UP Board Class 2 Maths Model Paper गणित : गिनतारा

UP Board Class 2 Maths Model Paper गणित : गिनतारा

अर्द्धवार्षिक परीक्षा प्रश्न-पत्र
कक्षा – 2
पूर्णांक : विषय – गणित (गिनतारा)

समय : 2:30 घंटे

अति लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
शब्दों में लिखो
523, 460
हल:
523 – पाँच सौ तेईस
460 – चार सौ साठ

प्रश्न 2.
जोड़ो-
UP Board Class 2 Maths Model Paper गणित गिनतारा 1
हल:
UP Board Class 2 Maths Model Paper गणित गिनतारा 2

प्रश्न 3.
घटाओ-
UP Board Class 2 Maths Model Paper गणित गिनतारा 3
हल:
UP Board Class 2 Maths Model Paper गणित गिनतारा 4

UP Board Class 2 Maths Model Paper गणित : गिनतारा

प्रश्न 4.
संख्याओं को विस्तारित रूप में लिखो-
(क) 45
(ख) 37
(ग) 98
हल:
(क) 4 दहाई+5 इकाई
(ख) 3 दहाई+7 इकाई
(ग) 9 दहाई+8 इकाई

प्रश्न 5.
(क) 15 ÷ 3
(ख) 16 ÷ 4
हल:
UP Board Class 2 Maths Model Paper गणित गिनतारा 5
UP Board Class 2 Maths Model Paper गणित गिनतारा 6

प्रश्न 6.
हल करो-
(क) 12 × 6
(ख) 11 × 5
हल:
(क) 12 × 6 = 72
(ख) 11 × 5 = 55

लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 7.
नीचे दी गईं वस्तुओं से गोलाकार, घनाभाकार, बेलनाकार और शंक्वाकार वस्तुओं को अलग-अलग छाँटो और लिखो –
गेंद, पेंसिल, माचिस, बॉक्स, गोली, कीप, बेलन, ईंट, साबुन की टिकिया, पीपा, तम्बू, फंकनी, मेज़, मुँह देखने का शीशा, किताब, पेन, बाँसुरी।
उत्तर:
गोलाकार – गेंद, गोली घनाभाकार – माचिस, बॉक्स, ईंट, किताब, मेज़, साबुन की टिकिया, मुँह देखने का शीशा ।
बेलनाकार – पेंसिल, बेलन, पीपा, फँकनी, पेन, बाँसुरी
शंक्वाकार – कीप, तम्बू

UP Board Class 2 Maths Model Paper गणित : गिनतारा

प्रश्न 8.
238 में 2, 3 तथा 8 का स्थानीय मान बताओ।
हल:
238 में 2 का स्थानीय मान = 200
238 में 3 का स्थानीय मान = 30
238 में 8 का स्थानीय मान = 8

प्रश्न 9.
एक पेटी में 567 अमरूद हैं, दूसरी पेटी में 296 अमरूद हैं। दोनों पेटियों में कुल कितने अमरूद हैं?
हल:
UP Board Class 2 Maths Model Paper गणित गिनतारा 7
अतः दोनों पेटियों में कुल 863 अमरूद हैं।

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 10.
एक विद्यालय में 275 विद्यार्थी हैं, जिसमें 132 लड़कियाँ हैं। बताओ लड़के कितने हैं?
हल:
UP Board Class 2 Maths Model Paper गणित गिनतारा 8
अतः विद्यार्थी में 143 लड़के हैं ।

प्रश्न 11.
तुम्हें अपने दोस्त से 40 रुपये लेने हैं। यदि वह तुम्हें 50 रुपये का नोट दे तो तुम उसे कितने रुपये वापस करोगे?
हल:
UP Board Class 2 Maths Model Paper गणित गिनतारा 9
अतः हम उसे 10 रुपए वापस करेंगे।

प्रश्न 12.
रजिया ने 50 पैसे की खट्टी गोली तथा 50 पैसे की मीठी गोली खरीदी। उसने दुकानदार को 2 रुपये का सिक्का दिया। उसे कितने रुपये वापस
मिले?
हल:
UP Board Class 2 Maths Model Paper गणित गिनतारा 10

वार्षिक परीक्षा प्रश्न-पत्र
कक्षा – 2
विषय – गणित (गिनतारा)

समय : 2:30 घंटे

अति लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
जोड़ो
(क) 25 मी० + 13 मी०
(ख) 14 मी० + 16 मी०
हल:
(क) 38 मी०
(ख) 30 मी०

UP Board Class 2 Maths Model Paper गणित : गिनतारा

प्रश्न 2.
1 मी० में कितने सेमी० व मिमी० होते हैं?
उत्तर:
1 मी० = 100 सेमी०
1 मी० = 1000 मिमी०

प्रश्न 3.
1 से 100 तक की गिनती में 9 कितनी बार आता है?
उत्तर:
बीस बार

प्रश्न 4.
नीचे लिखी संख्याओं को विस्तारित रूप में लिखो-
63, 103, 376
हल:
63 = 6 दहाई + 3 इकाई
103 = 1 सैकड़ा + 0 दहाई + 3 इकाई
376 = 3 सैकड़ा + 7 दहाई + 6 इकाई

प्रश्न 5.
423 और 837 में 3 का स्थानीय मान बताओ।
हल:
423 में 3 का स्थानीय मान = 3
837 में 3 का स्थानीय मान = 30

प्रश्न 6.
जिन महीनों में तीस दिन होते हैं उनके नाम लिखो।
उत्तर:

  1. अप्रैल,
  2. जून,
  3. सितम्बर,
  4. नवम्बर

लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 7.
एक सप्ताह में कितने घंटे होंगे?
हल:
UP Board Class 2 Maths Model Paper गणित गिनतारा 11
अतः एक सप्ताह में कुल 168 घंटे होंगे।

UP Board Class 2 Maths Model Paper गणित : गिनतारा

प्रश्न 8.
एक चींटी मीटर स्केल पर चढ़ी और 4 सेमी० के निशान से 10 सेमी० के निशान तक चली। चींटी कितने सेमी० चली?
हल:
UP Board Class 2 Maths Model Paper गणित गिनतारा 12
अतः चींटी कुल 6 सेमी० चली।

प्रश्न 9.
कितने सिक्के मिलाकर दो रुपए होंगे
(क) 25 पैसे के
(ख) 50 पैसे के सिक्के
(ग) 1 रुपये के सिक्के
उत्तर:
(क) 25 पैसे के 8 सिक्के मिलाकर दो रुपये होंगे।
(ख) 50 पैसे के 4 सिक्के मिलाकर दो रुपये होंगे।
(ग) 1 रुपए के 2 सिक्के मिलाकर दो रुपये होंगे।

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 10.
कमला 100 रु० लेकर बाजार गई। उसने 65 रु० के जूते और 20 रु० के मोजे खरीदा। उसके पास कितने रुपये बचे?
हल:
UP Board Class 2 Maths Model Paper गणित गिनतारा 13
अतः कमला के पास 15 रु० बचे।

प्रश्न 11.
31 मार्च को रविवार है। अप्रैल माह का कैलेंडर बनाओ-
उत्तर:
अप्रैल माह का कैलेंडर –
UP Board Class 2 Maths Model Paper गणित गिनतारा 14

UP Board Class 2 Maths Model Paper गणित : गिनतारा

प्रश्न 12.
एक बाल्टी में 30 लीटर पानी है। 2 लीटर के बर्तन से पानी निकालने पर बाल्टी कितने बार में पूरी खाली हो जाएगी?
उत्तर:
बाल्टी में पानी = 30 ली०
पानी निकाला जाता है = 2 ली० के बर्तन से
UP Board Class 2 Maths Model Paper गणित गिनतारा 15
अतः बाल्टी 15 बार पानी निकालने पर पूरी खाली हो जाएगी।

UP Board Class 2 Model Papers

UP Board Class 2 Hindi Model Paper हिंदी : कलरव

UP Board Class 2 Hindi Model Paper हिंदी : कलरव

अर्द्धवार्षिक परीक्षा प्रश्न-पत्र
कक्षा – 2
विषय -हिन्दी (कलरव)

समय : 2:30 घंटे

अति लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न १.
चिड़िया ऐसा क्या करती है जो हम नहीं कर सकते?
उत्तर:
चिड़िया उड़ सकती है लेकिन हम नहीं उड़ सकते।

प्रश्न २.
बाघ क्यों भाग गया?
उत्तर:
बाघ टपके को अपने से बड़ा जानवर समझकर भाग गया।

प्रश्न ३.
छप्पर कौन-कौन सी चीजों से बनता है?
उत्तर:
बाँस, रस्सियाँ, बीड या अरहर की टहनियों, धान के पुआल, सूखे गन्ने के फूस के पूलों आदि से छप्पर बनता है।

प्रश्न ४.
मगन और ममता स्कूल जाने से पहले क्या-क्या करते हैं?
उत्तर:
मगन और ममता स्कूल जाने से पहले दातुन करते, नहाते, नाश्ता करते और तैयार होते हैं।

UP Board Class 2 Hindi Model Paper हिंदी : कलरव

प्रश्न ५.
‘खाते हैं’ ‘जाते हैं’ की तरह तीन शब्द बनाओ।
उत्तर:

  1. लाते हैं
  2. पाते हैं
  3. गाते हैं

प्रश्न ६.
नीचे लिखे शब्दों के उलटे अर्थ वाले (विलोम) शब्द लिखो-
हँसना, आगे, बुरा, दूर
उत्तर:
हँसना – रोना
आगे – पीछे
बुरा – अच्छा
दूर – पास

लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न ७.
‘ई’ तथा ‘ओ’ की मात्रा वाले शब्दों को उदाहरण के अनुसार लिखो।
UP Board Class 2 Hindi Model Paper हिंदी कलरव 1
उत्तर:
UP Board Class 2 Hindi Model Paper हिंदी कलरव 2

प्रश्न ८.
खाओ क्या खाना अच्छा लगता है?
(क) भालू को,
(ख) तोते को,
(ग) गाय को,
(घ) बन्दर को,
(ङ) तुम को
उत्तर:
(क) भालू को – शहद, फल आदि।
(ख) तोते को – हरी मिर्च, स्वादिष्ट मीठे फल आदि।
(ग) गाय को – हरा चारा, खली, भूसा।
(घ) बन्दर को – फल और शाकाहारी भोजन।
(ङ) तुम को – पौष्टिक और सन्तुलित भोजन।

UP Board Class 2 Hindi Model Paper हिंदी : कलरव

प्रश्न ६.
किस ऋतु में फसल बोई जाती है?
(क) गेहूँ की,
(ख) गन्ने की,
(ग) आलू की,
(घ) धान की
उत्तर:
(क) गेहूँ की – शरद ऋत में (नवम्बर में)
(ख) गन्ने की – गर्मी के शुरू में (फरवरी-मार्च में)
(ग) आलू की – शरद ऋतु में (अक्टूबर में)
(घ) धान की – वर्षा ऋतु में (जुलाई में)

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न १०.
‘नाव चली’ नामक पाठ का सारांश लिखिए।
उत्तर:
मेंढक, चूजा, चूहा, चींटी और गुबरैला सब मिलकर घूमने चले। चलते-चलते वे एक झील के किनारे पहुँचे। मेंढक झील में कूद गया और तैरने लगा। चूहा, चींटी, चूजा और गुबरैला तैरना नहीं जानते थे। मेंढक ने उनकी हँसी उड़ाई और घर लौटने को कहा। चारों मित्रों ने तरकीब सोची। चूहा अखरोट का एक छिलका ले आया। चूजा एक पत्ता और चींटी एक सरकंडा लाई। अन्त में गुबरैला एक लम्बा धागा ले आया। चारों ने मिलकर नाव बनाई। चूहा नाव चलाने लगा और उनकी नाव आगे बढ़ चली।

प्रश्न ११.
कहानी पूरी करो।
एक था ……..। वह बहुत ……… था। उसका नाम पड़ गया ‘आक् छीं’ । एक दिन …… गया दुकान में। …..ने पूछा, “क्या चाहिए?” …… ने किया ‘आक् छीं।’ दुकानदार ने कहा, “यहाँ ‘आक् छी’ नहीं मिलता। यहाँ मिलती है ………।”
उत्तर:
एक था लड़का। वह बहुत छींकता था। उसका नाम पड़ गया ‘आक् छी’।
एक दिन आक् छीं गया दुकान में। दुकानदार ने पूछा, “क्या चाहिए?” लड़के ने किया ‘आक् छीं।’ दुकानदार ने कहा, “यहाँ ‘आक् छीं’ नहीं मिलता। यहाँ मिलती है फलूदा लच्छी।”

प्रश्न १२.
उत्तर लिखो- किसान ने भालू से अपनी जान कैसे बचाई?
उत्तर:
किसान ने फसल आने पर मनचाही चीज खिलाने का वादा करके भालू से अपनी जान बचाई।

वार्षिक परीक्षा प्रश्न-पत्र
कक्षा – 2
विषय -हिन्दी (कलरव)

समय : 2:30 घंटे

अति लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न १.
जमीन के भीतर खाने वाली कौन-कौन सी चीजें पैदा होती हैं?
उत्तर:
जमीन के भीतर आलू, शकरकंद, मिश्रीकंद, गाजर, मूली, कचालू आदि चीजें पैदा होती हैं।

UP Board Class 2 Hindi Model Paper हिंदी : कलरव

प्रश्न २.
चाँद को प्रकाश कहाँ से मिलता है?
उत्तर:
चाँद को प्रकाश सूरज से मिलता है।

प्रश्न ३.
हमें पानी कहाँ-कहाँ से मिलता है?
उत्तर:
हमें तालाबों, झीलों, नदियों, नलों, कुओं, बाँधों और नहरों से पानी मिलता है।

प्रश्न ४.
बारात में कौन-कौन से बाजे बजते हैं?
उत्तर:
बारात में बैंड बाजा, ढोलं, बाँसुरी, नगाड़ा, नफीरी, तुरही, शहनाई आदि बाजे बजते हैं।

प्रश्न ५.
गुड़ और चीनी किससे बनती है और कैसे?
उत्तर:
गुड़ और चीनी गन्ने से बनती है। गन्ने का रस निकालकर पकाया जाता है। पकने पर गुड़ व चीनी बनती हैं।

प्रश्न ६.
उलटे अर्थ वाले (विलोम) शब्द लिखो-
सुन्दर, ऊपर, अच्छा, सुखी
उत्तर:
सुन्दर – कुरूप,
ऊपर – नीचे,
अच्छा – बुरा,
सुखी – दुखी

लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न ७.
इन कथनों को सही करो-
(क) सूरज रात में चमकता है।
(ख) चाँद दिन में निकलता है।
(ग) पृथ्वी चाँद का चक्कर लगाती है।
(घ) तारे पृथ्वी के बहुत पास हैं।
उत्तर:
(क) चाँद रात में चमकता है।
(ख) सूरज दिन में निकलता है।
(ग) चाँद पृथ्वी का चक्कर लगाता है।
(घ) तारे पृथ्वी से बहुत दूर हैं।

UP Board Class 2 Hindi Model Paper हिंदी : कलरव

प्रश्न ८.
पढ़कर और उदाहरण के अनुसार खाली स्थान में विलोम शब्द भरो
(क) मैंने सोचा गेंद पास आएगी लेकिन चली गई दूर।
(ख) मैंने सोचा आम पका है, लेकिन वह था ……।
(ग) मैं सुबह स्कूल गया, लेकिन घर आया तो हो गई ……..।
(घ) मैंने सोचा, पेड़ मोटा होगा, लेकिन वह था ………।
उत्तर:
(ख) कच्चा,
(ग) शाम,
(घ) पतला।

प्रश्न ६.
पानी हमारे किस-किस काम आता है?
(क) पानी पीते हैं।
(ख) पानी से शरबत बनाते हैं।
(ग) ……….
(घ) ……….
(ङ) ……….
उत्तर:
(क) पानी पीते हैं।
(ख) पानी से शरबत बनाते हैं।
(ग) पानी से नहाते हैं।
(घ) पानी से कपड़े धोते हैं।
(ङ) पानी से सिंचाई करते हैं।

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न १०.
नीचे दी गई कहानी को पूरा करो-

एक ……… था। एक दिन दोनों जंगल से बाहर निकले। उनको …………. मिला। ……… ने कहा, “तुम कहाँ जा रहे हो?” दोनों बोले, “हम शहर ……। तुम ……. हमारे साथ …….।” तभी एक ……… आ गया। ……. गुर्राया। तीनों दुम दबाकर ……….।
उत्तर:
एक हिरन था। एक खरगोश था। एक दिन दोनों जंगल से बाहर निकले। उनको एक सियार मिला। सियार ने कहा, “तुम कहाँ जा रहे हो?” दोनों बोले, “हम शहर जा रहे हैं। तुम भी हमारे साथ चलो।” तभी एक शेर आ गया। वह गुर्राया। तीनों दुम दबाकर भागे।

प्रश्न ११.
‘सिद्धार्थ और हंस’ नामक पाठ का सारांश लिखिए।
उत्तर:
राजकुमार सिद्धार्थ बाग में टहल रहे थे। एक घायल पक्षी उनके पास आकर गिरा। सिद्धार्थ ने उसकी सेवा करके उसे बचाया। पक्षी को तीर मारने वाले देवदत्त ने सिद्धार्थ से पक्षी माँगा। सिद्धार्थ के मना करने पर झगड़ा बढ़ा। राजा ने फैसला किया कि जिसने पक्षी की जान बचाई वही उसे रख सकता है।

UP Board Class 2 Hindi Model Paper हिंदी : कलरव

प्रश्न १२.
निम्नलिखित किन-किन उपकरणों/औजारों का प्रयोग करते हैं?
दर्जी, कुम्हार, बढ़ई, लुहार, हलवाई
उत्तर:
दर्जी – सिलाई-मशीन, कैंची, सूई।
कुम्हार – चाक, डण्डा।
बढ़ई – आरी, रंदा, बसूला, हथौड़ा, निहानी, रेगमाल।
लुहार – घन, छेनी, कुल्हाड़ी, हथौड़ा, निहानी, रेगमाल।
हलवाई – कड़ाही, भट्ठी, दोना, कलछी, चाकू।

UP Board Class 2 Model Papers

UP Board Class 3 EVS Model Paper हमारा परिवेश

UP Board Class 3 EVS Model Paper हमारा परिवेश

सत्र परीक्षा प्रश्न-पत्र
विषय : हमारा परिवेश
कक्षा – 3

 प्रश्न 1.
सही कथन के सामने (✓) तथा गलत कथन के सामने (✗) का निशान लगाइए
(क) शीतल के पापा और चाचा शहर में काम करते हैं।      (✓)
(ख) मधु और मोनू घर के कामों में हाथ बँटाते हैं।   (✓)
(ग) परिवार हमारी पहली पाठशाला है।     (✓)
(घ) मोनू और मधु पेड़-पौधों की देखभाल करते हैं। (✓)
(ङ) दादाजी परिवार के सभी लोगों का ध्यान नहीं रखते हैं। (✗)

प्रश्न 2.
रिक्त स्थान भरिए- झोपड़ी, खेती, नुकीली, बोलियाँ, भोजन
(क) .मधु के परिवार में खेती का काम होता है।
(ख) सभी ने मिलकर झोपड़ी में दबे सामान को बाहर निकाला।
(ग) कुछ पेड़-पौधों की पत्तियाँ लम्बी और नुकीली होती हैं।
(घ) हमें जीवित रहने के लिए भोजन और पानी की आवश्यकता होती है।
(ङ) सभी जीव-जंतुओं की बोलियाँ अलग-अलग होती हैं।

UP Board Class 3 EVS Model Paper हमारा परिवेश

प्रश्न 3.
सही जोड़े बनाइए
UP Board Class 3 EVS Model Paper हमारा परिवेश 1

प्रश्न 4.
जीव-जंतुओं के नाम लिखिए- चोंच वाले, सींग वाले।
उत्तर:
चोंच वाले – कौआ, तोता, कबूतर, मुर्गा, कोयल, बगुला, मोर, मैना, हंस, बतख।
सींगवाले – गाय, भैंस, बैल, हिरन, बकरी, बारहसिंगा, नीलगाय, याक, जंगली भैंसा।

प्रश्न 5.
प्रश्नों के उत्तर लिखिए
(क) दादी को दवा किसने खिलाई ?
उत्तर:
दादी को दवा मोनू ने खिलाई।

(ख) रमन, विवेक और राधिका ने इरफान काका की क्या सहायता की?
उत्तर:
रमन, विवेक और राधिका ने मिलकर काका की झोपड़ी के टूटे सामान को छाँटकर अलग किया, घर के सामान को ठीक से रखा और घर की सफाई की।

(ग) पेड़-पौधों की देखभाल क्यों करनी चाहिए?
उत्तर:
पेड़-पौधे हमारे लिए हर तरह से लाभदायक हैं। इनसे हमें छाया, लकड़ियाँ, फल-फूल तथा दैनिक जीवन से संबंधित अनेक उपयोगी वस्तुएँ प्राप्त होती हैं। ये वातावरण से कार्बन-डाइऑक्साइड जैसा अशुद्ध गैस लेकर हमें शुद्ध हवा देते हैं। इसलिए हमें पेड़-पौधों की देखभाल करनी चाहिए।

UP Board Class 3 EVS Model Paper हमारा परिवेश

(घ) बेल किसे कहते हैं? किन्हीं तीन बेलों के नाम लिखो।
उत्तर:
जिन पौधों को बढ़ने के लिए किसी सहारे की आवश्यकता होती है, उन्हें, बेल या लताएँ कहते हैं। बेल या लताओं के नाम-अंगूर की बेल, कद्दू की बेल, सेम की बेल।

अर्धवार्षिक-परीक्षा प्रश्न-पत्र
विषय : हमारा परिवेश
कक्षा – 3

 प्रश्न 1.
अलग शब्द पर घेरा बनाओ
UP Board Class 3 EVS Model Paper हमारा परिवेश 2

प्रश्न 2.
रिक्त स्थान भरिए
उत्तर:
(क) सीखने की पहली पाठशाला घर को कहते हैं।
(ख) झोपड़ी बनाने के लिए तनवीर ने बाँस दिए।
(ग) पेड़-पौधों को जीवित रहने के लिए पानी,धूप खाद आदि आवश्यक है।
(घ) शरीर को रोगों से बचाने के लिए फल तथा सब्जियाँ खाना चाहिए।
(ङ) भोजन को काटने तथा चबाने का कार्य दाँतों द्वारा किया जाता है।

प्रश्न 3.
सही कथन के सामने सही (✓) और गलत के सामने गलत (✗)  का चिह्न लगाइए
उत्तर:
(क) मधु के घर में केवल उसके माता पिता हैं।    (✗)
(ख) पेड़-पौधों के सूखने से पर्यावरण पर बुरा असर पड़ता है     (✓)
(ग) पास-पड़ोस के लोगों को मिलजुल कर रहना चाहिए।     (✓)
(घ) भोजन को खुला रखना चाहिए।   (✗)
(ङ) गाय एक पालतू पशु है।   (✓)

UP Board Class 3 EVS Model Paper हमारा परिवेश

प्रश्न 4.
सही जोड़े बनाइए
उत्तर:
UP Board Class 3 EVS Model Paper हमारा परिवेश 3

प्रश्न 5.
प्रश्नों के उत्तर लिखिए
(क) मधु किसके साथ बाजार गई?
उत्तर:
मधु दादा जी के साथ बाजार गई।

(ख) इरफान काका की झोपड़ी किस मौसम में गिरी?
उत्तर:
इरफान काका की झोपड़ी बरसात के मौसम में गिरी।

(ग) अलग-अलग पेड़-पौधों को कैसे पहचान सकते हैं?
उत्तर:
अलग-अलग पेड़-पौधों को उनकी पत्तियों, फलों, फूलों और लंबाई व तने की मोटाई से पहचाना जा सकता है

(घ) हमें पशु-पक्षियों की देखभाल क्यों करनी चाहिए?
उत्तर:
पशु-पक्षी अपने भोजन आवास एवं सुरक्षा के लिए हम पर निर्भर रहते हैं, इसलिए हमें उनकी देखभाल करनी चाहिए।

(ङ) हमें भोजन की आवश्यकता क्यों होती है?
उत्तर:
शरीर की वृद्धि के लिए कार्य करने की ऊर्जा के लिए, विभिन्न रोगों से बचाव तथा जीवित रहने के लिए हमें भोजन की आवश्यकता होती है।

वार्षिक-परीक्षा प्रश्न-पत्र
विषय : हमारा परिवेश
कक्षा – 3

 प्रश्न 1.
सही कथन पर (✓) तथा गलत कथन पर  (✗) लगाइए
उत्तर:
(क) पास-पड़ोस के लोगों का अभिवादन करना चाहिए।    (✓)
(ख) पेड़-पौधों में पानी नहीं डालना चाहिए।      (✗)
(ग) गीले हाथ से स्विच नहीं छूना चाहिए।   (✓)
(घ) कूड़ा इधर-उधर फेंक देना चाहिए।      (✗)
(ङ) हमें सदैव सड़क के बाई ओर चलना चाहिए   (✓)

UP Board Class 3 EVS Model Paper हमारा परिवेश

प्रश्न 2.
रिक्त स्थान भरो
उत्तर:
(क) घर ठंड गरमी, वर्षा, आँधी, तूफान और हिंसक जानवरों से हमारी रक्षा करता है।
(ख) मधुमक्खी छत्ते में रहती है।
(ग) आँखों को ठंडे और साफ पानी से साफ करना चाहिए।
(घ) हमें पॉलीथीन के स्थान पर जूट के थैलों का प्रयोग करना चाहिए।
(ङ) बस सडक पर चलनेवाला वाहन है।

प्रश्न 3:
सही जोड़े बनाइए
उत्तर:
UP Board Class 3 EVS Model Paper हमारा परिवेश 4

प्रश्न 4.
दिए गए शीर्षकों के अंतर्गत दो-दो खाद्य पदार्थों के नाम लिखो
उत्तर:
ऊर्जा देने वाले – चावल, गेहूँ
वृद्धि करने वाले – दालें, मछली
रोगों से बचाव करने वाले – हरी सब्जियाँ, फल

प्रश्न 5.
प्रश्नों के उत्तर लिखो
(क) भोजन के रूप में घास या हरे पत्ते खाने वाले पशुओं के दाँतों की बनावट कैसी होती है?
उत्तर:
भोजन के रूप में घास या हरे पत्ते खाने वाले पशुओं के आगे के दाँत छोटे और पीछे के दाँत चपटे व बड़े होते हैं।

(ख) कच्चा घर किसे कहते हैं?
उत्तर:
जो घर मिट्टी, बाँस, लकड़ी, घास-फूस आदि वस्तुओं के बने होते हैं और जिनकी छत बनाने में खपरैल, कँटीली झाड़ियाँ, बाँस-बल्ली आदि का प्रयोग होता है, ऐसे घरों को कच्चा घर कहा जाता है।

(ग) पानी का उपयोग हम किन-किन कार्यों में करते हैं?
उत्तर:
पानी का उपयोग हम पीने, नहाने, घर की साफ-सफाई करने, कपड़े धोने, फल-सब्जी धोने, बरतन धोने, खाना पकाने पेड़-पौधों एवं खेतों की सिंचाई जैसे अनेक कार्यों में करते हैं।

(घ) हमें अपने घर के आस-पास की सफाई करना क्यों जरूरी है?
उत्तर:
घर के आस-पास गंदगी इकट्ठी हो जाने से मच्छर और मक्खियाँ पैदा होती हैं जो हमारी बीमारी का कारण बनते हैं। अतः हमें अपने घर के आस-पास की सफाई करनी जरूरी है।

UP Board Class 3 EVS Model Paper हमारा परिवेश

(ङ) स्कूटर या मोटरसाइकिल चलाते समय हेलमेट पहनना क्यों आवश्यक है?
उत्तर:
स्कूटर या मोटरसाइकिल चलाते समय हेलमेट लगाना जरूरी है ताकि दुर्घटना होने पर सिर में चोट न लगे और हम सुरक्षित रह सकें।

UP Board Class 3 Model Papers

UP Board Class 5 Model Papers

UP Board Class 5 Model Papers and Sample Papers PDF Free Download with answers and solutions. Here we have given UP Board Model Papers of all subjects with Answers for Class 5.

These UP Board Sample Papers of Class 5 all subjects are useful to understand the pattern of questions asked in the board exam. Know about the important concepts to be prepared for UP Board Class 5 Board Exams and Score More marks.

Board – Uttar Pradesh Basic Education Board, उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद (UPBEB), https://www.upbeb.org/
Class – Class 5
Subject – All Subjects
Year of Examination – 2020, 2019, 2018, 2017.

UP Board Class 5 Model Papers

These model question papers are designed according to the latest latest exam pattern, so it will help students to know the exact difficulty level of the question papers.

We hope the UP Board Class 5 Model Papers Pdf download all subjects with answers and solutions will help you. If you have any query regarding UP Board Class 5 Sample Papers, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

UP Board Class 12 Computer Model Papers Paper 1

UP Board Class 12 Computer Model Papers Paper 1 are part of UP Board Class 12 Computer Model Papers. Here we have given UP Board Class 12 Computer Model Papers Paper 1.

Board UP Board
Textbook NCERT
Class Class 12
Subject Computer
Model Paper Paper 1
Category UP Board Model Papers

UP Board Class 12 Computer Model Papers Paper 1

समय : 3 घण्टे 15 मिनट
पूर्णांक : 70

निर्देश प्रारम्भ के 15 मिनट परीक्षार्थियों को प्रश्न-पत्र पढ़ने के लिए निर्धारित हैं।
नोट

  • इस प्रश्न-पत्र में कुल पाँच प्रश्न हैं।
  • सभी प्रश्न अनिवार्य हैं।
  • आवश्यकतानुसार अपने उत्तरों की पुष्टि नामांकित रेखाचित्रों द्वारा कीजिए।
  • सभी प्रश्नों के निर्धारित अंक उनके सम्मुख अंकित हैं।

प्रश्न 1.
I. निम्न प्रश्नों के उत्तर दिए गए विकल्पों में से दीजिए: (5 × 1 = 5)
(क) एण्टीवायरस प्रोग्राम निम्नलिखित में से किसका उदाहरण हैं?
(a) सिस्टम सॉफ्टवेयर
(b) यूटिलिटी सॉफ्टवेयर
(c) एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर
(d) इनमें से कोई नहीं

(ख) GUI का पूर्ण रूप क्या है?
(a) Graphical User Interfere
(b) Graphics User Interface
(c) Graphical User Interface
(d) Graphical User Interference

(ग) [] यह आकृति फ्लोचार्ट में किस उद्देश्य के लिए प्रयोग होती हैं?
(a) प्रोसेसिंग
(b) टर्मिनल
(c) इनपुट/आउटपुट
(d) निर्णय

(घ) C++ का विकास किस सन में हुआ था?
(a) 1980
(b) 1983
(c) 1959
(d) 1973

(ङ) किस इनहेरिटेन्स में, हम एक बेस क्लास की सहायता से एक से ज्यादा डिराइब्ड क्लास बना सकते हैं?
(a) मल्टीपल इनहेरिटेन्स
(b) हाइरारकिकल इनहेरिटेन्स
(c) मल्टीलेवल इनहेरिटेन्स
(d) इनमें से कोई नहीं

प्रश्न 2.
निम्न प्रश्नों के उत्तर सत्य अथवा असत्य में दें। (5 × 1 = 5)
(क) अनऑर्डर्ड लिस्ट में आइटम क्रमानुसार दर्शाये जाते हैं।
(ख) किसी समस्या के समाधान को अंग्रेजी भाषा में बिन्दुवार लिखना स्यूडोकोड कहलाता है।
(ग) Clrscr () तथा getch () की हैडर फाइल #include <conio.h> है।
(घ) फंक्शन किसी भी प्रोग्राम को छोटा बना देता है, जिसे समझने में आसानी होती है।

प्रश्न 3.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए। (5 × 2 = 10)
(क) सिस्टम सॉफ्टवेयर व एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर में अन्तर बताइए।
(ख) असेम्बली लैंग्वेज की व्याख्या कीजिए।
(ग) आइडेण्टीफायर तथा कीवर्ड में अन्तर बताइए।
(घ) ब्राचिंग पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए।
(ङ) इन्हेरिटेन्स का प्रयोग करने से क्या-क्या लाभ होते हैं?

प्रश्न 4.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए। (5 × 3 = 15)
(क) वेबसाइट की अवधारणा को समझाइए।
(ख) लाइनक्स के इतिहास को समझाइए तथा इसकी कमियाँ भी लिखिए।
(ग) इनपुट/आउटपुट फंक्शन्स को उदाहरण सहित बताइए।
(घ) पब्लिक सदस्य, प्राइवेट सदस्य तथा प्रोटेक्टेड सदस्य में भेद कीजिए।
(ङ) SQL से आपका क्या आशय है? किन्हीं दो sQL स्टेटमेण्ट्स को समझाइए।

प्रश्न 5.
निम्नलिखित प्रश्नों में से किन्हीं 6 प्रश्नों के उत्तर दीजिए। (5 × 5 = 25)
(क) कम्प्यूटर भाषाओं के क्रमिक विकास का वर्णन कीजिए।
(ख) HTML क्या है? विभिन्न HTML टैग्स के बारे में संक्षेप में बताइए।
(ग) एक वेब पेज में आप चित्रों, बुलेट्स तथा अंकों का समावेश कैसे करेंगे? उदाहरण सहित समझाइए।
(घ) एक पलोचार्ट की क्या उपयोगिता है? इसमें प्रयोग किए जाने वाले सिम्बल्स का वर्णन कीजिए।
(ङ) एकविमीय ऐरे में डाटा कैसे प्रविष्ट करते हैं? उदाहरण सहित बताइए।
(च) C++ में मैट्रिक्स को प्रिण्ट करने का प्रोग्राम बनाइए।
(छ) C++ के विभिन्न ऑपरेटर्स का उदाहरण सहित वर्णन कीजिए।
(ज) इनहेरिटेन्स क्या है? इसके कितने प्रकार होते हैं? संक्षेप में समझाइए।

Solutions

उत्तर 1.
(क) (b) यूटिलिटी सॉफ्टवेयर
(ख) (a) Graphical User Interfere
(ग) (a) प्रोसेसिंग
(घ) (b) 1983
(ङ) (b) हाइरारकिकल इनहेरिटेन्स

उत्तर 2.
(क) असत्य
(ख) सत्य
(ग) सत्य
(घ) सत्य

We hope the UP Board Class 12 Computer Model Papers Paper 1 will help you. If you have any query regarding UP Board Class 12 Computer Model Papers Paper 1, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.