UP Board Solutions for Class 4 EVS Hamara Parivesh Chapter 14 अरुणाचल प्रदेश

UP Board Solutions for Class 4 EVS Hamara Parivesh Chapter 14 अरुणाचल प्रदेश

भारत के मानचित्र को देखो –
अरुणाचल प्रदेश के पश्चिम में भूटान देश, उत्तर में चीन देश तथा पूर्व में म्यांमार देश स्थित है। इसके दक्षिण में असम राज्य है तथा इसकी दक्षिण-पूर्वी सीमा नागालैंड से भी मिलती है।

अरुणाचल प्रदेश अभ्यास

प्रश्न १.
‘अरुणाचल’ का अर्थ क्या है?
उत्तर:
अरुणाचल का अर्थ-
(१) सूर्य की रोशनी से रंगे लाल पर्वत।
(२) प्रात:काल के समय पर्वतों पर फैली लालिमा का दृश्य।

प्रश्न २.
कीड़े-मकोड़ों व जंगली जानवरों से बचने के लिए अरुणाचल के लोग क्या करते हैं?
उत्तर:
कीड़े-मकोड़ों व जंगली जानवरों से बचने के लिए अरुणाचल के लोग अपने घरों को बाँस तथा लकड़ी के लट्ठों के ऊपर बनाते हैं।

UP Board Solutions for Class 4 EVS Hamara Parivesh Chapter 14 अरुणाचल प्रदेश

प्रश्न ३.
रेखा मानचित्र में अंकित करो- अरुणाचल प्रदेश, पड़ोसी प्रदेश, ईटानगर
नोट – विद्यार्थी मानचित्र में स्वयं अंकित करें।

प्रश्न ४.
जोड़े बनाओ (जोड़े बनाकर)
उत्तर:
(१) ऑरकिड → स्वर्ग का फूल
(२) तोरग्या → त्योहार
(३) मिथुन → जानवर
(४) धन्धे → चटाई बुनना

प्रश्न ५.
सोचो और चर्चा करो
उत्तर:
विद्यार्थी स्वयं करें।

कितना सीखा?

प्रश्न १.
सोचो अगर कश्मीर में घरों की छत चपटी हो जाए तो क्या होगा?
उत्तर:
छत चपटी होने से बर्फ नीचे नहीं गिरेगी और अधिक वजन से छत टूट जाएगी।

प्रश्न २.
ऐसा क्यों है कि रेगिस्तान में पानी की बहुत कमी है और कश्मीर में बर्फ की चोटियाँ हैं?
उत्तर:
रेगिस्तान में वर्षा नहीं होती। इस कारण वहाँ पानी की कमी होती है। कश्मीर में रेगिस्तान नहीं है। यह पर्वतीय प्रदेश है, जहाँ ऊँचाई पर बर्फ की चोटियाँ ही होती हैं।

UP Board Solutions for Class 4 EVS Hamara Parivesh Chapter 14 अरुणाचल प्रदेश

प्रश्न ३.
जोड़े मिलाओ (जोड़े मिलाकर)
उत्तर:
हाँगुल – कश्मीर
हवामहल → राजस्थान
खजुराहो के मंदिर → मध्य प्रदेश
गणेश चतुर्थी → महाराष्ट्र
बाँस के पुल → अरुणाचल प्रदेश
दुर्गा पूजा → पश्चिम बंगाल
रथोत्सव → तमिलनाडु

प्रश्न ४.
इन शब्दों को हिंदी में कैसे कहेंगे? लिखो-
उत्तर:
अहंस् – हाँ
धन्योवाद – धन्यवाद
इल्ली – नहीं
वणक्कम् – नमस्ते
हुमनम – नमस्ते
दोमा – नहीं

प्रश्न ५.
नीचे दिए गए कुछ राज्यों के नक्शों में इनके और इनकी राजधानियों के नाम लिखो-
उत्तर:
राज्य एवं राजधानी का नाम – अरुणाचल प्रदेश – ईटानगर
राज्य एवं राजधानी का नाम – पश्चिम बंगाल – कोलकाता
राज्य एवं राजधानी का नाम – राजस्थान – जयपुर
राज्य एवं राजधानी का नाम – महाराष्ट्र – मुंबई

UP Board Solutions for Class 4 EVS Hamara Parivesh

UP Board Solutions for Class 4 EVS Hamara Parivesh Chapter 13 पश्चिम बंगाल

UP Board Solutions for Class 4 EVS Hamara Parivesh Chapter 13 पश्चिम बंगाल

मानचित्र में देखकर भरो (मानचित्र के अनुसार)-

पश्चिम बंगाल के पूर्व की ओर बंगलादेश है और इसके दक्षिणी कोने में बंगाल की खाड़ी है। पश्चिम बंगाल के पश्चिम दिशा में बिहार एवं झारखण्ड राज्य हैं।

पश्चिम बंगाल अभ्यास

प्रश्न १.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दो-
(अ) पश्चिम बंगाल भारत में किस दिशा में स्थित है?
उत्तर:
पूर्व दिशा में।

(ब) भारत के पूर्व में पश्चिम बंगाल के बाद कौन-सा देश है?
उत्तर:
बंगलादेश।

(स) पश्चिम बंगाल से होकर बहने वाली नदी का नाम लिखो?
उत्तर:
गंगा और हुगली।

(द) इस राज्य के महत्त्वपूर्ण पर्वतीय स्थान का नाम बताओ।
उत्तर:
दार्जिलिंग।

UP Board Solutions for Class 4 EVS Hamara Parivesh Chapter 13 पश्चिम बंगाल

प्रश्न २.
पश्चिम बंगाल के कारखानों में बनाई जाने वाली वस्तुओं की सूची बनाओ।
उत्तर:
पश्चिम बंगाल के कारखानों में बनाई जाने वाली वस्तुएँ-
लोहा और इस्पात (दुर्गापुर),
रेल के इंजन (चितरंजन),
जूतों का निर्माण (बाटानगर),
मशीनें,
कागज,
दियासलाई,
जूट का सामान और चीनी।

प्रश्न ३.
पश्चिम बंगाल के लोगों के और अपने राज्य के लोगों के काम-धंधों को लिखो।
उत्तर:
UP Board Solutions for Class 4 EVS Hamara Parivesh Chapter 13 पश्चिम बंगाल 1

प्रश्न ५.
पश्चिम बंगाल भारत देश के पूर्व में स्थित है। फिर भी इसे पश्चिम बंगाल कहते हैं, पता करो क्यों?
उत्तर:
इसका कारण यह है कि पूर्व दिशा में अब बंगलादेश बंगाल से विभाजित करके निर्मित हुआ है। भारत में बाकी बचा हुआ बंगाल, बंगलादेश के पश्चिम में स्थित है। इसलिए इसे पश्चिम बंगाल कहते हैं।

UP Board Solutions for Class 4 EVS Hamara Parivesh

UP Board Solutions for Class 4 EVS Hamara Parivesh Chapter 12 तमिलनाडु

UP Board Solutions for Class 4 EVS Hamara Parivesh Chapter 12 तमिलनाडु

  • उफनता समुद्र, धान के लहलहाते खेत, हरी-भरी नीलगिरी पर्वत-मालाएँ-यह है भारत के दक्षिणी छोर पर बसा राज्य तमिलनाडु।
  • इसके दक्षिण के सिरे पर अरब सागर, बंगाल की खाड़ी और हिंद महासागर मिलते हैं। इसके पश्चिम में केरल राज्य है।

तमिलनाडु अभ्यास

प्रश्न १.
तमिलनाडु की मुख्य उपज को लिखो।
उत्तर:
तमिलनाडु में नारियल की पैदावार अधिक है। यहाँ धान, गन्ना, कॉफी, नारियल, काजू, तंबाकू तथा कपास की खेती की जाती है। जहाँ रबर के पेड़ों से रबर निकाली जाती है।

प्रश्न २.
तमिलनाडु राज्य में संरक्षित जंगल क्यों बनाए गए हैं?
उत्तर:
तमिलनाडु में हिरन, शेर, हाथी आदि पशुओं और जल पक्षियों की सुरक्षा के लिए छह संरक्षित जंगल बनाए गए हैं।

UP Board Solutions for Class 4 EVS Hamara Parivesh Chapter 12 तमिलनाडु

प्रश्न ३.
तमिलनाडु के लोगों के मुख्य काम-धंधे की सूची बनाओ।
उत्तर:
तमिलनाडु के लोगों के मुख्य काम-धंधे-नारियल रेशों से रस्सी, पायदान, चटाई बनाना, रेशम की साड़ियाँ व कपड़े बुनना, दस्तकारी, कृषि कार्य तथा मछली पकड़ना। चेन्नई फिल्म निर्माण का बड़ा केंद्र है।

प्रश्न ४.
तमिलनाडु राज्य के प्रमुख मंदिरों के नामों की सूची बनाओ।
उत्तर:
तमिलनाडु को मंदिरों का राज्य कहा जाता है। रामेश्वरम मंदिर, रंगनाथम स्वामी का मंदिर, मदुरई का मीनाक्षी मंदिर, कन्याकुमारी में विवेकानंद शिला, कांचीपुरम के शिव मंदिर तथा तंजोर के शिव मंदिर प्रसिद्ध हैं।

प्रश्न ५.
रबर से बनने वाली चीजों की एक सूची बनाओ।
उत्तर:
रबर से बनी वस्तुएँ – टायर, गेंद, पायदान।

UP Board Solutions for Class 4 EVS Hamara Parivesh Chapter 12 तमिलनाडु

प्रश्न ६.
निम्नलिखित में खाली स्थानों को भरो (भरकर )
उत्तर:
तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई है। यहाँ की भाषा तमिल है। रामेश्वरम चारों धामों में से एक धाम है। कन्याकुमारी में विवेकानंद शिला स्थित है। यहाँ का भरतनाट्यम नृत्य विश्व में प्रसिद्ध है।

प्रश्न ७.
नीचे दिए गए तमिलनाडु के मानचित्र में तमिलनाडु के मुख्य शहर, राजधानी और नदियों को अंकित करो तथा रंग भरो। मानचित्रावली से मददं लो।
नोट-विद्यार्थी तमिलनाडु का नक्शा देखकर स्वयं अंकित करें तथा रंग भरें।

UP Board Solutions for Class 4 EVS Hamara Parivesh

UP Board Solutions for Class 4 EVS Hamara Parivesh Chapter 11 महाराष्ट्र

UP Board Solutions for Class 4 EVS Hamara Parivesh Chapter 11 महाराष्ट्र

मानचित्र में महाराष्ट्र की स्थिति को देखकर निम्नलिखित को पूरा करो (पूरा करके)-
महाराष्ट्र के पश्चिम में अरब सागर है। महाराष्ट्र के उत्तर में दादर और नगर हवेली राज्य है तथा दक्षिण में कर्नाटक है। पूर्व में आंध्र प्रदेश है।

महाराष्ट्र अभ्यास

प्रश्न १.
निम्नलिखित के उत्तर लिखो-
(अ) महाराष्ट्र के उत्तर में क्या स्थित है।
उत्तर:
महाराष्ट्र के उत्तर में मध्य प्रदेश स्थित है।

(ब) महाराष्ट्र भारत के किस भाग में स्थित है?
उत्तर:
महाराष्ट्र भारत के दक्षिण-पश्चिम दिशा में स्थित है।

(स) अरब सागर महाराष्ट्र के किस भाग में है?
उत्तर:
अरब सागर महाराष्ट्र के पश्चिम दिशा में है।

(द) महाराष्ट्र में अधिक गर्मी तथा अधिक जाड़ा क्यों नहीं होता है?
उत्तर:
समुद्र के किनारे होने के कारण वर्षभर यहाँ न तो अधिक गर्मी पड़ती है और न ही अधिक जाड़ा।

UP Board Solutions for Class 4 EVS Hamara Parivesh Chapter 11 महाराष्ट्र

प्रश्न २.
महाराष्ट्र में उत्पादन की जाने वाली वस्तुओं की सूची बनाओ।
उत्तर:
महाराष्ट्र में उत्पादन की जाने वाली वस्तुएँ निम्न हैं- फसलों में कपास, गन्ना, नारियल, गेहूँ, ज्वार, बाजरा, मक्का, मूंगफली, दालें, सब्जियाँ, संतरा और केला।

प्रश्न ३.
महाराष्ट्र के लोगों के काम-धंधों के विषय में चार पंक्तियाँ लिखो।
उत्तर:
महाराष्ट्र के लोगों के मुख्य काम-धंधे- मछली पकड़ना खेती करना, सूती वस्त्र बनाना, नारियल की जटा से रस्सी व चटाई बनाना है। भारत में सबसे अधिक कारखाने इसी राज्य में हैं। यहाँ सूती वस्त्र के कारखाने सबसे अधिक हैं। चीनी, दियासलाई, मशीनें, कल-पुर्जे, मोटर तथा साइकिलों के कारखाने भी हैं। देश का फिल्म उद्योग भी यहीं है।

UP Board Solutions for Class 4 EVS Hamara Parivesh Chapter 11 महाराष्ट्र

प्रश्न ४.
निम्नलिखित खाली स्थानों को भरो (भरकर)-
उत्तर:
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई है। इस राज्य में अजंता और एलोरा गुफाएँ है। इन गुफाओं के भित्ति चित्र तथा शिल्प कला विश्व में प्रसिद्ध हैं।

UP Board Solutions for Class 4 EVS Hamara Parivesh

UP Board Solutions for Class 4 EVS Hamara Parivesh Chapter 10 मध्य प्रदेश

UP Board Solutions for Class 4 EVS Hamara Parivesh Chapter 10 मध्य प्रदेश

दिए गए (पाठ्यपुस्तक में) मध्य प्रदेश के मानचित्र को देखो-
मध्य प्रदेश के पूर्व में छत्तीसगढ़ है। पश्चिम में राजस्थान और गुजरात हैं। इसके उत्तर में उत्तर प्रदेश है। दक्षिण में महाराष्ट्र है।

मानचित्र में देखकर लिखो (मानचित्र के अनुसार )-

प्रश्न:
मध्य प्रदेश में कौन-कौन से पर्वत हैं?
उत्तर:
विंध्याचल, सतपुड़ा

प्रश्न:
मध्य प्रदेश में कौन-कौन सी नदियाँ हैं?
उत्तर:
नर्मदा और ताप्ती।

मध्य प्रदेश अभ्यास

प्रश्न १.
सही कथन के सामने (✓) तथा गलत के सामने (✗) का चिह्न लगाओ-
(क) खजुराहो के मंदिर भोपाल में है। (✗)
(ख) उज्जैन क्षिप्रा नदी के किनारे बसा है। (✓)
(ग) बघेली, बुंदेली और मालवी यहाँ की मुख्य भाषा हैं। (✗)

प्रश्न २.
मध्य प्रदेश का मानचित्र बनाओ और उसमें निम्नलिखित को अंकित करो
भोपाल, विन्ध्याचल, सतपुड़ा, महानदी, नर्मदा नदी।
नोट-विद्यार्थी मानचित्र देखकर मानचित्र बनाएँ और उसमें इन्हें स्वयं अंकित करें।

UP Board Solutions for Class 4 EVS Hamara Parivesh Chapter 10 मध्य प्रदेश

प्रश्न ३.
चर्चा करो कि तुम्हारे और आदिवासियों के रहन-सहन में क्या अंतर होगा?
उत्तर:
हमारे और आदिवासियों के रहन-सहन में अंतर-

  1. आदिवासी खाने के लिए जगलों पर निर्भर हैं। हम गाँवों और शहरों में रहते हैं।
  2. आदिवासी अपने पुराने रीति-रिवाजों को मानते हैं। हम आधुनिक सभ्यता के साथ हैं।
  3. आदिवासी अशिक्षित और अंधविश्वासी हैं। हम शिक्षित और वैज्ञानिक दृष्टिकोण रखते हैं।

प्रश्न ४.
सोचो, तुम्हें किसी आदिवासी इलाके में पहुँचा दिया जाए तो तुम्हें क्या नई चीजें खाने को मिल सकती हैं?
उत्तर:
आदिवासी मूलतः प्रकृति से बनी चीजें खाते हैं, इसलिए वे हमें भी वही चीजें खाने के लिए देंगे।

UP Board Solutions for Class 4 EVS Hamara Parivesh