UP Board Solutions for Class 5 Sanskrit Piyusham Chapter 3 सर्वनमनापुंसकलिंगशब्दाः

UP Board Solutions for Class 5 Sanskrit Piyusham Chapter 3 सर्वनमनापुंसकलिंगशब्दाः (सर्वनाम नपुंसकलिंग शब्द)

सर्वनमनापुंसकलिंगशब्दाः शब्दार्थाः 

विकसति = खिलता है
पत्रम् = पत्ता
पतति = गिरता है

UP Board Solutions for Class 5 Sanskrit Piyusham Chapter 3 सर्वनमनापुंसकलिंगशब्दाः

सर्वनमनापुंसकलिंगशब्दाः अभ्यासः

प्रश्न १.
खाली जगहों को उपयुक्त सर्वनाम से (द्वारा) भरिए – (भरकर) –
उत्तर:
(क) कमलानि विकसन्ति।
तानि विकसन्ति।

(ख) पत्रम् पतति।
तत् पतति।

(ग) कमले विकसतः।
ते विकसतः।

(घ) पत्राणि पतन्ति।
तानि पतन्ति।

प्रश्न २.
‘फल’ एवं ‘जल’ शब्द के रूप प्रथमा एवं द्वितीया विभक्तियों में लिखिए।

जल
एकवचन द्विवचन बहुवचन
प्रथमा फलम् फले फलानि
द्वितीया फलम् फले फलानि

 

‘फल’
एकवचन द्विवचन बहुवचन
प्रथमा जलम् जले जलानि
द्वितीया जलम् जले जलानि

 प्रश्न ३.
‘तत्’ शब्द के रूप पुल्लिंग, स्त्रीलिंग एवं नपुंसकलिंग में लिखकर दोहराइए।

तत्-वह (पुल्लिग)
एकवचन द्विवचन बहुवचन
प्रथमा सः तौ ते
द्वितीया तम्र तौ तान्र
तृतीया तेन ताभ्याम् तैः
चतुर्थी तस्मै ताभ्याम् तेभ्यः
पञ्चमी तस्मात् ताभ्याम् तेभ्यः
षष्ठी तस्य तयोः तेषाम्
सप्तमी तस्मिन् तयोः तेषु
तत्वह (स्त्रीलिंग)
एकवचन द्विवचन बहुवचन
प्रथमा सा ते ताः
द्वितीया ताम् ते ताः
तृतीया तथा ताभ्याम् तैः
चतुर्थी तस्यै ताभ्याम् ताभ्यः
पञ्चमी तस्याः ताभ्याम् ताभ्यः
षष्ठी तस्याः तयोः तासाम्
सप्तमी तस्याम् तयोः तासु

UP Board Solutions for Class 5 Sanskrit Piyusham Chapter 3 सर्वनमनापुंसकलिंगशब्दाः

तत्-वह (नपुंसकलिंग)
एकवचन द्विवचन बहुवचन
प्रथमा तत् तौ तानि
द्वितीया तत् तौ तानि
तृतीया तेन ताभ्याम् तैः
चतुर्थी तस्मै ताभ्याम् तेभ्यः
पञ्चमी तस्मात् ताभ्याम् तेभ्यः
षष्ठी तस्य तयोः तेषाम्
सप्तमी तस्मिन तयोः तेषु

 

UP Board Solutions for Class 5 Sanskrit Piyusham

 

UP Board Solutions for Class 6 Hindi Chapter 21 आओ फिर से दिया जलाएँ (मंजरी)

UP Board Solutions for Class 6 Hindi Chapter 21 आओ फिर से दिया जलाएँ (मंजरी)

These Solutions are part of UP Board Solutions for Class 6 Hindi. Here we have given UP Board Solutions for Class 6 Hindi Chapter 21 आओ फिर से दिया जलाएँ (मंजरी)

समस्त पद्यांशों की व्याख्या

भरी दुपहरी ………………………………………………………….. दिया जलाएँ।

शब्दार्थ – अँधियारा-अँधेरा, अन्तरतम-अंतर्मन, हृदय।

संदर्भ एवं प्रसंग – प्रस्तुत काव्य पंक्तियाँ हमारी पाठ्य-पुस्तक मंजरी-8 में संकलित अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा रचित कविता ‘आओ फिर से दिया जलाएँ’ कविता से उद्धृत हैं। प्रस्तुत काव्य पंक्तियों में कवि युवाओं को जीवन की कठिनाइयों का सामना करने एवं लक्ष्य प्राप्ति हेतु संघर्षरत रहने की प्रेरणा दे रहा है।

व्याख्या – कवि कहता है युवावस्था में व्यक्ति स्वस्थ शक्तिशाली और जोश से भरा होता है। इस उम्र में जीवन की कठिनाइयों से निराश होकर हार नहीं मानना चाहिए। उन्होंने युवाओं की तुलना सूर्य से करते हुए कहा है कि युवाओं का जीवन की कठिनाइयों के आगे हारना ऐसे है जैसे सूरज का परछाई से हार जाना। इसलिए हमें अपने अंतरतम के (UPBoardSolutions.com) नेह (तेल) को निचोड़कर यानी अपनी सारी इच्छा शक्ति को समेटकर आशा के बुझे हुए दीप की बाती को सुलगाना होगा और उम्मीद का दिया फिर से जलाना होगा।

UP Board Solutions

हम पड़ाव को ………………………………………………………………… दिया जलाएँ।

संदर्भ एवं प्रसंग – पूर्ववत ।

प्रसंग – कवि कहता है यदि पड़ाव यानी मामूली उपलब्धि को ही मंजिल समझकर यदि हम रुक जाएँगे तो जो जीवन का वास्तविक लक्ष्य है, वह आँखों से ओझल हो जाएगी यानी हम अपना वास्तविक लक्ष्य या ध्येय भूल, जाएँगे। इसलिए वर्तमान के मोहजाले में आकर आनेवाले कल को नहीं भूलना चाहिए यानि वर्तमान की खुशियों को जीते हुए भविष्य की बेहतरी की तैयारी भी करते रहना चाहिए। अभी आहुति बाकी है, इसलिए यज्ञ भी अधूरा है अर्थात अपनों के साथ हम इतने व्यस्त हो गए हैं कि पूरी मानवता के बारे में सोचना भूल गए हैं। पूरी मानवता का कल्याण यज्ञ स्वरूप है जिनमें हमारे बलिदानों, कर्तव्यों की आहुति जानी बाकी है। इसलिए दुखों एवं बुराइयों पर विजय के लिए हमें अपना आत्मोत्सर्ग वैसे ही करना है जैसे दधीचि ने देवताओं की विजय के लिए वज्र बनाने हेतु अपनी हड्डयाँ दान में दे दी थीं।

प्रश्न-अभ्यास

कुछ करने को

प्रश्न 1.
भरी हुई दुपहरी से कवि का क्या आशय है ?
उत्तर :
भरी हुई दुपहरी से कवि का आशय युवावस्था से है।

प्रश्न 2.
कवि बुझी हुई बाती को कैसे सुलगाने को कह रहा है ?
उत्तर :
कवि अंतरतम के नेह को निचोड़कर बुझी हुई बाती को सुलगाने को कह रहा है।

UP Board Solutions

प्रश्न 3.
‘पड़ाव को ही समझे मंजिल’ का क्या आशय है ?
उत्तर :
जीवन में किसी मोड़ पर जहाँ हमें कोई उपलब्धि मिल जाती है तो हम उसी को मंजिल मानकर, ठहर जाते हैं, जबकि यदि हम चलते रहें तो ऐसी अनेक उपलब्धियाँ हासिल करते रहेंगे।

प्रश्न 4.
आहुति बाकी यज्ञ अधूरा’ से कवि का क्या आशय है ?
उत्तर :
कवि कहता है कि मानव जीवन का जो लक्ष्य है, अभी वह पूरा नहीं हुआ है। अभी हमें अपने कर्मों से जीवन रूपी इस हवन कुंड में और आहुति देनी होगी।

प्रश्न 5.
वर्तमान के मोह जाल’ से कवि का क्या आशय है ?
उत्तर :
वर्तमान के मोहजाल से कवि का आशय है कि मनुष्य अपने जीवन के वर्तमान समय में मिलने वाली खुशियों के कारण भविष्य की अनदेखी करता है। वह भविष्य के विषय में सोच ही नहीं पाता।

प्रश्न 6.
कवि द्वारा ‘नव दधीचि की बात क्यों की जा रही है ?
उत्तर :
दधीचि ने एक राक्षस के वध एवं मानवता के कल्याण हेतु वज्र बनाने हेतु अपनी हडियाँ देवताओं को दान कर दी थी। कवि कहता है. आज के समय में भी ऐसे ही नव दधीचियों की आवश्यकता है जो (UPBoardSolutions.com) संपूर्ण मानवता के कल्याण हेतु स्वयं को बलिदान करने को तत्पर हों।

विचार और कल्पना

प्रश्न 1.
अगर भरी हुई दुपहरी में अचानक अँधेरा हो जाय तो क्या-क्या कठिनाइयाँ होंगी ?
उत्तर :
अगर भरी दोपहरी में अचानक अँधेरा हो जाए तो सर्वत्र त्राहि-त्राहि मच जाएगी। लोग जहाँ होंगे वहीं रुक जाएँगे और बहुत सारी परेशानियाँ खड़ी हो जाएँगी।

UP Board Solutions

प्रश्न 2.
यदि आने वाले कल को भुला दिया जाय तो हमारे वर्तमान पर उसका क्या प्रभाव पड़ेगा ?
उत्तर :
यदि आने वाले कल को भुला दिया जाए तो हमारे वर्तमान पर उसका बुरा प्रभाव पड़ सकता है। क्योंकि वर्तमान मे जीते हुए ही आने वाले कल को सुखद बनाने हेतु कार्य किए जाते हैं और वही आनेवाला कल एक दिन हमारा या हमारी पीढ़ियों का वर्तमान बन जाता है।

कुछ करने को

प्रश्न 1.
दीप से सम्बंधित अन्य कवियों की कविताओं का संग्रह कर पुस्तिका में लिखिए।
उत्तर :

  • स्वयं करें। संकेत- अँधेरे का दीपक – हरिवंश राय बच्चन
  • मधुर – मधुर मेरे दीपक जल – महादेवी वर्मा
  • आशा का दीपक – रामधारी सिंह दिनकर
  • तुम दीपक से जलते जाओ – परशुराम शुक्ला

प्रश्न 2.
बिजली का आविष्कार होने के पूर्व प्रकाश के लिए किन-किन साधनों का प्रयोग किया जाता था, पता करके लिखिए।
उत्तर :
बिजली का आविष्कार होने से पूर्व प्रकाश के लिए मशाल, दीपक, मोमबत्ती, लालटेन, लैम्प आदि का प्रयोग किया जाता था।

प्रश्न 3.
स्वयं करे।

भाषा की बात –

प्रश्न 1.
दिये गये शब्दों में उचित स्थान पर अनुस्वार (-) लगाइए – मजिल, अतिम, विघ्नो
यथा- निचोड़े – निचोड़ें।
उत्तर :

  • मजिल – मंजिल
  • अतिम – अंतिम
  • विघ्नो – विघ्नों

UP Board Solutions

प्रश्न 2.
नेह शब्द का दो अर्थ है-1. प्रेम 2. तेल। इसी प्रकार दो अर्थ देने वाले पाँच शब्द और उनका अर्थ लिखिए।
उत्तर :

  • अंक – गोद, संख्या
  • रक्त – खून, लाल
  • वर्ण – अक्षर, जाति
  • पानी – जल, चमक
  • तीर – तट बाण

प्रश्न 3.
कविता में आए तुकान्त शब्दों को छाँटकर अपनी पुस्तिका पर लिखिए।
उत्तर :

  • अँधियारा – हारा
  • जलाएँ – गलाएँ

We hope the UP Board Solutions for Class 6 Hindi Chapter 21 आओ फिर से दिया जलाएँ (मंजरी) help you. If you have any query regarding UP Board Solutions for Class 6 Hindi Chapter 21 आओ फिर से दिया जलाएँ (मंजरी), drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

UP Board Solutions for Class 5 Sanskrit Piyusham Chapter 2 सर्वनामस्त्रिलिंगशब्दाः

UP Board Solutions for Class 5 Sanskrit Piyusham  Chapter 2 सर्वनामस्त्रिलिंगशब्दाः (सर्वनाम स्रीलिंग शब्द)

सर्वनामस्त्रिलिंगशब्दाः शब्दार्थाः

क्रीडति = खेलती है
अजा = बकरी

UP Board Solutions for Class 5 Sanskrit Piyusham Chapter 2 सर्वनामस्त्रिलिंगशब्दाः

सर्वनामस्त्रिलिंगशब्दाः अभ्यासः

प्रश्न १.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए – (पूर्ति करके) –
उत्तर:
(क) बालिका क्रीडति।
(ख) सा क्रीडति।
(ग) छात्रे लिखतः।
(घ) अजा चरति।

प्रश्न २.
सा, ते, ताः- में से सही पद का प्रयोग करते हुए खाली स्थान भरिए – (खाली स्थान भरकर) –
उत्तर:
(क) रमा पचति।
सा पचति।

(ख) बालिकाः क्रीडन्ति।
ताः क्रीडन्ति।

(ग) अजे चरतः।
ते चरतः।

(घ) मूषिकाः खादन्ति।
ताः खादन्ति।

प्रश्न ३.
अनुवाद कीजिए
(क) बालिका खेलती है।
अनुवाद:
बालिका क्रीडति।

(ख) बकरी चरती है।
अनुवाद:
अजा चरति।

UP Board Solutions for Class 5 Sanskrit Piyusham Chapter 2 सर्वनामस्त्रिलिंगशब्दाः

(ग) छात्राएँ लिखती हैं।
अनुवाद:
छात्राः लिखन्ति।

(घ) दो बालिकाएँ खेलती हैं।
अनुवाद:
बालिके क्रीडतः।

UP Board Solutions for Class 5 Sanskrit Piyusham

UP Board Solutions for Class 6 Hindi Chapter 20 छिपा रहस्य (मंजरी)

UP Board Solutions for Class 6 Hindi Chapter 20 छिपा रहस्य (मंजरी)

These Solutions are part of UP Board Solutions for Class 6 Hindi. Here we have given UP Board Solutions for Class 6 Hindi Chapter 20 छिपा रहस्य (मंजरी)

महत्वपूर्ण गद्यांश की व्याख्या

अन्धा! वह ………….. अन्या था?

संदर्भ – प्रस्तुत गद्यांश हमारी पाठ्यपुस्तक ‘मंजरी’ के ‘छिपा रहस्य’ नामक पाठ से लिया गया है। इस कहानी के रचयिता क्वेन्टीन रेनाल्ड हैं।

प्रसंग – जोजफ घोड़े के सोकर न उठने की बुरी खबर पियरे को मिली। वह अपने प्यारे घोड़े के दर्शन करना चाहता था।

व्याख्या – घर जाते समय पियरे सड़क पर एक ट्रक से टकराकर दम तोड़ गया। एंबुलेंस के डॉक्टर ने उसकी लाश को देखकर बताया कि यह कई सालों से अन्धा था। इसे बहुत गहरा मोतियाबिन्द था और तुम कहते (UPBoardSolutions.com) हो कि यह मेरे लिए काम करता था। जैक ने कहा कि मुंझे भी यह नहीं मालूम था कि पियरे बहुत दिनों से अन्धा है। यह भेद तो पियरे के प्रिय घोड़े जोजफ को ही मालूम था।

UP Board Solutions

पाठ का सार (सारांश)

कनाडा में मॉन्ट्रियल नाम का एक बड़ा शहर है। दूधगाड़ी चलाने वाला पियरे वहाँ की छोटी सड़क एडवर्ड-स्ट्रीट को अच्छी तरह जानता था; क्योंकि वह उस सड़क पर बसे चालीस परिवारों को दूध बाँटता था। पियरे ने अपने सफेद घोड़े का नाम जोजफ रखा था। घोड़ा बहुत वफादार था और बिना लगाम-इशारे से चलता था।

बूढ़ा हो जाने पर कम्पनी के मैनेजर ने पियरे को रिटायर करके उसे पेंशन देना चाहा; परन्तु पियरे ने रिटायर होने से इनकार कर दिया; क्योंकि वह प्रिय घोड़े जोजफ के साथ ही रिटायर होना चाहता था।

अस्तबल के सुपरवाइजर जैक ने एक दिन सुबह पियरे को बुरी खबर सुनाई। घोड़ा जोजफ सोकर नहीं उठा। पियरे के दिल में दर्द था। वह घर वापस चला और सड़क पर आकर एक ट्रक से टकरा गया; क्योंकि वह अन्धा था। पाँच सालों से किसी को भी पता नहीं था कि पियरे अन्धा है। केवल उसका घोड़ा जोजफ यह रहस्य जानता था।

प्रश्न-अभ्यास

कुछ करने को

प्रश्न 1.
विद्यार्थी स्वयं करें।

प्रश्न 2.
निम्नलिखित कहानी को पूरा कीजिए एक चिड़िया के दो बच्चे थे। दोनों बच्चे अभी मात्र दो दिन के थे और बहुत ही भूखे थे। बाहर घनघोर बारिश हो रही थी और तेज आँधी चल रही थी ठंड के मारे बुरा हाल था।
उत्तर :
चिड़िया बेचारी सोच रही थी कि अपने बच्चों को खाना कैसे खिलाए। इतनी बारिश में उन्हें छोड़कर वह घोंसले से कैसे निकले । चिड़िया इसी चिंता में गुम थी कि पास के कोटर में बैठे मादा तोते ने आवाज लगाई। वह बोली “चिड़िया बहन किस चिंता में डूबी हो?” चिड़िया ने उदासी के स्वर में मादा तोते को सारी बात बताई। मादा तोते के पास अनार के कुछ (UPBoardSolutions.com) दाने थे उसने कहा मेरे बच्चे तो सो रहे हैं। उन्होंने भरपेट खा लिया है। तुम ये अनार के दाने अपने बच्चों को खिला दो और स्वयं भी खा लो। चिड़िया ने मादा तोते को धन्यवाद किया और अपने बच्चों को अनार के दाने खिलाए।

UP Board Solutions

प्रश्न 3.
स्वयं करें

विचार और कल्पना

प्रश्न 1.
यदि आपको कहीं घायल व्यक्ति मिले तो उसकी सहायता किस प्रकार करेंगे ?
उत्तर ;
यदि मुझे कोई घायल व्यक्ति मिलेगा तो मैं उसका प्राथमिक उपचार कसँगा और 102 नंबर पर फोन करके एम्बुलेंस बुलाकर उसे अस्पताल भेजने की व्यवस्था करूँगा।

प्रश्न 2.
स्वयं करें।

कहानी से

नीचे दिए गए प्रश्नों में सही विकल्प चुनकर सही (✓) का निशान लगाइए –

प्रश्न 1.
पियरे जिस छोटी सड़क पर दूध बाँटता था, उसका नाम था –

(क) मॉन्ट्रियल स्ट्रीट
(ख) जैक स्ट्रीट
(ग) कनाडा स्ट्रीट
(घ) एडवर्ड स्ट्रीट (✓)

प्रश्न 2.
जैक को पियरे के बुढ़ापे का पता तब चला, जब एक दिन पियरे –

(क) लँगड़ाता हुआ आया
(ख) धीरे-धीरे आया
(ग) एक आदमी का सहारा लेकर आया
(घ) लाठी के सहारे चलते हुए आया (✓)

UP Board Solutions

प्रश्न 3.
पियरे ने रिटायर होने से इनकार कर दिया; क्योंकि –

(क) रिटायर होने की बात सुनकर उसे धक्का लगा था।
(ख) वह अपने प्यारे घोड़े जोजफ से रोज नहीं मिल सकता था। (✓)
(ग) वह अभी बूढ़ा नहीं हुआ था।
(घ) उसे दूध बाँटने का काम अच्छा लगता था।

प्रश्न 4.
पियरे अपने घोड़े का नाम सन्त जोजफ के नाम पर क्यों रखना चाहता था?
उत्तर :
सन्त जोजफ भले और परोपकारी थे; इसीलिए पियरे अपने घोड़े का नाम उनके नाम पर रखना चाहता था।

प्रश्न 5.
पियरे और जोजफ के बीच वह कौन-सी बात थी, जिसका रहस्य किसी को पता नहीं था?
उत्तर :
पियरे के अन्धेपन का रहस्य किसी को भी पता नहीं था।

प्रश्न 6.
पाठ वे आधार पर बताइए कि ‘समूह 2′ का कौन-सा शब्द समूह 1′ के शब्द से सम्बन्धित है। उन शब्दों को चुनकर समूह 1 के सामने लिखिए –
उत्तर :
UP Board Solutions for Class 6 Hindi Chapter 20 छिपा रहस्य (मंजरी) 1

प्रश्न 7.
कहानी का कौन सा अंश आपको सबसे अच्छा लगा और क्यों?
उत्तर :
कहानी का अंतिम अंश मुझे सबसे अच्छा लगा जब पियरे अपने घोड़े की मृत्यु की तकलीफ न सह सका और सड़क हादसे में स्वयं भी मारा गया।

UP Board Solutions

प्रश्न 8.
कहानी के किस पात्र ने आपको सबसे ज्यादा प्रभावित किया? क्यों?
उत्तर :
पियरे ने मुझे सबसे अधिक प्रभावित किया क्योंकि पियरे का चरित्र और स्वभाव बताता है कि वह अपने घोड़े से कितना प्यार करता है। वह जोजफ को अपना मित्र समझता है और उसके लिए बहुत ही (UPBoardSolutions.com) संवेदनशील है। वह जोजफ से अत्यधिक स्नेह करता है। एक मनुष्य का एक पशु से इस तरह प्रेम करना दुर्लभ है।

भाषा की बात

प्रश्न 1.
निम्नलिखित शब्दों की वर्तनी शुद्ध कीजिए (शुद्ध करके) –
उत्तर :
UP Board Solutions for Class 6 Hindi Chapter 20 छिपा रहस्य (मंजरी) 2

प्रश्न 2.
नीचे लिखे शब्दों के पर्यायवाची शब्द लिखिए (लिखकर) –
उत्तर :
UP Board Solutions for Class 6 Hindi Chapter 20 छिपा रहस्य (मंजरी) 3

प्रश्न 3.
नीचे लिखे वर्ग – क तथा वर्ग – ख के शब्दों में से एक-एक शब्द लेकर साथ-साथ प्रयोग में आने वाले विपरीतार्थी शब्दों के सही जोड़े बनाइए। उदाहरण = अपना-पराया (बनाकर) –
उत्तर :
UP Board Solutions for Class 6 Hindi Chapter 20 छिपा रहस्य (मंजरी) 4

प्रश्न 4.
निम्नलिखित शब्द-युग्मों को अपने वाक्यों में प्रयोग कीजिए –
उत्तर :

  • शब्द युग्म – वाक्य प्रयोग
  • छोटी-छोटी – छोटी-छोटी वस्तुएँ भी अपनी जगह महत्त्वपूर्ण होती हैं।
  • जीव-जन्तु – जंगल में अनेक प्रकार के जीव-जन्तु होते हैं।
  • आस-पास – घर के आस-पास रहने वालों को पड़ोसी कहते हैं।
  • कुछ न कुछ – निठल्ला बैठने की अपेक्षा कुछ-न-कुछ करते रहना लाभदायक होता है।

UP Board Solutions

प्रश्न 5.
निम्नलिखित वाक्यांशों के लिए एक शब्द लिखिए –
उत्तर :

(क) जिसे दिखाई न देता हो।              – नेत्रहीन
(ख) रोगियों को ले जाने वाली गाड़ी।   – एम्बुलेंस
(ग) जहाँ घोड़े रखे जाते हैं।                 – अस्तबले
(घ) जिसकी कोई हद न हो।               – बेहद

प्रश्न 6.
(क) इन शब्दों का अर्थ शब्दकोश से ढूँढ़कर लिखिए –
ख्याति, देहावसान, एम्बुलेंस, दिलासा, तनख्वाह
(ख) अब इन शब्दों का वाक्यों में प्रयोग कीजिए।
उत्तर :
UP Board Solutions for Class 6 Hindi Chapter 20 छिपा रहस्य (मंजरी) 5

इसे भी जानें –
नोट विद्यार्थी ध्यान दें।

We hope the UP Board Solutions for Class 6 Hindi Chapter 20 छिपा रहस्य (मंजरी) help you. If you have any query regarding UP Board Solutions for Class 6 Hindi Chapter 20 छिपा रहस्य (मंजरी), drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

UP Board Solutions for Class 6 Hindi Chapter 10 ईदगाह (मंजरी)

UP Board Solutions for Class 6 Hindi Chapter 10 ईदगाह (मंजरी)

These Solutions are part of UP Board Solutions for Class 6 Hindi. Here we have given UP Board Solutions for Class 6 Hindi Chapter 10 ईदगाह (मंजरी)

महत्वपूर्ण गद्यांश की व्याख्या

वकील साहब …………………. डाल दी गई।

संदर्भ – प्रस्तुत गद्यांश हमारी पाठ्यपुस्तक ‘मंजरी’ से महान साहित्यकार मुंशी प्रेमचन्द जी द्वारा लिखित ‘ईदगाह’ नामक कहानी से लिया गया है।

प्रसंग – ईदगाह से लौटने के बाद बच्चों, खासकर नूरे के खिलौने के टूटने का सरस वर्णन है।

व्याख्या – वकील महान प्रतिष्ठा वाला व्यक्ति होता है; अतः उसके लिए द्वार में दो खूटियाँ गाड़कर उन पर लकड़ी का एक पटरा रखा गया। पटरे पर सुन्दर कालीन बिछाया गया। इसके बाद पटरे पर उसे रखा गया, मानो वह राजा भोज का सिंहासन हो। अदालत में गर्मी से बचने के लिए खसे की टटियाँ और विद्युत् पंखे लगे होते हैं। इस बात का ध्यान रखते हुए नूरे ने अपने खिलौने ‘वकील’ के लिए बॉस का पंखा मँगाकर हवा.करना शुरू कर दिया। पंखे की टक्कर से वकील ऊपर से नीचे (UPBoardSolutions.com) गिर पड़े, मानो वे स्वर्गलोक से मृत्युलोक में आ पड़े हों। वे मिट्टी के तो थे ही, बिलकुल मिट्टी हो गए। बहुत शोर मचा, क्योंकि वकील साहब पंचतत्व में विलीन हो गए। उनकी हडुडियाँ घूरे के ढेर पर फेंक दी गईं।

UP Board Solutions

पाठका सार (सारांश)

आज ईद आई है। गाँव में हलचल है। सभी ईदगाह जाने की तैयारी में हैं। लड़के ईदगाह जाने की खुशी में सबसे प्रसन्न, मगन हैं। हामिद भी अपनी दादी से ईदगाहे जाने की जिद कर रहा है। उसके माँ-बाप नहीं हैं। वह दादी अमीना की गोद में सोता है। हामिद के पाँव में जूते नहीं हैं, टोपी भी पुरानी है, फिर भी वह प्रसन्न है। . लोग गाँव से मेले की ओर चले। हामिद भी अपने दोस्तों के साथ निकल पड़ा। सभी अपने पैसे गिन रहे हैं। किसी के पास बारह पैसे हैं, किसी के पास पन्द्रह परन्तु हामिद के पास केवल तीन पैसे हैं, फिर भी वह सबसे ज्यादा प्रस्न्न है। ईदगाह पर बहुत भीड़ है। लाखों लोग एक साथ खड़े हो जाते हैं, एक साथ झुकते हैं। और घुटनों के बल बैठ जाते है। अत्यन्त अपूर्व दृश्य है।

नमाज खत्म होने पर सब गले मिलते हैं। बच्चे मेले का आनन्द लेने लगते हैं। महमूद, मोहसिन आदि बच्चे घोड़ों और ऊँटों पर बैठते हैं। हामिद दूर खड़ा होता है, क्योंकि उसके पास केवल तीन पैसे हैं। अब बच्चे खिलौने तथा मिठाइयाँ खरीदते हैं। हामिद दूर खड़ा है। वह साथी बच्चों से नाराज होता है; क्योंकि किसी ने उसे एक भी मिठाई नहीं दी।

हामिद ने एक दुकानदार से तीन पैसों में एक चिमटा खरीद लिया और उसे कंधे पर रख लिया; मानो वह उसकी बन्दूक हो। महमूद बोला कि चिमटा खिलौना नहीं है। हामिद ने अपने चिमटे को बहादुर शेर बताया।

आखिरकार, सब बच्चों ने हामिद को विजेता माना। वे सब बहुत पैसे खर्च करके भी काम की चीज नहीं खरीद सके। हामिद खुश था। उसे विश्वास था कि दादी चिमटा देखकर खुश होगी। यह चिमटा उसका (UPBoardSolutions.com) रुस्तमे-हिन्द था, सब खिलौनों का बादशाह । चिमटा लेने के लालच में हामिद को महमूद ने केला खाने को दिया।

ईदगाह जाने वाले ग्यारह बजे लौट गए। हामिद भी उन्हीं के साथ था। सबं बच्चों के खिलौने धीरे-धीरे टूट गए और घूरे के ढेरों पर पहुँच गए, लेकिन हामिद का चिमटा सही-सलामत उसके हाथ में था। अमीना ने चिमटा देखकर गुस्से से उससे पूछा कि किसी और चीज के स्थान पर चिमटा क्यों उठा लाए। तुमने अन्य बच्चों की तरह खाया-पिया क्यों नहीं । हामिद ने अपराधी भाव से कहा, “तुम्हारी अंगुलियाँ तवे से जल जाती थीं, इसलिए मैंने यह खरीद लिया।” अमीना का क्रोध स्नेह में बदल गया। उसका मन गद्गद हो गया। उसने आँसू बहाते हुए दामन फैलाया और हामिद को दुआएँ दीं।

UP Board Solutions

प्रश्न – अभ्यास

कुछ करने को

(क) किस कैलेण्डर में चन्द्रमा के अनुसार महीने के दिन दिए गए हैं?
उत्तर :
ऊपर दिए गए कैलेण्डरों में से पहले कैलेण्डर में चन्द्रमा के अनुसार महीने के दिन दिए गए हैं।

(ख) 26 जनवरी को कौन-सा दिन है?
उत्तर :
26 जनवरी को शुक्रवार है।

(ग) शुक्ल द्वादशी को कौन-सा दिन है?
उत्तर :
शुक्ल द्वादशी को शनिवार है।

विचार और कल्पना –
नोट – विद्यार्थी शिक्षक की सहायता से स्वयं करें।

UP Board Solutions

कहानी से

प्रश्न 1.
नीचे लिखे शब्दों में से सही शब्द छाँटकर रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए (पूर्ति करके) –

(क) हामिद के अब्बाजान का नाम आबिद था। (कायमअली, आबिद, महमूद, मोहसिन)।
(ख) दुकानदार ने चिमटे का दाम ठीक-ठीक पाँच पैसे बताया। (तीन, चार, पाँच, छह)
(ग) हामिद के पास कुल तीन पैसे थे। (तीन, चारे, पाँच, छह)

प्रश्न 2.
किसने क्या खरीदा, तीर (→) के निशान द्वारा जोड़ी बनाइए (जोड़ी बनाकर) –
UP Board Solutions for Class 6 Hindi Chapter 10 ईदगाह (मंजरी) 1

प्रश्न 3.
जब सभी बच्चे घोड़ों और ऊँटों पर बैठकर पच्चीस चक्करों का मजा ले रहे थे, तब हामिद दूर खड़ा क्या सोच रहा था?
उत्तर :
जब बच्चे पच्चीस चक्करों का मजा ले रहे थे, तब हामिद यही सोच रहा था कि मेरे पास तो तीन ही पैसे हैं। जरा-सा चक्कर खाने के लिए अपने कोष का एक तिहाई भाग नहीं दे सकता।

प्रश्न 4.
हामिद महँगे खिलौने न खरीद सकने पर अपने-आपको कैसे समझा रहा था?
उत्तर :
बच्चा और खिलौना दोनों एक-दूसरे के पूरक होते हैं। हामिद कितना भी होशियार सही, लेकिन उसके अन्दर के बच्चे का मन भी खिलौनों के लिए तरसता था। वह शायद ले भी लेता; परन्तु तीन ही तो पैसे थे, अतः उसने स्वयं को समझाया कि इन खिलौनों की क्या हस्ती है; अभी हैं और हाथों से छूट गए; तो नहीं हैं। वह मन-ही-मन उनकी निन्दा करने लगा।

UP Board Solutions

प्रश्न 5.
हामिद ने चिमटा क्यों खरीदा?
उत्तर :
रोटी पकाते समय दादी की अंगुलियाँ जलने से बचाने के लिए ही हामिद ने चिमटा खरीदा।

प्रश्न 6.
हामिद के क्या कहने पर बुढ़िया अमीना का क्रोध तुरन्त स्नेह में बदल गया?
उत्तर :
हामिद के यह कहते ही कि तुम्हारी अंगुलियाँ तवे से जल जाती थीं, इसलिए मैंने यह ले लिया। यह सुनकर बुढ़िया अमीना का क्रोध तुरन्त स्नेह में बदल गया।

प्रश्न 7.
नीचे लिखे गए वाक्यों को कहानी के क्रम में लिखिए (क्रम में लिखकर) –

  • अमीना परेशान थी, हामिद को अकेले मेले कैसे जाने दे।
  • सहसा ईदगाह नजर आया।
  • नमाज खत्म होने पर सब गले मिले।
  • हामिद ने चिमटा खरीदा।
  • चिमटे ने सबको मोहित कर लिया।
  • बुढ़िया का क्रोध स्नेह में बदल गया।
  • अमीना दामन फैलाकर दुआएँ दे रही थी।

प्रश्न 8.
इस कहानी में आपको कौन-सी बात सबसे अच्छी लगी और क्यों
उत्तर :
इस कहानी में मुझे हामिद का अपनी बूढ़ी दादी अमीना के लिए मेले में चिमटा खरीदना सबसे अच्छा लगा। क्योंकि हामिद एक अनाथ बच्चा है। उसके माता-पिता नहीं हैं और वह अपनी बूढ़ी दादी अमीना के साथ रहता है। वह गाँव के अन्य बच्चों के साथ मेला देखने गया था। उसके पास कुल तीन पैसे थे। उसके सभी दोस्त मेले में मिठाइयाँ (UPBoardSolutions.com) खा रहे थे, शर्बत पी रहे, खिलौने खरीद रहे थे। हामिद का बालमन भी अन्य बच्चों की तरह वही सब खाना और खरीदना चाह रहा होगा। लेकिन उसके पास कुल तीन पैसे ही थे। उसने अपने मन की एक न सुनी और उस छोटे बच्चे ने एक जिम्मेदार आदमी की तरह अपनी बूढ़ी दादी की उँगलियों को जलने से बचाने के लिए चिमटा खरीदा।

भाषा की बात

प्रश्न 1.
इस पाठ के आधार पर निम्नलिखित वाक्यांशों के लिए एक शब्द लिखिए (लिखकर) –
उत्तर :
UP Board Solutions for Class 6 Hindi Chapter 10 ईदगाह (मंजरी) 2

प्रश्न 2.
निम्नलिखित मुहावरों का अर्थ लिखकर वाक्यों में प्रयोग कीजिए (प्रयोग करके) –
आँखें बन्द करना = अनदेखी करना
वाक्य प्रयोग – अपने अवगुणों के प्रति आँखें बन्द करना ठीक नहीं होता।
पैरों में पर लग जाना = तेज चलना
वाक्य प्रयोग – बालक हामिद इतना तेज चल रहा था, मानो उसके पैरों में पर लग गए हों।
राई का पर्वत करना = छोटी बात बड़ी करना
वाक्य प्रयोग – जरा-सी बात पर इतना झगड़ा! तुमने तो राई का पर्वत बना दिया!
एड़ी-चोटी का जोर लगाना = पूरी कोशिश करना
वाक्य प्रयोग – कक्षा में प्रथम आने के लिए हामिद को एड़ी-चोटी का जोर लगाना पड़ा।
बाल बाँका न होना = कुछ भी हानि नहीं होना
वाक्य प्रयोग – जिसका ईश्वर रक्षक होता है, उसका कभी बाल बाँका नहीं होता।

UP Board Solutions

प्रश्न 3.
नीचे दिए गये उदाहरणों के अनुसार दिए गए शब्दों का संधि-विच्छेद कीजिए (संधि-विच्छेद करके) –
उत्तर :

  • इच्छा + अनुकूल = इच्छानुकूल (आ + अ = आ)
  • धर्म + अनुकूल = धमोनुकूल (अ + अ = आ)
  • यथा + अवसर = यथावसर (आ + अ = आ)
  • देव + आशीष = देवाशीष (अ + आ = आ)

प्रश्न 4.
सूई-धागा और सानी-पानी जैसे पाठ में आए योजक चिह्न (-) वाले शब्द-जोड़ों को छाँटकर लिखिए। ध्यान रहे कि दोनों शब्द एक जैसे न हों, जैसे – धीरे-धीरे में दोनों शब्द एक ही हैं।
उत्तर :
योजक चिहून युक्त भिन्न शब्द वाले शब्द युग्म – मिलना-भेटना, बड़े-बूढ़े, एक-दो, दस-बारह, दुबला-पतला, पुरानी-धुरानी, मरने-जीने (मरना-जीना), दल-बल, भीड़-भाड़, क्लब-घर, दो-तीन, फोड़े-फुसियाँ, भाई-बहन, मार-पीट, जोर-शोर, आनन-फानन।।

प्रश्न 5.
‘छोने वाले, जागते लहो’ तोतली बोली में है, इसे शुद्ध भाषा में लिखिए।
उत्तर :
‘सोने वाले, जागते रहो!’

प्रश्न 6.
निम्नलिखित वाक्यों को पढ़िए –

(क) वृक्षों पर कुछ अजीब हरियाली है।
(ख) खेतों में कुछ अजीब रौनक है।
(ग) आसमान पर कुछ अजीब लालिमा है।

इसी प्रकार ‘कुछ अजीब’ से पाँच वाक्य और बनाइए।
उत्तर :

(क) उनमें कुछ अजीब ऐब हैं।
(ख) एकाएक कुछ अजीब घटित हो जाना चौंका देता है।
(ग) समझकर भी नासमझ बनने वाले लोग कुछ अजीब होते हैं।
(घ) मितली आते समय कुछ अजीब-सा अनुभव होता है।
(ङ) दुनिया में कुछ अजीब बनकर रहना हास्यास्पद बना देता है।

UP Board Solutions

इसे भी जानें –
नोट – विद्यार्थी स्वयं करें।

We hope the UP Board Solutions for Class 6 Hindi Chapter 10 ईदगाह (मंजरी) help you. If you have any query regarding UP Board Solutions for Class 6 Hindi Chapter 10 ईदगाह (मंजरी), drop a comment below and we will get back to you at the earliest.