UP Board Class 8 History and Civics Model Paper इतिहास : हमारा इतिहास और नागरिक जीवन

UP Board Class 8 History and Civics Model Paper are part of UP Board Class 8 Model Papers. Here we have given UP Board Class 8 History and Civics Model Paper.

Board UP Board
Class Class 8
Subject History and Civics
Model Paper Paper 1
Category UP Board Model Papers

UP Board Class 8 History and Civics Model Paper इतिहास : हमारा इतिहास और नागरिक जीवन

सत्र-परीक्षा प्रश्न-पत्र
कक्षा-8
विषय – हमारा इतिहास और नागरिक जीवन

अति लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
19वीं शताब्दी से यूरोपीय शक्तियों ने भारत आना क्यों प्रारम्भ किया?
उत्तर:
19वीं शताब्दी से भारत में व्यापार करने के लिए यूरोपीय शक्तियों ने भारत आना प्रारम्भ किया।

प्रश्न 2.
किन्हीं चार यूरोपीय देशों के नाम लिखें जो व्यापार करने भारत आएँ।
उत्तर:
पुर्तगाल, फ्रांस, हॉलैण्ड और ब्रिटेन।

प्रश्न 3.
भारत आने वाला प्रथम यूरोपियन कौन था?
उत्तर:
पुर्तगाल निवासी वास्कोडिगामा भारत आने वाली प्रथम यूरोपियन था।

प्रश्न 4.
फरमान क्या होते थे?
उत्तर:
राजाओं द्वारा विदेशी कम्पनियों को दिए गए अधिकार पत्र फरमान कहलाते थे।

प्रश्न 5.
ब्रिटिश ईस्ट इण्डिया कम्पनी की ताकत बढ़ाने में किसका विशेष योगदान था?
उत्तर:
ब्रिटिश ईस्ट इण्डिया कम्पनी की ताकत बढ़ाने में लार्ड क्लाइव का विशेष योगदान था।’

प्रश्न 6.
डलहौजी की राज्य हड़पने की नीति क्या थी?
उत्तर:
डलहौजी की राज्य हड़पने की विलय नीति थी।

प्रश्न 7.
मैसूर के दो शक्तिशाली शासकों के नाम लिखिए।
उत्तर:
मैसूर के दो शक्तिशाली शासक हैदरअली एवं उसका बेटा टीपू सुल्तान थे।

प्रश्न 8.
किस नीति द्वारा वेलेजली ने भारत के अनेक राजाओं को अपने नियन्त्रण में लिया था?
उत्तर:
सहायक सन्धि नीति द्वारा वेलेजली ने भारत के अनेक राजाओं को अपने नियन्त्रण में लिया था।

प्रश्न 9.
मराठा शक्ति के क्षीण होने के क्या कारण थे?
उत्तर:
अफगान शासक अहमदशाह अब्दाली ने मराठा संघ की सेनाओं को सन 1769 में पानीपत के तृतीय युद्ध में पराजित किया, जिससे मराठा शक्ति बहुत क्षीण हो गई।

प्रश्न 10.
लोकतन्त्र से क्या अभिप्राय है?
उत्तर:
लोकतन्त्र का तात्पर्य ऐसी शासन व्यवस्था से है, जिसमें देश के लोग परोक्ष या अपरोक्ष रूप से शासन व्यवस्था में समान भागीदार हों।

प्रश्न 11.
लोकतन्त्र का पहला आवश्यक आधार स्तम्भ क्या है?
उत्तर:
लोकतन्त्र का पहला आवश्यक आधार स्तम्भ है- स्वतन्त्र और निष्पक्ष चुनाव।

प्रश्न 12.
सैन्य अनुसंधान और प्रशिक्षण केन्द्र क्यों स्थापित किए गए?
उत्तर:
सेना को आधुनिक बनाने, सैन्य बल की स्थापना बढ़ाने तथा सेना की नई जरूरतों को पूरा करने के लिए सैन्य अनुसंधान और प्रशिक्षण केन्द्र स्थापित किए गए।

प्रश्न 13.
भारतीय सेना का सर्वोच्च सेनापति कौन है?
उत्तर:
भारतीय सेना का सर्वोच्च सेनापति राष्ट्रपति है।

प्रश्न 14.
कर किसे कहा जाता था?
उत्तर:
कर- विदेशी कम्पनियों द्वारा भारत में सामान बेचने पर प्राप्त लाभ का कुछ हिस्सा राजाओं को देना पड़ता था, जिसे शुल्क या कर कहा जाता था।

प्रश्न 15.
गुट निरपेक्षता की परिभाषा दीजिए।
उत्तर:
गुट निरपेक्षता- राजनैतिक दृष्टि से बने गुयें तथा सैन्य गुटों में शामिल न होने को गुटनिरपेक्षता कहा जाता है।

लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 16.
विदेशी कम्पनियों ने व्यापार में लाभ के लिए कौन-से तरीके अपनाए?
उत्तर:
विदेशी कम्पनियों ने व्यापार में लाभ के लिए साम, दाम, दण्ड व भेद के सभी तरीके अपनाए। राजाओं से अनुमति माँगी, खुशामद की और कुछ भेंट भी दी। इन नीतियों के कारण उनका व्यापार खूब बढ़ा।।

प्रश्न 17.
बक्सर के युद्ध का महत्त्व बताइए?
उत्तर:
बक्सर के युद्ध का भारतीय इतिहास में बहुत महत्व है। जहाँ प्लासी की जीत ने अंग्रेजों की आर्थिक स्थिति मजबूत की, वहीं बक्सर की जीत ने अंग्रेजों के पैर भारत में और मजबूत कर दिए।

प्रश्न 18.
सहायक संधि क्या थी?
उत्तर:
सहायक संधि के अंतर्गत देशी राजाओं पर यह दबाव डाला गया कि वे अंग्रेजों के संरक्षण । में आ जाएँ और उसके बदले में अंग्रेजी राज्य उनकी आंतरिक सुरक्षा एवं वाह्य शक्तियों से रक्षा करने का उत्तरदायित्व अपने ऊपर लेगा।

प्रश्न 19.
व्यापारिक कंपनी से आप क्या समझते हो?
उत्तर:
व्यापारिक कंपनियों का अर्थ है- व्यापार में कई लोगों की हिस्सेदारी। सभी हिस्सेदार व्यापार में अपनी-अपनी पूँजी लगाते थे और लगाई गई पूँजी के अनुपात में व्यापार से होने वाले . मुनाफे को आपस में बाँट लेते थे।

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 20.
डलहौजी की राज्य हड़पने की नीति क्या थी? इस नीति के क्या उद्देश्य थे?

प्रश्न 21.
पुराने यूरोपीय व्यापारिक मार्ग कौन से थे? नये व्यापारिक मार्गों की खोज क्यों शुरू हुई?

प्रश्न 22.
1857 की क्रान्ति के चार कारण विस्तार पूर्वक लिखिए

 

अर्द्धवार्षिक-परीक्षा प्रश्न-पत्र
कक्षा-8
विषय – हमारा इतिहास और नागरिक जीवन

अति लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
किस अधिनियम के द्वारा सभी उच्च वेतने वाले पदों पर सिर्फ ब्रिटिश नागरिक ही नियुक्त हो सकते थे?
उत्तर:
इण्डियन कौंसिल एक्ट 1861 के द्वारा।

प्रश्न 2.
किस अधिनियम के द्वारा वायसराय की परिषद् के सदस्यों की संख्या बारह से सोलह करं दी गई?
उत्तर:
इण्डिया कौंसिल एक्ट 1892 के द्वारा।

प्रश्न 3.
किस अधिनियम के द्वारा काउंसिल के सदस्यों को बजट पर विचार करने का अधिकार दिया गया?
उत्तर:
इण्डियन कौंसिल एक्ट 1892 के द्वारा परिषद् के सदस्यों को शासन सम्बन्धी विषयों पर प्रश्न पूछने तथा बजट पर विचार विमर्श करने का अधिकार दिया गया।

प्रश्न 4.
भारतीय विश्वविद्यालय अधिनियम कब पारित हुआ?
उत्तर:
शिक्षा के प्रसार हेतु 1904 में भारतीय विश्वविद्यालय अधिनियम पारित हुआ।

प्रश्न 5.
नि:शस्वीकरण क्या है?
उत्तर:
विनाशकारी अस्त्र-शस्त्रों का प्रचुर मात्रा में संग्रह न करना नि:शस्त्रीकरण है।

प्रश्न 6.
सुप्रीम कोर्ट की स्थापना किस गवर्नर जनरल के समय में हुई?
उत्तर:
सुप्रीम कोर्ट की स्थापना 1774 ई० में वारेन हेस्टिस के समय हुई।

प्रश्न 7.
भारतीयों के लिए नागरिक सेवा प्रतियोगिता कब आरम्भ की गई?
उत्तर:
सन 1853 में।

प्रश्न 8.
भारत में यूरोपीय शैली की शिक्षा प्रणाली किसने आरम्भ की?
उत्तर:
न्नाई मैकाले ने।

प्रश्न 9.
भारत में अंग्रेजों का अन्तिम गर्वनर कान था?
उत्तर:
लार्ड कैनिंग।

प्रश्न 10.
1857 के विद्रोह का प्रतीक क्या था?
उत्तर:
न रोटी तथा कमल का फूल।

प्रश्न 11.
थल सेनाध्यक्ष को क्या कहते हैं?
उत्तर:
जनरल।

प्रश्न 12.
भारतीय सेना को सर्वोच्च कमाण्डर कौन होता है?
उत्तर:
राष्ट्रपति।

प्रश्न 13.
परमाणु परीक्षण किसे कहते हैं?
उत्तर:
परमाणु शक्ति उपकरण की जाँच के लिए किया जाने वाला प्रयोग परमाणु परीक्षण है।

प्रश्न 14.
दक्षेस’ क्या है?
उत्तर:
दक्षेस-इसका पूरा नाम दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन है। अंग्रेजी में इसका सक्षप्त नाम सार्क (SAARC) है।

लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 15.
1835 ई० में कौन-सी भाषा भारतीय प्रशासन की सरकारी भाषा बनी?
उत्तर:
1835 ई० में अंग्रेजी भाषा भारतीय प्रशासन की सरकारी भाषा बनी।

प्रश्न 16.
डाँडी यात्रा किसने और क्यो की थी?
उत्तर:
डाँडी यात्रा गांधी जी ने की। उन्होंने डाँडी नामक स्थान पर नमक बनाया और ब्रिटिश सरकार | के सामने एक बड़ी चुनौती खड़ी कर दी।

प्रश्न 17.
ज्योतिबा फुले ने किस समाज का गठन किया?
उत्तर:
ज्योतिबा फुले ने सत्यशोधक समाज का गठन किया?

प्रश्न 18.
बंगाल में दोहरी शासन व्यवस्था किसने शुरू की?
उत्तर:
बंगाल पर नियंत्रण होने के बाद क्लाइव ने बंगाल में दोहरी शासन व्यवस्था शुरू की।

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 19.
अंग्रेजों के व्यापार के लिए भारत की क्या-क्या चीजें महत्त्वपूर्ण थी?

प्रश्न 20.
1857 ई० की क्रांति की असफलता के कारण लिखिए।

प्रश्न 21.
ब्रिटिश संसद द्वारा भारत में किए गए चार प्रशासनिक सुधारों के बारे में लिखिए।

 

वार्षिक परीक्षा प्रश्न-पत्र
कक्षा-8
विषय – हमारा इतिहास और नागरिक जीवन

अति लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
रामकृष्ण मिशन के संस्थापक कौन थे?
उत्तर:
रामकृष्ण मिशन के संस्थापक स्वामी विवेकानन्द थे।

प्रश्न 2.
ब्रह्मसमाज की स्थापना कब और किसने की?
उत्तर:
ब्रह्मसमाज की स्थापना 1828 ई० में राजा राममोहन राय ने की।

प्रश्न 3.
समाज सुधार आन्दोलन में सक्रिय किन्हीं दो महिला सुधारकों के नाम लिखिए।
उत्तर:
दो महिला सुधारक सावित्री फूले व पंडिता रमाबाई सरस्वती।

प्रश्न 4.
‘ट्रेन ऑफ वेल्थ’ नामक पुस्तक किसने लिखी?
उत्तर:
दादाभाई नौराजी ने ‘ड्रेन ऑफ वेल्थ’ नामक पुस्तक लिखी।

प्रश्न 5.
भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस की स्थापना कब र किसने की?
उत्तर:
भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस की स्थापना सन 1885 ई० में ए.ओ. ह्यूम ने की।

प्रश्न 6.
होमरूल आंदोलन किसने प्रारम्भ किया?
उत्तर:
श्रीमती एनीबेसेन्ट एवम् लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक ने होमरूल आंदोलन प्रारम्भ किया।

प्रश्न 7.
मच्छरों से बचने के लिए किस चीज़ का प्रयोग करना चाहिए?
उत्तर:
मच्छरों से बचने के लिए मच्छरदानी का प्रयोग करना चाहिए।

प्रश्न 8.
भारत में नागरिक सुरक्षा संगठन की स्थापना कब हुई?
उत्तर:
भारत पर चीन के आक्रमण के पश्चात् सन 1962 ई० में नागरिक सुरक्षा संगठन की स्थापना हुई।

प्रश्न 9.
रात में हवाई हमले के समय दुश्मन को भ्रमित करने के लिए क्या किया जाता है?
उत्तर:
रात को हवाई हमले के समय दुश्मन को भ्रमित करने के लिए ब्लैक आउट किया जाता है।

प्रश्न 10.
विकलांगता का सबसे बड़ा कारण क्या है?
उत्तर:
विकलांगता का सबसे बड़ा कारण दुर्घटनाएँ हैं।

प्रश्न 11.
नवजागरण से क्या तात्पर्य है?
उत्तर:
धर्म तथा समाज से सम्बन्धित पुरानी परम्पराओं एवं मान्यताओं में परिवर्तन लाने के लिए किए गए प्रयास।

प्रश्न 12.
पंचशील के पहले सिद्धान्त का वर्णन कीजिए।
उत्तर;
पंचशील का पहला सिद्धान्त- एक-दूसरे राज्य की सीमा एवं उसकी प्रभुसत्ता का सम्मान किया जाए। किसी पर हमला न करके आपसी झगड़ों को शान्तिपूर्ण ढंग से सुलझाया जाए।

प्रश्न 13.
ड्राई पाउडर अग्निशामक यन्त्र का प्रयोग क्यों किया जाता है?
उत्तर;
ड्राई पाउडर अग्निशामक यन्त्र – यह बहते हुए द्रव पदार्थ की आग बुझाने के लिए प्रयोग किया जाता है। इसमें मुख्य रूप से सोडियम बाई कार्बोनेट का प्रयोग किया जाता है।

प्रश्न 14.
यूनेस्को किस क्षेत्र में कार्य करती है?
उत्तर:
शिक्षा के क्षेत्र में।

लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 15.
बंगाल छावनी के किस सिपाही ने कारतूस का प्रयोग करने से मना कर दिया था?
उत्तर:
बंगाल छावनी के सिपाही मंगल पाण्डे ने कारतूस का प्रयोग करने से मना कर दिया था।

प्रश्न 16.
होमरूल लीग स्थापित करने का क्या उद्देश्य था?
उत्तर:
सन् 1914 ई० में लोकमान्य तिलक ने होमरूल लीग की स्थापना की। इसका उद्देश्य अँग्रेजी साम्राज्य के अधीन रहते हुए भारतीयों को अपना शासन करने की स्वतन्त्रता देना था।

प्रश्न 17.
तुम दूसरों की सहायता किस प्रकार कर सकते हो?
उत्तर:
यात्रा करते समय बड़े-बूढ़ों, महिलाओं, विकलांगों तथा बच्चों की मदद उनके लिए सीट खाली करके कर सकते हैं। इन्हें हमारी दया नहीं सहयोग चाहिए।

प्रश्न 18.
मुगल बादशाह जहाँगीर के दरबार में आने वाला प्रथम अंग्रेज राजदूत कौन था?
उत्तर:
मुगल बादशाह जहाँगीर के दरबार में आने वाली प्रथम अंग्रेज राजदूत कैप्टन हॉकिन्स था।

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 19.
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना कब और क्यों हुई? स्पष्ट करिए।

प्रश्न 20.
चुनाव की प्रक्रिया का संक्षिप्त वर्णन कीजिए।

प्रश्न 21.
राजनैतिक और सामाजिक अधिकारों के अन्तर्गत किस प्रकार के अधिकार नागरिकों को दिए गए हैं?

 

We hope the UP Board Class 8 History and Civics Model Paper इतिहास : हमारा इतिहास और नागरिक जीवन, help you. If you have any query regarding UP Board Class 8 History and Civics Model Paper इतिहास : हमारा इतिहास और नागरिक जीवन, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

Leave a Comment