UP Board Solutions for Class 4 Science Parakh Chapter 1 पौधे के विभिन्न भाग एवं उनके कार्य

UP Board Solutions for Class 4 Science Parakh Chapter 1 पौधे के विभिन्न भाग एवं उनके कार्य

पौधे के विभिन्न भाग एवं उनके कार्य अभ्यास प्रश्न

प्रश्न १.
पौधों के विभिन्न भागों के सामने उनके कार्यों को संक्षेप में लिखे-
उत्तर:
अंग (पौधों के भाग) और उनके कार्य निम्न हैं-
जड़ – पौधे को भूमि में जमाए रखती है। मिट्टी से पानी और खनिज लवण सोखती है।
तना – तने से शाखाएँ निकलती हैं, जिन पर पत्तियाँ, फूल व फल निकलते हैं। तने जड़ों द्वारा अवशोषित जल एवं खनिज-लवण पत्तियों तक पहुँचाते हैं।
पत्ती – पौधों की हरी पत्तियाँ सूर्य के प्रकाश में स्वयं भोजन बनाती हैं। इस क्रिया को प्रकाश संश्लेषण कहते हैं। पत्तियों द्वारा निर्मित भोजन पौधे के अन्य भागों को मिलता है।
फूल – फूल से फल बनते हैं।
फल – फल के फटने पर बीज विभिन्न प्रकार से बिखरकर, फिर अंकुरित होकर पौधा बन जाता है। यह लोगों के खाने के काम आता है।

UP Board Solutions for Class 4 Science Parakh Chapter 1 पौधे के विभिन्न भाग एवं उनके कार्य

प्रश्न २.
निम्नांकित कथनों में सही विकल्प चुनकर सही (✓) का निशान लगाएँ (सही का निशान लगाकर)
(क) पत्तियाँ सूर्य के प्रकाश में भोजन बनाती हैं।
(१) कार्बन डाइऑक्साइड से
(२) पानी से
(३) क्लोरोफिल से
(४) क्लोरोफिल, कार्बन डाइऑक्साइड तथा पानी की सहायता से (✓)

(ख) पुष्प में पाए जाते हैं-
(१) बाह्यदल
(२) दल
(३) स्त्रीकेसर तथा पुंकेसर
(४) ये सभी (✓)

प्रश्न ३.
प्रत्येक कथन के सम्मुख सही या गलत लिखें (लिखकर)-
(क) जड़ों द्वारा पौधे जल और खनिज लवणों का अवशोषण करते हैं। (सही)
(ख) पौधा जड़ों के बिना जीवित रह सकता है। (गलत)
(ग) पौधों के तनों, जड़ों तथा फलों में भोजन एकत्रित रहता है। (गलत)
(घ) पुष्पों से फल और बीज बनते हैं। (सही)
(ङ) पत्तियाँ रात में प्रकाश-संश्लेषण की क्रिया करती हैं। (गलत)
(च) भोजन बनाते समय पौधे कार्बन डाइऑक्साइड लेते हैं और ऑक्सीजन निकालते हैं। (सही)
(छ) पौधे की पत्तियाँ वाष्प के रूप में पानी बाहर निकालती हैं। (सही)

UP Board Solutions for Class 4 Science Parakh Chapter 1 पौधे के विभिन्न भाग एवं उनके कार्य

प्रश्न ४.
चित्र में पुष्प के भागों के नाम लिखें-
UP Board Solutions for Class 4 Science Vignan Parakh Chapter 1 पौधे के विभिन्न भाग एवं उनके कार्य 1

प्रश्न ५
(क) पौधे के विभिन्न भागों के नाम लिखो
उत्तर:
जड़, तना, पत्ती, फूल और फल

(ख) जड़ के प्रमुख कार्यों को लिखें।
उत्तर:
पौधे को भूमि में जमाना, पानी और खनिज लवण पौधे के विभिन्न भागों तक पहुँचाना है।

(ग) तने के प्रमुख कार्यों को लिखें।
उत्तर:
तने जड़ों द्वारा अवशोषित जल व खनिज लवण पत्तियों तक पहुँचाते हैं। तनों से शाखाएँ निकलती हैं।

(घ) पुष्प के भागों के नाम लिखें।
उत्तर:
बाह्यदल, दल, पुंकेसर, स्त्रीकेसर।

प्रश्न ६.
उपयुक्त शब्दों की सहायता से कथन पूर्ण करें (पूर्ण करके)
(क) जड़ें पौधे को मजबूती से भूमि में जमाए रखती हैं। (पत्तियाँ, जड़ें, तने)
(ख) हरी पत्तियाँ सूर्य के प्रकाश में क्लोरोफिल, पानी तथा कार्बन डाइऑक्साइड की सहायता से भोजन बनाती है। (क्लोरोफिल, ऑक्सीजन)
(ग) वायु द्वारा प्रकीर्णन के लिए बीज का हल्का, रोएँदार या पंखदार, होना जरूरी है। (कँटीला, रोएँदार, पंखदार)
(घ) अवशोषित जल तथा लवण का पौधे के तने की नलिकाओं द्वारा संवहन होता है। (नलिकाओं, पर्णहरित, लवण)

UP Board Solutions for Class 4 Science Parakh Chapter 1 पौधे के विभिन्न भाग एवं उनके कार्य

प्रश्न ७.
मिलान करें (सही मिलान)।
उत्तर:
UP Board Solutions for Class 4 Science Vignan Parakh Chapter 1 पौधे के विभिन्न भाग एवं उनके कार्य 2

प्रश्न ८.
अपने घर पर करें-
(१) अपनी अभ्यास पुस्तिका में गर्मी और जाड़े के फलों, फूलों और सब्जियों की सूची बनाएँ।
नोट-विद्यार्थी स्वयं करें।

(२) जल द्वारा बिखरने वाले दो फलों के नाम लिखें।
उत्तर:
नारियल, आम।

(३) अपने आप फटने वाले फलों की सूची बनाएँ।
उत्तर:
मटर, सेम, भिंडी, अरण्डी, अरहर।

प्रश्न ६.
सच क्या है?
(१) रात को पेड़ के नीचे नहीं सोना चाहिए।
(क) क्योंकि पेड़ों पर भूत-प्रेत रहते हैं।
(ख) क्योंकि रात में पेड़ केवल कार्बन डाइऑक्साइड गैस छोड़ते हैं। (✓)
(२) हरे पेड़ों को नहीं काटना चाहिए।
(क) क्योंकि देवता नाराज़ हो जाते हैं।
(ख) क्योंकि पेड़ हमारे लिए बहुत उपयोगी हैं। प्रश्न १०. ढोंगी का चमत्कार नोट-विद्यार्थी स्वयं करके देखें। (✓)

UP Board Solutions for Class 4 Science Parakh Chapter 1 पौधे के विभिन्न भाग एवं उनके कार्य

प्रोजेक्ट कार्य-
(१) अपने आसपास से भिन्न-भिन्न प्रकार के बीजों और फलों का संग्रह करें और उनकी सूची बनाकर उनके प्रकीर्णन (बिखराव) की विधि सोचकर लिखें-
UP Board Solutions for Class 4 Science Vignan Parakh Chapter 1 पौधे के विभिन्न भाग एवं उनके कार्य 3
(२) अपने आस-पास से कँटीले, रोएँदार तथा पंखदार बीजों को एकत्र करें और उनके नामंकित चित्र बनाएँ।
(३) विभिन्न प्रकार की पत्तियाँ एकत्र करें। इन्हें सुखाकर पुरानी कापी के पन्नों के बीच में चिपका दें। पत्तियों के नाम लिख दें। आपका पत्तियों का संकलन (हरबेरयिम) बन जाएगा।
नोट-विद्यार्थी स्वयं करे।

UP Board Solutions for Class 4 Science Parakh

UP Board Solutions for Class 4 EVS Hamara Parivesh Chapter 12 तमिलनाडु

UP Board Solutions for Class 4 EVS Hamara Parivesh Chapter 12 तमिलनाडु

  • उफनता समुद्र, धान के लहलहाते खेत, हरी-भरी नीलगिरी पर्वत-मालाएँ-यह है भारत के दक्षिणी छोर पर बसा राज्य तमिलनाडु।
  • इसके दक्षिण के सिरे पर अरब सागर, बंगाल की खाड़ी और हिंद महासागर मिलते हैं। इसके पश्चिम में केरल राज्य है।

तमिलनाडु अभ्यास

प्रश्न १.
तमिलनाडु की मुख्य उपज को लिखो।
उत्तर:
तमिलनाडु में नारियल की पैदावार अधिक है। यहाँ धान, गन्ना, कॉफी, नारियल, काजू, तंबाकू तथा कपास की खेती की जाती है। जहाँ रबर के पेड़ों से रबर निकाली जाती है।

प्रश्न २.
तमिलनाडु राज्य में संरक्षित जंगल क्यों बनाए गए हैं?
उत्तर:
तमिलनाडु में हिरन, शेर, हाथी आदि पशुओं और जल पक्षियों की सुरक्षा के लिए छह संरक्षित जंगल बनाए गए हैं।

UP Board Solutions for Class 4 EVS Hamara Parivesh Chapter 12 तमिलनाडु

प्रश्न ३.
तमिलनाडु के लोगों के मुख्य काम-धंधे की सूची बनाओ।
उत्तर:
तमिलनाडु के लोगों के मुख्य काम-धंधे-नारियल रेशों से रस्सी, पायदान, चटाई बनाना, रेशम की साड़ियाँ व कपड़े बुनना, दस्तकारी, कृषि कार्य तथा मछली पकड़ना। चेन्नई फिल्म निर्माण का बड़ा केंद्र है।

प्रश्न ४.
तमिलनाडु राज्य के प्रमुख मंदिरों के नामों की सूची बनाओ।
उत्तर:
तमिलनाडु को मंदिरों का राज्य कहा जाता है। रामेश्वरम मंदिर, रंगनाथम स्वामी का मंदिर, मदुरई का मीनाक्षी मंदिर, कन्याकुमारी में विवेकानंद शिला, कांचीपुरम के शिव मंदिर तथा तंजोर के शिव मंदिर प्रसिद्ध हैं।

प्रश्न ५.
रबर से बनने वाली चीजों की एक सूची बनाओ।
उत्तर:
रबर से बनी वस्तुएँ – टायर, गेंद, पायदान।

UP Board Solutions for Class 4 EVS Hamara Parivesh Chapter 12 तमिलनाडु

प्रश्न ६.
निम्नलिखित में खाली स्थानों को भरो (भरकर )
उत्तर:
तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई है। यहाँ की भाषा तमिल है। रामेश्वरम चारों धामों में से एक धाम है। कन्याकुमारी में विवेकानंद शिला स्थित है। यहाँ का भरतनाट्यम नृत्य विश्व में प्रसिद्ध है।

प्रश्न ७.
नीचे दिए गए तमिलनाडु के मानचित्र में तमिलनाडु के मुख्य शहर, राजधानी और नदियों को अंकित करो तथा रंग भरो। मानचित्रावली से मददं लो।
नोट-विद्यार्थी तमिलनाडु का नक्शा देखकर स्वयं अंकित करें तथा रंग भरें।

UP Board Solutions for Class 4 EVS Hamara Parivesh

UP Board Solutions for Class 4 EVS Hamara Parivesh Chapter 11 महाराष्ट्र

UP Board Solutions for Class 4 EVS Hamara Parivesh Chapter 11 महाराष्ट्र

मानचित्र में महाराष्ट्र की स्थिति को देखकर निम्नलिखित को पूरा करो (पूरा करके)-
महाराष्ट्र के पश्चिम में अरब सागर है। महाराष्ट्र के उत्तर में दादर और नगर हवेली राज्य है तथा दक्षिण में कर्नाटक है। पूर्व में आंध्र प्रदेश है।

महाराष्ट्र अभ्यास

प्रश्न १.
निम्नलिखित के उत्तर लिखो-
(अ) महाराष्ट्र के उत्तर में क्या स्थित है।
उत्तर:
महाराष्ट्र के उत्तर में मध्य प्रदेश स्थित है।

(ब) महाराष्ट्र भारत के किस भाग में स्थित है?
उत्तर:
महाराष्ट्र भारत के दक्षिण-पश्चिम दिशा में स्थित है।

(स) अरब सागर महाराष्ट्र के किस भाग में है?
उत्तर:
अरब सागर महाराष्ट्र के पश्चिम दिशा में है।

(द) महाराष्ट्र में अधिक गर्मी तथा अधिक जाड़ा क्यों नहीं होता है?
उत्तर:
समुद्र के किनारे होने के कारण वर्षभर यहाँ न तो अधिक गर्मी पड़ती है और न ही अधिक जाड़ा।

UP Board Solutions for Class 4 EVS Hamara Parivesh Chapter 11 महाराष्ट्र

प्रश्न २.
महाराष्ट्र में उत्पादन की जाने वाली वस्तुओं की सूची बनाओ।
उत्तर:
महाराष्ट्र में उत्पादन की जाने वाली वस्तुएँ निम्न हैं- फसलों में कपास, गन्ना, नारियल, गेहूँ, ज्वार, बाजरा, मक्का, मूंगफली, दालें, सब्जियाँ, संतरा और केला।

प्रश्न ३.
महाराष्ट्र के लोगों के काम-धंधों के विषय में चार पंक्तियाँ लिखो।
उत्तर:
महाराष्ट्र के लोगों के मुख्य काम-धंधे- मछली पकड़ना खेती करना, सूती वस्त्र बनाना, नारियल की जटा से रस्सी व चटाई बनाना है। भारत में सबसे अधिक कारखाने इसी राज्य में हैं। यहाँ सूती वस्त्र के कारखाने सबसे अधिक हैं। चीनी, दियासलाई, मशीनें, कल-पुर्जे, मोटर तथा साइकिलों के कारखाने भी हैं। देश का फिल्म उद्योग भी यहीं है।

UP Board Solutions for Class 4 EVS Hamara Parivesh Chapter 11 महाराष्ट्र

प्रश्न ४.
निम्नलिखित खाली स्थानों को भरो (भरकर)-
उत्तर:
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई है। इस राज्य में अजंता और एलोरा गुफाएँ है। इन गुफाओं के भित्ति चित्र तथा शिल्प कला विश्व में प्रसिद्ध हैं।

UP Board Solutions for Class 4 EVS Hamara Parivesh

UP Board Solutions for Class 3 Hindi Kalrav Chapter 19 सुभाष चन्द्र बोस

UP Board Solutions for Class 3 Hindi Kalrav Chapter 19 सुभाष चन्द्र बोस

सुभाष चन्द्र बोस शब्दार्थ

विरोध करना = किसी के खिलाफ आवाज उठाना
गुलाम = परतंत्र
अध्यक्ष = प्रधान
इस्तीफा = त्यागपत्र

सुभाष चन्द्र बोस पाठ का सार (सारांश)

अंग्रेजी शासन से भारत को स्वाधीन कराने के लिए अनेक लोगों ने अपना जीवन बलिदान कर दिया। सुभाष उनमें से एक थे।

सुभाष का जन्म 23 जनवरी, 1897 को कटक में हुआ। पाँच वर्ष की आयु में उनकी शिक्षा आरम्भ हुई। वे मेधावी छात्र थे। उन्होंने इंग्लैण्ड जाकर आई०सी०एस० की परीक्षा पास की। उन्होंने सरकारी नौकरी से त्यागपत्र देकर देश को स्वाधीन कराने का संकल्प किया। उन्होंने स्वाधीनता आन्दोलन में भाग लिया। सन् 1938 में वे राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष बने। अप्रैल 1939 में उन्होंने अध्यक्ष पद से इस्तीफा देकर ‘फॉरवर्ड-ब्लॉक’ की स्थापना की। द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान उन्होंने देश से बाहर जाकर भारत को अंग्रेजों से स्वाधीन कराने के लिए संघर्ष किया। सुभाष पठानी वेश में अफगानिस्तान पहुँचे। वहाँ से वे जर्मनी व जापान गए। उन्होंने बर्मा आकर ‘आजाद-हिन्द फौज’ का नेतृत्व किया। उन्होंने ‘दिल्ली चलो’ का नारा दिया। उन्होंने देशवासियों से कहा, “तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा।” उनका ‘जय हिन्द’ नारा आज भी प्रचलित है। देशवासी उन्हें नेताजी कहकर पुकारते हैं।

UP Board Solutions for Class 3 Hindi Kalrav Chapter 19 सुभाष चन्द्र बोस

सुभाष चन्द्र बोस अभ्यास

प्रश्न, 1.
पाठ के आधार पर उत्तर दो
(क) सुभाष चन्द्र बोस का जन्म कहाँ हुआ था?
उत्तर:
सुभाष चन्द्र बोस का जन्म कटक में हुआ था।

(ख) नेताजी ने नौकरी क्यों नहीं की?
उत्तर:
नेताजी ने नौकरी इसलिए नहीं की, क्योंकि उन्होंने देश को स्वतंत्र कराने का संकल्प किया था।

(ग) सुभाष चन्द्र बोस ने किस दल की स्थापना की?
उत्तर:
सुभाष चन्द्र बोस ने ‘फॉरवर्ड-ब्लॉक’ की स्थापना की।

(घ) अंग्रेज सरकार ने सुभाष चन्द्र बोस को नजरबन्द क्यों किया?
उत्तर:
द्वितीय विश्वयुद्ध के समय सुभाष चन्द्र बोस अंग्रेजों के विरुद्ध युद्ध छेड़ने के पक्ष में थे, इसलिए अंग्रेजी सरकार ने उन्हें नजरबन्द कर दिया।

प्रश्न 2.
सही जोड़ा बनाओ (सही जोड़ा बनाकर )
उत्तर:
सन 1897 – नेताजी का जन्म
सन 1939 – द्वितीय विश्वयुद्ध

UP Board Solutions for Class 3 Hindi Kalrav Chapter 19 सुभाष चन्द्र बोस

प्रश्न 3.
पढ़ो, समझो और वाक्यों में प्रयोग करो (वाक्य में प्रयोग करके)-
उत्तर:
उत्तीर्ण – परीक्षा में सफल होना – सुभाष ने आई०सी०एस० की परीक्षा उत्तीर्ण की।
युद्ध – लड़ाई – 1939 में दूसरा विश्वयुद्ध शुरू हुआ था।
आजाद – स्वतन्त्र – सुभाष ने देश को आजाद कराने का संकल्प लिया था।
प्रण – निश्चय – सुभाष ने देश को स्वतंत्र कराने का प्रण किया था।
क्रान्ति – आन्दोलन – नेताजी सुभाष चन्द्र बोस क्रान्ति के प्रणेता थे।
वेश – पहनावा – सुभाष पठान के वेश में अफगानिस्तान पहुँचे।

प्रश्न 4.
विलोम शब्द लिखो (विलोम शब्द लिखकर)
उत्तर:
अस्वस्थ – स्वस्थ
जन्म – मृत्यु
स्वतन्त्र – परतन्त्र
उत्तीर्ण – अनुत्तीर्ण

प्रश्न 5.
पता करो
(क) स्वतन्त्रता आन्दोलन के कुछ और सेनानियों के नाम।
उत्तर:
स्वतन्त्रता आन्दोलन के कुछ और सेनानियों के नाम निम्न हैंगोपाल कृष्ण गोखले, लाला लाजपतराय, बाल गंगाधर तिलक, विपिनचन्द्र पाल, मदनमोहन मालवीय, महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू, डॉ. राजेन्द्र प्रसाद, सरोजिनी नायडू, सुरेन्द्रनाथ बनर्जी, एनी बेसेन्ट आदि।

(ख) युद्ध से क्या-क्या हानियाँ होती हैं?
उत्तर:
युद्ध से बहुत हानियाँ होती हैं। जन-धन की हानि तो प्रत्यक्ष हानि होती ही  है, युद्ध से देश की अर्थव्यवस्था ठप्प हो जाती है। शान्ति के समय होने वाले विकास कार्य रुक जाते हैं। जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो जाता है।

UP Board Solutions for Class 3 Hindi Kalrav Chapter 19 सुभाष चन्द्र बोस

प्रश्न 6.
लिखने के लिए
(क) नेता जी के जीवन की चार प्रमुख घटनाएँ अपनी कॉपी में लिखो।
उत्तर:
नेता जी के जीवन की चार प्रमुख घटनाएँ निम्न हैं

  • आई०सी०एस० से इस्तीफा और देशसेवा का संकल्प।
  • फॉरवर्ड ब्लॉक की स्थापना और कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा।
  • म्यांमार (बर्मा) में ‘आजाद हिन्द फौज’ का नेतत्व।
  • हवाई-दुर्घटना में मृत्यु।

(ख) ‘स्वतन्त्र’ एक शब्द है। इसमें ‘ता’ जोड़कर ‘स्वतन्त्रता’ बनता है। इस प्रकार नीचे दिए गए शब्दों में ‘ता’ जोड़कर नए शब्द बनाओ।
उत्तर:
सुन्दर – सुन्दरता
वीर – वीरता
कोमल – कोमलता
सज्जन – सज्जनता
उदार – उदारता
कठोर – कठोरता

(ग) ‘उड़ीसा’ एक राज्य का नाम है। कुछ और राज्यों के नाम लिखो।
उत्तर:
उड़ीसा के अलावा अन्य राज्यों के नाम निम्न हैं- बिहार, पश्चिम बंगाल, असम, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, महाराष्ट्र, गुजरात आदि।

(घ) ‘कटक’ एक स्थान का नाम है। ऐसे ही पाँच और स्थानों के नाम लिखो और उन स्थानों को नक्शे में ढूँढ़ो।
उत्तर:
अन्य पाँच स्थान हैं – भोपाल, जयपुर, नागपुर, आगरा, दिल्ली आदि।
नोट -विद्यार्थी नक्शे में स्वयं ढूँढ़ें।

UP Board Solutions for Class 3 Hindi Kalrav Chapter 19 सुभाष चन्द्र बोस

प्रश्न 7.
नोट – विद्यार्थी स्वयं पता करें।

UP Board Solutions for Class 3 Hindi Kalrav

UP Board Solutions for Class 4 Science Parakh Chapter 12 सौर परिवार और तारामंडल

UP Board Solutions for Class 4 Science Parakh Chapter 12 सौर परिवार और तारामंडल

सौर परिवार और तारामंडल अभ्यास प्रश्न

प्रश्न १.
नीचे कुछ कथन दिए गए हैं। सही कथन के सामने सही (✓) का चिह्न और गलत कथन के सामने गलत (✗) का चिह्न लगाएँ (चिह्न लगाकर)-
(क) चन्द्रमा अपने स्वयं के प्रकाश से चमकता है। (✗)
(ख) सूर्य पृथ्वी से सबसे निकट का तारा है। (✓)
(ग) तारे सूर्य के प्रकाश से चमकते हैं। (✗)
(घ) सूर्य की परिक्रमा करने वाले आकाशीय पिंड को तारा कहते हैं। (✗)
(ङ) आठ ग्रह सूर्य की परिक्रमा करते हैं। (✓)

प्रश्न २.
कोष्ठक में दिए गए शब्दों की सहायता से खाली स्थान को सही शब्दों से भरें (भरकर)-
(१) वलयदार ग्रह का नाम शनि है। (शनि, शुक्र)
(२) सूर्य से सबसे दूर के ग्रह का नाम वरुण है। (अरुण, वरुण)
(३) सूर्य की परिक्रमा करने वाले आकाशीय पिंड को ग्रह कहते हैं। (ग्रह, उपग्रह)
(४) चंद्रमा एक प्राकृतिक उपग्रह है। (प्राकृतिक, कृत्रिम)

UP Board Solutions for Class 4 Science Parakh Chapter 12 सौर परिवार और तारामंडल

प्रश्न ३.
कॉलम ‘अ’ और कॉलम ‘ब’ की सहायता से सही वाक्य बनाएँ-
UP Board Solutions for Class 4 Science Parakh Chapter 12 सौर परिवार और तारामंडल 1

प्रश्न ४.
तारा मंडल किसे कहते हैं?
उत्तर:
विशेष आकृति के तारों के समूह को तारा मंडल कहते हैं।

प्रश्न ५.
पृथ्वी सूर्य का एक चक्कर कितने दिनों में पूरा करती है?
उत्तर:
पृथ्वी सूर्य का चक्कर ३६५ दिन और ६ घंटे (लगभग) में पूरा करती है।

प्रश्न ६.
तारे बहुत छोटे क्यों दिखाई देते हैं?
उत्तर:
अधिक दूरी के कारण।

प्रोजेक्टर कार्य-
नोट- विद्यार्थी स्वयं करें।

कितना सीखा – ५

प्रश्न १.
सही विकल्प पर (✓) का चिह्न लगाएँ (सही का चिह्न लगाकर)-
(अ) ह्यूमस की उपस्थिति से खेत की पैदावार
(क) बढ़ जाती है। (✓)
(ख)घट जाती है।
(ग) कोई प्रभाव नहीं पड़ता है।

UP Board Solutions for Class 4 Science Parakh Chapter 12 सौर परिवार और तारामंडल

(ब) सूर्य
(क) ग्रह है
(ख) उपग्रह है
(ग) तारा है (✓)

(स) दीवार पर बल लगाने से
(क) कार्य नहीं होता है। (✓)
(ख) कार्य होता है।
(ग) कभी कार्य होता है, कभी नहीं।

प्रश्न १.
उत्तर दो-
प्रश्न २.
रिक्त स्थानों को सही शब्द से पूरा करें (पूरा करके)-
(क) ह्यूमस से मिट्टी में उपजाऊ शक्ति बनी रहती है। (ठंडक, नमी, उपजाऊ शक्ति)
(ख) धान की पैदावार के लिए चिकनी मिट्टी अच्छी होती है। (चिकनी, बलुई)

प्रश्न ३.
जानवरों के दौड़ने में किस प्रकार का बल कार्य करता है?
उत्तर:
पेशीय ऊर्जा।

प्रश्न ४.
ऊर्जा किसे कहते हैं? स्पष्ट करें।
उत्तर:
कार्य करने की क्षमता को ऊर्जा कहते हैं।

प्रश्न ५.
गतिमान वस्तु पर इसकी गति की दिशा में धक्का देने से क्या होता है?
उत्तर:
गति तेज होती है।

प्रश्न ६.
मानव निर्मित उपग्रह के दो उपयोग बताएँ।
उत्तर:
(१) टेलीविजन कार्यक्रम का सीधा प्रसारण,
(२) मौसम के पूर्वानुमान।

UP Board Solutions for Class 4 Science Parakh Chapter 12 सौर परिवार और तारामंडल

प्रश्न ७.
उपग्रह का क्या अभिप्राय है? पृथ्वी के प्राकृतिक उपग्रह का नाम बताएँ।
उत्तर:
ग्रह का चक्कर लगाने वाला आकाशीय पिण्ड उपग्रह कहलाता है। पृथ्वी के प्राकृतिक उपग्रह का नाम चंद्रमा है।

प्रश्न ८.
आठ ग्रहों सहित सौर परिवार का चित्र बनाएँ।
नोट-विद्यार्थी स्वयं बनाएँ।

प्रश्न ६.
घर पर करें- आम की पत्ती से फिरकी बनाएँ। इसका घूमना प्रदर्शित करें।
नोट-विद्यार्थी स्वयं करें।

UP Board Solutions for Class 4 Science Parakh