UP Board Solutions for Class 8 Hindi Chapter 7 आदर्शपरिवार (अनिवार्य संस्कृत)

UP Board Solutions for Class 8 Hindi Chapter 7 आदर्शपरिवार (अनिवार्य संस्कृत)

These Solutions are part of UP Board Solutions for Class 8 Hindi. Here we have given UP Board Solutions for Class 8 Hindi Chapter 7 आदर्शपरिवार (अनिवार्य संस्कृत).

एकस्मिन् ग्रामे …………………………………………………… निवसतः।

हिन्दी अनुवाद – एक ग्राम में जगत्पाल नाम का एक सज्जन रहता है। उसकी पत्नी कला है। जगत्पाल सैंतीस वर्ष का और कला बत्तीस वर्ष की है। जगत्पाल का हृदय अत्यन्त उदार और कला का स्वभाव भी अत्यन्त मधुर है। दोनों दम्पत्ति सुख से रहते हैं।

UP Board Solutions

तयोः द्वे …………………………………………………….. तृतीया कक्षायां च।

हिन्दी अनुवाद – उनकी दो सन्तानें हैं- एक पुत्र और एक पुत्री। पुत्र का नाम विवेक तथा पुत्री को नाम प्रतिभा है। विवेक ग्यारह वर्ष का और प्रतिभा सात वर्ष की है। विवेक सातवीं कक्षा में पढ़ता है और प्रतिभा तीसरी कक्षा में।

आप्र-निम्ब …………………………………………………… ददाति

हिन्दी अनुवाद – आम, नीम और महुआ आदि वृक्षों की छाया में जगत्पाल का घर अत्यन्त सुन्दर है। जगत्पाल एक परिश्रमी और कुशल किसान है। वह हमेशा खेती के कार्यों में लगा हुआ अपने कर्तव्य का (UPBoardSolutions.com) पालन करता है। वह परिश्रम करके अपने खेतों में पर्याप्त अन्न, सब्जियाँ और फल पैदा करता है। उसके घर में एक सफेद रंग की गाय है। वह पर्याप्त दूध देती है।

जगत्पालो ………………………………………………….. कुरुतः।

हिन्दी अनुवाद – जगत्पाल जैसा अपने बेटे विवेक से प्यार करता है, वैसा ही बेटी प्रतिभा से भी। इसी प्रकार कला का स्नेह भी पुत्र और पुत्री में समान है। वे दोनों सन्तान के सुख के लिए हमेशा प्रयास करते हैं।

विवेकः ………………………………………………….. गच्छतः।

हिन्दी अनुवाद – विवेक और प्रतिभा स्वास्थ्यप्रद और पौष्टिक भोजन करते हैं। उनमें शोक और फल का आधिक्य होता है। वे दोनों भाई-बहन पर्याप्त दूध पीते हैं। स्वच्छ वस्त्रों को पहनकर, प्रसन्न और स्वस्थ, वे दोनों माता और पिता को प्रणाम करके अपने विद्यालय में पढ़ने के लिए जाते हैं।

UP Board Solutions

कला एका ………………………………………………….. अर्हति।

हिन्दी अनुवाद – कला एक स्वस्थ और आदर्श गृहिणी है। वह सदा अपने कार्यों को करती है। और पति और सन्तान के स्वास्थ्य के विषय में सावधान रहती है। पति जगत्पाल भी अपनी पत्नी कला को बहुत मानता है। इस प्रकार से परस्पर स्नेह और सौहार्द से बँधा यह लघुपरिवार एक आदर्श परिवार है। लघुपरिवार ही (UPBoardSolutions.com) सुखी परिवार होता है। भोजन की, वस्तु की और घर की व्यवस्था लघुपरिवार में , ही समुचितरूप से हो सकती है। लघुपरिवार से ही समाज का और राष्ट्र का कल्याण होना सम्भव है।

अभ्यास

प्रश्न 1.
उच्चारण करें
नोट – विद्यार्थी स्वयं उच्चारण करें।

प्रश्न 2.
एक पद में उत्तर दें
(क) जगत्पालस्य परिवारः कीदृशः?
उत्तर : आदर्शपरिवारः।
(ख) जगत्पालः कीदृशः कृषकः अस्ति?
उत्तर : उद्योगी।
(ग) कला कीदृशी गृहिणी अस्ति?
उत्तर : स्वस्थ, आदर्श।
(घ) लघुपरिवारः कीदृशः परिवारः अस्ति?
उत्तर : सुखी।

प्रश्न 3.
निम्नलिखित पदों के लिङ्ग, विभक्ति एवं वचन लिखें
UP Board Solutions for Class 8 Hindi Chapter 7 आदर्शपरिवार (अनिवार्य संस्कृत) 1
प्रश्न 4.
निम्नलिखित पदों का सन्धि-विच्छेद करें
(क) चाधिक्यम् = आधिक्यम् + च।
(ख) लघुपरिवारेणैव = लघुपरिवारेण + एव।

UP Board Solutions

प्रश्न 5.
रिक्त स्थानों की पूर्ति करें (पूर्ति करके)
(क) तस्य पत्नी कला अस्ति।
(ख) तयोः द्वे सन्तती स्तः।।
(ग) विवेकः एकादश वर्षीयः अस्ति।
(घ) तस्य गृहे एका श्वेतवर्णा धेनुः वर्तते।

प्रश्न 6.
हिन्दी में अनुवाद करें
(क) अयं लघुपरिवारः एकः आदर्शपरिवारः अस्ति।
हिन्दी अनुवाद – यह छोटा परिवार एक आदर्श परिवार है।
(ख) विवेकः प्रतिभा च कीदृशं भोजनं कुरुतः।
हिन्दी अनुवाद – विवेक और प्रतिभा कैसा भोजन करते हैं।
(ग) आहारस्य वस्त्रस्य गृहस्य च व्यवस्था समुचितरूपेण भवति।।
हिन्दी अनुवाद – आहार, वस्त्र और घर की व्यवस्था समुचित रूप से होती है।
(घ) लघुपरिवारेणैव समाजस्य राष्ट्रस्य च कल्याणं भवितुमर्हति।
हिन्दी अनुवाद – लघुपरिवार से ही समाज का और राष्ट्र का कल्याण होना सम्भव है।

UP Board Solutions

प्रश्न 7.
संस्कृत में अनुवाद करें-
(क) उसकी पत्नी का नाम कला है।
अनुवाद : तस्य पत्नी नामः कला अस्ति।

(ख) दोनों दम्पत्ति सुख से निवास करते है।
अनुवाद : तौ दम्पत्ति सुखेन निवसतः।

(ग) विवेक ग्यारह वर्ष का है और प्रतिभा प्रतिभा सात वर्ष की है।
अनुवाद : विवेकः एकादश वर्षीयः सप्तवर्षीया च।

(घ) जगत्पाल एक उद्योगी एवं कुशल कृषक है।
अनुवाद : जगत्पालः एकः उद्योगी कुशलश्च  कृषकः अस्ति।

UP Board Solutions

(ङ) उसके घर में एक सफेद रंग की गाय है।
अनुवाद : तस्य गृहे एका श्वेतवर्णा धेनुः वर्तते।

We hope the UP Board Solutions for Class 8 Hindi Chapter 7 आदर्शपरिवार (अनिवार्य संस्कृत) help you. If you have any query regarding UP Board Solutions for Class 8 Hindi Chapter 7 आदर्शपरिवार (अनिवार्य संस्कृत), drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

UP Board Solutions for Class 8 Sports and Fitness Chapter 2 हमारा स्वास्थ्य

UP Board Solutions for Class 8 Sports and Fitness Chapter 2 हमारा स्वास्थ्य

These Solutions are part of UP Board Solutions for Class 8 Sports and Fitness. Here we have given UP Board Solutions for Class 8 Sports and Fitness Chapter 2 (हमारा स्वास्थ्य)

Question 1.
अच्छे स्वास्थ्य के लक्षण क्या हैं? |
Solution:
विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार- शारीरिक, मानसिक, सामाजिक (UPBoardSolutions.com) एवं संवेगात्मक रूप से विकार रहित व्यक्ति को स्वस्थ व्यक्ति माना गया है।

UP Board Solutions

Question 2.
बाजार की खुली हुई वस्तुओं को खाने से हमारे शरीर पर क्या प्रभाव पड़ता है ?
Solution:
बाजार की खुली हुई खाने की वस्तुएँ न खाएँ। ये वस्तुएँ धूल जमने एवं मक्खियों के बैठने से दूषित हो जाती है। जिसे खाने से हम अनेक तरह की बीमारियों से पीड़ित हो जाते हैं। जैसेउल्टी आना, दस्त होना आदि।

Question 3.
गंदे स्थानों पर नंगे पैर क्यों नहीं घूमना चाहिए ?
Solution:
गन्दे स्थानों पर नंगे पैर घुमने से सूक्ष्म रोगाणु हमारे शरीर में प्रवेश कर जाते हैं जो हमारे शरीर में रोग पैदा करते हैं।

Question 4.
पोलियो जैसी खतरनाक बीमारी से बचने के लिए हमें क्या करना चाहिए ?
Solution:
पोलियो जैसी खतरनाक बीमारी को समूल नष्ट करने के लिए (UPBoardSolutions.com) समय-समय पर बच्चों को पोलियों की खुराक-निश्चित रूप से पिलवाएँ।

UP Board Solutions

Question 5.
कृमि संक्रमण रोकने के लिए हमें क्या उपाय करना चाहिए।
Solution:
कृमि नियंत्रण के लिए एल्बेंडजॉल की दवा दी जाती है। कृमि नियंत्रण की दवाई खाने के साथ-साथ कृमि संक्रमण को रोकने के लिए नाखून छोटे रखें, हमेशा साफ पानी पिएँ, सब्जियों एवं फलों को साफ पानी से धोएँ, खुले में शौच न करें एवं पैरों में जूते व चप्पल पहनें।

यह भी जानिए : नोट- विद्यार्थी स्वयं करें।

We hope the UP Board Solutions for Class 8 Sports and Fitness Chapter 2 (हमारा स्वास्थ्य) help you. If you have any query regarding UP Board Solutions for Class 8 Sports and Fitness Chapter 2 (हमारा स्वास्थ्य), drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

UP Board Solutions for Class 8 Environment Chapter 9 पर्यावरणीय प्रदूषण-कारण एवं प्रभाव

UP Board Solutions for Class 8 Environment Chapter 9 पर्यावरणीय प्रदूषण-कारण एवं प्रभाव

These Solutions are part of UP Board Solutions for Class 8 Environment. Here we have given UP Board Solutions for Class 8 Environment Chapter 9 (पर्यावरणीय प्रदूषण-कारण एवं प्रभाव)

UP Board Solutions

अभ्यास ।

Question 1.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर संक्षेप में दीजिए। |
(क) जल प्रदूषित कैसे होता है ?
(ख) वायु को प्रदूषित करने वाली गैसों का नाम लिखिए ?
(ग) ध्वनि प्रदूषण से आप क्या समझते हैं ? इसके प्रमुख कारणों को लिखिए।
(घ) मृदा प्रदूषण के नियंत्रण हेतु क्या करना चाहिए ? |
Solution:
(क)- जल प्रदूषित होने के निम्नलिखित कारण हैं-

  1. उद्योगों द्वारा विभिन्न उद्योगों एवं घरेलू उपयोगों से निकलने वाले अपशिष्ट पदार्थ नदियों, झीलों व तालाबों आदि में जाकर उसके जल को प्रदूषित कर देते हैं।
  2. मानव की दैनिक क्रियाएँ- नदी, तालाबों आदि में कपड़े धोने, (UPBoardSolutions.com) पशुओं को नहलाने, सीवेज लाइन का गंदा पानी इसमें प्रवाहित करने के कारण भी जल प्रदूषित होता है।
  3. कृषि एवं कीटनाशक दवाएँ- फसलों के अत्यधिक उत्पादन के लिए उपयोग किए जा रहे विभिन्न प्रकार की रासायनिक खादें एवं कीटनाशक दवाएँ वर्षा के जल के साथ नदियों तालाबों में पहुँचकर जल को प्रदूषित कर देते हैं।

(ख)- कार्बन मोनोऑक्साइड, कार्बन डाइऑक्साइड, नाइट्रोजन ऑक्साइड, सल्फर डाइऑक्साइड, हाईड्रोकार्बन, क्लोरीन, अमोनिया, मिथेन आदि वायु को प्रदूषित करने वाली गैसें हैं।

(ग)- जब ध्वनि का कानों व मस्तिष्क पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने लगे तो उसे शोर कहते हैं और यही ध्वनि प्रदूषण है। ध्वनि-प्रदूषण निम्नलिखित कारणों से होता है-

  1. यातायात के साधनों की तेज ध्वनि भी ध्वनि प्रदूषण का कारण बनती है।
  2. टी०वी०, रेडियो, डीजे आदि को तेज ध्वनि में बजाने पर भी ध्वनि प्रदूषण होता है।
  3. पटाखों की तीव्र आवाज से भी ध्वनि प्रदूषण होता है।
  4. उद्योगों में प्रयोग की जाने वाली मशीनें, (UPBoardSolutions.com) सायरन व जनरेटर आदि भी ध्वनि प्रदूषण के कारण बनते हैं।
  5. प्रकृति में घटने वाली कुछ प्राकृतिक क्रियाएँ जैसे- बिजली कड़कना, तूफानी हवाएँ व ज्वालामुखी विस्फोट से भी ध्वनि प्रदूषण होता है, किंतु ये घटनाएँ बहुत कम समय के लिए होती हैं।

(घ)- मृदा प्रदूषण के नियंत्रण हेतु निम्नलिखित उपाय कर सकते हैं-

  1. फसलों पर कम से कम रासायनिक खादों व कीटनाशकों का प्रयोग किया जाए।
  2. जैविक खाद को बढ़ावा दिया जाए।
  3. गाँव तथा नगरों से निकलने वाले मल एवं गंदगी का उचित निस्तारण किया जाए।
  4. वनों के विनाश पर रोक लगाना और अधिक से अधिक पौधरोपण करना।।

UP Board Solutions

Question 2.
सही शब्द चुनकर रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए
(कूड़ेदान, पीलिया, वायु, पेड़-पौधे)
(क) प्रदूषित जल पीने से ___ रोग हो जाती है।
(ख) दमा, खसरा आदि बीमारियाँ __ प्रदूषण का परिणाम हैं।
(ग) ध्वनि प्रदूषण को ___ भी कम करते हैं।
(घ) ठोस अपशिष्ट पदार्थों को ___ में फेंकना चाहिए।
Solution:
(क) प्रदूषित जल पीने से पीलिया रोग हो जाती है।
(ख) दमा, खसरा आदि बीमारियाँ वायु प्रदूषण का परिणाम हैं।
(ग) ध्वनि प्रदूषण (UPBoardSolutions.com) को पेड़-पौधे भी कम करते हैं।
(घ) ठोस अपशिष्ट पदार्थों को कूड़ेदान में फेंकना चाहिए।

Question 3.
सही कथन के सामने (✓) और गलत के सामने (✗) का चिह्न लगाइए
(क) जल प्रदूषण से पागलपन रोग होता है।
(ख) वाहनों के धुएँ से जल प्रदूषित होता है।।
(ग) मानव व अन्य जीवधारियों के भोजन तथा आवास पर मृदा प्रदूषण का दुष्प्रभाव पड़ता है।
(घ) घरों से निकलने वाले गंदे जल का उचित निस्तारण करना चाहिए।
Solution:
(क) जल प्रदूषण से पागलपन रोग होता है। (✗)
(ख) वाहनों के धुएँ से जल प्रदूषित होता है।। (✗)
(ग) मानव व अन्य जीवधारियों के भोजन तथा आवास पर मृदा प्रदूषण का दुष्प्रभाव पड़ता है। (✓)
(घ) घरों से निकलने वाले गंदे जल का उचित निस्तारण करना चाहिए। (✓)

Question 4.
मिलान कीजिए-
UP Board Solutions for Class 8 Environment Chapter 9 पर्यावरणीय प्रदूषण-कारण एवं प्रभाव 1
Solution:
UP Board Solutions for Class 8 Environment Chapter 9 पर्यावरणीय प्रदूषण-कारण एवं प्रभाव 2

We hope the UP Board Solutions for Class 8 Environment Chapter 9 (पर्यावरणीय प्रदूषण-कारण एवं प्रभाव) help you. If you have any query regarding UP Board Solutions for Class 8 Environment Chapter 9 (पर्यावरणीय प्रदूषण-कारण एवं प्रभाव), drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

UP Board Solutions for Class 8 Sports and Fitness Chapter 1 शारीरिक शिक्षा

UP Board Solutions for Class 8 Sports and Fitness Chapter 1 शारीरिक शिक्षा

These Solutions are part of UP Board Solutions for Class 8 Sports and Fitness. Here we have given UP Board Solutions for Class 8 Sports and Fitness Chapter 1 (शारीरिक शिक्षा)

Question 1.
शारीरिक शिक्षा किसे कहते हैं?
Solution:
शरीर और मस्तिष्क को स्वस्थ रखने के लिए जो सीख, ज्ञान और क्रियाएँ करायी जाती हैं, वही शारीरिक शिक्षा कहलाती हैं। शरीर को मजबूत बनाने के लिए जो व्यायाम किए जाते हैं, वे भी शारीरिक (UPBoardSolutions.com) शिक्षा के अन्तर्गत आते हैं।

UP Board Solutions

Question 2.
शारीरिक शिक्षा क्यों आवश्यक है?
Solution:
शारीरिक शिक्षा शरीर को स्वस्थ और मजबूत बनाने के साथ-साथ बालक के मानसिक, सामाजिक तथा नैतिक मूल्यों के विकास के लिए आवश्यक है। यह शिक्षा शारीरिक अंगों के विकास के साथ, खेल व तैराकी सिखाने, अपनी रक्षा करने, शरीर को स्वस्थ रखने, फुर्तीला बनाने तथा मनोरंजन हेतु आवश्यक है।

Question 3.
शारीरिक शिक्षा से क्या लाभ है?
Solution:
शारीरिक शिक्षा से निम्नलिखित लाभ हैं

  1. यह शरीर और मस्तिष्क को स्वस्थ व मजबूत बनाती है।
  2. इसके द्वारा स्फूर्ति, आनन्द व ऊर्जा प्राप्त होती है।
  3. हार-जीत के द्वारा अपने पर नियन्त्रण व अनुशासन का गुण उत्पन्न होता है।
  4. नैतिक मूल्यों, जैसे- सहयोग, दृढ़ता, संयम आदि का विकास होता है।
  5. शारीरिक शिक्षा से समय के सदुपयोग की प्रेरणा मिलती है।

Question 4.
शारीरिक शिक्षा द्वारा किन-किन नैतिक मूल्यों का विकास होता है?
Solution:
शारीरिक शिक्षा से अनेक नैतिक मूल्यों का विकास होता है, (UPBoardSolutions.com) जैसे- सहयोग की भावना, विचारशीलता, दृढ़ता, संयम, आत्म-नियन्त्रण व अनुशासन आदि।

UP Board Solutions

Question 5.
आपको कौन-कौन से खेल पसंद हैं?
Solution:
हमें क्रिकेट, टेबिल-टेनिस, हॉकी, फुटबाल तथा बास्केटबॉल पसन्द है।

Question 6.
अपनी पसंद के खेलों में आप कौन-कौन से खेल खेलते हैं?
Solution:
विद्यार्थी अपनी पसंद अनुसार स्वयं लिखें।।

Question 7.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए (पूर्ति करके)

  1. पढ़ना और ज्ञान प्राप्त करना ____ कार्य के अन्तर्गत आते हैं।
  2. शारीरिक क्रियाओं द्वारा ____ और ___ विकास भी होता है।
  3. अपनी रक्षा हेतु ___,____, ____ आदि खेल आते हैं।

Solution:

  1. पढ़ना और ज्ञान प्राप्त करना मानसिक कार्य के अन्तर्गत आते हैं।
  2. शारीरिक क्रियाओं द्वारा शारीरिक और मानसिक विकास भी होता है।
  3. अपनी रक्षा हेतु कुश्ती, जूडो कराटे, बॉक्सिंग आदि खेल आते हैं।

UP Board Solutions

We hope the UP Board Solutions for Class 8 Sports and Fitness Chapter 1 (शारीरिक शिक्षा) help you. If you have any query regarding UP Board Solutions for Class 8 Sports and Fitness Chapter 1 (शारीरिक शिक्षा), drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

UP Board Solutions for Class 8 Hindi Chapter 6 प्रभात-सौन्दर्यम् (अनिवार्य संस्कृत)

UP Board Solutions for Class 8 Hindi Chapter 6 प्रभात-सौन्दर्यम् (अनिवार्य संस्कृत)

These Solutions are part of UP Board Solutions for Class 8 Hindi. Here we have given UP Board Solutions for Class 8 Hindi Chapter 6 प्रभात-सौन्दर्यम् (अनिवार्य संस्कृत).

उदयति मिहिरो ……………………………………………………………. कथमविरामम्॥

हिन्दी अनुवाद – सूर्य निकल रहा है। अंधकार दूर हो रहा है। संसार कितना सुन्दर लग रहा है। चंचल भौरों का समूह निरन्तर घूमता हुआ पूँज रहा है।

UP Board Solutions

विकसति कमलं ……………………………………………………………. खगकुलमतिशयलोलम्॥

हिन्दी अनुवाद – कमल खिलते हैं। जल अच्छा लग रहा है। वायु धीरे-धीरे चल रही है। सुन्दर पक्षियों का समूह चारों दिशाओं में दौड़ रहा है, बोल रहा है और नाच रहा है।

शिरसि तरूणां ……………………………………………………………. हर-शोभा॥

हिन्दी अनुवाद – वृक्षों के शिखरों पर सूर्य की किरणों की लाल-लाल कान्तिपड़ रही है, तिनकों के ऊपर ओस की बूंदों की शोभा ही अच्छी लग रही है।

प्रसरति ……………………………………………………………. भवतादनुपममोदः॥

हिन्दी अनुवाद – नगाड़े का दम-दम शब्द आकाश में, विष्णु व शिव के मन्दिर में फैल रहा है। अतः भगवान परमेश्वर को भज और ध्यानपूर्वक पढ़, जिससे असीम आनन्द हो।

अभ्यास

प्रश्न 1.
उच्चारण करें
नोट – विद्यार्थी स्वयं उच्चारण करें।

प्रश्न 2.
एक पद में उत्तर दें
(क) कः विदलति?
उत्तर : तिमिरो।
(ख) मधुकरनिकरः किं करोति?
उत्तर : गुञ्जति।
(ग) किं विकसति?
उत्तर : कमले।
(घ) खगकुलं किं करोति?
उत्तर : धावति, कुजति, नृत्यति।
(ङ) कस्य रुचिररुणाभा तरूणां शिरसि खेलति?
उत्तर : रविकिरणानां।

UP Board Solutions

प्रश्न 3.
पाठ में आए उचित पदों से रिक्त स्थानों की पूर्ति करें (पूर्ति करके)
(क) मिहिरः उदयति।
(ख) चतुरः मधुकरनिकरः प्रचरति।
(ग) खगकुलं कूजति नृत्यति धावति।
(घ) अनुपममोदः भवति।

प्रश्न 4.
हिन्दी में अनुवाद करें
(क) भुवनं कथन् अभिरामम्।
अनुवाद : संसार कितना सुन्दर लग रही है।

(ख)
मधुकरः कथम् अविरामं गुजति।
अनुवाद : भौरा कैसे लगातार पूँजता है?

UP Board Solutions

(ग)
अतिशयलोले खगकुलं कूजति।
अनुवाद : अत्यन्त सुन्दर पक्षियों का समूह कूजता है।

(घ)
दुन्दुभि-दमदम-नादः प्रसरति।
अनुवाद : नगाड़े का दमदम शब्द फैलता है।

प्रश्न 5.
संस्कृत में अनुवाद करें
(क) परमेश्वर का भजन करो।
अनुवाद : परमेश्वरं भज।।

(ख) रात में चाँद निकलता है।
अनुवाद : रात्रौ मयंकः उदयति।

(ग) कमल जल में खिलता है।
अनुवाद : कमलं जले विकसति।

(घ) चिड़िया पेड़ पर कूजती है।
अनुवाद : वृक्ष-वृक्षे चटका नृत्यति।

UP Board Solutions

(ङ) पत्तों पर ओस की बूंदें अच्छी लगती हैं।
अनुवाद : दलानां उपरि हिम-कणिकाः विलसन्ति।

(च) मन लगाकर पढ़ो। (UPBoardSolutions.com)
अनुवाद : सनिवेशं पेठ।

प्रश्न 6.
रेखांकित पदों के आधार पर प्रश्न निर्माण करें- प्रश्न
(क) जले कमलं विकसति।
जले कः विकसति?

(ख) पुष्पेषु मधुकराः गुञ्जन्ति।
मधुकराः कुत्र गुञ्जन्ति?

(ग) वृक्षेषु खगाः कुजन्ति।
वृक्षेषु खगाः किम् कुर्वन्ति?

(घ) क्रीडाक्षेत्रे बालकाः कन्दुकेन क्रीडन्ति।
क्रीडाक्षेत्रे काः कन्दुकेन क्रीडन्ति?

UP Board Solutions

प्रश्न 7.
निम्नलिखित पंक्तियों को सही क्रम में करके अपनी अभ्यास पुस्तिका में लिखें-..
1. उपरि दलानां हिम-कणिकानां
उत्तर : सही क्रम- शिरसि तरूणां रविकिरणानां।

2.
शिरसि तरूणां रविकिरणानां।
उत्तर : खेलति रुचिररुणाभा॥

3.
काऽपि हृदय-हर-शोभा
उत्तर : उपरि दलानां हिम-कणिकानां

UP Board Solutions

4. खेलति रुचिररुणाभा।।
उत्तर : कोऽपि हृदय-हर-शोभा

We hope the UP Board Solutions for Class 8 Hindi Chapter 6 प्रभात-सौन्दर्यम्(अनिवार्य संस्कृत) help you. If you have any query regarding UP Board Solutions for Class 8 Hindi Chapter 6 प्रभात-सौन्दर्यम्(अनिवार्य संस्कृत), drop a comment below and we will get back to you at the earliest.