UP Board Solutions for Class 4 EVS Hamara Parivesh Chapter 4 दक्षिण का पठार

UP Board Solutions for Class 4 EVS Hamara Parivesh Chapter 4 दक्षिण का पठार

मानचित्र में देखकर लिखो-यह पश्चिम में राजस्थान राज्य से पूर्व में बिहार राज्य तक फैला हुआ है।

प्रश्न.
इस भाग का ढाल उत्तर प्रदेश के मैदानी भाग की ओर है। मानचित्र देखकर बताओ कौन-कौन सी नदियाँ यमुना नदी में मिल रही हैं
उत्तर:
(१) चंबल,
(२) बेतवा,
(३) केन।

दक्षिण का पठार अभ्यास

प्रश्न १.
दक्षिण के पठारी भाग की बनावट के विषय में लिखो।
उत्तर:
गंगा के मैदान के दक्षिण में उत्तर प्रदेश का पठारी भाग है। जमीन से ऊपर उठा हुआ समतल पथरीला मैदान पठार कहलाता है। यहाँ छोटी-छोटी पथरीली पहाड़ियाँ हैं। हवा, पानी व धूप से ये टूट-फूट गई हैं। ऊबड़-खाबड़ क्षेत्रों के साथ कहीं-कहीं समतल मैदान भी है। इस भाग का ढाल उत्तर प्रदेश के मैदानी भाग की ओर है। इस भाग में लाल और काली मिट्टी की बहुतायत है।

UP Board Solutions for Class 4 EVS Hamara Parivesh Chapter 4 दक्षिण का पठार

प्रश्न २.
दक्षिण के पठारी भाग के वनों में पाए जाने वाले वृक्षों की सूची बनाओ।
उत्तर:
दक्षिण के पठारी भाग के वनों में पाए जाने वाले वृक्ष तेंदु, खैर, पलाश, बाँस और काँस हैं।

प्रश्न ३.
दक्षिण के पठारी भाग में अधिक गर्मी क्यों पड़ती है?
उत्तर:
गर्मी में चट्टानें पथरीली होने के कारण अधिक गर्म हो जाती हैं। इस कारण यहाँ मैदानों से ज़्यादा गर्मी होती है।

प्रश्न-४.
निम्नलिखित को सोचो और लिखो-
(क) यमुना नदी में मिलने वाली नदियों के नाम
उत्तर:
यमुना नदी में चंबल, सिंध, बेतवा तथा केन नदियाँ मिलती हैं।

(ख) इस भाग की प्रमुख फसलों के नाम
उत्तर:
गेहूँ, चना, राई, अलसी, ज्वार, बाजरा, तिल तथा दालों की फसलें होती हैं।

UP Board Solutions for Class 4 EVS Hamara Parivesh Chapter 4 दक्षिण का पठार

प्रश्न ५.
निम्नलिखित को पूरा करो (पूर्ति करके)
उत्तर:
गर्मियों में चट्टानें पथरीली होने के कारण बहुत गर्म हो जाती हैं। इस कारण मैदानी भाग की अपेक्षा इस भाग में अधिक गर्मी पड़ती है। इन दिनों ताल, पोखर और कुएँ सूख जाते हैं। पीने के पानी की कमी हो जाती है।

प्रश्न ६.
तुम्हारे अनुसार इस क्षेत्र के लोगों की क्या समस्याएँ होंगी?
उत्तर:
इस क्षेत्र के लोगों की समस्याएँ खेती के विकास के लिए सिंचाई सुविधाओं का अधिक उपलब्ध नहीं होना, जीविका के लिए अधिक उद्योग धंधों का विकास न होना, शिक्षा और परिवहन नहीं होना आदि हो सकती हैं।

प्रश्न ७.
इस क्षेत्र में कौन से दर्शनीय स्थल हैं, पता करके लिखो।
उत्तर:
इस क्षेत्र में झाँसी, महोबा, चित्रकूट, बाँदा, सोनभद्र, मिर्जापुर आदि दर्शनीय स्थल हैं। कुछ स्थान, जैसे-झाँसी, महोबा, चित्रकूट ऐतिहासिक महत्त्व वाले हैं। रिहंद बाँध और कारखाना मिर्जापुर में दर्शनीय हैं।

प्रश्न ८.
खेल के मैदान में उत्तर प्रदेश का नक्शा बनाओ। उसमें मिट्टी, रेत, कंकड़ आदि जमाकर प्रदेश के प्राकृतिक भागों को दर्शाओ। उसमें पहाड़ और नदियाँ आदि भी बनाओ।

प्रश्न ६.
(क) मिट्टी से पठार का मॉडल बनाओ-
(ख) अपनी कॉपी में पठार का एक चित्र बनाओ और रंग भरो।
नोट-विद्यार्थी प्रश्न ८ एवं ६ स्वयं करें।

UP Board Solutions for Class 4 EVS Hamara Parivesh

Leave a Comment