UP Board Solutions for Class 7 Hindi Chapter 30 मुंशी प्रेमचन्द (महान व्यक्तित्व)

UP Board Solutions for Class 7 Hindi Chapter 30 मुंशी प्रेमचन्द (महान व्यक्तित्व)

These Solutions are part of UP Board Solutions for Class 7 Hindi . Here we have given UP Board Solutions for Class 7 Hindi Chapter 30 मुंशी प्रेमचन्द (महान व्यक्तित्व).

पाठ का सारांश

मुंशी प्रेमचन्द का असली नाम धनपत राय था। इनका जन्म सन् 1880 में वाराणसी जिले के लमही ग्राम में हुआ था। इनके पिता अजायबराय डाकखाने में क्लर्क थे। प्रेमचन्द की शिक्षा का आरम्भ उर्दू में हुआ था। इनका बचपन कठिनाई में बीता, फिर भी इन्होंने बी०ए० की परीक्षा ट्यूशन पढा-पढ़ाकर पास कर ली। फिर अट्ठारह रुपये मासिक वेतन पर अध्यापक बने। इसके बाद सब-डिप्टी इंस्पेक्टर ऑफ स्कूल हुए। देश की आजादी के लिए इन्होंने देशप्रेम की कहानियाँ लिखीं और अंग्रेजों की अन्यायपूर्ण नीतियों के विरुद्ध लिखा। प्रेमचन्द सामाजिक कुरीतियों, अर्थहीन रूढ़ियों, परम्पराओं और अन्ध-विश्वासों का विरोध (UPBoardSolutions.com) करते रहे। गांधी जी के कहने पर ये स्वाधीनता की लड़ाई में सम्मिलित हुए। अनेक कहानियों तथा उपन्यासों के द्वारा भारतीय संस्कृति तथा समाज का सही चित्रण प्रस्तुत किया और उसे प्रगति के उपाय सुझाए।

UP Board Solutions

अभ्यास-प्रश्न

प्रश्न 1:
प्रेमचन्द अपनी शिक्षा क्रम से जारी क्यों नहीं रख सके?
उत्तर:
प्रेमचन्द के पिता का तबादला एक जगह से दूसरी जगह होता रहता था। इससे वे अपनी शिक्षा का क्रम जारी नहीं रख सके।

प्रश्न 2:
प्रारम्भिक जीवन में प्रेमचन्द ने आर्थिक कठिनाइयों (UPBoardSolutions.com) का सामना किस प्रकार किया?
उत्तर:
जब प्रेमचन्द आठ वर्ष के थे, तभी उनकी माता का देहान्त हो गया था। पिता ने दूसरा विवाह कर लिया, परन्तु प्रेमचन्द को विमाता से वह स्नेह नहीं मिला, जो अपनी माता से मिलता था।

UP Board Solutions

प्रश्न 3:
प्रेमचन्द ने किस उद्देश्य से अपने उपन्यासों और कहानियों की रचना की?
उत्तर:
प्रेमचन्द ने अपने उपन्यासों और कहानियों की रचना सामाजिक (UPBoardSolutions.com) कुरीतियों, सदियों की परम्पराओं और अन्धविश्वासों का विरोध करने के लिए की। उन्होंने बाल-विवाह का विरोध और विधवी विवाह का समर्थन किया। उनकी रचनाओं में देशप्रेम की भावना व्यक्त होती है।

प्रश्न 4:
ऐसी दो राजनीतिक घटनाओं को लिखिए, जिनका उनके हृदय पर इतना प्रभाव पड़ा कि वे अन्याय का विरोध करने के लिए तत्पर हो गए।
उत्तर:
प्रेमचन्द द्वारा लिखित ‘सोजे वतन’ की सभी प्रतियाँ अँग्रेजी सरकार (UPBoardSolutions.com) ने छीन लीं और उस पुस्तक पर प्रतिबन्ध लगा दिया था। दूसरी घटना यह थी कि कलक्टर उनकी गाय को गोली मारना चाहता था।

UP Board Solutions

प्रश्न 5:
प्रेमचंद के रचनाओं के बारे में लिखिए।
उत्तर:
शुरुआत में प्रेमचंद ने देशप्रेम की कहानियाँ लिखीं। ये अंग्रेजों के अन्याय के विरुद्ध भी लिखा करते थे। प्रेमचंद की इस प्रकार की कहानियों का संग्रह ‘सोजे वतन’ सन् 1909 में प्रकाशित हुआ। इन्होंने उर्दू में एक उपन्यास प्रेमा लिखा। (UPBoardSolutions.com) फिर सेवासदने रंग भूमि, कर्मभूमि, गबन, गोदान, प्रेमाश्रये, कायाकल्प जैसे उपन्यास एक के बाद एक प्रकाशित हुए। उन्होंने सैकड़ों कहानियाँ भी लिखीं जिनका संग्रह ‘मानसरोवर’ नाम से आठ भागों में प्रकाशित हुआ।

We hope the UP Board Solutions for Class 7 Hindi Chapter 30 मुंशी प्रेमचन्द (महान व्यक्तित्व) help you. If you have any query regarding UP Board Solutions for Class 7 Hindi Chapter 30 मुंशी प्रेमचन्द (महान व्यक्तित्व) drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

UP Board Solutions for Class 7 Sanskrit chapter 7 प्रहेलिका

UP Board Solutions for Class 7 Sanskrit chapter 7 प्रहेलिका

These Solutions are part of UP Board Solutions for Class 7 Sanskrit. Here we have given UP Board Solutions for Class 7 Sanskrit chapter 7 प्रहेलिका
.

शब्दार्था :-दन्तैः हीनः = दाँतों से रहित (बिना दाँत के), शिलाभक्षी = पत्थर खाने वाला निर्जीवः = बेजान, गुणस्यूतिः = सूत (रस्सी) से सिला, समृद्धोऽपि = धनवान होने पर भी, परपादेन – दुसरे के पैर से, उपानह = जूता, शब्दार्थाः-शिखण्डेन = पंख (मयूर पिच्छ) से, विहगः = पक्षी, विहगश्चास्मि = और पक्षी हूँ, साक्षरः = अक्षर सहित, साक्षरोऽस्म्यहम् = मैं साक्षर हूँ, पदैर्विनैव = पैरों के बिना ही, प्रस्तर-तुल्यम् = पत्थर की तरह (कठोर), (UPBoardSolutions.com) रेफादौ = प्रारम्भ में रेफ (र)।

UP Board Solutions

दन्तैहनः ……………………………………………………………. परपादेन गच्छति ॥1॥

हिन्दी अनुवाद – दाँत नहीं है, फिर भी पत्थर खानेवाला है; निर्जीव है; फिर भी (UPBoardSolutions.com) बहुत बोलनेवाला है; सूत से सिला है; धनवान होने पर भी दूसरों के पैरों से चलता है। (जूता)

शोभितोऽस्मिः ……………………………………………………………. मे जानाः ॥2॥

हिन्दी अनुवाद – मोर के पंखों से सुसज्जित हूँ; विशाल पंखों से अलंकृत हैं; राष्ट्रीय पक्षी हूँ; लोग मेरा नृत्य देखते हैं। (मोर)

UP Board Solutions

पठितो ……………………………………………………………. मुखम् ॥3॥

हिन्दी अनुवाद – मैं जरा भी पढ़ा लिखा नहीं; फिर भी साक्षर (अक्षरवाला) हूँ; पैर नहीं हैं; फिर भी चलता हूँ, और मुँह के बिना ही बोलता हूँ। (पत्र)

क्वचित् ……………………………………………………………. जनाः ॥4॥

हिन्दी अनुवाद – कभी मैं पत्थर की तरह हूँ; कभी तरल के समान; कभी (UPBoardSolutions.com) आयु की भाँति सूक्ष्म हो जाता हूँ; परन्तु लोग मुझे सदा देखते हैं। (पानी)

UP Board Solutions

रेफादौ ……………………………………………………………. जनप्रियः ॥5॥

हिन्दी अनुवाद – प्रारम्भ में रेफ है; अन्त में ‘म’ है; जिसे वाल्मीकि (UPBoardSolutions.com) ने सराहा है; सर्वश्रेष्ठ; कहो, यह लोकप्रिय कौन है? (राम)

अभ्यास

प्रश्न 1.
उच्चारणं कुरुत पुस्तिकायां च लिखत
नोट – विद्यार्थी स्वयं करें।

प्रश्न 2.
एकपदेन उत्तरत
(क) दन्तैः हीनः शिलाभक्षी कः (UPBoardSolutions.com) अस्ति?
उत्तर :
उपानहः

UP Board Solutions

(ख) पादैः बिना कः गच्छति?
उत्तर :
पत्रम्

(ग) राष्ट्रियः विहगः कः अस्ति?
उत्तर :
मयूरः

(घ) कस्य राज्यं सर्वश्रेष्ठम्?
उत्तर :
रामः

UP Board Solutions

(ङ) पाठे जलस्य कति (UPBoardSolutions.com) रूपाणि वर्णितानि?
उत्तर :
त्रीणि

प्रश्न 3.
मजूषातः पदानि चित्वा वाक्यानि पूरयत (पूरे करके)यथा-छात्राः सदा शिक्षकं नमन्ति।
(क) असत्यवचनं न (UPBoardSolutions.com) कथनीयम्।
(ग) प्रतिदिनं दन्तधावनं स्नानं कुर्यात्।
(घ) जलं विना जीवनं सम्भवति।
(ङ) स्वपाठे पुनः पठ।

UP Board Solutions

प्रश्न 4.
पाठे प्रयुक्तानि लट्लकारस्य क्रियापदानि लिखत (लिखकर)
यथा – गच्छति, अस्मि, पश्यन्ति, गच्छामि, कथयामि

प्रश्न 5.
सन्धि-विच्छेदं कुरुत (सन्धि-विच्छेद करके)
पदम्                        सन्धि-विच्छेदः
समृद्धोऽपि                समृद्धः + अपि
शोभितोऽस्मि            शोभितः + अस्मि
मकारोऽन्ते               मकारः + अन्ते

UP Board Solutions

प्रश्न 6.
उपयुक्तशब्देन वाक्यं पूरयत (पूरे करके)
(क) मयूराः नृत्यन्ति। (UPBoardSolutions.com)
(ख) जनाः जलम् पिबन्ति।
(ग) जनाः चित्राणि पश्यन्ति।

प्रश्न 7.
रेखांकितपदानि आधृत्य प्रश्ननिर्माणं कुरुत (करके)
यथा – मयूरस्य नृत्यं (UPBoardSolutions.com) जनाः पश्यन्ति।
उत्तर :
मयूरस्य नृत्यं के पश्यन्ति।

(क)
उपानत् परपादेन गच्छति।
उत्तर :
कः परपादेन गच्छति।

UP Board Solutions

(ख)
पत्रं पादेन विना गृच्छति।
उत्तर :
पत्रं कस्य विना गच्छति?

(ग)
हिमः जलस्य एव (UPBoardSolutions.com) रूपम् अस्ति।
उत्तर :
कः जलस्य एवं रूपम् अस्ति।

प्रश्न 8.
चित्रं दृष्ट्वा मञ्जूषातः पदानि च चित्वा वाक्यानि रचयत
UP Board Solutions for Class 7 Sanskrit chapter 7 प्रहेलिका 1

UP Board Solutions
उत्तर :
बालकाः खेलन्ति। सूर्यः उदयति। (UPBoardSolutions.com) खगाः उड्यन्ते। जनाः सन्ति। चित्रपतङ्गाः कूजन्ति। केशवः पश्यति। देविका खगाः पश्यन्ति।
नोट – विद्यार्थी शिक्षण-संकेत स्वयं करें।

We hope the UP Board Solutions for Class 7 Sanskrit chapter 7 प्रहेलिका help you. If you have any query regarding UP Board Solutions for Class 7 Sanskrit chapter 7 प्रहेलिका, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

UP Board Solutions for Class 7 Science Chapter 15 ऊर्जा

UP Board Solutions for Class 7 Science Chapter 15 ऊर्जा

These Solutions are part of UP Board Solutions for Class 7 Science. Here we have given UP Board Solutions for Class 7 Science Chapter 15 ऊर्जा.

अभ्यास-प्रश्न

प्रश्न 1.
निम्नलिखित प्रश्नों में सही विकल्प को छाँटकर अभ्यास पुस्तिका में लिखिए-
(क) h ऊँचाई से जमीन पर गिरने (UPBoardSolutions.com) वाली m द्रव्यमान की वस्तुओं में गतिज ऊर्जा का मान होता है-
(i) शून्य
(ii) [latex]\frac { mgh }{ 2 }[/latex]
(iii) mgh (✓)
(iv) 2mgh

(ख) कार्य करने की क्षमता को कहते हैं-
(i) शक्ति
(ii) ऊर्जा (✓)
(iii) बल
(iv) चाले।

UP Board Solutions

(ग) गतिशील समुद्री जहाज की चोटी पर बैठी चिड़िया में होती है-
(i) गतिज ऊर्जा
(ii) स्थितिज ऊर्जा
(iii) गतिज एवं स्थितिज ऊर्जा
(iv) स्थितिज एवं गतिज ऊर्जा कोई नहीं (✓)

(घ) दो पत्थरों के तेजी से अघात करने (टकराने पर) यांत्रिक ऊर्जा बदलती है।
(i) प्रकाश एवं ध्वनि ऊर्जा में (✓)
(ii) ऊष्मा एवं ध्वनि (UPBoardSolutions.com) ऊर्जा
(iii) ऊष्मा एवं प्रकाश ऊर्जा
(iv) ऊष्मा, प्रकाश एवं ध्वनि ऊर्जा

(ङ) 500 मीटर की ऊँचाई पर उड़ते हुए हवाई जहाज में होती है।
(i) स्थितिज ऊर्जा
(ii) गतिज ऊर्जा
(iii) स्थितिज और गतिज ऊर्जा (✓)
(iv) स्थितिज एवं गतिज ऊर्जा में से कोई नहीं

प्रश्न 2.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-
(क) ऊर्जा का प्राथमिक स्रोत सूर्य होता है।
(ख) पटाखे के विस्फोट (UPBoardSolutions.com) में ध्वनि ऊर्जा प्राप्त होती है।
(ग) फुटबॉल खेलते समय पेशीय ऊर्जा व्यय होती है।
(घ) यांत्रिक ऊर्जा, गतिज ऊर्जा तथा स्थितिज ऊर्जा का योग होती है।
(ङ) कार्य करने की क्षमता को ऊर्जा कहते हैं।

UP Board Solutions

प्रश्न 3.
निम्नलिखित स्तम्भों क और ख का मिलान कीजिये।
UP Board Solutions for Class 7 Science Chapter 15 ऊर्जा 3

UP Board Solutions

प्रश्न 4.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए-
(क) किसी वस्तु में गति के कारण तथा स्थिति के कारण कौन-सी ऊर्जा उत्पन्न होती है ?
उत्तर-
किसी वस्तु में गति के कारण तथा स्थिति के कारण यात्रिक ऊर्जा उत्पन्न होती है।

(ख) माचिस की तीली एवं मोमबत्ती जलाने पर कौन सी ऊर्जा, किस ऊर्जा में परिवर्तित होती है?
उत्तर-
माचिस की तीली जलाने पर एवं मोमबत्ती रासायनिक ऊर्जा का रूपान्तरण ऊष्मीय ऊर्जा तथा प्रकाश ऊर्जा में होता है।

UP Board Solutions

(ग) ऊर्जा रूपान्तरण से आप क्या समझते हैं?
उत्तर-
एक प्रकार की ऊर्जा को दूसरी प्रकार की ऊर्जा में बदला जा सकता है। ऊर्जा का केवल रूपान्तर होता है, इसे न तो उत्पन्न किया जा सकता है और न ही नष्ट किया जा सकता है। जैसे–भाप इंजन, डीजल इंजन तथा पेट्रोल (UPBoardSolutions.com) इंजन में दहन क्रिया द्वारा ऊष्मीय ऊर्जा यांत्रिक ऊर्जा में परिवर्तित होती है।

(घ) ऊर्जा ह्रास से आप क्या समझते हैं ?
उत्तर-
जब एक प्रकार की ऊर्जा का किसी अन्य रूप में रूपान्तरण होता है तब ऊर्जा का कुछ भाग ऐसे रूप में बदल जाता है, जिसका उस समय उस स्थान पर कोई लाभ नहीं होता है। उसे समय पर ऊर्जा का उपयोग में न होना ही ऊर्जा का हलास होता है। जैसे—यांत्रिक ऊर्जा के रूपान्तरण में घर्षण के कारण ऊर्जा को कुछ भाग ऊष्मीय ऊर्जा, ध्वनि ऊर्जा एवं प्रकाश ऊर्जा के रूप में बदला जाता है। जिनका उस समय कोई उपयोग नहीं होता परंतु मशीनें खराब होकर बंद हो जाती हैं।

प्रश्न 5.
(क) 10 किग्रा. के पिंड को 50 मीटर की ऊँचाई तक लाया गया। पिण्ड की स्थितिज ऊर्जा में वृद्धि ज्ञात कजिए।( गुरूत्वीय त्वरण g = 9.8)
उत्तर-
स्थितिज ऊर्जा = वस्तु का भार x ऊँचाई = mgh (जहाँ g गुरूत्वीय त्वरण है।)
= 10 x 50 x 9.8
= 4900 जूल।

UP Board Solutions

(ख) 20 ग्राम की एक गोली का वेग 50मीटर/सेकण्ड है। गोली की गतिज ऊर्जा ज्ञात कीजिए?
उत्तर-
गतिज ऊर्जा (K) = [latex]\frac { 1 }{ 2 }[/latex] mv²
= [latex]\frac { 1 }{ 2 }[/latex] x 20 x (50)²
= 10 x 50 x 50
= 25000 जूल

प्रश्न 6.
दिए गए चित्र के आधार पर (UPBoardSolutions.com) निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए-
UP Board Solutions for Class 7 Science Chapter 15 ऊर्जा 6
(क) किस बिन्दु पर पत्थर के टुकड़े की सम्पूर्ण स्थितिज ऊर्जा गतिज ऊर्जा में बदल जाती है ?
उत्तर-
बिंदु B पर

(ख) किस बिन्दु पर पत्थर के टुकड़े की सम्पूर्ण गतिज ऊर्जा स्थितिज ऊर्जा (UPBoardSolutions.com) में बदल जाती है ?
उत्तर-
बिंदु C पर

UP Board Solutions

(ग) बिन्दु C तथा B के बीच (UPBoardSolutions.com) में पत्थर में किस प्रकार की ऊर्जा होती है?
उत्तर-
गतिज ऊर्जा

प्रोजेक्ट कार्य – नोट विद्यार्थी स्वयं करें।

We hope the UP Board Solutions for Class 7 Science Chapter 15 ऊर्जा help you. If you have any query regarding UP Board Solutions for Class 7 Science Chapter 15 ऊर्जा, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

UP Board Solutions for Class 7 Geography Chapter 9 प्राकृतिक प्रदेश एवं जनजीवन

UP Board Solutions for Class 7 Geography Chapter 9 प्राकृतिक प्रदेश एवं जनजीवन : सवाना प्रदेश

These Solutions are part of UP Board Solutions for Class 7 Geography. Here we have given UP Board Solutions for Class 7 Geography Chapter 9 प्राकृतिक प्रदेश एवं जनजीवन

अभ्यास

प्रश्न 1.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए –

(क) सवाना प्रदेश को सूडान तुल्य (UPBoardSolutions.com) प्रदेश क्यों कहा जाता है ?
उत्तर :
सवाना प्रदेश का सर्वाधिक विस्तार अफ्रीका महाद्वीप के सूडान में होने के कारण, इसे सूडान तुल्य प्रदेश कहा जाता है।

UP Board Solutions

(ख) सवाना प्रदेश में वर्षा कब होती है ?
उत्तर :
सवाना प्रदेश में ग्रीष्म ऋतु में वर्षा होती है।

(ग) सूडान तुल्य प्रदेश की वनस्पतियों की मुख्य (UPBoardSolutions.com) विशेषताएँ लिखिए।
उत्तर :
वर्ष के अधिकांश महीने शुष्क होने के कारण लम्बी एवं मोटी घास, यहाँ की विशेष प्रकार की वनस्पति है। यहाँ की घासे लगभग 3 मीटर तक लम्बी होती हैं। सवाना प्रदेश में घासों का बाहुल्य है जिनकी बनावट मोटी, चपटी तथा कड़ी होती है। घासों में सबसे महत्वपूर्ण हाथी-घास होती है। इसका आकार गुच्छेदार होता है। इस प्रदेश की इन घासों को पार्कलैण्ड या बुश-वेल्ड कहते हैं। इसके अतिरिक्त सवाना प्रदेश में कुछ पतझड़ (UPBoardSolutions.com) वृक्ष जहाँ-तहाँ बिखरे पाए जाते हैं, जिनकी ऊँचाई बहुत कम होती है।

UP Board Solutions

(घ) सवाना घास भूमियों को शिकार भूमि’ क्यों कहा जाता है ?
उत्तर :
घास क्षेत्र एवं वृक्षों की कम संख्या मिलने के कारण जन्तुओं में गतिशीलता अधिक होती है। इसी कारण से यहाँ पर बड़े आकार के स्तनधारी जन्तु जिराफ, गैंडा और हाथी मिलते हैं। इन घास भूमियों में चीता और शेर जैसे मांसाहारी जन्तु बड़ी संख्या में रहते हैं। ये मांसाहारी जन्तु जेब्रा और हिरन जैसे शाकाहरी जन्तुओं का शिकार करते हैं। पहले इन जानवरों का खूब शिकार किया जाता था, इसीलिए इन घास भूमियों को (UPBoardSolutions.com) शिकार-भूमि भी कहा जाता है।

(ङ) हौसा जनजाति का प्रमुख व्यवसाय क्या है ?
उत्तर :
हौसी जनजाति का मुख्य व्यवसाय कृषि है।

UP Board Solutions

प्रश्न 2.
सही जोड़े बनाइए –

UP Board Solutions for Class 7 Geography Chapter 9 प्राकृतिक प्रदेश एवं जनजीवन 1

UP Board Solutions

भौगोलिक कुशलताएँ –
नोटः विद्यार्थी स्वयं करें।

परियोजना कार्य –
नोटः विद्यार्थी स्वयं करें।

We hope the UP Board Solutions for Class 7 Geography Chapter 9 प्राकृतिक प्रदेश एवं जनजीवन help you. If you have any query regarding UP Board Solutions for Class 7 Geography Chapter 9 प्राकृतिक प्रदेश एवं जनजीवन , drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

UP Board Solutions for Class 7 Civics Chapter 4 न्यायपालिका – कानून का पालन करना

UP Board Solutions for Class 7 Civics Chapter 4 न्यायपालिका – कानून का पालन करना

These Solutions are part of UP Board Solutions for Class 7 Civics. Here we have given UP Board Solutions for Class 7 Civics Chapter 4 न्यायपालिका – कानून का पालन करना.

न्यायपालिका – कानून का पालन करना

अभ्यास

प्रश्न 1.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए-
(क) एफ.आई.आर. कहाँ और कब दर्ज किया जाता है ?
उत्तर
एफ०आई०आर० (फर्स्ट इनफॉरमेशन रिपोर्ट)  घटना होने पर (UPBoardSolutions.com) थाने में दारोगा द्वारा दर्ज की जाती है। इसमें अपराध का ब्यौरा, अपराधी का नाम, जगह का नाम व अपराध का समय होना जरूरी होता है। गवाहों के नाम भी एफ०आई०आर० में दिए जाते हैं।

UP Board Solutions

(ख) गिरफ्तारी और सज़ा में क्या अन्तर है ?
उत्तर
अपराध करने वाले व्यक्ति की गिरफ्तारी होती है। सजा न्यायालय द्वारा होती है।

(ग) जमानत किस प्रकार दी जाती है ?
उत्तर
न्यायालय में हाजिर होने की जिम्मेदारी लेने वाले को जमानती कहते हैं। (UPBoardSolutions.com) जमीन जायदाद वाला आदमी किसी गिरफ्तार व्यक्ति की जमानत दे सकता है और अदालत द्वारा उस व्यक्ति को बुलाने की जिम्मेदारी लेता है। गिरफ्तार व्यक्ति को घर जाने दिया जाता है। जमानत पर छूटे व्यक्ति को नियत तारीख को न्यायालय में पेश होना पड़ता है।

(घ) फौजदारी और दीवानी मामलों में क्या अन्तर है ?
उत्तर
जब जमीन-जायदाद के झगड़े, रुपये-पैसे के लेन-देन या व्यापार (UPBoardSolutions.com) के झगड़े होते हैं तो दीवानी मुकदमे कहलाते हैं। इनमें सजा नहीं होती वरन् नुकसान का मुआवजा या सम्पत्ति लौटाई जाती है।

मारपीट और लड़ाई-झगड़े के मामले फौजदारी मुकदमे कहलाते हैं, जिनमें फाँसी, आजीवन कारावास या कुछ सालों की सजा सुनाई जाती है।

UP Board Solutions

(ङ) हमारे लिए न्यायपालिका क्यों महत्त्वपूर्ण है ?
उत्तर
हमें किसी भी मामले में न्याय न्यायपालिका के द्वारा ही प्रदान किया (UPBoardSolutions.com) जाता है। इसलिए हमारे लिए न्यायपालिका महत्त्वपूर्ण है।

(च) न्यायपालिका की संरचना का वर्णन कीजिए।
उत्तर
भारत में न्यायपालिका का बड़ा महत्व है। यह कार्यपालिका तथा व्यवस्थापिका से बिल्कुल अलग है तथा स्वतंत्र रूप से कार्य करती है। भारत में नीचे से लेकर ऊपर तक सभी न्यायालय एक ही व्यवस्था में संगठित हैं। जिला न्यायालय, उसके ऊपर राज्यों के उच्च न्यायालय तथा सबसे ऊपर भारत का उच्चतम (सर्वोच्च) न्यायालय होता है।

UP Board Solutions

(छ) लोक अदालत में किस प्रकार के मुकदमे सुलझाए जाते हैं ?
उत्तर
लोक अदालतों में वाहन दुर्घटना, पेंशन संबंधी मुकदमे, भूमि अधिग्रहण संबंधी (UPBoardSolutions.com) मुकदमे, विवाह/पारिवारिक मुकदमे तथा उपभोक्ता आदि से संबंधित मुकदमे सुलझाए जाते हैं।

(ज) उपभोक्ता अदालत किसे कहते हैं ?
उत्तर
जिस अदालत में उपभोक्ताओं से संबंधित मामले सुलझाए जाते हैं, उसे उपभोक्ता अदालत कहते हैं; जैसे-जब कोई व्यक्ति सामान बेचते समय ग्राहक को ऐसी वस्तु बेचता है जिसकी गुणवत्ता में किसी प्रकार की कमी हो या उसे वस्तु के दाम में हेर-फेर किया गया हो तो इससे उपभोक्ता (ग्राहक) के अधिकार का हनन होता है। ऐसी परिस्थिति से उपभोक्ताओं के संरक्षण के लिए उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम 1980 का गठन किया गया है। (UPBoardSolutions.com) उपभोक्ता अदालत में ग्राहक की शिकायत सही होने पर ग्राहक/उपभोक्ता अपने साथ हुई परेशानी के लिए दुकानदारे या कंपनी पर मुआवजे का दावा कर सकता है। ऐसी स्थिति में अदालत द्वारा लगाए जुर्माने का भुगतान दुकानदार को करना पड़ता है।

(झ) परिवार न्यायालय की स्थापना क्यों की गई ?
उत्तर
देश में बढ़ते विवाह यो दहेज़ संबंधी मामले तथा नाबालिग बच्चों से संबंधित मामलों को सुलझाने के लिए परिवार न्यायालय की स्थापना की गई।

UP Board Solutions

(ज) जनहित याचिका से आप क्या समझते हैं ?
उत्तर
न्याय पाने की प्रक्रिया में काफी पैसा और कागजी कार्यवाही की जरूरत पड़ती है तथा समय भी बहुत लगता है जिसके कारण बहुत लोग न्याय के लिए आवाज नहीं उठा पाते। इसी बाते को ध्यान में रखते हुए 1980 के दशक में सर्वोच्च न्यायालय ने (UPBoardSolutions.com) जनहित याचिका (PIL) की व्यवस्था लागू की। इसके अंतर्गत यदि किसी व्यक्ति (व्यक्तियों के समूह) के अधिकारों का हनन हो तो कोई अन्य व्यक्ति या संस्था उसके हित के लिए उच्च न्यायालय या सीधे सर्वोच्च न्यायालय में मुकदमा दर्ज करा सकता है। इस प्रकार की याचिका पोस्टकार्ड पर साधारण आवेदन पत्र लिखकर भी की जा सकती है। इसके अंतर्गत कमजोर वर्ग के लोगों, बंधुओं मजदूरों, स्त्रियों और बच्चों की शिकायतों को समुचित महत्त्व दिया गया है।

UP Board Solutions

प्रश्न 2.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए (भरकर)-
उत्तर
(क) सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश 65 वर्ष की आयु तक ही कार्य कर सकता है।
(ख) जिला न्यायाधीश की नियुक्ति उसे राज्य के (UPBoardSolutions.com) राज्यपाल द्वारा की जाती है।
(ग) उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम 1986 के तहत हर भारतीय उपभोक्ता को संरक्षण दिया जाता है।
(घ) मारपीट के मामले फौजदारी मुकदमे कहलाते हैं।

प्रश्न 3.
सही मिलान करिए-
उत्तर
UP Board Solutions for Class 7 Civics Chapter 4 न्यायपालिका - कानून का पालन करना img-1

UP Board Solutions

प्रोजेक्ट कार्य – नोट – विद्यार्थी स्वयं करें।
समूह गतिविधि – नोट – विद्यार्थी स्वयं करें।

We hope the UP Board Solutions for Class 7 Civics Chapter 4 न्यायपालिका – कानून का पालन करना help you. If you have any query regarding UP Board Solutions for Class 7 Civics Chapter 4 न्यायपालिका – कानून का पालन करना, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.