UP Board Class 8 Science Model Paper विज्ञान : आओ समझें विज्ञान

UP Board Class 8 Science Model Paper are part of UP Board Class 8 Model Papers. Here we have given UP Board Class 8 Science Model Paper.

Board UP Board
Class Class 8
Subject Science
Model Paper Paper 1
Category UP Board Model Papers

UP Board Class 8 Science Model Paper विज्ञान : आओ समझें विज्ञान

सत्र-परीक्षा प्रश्न-पत्र
कक्षा-8
विषय – विज्ञान (आओ विज्ञान सीखें)

अति लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
ज्वलनशील ईधन किसे कहते हैं?
उत्तर:
पेट्रोलियम को ज्वलनशील ईंधन कहते हैं।

प्रश्न 2.
तरले सोना किसे कहते हैं?
उत्तर:
पेट्रोल को तरल सोना कहते हैं।

प्रश्न 3.
धातु से तार बनाने की गुण क्या कहलाता है?
उत्तर:
तन्यता।

प्रश्न 4.
जिन खनिजों से धातु का निष्कर्षण होता है, उन्हें क्या कहते हैं?
उत्तर:
उन्हें अयस्क कहते हैं।

प्रश्न 5.
मुक्त अवस्था में पाए जाने वाली वो धातुओं के नाम बताइए।
उत्तर:
सोना व चाँदी।

प्रश्न 6.
किसी द्रव धातु का नाम लिखिए।
उत्तर:
द्रव धातु का नाम पारा है।

प्रश्न 7.
पौधों का मुख्य पोषक तत्व क्या है?
उत्तर:
नाइट्रोजन।

प्रश्न 8.
खिड़कियों में कैसा काँच प्रयोग किया जाता है?
उत्तर:
साधारण या मृदु काँच।

प्रश्न 9.
अधिक टिकाऊ और सस्ते कपड़े किन रेशों से बने होते हैं?
उत्तर:
संश्लेषित रेशों से।

प्रश्न 10.
उच्च ताप पर पकी हुई मिट्टी को क्या कहते हैं?
उत्तर:
उच्चताप पर पकी हुई मिट्टी मृतिका कहलाती है।

प्रश्न 11.
उर्वरकों का प्रयोग क्यों किया जाता है?
उत्तर:
कृषि उत्पादन बढ़ाने के लिए उर्वरकों का प्रयोग किया जाता है।

प्रश्न 12.
उत्कृष्ट धातुएँ किन्हें कहा जाता है?
उत्तर:
सोना व चाँदी उष्कृष्ट धातुएँ हैं।

प्रश्न 13.
जिप्सम का सूत्र लिखिए।
उत्तर:
जिप्सम का सूत्र – CaSo4, 2H2O

प्रश्न 14.
न्चलन ताप किसे कहते हैं?
उत्तर:
जिस ताप पर कोई पदार्थ वायु की उपस्थिति में जलने लगता है, उसे ज्वलन ताप कहते हैं।

प्रश्न 15.
पेंसिल में उपस्थित काला पदार्थ क्या होता है?
उत्तर:
पेंसिल में उपस्थित काला पदार्थ ग्रेफाइट होता है।

लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 16.
लैम्प ब्लैक क्या होता है?
उत्तर:
लैम्प ब्लैक मोम तथा तेल को वायु की सीमित मात्रा में जलाने पर प्राप्त कालिख को कहते हैं।

प्रश्न 17.
पेट्रोलियम गैस किन गैसों का मिश्रण है?
उत्तर:
पेट्रोलियम गैस ब्यूटेन एवं प्रोपेन गैसों का मिश्रण है।

प्रश्न 18.
खनिज तथा अयस्क में क्या अन्तर है?
उत्तर:
खनिज वह पदार्थ है, जिसे जमीन के अन्दर खुदाई करके प्राप्त किया जाता है, परन्तु जिन खनिजों से धातुओं का निष्कर्षण सरलतापूर्वक किया जाता है, उन्हें अयस्क कहते हैं।

प्रश्न 19.
पेट्रोल को जीवाश्म ईंधन क्यों कहते हैं?
उत्तर:
पेट्रोल, करोड़ों वर्ष पहले दबे मृत जीव-जन्तु एवं वनस्पति के अपघटन से बने पेट्रोलियम से प्राप्त होता है। इसलिए पेट्रोल को जीवाश्म ईंधन कहते हैं।

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 20.
बायोगैस किसे कहते हैं?

प्रश्न 21.
धातुओं का संक्षारण क्या है?

प्रश्न 22.
भूमि में पोषक तत्वों की पूर्ति के लिए कौन-कौन से उपाय किए जा सकते हैं?

 

अर्द्धवार्षिक परीक्षा प्रश्न-पत्र
कक्षा-8
विषय-विज्ञान (आओ विज्ञान सीखें)

अति लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
समुद्री तल पर दाबमापी के पारे की ऊँचाई क्या होती है?
उत्तर:
76 सेमी।

प्रश्न 2.
बल और क्षेत्रफल के अनुपात को क्या कहते हैं?
उत्तर:
दाब या दाब = बल/क्षेत्रफल

प्रश्न 3.
दूर की वस्तुओं को देखने के लिए किस यन्त्र का प्रयोग किया जाता है?
उत्तर:
दूरदर्शीयन्त्र (टेलिस्कोप) का।

प्रश्न 4.
सरल सूक्ष्मदर्शी में किस प्रकार का लेंस प्रयुक्त होता है?
उत्तर:
उत्तल लेंस प्रयुक्त होता है।

प्रश्न 5.
चुम्बक में कितने ध्रुव होते हैं।
उत्तर:
चुंबक के दो ध्रुव होते हैं।

प्रश्न 6.
कपड़े धोने की वाशिंग मशीन में किस प्रकार के चुम्बक का प्रयोग किया जाता है?
उत्तर:
विद्युत चुम्बक का प्रयोग किया जाता है।

प्रश्न 7.
चुम्बक का सही परीक्षण क्या है?
उत्तर:
प्रतिकर्षण।

प्रश्न 8.
किन्हीं दो प्रतिजैविक औषधियों के नाम एवं स्रोत लिखिए।
उत्तर:

  1. पेनिसिलिन-फफेंद से बनाई जाती है।
  2. म्ट्रप्टोमाइसिन – जीवाणु में बनाई जाती है।

प्रश्न 9.
……………….. की सहायता से सूक्ष्म जीवों को देखा जाता हैं। वाक्य पूर्ण कीजिए।
उत्तर:
सूक्ष्मदर्शी की सहायता से सूक्ष्म जीवों को देखा जाता है।

प्रश्न 10.
सूक्ष्म जैविकी किसे कहते हैं?
उत्तर:
जीवविज्ञान की वह शाखा जिसके अन्तर्गत हम सूक्ष्म जीवों का अध्ययन करते हैं, सूक्ष्म जैविकी कहलाती है।

प्रश्न 11.
जीवों में होने वाला ……….” ही जैव विकास कहलाता है। वाक्य पूर्ण कीजिए।
उत्तर:
जोवा में होने वाला क्रमिक परिवर्तन ही जैव विकास कहलाता है।

प्रश्न 12.
वही बनाने में कौन-सा जीवाणु सहायक है?
उत्तर:
दही बनाने में लैक्टोबैसिलस नामक जीवाणु सहायक है।

प्रश्न 13.
दूर दृष्टि दोष को दूर करने के लिए किस लेंस का चश्मा लगाया जाता है?
उत्तर:
दूर दृष्टि दोष को दूर करने के लिए उत्तल लेंस का चश्मा लगाया जाता है।

प्रश्न 14.
स्वस्थ आँख से किसी वस्तु को स्पष्ट देखने के लिए न्यूनतम दूरी कितनी होनी चाहिए?
उत्तर:
स्वस्थ आँख से किसी वस्तु को स्पष्ट देखने के लिए न्यूनतम दूरी 25 सेमी होनी चाहिए।

प्रश्न 15.
चुम्बकीय क्षेत्र किसे कहते हैं?
उत्तर:
चुम्बक के चारों ओर का वह क्षेत्र जिसमें चुम्बकीय प्रभाव का अनुभव होता है, चुम्बकीय क्षेत्र कहलाता है।

लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 16.
जल पम्प में कितने वाल्व होते हैं? प्रत्येक का कार्य स्पष्ट करें।
उत्तर:
जल पम्प में दो वाल्व होते हैं, एक वाल्व पिस्टन में तथा एक वाल्व पम्प की नली में होता | है। ये वाल्व पानी को पम्प की नंली से बाहर निकालने में सहायता करते हैं।

प्रश्न 17.
प्रकाश का अपवर्तन किसे कहते?
उत्तर:
जब प्रकाश की किरण एक पारदर्शी माध्यम से दूसरे पारदर्शी माध्यम में प्रवेश करती है तो प्रकाश की किरण का अपवर्तन कहते हैं।

प्रश्न 18.
दूरदर्शी किसे कहते हैं?
उत्तर:
सूक्ष्मदर्शी एक ऐसा प्रकाशिक यंत्र है जिसकी सहायता से सूक्ष्म वस्तुएँ देखी जा सकती हैं।

प्रश्न 19.
आर्किमिडीज के सिद्धान्त की परिभाषा दीजिए।
उत्तर:
जब कोई वस्तु किसी द्रव में पूर्णतः या आंशिक रूप से डुबोई जाती है तो उसके भार में कमी प्रतीत होती है। भार में यह आभासी कमी उस वस्तु द्वारा हटाए गए द्रव के भार के बराबर होती है। इसे आर्कमीडिज का सिद्धान्त कहते हैं।

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 20.
अपवर्तनांक की परिभाषा माध्यम में प्रकाश के चाल के पदों में लिखिए।

प्रश्न 21.
चुम्बक के गुण लिखिए।

प्रश्न 22.
प्रतिजैविक दवाएँ किसे कहते हैं। इनका क्या उपयोग है?

 

वार्षिक परीक्षा प्रश्न-पत्र
कक्षा-8
विषय – विज्ञान (आओ विज्ञान सीखें)

अति लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
विद्युत् धारा का मात्रक बताइए।
उत्तर:
विद्युत् धारा का मात्रक ऐम्पियर होता है।

प्रश्न 2.
‘प्राकृतिक चयनवाद का सिद्धान्त’ किस वैज्ञानिक ने प्रतिपादित किया था?
उत्तर:
प्राकृतिक चयनवाद का सिद्धान्त डार्बिन ने प्रतिपादित किया था।

प्रश्न 3.
जल-स्थलचर दो पक्षियों के नाम लिखिए।
उत्तर:

  • बतख
  • बगुला

प्रश्न 4.
पुष्य के नर और मादा जननांगों को क्या कहते हैं?
उत्तर:
पुष्प के नर जननांग को पुंकेसर तथा मादा जननांग को स्त्रीकेसर कहते हैं।

प्रश्न 5.
बीजाणु द्वारा अंकुरित होने वाले दो पौधों के नाम बताइए।
उत्तर:
बीजाणु द्वारा अंकुरित होने वाले दो पौधे

  1. मटर
  2. भिन्डी

प्रश्न 6.
रुधिर जनित दो बीमारियों के नाम लिखिए।
उत्तर:

  1. एड्स
  2. हेपेटाइटिस-बी

प्रश्न 7.
रुधिर का रंग लाल किसके कारण होता है?
उत्तर:
रुधिर का रंग लाल हीमोग्लोबीन के कारण होता है।

प्रश्न 8.
रुधिर का थक्का बनाने वाली रुधिर कणिका का नाम बताइए।
उत्तर:
रुधिर का थक्का बनाने वाली रुधिर कणिका का नाम प्लेटलेट्स है।

प्रश्न 9.
किस परीक्षण से एड्स का पता लगाया जाता है?
उत्तर:
एलीसा (Elisa) परीक्षण से एड्स का पता लगाया जाता है।

प्रश्न 10.
हरित लवक रहित पौधों के समूह का नाम लिखिए।
उत्तर:
हरित लवक रहित पौधों के समूह के नाम हैं-शैवाल, कवक, अनावृत बीजी इत्यादि।

प्रश्न 11.
विद्युत् आवेश का मात्रक क्या होता है?
उत्तर:
विद्युत् आवेश का मात्रक कुलाम होता है।

प्रश्न 12.
स्वस्थ मनुष्य का रक्त दाब (BP) कितना होता है?
उत्तर:
स्वस्थ मनुष्य का रक्त दाब (BP) 120/80 mm Hg होता है।

प्रश्न 13.
विश्व एड्स दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर:
विश्व एड्स दिवस 1 दिसम्बर को मनाया जाता है।

प्रश्न 14.
लाल रक्त कोशिकाओं का निर्माण कहाँ होता है?
उत्तर:
लाल रक्त कोशिकाओं का निर्माण यकृत में होता है।

प्रश्न 15.
रुधिर वर्ग कितने प्रकार के होते हैं?
उत्तर:
रुधिर वर्ग चार प्रकार के होते हैं। A, B, AB और 0 ।

लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 16.
संश्लेषित रेशे क्या हैं?
उत्तर:
मानव निर्मित रेशे जैसे- रेयॉन, नायलॉन, टेरीलीन, डेक्रॉन, टेरीन आदि प्राकृतिक रेशों के स्थान पर प्रयोग होते हैं, संश्लेषित रेशे कहलाते हैं। इनका उपयोग प्राकृतिक रेशों जैसे- ऊन तथा रेशम के स्थान पर होता है। संश्लेषित रेशे प्रायः ऊन तथा रेशम की भांति ही दिखने वाले बनाए जाते हैं।

प्रश्न 17.
धातुओं की ऑक्सीजन से अभिक्रिया को उदाहरण सहित स्पष्ट कीजिए।
उत्तर:
पातु ऑक्सीजन के साथ क्रिया करके धातु ऑक्साइड बनाते हैं, उदाहरण

  • सोडियम कमरे के सामान्य ताप पर ऑक्सीजन से क्रिया करके सोडियम ऑक्साइड बनाता है।
    4Na + O2→ 2Na2O
  • मैग्नीशियम का तार ऑक्सीजन की उपस्थिति में जलकर मैग्नीशियम ऑक्साइड (सफेद पाउडर) बनाता है।
    2Mg +O2→ 2Mgo

प्रश्न 18.
किशोरावस्था में होने वाले शारीरिक तथा मानसिक परिवर्तनों का उल्लेख कीजिए?
उत्तर:
किशोरावस्था के शारीरिक परिवर्तन (लम्बाई में वृद्धि, स्वर में बदलाव, जननांगों में परिपक्वता एवं स्वेद एवं तेल ग्रन्थियों की सक्रियता) तथा मानसिक परिवर्तन (संवेदनशीलता, भावुकता, चिन्तनशीलता आदि परिलक्षित होते हैं।

प्रश्न 19.
डिस्लेक्सिया से आप क्या समझते हैं?
उत्तर:
डिस्लेक्सिया पढ़ने-लिखने से संबंधित विकार है। जिसमें बच्चों को शब्द पहचानने, पढ़ने, याद करने और बोलने में परेशानी होती है। इनकी उच्चारण क्षमता सामान्य बच्चों की अपेक्षा । काफी कम होती है। यह 3-14 साल के बच्चों में सामान्यतः पाया जाता है।

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 20.
धातु के संक्षारण की रोकथाम के लिए अपनाई जाने वाली विभिन्न विधियों का वर्णन कीजिए।

प्रश्न 21.
दिव्यांगता से आप क्या समझते हैं? अवण दिव्यांगता के बारे में बताइए।

प्रश्न 22.
अस्थाई तथा स्थाई चुम्बक एक दूसरे से किस प्रकार भिन्न हैं?

We hope the UP Board Class 8 Science Model Paper विज्ञान : आओ समझें विज्ञान, help you. If you have any query regarding UP Board Class 8 Science Model Paper विज्ञान : आओ समझें विज्ञान, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

Leave a Comment