UP Board Class 8 Hindi Model Paper हिन्दी : मंजरी, महान व्यक्तिव

UP Board Class 8 Hindi Model Paper are part of UP Board Class 8 Model Papers. Here we have given UP Board Class 8 Hindi Model Paper.

Board UP Board
Class Class 8
Subject Hindi
Model Paper Paper 1
Category UP Board Model Papers

UP Board Class 8 Hindi Model Paper हिन्दी : मंजरी, महान व्यक्तिव

प्रथम सत्र-परीक्षा
कक्षा-8
विषय – हिन्दी ( मंजरी, महान व्यक्तित्व)

अति लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
कवि किससे वरदान माँग रहा है?
उत्तर:
वीणावादिनी अर्थात् माँ सरस्वती से।

प्रश्न 2.
श्यामू, काकी किसे कहता था?
उत्तर:
अपनी माँ को।

प्रश्न 3.
लेखिका शिवानी ने अपराजिता किसे कहा है?
उत्तर:
डॉ. चन्द्रा सुब्रह्मण्यम् को।

प्रश्न 4.
कनक शब्द के दो पर्यायवाची लिखिए।
उत्तर:
सोना और धतूरा।

प्रश्न 5.
जूलिया की तनख्वाह कितनी तय हुई थी?
उत्तर:
चालीस रूबल।

प्रश्न 6.
इस संसार में किस प्रकार के व्यक्ति को परेशान किया जाता है?
उत्तर:
कमजोर, डरपोक और साहस विहीन व्यक्तियों को।

प्रश्न 7.
डॉ. चन्द्रा की कविताएँ किस प्रकार की थीं?
उत्तर:
उदासी से भरी हुई।

प्रश्न 8.
दुनिया किन चीजों पर खड़ी है?
उत्तर:
धर्म और अटल आध्यात्मिक नियमों पर।

प्रश्न 9.
सच्चे वीर पुरुष कैसे होते हैं?
उत्तर:
धीर, गम्भीर और स्वतन्त्र होते हैं।

प्रश्न 10.
पतंग इतनी ऊँचाई तक कैसे उड़ती है?
उत्तर:
अपनी विशेष आकार और आकृति के कारण।

प्रश्न 11.
कवि ने भारत के लिए कौन-सा वरदान माँगा?
उत्तर:
स्वतन्त्रता, अमरत्व, ज्ञान और नवजागरण का।

प्रश्न 12.
‘काट अन्ध उर के बन्धन स्तर’ का क्या भाव है?
उत्तर:
अज्ञानी पुरुषों का अज्ञान दूर करो।

लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 13.
उड़ती पतंग को देखकर श्यामू का हृदय क्यों खिल गया?
उत्तर:
श्यामू का हृदय उड़ती पतंग को देखकर एकदम खिल उठा क्योंकि इससे उसके दिमाग में एक युक्ति आई कि वह भी पतंग बनाकर आसमान में उड़ाएगा और पतंग की डोरी पकड़ कर ऊपर बैठी काकी नीचे उतर आएगी।

प्रश्न 14.
सच्चा वीर बनने के लिए अपने अन्दर किन गुणों को विकसित करना चाहिए?
उत्तर:
‘सच्चा वीर’ बनने के लिए धैर्य, गम्भीरता, स्वतन्त्रता, उच्च मनोबल, पवित्रता और सबके प्रति प्रेम-भावना आदि गुणों को विकसित करेंगे।

प्रश्न 15.
धतूरे की अपेक्षा सोने को अधिक मादक क्यों कहा गया?
उत्तर:
मनुष्य जितना पागल धतूरे को खाने से होता है उससे सौ गुना अधिक पागल’ सोने (स्वर्ण) को केवल पाने से हो जाता है
अत: सोने में अधिक मादकता होती है।

प्रश्न 16.
गृहस्वामी ने अन्त में सत्ताइस रूबल किस आधार पर काट लिए थे?
उत्तर:
दस जनवरी को मालिक ने दस रूबल दिए थे। जूलिया के कथनानुसार मालकिन ने तीन रूबल दिए थे। इस प्रकार तेरह रूबल की कटौती हुई।

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 17.
निम्न गद्यांश की संदर्भ सहित व्याख्या कीजिएधान उगेंगे। बादल जरूर।

प्रश्न 18.
‘जूलिया’ पाठ का सारांश लिखिए।

प्रश्न 19.
लेखिका क्यों चाहती थी कि लखनऊ का युवक उनकी पंक्तियाँ पढ़े?

 

अर्द्धवार्षिक परीक्षा
कक्षा-8
विषय-हिन्दी (मंजरी, महान व्यक्तित्व)

अति लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
बादल का स्वागत कौन-कौन और कब कर रहे हैं?
उत्तर:
बादल का स्वागत किसान, भोर (सुबह), धूप ढरे, साँझ, पूजा की बेला आदि पर कर रहे हैं।

प्रश्न 2.
धान को प्रान क्यों कहा गया हैं?
उत्तर:
धान को प्रन इसलिए कहा गया है कि संसार में एक बड़ी जनसंख्या के भोजन का आधार चावल ही है।

प्रश्न 3.
साइजी मकिनो भारत कब और किस कार्य के लिए आए?
उत्तर:
साइजी मकिनो 36 वर्ष की उम्र में सन् 1959 में गांधी जी के सेवाग्राम में पशुचिकित्सक के रूप में आए।

प्रश्न 4.
साइजी की क्या कामना है?
उत्तर:
साइजी की कामना है कि हिन्दी विश्व शान्ति की भाषा बने और वे जीवन पर्यंत इससे जुड़े रहें।

प्रश्न 5.
साइजी ने पाठकों को कौन-सा सन्देश देना चाहा हैं?
उत्तर:
साइजी का पाठकों के लिए सन्देश है कि अपने देश को आगे बढ़ाने के लिए अपनी भाषा और संस्कृति ही काम आती है।

प्रश्न 6.
‘बाल, जुबान, जरठ, नर-नारी।’ सभी घर का कार्य छोड़कर क्यों चल पड़े?
उत्तर:
बाल, युवा, वृद्ध, नर-नारी सभी घर का कार्य छोड़कर सीता स्वयंवर देखने के लिए चल पड़े।

प्रश्न 7.
‘स्वतन्त्रता’ का विपरीतार्थक है-
(क) आजादी
(ख) परतन्त्रता
(ग) स्वावलम्बन
(घ) स्वराज्य
उत्तर:
(ख) परतन्त्रता

प्रश्न 8.
‘जीत की रात’ से कवि का क्या तात्पर्य है?
उत्तर:
जीत की रात से कवि का तात्पर्य स्वतन्त्रता प्राप्ति की रात से है।

प्रश्न 9.
नये युग की पतवार किनके हाथों में है?
उत्तर:
नये युग की पतवार सतर्क, सावधान देश के रक्षकों के हाथों में है।

प्रश्न 10.
स्वतन्त्रता के बाद अनेक समस्याएँ आज भी हैं, जो देश को तोड़ने में लगी हुई हैं। कुछ प्रमुख समस्याओं को लिखिए।
उत्तर:
स्वतन्त्रता के बाद तोड़ने वाली प्रमुख समस्याएँ निम्न हैं- आतंकवाद, क्षेत्रवाद, साम्प्रदायिकता आदि।

प्रश्न 11.
कवि पहरुओं को सावधान रहने के लिए क्यों कहता है?
उत्तर:
कवि देश की सुरक्षा करने के लिए रक्षकों को सावधान रहने के लिए कहता है।

प्रश्न 12.
भगवाना के मरने के बाद दूसरे दिन ही उसकी माँ क्यों सौदा बेचने के लिए बैठ गई?
उत्तर:
भगवाना के मरने के बाद दूसरे दिन ही उसकी माँ बाजार में आकर सौदा बेचने बैठ गई क्योंकि उसकी बहू बुखार से तप रही थी और उसे पैसों की जरूरत थी।

लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 13.
साइजी माकिनो ने शान्तिनिकेतन की क्या विशेषताएँ बताई हैं?
उत्तर:
शांतिनिकेतन के प्राकृतिक सौन्दर्य ने साइजी माकिनो को बहुत प्रभावित किया। शांतिनिकेतन का परिवेश इतना शान्त था कि पुस्तकालय में बैठे घड़ी की आवाज सुनी जा सकती थी। शांतिनिकेतन में विश्व की तमाम संस्कृतियों को समाए रखने की क्षमता है।

प्रश्न 14.
कवि रसखान ने वाणी की क्या विशेषता बताई है?
उत्तर:
कवि रसखान ने वाणी की विशेषता बताते हुए कहा है कि वाणी के द्वारा ही हम ईश्वर का गुणगान करते हैं।

प्रश्न 15.
निम्न वाक्यांश के लिए एक शब्द लिखिए|
(i) परीक्षा लेने वाला।
(ii) वर्ष में एक बार होने वाला।
(iii) जो शरण में आया हो।
(iv) हृदय पर प्रभाव डालने वाला।
उत्तर:
(i) परीक्षक
(ii) वार्षिक
(iii) शरणागत
(iv) हृदयस्पर्शी

प्रश्न 16.
आदर्श व्यक्ति के चरित्र में कौन-कौन से गुण आवश्यक हैं?
उत्तर:
आदर्श व्यक्ति के चरित्र में नम्रता, स्वतन्त्रता, कोमलता, उच्च लक्ष्यता, दृढ़ निश्चय, स्वावलम्बन, साहस और परिश्रमशीलता आदि गुण होने चाहिए।

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 17.
विए गए पद्यांश ‘आज जीत की रात पहरूए सावधान’ की ससंदर्भ व्याख्या कीजिए।

प्रश्न 18.
टीपू सुलतान का जीवन परिचय दीजिए।

प्रश्न 19.
भारवेः पिता सम्पदः हिन्दी अनुवाद कीजिए।

 

वार्षिक-परीक्षा
कक्षा – 8
विषय – हिन्दी (मंजरी, महान व्यक्तित्व)

अति लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
खिन्नू का विवाह तय करते समय क्या धोखा किया गया?
उत्तर:
बिन्दू का विवाह तय करते समय यह बात छुपाई गई कि उसका पति पागल और सास बेरहम थी।

प्रश्न 2.
सोना जंगल के परिवेश से गाँव में कैसे आ गई?
उत्तर:
सोना को जंगल के परिवेश से शिकारी लोग उठा लाए थे।

प्रश्न 3.
सोना को छोटे बच्चे क्यों अधिक प्रिय थे?
उत्तर:
सोना को छोटे बच्चे अधिक प्रिय थे क्योंकि उनके साथ खेलने का अधिक अवकाश रहता था।

प्रश्न 4.
नर्मवाकुण्ड से आगे की यात्रा को लेखक ने नया अध्याय क्यों कहा है?
उत्तर:
नर्मदाकुण्ड से आगे की यात्रा संगम की ओर है जो दक्षिण तट से होती है।

प्रश्न 5.
नर्मदा को मेकलसुता क्यों कहा गया है?
उत्तर:
अमरकंटक को मेकल भी कहा जाता है। इस कारण नर्मदा नदी को मेकलसुता कहते हैं।

प्रश्न 6.
लेखक ने विवाह और उससे सम्बन्धित जिन घटनाओं का वर्णन किया है, उसे लिखिए।
उत्तर:
विवाह में दूल्हा-दुल्हन के पैर पूजे जाते हैं। चार भाँवरे लड़की के घर पड़ती हैं, तीन लड़के के घर।

प्रश्न 7.
‘नेह का आह्वान फिर-फिर से- कवि का क्या आशय है?
उत्तर:
नेह का आह्वान फिर-फिर से कवि का आशय है, स्नेह (आशा) से युक्त होकर नए सृजन – कार्य में व्यस्त होना।

प्रश्न 8.
निराशा में आशा का संचार किस रूप में होता है?
उत्तर:
कवि को निराशा में आशा का संचार प्रेम और स्नेह के रूप में हुआ है।

प्रश्न 9.
सतत संघर्ष और निर्माण की क्रियाओं की उपमा कवि ने किससे दी है?
उत्तर:
सतत संघर्ष और निर्माण की क्रियाओं की उपमा कवि ने ‘नीड़ का निर्माण फिर-फिर ‘और नेह का आह्वान फिर-फिर’ से दी है।

प्रश्न 10.
बचपन में लेखक के घर कौन-कौन सी पत्र-पत्रिकाएँ आती थीं?
उत्तर:
‘आर्यमित्र’, ‘साप्ताहिक’, ‘वेदोदय’, ‘सरस्वती’ और ‘गृहिणी’ पत्रिकाएँ आती थीं।

प्रश्न 11.
मुन्दराबाई उदास क्यों थी?
उत्तर:
मुन्दराबाई को उस दिन युद्ध में मारे जाने का आभास हो गया था।

प्रश्न 12.
रानी ने रामचन्द्र देशमुख को क्या आदेश दिया?
उत्तर:
रानी ने रामचन्द्र देशमुख को दामोदरगव को सुरक्षित दक्षिण पहुँचाने का आदेश दिया।

लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 13.
सन्त गाडगे जी का नाम क्या था?
उत्तर:
सन्त गाडगे जी का नाम देव डेबू जी झिंगराजी जाणोरकर था।

प्रश्न 14.
निम्नलिखित शब्दों के दो-दो पर्यायवाची शब्द लिखिए (पर्यायवाची शब्द लिखकर) आँख, वृक्ष, आदमी, ईश्वर |

प्रश्न 15.
लेखक को अंग्रेजी में सबसे अधिक अंक पाने के बाद उपहार में कौन-सी यो पुस्तकें मिली थीं और उनसे लेखक को क्या जानकारी प्राप्त हुई?
उत्तर:
एक किताब पक्षियों की जानकारी से सम्बन्धित और दूसरी किताब में पानी के जहाजों की कथाएँ थीं। इनसे लेखक को पक्षियों से भरे आकाश और रहस्यों से भरे समुद्र की जानकारी मिली।

प्रश्न 16.
रामकृष्ण की भक्ति देखकर लोग क्यों आश्चर्य करते थे?
उत्तर:
रामकृष्ण दिन-रात साधना में लीन रहते थे। अत: लोग राम कृष्ण की भक्ति देखकर आश्चर्य करते थे।

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 17.
‘अमरकंटक से डिंडौरी’ पाठ का सारांश लिखिए।

प्रश्न 18.
प्रयागे त्रिवेणीतटे ….. भविष्यति। हिन्दी अनुवाद कीजिए।

प्रश्न 19.
‘एक स्त्री का पत्र पाठ का सारांश अपने शब्दों में लिखिए।

We hope the UP Board Class 8 Hindi  Model Paper (हिन्दी : मंजरी, महान व्यक्तिव), help you. If you have any query regarding UP Board Class 8 Hindi Model Paper (हिन्दी : मंजरी, महान व्यक्तिव), drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

Leave a Comment