UP Board Solutions for Class 12 Samanya Hindi नाटक Chapter 2 आन का मान

UP Board Solutions for Class 12 Samanya Hindi नाटक Chapter 2 आन का मान (हरिकृष्ण प्रेमी) are part of UP Board Solutions for Class 12 Samanya Hindi. Here we have given UP Board Solutions for Class 12 Samanya Hindi नाटक Chapter 2 आन का मान (हरिकृष्ण प्रेमी).

Board UP Board
Textbook NCERT
Class Class 12
Subject Samanya Hindi
Chapter Chapter 2
Chapter Name आन का मान (हरिकृष्ण प्रेमी)
Number of Questions 4
Category UP Board Solutions

UP Board Solutions for Class 12 Samanya Hindi नाटक Chapter 2 आन का मान (हरिकृष्ण प्रेमी)

प्रश्न 1
‘आन का मान’ नाटक की कथावस्तु (सारांश अथवा कथानक) संक्षेप में लिखिए। [2010, 11, 12, 13, 14, 15, 16, 17, 18]
या
‘आन का मान’ नाटक का कथासार अपने शब्दों में लिखिए। [2016]
या
‘आन का मान’ नाटक के मार्मिक स्थलों का वर्णन कीजिए। [2009]
या
‘आन का मान’ नाटक के प्रथम अंक की कथा (सारांश) संक्षेप में लिखिए। [2010, 11, 13, 14, 15, 16, 17]
या
‘आन का मान’ नाटक के द्वितीय अंक की कथा का सार अपने शब्दों में लिखिए। (2015)
या
‘आन का मान’ नाटक के तीसरे अंक की कथावस्तु पर प्रकाश डालिए। [2015, 16, 18]
उत्तर

‘आन का मान’ नाटक का सारांश

प्रथम अंक-श्री हरिकृष्ण प्रेमी कृत ‘आन का मान’ नाटक का आरम्भ रेगिस्तान के एक मैदान से हुआ है। यह काल भारत में औरंगजेब की सत्ता का है। इस समय जोधपुर में महाराजा जसवन्त सिंह का राज्य था। वीर दुर्गादास उन्हीं के कर्तव्यनिष्ठ सेवक हैं जो कि महाराजा की मृत्यु के उपरान्त उनके अवयस्क पुत्र अजीत के संरक्षक बनते हैं। नाटक का कथानक दुर्गादास के चारों ओर घूमता है। अकबर द्वितीय के पुत्र बुलन्द अख्तर और पुत्री सफीयतुन्निसा हैं। दोनों भाई-बहन औरंगजेब की राष्ट्र-विरोधी नीतियों का विरोध करते हैं। उनकी बातों से यह भी आभास होता है कि अकबर द्वितीय ने औरंगजेब के अत्याचारों के विरोध में वीर दुर्गादास से मित्रता कर ली थी। दुर्गादास ने अकबर द्वितीय को बादशाह घोषित कर दिया था, परन्तु औरंगजेब की एक चालवश उसे ईरान भाग जाना पड़ा।

सफीयत और बुलन्द दुर्गादास के पास ही रह जाते हैं। अजीतसिंह युवक होकर जोधपुर का शासन सँभाल लेता है। अजीतसिंह सफीयत से प्रेम करता है। सफीयत जानती है कि हिन्दू युवक और मुसलमान युवती का विवाह कठिन होगा। दुर्गादास भी अजीत को राजपूत धर्म की मर्यादा का ध्यान दिलाता है-”मान रखना राजपूत की आन होती है और इस आन का मान रखना उसके जीवन का व्रत होता

द्वितीय अंक-इस नाटक के सर्वाधिक मार्मिक स्थलों से सम्बन्धित कथा दूसरे अंक की कथा है। कथा का प्रारम्भ भीमनदी के तट पर स्थित ब्रह्मपुरी से प्रारम्भ होता है। औरंगजेब ने इस नगरी का नाम ‘इस्लामपुरी’ रख दिया है। औरंगजेब की भी दो पुत्रियाँ हैं-मेहरुन्निसा तथा जीनतुन्निसा। मेहरुन्निसा औरंगजेब द्वारा हिन्दुओं पर किये जा रहे अत्याचारों का विरोध करती है। जीनत पिता की समर्थक है। औरंगजेब अपनी पुत्रियों की बात सुनता है तथा मेहरुन्निसा द्वारा बताये गये अत्याचारों के लिए पश्चात्ताप करता है। औरंगजेब अपने पुत्रों को जनता के साथ उदार व्यवहार करने के लिए कहता है। औरंगजेब अपने अन्तिम समय में अपनी वसीयत करता है कि उसका अन्तिम संस्कार सादगी से किया जाए। इस समय ईश्वरदास; दुर्गादास को बन्दी बनाकर औरंगजेब के पास लाता है। औरंगजेब अपने पौत्र-पौत्री बुलन्द तथा सफीयत को पाने के लिए दुर्गादास से सौदेबाजी करता है, परन्तु दुर्गादास इसके लिए तैयार नहीं होते।

तृतीय अंक-नाटक के तीसरे और अन्तिम अंक में अजीतसिंह पुनः सफीयत से जीवन-साथी बनने का निवेदन करता है, परन्तु सफीयत अजीत को लोकहित के लिए स्वहित का त्याग करने का परामर्श देती है। वह कहती है-”महाराज ! प्रेम केवल भोग की ही माँग नहीं करता, वह त्याग और बलिदान भी चाहता है।” बुलन्द तथा दुर्गादास के विरोध की अजीत परवाह नहीं करता तथा सफीयत को अपने साथ चलने के लिए कहता है। दुर्गादास पालकी में सफीयत को ले जाना चाहते हैं। अजीत नाराज होकर पालकी को रोककर कहते हैं-“दुर्गादास जी ! मारवाड़ में आप रहेंगे या मैं रहूँगा” दुर्गादास मातृभूमि को अन्तिम प्रणाम करके चले जाते हैं। नाटक की कथा यहीं समाप्त हो जाती है।

उपर्युक्त कथा, कथा-संघटन की दृष्टि से सुगठित और व्यवस्थित है। ऐतिहासिक घटना को कल्पना के सतरंगी रंगों में रँगकर रोचक और प्रभावपूर्ण बना दिया गया है। प्रथम अंक में कथा की प्रस्तावना या आरम्भ है। द्वितीय अंक में अजीत व दुर्गादास के टकराव के समय विकास की अवस्था के उपरान्त कथा अपनी चरमसीमा पर आ जाती है। राज्य-निष्कासन के आदेश और सफीयत के पालकी में बैठने के साथ ही कथा को उतार आ जाता है। सफीयत की विदा के साथ ही कथानक समाप्त हो जाता है। राज्य-निष्कासन को हँसकर स्वीकार कर ‘आन का मान रखने वाले दुर्गादास से सम्बन्धित यह कथा अत्यन्त संक्षिप्त है।

प्रश्न 2
‘आन का मान’ के आधार पर वीर दुर्गादास का चरित्र-चित्रण कीजिए अथवा चारित्रिक विशेषताओं का उल्लेख कीजिए। [2009, 10, 11, 12, 13, 14, 15, 16, 17, 18]
या
‘आन का मान’ नाटक के प्रमुख पात्र (नायक) को चरित्र-चित्रण कीजिए। [2009, 10, 11, 12, 13, 14, 15, 16, 17, 18]
या
“दुर्गादास का चरित्र ‘आन का मान’ नाटक को प्राणतत्त्व है।” इस कथन की समीक्षा कीजिए। [2009]
या
‘आन का मान’ नाटक के आधार पर उस प्रमुख पात्र का चरित्र-चित्रण कीजिए जिसने आपको सबसे अधिक प्रभावित किया हो। (2015)
उत्तर
दुर्गादास का चरित्र-चित्रण श्री हरिकृष्ण प्रेमी कृत ‘आन का मान’ नाटक के नायक वीर दुर्गादास राठौर हैं। दुर्गादास उच्च मानवीय गुणों से युक्त वीर पुरुष हैं। नाटक का सम्पूर्ण घटनाक्रम इनके चारों ओर ही घूमता है। इनकी चारित्रिक विशेषताएँ निम्नलिखित हैं

(1) मानवतावादी दृष्टिकोण-दुर्गादास एक सच्चा व उच्च श्रेणी का मानव है। वह ऐसे किसी भी सिद्धान्त को आदर्श नहीं मानता, जो मानवता के विरुद्ध हो। औरंगजेब के बेटे को मुसलमान होते हुए भी वह अपना मित्र बनाता है। प्राणों की बाजी लगाकर वह अकबर द्वितीय की बेटी सफीयत की रक्षा करता है। दुर्गादास कहता है-”मानवता का मानव के साथ जो नाता है, वह स्वार्थ का नाता नहीं, शाहजादा हुजूर!”
(2) हिन्दू-मुस्लिम संस्कृति का समन्वयवादी–दुर्गादास धार्मिक भेदभाव को नहीं मानता है। वह हिन्दू और मुस्लिम एकता का प्रबल पोषक है। वह इन संस्कृतियों की पारस्परिक भेदभाव की दीवार को तोड़ना चाहता है। उसकी दृष्टि में मानवता ही श्रेष्ठ धर्म है। वह कहता है-“न केवल मुसलमान ही भारत हैं, और न केवल हिन्दू ही। दोनों को यहीं जीना है, यहीं मरना है।”
(3) आन का पक्का राजपूत–दुर्गादास अपने वचनों के प्रति निष्ठावान है। उसका मत है-”मान रखना राजपूत की आन होती है और इस आन का मान रखना उसके जीवन का व्रत होता है।”
(4) सत्य, न्याय व देश का प्रेमी-दुर्गादास सत्य का प्रतीक है, न्याय में विश्वास रखता है तथा सच्चा देशभक्त है। वह कहता है-”राजपूतों की तलवार सदा सत्य, न्याय, स्वाभिमान और स्वदेश की रक्षक होकर रही है।”
(5) स्वामिभक्त और निश्छल-वह स्वामिभक्त और निश्छल है। अपने गुणों को दाँव पर लगाकर वह कुँवर अजीतसिंह की रक्षा करता है तथा उन्हें सुरक्षित स्थान पर पहुँचा देता है। कासिम उसके विषय में कहता है-“संसार भर में हाथ में दीपक लेकर घूम आएँगे, तब भी दुर्गादास जैसा शुभचिन्तक, वीर, स्वामिभक्त और निश्छल व्यक्ति न पाएँगे।”
(6) कर्त्तव्यपरायण–दुर्गादास कर्तव्यपरायण व्यक्ति है। वह सदैव अपने कर्तव्य को प्राथमिकता देता है। औरंगजेब भी वीर दुर्गादास के कर्तव्यपरायण होने की बात ईश्वरदास से कहता है।
(7) सच्चा मित्र-वीरवर दुर्गादास एक सच्चा मित्र है। औरंगजेब का पुत्र अकबर द्वितीय उसका मित्र है। वह मित्रता का ईमानदारी व सच्चाई के साथ पालन करता है। अकबर द्वितीय के सभी साथी उसका साथ छोड़ देते हैं, परन्तु दुर्गादास सच्चे मित्र की तरह उसका साथ देता है। वह अकबर द्वितीय को औरंगजेब के हाथों से बचाने के लिए उसे ईरान भेज देता है।
(8) राष्ट्रीयता-दुर्गादास के हृदय में राष्ट्रीयता कूट-कूटकर भरी है। वह भारत को न मुसलमानों का देश मानता है, न हिन्दुओं का। वह हिन्दुओं और मुसलमानों के बीच की खाई को पाटकर नये समाज का निर्माण करना चाहता है।
(9) सुशासन का समर्थक–दुर्गादास सदैव अच्छे शासन एवं सुव्यवस्था का समर्थक रहा है। वह कहता है-”सुशासन को प्रजा; राजा का प्यार और भगवान का वरदान मानती है।”

इस प्रकार वीर दुर्गादास उच्च आदर्शों वाला मानव है। वह स्वामिभक्त, कर्तव्यपरायण, मानवता में विश्वास रखने वाला, सच्चा मित्र तथा हिन्दू-मुस्लिम एकता का समर्थक है। उसके ये सभी मानवीय गुण उसके उदात्त चरित्र के प्रमाण हैं। वही इस नाटक का नायक अर्थात् प्रमुख पात्र है।

प्रश्न 3
‘आन का मान’ नाटक के आधार पर औरंगजेब का चरित्र-चित्रण कीजिए। [2010, 14, 15, 16, 17]
या
‘आन का मान’ नाटक के किसी एक पात्र का चरित्र-चित्रण कीजिए। (2013)
उत्तर
औरंगजेब का चरित्र-चित्रण श्री हरिकृष्ण प्रेमी कृत ‘आन का मान’ नाटक में औरंगजेब; वीर दुर्गादास का प्रतिद्वन्द्वी है तथा उसे खलनायक के रूप में चित्रित किया गया है। वह पूरे भारत पर एकछत्र राज्य की कामना करने वाला मुगल सम्राट् है। वह जीवन भर हिन्दुओं और उनके मन्दिरों के अस्तित्व को खत्म करने के लिए कुचक्र रचता रहता है। उसकी प्रमुख चारित्रिक विशेषताएँ निम्नलिखित हैं

(1) कट्टर धार्मिक और संकीर्ण हृदय व्यक्ति—औरंगजेब संकीर्ण हृदय वाला कट्टर सुन्नीमुसलमान है। इस्लाम के आगे सभी धर्म उसकी दृष्टि में हेय हैं। मानव-मात्र के लिए वह इस्लाम को ही श्रेयस्कर मानता है। वह जोधपुर के कुमार अजीतसिंह को भी मुसलमान बनाना चाहता है।
(2) नृशंस और निर्दयी-औरंगजेब सत्ता-प्राप्ति के लिए सब-कुछ करने को तैयार हो जाता है। वह अपने भाई दारा और शुजा की हत्या तक कर देता है तथा अपने पिता शाहजहाँ, पुत्र कामबख्श और पुत्री जेबुन्निसा को बन्दी बना लेता है। उसे किसी पर भी दया नहीं आती।
(3) सादा जीवन-औरंगजेब विलासिता से दूर रहकर सादा जीवन व्यतीत करने को पक्षपाती है। वह अपना निजी व्यय सरकारी खजाने से नहीं, वरन् टोपी सिलकर और कुरान की आयतें लिखकर उनकी बिक्री से प्राप्त आय से चलाता है।
(4) आत्मग्लानि से युक्त-औरंगजेब को अपने द्वारा किये गये नृशंस कार्यों के प्रति वृद्धावस्था में ग्लानि होती है। उन्हें सोचकर वह दु:खी होता है। अपनी वसीयत में वह अपने पुत्रों से स्वयं को क्षमा करने की बात लिखता है तथा पुत्र-स्नेह से विह्वल होकर वह अपने पुत्र अकबर द्वितीय को छाती से लगाने के लिए आतुर हो जाता है। मेहरुन्निसा से वह कहता है कि “औरंगजेब बातों के जहर से मरने वाला नहीं है।” मेहर के दण्ड देने की बात सुनकर वह कहता है—“हाथ थक गये हैं बेटी! सिर काटते-काटते।”
(5) स्नेहसिक्त पिता-औरंगजेब जवानी में अपने पिता और सन्तान दोनों के प्रति क्रूरता का व्यवहार करता है, किन्तु बुढ़ापे में आकर उसके हृदय में वात्सल्य का संचार होता है। वह अपने पुत्र अकबर द्वितीय, जो ईरान चला गया है, को हृदय से लगाने के लिए बेचैन है तथा अन्य स्वजनों से मिलने के लिए भी व्याकुल है।

निष्कर्ष रूप में कहा जा सकता है कि औरंगजेब एक कठोर शासक के रूप में चित्रित किया गया है। अन्तिम समय में उसके चरित्र में परिवर्तन आता है और वह दयालु एवं स्नेही व्यक्ति के रूप में बदल जाता है।

प्रश्न 4
सफीयतुन्निसा का चरित्र-चित्रण कीजिए। [2013, 14] ‘आन का मान’ नाटक के प्रमुख नारी-पात्र का चरित्र-चित्रण कीजिए।
या
‘आन का मान’ नाटक की नायिका के चरित्र की विशेषताएँ बताइए। [2013,17]
या
‘आन का मान’ नाटक के आधार पर स्त्री पात्र ‘सफीयतुन्निसा’ का चरित्रांकन कीजिए। [2015]
उत्तर
सफीयतुन्निसा का चरित्र-चित्रण | सफीयतुन्निसा; श्री हरिकृष्ण प्रेमी द्वारा रचित ‘आन का मान’ नाटक की प्रमुख नारी-पात्र है। वह औरंगजेब के पुत्र अकबर द्वितीय की पुत्री है। अकबर द्वितीय अपने पिता की राष्ट्रविरोधी नीतियों का विरोधी है। दुर्गादास राठौर द्वारा उसे ही सम्राट् घोषित कर दिया जाता है, परन्तु औरंगजेब की एक चाल से उसे ईरान भागना पड़ता है। इस स्थिति में दुर्गादास ही उसके पुत्र बुलन्द अख्तर और सफीयतुन्निसा का पालन-पोषण करता है। सफीयतुन्निसा का चरित्र-चित्रण निम्नलिखित विशेषताओं के आधार पर किया जा सकता है

(1) अत्यन्त रूपवती–सफीयतुन्निसी की आयु 17 वर्ष है और वह अत्यन्त आकर्षक रूप वाली है। नाटक के सभी पात्र उसके रूप-सौन्दर्य पर मुग्ध हैं।
(2) वाक्-पटु-सफीयतुन्निसा विभिन्न परिस्थितियों में अपनी वाक्-पटुता का प्रभावपूर्ण प्रदर्शन करती है। उसके व्यंग्यपूर्ण कथन तर्क पर आधारित और मर्मभेदी हैं।
(3) संगीत में रुचि-वह एक उच्चकोटि की संगीत-साधिका है। उसका मधुर स्वर सहज ही दूसरों का हृदय जीत लेता है।
(4) त्याग एवं देशप्रेम की भावना-उसमें त्याग एवं बलिदान की भावना कूट-कूटकर भरी हुई है। राष्ट्रहित में वह अपना सब कुछ बलिदान करने के लिए तत्पर दिखाई देती है।
(5) कर्तव्यनिष्ठ-सफीयतुन्निसा देश के प्रति अपनी अनुकरणीय कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देती है। राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्य का निर्वाह करने के उद्देश्य से ही वह अपने भाई के हाथ में राखी बाँधकर उसे युद्धभूमि में प्राणोत्सर्ग के लिए भेज देती है।
(6) शान्तिप्रिय एवं हिंसा-विरोधी–सफीयत की कामना है कि उसके देश में सर्वत्र शान्ति को वातावरण रहे तथा सभी देशवासी सुखी और समृद्ध हों। किसी भी प्रकार के हिंसापूर्ण कार्यों का वह प्रबल विरोध करती है।
(7) आदर्श प्रेमिका-सफीयत जोधपुर के युवा शासक अजीतसिंह से सच्चा प्रेम करती है, किन्तु प्रेम की उद्वेगपूर्ण स्थिति में भी वह अपना सन्तुलन बनाये रखती है। वह अजीतसिंह को भी धीरज बँधाती है। और उसे लोकहित के लिए आत्महित का त्याग करने की सलाह देती हुई कहती है-”महाराज ! प्रेम केवल भोग की ही माँग नहीं करता, वह त्याग और बलिदान भी चाहता है।”

इस प्रकार सफीयतुन्निसा ‘आन का मान’ नाटक की एक आदर्श नारी-पात्र है। नाटक में उसके चरित्र को विशेष रूप से इस दृष्टि से उभारा गया है कि वह अजीतसिंह से प्रेम करते हुए भी राज्य व अजीतसिंह के कल्याणार्थ अपने विवाह के लिए तैयार नहीं होती।

We hope the UP Board Solutions for Class 12 Samanya Hindi नाटक Chapter 2 आन का मान (हरिकृष्ण प्रेमी) help you. If you have any query regarding UP Board Solutions for Class 12 Samanya Hindi नाटक Chapter 2 आन का मान (हरिकृष्ण प्रेमी), drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

UP Board Solutions for Class 11 Sahityik Hindi गद्य-साहित्यका विकास बहुविकल्पीय प्रश्न : एक

UP Board Solutions for Class 11 Sahityik Hindi गद्य-साहित्यका विकास बहुविकल्पीय प्रश्न : एक are part of UP Board Solutions for Class 11 Sahityik Hindi . Here we have given UP Board Solutions for Class 11 Sahityik Hindi गद्य-साहित्यका विकास बहुविकल्पीय प्रश्न : एक.

Board UP Board
Textbook NCERT
Class Class 11
Subject Sahityik Hindi
Chapter Chapter 2
Chapter Name गद्य-साहित्यका विकास बहुविकल्पीय प्रश्न : एक
Number of Questions 74
Category UP Board Solutions

UP Board Solutions for Class 11 Sahityik Hindi गद्य-साहित्यका विकास बहुविकल्पीय प्रश्न : एक

बहुविकल्पीय प्रश्न : एक

भारतेन्दु हरिश्चन्द्र

उचित विकल्प का चयन कीजिए।

(1) ”ये प्राचीनता के पोषक भी थे और नवीनता के उन्नायक भी, वर्तमान के व्याख्याता भी थे। और भविष्य के द्रष्टा भी।” यह कथन किस लेखक से सम्बन्धित है?
(क) महावीरप्रसाद द्विवेदी
(ख) श्यामसुन्दर दास
(ग) रामचन्द्र शुक्ल
(घ) भारतेन्दु हरिश्चन्द्र

(2) कवि वचन सुधा’ और ‘हरिश्चन्द्र मैगजीन’ का सम्पादन किया
(क) श्यामसुन्दर दास ने
(ख) सरदार पूर्णसिंह ने
(ग) रामचन्द्र शुक्ल ने
(घ) भारतेन्दु हरिश्चन्द्र ने

(3) निम्नलिखित में से कौन-सा लेखक खड़ी बोली के प्रारम्भिक उन्नायकों में नहीं गिना जाता?
(क) भारतेन्दु हरिश्चन्द्र
(ख) मुंशी सदासुखलाल
(ग) मुंशी इंशाअल्ला खाँ
(घ) लल्लूलाल

(4) हिन्दी गद्य के विकास में भारतेन्दु जी का योगदान महत्त्वपूर्ण है, क्योंकि इन्होंने–
(क) गद्य का सर्वमान्य स्वरूप निर्धारित किया
(ख) गद्य को व्याकरण के अनुशासन में बाँधा
(ग) गद्य को परिमार्जन किया
(घ) अलंकृत और कवित्वपूर्ण गद्य की रचना की।

(5) वैदिकी हिंसा हिंसा न भवति’ किस विधा और शैली की रचना है?
(क) निबन्ध और सूत्र शैली
(ख) नाटक और हास्य-व्यंग्य
(ग) निबन्ध और कथा शैली
(घ) नाटक और स्तोत्र शैली

(6) इनमें से कौन भारतेन्दुयुगीन गद्यकार हैं?
(क) प्रतापनारायण मिश्र
(ख) रामचन्द्र शुक्ल
(ग) प्रेमचन्द
(घ) स० ही० वात्स्यायन ‘अज्ञेय’

(7) ‘सत्यार्थ प्रकाश’ भार एक हिन्दी गद्य-रचना है। इसके लेखक थे
(क) भारतेन्दु हरिश्चन्द्र
(ख) प्रतापनारायण मिश्र
(ग) बदरीनारायण चौधरी ‘प्रेमघन’
(घ) स्वामी दयानन्द सरस्वती

(8) ‘भारतेन्दु युग’ के जीवनी लेखक हैं
(क) काका कालेलकर
(ख) लक्ष्मीधर वाजपेयी
(ग) कार्तिक प्रसाद खत्री
(घ) विष्णु प्रभाकर

(9) निम्नलिखित में से कौन-सी रचना भारतेन्दु जी की है?
(क) तितली
(ख) उसने कहा था
(ग) अँधेर नगरी
(घ) नमक का दारोगा

(10) “भारतवर्षोन्नति कैसे हो सकती है?” के लेखक कौन हैं?
(क) राहुल सांकृत्यायन
(ख) जैनेन्द्र कुमार
(ग) महावीरप्रसाद द्विवेदी
(घ) भारतेन्दु हरिश्चन्द्र

(11) भारतेन्दु के सहयोगी लेखक/गद्यकार/निबन्धकार हैं
(क) हजारीप्रसाद द्विवेदी
(ख) वियोगी हरि
(ग) शिवपूजन सहाय
(घ) पं० बालकृष्ण भट्ट

(12) भारतेन्दु हरिश्चन्द्र की रचना नहीं है
(क) सती प्रताप
(ख) नील देवी
(ग) भारत-दुर्दशा
(घ) भाषा-रहस्य

(13) भारतेन्दु युग का नाटक है
(क) लहरों के राजहंस
(ख) अम्बपाली
(ग) ध्रुवस्वामिनी
(घ) नल-दमयन्ती

(14) भारतेन्दु हरिश्चन्द्र की रचना है
(क) वैदिकी हिंसा हिंसा न भवति
(ख) कलि कौतुक
(ग) नूतन ब्रह्मचारी
(घ) प्रेममोहिनी

(15) हिन्दी का प्रथम यात्रावृत्त है
(क) सरयूपार की यात्रा
(ख) परीक्षागुरु
(ग) कलम का सिपाही
(घ) पथ के साथी

(16) पाठ्य-पुस्तक में ‘बलिया के मेले के अवसर पर दिया गया भाषण’ किस शीर्षक से संगृहीत है?
(क) भारतवर्षोन्नति कैसे हो सकती है?
(ख) महाकवि माघ का प्रभात वर्णन
(ग) भारतीय साहित्य की विशेषताएँ
(घ) आचरण की सभ्यता

उत्तर
(1) घ, (2) घ, (3) क, (4) क, (5) ख, (6) क, (7) घ, (8) गे, (9) ग, (10) घ, (11) घ, (12) घ, (13) घ, (14) कं, (15) क, (16) क।।

महावीरप्रसाद द्विवेदी

उचित विकल्प का चयन कीजिए

(1) हिन्दी में समालोचना के सूत्रधार माने जाते हैं
(क) भारतेन्दु हरिश्चन्द्र
(ख) श्यामसुन्दर दास
(ग) आचार्य रामचन्द्र शुक्ल
(घ) महावीरप्रसाद द्विवेदी

(2) संरस्वती’ पत्रिका के सम्पादक के रूप में प्रसिद्ध हैं
या
‘सरस्वती’ पत्रिका के प्रथम सम्पादक थे।
(क) हजारीप्रसाद द्विवेदी
(ख) आचार्य रामचन्द्र शुक्ल
(ग) भारतेन्दु हरिश्चन्द्र
(घ) महावीरप्रसाद द्विवेदी

(3) खड़ी बोली का परिष्कार कर उसे व्यवस्थित बनाने का श्रेय है
(क) भारतेन्दु हरिश्चन्द्र को
(ख) आचार्य रामचन्द्र शुक्ल को
(ग) श्यामसुन्दर दास को
(घ) महावीरप्रसाद द्विवेदी को

(4) हिन्दी गद्य के विकास में आचार्य महावीरप्रसाद द्विवेदी का महत्त्व इसलिए है, क्योंकि उन्होंने
(क) हिन्दी गद्य का स्वरूप स्थिर किया
(ख) भाषा का परिष्कार कर उसे व्यवस्थित बनाया
(ग) अलंकृत एवं कवित्वपूर्ण गद्य की रचना की
(घ) यथार्थवादी जीवन-दर्शन को महत्त्व दिया

(5) ‘काव्य-मंजूषा’ निम्नलिखित में से किसकी कविताओं का संग्रह है?
(क) महादेवी वर्मा
(ख) जयशंकर प्रसाद
(ग) महावीरप्रसाद द्विवेदी,
(घ) स० ही० वात्स्यायन ‘अज्ञेय

(6) निम्नलिखित में से कौन द्विवेदीकालीन गद्य लेखक/लेखिका हैं?
(क) महादेवी वर्मा
(ख) सरदार पूर्णसिंह
(ग) सियारामशरण गुप्त
(घ) स० ही० वात्स्यायन ‘अज्ञेय

(7) निम्नलिखित में से कौन द्विवेदीयुगीन गद्य लेखक हैं?
(क) राय कृष्णदास
(ख) चन्द्रधर शर्मा गुलेरी
(ग) रामवृक्ष बेनीपुरी
(घ) उपेन्द्रनाथ अश्क’

(8) निम्नलिखित में से कौन द्विवेदी युग के लेखक नहीं हैं?
(क) बाबू श्यामसुन्दर दास
(ख) डॉ० नगेन्द्र
(ग) बालमुकुन्द गुप्त।
(घ) हजारी प्रसाद द्विवेदी

(9) द्विवेदी युग के लेखक हैं
(क) सही०वी० ‘अज्ञेय’
(ख) किशोरीलाल गोस्वामी
(ग) हरिशंकर परसाई
(घ) कन्हैयालाल मिश्र ‘प्रभाकर

(10) हिन्दी गद्य के उत्कर्ष का सूर्योदय काल था
(क) छायावादी युग
(ख) द्विवेदी युग
(ग) छायावादोत्तर युग
(घ) भारतेन्दु युग

उत्तर
(1) घ, (2) घ, (3) घ, (4) ख, (5) ग, (6) ख, (7) ख, (8) ख और घ, (9) ख, (10) ख।

श्यामसुन्दर दास

उचित विकल्प का चयन कीजिए

(1) “हिन्दी भाषा को सर्वजन सुलभ, वैज्ञानिक और समृद्ध बनाने में इनका योगदान अप्रतिम है।” यह कथन किस लेखक से सम्बन्धित है?
(क) भारतेन्दु हरिश्चन्द्र से
(ख) जयशंकर प्रसाद से
(ग) रामवृक्ष बेनीपुरी से।
(घ) श्यामसुन्दर दास से

(2) साहित्यालोचन’ और ‘हिन्दी साहित्य निर्माता’ इनकी प्रमुख रचनाएँ हैं
(क) जयशंकर प्रसाद की
(ख) पं० रामचन्द्र शुक्ल की
(ग) भारतेन्दु हरिश्चन्द्र की
(घ) श्यामसुन्दर दास की

(3) ‘नासिकेतोपाख्यान’ के रचयिता हैं
(क) महावीर प्रसाद द्विवेदी
(ख) भारतेन्दु हरिश्चन्द्र
(ग) प्रेमचन्द
(घ) श्यामसुन्दर दास

(4) ‘काशी नागरी प्रचारिणी सभा’ की स्थापना में इनका सराहनीय योगदान रहा है
(क): भारतेन्दु हरिश्चन्द्र का
(ख) जयशंकर प्रसाद का
(ग) श्यामसुन्दर दास का
(घ) डॉ० सम्पूर्णानन्द का

(5) निम्नलिखित में से कौन द्विवेदीयुगीन गद्य लेखक/लेखिका हैं? या निम्नलिखित में से कौन छायावादी युग के लेखक नहीं हैं?
(क) महादेवी वर्मा
(ख) श्यामसुन्दर दास
(ग) यशपाल
(घ) भगवतीचरण वर्मा

(6) रूपक रहस्य’ के लेखक कौन हैं? यह किस विधा की रचना है?
(क) वियोगी हरि – नाटक
(ख) रामचन्द्र शुक्ल – निबन्ध,
(ग) श्यामसुन्दर दास – आलोचना
(घ) प्रतापनारायण मिश्र – निबन्ध

(7) श्यामसुन्दर दास द्वारा किस पत्रिका का सम्पादन किया गया?
(क) हिन्दी प्रदीप का
(ख) माधुरी का
(ग) इन्दु का
(घ) नागरी प्रचारिणी पत्रिका का

(8) ‘नासिकेतोपाख्यान’ शीर्षक से श्यामसुन्दर दास के अतिरिक्त किस लेखक ने गद्य-रचना की है?
(क) हजारीप्रसाद द्विवेदी
(ख) सदल मिश्र
(ग) रामचन्द्र शुक्ल
(घ) महावीरप्रसाद द्विवेदी

(9) निम्नलिखित में से कौन-सी रचना श्यामसुन्दर दास की नहीं है?
(क) मेरा जीवन प्रवाह
(ख) साहित्यालोचन
(ग) भाषा रहस्य
(घ) गद्य कुसुमावली

(10) ‘नागरी प्रचारिणी सभा’ की स्थापना किस युग में हुई?
(क) भारतेन्दु युग में
(ख) द्विवेदी युग में
(ग) छायावाद युग में
(घ) छायावादोत्तर युग में

(11) ‘भारतीय साहित्य की विशेषताएँ’ के लेखक हैं
(क) सरदार पूर्णसिंह
(ख) श्यामसुन्दर दास
(ग) अज्ञेय’।
(घ) वासुदेवशरण अग्रवाल

उत्तर
(1) घ, (2) घ, (3) घ, (4) ग, (5) ख, (6) ग, (7) घ, (8) ख, (9) क, (10) क, (11) ख।

सरदार पूर्णसिंह

उचित विकल्प का चयन कीजिए

(1) केवल छ: निबन्धलिखकर हिन्दी-साहित्य में अपना स्थायी स्थान बनाने वाले लेखक हैं
(क) मोहन राकेश
(ख) हजारीप्रसाद द्विवेदी
(ग) कन्हैयालाल मिश्र प्रभाकर
(घ) सरदार पूर्णसिंह

(2) ‘मजदूरी और प्रेम’ तथा ‘अमेरिका का मस्त योगी वाल्ट हिटमैन’ निबन्धों के लेखक हैं
(क) जैनेन्द्र कुमार
(ख) महावीरप्रसाद द्विवेदी
(ग) श्यामसुन्दर दास
(घ) सरदार पूर्णसिंह

(3) निम्नलिखित में से किसके निबन्ध ‘सरस्वती’ पत्रिका में प्रकाशित होते रहे?
(क) भारतेन्दु हरिश्चन्द्र के
(ख) जैनेन्द्र कुमार के
(ग) कन्हैयालाल मिश्र के
(घ) सरदार पूर्णसिंह के

(4) ‘सच्ची वीरता’ और ‘मजदूरी और प्रेम’ किस विधा की रचनाएँ हैं?
(क) आत्मकथा
(ख) नाटक
(ग) कहानी
(घ) निबन्ध

(5) किस निबन्ध लेखक के नाम के साथ ‘अध्यापक’ शब्द जुड़ा हुआ है?
(क) भारतेन्दु हरिश्चन्द्र के
(ख) जैनेन्द्र कुमार के
(ग) कन्हैयालाल मिश्र ‘प्रभाकर’ के
(घ) सरदार पूर्णसिंह के

(6) सिक्खों के दस गुरुओं की जीवनी अंग्रेजी में किनके द्वारा लिखी गयी?
(क) स० ही० वात्स्यायन ‘अज्ञेय’ द्वारा
(ख) सरदार पूर्णसिंह द्वारा
(ग) राहुल सांकृत्यायन द्वारा
(घ) भीष्म साहनी द्वारा

(7) निम्नलिखित में से कौन सरदार पूर्णसिंह के समकालीन निबन्ध लेखक थे?
(क) रामचन्द्र शुक्ल
(ख) बाबू गुलाबराय
(ग) पद्मसिंह शर्मा कमलेश
(घ) श्यामसुन्दर दास

(8) ‘आचरण की सभ्यता के लेखक हैं|
(क) डॉ० सम्पूर्णानन्दः
(ख) राय कृष्णदास
(ग) जैनेन्द्र कुमार,
(घ) सरदार पूर्णसिंह

उत्तर:
(1) घ, (2) घ, (3) घ, (4) घ, (5) घ, (6) ख, (7) ग, (8) घ।

डॉ० सम्पूर्णानन्द

उचित विकल्प का चयन कीजिए

(1) ‘आर्यों का आदि देश’ किस, लेखक की रचना है?
(क) सरदार पूर्णसिंह की
(ख) श्यामसुन्दर दास की
(ग) राय कृष्णदास की
(घ) डॉ० सम्पूर्णानन्द की

(2) ‘चिद्विलास’ और ‘जीवन दर्शन’ किस विधा की रचनाएँ हैं?
(क) दर्शन
(ख) नाटक
(ग) निबन्ध
(घ) जीवनी

(3) ‘भाषा की शक्ति’ किस निबन्ध लेखक के निबन्धों का संग्रह है?
(क) श्यामसुन्दर दास
(ख) जी० सुन्दर रेड्डी
(ग) डॉ० सम्पूर्णानन्द
(घ) हजारीप्रसाद द्विवेदी

(4) ब्राह्मण सावधान’ नामक पुस्तक के लेखक कौन हैं?
(क़) राहुल सांकृत्यायन
(ख) स० ही० वात्स्यायन ‘अज्ञेय
(ग) डॉ० सम्पूर्णानन्द
(घ) जैनेन्द्र कुमार

(5) ‘मर्यादा’ (मासिक पत्रिका) और ‘टुडे’ (अंग्रेजी दैनिक) के सम्पादन से सम्बद्ध रहे
(क) डॉ० सम्पूर्णानन्द
(ख) स० ही० वात्स्यायन ‘अज्ञेय’
(ग) प्रो० जी० सुन्दर रेड्डी
(घ) मोहन राकेश

(6) डॉ० सम्पूर्णानन्द द्वारा सम्पादित पत्रिका का नाम है
(क) सरस्वती
(ख) धर्मयुग
(ग) मर्यादा
(घ) हंस

उत्तर:
(1) घ, (2) क, (3) ग, (4) ग, (5) क, (6) गः ।

राय कृष्णदास

उचित विकल्प का चयन कीजिए

(1) इनके द्वारा भारत कला भवन’ नाम के एक विशाल संग्रहालय की स्थापना की गयीया वाराणसी में भारत कला भवन’ नामक संग्रहालय की स्थापना करने वाले साहित्यकार थे
(क) रामचन्द्र शुक्ल
(ख) श्यामसुन्दर दास
(ग) डॉ० सम्पूर्णानन्द
(घ) राय कृष्णदास

(2) इन्होंने हिन्दी में गद्यगीत विधा का प्रवर्तन किया
(क) हरिशंकर परसाई
(ख) भारतेन्दु हरिश्चन्द्र
(ग) महावीरप्रसाद द्विवेदी
(घ) राय कृष्णदास

(3) इनके गद्यगीतों के संग्रह ‘छायापथ’ के नाम से प्रकाशित हुए हैं
(क) डॉ० सम्पूर्णानन्द
(ख) श्यामसुन्दर दास
(ग) हरिशंकर परसाई
(घ) राय कृष्णदास

(4) नीचे दी गयी रचनाओं में कौन-सी अनूदित रचना है?
(क) साधना
(ख) ऑखों की चाहे
(ग) सुधांशु
(घ) पगला

(5) ‘भारत की चित्रकला’ तथा ‘भारतीय मूर्तिकला’ इनके प्रामाणिक ग्रन्थ हैं
(क) डॉ० सम्पूर्णानन्द
(ख) राहुल सांकृत्यायन
(ग) महादेवी वर्मा
(घ) राय कृष्णदास

(6) ‘साधना’ नामक गद्यगीतों के संग्रह के रचयिता कौन हैं?
(क) वृन्दावनलाल वर्मा
(ख) मोहन राकेश
(ग) राय कृष्णदासे
(घ) विनय मोहन शर्मा

(7) ‘आनन्द की खोज, पागल पथिक’ के रचनाकार हैं
(क) राय कृष्णदास
(ख) यशपाल
(ग) बासुदेवशरण अग्रवाल
(घ) रामवृक्ष बेनीपुरी

(8) ‘आनन्दं की खोज’ और ‘मगल पथिक’ का सम्बन्ध किस विधा से है?
(क) संस्मरण
(ख) निबन्ध
(ग) गद्यगीत
(घ) आलोचना

(9) छायावादी युग के गद्य-लेखक हैं’
(क) श्यामसुन्दर दास
(ख) रामचन्द्र शुक्ल
(ग) प्रतापनारायण मिश्र
(घ) राय कृष्णदास

उत्तर:
(1) घ, (2) घ, (3) घ, (4) घ, (5) घ, (6) ग, (7) क, (8) ग, (9) ख, घ।

राहुल सांकृत्यायन

उचित विकल्प का चयन कीजिए

(1) कहानी-संग्रह वोल्गा से गंगा’ के लेखक हैं
(क) राय कृष्णदास
(ख) जैनेन्द्र कुमार
(ग) सरदार पूर्णसिंह
(घ) राहुल सांकृत्यायन

(2) ‘महापण्डित’ किस लेखक के नाम के साथ जुड़ा है?
(क) रामचन्द्र शुक्ल
(ख) हजारीप्रसाद द्विवेदी
(ग) महावीरप्रसाद द्विवेदी
(घ) राहुल सांकृत्यायन

(3) मेरी जीवन यात्रा’ किस विधा की रचना है? इसके रचनाकार कौन हैं?
(क) आत्मकथा-डॉ० सम्पूर्णानन्द
(ख) आत्मकथा-राहुल सांकृत्यायन
(ग) निबन्ध–आचार्य रामचन्द्र शुक्ल
(घ) निबन्ध-श्यामसुन्दर दास

(4) निम्नलिखित में कौन-सी रचना उपन्यास नहीं है?
(क) जीने के लिए
(ख) मधुर स्वप्न
(ग) सप्तसिन्धु
(घ) घुमक्कड़शास्त्र

(5) ‘अथातो घुमक्कड़ जिज्ञासा’ के लेखक हैं
(क) मोहन राकेश
(ख) श्यामसुन्दर दास
(ग) राहुल सांकृत्यायन
(घ) सरदार पूर्णसिंह

(6) किनका वास्तविक नाम केदारनाथ पाण्डे था?
(क) कन्हैयालाल मिश्र प्रभाकर
(ख) जैनेन्द्र कुमार
(ग) राहुल सांकृत्यायन
(घ) मोहन राकेश

उत्तर:
(1) घ, (2) घ, (3) ख, (4) घ, (5) ग, (6) ग।

रामवृक्ष बेनीपुरी

उचित विकल्प का चयन कीजिए

(1) निबन्धों और रेखाचित्रों के लिए इनकी ख्याति सर्वाधिक है
(क) भारतेन्दु हरिश्चन्द्र
(ख) प्रतापनारायण मिश्र
(ग) सरदार पूर्णसिंह
(घ) रामवृक्ष बेनीपुरी

(2) ‘माटी की मूरतें’ इनके श्रेष्ठ रेखाचित्रों का संग्रह है, जिससे बिहार के जन-जीवन को जाना जा सकता है
(क) मोहन राकेश
(ख) राय कृष्णदास
(ग) सरदार पूर्णसिंह
(घ) रामवृक्ष बेनीपुरी

(3) इन्होंने ‘तरुण भारती’ और ‘बालक’ पत्रिका का सम्पादन किया
(क) प्रतापनारायण मिश्र
(ख) सरदार पूर्णसिंह
(ग) भारतेन्दु हरिश्चन्द्र
(घ) रामवृक्ष बेनीपुरी।

(4) ‘जंजीरें और दीवारें’ तथा ‘मील के पत्थर’ किस विधा की रचनाएँ हैं?
(क) उपन्यास
(ख) कहानी
(ग) निबन्ध
(घ) संस्मरण

(5) पैरों में पंख बाँधकर’ और ‘उड़ते चलें किस विधा की रचनाएँ हैं?
(क) उपन्यास
(ख) यात्रावृत्त
(ग) निबन्ध
(घ) कहानी

(6) ‘सीता की माँ’, ‘अम्बपाली’ किस लेखक द्वारा रचित नाटक हैं?
(क) रामवृक्ष बेनीपुरी
(ख) जयशंकर प्रसाद
(ग) भारतेन्दु हरिश्चन्द्र
(घ) डॉ० रामकुमार वर्मा

(7) निम्नलिखित में से छायावादोत्तर युग के प्रमुख गद्य लेखक कौन हैं?
(क) रामवृक्ष बेनीपुरी
(ख) जयशंकर प्रसाद
(ग) विद्यानिवास मिश्र
(घ) फणीश्वरनाथ रेणु

उत्तर
(1) घ, (2) घ, (3) घ, (4) घ, (5) ख, (6) क, (7) का

We hope the UP Board Solutions for Class 11 Sahityik Hindi गद्य-साहित्यका विकास बहुविकल्पीय प्रश्न : एक help you. If you have any query regarding UP Board Solutions for Class 11 Sahityik Hindi गद्य-साहित्यका विकास बहुविकल्पीय प्रश्न : एक , drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

 

 

UP Board Solutions for Class 12 Geography Chapter 5 Population Problems and Their Solution

UP Board Solutions for Class 12 Geography Chapter 5 Population Problems and Their Solution (जनसंख्या की समस्याएँ एवं उनका निराकरण) are part of UP Board Solutions for Class 12 Geography. Here we have given UP Board Solutions for Class 12 Geography Chapter 5 Population Problems and Their Solution (जनसंख्या की समस्याएँ एवं उनका निराकरण).

Board UP Board
Textbook NCERT
Class Class 12
Subject Geography
Chapter Chapter 5
Chapter Name Population Problems and Their Solution (जनसंख्या की समस्याएँ एवं उनका निराकरण)
Number of Questions Solved 13
Category UP Board Solutions

UP Board Solutions for Class 12 Geography Chapter 5 Population Problems and Their Solution (जनसंख्या की समस्याएँ एवं उनका निराकरण)

विस्तृत उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1
जनाधिक्य की समस्या एवं उसके निराकरण के उपायों की विवेचना कीजिए।
या
जनसंख्या-वृद्धि के मुख्य कारण बताते हुए उसे रोकने के उपाय प्रस्तावित कीजिए।
या
विश्व की जनसंख्या-वृद्धि के कारण बताइए तथा वृद्धि को कम करने के उपाय सुझाइए।
या
जनसंख्या का घनत्व क्या है? जनाधिक्य के मानव-जीवन पर पड़ने वाले चार प्रभावों की व्याख्या कीजिए।
या
जनाधिक्य की समस्याओं की विवेचना कीजिए तथा इसके समाधान हेतु सुझाव दीजिए।
या
जनसंख्या अतिरेक की समस्याओं की विवेचना कीजिए और इसमें समाधान के उपाय सुझाइए।
या
जनसंख्या की द्रुत वृद्धि की अवस्थाओं का उल्लेख कीजिए।
उत्तर

जनसंख्या का घनत्व
Density of Population

जनसंख्या का घनत्व एक ऐसा सूचकांक है जिसके द्वारा मनुष्य और भूमि के निरन्तर परिवर्तनशील सम्बन्ध की सूचना मिलती है। यह जनसंख्या बसाव की दर होती है, जो कि निम्नलिखित प्रकार की होती है –
(i) गणितीय घनत्व – किसी प्रदेश के क्षेत्रफल तथा वहाँ निवास करने वाली जनसंख्या को अनुपात गणितीय घनत्व कहलाता है। जनसंख्या में क्षेत्रफल से भाग देने पर प्रति वर्ग किलोमीटर घनत्व प्राप्त हो जाता है।
UP Board Solutions for Class 12 Geography Chapter 5 Population Problems and Their Solution 1
(ii) आर्थिक घनत्व – प्रदेश के आर्थिक संसाधनों की क्षमता तथा वहाँ के सम्पूर्ण जनसंख्या अनुपात को आर्थिक घनत्व कहते हैं।
UP Board Solutions for Class 12 Geography Chapter 5 Population Problems and Their Solution 2
(iii) कृषि क्षेत्रीय घनत्व – किसी क्षेत्र की कृषिगत भूमि तथा सम्पूर्ण जनसंख्या का अनुपात कृषि क्षेत्रीय घनत्व होता है।
UP Board Solutions for Class 12 Geography Chapter 5 Population Problems and Their Solution 3
(iv) कृषि घनत्व – प्रदेश की कृषिगत भूमि के क्षेत्रफल तथा वहाँ कृषि-कार्य में लगी जनसंख्या के अनुपात से यह घनत्व निकाला जाता है।
UP Board Solutions for Class 12 Geography Chapter 5 Population Problems and Their Solution 4

विश्व में जनसंख्या की समस्या
Problem of Population in the World

दिन-प्रतिदिन विश्व की जनसंख्या में तीव्र वृद्धि के कारण कुछ प्रदेशों में भूमि पर मानव का भार बढ़ता जा रहा है। सन् 2010 में विश्व की जनसंख्या लगभग 6.90 अरब है। विश्व की यह जनसंख्या 135 करोड़ वर्ग किमी क्षेत्रफल पर निवास करती है। जहाँ एक ओर उत्तरी अमेरिका महाद्वीप का क्षेत्रफल विश्व का 16% है, वहाँ विश्व की केवल 7% जनसंख्या ही निवास करती है तथा विश्व की 45% आय का उपभोग होता है। दूसरी ओर एशिया महाद्वीप का क्षेत्रफल विश्व का 18% है, जबकि यहाँ विश्व की 60.8% जनसंख्या का निवास है तथा यह महाद्वीप विश्व की 12% आय का उपभोग करता है। अतः स्पष्ट है कि अधिक जनसंख्या वाले प्रदेश आर्थिक एवं सामाजिक दृष्टि से पिछड़े हुए हैं।

इन क्षेत्रों के निवासियों को पर्याप्त भोजन नहीं मिल पाता और जो भोजन मिलता है वह भी पौष्टिक नहीं होता। इस दृष्टि से विश्व की लगभग 60% जनसंख्या अधनंगी, भूखी, अस्वस्थ, अशिक्षित, दरिद्र एवं कुपोषण की शिकार हो गयी है, जो विश्व-शान्ति के लिए स्थायी खतरा बन गयी है। कुछ देशों की विस्तारवादी नीति इसी तथ्य की प्रतिफल है। इसके परिणामस्वरूप जनसंख्या एवं उपलब्ध संसाधनों में असन्तुलन की स्थिति बन गयी है। अत: जनसंख्या-वृद्धि पर रोक लगाना नितान्त आवश्यक हैं।
जनसंख्या को यह असहनीय भार विश्व के निम्नलिखित चार क्षेत्रों में स्पष्ट रूप से दिखलाई पड़ती है –

1. दक्षिणी-पूर्वी एशियाई देश – इसके अन्तर्गत चीन, भारत, पाकिस्तान एवं जापान सम्मिलित हैं। भारत के अतिरिक्त ये देश अपनी विस्तारवादी नीति में उलझकर रह गये हैं। ये प्रयास बांग्लादेश, म्यांमार, थाईलैण्ड, लाओस, कम्पूचिया एवं वियतनाम, भारत और रूस जैसे देशों की सीमा सम्बन्धी विवादों के रूप में प्रकट हुए हैं। फिलीपीन्स, इण्डोनेशिया एवं मलेशिया की राजनीतिक हलचलें स्थिति को और भी अस्थिर बनाये हुए हैं।

2. मध्य एशिया एवं उत्तरी अफ्रीका – यह मुस्लिम बहुल क्षेत्र विश्व का दूसरा बड़ा अस्थिर क्षेत्र है। यहाँ पर आन्तरिक हलचलें विश्व के लिए सदैव खतरे की सूचना देती रहती हैं। इराक एवं ईरान युद्ध इसका प्रत्यक्ष उदाहरण है।

3. दक्षिणी अमेरिका – यद्यपि दक्षिणी अमेरिका विरल जनसंख्या रखने वाला महाद्वीप है, परन्तु यह विश्व के लिए खतरे की घण्टी कहा जा सकता है। यहाँ जनसंख्या-वृद्धि के साथ-साथ नगरीकरण तीव्र गति से बढ़ रहा है जिससे लोगों का जीवन-स्तर घट रहा है एवं नागरिक जीवन में अस्थिरता उत्पन्न हो गयी है।

4. अफ्रीका – इस महाद्वीप के सहारा प्रदेश में, विशेष रूप से मध्यवर्ती अफ्रीका जहाँ जन्म-दर अधिक तथा मृत्यु दर कम है, तीव्र जनसंख्या वृद्धि हो रही है।
पाश्चात्य विद्वानों ने इन प्रदेशों को जनसंख्या के विस्फोटक क्षेत्रों की संज्ञा प्रदान की है। संयुक्त राष्ट्र संघ के अनुमानों के अनुसार इन प्रदेशों में न केवल भूतकाल में ही जनसंख्या में तीव्र गति से वृद्धि हुई है, बल्कि भविष्य में भी ये प्रदेश तीव्र जनसंख्या वृद्धि के लिए उत्तरदायी होंगे।

विद्वानों की धारणा है कि विकासशील देशों में तीव्र जनसंख्या-वृद्धि विकसित देशों के लिए खतरे की घण्टी है। जनसंख्या की यह वृद्धि विश्व-शान्ति के लिए एटमबम से भी अधिक खतरनाक है। अतः इस स्थिति पर नियन्त्रण लगाने के लिए आवश्यक है कि मानव की जन्म-दर पर रोक लगायी जाए, क्योंकि प्रकृति के पास इस बढ़ती हुई जनसंख्या के लिए न तो पर्याप्त खाद्य भण्डार हैं एवं न ही उद्योगों के लिए पर्याप्त खनिज एवं ऊर्जा संसाधन। स्थिति अधिक गम्भीर न होने पाये, इसलिए इस वृद्धि को पहले ही रोकने के प्रयास किये जाने चाहिए और विश्व की जनसंख्या को सीमित कर दिया जाना चाहिए।

जनसंख्या-वृद्धि के कारण
Causes of Population Growth

विश्व में तीव्र जनसंख्या वृद्धि के लिए निम्नलिखित कारण उत्तरदायी हैं –
1. ऊँची जन्म – दर तथा कम मृत्यु-दर-पिछड़े एवं विकासशील देशों में जन्म-दर बहुत ऊँची है। एशिया, अफ्रीका, दक्षिणी अमेरिका आदि महाद्वीपों में जन्म-दर 40 से 50 प्रति हजार तक है। इन महाद्वीपों में मृत्यु-दर पर्याप्त नीची है। सामाजिक सुरक्षा, पौष्टिक आहार तथा स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार हो जाने से एशिया, अफ्रीको तथा दक्षिणी अमेरिका में मृत्यु-दर अत्यन्त नीची हो गयी है। जन्म-दर की अपेक्षा मृत्यु-दर कम होने से विश्व में जनाधिक्य तेज़ी से हो गया है।

2. गर्म जलवायु – एशिया, अफ्रीका तथा दक्षिणी अमेरिका के देशों में गर्म जलवायु पायी जाती है। गर्म जलवायु में स्त्री-पुरुष की प्रजनन-शक्ति अधिक होती है। शीघ्र विवाह सूत्र में बँधकर नवदम्पति सन्तानोत्पत्ति में लगकर जनसंख्या बढ़ाते हैं।

3. अशिक्षा और रूढ़िवादिता – अशिक्षा और रूढ़िवादिता भी जनाधिक्य का प्रमुख कारण है। अशिक्षित व्यक्ति जनसंख्या बढ़ाने में बहुत योग देते हैं। वे सन्तान को भाग्य और ईश्वरीय देन मानकर जनसंख्या बढ़ाते रहते हैं। अशिक्षित और रूढ़िवादी लोग प्रजनन-शक्ति का भरपूर उपयोग करके जनाधिक्य में सहायक बन जाते हैं।

4. बहुपत्नी प्रथा – जिन देशों में एक से अधिक स्त्रियों के साथ विवाह करने की प्रथा है, वहाँ जनाधिक्य के द्वार स्वत: खुले हुए हैं। बहुपत्नी प्रथा वाले देशों में कई पत्नियों के अधिक सन्ताने जन्म लेती हैं, जो जनसंख्या को बढ़ाने में बहुत योग देती हैं।

5. सामाजिक एवं धार्मिक अन्धविश्वास – पिछड़े हुए समाजों में सामाजिक संकीर्णता एवं धार्मिक कठोरता अधिक सन्तान उत्पत्ति को बढ़ावा देते हैं। इस्लाम धर्मानुयायी सन्तति को धर्म के विरुद्ध मानकर सन्तान उत्पत्ति में लगे रहते हैं। भारत में पुत्र मोह में कई कन्याएँ होने पर भी सन्तानोत्पादन का प्रचलन है, जो जनाधिक्य का कारण बनता है।

6. निम्न जीवन-स्तर – निर्धनता के कारण व्यक्ति का जीवन-स्तर निम्न होता है। अविकसित तथा पिछड़े देशों में लोग निर्धन होते हुए भी जीवन-स्तर के सुधार की ओर ध्यान न देकर सन्तानोत्पत्ति में लगे रहते हैं। उच्च जीवन-स्तर के लोग अपेक्षाकृत कम सन्तान पैदा करते हैं।

7. मनोरंजन के साधनों का अभाव – निर्धन और पिछड़े देशों के लोगों के पास मनोरंजन के स्वस्थ साधन नहीं हैं। उनके पास स्त्रियाँ ही मनोरंजन का साधनमात्र हैं, जिसका परिणाम होता है. अधिक सन्तानं। इस प्रकार मनोरंजन के साधनों का अभाव तीव्र जनसंख्या वृद्धि का कारण बन जाता है।

8. उपजाऊ भूमि – समतल तथा उपजाऊ भूमि कृषि की दृष्टि से बहुत महत्त्वपूर्ण होती है। उपजाऊ भूमि में वर्ष भर कृषि कार्य होता रहता है। यह अधिक जनसंख्या को भोजन देने में सक्षम है। एशिया की उपजाऊ तथा चावल उत्पादक भूमि घनी जनसंख्या को भोजन प्रदान करके जनाधिक्य में सहायक हो जाती है।

9. उद्योग-धन्धे-उद्योग – धन्धे जनसंख्या को पर्याप्त आजीविका के साधन उपलब्ध कराते हैं। उत्तरी-पश्चिमी यूरोप में उद्योग-धन्धों का पर्याप्त विकास होने से ही यह क्षेत्र सघन जनसंख्या को क्षेत्र बन गया है। इस प्रकार उद्योग-धन्धों का विकास तीव्र जनाधिक्य का एक प्रमुख कारण है।

10. सरकार की नीति – सरकार की उदार नीतियाँ भी जनाधिक्य का मुख्य कारण हैं। जिन देशों में सरकार ने जनसंख्या के सम्बन्ध में कोई निश्चित नीति तय नहीं की है तथा परिवार कल्याण कार्यक्रमों की ओर ध्यान नहीं दिया है, वहाँ जनसंख्या का संकेन्द्रण हो गया है। सरकार की ढुलमुल नीतियाँ भी जनसंख्या-वृद्धि में सहायक रही हैं। भारत, पाकिस्तान, चीन तथा जापान देश इसके प्रत्यक्ष उदाहरण हैं।

जनसंख्या-वृद्धि की समस्याएँ
Problems of Population Growth

सामान्यत: तीव्र गति से बढ़ती हुई जनसंख्या की निम्नलिखित समस्याएँ हैं –

  1. विश्व में पिछले कई दशकों से जनसंख्या बड़ी तीव्र गति से बढ़ रही है और भविष्य में भी इसके और अधिक बढ़ने की सम्भावनाएँ हैं, जो अविकसित भागों में अधिक हो सकती हैं।
  2. इसी असीमित वृद्धि के फलस्वरूप विकासशील देशों में राजनीतिक उथल-पुथल, आन्तरिक अस्थिरता एवं युद्ध की सम्भावनाएँ प्रकट हुई हैं। ये देश अन्य देशों के लिए संकट बन गये हैं।
  3. जिस गति से जनसंख्या में वृद्धि हुई है, उसी अनुपात में खाद्यान्न उत्पादन में वृद्धि नहीं हो पायी है। फलस्वरूप विश्व की आधी से अधिक जनसंख्या का जीवन-स्तर निम्न, कुपोषण और दरिद्रता से भरा हुआ है।
  4. बढ़ती हुई जनसंख्या के लिए उपलब्ध भूमि बहुत ही सीमित है।

जनसंख्या-वृद्धि के दुष्परिणाम या प्रभाव
Effects or Demerits of Population-Growth

जनसंख्या की वृद्धि या जनाधिक्य किसी देश के लिए अनेक दुष्प्रभाव उत्पन्न करती है, जो संक्षेप में निम्नलिखित हैं –

  1. विकासशील देशों में जनाधिक्य की समस्या बढ़ रही है। इसका सबसे महत्त्वपूर्ण दुष्परिणाम यह हुआ है कि कृषि उपयोगी भूमि पर जनसंख्या का भार बढ़ गया है, क्योंकि विकासशील देशों के भूमि तथा अन्य संसाधन सीमित हैं, जबकि जनसंख्या में निरन्तर वृद्धि हो रही है। भारत, चीन तथा बांग्लादेश इसके प्रमुख उदाहरण हैं।
  2. जनसंख्या की तीव्र वृद्धि से खाद्यान्न की समस्या उत्पन्न होती है। प्रति व्यक्ति भोजन के लिए आवश्यक कैलोरी तक प्राप्त नहीं होती। इससे निवासियों के स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ता है। वे कुपोषण के शिकार होते हैं।
  3. जनसंख्या की वृद्धि होने से रोजगार के अवसरों में कमी आती है। बेरोजगारों की संख्या बढ़ जाती है। लोगों का जीवन-स्तर गिर जाता है।
  4. जनाधिक्य से किसी भी देश के अर्थतन्त्र पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। उसका विदेशी व्यापार असन्तुलित हो जाता है। इससे देश का विकास रुक जाता है।

जनसंख्या वृद्धि की समस्या का निवारण 
Remedies to solve the Problem of Population-Growth

बढ़ती हुई जनसंख्या की समस्या का निवारण शीघ्र हो जाना अति आवश्यक है। इसके लिए सभी बड़े राष्ट्र प्रयत्नशील हैं। संयुक्त राष्ट्र संघ ने जनसंख्या विशेषज्ञों की एक समिति बनाई हुई है, जिसमें जनसंख्या के सभी पक्षों का अध्ययन किया जाता है तथा उनके निवारण के उपाय सुझाये जाते हैं। जनसंख्या की तीव्र वृद्धि को रोकने के लिए निम्नलिखित उपायों पर जोर दिया जाना चाहिए –
1. परिवार नियोजन – सुदृढ़ राष्ट्र के लिए उसके निवासियों को स्वस्थ होना अति आवश्यक है। आधुनिक गर्भ निरोधक ओषधियों अथवा नसबन्दी द्वारा परिवार कल्याण कार्यक्रमों को अपनाया जाना चाहिए। ऐसी नीति अपनानी चाहिए कि एक परिवार में 2 या 3 से अधिक बच्चे न हो।

2. विवाह की आयु में वृद्धि – लड़के एवं लड़कियों के विवाह की न्यूनतम आयु बढ़ाई जानी चाहिए। यह कम-से-कम लड़कियों के लिए 20 वर्ष तथा लड़कों के लिए 30 वर्ष तक हो सकती है। उष्ण जलवायु के देशों में यह उम्र क्रमशः 18 एवं 25 वर्ष हो सकती है। विवाह जितनी देर से किया जाएगा, वैवाहिक जीवन में उतने ही कम बच्चे उत्पन्न हो सकेंगे।

3. सन्तति सुधार – जनसंख्या में गुणात्मक सुधार करना भी आवश्यक है। सन्तति-सुधार कार्यक्रम में छूत या संक्रामक रोगों से ग्रस्त व्यक्तियों के विवाह और सन्तानोत्पत्ति पर पूर्ण प्रतिबन्ध लगाया जाना चाहिए।

4. सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार – देशवासियों की आर्थिक क्षमता बनाये रखने के लिए सार्वजनिक स्वास्थ्य एवं सफाई आदि पर ध्यान देना अति आवश्यक है। यद्यपि चिकित्सा विज्ञान ने कई असाध्य रोगों पर नियन्त्रण पा लिया है, परन्तु उष्ण कटिबन्धीय देशों में अभी भी बहुत-से रोगों पर नियन्त्रण पाया जाना आवश्यक है।

5. शिक्षा का प्रचार-प्रसार – परिवार के आकार को सीमित बनाये रखने के लिए शिक्षा का प्रचार-प्रसार बहुत आवश्यक है। शिक्षित मानव अधिक उत्तरदायी एवं विवेकपूर्ण हो जाता है। उसकी दृष्टि एवं विचार विस्तृत हो जाते हैं। उसे परिवार के आकार एवं गर्भ निरोधक विधियों के प्रसार का ज्ञान भली-भाँति हो जाता है।

6. भूमि का सर्वोत्तम उपयोग – बढ़ती हुई जनसंख्या के भार को कम करने का एक कारगर उपाय भूमि का वैज्ञानिक एवं उचित उपयोग करना अति आवश्यक है। भूमि के उचित उपयोग से आशय उपलब्ध भूमि का सर्वोत्तम उपयोग करना है अर्थात् अधिकाधिक उत्पादन प्राप्त करना है।

7. औद्योगीकरण – जनाधिक्य वाले देशों में औद्योगीकरण एक आवश्यक प्रक्रिया है। इसके लिए अधिकतर लघु एवं घरेलू उद्योगों को प्रोत्साहन देना चाहिए, क्योंकि लघु उद्योग़ जब व्यवस्थित हो जाते हैं तो कृषि एवं वृहत् उद्योगों के बीच एक आवश्यक समन्वय स्थापित कर लेते हैं। इससे मानव की प्रजनन क्षमता पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है, क्योंकि मानव अधिकांश समय अपने खाद्यान्न-प्राप्ति तथा सामाजिक कार्यों में ही लगा रहता है। इन देशों के निवासियों को यौन सम्बन्धों के अतिरिक्त भी मानसिक सन्तुष्टि के अन्य साधन उपलब्ध हो जाते हैं। आर्थिक उन्नति और शिक्षा के उच्च स्तर तक पहुँचने पर नगरीय-औद्योगिक सभ्यता के प्रसार के साथ-साथ यह वृद्धि कम हो जाती है; अर्थात् पहले मृत्यु-दर में कमी होती है तथा उसके बाद जन्म-दर भी तेजी से घट जाती है।

8. प्रवास या स्थानान्तरण – आज भी विश्व में अनेक देश ऐसे हैं, जहाँ पृथ्वी पर मानव-भार असह्य होता जा रहा है; जैसे- चीन, भारत, बांग्लादेश, श्रीलंका, इण्डोनेशिया आदि। यहाँ पर अधिकांश मानवता अर्द्ध-वस्त्रधारी एवं भूखी रहती है। इसके अतिरिक्त विश्व में ऐसे भी विस्तृत क्षेत्र हैं जहाँ जनशक्ति के अभाव में स्वच्छन्दता से भेड़-बकरी आदि पशु पाले जाते हैं; जैसे-ऑस्ट्रेलिया, अर्जेण्टाइना, उत्तरी-पश्चिमी अफ्रीका एवं अमेरिका, कनाडा तथा दक्षिणी अमेरिकी देशों में। इस प्रकार आर्थिक एवं सामाजिक विषमताएँ विश्व-शान्ति के लिए बाधा के रूप में हैं। इन बाधाओं के कारण नये देशों की प्रगति अवरुद्ध हो गयी है तथा मानव उनसे वंचित हो गया है। इस समस्या के निवारण हेतु अन्तर्राष्ट्रीय समझौतों द्वारा प्रवास को प्रोत्साहन दिया जाना चाहिए।

UP Board Solutions for Class 12 Geography Chapter 5 Population Problems and Their Solution

प्रश्न 2
जनसंख्या के स्थानान्तरण (प्रवास) को प्रभावित करने वाले कारकों का वर्णन कीजिए। (2016)
या
जनसंख्या स्थानान्तरण के विभिन्न प्रकारों की विवेचना कीजिए। उदाहरण सहित उनके कारणों की व्याख्या कीजिए। [2008, 16]
या
जनसंख्या स्थानान्तरण के प्रकार एवं कारणों की विवेचना कीजिए। [2014]
उत्तर
प्रागैतिहासिक काल से ही मानव एक स्थान से दूसरे स्थान को एक समूह के रूप में प्रवास करता रहा है। ”पृथ्वी के विभिन्न भागों में एक प्रदेश से दूसरे स्थान को मानव-वर्गों का प्रवसन होता रहा है, इसे हम जनसंख्या का स्थानान्तरण कहते हैं।” स्थानान्तरण के निम्नलिखित दो भेद हैं –
1. प्रवास (Emigration) – इसके द्वारा मानव वर्ग एक स्थान से दूसरे स्थान को जाते हैं; जैसे- यूरोपियन उत्तरी अमेरिकी, दक्षिणी अमेरिकी, ऑस्ट्रेलिया आदि को गये। यह प्रवास कठोर जलवायु, बाढ़, सूखा, जीवन-निर्वाह अथवा अन्य कोई सामाजिक या राजनीतिक कठिनाई के कारण होता है।

2. आवास (Immigration) – बाह्य स्थानों से मानव किसी प्रदेश या स्थान के अन्दर आते हैं। उदाहरण के लिए, उत्तरी अमेरिका में ब्रिटेन, इटली, फ्रांस आदि देशों से मानव-वर्गों का आवास होता रहा है। जिन देशों में आजीविका तथा मानवीय मूल्यों की सुविधाएँ अधिक होती हैं, वे विदेशियों के आवास को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। मध्य एशिया से अनेक बार जनसंख्या का आवास चीन, भारत एवं यूरोपीय देशों को होता रहा है। संयुक्त राज्य अमेरिका, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया आदि देशों में जो जनसंख्या है, उसकी वृद्धि एवं विकास यूरेशिया महाद्वीप से बार-बार हुए मानव-वर्गों के स्थानान्तरण से हुआ है।

स्थानान्तरण के पक्ष
Aspects of Migration

देश, काल, संख्या और स्थिरता के विचार से स्थानान्तरण के अग्रलिखित भेद होते हैं –
UP Board Solutions for Class 12 Geography Chapter 5 Population Problems and Their Solution 5

जनसंख्या के स्थानान्तरण (प्रवास) के कारण
Causes of Migration of Population

जनसंख्या के स्थानान्तरण में निम्नलिखित दो प्रकार की शक्तियों या क्रियाओं का प्रभाव पड़ता है –
(i) प्रवासकारी शक्तियाँ (Emigrating Forces) – इन शक्तियों के द्वारा किसी प्रदेश का मानव-वर्ग बाहर की ओर स्थानान्तरित हो जाता है। जब किसी प्रदेश में बाढ़, अकाल आदि कोई भौतिक आपदा आती है तो उस प्रदेश से बाहर की ओर मानव-प्रवास होता है। उदाहरण के लिए, मध्य एशिया की शुष्क एवं विषम जलवायु तथा जीवन-यापन की कठिनाइयों के कारण मानव-वर्ग बाहर की ओर प्रवास कर गये थे।

(ii) आवासकारी शक्तियाँ (Immigrating Forces) – इन शक्तियों के कारण किसी प्रदेश में अन्दर की ओर मानव-वर्गों का आवास होता है। अमेरिका की विस्तृत कृषि भूमि ने पश्चिमी यूरोप के सघन प्रदेशों से मानव-वर्गों को आवास के लिए आकर्षित किया था। | उपर्युक्त स्थानान्तरणकारी शक्तियों को उत्पन्न करने वाले निम्नलिखित चार कारक प्रमुख हैं –
(1) भौतिक कारक (Physical Factors) – भौतिक कारकों में जलवायु सबसे प्रभावशाली है। हिमयुग में जलवायु के परिवर्तन से मानव-जातियों के स्थानान्तरण बड़े पैमाने पर होते रहे थे। शीत-प्रधान टुण्ड्रा प्रदेशों एवं हिमाच्छादित प्रदेशों से मानव-वर्ग शीत ऋतु में गर्म प्रदेशों की ओर प्रवास कर जाते हैं तथा ग्रीष्म ऋतु आने पर पुनः इन ठण्डे प्रदेशों में चले आते हैं। हिमालय प्रदेश में इस प्रकार के मौसमी स्थानान्तरण प्रतिवर्ष नियमित रूप से होते रहते हैं।
अन्य भौतिक कारकों में नदियों की बाढ़ एवं मार्ग परिवर्तन, अतिवर्षा, वर्षा का न होना, अकील, भूकम्प, ज्वालामुखी उद्गार, हिमराशियों का घटना-बढ़ना, मिट्टियों का अनुपजाऊ होना, समुद्री तटों का ऊपर उठना या नीचे धंसना मुख्य स्थान रखते हैं।

(2) आर्थिक कारक (Economic Factors) – आर्थिक कारकों में जीविकोपार्जन की सुविधाएँ । सबसे महत्त्वपूर्ण हैं। जिन प्रदेशों में जीवन-निर्वाह के साधन उपलब्ध नहीं होते या उनमें कठिनाइयाँ होती हैं, वहाँ से मानव-वर्ग उन प्रदेशों को प्रवास कर जाते हैं जहाँ आर्थिक संसाधन पर्याप्त मात्रा में सुलभ होते हैं। निम्नलिखित आर्थिक कारक प्रमुख स्थान रखते हैं –

  1.  सघन जनसंख्या एवं उनके निवास क्षेत्रों में जीविकोपार्जन के साधनों की कमी
  2. बाह्य प्रदेशों में कृषि-कार्यों के लिए नयी भूमि की प्राप्ति
  3. अधिक उपजाऊ भूमि का आकर्षण
  4. सिंचाई के साधनों की सुविधा
  5. खनिज-पदार्थों की प्राप्ति
  6. वन-संसाधनों की प्राप्ति
  7. यातायात एवं परिवहन के साधनों की सुलभता
  8. औद्योगीकरण एवं औद्योगिक केन्द्रों का आकर्षण
  9. व्यापारिक सुविधाएँ।

पश्चिमी यूरोप, मध्य एशिया, पूर्वी चीन आदि क्षेत्रों की अत्यधिक जनसंख्या दूसरे देशों को प्रवास करती रही है। उदाहरण के लिए, सन् 1920 से 1940 तक जापान में जनसंख्या अधिक हो जाने के कारण बहुत-से जापानी कोरिया, मंचूरिया एवं ब्राजील आदि देशों में जा बसे थे। पूर्वी चीन से लोग मलेशिया, इण्डोनेशिया और वियतनाम में जाकर बस गये थे। नदियों के बेसिनों; जैसे–सिन्धु-गंगा का मैदान, यांगटिसीक्यांग बेसिन तथा समुद्रतटीय मैदानों में उपजाऊ भूमि के कारण अन्य प्रदेशों से जनसंख्या आकर बस गयी थी।

ऑस्ट्रेलिया में कालगूर्ती एवं कूलगर्जी सोने की खाने उष्ण मरुस्थल में स्थित हैं। और 560 किमी लम्बी पाइप लाइन द्वारा जल ले जाकर वहाँ मानवीय बस्तियाँ बसाई गयी हैं। दक्षिणी अफ्रीका एवं एण्डीज पर्वत पर खनिज पदार्थों के आकर्षण के कारण मानव के निवास खानों के समीप विकसित हुए हैं। मध्य एशिया में तेल के कुओं के समीप सघन जनसंख्या खनिज तेल के आकर्षण द्वारा विकसित हुई है। औद्योगिक केन्द्रों के समीप आर्थिक उन्नति की सुलभता के कारण जनसंख्या आकर्षित होती है।

3. सामाजिक-सांस्कृतिक कारक (Socio-cultural Factors) – सामाजिक-सांस्कृतिक कारकों से भी जनसंख्या का स्थानान्तरण होता है। निम्नलिखित उदाहरणों द्वारा इसकी पुष्टि होती है –

  1. भारत से हजारों व्यक्ति अपना धार्मिक एवं सांस्कृतिक प्रचार करने के लिए म्यांमार, श्रीलंका, हिन्द चीन, मलेशिया, थाईलैण्ड, जावा, बाली आदि देशों को पाँचवीं शताब्दी तक स्थानान्तरण कर गये थे।
  2. अरब से बाहर की ओर प्रवास करने वाले इस्लाम धर्मावलम्बियों ने अपनी सभ्यता को मिस्र, सूडान, ईरान, अफगानिस्तान, तुर्की, सीरिया, इराक, ओमान, यमन, मालदीव, सुमात्रा, मलाया एवं पूर्वी द्वीप समूह तक फैला दिया था।
  3. धार्मिक भावनाओं के कारण स्पेन के लोग मैक्सिको में जाकर बसे तथा फ्रांसीसी कनाडा में जाकर बसे। धार्मिक स्वतन्त्रता की रक्षा के लिए यहूदी लोग जर्मनी एवं रूस से भागकर अमेरिकी देशों को चले गये थे।
  4. सन् 1947 में भारत-विभाजन के समय भारत से लाखों मुसलमान पाकिस्तान चले गये तथा पाकिस्तान से करोड़ों हिन्दू भागकर भारत आ गये थे।
  5. अरब में मक्का-मदीना में हज के लिए प्रत्येक वर्ष हजारों मुस्लिम व्यक्ति भारत, पाकिस्तान, जावा, ईरान, मिस्र आदि देशों से अरब को जाते हैं और हज के बाद अपने देशों को वापस लौट आते हैं।
  6. द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद से संयुक्त राज्य अमेरिका, रूस, जर्मनी, ब्रिटेन आदि देशों के निवासी भारत की सामाजिक अवस्था और संस्कृति को समझने में रुचि रखने लगे हैं। भारत से भी प्रतिवर्ष हजारों विद्यार्थी, वैज्ञानिक, शिक्षक-प्रशिक्षक आदि उच्च अध्ययन के लिए विदेशों को जाते रहते हैं। विदेशों से भी बहुत-से लोग इन कार्यों की प्राप्ति के लिए भारत में आते रहते हैं।
  7. पर्यटक, खिलाड़ी, कलाकार, संगीतज्ञ, नाटककार, राजनीतिज्ञ, व्यापारी आदि लोगों का एक देश से दूसरे देशों को आना-जाना बना रहता है तथा उनमें से कुछ स्थायी रूप से भी वहीं बस जाते हैं। | (viii) कुछ देशों; जैसे-जर्मनी, रूस, संयुक्त राज्य अमेरिका आदि ने भारत के विभिन्न आर्थिक विकास कार्यक्रमों में सहयोग दिया है तथा वे अस्थायी रूप से यहाँ पर निवास कर रहे हैं। इस प्रकार सामाजिक एवं सांस्कृतिक कारकों से अन्तर्राष्ट्रीय स्थानान्तरण दिनों-दिन बढ़ता जा रहा है।

4. राजनीतिक कारक (Political Factors) – इस प्रकार का स्थानान्तरण निम्नलिखित चार प्रकार की क्रियाओं द्वारा होता है –

  1. आक्रमण एवं उसके परिणाम
  2. विजय
  3. उपनिवेशन तथा
  4. स्वतन्त्र स्थानान्तरण।

आक्रमण द्वारा मानव – वर्ग के स्थानान्तरण के उदाहरण सिकन्दर, महमूद गजनवी, मुहम्मद गोरी, बाबर, चंगेज खाँ, तैमूर आदि शासकों के समय में हुए हैं, जिन्होंने भारत पर आक्रमण किया तथा उनके साथ आये बहुत-से सैनिक भारत में बस गये थे।
जब अंग्रेज लोग भारत आये तो वे मात्र व्यापारी थे। इस कम्पनी ने धीरे-धीरे भारतीय राजाओं के आपसी झगड़ों का लाभ उठाकर भारत में अंग्रेजी राज्य की नींव डाल दी। धीरे-धीरे इन्होंने राजाओं एवं नवाबों को परास्त कर अपना साम्राज्य स्थापित कर लिया था। तब ब्रिटेन से बहुत-से लोग प्रशासन चलाने के लिए भारत में बस गये थे।

इसी प्रकार चीन ने मंचूरिया प्रदेश को जीतकर अपनी बढ़ती जनसंख्या को मंचूरिया में बसा दिया था। द्वितीय महायुद्ध से पूर्व जापान ने कोरिया एवं मंचूरिया पर अपना आधिपत्य जमाकर इनमें अपनी जनसंख्या बसा दी थी। उपनिवेश के द्वारा फ्रांसीसी एवं अंग्रेजों ने अफ्रीका महाद्वीप में नयी बस्तियों को बसाया था। इसी प्रकार उन लोगों ने इण्डोनेशिया में तथा स्पेनी एवं पुर्तगालियों ने 16वीं शताब्दी में दक्षिणी अमेरिका में अपने उपनिवेश बनाये थे। 18वीं एवं 19वीं शताब्दी में अफ्रीका से बहुत-से नीग्रो लोगों को पकड़कर जबरदस्ती दास बनाकर संयुक्त राज्य अमेरिका में मजदूरी करने के लिए भेजा गया था। स्वतन्त्र स्थानान्तरण में लोगों को प्रवास करने में अपनी छाँट बनी रहती है। यह आर्थिक लाभ की प्राप्ति तथा सम्पन्न जीवन व्यतीत करने के लिए किया जाता है।

क्या स्थानान्तरण से जनाधिक्य की समस्या का समाधान हो सकता है?
जनाधिक्य की समस्या के निराकरण के लिए प्रवास एक उपाय के रूप में सुझाया जाता है। जनाधिक्य के सम्बन्ध में प्रसिद्ध अर्थशास्त्री माल्थस का यह कथन सत्य है कि ”जनसंख्या में ज्यामितीय दर से तथा उत्पादन में गणितीय दर से वृद्धि होती है। अतः जनाधिक्य की समस्या तब उत्पन्न होती है। जब किसी देश की जनसंख्या एवं उत्पादन में असन्तुलन की स्थिति उत्पन्न हो जाती है; अर्थात् जनसंख्या की अपेक्षा उत्पादन कम होता है। विश्व में अनेक देश ऐसे हैं जहाँ पर जनसंख्या-वृद्धि आदर्श बिन्दु को पार कर गयी है। वास्तव में आदर्श जनसंख्या वह होती है जो उस देश के संसाधनों के साथ सन्तुलन बनाये रखती है।

जनसंख्या एवं संसाधनों में सन्तुलन बनाये रखने के लिए प्रवास या स्थानान्तरण आवश्यक हो जाता है। अतः कम संसाधन होने पर जनसंख्या का स्थानान्तरण किया जा सकता है। ऐसा देखने में आता है कि प्रवास आर्थिक आकर्षण के कारण होता है, जबकि उस स्थान पर पोषण शक्तियों का शोषण पूर्ण रूप से नहीं हुआ हो। ऐसी स्थिति में जनसंख्या प्रवास को प्रोत्साहित नहीं करना चाहिए।

प्रवास द्वारा जनाधिक्य की समस्या का समाधान पूर्ण रूप से नहीं किया जा सकता । इसके लिए जनसंख्या के आदर्श बिन्दु की खोज करना नितान्त आवश्यक है। यदि आदर्श बिन्दु प्राप्त नहीं हुआ है तो देश की पोषण शक्ति के शोषण के लिए नवीनतम योजनाओं का क्रियान्वयन किया जाना चाहिए। स्थानान्तरण तो एक अस्थायी साधन है। इसे रोकने के लिए बहुत-से देशों की सरकारों ने कड़े प्रतिबन्ध, नियम ऍवं कानूनों को बना दिया है जिससे जनसंख्या का प्रवास तुरन्त न हो सके।

लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1
जनसंख्या की द्रुत गति से वृद्धि की दो समस्याओं का उल्लेख कीजिए। (2010, 11, 14, 15)
उत्तर
जनसंख्या की द्रुत गति से वृद्धि की दो समस्याएँ निम्नलिखित हैं –

  1. खाद्य पदार्थों की समस्या – जिस गति से जनसंख्या की वृद्धि हुई है, उसी अनुपात में खाद्यान्न उत्पादन में वृद्धि नहीं हो पायी है। फलस्वरूप विश्व की आधी से अधिक जनसंख्या का जीवन-स्तर निम्न, कुपोषण और दरिद्रता से भरा हुआ है।
  2. बेरोजगारी एवं सामाजिक अव्यवस्था – जनसंख्या में द्रुत गति से वृद्धि के कारण सीमित प्राकृतिक संसाधनों पर भारी दबाव पड़ा है, जिससे बेरोजगारी के साथ-ही-साथ समाज में असन्तोष भी बढ़ रहा है। कानून और प्रशासन की समस्या उत्पन्न हो गयी है। आर्थिक और सामाजिक अपराधों में वृद्धि हुई है तथा उग्रवाद प्रबल हुआ है। मदिरापान और जानलेवा अन्य नशीले पदार्थों का सेवन भी बढ़ी है।

UP Board Solutions for Class 12 Geography Chapter 5 Population Problems and Their Solution

प्रश्न 2
टिप्पणी लिखिए-जनसंख्या का स्थानान्तरण।
या
जनसंख्या के अन्तर्राष्ट्रीय स्थानान्तरण के कारणों की विवेचना कीजिए। [2007]
उत्तर
जनसंख्या के एक प्रदेश से दूसरे प्रदेश में प्रवसन को जनसंख्या का स्थानान्तरण कहते हैं। यह दो प्रकार का होता है –

  1. प्रवास अर्थात् मानव को एक स्थान से दूसरे स्थान को जाना तथा
  2. आवास अर्थात् मानव को बाहर से किसी प्रदेश के अन्दर आना। किसी क्षेत्र से जनसंख्या का प्रवास निम्नलिखित कारणों से होता है –
    1. बाढ़, अकाल, भूकम्प जैसी प्राकृतिक आपदाओं के कारण किसी क्षेत्र की जनसंख्या अन्यत्र स्थानान्तरण करती है।
    2. प्राचीन काल में बड़े पैमाने पर हिमानीकरण होने पर भी जनसंख्या का स्थानान्तरण हुआ।
    3. जब किसी क्षेत्र में जीविकोपार्जन के साधनों की कमी हो जाती है तो वहाँ के लोग अन्य क्षेत्रों में प्रवास करते हैं।
    4. धार्मिक कारणों से भी मिशनरी लोग अन्य देशों में प्रवास करते हैं।
    5. किसी देश के विभाजन के फलस्वरूप भी जनसंख्या का स्थानान्तरण होता है।
    6. पर्यटक, खिलाड़ी, कलाकार, संगीतज्ञ आदि भी किसी दूसरे देश से आकर्षित होकर प्रवास करते हैं और वहीं बस जाते हैं।
    7. प्राचीन तथा मध्य युग में अनेक आक्रान्ताओं ने दूसरे देशों पर आक्रमण किये और वहीं बस गये।
    8. व्यापार के उद्देश्य से अंग्रेज, डच, फ्रांसीसी आदि लोगों ने एशियाई तथा अफ्रीकी देशों में प्रवास किया।

जनसंख्या का आवास भी अनेक कारणों से होता है, जिनमें मुख्य हैं –

  1. प्राकृतिक रूप से सुरक्षित स्थानों पर जनसंख्या का बसना।
  2. किसी क्षेत्र में उपलब्ध आर्थिक सुविधाओं का आकर्षण।
  3. धर्म-प्रचार के लिए किसी देश में स्थायी रूप से बस जाना।
  4. राजनीतिक कारणों से किसी देश में लोगों का शरण लेना।

उपर्युक्त प्रवास या आवास अनेक प्रकार के होते हैं –

  1. दीर्घकालिक और अल्पकालिक
  2. अन्तर्महाद्वीपीय, अन्तर्देशीय, अन्तर्राज्यीय तथा स्थानीय
  3. स्थायी और अस्थायी तथा
  4. बड़े पैमाने पर और छोटे पैमाने पर।

प्रश्न 3
जनाधिक्य के चार प्रभावों का वर्णन कीजिए। [2014]
उत्तर
विस्तृत उत्तरीय प्रश्न संख्या 1 के अन्तर्गत ‘जनसंख्या वृद्धि के दुष्परिणाम या प्रभाव शीर्षक देखें।

प्रश्न 4
तीव्र जनसंख्या वृद्धि की दो समस्याओं का वर्णन कीजिए। [2010, 12]
उत्तर
विस्तृत उत्तरीय प्रश्न संख्या 1 के अन्तर्गत ‘जनसंख्या वृद्धि की समस्याएँ’ शीर्षक देखें।

अतिलघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1
जनसंख्या के स्थानान्तरण को कौन-सी दो शक्तियाँ प्रभावित करती हैं?
उत्तर
जनसंख्या के स्थानान्तरण को प्रवासकारी एवं आवासकारी शक्तियाँ प्रभावित करती हैं।

प्रश्न 2
जनसंख्या के स्थानान्तरण के किन्हीं दो कारणों का वर्णन कीजिए।
उत्तर

  1. किसी देश के विभाजन के कारण जनसंख्या स्थानान्तर सर्वविदित है; जैसे कि भारतपाकिस्तान बनने पर हुआ था।
  2. प्राकृतिक आपदा, जैसे बाढ़ व अकाल में भी जनसंख्या स्थानान्तर कर जाता है।

प्रश्न 3
जनसंख्या का स्थानान्तरण किसे कहते हैं?
उत्तर
कठोर जलवायु, बाढ़, सूखा, जीवन-निर्वाह, सामाजिक या राजनीतिक कठिनाई के कारण पृथ्वी के विभिन्न भागों में एक प्रदेश से दूसरे स्थान को मानव वर्गों का प्रवसन होता रहा है। इसे ही जनसंख्या का स्थानान्तरण कहते हैं।

प्रश्न 4
किन राजनीतिक कारकों से स्थानान्तरण होता है?
उत्तर
निम्नलिखित चार क्रियाएँ स्थानान्तरण के राजनीतिक कारक हैं –

  1. आक्रमण एवं उसके परिणाम
  2. विजय
  3. उपनिवेश तथा
  4. स्वतन्त्र स्थानान्तरण।

बहुविकल्पीय प्रश्न
प्रश्न 1
स्थानीय स्थानान्तरण है –
(क) गाँवों से शहरों की ओर
(ख) शहरों से गाँवों की ओर
(ग) अन्तक्षेत्रीय प्रवसन
(घ) ये सभी
उत्तर
(घ) ये सभी।

प्रश्न 2
अन्तक्षेत्रीय स्थानान्तरण किसके बीच होता है?
(क) ग्रामीण क्षेत्र से नगर की ओर
(ख) नगर से उपनगर की ओर
(ग) नगर से महानगर की ओर
(घ) ये सभी
उत्तर
(घ) ये सभी

UP Board Solutions for Class 12 Geography Chapter 5 Population Problems and Their Solution

प्रश्न 3
निम्नलिखित में से स्थानीय प्रवसन का प्रकार कौन-सा है –
(क) नगर से गाँव की ओर
(ख) अन्तक्षेत्रीय प्रवसन
(ग) गाँव से नगर की ओर
(घ) ये सभी
उत्तर
(घ) ये सभी।

We hope the UP Board Solutions for Class 12 Geography Chapter 5 Population Problems and Their Solution (जनसंख्या की समस्याएँ एवं उनका निराकरण) help you. If you have any query regarding UP Board Solutions for Class 12 Geography Chapter 5 Population Problems and Their Solution (जनसंख्या की समस्याएँ एवं उनका निराकरण), drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

UP Board Solutions for Class 11 Economics Indian Economic Development Chapter 2 Indian Economy 1950-1990

UP Board Solutions for Class 11 Economics Indian Economic Development Chapter 2 Indian Economy 1950-1990 (भारतीय अर्थव्यवस्था (1950-1990)) are part of UP Board Solutions for Class 11 Economics. Here we have given UP Board Solutions for Class 11 Economics Indian Economic Development Chapter 2 Indian Economy 1950-1990 (भारतीय अर्थव्यवस्था (1950-1990)).

Board UP Board
Textbook NCERT
Class Class 11
Subject Economics
Chapter Chapter 2
Chapter Name Indian Economy 1950-1990 (भारतीय अर्थव्यवस्था (1950-1990))
Number of Questions Solved 86
Category UP Board Solutions

UP Board Solutions for Class 11 Economics Indian Economic Development Chapter 2 Indian Economy 1950-1990 (भारतीय अर्थव्यवस्था (1950-1990))

पाठ्य-पुस्तक के प्रश्नोत्तर

प्रश्न 1.
योजना को परिभाषित कीजिए।
उत्तर
योजना इसकी व्याख्या करती है कि किसी देश के दुर्लभ संसाधनों का प्रयोग किस प्रकार किया जाए ताकि देश के आर्थिक विकास को गति दी जा सके।

प्रश्न 2.
भारत ने योजना को क्यों चुना?
उत्तर
1947 ई० (स्वतंत्रता-प्राप्ति के पश्चात्) में भारतीय अर्थव्यवस्था गतिहीन तथा पिछड़ी अर्थव्यवस्था थी। कृषि ही जीवन-निर्वाह का मुख्य साधन थी किंतु कृषि की अवस्था अत्यधिक दयनीय थी। अर्थव्यवस्था के द्वितीयक तथा तृतीयक क्षेत्र अविकसित थे और देश की बहुत बड़ी जनसंख्या घोर निर्धनता का जीवन व्यतीत कर रही थी। अर्थव्यवस्था मुख्यत: माँग और पूर्ति की सापेक्षिक शक्तियों पर आधारित थी। जिसका परिणाम था-निर्धनता, असमानता एवं गतिहीनता। ऐसी अर्थव्यवस्था को बाजार की शक्तियों पर नहीं छोड़ा जा सकता है। अतः इन समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए भारत ने ‘नियोजन’ का मार्ग अपनाया।

प्रश्न 3.
योजनाओं के लक्ष्य क्या होने चाहिए?
उत्तर
किसी योजना के स्पष्टत: निर्दिष्ट लक्ष्य होने चाहिए। भारत में पंचवर्षीय योजनाओं के लक्ष्य हैं

  1. संवृद्धि,
  2. आधुनिकीकरण,
  3. आत्मनिर्भरता,
  4. समानता,
  5. रोजगार। 

प्रश्न 4.
चमत्कारी बीज क्या होते हैं?
उत्तर
उच्च पैदावार वाली किस्मों के बीजों (HYV) को चमत्कारी बीज कहते हैं। इन बीजों का प्रयोग करने से कृषि उत्पादन में बढ़ोतरी हुई है।

प्रश्न 5.
‘विक्रय अधिशेष क्या है?
उत्तर
किसानों द्वारा उत्पादन का बाजार में बेचा गया अंश ही ‘विक्रय अधिशेष’ कहलाता है।

प्रश्न 6.
कृषि क्षेत्रक में लागू किए गए भूमि सुधार की आवश्यकता और उनके प्रकारों की व्याख्या करो।
उत्तर
ब्रिटिश औपनिवेशिक शासन के अंतर्गत भारत में मूलत: एक कृषिप्रधान अर्थव्यवस्था ही बनी रही। देश की लगभग 85 प्रतिशत जनसंख्या, जो गाँवों में बसी थी, प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से कृषि के माध्यम से ही रोजी-रोटी कमा रही थी परंतु फिर भी कृषि क्षेत्र में न तो संवृद्धि हुई और न ही समता रह गई। इन्हीं सब कारणों से भूमि सुधार की आवश्यकता पड़ी। कृषि क्षेत्रक में निम्नलिखित सुधार किए गए हैं

  1. देश में कृषि क्षेत्रक में बिचौलियों का उन्मूलन किया गया।
  2. वास्तविक कृषकों को ही भूमि का स्वामी बनाया गया।
  3. किसी व्यक्ति की कृषि भूमि के स्वामित्व की अधिकतम सीमा का निर्धारण किया गया।
  4. नई तकनीक के प्रयोग पर बल दिया गया।

मध्यस्थों के उन्मूलन का परिणाम यह हुआ कि लगभग 2 करोड़ काश्तकारों को सरकार से सीधा संपर्क हो गया तथा वे जमींदारों द्वारा किए जा रहे शोषण से मुक्त हो गए।

प्रश्न 7.
हरित क्रांति क्या है? इसे क्यों लागू किया गया और इससे किसानों को कैसे लाभ पहुँचा?  संक्षेप में व्याख्या कीजिए।
उत्तर
हरित क्रांति से अभिप्राय कृषि उत्पादने में होने वाली भारी वृद्धि से है जो कृषि की नई नीति अपना के कारण हुई है। स्वतंत्रता के समय देश की 25 प्रतिशत जनसंख्या कृषि पर आश्रित थी। इस क्षेत्र में उत्पादकता बहुत कम थी और पुरानी प्रौद्योगिकी का प्रयोग किया जाता था। अधिसंख्य किसानों के पास आधारिक संरचना का अभाव था जिसके कारण कृषिप्रधान देश होने पर भी हम गरीब और विदेशी सहायता पर निर्भर थे। औपनिवेशिक काल में कृषि क्षेत्र में उत्पन्न गतिरोध को दूर करने के लिए हरित क्रांति लाना आवश्यक था। हरित क्रांति के कारण कृषि क्षेत्र की आगतों; जैसे उच्च पैदावार वाली किस्मों के बीजों (HYV), पर्याप्त मात्रा में उर्वरकों, कीटनाशकों तथा निश्चित जल आपूर्ति, नई तकनीक आदि का एक साथ प्रयोग होने लगा। हरित क्रांति प्रौद्योगिकी के प्रसार से खाद्यान्न उत्पादन में अत्यधिक बढोतरी हुई विशेषकर गेहूँ और चावल में। किसानों को बाजार में बेचने के लिए अधिशेष उपज मिलने लगी जिस कारण किसानों की आय में वृद्धि हुई।

प्रश्न 8.
योजना उद्देश्य के रूप में समानता के साथ संवृद्धि’ की व्याख्या कीजिए।
उत्तर
भारत में पंचवर्षीय योजनाओं के लक्ष्य हैं-संवृद्धि, आधुनिकीकरण, आत्मनिर्भरता और समानता। संक्षेप में, आयोजन से जनसामान्य के जीवन-स्तर में सुधार होना चाहिए। केवल संवृद्धि, आधुनिकीकरण और आत्मनिर्भरता के द्वारा ही जनसामान्य के जीवन-स्तर में सुधार नहीं आ सकता। किसी देश में उच्च संवृद्धि दर और विकसित प्रौद्योगिकी का प्रयोग होने के बाद भी अधिकांश लोग गरीब हो सकते हैं। यह सुनिश्चित करना आवश्यक है कि आर्थिक समृद्धि के लाभ देश के निर्धन वर्ग को भी सुलभ हों, केवल धनी लोगों तक ही सीमित न रहें। अतः संवृद्धि, आधुनिकीकरण और आत्मनिर्भरता के साथ-साथ समानता भी महत्त्वपूर्ण है। प्रत्येक भारतीय को भोजन, अच्छा आवास, शिक्षा, स्वास्थ्य जैसी मूलभूत आवश्यकताओं को पूरा करवाने में समर्थ होना चाहिए और धन-वितरण की असमानताएँ भी कम होनी चाहिए। संक्षेप में, आर्थिक संवृद्धि, समानता के अभाव में अर्थहीन होती है।

प्रश्न 9.
‘क्या रोजगार सृजन की दृष्टि से योजना उद्देश्य के रूप में आधुनिकीकरण विरोधाभास उत्पन्न करता है?’ व्याख्या कीजिए।
उत्तर
वस्तुओं और सेवाओं का उत्पादन बढ़ाने के लिए उत्पादकों को नई प्रौद्योगिकी अपनानी पड़ती है। जैसे किसान पुराने बीजों के स्थान पर नई किस्म के बीजों का प्रयोग कर खेतों की पैदावार बढ़ा सकते हैं उसी प्रकार एक फैक्ट्री नई मशीनों का प्रयोग कर उत्पादन बढ़ा सकती है। नई प्रौद्योगिकी को अपनाना ही 
आधुनिकीकरण है। आधुनिकीकरण के जरिए ही नई-नई मशीनों का प्रयोग बढ़ाया जाता है, जिससे विनिर्माण एवं कृषि क्षेत्र में श्रमिकों को स्थान मशीनें ले लेती हैं अर्थात् रोजगार के अवसर इन क्षेत्रों में घटने लगते हैं। किंतु यह प्रभाव अल्पकालीन ही होता है। आधुनिकीकरण द्वारा उत्पादन में वृद्धि होती है, आय बढ़ती है और विविध प्रकार की वस्तुओं की माँग सृजित होती है। इस माँग को संतुष्ट करने के लिए नई-नई वस्तुओं का उत्पादन किया जाता है जिसके कारण रोजगार के नये अवसर सृजित होने लगते हैं। उपभोक्ता वस्तुओं एवं पूँजीगत वस्तुओं के उत्पादन का विस्तार होता है, नये-नये उद्योगों की स्थापना होती है और द्वितीयक उद्योगों के विस्तार के साथ-साथ तृतीयक क्षेत्र-बैंक, बीमा आदि का विस्तार होता है जिससे रोजगार में वृद्धि होती है।

प्रश्न 10.
भारत जैसे विकासशील देश के रूप में आत्मनिर्भरता का पालन करना क्यों आवश्यक था?
उत्तर
आत्मनिर्भरता का अर्थ है—देश अपनी आवश्यकताओं को खरीदने के लिए पर्याप्त मात्रा में अतिरेक उत्पन्न करे और अपने आयातों का भुगतान करने के लिए सक्षम हो। जो देश अपने आयातों का भुगतान अपने उत्पादन के निर्यातों द्वारा करते हैं, वे आत्मनिर्भर देश कहलाते हैं। विकासशील देश समाान्यतः आत्मनिर्भर नहीं हैं क्योंकि उनके निर्यात उनके आयातों का भुगतान करने के लिए अपर्याप्त हैं। एक 
विकासशील देश के रूप में भारत को आत्मनिर्भरता का पालन करना-निम्नलिखित कारणों से आवश्यक था|

  1. विदेशी सहायता देश की आंतरिक प्रयास क्षमता पर प्रतिकूल प्रभाव डालती है।
  2. विदेशी सहायता विकास विरोधी तथा बचत विरोधी है। |
  3. विदेशी सहायता अधिकांशतः प्रतिबद्ध होती है। अत: इसका इच्छित उपयोग नहीं हो पाती। भारत में पंचवर्षीय योजनाओं का मूल लक्ष्य आत्मनिर्भरता को प्राप्त करना रहा है। उदाहरण के लिए, प्रथम पंचवर्षीय योजनाओं में कृषि को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई ताकि खाद्यान्नों के मामले में देश आत्मनिर्भर हो सके। बाद में औद्योगिक क्षेत्र में आत्मनिर्भरता प्राप्त करने का लक्ष्य रखा गया

प्रश्न 11.
भारतीय अर्थव्यवस्था में कुछ विशेष अनुकूल परिस्थितियाँ हैं जिनके कारण यह विश्व का
| बाह्य प्रापण केन्द्र बन रहा है। अनुकूल परिस्थितियाँ क्या हैं?
उत्तर
विश्व के बाह्य प्रापण केन्द्र के रूप में भारतीय अर्थव्यवस्था में अनुकूल परिस्थितियाँ। निम्नलिखित हैं|

  1. भारत में तीव्र गति से सूचना प्रौद्योगिकी का विस्तार हुआ है।
  2. भारत में प्रापण सेवाओं की लागत बहुत कम आती है।
  3. कार्य का निष्पादन कुशलतापूर्वक हो जाता हैं।
  4. सेवा दर निम्न है और श्रमशक्ति कुशल है।

प्रश्न 12.
योजना अवधि के दौरान औद्योगिक विकास में सार्वजनिक क्षेत्रक को ही अग्रणी भूमिका 
क्यों सौंपी गई थी?
उत्तर
स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद योजना अवधि के दौरान औद्योगिक विकास में सार्वजनिक क्षेत्र को अग्रणी भूमिका सौंपने के निम्नलिखित कारण थे-

  1. स्वतंत्रता-प्रप्ति के समय भारत के उद्योगपतियों के पास अर्थव्यवस्था के विकास हेतु उद्योगों में निवेश करने के लिए पर्याप्त पूँजी नहीं थी।
  2. उस समय बाजार भी इतना बड़ा नहीं था, जिसमें उद्योगपतियों को मुख्य परियोजनाएँ शुरू करने के लिए प्रोत्साहन मिलता।
  3. भारतीय अर्थव्यवस्था को समाजवाद के पथ पर अग्रसर करने के लिए यह निर्णय लिया गया कि सरकार अर्थव्यवस्था में बड़े तथा भारी उद्योग पर नियंत्रण करेगी।
  4. देश में क्षेत्रीय एवं सामाजिक विषमता को कम करने के लिए आर्थिक व सामाजिक संकेन्द्रण को कम करना आवश्यक था।

प्रश्न 13.
इस कथन की व्याख्या करें-हरित क्रांति ने सरकार को खाद्यान्नों के प्रापण द्वारा विशाल सुरक्षित भण्डार बनाने के योग्य बनाया, ताकि वह कमी के समय उसका उपयोग कर सके।
उत्तर
औपनिवेशिक काल का कृषि गतिरोध हरित क्रांति से स्थायी रूप से समाप्त हो गया। उच्च पैदावार वाली किस्मों के बीजों (HYV), कीटनाशकों, उर्वरकों, निश्चित जलापूर्ति तथा आधुनिक तकनीक की मशीनों के प्रयोग से कृषि उत्पादन अधिक मात्रा में बढ़ गया। किसान कृषि उपज को बाजार में बेचने लगे। इसके फलस्वरूप खाद्यान्नों की कीमतों में कमी आई। अपनी कुल आय के बहुत बड़े प्रतिशत का भोजन पर खर्च करने वाले निम्न आय वर्गों को कीमतों में इस सापेक्ष कमी से बहुत लाभ हुआ। विपणित अधिशेष की वजह से सरकार पर्याप्त मात्रा में खाद्यान्नों को प्राप्त कर सुरिक्षत स्टॉक बना सकी जिसे खाद्यान्नों की कमी के समय प्रयोग किया जा सकता था।

प्रश्न 14.
सहायिकी किसानों को नई प्रौद्योगिकी का प्रयोग करने को प्रोत्साहित तो करती है पर उसका सरकारी वित्त पर भारी बोझ पड़ता-इस तथ्य को ध्यान में रखकर सहायिकी की उपयोगिता पर चर्चा करें।
उत्तर
आजकल कृषि क्षेत्र को दी जा रही आर्थिक सहायिकी एक ज्वलंत बहस का विषय बन गथा है। हमारे देश के छोटे किसान अधिकांशत: गरीब हैं; अत: छोटे किसानों को विशेष रूप से HYV प्रौद्योगिकी अपनाने के लिए सहायिकी दी जानी आवश्यक है। सहायता के अभाव में वे नई प्रौद्योकि का उपयोग नहीं कर पाएँगे जिसका कृषि उत्पादन पर बुरा प्रभाव पड़ेगा। परंतु कुछ अर्थशास्त्रियों का मत है कि एक बार प्रौद्योगिकी का लाभ मिल जाने तथा उसके व्यापक प्रचलन के बाद सहायिकी धीरे-धीरे समाप्त कर देनी चाहिए क्योंकि उर्वरकी सहायता का लाभ बड़ी मात्रा में प्रायः उर्वरक उद्योग तथा अधिक समृद्ध क्षेत्र के किसानों को ही पहुँचता है। अतः यह तर्क दिया जाता है कि उर्वरकों पर सहायिकी जारी रखने का कोई 
औचित्य नहीं है। इनसे लक्षित समूह को लाभ नहीं होगा और सरकारी कोष पर आवश्यक बोझ पड़ेगा। इसके विपरीत कुछ विशेषज्ञों का मत है कि सरकार को कृषि सहायिकी जारी रखनी चाहिए क्योंकि भारत में कृषि एक बहुत ही जोखिम भरा व्यवसाय है। अधिकतर किसान गरीब हैं और सहायिकी को समाप्त करने से वे अपेक्षित आगतों का प्रयोग नहीं कर पाएँगे। इसका नुकसान यह होगा कि गरीब किसान और गरीब हो जाएँगे, कृषि क्षेत्र में उत्पादन स्तर गिरेगा, खाद्यान्नों की कमी से कीमतें बढ़ने लगेंगी जिससे हम विदेशों से सहायता लेने को मजबूर होंगे। इन विशेषज्ञों का तर्क है कि यदि सहायिकी से बड़े किसानों तथा उर्वरक उद्योगों को अधिक लाभ हो रहा है, तो सही नीति सहायिकी समाप्त करना नहीं है, बल्कि ऐसे कदम उठाना है जिनसे कि केवल निर्धन किसानों को ही इनका लाभ मिले।

प्रश्न 15.
हरित क्रांति के बाद भी 1990 तक हमारी 65 प्रतिशत जनसंख्या कृषि क्षेत्रक में ही क्यों लगी रही? ।
उत्तर
1960 के दशक के अंत तक देश में कृषि उत्पादकता में वृद्धि हुई और देश खाद्यान्नों के मामले में आत्मनिर्भर बन गया। इसके बावजूद नकारात्मक पहलू यह रहा है कि 1990 तक भी देश की 65 प्रतिशत जनसंख्या कृषि में लगी थी। अर्थशास्त्री इस निष्कर्ष पर पहुंचे हैं कि जैस-जैसे देश सम्पन्न होता है, सकल घरेलू उत्पाद में, कृषि के योगदान में और उस पर निर्भर जनसंख्या में पर्याप्त कमी आती है। भारत में 1950-90 की अवधि में कृषि क्षेत्र का सकल घरेलू उत्पाद में योगदान कम हुआ, लेकिन कृषि क्षेत्र पर 
आश्रितों की संख्या में कोई खास कमी नहीं आई। 1950 में 67.5% लोग एवं 1990 में 64.9 प्रतिशत जनसंख्या कृषि कार्य में लगी थी। इसका कारण यह माना जाता है कि उद्योग क्षेत्र और सेवा क्षेत्र, कृषि क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को नहीं खपा पाए। अनेक अर्थशास्त्री इसे 1950-90 के दौरान अपनाई गई नीतियों की विफलता मानते हैं। मूलत: इसका कारण द्वितीयक एवं तृतीयक क्षेत्रों का आशानुकूल विकास न हो पाना है।

प्रश्न 16.
यद्यपि उद्योगों के लिए सार्वजनिक क्षेत्रक बहुत आवश्यक रहा है, पर सार्वजनिक क्षेत्र के अनेक उपक्रम ऐसे हैं जो भारी हानि उठा रहे हैं और इस क्षेत्रक के अर्थव्यवस्था के संसाधनों की बर्बादी के साधन बने हुए हैं। इस तथ्य को ध्यान में रखते हुए सार्वजनिक क्षेत्रक के उपक्रमों की उपयोगिता पर चर्चा करें।
उत्तर
स्वतंत्रता-प्राप्ति के समय भारत के उद्योगपतियों के पास हमारी अर्थव्यवस्था के विकास हेतु उद्योगों में निवेश के लिए पर्याप्त पूँजी नहीं थी। इसी कारण राज्य को औद्योगिक क्षेत्र को प्रोत्साहन देने में व्यापक भूमिका निभानी पड़ी। इसके अतिरिक्त भारतीय अर्थव्यवस्था को समाजवाद के पथ पर अग्रसर करने के लिए यह निर्णय लिया गया कि राज्य उन उद्योगों पर पूरा नियंत्रण रखेगा, जो अर्थव्यवस्था के लिए महत्त्वपूर्ण थे। वस्तुतः औद्योगिक क्षेत्र प्रायः सार्वजनिक क्षेत्रक के कारण विविधतापूर्ण बन गया था। इस क्षेत्रक की भूमिका से कम पूँजी वाले लोगों को भी उद्योग क्षेत्र में प्रवेश का मौका मिल गया। भारतीय अर्थव्यवस्था की संवृद्धि में सार्वजनिक क्षेत्रक द्वारा किए गए योगदान के बावजूद कुछ अर्थशास्त्रियों ने सार्वजनिक क्षेत्रक के अनेक उद्यमों के निष्पादन की कड़ी आलोचना की है। इस क्षेत्रक ने एकाधिकारी शैली में काम किया जिससे निजी क्षेत्रक को पर्याप्त आगे बढ़ने का अवसर नहीं मिल पाया। 
अब यह व्यापक रूप से स्वीकार किया गया है कि इस क्षेत्रक को अब उन उद्योगों से हट जाना चाहिए जहाँ निजी क्षेत्रकीक तरह से काम कर सकता है। किंतु अनेक क्षेत्रक ऐसे हैं जहाँ आज भी सार्वजनिक क्षेत्रक की अपरित बनी हुई है। उदाहरण के लिए, उच्च विकास दर के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सार्वजनिक क्षेत्र का विस्तार आवश्यक है, गैर-लाभकारी किंतु उपयोगी क्षेत्रों में प्रारंभिक विनियोग सार्वजनिक क्षेत्रक का विस्तार आवश्यक है, गैर-लाभकारी किंतु उपयोगी क्षेत्रों में प्रारंभिक विनियोग सार्वजनिक क्षेत्रक द्वारा ही संभव है, जनोपयोगी सेवाओं की स्थापना सार्वजनिक क्षेत्रक में की जा सकती है और सार्वजनिक क्षेत्रक के विस्तार से ही आर्थिक विषमताओं को कम किया जा सकता है। इस प्रकार निम्न क्षेत्रों में सार्वजनिक क्षेत्रक का विस्तार अपरिहार्य है-

  1. सुरक्षात्मक उद्योग,
  2. भारी विनियोग वाले उद्योग,
  3. लम्बी गर्भावधि वाले उद्योग तथा
  4. जनोपयोगी क्षेत्रक।

प्रश्न 17.
आयात प्रतिस्थापन किस प्रकार घरेलु उद्योगों को संरक्षण प्रदान करता है?
उत्तर
हमारे नीति-निर्माताओं द्वारा अपनाई गई औद्योगिक नीति व्यापार नीति से घनिष्ट रूप से सम्बद्ध थी। हमारी योजनाओं में व्यापार की विशेषता अंतर्मुखी व्यापार नीति थी। तकनीकी रूप से इस नीति को आयात-प्रतिस्थापन कहा जाता है। इस नीति का उद्देश्य आयात के बदले घरेलू उत्पादन द्वारा पूर्ति करना है। इस नीति द्वारा राज्य ने घरेलू उद्योगों की वस्तुओं का उत्पादन करने के लिए प्रोत्साहित किया और विदेशी प्रतिस्पर्धा से घरेलू उद्योगों की रक्षा की। आयात संरेक्षण दो प्रकार के थे-

  1. प्रशुल्क-प्रशुल्क से आयातित वस्तुएँ महँगी हो जाती हैं,
  2. कोटा-कोटे में वस्तुओं की मात्रा तय होती है, जिन्हें आयात किया जा सकता है। प्रशुल्क एवं कोटे का प्रभाव यह होता है कि उनसे आयात प्रतिबंधित हो जाते हैं और विदेशी प्रतिस्पर्धा से देशी फर्मों की रक्षा होती है।

प्रश्न 18.
औद्योगिक नीति प्रस्ताव, 1956 में निजी क्षेत्रक का नियमन क्यों और कैसे किया गया था?
उत्तर
भारी उद्योगों पर नियंत्रण रखने के राज्य के लक्ष्य के अनुसार औद्योगिक नीति प्रस्ताव, 1956 को लाया गया था। इस प्रस्थाव को द्वितीय पंचवर्षीय योजना का आधार बनाया गया। इस प्रस्ताव के अनुसार, उद्योगों को तीन वर्गों में विभक्त किया गया। प्रथम वर्ग में वे उद्योग सम्मिलित थे, जिन पर राज्य का अनन्य स्वामित्व था। दूसरे वर्ग में वे उद्योग शामिल थे, जिनके लिए निजी क्षेत्र, सरकारी क्षेत्र के साथ मिलकर प्रयास कर सकते थे, परंतु जिनमें नई इकाइयों को शुरू करने की एकमात्र जिम्मेदारी राज्य की होती। तीसरे वर्ग में वे उद्योग शामिल थे, जो निजी क्षेत्रक के अंतर्गत आते थे लेकिन इस क्षेत्र को लाइसेंस पद्धति के माध्यम से राज्य के नियंत्रण में रखा गया। इस प्रस्ताव में सरकार के लिए ऐसा करना आवश्यक था। इस नीति का प्रयोग पिछड़े क्षेत्रों में उद्योगों को प्रोत्साहित करने के लिए किया गया। पिछड़े क्षेत्रों में उद्योग लगाने वाले उद्यमियों को प्रोत्साहित करने के लिए अनेक प्रकार से आर्थिक सहायता प्रदान की गई। इस नीति का उद्देश्य क्षेत्रीय समानता को बढ़ावा देना था।

प्रश्न 19.
निम्नलिखित युग्मों को सुमेलित कीजिए
UP Board Solutions for Class 11 Economics Indian Economic Development Chapter 2 Indian Economy 1950-1990 1
उत्तर
.UP Board Solutions for Class 11 Economics Indian Economic Development Chapter 2 Indian Economy 1950-1990 2

परीक्षोपयोगी प्रश्नोत्तर

 बदविकल्पीय प्रश्न
प्रश्न 1.
स्वतन्त्रता-प्राप्ति के पश्चात् भारतीय अर्थव्यवस्था मुख्यतः माँग और पूर्ति की सापेक्षिक शक्तियों पर आधारित थी जिसका परिणाम था
(क) निर्धनता
(ख) असमानता
(ग) गतिहीनता
(घ) ये सभी
उत्तर
(घ) ये सभी

प्रश्न 2.
मिश्रित अर्थव्यवस्था को नियन्त्रित अर्थव्यवस्था की संज्ञा किसने दी है?
(क) प्रो० हैन्सन ने
(ख) प्रो० लर्नर ने
(ग) डॉ० डाल्टन ने
(घ) लॉक्स ने
उत्तर
(ख) प्रो० लर्नर ने ।

प्रश्न 3.
भारत सरकार ने औद्योगिक नीति की घोषणा कब की?
(क) 6 अप्रैल, 1948 ई० को
(ख) 2 अक्टूबर, 1943 को
(ग) 1 अप्रैल, 1999 ई० को
(घ) इनमें से कोई नहीं
उत्तर
(क) 6 अप्रैल, 1948 ई० को

प्रश्न 4.
भारत में आर्थिक नियोजन की तकनीक को अपनाया गया|
(क) 1 अप्रैल, 1950 से
(ख) 1 अप्रैल, 1851 से
(ग) 1 अप्रैल, 1951 से
(घ) इनमें से कोई नहीं
उत्तर
(ग) 1 अप्रैल, 1951 से।

प्रश्न 5.
“भूमि सुधार व्यक्ति और भूमि के सम्बन्धों में नियोजन और संस्थागत पुनर्गठन है।” यह |  परिभाषा है|
(क) प्रो० बाउले
(ख) डॉ० बी०बी० भट्ट
(ग) रमेश दत्त ।
(घ) प्रो० गुन्नार मिर्डल
उत्तर
(घ) प्रो० गुन्नार मिर्डल।

अतिलघु उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 1.
पूँजीवाद क्या है?
उत्तर
पूँजीवाद आर्थिक संगठन की एक ऐसी प्रणाली है जिसमें उत्पादन के साधनों पर व्यक्ति का निजी अधिकार होता है तथा वह उत्पादन के साधनों का प्रयोग लाभ कमाने की दृष्टि से करता है।

प्रश्न 2.
समाजवाद क्या है?
उत्तर
समाजवाद आर्थिक संगठन की एक ऐसी प्रणाली है जिसमें उत्पत्ति के साधनों पर सरकार अथवा लोकसत्ता का अधिकार होता है तथा समस्त आर्थिक क्रियाएँ निजी क्षेत्र में न रहकर सार्वजनिक क्षेत्र में रहती

प्रश्न 3.
मिश्रित अर्थव्यवस्था क्या है?
उत्तर
मिश्रित अर्थव्यवस्था पूँजीवाद और समाजवाद के बीच की अवस्था है। इसमें पूँजीवाद व समाजवाद दोनों के दोषों से अर्थव्यवस्था को मुक्त करके दोनों प्रणालियों के गुणों को अपनाया जाता है। इसमें निजी एवं सार्वजनिक क्षेत्र को सह-अस्तित्व पाया जाता है।

प्रश्न 4.
आर्थिक नियोजन से क्या आशय है?
उत्तर
आर्थिक नियोजन से आशय पूर्व-निर्धारित और निश्चित सामाजिक एवं आर्थिक उद्देश्यों की पूर्ति हेतु अर्थव्यवस्था के सभी अंगों को एकीकृत और समन्वित करते हुए राष्ट्र के संसाधनों के सम्बन्ध में सोच-विचारकर रूपरेखा तैयार करने और केन्द्रीय नियन्त्रण से है।

प्रश्न 5.
दसवीं पंचवर्षीय योजना के दो उद्देश्य बताइए।
उत्तर
(1) सकल राष्ट्रीय उत्पाद में 8% वार्षिक वृद्धि।
(2) श्रमशक्ति को लाभपूर्ण रोजगार प्रदान करना।

प्रश्न 6.
भारतीय कृषि की दो विशेषताएँ बताइए।
उत्तर
(1) भारत में कृषि उत्पादकता अन्य देशों क तुलना में कम है।
(2) कार्यशील जनसंख्या का लगभग 67.2% भाग कृषि से आजीविका प्राप्त करता है।

प्रश्न 7.
सहकारी कृषि की परिभाषा दीजिए।
उत्तर
“सहकारी कृषि अनिवार्य रूप से ऐसी व्यवस्था को सूचित करती है, जिसमें भूमि का एकत्रीकरण करके उसका संयुक्त प्रबन्ध किया जाता है।”

प्रश्न 8.
भारत में सहकारी कृषि के पक्ष में दो तर्क दीजिए।
उत्तर
(1) जोतों के आकार में वृद्धि होती है।
(2) कृषि नियोजन में सहायता मिलती है।

प्रश्न 9.
आर्थिक जोत की परिभाषा दीजिए।
उत्तर
“आर्थिक जोत एक ऐसी जोत है, जो किसी परिवार को न्यूनतम जीवन स्तर पर रहने के लिए पर्याप्त आय प्रदान करे।”

प्रश्न 10.
कृषक बीमा आय योजना क्या है?
उत्तर
इस योजना के अन्तर्गत किसानों को उनकी उपज का कुल मूल्य न्यूनतम समर्थन मूल्य पर आधारित’ मिलने की गारण्टी दी जाएगी।

प्रश्न 11.
नई राष्ट्रीय कृषि नीति की घोषणा कब की गई?
उत्तर
नई राष्ट्रीय कृषि नीति की घोषणा 29 जुलाई, 2000 को संसद में की गई।

प्रश्न 12.
नई कृषि नीति का क्या लक्ष्य है? ।
उत्तर
नई कृषि नीति का लक्ष्य अगले दो दशकों के लिए कृषि क्षेत्र में प्रति वर्ष 4% वृद्धि दर प्राप्त करना है।

प्रश्न 13.
राष्ट्रीय कृषि बीमा योजना का क्या उद्देश्य है?
उत्तर
इस योजना का उद्देश्य है-सूखा, बाढ़, ओला-वृष्टि, चक्रवात, आग, कीट व बीमारियों आदि प्राकृतिक आपदाओं के कारण फसल को हुई क्षति से किसानों का संरक्षण करना।

 प्रश्न 14.
भू-सुधार से क्या आशय है?
उत्तर
भू-सुधार से आशय छोटे कृषकों एवं कृषि श्रमिकों के लाभार्थ भूमि-स्वामित्व के पुनर्वितरण से लगाया जाता है।

प्रश्न 15.
हरित क्रान्ति से क्या आशय है?
उत्तर
हरत क्रान्ति से आशय सिंचित और असिंचित कृषि क्षेत्रों में अधिक उपज देने वाली किस्मों को आधुनिक कृषि पद्धति से उगाकर कृषि उपज में यथासम्भव अधिक वृद्धि करने से है।

प्रश्न 16.
यान्त्रिक कृषि का अर्थ बताइए।
उत्तर
यान्त्रिक कृषि का अभिप्राय भूमि सम्बन्धी कार्यों में, जिन्हें प्राय: बैलों, घोड़ों अथवा अन्य पशुओं की सहायता से अथवा मानव श्रम द्वारा अथवा पशु एवं मानव श्रम दोनों के द्वारा किया जाता है, में यान्त्रिक शक्ति का प्रयोग करने से है।

प्रश्न 17.
कृषि विपणन से क्या आशय है?
उत्तर
कृषि विपणन के अन्तर्गत उन समस्त क्रियाओं का समावेश किया जाता है, जिनका सम्बन्ध कृषि उत्पादन के कृषक के पास से अन्तिम उपभोक्ताओं तक पहुँचाने में होता है।

प्रश्न 18.
सुव्यवस्थित कृषि विपणन की दो विशेषताएँ बताइए।
उत्तर
सुव्यवस्थित कृषि विपणन की दो विशेषताएँ हैं-
(1) मध्यस्थों की संख्या न्यूनतम होना तथा
(2) भण्डार-गृहों की पर्याप्त व्यवस्था होना।

प्रश्न 19.
ग्रामीण बाजार में फसल की बिक्री किन रूपों में होती है?
उत्तर
(1) गाँव के विशिष्ट अथवा साप्ताहिक बाजारों में।
(2) गाँव के महाज एवं साहूकारों को।
(3) गाँव में भ्रमण करते व्यापारियों तथा कमीशन एजेण्टों को।

प्रश्न 20.
भारत में कृषि उपज की विक्रय व्यवस्था के दो दोष बताइए।
उत्तर
कृषि उपज की विक्रय व्यवस्था के दो दोष हैं–
(1) घटिया किस्म की कृषि उपज।
(2) बहुत अधिक मध्यस्थों का होना।

प्रश्न 21.
भारत में कृषि विपणन व्यवस्था को सुधारने के लिए दो सुझाव दीजिए।
उत्तर
कृषि विपणन व्यवस्था को सुधारने हेतु दो सुझाव हैं-
(1) कृषि उपज की बिक्री के लिए। स्थान-स्थान पर सहकारी कृषि विपणन समितियों की स्थापना की जाए। |
(2) नियन्त्रित मण्डियों की अधिकाधिक संख्या में स्थापना की जाए।

प्रश्न 22.
गाँवों में फसल की बिक्री की विवशता के लिए उत्तरदायी दो कारण बताइए।
उत्तर
(1) भण्डारण सुविधाओं का अभाव।
(2) किसानों को साहूकारों व महाजनों के ऋण-चंगुल में फैसा रहना।

प्रश्न 23.
अनियमित मण्डियों में कोई दो प्रचलित बुराइयाँ बताइए।
उत्तर
(1) विभिन्न प्रकार की अनुचित कटौतियाँ काटना।
(2) कम माप-तौल द्वारा किसानों को धोखा देना।

प्रश्न 24.
मूल्य स्थिरीकरण का क्या अर्थ है?
उत्तर
मूल्य स्थिरीकरण से आशय मूल्यों में होने वाले उच्चावचनों को एक सीमा तक रखने से है अर्थात् उच्चावचनों को नियन्त्रित करने से है।

प्रश्न 25.
न्यूनतम समर्थन मूल्य से क्या आशय है?
उत्तर
न्यूनतम समर्थन मूल्य से आशय सरकार द्वारा ऐसे आश्वासन से है कि यदि खुले बाजार में मूल्य कम हो जाए तो सरकार न्यूनतम मूल्य पर इसका क्रय करने की व्यवस्था करेगी।

प्रश्न 26.
उपदान (आर्थिक सहायता) से क्या आशय है?
उत्तर
उपदान वह आर्थिक सहायता है जिसे सरकार वस्तुओं के मूल्यों को निम्न स्तर पर बनाए रखने के लिए उत्पादकों, वितरकों व निर्यातकों को प्रदान करती है।

प्रश्न 27.
औद्योगीकरण से क्या आशय है?
उत्तर
औद्योगीकरण से आशय निर्माणी उद्योगों की स्थापना एवं उनके विकास से है।

प्रश्न 28.
भारत में औद्योगीकरण की दो समस्याएँ बताइए।
उत्तर
भारत में औद्योगीकरण की दो समस्याएँ हैं|
(1) तीव्र गति से बढ़ती हुई जनसंख्या भारत के औद्योगिक विकास में बाधक बनी है।
(2) बाजार की सम्पूर्णता एवं जोखिम के आधिक्य के कारण देश में कुशल उद्यमीय क्षमता का अभाव

प्रश्न 29.
“भारत का औद्योगिक विकास मुख्यतः उसके कृषि विकास पर निर्भर करता है। इसके पक्ष में दो तर्क दीजिए।
उत्तर
इसके पक्ष में दो तर्क हैं-
(1) कृषि; उद्योगों को कच्चा माल उपलब्ध कराती है।
(2) कृषि खाद्यान्नों में आत्मनिर्भर बनाकर औद्योगिक विकास के लिए अनुकूल वातावरण का निर्माण 
करती है।

प्रश्न 30.
दसवीं योजना में औद्योगिक विकास रणनीति के दो बिन्दु बताइए।
उत्तर
(1) औद्योगिक उदारीकरण को राज्य स्तर पर ले जाना।
(2) लघु उद्योग क्षेत्र के विकास पर अधिक ध्यान देना।

प्रश्न 31.
1948 की औद्योगिक नीति के दो उद्देश्य बताइए।
उत्तर
(1) समाने अवसर तथा न्याय प्रदान करने वाली सामाजिक-व्यवस्था की स्थापना करना।
(2) सुखद औद्योगिक श्रम सम्बन्धों की स्थापना करना।

प्रश्न 32.
1956 की औद्योगिक नीति के दो उद्देश्य बताइए।
उत्तर
(1) आर्थिक विकास की दर में वृद्धि करना।
(2) रोजगार के अवसरों में वृद्धि करना।

प्रश्न 33.
औद्योगिक नीति, 1991 के दो उद्देश्य बताइए।
उत्तर
(1) लघु उद्योग के विकास को बल देना ताकि यह क्षेत्र अधिक कुशलता एवं तकनीकी सुधार के वातावरण में विकसित होता रहे
(2) श्रमिकों के हितों की रक्षा करना।

प्रश्न 34.
लाइसेन्स नीति के दो उद्देश्य बताइए।
उत्तर
(1) उद्योगों के स्वामित्व के केन्द्रीकरण को रोकना।
(2) क्षेत्रीय आर्थिक असन्तुलनों को दूर करना।

प्रश्न 35.
वर्तमान में लघु उद्योग की निवेश सीमा कितनी है?
उत्तर
Rs. 5 करोड़।

प्रश्न 36.
भारतीय योजना का निर्माता किसे माना जाता है?
उत्तर
पी० सी० महालनोबिस को।

प्रश्न 37.
विपणन अधिशेष किसे कहते हैं?
उत्तर
किसानों द्वारा उत्पादन का बाजार में बेचा गया अंश ‘विपणन अधिशेष’ कहलाता है।

प्रश्न 38.
आयात प्रतिस्थापन नीति का क्या उद्देश्य है?
उत्तर
आयात प्रतिस्थापन नीति का उद्देश्य आयात के बदले घरेलू उत्पाद द्वारा पूर्ति करना है।

लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
आर्थिक विकास एवं आर्थिक वृद्धि में अन्तर बताइए।
उत्तर
आर्थिक विकास एवं आर्थिक वृद्धि में अन्तर
आर्थिक विकास एवं आर्थिक वृद्धि में निम्नलिखित अन्तर हैं

  1. विकास के अन्तर्गत उत्पादन में संरचनात्मक परिवर्तन आता है, जबकि वृद्धि के अन्तर्गत संरचनात्मक परिवर्तन स्वाभाविक ढंग से लाए जाते हैं और वर्तमान संरचना को बनाए रखा जाता
  2. आर्थिक विकास के अन्तर्गत क्रान्तिकारी एवं आकस्मिक परिवर्तन तीव्र गति से किए जाते हैं, जबकि आर्थिक वृद्धि के अन्तर्गत संसाधनों में क्रमिक परिवर्तन के अनुरूप मन्द गति से स्वाभाविक परिवर्तन होने दिए जाते हैं।
  3. विकास के अन्तर्गत पुराने सन्तुलन को छिन्न-भिन्न करके नवीन सन्तुलन को अगले चरणों परस्थापित किया जाता है, जबकि वृद्धि में पुराने सन्तुलन में यथासम्भव समायोजन स्थापित किए जाते
  4. विकास को ऐसी अर्थव्यवस्थाओं से सम्बद्ध किया जाता है जो अल्पविकसित हैं लेकिन जिनमें । विकास की सम्भावनाएँ विद्यमान हैं। इसके विपरीत, आर्थिक वृद्धि में वर्तमान साधनों का | वैकल्पिक एवं अहं उपयोग करके उत्पादन बढ़ाया जाता है।
  5. आर्थिक विकास के अन्तर्गत एक स्थिर अर्थव्यवस्था को बाह्य प्रेरणा एवं सरकारी निर्देशन तथा | नियन्त्रण द्वारा गतिशील किया जाता है, जबकि आर्थिक वृद्धि स्वाभाविक एवं स्वचालित परिवर्तनों का संकेतक होती है।
  6. आर्थिक विकास के अन्तर्गत दीर्घकालीन परिवर्तनों का अध्ययन किया जाता है, जबकि आर्थिक | वृद्धि स्वभाविक परिवर्तनों का अध्ययन करती है।
  7. आर्थिक वृद्धि का अर्थ है-उत्पादन में वृद्धि, जबकि आर्थिक विकास का अर्थ है-उत्पादन में वृद्धि + प्राविधिक एवं संस्थागत परिवर्तन।
    यद्यपि आर्थिक विकास और आर्थिक वृद्धि में भेद करना सम्भव है, किन्तु इस प्रकार का भेद व्यावहारिक दृष्टि से अधिक उपयोगी नहीं हो सकता। पॉल बरान के शब्दों में-“विकास और वृद्धि के विचार किसी पुरानी और बेकार चीज से किसी नई स्थिति की ओर परिवर्तन को बतलाते हैं। इसलिए अच्छा यही होगा कि आर्थिक विकास और आर्थिक वृद्धि दोनों का प्रयोग परिवर्तन की उस प्रक्रिया को बतलाने के लिए किया जाए जिसके द्वारा कोई अर्थव्यवस्था आर्थिक उपलब्धि के ऊँचे स्तर को प्राप्त करती है।”

प्रश्न 2.
अल्पविकसित (विकासशील अर्थव्यवस्था की मुख्य विशेषत ।।
उत्तर
अल्पविकसित (विकासशील) अर्थव्यवस्था की प्रमुख विशेषताएँ निम्नलिखित हैं

  1. ये देश आर्थिक दृष्टि से पिछड़े होते हैं और इनकी प्रति व्यक्ति आय विकसित देशों की तुलना में बहुत कम होती है।
  2. अधिकांश विकासशील देश कृषिप्रधान होते हैं किन्तु कृषि तकनीकी परम्परागत और कृषि उत्पादकता निम्न होती है।
  3. पूँजी की कमी पायी जाती है जिसके कारण पूँजी निर्माण की दर न्यून रहती है।
  4. आधुनिक संरचना परिवहन व संचार के साधन, बैंकिंग सुविधाओं तथा शिक्षा व चिकित्सा | सुविधाओं का अभाव पाया जाता है।
  5. कृषि पर जनसंख्या का भार अधिक होता है और औद्योगीकरण के अभाव में व्यापक रूप से बेरोजगारी वे अर्द्ध-बेरोजगारी पायी जाती है।
  6. प्राकृतिक साधन प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं किन्तु तकनीकी पिछड़ेपन के कारण वे अप्रयुक्त व | अल्प-प्रयुक्त पड़े रहते हैं
  7. आधारभूत उद्योगों के अभाव के कारण इन देशों में औद्योगिक पिछड़ापन पाया जाता है। .
  8. इन देशों में पूँजी की कमी, बाजार की अपूर्णता, तकनीकी ज्ञान की कमी आदि के कारण निर्धनता के दुश्चक्र क्रियाशील रहते हैं।
  9. इन देशों में आर्थिक असमानताएँ पायी जाती हैं। आर्थिक विकास के साथ-साथ असमानताएँ बढ़ी जाती हैं।
  10. जनसंख्या की वार्षिक वृद्धि दर ऊची होती है जिसके कारण इन देशों में जनाधिक्य पाया जाता है।

प्रश्न 3.
भारत में सार्वजनिक उपक्रमों की उपलब्धियाँ बताइए।
उत्तर
स्वतन्त्रता-प्राप्ति के पश्चात् भारत सरकार ने देश के त्वरित आर्थिक एवं सामाजिक विकास के लिए सार्वजनिक उपक्रमों को स्थापित एवं सुव्यवस्थित करने की दिशा में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इनकी उपलब्धियाँ निम्नलिखित हैं

  1. गत वर्षों में सार्वजनिक उपक्रमों में विनियोग में काफी वृद्धि हुई है।
  2. सार्वजनिक उपक्रमों की बिक्री धनराशि में प्रतिवर्ष वृद्धि हो रही है। इस प्रकार ये उपक्रम अर्थव्यवस्था में वस्तुओं तथा सेवाओं के रूप में उल्लेखनीय योगदान दे रहे हैं।
  3. क्षमता उपयोग में सुधार हुआ है।
  4. प्रयुक्त पूँजी पर सकल लाभ के प्रतिशत में भी प्रभावकारी सुधार हुआ है।
  5. सार्वजनिक उपक्रमों द्वारा घोषित लाभांश गत वर्षों में निरन्तर बढ़ा है।
  6. सार्वजनिक उपक्रमों ने प्रत्यक्ष रूप से अधिकाधिक लोगों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए हैं। इसके साथ ही उनके वेतन एवं मजदूरी में भी आशातीत वृद्धि हुई है।
  7. सार्वजनिक उपक्रम अपने कर्मचारियों को आवास तथा कल्याण सम्बन्धी सुविधाएँ प्रदान कर रहे
  8. सार्वजनिक उपक्रमों में पूरक उद्योगों का विकास हुआ है।
  9. निर्यातों से प्राप्त आय में वृद्धि हुई है।
  10. ये उपक्रम मूल्यवान विदेशी मुद्रा को बचाने में सहायक रहे हैं।

प्रश्न 4.
भारतीय अर्थव्यवस्था में कृषि का महत्त्व बताइए।
उत्तर
भारतीय अर्थव्यवस्था में कृषि के महत्त्व को निम्नलिखित प्रकार से स्पष्ट किया जा सकता है

  1. भारतीय कृषि राष्ट्रीय आय का एक महत्त्वपूर्ण स्रोत है।।
  2. सम्पूर्ण जनसंख्या का लगभग 67% भाग अपनी आजीविका कृषि से ही प्राप्त करता है।
  3. देश के कुल भू-क्षेत्र के लगभग 49.8% भाग में खेती की जाती है।
  4. कृषि देश की 121 करोड़ जनसंख्या को भोजन तथा 36 करोड़ पशुओं को चारा प्रदान करती है।
  5. देश के महत्त्वपूर्ण उद्योग कच्चे माल के लिए कृषि पर ही आश्रित हैं।
  6. चाय, जूट, लाख, शक्कर, ऊन, रुई, मसाले, तिलहन आदि के निर्यात से देश को पर्याप्त विदेशी | मुद्रा प्राप्त होती है। ”
  7. कृषि देश के आन्तरिक व्यापार का प्रमुख आधार है।
  8. कृषि एवं कृषि वस्तुएँ केन्द्र एवं राज्य सरकारों को राजस्व उपलब्ध कराती हैं।
  9. कृषि उत्पादन यातायात को पर्याप्त मात्रा में प्रभावित करता है।

प्रश्न 5.
भारत में कृषि भूमि के उपविभाजन व अपखण्डन के दोष (हानियाँ) बताइए।
उत्तर
भारत में कृषि भूमि के उपविभाजन व अपखण्डन के मुख्य दोष अथवा हानियाँ निम्नलिखित हैं
1. उत्पादन व्यय में वृद्धि– खेतों के छोटे तथा छिटके होने से भूमि, समय, श्रम एवं पूँजी का 
अपव्यय होता है जिससे उत्पादन व्यय में वृद्धि हो जाती है।

2. कृषि सुधार में कठिनाइयाँ– छौटे तथा बिखरे हुए खेतों पर कोई सुधार कार्य नहीं हो ता। | सिंचाई, खाद तथा आधुनिक कृषि उपकरणों की सुविधा इन खेतों को नहीं मिल पाती, जिससे उत्पादन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।

3. भूमि का अपव्यय- छोटे तथा छिटके खेतों में भूमि को दो प्रकार से अपव्यय होता है। कुछ भूमि तो मेंड़ बनाने में नष्ट हो जाती है और शेष अपने लघु आकार के कारण पूर्णत: प्रयोग में नहीं | आ पाती।

4. सिंचाई में बाधा- छोटे-छोटे खेतों पर सिंचाई करना आर्थिक दृष्टि से भी उपयुक्त नहीं होता। डॉ० केप का अनुमान है कि 6 एकड़ तक के खेत पर सिंचाई करने से किसान को १ 55 प्रति एकड़ तक घाटा उठाना पड़ता है, जबकि 25 एकड़ के खेत पर यह घाटा कम होकर केवल १2 प्रति एकड़े रह जाता है।

5. देख- रेख में असुविधा-विखण्डन के कारण किसान को देख-रेख पर बहुत व्यय करना पड़ता है अन्यथा पशु-पक्षी खड़ी फसल को नष्ट कर देते हैं।

6. अन्य दोष- उपविभाजन एवं अपखण्डन के परिणामस्वरूप कुछ अन्य दोष भी उत्पन हो जाते हैं; जैसे-

  1. भूमि की उर्वरा शक्ति में कमी आ जाती है क्योंकि किसान अपने निर्वाह के लिए उस पर निरन्तर खेती करने के लिए बाध्य होता है।
  2.  छोटे-छोटे खेतों के मध्य बाड़, रास्ते आदि को लेकर बहुधा अनावश्यक अदालती झगड़ों को प्रोत्साहन मिलता है, जिससे शक्ति तथा धन दोनों का अपव्यय होता है।
  3. अपखण्ड़ने के कारण गहन खेती को अपनाना कठिन हो जाता है।
  4. कृषकों को पशु पालने में कठिनाई होती है, क्योंकि छोटे खेत से उनके लिए चारे की व्यस्था नहीं हो पाती।
  5. उपविभाजन एवं अपखण्डन देश में व्याप्त अत्यधिक निर्धनता का एक मूल कारण है। इससे अर्द्ध-बेकारी बढ़ती है।

प्रश्न 6.
भू-सुधार के अन्तर्गत कौन-कौन से कार्यक्रम आते हैं?
उत्तर
‘भूमि-सुधार’ एक अत्यन्त व्यापक शब्द है। अत: भूमि-सुधार की दिशा में जो सर्वतोमुखी प्रगति हुई है, उसका विवेचन हम निम्नलिखित शीर्षकों में करेंगे
(अ) मध्यस्थों की समाप्ति-1. जमींदारी उन्मूलन। 2. जागीरदारी उन्मूलन।
(ब) काश्तकारी सुधार-1. लगान नियमन। 2. भू-स्वामित्व की सुरक्षा। 3. खुदकाश्त में भूमि का 
पुनर्ग्रहण। 4. काश्तकारों को मालिक होने का अधिकार।।
(स) जोतों का सीमा-निर्धारण-1. वर्तमान जोतों की अधिकतम सीमा। 2. भावी जोतों की 
अधिकतम सीमा।
(द) कृषि-पुनर्गठन–1. चकबन्दी। 2. भूमि के प्रबन्ध में सुधर। 3. सहकारी खेती। 4. भूमिहीन 
मजदूरों को बसाना तथा भू-दान व ग्राम-दान आदि।

प्रश्न 7.
भारत में साहूकारों की कृषि-वित्त व्यवस्था के दोष बताइए।
उत्तर
भारत में साहूकारों की कृषि-वित्त व्यवस्था के दोष निम्नलिखित रहे हैं

  1. साहूकार की कार्य-पद्धति लोचदार होती है और वह समय, परिस्थिति तथा व्यक्ति के अनुसार उनमें परिवर्तन करता रहता है।
  2. साहूकार अपने ऋणों पर ब्याज की ऊँची दर वसूल करता है।
  3. साहूकार मूलधन देते समय ही पूरे वर्ष का ब्याज अग्रिम रूप में काट लेते हैं और इसकी कोई रसीद नहीं देते हैं।
  4. अनेक साहूकार कोरे कागजों पर हस्ताक्षर या अँगूठे की निशानी ले लेते हैं और बाद में उन अधिक रकम भर लेते हैं।
  5. बहुत-से स्थानों पर ऋण देते समय ऋण की रकम में से अनेक प्रकार के खर्च काट लेते हैं। कभी-कभी यह रकम 5% से 10% तक हो जाती है।
  6. साहूकार कृषकों को अनुत्पादक कार्यों के लिए ऋण देकर उन्हें फिजूलखर्ची बना देते हैं।
  7. साहूकार समय-समय पर हिसाब-किताब में भी गड़बड़ करता रहता है।
  8. साहूकार कृषकों को ऋण देने के बाद उन्हें अपनी फसल कम कीमत पर बेचने के लिए विवश करते हैं।

प्रश्न 8.
एक सुव्यवस्थित कृषि विपणन पद्धति की विशेषताएँ बताइए।
उत्तर
एक सुव्यवस्थित कृषि विपणन पद्धति में निम्नलिखित विशेषताएँ होनी चाहिए

  1. मध्यस्थों की संख्या न्यूनतम होनी चाहिए।
  2. कृषि और कृषि उपज के विक्रेता दोनों के हितों की सुरक्षा होनी चाहिए।
  3. सस्ती व उत्तम परिवहन की व्यवस्था होनी चाहिए, जिससे माल मण्डियों तक आसानी से तथा कम लागते पर ले जाया जा सके।
  4. कृषकों के पास ब्याज सम्बन्धी सूचनाएँ उचित समय पर उपलब्ध होनी चाहिए।
  5. भण्डार-गृहों की पर्याप्त व्यवस्था होनी चाहिए।
  6. कृषकों को उचित मूल्य प्राप्त होने तक कृषि-पदार्थों को अपने पास रखने की क्षमता होनी चाहिए।
  7. कृषि उपज की विभिन्न किस्मों के मूल्य में अन्तर होना चाहिए।

प्रश्न 9.
बड़े पैमाने के उद्योगों को प्रोत्साहन देने हेतु भारत सरकार द्वारा क्या-क्या उपाय किए गए
उत्तर
देश में औद्योगिक उत्पादकता को बढ़ाने, सभी को आधारभूत सुविधाएँ प्रदान करने और औद्योगिक वातावरण को सुदृढ़ करने के लिए बड़े पैमाने के उद्योगों की स्थापना की गई है। इन उद्योगों की स्थापना अधिकांशत: सार्वजनिक क्षेत्रों में की गई है, जिनमें बड़ी मात्रा में पूँजी निवेश किया गया है तथा बड़ी संख्या में श्रमिकों को रोजगार दिया गया है। इन उद्योगों के विकास के लिए सरकार ने निम्नलिखित कदम उठाए

  1. लाइसेन्सिग नीति को उदार बनाया गया है।
  2. राजकोषीय नीति के अन्तर्गत अपर्याप्त कर-रियायतें दी गई हैं।
  3. औद्योगिक विकास एवं नियमन अधिनियम, 1951′ के अन्तर्गत विनिर्माण इकाइयों का पंजीकरणआवश्यक है और इन्हें इस अधिनियम के अन्तर्गत सरकार द्वारा निर्मित नियमों एवं अधिनियमों का | पालन करना होता है।
  4. आधुनिक औद्योगिक तकनीक को अपनाने के लिए अनेक प्रकार की राजकोषीय एवं वित्तीय  प्रेरणाएँ दी जा रही हैं।
  5. उत्पादन लागतों को न्यूनतम करने के लिए सरकार द्वारा सभी प्रकार की सहायता उपलब्ध कराई जाती है।
  6. प्रौद्योगिकीय सुधार और संयन्त्र आधुनिकीकरण के लिए सरकार ने दो कोषों की स्थापना की है
    (1) प्रौद्योगिकीय सुधार कोष एवं
    (2) पूँजी आधुनिकीकरण कोष।

प्रश्न 10.
भारतीय अर्थव्यवस्था में लघु एवं कुटीर उद्योगों का महत्त्व बताइए।
उत्तर
भारतीय अर्थव्यवस्था में लघु एवं कुटीर उद्योगों के महत्त्व को निम्नलिखित प्रकार से स्पष्ट किया जा सकता है

  1. इन उद्योगों में लगभग 2.25 करोड़ लोग रोजगार में लगे हैं।
  2. ये उद्योग आय व सम्पत्ति के सम वितरण में सहायक हैं।
  3. श्रमप्रधान उद्योगों के कारण कर्म पूँजी से भी इनका संचालन सम्भव है।
  4. लघु एवं कुटीर उद्योगों में ही कृषि में लगे अतिरिक्त श्रम को स्थानान्तरित किया जा सकता है।
  5. ये उद्योग विकेन्द्रित अर्थव्यवस्था की स्थापना करते हैं जो आज के युग की माँग है।
  6. इन उद्योगों को उपभोक्ताओं की रुचि के अनुसार समायोजित किया जा सकता है।
  7. ये उद्योग औद्योगिक अशान्ति, हड़ताल, तालाबन्दी आदि से मुक्त रहते हैं और सहानुभूति, समानता, सहकारिता, एकता तथा सहयोग की भावना को जन्म देते हैं।
  8. ये उद्योग विदेशी विनिमय अर्जित करने में अत्यन्त सहायक सिद्ध हुए हैं।
  9. इन उद्योगों को चलाने के लिए विशेष शिक्षा तथा प्रशिक्षण की आवश्यकता नहीं होती। 10. कुटीर तथा लघु उद्योगों का माल अधिक टिकाऊ तथा कलात्मक होता है।

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
आर्थिक प्रणाली (अर्थव्यवस्था) से क्या आशय है? आर्थिक प्रणाली के प्रमुख लक्षण बताइए।
या अर्थव्यवस्था से क्या आशय है? अर्थव्यवस्था के लक्षण एवं प्रकार बताइए।
उत्तर
आर्थिक प्रणाली का अर्थ एवं परिभाषाएँ
आर्थिक प्रणाली एक ऐसा तंत्र है, जिसके माध्यम से लोगों का जीवन निर्वाह होता है। यह संस्थाओं का एक ढाँचा है, जिसके द्वारा समाज की संपूर्ण आर्थिक क्रियाओं का संचालन किया जाता है। आर्थिक क्रियाएँ वे मानवीय क्रियाएँ हैं, जिनके द्वारा मनुष्य धन अर्जित करने के उद्देश्य से उत्पादन करता है। अथवा निजी सेवाएँ प्रदान करता है। आर्थिक प्रणाली आर्थिक क्रियाओं को सम्पन्न करने का मार्ग निर्धारित करती हैं। दूसरे शब्दों में, आर्थिक प्रणाली यह भी निर्धारित करती है कि देश में किन वस्तुओं को उत्पादन किया जाएगा और विभिन्न साधनों के मध्य इनका वितरण किस प्रकार किया जाएगा; परिवहन, वितरण, बैंकिंग एवं बीमा जैसी सेवाएँ कैसे प्रदान की जाएँगी; उत्पादित वस्तुओं का कितना भाग वर्तमान में उपयोग किया जाएगा और कितना भाग भविष्य के उपयोग के लिए संचित करके रखा जाएगा; आदि। आर्थिक प्रणाली इन विभिन्न प्रकार की आर्थिक क्रियाओं का योग ही है। 
आर्थिक प्रणाली की मुख्य परिभाषाएँ निम्नलिखित हैं

एजे० ब्राउन के अनुसार- आर्थिक प्रणाली वह व्यवस्था है, जिसके द्वारा मनुष्य अपनी आजीविको कमाता है और अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति करता है।’

लॉक्स के अनुसार- “आर्थिक प्रणाली एक ऐसा संगठन है, जिसके द्वारा सुलभ उत्पादन साधनों का प्रयोग करके मानव की आवश्यकताओं की पूर्ति की जाती है।”

एम० गॉटलिब के अनुसार- “आर्थिक प्रणाली जटिले मानव संबंधों, जो वस्तुओं तथा सेवाओं की विभिन्न निजी तथा सार्वजनिक आवश्यकताओं को पूरा करने के उद्देश्य से सीमित साधनों के प्रयोग से सुंबंधित हैं, को प्रकट करने वाला एक मॉडल है।”
उपर्युक्त परिभाषाओं से स्पष्ट है कि आर्थिक प्रणाली एक ओर आर्थिक क्रियाओं का योग है, तो दूसरी ओर उत्पादकों के परस्पर सहयोग की प्रणाली भी है। वास्तव में, विभिन्न उत्पादन क्रियाएँ परस्पर सम्बद्ध होती हैं और एक साधने की क्रिया दूसरे साधन की क्रिया पर निर्भर करती है। अतः इनमें परस्पर समन्वय एवं सहयोग होना आवश्यक है। उत्पादकों के परस्पर सहयोग की इस प्रणाली को ही आर्थिक प्रणाली कहते हैं; उदाहरण के लिए–एक वस्त्र-निर्माता को वस्त्र निर्मित करने के लिए अनेक वस्तुओं की आवश्यकता पड़ेगी। उसे सर्वप्रथम किसान से कपास प्राप्त करनी होगी तथा कपास की धुनाई, कताई . वे बुनाई के लिए मशीनों की व्यवस्था करनी होगी। मशीन निर्माता को लोहा व कोयला चाहिए, जो संबंधित खानों से प्राप्त होगा। इन साधनों को कारखाने तक लाने व ले जाने के लिए परिवहन के साधनों; यथा—रेल, मोटर, ट्रक, बैलगाड़ी आदि की आवश्यकता होगी और इन सभी क्रियाओं के संचालन के लिए निर्माता को श्रमिकों की सेवाएँ चाहिए। इनमें से किसी भी साधन के अभाव में कपड़े का उत्पादन संभव नहीं है। इसे इस प्रकार भी समझाया जी सकता है–यदि किसान कपास का उत्पादन बंद कर, ३ ‘ अथवा मशीन-निर्माता मशीन बनाना बंद कर दे अथवा श्रमिक काम करना बंद कर दें तो कपड़े का उत्पादन संभव नहीं होगा। इस प्रकार उत्पादन में उत्पादकों एवं उत्पत्ति के साधनों के बीच सहयोग एवं समन्वय होना आवश्यक है।

आर्थिक प्रणाली के लक्षण आर्थिक प्रणाली के मुख्य लक्षण निम्नलिखित हैं

  1. यह उन व्यक्तियों का समूह है, जो अपनी आवश्यकता की पूर्ति के लिए उत्पादन-प्रक्रिया को | चलाते हैं।
  2. आवश्यकताओं के परिवर्तन के अनुरूप आर्थिक प्रणाली के स्वरूप में भी परिवर्तन होता रहता है।
  3. वस्तुओं और सेवाओं का उत्पादन निरंतर जारी रहता है।
  4. उत्पादित वस्तुओं को विभिन्न प्रक्रियाओं द्वारा उपभोक्ताओं तक पहुँचाया जाता है।
  5. इसमें विभिन्न उत्पादकों के मध्य परस्पर समन्वय एवं सहयोग आवश्यक होता है।

प्रश्न 2.
पूँजीवाद क्या है? पूँजीवाद की प्रमुख विशेषताएँ बताइए।
उत्तर
पूँजीवाद का अर्थ एवं परिभाषाएँ
पूँजीवाद का आशय आर्थिक संगठन की एक ऐसी प्रणाली से है, जिसमें उत्पादन के साधनों पर व्यक्ति का निजी अधिकार होता है तथा वह उत्पादन के साधनों का प्रयोग लाभ कमाने की दृष्टि से करता है। पूँजीवाद की कुछ प्रमुख परिभाषाएँ निम्नलिखित हैं-

लूक्स तथा हूटस के अनुसार-“पूँजीवाद आर्थिक संगठन की ऐसी प्रणाली है, जिसमें प्राकृतिक तथा मनुष्य-निर्मित पूँजीगत साधनों पर व्यक्तिगत स्वामित्व होता है और जिनका प्रयोग निजी लाभ के लिए किया जाता है।”

प्रो० पीगू के अनुसार- “एक पूँजीवादी उद्योग वह है, जिसमें उत्पत्ति के भौतिक साधन निजी लोगों की सम्पत्ति होते हैं अथवा उनके द्वारा किराए पर लिए जाते हैं और उनका परिचालन इन लोगों के आदेश पर उनकी सहायता से उत्पन्न होने वाली वस्तुओं को लाभ पर बेचने के लिए किया जाता है। एक पूँजीवादी अर्थव्यवस्था अथवा पूँजीवादी प्रणाली वह है, जिसके उत्पादन के साधनों का मुख्य भाग पूँजीवादी उद्योग । में लगा होता है।”

पूँजीवाद की विशेषताएँ

पूँजीवादी प्रणाली की मुख्य विशेषताएँ निम्नलिखित हैं

1. मूल्य यन्त्र- पूँजीवादी अर्थव्यवस्था मूल्य यंत्र के द्वारा नियंत्रित होती है। वस्तुओं के उत्पादन की मात्रा, उत्पादन के साधनों में बँटवारा, बचत एवं विनियोग तथा महत्त्वपूर्ण आर्थिक निर्णय कीमतों के आधार पर लिए जाते हैं। इसमें ‘मूल्य यंत्र’ स्वतंत्रतापूर्वक कार्य करता है। समन्वय तथा नियंत्रण का कार्य मूल्य यंत्र द्वारा ही किया जाता है।

2.”केन्द्रीय योजना का अभाव– पूँजीवादी अर्थव्यवस्था में किसी प्रकार की केन्द्रीय आर्थिक योजना नहीं होती। यह प्रणाली व्यक्ति की स्वतंत्र क्रियाओं पर आधारित होती है। सामान्य आर्थिक क्रियाओं में सरकार का कोई हस्तक्षेप नहीं होता।

3. आर्थिक स्वतंत्रता- ये स्वतंत्रताएँ इस प्रकार हैं

  1. उपभोक्ता की स्वतंत्रता- उपभोक्ता पूर्णतया स्वतंत्र होता है। वह जो चाहे खरीद सकता है तथा अपनी आय को इच्छानुसार व्यर्य कर सकता है।
  2. व्यवसाय चुनने की स्वतंत्रता– व्यक्ति अपनी इच्छानुसार किसी भी व्यवसाय को चुन सकता है।
  3. बचत करने की स्वतंत्रता- प्रत्येक व्यक्ति को यह निर्णय लेने की स्वतंत्रता होती है कि वह अपनी आय का कितना भाग बचाए तथा कितना भाग व्यय करे।
  4. विनियोग करने की स्वतंत्रता— विनियोगकर्ता विनियोग की मात्रा व उसके स्वभाव को निश्चित करने के लिए पूतया स्वतंत्र होता है।
  5. निजी सम्पत्ति— प्रत्येक व्यक्ति को सम्पत्ति रखने तथा उसे उत्तराधिकार में देने का पूरा अधिकार होता है।

4. लाभ उददेश्य- पूँजीवादी व्यवस्था में सभी उत्पादक इकाइयाँ लाभ के उद्देश्य से चलाई जाती हैं। प्रत्येक व्यवसायी का उद्देश्य अधिकाधिक लाभ कमाना होता है। अत: उत्पादक उत्पादन के साधनों का पूर्ण शोषण करते हैं।

5. प्रतियोगिता- पूँजीवादी अर्थव्यवस्था में प्रतियोगिता पायी जाती है। यह आर्थिक स्वतंत्रता का आवश्यक परिणाम और स्वतंत्र बाजार की अर्थव्यवस्था का आधार होता है।

6. वर्ग-संघर्ष- पूँजीवादी समाज दो वर्गों में विभाजित होता है

  • सम्पत्ति वाला (धनी) वर्ग,
  • बिना सम्पत्ति वाला (निर्धन) वर्ग। इन दोनों वर्गों के मध्य निरंतर संघर्ष बढ़ता रहता है।

7. आर्थिक असमानताएँ- पूँजीवादी व्यवस्था में आर्थिक असमानताएँ पायी जाती हैं, धन का केन्द्रीकरण हो जाता है और कुछ व्यक्ति अमीर तथा कुछ गरीब होते चले जाते हैं।

8. सरकार की भूमिका- पूँजीवादी अर्थव्यवस्था में सरकार लोगों की आर्थिक क्रियाओं में कोई प्रत्यक्ष हस्तक्षेप नहीं करती। सरकार को कार्य केवल आर्थिक संगठन पर बाहरी तत्त्वों के प्रभाव | को रोकना और आर्थिक क्रियाओं के हानिकारक प्रभावों को नियंत्रित करना होता है।

9. उपभोक्ता का प्रभुत्व– पूँजीवादी व्यवस्था में उपभोक्ता ही समस्त उत्पादन को नियंत्रित तथा नियमित करता है, इसीलिए इस व्यवस्था में उपभोक्ता को सम्राट कहा जाता है।

प्रश्न 3.
समाजवाद क्या है? समाजवाद की प्रमुख विशेषताएँ बताइए।
उत्तर
समाजवाद का अर्थ एवं परिभाषाएँ समाजवाद आर्थिक संगठन की एक ऐसी प्रणाली है, जिसमें उत्पत्ति के साधनों पर सरकार अथवा लोकसत्ता का अधिकार होता है, इनका संचालन एक सामान्य योजना के अनुसार सरकारी अथवा समाजिक संस्थाओं द्वारा किया जाता है और समस्त आर्थिक क्रियाएँ निजी क्षेत्र में न रहकर सार्वजनिक क्षेत्र में रहती हैं। समाजवादे की प्रमुख परिभाषाएँ निम्नलिखित हैं

प्रो० शुम्पीटर के अनुसार- “समाजवाद एक ऐसी संस्थागत व्यवस्था को कहते हैं, जिसमें उत्पत्ति के साधनों तथा स्वयं उत्पादन पर नियंत्रण एक केन्द्रीय सत्ता के हाथ में होता है या जिसमें सैद्धान्तिक रूप से समाज की आर्थिक क्रियाएँ व्यक्तिगत क्षेत्र के अधिकार में न होकर सार्वजनिक क्षेत्र में होती हैं।”

प्रो० डिकिन्सन के अनुसार- “समाजवाद समाज की एक ऐसी आर्थिक व्यवस्था है, जिसमें उत्पत्ति के भौतिक साधन समाज के स्वामित्व में होते हैं और इनका संचालन एक सामान्य योजना के अनुसार ऐसी संस्थाओं के द्वारा किया जाता है, जो पूर्ण समाज का प्रतिनिधित्व करती हैं तथा पूर्ण समाज के प्रति उत्तरदायी होती हैं। समाज के सभी सदस्य सामान्य अधिकारों के आधार पर समाजीकृत तथा नियोजित उत्पादन के लाभों के अधिकारी होते हैं।”

प्रो० लुक्स के अनुसार- समाजवाद वह आन्दोलन है, जिसका उद्देश्य सभी प्रकार की प्रकृति-प्रदत्त तथा मनुष्यकृत उत्पादित वस्तुओं का जो कि बड़े पैमाने के उत्पादन में प्रयोग की जाती हैं, स्वामित्व तथा प्रबंध व्यक्तियों के स्थान पर समस्त समाज में निहित करना होता है, जिससे बढ़ी हुई राष्ट्रीय आय का इस प्रकार समान वितरण हो सके कि व्यक्ति की आर्थिक प्रेरणा या व्यवसाय तथा उपभोग संबंधी चुनावों की स्वतंत्रता में कोई विशेष हानि न हो।’

समाजवाद की विशेषताएँ

समाजवाद की प्रमुख विशेषताएँ निम्नलिखित हैं

1. उत्पत्ति के साधनों पर समाज का स्वामित्व— समाजवादी अर्थव्यवस्था में उत्पत्ति के साधन 
व्यक्तिगत अधिकार में न होकर सम्पूर्ण समाज के अधिकार में होते हैं। इनका स्वामित्व, नियमन तथा नियंत्रण राज्य के हाथों में होता हैं। इनका प्रयोग निजी लाभ के लिए नहीं वरन् सामाजिक उद्देश्यों के लिए किया जाता है।

2. आर्थिक नियोजन- सामाजिक अर्थव्यवस्था आवश्यक रूप से नियोजित होती है। इस व्यवस्था के पूर्व-निश्चित उद्देश्य होते हैं और उन्हें पहले से निश्चित किए गए प्रयासों द्वारा ही प्राप्त करने का प्रयत्न किया जाता हैं।

3. एक केन्द्रीय सत्ता– समाजवादी व्यवस्था में एक केन्द्रीय सत्ता होती है, जो समाज में आर्थिक उद्देश्यों को निश्चित करती है और उन्हें प्राप्त करने के लिए उचित व्यवस्था एवं प्रबन्ध करती है। इस सत्ता द्वारा ही संपूर्ण अर्थव्यवस्था को निर्देशित किया जाता है।

4. सामाजिक कल्याण- उत्पादन का उद्देश्य लाभ की भावना नहीं, बल्कि सामाजिक कल्याण में वृद्धि करना होता है। कीमत नीति का निर्धारण भी सामाजिक कल्याण के आधार पर किया जाता

5. धन का समान वितरण– उत्पत्ति के भौतिक साधनों पर निजी अधिकार को समाप्त कर दिया जाता है और आर्थिक साधनों के वितरण में अधिक समानता लाने का प्रयास किया जाता है।

6. उपभोग तथा व्यवसाय के चुनाव की स्वतंत्रता- समाजवादी अर्थव्यवस्था में भी लोगों को अपनी इच्छानुसार उपभोग संबंधी वस्तुओं का चुनाव करने की स्वतंत्रता होती है।।

7. मूल्य यंत्र- समाजवादी अर्थव्यवस्था में साधनों का बँटवारा एक पूर्व-निश्चित योजना के अनुसार केन्द्रीय सत्ता द्वारा मूल्य यंत्र की सहायता से किया जाता है, यद्यपि मूल्य यंत्र स्वतंत्रतापूर्वक कार्य नहीं करता। 8. प्रतियोगिता का अभाव–उत्पादन के साधनों पर स्वामित्व व्यक्तिगत न होकर सामूहिक होता है। | और उत्पादन की मात्रा, किस्म तथा कीमत का निर्धारण प्रतियोगिता द्वारा न होकर केन्द्रीय सत्ता द्वारा होता है।

प्रश्न 4.
मिश्रित अर्थव्यवस्था क्या है? इसकी विशेषताएँ बताइए। इस संदर्भ में भारतीय अर्थव्यवस्था के स्वरूप को समझाइए।
उत्तर
मिश्रित अर्थव्यवस्था
मिश्रित अर्थव्यवस्था पूँजीवाद और समाजवाद के बीच की अवस्था है। इसमें पूँजीवाद के दोषों से अर्थव्यवस्था को मुक्त करके दोनों प्रणालियों से होने वाले गुणों को अपनाया जाता है। मिश्रित अर्थव्यवस्था में निजी तथा सार्वजनिक क्षेत्रक दोनों साथ-साथ चलते हैं। इस प्रकार की अर्थव्यवस्था में देश के आर्थिक विकास के लिए निजी क्षेत्र को विशेष महत्त्व देते हुए उस पर आवश्यक सामाजिक नियंत्रण भी रखा जाता है। इसी प्रकार की अर्थव्यवस्था में कुछ उद्योग पूर्णतया सरकारी क्षेत्र में होते हैं, कुछ पूर्णतया निजी क्षेत्र में होते हैं और कुछ उद्योगों में निजी तथा सार्वजनिक दोनों ही क्षेत्रक भाग ले सकते हैं। दोनों के कार्य करने का क्षेत्र निर्धारित कर दिया जाता है, परंतु इसमें निजी क्षेत्र की प्राथमिकता रहती है। दोनों अपने-अपने क्षेत्र में इस प्रकार मिलकर कार्य करते हैं कि बिना शोषण के देश के सभी वर्गों के आर्थिक कल्याण में वृद्धि तथा तीव्र आर्थिक विकास प्राप्त हो सके।
प्रो० हैन्सन ने मिश्रित अर्थव्यवस्था को दोहरी व्यवस्था तथा प्रो० लर्नर ने इसको नियंत्रित अर्थव्यवस्था कहा है।

मिश्रित अर्थव्यवस्था की विशेषताएँ

मिश्रित अर्थव्यवस्था की प्रमुख विशेषताएँ निम्नलिखित हैं
1. निजी एवं सार्वजनिक क्षेत्रों का सह-अस्तित्व- मिश्रित अर्थव्यवस्था में निजी एवं सार्वजनिक 
क्षेत्र दोनों साथ-साथ कार्य करते हैं। सरकार द्वारा निजी उद्योग तथा सार्वजनिक उद्योगों का अलग-अलग क्षेत्र निश्चित कर दिया जाता है। दोनों ही क्षेत्र एक-दूसरे पर निर्भर होते हैं। निजी क्षेत्र तथा सार्वजनिक क्षेत्र के अतिरिक्त दो क्षेत्र और पाए जाते हैं—संयुक्त क्षेत्र तथा सहकारी क्षेत्र।

2. समाजवाद व पूँजीवाद के तत्त्वों का सम्मिश्रण-
मिश्रित अर्थव्यवस्था में पूँजीवाद के निम्नलिखित तत्त्व पाए जाते हैं

  1. निजी उद्योग में लाभ उद्देश्य,
  2. व्यक्तिगत प्रोत्साहन,
  3. निजी सम्पत्ति की संस्था,
  4. व्यक्तिगत स्वतन्त्रता व प्रतियोगिता।

मिश्रित अर्थव्यवस्था में समाजवाद के निम्नलिखित अंश पाए जाते हैं।

  1. सार्वजनिक क्षेत्र के संचालन में सामाजिक हित,
  2. राष्ट्रीय महत्त्व के उद्योगों का सरकारी स्वामित्व,
  3. राष्ट्रीय हित में निजी व्यापार पर नियन्त्रण। इस प्रकार मिश्रित अर्थव्यवस्था एक ऐसी मिली-जुली व्यवस्था है, जिसमें पूँजीवाद व सामाजिक अर्थव्यवस्था के गुणों को एक-साथ मिलाने का प्रयास किया जाता है।

3. आर्थिक नियोजन- मिश्रित अर्थव्यवस्था में सरकार द्वारा एक पूर्व- निश्चित योजना के अनुसार ही अर्थव्यवस्था का नियन्त्रण एवं नियमन किया जाता है। यह आर्थिक नियोजन द्वारा पूर्व-निश्चित आर्थिक एवं सामाजिक उद्देश्यों को प्राप्त करने का प्रयत्न करती है।

4. साधनों का बँटवारा– सार्वजनिक क्षेत्र में साधनों का बँटवारा सामाजिक कल्याण के उद्देश्य से | किया जाता है, जबकि निजी क्षेत्र में साधनों का बँटवारा कीमत प्रणाली द्वारा होता है।

भारत में मिश्रित अर्थव्यवस्था

भारतीय अर्थव्यवस्था एक मिश्रित अर्थव्यवस्था है। इस व्यवस्था में निजी तथा सार्वजनिक क्षेत्र मिलकर आर्थिक विकास के लिए योजनाबद्ध तरीकों से कार्य कर रहे हैं। 6 अप्रैल, 1948 ई० को भारत सरकार ने औद्योगिक नीति की घोषणा की, जिसके अनुसार देश मिश्रित अर्थव्यवस्था का प्रारम्भ हुआ। स्वामित्व के आधार पर उद्योगों को निम्नलिखित दो भागों में बाँटा गया-

  1. निजी क्षेत्र,
  2. सार्वजनिक क्षेत्र।

इस नीति के अनुसार उद्योगों को चार भागों में बाँटा गया

  1. वे उद्योग जिन पर सरकार का स्वामित्व तथा नियन्त्रण रहेगा; जैसे—प्रतिरक्षा उद्योग।
  2.  आधारभूत उद्योग; जैसे-लोहा-इस्पात, कोयला, खनिज तेल, वायुयान व जलयान निर्माण उद्योग।
  3. वे उद्योग जो व्यक्तिगत क्षेत्र में रहेंगे, लेकिन उनका नियन्त्रण व नियमन राज्य द्वारा किया जाएगा।
  4.  निजी क्षेत्र में रहने वाले शेष उद्योग।

सन् 1956 ई० में घोषित औद्योगिक नीति के अनुसार समस्त उद्योगों का वर्गीकरण निम्नलिखित तीन श्रेणियों में किया गया है

प्रथम श्रेणी–
इसमें 17 उद्योग आते हैं; जैसे–प्रतिरक्षा सम्बन्धी समस्त उद्योग, अणु-शक्ति, लोहा व इस्पात आदि। इनका विकास केवल सरकार का उत्तरदायित्व होगा।

द्वितीय श्रेणी- इसमें 12 उद्योग आते हैं; जैसे-खनिज उद्योग, मशीन तथा यन्त्र, उर्वरक, रबड़ आदि। इस वर्ग में निजी एवं सार्वजनिक दोनों ही क्षेत्र कार्य कर सकते हैं।

तृतीय श्रेणी- अन्य उद्योग, जिनका विस्तार एवं विकास पूर्णतया निजी क्षेत्र पर छोड़ दिया गया है।

1991 ई० में घोषित नवीन औद्योगिक नीति के अन्तर्गत भी ‘मिश्रित अर्थव्यवस्था को अपनाया गया है, हाँ, इसमें उद्योगों के नियमन व नियन्त्रण में कमी की गई है, सार्वजनिक क्षेत्र के विस्तार को सीमित किया गया है और निजी क्षेत्र को अधिक विस्तृत एवं उदार बनाने पर बल दिया गया है। इस प्रकार भारतवर्ष में मिश्रित अर्थव्यवस्था कार्य कर रही है।

प्रश्न 5.
आर्थिक नियोजन को परिभाषित कीजिए। इसके मुख्य लक्षण बताइए। भारतीय अर्थव्यवस्था के सन्दर्भ में आर्थिक नियोजन के प्रमुख उददेश्यों की चर्चा कीजिए।
उत्तर
आर्थिक नियोजन : अर्थ एवं परिभाषाएँ 
योजना का आधार मनुष्य का विवेकपूर्ण व्यवहार है। आज जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में, प्रत्येक चरण में, प्रत्येक दिशा में नियोजन अपनाया जाता है। जिस प्रकार एक व्यक्ति अपनी सफलता के लिए विभिन्न 
चरणों में योजनाबद्ध कार्यक्रम अपनाता है, ठीक उसी प्रकार एक राष्ट्र भी अपने सर्वांगीण विकास के लिए विभिन्न क्षेत्रों में आर्थिक नियोजन को अपनाता है। आर्थिक नियोजन के अर्थ, स्वरूप एवं क्षेत्र के सम्बन्ध में सभी विद्वान एकमत नहीं हैं। अतः इसकी कोई एक सर्वमान्य परिभाषा देना कठिन है। आर्थिक नियोजन की प्रमुख परिभाषाएँ निम्नलिखित हैं:

एच०डी० डिकिन्सन के अनुसार- ‘आर्थिक नियोजन से अभिप्राय महत्त्वपूर्ण आर्थिक मामलों में विस्तृत तथा सन्तुलित निर्णय लेना है। दूसरे शब्दों में, क्या तथा कितना उत्पादित किया जाएगा तथा उसका वितरण किस प्रकार होगा, इन सभी प्रश्नों का उत्तर एक निर्धारक सत्ता द्वारा समस्त अर्थव्यवस्था को एक ही राष्ट्रीय आर्थिक इकाई (व्यवस्था) मानते हुए तथा व्यापक सर्वेक्षण के आधार पर, सचेत तथा विवेकपूर्ण निर्णय के द्वारा, दिया जाता है।”

डॉ० डाल्टन के अनुसार- “विस्तृत अर्थ में आर्थिक नियोजन से अभिप्राय कुछ व्यक्तियों द्वारा, जिनके अधिकार में विशेष प्रसाधन हों, निश्चित उद्देश्यों की पूर्ति के लिए आर्थिक क्रिया का संचालन करना है।” भारतीय नियोजन आयोग के अनुसार-“आर्थिक नियोजन निश्चित रूप से सामाजिक उद्देश्यों के हितार्थ उपलब्ध साधनों का संगठन तथा लाभकारी रूप से उपयोग करने का एकमात्र ढंग है। नियोजन के इस विचार के दो प्रमुख तत्त्व हैं-
(अ) वांछित उद्देश्यों का क्रम जिनकी पूर्ति का प्रयास करना है।
(ब) उपलब्ध साधनों और उनके सर्वोत्तम वितरण के सम्बन्ध में ज्ञान।”

राष्ट्रीय नियोजन समिति के अनुसार- “आर्थिक नियोजन उपभोग, उत्पादन, विनियोग, व्यापार तथा राष्ट्रीय लाभांश के वितरण से सम्बन्धित स्वार्थहित विशेषज्ञों का तकनीकी समन्वय है, जो राष्ट्र की प्रतिनिधि संस्थाओं द्वारा निर्धारित विशिष्ट उद्देश्यों की पूर्ति हेतु प्राप्त किया जाए। संक्षेप में, आर्थिक नियोजन एक तकनीक है, यह वांछित उद्देश्यों एवं लक्ष्यों को पूरा करने का एक साधन है। ये लुक्ष्य केन्द्रीय नियोजन अधिकारी व केन्द्रीय शक्ति द्वारा पूर्व-निर्धारित तथा स्पष्टतः परिभाषित होने चाहिए। आर्थिक नियोजन की एक उचित परिभाषा निम्न प्रकार दी जा सकती है आर्थिक नियोजन से आशय पूर्व-निर्धारित और निश्चित सामाजिक एवं आर्थिक उद्देश्यों की पूर्ति हेतु अर्थव्यवस्था के सभी अंगों को एकीकृत और समन्वित करते हुए राष्ट्र के संसाधनों के सम्बन्ध में सोच-विचारकर रूपरेखा तैयार करने और केन्द्रीय नियन्त्रण से है।”

आर्थिक नियोजन की विशेषताएँ (लक्षण)

उपर्युक्त परिभाषाओं के आधार पर आर्थिक नियोजन की निम्नलिखित विशेषताएँ स्पष्ट होती हैं

  1. नियोजन आर्थिक संगठन एवं विकास की एक समन्वित प्रणाली है।
  2. आर्थिक नियोजन की समस्त क्रिया-विधि एक केन्द्रीय नियोजन सत्ता द्वारा सम्पन्न की जाती है।
  3. केन्द्रीय नियोजन सत्ता द्वारा देश में उपलब्ध समस्त साधनों का निरीक्षण, सर्वेक्षण तथा संगठन करके, पूर्व-निश्चित उद्देश्यों के साथ समन्वय किया जाता है।
  4. अधिकतम सामाजिक लाभ को प्राप्त करने के उद्देश्य से, साधनों का वितरण विवेकपूर्ण ढंग से तथा प्राथमिकताओं के आधार पर किया जाता है।
  5. उद्देश्य पूर्व-निर्धारित होने चाहिए।
  6. निर्धारित उद्देश्यों एवं लक्ष्यों की आपूर्ति एक निश्चित अवधि में ही होनी चाहिए।
  7. आर्थिक नियोजन द्वारा समस्त अर्थव्यवस्था प्रभावित होनी चाहिए।
  8. आर्थिक नियोजन की सफलता के लिए जन-सहयोग आवश्यक है।

भारत के सन्दर्भ में आर्थिक नियोजन के उद्देश्य

भारत में आर्थिक नियोजन की तकनीक को 1 अप्रैल, 1951 से अपनाया गया है। अब तक 11 पंचवर्षीय योजनाएँ पूरी हो चुकी हैं। बारहवीं पंचवर्षीय योजना (2012-17) कार्यशील है। भारत में आर्थिक नियोजन के प्रमुख उद्देश्य अग्रलिखित हैं

1. राष्ट्रीय आय एवं प्रति व्यक्ति आय में वृद्धि– जनसामान्य के जीवन-स्तर को ऊँचा उठाने की | दृष्टि से आर्थिक नियोजन का प्रमुख उद्देश्य राष्ट्रीय आय एवं प्रति व्यक्ति आय में तीव्र वृद्धि करना रहा है।

2. रोजगार में वृद्धि– भारत में आर्थिक नियोजन का दूसरा उद्देश्य रोजगार के अवसरों में वृद्धि | करना है; अतः कृषि, उद्योग, सेवाओं आदि का विस्तार किया गया है।

3. आत्म-निर्भरता की प्राप्ति- योजनाओं में प्रारम्भ से ही आत्मनिर्भरता प्राप्त करने की बात कही गई है। तृतीय योजना में इस पर विशेष जोर दिया गया। पाँचवीं व छठी योजनाओं में तो विदेशी सहायता पर निर्भरता को न्यूनतम करने की बात कही गई थी। आठवीं योजना इसी दिशा में एक कदम है।

4. कल्याणकारी राज्य की स्थापना- भारतीय नियोजन का एक उद्देश्य देश में कल्याणकारी राज्य की स्थापना करना है। आय एवं सम्पत्ति में वितरण की असमानता को दूर करने की बात प्रत्येक योजना में की गई। पाँचवीं योजना का मुख्य उद्देश्य ‘गरीबी दूर करना ही था। इसके लिए न्यूनतम आवश्यकताओं की व्यवस्था पर भी जोर दिया गया।

5. सार्वजनिक क्षेत्र का विस्तार- भारत में आर्थिक नियोजन का एक उद्देश्य सार्वजनिक क्षेत्र का विस्तार करना रहा है, ताकि उन उद्योगों की स्थापना की जा सके जिनमें उद्योगपति पूँजी विनियोग करने में असमर्थ रहते हैं।

6. समाजवादी समाज की स्थापना- इन योजनाओं में समाजवादी समाज की स्थापना पर विशेष जोर दिया गया है। इसके लिए आम जनता को सामाजिक न्याय दिलाने तथा आर्थिक असमानताओं को कम करने का प्रयास किया गया है।

7. अन्य उद्देश्य–

  1. जनसंख्या वृद्धि पर नियन्त्रण,
  2. पिछड़े क्षेत्रों का विकास,
  3. उद्योग एवं सेवाओं का विस्तार,
  4. खाद्यान्न एवं औद्योगिक उत्पादन में वृद्धि।

प्रश्न 6.
भारत में आर्थिक नियोजन की प्रमुख उपलब्धियों एवं असफलताओं का विवेचन कीजिए। योजनाओं को अधिक प्रभावी बनाने हेतु उपयुक्त सुझाव दीजिए।
उत्तर
भारत में विभिन्न पंचवर्षीय योजनाओं में निर्धारित उद्देश्यों को मुख्य रूप से चार भागों में विभाजित किया जा सकता है-

  1. विकास,
  2. आधुनिकीकरण,
  3. आत्मनिर्भरता,
  4. सामाजिक न्याय।

इनके आधार पर भारत में आर्थिक नियोजन की सफलताएँ निम्नवत् रही हैं
1.  विकास

  1. योजना विकास की दर बढ़ी है। दसवीं योजना में विकास-दर का निर्धारित लक्ष्य 8 प्रतिशत था।
  2. राष्ट्रीय आय एवं प्रति व्यक्ति आय में निरन्तर वृद्धि हुई है।
  3. योजनाकाल में कृषि उत्पादन में तीव्र गति से वृद्धि हुई है।
  4. योजनाकाल में औद्योगिक उत्पादन में वृद्धि हुई है, उत्पादन में विविधता आई है तथा भारी एवं आधारभूत उद्योगों की स्थापना हुई है।
  5. बचत एवं विनियोग की दरों में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।
  6. आधारित संरचना का निर्माण हुआ है। रेलवे वे सड़कों का विस्तार हुआ है, जहाजरानी की क्षमता बढ़ी है, हवाई परिवहन, बन्दरगाहों की स्थिति एवं आन्तरिक जलमार्ग का विकास हुआ है, संचार क्रान्ति का आगमन हुआ है, शिक्षा एवं स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार हुआ है, विद्युत उत्पादन के क्षेत्र में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है तथा बैंकिंग एवं बीमा संरचना में उल्लेखनीय सुधार हुए हैं।
  7. योजनाकाल में विदेशी व्यापार में तीव्र गति से वृद्धि हुई है।

2. आधुनिकीकरण

  1. भूमि सुधार कार्यक्रमों का विस्तार किया गया है, उर्वरक व उन्नत बीजों का प्रयोग बढ़ा है तथा आधुनिक कृषि यन्त्रों एवं उपकरणों के प्रयोग को प्रोत्साहन मिला है। सिंचाई व्यवस्था, विपणन व्यवस्था एवं कृषि वित्त व्यवस्था में उल्लेखनीय सुधार हुए हैं।
  2. राष्ट्रीय आय में प्राथमिक क्षेत्र का अनुपात घटा है तथा द्वितीयक एवं तृतीयक क्षेत्र का अनुपात बैढ़ा
  3. आधारभूत एवं पूँजीगत उद्योगों की स्थापना की गई है, उद्योगों का विविधीकरण हुआ है एवं उत्पादन तकनीकी में व्यापक सुधार हुए हैं। |
  4. बैंकिंग व्यवस्था को सुव्यवस्थित, सुगठित एवं विस्तृत किया गया है।

3. आत्मनिर्भरता
योजनाकाल में हमारा देश आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर हुआ है। आयात प्रतिस्थापन की नीति अपनाई गई है, भारी मशीनें व विद्युत उपकरण देश में ही तैयार किए जाने लगे हैं तथा खाद्यान्नों का उत्पादन तेजी से बढ़ा है।

4. सामाजिक न्याय
देश में आर्थिक एवं सामाजिक समानता लाने के लिए विभिन्न प्रेरणात्मक एवं संवैधानिक उपाय अपनाए गए हैं।

भारत में आर्थिक नियोजन की असफलताएँ

भारत में आर्थिक नियोजन की मुख्य असफलताएँ निम्नलिखित रही हैं

  1. प्रति व्यक्ति आय में वृद्धि की गति अपेक्षाकृत धीमी रही है।
  2. जनसंख्या में तीव्र वृद्धि के कारण बेरोजगारी में वृद्धि हुई है।
  3. सीमित साधनों के कारण विशाल परियोजनाएँ समय पर पूरी नहीं हो सकी हैं।
  4. आर्थिक असमानताएँ बढ़ी हैं।
  5. मूल्यों में बेतहाशा वृद्धि हुई है (विशेष रूप से खाद्यान्नों के मूल्यों में)।
  6. नीति सम्बन्धी ढाँचे का अभाव रहा है तथा नियन्त्रण और नियमन परस्पर असम्बद्ध रहे हैं।
  7. सार्वजनिक उपक्रमों का निष्पादन अकुशल रहा है।
  8. आन्तरिक वित्तीय संसाधनों की कमी के कारण आन्तरिक एवं बाह्य ऋणों के भार में निरन्तर वृद्धि

उपर्युक्त कमियों के बावजूद योजना की उपलब्धियों को नकारा नहीं जा सकता। वास्तव में, आर्थिक नियोजन के फलस्वरूप ही वर्षों से स्थिर अर्थव्यवस्था को गति प्राप्त हुई है।

योजनाओं को सफल बनाने हेतु सुझाव

योजनाओं को सफल बनाने हेतु निम्नलिखित सुझाव दिए जा सकते हैं

  1. जनता के सहयोग से विकास के लिए उपयुक्त वातावरण तैयार किया जाए।
  2. सार्वजनिक व निजी क्षेत्र के उपक्रमों में समन्वय स्थापित किया जाए।
  3. मूल्य वृद्धि पर प्रभावी नियन्त्रण लगाया जाए।
  4. केन्द्र तथा राज्यों के बीच मधुर सम्बन्ध स्थापित किए जाएँ।
  5. आर्थिक नीतियाँ केवल सैद्धान्तिक दृष्टि से ही नहीं अपितु व्यावहारिक दृष्टि से भी उपयुक्त होनी चाहिए।
  6. ग्रामीण क्षेत्रों में कृषि पर आधारित कुटीर उद्योगों की स्थापना को प्रोत्साहन दिया जाना चाहिए

ताकि आंशिक बेरोजगारी को दूर किया जा सके। शिक्षा प्रणाली को कार्यप्रधान बनाया जाए तथा तकनीकी संस्थाओं का आधुनिकीकरण किया जाए।

अन्य सुझाव

  1. योजनाओं का निर्माण साधनों को ध्यान में रखकर किया जाए।
  2. राजनीतिक अस्थिरता पर प्रभावी नियन्त्रण स्थापित किया जाए।
  3. मौद्रिक एवं राजकोषीय नीतियों में समन्वय स्थापित किया जाए।
  4. पूँजी-निर्माण की दर में वृद्धि की जाए।
  5. प्रशासकीय व्यवस्था को चुस्त एवं दुरुस्त किया जाए।
  6. जनसंख्या नियन्त्रण हेतु व्यापक कार्यक्रम संचालित किए जाएँ।
  7. मानव-शक्ति नियोजन को आर्थिक नियोजन से सम्बद्ध किया जाए, इत्यादि।

प्रश्न 7.
भारतीय अर्थव्यवस्था में कृषि का महत्त्व बताइए।
उत्तर
विकासशील अर्थव्यवस्थाएँ मूलतः प्राथमिक अर्थव्यवस्थाएँ नहीं हैं। आयोजन के 56 वर्ष पश्चात् भारत आज भी एक कृषिप्रधान अर्थव्यवस्था ही है। कृषि हमारी अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। महात्मा गांधी के अनुसार–“कृषि भारत की आत्मा है।” योजना आयोग भी आयोजन की सफलता के लिए कृषि को सर्वाधिक महत्त्वपूर्ण मानता है। भारत में करोड़ों लोगों को भोजन और आजीविका कृषि से ही प्राप्त होती है। कृषि पर ही देश के उद्योग-धन्धे, व्यापार, व्यवसाय, यातायात एवं संचार के साधन निर्भर हैं। लार्ड मेयो के शब्दों में–“भारत की उन्नति धन और सभ्यता के दृष्टिकोण से खेती पर आधारित है। संसार में शायद ही कोई ऐसा देश हो, जिसकी सरकार खेती से इतना प्रत्यक्ष और तात्कालिक लगाव रखती हो। भारत की सरकार मात्र एक सरकार ही नहीं अपितु मुख्य भूमि-स्वामी भी है।”

भारतीय अर्थव्यवस्था में कृषि का महत्त्व

भारतीय अर्थव्यवस्था में कृषि के महत्त्व का अनुमान निम्नलिखित तथ्यों से लगाया जा सकता है-

1. राष्ट्रीय आय के प्रमुख स्रोत– भारत की राष्ट्रीय आय का सर्वाधिक अंश कृषि एवं सम्बद्ध व्यवसायों से ही प्राप्त होता है। 2010-11 में लगभग 14.5% राष्ट्रीय आय कृषि से प्राप्त हुई थी, जबकि 1968-69 में 44.4% राष्ट्रीय आय की प्राप्ति कृषि से हुई थी। 1955-56 में तो यह 54% था। स्पष्ट है कि राष्ट्रीय आय का एक बड़ा भाग कृषि से प्राप्त होता है, यद्यपि विकास के 
साथ-साथ राष्ट्रीय आय में कृषि का योगदान निरन्तर कम होता जा रहा है।

2. आजीविका का प्रमुख स्रोत- भारत में कृषि आजीविका का प्रमुख स्रोत है। श्री वी० के० आर० वी० राव के अनुसार, 1991 ई० में सम्पूर्ण जनसंख्या का लगभग 66.3% भाग कृषि एवं सम्बद्ध व्यवसायों से अपनी आजीविका प्राप्त करता था, जबकि ब्रिटेन, अमेरिका, कनाडा आदि देशों में कृषि एवं सम्बद्ध व्यवसायों पर निर्भर रहने वाली जनसंख्या का अंश 20% से भी कम है। देश की कुल जनसंख्या का 77.3% भाग गाँवों में रहता है और गाँवों में मुख्य व्यवसाय कृषि है।

3. सर्वाधिक भूमि का उपयोग- कृषि में देश के भू-क्षेत्र का सर्वाधिक भाग प्रयोग किया जाता है। उपलब्ध आँकड़ों के अनुसार कुल भू-क्षेत्र के 49.8% भाग में खेती की जाती है।

4. खाद्यान्न की पूर्ति का साधन- कृषि देश की लगभग 121 करोड़ जनसंख्या को भोजन तथा लगभग 36 करोड़ पशुओं को चारा प्रदान करती है। यहाँ यह उल्लेखनीय है कि भारतीयों के भोजन में कृषि उत्पादन ही प्रमुख होते हैं। यदि जनसंख्या वृद्धि एवं आर्थिक विकास के परिवेश में खाद्य-सामग्री की पूर्ति को नहीं बढ़ाया जाता है, तो देश के आर्थिक विकास का ढाँचा चरमरा जाता

5. औद्योगिक कच्चे माल की पूर्ति का साधन- देश के महत्त्वपूर्ण उद्योग कच्चे माल के लिए कृषि पर ही निर्भर हैं। सूती वस्त्र, चीनी, जूट, वनस्पति तेल, चाय व कॉफी इसके प्रमुख उदाहरण हैं। संसार के सभी देशों में उद्योगों का विकास कृषि के विकास के बाद ही सम्भव हुआ है। इस प्रकार, औद्योगिक विकास कृषि के विकास पर ही निर्भर है।

6. पशुपालन में सहायक-  हमारे कृषक पशुपालन कार्य एक सहायक धन्धे के रूप में करते हैं। पशुपालन उद्योग से समस्त राष्ट्रीय आय का 7.8% भाग प्राप्त होता है। कृषि तथा पशुपालन उद्योग एक-दूसरे के पूरक तथा सहायक व्यवसाय हैं। कृषि पशुओं को चारा प्रद्मन करती है और पशु कृषि को बहुमूल्य खाद प्रदान करते हैं, जिससे कृषि उत्पादन में वृद्धि होती है।

7. हमारे निर्यात व्यापार का मुख्य आधार- देश के निर्यात का अधिकांश भाग कृषि से ही प्राप्त होता है। अप्रैल, 2013-14 में प्रमुख वस्तुओं के निर्यात में बागान उत्पाद, कृषि एवं सहायक उत्पाद में 34% की वृद्धि दर्ज की गई है। कृषि उत्पादों में चाय, जूट, लाख, शक्कर, ऊन, रुई, मसाले, तिलहन आदि प्रमुख हैं।

8. केन्द्र तथा राज्य सरकारों की आय का साधन- यद्यपि कृषि क्षेत्र पर कर का भार अधिक नहीं होता है, तथापि कृषि राजस्व का महत्त्वपूर्ण स्रोत है। लगान से लगभग 200 करोड़ वार्षिक आय का अनुमान लगाया गया है। इसके अतिरिक्त कृषि वस्तुओं के निर्यात-कर से भी आय प्राप्त होती है। केन्द्रीय सरकार के उत्पादन शुल्कों का एक बहुत बड़ा भाग चाय, तम्बाकू, तिलहन आदि फसलों से प्राप्त होता है।

9. आन्तरिक व्यापार का आधार- भारत में खाद्य-पदार्थों पर राष्ट्रीय आय का अधिकांश भाग व्यय होता है। अनुमान है कि शहरी क्षेत्रों में आय का 60.2% तथा ग्रामीण क्षेत्रों में आय का 69.07% भोजन पर व्यय किया जाता है। स्पष्ट है कि आन्तरिक व्यापार मुख्यत: कृषि पर आधारित होता है और कृषि क्षेत्र में होने वाले प्रत्येक परिवर्तन का प्रभाव आन्तरिक व्यापार पर पड़ता है। थोक तथा खुदरा व्यापार के अतिरिक्त बैंकिंग तथा बीमा व्यवसाय भी कृषि से अत्यधिक प्रभावित होते हैं।

10. यातायात के साधनों की दृष्टि से महत्त्वपूर्ण- कृषि उत्पादन यातायात के साधनों को पर्याप्त मात्रा में प्रभावित करता है। जिस वर्ष कृषि-उत्पादन कम होता है, रेल व सड़क-परिवहन आदि सभी साधनों की आय घट जाती है। इसके विपरीत, अच्छी फसल वाले वर्ष में इन साधनों की आय में पर्याप्त वृद्धि हो जाती है।

प्रश्न 8.
भारत में कृषि उत्पादकता कम होने के प्रमुख कारण बताइए। इसे बढ़ाने के लिए उपयुक्त सुझाव दीजिए।
उत्तर
भारत एक विशाल एवं सम्पन्न देश है। भारतीय अर्थव्यवस्था में कृषि का स्थान सदैव ही सर्वोपरि रहा है। किन्तु भारत में फसलों को प्रति हेक्टेयर उत्पादन विश्व के अनेक देशों की तुलना में अत्यन्त निम्न है। निम्न उत्पादकता की यह स्थिति खाद्य तथा खाद्येतर दोनों फसलों में समान रूप से दृष्टिगत होती है। 
निम्न कृषि उत्पादकता के मूल कारण कृषि की निम्न उत्पादकता के लिए अनेक कारण सामूहिक रूप से उत्तरदायी हैं। इन समस्त कारणों को तीन उपविभागों में बाँटा जा सकता है
(अ) सामान्य कारण,
(ब) संस्थागत कारण,
(स) प्राविधिक कारण।

(अ) सामान्य कारण

1. भूमि पर जनसंख्या का भार- भारत में कृषि-भूमि पर जनसंख्या का भार निरन्तर बढ़ता जा रहा | है, परिणामतः प्रति व्यक्ति कृषि योग्य भूमि की उपलब्धि निरन्तर कम होती जा रही है। सन् 1901 ई० में जहाँ कृषि योग्य भूमि की उपलब्धि प्रति व्यक्ति 2.1 एकड़ थी, आज वह 0.7 एकड़ से भी कम रह गई है।

2. कुशल मानव-शक्ति का अभाव-
भारत का कृषक सामान्यतया निर्धन, निरक्षर एवं भाग्यवादी होता है। अतः वह स्वभावत: अधिक उत्पादन नहीं कर पाता।|

3. भूमि पर लगातार कृषि– अनेक वर्षों से हमारे यहाँ उसी भूमि पर खेती की जा रही है, फलतः | भूमि की उर्वरा-शक्ति निरन्तर कम होती जा रही है। उर्वरा-शक्ति पुनः प्राप्त करने के लिए सामान्यतः ने तो हेर-फेर की प्रणाली को ही प्रयोग किया जाता है और न रासायनिक खादों का प्रयोग होता है।

(ब) संस्थागत कारण

1. खेतों का लघु आकार- उपविभाजन एवं अपखण्डन के परिणामस्वरूप देश में खेतों को आकार अत्यन्त छोटा हो गया है, परिणामतः आधुनिक उपकरणों का प्रयोग नहीं हो पाता। साथ-ही, श्रम | तथा पूँजी के साथ ही समय का भी अपव्यय होता है।

2. अल्प-मात्रा में भूमि सुधार- देश में भूमि सुधार की दिशा में अभी महत्त्वपूर्ण एवं आवश्यक प्रगति नहीं हुई है, जिसके फलस्वरूप कृषकों को न्याय प्राप्त नहीं होता। इसका उत्पादन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।

3. कृषि-सेवाओं का अभाव- भारत में कृषि-सेवाएँ प्रदान करने वाली संस्थाओं का अभाव पाया जाता है, जिससे उत्पादकता में वृद्धि नहीं हो पाती।

(स) प्राविधिक कारण

1. परम्परागत विधियाँ- भारतीय किसान अपने परम्परावादी दृष्टिकोण एवं दरिद्रता के कारण पुरानी और अकुशल विधियों का ही प्रयोग करते हैं, जिससे उत्पादन में वृद्धि नहीं हो पाती।

2. उर्वरकों की कमी- उत्पादन में वृद्धि के लिए उर्वरकों का प्रयोग अत्यन्त आवश्यक है, परन्तु भारत में गोबर एवं आधुनिक रासायनिक खादों (उर्वरकों) दोनों का ही अभाव पाया जाता है। गत वर्षों में इस दिशा में कुछ प्रगति अवश्य हुई है।

3. आधुनिक कृषि- उपकरणों का अभाव-भारत के अधिकांश कृषक पुराने उपकरणों का प्रयोग किया करते हैं, जिससे उत्पादन में उचित वृद्धि नहीं हो पाती। ऐसा प्रतीत होता है कि परम्परागत भारतीय कृषि-उपकरणों में अवश्य कोई मौलिक दोष है। अतः कृषकों को आधुनिक उपकरणों को अपनाना चाहिए।

4. बीजों की उत्तम किस्मों का अभाव- कृषि के न्यून उत्पादन का एक कारण यह भी रहा है कि हमारे किसान बीजों की उत्तम किस्मों के प्रति उदासीन रहे हैं। इस स्थिति के मूलतः तीन कारण हैं-प्रथम, किसानों को उत्तम बीजों की उपयोगिता का पता न होना; द्वितीय, बीजों की समुचित आपूर्ति न होना तथा तृतीय, अच्छी किस्म के बीजों का महँगा होना और कृषकों की निर्धनता।

5. साख- सुविधाओं का अभाव-अभी तक कृषि विकास के लिए पर्याप्त साख-सुविधाएँ कृषकों को उपलब्ध नहीं थीं। इसके मूलतः दो कारण थे—प्रथम, कृषि वित्त संस्थाओं का अभाव व उनका सीमित कार्य-क्षेत्र; द्वितीय, उचित कृषि मूल्य नीति का अभाव।

6. पशुओं की हीन दशा- भारत में पशुओं का अभाव तो नहीं है, हाँ, उनकी अच्छी नस्ल अवश्य | अधिक नहीं पायी जाती। अन्य शब्दों में, पशु-धन की गुणात्मक स्थिति सन्तोषजनक नहीं है। अत: पशु आर्थिक सहयोग प्रदान करने के स्थान पर कृषकों पर भार बन गए हैं।

7. सिंचाई के साधनों का अभाव- भारतीय कृषि की आधारशिला मानसून है क्योंकि आयोजन के | 63 वर्षों के उपरान्त भी कुल कृषि योग्य भूमि के लगभग 35% भाग को ही कृत्रिम सिंचाई की सुविधाएँ उपलब्ध हैं, शेष कृषि-योग्य क्षेत्र अनिश्चित मानसून की कृपा पर निर्भर रहता है। पर्याप्त सिंचाई सुविधाओं के अभाव में उर्वरकों आदि का भी समुचित प्रयोग नहीं हो पाता, जिससे उत्पादकता में विशेष वृद्धि नहीं होती है। उपर्युक्त कारणों के अतिरिक्त कृषि की निम्न उत्पादकता के लिए कुछ अन्य कारण भी उत्तरदायी हैं; जैसे-सामाजिक रूढ़ियाँ, कृषि अनुसन्धान का अभाव, प्राकृतिक प्रकोप, शिथिल प्रशासन आदि। 

भारत में कृषि उत्पादकता को बढ़ाने के उपाय

भारत में कृषि उत्पादकता में वृद्धि के लिए मुख्य सुझाव निम्नलिखित हैं-

  1. कृषि उत्पादन की आधुनिकतम तकनीकें विकसित की जाएँ।
  2. भूमि-सुधार के सभी कार्यक्रमों को पूर्ण एवं प्रभावशाली ढंग से क्रियान्वित किया जाए।
  3. सिंचाई के साधनों का विकास करके कृषि की प्रकृति पर निर्भरता को कम किया जाए।
  4. खाद, कीटनाशक औषधियाँ तथा उन्नत किस्म के बीजों को उचित मूल्यों पर तथा पर्याप्त भौत्रा में वितरित करने की व्यवस्था की जाए।
  5. विपणन व्यवस्था में सुधार किया जाए।
  6.  किसानों को ऋणग्रस्तता से मुक्त करके, आवश्यक वित्त की आपूर्ति की जाए।
  7. लाभदायक स्तर पर कृषि मूल्यों में पर्याप्त स्थायित्व बनाए रखा जाए।
  8. विभिन्न प्रकार की जोखिमों को न्यूनतम करने के प्रयास किए जाएँ।
  9.  शिक्षा एवं प्रशिक्षण व्यवस्था का विस्तार किया जाए।
  10. विकास कार्यक्रमों में समन्वय व सामंजस्य स्थापित किया जाए।

प्रश्न 9.
भू-सुधार से क्या आशय है? भारत में भू-सुधार कार्यक्रमों की प्रगति का आलोचनात्मक परीक्षण कीजिए। इसे अधिक सफल बनाने के लिए उपयुक्त सुझाव दीजिए।
उत्तर
भू-सुधार : अर्थ एवं परिभाषाएँ

1. परम्परागत अर्थ में- “भूमि सुधार का आशय छोटे कृषकों एवं कृषि-श्रमिकों के लाभार्थ भूमि-स्वामित्व के पुनर्वितरण से लगाया जाता है।”
2. व्यापक अर्थ में- “कृषि-संगठन अथवा भू-धारण की संस्थागत व्यवस्था में होने वाले प्रत्येक परिवर्तन को भू-धारण में सम्मिलित करते हैं।”
3. प्रो० गुन्नार मिर्डल के शब्दों में- “भूमि सुधार व्यक्ति और भूमि के सम्बन्धों में नियोजन और संस्थागत पुनर्गठन है।”

सामान्यतः भूमि-सुधार को अर्थ मध्यस्थों की समाप्ति, काश्तकारी पद्धति में सुधार तथा जातों के सीमा-निर्धारणं से लिया जाता है, परन्तु व्यापक अर्थ में भूमिहीन श्रमिकों की दशा में सुधार, चकबन्दी तथा भूमि की उन्नति एवं विकास और सहकारी कृषि के विस्तार को भी भूमि-सुधार के अन्तर्गत शामिल किया जाता है। इस प्रकार, भूमि-सुधारों में भू-धारण प्रणाली, जोतों के आकार, कृषि-पद्धति के वे समस्त परिवर्तन, जिनकी सहायता से उत्पादन वृद्धि एवं सामाजिक न्याय का वातावरण बनता है, शामिल होते हैं।

भारत में भू-सुधार कार्यक्रम

भारत में अपनाए गए प्रमुख भू-सुधार कार्यक्रम निम्नलिखित हैं

I. मध्यस्थों की समाप्ति
जिस समय देश, स्वतन्त्र हुआ, लगभग 40% कृषि क्षेत्र पर जमींदारों, जागीरदारों तथा मध्यस्थों का प्रभुत्व था। प्रथम दो पंचवर्षीय योजनाओं में इन मध्यस्थों को पूर्ण उन्मूलन कर दिया गया।

II. काश्तकारी सुधार
काश्तकारी सुधार निम्नवत् थे-

1.  लगान नियमन- पहले काश्तकार तथा बटाईदार सामान्यतः उपज का आधे से अधिक भाग भूस्वामी को लगान के रूप में देते थे। इस सुधार के अन्तर्गत लगान की अधिकतम मात्रा 1/5 या 1/4 निर्धारित कर दी गई।

2. भू-स्वामित्व की सुरक्षा- इसका अर्थ है-काश्तकारों का भूमि पर स्थायी अधिकार होना। द्वितीय योजनाकाल में योजना आयोग ने सुझाव दिया कि ऐच्छिक परित्याग के मामलों का पंजीयन किया जाए तथा यह प्रतिबन्ध लगाया जाए कि ऐच्छिक परित्याग के बाद भी भू-स्वामी केवल काश्त की जाने वाली भूमि की मात्रा का ही स्वामी माना जाएगा।

3. स्वयं काश्त में भूमि का पुनर्ग्रहण- पुनर्ग्रहण नियमों की दृष्टि से समस्त राज्यों को चार भागों में बाँटा जा सकता है

(क) पहले समूह में वे राज्य है, जहाँ काश्तकारों को पूर्ण सुरक्षा प्राप्त हो गई है। इन राज्यों में भू-स्वामियों को पुन: भूमि प्राप्त करने की आज्ञा नहीं मिली है। ये राज्य हैं-बंगाल, उत्तर प्रदेश एवं दिल्ली।

(ख) दूसरे समूह में वे राज्य आते हैं, जहाँ भू-स्वामियों को निजी कृषि के लिए एक सीमिन्न क्षेत्र मिल सकता है, परन्तु साथ में यह शर्त है कि काश्तकार के पास एक न्यूनतम क्षेत्र अवश्य छोड़ना होगा। ये राज्य हैं-बिहार, गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, ओडिशा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, मणिपुर तथा केरल।

(ग) तीसरे समूह में पंजाब तथा असम राज्य आते हैं। इन राज्यों में काश्तकारों को अन्यत्र भूमि प्रदान की जाएगी, इसके पश्चात् पुनर्ग्रहण हो सकता है। भूमि ढूँढ़ने का उत्तरदायित्व राज्यों को सौंपा गया है।

(घ) चौथे समूह में आन्ध्र प्रदेश तथा तमिलनाडु की गिनती होती है, जहाँ भू-स्वामियों को पुनः भूमि प्राप्त करने का अधिकार इस शर्त पर दिया गया है कि वे निर्धारित सीमा से अधिक भूमि नहीं प्राप्त कर सकते, परन्तु काश्तकार के लिए किसी न्यूनतम क्षेत्र का निर्धारण नहीं किया गया। इस अवस्था से काश्तकारों को सम्पूर्ण कृषि योग्य क्षेत्र में 9% भाग में पूर्ण सुरक्षा, 59% भाग में आंशिक सुरक्षा तथा 19% भाग में अस्थायी सुरक्षा प्राप्त हुई है। 13% भाग अभी ऐसा है, जहाँ सुरक्षा की कोई व्यवस्था नहीं हो सकी है।।

4काश्तकारों को मालिक होने का अधिकार–परिश्रमी काश्तकारों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विभिन्न राज्यों ने भू-स्वामित्व के अधिकार सम्बन्धी अधिनियमों को लागू किया है। प्रारम्भ में भूस्वामित्व का अधिकार प्राप्त करना ऐच्छिक था, परन्तु तृतीय योजना में ऐच्छिकता को हटाने का सुझाव दिया गया क्योंकि ऐच्छिक होने पर इन अधिकारों को प्रयोग नहीं हो पाया था। विभिन्न राज्य सरकारों ने यह कार्य भिन्न-भिन्न रीतियों से किया है-

(अ) गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश व राजस्थान में काश्तकारों को मालिक कर दिया गया और पूर्व-मालिकों को उचित किस्तों में पैसा मिलता रहे, इस बात की व्यवस्था कर दी गई।

(ब) दिल्ली में सरकार ने मुआवजा देकर स्वयं स्वामित्व प्राप्त कर लिया और काश्तकारों को | मालिक बना दिया। वहाँ सरकार ने व्यवस्था की है कि उसे उचित किस्तों पर काश्तकारों से मुआवजा मिल जाए।

(स) उत्तर प्रदेश तथा केरल ऐसे राज्य हैं, जहाँ सरकार ने भू-स्वामित्व के अधिकार स्वयं प्राप्त कर लिए और काश्तकारों को छूट दे दी कि वे चाहें तो निर्धारित मुआवजा देकर मालिक बन जाएँ अथवा सामान्य लगान देकर खेती करते रहें। अनुमान है कि अब तक 30 लाख काश्तकारों तथा बटाईदारों को 70 लाख एकड़ भूमि का स्वामित्व प्राप्त हो चुका है। इस दिशा में प्रगति जारी है।

III. जोतों का सीमा-निर्धारण
हमारे देश में भूमि का बँटवारा बहुत ही असन्तुलित है। कृषि जाँच समिति के अनुसार, समस्त कृषि क्षेत्र की 34.4% भूमि पर 4.5% व्यक्ति ही खेती करते हैं, 15.5% भूमि पर 66.9% व्यक्ति खेती करते हैं। और लगभग 19% व्यक्ति भूमिहीन हैं। अत: सामाजिक न्याय तथा समानता की दृष्टि से जोत की सीमा का निर्धारण करना आवश्यक है। इतना ही नहीं, सीमा निर्धारण से भूमि के प्रबन्ध एवं प्रयोग में कुशलता आती है। अतिरिक्त भू-भाग पर भूमिहीन मजदूरों को बसाया जा सकता है तथा अतिरिक्त भूमि का प्रयोग करके अनार्थिक जोतों को आर्थिक जोतों में परिवर्तित किया जा सकता है। भारत के कुछ राज्यों में इस सम्बन्ध में कानून बनाए गए हैं किन्तु उनमें एक तो जोत की सीमा बहुत ऊँची रखी गई है और दूसरे, सीमा-निर्धारण के लिए परिवार को इकाई न मानकर व्यक्ति को इकाई माना गया है। इसके अतिरिक्त अनेक प्रकार की छूटें भी दी गई हैं। 1972 को नई सीमा नीति का 
निर्धारण किया गया जिसके परिप्रेक्ष्य में गोवा व उत्तर के कुछ राज्यों को छोड़कर सभी राज्यों में अधिकतम सीमा कानून पारित किए। अभी तक मात्र 29.8 लाख हेक्टेयर भूमि को अतिरिक्त भूमि घोषित किया जा सका है जिसमें से 21.8 लाख हेक्टेयर भूमि का वितरण 55.8 लाख लोगों में किया जा सका है।

IV. कृषि पुनर्गठन 

1. चकबन्दी- योजना आयोग प्रारम्भ से ही चकबन्दी कार्यक्रम को सर्वोच्च प्राथमिकता के पक्ष में | रहा है। सरल शब्दों में, कई छोटे-छोटे और बिखरे हुए खेतों को एक बड़े खेत में बदलना ही चकबन्दी (Consolidation) कहलाता है। भारत में चकबन्दी की प्रगति बड़ी मन्द रही है। अब तक लगभग 640.8 लाख हेक्टेयर भूमि की ही चकबन्दी की जा सकी है। चकबन्दी से भूमि के विखण्डन की समस्या सुलझी है तथा कृषि-उपज में भी वृद्धि हुई है। दु:ख का विषय है कि अनेक राज्यों ने चकबन्दी का कार्य बन्द कर दिया है।

2. भूमि के प्रबन्धन में सुधार- भूमि-सुधार के अन्तर्गत प्रथम व द्वितीय योजना में भूमि के कुशल प्रबन्ध पर बल दिया गया। इसके अन्तर्गत भूमि को समतल बनाना, कृषि-योग्य बंजर भूमि का विकास, बीजों की उन्नत किस्मों का प्रयोग, खाद व औजार आदि का प्रयोग व रोगों से रोकथाम आदि कार्य आते हैं। इस दिशा में अभी तक हुई प्रगति विशेष उत्साहवर्द्धक नहीं रही है।

3. सहकारी खेती– देश के कृषि ढाँचे का पुनर्गठन सहकारिता के आधार पर किया जा रहा है, अत: पंचवर्षीय योजनाओं में भारत की ग्रामीण अर्थव्यवस्था के पुनर्निर्माण में सहकारी खेती के महत्त्व पर विशेष जोर दिया गया। प्रथम पंचवर्षीय योजना के अन्त में देश में कुल 1,000 सहकारी कृषि समितियाँ थीं। सन् 1959 ई० के नागपुर अधिवेशन में कांग्रेस ने संयुक्त सहकारी खेती को कृषि सुधार का अन्तिम लक्ष्य घोषित किया। फलतः सहकारी कृषि के विकास में गति आई।

4. भूमिहीनों को बसाना तथा भू-दान व ग्राम-दान आदि- भारत में भूमिहीन मजदूरों को बसाना एक जटिल समस्या है। आज भी ग्रामीण जनसंख्या का लगभग 19% अंश ऐसा है, जिसे हम ‘भूमिहीन श्रमिक’ (Landless Labour) कहकर पुकारते हैं। यद्यपि प्रथम पंचवर्षीय योजना में ही भूमिहीन मजदूरों को नई भूमि पर बसाने का कार्य प्रारम्भ कर दिया गया था तथापि अभी तक यह समस्या पूर्णतः सुलझी नहीं है।
भूदान एक सामाजिक तथा आर्थिक आन्दोलन है, जिसका सूत्रपात आचार्य विनोबा भावे ने 1951 में किया था। इस आन्दोलन के उद्देश्य की व्याख्या करते हुए आचार्य विनोबा भावे ने कहा था, “इस आन्दोलन का मुख्य उद्देश्य बिना संघर्ष के इस देश में सामाजिक एवं आर्थिक दुर्व्यवस्था को दूर करना है।” भूदान आन्दोलन भूमिहीन व्यक्तियों को बाँटने के लिए स्वेच्छा से भूमि-दान का अनुरोध करता है। कृषि से भिन्न अन्य क्षेत्रों में यह आन्दोलन जीवन दान, सम्पत्ति दान, साधन दान आदि रूपों में चल रहा है। भूदल आन्दोलन अब पर्याप्त व्यापक हो गया है। इसके अन्तर्गत ग्राम दान, प्रखण्ड दान, जिला दान तथा प्रदेश दान को भी शामिल कर लिया गया है। इस आन्दोलन का लक्ष्य 5 करोड़ हेक्टेयर भूमि प्राप्त करना है, जिससे प्रत्येक भूमिहीन परिवार को कुछ-न-कुछ भूमि दी जा सके। अब तक इस आंदोलन के अंतर्गत 39.16 लाख एकड़ भूमि प्राप्त हो चुकी है और 37,775 गाँव दान में मिल चुके हैं। इस आंदोलन का लक्ष्य 5 करोड़ एकड़ भूमि प्राप्त करना था। अनेक राज्यों में भूदान में मिली भूमि के वितरण को न्यायपूर्ण बनाने के लिए कुछ कानूनों का भी निर्माण किया गया है। राज्य सरकारें इस आन्दोलन को वित्तीय सहायता भी दे रही हैं। भूदान आन्दोलन एक अभिनव आन्दोलन है। श्री नेहरू ने इस आन्दोलन को ऐसा वातावरण तैयार करने वाला बताया है, जिससे हमारी समस्याएँ बहुत कुछ सरल हो गईं। श्रीमन्नारायण ने इस आन्दोलन का मूल्यांकन इन शब्दों में किया है, “भूदान आन्दोलन देश में महत्त्वपूर्ण भूमि-सुधारों के लिए स्वस्थ एवं अनुकूल वातावरण तैयार करने में सफल हुआ है।

आलोचनात्मक मूल्यांकन
भारत के भूमि-सुधार कार्यक्रम की प्राय: निम्नलिखित आधारों पर आलोचना की जाती है

  1. भूमि-सुधार कार्यक्रम को समन्वित रूप से लागू नहीं किया गया।
  2. सहकारी कृषि समितियों का निर्माण प्राय: बड़े भू-स्वामियों द्वारा किया गया और उन्होंने ही सहकारी सुविधाओं का लाभ उठाया। फलतः भूमि को जोतने वाला वास्तविक कृषक सुविधाओं से वंचित रहा।
  3. भारत में भू-सुधार नीति अत्यन्त विलम्बपूर्ण रही है।
  4. इससे अनावश्यक मुकदमेबाजी (Litigation) को प्रोत्साहन मिला है।
  5. भूमि-सुधार नियमों में होने वाले परिवर्तन ने भू-स्वामियों में अनिश्चितता की भावना उत्पन्न की।
  6.  प्रशासन का दृष्टिकोण भूमि-सुधार में सहायक सिद्ध नहीं हुआ है।
  7. आज भी कई क्षेत्रों में उच्च लगान लागू है।
  8. अनेक राज्यों में आज भी भूमि सम्बन्धी अभिलेख अपूर्ण हैं।

वस्तुत: सत्य तो यह है कि हमारे देश में जो भी भूमि-सुधार सम्बन्धी कार्य हुए हैं, वे मन और उत्साह से नहीं किए गए हैं। इनके कारण कुछ ऐसी परिस्थितियाँ उत्पन्न हो गईं, जो सामाजिक न्याय एवं प्रगति की विरोधी हैं। अतः आवश्यकता इस बात की है कि भूमि-सुधारों से सम्बन्धित अनिश्चितता एवं बाधाओं को शीघ्रातिशीघ्र दूर किया जाए तथा इन सुधारों को निष्ठापूर्वक लागू किया जाए, जिससे एक न्यायपूर्ण, शोषणरहित एवं अधिक स्वस्थ समाज का निर्माण हो सके।

सुझाव
भूमि-सुधार कार्यक्रमों को प्रभावशाली ढंग से शीघ्रतापूर्वक लागू करने के लिए कुछ रचनात्मक सुझाव दिए जा सकते हैं; जैसे

  1. केन्द्रीय भूमि-सुधार आयोग की सिफारिशों को यथासम्भव शीघ्र लागू किया जाए। सिंचित क्षेत्रों में भूमि की अधिकतम सीमा 18 एकड़ निर्धारित कर दी जाए।
  2. सीमा से अधिक भूमि को सरकार स्वयं अपने नियन्त्रण में ले ले तथा भूमिहीनों में उचित रूप से उसका तुरन्त आवंटन कर दिया जाए।
  3. कृषकों को बेदखल करने वाले भू-स्वामियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाए।
  4. सरकार बेनामी हस्तान्तरणों को मालूम करके सीमा से अधिक भूमि का स्वयं अधिग्रहण करे।
  5. ग्रामों में भूमिहीनों को आवास हेतु भूखण्ड दिए जाएँ।
  6. कृषि में न्यूनतम वेतन को तुरन्त लागू किया जाए।
  7. सीमावर्ती क्षेत्रों में भू-वितरण में भूतपूर्व सैनिकों को प्राथमिकता प्रदान की जाए।
  8. गलत आवंटन तथा अनुचित हस्तान्तरण में सहयोग देने वाले राजस्व अधिकारियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाए।
  9. शेष मध्यस्थों की समाप्ति हेतु भी कदम उठाए जाएँ। मध्यस्थों के रूप में भूमि रखने का अधिकार केवल विधवा महिलाओं, नाबालिग बच्चों तथा भूतपूर्व सैनिकों (विशेषकर अपंग सैनिकों) को ही होना चाहिए।
  10. जो लोग अन्य लोगों की भूमि पर खेती करते हैं, उनकी बेदखली को रोका जाए।
  11. परती भूमियों के वितरण हेतु उचित व्यवस्था हो तथा ऐसे क्षेत्रों में सिंचाई की सुविधाओं का विस्तार किया जाए।

प्रश्न 10.
हरित क्रान्ति से क्या आशय है? भारत में हरित क्रान्ति को जन्म देने वाले घटकों ने 
बताइए। इसके मार्ग में क्या कठिनाइयाँ आई हैं? इसे सफल बनाने के लिए उपयुक्त सुझाव दीजिए। ”
उत्तर

हरित क्रान्ति का अर्थ

साधारण शब्दों में, हरित क्रान्ति से आशय सिंचित और असिंचित कृषि क्षेत्रों में अधिक उपज देने वाली किस्मों को आधुनिक कृषि पद्धति से उगाकर कृषि उपज में यथासम्भव अधिकाधिक वृद्धि करने से है। जार्ज हरार के अनुसार-“हरित क्रान्ति से हमारा आशय पिछले दशक में विभिन्न देशों में खाद्यान्नों के उत्पादन में होने वाली आश्चर्यजनक वृद्धि से है।

हरित क्रान्ति को जन्म देने वाले घटक
भारत में हरित क्रान्ति के लिए निम्नलिखित घटक उत्तरदायी रहे हैं-

  1. अधिक उपज देने वाली किस्मों का प्रयोग।
  2. 1961-62 में सघन कृषि जिला कार्यक्रम नामक योजना का प्रारम्भ।
  3. सघन कृषि क्षेत्र कार्यक्रम का विस्तार।।
  4. बहु-फसल कार्यक्रम को अपनाना।।
  5. खाद एवं उर्वरकों का अधिकाधिक उपयोग।
  6. उन्नत बीजों का प्रयोग।
  7. आधुनिक कृषि उपकरण एवं संयन्त्रों का प्रयोग।
  8. प्रभावी पौध संरक्षण कार्यक्रमों को लागू करना।
  9. सिंचाई सुविधाओं का विस्तार।
  10. पर्याप्त मात्रा में कृषि साख की उपलब्धि।

भारत में हरित क्रान्ति की असफलताएँ/कठिनाइयाँ

यद्यपि उन्नत बीज, रासायनिक उर्वरक, आधुनिक विकसित तकनीक आदि के प्रयोग द्वारा कृषि उत्पादकता में काफी वृद्धि हुई, तथापि व्यापक दृष्टि से कृषि के विभिन्न स्तरों पर क्रान्ति लाने में यह असफल रही है। भारत में हरित क्रान्ति की असफलता के प्रमुख कारण निम्नलिखित रहे हैं

  1. कृषि क्रान्ति का प्रभाव केवल कुछ ही फसलों (गेहूँ, ज्वार, बाजरा) तक ही सीमित रहा है। गन्ना, | पटसन, कपास व तिलहन जैसे कृषि पदार्थों पर इसका बिल्कुल प्रभाव नहीं पड़ा है।
  2. कृषि क्रान्ति का प्रभाव केवल कुछ ही विकसित क्षेत्रों (पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश, आन्ध्र प्रदेश, तमिलनाडु) के कुछ भागों तक सीमित रहा है।
  3. भारत में कृषि-क्रान्ति से केवल बड़े किसान ही लाभान्वित हो सके हैं। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में असमानताएँ बढ़ी हैं और इस प्रकार से धनी कृषक अधिक धनी और निर्धन अधिक निर्धन हो गए
  4. विस्तृत भू-खण्डों पर उत्तम खाद व बीज तथा नवीन तकनीकों के प्रयोग से कृषि योग्य भूमि के कुछ लोगों के हाथों में केन्द्रित होने की प्रवृत्ति बढ़ी है।
  5. कृषि विकास की गति अत्यधिक धीमी रही है।

हरित क्रान्ति को सफल बनाने के उपाय

हरित क्रान्ति को सफल बनाने के लिए निम्नलिखित सुझाव दिए जा सकते हैं

  1. कृषि उत्पादन से सम्बन्धित सरकारी विभागों में उचित समन्वय होना चाहिए।
  2. उर्वरकों के वितरण की व्यवस्था होनी चाहिए।
  3. उर्वरकों के प्रयोग के बारे में किसानों को उचित प्रशिक्षण सुविधाएँ उपलब्ध होनी चाहिए।
  4. उपयुक्त व उत्तम बीजों के विकास को प्रोत्साहन दिया जाना चाहिए।
  5. फसल बीमा योजना शीघ्रता एबं व्यापकता से लागू की जानी चाहिए।
  6. कृषि साख की उचित व्यवस्था की जानी चाहिए। उन्हें सस्ती ब्याज-देर परे, ठीक समय पर, पर्याप्त मात्रा में ऋण-सुविधाएँ मिलनी चाहिए।
  7.  सिंचाई-सुविधाओं का विस्तार किया जा चाहिए।
  8. भू-क्षरण में होने वाली क्षति की रोकथाम के उचित प्रयत्न किए जाने चाहिए।
  9. कृषि उपज के विपणन की उचित व्यवस्था होनी चाहिए।
  10. भूमि का गहनतम व अधिकतम उपयोग किया जाना चाहिए।
  11. कृषकों को उचित प्रशिक्षण व निर्देशन दिया जाना चाहिए।
  12. भूमि-सुधार कार्यक्रमों का शीघ्र क्रियान्वयन होना चाहिए।
  13. छोटे किसानों को विशेष सुविधाएँ दी जानी चाहिए।
  14. प्रशासनिक व्यवस्था में सुधार होना चाहिए।
  15. विभिन्न विभागों, सामुदायिक विकास खण्डों, ग्राम पंचायतों, सरकारी संगठनों व साख संस्थाओं में उचित समन्वय होना चाहिए।

प्रश्न 11.
कृषि विपणन से क्या आशय है? भारत में कृषि विपणन की वर्तमान व्यवस्था क्या है?
उत्तर

कृषि विपणन का अर्थ

कृषि विपणन की समस्या कृषि विकास की आधारभूत समस्या है। यदि कृषक को उसे उत्पादन की उचित मूल्य नहीं मिलता तो उसकी आर्थिक स्थिति कभी सुधर नहीं सकती। कृषि विपणन एक व्यापक शब्द है। इसके अन्तर्गत बहुत-सी क्रियाएँ आती हैं; जैसे—कृषि पदार्थों का एकत्रीकरण, श्रेणी विभाजन विधायन, संग्रहण, परिवहन, विपणन के लिए वित्त, पदार्थों को अन्तिम उपभोक्ताओं तक पहुँचाना तथा इन सम्पूर्ण क्रियाओं में निहित जोखिम उठाना आदि। इस प्रकार विपणन के अन्तर्गत उन संमस्त क्रियाओं का समावेश किया जाता है, जिनको सम्बन्ध कृषि उत्पादन के कृषक के पास से अन्तिम उपभोक्ताओं तक पहुँचाने से होता है। 

भारत में कृषि पदार्थों के विपणन की वर्तमान व्यवस्था

भारत में किसान अपनी उपज को निम्नलिखित ढंग से बेचता है-

1. गाँव में बिक्री–भारत में कृषि-उत्पादन का अधिकांश भाग प्रायः गाँव में ही बेच दिया जाता है। ग्रामीण साख सर्वेक्षण समिति इस निष्कर्ष पर पहुँची है कि कुल फसल का लगभग 65% भाग उत्पत्ति के स्थान पर ही बेच दिया जाता है। इसके अतिरिक्त 15% भाग गाँव के बाजार में, 14% भाग व्यापारियों व कमीशन एजेण्टों को तथा शेष 6% अन्य पद्धतियों से बेचे जाने का अनुमान है। ग्रामीण बाजार में फसल की बिक्री मुख्यत: तीन रूपों में होती है
(क) गाँव की हाटों अथवा साप्ताहिक बाजारों में।।
(ख) गाँव के महाजन तथा साहूकारों को।
(ग) गाँव में भ्रमण करते व्यापारियों तथा कमीशन एजेण्टों को।
प्रायः गाँव में बिकने वाली फसल का किसानों को उचित मूल्य नहीं मिला पाता, परन्तु अनेक कारण किसानों को इस बात के लिए विवश कर देते हैं कि वे अपनी फसल

गाँव में ही बेच दें। गाँव में फसल की बिक्री के लिए निम्नलिखित कारण उत्तरदायी हैं-
(क) बाजार योग्य अतिरेक (Marketable Surplus) का कम होना।
(ख) यातायात व परिवहन के साधनों का अभाव।
(ग) किसानों की ऋणग्रस्तता।
(घ) गोदामों की सुविधाओं का अभाव।
(ङ) किसानों की अशिक्षा, मण्डियों में होने वाली बेईमानी तथा प्रचलित मूल्यों का ज्ञान न होना।
(च) किसानों की निर्धनता आदि।

2. मण्डियों में बिक्री- भारत में अधिकांश किसान अपनी फसल गाँवों में नहीं बेचते, वे मण्डियों में अपनी फसल बेचा करते हैं। भारत में लगभग 6,700 मण्डियाँ हैं। भारत में दो प्रकार की मण्डियाँ पायी जाती हैं–नियमित तथा अनियमित। नियमित मण्डियाँ प्रायः निजी व्यक्तियों, संस्थाओं अथवा मण्डलों द्वारा संचालित होती हैं। अनयिमित मण्डियों में, जहाँ उनका प्रबन्ध निजी व्यक्तियों के हाथ में होता है, प्राय: सभी प्रकार की अनियमितताएँ होती हैं और मध्यस्थ फसल का अधिकांश भाग हड़प लेते हैं। नियमित मण्डियों में किसानों को अपनी उपज का उचित मूल्य मिल जाता है क्योंकि इनकी व्यवस्था राज्य सरकारों द्वारा की जाती है। केन्द्रीय विपणन निदेशालय इस सम्बन्ध में राज्यों का पथ-प्रदर्शन करता है।

3. सहकारी समितियों द्वारा बिक्री– देश में कृषि उपज की बिक्री की दृष्टि से सहकारी विपणन समितियों (Co-operative Marketing Societies) की स्थापना की गई है, जो अपने सदस्यों के कृषि उत्पादन को एकत्रित करके उसे बड़ी मण्डियों में बेचती हैं।

4. सरकार द्वारा क्रय- गत् कुछ वर्षों से सरकार भी कृषि पदार्थों का क्रय करने लगी है। सन् 1973 ई० में सरकार द्वारा गेहूँ के थोक-व्यापार का राष्ट्रीयकरण कर लेने से कृषि-विपणन में सरकारी एजेन्सियों का महत्त्व बढ़ गया है।

प्रश्न 12.
भारत में कृषि विपणन की मुख्य समस्याएँ/दोष/कठिनाइयाँ क्या हैं? उन्हें सुधारने के उपाय बताइए।
उत्तर
भारत में कृषि उपज के विपणन की समस्याएँ/दोष/कठिनाइयाँ भारत में कृषि उपज की विक्रय-व्यवस्था अनेक दृष्टियों से दोषपूर्ण है, जिसके परिणामस्वरूप किसानों को उपभोक्ताओं द्वारा चुकाए गए मूल्य का आधा भाग ही कठिनता से मिल पाता है। परिणामतः न तो उपभोक्ताओं को लाभ हो पाता है और न ही उत्पादकों को। यह स्थिति आर्थिक विकास की दृष्टि से भी अत्यन्त दोषपूर्ण है, जिसका देश के उत्पादन पर व्यापक प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। कृषि उपज के विक्रय के प्रमुख दोष निम्नलिखित हैं
1. कृषि उपज की घटिया किस्म– भारत में कृषि उपज प्रायः घटिया किस्म की होती है क्योंकि किसान कृषि को एक परम्परागत कार्य समझकर करता है और उपज की किस्म पर ध्यान नहीं देता। फलतः कृषक को उपज का उचित मूल्य नहीं मिल पाता।

2. संगठन का अभाव- भारतीय कृषकों में संगठन का अभाव है, जबकि क्रेता पूर्ण रूप से संगठित होते हैं। अतः असंगठित कृषक अपनी उपज का उचित मूल्य प्राप्त नहीं कर पाते।

3. मध्यस्थों की अधिकतम संख्या– कृषि विपणन में बहुत अधिक मध्यस्थ हैं। उपभोक्ता तथा उत्पादक (कृषक) के बीच मध्यस्थों की एक लम्बी लाइन होती है, जो सभी अपनी-अपनी सेवा का कुछ-न-कुछ लेते हैं। राष्ट्रीय नियोजन समिति ने इन मध्यस्थों को कृषक की निर्धनता का एक महत्त्वपूर्ण कारण माना है।

4. श्रेणीकरण का अभाव- भारतीय कृषक अपनी उपज का श्रेणीकरण तथा प्रमापीकरण नहीं करते। समस्त पदार्थों को मिला-जुलाकर बेचते हैं, जिससे वस्तु को उचित मूल्य नहीं मिल पाता।

5. यातायात की असुविधा- ग्रामीण क्षेत्रों में अभी तक यातायात व परिवहन की सुविधाओं का आवश्यक विकास नहीं हुआ है, परिणामतः कृषक गाँवों में ही अपनी उपज बेचने के लिए बाध्य होता है। यातायात की सुविधाओं के अभाव में मध्यस्थों की संख्या में भी वृद्धि हो जाती है।

6. अपर्याप्त एवं अवैज्ञानिक गोदामों की व्यवस्था- भारत में किसानों की उपज के उचित संग्रह हेतु प्रायः कोई सुविधा प्राप्त नहीं होती। वे नमी, धूप, हवा तथा धूल आदि से उपज की रक्षा नहीं कर पाते। चूहे, दीमक आदि भी फसल को नष्ट करते रहते हैं, जिससे प्रतिवर्ष 20 लाख टन उत्पादन नष्ट हो जाता है। भण्डारों की सुविधा न होने के कारण किसानों को अपनी उपज तुरन्त बेच देनी पड़ती है।

7. बाजार में प्रचलित बुराइयाँ तथाअनुचित कटौतियाँ– अनियमित मण्डियों में और कभी-कभी नियमित मण्डियों में विविध प्रकार की कुचालें तथा बेईमानियाँ पायी जाती हैं। राष्ट्रीय नियोजन समिति ने ग्रामीण बिक्री तथा वित्त सम्बन्धी प्रतिवेदन में निम्नलिखित कार्यवाहियों का उल्लेख विशेष रूप से किया है|

  1. विभिन्न प्रकार की माप-तौल द्वारा किसानों को धोखा देना।
  2. चुंगी, तौलाई, दलाली, आढ़त आदि शुल्कों के अतिरिक्त प्याऊ, गौशाला, रामलीला, मन्दिर, अनाथालय आदि के नाम पर अनुचित कटौतियाँ।।
  3. दलालों का आढ़तियों से गुप्त सम्पर्क होना।।
  4. गुप्त रूप से मूल्य निर्धारित करना।।
  5. नमूने के रूप में पर्याप्त मात्रा में कृषि-पदार्थ ले लेना आदि। यही कारण है कि उपर्युक्त कटौतियों से बचने की दृष्टि से किसान गाँवों में अपनी उपज बेचने के लिए प्रोत्साहित होते हैं।

8. कीमतों के बारे में सूचना का अभाव- यातायात, परिवहन तथा संचार सुविधाओं के अभाव व अशिक्षा के कारण किसानों को मण्डी में प्रचलित अथवा सम्भावित कीमतों की सूचना नहीं मिलती और व्यापारी तथा महाजन झूठी सूचनाएँ देकर उन्हें ठग लेते हैं।

9. अन्य दोष-

  1. किसान का रूढ़िवादी, अन्धविश्वासी, अशिक्षित एवं सरल होना, जिसकी वजह से व्यापारी व्यक्तिगत सम्बन्धों की दुहाई देकर तथा सहानुभूति दिखाकर उसे ठगने में सफल हो जाते हैं।
  2. निर्धनता तथा ऋणग्रस्तता के कारण कृषक तत्काल माल बेचने के लिए बाध्य होता है, जिससे उसे कृषि उपज का कम मूल्य प्राप्त होता है।
  3. कृषिपदार्थों में मिलावट होना, जिससे उपज की एक निश्चित मात्रा कटौती के रूप में रख ली जाती है।।
  4. बिक्री के लिए कम अतिरिक्त उपज का होना।
    इस प्रकार स्पष्ट है कि भारत में कृषि विपणन-व्यवस्था अनेक दोषों से युक्त है।

कृषि उपज की विपणन व्यवस्था को सुधारने के लिए सुझाव

1. कृषक को महाजन-साहूकार के चंगुल से निकालने के लिए सस्ते ब्याज की दर पर वित्तीय | सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाएँ।
2. परिवहन के सस्ते व पर्याप्त साधन विकसित किए जाएँ, ताकि कृषक अपनी उपज को मण्डी में ले | जाकर उचित कीमतों पर बेच सकें।
3. नियन्त्रित मण्डियों की अधिकाधिक संख्या में स्थापना की जाए।
4. मण्डी में बाँटों का नियमित रूप से निरीक्षण किया जाए।
5. व्यापक स्तर पर भण्डार व गोदाम बनाए जाएँ।
6. कृषि उपज की बिक्री के लिए स्थान-स्थान पर सहकारी कृषि विपणन समितियों की स्थापना की 
जाए।
7. किसानों में शिक्षा का प्रसार किया जाए।

प्रश्न 13.
उपदान (Subsidy) से क्या आशय है? उपदान के पक्ष और विपक्ष में तर्क दीजिए।
उत्तर
उपदान का अर्थ वस्तुओं के मूल्य में भारी उच्चावचों का अर्थव्यवस्था पर व्यापक दुष्प्रभाव पड़ता है। ये उच्चावच आर्थिक स्थिरता में बाधक बनते हैं। अतः सरकार आवश्यक वस्तुओं के मूल्यों को नीचे स्तर पर रखने का प्रयास करती है। जब सरकार वस्तुओं के मूल्यों को नीचे स्तर पर बनाए रखने के लिए उत्पादकों, वितरकों तथा निर्यातकों को आर्थिक सहायता प्रदान करती है तो इस प्रकार की आर्थिक सहायता को उपदान कहा जाता है। प्रारम्भ में निर्यात प्रोत्साहन हेतु सरकार आर्थिक सहायता प्रदान करती थी ताक़ि निर्यातक कम मूल्यों पर वस्तुओं का निर्यात कर सकें और निर्यातों में तेजी से वृद्धि हो सके। कम मूल्यों पर वस्तुओं का निर्यात करने से निर्यातकों को जो हानि होती थी, सरकार उसे उपदान देकर पूरा करती थी। आवश्यक वस्तुओं के मूल्यों को कम रखने के लिए सरकार द्वारा उपदान दिए जाते रहे हैं।

उपदान के पक्ष में तर्क

  1. भारत में कृषि क्षेत्र के विस्तार की सम्भावनाएँ सीमित हैं। अत: कृषि उत्पादन को बढ़ाने के लिए गहन कृषि को प्रोत्साहन देना आवश्यक है। गहन कृषि की सफलता आदाओं की उपलब्धता पर निर्भर करती है। ये आदाएँ हैं-पर्याप्त सिंचाई सुविधाएँ, अधिकाधिक उपजदायी बीज तथा रासायनिक उर्वरकों का भरपूर उपयोग। इनकी उपलब्धि सीमित है और उत्पादन लागत ऊँची। निर्धन किसानों के लिए इन सुविधाओं का बाजार मूल्य पर क्रय असम्भव है। अत: इनका कुछ भार सरकार को वहन करना चाहिए।
  2. कम मूल्य पर आदाएँ मिलने से छोटे किसान भी आधुनिक तकनीकी को अपना सकेंगे। इसके परिणामस्वरूप छोटे किसान भी अपनी क्षमता का पूर्ण उपयोग कर सकेंगे।
  3. गहन कृषि से कृषि क्षेत्र में आये और रोजगार में वृद्धि होगी, फसल ढाँचे में परिवर्तन होगा, व्यावसायिक फसलों के उत्पादन में वृद्धि होगी तथा आर्थिक असमानताओं में कमी आएगी।

अपदान के विपक्ष में तर्क
उपदान के विपक्ष में निम्नलिखित तर्क दिए जाते हैं

1. उपदान पर दी जाने वाली राशि में उत्तरोत्तर वृद्धि हो रही है। इसका सरकारी बजट पर भारी बोझ पड़ता है।
2. उपदान से संसाधनों का अपव्यय होता है। इस अपव्यय के मुख्य कारण हैं

  • संसाधनों का दोषपूर्ण आवंटन,
  • कम कीमत पर मिलने से साधनों के दुरुपयोग की सम्भावना तथा
  • कुशल प्रबन्धन के लिए प्रेरणा का अभाव।

3. उपदान के वितरण में भारी विषमताएँ विद्यमान हैं। इससे आर्थिक विषमताएँ भी बढ़ने लगती हैं।

प्रश्न 14.
भारत में कृषि वित्त के वर्तमान स्रोतों की चर्चा कीजिए।
उत्तर
भारत में कृषि वित्त के मुख्य स्रोत निम्नलिखित हैं
1. ग्रामीण, साहूकार व महाजन- ये प्रायः सम्पन्न किसान तथा भूमिपति होते हैं। ये कृषि के साथ-साथ लेन-देन का भी कार्य करते हैं। ये लोग कृषि के अतिरिक्त अन्य कार्यों के लिए भी पैसा उधार देते हैं।

2. देशी बैंकर- देशी बैंकर दो प्रकार के कार्य करते हैं-बैंकिंग कार्य तथा गैर-बैंकिंग कार्य। बैंकिंग कार्यों में निक्षेपों को स्वीकार करना, ऋण देना तथा हुण्डियों में व्यवसाय सम्मिलित होता है। ये , ऋणों पर-ऊँची ब्याज दर लेते हैं।

3. सरकार- कृषि-वित्त की आवश्यकताओं को देखते हुए सरकार ने अल्पकालीन तथा दीर्घकालीन ऋण की व्यवस्था की है। ये ऋण ‘तकावी ऋण’ कहे जाते हैं। सरकार भू-सुधार ऋण अधिनियम, 1883 के अनतर्गत दीर्घकालीन ऋण तथा कृषक ऋण अधिनियम, 1884 के अधीन अल्पकालीन ऋण प्रदान करती है। दीर्घकालीन ऋण भूमि पर स्थायी सुधार के उद्देश्य से प्रदान किए जाते हैं, जबकि अल्पकालीन ऋण कृषि सम्बन्धी सामान्य आवश्यकताओं की पूर्ति अथवा अकाल, बाढ़ या अन्य किसी कारण से फसल नष्ट होने पर दिए जाते हैं। सरकार इन ऋणों पर बहुत कम ब्याज लेती है। परन्तु फिर भी ये ऋण अधिक प्रभावशाली तथा लोकप्रिय नहीं हैं।

4. सहकारी समिति- इन समितियों का उद्देश्य कृषि विकास के लिए कम ब्याज की दर पर पर्याप्त साख सुविधाएँ प्रदान करना है। ये समितियाँ अल्पकालीन तथा मध्यकालीन ऋणों के अतिरिक्त अनुत्पादक ऋण भी प्रदान करती हैं। ऋण प्रदान करने के अतिरिक्त इन समितियों का । उद्देश्य किसानों में बचत आन्दोलन को प्रोत्साहित करना एवं उनका मानसिक व नैतिक उत्थान करना भी है।

5. व्यापारिक बैंक-  राष्ट्रीयकरण के बाद कृषि साख के क्षेत्र में व्यापारिक बैंकों का योगदान निरन्तर बढ़ा है। ये बैंक कृषि विस्तार के लिए अल्पकालीन एवं मध्यकालीन ऋण प्रदान करते हैं।

6. भारतीय स्टेट बैंक-  स्टेट बैंक तथा उसके सहायक बैंक सहकारी संस्थाओं के माध्यम से कृषि क्षेत्र को उदारता के साथ साख प्रदान कर रहे हैं। कृषि साख के क्षेत्र में स्टेट बैंक निम्नलिखित प्रकार से योगदान करता है

  • प्रत्यक्ष उधार- फसल के बोने से लेकर काटने तक, सँवारने तथा सुरक्षित रखने और बिक्री करने आदि सभी कार्यों के लिए स्टेट बैंक धन की व्यवस्था करता है। इसके अतिरिक्त पशुपालन, डेयरी व्यवसाय, मुर्गी पालन तथा फलोत्पादन के लिए स्टेट बैंक परिवार ऋण प्रदान करता है।
  • परोक्ष उधार-रासायनिक खाद, बीज, जन्तुनाशक तत्त्व, पम्पिंग सैट तथा ट्रैक्टर के लिए भी स्टेट बैंक ऋण प्रदान करता है।

7. भूमि बन्धक अथवा भूमि विकास बैंक-ये बैंक भूमि की जमानत पर किसानों को दीर्घकालीन ऋण देते हैं। ये बैंक उत्पादक तथा अनुत्पादक दोनों प्रकार का ऋण प्रदान करते हैं।

8. भारतीय रिजर्व बैंक- यह बैंक किसानों को प्रत्यक्ष रूप से सात प्रदान न करके सहकारी बैंकों के माध्यम से साख प्रदान करता है। रिजर्व बैंक अल्पकालीन साख या तो पुनर्कटौती के रूप में अथवा अग्रिमों के रूप में प्रदान करता है। रिजर्व बैंक दीर्घकालीन ऋण भी प्रदान करता है। ये ऋण राज्य सरकारों को दिए जाते हैं, जिससे वे सहकारी साख संस्थाओं के शेयर क्रय कर सकें। इसके अतिरिक्त रिजर्व बैंक केन्द्रीय भूमि बन्धक बैंकों के ऋण-पत्र भी खरीद सकता है।

9. क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक- ये बैंक ग्रामीण क्षेत्रों के छोटे किसानों, सामान्य कारीगरों तथा भूमिहीन श्रमिकों की साख सम्बन्धी आवश्यकताओं को पूरा करते हैं। ये कृषकों को उपकरण, यन्त्र और पशु खरीदने तथा गोबर गैस संयन्त्र लगाने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करते हैं।

10. कृषि व ग्रामीण विकास के लिए राष्ट्रीय बैंक (NABARD)-12 जुलाई, 1982 ई० से कृषि

एवं ग्रामीण विकास के लिए राष्ट्रीय बैंक (NABARD) की स्थापना की गई, जो कृषि के लिए
निम्नलिखित प्रकार से साख की व्यवस्था करेगा

  1. यह 18 महीने तक की अवधि के लिए अल्पकालीन साख राज्य सहकारी बैंकों, प्रादेशिक ग्रामीण बैंकों व अन्य वित्तीय संस्थाओं को प्रदान करेगा, ताकि उसका उपयोग कृषि कार्यों के विशिष्ट उत्पादन व बिक्री क्रियाओं के लिए किया जा सके।
  2. 18 महीने से 7 वर्ष के लिए मध्यकालीन ऋण राज्य सहकारी बैंकों व प्रादेशिक ग्रामीण बैंकों को कृषि विकास व इनके द्वारा निर्धारित अन्य कार्यों के लिए दिए जाएँगे।
  3. पुनर्वित के रूप में दीर्घकालीन ऋण भूमि विकास बैंकों, प्रादेशिक ग्रामीण बैंकों, अनुसूचित बैंकों, राज्य सहकारी बैंकों व अन्य वित्तीय संस्थाओं को कृषिगत व ग्रामीण विकास के लिए दिए जाएँगे।
  4. यह राज्य सरकारों को 20 वर्ष तक के लिए ऋण दे सकेगी, ताकि वे प्रत्यक्ष व परोक्ष रूप से सहकारी साख समितियों की शेयर पूँजी में हिस्सा ले सकें।
  5. यह केन्द्रीय सरकार की स्वीकृति पर किसी भी अन्य संस्था को दीर्घकालीन ऋण दे सकेगा, ताकि कृषि व ग्रामीण विकास को प्रोत्साहन दिया जा सके।
    इस बैंक को कृषि पुनर्वित्त एवं विकास निगम (ARDC) तथा राष्ट्रीय कृषि साख (दीर्घकालीन) कोष एवं राष्ट्रीय कृषि साख (स्थायीकरण) कोष के सभी कार्य हस्तान्तरित कर दिए गए हैं।

प्रश्न 15.
औद्योगीकरण से क्या आशय है? उत्पादन के प्रकार व स्वामित्व के आधार पर बड़े पैमाने के उद्योगों का वर्गीकरण कीजिए
उत्तर

औद्योगीकरण का अर्थ

औद्योगीकरण से आशय विज्ञान एवं तकनीक की सहायता से नवीन उपयोगिताओं या मूल्यों के निर्माण से लगाया जाता है। जब उद्योगों की श्रृंखला व्यापक रूप धारण कर लेती है, तो यह प्रक्रिया बन जाती है, जिसे ‘औद्योगीकरण’ कहते हैं। संकुचित अर्थ में, औद्योगीकरण से आशय निर्माण उद्योगों की स्थापना से है परन्तु व्यापक अर्थ में औद्योगीकरण की प्रक्रिया केवल निर्माण उद्योगों की स्थापना तक ही सीमित नहीं है, वरन् इसके द्वारा किसी भी राष्ट्र की सम्पूर्ण आर्थिक संरचना को परिवर्तित किया जा सकता है।

उत्पादन के प्रकार के आधार पर बड़े पैमाने के उद्योगों का वर्गीकरण

उत्पादन के प्रकार के आधार पर बड़े पैमाने के उद्योगों को मोटे तौर पर चार प्रमुख श्रेणियों में वर्गीकृत । किया जा सकता है
1. आधारभूत उद्योग- आधारभूत उद्योग वे उद्योग होते हैं, जो सभी महत्त्वपूर्ण उद्योगों और कृषि को 
आवश्यक आदाएँ (इनपुट्स) प्रदान करते हैं। इनमें कच्चा लोहा, कोयला, उर्वरक, कॉस्टिक सोडा, सीमेंट, स्टील, ऐलुमिनियम, बिजली आदि सम्मिलित हैं।

2. पूँजी वस्तु उद्योग- पूँजी वस्तु उद्योग वे उद्योग होते हैं, जो सभी उद्योगों एवं कृषि के लिए मशीनरी व उपकरणों का उत्पादन करते हैं। इन उद्योगों में मशीनी औजार, ट्रैक्टर, बिजली के ट्रान्सफॉर्मर, मोटरवाहन आदि सम्मिलित हैं।

3. मध्यवर्ती वस्तु उद्योग- ये उद्योग उन वस्तुओं का उत्पादन करते हैं, जो किन्हीं दूसरे उद्योगों की उत्पादन प्रक्रिया में प्रयोग की जाती हैं अथवा उद्योगों में पूँजी वस्तुओं के सहायक उपकरणों में प्रयोग की जाती हैं; जैसे-ऑटोमोबाइल, टायर्स और पेट्रोलियम-रिफाइनरी उत्पाद। ।

4. उपभोक्त वस्तु उद्योग- ये उद्योग ऐसी वस्तुओं का उत्पादन करते हैं, जिनको प्रत्यक्ष रूप से उपभोग किया जाता है; जैसे-वस्त्र, चीनी, कागज, बाइसिकल आदि।

उत्पादन के स्वामित्व के आधार पर बड़े पैमाने के उद्योगों का वर्गीकरण

उत्पादन के स्वामित्व के आधार पर देश के बड़े पैमाने के उद्योगों को तीन भागों में बाँटा जा सकता है

  1. सार्वजनिक क्षेत्र के उद्योग-इन उद्योगों पर सरकार का स्वामित्व होता है।
  2. निजी क्षेत्र के उद्योग-इन उद्योगों पर निजी व्यक्तियों का स्वामित्व होता है।
  3. संयुक्त क्षेत्र के उद्योग-इन उद्योगों पर सरकार एवं निजी व्यक्ति दोनों का स्वामित्व होता है।


प्रश्न 16.
भारतीय उद्योगों के पिछड़ेपन के मुख्य कारण क्या हैं? भारत में बड़े पैमाने के उद्योगों के विकास के लिए क्या कदम उठाए गए हैं।
या भारतीय उद्योगों में निम्न उत्पादकता के क्या कारण हैं। इस दिशा में सरकार ने क्या किया है?
उत्तर

भारतीय उद्योगों के पिछड़ेपन के कारण

या

भारतीय उद्योगों में निम्न उत्पादकता के कारण

स्वतन्त्रता से पूर्व भारत में अपेक्षित औद्योगिक विकास नहीं हो सका था। इसका मुख्य कारण ब्रिटिश सरकार की भारत पर थोपी गई दोषपूर्ण आर्थिक नीति थी। स्वतन्त्रता के पश्चात् भारत सरकार ने इस ओर विशेष ध्यान दिया। सन् 1948 ई० में संसद में भारत सरकार की प्रथम औद्योगिक नीति की घोषणा की गई, जिसमें समय-समय पर संशोधन किए जाते रहे। द्वितीय पंचवर्षीय योजना (1956-61) में भारत में विशाल स्तरीय एवं आधारभूत उद्योगों की स्थापना पर विशेष बल दिया गया। 67 वर्षों से निरन्तर औद्योगिक विकास पर बल देते रहने के बावजूद हमारा देश आज भी औद्योगिक दृष्टि से पिछड़ा हुआ है। इसके मुख्य कारण अग्रलिखित हैं

1. प्रौद्योगिकी सुधार के लिए प्रेरणाओं का अभाव- भारतीय उत्पादन तकनीक अभी भी पिछड़ी है। भारतीय उद्यमी नवीनतम तकनीक को अपनाने के लिए पर्याप्त रूप से प्रेरित नहीं हो पाते। इसका कारण अभी भी पर्याप्त नियन्त्रणों का पाया जाना है।

2. स्थापित क्षमता का पूर्ण उपयोग न होना- उद्योग अपनी स्थापित क्षमता के 75% भाग को भी | उपयोग नहीं कर पाते हैं, इससे अपव्यय बढ़ जाते हैं।

3. पूँजीगत व्ययों में वृद्धि- भारतीय उद्योगों में पूँजीगत व्यय अत्यधिक ऊँचे हैं, जिसके कारण इन उद्योगों की लाभदायकता का स्तर नीचे गिर गया है।

4. अनुसन्धान एवं विकास कार्यक्रमों का अभाव- उद्योगों का आकार छोटा होने तथा वित्तीय सुविधाओं की कमी के कारण इन उद्योगों में अनुसन्धान एवं विकास कार्यक्रम नहीं हो पाते हैं।

5. अनुत्पादक व्ययों की अधिकता- भारतीय उद्योगों में अनुत्पादक व्यय सामान्य से अधिक रहे हैं, जिसका प्रभाव लागत में वृद्धि व उत्पादकता की कमी के रूप में पड़ा है।

6. उपक्रमों के निर्माण में देरी– देश में उद्योगों की स्थापना में निर्धारित समय से अधिक समय लगता है। इन उद्योगों की कार्यकुशलता पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है और इनकी निर्माण लागत भी बढ़ जाती है।

7. वित्तीय सुविधाओं का अपर्याप्त होना– भारतं में औद्योगिक बैंकों की पर्याप्त संख्या में स्थापना नहीं हो पायी है, जिससे उद्योगों को समय पर वित्तीय सहायता उपलब्ध नहीं हो पाती।

8. अम-प्रबन्ध संघर्ष- भारत में औद्योगिक प्रबन्ध मधुर नहीं रहे हैं और आए दिन हड़ताल व तालाबन्दी होती रहती हैं। इनको औद्योगिक उत्पादकता पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।

 बड़े पैमाने के उद्योगों को प्रोत्साहन देने हेतु उठाए गए सरकारी कदम

देश में औद्योगिक उत्पादकता को बढ़ाने, सभी को आधारभूत सुविधाएँ प्रदान करने और औद्योगिक वातावरण को सुदृढ़ करने के लिए बड़े पैमाने के उद्योगों की स्थापना की गई है। इन उद्योगों की स्थापना अधिकांशतः सार्वजनिक क्षेत्रों में की गई है, जिनमें बड़ी मात्रा में पूंजी निवेश किया गया है तथा बड़ी संख्या में श्रमिकों को रोज्गार दिया गया है। इन उद्योगों के विकास के लिए सरकार ने निम्नलिखित कदम उठाए हैं

  1. लाइसेन्सिग नीति को उदार बनाया गया है।
  2. राजकोषीय नीति के अन्तर्गत पर्याप्त कर-रियायतें दी गई हैं।
  3. औद्योगिक विकास एवं नियमन अधिनियम, 1951′ के अन्तर्गत विनिर्माण इकाइयों का पंजीकरण आवश्यक है और इन्हें इस अधिनियम के अन्तर्गत सरकार द्वारा निर्मित नियमों एवं अधिनियमों का पालन करना होता है।
  4. आधुनिक औद्योगिक तकनीक को अपनाने के लिए अनेक प्रकार की राजकोषीय एवं वित्तीय | प्रेरणाएँ दी जा रही हैं।
  5. उत्पादन लागतों को न्यूनतम करने के लिए सरकार द्वारा सभी प्रकार की सहायता उपलब्ध कराई जाती है।
  6. प्रौद्योगिकीय सुधार और संयन्त्र के आधुनिकीकरण के लिए सरकार ने दो कोषों की स्थापना की है
    (1) प्रौद्योगिकीय सुधार कोष एवं
    (2) पूँजी आधुनिकीकरण कोष।

प्रश्न 17.
लघु एवं कुटीर उद्योग को परिभाषित कीजिए। भारतीय अर्थव्यवस्था में इन उद्योगों के महत्त्व पर प्रकाश डालिए।
या भारतीय अर्थव्यवस्था में लघु एवं कुटीर उद्योगों के महत्त्व को दर्शाइए।
उत्तर
लघु तथा कुटीर उद्योग विकेन्द्रित आर्थिक प्रगति के द्योतक माने जाते हैं। मॉरिस फ्रीडमैन ने कुटीर एवं लघु उद्योगों के दर्शन (Philosophy) की व्याख्या करते हुए लिखा है-“जहाँ विशाल उद्योगों का उद्देश्य लाभ कमाना और उनका आधार पूँजी है, वहाँ कुटीर एवं लघु उद्योगों का उद्देश्य जीवन की समृद्धि 
और उनका आधार धन न होकर स्वयं मनुष्य है। विशाल उद्योग पूँजी की सेवा करते हैं और लघु उद्योग । मानवता की।”

कुटीर उद्योग की परिभाषा

राजकोषीय आयोग 1949-50 ने कुटीर उद्योगों को इस प्रकार परिभाषित किया है-“एक कुटीर उद्योग वह (उद्दा: । जो कि पूर्णतः अथवा अंशतः श्रमिक के परिवार की सहायता से पूर्णकालीन अथवा अल्पकालीन व्यबसाय के रूप में चलाया जाता है।” कुटीर उद्योगों में निम्नलिखित विशेषताएँ पायी जाती हैं

  1. कुटीर उद्योग मुख्य रूप से ग्रामीण क्षेत्रों से सम्बद्ध होते हैं।
  2.  ये कृषि व्यवसाय से सम्बद्ध होते हैं।
  3.  इनमें अधिकांश कार्य मानवीय श्रम द्वारा किए जाते हैं।
  4. इन उद्योगों में मुख्यत: परिवार के सदस्य ही कार्यरत रहते हैं।

लघु उद्योग की परिभाषा ।

जहाँ तक लघु उद्योग का प्रश्न है, लघु उद्योगों की परिभाषा विभिन्न दृष्टिकोणों से की गई है। राजकोषीय आयोग (Fiscal Commission), 1949-50 ने लघु उद्योगों को इस प्रकार परिभाषित किया है-“एक लघु उद्योग वह है, जो मुख्यत: किराए के श्रमिकों द्वारा, जिनकी संख्या 10 से 50 तक के मध्य होती है, चलाया जाता है।” लघु उद्योग मण्डल के अनुसार-“वे सभी उद्योग लघु उद्योग में शामिल किए जाते हैं, जिनमें यदि शक्ति का प्रयोग होता है, तब 50 श्रमिक और जब शक्ति का प्रयोग नहीं किया जाता है, तब 100 श्रमिक तक मजदूरी पर रखे जाते हैं तथा जिनमें १ 3 लाख से कम की पूँजी लगी होती है।” उपर्युक्त परिभाषा में श्रमिकों की संख्या तथा पूँजी की मात्रा को परिभाषा का आधार बनाया गया था, परन्तु भारत सरकार ने केन्द्रीय लघु स्तरीय उद्योग बोर्ड (Central Small Scale Industries Board) के सुझावों को स्वीकार करके लघु उद्योगों की एक नवीन परिभाषा दी है, जिसमें श्रम तथा यन्त्रीकरण को आधार न मानकर मशीन तथा संयन्त्रों (Plant and Machinery) में किए गए विनियोग को ही आधार मना है। 1 मार्च, 1967 से उन सभी औद्योगिक इकाइयों को लघु इकाई माना गया है। जिनमें मशीनों तथा संयन्त्रों पर है 7.5 लाख से कम पूँजी लगाई गई हो। वर्ष 1999 में यह राशि १ 1 करोड़ और 2014 में यह राशि के 5 करोड़ है। इस परिभाषा में नियोजित श्रमिकों की संख्या पर प्रतिबन्ध नहीं लगाया गया है।

भारतीय अर्थव्यवस्था में कुटीर तथा लघु उद्योगों का महत्त्व

इस तथ्य को आज भी अस्वीकार नहीं किया जा सकता कि 67 वर्षों (स्वतन्त्रता के उपरान्त) से वृहत् स्तर के उद्योगों के विस्तार के बावजूद भारत अभी तक मुख्य रूप से लघु तथा कुटीर उद्योगों का देश है। भारतीय अर्थव्यवस्था में कुटीर तथा लघु उद्योगों का विशिष्ट महत्त्व देखते हुए ही महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू, डॉक्टर श्यामाप्रसाद मुखर्जी, योजना आयोग तथा अन्य विभिन्न आयोगों ने एक स्वर से इनके विकास पर बल दिया। गांधी जी के शब्दों में, भारत का मोक्ष उसके कुटीर उद्योगों में निहित है।” संक्षेप में, निम्नलिखित तथ्यों से कुटीर तथा लघु उद्योगों का महत्त्व स्वयमेव ही स्पष्ट हो जाता है
1. रोजगार के स्रोत– भारत में इन उद्योग-धन्धों से लगभग 2.25 करोड़ लोगों को रोजगार प्राप्त | होता है। अकेले हथकरघाउद्योग से ही 75 लाख व्यक्तियों को रोजगार प्राप्त होता है।

2. आय व सम्पत्ति के सम वितरण में सहायक– कुटीर तथा लघु उद्योग पूँजी-प्रधान नहीं होते, जिससे पूँजी के संकेन्द्रण, आर्थिक सत्ता के केन्द्रीकरण तथा आर्थिक शोषण की प्रवृत्तियाँ उभर नहीं पातीं। इसके विपरीत, देश में स्वतः ही आय और सम्पत्ति के समान वितरण को प्रोत्साहन मिलता है।

3. अल्प पूँजी उद्योग- कुटीर तथा लघु उद्योग भारतीय अर्थव्यवस्था में इसलिए भी महत्त्वपूर्ण हैं कि ये उद्योग श्रम-प्रधान (Labour Intensive) उद्योग हैं, पूँजी-प्रधान नहीं। कम पूँजी से ही इन उद्योगों की स्थापना हो जाती है।

4. कृषि में सहायक- भारत में कृषि की अल्प उत्पादकता का एक मूल कारण कृषि-भूमि पर जनसंख्या का अत्यधिक दबाव है, जिसके कारण खेतों में उत्पादन अनार्थिक होता चला जा रहा है।अत: कृषि-विकास के लिए यह आवश्यक है कि वहाँ से अतिरिक्त मानव-श्रम को हटाया जाए। यह कार्य लघु तथा कुटीर उद्योगों द्वारा ही सम्भव है। अतः देश में उद्योगों का विकास होना आवश्यक है।

5. विकेन्द्रीकरण की प्रवृत्ति- बड़े उद्योगों में केन्द्रीकरण की प्रवृत्ति पायी जाती है, जबकि इसके विपरीत, लघु तथा कुटीर उद्योग विकेन्द्रित अर्थव्यवस्था की स्थापना करते हैं। आज के युग में विकेन्द्रित अर्थव्यवस्था का विशेष महत्त्व है।

6. कम सामाजिक लागत पर आर्थिक विकास– सामाजिक लागत से हमारा आशय उस व्यय से है, जो उत्पादन प्राप्त करने के लिए शेष समाज को करना पड़ता है। नगरों में सार्वजनिक स्वास्थ्य, जल, आवास तथा अन्य सुविधाओं पर किया जाने वाला व्यय इस मद के अन्तर्गत आता है। लघु तथा कुटीर उद्योग मुख्यत: गाँवों तथा छोटे नगरों में स्थापित किए जाते हैं। अत: इनकी सामाजिक लागत कम आती है।

7. अन्य लाभ-

  1.  ये उद्योग राष्ट्रीय आत्म-सम्मान के सर्वथा अनुकूल हैं क्योंकि इनमें प्रायः विदेशी पूँजी, श्रम अथवा कौशल आदि की आवश्यकता नहीं पड़ती।
  2. इन उद्योगों को उपभोक्ताओं की रुचि के अनुसार समायोजित किया जा सकता है।
  3. ये उद्योग औद्योगिक अशान्ति, हड़ताल, तालाबन्दी आदि से मुक्त रहते हैं और सहानुभूति, समानता, सहकारिता, एकता तथा सहयोग की भावना को जन्म देते हैं।
  4. ये उद्योग विदेशी विनिमय अर्जित करने में अत्यन्त सहायक सिद्ध हुए हैं।
  5. इन उद्योगों को चलाने के लिए विशेष शिक्षा तथा प्रशिक्षण की आवश्यकता नहीं होती।
  6. कुटीर तथा लघु उद्योगों का माल अधिक टिकाऊ तथा कलात्मक होता है।
  7. ये उद्योग बड़े पैमाने के पूरक उद्योगों के रूप में विशेष उपयोगी सिद्ध हुए हैं।
  8. ये उद्योग कृषकों के लिए वरदान हैं क्योंकि ये उन्हें मौसमी रोजगार प्रदान करते हैं।
  9. इन उद्योगों में बड़े उद्योगों की अपेक्षा कहीं अधिक स्थिरता तथा सुरक्षा पायी जाती है।
  10. मानवीय मूल्यों की दृष्टि से भी इन उद्योगों का विशेष महत्त्व है। ये उद्योग सामाजिक न्याय
    तथा आर्थिक सन्तोष के साथ-साथ समाज में अनुशासन बनाए रखते हैं। श्री बैकुण्ठ मेहता का मत है-“बाल-अपराध तथा दरिद्रता आदि के उन्मूलन के लिए लघु तथा कुटीर उद्योगों के विकास को प्रोत्साहन देने की आवश्यकता है।

प्रश्न 18.
बाजार यन्त्र से क्या आशय है? बाजार यन्त्र की विफलताओं की विवेचना कीजिए। ऐसी दशा में राज्य की क्या भूमिका होनी चाहिए?
उत्तर

बाजार यन्त्र का अर्थ

बाजारे यन्त्र एक स्वतन्त्र अर्थव्यवस्था से सम्बन्धित अवधारणा है। यह आर्थिक संगठन की एक ऐसी प्रणाली है जिसके अन्तर्गत प्रत्ये व्यक्ति-उपभोक्ता, उत्पादक और उत्पत्ति के साधनों के स्वामी के रूप में पूर्ण स्वतंत्रता के साथ आर्थिक क्रियाओं को सम्पन्न करता है। प्रत्येक उपभोक्ता अपने लिए उपभोक्ता वस्तुओं के चुनाव में, प्रत्येक उत्पादक उत्पादन क्षेत्र के चुनाव में तथा प्रत्येक व्यवसयी अपना व्यवसाय चुनने में पूर्णतः स्वतन्त्र रहता है और प्रत्येक उत्पादक परस्पर लाभ के आधार पर माँग एवं पूर्ति की सापेक्षिक शक्तियों के द्वारा निर्धारित कीमतों पर इच्छित मात्रा में क्रय-विक्रय कर सकता है, बजार यन्त्र का प्रमुख कार्य वस्तुओं व सेवाओं की माँग व पूर्ति में सन्तुलन स्थापित करते हुए उत्पादन क्षमता व प्रदा को अधिकतम करना है।

बाजार यन्त्र की असफलता

बाजार यन्त्र पूँजीवादी अर्थव्यवस्था में ही स्वतन्त्रतापूर्वक कार्य करता है, तभी साधनों का विवेकपूर्ण आवंटन सम्भव होता है। उत्पादक वर्ग उपभोक्ताओं की प्राथमिकताओं एवं रुचियों को बाजार यन्त्र के माध्यम से ही जान पाता है और समाज में उसी के आधार पर उत्पादन की मात्रा और उसका स्वरूप निर्धारित करता है। इसी आधार पर पूँजीवादी अर्थव्यवस्था में कीमतें प्रतियोगितात्मक होती हैं और बाजार यन्त्र स्वतन्त्रतापूर्वक कार्य करता है। ऐसी दशा में साधनों का बँटवारा विवेकपूर्ण होता है और इस प्रकार बाजार यन्त्र अर्थव्यवस्था के संचालक का कार्य करता है। किन्तु बाजार यन्त्र का कार्यकरणे पूर्ण प्रतियोगिता वाले बाजर में ही सम्भव है। पूर्ण प्रतियोगिता एक आदर्श बाजार स्थिति है जो व्यवहार में कहीं नहीं पायी जाती। वास्तविकता यह है कि प्रत्येक बाजार में अपूर्णताएँ पायी जाती हैं जिसके कारण बाजार व्यवस्था का संचालन दोषपूर्ण हो जाता है। बाजार व्यवस्था के असफल रहने के प्रमुख कारण निम्नलिखित हैं

  1. बाजार में अल्पाधिकार या एकाधिकार की स्थिति को पाया जाना।
  2. बाह्यताओं (Externalities) के कारण लागत व लाभ में अनैच्छिक वृद्धि।
  3. पैमाने के वर्द्धमान प्रतिफल (Increasing Returns to Scale) को लागू होना।
  4. बीमा व भावी बाजार में अपूर्णता का पाया जाना।
  5. समायोजन की प्रक्रिया का धीमी गति से सम्पन्न होना।
  6. विपणन संस्थाओं में लचीलेपन का अभाव।
  7. उपभोक्ताओं व व्यवसायियों में उत्पादों, उत्पादों की कीमतों व उत्पाद सम्भावनाओं के विषय में गलत सूचना।
  8. व्यक्तियों का केवल ‘आर्थिक’ न बने रहना, उन पर परिवार, देशप्रेम, भक्ति आदि भावनाओं का प्रभाव।
  9. कार्यकुशलता का ह्रास।
  10. अधिकतम करने में तटस्थता।

राज्य की भूमिका

बाजार के उपर्युक्त दोषों के कारण बाजार यन्त्र के स्वतन्त्र कार्यकरण में बाधा पड़ी है। अत: अर्थव्यवस्था में सरकार की भूमिका की आवश्यकता बढ़ती जा रही है। आधुनिक युग में सरकार अनेक महत्त्वपूर्ण कार्य करने लगी है; जैसे-आन्तरिक सुशासन, न्याय एवं व्यवस्था, बाह्य आक्रमणों से सुरक्षा, सार्वजनिक निर्माण कार्य, खोज एवं अनुसन्धान, अनुदान एवं आर्थिक सहायता आदि। इस प्रकार आर्थिक क्षेत्र में सरकार की भूमिका अत्यधिक महत्त्वपूर्ण एवं व्यापक हो गई है।
सरकार के प्रमुख आर्थिक कार्य तीन हैं

  1. प्रतियोगिता को प्रोत्साहित करके, पर्यावरणीय प्रदूषण को कम करते हुए, सार्वजनिक वस्तुओं का निर्माण करके सरकार कार्य दक्षिता में वृद्धि करती है।
  2. सार्वजनिक आगम एवं सार्वजनिक व्यय कार्यक्रमों द्वारा आय का पुनर्वितरण करके सरकार आर्थिक असमानताओं को कम करती है।
  3. राजकोषीय, मौद्रिक, आय एवं कीमत नीति द्वारा बेरोजगारी तथा मुद्रास्फीति को कम करके सरकार स्थायित्व के साथ विकास’ (Growth with Stability) के लक्ष्य को प्राप्त करने का प्रयास करती है।

योजनाकाल में सरकार भी बचतकर्ता के रूप में पूर्णतः असफल रही। राजकोषीय घाटा बढ़ता रहा और साथ ही लोक व्यय भी। लोक व्यय में अनुत्पादक व्यय की राशि अधिक रही। दूसरे, सार्वजनिक क्षेत्र का विस्तार होता रहा। इसके फलस्वरूप आन्तरिक ऋण में वृद्धि हुई और अर्थव्यवस्था ऋण-जाल में फँस गई। अतः 1980 के दशक में सरकार की भूमिका का पुनर्मूल्यांकन किया जाने लगा और सरकार की असफलताएँ उजागर होने लगीं। जो परिणाम सामने आए, वे थे–विकास की धीमी गति, बचत दर में गिरावट, मुद्रास्फीति की ऊँची दर ऋणों में तीव्र वृद्धि, निर्धनता एवं बेरोजगारी की व्यापकता आदि। अतः राजनीति बदलकर हस्तक्षेपवादी बन गई। इसमें आयात प्रतिस्थापन पर बल दिया गया, आयातों पर संरक्षण शुल्क लगाए गए, सार्वजनिक क्षेत्र की भूमिका बढ़ाई गई और निजी क्षेत्र को नियमित एवं नियन्त्रित किया गया।
एक ओर केन्द्रीय योजना तथा दूसरी ओर निजी स्वामित्व–इस प्रकार अर्थव्यवस्था का स्वरूप मिश्रित हुआ। धीरे-धीरे निजीकरण, उदारीकरण एवं भूमण्डलीकरण के रूप में आर्थिक सुधार किए गए, नियमनों एवं नियन्त्रणों को ढीला किया गया, साधनों के आवंटन के लिए बाजार यन्त्र को स्वीकार किया जाने लगा और प्रतियोगिता की लाभदायक भूमिका को स्वीकार किया गया। बाजार की असफलताओं को दूर करने, सामाजिक न्याय को पाने और आय के पुनर्वितरण द्वारा आर्थिक असमानताओं को कम करने पर बल दिया गया।

प्रश्न 19.
भारत की औद्योगिक नीति, 1956 की मुख्य विशेषताएँ बताइए।
उत्तर
सन् 1948 में औद्योगिक नीति की घोषणा के बाद देश के राजनीतिक, आर्थिक तथा दार्शनिक चिन्तन में अनेक परिवर्तन आए। परिणामस्वरूप 30 अप्रैल, 1956 को नई औद्योगिक नीति की घोषणा की गई। इसकी प्रमुख विशेषताएँ, निम्नलिखित थीं
1. उद्योगों का त्रिवर्गीय विभाजन– इस नीति के अन्तर्गत समस्त उद्योगों को तीन समूहों में विभाजित किया गया-

  • प्रथम समूह में वे उद्योग हैं, जो पूर्ण-रूप से राज्य के एकाधिकार में रहेंगे। इस सूची में 17 महत्त्वपूर्ण उद्योग हैं; जैसे-हथियार, गोला-बारूद और रक्षा सम्बन्धी अन्य सामग्री, परमाणु शक्ति, लोहा व इस्पात, लौह-इस्पात की भारी मशीनें, उद्योगों के लिए भारी संयन्त्र, खनिज तेल, लोहा, मैंगनीज, जिप्सम, गन्धक, सोना व हीरों का खनन, वायु तथा रेल परिवहन आदि।
  • द्वितीय समूह में वे उद्योग हैं, जिनके विकास में सरकार उत्तरोत्तर अधिक भाग लेगी। इस सूची में 12 उद्योग शामिल हैं। इसे हम मिश्रित क्षेत्र भी कह सकते हैं, इस वर्ग में छोटे खनिजों को छोड़कर अन्य खनिज, ऐलुमिनियम तथा अलौह धातुएँ, मशीनरी औजार, जीवन निरोधक तथा अन्य दवाएँ, उर्वरक, कृत्रिम रबड़, सड़क परिवहन आदि उद्योग शामिल हैं।
  • तृतीय समूह में शेष सभी उद्योगों को रखा गया है। इस श्रेणी में लगभग सभी उपभोक्ता उद्योग की जाते हैं। सरकार इन उद्योगों के विकास के लिए आवश्यक वित्तीय तथा अन्य सुविधाएँ प्रदान करेगी।

2. कुटीर तथा लघु उद्योग- सरकार कुटीर उद्योगों के विकास के लिए हर सम्भव सहायता देगी। सहायता कार्यक्रमों में इनकी वित्तीय तथा प्राविधिक कठिनाइयों का निवारण, औद्योगिक बस्तियों का विस्तार, ग्रामीण क्षेत्र में कार्यशालाओं की स्थापना, विद्युत सुविधाओं का विस्तार, औद्योगिक सहकारी समितियों का गठन, प्रत्यक्ष आर्थिक सहायता आदि को शामिल किया गया।

3. निजी क्षेत्र का दायित्व– निजी क्षेत्र योजना आयोग द्वारा निर्धारित आर्थिक नीतियों तथा कार्यक्रमों के अनुसार कार्य करेगा और सरकार निजी क्षेत्र को बिना किसी भेदभाव के सहायता प्रदान करेगी।

अन्य प्रावधान

  1. सरकार भी औद्योगिक दृष्टि से पिछड़े क्षेत्रों के विकास पर विशेष ध्यान देगी।
  2. औद्योगिक शान्ति स्थापित करने के लिए सरकार श्रम को प्रबन्ध में उचित स्थान प्रदान करेगी और उनकी कार्य की दशाओं में सुधार करेगी।
  3. सरकार विदेशी पूँजी को आमन्त्रित करेगी तथा विदेशी पूँजी व स्वदेशी पूँजी में भेदभाव नहीं करेगी।
  4. नए-नए प्रशिक्षण कार्यक्रम लागू किए जाएँगे।
  5. भारी एवं आधारभूत उद्योगों की स्थापना की जाएगी।
  6. देश के सभी वर्गों का समर्थन व सहयोग प्राप्त करने का प्रयास किया जाएगा।

प्रश्न 20.
वर्तमान औद्योगिक नीति, 1991 की मुख्य बातें बताइए।
उत्तर
सभी पूर्व औद्योगिक नीतियाँ देश के औद्योगिक विकास को गति नहीं दे सकीं। अतः उद्योगों पर लाइसेन्सिग व्यवस्था के अनावश्यक प्रतिबन्धों को समाप्त करने तथा उद्योगों की कुशलता, विकास और तकनीकी स्तर को ऊँचा करने और विश्व बाजार में उन्हें प्रतियोगी बनाने की दृष्टि से 24 जुलाई, 1991 को तत्कालीन उद्यो: राज्यमन्त्री पी० जे० कुरियन द्वारा लोकसभा में औद्योगिक नीति, 1991 की घोषणा की गई। 
औद्योगिक नीति, 1991 की प्रमुख विशेषताएँ निम्नलिखित हैं

(अ) नीतिगत विशेषताएँ

1. उदार औद्योगिक लाइसेन्सिग नीति– इस नीति के अन्तर्गत केवल 18 उद्योगों को छोड़कर अन्य सभी उद्योगों के लिए लाइसेन्सिग व्यवस्था को समाप्त कर दिया गया। इन उद्योगों में कोयला, पेट्रोलियम, चीनी, चमड़ा, मोटरकार, बसें, कागज तथा अखबारी कागज, रक्षा उपकरण, औषध तथा भेषज शामिल हैं। वर्तमान में इनकी संख्या 6 रह गई।

2. विदेशी विनियोग को प्रोत्साहन- अधिकाधिक पूँजी विनियोग और उच्चस्तरीय तकनीक की आवश्यकता वाले उच्च प्राथमिकता प्राप्त उद्योगों में विदेशी पूँजी विनियोग को प्रोत्साहित करने पर बल दिया गया। ऐसे 34 उद्योगों में बिना किसी रोक-टोक तथा लालफीताशाही के 51% तक विदेशी पूँजी के विनियोग की अनुमति दी जाएगी।

3. विदेशी तकनीक- कुछ निश्चित सीमाओं के अन्तर्गत उच्च प्राथमिकता वाले उद्योगों में तकनीकी समझौतों को स्वतः स्वीकृति प्रदान की जाएगी। यह व्यवस्था घरेलू बिक्री पर दिए जाने वाले 5%कमीशन और निर्यात पर दिए जाने वाले 8% कमीशन पर भी लागू होगी।

4. सार्वजनिक क्षेत्र की भूमिका- ऐसे सार्वजनिक उपक्रमों को अधिक सहायता प्रदान की जाएगी जो औद्योगिक अर्थव्यवस्था के संचालन के लिए आवश्यक हैं। वर्तमान में सार्वजनिक क्षेत्र के लिए आरक्षित उद्योगों की संख्या 3 है।

(ब) प्रक्रियात्मक विशेषताएँ

1. विद्यमान पंजीकरण योजनाओं की समाप्ति– औद्योगिक इकाइयों के पंजीयन के सम्बन्ध में विद्यमान सभी योजनाएँ समाप्त कर दी गई हैं।

2. स्थानीकरण नीति- ऐसे उद्योगों को छोड़कर, जिनके लिए लाइसेन्स लेना अनिवार्य नहीं है, 10 लाख से कम जनसंख्या वाले नगरों में किसी भी उद्योग के लिए औद्योगिक अनुमति की आवश्यकता नहीं है।

3. विदेशों से पूँजीगत वस्तुओं का आयात– विदेशी पूँजी के विनियोग वाली इकाइयों पर पुर्जे, कच्चे माल सृथा तकनीकी ज्ञान के आयात के मामले में सामान्य नियम लागू होंगे, किन्तु रिजर्व बैंक विदेशों में भेज़े गए लाभांश पर दृष्टि रखेगा।

4. व्यापारिक कम्पनियों में विदेशी अंश पूँजी– अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में भारतीय उद्योगों की प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता को बढ़ाने की दृष्टि से निर्यातक व्यापारिक कम्पनियों में भी 51% तक विदेशी पूँजी के विनियोग की अनुमति दी जाएगी।

5. सार्वजनिक उपक्रमों का कार्यकरण– निरन्तर वित्तीय संकट में रहने वाले सार्वजनिक उपक्रमों की जाँच औद्योगिक एवं वित्तीय पुनर्निर्माण बोर्ड (BIFR) करेगा। छंटनी किए गए कर्मचारियों के पुनर्वास के लिए सामाजिक सुरक्षा योजना बनाई जाएगी।

6. विद्यमान इकाइयों का विस्तार एवं विविधीकरण- विद्यमान औद्योगिक इकाइयों को नई विस्तृत पट्टी की सुविधा दी गई है। विद्यमान इकाइयों का विस्तार भी पंजीयन से मुक्त रहेगा।

अन्य विशेषताएँ 

  1. 26 मार्च, 1993 से उन 13 खनिजों को जो पहले सरकारी क्षेत्र के लिए आरक्षित थे, निजी क्षेत्र के लिए खोल दिया गया है।
  2. आरम्भ में ही कम्पनियों में रुग्णता का पता लगाने और उपचारात्मक उपायों को तेजी से लागू करने के लिए दिसम्बर, 1993 में रुग्ण औद्योगिक कम्पनी (विशेष उपबन्ध) अधिनियम, 1985 में संशोधन किया गया।

We hope the UP Board Solutions for Class 11 Economics Indian Economic Development Chapter 2 Indian Economy 1950-1990 (भारतीय अर्थव्यवस्था (1950-1990)) help you. If you have any query regarding UP Board Solutions for Class 11 Economics Indian Economic Development Chapter 2 Indian Economy 1950-1990 (भारतीय अर्थव्यवस्था (1950-1990)), drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

UP Board Solutions for Class 11 Sahityik Hindi गद्य-साहित्यका विकास अतिलघु उत्तरीय प्रश्न

UP Board Solutions for Class 11 Sahityik Hindi गद्य-साहित्यका विकास अतिलघु उत्तरीय प्रश्न are part of UP Board Solutions for Class 11 Sahityik Hindi . Here we have given UP Board Solutions for Class 11 Sahityik Hindi गद्य-साहित्यका विकास अतिलघु उत्तरीय प्रश्न.

Board UP Board
Textbook NCERT
Class Class 11
Subject Sahityik Hindi
Chapter Chapter 1
Chapter Name गद्य-साहित्यका विकास अतिलघु उत्तरीय प्रश्न
Number of Questions 154
Category UP Board Solutions

UP Board Solutions for Class 11 Sahityik Hindi गद्य-साहित्यका विकास अतिलघु उत्तरीय प्रश्न

अतिलघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1:
गद्य एवं पद्य का अन्तर दो पंक्तियों में लिखिए।
उत्तर:
वाक्यबद्ध विचारात्मक रचना को गद्य कहते हैं। दैनिक जीवन की बोलचाल में गद्य का ही प्रयोग होता है, जब कि छन्दबद्ध, भावपूर्ण और गेय रचनाएँ पद्य कहलाती हैं।

प्रश्न 2:
हिन्दी की आठ बोलियाँ कौन-कौन-सी हैं?
उत्तर:

  1. ब्रज,
  2. अवधी,
  3. बुन्देली,
  4. बघेली,
  5. छत्तीसगढ़ी,
  6. हरियाणवी,
  7. कन्नौजी तथा
  8.  खड़ी बोली।

प्रश्न 3:
हिन्दी गद्य के प्राचीनतम प्रयोग किन भाषाओं में मिलते हैं?
उत्तर:
हिन्दी गद्य के प्राचीनतम प्रयोग राजस्थानी और ब्रज भाषाओं में मिलते हैं।

प्रश्न 4:
प्राचीन ब्रज भाषा गद्य की दो रचनाओं के नाम लिखिए।
उत्तर:
गोकुलनाथ कृत ‘चौरासी वैष्णवन की वार्ता’ और बैकुण्ठमणि कृत ‘अगहन माहात्म्य’; प्राचीन ब्रज भाषा गद्य की रचनाएँ हैं।

प्रश्न 5:
खड़ी बोली गद्य की प्रथम प्रामाणिक रचना तथा उसके लेखक का नाम व समय लिखिए।
या
खड़ी बोली गद्य की प्रामाणिक रचनाएँ कब से प्राप्त होती हैं?
उत्तर:
रचनागोरा बादल की कथा। लेखक – जटमल।
समयसन् 1623 ई० (सत्तरहवीं शताब्दी से)।

प्रश्न 6:
खड़ी बोली गद्य की सबसे प्राचीन रचना कौन-सी है?
उत्तर:
खड़ी बोली गद्य की सबसे प्राचीन रचना कवि गंग द्वारा लिखित ‘चंद छंद बनने की महिमा है।

प्रश्न 7:
खड़ी बोली गद्य के दो प्रारम्भिक उन्नायकों के नाम लिखिए।
उत्तर:
खड़ी बोली गद्य के दो प्रारम्भिक उन्नायक हैं

  1.  सदल मिश्र तथा
  2.  पं० लल्लूलाल।

प्रश्न 8:
भारतेन्दु से पूर्व हिन्दी गद्य के चार प्रवर्तकों और उनकी रचनाओं के नाम लिखिए।
या
कलकत्ता स्थित फोर्ट विलियम कॉलेज के उन दो हिन्दी-शिक्षकों के नाम लिखिए, जिन्हें खड़ी बोली गद्य का प्रारम्भिक उन्नायक माना जाता है।
या
लल्लूलाल किस कॉलेज में हिन्दी-अध्यापक थे? उनकी प्रसिद्ध रचना का नाम लिखिए।
या
खड़ी बोली के प्रारम्भिक उन्नायकों में विशेष रूप से जिन चार लेखकों का उल्लेख किया जाती है, उनमें से किन्हीं दो की एक-एक रचना का नाम लिखिए।
या
नासिकेतोपाख्यान’ के रचयिता कौन हैं? फोर्ट विलियम कॉलेज की स्थापना कहाँ हुई थी?
उत्तर:
भारतेन्दु से पूर्व हिन्दी गद्य के चार प्रवर्तकों के नाम निम्नलिखित हैं

  1.  इंशाअल्ला खाँ-रानी केतकी की कहानी।
  2. सदासुखलाल सुखसागर।।
  3.  लल्लूलाल-प्रेमसागर।
  4. सदल मिश्र – नासिकेतोपाख्यान।

इनमें सदल मिश्र तथा लल्लूलाल कलकत्ता के ‘फोर्ट विलियम कॉलेज में अध्यापक थे।

प्रश्न 9:
भारतेन्दु युग से पूर्व किन दो राजाओं ने हिन्दी गद्य के निर्माण में योग दिया?
या
हिन्दी गद्य की उर्दूप्रधान तथा संस्कृतप्रधान शैलियों के पक्षधर दो राजाओं के नाम लिखिए।
या
भारतेन्दु के उदय से पूर्व की खड़ी बोली के दो भिन्न शैलीकार गद्य-लेखकों के नाम लिखिए।
उत्तर:
भारतेन्दु युग से पूर्व राजा शिवप्रसाद सितारेहिन्द’ ने अरबी-फारसी मिश्रित हिन्दी लिखकर तथा राजा लक्ष्मण सिंह ने संस्कृत मिश्रित खड़ी बोली को अपनाकर हिन्दी गद्य के निर्माण में योगदान दिया।

प्रश्न 10:
हिन्दी गद्य के विकास में ईसाई धर्म-प्रचारकों के योगदान का उल्लेख कीजिए।
उत्तर:
ईसाई पादरियों ने ईसाई धर्म के प्रचार के लिए ‘बाइबिल’ एवं अन्य धार्मिक पुस्तकों का साधारण बोलचाल की हिन्दी में अनुवाद करवाया।

प्रश्न 11:
भारतीय जागरण को देशव्यापी बनाने में किन संस्थाओं ने विशेष योगदान दिया?
उत्तर:

  1. आर्य समाज,
  2.  प्रार्थना समाज,
  3.  ब्रह्म समाज,
  4.  रामकृष्ण मिशन एवं
  5. थियोसॉफिकल सोसाइटी।।

प्रश्न 12:
मुंशी सदासुखलाल की भाषा की विशेषताएँ बताइए।
उत्तर:

  1. भाषा में अस्पष्टता अधिक है तथा
  2.  वाक्य-रचना पर फारसी शैली का प्रभाव है।

प्रश्न 13:
भारतेन्दु युग के किन्हीं दो लेखकों की दो-दो कृतियों का संक्षिप्त विवरण दीजिए।
उत्तर:
(1) भारतेन्दु हरिश्चन्द्र

  •  वैदिकी हिंसा हिंसा न भवति तथा
  • अकबर और औरंगजेब।

(2) प्रतापनारायण मिश्र

  • (i) हठी हम्मीर तथा
  • (ii) देशी कपड़ा।

प्रश्न 14:
भारतेन्दु के समकालीन या भारतेन्दु युग के चार गद्य लेखकों के नाम लिखिए।
उत्तर:

  1. पं० बालकृष्ण भट्ट,
  2. प्रतापनारायण मिश्र,
  3.  किशोरीलाल गोस्वामी;
  4.  लाला श्रीनिवास दास।

प्रश्न 15:
खड़ी बोली गद्य का व्यवस्थित विकास कब हुआ?
या
हिन्दी गद्य का विकास कब हुआ?
उत्तर:
भारतेन्दु युग में खड़ी बोली गद्य का व्यवस्थित विकास हुआ।

प्रश्न 16:
भारतेन्दु युग की दो पत्रिकाओं एवं उनके सम्पादकों के नाम लिखिए।
या
भारतेन्दु युग की दो प्रसिद्ध पत्रिकाओं के नाम लिखिए।
उत्तर:

  1.  ब्राह्मण’-प्रतापनारायण मिश्र,
  2.  हिन्दी प्रदीप’-पं० बालकृष्ण भट्ट्ट।

प्रश्न 17:
भारतेन्दु युग के गद्य की मुख्य विशेषताएँ बताइट।
उत्तर:
भारतेन्दु युग के गद्य की प्रमुख विशेषताएँ इस प्रकार हैं

  1.  भारतेन्दु युग का गद्य सरल-सरस है,
  2.  इसमें मुहावरों और लोकोक्तियों का अधिक प्रयोग हुआ है,
  3. इसमें तत्सम शब्दों के साथ-साथ उर्दू, फारसी एवं अंग्रेजी के शब्दों का भी प्रयोग हुआ है,
  4.  इसमें व्याकरण की त्रुटियाँ हैं।

प्रश्न 18:
भारतेन्दु युग में किन गद्य-विधाओं का विकास हुआ?
उत्तर:
भारतेन्दु युग में नाटक, कहानी, उपन्यास एवं निबन्ध गद्य-विधाओं का विकास हुआ।

प्रश्न 19:
हिन्दी खड़ी बोली गद्य-साहित्य के विकास में भारतेन्दु हरिश्चन्द्र का योगदान बताइए।
या
भारतेन्दु हरिश्चन्द्र के गद्य की किन्हीं दो विशेषताओं का उल्लेख कीजिए।
उत्तर:
भारतेन्दु हरिश्चन्द्र ने लोक-प्रचलित शब्दावली, कहावतों, लोकोक्तियों और मुहावरों के प्रभावपूर्ण प्रयोग से अपनी भाषा को अधिकाधिक सशक्त एवं सजीव बनाया तथा नाटक, कहानी, निबन्ध आदि अनेक गद्य-विधाओं में रचनाएँ कीं। इसलिए इन्हें ‘हिन्दी खड़ी बोली गद्य का जनक’ भी कहा जाता है।

प्रश्न 20:
द्विवेदी युग के दो प्रमुख लेखकों की एक-एक रचना का नाम लिखिए।
या
द्विवेदी युग के दो प्रसिद्ध निबन्धकारों के नाम लिखिए।
उत्तर:

  1. बाबू श्यामसुन्दर दास साहित्यालोचन।
  2. आचार्य महावीरप्रसाद द्विवेदी – रसज्ञ- रंजन।

प्रश्न 21:
द्विवेदी युग में प्रकाशित चार पत्रिकाओं के नाम लिखिए।
उत्तर:

  1. सरस्वती,
  2. मर्यादा,
  3.  माधुरी तथा
  4.  इन्दु।

प्रश्न 22:
द्विवेदी युग का समय बताइए और उस व्यक्ति का पूरा नाम बताइए, जिसके कारण इसे ‘द्विवेदी युग’ कहा जाता है।
उत्तर:
द्विवेदी युग का समय सन् 1900 ई० से 1920 ई० तक है। इस युग को आचार्य महावीरप्रसाद द्विवेदी के नाम पर द्विवेदी युग’ कहा जाता है।

प्रश्न 23:
द्विवेदी युग के हिन्दी गद्य की विशेषताएँ लिखिए।
उत्तर:
द्विवेदी युग का हिन्दी गद्य व्याकरण-सम्मत, परिमार्जित तथा पद-विन्यास व वाक्य-विन्यास से युक्त है। इसमें औदात्य, पाण्डित्य एवं प्रवाह है। इसकी भाषा-शैली अत्यन्त परिष्कृत, सामासिक तथा प्रवाहपूर्ण है।

प्रश्न 24:
‘शुक्ल युग’ को यह नाम क्यों दिया गया है?
या
हिन्दी-काव्य के ‘छायावाद युग के समय को हिन्दी गद्य-साहित्य में शुक्ल युग’ क्यों कहा जाता है?
उत्तर:
सन् 1919 ई० से 1938 ई० तक के काल को हिन्दी गद्य-साहित्य में पं० रामचन्द्र शुक्ल के महत्त्वपूर्ण योगदान के कारण ‘शुक्ल युग’ अथवा ‘छायावाद युग’ के नाम से जाना जाता है।

प्रश्न 25:
आलोचना, नाटक, उपन्यास एवं कहानी के क्षेत्र में प्रसिद्ध शुक्ल युग के तीन गद्य-रचनाकारों के नाम बताइट।
उत्तर:
शुक्ल युग के तीन प्रमुख गद्य-रचनाकार आचार्य रामचन्द्र शुक्ल, जयशंकर प्रसाद और प्रेमचन्द हैं, जो क्रमशः आलोचना, नाटक, उपन्यास एवं कहानी के क्षेत्र में प्रसिद्ध हैं।

प्रश्न 26:
शुक्ल युग के प्रमुख गद्यकारों के नाम बताइए।
उत्तर:
जयशंकर प्रसाद, रामचन्द्र शुक्ल, बाबू गुलाबराय, नन्ददुलारे वाजपेयी, महादेवी वर्मा, राय कृष्णदास, हजारीप्रसाद द्विवेदी आदि शुक्ल युग के प्रमुख गद्यकार हैं।

प्रश्न 27:
‘शुक्ल युग’ को अन्य किन नामों से जाना जाता है?
उत्तर:
शुक्ल युग को ‘छायावाद युग’, ‘प्रसाद युग’ एवं ‘प्रेमचन्दयुग’ नामों से जाना जाता है।

प्रश्न 28:
छायावाद युग के किन्हीं दो नाटकों के नाम लिखिए।
उत्तर:

  1.  चन्द्रगुप्त तथा
  2.  अजातशत्रु।।

प्रश्न 29:
छायावाद युग में गद्य को समृद्ध करने वाले प्रमुख लेखकों एवं उनकी रचनाओं के नाम लिखिए।
उत्तर:
जयशंकर प्रसाद (चन्द्रगुप्त), प्रेमचन्द (गबन, गोदान), बाबू गुलाबराय (मेरी असफलताएँ) तथा रामचन्द्र शुक्ल (चिन्तामणि) आदि छायावाद युग में गद्य को समृद्ध करने वाले प्रमुख लेखक हैं।

प्रश्न 30:
छायावादयुगीन किन्हीं दो ऐसे गद्य-लेखकों के नाम बताइट जो कवि न हों।
उत्तर:
छायावादयुगीन गद्य-लेखक राहुल सांकृत्यायन एवं बाबू गुलाबराय कवि नहीं थे।

प्रश्न 31:
ऐसे तीन गद्य-लेखकों के नाम लिखिए, जिन्होंने द्विवेदी युग तथा छायावाद युग दोनों में लेखन-कार्य किया।
उत्तर:
द्विवेदी युग और छायावाद युग दोनों में लेखन कार्य करने वाले तीन गद्य-लेखक निम्नलिखित हैं

  1.  आचार्य रामचन्द्र शुक्ल,
  2. बाबू गुलाबराय तथा
  3. पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी।

प्रश्न 32:
छायावादी युग के गद्य की दो विशेषताएँ लिखिए।
उत्तर:

  1. छायावादी युग का गद्य कलात्मक है तथा
  2.  उसमें विशिष्ट अभिव्यंजना शक्ति, कल्पना की प्रधानता, स्वच्छन्द चेतना, अनुभूति की सघनता और भावुकता विद्यमान है।

प्रश्न 33:
किन्हीं दो छायावादी पद्य-लेखकों की एक-एक गद्य रचना का नाम लिखिए।
उत्तर:

  1.  जयशंकर प्रसाद – चन्द्रगुप्त (नाटक)।
  2. ( महादेवी वर्मा – स्मृति की रेखाएँ (संस्मरण)।

प्रश्न 34:
छायावादोत्तर युग की प्रमुख गद्य-विधाओं का उल्लेख कीजिए।
उत्तर:
नाटक, कहानी, उपन्यास, समालोचना, जीवनी, गद्य-गीत, एकांकी, आत्मकथा, रिपोर्ताज, यात्रावृत्त, संस्मरण एवं रेखाचित्र आदि छायावादोत्तर युग की प्रमुख गद्य-विधाएँ हैं।

प्रश्न 35:
छायावादोत्तर युग का प्रारम्भ कब से माना जाता है?
उत्तर:
छायावादोत्तर (शुक्लोत्तर) युग का प्रारम्भ सन् 1938 ई० से और समापन सन् 1947 ई० तक माना जाता है।

प्रश्न 36:
छायावादोत्तर युग के प्रमुख गद्य-लेखकों के नाम लिखिए।
उत्तर:
आचार्य हजारीप्रसाद द्विवेदी, हरिशंकर परेसाई, यशपाल, रामवृक्ष बेनीपुरी, धर्मवीर भारती, विद्यानिवास मिश्र, कमलेश्वर आदि छायावादोत्तर युग के प्रमुख गद्य-लेखक हैं।

प्रश्न 37:
छायावादोत्तर हिन्दी गद्य (प्रगतिवादी गद्य) की दो विशेषताएँ लिखिए।
उत्तर:
छायावादोत्तर काल का हिन्दी गद्य सहज, व्यावहारिक और अलंकारविहीन था। उसमें भावुकतापूर्ण अभिव्यक्ति का स्थान चुटीली उक्तियों ने ले लिया था।

प्रश्न 38:
छायावादोत्तर युग के दो कहानी लेखकों के नाम लिखिए।
उत्तर:

  1. जैनेन्द्र कुमार तथा
  2. सच्चिदानन्द हीरानन्द वात्स्यायन ‘अज्ञेय’।

प्रश्न 39:
छायावादोत्तर युग के दो लेखकों की एक-एक गद्य-रचना का नाम लिखिए।
उत्तर:

  1.  रामधारी सिंह ‘दिनकर’ – अर्द्धनारीश्वर।
  2. धर्मवीर भारती – गुनाहों के देवता।

प्रश्न 40:
छायावादोत्तरयुगीन साहित्यकारों की दोनों पीढ़ियों के एक-एक साहित्यकार का नाम लिखिए।
उत्तर:

  1.  पहली पीढ़ी – आचार्य हजारीप्रसाद द्विवेदी।
  2. दूसरी पीढ़ी – डॉ० विद्यानिवास मिश्र।।

प्रश्न 41:
छायावादोत्तर युग में प्रारम्भ एवं समृद्ध होने वाली प्रकीर्ण गद्य-विधाओं में से किन्हीं दो विधाओं के नाम लिखिए।
उत्तर:
जीवनी, आत्मकथा, यात्रावृत्त, गद्यकाव्य, संस्मरण, रेखाचित्र, रिपोर्ताज, डायरी, भेटवार्ता, पत्र-साहित्य आदि हिन्दी की गौण या प्रकीर्ण गद्य-विधाएँ हैं।

प्रश्न 42:
स्वातन्त्र्योत्तर युग के प्रमुख गद्य-लेखकों के नाम लिखिए।
उत्तर:
स्वातन्त्र्योत्तर युग में विद्यानिवास मिश्र, हरिशंकर परसाई, फणीश्वरनाथ रेणु’, धर्मवीर भारती, प्रभाकर माचवे, रजनी पणिक्कर, मोहन राकेश, मन्नू भण्डारी, शिवानी, नागार्जुन आदि प्रमुख गद्य-लेखक हुए।

प्रश्न 43:
हिन्दी गद्य की प्रमुख विधाओं के नाम लिखिए।
उत्तर:
निबन्ध, नाटक, कहानी, उपन्यास, ‘एकांकी तथा आलोचना हिन्दी गद्य की प्रमुख विधाएँ हैं।

प्रश्न 44:
हिन्दी गद्य की विविध विधाओं के नाम लिखिए।
उत्तर:

  1.  नाटक,
  2. उपन्यास,
  3.  एकांकी,
  4. कहानी,
  5. निबन्ध,
  6. आलोचना,
  7. आत्मकथा,
  8.  जीवनी,
  9. यात्रावृत्त,
  10.  रेखाचित्र,
  11. संस्मरण,
  12.  गद्यकाव्य,
  13. रिपोर्ताज,
  14.  डायरी,
  15. रेडियो-रूपक,
  16.  भेटवार्ता आदि।

प्रश्न 45:
प्रकीर्ण गद्य-विधाओं का अभूतपूर्व विकास किस युग में हुआ?
उत्तर:
प्रकीर्ण गद्य – विधाओं का अभूतपूर्व विकास छायावादोत्तर युग में हुआ।

प्रश्न 46:
(i) भारतेन्दु युग के निबन्धकारों के नाम लिखिए।
(i) द्विवेदी युग के निबन्धकारों के नाम लिखिए।
(iii) रामचन्द्र शुक्ल और उनके बाद शुक्लोत्तर युग के दो प्रमुख निबन्धकारों के नाम लिखिए।
(iv) स्वातन्त्र्योत्तर युग के दो निबन्धकारों के नाम लिखिए।
उत्तर:
(i) भारतेन्दु युग – भारतेन्दु हरिश्चन्द्र, प्रतापनारायण मिश्र, बालकृष्ण भट्ट।
(ii) द्विवेदी युग –  आचार्य महावीरप्रसाद द्विवेदी, पद्मसिंह शर्मा, सरदार पूर्णसिंह।
(iii) शुक्ल युग – आचार्य रामचन्द्र शुक्ल, गुलाबराय, पीताम्बरदत्त बड़थ्वाल।
शुक्लोत्तर युग – डॉ० नगेन्द्र, श्रीमती महादेवी वर्मा, वासुदेवशरण अग्रवाल।
(iv) स्वातन्त्र्योत्तर युग – विद्यानिवास मिश्र, कुबेरनाथ राय।

प्रश्न 47:
विषय और शैली की दृष्टि से निबन्ध के प्रमुख कितने भेद हैं? उनके नाम लिखिए।
उत्तर:
विषय और शैली की दृष्टि से निबन्ध के निम्नलिखित प्रमुख चार भेद हैं

  1.  विचारात्मक निबन्ध,
  2. भावात्मक निबन्ध,
  3.  वर्णनात्मक निबन्ध तथा
  4.  विवरणात्मक निबन्ध।

प्रश्न 48:
निबन्ध की परिभाषा लिखिए तथा उसके चार भेदों में से किसी एक का नामोल्लेख कीजिए।
उत्तर:
निबन्ध उस गद्य-रचना को कहते हैं, जिसमें एक सीमित आकार के अन्तर्गत किसी विषय का वर्णन या प्रतिपादन; एक विशेष निजीपन, स्वच्छन्दता, सौष्ठव, सजीवता और सम्बद्धता के साथ किया गया हो। निबन्ध का एक भेद, वर्णनात्मक निबन्ध है।

प्रश्न 49:
हिन्दी में निबन्ध-रचना का आरम्भ किस युग में माना जाता है? दो युग-प्रवर्तक निबन्ध लेखकों के नाम लिखिए।
उत्तर:
हिन्दी में निबन्ध-रचना का आरम्भ भारतेन्दु युग से माना जाता है। हिन्दी के दो युग-प्रवर्तक निबन्धकार आचार्य महावीरप्रसाद द्विवेदी और आचार्य रामचन्द्र शुक्ल हैं।

प्रश्न 50:
आचार्य रामचन्द्र शुक्ल ने किस प्रकार के निबन्धों की रचना की?
उत्तर:
शुक्ल जी ने विचारप्रधान, समीक्षात्मक तथा मनोवैज्ञानिक निबन्धों की रचना की।

प्रश्न 51:
हिन्दी के प्रमुख भावात्मक निबन्धकारों के नाम लिखिए।
उत्तर:
हिन्दी के भावात्मक निबन्ध लिखने वालों में वियोगी हरि, सरदार पूर्णसिंह, राय कृष्णदास, रघुवीर सिंह, महादेवी वर्मा, रामवृक्ष बेनीपुरी तथा विद्यानिवास मिश्र प्रमुख हैं।

प्रश्न 52:
हिन्दी के दो युग-प्रवर्तक निबन्ध लेखकों और उनकी एक-एक निबन्ध पुस्तक के नाम लिखिए।
उत्तर:

  1.  महावीर प्रसाद द्विवेदी – ‘सरस्वती’ पत्रिका में प्रकाशित निबन्ध।
  2. रामचन्द्र शुक्ल – चिन्तामणि (दो भागों में)।

प्रश्न 53:
प्रमुख ललित निबन्ध लेखकों के नाम लिखिए।
उत्तर:
आचार्य हजारीप्रसाद द्विवेदी, धर्मवीर भारती, पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी, विद्यानिवास मिश्र आदि ललित निबन्धों के प्रमुख लेखक हैं।

प्रश्न 54:
कहानी के कौन-कौन से तत्त्व होते हैं?
उत्तर:
कहानी के सात तत्त्व होते हैं

  1.  शीर्षक,
  2.  कथावस्तु या कथानक,
  3. पात्र और चरित्र-चित्रण,
  4. कथोपकथन या संवाद,
  5. देशकाल या वातावरण,
  6. भाषा-शैली तथा
  7. उद्देश्य।

प्रश्न 55:
कहानी की मुख्य विशेषताएँ बताइए।
उत्तर:

  1.  लघु कथानक,
  2.  पात्र एवं चरित्र – चित्रण,
  3.  मुख्य रूप से एक ही विषय, भाव अथवा संवेदना का प्रस्तुतीकरण तथा
  4.  निश्चित उद्देश्य – कहानी की मुख्य विशेषताएँ हैं।

प्रश्न 56:
‘कहानी’ एवं ‘नयी कहानी में अन्तर बताइट।
उत्तर:
‘कहानी’ का व्यापक अर्थ नयी एवं पुरानी सभी प्रकार की कहानियों पर प्रभावी है, किन्तु कुछ विद्वान् ‘कहानी’ का अर्थ द्विवेदी युग की ‘आदर्शवादी’ कहानियों से लेते हैं, जिनमें रचनाकार आदर्श कल्पनाओं के आधार पर पात्रों का चरित्र रचते थे। द्विवेदी युग के बाद नयी कहानी’ का अर्थ यथार्थ एवं भोगे हुए सत्य को अभिव्यक्त करने वाली ऐसी कहानियों से लिया जाता है, जिनमें आदर्श की अपेक्षा मनोवैज्ञानिक विश्लेषण पर बल दिया गया हो।

प्रश्न 57:
नयी कहानी की क्या विशेषताएँ हैं?
उत्तर:
नयी कहानी जीवन के किसी मार्मिक तथ्य को नाटकीय प्रभाव के साथ व्यक्त करती है तथा उसमें यथार्थता एवं मनोवैज्ञानिकता होती है।

प्रश्न 58:
हिन्दी की प्रथम मौलिक कहानी का नाम बताइट।
उत्तर:
कहानी-कला की दृष्टि से किशोरीलाल गोस्वामी की ‘इन्दुमती’ हिन्दी-साहित्य की प्रथम मौलिक कहानी है।

प्रश्न 59:
द्विवेदी युग के किन्हीं दो प्रसिद्ध कहानीकारों के नाम बताइए।
उत्तर:

  1. प्रेमचन्द तथा
  2. जयशंकर प्रसाद।

प्रश्न 60:
हिन्दी के प्रमुख कहानीकारों के नाम बताइट।
उत्तर:
मुंशी प्रेमचन्द, जयशंकर प्रसाद, जैनेन्द्र कुमार, भगवतीचरण वर्मा, यशपाल, चतुरसेन शास्त्री, फणीश्वरनाथ ‘रेणु’, शैलेश मटियानी, मन्नू भण्डारी, अज्ञेय आदि हिन्दी के प्रमुख कहानीकार हैं।

प्रश्न 61:
प्रेमचन्द जी की प्रमुख कहानियों के नाम लिखिए।
उत्तर:
मन्त्र, ईदगाह, कफन, पंच परमेश्वर, पूस की रात, शतरंज के खिलाड़ी, नमक का दारोगा आदि प्रेमचन्द की प्रमुख कहानियाँ हैं। प्रश्न

प्रश्न 62:
जयशंकर प्रसाद की प्रमुख कहानियों के नाम लिखिए।
उत्तर:
आकाशदीप, पुरस्कार, ममता, आँधी, इन्द्रजाल, छाया, प्रतिध्वनि, गुण्डा आदि जयशंकर प्रसाद की प्रमुख कहानियाँ हैं।

प्रश्न 63:
प्रेमचन्दोत्तर किन्हीं दो कहानीकारों के नाम लिखिए।
उत्तर:
प्रेमचन्दोत्तर कथाकारों में यशपाल एवं जैनेन्द्र प्रमुख हैं।

प्रश्न 64:
छायावादोत्तर युग के किन्हीं दो प्रसिद्ध कहानीकारों के नाम लिखिए।
उत्तर:

  1.  हजारीप्रसाद द्विवेदी तथा
  2.  हरिशंकर परसाई।

प्रश्न 65:
प्रेमचन्द्र के समकालीन कहानीकारों में से किन्हीं दो के नाम लिखिए।
उत्तर:
राजा राधिकारमण प्रसाद सिंह एवं विश्वम्भरनाथ शर्मा ‘कौशिक’ प्रेमचन्द के समकालीन कहानीकार थे। इनकी कहानियों में क्रमशः ‘कानों में कैंगना’ एवं ‘कलाकार का दण्ड’ लोकप्रिय हैं।।

प्रश्न 66:
आधुनिक युग की किन्हीं दो महिला कथाकारों के नाम लिखिए।
उत्तर:

  1.  मन्नू भण्डारी तथा
  2.  उषा प्रियंवदा।।

प्रश्न 67:
आधुनिक युग के किन्हीं दो कहानीकारों के नाम लिखिए।
या
प्रेमचन्द के बाद के किन्हीं दो प्रमुख कहानीकारों के नाम लिखिए।
उत्तर:
जैनेन्द्र कुमार, सच्चिदानन्द हीरानन्द वात्स्यायन ‘अज्ञेय’, यशपाल, भगवतीचरण वर्मा, विष्णु प्रभाकर, अमृतराय आदि आधुनिक युग के प्रसिद्ध कहानीकार हैं।

प्रश्न 68:
छायावादी युग के सबसे प्रसिद्ध कहानीकार का नाम लिखिए।
उत्तर:
छायावादी युग के सबसे प्रसिद्ध कहानीकार जयशंकर प्रसाद थे।

प्रश्न 69:
हिन्दी के कहानी लेखकों में से किन्हीं दो की एक-एक कहानी का नाम लिखिए।
उत्तर:
हिन्दी के कहानी लेखकों में प्रेमचन्द एवं जयशंकर प्रसाद की एक-एक कहानी क्रमशः ‘नमक का दारोगा’ एवं ‘पुरस्कार’ है।

प्रश्न 70:
हिन्दी उपन्यास के विकास में प्रेमचन्द के योगदान का उल्लेख कीजिए।
उत्तर:
प्रेमचन्द ने ही प्रथम बार उपन्यास साहित्य को चमत्कार, मनोरंजन और प्रचार के स्तर से उठाकर यथार्थ जीवन के सत्य के साथ जोड़ा। उनका मन भारतीय कृषकों के जीवन की विषमताओं का मर्मस्पर्शी चित्रण करने में अधिक रमा।

प्रश्न 71:
हिन्दी के प्रमुख उपन्यासकारों के नाम बताइट।
या।
हिन्दी के दो प्रसिद्ध उपन्यासकारों के नाम बताइट।
उत्तर:
प्रेमचन्द, भगवतीचरण वर्मा, वृन्दावनलाल वर्मा, यशपाल, जैनेन्द्र कुमार, चतुरसेन शास्त्री, सुदर्शन, इलाचन्द्र जोशी, फणीश्वरनाथ रेणु’, राजेन्द्र यादव, उदयशंकर भट्ट, देवेन्द्र सत्यार्थी आदि।

प्रश्न 72:
हिन्दी के प्रथम मौलिक उपन्यास एवं उसके लेखक का नाम लिखिए।
उत्तर:
लाला श्रीनिवास दास द्वारा लिखित परीक्षा-गुरु’ नामक उपन्यास, हिन्दी का प्रथम मौलिक उपन्यास है।

प्रश्न 73:
द्विवेदी युग के दो प्रमुख उपन्यासकारों के नाम लिखिए।
उत्तर:
द्विवेदी युग के दो प्रमुख उपन्यासकार हैं

  1.  किशोरीलाल गोस्वामी तथा
  2. देवकीनन्दन खत्री।

प्रश्न 74:
प्रेमचन्द युग के दो उपन्यासकारों के नाम लिखिए।
उत्तर:

  1.  प्रेमचन्द तथा
  2.  पाण्डेय बेचन शर्मा ‘उग्र’।

प्रश्न 75:
शी प्रेमचन्द के प्रमुख उपन्यासों के नाम लिखिए।
या
प्रेमचन्द के दो प्रसिद्ध उपन्यासों के नाम लिखिए।
उत्तर:
मुंशी प्रेमचन्द ने गोदान, गबन, कर्मभूमि, रंगभूमि, प्रेमाश्रम, सेवासदन, निर्मला आदि उपन्यासों की रचना की।

प्रश्न 76:
जयशंकर प्रसाद के दो उपन्यासों के नाम लिखिए।
उत्तर:
कंकाल’ और ‘तितली’।

प्रश्न 77:
आधुनिक काल की दो महिला उपन्यासकारों के नाम लिखिए।
उत्तर:

  1.  शिवानी तथा
  2. उषा प्रियंवदा।

प्रश्न 78:
एक आंचलिक उपन्यास-उपन्यासकार का नाम लिखिए।
उत्तर:
फणीश्वरनाथ’रेणु’ द्वारा रचित ‘मैला आँचल’ तथा ‘परती परिकथा’ आंचलिक उपन्यास हैं।

प्रश्न 79:
प्रमुख आंचलिक उपन्यासकारों के नाम लिखिए।
उत्तर:
फणीश्वरनाथ रेणु’, रांगेय राघव, हिमांशु जोशी, नागार्जुन, अमृतलाल नागर, देवेन्द्र सत्यार्थी और शिवप्रसाद सिंह।

प्रश्न 80:
प्रेमचन्द के बाद आने वाले आधुनिक युग के प्रमुख उपन्यासकारों के नाम लिखिए।
उत्तर:
सच्चिदानन्द हीरानन्द वात्स्यायन ‘अज्ञेय’, जैनेन्द्र कुमार, उपेन्द्रनाथ अश्क’, मोहन राकेश, इलाचन्द्र जोशी, डॉ० धर्मवीर भारती, अमृतलाल नागर, विष्णु प्रभाकर, रांगेय राघव, भगवतीचरण वर्मा आदि प्रेमचन्द के पश्चात् होने वाले प्रमुख उपन्यासकार हैं।

प्रश्न 81:
नाटक श्रव्य-काव्य है अथवा दृश्य-काव्य?
उत्तर:
नाटक दृश्य-काव्य है।

प्रश्न 82:
हिन्दी के प्रथम नाटक एवं उसके रचयिता का नाम लिखिए।
उत्तर:
गोपालचन्द्र गिरिधरदास द्वारा रचित ‘नहुष’ को हिन्दी का प्रथम नाटक माना जाता है।

प्रश्न 83:
हिन्दी के प्रमुख नाटककारों के नाम लिखिए।
उत्तर:
भारतेन्दु हरिश्चन्द्र, जयशंकर प्रसाद, वृन्दावनलाल वर्मा, लक्ष्मीनारायण मिश्र, विष्णु प्रभाकर, सेठ गोविन्ददास, हरिकृष्ण ‘प्रेमी’ आदि हिन्दी के प्रमुख नाटककार हैं।

प्रश्न 84:
जयशंकर प्रसाद के प्रसिद्ध नाटकों के नाम लिखिए।
या
‘ध्रुवस्वामिनी’ किस विधा की रचना है?
उत्तर:
चन्द्रगुप्त, स्कन्दगुप्त, ध्रुवस्वामिनी, राज्यश्री तथा अजातशत्रु-जयशंकर प्रसाद के प्रसिद्ध नाटक हैं।

प्रश्न 85:
जयशंकर प्रसाद के नाटक किस विषय पर आधारित हैं?
उत्तर:
जयशंकर प्रसाद के नाटकों में भारत के अतीत की गौरवपूर्ण संस्कृति, देशप्रेम, जीवन-जगत् की शाश्वत समस्याओं और मानव मन के अन्तर्द्वन्द्व का चित्रण है।

प्रश्न 86:
प्रसादोत्तर (छायावादोत्तर) युग के प्रमुख नाटककारों के नाम लिखिए।
या
आधुनिककाल के प्रमुख नाटककारों के नाम लिखिए।
उत्तर:

  1. डॉ० रामकुमार वर्मा,
  2.  सेठ गोविन्ददास,
  3.  मोहन राकेश,
  4.  विष्णु प्रभाकर,
  5. उपेन्द्रनाथ अश्क’,
  6.  डॉ० लक्ष्मीनारायण लाल एवं
  7.  धर्मवीर भारती।

प्रश्न 87:
हिन्दी के प्रसिद्ध ऐतिहासिक नाटककार का नाम बताते हुए उसके दो नाटकों के नाम लिखिए।
उत्तर:
जयशंकर प्रसाद छायावादी युग के एक ऐसे नाटककार हैं, जिन्होंने ऐतिहासिक नाटकों के विकास में महत्त्वपूर्ण योगदान दिया है। चन्द्रगुप्त, स्कन्दगुप्त, राज्यश्री, अजातशत्रु आदि इनके ऐतिहासिक नाटक हैं।

प्रश्न 88:
हिन्दी के ऐतिहासिक नाटककारों एवं उनकै एक-एक नाटक का नाम लिखिए।
या
हिन्दी के किसी प्रसिद्ध नाटककार एवं उसके द्वारा रचित नाटक का नाम बताए।
या
‘राजमुकुट के नाटककार कौन हैं?
उत्तर:
हिन्दी के ऐतिहासिक नाटककार और उनके एक-एक नाटक का नाम निम्नलिखित है

  1.  जयशंकर प्रसाद – चन्द्रगुप्त,
  2.  हरिकृष्ण प्रेमी – रक्षाबन्धन,
  3. गोविन्दवल्लभ पन्त – राजमुकुट,
  4.  सेठ गोविन्ददास – हर्ष,
  5.  वृन्दावनलाल वर्मा – झाँसी की रानी,
  6.  लक्ष्मीनारायण मिश्र – वत्सराज।

प्रश्न 89:
हिन्दी एकांकी का जनक किसे माना जाता है?
उत्तर:
हिन्दी एकांकी का आरम्भ भारतेन्दु हरिश्चन्द्र की ‘अँधेर नगरी’, ‘प्रेमयोगिनी’ आदि रचनाओं से हुआ; अत: भारतेन्दु जी ही हिन्दी एकांकी के जनक हैं, किन्तु आधुनिक हिन्दी एकांकी का जनक डॉ० रामकुमार वर्मा को माना जाता है।

प्रश्न 90:
हिन्दी के प्रमुख एकांकीकारों के नाम बताइए।
उत्तर:
डॉ० रामकुमार वर्मा, विष्णु प्रभाकर, सेठ गोविन्ददास, उपेन्द्रनाथ अश्क’, हरिकृष्ण ‘प्रेमी’, विनोद रस्तोगी, जगदीशचन्द्र माथुर, उदयशंकर भट्ट, प्रभाकर माचवे, गिरिजाकुमार माथुर आदि हिन्दी के प्रमुख एकांकीकार हैं।

प्रश्न 91:
छायावादोत्तर युग के किन्हीं दो एकांकीकारों के नाम लिखिए।
उत्तर:
डॉ० धर्मवीर भारती एवं डॉ० लक्ष्मीनारायण लाल छायावादोत्तर युग के प्रमुख एकांकीकार हैं।

प्रश्न 92:
आलोचना विधा के चार प्रमुख लेखकों के नाम लिखिए।
उत्तर:
आचार्य रामचन्द्र शुक्ल, नन्ददुलारे वाजपेयी, हजारीप्रसाद द्विवेदी, श्यामसुन्दर दास तथा । डॉ० नगेन्द्र आलोचना विधा के प्रमुख लेखक हैं।।

प्रश्न 93:
द्विवेदी युग के प्रमुख आलोचना लेखकों के नाम लिखिए।
उत्तर:
द्विवेदी युग के प्रमुख आलोचना लेखकों में आचार्य महावीरप्रसाद द्विवेदी, मिश्रबन्धु, बाबू श्यामसुन्दर दास, पद्मसिंह शर्मा ‘कमलेश’, लाला भगवानदीन आदि के नाम उल्लेखनीय हैं।

प्रश्न 94:
शुक्लोत्तर युग के आलोचना लेखकों के नाम लिखिए।
उत्तर:
डॉ० रामकुमार वर्मा, डॉ० नगेन्द्र, डॉ० रामविलास शर्मा आदि शुक्लोत्तर युग के प्रसिद्ध आलोचना लेखक हैं।

प्रश्न 95:
जीवनी लिखने वाले किसी एक लेखक तथा उसकी रचना का नाम लिखिए।
उत्तर:
लेखक – अमृतराय। रचना – ‘कलम का सिपाही’

प्रश्न 96:
रामविलास शर्मा किस रूप में प्रसिद्ध हैं?
उत्तर:
आलोचक के रूप में।

प्रश्न 97:
प्रसिद्ध जीवनी-लेखकों के नाम लिखिए।
उत्तर:
बनारसीदास चतुर्वेदी, बाबू गुलाबराय, विष्णु प्रभाकर, अमृतराय आदि प्रमुख जीवनी–लेखक हैं।

प्रश्न 98:
निम्नलिखित जीवनियों के लेखक कौन हैं?

  1.  सुमित्रानन्दन पन्त : जीवन और साहित्य,
  2. निराला की साहित्य-साधना।

उत्तर:

  1. शान्ति जोशी,
  2. डॉ० रामविलास शर्मा।

प्रश्न 99:
छायावादोत्तर युग के दो प्रसिद्ध जीवनी-लेखकों के नाम लिखिए।
उत्तर:

  1. जैनेन्द्र कुमार तथा
  2.  काका कालेलकर।

प्रश्न 100:
जीवनी-लेखन का कार्य किस युग में प्रारम्भ हुआ था?
उत्तर:
जीवनी-लेखन का कार्य भारतेन्दु युग में आरम्भ हो गया था।

प्रश्न 101:
द्विवेदी युग के प्रमुख जीवनी लेखकों के नाम लिखिए। इस युग में किस प्रकार की जीवनियाँ लिखी गयीं?
उत्तर:
द्विवेदी युग के जीवनी लेखकों में-लक्ष्मीधर वाजपेयी, डॉ० सम्पूर्णानन्द, नाथूराम प्रेमी, मुकुन्दीलाल वर्मा-उल्लेखनीय हैं। इस युग में ऐतिहासिक पुरुषों और धार्मिक नेताओं की जीवनियाँ लिखी गयीं।

प्रश्न 102:
छायावाद युग के प्रमुख जीवनी लेखकों के नाम लिखिए। इस युग में कैसी जीवनियाँ लिखी गयीं?
उत्तर:
छायावाद युग के जीवनी लेखकों में रामनरेश त्रिपाठी, गणेशशंकर विद्यार्थी, प्रेमचन्द – उल्लेखनीय हैं। इस युग में राष्ट्रीय महापुरुषों की जीवनियाँ लिखी गयीं।।

प्रश्न 103:
छायावादोत्तर युग के प्रमुख जीवनी लेखकों के नाम लिखिए। इस युग में किस प्रकार की जीवनियाँ लिखी गयीं?
उत्तर:
छायावादोत्तर युग के जीवनी लेखकों में – काका कालेलकर, रामवृक्ष बेनीपुरी, बनारसीदास चतुर्वेदी, राहुल सांकृत्यायन – विशेष रूप से उल्लेखनीय हैं। इस युग में लोकप्रिय नेताओं, सन्त-महात्माओं, विदेशी महापुरुषों, वैज्ञानिकों, खिलाड़ियों और साहित्यकारों की जीवनियाँ लिखी गयीं।

प्रश्न 104:
हिन्दी के प्रमुख आत्मकथा-लेखकों के नाम लिखिए।
उत्तर:
बाबू श्यामसुन्दर दास ( मेरी आत्मकहानी), वियोगी हरि ( मेरा जीवन प्रवाह), डॉ० राजेन्द्र प्रसाद ( मेरी आत्मकथा ) आदि प्रमुख आत्मकथा लेखकों के अतिरिक्त डॉ० हरिवंशराय बच्चन’, पाण्डेय बेचन शर्मा ‘उग्र’ तथा गुलाबराय आदि श्रेष्ठ आत्मकथाकार हैं।

प्रश्न 105:
निम्नलिखित आत्मकथाओं के लेखकों एवं उनके युग के नाम लिखिए
(1) अपनी कहानी
(2) मेरी असफलताएँ।
उत्तर:

  1.  वृन्दावनलाल वर्मा (शुक्लोत्तर युग) एवं
  2.  बाबू गुलाबराय (शुक्ल युग)।

प्रश्न 106:
रेखाचित्र अथवा आत्मकथा की किन्हीं दो विशेषताओं का उल्लेख कीजिए।
उत्तर:
रेखाचित्र – (1) रेखाचित्र में कम-से-कम शब्दों के प्रयोग द्वारा किसी व्यक्ति या वस्तु की विशेषता को उभारा जाता है।
(2) रेखाचित्र में लेखक पूर्णत: तटस्थ होकर, किसी वस्तु या व्यक्ति का चित्रात्मक शैली में सजीव तथा भावपूर्ण चित्र प्रस्तुत करता है।

आत्मकथा – (1) महापुरुषों द्वारा लिखी गयी आत्मकथाएँ पाठकों को उनके जीवन के आत्मीय पहलुओं से परिचय कराती हुई मार्गदर्शन करती हैं और प्रेरणा देती हैं।
(2) लेखक स्वयं अपने जीवन के प्रसंगों को पूर्ण निजता के साथ भावात्मक एवं रोचक शैली में प्रस्तुत करता है।

प्रश्न 107:
आत्मकथा विधा की प्रमुख रचनाओं और उनके लेखकों के नाम लिखिए।
उत्तर:
आत्मकथा विधा से सम्बन्धित प्रमुख रचनाएँ और उनके लेखक हैं

  1.  कुछ आपबीती, कुछ जगबीती (भारतेन्दु हरिश्चन्द्र),
  2. निजे वृत्तान्त (अम्बिकादत्त व्यास),
  3.  कल्याण का पथिक (स्वामी श्रद्धानन्द),
  4. मुझमें दैवी जीवन का विकास (स्वामी सत्यानन्द अग्निहोत्री),
  5.  आपबीती ( भाई परमानन्द),
  6.  तरुण स्वप्न, (सुभाषचन्द्र बोस),
  7.  मेरी कहानी (जवाहरलाल नेहरू),
  8.  सत्य की खोज (एस० राधाकृष्णन),
  9. आधे रास्ते और सीधी चट्टान (कन्हैयालाल माणिकलाल मुंशी),
  10.  मेरी आत्मकथा (डॉ० राजेन्द्र प्रसाद),
  11.  प्रवासी की आत्मकथा (स्वामी भवानीदयाल संन्यासी),
  12.  स्वतन्त्रता की खोज (सत्यदेव परिव्राजक),
  13.  साठ वर्ष : एक रेखांकन (सुमित्रानन्दन पन्त),
  14. परिव्राजक की प्रजा (शान्तिप्रिय द्विवेदी) आदि।

प्रश्न 108:
किन्हीं दो रेखाचित्रकारों के नाम. लिखिए।
या
‘रेखाचित्र विद्या के किसी एक लेखक का नाम लिखिए।
उत्तर:

  1.  महादेवी वर्मा तथा
  2. रामवृक्ष बेनीपुरी।

प्रश्न 109:
रेखाचित्र विधा में सर्वप्रथम किसने लेखन प्रारम्भ किया?
उत्तर:
कुछ विद्वान् पद्मसिंह शर्मा को रेखाचित्र विधा का जनक मानते हैं, परन्तु इस विधा के नाम से इस विधा में लेखन प्रारम्भ करने का श्रेय श्रीराम शर्मा को है।

प्रश्न 110:
‘छायावादोत्तर युग के प्रमुख रेखाचित्र विधा के लेखकों के नाम लिखिए।
उत्तर:
रेखाचित्र विधा में लिखने वाले छायावादोत्तर युग के लेखकों में उल्लेखनीय हैं–प्रकाशचन्द्र गुप्त, बनारसीदास चतुर्वेदी, कन्हैयालाल मिश्र ‘प्रभाकर’, विनयमोहन शर्मा, सत्यवती मलिक, रघुवीर सहाय और डॉ० नगेन्द्र।

प्रश्न 111:
‘संस्मरण’ की विशेषताओं का उल्लेख कीजिए।
उत्तर:

  1.  संस्मरण में व्यक्तियों, घटनाओं अथवा दृश्यों को स्मृति के सहारे पुन: कल्पना में मूर्त किया जाता है।
  2. संस्मरण में लेखक तटस्थ रहने के बाद भी स्वयं को चित्रित कर देता है।
  3.  संस्मरण व्यक्ति, वस्तु अथवा घटना के वैशिष्ट्य को लक्षित करने वाला होता है।

प्रश्न 112:
हिन्दी के दो संस्मरण लेखकों के नाम लिखिए।
उत्तर:

  1.  महादेवी वर्मा तथा
  2. काका कालेलकर।

प्रश्न 113:
हिन्दी के प्रथम संस्मरण-लेखक का नाम बताइट।
उत्तर:
बाबू बालमुकुन्द गुप्त ने पं० प्रतापनारायण मिश्र के संस्मरण (1907 ई०) में लिखकर इस विधा का सूत्रपात किया; परन्तु डॉ० गोविन्द त्रिगुणायत संस्मरण का प्रथम लेखक सत्यदेव परिव्राजक को स्वीकार करते हैं।

प्रश्न 114:
महादेवी वर्मा के कुछ संस्मरण-ग्रन्थों के नाम लिखिए।
उत्तर:
महादेवी वर्मा द्वारा रचित ‘पथ के साथी’ (संस्मरण), ‘अतीत के चलचित्र’, ‘स्मृति की रेखाएँ’, ‘स्मारिका’ (रेखाचित्रनुमा संस्मरण) आदि संस्मरण-ग्रन्थ हिन्दी साहित्य की अमूल्य निधि हैं।

प्रश्न 115.
कन्हैयालाल मिश्र ‘प्रभाकर’ द्वारा रचित संस्मरणात्मक रचनाओं के नाम लिखिए।
उत्तर:
‘जिन्दगी मुसकाई, माटी हो गयी सोना’ तथा ‘दीप जले शंख बजे प्रभाकर जी की प्रमुख संस्मरणात्मक रचनाएँ हैं।

प्रश्न 116:
संस्मरण विधा से सम्बन्धित प्रमुख रचनाओं और उनके लेखकों के नाम लिखिए।
उत्तर:
संस्मरण विधा से सम्बन्धित प्रमुख रचनाएँ और उनके लेखक निम्नलिखित हैं

  1.  मण्टो मेरा दुश्मन,
  2. ज्यादा अपनी कम परायी (उपेन्द्रनाथ अश्क’),
  3.  कुछ शब्द कुछ रेखाएँ (विष्णु प्रभाकर),
  4. बचपन की स्मृतियाँ,
  5.  जिनका मैं कृतज्ञ,
  6. मेरे असहयोग के साथी (राहुल सांकृत्यायन),
  7.  दस तस्वीरें,
  8.  जिन्होंने जीना सीखा (जगदीशचन्द्र माथुर),
  9. स्मृति-कण,
  10.  चेहरे जाने-पहचाने (सेठ गोविन्ददास),
  11.  चेतना के बिम्ब (डॉ० नगेन्द्र),
  12. समय के पाँव (माखनलाल चतुर्वेदी),
  13. लोकदेव नेहरू,
  14.  संस्मरण और श्रद्धांजलियाँ (रामधारी सिंह ‘दिनकर’),
  15. नये- पुराने झरोखे (डॉ० हरिवंशराय बच्चन’)।

प्रश्न 117:
‘यात्रावृत्त’ किसे कहते हैं?
उत्तर:
जब कोई यात्री अपनी यात्रा के अन्तर्गत मार्ग में आने वाले विविध व्यक्तियों, स्थानों, व्यवस्थाओं आदि के अपने हृदय पर पड़ने वाले प्रभावों का सूक्ष्म और सजीव वर्णन करता है, तब उसे यात्रावृत्त कहते हैं।

प्रश्न 118:
हिन्दी में यात्रावृत्त लिखने का क्रम किस लेखक से प्रारम्भ हुआ तथा सर्वाधिक यात्रावृत्त किस गद्य-युग में लिखे गये?
उत्तर:
यात्रावृत्त लिखने का क्रम भारतेन्दु हरिश्चन्द्र से प्रारम्भ हुआ तथा सर्वाधिक यात्रावृत्त छायावाद और छायावादोत्तर युग में लिखे गये।

प्रश्न 119:
हिन्दी के यात्री-साहित्य के दो प्रमुख लेखकों और उनकी एक-एक रचना के नाम लिखिए।
उत्तर:

  1.  राहुल सांकृत्यायन – घुमक्कड़शास्त्र,
  2. मोहन राकेश – आखिरी चट्टान तक।

प्रश्न 120:
यात्रावृत्त के मुख्य तत्त्वों का उल्लेख कीजिए।
उत्तर:
यात्रा से जुड़ी निजी स्मृतियाँ, सहजता, सत्यता, रोचकता और सरसता यात्रावृत्त के मुख्य तत्त्व हैं।

प्रश्न 121:
छायावाद युग के यात्रावृत्त विधा के प्रमुख लेखक और उनकी रचनाओं का उल्लेख कीजिए।
उत्तर:
छायावाद युग की यात्रावृत्त विधा के प्रमुख लेखक और उनकी प्रमुख रचनाएँ निम्नवत् हैं

  1. रामनारायण मिश्र – यूरोप यात्रा के छः मास तथा
  2. राहुल सांकृत्यायन – मेरी यूरोप यात्रा, मेरी तिब्बत यात्रा।

प्रश्न 122:
छायावादोत्तर युग की यात्रावृत्त विधा की प्रमुख रचनाएँ और उनके लेखकों का उल्लेख कीजिए।
उत्तर:
छायावादोत्तर युग की प्रमुख रचनाएँ एवं उनके लेखक इस प्रकार हैं

  1.  घुमक्कड़शास्त्र,
  2. किन्नर देश में,
  3.  हिमालय परिचय (राहुल सांकृत्यायन),
  4. पैरों में पंख बाँधकर,
  5.  उड़ते चलो, उड़ते चलो (रामवृक्ष बेनीपुरी),
  6.  वह दुनिया (भगवतशरण उपाध्याय),
  7. अरे यायावर रहेगा याद,
  8.  एक बूंद सहसा उछली (सच्चिदानन्द हीरानन्द वात्स्यायन ‘अज्ञेय’),
  9. तन्त्रालोक से यन्त्रालोक तक (डॉ० नगेन्द्र) (2011),
  10.  पृथ्वी-परिक्रमा,
  11.  सुदूर दक्षिण में (सेठ गोविन्ददास),
  12.  धरती गाती है (देवेन्द्र सत्यार्थी),
  13.  तूफानों के बीच (रांगेय राघव),
  14.  आखिरी चट्टान तक (मोहन राकेश),
  15.  आज का जापान (भदन्त आनन्द कौसल्यायन),
  16. लोहे की दीवार के दोनों ओर (यशपाल),
  17.  सुबह के रंग (अमृतराय),
  18.  भू-स्वर्ग कश्मीर (हंसकुमार तिवारी) आदि।

प्रश्न 123:
हिन्दी में रिपोर्ताज लिखने का प्रचलन किस युग में हुआ? प्रमुख रिपोर्ताज लेखकों के नाम लिखिए।
उत्तर:
हिन्दी में रिपोर्ताज लिखने का प्रचलन छायावादोत्तर युग में हुआ। प्रमुख रिपोर्ताज लेखक इस प्रकार हैं

  1.  धर्मवीर भारती,
  2.  कन्हैयालाल मिश्र ‘प्रभाकर’,
  3.  रांगेय राघव,
  4.  विष्णुकान्त शास्त्री आदि।

प्रश्न 124:
हिन्दी की दो नवीन गद्य-विधाओं व उन विधाओं के एक-एक प्रमुख लेखक का नाम लिखिए।
उत्तर:

  1. ‘रिपोर्ताज’ हिन्दी गद्य की एक नयी विधा है। इस विधा के प्रमुख लेखक – कन्हैयालाल मिश्र ‘प्रभाकर’ हैं।
  2. ‘डायरी’ हिन्दी की दूसरी नवीन गद्य विधा है। इस विधा के प्रमुख लेखक – धीरेन्द्र वर्मा हैं।

प्रश्न 125:
रिपोर्ताज विधा की हिन्दी में प्रथम रचना का नामोल्लेख कीजिए।
उत्तर:
डॉ० शिवदानसिंह चौह्मन ‘विरचित ‘लक्ष्मीपुरा’ (1938 ई०) को हिन्दी गद्य-साहित्य का प्रथम रिपोर्ताज माना जाता है।

प्रश्न 126:
प्रमुख रिपोर्ताज रचनाएँ और उनके लेखकों के नाम लिखिए।
उत्तर:
रिपोर्ताज विधा की प्रमुख रचनाएँ और उनके लेखक निम्नलिखित हैं

  1.  पहाड़ों में प्रेममयी संगीति (उपेन्द्रनाथ अश्क’),
  2.  एक तस्वीर के दो पहलू,
  3. क्षण बोले कण मुसकाये,
  4. दिल्ली की यात्रा-स्मृतियाँ (कन्हैयालाल मिश्र ‘प्रभाकर’),
  5.  वे लड़ेगे हजार साल (शिवसागर मिश्र),
  6.  युद्ध-यात्रा ( धर्मवीर भारती),
  7. प्लाट का मोर्चा (शमशेर बहादुर सिंह)

प्रश्न 127:
रिपोर्ताज विधा के प्रमुख लेखकों के नाम लिखिए।
उत्तर:
रिपोर्ताज विधा में लेखन करने वाले प्रमुख लेखक हैं

  1. प्रकाशचन्द्र गुप्त,
  2. रामनारायण उपाध्याय,
  3.  भदन्त आनन्द कौसल्यायन,
  4. डॉ० भगवतशरण उपाध्याय,
  5.  फणीश्वरनाथ ‘रेणु’,
  6. जगदीश प्रसाद चतुर्वेदी,
  7.  निर्मल वर्मा,
  8. कमलेश्वर,
  9.  लक्ष्मीकान्त वर्मा।

प्रश्न 128:
डायरी विधा की प्रथम रचना का नामोल्लेख कीजिए।
उत्तर:
नरदेव शास्त्री ‘वेदतीर्थ’ को प्रथम डायरी-लेखक माना जाता है। उनकी डायरी नरदेव शास्त्री ‘वेदतीर्थ’ की जेल डायरी” का प्रकाशन 1930 ई० के आस-पास माना जाता है।

प्रश्न 129:
डायरी विधा की प्रमुख रचनाएँ और उनके लेखकों के नाम लिखिए।
उत्तर:
हिन्दी गद्य की डायरी विधा के अन्तर्गत घनश्यामदास बिड़ला की डायरी के पन्ने, सुन्दरलाल त्रिपाठी की ‘दैनन्दिनी’, धीरेन्द्र वर्मा की ‘मेरी कॉलेज डायरी’ जैसी कुछ गिनी-चुनी रचनाएँ ही उपलब्ध हैं।

प्रश्न 130:
छायावादोत्तर युग में इायरी विधा में लेखन करने वाले लेखकों के नाम लिखिए।
उत्तर:
छायावादोत्तर युग में इलाचन्द्र जोशी, रामधारी सिंह ‘दिनकर’, शमशेर बहादुर सिंह, मोहन राकेश, लक्ष्मीकान्त वर्मा, नरेश मेहता, अजित कुमार, प्रभाकर माचवे आदि की डायरियाँ प्रकाशित हुई हैं।

प्रश्न 131:
हिन्दी में हायरी विधा का आरम्भ किस युग से हुआ? किसी डायरी लेखक की डायरी का नाम लिखिए।
उत्तर:
हिन्दी में डायरी विधा का आरम्भ छायावाद युग से हुआ। डायरी लेखक-धीरेन्द्र वर्मा; रचना-मेरी कॉलेज डायरी।।

प्रश्न 132:
हिन्दी गद्यकाव्य की रचना करने वाले किन्हीं दो लेखकों के नाम लिखिए।
उत्तर:

  1.  राय कृष्णदास तथा
  2.  वियोगी हरि।।

प्रश्न 133:
‘गद्यगीत’ विधा को सोदाहरण स्पष्ट कीजिए।
उत्तर:
‘गद्यगीत’ में गद्य के माध्यम से किसी भावपूर्ण विषय की काव्यात्मक अभिव्यक्ति होती है। उदाहरण – ‘‘मित्र! यहाँ तो सुख के साथ दु:ख लगा है, और उससे सुख को अलग कर लेने के उद्योग में भी एक (राय कृष्णदास)

प्रश्न 134:
‘गद्यगीत’ अथवा ‘गद्यकाव्य’ की दो विशेषताएँ लिखिए।
उत्तर:
‘गद्यगीत’ अथवा ‘गद्यकाव्य’ गद्य और काव्य के बीच की विधा है। इसकी प्रमुख विशेषताएँ निम्नवत् हैं

  1. इसमें अनुभूति की सघनता होती है।
  2.  इसमें संक्षिप्तता और रहस्यमय सांकेतिकता होती है।

प्रश्न 135:
गद्यगीतों का आरम्भ किस लेखक के किस ग्रन्थ से माना जाता है?
उत्तर:
गद्यगीतों का आरम्भ राय कृष्णदास के ‘साधना-संग्रह’ नामक ग्रन्थ से माना जाता है।

प्रश्न 136:
‘तरंगिणी’ के लेखक तथा उसकी गद्य-विधा का नाम लिखिए।
उत्तर:
लेखक – वियोगी हरि तथा विधा – गद्यकाव्य।

प्रश्न 137:
गद्यकाव्य विधा की प्रमुख रचनाएँ और उनके लेखकों का नामोल्लेख कीजिए।
उत्तर:
गद्यकाव्य विधा की प्रमुख रचनाएँ और उनके रचनाकारों के नाम हैं

  1. शारदीया,
  2. दुपहरिया,
  3. वंशीरव,
  4.  उन्मन,
  5. स्पन्दन (दिनेशनन्दिनी चौरडया),
  6.  चिन्ता (सच्चिदानन्द हीरानन्द वात्स्यायन ‘अज्ञेय’),
  7. शुभ्रा (रामप्रसाद विद्यार्थी ‘रावी’),
  8. आराधना (राजनारायण मेहरोत्रा ‘रजनीश’),
  9.  श्रद्धाकण,
  10. तरंगिणी (वियोगी हरि),
  11.  मरी खाल की हाय,
  12.  जवाहर (आचार्य चतुरसेन शास्त्री),
  13.  साहित्य देवता (माखनलाल चतुर्वेदी),
  14.  शेष स्मृतियाँ (डॉ० रघुवीर सिंह) ,
  15.  निर्झर,
  16.  पाषाण (तेजनारायण काक’),
  17. निशीथ,
  18.  आँसू भरी धरती,
  19.  उदीची (ब्रह्मदेव),
  20. अन्तरात्मा (रंगनाथ दिवाकर),
  21.  गुरुदेव (महावीरशरण अग्रवाल) आदि।।

प्रश्न 138:
‘चेखव : एक इण्टरव्यू’ तथा भगवान महावीर : एक इण्टरव्यू किस विधा की रचनाएँ हैं ? इनके लेखक कौन हैं?
उत्तर:
उक्त दोनों काल्पनिक भेटवार्ता’ विधा की रचनाएँ हैं। इनके लेखक क्रमश: राजेन्द्र यादव एवं लक्ष्मीचन्द जैन हैं।

प्रश्न 139:
हिन्दी में भेटवार्ता विधा में लेखन का प्रारम्भ किसने किया?
उत्तर:
हिन्दी में भेटवार्ता विधा का श्रीगणेश बनारसीदास चतुर्वेदी ने जगन्नाथ दास ‘रत्नाकर’ और प्रेमचन्द से भेंट करने के उपरान्त उनके व्यक्तित्व और कृतित्व के बारे में लिखकर किया।

प्रश्न 140:
भेटवार्ता विधा की प्रमुख रचनाओं का नामोल्लेख कीजिए।
उत्तर:
भेटवार्ता विधा की प्रमुख रचनाएँ हैं

  1.  कवि दर्शन (बेनी माधव शर्मा),
  2.  मैं इनसे मिला। (दो भाग) (डॉ० पद्मसिंह शर्मा ‘कमलेश’),
  3.  कला के हस्ताक्षर (देवेन्द्र सत्यार्थी),
  4.  सृजन की मनोभूमि (डॉ० रणवीर रांग्रा),
  5.  हिन्दी कहानी और फैशन (डॉ० सुरेश सिन्हा) आदि।

प्रश्न 141:
छायावादोत्तर युग में भेटवार्ता विधा में लेखन करने वालों का नामोल्लेख कीजिए।
उत्तर:
छायावादोत्तर युग में भेटवार्ता लिखने वालों के नाम हैं –

  1.  प्रभाकर माचवे,
  2.  शिवदानसिंह चौहान,
  3.  रामचरण महेन्द्र,
  4. कैलाश कल्पित,
  5.  राजेन्द्र यादव,
  6.  लक्ष्मीचन्द्र जैन आदि।

प्रश्न 142:
हिन्दी में आधुनिक पद्धति की आलोचना जिन लेखकों ने प्रारम्भ की है, उनमें से किन्हीं दो के नाम लिखिए।
उत्तर:
हिन्दी में आधुनिक पद्धति की आलोचना प्रारम्भ करने वाले लेखक हैं – आचार्य रामचन्द्र शुक्ल और डॉ० नगेन्द्र।

प्रश्र 143:
द्विवेदी युग वे किन्हीं दो गद्य साहित्यकारों का संक्षिप्त परिचय दीजिए।
उत्तर:
द्विवेदी युग के दो प्रमुख गद्य साहित्यकार हैं

  1. आचार्य महावीरप्रसाद द्विवेदी तथा
  2. बाबू श्यामन्त्र स’ (संकेत- इनके संक्षिप्त परिचय के लिए सम्बन्धित लेखकों का परिचय पढ़े।)

प्रश्न 144:
व्यावहारिक समीक्षा के क्षेत्र में ख्यात आलोचकों के नाम लिखिए।
उत्तर:
व्यावहारिक समीक्षा के क्षेत्र में ख्यात प्रमुख आलोचक हैं-आचार्य नन्ददुलारे वाजपेयी, आचार्य विश्वनाथ प्रसाद मिश्र, डॉ० विनय मोहन शर्मा, डॉ० गोविन्द त्रिगुणायत आदि।

प्रश्न 145:
माक्र्सवादी समीक्षा के क्षेत्र में ख्यात आलोचकों के नाम लिखिए।
उत्तर:
मार्क्सवादी समीक्षा के क्षेत्र में ख्यात प्रमुख आलोचक हैं-डॉ० रामविलास शर्मा, शिवदान सिंह चौहान, डॉ० विश्वम्भरनाथ उपाध्याय आदि।

प्रश्न 146:
सन् 1947 के बाद प्रकाशित दो साहित्यिक पत्रों के संकलन के नाम तथा उनके सम्पादकों के नाम लिखिए।
उत्तर:

  1.  ‘बड़ों के कुछ प्रेरणादायक पत्र’-वियोगी हरि।
  2.  “निराला के पत्र’-जानकीवल्लभ शास्त्री।

प्रश्न 147:
हिन्दी-साहित्य में पत्र-साहित्य की प्रथम रचना कौन-सी है?
उत्तर:
हिन्दी साहित्य में प्रथम पत्र-साहित्य का प्रकाशन 1904 ई० (द्विवेदी युग) में महात्मा मुंशीराम के द्वारा ‘स्वामी दयानन्द से सम्बद्ध पत्रों के संकलन’ से हुआ था।

प्रश्न 148:
छायावाद युग की पन्न-साहित्य की रचना का नाम लिखिए।
उत्तर:
छायावाद युग में रामकृष्ण आश्रम, देहरादून से ‘विवेकानन्दपत्रावली’ का प्रकाशन हुआ था।

प्रश्न 149:
छायावादोत्तर युग की उल्लेखनीय पत्र-साहित्य रचनाओं को लिखिए।
उत्तर:
छायावादोत्तर युग में प्रकाशित प्रमुख पत्र-साहित्य हैं –

  1.  द्विवेदी पत्रावली (बैजनाथ सिंह ‘विनोद’),
  2.  पद्मसिंह शर्मा के पत्र (बनारसीदास चतुर्वेदी),
  3.  बड़ों के प्रेरणादायक पत्र (वियोगी हरि),
  4. पन्त के दो सौ पत्र बच्चन के नाम (हरिवंशराय बच्चन’),
  5.  भिक्षु के पत्र (भाग 1-2) (भदन्त आनन्द कौसल्यायन),
  6.  यूरोप के पत्र (डॉ० धीरेन्द्र वर्मा),
  7. सोवियत रूस : पिता के पत्रों में (डॉ० जगदीशचन्द्र),
  8.  लन्दन के पत्र (ब्रजमोहन लाला),
  9. बन्दी की चेतना (कमलापति त्रिपाठी),
  10. बापू के पत्र (काका कालेलकर) आदि।

प्रश्न 150:
हिन्दी गद्य के विकास में सबसे अधिक योगदान करने वाली अथवा द्विवेदी युग की सर्वाधिक प्रसिद्ध पत्रिका तथा उसके सम्पादक का नाम लिखिए।
उत्तर:
पत्रिका सरस्वती (सन् 1903 से प्रारम्भ)। सम्पादक–आचार्य महावीरप्रसाद द्विवेदी।

प्रश्न 151:
निम्नलिखित में से किन्हीं दो सम्पादकों की पत्रिकाओं के नाम लिखिए
(i) महावीरप्रसाद द्विवेदी,
(u) श्यामसुन्दर दास,
(iii) महादेवी वर्मा,
(iv) धर्मवीर भारती।
उत्तर:
           सम्पादक                                      पत्रिका
(i)  महावीरप्रसाद द्विवेदी    –                     सरस्वती
(ii)  श्यामसुन्दर दास          –             नागरी प्रचारिणी पत्रिका
(iii)  महादेवी वर्मा              –                       चाँद
(iv)  धर्मवीर भारती            –                     धर्मयुग

प्रश्न 152:
‘समालोचक पत्र किस युग में प्रकाशित हुआ था?
उत्तर:
‘समालोचक’ पत्र, द्विवेदी युग में प्रकाशित हुआ था।

प्रश्न 153:
‘नया जीवन पत्रिका के सम्पादक कौन थे?
उत्तर:
‘नया जीवन पत्रिका के सम्पादक कन्हैयालाल मिश्र ‘प्रभाकर’ थे।

प्रश्न 154:
हिन्दी के नयी पीढ़ी के चार साहित्यिक रचनाकारों के नाम लिखिए।
उत्तर:
कमलेश्वर, हृदयेश, मनोहरश्याम जोशी तथा सुदीप नयी पीढ़ी के रचनाकार हैं।

We hope the UP Board Solutions for Class 11 Sahityik Hindi गद्य-साहित्यका विकास अतिलघु उत्तरीय प्रश्न help you. If you have any query regarding UP Board Solutions for Class 11 Sahityik Hindi गद्य-साहित्यका विकास अतिलघु उत्तरीय प्रश्न , drop a comment below and we will get back to you at the earliest.