UP Board Solutions for Class 12 Geography Chapter 11 International Trade

UP Board Solutions for Class 12 Geography Chapter 11 International Trade (अंतर्राष्ट्रीय व्यापार)

UP Board Class 12 Geography Chapter 11 Text Book Questions

UP Board Class 12 Geography Chapter 11 पाठ्यपुस्तक से अभ्यास प्रश्न

प्रश्न 1.
नीचे दिए गए चार विकल्पों में से सही उत्तर को चुनिए-

(i) दो देशों के मध्य व्यापार कहलाता है-
(क) अन्तर्देशीय व्यापार
(ख) बाह्य व्यापार
(ग) अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार
(घ) स्थानीय व्यापार।
उत्तर:
(ग) अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार।

(ii) निम्नलिखित में से कौन-सा एक स्थलबद्ध पोताश्रय है-
(क) विशाखापत्तनम
(ख) मुम्बई
(ग) एन्नोर
(घ) हल्दिया।
उत्तर:
(क) विशाखापत्तनम।

(iii) भारत का अधिकांश विदेश व्यापार वहन होता है-
(क) स्थल और समुद्र द्वारा
(ख) स्थल और वायु द्वारा
(ग) समुद्र और वायु द्वारा
(घ) समुद्र द्वारा।
उत्तर:
(क) स्थल और समुद्र द्वारा।

प्रश्न 2.
निम्नलिखित प्रश्नों का उत्तर लगभग 30 शब्दों में दें-

(i) भारत के विदेश व्यापार की प्रमुख विशेषताओं का उल्लेख कीजिए।
उत्तर:
भारत का विदेश व्यापार सदा ही प्रतिकूल रहा है अर्थात् आयात का मूल्य निर्यात के मूल्य से सदा ही अधिक रहा है। विश्व के लगभग सभी देशों के साथ भारत के व्यापारिक सम्बन्ध हैं। वस्त्र, अयस्क व खनिज, हीरे-आभूषण तथा इलेक्ट्रॉनिक वस्तुएँ भारत के मुख्य निर्यात हैं, जबकि पेट्रोलियम हमारे देश का सबसे बड़ा आयात है।

(ii) पत्तन और पोताश्रय में अन्तर बताइए।
उत्तर:
पत्तन-गोदी, घाट एवं सामान उतारने की सुविधाओं सहित तट पर ऐसा स्थान होता है जहाँ पर समुद्र-मार्ग से आने वाले माल को उतारकर स्थल मार्ग द्वारा आन्तरिक भागों को भेजा जाता है। साथ ही आन्तरिक भागों में आए माल को समुद्र मार्ग द्वारा विदेशों को भेजा जाता है।
पोताश्रय-यह समुद्र का वह अंशत: परिषद् क्षेत्र है; जैसे—निवेशिका, नदमुख अथवा समुद्र-अन्तर्गम आदि, जो आने वाले जहाजों को आश्रय देता है।

(iii) पृष्ठप्रदेश के अर्थ को स्पष्ट कीजिए।
उत्तर:
बन्दरगाह का संलग्न क्षेत्र जो इसकी सेवा करता है तथा इससे सेवा प्राप्त करता है, बन्दरगाह का पृष्ठप्रदेश’ कहलाता है।

(iv) उन महत्त्वपूर्ण मदों के नाम बताइए जिन्हें भारत विभिन्न देशों से आयात करता है?
उत्तर:
भारत मुख्यत: पेट्रोलियम तथा पेट्रोलियम पदार्थों का आयात करता है। इसके अलावा मशीनों व उपकरणों, उर्वरकों, विशेष किस्म का इस्पात, खाद्य तेल तथा रसायन बड़ी मात्रा में आयात किए जाते हैं।

(v) भारत के पूर्वी तट पर स्थित पत्तनों के नाम बताइए।
उत्तर:
भारत के पूर्वी तट पर स्थित पत्तन हैं-कोलकाता, हल्दिया, पाराद्वीप, विशाखापत्तनम, चेन्नई, एन्नोर तथा तूतीकोरिन।

UP Board Solutions for Class 12 Geography Chapter 11 International Trade

प्रश्न 3.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लगभग 150 शब्दों में दें-

(i) भारत में निर्यात और आयात व्यापार के संयोजन का वर्णन कीजिए।
उत्तर:
निर्यात व्यापार संयोजन-भारत से अनेक वस्तुओं का निर्यात किया जाता है। निर्यात की प्रमुख वस्तुएँ कृषि एवं समवर्गी उत्पाद, अयस्क एवं खनिज, विनिर्मित वस्तुएँ तथा पेट्रोलियम व अपरिष्कृत उत्पाद आदि हैं।

आयात संयोजन-भारत के आयात भी अनेक तरह के हैं। आयात की सबसे महत्त्वपूर्ण वस्तु पेट्रोलियम तथा पेट्रोलियम उत्पाद हैं। इसके अलावा अयस्क, मोती एवं बहुमूल्य रत्न, उर्वरक, कागज व लुग्दी तथा खाद्य तेल हैं।

तालिका: भारत का विदेश व्यापार
UP Board Solutions for Class 12 Geography Chapter 11 International Trade 1

स्रोत : http://commerce.nic.in/publications/annual report-2010-11 और आर्थिक सर्वेक्षण 2016-17.

तालिका: भारत का निर्यात संघटन, 2009-17
UP Board Solutions for Class 12 Geography Chapter 11 International Trade 2
स्रोत : आर्थिक सर्वेक्षण 2016-17

तालिका : कुछ प्रमुख उपयोगी वस्तुओं का निर्यात
UP Board Solutions for Class 12 Geography Chapter 11 International Trade 3
स्रोत : आर्थिक सर्वेक्षण 2016-17

तालिका: भारत का आयात संघटन, 2009-2017
UP Board Solutions for Class 12 Geography Chapter 11 International Trade 4
UP Board Solutions for Class 12 Geography Chapter 11 International Trade 5
स्त्रोत : आर्थिक सर्वेक्षण 2016-17

तालिकाः कुछ प्रमुख वस्तुओं का आयात
UP Board Solutions for Class 12 Geography Chapter 11 International Trade 6
स्रोत : आर्थिक सर्वेक्षण 2016-17

(ii) भारत के अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार की बदलती प्रकृति पर एक टिप्पणी लिखिए।
उत्तर:
भारत के आयात एवं निर्यात दोनों में ही कालिक परिवर्तन हुए हैं। भारत के अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार की बदलती प्रकृति

समय के साथ भारत के विदेशी व्यापार में बहुत बड़े परिवर्तन हुए हैं, जैसा कि निम्नलिखित उदाहरणों से समझा जा सकता है-

  1. भारत का कुल विदेशी व्यापार 1950-51 में 1,214 करोड़ रुपये था, जो कि वर्ष 2016-17 में बढ़कर 44,29,762 करोड़ रुपये हो गया।
  2. निर्यात की अपेक्षा आयात तेजी से बढ़ा है। 1950-51 में आयात 608 करोड़ रुपये से बढ़कर 2009-10 में 1,36.736 करोड़ रुपये हो गया। इसकी तुलना में इसी अवधि में निर्यात 606 करोड़ रुपये से बढ़कर 8,45,534 करोड़ रुपये हो गया।
  3. व्यापार घाटा जो कि 2000-01 में – 27,302 करोड़ रुपये था वह बढ़कर 2009-10 में – 5,18.202 करोड़ रुपये हो गया।
  4. भारत के व्यापार सन्तुलन के विपक्ष में होने के कारण-
    • विश्व स्तर पर मूल्यों में वृद्धि।
    •  विश्व बाजार में भारतीय रुपये का अवमूल्यन।
    • उत्पादन में धीमी प्रगति तथा घरेलू उपभोग में वृद्धि।
    • विश्व व्यापार में कड़ी प्रतिस्पर्धा।
    • घाटे में इस वृद्धि के लिए अपरिष्कृत पेट्रोलियम को उत्तरदायी ठहराया जा सकता है, क्योंकि यह भारत की आयात सूची में एक प्रमुख व महँगा घटक है।

वर्ष 2012-13 से 2016-17 के दौरान भारत के विदेश व्यापार में निर्यात एवं आयात के बीच अन्तर का फैलाव
UP Board Solutions for Class 12 Geography Chapter 11 International Trade 7
स्त्रोत : आर्थिक सर्वेक्षण 2016-17.

तालिका:भारत का विदेश व्यापार
UP Board Solutions for Class 12 Geography Chapter 11 International Trade 8
स्रोत : http://commerce.nic.in/publications/annual report 2010-11. और आर्थिक सर्वेक्षण 2016-17.

ऊपर दी गई सारणी से स्पष्ट होता है कि आयात का मूल्य, निर्यात के मूल्य से सदा ही अधिक रहा है और आयात तथा निर्यात के बीच अन्तर बढ़ता ही जाता है। इससे व्यापार घाटे में निरन्तर वृद्धि होती है।

UP Board Class 12 Geography Chapter 11 Other Important Questions

UP Board Class 12 Geography Chapter 11 अन्य महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर

प्रश्न 1.
भारत के निर्यात में पिछड़ने के कारणों की व्याख्या कीजिए।
उत्तर:
भारत के निर्यात में पिछड़ने के कारण भारत के निर्यात में पिछड़ने के प्रमुख कारण निम्नलिखित हैं-

  1. भारतीय वस्तुओं की उत्पादन लागत अपेक्षाकृत अधिक है। हम समय, श्रम व वस्तु (कच्चे माल) का अनुकूलतम उपयोग नहीं कर पाते।
  2. भारतीय वस्तुओं की गुणवत्ता का स्तर निम्न है। हम उच्च गुणवत्ता वाली वस्तु नहीं दे पाते।
  3. भारतीय माल के आयात पर विकसित देशों ने संरक्षणवादी नीति अपना रखी है।
  4. यदि कोई देश विकसित देशों से आयात करता है तो उसे कम आयात शुल्क देना होता है। यदि वही देश वही माल किसी विकासशील देश से ले तो उसे अधिक आयात शुल्क देना होता है।
  5. भारतीय रुपये का बार-बार अवमूल्यन एक हथियार के रूप में प्रयोग हो रहा है।
  6. भारतीय निर्यात वस्तुओं की स्थानापन्न वस्तुओं की विदेशी बाजार में बहुलता है।
  7. भारत के परम्परागत निर्यातों की विदेशों में कम माँग है।
  8. अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर भारतीय वस्तुओं का विज्ञापन व प्रचार अपर्याप्त है।

UP Board Solutions for Class 12 Geography Chapter 11 International Trade

प्रश्न 2.
पश्चिमी तट पर स्थित भारत के प्रमुख पत्तनों का वर्णन कीजिए।
उत्तर:
भारत के पश्चिमी तट पर स्थित प्रमुख पत्तन भारत के पश्चिमी तट पर स्थित प्रमुख पत्तन हैं-

  1. कांडला,
  2. मुम्बई,
  3. जवाहरलाल नहेरू पत्तन, न्हावाशेवा, मुम्बई,
  4. मार्मागाओ,
  5. न्यू मंगलौर तथा
  6. कोच्चि।

1. कांडला-यह एक ज्वारीय पत्तन है जो गुजरात में कच्छ की खाड़ी के मुहाने पर स्थित है। यह पत्तन देश के उत्तर-पश्चिमी भाग की आवश्यकताओं को पूरा करने के साथ-साथ मुम्बई पत्तन पर दबाव को भी कम करता है। इस पत्तन से कच्चे तेल के उत्पादों, उर्वरकों, खाद्य पदार्थों, कपास, चीनी, सीमेण्ट और स्क्रैप (धात्विक कतरनों) आदि का व्यापार होता है।

2. मुम्बई–यह भारत का प्राकृतिक और सबसे बड़ा पत्तन है। यह पत्तन सालसार द्वीप पर स्थित है। यह पश्चिमी तट पर स्थित है। सभी पत्तनों के कुल यातायात का पाँचवाँ भाग अकेला यही पत्तन सँभालता है। मुख्यतः पेट्रोलियम पदार्थों और शुष्क माल का व्यापार होता है।

3. जवाहरलाल नेहरू पत्तन, मुम्बई–मुम्बई के न्हावाशेवा के स्थान पर बनी जवाहरलाल नेहरू पत्तन आधुनिक उपस्करों और आधुनिक साधनो से युक्त एक महत्त्वपूर्ण पत्तन है जिसका विकास मुम्बई पत्तन के भार को कम करने के लिए किया गया है। यह भारत का विशालतम कन्टेनर पत्तन है।

4. मार्मागाओ-जुआरी नदमुख के मुहाने पर अवस्थित यह भारत के पश्चिमी तट का एक प्रमुख, प्राकृतिक एवं सुरक्षित बन्दरगाह है। यहाँ से मुख्यतः लौह-अयस्क, मछलियों के उत्पाद, नारियल और मसालों का निर्यात किया जाता है। इस पत्तन पर आयात की जाने वाली प्रमुख वस्तुएँ रसायन, उर्वरक और खाद्य पदार्थ आदि हैं।

5. न्यू मंगलौर—यह पश्चिमी तट पर कर्नाटक का प्रमुख पत्तन है जो कि कोच्चि और मार्मागाओ के मध्य स्थित है। इस पत्तन से कुद्रेमुख के लौह-अयस्क और लौह-सांद्र को निर्यात किया जाता है। इनके अलावा यहाँ से उर्वरकों, पेट्रोलियम उत्पादों, खाद्य तेलों, कॉफी, चाय, लुग्दी, सूत, ग्रेनाइट पत्थर और शीरा आदि का आयात-निर्यात किया जाता है।

6. कोच्चि-यह केरल में स्थित एक प्राकृतिक पत्तन है। यह मालाबार तट का प्रमुख पत्तन है। इस पत्तन को स्वेज-कोलम्बो मार्ग के पास अवस्थित होने का लाभ प्राप्त है। यहाँ से पेट्रोलियम और उसके उत्पादों, उर्वरकों और कच्चे माल का आयात-निर्यात होता है। कोच्चि पत्तन भारतीय नौसेना के लड़ाकू जलयानों का महत्त्वपूर्ण , आश्रय-स्थल है।

UP Board Solutions for Class 12 Geography Chapter 11 International Trade 9

लघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर

प्रश्न 1.
बन्दरगाह को पोताश्रय क्यों कहा जाता है?
उत्तर:
बन्दरगाह समुद्र का अंशत: परिबद्ध क्षेत्र होता है; जैसे—निवेशिका, ज्वारनदमुख अथवा समुद्र-अंतर्गम आदि, जो आने वाले जहाजों को आश्रय देता है। इसीलिए बन्दरगाह को ‘पोताश्रय’ कहा जाता है। यहाँ जहाज समुद्र की खुली तूफानी, तेज और मारक लहरों से सुरक्षित रहते हैं।

प्रश्न 2.
विशाखापत्तनम बन्दरगाह पर टिप्पणी लिखिए।
उत्तर:
विशाखापत्तनम-आन्ध्र प्रदेश के तट पर स्थित यह देश में सर्वाधिक गहरी, स्थलरुद्ध और सुरक्षित बन्दरगाह है। यह देश में सबसे आन्तरिक भाग में स्थित बन्दरगाह है जिसे ठोस चट्टान एवं बालू को काटकर एक नहर के द्वारा समुद्र से जोड़ा गया है। यहाँ से लौह-अयस्क, कच्चा तेल, पेट्रोलियम उत्पादों और उर्वरकों का व्यापार होता है। इस पत्तन का पृष्ठ प्रदेश आन्ध्र प्रदेश है।

UP Board Solutions for Class 12 Geography Chapter 11 International Trade

प्रश्न 3.
कोलकाता पत्तन काफी हद तक अपनी सार्थकता खो चुका है। स्पष्ट कीजिए।
उत्तर:
कोलकाता पत्तन ने अपना महत्त्व निम्नलिखित कारणों से खो दिया है-

  1. निर्यात का विशाखापत्तनम तथा पाराद्वीप समुद्री-पत्तनों की तरफ मुड़ना।
  2. इसे गंगा नदी द्वारा लायी गई भारी गाद का सामना करना पड़ता है।
  3. यह एक ज्वारीय पत्तन है और इसे बार-बार हुगली नदी के छत्तराव की भी आवश्यकता होती है ताकि जल का न्यूनतम स्तर बना रहे और नौकायन होता रहे।

प्रश्न 4.
प्राकृतिक पत्तन और कृत्रिम पत्तन में अन्तर स्पष्ट कीजिए।
उत्तर:
प्राकृतिक पत्तन-कटे-फटे समुद्री तट पर सुरक्षित पत्तन होता है। इनके विकास में कम व्यय होता है।
कृत्रिम पत्तन सीधी व सपाट तट रेखा पर अशांत समुद्र की लहरों से असुरक्षित होता है, अत: इसकी सुरक्षा के लिए कृत्रिम दीवार बनाई जाती है जिस पर अधिक व्यय आता है।

प्रश्न 5.
पत्तनों का वर्गीकरण कीजिए।
उत्तर:
पत्तनों के प्रमुख प्रकार निम्नलिखित हैं-

  1. प्रमुख पत्तन–10 लाख टन वार्षिक से अधिक यातायात सँभालने वाले पत्तनों को ‘प्रमुख पत्तन’ कहा जाता है।
  2. मध्यम पत्तन-10 लाख टन से कम और 1 लाख टन से अधिक यातायात वाले पत्तन को ‘मध्यम पत्तन’ कहा जाता है।
  3. छोटा पत्तन-1 लाख टन से कम मगर 1500 टन से ज्यादा वाले पत्तन को ‘छोटा पत्तन’ कहा जाता है।
  4. उप-पत्तन–1500 टन से कम वाला पत्तन ‘उप-पत्तन’ कहलाता है।

अतिलघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर

प्रश्न 1.
व्यापार किसे कहते हैं?
उत्तर:
वस्तुओं के क्रय-विक्रय को व्यापार कहते हैं।

प्रश्न 2.
व्यापार कितने प्रकार के होते हैं?
उत्तर:
व्यापार दो प्रकार के होते हैं-

  1. देशी अथवा घरेलू व्यापार तथा
  2. अन्तर्राष्ट्रीय या विदेशी व्यापार।

प्रश्न 3.
देशी या घरेलू व्यापार से आप क्या समझते हैं?
उत्तर:
देशी या घरेलू व्यापार में वस्तुओं का क्रय-विक्रय देश के एक भाग से दूसरे भाग में किया जाता है। उदाहरण-असम की चाय सारे देश में बिकती है।

प्रश्न 4.
विदेशी व्यापार से क्या आशय है?
उत्तर:
विदेशी व्यापार में वस्तुओं का क्रय-विक्रय अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर होता है।

प्रश्न 5.
निर्यात किसे कहते हैं?
उत्तर:
जब देश में किसी वस्तु का उत्पादन आवश्यकता से अधिक होता है, तो उसे विदेशों में भेज दिया जाता है, इसे निर्यात कहते हैं।

प्रश्न 6.
आयात से क्या अभिप्राय है?
उत्तर:
जब एक देश किसी दूसरे देश से वस्तु खरीदता है, तो उसे ‘आयात’ कहा जाता है।

UP Board Solutions for Class 12 Geography Chapter 11 International Trade

प्रश्न 7.
व्यापार सन्तुलन किसे कहते हैं?
उत्तर:
आयात तथा निर्यात के अन्तर को ‘व्यापार सन्तुलन’ कहते हैं।

प्रश्न 8.
व्यापार सन्तुलन पक्ष और विपक्ष में कब होता है?
उत्तर:
यदि आयात, निर्यात से कम हो, तो ‘व्यापार सन्तुलन”पक्ष’ में होता है और यदि आयात, निर्यात से अधिक हो, तो ‘व्यापार सन्तुलन’ ‘विपक्ष’ में होता है।

प्रश्न 9.
अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार के प्रवेश द्वार के रूप में किसे जाना जाता है?
उत्तर:
अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार के प्रवेश द्वार के रूप में ‘समुद्री पत्तन’ को जाना जाता है।

प्रश्न 10.
विमान पत्तन किसे कहते हैं?
उत्तर:
वायु परिवहन के केन्द्रों को ‘निमान पत्तन’ कहा जाता है।

प्रश्न 11.
विमान पत्तनों का प्रबन्ध कौन करता है?
उत्तर:
विमान पत्तनों का प्रबन्ध ‘भारतीय विमान पत्तन प्राधिकरण’ करता है।

प्रश्न 12.
भारत के कोई दो अन्तर्राष्ट्रीय विमान पत्तनों के नाम लिखिए।
उत्तर:

  1. इन्दिरा गांधी अन्तर्राष्ट्रीय विमान पत्तन, नई दिल्ली।
  2. दमदम पत्तन, कोलकाता।

बहुविकल्पीय प्रश्नोत्तर

प्रश्न 1.
न्हावा शेवा पत्तन किस राज्य में है-
(a) गुजरात
(b) महाराष्ट्र
(c) गोवा
(d) कर्नाटका
उत्तर:
(b) महाराष्ट्र।

प्रश्न 2.
चेन्नई पत्तन कब बनाया गया था-
(a) सन् 1839 में
(b) सन् 1859 में
(c) सन् 1849 में
(d) सन् 1869 में।
उत्तर:
(b) सन् 1859 में।

प्रश्न 3.
भारत का व्यापार सन्तुलन विपक्ष में रहने का कारण है-
(a) विश्व स्तर पर मूल्यों में वृद्धि
(b) विश्व बाजार में कड़ी प्रतिस्पर्धा
(c) विश्व बाजार में भारतीय रुपये का अवमूल्यन
(d) उपर्युक्त सभी।
उत्तर:
(d) उपर्युक्त सभी।

प्रश्न 4.
भारत द्वारा निर्यात की जाने वाली वस्तु है-
(a) कृषि एवं समवर्गी उत्पाद
(b) अयस्क एवं खनिज
(c) विनिर्मित वस्तुएँ
(d) उपर्युक्त सभी।
उत्तर:
(d) उपर्युक्त सभी।

प्रश्न 5.
भारत द्वारा आयात की जाने वाली वस्तु है-
(a) पेट्रोलियम अपरिष्कृत तथा अन्य उत्पाद
(b) पूँजीगत सामान
(c) रसायन तथा सम्बन्धित उत्पाद
(d) उपर्युक्त सभी।
उत्तर:
(d) उपर्युक्त सभी।

प्रश्न 6.
गोवा के तट पर स्थित प्राकृतिक बन्दरगाह है-
(a) मार्मागाओ
(b) न्यू मंगलौर
(c) कोच्चि
(d) हल्दिया।
उत्तर:
(a) मार्मागाओ।

UP Board Solutions for Class 12 Geography Chapter 11 International Trade

प्रश्न 7.
सहारा विमान पत्तन स्थित है-
(a) मुम्बई में
(b) कोलकाता में
(c) चेन्नई में
(d) नई-दिल्ली में।
उत्तर:
(a) मुम्बई में।

UP Board Solutions for Class 12 Geography

Leave a Comment