UP Board Solutions for Class 7 Hindi Chapter 28 बंकिमचंद्र चटर्जी (महान व्यक्तित्व)

UP Board Solutions for Class 7 Hindi Chapter 28 बंकिमचंद्र चटर्जी (महान व्यक्तित्व)

These Solutions are part of UP Board Solutions for Class 7 Hindi . Here we have given UP Board Solutions for Class 7 Hindi Chapter 28 बंकिमचंद्र चटर्जी (महान व्यक्तित्व).

पाठ का सारांश

बंकिमचंद्र चटर्जी का जन्म 26 जून, 1838 को पश्चिम बंगाल राज्य के चौबीस परगना जिले के कंथलपाड़ा में एक समृद्ध परिवार में हुआ था। बंकिमचंद्र एक मेधावी और परिश्रमी छात्र थे। उन्होंने 1858 में बी.ए. की परीक्षा प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण की और कलकत्ता विश्वविद्यालय से पास होने वाले प्रथम भारतीय स्नातक बने। शिक्षा समाप्ति के तुरंत बाद 1858 में ही सरकारी सेवा में डिप्टी मजिस्ट्रेट बन गए। कुछ समय बाद ये बंगाल सरकार के सचिव बन गए। बंकिमचंद्र ने आजीविका के लिए सरकारी नौकरी की, किंतु इनमें स्वदेश प्रेम, राष्ट्रीयता की भावना और स्वभाषा प्रेम कूट-कूट कर भरा था। बंकिमचंद्र चटर्जी बांग्ला भाषा के प्रतिष्ठित (UPBoardSolutions.com) कवि व उपन्यासकार थे। इन्होंने अनेक उपन्यासों की रचना की। रवीन्द्र नाथ टैगोर इनको अपना गुरु मानते थे। इन्होंने ‘वंदे मातरम्’ गीत की रचना की। इनका यह गीत संपूर्ण स्वतंत्रता को एक नई चेतना से भर दिया। इनका यह गीत भारतीयों के लिए आजादी को पर्याय बन गया। वर्तमान में वंदे मातरम!’ भारत का राष्ट्र गीत है। 8 अप्रैल, 1894 को इनका निधन हो गया।

UP Board Solutions

अभ्यास-प्रश्न

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लिखिए

प्रश्न 1:
बंकिमचंद्र चटर्जी का जन्म कब (UPBoardSolutions.com) और कहाँ हुआ था?
उत्तर:
बंकिमचंद्र चटर्जी का जन्म 26 जून, 1838 को पश्चिम बंगाल राज्य के चौबीस परगना जिले के कंथलपाड़ा में हुआ था।

प्रश्न 2:
बंकिमचंद्र ने आजादी की लड़ाई में जन-जागरण हेतु किसे माध्यम बनाया?
उत्तर:
बंकिमचंद्र चटर्जी आजादी की लड़ाई में जन-जागरण हेतु अपने गीत ‘वंदे मातरम्’ को माध्यम बनाया।

UP Board Solutions

प्रश्न 3:
‘वंदे मातरम्’ गीत सर्वप्रथम कब और कहाँ गाया गया था?
उत्तर:
‘वंदे मातरम्’ गीत सर्वप्रथम (UPBoardSolutions.com) 1896 में कोलकाता के कांग्रेस अधिवेशन में गाया गया था।

प्रश्न 4:
‘वंदे मातरम्’ गीत बंकिमचंद्र की किस रचना से लिया गया है?
उत्तर:
‘वंदे मारतम्’ गीत बंकिमचंद्र के प्रसिद्ध उपन्यास आनंदमठ से लिया गया है।

UP Board Solutions

प्रश्न 5.
बंकिमचंद्र ने अपने मित्र को पत्र बिना पढ़े क्यों वापस कर दिया?
उत्तर:
क्योंकि वह अंग्रेजी भाषा में लिखा गया (UPBoardSolutions.com) था।

We hope the UP Board Solutions for Class 7 Hindi Chapter 28 बंकिमचंद्र चटर्जी (महान व्यक्तित्व) help you. If you have any query regarding UP Board Solutions for Class 7 Hindi Chapter 28 बंकिमचंद्र चटर्जी (महान व्यक्तित्व) drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

UP Board Solutions for Class 7 History Chapter 9 शेरशाह (1540 ई० – 1545 ई०)

UP Board Solutions for Class 7 History Chapter 9 शेरशाह (1540 ई० – 1545 ई०)

These Solutions are part of UP Board Solutions for Class 7 History. Here we have given UP Board Solutions for Class 7 History Chapter 9 शेरशाह (1540 ई० – 1545 ई०).

शेरशाह (1540 ई० – 1545 ई०)

अभ्यास

प्रश्न 1.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए-
(क) शेरशाह दिल्ली का शासक कैसे बना?
उत्तर
शेरशाह सन् 1540 ई० में कन्नौज के युद्ध में हुमायूँ को हराकर दिल्ली का शासक बना।

UP Board Solutions

(ख) शेरशाह द्वारा किये गए राजस्व सम्बन्धी सुधारों का वर्णन कीजिए।
उत्तर
शेरशाह ने राजस्व सम्बन्धी निम्न सुधार किए।

  1. उसने भूमि की विविधता के आधार पर अलग-अलग लगान निर्धारित किया।
  2. फसलों की उपज के आधार पर कर निर्धारित किया।
  3. उसने पटवारी द्वारा रस्सी से भूमि की नाप की व्यवस्था की, नाप की इकाई ‘गज’ थी।
  4. उसके राज्य में नगद कर देने का आदेश था। (UPBoardSolutions.com)
  5. संकट या अकाल के कारण फसल के नुकसान की क्षतिपूर्ति सरकार द्वारा होती थी।
  6. उसने किसानों एवं राज्यों के बीच सीधा सम्बन्ध स्थापित किया, जिसे रैयतबाड़ी व्यवस्था कहा जाता था।
  7. किसानों के द्वारा भूमि का विवरण सरकार को लिखित रूप में दिया जाता था, जिसे कबूलियत कहते थे।

UP Board Solutions

(ग) प्रजा की भलाई के लिए शेरशाह ने क्या किया?
उत्तर
प्रजा की भलाई के लिए शेरशाह ने निम्नलिखित कार्य किया

  1. उसने पेशावर (पंजाब) से सोनार गाँव (बंगाल) से जोड़ने वाली सड़क बनवाई, जिसे ग्रांडे-ट्रंक रोड (जी०टी० रोड) कहते हैं, जिससे यातायात एवं संचार व्यवस्था में तेजी आई।
  2. उसने जौनपुर तथा बुरहानपुर (UPBoardSolutions.com) को दिल्ली से जोड़ दिया इससे व्यापार का मार्ग आसान हो गया।
  3. उसने सड़क के दोनों ओर वृक्ष लगवाए, जनता के विश्राम के लिए सराय बनवाई और पानी पीने के लिए कुएँ खुदवाए।
  4. उसने शिक्षा के प्रसार के लिए कई मखतब एवं मदरसे खुलवाए।
  5. उसने दिल्ली में किले (पुराना किला) का निर्माण करवाया।

(घ) शेरशाह की प्रशासनिक व्यवस्था के बारे में आप क्या जानते हैं?
उत्तर
शेरशाह की प्रशासनिक व्यवस्था काफी चुस्त थी। शेरशाह ने सैनिक शक्ति बढ़ाने के लिए अपनी सेना का गठन किया। अधिकारियों को नियमित रूप से वेतन दिया जाता था। कोई भी व्यक्ति सीधा शेरशाह से मिल सकता था। उसने प्रशासन को चुस्त (UPBoardSolutions.com) रखने के लिए चार स्तरों में बाँटा था ताकि प्रशासन ठीक से अपना काम कर सके।

UP Board Solutions

प्रश्न 2.
नीचे कुछ कथन दिये गये हैं जो सही हों उन पर सही (✓) तथा गलत पर गलत (✗) का निशान लगाइए-
उत्तर
(क) शेरशाह ने पत्र ले जाने के लिए डाक चौकियों की स्थापना की थी।                     (✓)
(ख) सरकार की तरफ से किसानों को (UPBoardSolutions.com) कबूलियत दिया जाता था।    (✗)
(ग) परगने का सबसे बड़ा अधिकारी शिकदार-ए-शिकदारान होता था।    (✗)
(घ) भूमि के नाप की इकाई मीटर थी।                                                                (✗)

UP Board Solutions

प्रश्न 3.
निम्नलिखित के बारे में नीचे दिए गए स्थान में एक वाक्य में लिखिए (वाक्य लिखकर )
उत्तर 
(क) चौसा का युद्ध – सन् 1539 में हुमायूँ की चौसा नामक स्थान में शेरशाह से हार हुई तथा उसने बड़ी मुश्किल से भागकर अपनी जान बचाई।
(ख) शेर-ए-मंडल – यह शेरशाह द्वारा दिल्ली के (UPBoardSolutions.com) पुराने किले में बनवाया गया।
(ग) सासाराम – सासाराम में शेरशाह का मकबरा स्थापत्य कला का सुन्दर नमूना है।

प्रोजेक्ट कार्य – नोट – विद्यार्थी स्वयं करें।

We hope the UP Board Solutions for Class 7 History Chapter 9 शेरशाह (1540 ई० – 1545 ई०) help you. If you have any query regarding UP Board Solutions for Class 7 History Chapter 9 शेरशाह (1540 ई० – 1545 ई०), drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

UP Board Solutions for Class 6 Agricultural Science Chapter 11 प्राकृतिक आपदाएँ

UP Board Solutions for Class 6 Agricultural Science Chapter 11 प्राकृतिक आपदाएँ

These Solutions are part of UP Board Solutions for 6 Agricultural Science. Here we have given UP Board Solutions for Class 6 Agricultural Science Chapter 11 प्राकृतिक आपदाएँ

अभ्यास

प्रश्न 1.
सही उत्तर पर सही (✓) का निशान लगायें –

(i) पाला किस मौसम में पड़ता है?

(क) सर्दी ✓ 
(ख) गर्मी
(ग) बरसात
(घ) उपरोक्त तीनों में

UP Board Solutions

(ii) ओलावृष्टि का अर्थ है –

(क) अत्यधिक वर्षा
(ख) बर्फ का गिरना
(ग) बर्फ के छोटे-छोटे टुकड़ों का आसमान से गिरना ✓
(घ) पाला पड़ना

(iii) लू चलती है –

(क) बरसात के मौसम में
(ख) जाड़े के मौसम में
(ग) गर्मी के मौसम में ✓
(घ) तीनों मौसम में

प्रश्न 2.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए –

(क) पाला पत्तियों के ऊपर जम जाता है। (पाला, ओस)
(ख) कुहरा की बूंदें पौधों की पत्तियों से टपकती हैं। (ओला, कुहरा)
(ग) पौधे पाले से मुरझा जाते हैं। (पाले से, बरसात से)

प्रश्न 3.
निम्नलिखित कथनों में सही के सामने सही (✓) तथा गलत के सामने गलत (✗) का निशान लगाइए –

(क) लू गर्मी में चलती है। (✓)
(ख) वर्षा ऋतु में पाला तथा कोहरा पड़ता है। (✗)
(ग) शरद ऋतु में लू अधिक चलती है। (✗)
(घ) कोहरा पौधे के लिए लाभदायक होता है। (✗)

UP Board Solutions

प्रश्न 4.

(क) प्राकृतिक आपदा किसे कहते हैं?
(ख) कोहरा किसे कहते हैं? इससे फसलों को क्या हानि होती है?
(ग) पाला किसे कहते हैं?
(घ) लू से पौधों को क्या हानि होती है?
(ङ) ओला गिरने से फसलों के किन भागों को हानि होती है?

उत्तर :

(क) वे प्रतिकूल परिस्थितियाँ जिनसे हमारी फसलों तथा जीव-जन्तुओं का जीवन अस्त-व्यस्त हो जाता है, प्राकृतिक आपदाएँ कहलाती हैं।

(ख) पानी की बूंदें वातावरण में धूल व धुएँ के कणों के साथ मिलकर धरातल के कुछ ऊपर बादल का रूप ले लेती हैं, उसे कुहरा कहते हैं। लगातार कोहरे के कारण सूर्य की गर्मी व (UPBoardSolutions.com) प्रकाश पौधों को पर्याप्त मात्रा में नहीं मिल पाता है, जिससे फसलों की वृद्धि पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है और उपज घट जाती है। –

(ग) जलवाष्प का पौधों एवं अन्य पदार्थों के ऊपर सीधे बर्फ के रूप में जमने को पाला या तुषार कहते हैं।

(घ) लू से कोमल पौधों व पेड़ों की पत्तियाँ सूख जाती हैं।

(ङ) ओला पड़ने से पौधों के कोमल भाग और पत्तियाँ टूट जाती हैं। कभी-कभी इससे पूरी फसल ही नष्ट हो जाती है।

UP Board Solutions

प्रश्न 5.

(क) पाला पड़ने से पूर्व वातावरण में कौन-कौन से परिवर्तन होते हैं?
(ख) क्या कारण है कि कोहरा सूर्य निकलने के साथ-साथ कम होने लगता है?
(ग) पाला से बचाव के लिए क्या उपाय करेंगे?

उत्तर :

(क) पाला पड़ने से पूर्व वातावरण में कई परिवर्तन होते हैं, जैसे – आकाश का स्वच्छ होना, रात का तापमान कम होना, भूमि के निकट शून्य से भी कम हो जाना, दिन में ठंडी हवा का चलना और रात में शांत हो जाना और वायु में जलवाष्प की मात्रा कम होना।

(ख) सूर्योदय होने पर सूर्य की गर्मी से पानी की बूंदें धीरे-धीरे वाष्प में परिवर्तित हो जाती हैं और कुहरा समाप्त हो जाता है।

(ग) पाला से बचाव- खेतों की सिंचाई करनी चाहिए। (UPBoardSolutions.com) वायु के बहावे की दिशा में मेड़ों पर धुआँ करने से सुरक्षा होती है। पुआल घास, पालिथीन से पौधों को ढक देना चाहिए और खेतों में पाला अवरो जातियों की बुवाई करनी चाहिए।

UP Board Solutions

प्रोजेक्ट कार्य
नोट विद्यार्थी स्वयं करें।

We hope the UP Board Solutions for Class 6 Agricultural Science Chapter 11 प्राकृतिक आपदाएँ help you. If you have any query regarding UP Board Solutions for Class 6 Agricultural Science Chapter 11 प्राकृतिक आपदाएँ , drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

UP Board Solutions for Class 7 Geography Chapter 2 पृथ्वी के स्थलरूप

UP Board Solutions for Class 7 Geography Chapter 2 पृथ्वी के स्थलरूप

These Solutions are part of UP Board Solutions for Class 7 Geography. Here we have given UP Board Solutions for Class 7 Geography Chapter 2 पृथ्वी के स्थलरूप

अभ्यास

प्रश्न 1.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए –

(क) वलित पर्वत से आप क्या समझते हैं? विश्व के किन्हीं 3 वलित पर्वतों के नाम बताइए?
उत्तर :
जब चट्टानों में पृथ्वी की आन्तरिक (UPBoardSolutions.com) शक्तियों के कारण मोड़ या वलन पड़ जाता है तो उसे वलित या मोड़दार पर्वत कहते हैं। वर्तमान युग में सभी बड़े पर्वत मोड़दार या वलित पर्वत हैं। ये लगभग सभी महाद्वीपों में पाए जाते हैं।

विश्व के तीन प्रमुख वलित पर्वत हिमालय, आल्प्स, एटलस हैं।

UP Board Solutions

(ख) ज्वालामुखी किसे कहते हैं? ज्वालामुखी पर्वत कैसे बनते हैं।
उत्तर :
ज्वालामुखी भूपर्पटी पर एक मुख या खुला द्वारे होता है। इस रास्ते से मैग्मा या लावा पृथ्वी के धरातल पर आती है। द्वार या मुख से गर्म लावा बाहर आने के कारण इसे ज्वालामुखी कहते हैं। इस द्वार के चारों ओर लावा एकत्र होने से शंकु के आकार की (UPBoardSolutions.com) आकृति बनती है। इसे ज्वालामुखी पर्वत कहते हैं।

(ग) पठार किसे कहते हैं? ये मैदानों से किस प्रकार भिन्न हैं।
उत्तर :
पृथ्वी पर अपेक्षाकृत ऊँचे एवं चौरस स्थलरूप पठार कहलाते हैं। ये पर्वतों की अपेक्षा कम ऊँचे होते हैं परन्तु इनका शिखर छोटे-छोटे उच्चावच को छोड़कर समतल एवं सपाट होता है। पठार के किनारे खड़े ढाल वाले होते हैं। जबकि भूपटल पर समतल किन्तु निचले स्थलरूपों को मैदान कहते हैं। इनका ढाल मन्द होता है तथा छोटे-छोटे उच्चावच को छोड़कर ये समतल एवं सपाट होते हैं।

UP Board Solutions

(घ) महाद्वीप और महासागर किस श्रेणी के उच्चावच हैं?
उत्तर :
महाद्वीप और महासागर प्रथम श्रेणी के उच्चावच हैं।

प्रश्न 2.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए –

(क) पर्वत; पठार एवं मैदान पृथ्वी पर (UPBoardSolutions.com) द्वितीय श्रेणी श्रेणी के उच्चावच हैं।
(ख) भारत का एकमात्र ज्वालामुखी अण्डमान एवं निकोबार द्वीप समूह में बैरन द्वीप पर है।
(ग) अफ्रीका महाद्वीप का अधिकांश भाग पठार है।

UP Board Solutions

प्रश्न 3.
सही जोड़े मिलाइए –
उत्तर :

UP Board Solutions for Class 7 Geography Chapter 2 पृथ्वी के स्थलरूप 1

UP Board Solutions

भौगोलिक कुशलताएँ –
नोटः विद्यार्थी स्वयं करें

परियोजना कार्य –
नोटः विद्यार्थी स्वयं करें।

We hope the UP Board Solutions for Class 7 Geography Chapter 2 पृथ्वी के स्थलरूप help you. If you have any query regarding UP Board Solutions for Class 7 Geography Chapter 2 पृथ्वी के स्थलरूप , drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

UP Board Solutions for Class 7 History Chapter 8 मुगल साम्राज्य

UP Board Solutions for Class 7 History Chapter 8 मुगल साम्राज्य

These Solutions are part of UP Board Solutions for Class 7 History. Here we have given UP Board Solutions for Class 7 History Chapter 8 मुगल साम्राज्य.

मुगल साम्राज्य

अभ्यास

प्रश्न 1.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए-
(क) बाबर के चरित्र की कोई चार विशेषताएँ लिखिए।
उत्तर

  1. बाबर एक कुशल प्रशासक और महत्त्वाकांक्षी व्यक्ति था। उसने एक छोटी सी रियासत से बढ़कर अनेक लड़ाइयाँ जीतकर भारत में मुगल साम्राज्य की नींव डाली।
  2. बाबर बहुत साहसी और वीर लड़ाकू सिपाही था। कठिन परिस्थिति में भी वह घबराता नहीं था। धैर्य से काम लेता था।
  3. बाबर एक अच्छा साहित्यकार था। उसने तुर्की भाषा में अपनी आत्मकथा ‘तुजुक-ए-बाबरी’ लिखी।।
  4. बाबर को बगीचों का बहुत शौक (UPBoardSolutions.com) था। उसने आगरा और लाहौर में बगीचे लगवाए।

UP Board Solutions

(ख) भारत के इतिहास में 1526 ई० में हुए पानीपत के युद्ध का महत्त्व बताइए।
उत्तर
1526 ई० में पानीपत के युद्ध के बाद भारत में बाबर ने महान मुगल साम्राज्य की नींव डाली। आने वाले वर्षों में उनके वंशजों ने इस साम्राज्य का विस्तार किया। हिन्दू और मुसलिम अपनी अलग-अलग संस्कृतियों के बावजूद एक साथ मिलकर रहने लगे।

(ग) पानीपत के युद्ध में बाबर की विजय के क्या कारण थे ?
उत्तर

  1. उसके पास बारूदी तोपें थीं जो अन्य शासकों के पास नहीं थीं।
  2. उसके पास कुशल घुड़सवार थे।
  3. उसकी सेना प्रशिक्षित थी। (UPBoardSolutions.com)
  4. उसके पास कई युद्धों के अनुभव थे।
  5. वह एक कुशल युद्ध-संचालक था।

UP Board Solutions

(घ) खानवा युद्ध का क्या परिणाम हुआ ?
उत्तर
1527 ई० में राजा सांगा और बाबर के (UPBoardSolutions.com) बीच खानवा का युद्ध हुआ। इस युद्ध में बाबर की विजय हुई।।

  • खानवा युद्ध का निम्न परिणाम हुआ
  • राजपूतों की शक्ति और प्रतिष्ठा का प्रभाव समाप्त हो गया।
  • मुगल वंश की नींव सुदृढ़ हो गई।
  • राजपूतों का दिल्ली पर अधिकार करने का सपना अधूरा रह गया।

UP Board Solutions

(ङ) हुमायूँ तथा शेरशाह के मध्य हुए युद्धों का वर्णन कीजिए।
उत्तर
हुमायूँ और शेरशाह के मध्य युद्ध – सन् 1538 ई० में हुमायूँ ने शेरशाह से चुनार जीत लिया। इसके बाद शेरशाह ने गौड़ पर विजय प्राप्त की और बंगाल पर अधिकार किया।

चौसा का युद्ध – हुमायूँ मुंगेर के पास गंगा को पार करके (UPBoardSolutions.com) शेरशाह की ओर बढ़ा। सन् 1539 ई० में चौसा के स्थान पर दोनों की सेनाओं में भीषण युद्ध हुआ। हुमायूँ ने परास्त होकर मुश्किल से अपनी जान बचाई।

कन्नौज का युद्ध – सन् 1540 ई० में शेरशाह ने आगरा पर चढ़ाई कर दी। हुमायूँ ने अपनी सेना के साथ कन्नौज नामक स्थान पर शेरशाह का मुकाबला किया। हुमायूँ के परास्त हो जाने पर शेरशाह ने आगरा तथा दिल्ली पर अपना अधिकार कर लिया। वह शेरशाह सूरी के नाम से भारत का शासक बना। हुमायूं सिंध होते हुए फारस चला गया।

UP Board Solutions

(च) हुमायूँ ने पुनः अपने साम्राज्य को किस प्रकार प्राप्त किया ?
उत्तर
शेरशाह की मृत्यु के बाद उसका साम्राज्य दिन प्रतिदिन कमजोर (UPBoardSolutions.com) होता गया। हुमायूँ ने अपने साम्राज्य को पुनः प्राप्त करने के प्रयास तेज कर दिए। उसने फारस के शासक की मदद से । कंधार, पंजाब, आगरा और दिल्ली पर अपना अधिकार कर लिया।

प्रश्न 2.
निम्नलिखित कथनों में सही कथन के सामने सही (✓) तथा गलत कथन के सामने गलत (✗) का निशान लगाइए-
उत्तर
(क) बहादुरशाह हुमायूँ का मित्र था।                     (✗)
(ख) हुमायूँ की मृत्यु चौसा (UPBoardSolutions.com) के मैदान में हुई।      (✗)
(ग) चौसा के युद्ध में हुमायूँ की विजय हुई।            (✗)

UP Board Solutions

प्रश्न 3.
स्तम्भ ‘क’ तथा स्तम्भ ‘ख’ में दिये हुए तथ्यों को सुमेलित कीजिए-
उत्तर
UP Board Solutions for Class 7 History Chapter 8 मुगल साम्राज्य img-1

UP Board Solutions

प्रश्न 4.
खाली स्थान भरिए ( भरकर )-
उत्तर
(क) भारत में मुगल साम्राज्य की स्थापना बाबर ने की थी।
(ख) बाबर और राणा साँगा के (UPBoardSolutions.com) बीच खानवा नामक स्थान पर युद्ध हुआ।
(ग) बाबर ने अपनी आत्मकथा तुर्की भाषा में लिखी।

प्रश्न 5.
पाठ के आधार पर निम्नलिखित तालिका पूर्ण कीजिए (UPBoardSolutions.com) ( पूर्ण करके)-
उत्तर
UP Board Solutions for Class 7 History Chapter 8 मुगल साम्राज्य img-2

प्रोजेक्ट कार्य – नोट – विद्यार्थी स्वयं करें।

We hope the UP Board Solutions for Class 7 History Chapter 8 मुगल साम्राज्य help you. If you have any query regarding UP Board Solutions for Class 7 History Chapter 8 मुगल साम्राज्य, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.