महान व्यक्तित्व).

पाठ का सारांश

सर सी०वी० रमन-चन्द्रशेखर वेंकट रमन का जन्म 7 नवम्बर, 1888 ई० को तमिलनाडु के तिरूचरापल्ली नगर में हुआ। इनके पिता चन्द्रशेखर कालेज में अध्यापक थे। रमन ने चेन्नई के प्रेसीडेंसी कालेज से एम०ए० की डिग्री ली। पढ़ाई पूरी करने पर इन्होंने लेखा विभाग की परीक्षा पास की और कोलकाता में डिप्टी एकाउंटेंट जनरल का पद प्राप्त किया। (UPBoardSolutions.com) इस पद से त्यागपत्र देकर कोलकाता से भौतिक शास्त्र के प्राध्यापक बने। कोलकाता विश्वविद्यालय के प्रतिनिधि के रूप में ये लन्दन में आयोजित सम्मेलन में गए। लौटते समय ये समुद्र के पानी को देखकर सोचने लगे कि यह नीला क्यों है।

सर सी०वी० रमन ने वैज्ञानिक शोध से पता लगाया कि प्रकाश यदि पारदर्शी माध्यम से गुजरेगा, तो उसकी प्रकृति में बदलाव आएगा। यही कारण है कि सूर्य की किरणों के प्रकाश को पानी परावर्तित कर देता है। इसीलिए समुद्र का पानी नीला दिखाई देता है। सूर्य के प्रकाश के इस प्रभाव को ‘रमन इफेक्ट’ के नाम से जाना जाता है। रमन की इस महत्त्वपूर्ण खोज के लिए सन् 1930 ई० में भौतिकी के क्षेत्र में इन्हें नोबल अन्तर्राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। सन् 1943 ई० में रमन ने बंगलौर के निकट रमन इंस्टीट्यूट’ नामक संस्था स्थापित की। यें इस संस्था में 27 वर्ष तक कार्य करते रहे। 20 नवम्बर, 1970 में उनका निधन हो गया।

डॉ० होमी जहाँगीर भाभा-डॉ० होमी जहाँगीर भाभा का जन्म 30 अक्टूबर, 1909 ई० को मुम्बई के पारसी परिवार में हुआ। इन्होंने इण्टर मुम्बई से पास किया। कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय से 1930 में इन्होंने बी०एस-सी० पास की और 1934 में पी०एच-डी० की उपाधि प्राप्त की। सन् 1940 ई० में भारत आए। इन्होंने बंगलौर इण्डियन इस्टीट्यूट ऑफ साइंस संस्था में अन्तरिक्ष किरणों पर शोध किए। इन्होंने बताया कि बाहय अन्तरिक्ष से आने वाली किरणों के (UPBoardSolutions.com) कण बहुत छोटे और तेज गति से चलते हैं। ये पृथ्वी के वायुमण्डल में हवा में मौजूद परमाणुओं से तेजी से टकराते हैं। इस टक्कर से परमाणुओं के इलेक्ट्रॉन अलग हो जाते है। अलग हुए इलेक्ट्रॉन में एक और कण मेसॉन होता है। इस प्रकार प्रत्येक वस्तु छोटे-छोटे परमाणुओं से निर्मित होती है।

परमाणु के नाभिक में प्रोटॉन कण होते हैं। नाभिक के चारों ओर इलेक्ट्रॉन चक्कर लगाते हैं। प्रोटॉन, न्यूट्रॉन और इलेक्ट्रान में ऊर्जा की मात्रा अधिक होती है। इस प्रकार भाभा ने दुनिया को अन्तरिक्ष की इन किरणों के रहस्य से अवगत कराया। । सन् 1948 ई० मे डॉ० भाभा परमाणु शक्ति आयोग के चेयरमैन बने। इनके कुशल निर्देशन में अप्सरा, (UPBoardSolutions.com) सिरस और जरलीना नामक रिएक्टरों की स्थापना हुई। इनके निर्देशन में सन् 1936 ई० में ट्रॉम्बे परमाणु बिजलीघर स्थापित हुआ। 18 मई, 1978 के दिन राजस्थान के पोखरण स्थान पर शान्तिपूर्ण उद्देश्यों के लिए परमाणु विस्फोट किया गया। नाभिकीय परिवार का भारत विश्व में छठा राष्ट्र बन गया। विज्ञान के क्षेत्र में डॉ० भाभा के योगदानों के लिए इन्हें 1942 में एडम्स पुरस्कार, 1948 ई० में हाकिंस पुरस्कार और 1954 ई० में पद्म भूषण की उपाधि दी गई। सन् 1966 ई० में भाभी की विमान दुर्घटना में मृत्यु हो गई।

ए०पी०जे० अब्दुल कलाम-इनका पूरा नाम अब्दुल पाकिर जैनुलआबदीन अब्दुल कलाम है। इनको जन्म तमिलनाडु के रामेश्वरम में हुआ। इन्होंने तमिलनाडु से ही बी०एस-सी० परीक्षा पास की। इसके बाद मद्रास इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी चेन्नई से इन्होंने इंजीनियरिंग की परीक्षा उत्तीर्ण की। इन्होंने वैमानिकी इंजीनियरिंग में विशेष योग्यता प्राप्त की। वैज्ञानिक के रूप में सफर करते हुए ये सन् 2002 ई० में भारत के बारहवें राष्ट्रपति चुने गए।

अब्दुल कलाम ने कड़ी मेहनत और लगन से प्रथम उपग्रह प्रक्षेपक यान एसएलवी-3 का निर्माण किया। इन्होंने ‘पृथ्वी’ और ‘अग्नि’ मिसाइल बनाकर देश को मिसाइल शक्ति सम्पन्न बनाया। पृथ्वी मिसाइल का वजन 14 टन है। यह जमीन से जमीन पर 250 किलोमीटर दूरी तक शत्रु के ठिकाने नष्ट कर सकता है। अग्नि मिसाइल की ऊँचाई 21 मीटर और वजन 16 टन है। यह हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइल है। यह 1200 से 2500 किलोमीटर दूरी तक शत्रु के जहाजों (UPBoardSolutions.com) या मिसाइलों को नष्ट कर सकता है। इन मिसाइलों का उपयोग आक्रमण होने पर देश की रक्षा के लिए किया जाता है। वर्ष 1998 ई० के पोखरण परमाणु विस्फोट का श्रेय अब्दुल कलाम को ही है। इन्हें देश के सर्वोच्च सम्मान ‘भारत रत्न’ से सम्मानित किया गया है।

UP Board Solutions

अभ्यास-प्रश्न

प्रश्न 1.
सर सी०वी० रमन का जीवन परिचय लिखिए। सी०वी० रमन की प्रमुख उपलब्धियाँ कौन-कौन सी हैं?
नोट – विद्यार्थी इस प्रश्न के उत्तर हेतु इस पाठ का सारांश भाग पढ़ें।

प्रश्न 2.
डॉ० होमी जहाँगीर भाभी के जीवन और उपलब्धियों के विषय में लिखिए।
नोट – विद्यार्थी इस प्रश्न के उत्तर हेतु इस पाठ का सारांश भाग पढ़ें।

प्रश्न 3.
अब्दुल कलाम के जीवन परिचय का उल्लेख संक्षेप में कीजिए एवं विज्ञान के क्षेत्र में उनके योगदान को विस्तार से लिखिए।
नोट – विद्यार्थी इस प्रश्न के उत्तर हेतु पाठ का सारांश भाग पढे।

UP Board Solutions

प्रश्न 4.

निम्नलिखित के विषय में पता करके लिखिए
पीएच-डी०, पद्म भूषण, भारत रत्न, नोबेल पुरस्कार

उत्तर :
पी०एच-डी० – 
यह उपाधि ‘डॉ० ऑफ फिलॉसफी’ किसी शोध कार्य से सम्बन्धित लेख या ग्रन्थ लिखने पर विश्वविद्यालयों द्वारा अनुमोदित होने पर दी जाती है।
पद्म भूषण – यह पुरस्कार किसी भी क्षेत्र में विशिष्ट और उल्लेखनीय सेवा के लिए प्रदान किया जाता है। इसमें सरकारी कर्मचारी द्वारा की गई सेवा भी शामिल है।
भारत रत्न – उच्चकोटि के विद्वान, अद्वितीय राष्ट्र सेवा, विश्व शान्ति के लिए किए गए प्रयास आदि के लिए भारत सरकार द्वारा दिया जाने वाला देश का सर्वोच्च सम्मान।
नोबेल पुरस्कार – यह अन्तर्राष्ट्रीय पुरस्कार है। यह स्वीडन के महान वैज्ञानिक अल्फ्रेड नोबेल की स्मृति में प्रतिवर्ष विभिन्न क्षेत्रों में अभूतपूर्व खोजों या योगदानों के लिए दिया जाता है। ये क्षेत्र निम्न हैं

  • चिकित्सा शास्त्र
  • भौतिक विज्ञान
  • रसायन विज्ञान
  • साहित्य
  • शान्ति
  • अर्थशास्त्र।

UP Board Solutions

प्रश्न 5.
निम्नलिखित का उत्तर संक्षेप में लिखिए
(1).
मिसाइल क्या है?
उत्तर :
किसी उपकरण के माध्यम से फेंककर (UPBoardSolutions.com) मारा जाने वाला अस्त्र मिसाइल कहा जाता है। भारत के पास ‘अग्नि’ और ‘पृथ्वी’ मिसाइल अपनी रक्षा के लिए है।

(2).
वैज्ञानिक परीक्षण क्यों किए जाते हैं?
उत्तर :
वैज्ञानिक परीक्षण किसी तथ्य को जानने और उसकी सत्यता प्रमाणित करने के लिए किए जाते हैं।

(3).
सूर्य के प्रकाश में कितने रंग होते हैं?
उत्तर :
सूर्य के प्रकाश में सात रंग होते हैं- बैंगनी, नीला, आसमानी, हरा, पीला, नारंगी, लाल।

(4).
पानी का रंग नीला क्यों दिखाई पड़ता है?
उत्तर :
पानी का रंग नीला दिखाई देता है क्योंकि प्रकाश पारदर्शी माध्यम (UPBoardSolutions.com) से गुजरेगा तो उसकी प्रकृति में बदलाव आ आएगा। सूर्य की किरणें पानी को परावर्तित कर देती हैं।

UP Board Solutions

(5).
हवा से हवा में मार करना, जमीन से जमीन पर मार करने का क्या आशय है?
उत्तर :
हवा से हवा में मार करने से आशय है- हवाई युद्ध। जमीन से जमीन पर मार करने से आशय है- स्थल युद्ध जो जमीन (पृथ्वी या धरातल) पर लड़ा जाता है।

प्रश्न 6.
निम्न तालिका को पूरा कीजिए (पूरा करके)
UP Board Solutions for Class 8 Hindi Chapter 35 हमारे वैज्ञानिक (महान व्यक्तित्व) 1
प्रश्न 7. व 8.
नोट –
विद्यार्थी अपने शिक्षक/शिक्षिका की सहायता से स्वयं करें।

UP Board Solutions

We hope the UP Board Solutions for Class 8 Hindi Chapter 35 हमारे वैज्ञानिक (महान व्यक्तित्व) help you. If you have any query regarding UP Board Solutions for Class 8 Hindi Chapter 35 हमारे वैज्ञानिक (महान व्यक्तित्व), drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

UP Board Solutions for Class 8 Maths Chapter 14 वृत्त की स्पर्श रेखाएँ

UP Board Solutions for Class 8 Maths Chapter 14 वृत्त की स्पर्श रेखाएँ

These Solutions are part of UP Board Solutions for Class 8 Maths. Here we have given UP Board Solutions for Class 8 Maths Chapter 14 वृत्त की स्पर्श रेखाएँ.

वृत्त की स्पर्श रेखाएँ

अभ्यास 14 (a)

प्रश्न 1.
पार्श्व चित्र में O वृत्त का केंद्र है, और कुछ रेखाखंड खीचे गए हैं। ज्ञात कीजिए वृत्त की|
(i) दो छेदक रेखाएँ
(i) दो स्पर्श रेखाएँ
(iii) एक व्यास
(iv) एक स्पर्श बिन्दु और
(v) एक जीवा
उत्तर
UP Board Solutions for Class 8 Maths Chapter 14 वृत्त की स्पर्श रेखाएँ img-1

  1. AC तथा FC
  2. GH JI FG
  3. BOA
  4. A या H
  5. HE था DE

UP Board Solutions

प्रश्न 2.
केंद्र O और त्रिज्या r वाले वृत्त की स्पर्श रेखा । है जो वृत्त को P पर स्पर्श करती है। यदि रेखा । पर स्थित कोई अन्य बिन्दु O है, तो निम्न कथनों में से सत्य अथवा असत्य कथन छाँटिएः
(i) OQ>r
(ii) OQ=r
(ii) OQ<r
(iv) OP>r
(v) OP = r
(vi)
OP> r
उत्तर

UP Board Solutions for Class 8 Maths Chapter 14 वृत्त की स्पर्श रेखाएँ img-2

  1. सत्य
  2. असत्य
  3. असत्य
  4. असत्य
  5. सत्य
  6. असत्य

प्रश्न 3.
जीवा और छेदक रेखा में क्या अंतर है? चित्र बनाकर स्पष्ट कीजिए।
उत्तर
UP Board Solutions for Class 8 Maths Chapter 14 वृत्त की स्पर्श रेखाएँ img-3
जीवा – वृत्त पर स्थित किन्हीं दो बिन्दुओं को मिलाने वाले रेखाखंड को वृत्त की। जीवा कहते है। वृत्त पर स्थित बिन्दु A और B जीवाओं के अन्त्य बिन्दु हैं।

छेदक रेखा – उस रेखा को जो वृत्त को दो अलग-अलग (UPBoardSolutions.com) बिन्दुओं पर प्रतिच्छेद करती है, वृत्त की छेदक रेखा कहते हैं। चित्र में PQ एक छेदक रेखा है।

UP Board Solutions

प्रश्न 4.
2.0 सेमी त्रिज्या का एक वृत्त खींचिए। इस वृत्त के अभ्यन्तर , एक बिन्दु P लीजिए। ज्ञान कीजिए कि क्या P से होकर जाती हुई कोई ऐसी रेखा खींची जा सकती है जो वृत्त को स्पर्श करे?
उत्तर

UP Board Solutions for Class 8 Maths Chapter 14 वृत्त की स्पर्श रेखाएँ img-4

नहीं, P से होकर स्पर्श रेखा नहीं खींची जा सकती है ।

प्रश्न 5.
किसी वृत्त की छेदक रेखा और स्पर्श रेखा में क्या भिन्नता होती है? चित्र खींचकर स्पष्ट कीजिए।
उत्तर
UP Board Solutions for Class 8 Maths Chapter 14 वृत्त की स्पर्श रेखाएँ img-5

छेदक रेखा – किसी वृत्त की छेदक रेखा वह रेखा है। जो उस वृत्त को दो भिन्न बिन्दुओं पर प्रतिच्छेद करती है। चित्र में । छेदक रेखा है।

स्पर्श रेखा – किसी वृत्त की स्पर्श रेखा वह रेखा है जो (UPBoardSolutions.com) उस वृत्त को केवल एक ही बिन्दु पर काटती है। चित्र में m स्पर्श रेखा है।

UP Board Solutions

प्रश्न 6.
क्या व्यास वृत्त की छेदक रेखा है?
उत्तर
नहीं, स्पर्श रेखा है।

अभ्यास 14 (b)

प्रश्न 1.
पाश्र्व चित्र में O वृत्त का केंद्र है। PQ वृत्त की स्पर्श रेखा है और P स्पर्श बिन्दु है। ∠OPQ का मान कितना है?
उत्तर
UP Board Solutions for Class 8 Maths Chapter 14 वृत्त की स्पर्श रेखाएँ img-6
∵ वृत्त की त्रिज्या स्पर्श रेखा (UPBoardSolutions.com) के लम्बवत होती है।

∠OPQ = 90°

UP Board Solutions

प्रश्न 2.
3.0 सेमी त्रिज्या का एक वृत्त खींचिए। वृत्त पर एक बिन्दु P लीजिए। बिन्दु P से वृत्त की स्पर्श रेखा खींचिए। रचना भी लिखिए।
उत्तर
UP Board Solutions for Class 8 Maths Chapter 14 वृत्त की स्पर्श रेखाएँ img-7

रचना :

  1. सर्वप्रथम 3 सेमी त्रिज्या का वृत्त खींचा।
  2. इस वृत्त पर Pबिन्दु लेकर केन्द्र O से बिन्दु P को मिलाया।
  3. OP के Pबिन्दु पर 90° का कोण बनाती हुई रेखा ABखींची।

अतः APB अभीष्ट स्पर्श रेखा है।

प्रश्न 3.
O केंद्र वाला एक वृत्त है। वृत्त पर एक बिन्दु P दिया है। बताइये कि बिन्दु P से वृत्त की कितनी स्पर्श रेखाएँ खींची जा सकती है। उत्तर का कारण चित्र खींचकर स्पष्ट कीजिए।
उत्तर
UP Board Solutions for Class 8 Maths Chapter 14 वृत्त की स्पर्श रेखाएँ img-8
O केन्द्र वाला एक वृत्त है। वृत्त की परिधि पर बिन्दु P (UPBoardSolutions.com) स्थित है। OP त्रिज्या के बिन्दु P से केवल एक ही लम्ब रेखा खींची जा सकती है, अतः बिन्दु P से वृत्त पर एक और केवल एक ही स्पर्श रेखा खींची जा सकती है।

UP Board Solutions

प्रश्न 4.
किसी बिन्दु O को केंद्र मानकर 3.0 सेमी त्रिज्या का एक वृत्त खींचिए। चांदा और पटरी की सहायता से इस वृत्त की दो त्रिज्याएँ OA तथा OB इस प्रकारे खींचिए कि ∠AOB = 125°। बिन्दुओं A और B से वृत्त की स्पर्श रेखाएँ खींचिए। यदि दोनों रेखाएँ एक दूसरे को बिन्दु P पर। प्रतिच्छेद करें तो ∠ APB को नापकर लिखिए।
उत्तर
UP Board Solutions for Class 8 Maths Chapter 14 वृत्त की स्पर्श रेखाएँ img-9
सर्वप्रथम O केन्द्र का एक वृत्त खींचा जिसकी त्रिज्या 3.0 सेमी है। त्रिज्या OA के बिन्दु 0 पर 125° का कोण बनाती हुई त्रिज्या OB खींची। अब बिन्दु A और B से त्रिज्याओं क्रमशः OA और OB पर लम्ब खींचे जो एक-दूसरे को P पर प्रतिच्छेद करती हैं। नापने पर,

∠APB = 55°

अभ्यास 14 (c)

प्रश्न 1.
निम्नलिखित कथनों में सत्य/असत्य कथन को अपनी अभ्यास पुस्तिका पर अलग-अलग करके लिखिए।
उत्तर

  1. वृत्त की कोई स्पर्श रेखा तथा स्पर्श बिन्दु से खींची गयी त्रिज्या एक दूसरे पर लम्बे होते हैं।      (सत्य)
  2. किसी वृत्त की छेदिका, उस वृत्त को दो से अधिक बिन्दुओं पर प्रतिच्छेद करती है।                (असत्य)
  3. किसी वृत्त की स्पर्श रेखा, उस वृत्त को केवल दो बिन्दुओं पर प्रतिच्छेद करती है।                   (असत्य)
  4. वृत्त के केन्द्र से उसकी किसी जीवा पर खींचा गया लम्ब, उस जीवा को समद्विभाजित करता है। (सत्य)

UP Board Solutions

प्रश्न 2.
O केन्द्र लेकर 2.5 सेमी त्रिज्या का एक वृत्त खींचिए। इस वृत्त पर एक बिन्दु P लीजिए। त्रिज्या OP खींचिए । रेखाखण्ड OP के बिन्दु P पर लम्ब PT खींचिए। क्या PT वृत्त की स्पर्श रेखा है?
उत्तर
UP Board Solutions for Class 8 Maths Chapter 14 वृत्त की स्पर्श रेखाएँ img-10
O वृत्त का केन्द्र तथा OP = 2.5 सेमी वृत्त की त्रिज्या है। (UPBoardSolutions.com) रेखाखण्ड OP के बिन्दु P पर । लम्ब PT खींचा। ∠OPT = 90°

अतः PT वृत्त की स्पर्श रेखा है।

प्रश्न 3.
पार्श्व चित्र में O वृत्त का केन्द्र हैं। चित्र से निम्नांकित में रिक्त स्थानों की पूर्ति अपनी अभ्यास पुस्तिका पर कीजिए :
उत्तर

  1. रेखाखण्ड AB वृत्त की जीवा है।
  2. रेखाखण्ड OR वृत्त की त्रिज्या है।
  3. रेखा CD वृत्त की छेदक रेखा है।
  4. रेखा PQ वृत्त की स्पर्श रेखा है।

प्रश्न 4.
2.5 सेमी त्रिज्या तथा 0 केन्द्र वाला एक वृत्त खींचिए। इस वृत्त पर दो बिन्दु A और B इस प्रकार लीजिए कि ∠AOB = 60°। बिन्दुओं A और B से वृत्त की स्पर्श रेखाएँ क्रमशः AP तथा BP खींचिए। ∠APB नापकर लिखिए।
उत्तर
UP Board Solutions for Class 8 Maths Chapter 14 वृत्त की स्पर्श रेखाएँ img-11
O वृत्ते को केन्द्र है केन्द्र O पर ∠AOB = 60° बिन्दु A और B से वृत्त की स्पर्श रेखाएँ AP तथा BP खींची जो कि एक दूसरे को बिन्दु P पर प्रतिच्छेद करती है।
∠OAP=∠OBP = 90°
∠APB = 180-60 = 120°

UP Board Solutions

प्रश्न 5.
पार्श्व आकृति में PQ वृत्त का एक व्यास है तथा PR एवं QS उस वृत्त की क्रमशः P. एवं Q पर स्पर्श रेखाएँ हैं। क्या PR||Qs है? अपने उत्तर के लिए कारण भी दीजिए।
उत्तर
UP Board Solutions for Class 8 Maths Chapter 14 वृत्त की स्पर्श रेखाएँ img-12
पार्श्व आकृति में PQ वृत्त का व्यास है तथा PR एवं Qs बिन्दु P तथा Q पर वृत्त की स्पर्श रेखाएँ हैं।
∠OPR = ∠OQS = 90°
OP⊥PR तथा OQ⊥QS

अतः PR||QS (क्योंकि वृत्त के केन्द्र से है तथा Q बराबर दूरी पर है। OP=OQ वृत्त की त्रिजाएँ)

प्रश्न 6.
पार्श्व आकृति में केन्द्र 9 वाले दो संकेन्द्रीय वृत्त (दोनों वृत्तों का एक ही केन्द्र O है) हैं। बड़े वृत्त की एक जीवा AB छोटे वृत्त की P पर स्पर्श रेखा है। क्या यह कहा सत्य होगा कि | AB बिन्दु P पर समद्विभाजित होती है? सकारणे उत्तर दीजिए।
उत्तर
UP Board Solutions for Class 8 Maths Chapter 14 वृत्त की स्पर्श रेखाएँ img-13
पार्श्व आकृति में केन्द्र O (दोनों वृत्तों का केन्द्र है।) बड़े (UPBoardSolutions.com) वृत्त की जीवा AB छोटे वृत्त की स्पर्श रेखा है।

∠OPA = ∠OPB = 90°

अतः वृत्त के केन्द्र से किसी जीवा पर डाला गया लम्ब जीवा को समद्विभाजित करता है। इसलिए बिन्दु P जीवा AB को समद्विभाजित करता है।

दक्षता अभ्यास-14

UP Board Solutions

प्रश्न 1.
पार्श्व चित्र में O वृत्त का केंद्र है। इसकी दो त्रिज्याएँ OP : एवं OQ इस प्रकार हैं कि ∠POQ= 120°। बिन्दुओं P और Q से वृत्त की स्पर्श रेखाएँ खींची गई हैं जो एक दूसरे को T पर प्रतिच्छेद करती हैं। ∠PTQ का मान है:
UP Board Solutions for Class 8 Maths Chapter 14 वृत्त की स्पर्श रेखाएँ img-14
(i)
(ii) 1200°
(iii) 90°
(iv) 100°
उत्तर
∠ PTQ=180° – 1200° = 60° (i)

प्रश्न 2.
किसी वृत्त के केन्द्र के एक ओर दो समान्तर जीवाओं की लम्बाई 6 सेमी और 8 सेमी हैं। यदि वे 1 सेमी की दूरी पर हों, तो वृत्त का व्यास होगा
(i) 14 सेमी
(ii) 10 सेमी
(iii) 8 सेमी
(iv) 5 सेमी
उत्तर
UP Board Solutions for Class 8 Maths Chapter 14 वृत्त की स्पर्श रेखाएँ img-15

We hope the UP Board Solutions for Class 8 Maths Chapter 14 वृत्त की स्पर्श रेखाएँ help you. If you have any query regarding UP Board Solutions for Class 8 Maths Chapter 14 वृत्त की स्पर्श रेखाएँ, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

UP Board Solutions for Class 8 Hindi Chapter 34 सरफरोशी की तमन्ना (महान व्यक्तित्व)

UP Board Solutions for Class 8 Hindi Chapter 34 सरफरोशी की तमन्ना (महान व्यक्तित्व)

These Solutions are part of UP Board Solutions for Class 8 Hindi. Here we have given UP Board Solutions for Class 8 Hindi Chapter 34 सरफरोशी की तमन्ना (महान व्यक्तित्व).

UP Board Solutions

पाठ का सारांश

6 अगस्त 1925 ई० को काकोरी काण्ड की घटना हुई। काकोरी स्टेशन से डेढ़ मील आगे क्रान्तिकारियों ने गाड़ी रोककर सरकारी खजाना लूटा। उनका उद्देश्य लूट के धन से हथियार खरीदना था। काकोरी काण्ड में बाईस लोगों पर मुकदमा चलाया गया। इसमें रामप्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खाँ, राजेन्द्र लाहिड़ी और ठाकुर रोशन सिंह को फाँसी की सजा सुनाई गई। राम प्रसाद बिस्मिल शाहजहाँपुर में 1897 ई० में पैदा हुए। क्रान्तिकारी रामप्रसाद बिस्मिल बचपन में नटखट स्वभाव के थे। इनके पिता मुरलीधर तिवारी इन्हें किसी व्यवसाय में लगाना चाहते थे। माँ के प्रभाव से इन्होंने अंग्रेजी पढ़ना सीखा। दयानन्द सरस्वती द्वारा लिखित ग्रन्थ ‘सत्यार्थ प्रकाश’ के अध्ययन से इनकी जीवन दिशा बदल गई। नवीं कक्षा से ही ये कांग्रेस में शामिल हो गए। इन्होंने हिन्दुस्तान रिपब्लिक एसोसियेशन की स्थापना की।

क्रान्तिकारी होने के साथ राम प्रसाद बिस्मिल लेखक भी थे। इनकी पहली पुस्तक ‘अमेरिका को स्वतन्त्रता कैसे मिली थी। देशवासियों के नाम संदेश’, ‘बोलशेविकों की करतूत’, ‘मन की लहर’, ‘कैथेराइन’, ‘स्वदेशी रंग’ अन्य रचनाएँ है। फाँसी के दिन माता-पिता उनसे मिलने गए। माँ ने उनकी आँखों में आँसू देखकर उसे ढाढस बँधाया। उन्होंने बताया कि (UPBoardSolutions.com) उन्हें ऐसी माँ फिर कहाँ मिलेगी। इस कारण आँसू आए। मन्त्रों का जाप करते हुए उन्होंने 19 दिसम्बर, 1927 ई० को गोरखपुर जेल में फाँसी का फन्दा गले में डाल लिया।

19 दिसम्बर को ही फैजाबाद जिले में अशफाक उल्ला खाँ को फाँसी दी गई। अशफाक उल्ला खाँ शाहजहाँपुर के रहने वाले थे। तैराकी, घुड़सवारी, क्रिकेट, हॉकी खेलने और बन्दूक चलाने में प्रवीण थे। वे पं० रामप्रसाद बिस्मिल के अच्छे दोस्त थे। वे बहुत खुशी के साथ कुरान शरीफ साथ लेकर हाजियों की भाँति कलाम पढ़ते हुए फाँसी के तख्ते पर चढ़ गए। 17 दिसम्बर, 1927 ई० को राजेन्द्र लाहिड़ी को गोंडा जेल में फाँसी दी गई। राजेन्द्र लाहिड़ी पहले (UPBoardSolutions.com) क्रान्तिकारी सान्याल बाबू के दल में थे। बाद में वे बनारस के जिला प्रबन्धक नियुक्त हुए। वे प्रान्तीय कमेटी के सदस्य भी रहे। मृत्यु उनके लिए एक ऐसी स्वाभाविक अवस्था थी, जैसे प्रात:कालीन सूर्य का उदय होना। | क्रान्तिकारी रोशन सिंह ने फाँसी का संदेशा सुनकर बड़े धैर्य, साहस और शौर्य का प्रदर्शन किया।

ठाकुर रोशन सिंह शाहजहाँपुर जिले के नवादा ग्राम के निवासी थे। बचपन से ही वे दौड़-धूप करने में बहुत आगे थे। उन्होंने शाहजहाँपुर और बरेली के गाँवों में घूम-घूमकर असहयोग आन्दोलन का प्रचार किया। | उन्हें अंग्रेजी का मामूली ज्ञान था लेकिन हिन्दी और उर्दू अच्छी तरह जानते थे। जेल से फाँसी के तख्ते तक उनका व्यवहार निर्भीक पुरुष की तरह था। उनका कहना था कि जो आदमी धर्मयुद्ध में प्राण देता है, उसकी वही गति होती है जो जंगल में तपस्या करने वालों की। फाँसी पर चढ़ते ही उन्होंने वन्देमातरम् का नाद किया और ॐ का स्मरण करते हुए शहीद हो गए।

UP Board Solutions

अभ्यास-प्रश्न

प्रश्न 1.
निम्नलिखित प्रश्नों के संक्षिप्त उत्तर दीजिए
(1) काकोरी काण्ड का उद्देश्य क्या था?
उत्तर :
काकोरी काण्ड का उद्देश्य सरकारी खजाना लूटकर हथियार खरीदना था क्योंकि क्रान्तिकारियों को बन्दूकों की जरूरत थी।

(2) फाँसी की सजा किन क्रान्तिकारियों को दी गई?
उत्तर :
फाँसी की सजा पं० रामप्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खाँ, राजेन्द्र लाहिड़ी और ठाकुर रोशन सिंह को दी गई।

(3) रामप्रसाद बिस्मिल माँ को देखकर क्यों रोए?
उत्तर :
रामप्रसाद बिस्मिल की आँखों में आँसू यह सोचकर आए कि “तुम जैसी माँ फिर कहाँ पाऊँगा।” इस कमी का आभास होने से माँ को देखकर रोए।

UP Board Solutions

प्रश्न 2.
सही मिलान कीजिए (मिलान करके)
उत्तर :
UP Board Solutions for Class 8 Hindi Chapter 34 सरफरोशी की तमन्ना (महान व्यक्तित्व) 1
प्रश्न 3.
सही (✓) अथवा गलत (✗) का निशान लगाइए

  • अशफाक उल्ला, रामप्रसाद के बचपन के मित्र थे। (✓)
  • राजेन्द्र लाहिड़ी फाँसी की सजा सुनकर डर गए। (✗)
  • ठाकुर रोशन सिंह दौड़ने-धूपने के काम में आगे थे। (✓)
  • राम प्रसाद बिस्मिल क्रांतिकारी होने के साथ-साथ लेखक भी थे। (✓)

UP Board Solutions

We hope the UP Board Solutions for Class 8 Hindi Chapter 34 सरफरोशी की तमन्ना (महान व्यक्तित्व) help you. If you have any query regarding UP Board Solutions for Class 8 Hindi Chapter 34 सरफरोशी की तमन्ना (महान व्यक्तित्व), drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

 UP Board Solutions for Class 8 Hindi प्रार्थना पत्र (पत्र-लेखन)

UP Board Solutions for Class 8 Hindi प्रार्थना पत्र (पत्र-लेखन)

These Solutions are part of UP Board Solutions for Class 8 Hindi. Here we have given UP Board Solutions for Class 8 Hindi प्रार्थना पत्र (पत्र-लेखन).

पत्र लिखना Patra Lekhan भी एक अत्यन्त आवश्यक कला है। अतः विद्यार्थियों को इसका ज्ञान भी आवश्यक है। पत्र-लेखन ही ऐसी कला है जिसके द्वारा हम दूर बैठे (UPBoardSolutions.com) अपने मित्रों, निकट सम्बन्धियों आदि से सम्पर्क स्थापित कर सकते हैं।
पत्र लिखते समय निम्नलिखित बातों का ध्यान अवश्य रखना चाहिए

1. पत्र की भाषा सरल और शिष्ट होनी चाहिए।
2. एक ही बात को बार-बार नहीं दोहराना चाहिए।
3. प्रत्येक बात एक-दूसरे से सम्बन्धित होनी चाहिए।
4. लेखनी शुद्ध और साफ होनी चाहिए।

पत्र मुख्यतः निम्नलिखित तीन प्रकार के होते हैं:

1. व्यक्तिगत पत्र – ये पत्र अपने मित्रों, सम्बन्धियों, जैसे- माता-पिता, भाई-बहन आदि के लिए लिखे जाते हैं।
2. व्यापारिक पत्र – ये पत्र वस्तुओं को खरीदने और बेचने आदि अर्थात् व्यापार की बातों के लिए लिखे जाते है।
3. सरकारी तथा अर्ध – सरकारी पत्र-ये पत्र सरकारी कार्यालयों को लिखे जाते हैं।

UP Board Solutions

1. व्यक्तिगत पत्र

पुत्र का पिता को पत्र
लक्ष्मी नगर, लखनऊ
दिनांक : 1 जुलाई, 20xx
परम पूज्य पिताजी,
सादर चरण स्पर्श!
ईश्वर की कृपा से हम सभी कुशलपूर्वक हैं और आपकी कुशलता की कामना करते हैं। मेरा विद्यालय कल से खुल गया है। नई कक्षा में आकर मुझे बहुत अच्छा लग रहा है। (UPBoardSolutions.com) मैंने अपनी सभी पुस्तकें खरीद ली हैं। आप जब घर आएँगे तो आपको दिखाऊँगा। आप छुट्टियों में अवश्य घर आने की कृपा करें। हम सबको पत्र का उत्तर शीघ्र देने की कृपा करें।
आपका प्रिय पुत्र
विजय कुमार

पिता का पुत्र को पत्र

गांधी नगर, मेरठ
दिनांक : 4 जुलाई, 20xx
प्रिय पुत्र विजय
चिरंजीव रहो!
तुम्हारा पत्र कल मुझे मिल गया था। मुझे यह पढ़कर बहुत खुशी हुई कि तुमने नई कक्षा में प्रवेश ले लिया। है और पुस्तकें भी खरीद ली हैं। अब तुम्हें खूब मन लगाकर पढ़ना चाहिए ताकि कक्षा में प्रथम आ सको। मैं छुट्टियों में अवश्य घर आऊँगा। आने से पूर्व पत्र लिख दूंगा। घर में सबको प्यार एवं आशीर्वाद।
तुम्हारा शुभाकांक्षी
रघुबर दत्त बलूनी

मित्र का मित्र को पत्र

गांधी नगर, लखनऊ
दिनांक : 2 अप्रैल, 20xx
परम प्रिय मित्र अजय,
सप्रेम नमस्ते!
तुमने मेरे पत्र का उत्तर नहीं दिया। क्या कारण है? मुझे चिन्ता हो रही है। आगे समाचार यह कि मेरी पढाई बहुत अच्छी चल रही है। तुम भी खूब परिश्रम करना ताकि गतवर्ष की भाँति हम दोनों वार्षिक परीक्षा (UPBoardSolutions.com) में प्रथम श्रेणी प्राप्त कर सकें। परीक्षण के बाद छुट्टियाँ हो जाएँगी। छुट्टियों में तुम मेरे यहाँ आ जाना। हम दोनों खूब घूमेंगे और खेलेंगे। यहाँ कई दर्शनीय स्थान हैं। ये सब स्थान हम देखेंगे। तुम अवश्य आना। अपने पिताजी और माताजी को मेरा प्रणाम कहना। पत्र का उत्तर अवश्य देना।
तुम्हारी मित्र
प्रदीप कुमार

UP Board Solutions

2. व्यापारिक पत्र

व्यापारिक पत्र-पुस्तकें मँगवाने के लिए पत्र

व्यवस्थापक,
अशोक प्रकाशन (रजि०)
डिप्टी गंज,
बुलन्दशहर (उ०प्र०)
महोदय,
निम्नलिखित पुस्तकें ट्रांसपोर्ट कम्पनी द्वारा तुरन्त भेजने की व्यवस्था करें तथा बिल्टी पंजाब नेशनल बैंक, रिंग रोड ब्रांच द्वारा भेज दें।

1. राष्ट्रीय बाल भारती कक्षा – 7 50 प्रतियाँ
2. राष्ट्रीय बाल भारती कक्षा – 8 50 प्रतियाँ

भवदीय
व्यवस्थापक
गाजियाबाद
दिनांक : 21 जून, 20xx

UP Board Solutions

ग्राहक द्वारा शिकायती पत्र

मेरठ शहर
व्यवस्थापक महोदय,
दिनांक : 25 जून, 20xx
श्रीमान जी,
आपके द्वारा भेजा हुआ पुस्तकों का पार्सल समय पर मिल गया। पार्सल खोलने पर उसमें से राष्ट्रीय बाल भारती कक्षा- 8 की एक प्रति कम निकली है।
अतः आपसे निवेदन है कि आप डाक द्वारा यह पुस्तक शीघ्र भेज दें।
धन्यवाद!
भवदीय
राज बुक डिपो
चौक, इलाहाबाद

शिकायती पत्र को उत्तर

अशोक प्रकाशन (रजि०)
डिप्टीगंज, बुलन्दशहर
दिनांक : 28 जून, 20xx
प्रिय महोदये।
सप्रेम नमस्कॉर!
आपका पत्र दिनांक 23 जून, 26xx को प्राप्त हुआ। हमें खेद है कि पार्सल में एक पुस्तक कम निकली है। हम पहें पुस्तक आपको ठीक द्वारा भेज रहे हैं। पुस्तक प्राप्त होने पर सूचित करें।
धन्यवाद।
भवदीय
व्यवस्थापक

3. सरकारी एवं अर्द्ध-सरकारी पत्र

अवकाश हेतु प्रार्थना पत्र

श्रीमान प्रधानाध्यापक महोदय,
उच्च प्राथमिक विद्यालय, लखनऊ।
श्रीमान जी,
सविनय निवेदन है कि गत रात्रि से मेरे कान में बहुत अधिक दर्द हो रहा है। इस कारण मैं विद्यालय आने में असमर्थ हैं। कृपया मुझे 11.07.20XX से 12.07.20xx तक दो दिन का अवकाश प्रदान करने की कृपा करें।
मैं आपका अत्यन्त आभारी रहूँगा।
आपको आज्ञाकारी शिष्य
सतीश सिंघल
कक्षा 8 ब
दिनांक : 10 जुलाई, 20xx

UP Board Solutions

शुल्क मुक्ति हेतु प्रार्थना पत्र

प्रधानाध्यापिका महोदया,
उच्च प्राथमिक विद्यालय, इलाहाबाद।
महोदया,
मैं आपके विद्यालय की कक्षा 8 अ की छात्रा हूँ, गत वर्ष में मैंने कक्षा 6 और 7 में आपके विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
मेरे परिवार की आर्थिक स्थिति (UPBoardSolutions.com) इतनी अच्छी नहीं है कि मैं अपनी पढ़ाई जारी रख सकें। मेरे पिताजी की मासिक आय केवल 5000 रुपये है तथा मेरे छोटे बहन, भाई क्रमशः तीसरी और छठी कक्षा में पढ़ रहे हैं।
अतः आपसे सविनय प्रार्थना है कि गत वर्ष की भाँति आप मुझे इस वर्ष भी शुल्क से मुक्ति प्रदान करने की कृपा करें ताकि मैं अपनी पढ़ाई जारी रख सकें। मैं आपकी अत्यन्त आभारी रहूँगी।
आपकी आज्ञाकारी शिष्या
रजनी
कक्षा 8 अ।
दिनांक : 09 जुलाई, 20xx

We hope the UP Board Solutions for Class 8 Hindi प्रार्थना पत्र (पत्र-लेखन) help you. If you have any query regarding UP Board Solutions for Class 8 Hindi प्रार्थना पत्र (पत्र-लेखन), drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

UP Board Solutions for Class 8 Hindi Chapter 32 चंद्रशेखर आजाद (महान व्यक्तित्व)

UP Board Solutions for Class 8 Hindi Chapter 32 चंद्रशेखर आजाद (महान व्यक्तित्व)

These Solutions are part of UP Board Solutions for Class 8 Hindi. Here we have given UP Board Solutions for Class 8 Hindi Chapter 32 चंद्रशेखर आजाद (महान व्यक्तित्व).

UP Board Solutions

पाठ का सारांश

अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद का जन्म 23 जुलाई, 1906 को अलीराजपुर जिले (मध्य प्रदेश) के भावरा गाँव में हुआ था। इनके पिता पं० सीताराम तिवारी मूलरूप से उन्नाव जिले (उ० प्र०) के बदरका गाँव के रहने वाले थे। इनकी माता का नाम जगरानी देवी था। प्राथमिक शिक्षा गाँव में पाने के बाद 14 वर्ष की उम्र में आगे की पढ़ाई के लिए चंद्रशेखर काशी चले गए। चंद्रशेखर अब बनारस में संस्कृत शिक्षा पर रहे थे उसी समय वैशाखी के दिन 13 अप्रैल, सन् 1919 को रॉवल एक्त के विरोध (UPBoardSolutions.com) में अमृतसर के जॉलियाँवाला बाग एक सभा हो रही थी। इस सभा में बच्चे, बूढे तथा युवक सभी शामिल थे। सभा के दौरान जनरल डायर ने निहत्थे लोगों पर गोली चलाने का आदेश दे दिया। जिसमें सैकड़ों लोग मारे गए। रॉयल एक्ट द्वारा क्रांतिकारियों के दमन हेतु कठोर कानून बनाया गया था।

जालियाँवाला बाग वाली घटना की जानकारी चंद्रशेखर को समाचार-पत्रों से हुई। अंग्रेजी शासन के इस अल्लर के विरूद्ध किशोर चंद्रशेखर का खून खौल उठा। इन्होंने अंग्रेजों द्वारा अपने देशवासियों पर किए जा रहे अत्याचारों का बदला लेने की मन में ठान ली। सन् 1921 में गांधी जी के असहयोग आंदोलन के कारण पूरे देश में अंग्रेजी शासन का विरोध शुरू हो गया था। लोग विदेशी वस्तुओं का बहिष्कार कर उन्हें जला रहे थे। इस स्वदेशी आंदोलन के प्रभाव से चंद्रशेखर भी अछूते न रहे और आँदोलन में शामिल हो गए। जहाँ जुलूस व हड़तालें होतीं, चंद्रशेखर वहाँ तत्तकाल पहुँच जाते। उस समय चंद्रशेखर की उम्र 16 वर्ष थी।

उसी समय बनारस के एक जूलूस का नेतृत्व करते समय चंद्रशेखर को अंग्रेज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। अगले दिन चंद्रशेखन को मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया। वहाँ मजिस्ट्रेट ने पूछा कि तुम्हारा नाम क्या है? उन्होंने जवाब दिया- आजाद! फिर मजिस्ट्रेट ने पूछा तुम्हारे पिता का नाम क्या है? जबाब था स्वतंत्रता! उसने चंद्र शेखर (UPBoardSolutions.com) को 15 बेंतों की कठोर सजा सुनाई। इन्होंने हँसते-हँसते व भारत माता की जय बोलते हुए पंद्रह बेंतों की कठोर सज़ा झेली। इस घटना के बाद चंद्रशेखर आजाद क्रांतिकारी बन गए। इनके विचारों एवं नीडरता की ख्याति चारों तरफ फैल गई। कावेरी रेलवे स्टेशन के पास 9 अगस्त 1925 को सरकारी खजाने का लूटने की की घटना में आजाद की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इनके अधि। कांश साथी पकड़े गए।

कुछ को फाँसी हुई, लेकिन आजाद, आजाद रहे। साइमन कमीशन के विरोध में सन् 1928 में हुए पर्दशन में पुलिस की मार से लाला लाजपत राय की मृत्यु हो गई। इनकी मृत्यु का बदला लेने के लिए आजाद, भगत सिंह, तथा राजगुरु ने पुलिस अधिकारी सांडर्स की हत्या कर दी। उन्हें अंग्रेज पुलिस कभी पकड़ न सकी। 27 फरवरी, सन् 1931 को आजाद अल्फ्रेड पार्क, इलाहबाद में अपने क्रांतिकारी साथियों के साथ मंत्रणा कर रहे थे तभी किसी गद्दार ने उनके वहाँ होने की सूचना अंग्रेजी शासन को (UPBoardSolutions.com) दे दी। पूरा पार्क पुलिस द्वारा घेर लिया गया। चारों तरफ से गोलियाँ चल रही थीं। आजाद भी जवाब में गोली दाग रहे थे। उन्होंने अपने साथियों को सुरक्षित बाहर निकाल दिया तथा अकेले मोर्चे पर डठे रहे। जब आजाद के पास एक ही गोली बची तो उन्होंने स्वयं ही अपनी कनपटी पर मार ली। घेरों पुलिस उनके खौफ से उनके पास नही आई। आजाद ने पहले ही प्रतिज्ञा की थी कि कभी भी वे जीवित शासन के हाथ नहीं आएँगे। उन्होंने अपनी प्रतिज्ञा पूरी की।

UP Board Solutions

अभ्यास-प्रश्न

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लिखिए
प्रश्न 1.
चंद्रशेखर आजाद का जन्म स्थान भारत के किस राज्य में स्थित है?
उत्तर :
चंद्रशेखर आजाद का जन्म स्थान मध्य प्रदेश राज्य में स्थित है।

प्रश्न 2.
जलियाँवाला बाग कहाँ स्थित है?
उत्तर :
जलियाँवाला बाग भारत के पंजाब राज्य के अमृतसर में स्थित है।

प्रश्न 3.
जलियाँवाला बाग कांड में किसने गोली चलाने का आदेश दिया था?
उत्तर :
जालियाँवाला बाग कांड में जनरल डायर ने गोली चलाने का आदेश दिया था।

UP Board Solutions

प्रश्न 4.
आजाद ने किस क्रांतिकारी संस्था का गठन किया?
उत्तर :
आजाद ने हिन्दुस्तान रिपब्लिक एसोसिएशन’ नामक क्रांतिकारी संस्था का गठन किया था।

प्रश्न 5.
चंद्रशेखर आजाद ने क्या प्रतिज्ञा की थी?
उत्तर :
चंद्रशेखर आजाद ने प्रतिज्ञा की थी कि वे कभी जीते जी अंग्रेजी शासन के हाथ नहीं आएँगे।

UP Board Solutions

प्रश्न 6.
मिलान कीजिए
उत्तर :
UP Board Solutions for Class 8 Hindi Chapter 32 चंद्रशेखर आजाद (महान व्यक्तित्व) 1

We hope the UP Board Solutions for Class 8 Hindi Chapter 32 चंद्रशेखर आजाद (महान व्यक्तित्व) help you. If you have any query regarding UP Board Solutions for Class 8 Hindi Chapter 32 चंद्रशेखर आजाद (महान व्यक्तित्व), drop a comment below and we will get back to you at the earliest.