UP Board Solutions for Class 8 Environment Chapter 13 आपदाएँ एवं उनका प्रबंधन

UP Board Solutions for Class 8 Environment Chapter 13 आपदाएँ एवं उनका प्रबंधन

These Solutions are part of UP Board Solutions for Class 8 Environment. Here we have given UP Board Solutions for Class 8 Environment Chapter 13 (आपदाएँ एवं उनका प्रबंधन)

अभ्यास ।

Question 1.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए
(क) प्राकृतिक आपदाओं के नाम लिखिए।
(ख) मानवजनित आपदाओं के नाम लिखिए।
(ग) एड्स कैसे फैलता है ? इसके बचाव के उपाय बताइए।
Solution:
(क)- भूकम्प, ज्वालामुखी उद्गार, भू-स्खलन, बादल फटना, बिजली गिरना, बाढ़, सूखा, वनों की आग, चक्रवात, सुनामी लहरें, तूफान, शीतलहर आदि प्राकृतिक आपदाएँ हैं।

(ख)- परमाणु विस्फोट, सड़क तथा औद्योगिक दुर्घटनाएँ, आग, (UPBoardSolutions.com) विषैली गैस का रिसाव, सामुदायिक दंगे आदि मानवजनित आपदाएँ हैं।

(ग)- एड्स सामान्यतया संक्रमित रक्त के संचरण के द्वारा फैलता है। इसके अतिरिक्त यह एच०आई० वी० वायरस संक्रमित सूइयों के प्रयोग, संक्रमित माती से उनके गर्भस्थ शिशु में तथा नशीली दवाइयों का सामूहिक सेवन के लिए प्रयुक्त एक ही सूई व सिरिंज द्वारा भी फैलता है।
एड्स से बचने के उपाय

  1. इंजेक्शन लगाने के लिए विसंक्रमित तथा नई सूइयों का प्रयोग करना चाहिए।
  2. रक्त चढ़ाने से पूर्व उसकी जाँच अवश्य करवानी चाहिए।
  3. नशीली दवाओं के सेवन से बचना चाहिए।
  4. एड्स की जानकारी ही इसके बचाव का सबसे अच्छा उपाय है।

UP Board Solutions

Question 2.
सही विकल्प के सामने बने वृत्त को काला कीजिए

  • जापान में चक्रवात को कहते हैं
    (क) विली-विली
    (ख) टाइफून
    (ग) हरिकेन
    (घ) हुदहुद
  • राष्ट्रीय आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण का अध्यक्ष होता है
    (क) प्रधानमंत्री
    (ख) मुख्यमंत्री
    (ग) जिलाधिकारी
    (घ) राज्यपाल
  • निम्नलिखित में प्राकृतिक आपदा नहीं है
    (क) बमों का विस्फोट
    (ख) भूकम्प
    (ग) बाढ़
    (घ) सुनामी

Solution:
जापान में चक्रवात को कहते हैं
(क) विली-विली
(ख) टाइफून ✓
(ग) हरिकेन
(घ) हुदहुद

राष्ट्रीय आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण का अध्यक्ष होता है
(क) प्रधानमंत्री ✓
(ख) मुख्यमंत्री
(ग) जिलाधिकारी
(घ) राज्यपाल

निम्नलिखित में प्राकृतिक आपदा नहीं है
(क) बमों का विस्फोट ✓
(ख) भूकम्प
(ग) बाढ़
(घ) सुनामी

नोट– एन.सी.ई.आर.टी. की पुस्तक में प्रश्न संख्या 3 नहीं दिया गया है।

Question 3.
सही मिलान कीजिए
UP Board Solutions for Class 8 Environment Chapter 13 आपदाएँ एवं उनका प्रबंधन 1
Solution:
UP Board Solutions for Class 8 Environment Chapter 13 आपदाएँ एवं उनका प्रबंधन 2

Question 4.
सही वाक्य के सामने (✓) तथा गलत वाक्य के सामने (✗) का निशान लगाइए
(क) भगदड़ एक प्राकृतिक आपदा है।
(ख) भूकम्प की तीव्रता रिक्टर मापक पर नापी जाती है।
(ग) भारत में चक्रवात को विली-विली कहते हैं।
(घ) तापलहर मानवजनित आपदा है।
Solution:
(क) भगदड़ एक प्राकृतिक आपदा है। (✗)
(ख) भूकम्प की तीव्रता (UPBoardSolutions.com) रिक्टर मापक पर नापी जाती है। (✓)
(ग) भारत में चक्रवात को विली-विली कहते हैं। (✗)
(घ) तापलहर मानवजनित आपदा है। (✗)

UP Board Solutions

प्रोजेक्ट वर्क – विद्यार्थी स्वयं करें।

We hope the UP Board Solutions for Class 8 Environment Chapter 13 (आपदाएँ एवं उनका प्रबंधन) help you. If you have any query regarding UP Board Solutions for Class 8 Environment Chapter 13 (आपदाएँ एवं उनका प्रबंधन), drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

UP Board Solutions for Class 8 Environment Chapter 12 ऊर्जा के स्रोत एवं सतत् विकास

UP Board Solutions for Class 8 Environment Chapter 12 ऊर्जा के स्रोत एवं सतत् विकास

These Solutions are part of UP Board Solutions for Class 8 Environment. Here we have given UP Board Solutions for Class 8 Environment Chapter 12 (ऊर्जा के स्रोत एवं सतत् विकास)

UP Board Solutions

अभ्यास ।

Question 1.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए
(क) नव्यकरणीय एवं अनव्यकरणीय ऊर्जा के स्रोत क्या हैं ? उदाहरण देकर बताएँ।
(ख) जैव गैस से आप क्या समझते हैं ?
(ग) इकोफ्रेन्डिली तकनीकी को उदाहरण सहित स्पष्ट कीजिए?
(घ) ऊर्जा संरक्षण के उपाय लिखिए।
Solution:
(क)- ऊर्जा के वे स्रोत जिनकी आपूर्ति प्राकृतिक क्रियाकलापों द्वारा प्रकृति में निरंतर बनी रहती हैं तथा जो समाप्त नहीं होती है, नव्यकरणीय ऊर्जा स्रोत कहलाते हैं। जैसे-जल, पवन, सूर्य आदि। ऊर्जा के जिन (UPBoardSolutions.com) स्रोतों का उपयोग करने के पश्चात पुनः प्राप्त करना संभव नहीं होता, अनव्यकरणीय ऊर्जा स्रोत कहलाते हैं। जैसे-कोयला, पेट्रोल, डीज़ल, मिट्टी का तेल, प्राकृतिक गैस आदि।

(ख)- ग्रामीण क्षेत्रे में गोबर तथा कृषि अपशिष्ट सरलता से उपलब्ध होते हैं। कुछ समय पूर्व तक इन्हें सीधे जलाकर ऊर्जा प्राप्त की जाती थी। किन्तु इससे वायु प्रदूषण होता था और ऊर्जा की हानि भी। अतः अब इनके द्वारा उत्तम गैसीय ईंधने प्राप्त किया जाता है। इन्हें बायोगैस या जैव गैस कहते हैं।

(ग)- पर्यावरण की सुरक्षा को ध्यान में रखकर तैयार की गई तकनीक को इकोफ्रेन्डिली तकनीक कहते । हैं। जैसे-कारखानों की चिमनियों में धूम अवक्षेपक लगाना, ईंट-भट्ठे की चिमनियों को ऊँचा करना, बैटरी चालित वाहनों का प्रयोग करना, कारखानों के आस-पास पौधरोपण करना आदि।

(घ)- ऊर्जा संरक्षण के उपाय –

  • मोटरसाइकिल, स्कूटी या कार का प्रयोग तभी करें जब बहुत आवश्यक हो।
  • जब आवश्यकता न हो तो पंखे, बल्ब व अन्य विद्युत उपकरणों के स्विच को बन्द कर दें।
  • जहाँ तक सम्भव हो, थोड़ी दूर जाने के लिए (UPBoardSolutions.com) पैदल चलें या साइकिल से जाएँ। ऐसा करना स्वास्थ्य के लिए भी हितकर है।
  • यदि सम्भव हो तो सोलर कुकर, सोलर लालटेन व सोलर पम्प आदि का प्रयोग करें।
  • सामान्य बिजली के बल्बों के स्थान पर सी०एफ०एल० (Compact Fluorescent Lamp) अथवा ” एल०ई०डी० (Light Emitting Diode) का उपयोग करने से अपेक्षाकृत अधिक प्रकाश मिलता है और ऊर्जा की बचत होती है।
  • भोजन बनाने से पहले दाल, चावल आदि पदार्थों को कुछ समय तक भिगोकर रखना चाहिए एवं ढककर पकाना चाहिए।

UP Board Solutions

Question 2.
सही विकल्प के सामने बने वृत्त को काला कीजिए
(क) जलाने पर पर्यावरण को सबसे कम प्रदूषित करने वाला ईंधन है
(क) कोयला ।
(ख) एल०पी०जी०
(ग) मिट्टी का तेल
(घ) लकड़ी

(ख) वाहनों को चलाने के लिए न्यूनतम प्रदूषण वाला ईंधन है
(क) डीजल
(ख) पेट्रोल
(ग) सी०एन०जी०
(घ) मिट्टी का तेल

(ग) एल०पी०जी० में पाई जाने वाली मुख्य गैस है
(क) ब्यूटेन ।
(ग) मीथेन
(घ) हाईड्रोजन
(घ) ऑक्सीजन

(घ) निम्नलिखित में कौन-सा नव्यकरणीय ऊर्जा स्रोत है
(क) पेट्रोलियम
(ख) प्राकृतिक गैस
(ग) कोयला
(घ) पवन प्रश्न
Solution:
(क) जलाने पर पर्यावरण को सबसे कम प्रदूषित करने वाला ईंधन है
(क) कोयला ।
(ख) एल०पी०जी० ✓
(ग) मिट्टी का तेल
(घ) लकड़ी

(ख) वाहनों को चलाने के लिए न्यूनतम प्रदूषण वाला ईंधन है
(क) डीजल
(ख) पेट्रोल
(ग) सी०एन०जी० ✓
(घ) मिट्टी का तेल

(ग) एल०पी०जी० में पाई जाने वाली मुख्य गैस है
(क) ब्यूटेन । ✓
(ग) मीथेन
(घ) हाईड्रोजन
(घ) ऑक्सीजन

(घ) निम्नलिखित में कौन-सा नव्यकरणीय ऊर्जा स्रोत है
(क) पेट्रोलियम
(ख) प्राकृतिक गैस
(ग) कोयला
(घ) पवन ✓

Question 3.
निम्नलिखित में से ऊर्जा के नव्यकरणीय और अनव्यकरणीय स्रोतों को छाँटकर लिखिए
सूर्य, डीजल, पेट्रोल, बायोगैस, लकड़ी, कोयला, पवन
Solution:
नव्यकरणीय – सूर्य, पवन ।
अनव्यकरणीय – डीजल, पेट्रोल, बायोगैस,
लकड़ी, कोयला प्रश्न

UP Board Solutions

Question 4.
रिक्त स्थानों की पूर्ति करिए
(क) सौर ऊर्जा का स्रोत ___ है।
(ख) सी०एन०जी० का प्रयोग ___ में करते हैं।
(ग) एल०पी०जी० का प्रयोग ___ पकाने में करते हैं।
(घ) कमरा छोड़ते समय बिजली, पंखा का स्विच ___ कर देना चाहिए।
Solution:
(क) सौर ऊर्जा का स्रोत सूर्य है।
(ख) सी०एन०जी० का (UPBoardSolutions.com) प्रयोग वाहन में करते हैं।
(ग) एल०पी०जी० का प्रयोग रसोई पकाने में करते हैं।
(घ) कमरा छोड़ते समय बिजली, पंखा का स्विच बंद कर देना चाहिए।

प्रोजेक्ट वर्क– विद्यार्थी स्वयं करें।

UP Board Solutions

We hope the UP Board Solutions for Class 8 Environment Chapter 12 (ऊर्जा के स्रोत एवं सतत् विकास) help you. If you have any query regarding UP Board Solutions for Class 8 Environment Chapter 12 (ऊर्जा के स्रोत एवं सतत् विकास), drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

UP Board Solutions for Class 8 Civics Chapter 4 नागरिक सुरक्षा

UP Board Solutions for Class 8 Civics Chapter 4 नागरिक सुरक्षा

These Solutions are part of UP Board Solutions for Class 8 Civics. Here we have given UP Board Solutions for Class 8 Civics Chapter 4 नागरिक सुरक्षा.

नागरिक सुरक्षा

अभ्यास

प्रश्न 1.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए
(क) हवाई हमले से बचने के क्या उपाय हैं?
उत्तर
हवाई हमला होने पर जनता को 2-3 मिनट पहले सायरन द्वारा सूचना दी जाती है। इससे बचने के निम्नलिखित उपाय हैं

  1. सुरक्षित स्थानों पर छिपने से 65 प्रतिशत तक बचाव हो सकता है।
  2. खुले में पेट के बल लेटने पर 50 प्रतिशत तक बचाव हो सकता है।
  3. निचले स्थान, नाले या खाई में शरण लेने पर 35 प्रतिशत तक बचाव हो सकता है।
  4. पक्के मकानों में 90 प्रतिशत (UPBoardSolutions.com) बचाव होता है।
  5. गृह में शरण लेने पर 95 प्रतिशत बचाव होता है। अत: उक्त विधियों से उपरोक्त, छिपकर बचाव किया जा सकता है।

UP Board Solutions

(ख) हवाई हमले से अपने घर को बचाने के लिए ब्लैक आउट करना क्यों आवश्यक है?
उत्तर
शत्रु द्वारा रात्रि में हवाई हमला करने की स्थिति में ब्लैक आउट किया जाता है। इसमें ऐसे उपाय किए जाते हैं, जिससे शत्रु भ्रमित हो जाए और लक्ष्य न पहचान सके।
ब्लैक आउट के समय बचाव के उपाय निम्नलिखित हैं

1. प्रकाश पर प्रतिबन्ध- दो स्तरों पर यह प्रतिबन्ध लगाया जाता है।

(i) प्रथम स्तर पर-

  1. हवाई हमले की सम्भावना पर मकानों की खिड़की, दरवाजे व रोशनदानों के शीशे काले रंग से रंग दिए जाते हैं।
  2. विज्ञापन बोर्डों व विद्युत खम्भों की लाइट बन्द कर दी जाती है।

(ii) द्वितीय स्तर पर-

  1. हमला निश्चित होने पर पूरा अन्धेरा कर दिया जाता है।
  2. यह पुलिस प्रशासन की जिम्मेदारी होती है।

2. केमाप्लाजिंग व कंसीलमेन्ट (आकार गोपन व छद्मावरण)- शत्रु बम गिराने के लिए लक्ष्य पहचानने की कोशिश करता है। इसलिए लक्ष्य को पेंट कराना, हरे पत्तों व टहनियों से ढकना जरूरी होता है। इससे पायलट भ्रमित हो जाता है।

UP Board Solutions

(ग) नागरिक सुरक्षा संगठन का क्या उद्देश्य है?
उत्तर
द्वितीय विश्व युद्ध के बाद हुई जान-माल को हानि को देखते हुए प्रत्येक देश ने अपने यहाँ नागरिक सुरक्षा संगठन की स्थापना की। इस संगठन के मुख्य उद्देश्य निम्नलिखित हैं

  1. हवाई आक्रमणों से जन-धन की हानि को कम करना।।
  2. औद्योगिक/कृषि क्षेत्र में उत्पादन बनाए (UPBoardSolutions.com) रखना।
  3. प्राकृतिक आपदाओं के समय राहत एवं बचाव कार्य में सहयोग करना।
  4. शान्तिकाल में अधिकारियों एवं स्वयं सेवकों को प्रशिक्षित करना।
  5. सामाजिक व जन कल्याणकारी कार्य जैसे–पल्स पोलियो व महामारी की रोकथाम के लिए टीकाकरण आदि में सहयोग प्रदान करना।

(घ) आग लगने पर किस तरह से बचाव करना चाहिए?
उत्तर
आग लगने पर निम्नलिखित कार्य करके बचाव करना चाहिए-

  1. आग लगने पर सीधे पानी डालकर बुझाना चाहिए।
  2. ज्वलनशील पदार्थ (पेट्रोल, डीजल आदि) में आग लगने पर हवा से सम्पर्क हटा देना चाहिए।
  3. गैस से आग लगने पर जूट की बोरी से ढककर आग बुझानी चाहिए।
  4. गैस के रेगुलेटर नॉब को बन्द कर देना चाहिए तथा घर के खिड़की दरवाजे खोल देने चाहिए।
  5. बिजली से लगी आग पर पानी नहीं डालना चाहिए बल्कि बुझाने से पहले मेन स्विच से बिजली काट देनी चाहिए।
  6. शरीर में आग लगने पर शरीर को कम्बल से ढंक देना चाहिए।

(ङ) रसोई गैस से आग लगने पर बचाव के कौन-कौन से तरीके अपनाएंगे?
उत्तर
रसोई गैस से आग लगने पर जूट की बोरी से ढककर आग बुझाना चाहिए। जल्दी से गैस सिलिंडर का नॉब बन्द करके बाहर निकाल देना चाहिए।

UP Board Solutions

प्रश्न 2.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-
उत्तर
(क) नागरिक सुरक्षा संगठन प्राकृतिक आपदाओं के समय सुरक्षा कार्य में सहयोग करता है।
(ख) हवाई हमला बन्द हो जाने पर हरे रंग की प्रकाश दिखाया जाता है।
(ग) रात्रि में हवाई हमले के समय दुश्मन को भ्रमित करने के लिए ब्लैक आउट किया जाता है।
(घ) पेट्रोल से लगी आग को फोम टाइप अग्नि शामक यंत्र से बुझाया जाता है।
(ङ) गैस की आग बुझाने के लिए जूट की बोरी का प्रयोग करते हैं।

प्रश्न 3.
निम्न कथनों में जो सही हों उनके आगे (✓) का चिह्न और जो गलत हों उनके आगे (✗) का चिह्न लगाइए-
उत्तर
UP Board Solutions for Class 8 Civics Chapter 4 नागरिक सुरक्षा img-1

प्रश्न 4.
मिलान कीजिए-
उत्तर
UP Board Solutions for Class 8 Civics Chapter 4 नागरिक सुरक्षा img-2

प्रोजेक्ट वर्क-
विद्यार्थी स्वयं करें।

We hope the UP Board Solutions for Class 8 Civics Chapter 4 नागरिक सुरक्षा help you. If you have any query regarding UP Board Solutions for Class 8 Civics Chapter 4 नागरिक सुरक्षा, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

UP Board Solutions for Class 8 Civics Chapter 3 वैश्विक समुदाय एवं भारत

UP Board Solutions for Class 8 Civics Chapter 3 वैश्विक समुदाय एवं भारत

These Solutions are part of UP Board Solutions for Class 8 Civics. Here we have given UP Board Solutions for Class 8 Civics Chapter 3 वैश्विक समुदाय एवं भारत.

वैश्विक समुदाय एवं भारत

अभ्यास

प्रश्न 1.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-
उत्तर
(क) 20वीं सदी में दो विश्वयुद्ध हुए।
(ख) संयुक्त राष्ट्र संघ की स्थापना 24 अक्टूबर, 1945 में हुई थी।
(ग) संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद् में पाँच स्थाई सदस्य होते हैं।
(घ) महासभा की बैठक, वर्ष में एक बार अवश्य होती है।
(ङ) महासभा के सभापति का कार्यकाल एक वर्ष के लिए होता है।
(च) मानवाधिकार दिवस 10 दिसम्बर को मनाया जाता है।
(छ) राष्ट्रकुल के सदस्य अपने आंतरिक एवं बाह्य मामले में पूर्णरूप से स्वतंत्र हैं।

UP Board Solutions

प्रश्न 2.
निम्नलिखित प्रश्नों का उत्तर संक्षेप में दीजिए।
(क) संयुक्त राष्ट्र संघ की स्थापना क्यों हुई?
उत्तर
संयुक्त राः, पंघ की स्थापनः विश्व में शान्ति और सुरक्षा बनाए रखने के उद्देश्य से की गई है। 20वीं शताब्दी में अब तक दो महायुद्ध हो चुके हैं, जिसमें अपार जन-धन की हानि हुई है। अनेक देश पूरी तरह नष्ट हो गए। संसार (UPBoardSolutions.com) में ऐसा विनाश फिर न हो इस उद्देश्य से विश्व के 51 राष्ट्रों ने मिलकर 24 अक्टूबर 1945 को संयुक्त राष्ट्र संघ की स्थापना की।

(ख) संयुक्त राष्ट्र संघ के अंगों एवं विशिष्ट संस्थाओं के नाम लिखिए।
उत्तर
संयुक्त राष्ट्र संघ के 6 प्रमुख अंग हैं-

  1. महासभा
  2. सुरक्षा परिषद्
  3. आर्थिक एवं सामाजिक परिषद्,
  4. संरक्षण परिषद्,
  5. अन्तरराष्ट्रीय न्यायालय,
  6. सचिवालय।

(ग) दक्षेस एवं आसियान के बारे में लिखिए।
उत्तर
आसियान की स्थापना 1967 में हुई। वर्तमान में इसकी सदस्य संख्या 10 है। आसियान तेजी से बढ़ता हुआ एक महत्त्वपूर्ण क्षेत्रीय संगठन है। भारत इस संगठन का औपचारिक सदस्य नहीं है, फिर भी आसियान एवं उसके सदस्य देशों के साथ प्रगाढ़ व्यापारिक, सांस्कृतिक, सामरिक संबंध हैं।

UP Board Solutions

प्रश्न 3.
निम्नलिखित के बारे में संक्षेप में लिखिए-
1. महासभा
2. सुरक्षा परिषद्
3. अंतरराष्ट्रीय न्यायालय
उत्तर
1. महासभा- संयुक्त राष्ट्र संघ के सभी सदस्य महासभा के सदस्य होते हैं। प्रत्येक सदस्य राष्ट्र महासभा में पाँच प्रतिनिधि भेज सकता है किन्तु मतदान के समय एक ही वोट दे सकता है। वर्ष में इसकी एक बैठक (UPBoardSolutions.com) अवश्य होती है। इसका सभापति केवल 1 वर्ष के लिए ही चुना जाता है। महासभा विश्व की गहन समस्याओं पर विचार-विमर्श के लिए विश्व सम्मेलन बुलाती है।

2. सुरक्षा परिषद्- यह परिषद् विश्व में शान्ति और सुरक्षा बनाए रखने का प्रयास करती हैं। दो राष्ट्रों के बीच हुए विवाद को हल करने का प्रयास करती है। युद्ध होने की स्थिति में उसे समाप्त कराने का प्रयत्न करती है और उसके लिए सेना भी भेजती है। सुरक्षा परिषद् में 15 सदस्य होते हैं, जिनमें चीन, इंग्लैण्ड, फ्रांस, अमेरिका व रूस, ये पाँच स्थायी सदस्य हैं। शेष दस अस्थायी सदस्य महासभा से केवल दो वर्षों के लिए चुने जाते हैं।

3. अन्तरराष्ट्रीय न्यायालय- संयुक्त राष्ट्र संघ के सदस्य राष्ट्रों में आपस में विवाद और मतभेद हो जाने पर अन्तरराष्ट्रीय न्यायालय में उसको शान्तिपूर्ण ढंग से सुलझाया जाता है। इस न्यायालय में 15 न्यायाधीश होते हैं।

UP Board Solutions

प्रोजेक्ट वर्क-
विद्यार्थी स्वयं करें।

We hope the UP Board Solutions for Class 8 Civics Chapter 3 वैश्विक समुदाय एवं भारत help you. If you have any query regarding UP Board Solutions for Class 8 Civics Chapter 3 वैश्विक समुदाय एवं भारत, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

UP Board Solutions for Class 8 Environment Chapter 11 जनसंख्या एवं हमारा पर्यावरण

UP Board Solutions for Class 8 Environment Chapter 11 जनसंख्या एवं हमारा पर्यावरण

These Solutions are part of UP Board Solutions for Class 8 Environment. Here we have given UP Board Solutions for Class 8 Environment Chapter 11 (जनसंख्या एवं हमारा पर्यावरण)

अभ्यास ।

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए

Question 1.
जनसंख्या वृद्धि से क्या तात्पर्य है ? इसका पर्यावरण पर क्या प्रभाव पड़ता है ?
Solution:
लोगों की संख्या बढ़ने के कारण जब हमारे प्राकृतिक संसाधन (UPBoardSolutions.com) कम पड़ने लगते हैं तो हम इसे जनसंख्या वृद्धि कहते हैं। जनसंख्या वृद्धि का पर्यावरण पर बुरा प्रभाव पड़ता है। आज का पर्यावरण प्रदूषण जनसंख्या वृद्धि की ही देन है।

UP Board Solutions

Question 2.
जनसंख्या वृद्धि पर माल्थस के विचार क्या हैं ? समझाइए |
Solution:
माल्थस के अनुसार खाद्य सामग्री में वृद्धि सदैव अंकगणितीय क्रम (जैसे १, २, ३, ४, ५…) में होती है, जबकि जनसंख्या वृद्धि ज्यामितीय क्रम (जैसे २, ४, ८, १६, …) में होती है।

Question 3.
हमारी मूलभूत आवश्यकताएँ क्या हैं? जनसंख्या वृद्धि का उन पर क्या प्रभाव पड़ता है?
Solution:
रोटी, कपड़ा तथा मकान हमारी मूलभूत आवश्यकताएँ हैं। जनसंख्या वृद्धि का इन पर बुरा प्रभाव पड़ता है। जनसंख्या के बहुत अधिक बढ़ने के कारण आज खाने के लिए भोजन की कमी तथा रहने के लिए मकान (UPBoardSolutions.com) छोटे होते जा रहे हैं। इसके साथ ही लोगों का जीवन स्तर भी गिरता जा रहा है।

Question 4.
जनसंख्या बढ़ने पर ऐतिहासिक इमारतें कैसे प्रभावित होती हैं ? लिखिए।
Solution:
जनसंख्या बढ़ने के कारण वातावरण प्रदूषित हुआ है। वातावरणीय प्रदूषण के कारण ऐतिहासिक इमारतों की बाहरी परत खराब होने लगी है। उदाहरण के लिए वायु प्रदूषण के कारण आगरा स्थित ताजमहल का रंग पीला पड़ने लगा है इसके अतिरिक्त ऐसे स्थानों पर बढ़ती भीड़ के कारण वहाँ गंदगी भी फैलने लगी है।

Question 5.
अधिक जनसंख्या होने पर यातायात की सुविधाएँ किस प्रकार प्रभावित होती हैं ?
Solution:
अधिक जनसंख्या के कारण आज बसों, रेलगाड़ियों, हवाई अड्डों आदि सभी जगह अपार भीड़ लगी रहती है। बहुत से लोगों को बसों तथा गाड़ियों में बैठने तक की जगह नहीं मिल पाती है और उन्हें (UPBoardSolutions.com) खड़े रहकर यात्रा करनी पड़ती है। इसके अलावा सड़कों पर बढ़ती वाहनों की संख्या के कारण कई-कई घंटों का जाम भी लग जाता है तथा दुर्घटनाएँ हो जाती हैं।

UP Board Solutions

Question 6.
रिक्त स्थानों की पूर्ति करें
(क) जनसंख्या में वृद्धि ___ क्रम से होती है।
(ख) खाद्यान्न में वृद्धि ____ क्रम से होती है।
(ग) जनसंख्या बढ़ने से ___ में कमी होने लगती है।
(घ) जनसंख्या वृद्धि से हमारा ____ प्रभावित होता है।
Solution:
(क) जनसंख्या में वृद्धि ज्यामितीय क्रम से होती है।
(ख) खाद्यान्न में वृद्धि अंकगणितीय क्रम से होती है।
(ग) जनसंख्या बढ़ने से सुविधाओं में कमी होने लगती है।
(घ) जनसंख्या वृद्धि से हमारा पर्यावरण प्रभावित होता है।

प्रोजेक्ट वर्क– विद्यार्थी स्वयं करें।

We hope the UP Board Solutions for Class 8 Environment Chapter 11 (जनसंख्या एवं हमारा पर्यावरण) help you. If you have any query regarding UP Board Solutions for Class 8 Environment Chapter 11 (जनसंख्या एवं हमारा पर्यावरण), drop a comment below and we will get back to you at the earliest.