UP Board Solutions for Class 5 EVS Hamara Parivesh Chapter 16 हमारे क्रान्तीकारी

UP Board Solutions for Class 5 EVS Hamara Parivesh Chapter 16 हमारे क्रान्तीकारी

हमारे क्रान्तिकारी अभ्यास

प्रश्न १.
प्रश्नों के उत्तर दें –
(क) तीनों चापेकर भाइयों के नाम बताएँ।
उत्तर:
दामोदर, बालकृष्ण और वासुदेव चापेकर।

(ख) क्रान्तिकारी हथियार लेकर अंग्रेजों से लड़ने की बात क्यों करते थे?
उत्तर:
क्योंकि अंग्रेज भारत की जनता पर अत्याचार कर रहे थे और उन्हें सिर्फ माँगने से आजादी नहीं मिल सकती थी।

(ग) चन्द्रशेखर आजाद और उनके साथी क्या चाहते थे?
उत्तर:
चन्द्रशेखर आजाद और उनके साथी देश से अंग्रेजों को खदेड़ना चाहते थे।

(घ) पंजाब के जलियाँवाला बाग कांड का बदला किसने लिया?
उत्तर:
पंजाब के जलियाँवाला बाग कांड का बदला ऊधमसिंह ने लिया।

UP Board Solutions for Class 5 EVS Hamara Parivesh Chapter 16 हमारे क्रान्तीकारी

प्रश्न २.
किसका संबंध किससे है, जोड़ा मिलाओ (सही जोड़ा मिलाकर) –
चन्द्रशेखर आजाद – अल्फ्रेड पार्क
करतार सिंह सराभा – गदर पार्टी
सुभाषचन्द्र बोस – आजाद हिन्द फौज
भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु – सांडर्स

प्रश्न ३.
निम्नलिखित काम करने वालों के नाम बताओ (नाम बताकर) –
(क) सारे देश में एक साथ क्रान्ति की तैयारी – करतार सिंह सराभा
(ख) असेम्बली में बम फेंका – भगतसिंह और बटुकेश्वर दत्त
(ग) जापान की मदद से अंग्रेजी सेना पर आक्रमण किया – सुभाषचन्द्र बोस
(घ) जीते जी अंग्रेजों के हाथ नहीं आए – चन्द्रशेखर आजाद

प्रश्न ४.
सोचो और बताओ – क्या होता यदि –

  • भगत सिंह पकड़े न जाते।

उत्तर:
तो उनका स्वतंत्रता संघर्ष जारी रहता और शायद भारत को आजादी जल्दी मिल जाती।

UP Board Solutions for Class 5 EVS Hamara Parivesh Chapter 16 हमारे क्रान्तीकारी

प्रश्न.
सुभाषचन्द्र बोस अंग्रेजी सेना को हरा देते।
उत्तर:
तो भारत जल्दी आजाद हो जाता और भारत-पाकिस्तान का बँटवारा न होता।

UP Board Solutions for Class 5 EVS Hamara Parivesh

Leave a Comment