UP Board Solutions for Class 6 Agricultural Science Chapter 5 फसलों की सुरक्षा

UP Board Solutions for Class 6 Agricultural Science Chapter 5 फसलों की सुरक्षा

These Solutions are part of UP Board Solutions for 6 Agricultural Science. Here we have given UP Board Solutions for Class 6 Agricultural Science Chapter 5 फसलों की सुरक्षा

अभ्यास

प्रश्न 1.
सही उत्तर पर सही (✓) का चिह्न लगाइए –

(i) पक्की बाड़ बनाई जाती है –

(क) ईंटों एवं पत्थरों को चुनकर ✓
(ख) कँटीली झाड़ी लगाकर
(ग) तार लगाकर
(घ) खाई बनाकर

UP Board Solutions

(ii) पौधों की बाड़ लगाने में प्रयोग किए जाते हैं –

(क) सरपत, करौंदा आदिः ✓
(ख) गेहूँ
(ग) बाजरा
(घ) खखड़ी

(iii) कैंटीली झाड़ी विधि में प्रयोग किया जाता है –

(क) बबूल, जंगल, जलेबी ✓
(ख) ज्वार
(ग) बाजरा
(घ) अरहर

(iv) जालीदार तार की बाड़ लगायी जाती है –

(क) छोटे भूखण्ड के किनारे ✓
(ख) मध्यम भूखण्ड के किनारे
(ग) नदी किनारे
(घ) बड़े भूखण्ड के किनारे

(v) खखड़ी की बाड़ में प्रयोग किया जाता है –

(क) ईंट
(ख) पत्थर ✓ 
(ग) लकड़ी
(घ) तार

UP Board Solutions

प्रश्न 2.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए –

(क) पौधों की बाड़ में सरपत तथा मेहंदी के पौधों का प्रयोग होता है।
(ख) पशुओं से फसल सुरक्षा बाड लगाकर की जाती है।
(ग) खखड़ी को प्रयोग पहाड़ी क्षेत्रों में होता है।
(घ) कँटीली झाड़ी की बाड़ में बबूल तथा जंगली जलेबी पौधों का प्रयोग होता है।
(ङ) कॅटीले तार की बाड़ में खम्भों का प्रयोग होता है।

प्रश्न 3.
निम्नलिखित में सही के सामने सही (✓) तथा गलत के सामने गलत (✗) का निशान लगाइए –

(क) खखड़ी विधि में ईंट का प्रयोग होता है। (✗)
(ख) पत्थरों का प्रयोग खखड़ी विधि में किया जाता है। (✓)
(ग) जालीदार तार की बाड़ बड़े भूखण्डों के किनारे होती है। (✗)
(घ) कॅटीले तार की बाड़ का प्रयोग छोटे भूखण्डों के किनारे होता है। (✗)
(ङ) कँटीली झाड़ी की बाड़ लगाने में करौंदा का प्रयोग होता है। (✓)

प्रश्न 4.
निम्नलिखित में स्तम्भ ‘क’ का स्तम्भ ‘ख’ से सुमेल कीजिए – (सुमेल करके)
उत्तर :
UP Board Solutions for Class 6 Agricultural Science Chapter 5 फसलों की सुरक्षा 1

प्रश्न 5.
पौधों की बाड़ लगाने से क्या लाभ होता है?
उत्तर :
इस विधि में जानवरों से फसलों की सुरक्षा मेड़ों के किनारे झाड़दार पौधे लगाकर की जाती है। बाड़ लगाने हेतु सरपत, मेंहदी आदि पौधों का चुनाव किया जाता है।

UP Board Solutions

प्रश्न 6.
फसलों में बाड़ का क्या महत्त्व है?
उत्तर :
फसलों में बाड़ का बहुत महत्त्व है। बाड़ लगाने से जंगली एवं पालतू जानवरों से फसल की सुरक्षा होती है।

प्रश्न 7.
खखड़ी द्वारा बाड़ कैसे बनायी जाती है?
उत्तर :
इस विधि में पहाड़ी क्षेत्रों में पत्थर के छोटे-छोटे टुकड़ों को दीवार (UPBoardSolutions.com) की तरह खेत के चारों तरफ रखकर बाड़ बनाते हैं। इसमें सीमेन्ट या मिट्टी का प्रयोग दीवार बनाने हेतु नहीं किया जाता है।

प्रश्न 8.
कैंटीले तार द्वारा बाड़ में क्या-क्या प्रयोग किया जाता है?
उत्तर :
कॅटीले तार की बाड़ में बड़े क्षेत्रों में खम्भों के सहारे कॅटीले तार लगाए जाते हैं।

प्रश्न 9.
बाड़ लगाते समय किन-किन बातों को ध्यान में रखना चाहिए?
उत्तर :
बाड़ लगाते समय निम्नलिखित बातों का ध्यान रखना चाहिए।

  1. जहाँ जैसी, बाड़ की जरूरत हो, वैसी बाड़ लगानी चाहिए।
  2. बाड़ वस्तुओं की उपलब्धता के अनुसार लगानी चाहिए।
  3. क्षेत्रों के कोनों पर दो अतिरिक्त खम्भों को लगाकर उन्हें गिरने से बचाना चाहिए।

UP Board Solutions

प्रश्न 10.
पत्थर के टुकड़ों की बिना मिट्टी या सीमेन्ट द्वारा चुनाई कर बाड़ लगाने की विधि को क्या कहते हैं?
उत्तर :
खखड़ी बाड़ बनाना।

प्रश्न 11.
बाड़ लगाना किसे कहते हैं? बाड़ लगाने की सभी विधियों का वर्णन कीजिए।
उत्तर :
फसलों की जानवरों से सुरक्षा हेतु जो भी उपाय किए जाते हैं, उन्हें बाड़ लगाना कहते है। फसलों की सुरक्षा निम्न प्रकार से की जाती है –

  1. पौधों की बाड़ लगाना
  2. कँटीली झाड़ी की बाड़ लगाना
  3. खाई बनाकर सुरक्षा
  4. कॅटीले तार की बाड़ बनाना।
  5. जालीदार तार की बाड़
  6. खखड़ी बाड़ बनाना।
  7. पक्की बाड़ बनाना।

प्रश्न 12.
बाड़ कितने प्रकार की होती है? पहाड़ी क्षेत्र के लिए बाड़ लगाने की कौन-सी विधि उपयुक्त है?
उत्तर :
बाड़ के प्रकार के लिए प्रश्न 11 का उत्तर देखिए। पहाड़ी क्षेत्र में खखड़ी बाड़ बनाना उपयुक्त होता है। यह पत्थर से दीवार की तरह लगाकर बनाई जाती है।

UP Board Solutions

प्रश्न 13.
कँटीली झाड़ी द्वारा बाड़ लगाने में किन-किन पौधों का प्रयोग किया जाता है?
उत्तर :
कँटीली झाड़ी द्वारा बाड़ लगाने हेतु झरबेरी, करौंदा, बबूल, (UPBoardSolutions.com) जंगली जलेबी इत्यादि पौधों का प्रयोग किया जाता है।

We hope the UP Board Solutions for Class 6 Agricultural Science Chapter 5 फसलों की सुरक्षा help you. If you have any query regarding UP Board Solutions for Class 6 Agricultural Science Chapter 5 फसलों की सुरक्षा , drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

UP Board Solutions for Class 6 Home Craft Chapter 1 स्वास्थ्य

UP Board Solutions for Class 6 Home Craft Chapter 1 स्वास्थ्य

These Solutions are part of UP Board Solutions for Class 6 Home Craft. Here we have given UP Board Solutions for Class 6 Home Craft Chapter 1 स्वास्थ्य.

स्वास्थ्य

अभ्यास

प्रश्न 1.
बहुविकल्पीय प्रश्नसही विकल्प के सामने दिए गए गोल घेरे को काला करिए–
(1) अच्छे स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है 
(क) अत्यधिक भोजन करना ◯
(ख) देर तक सोना ◯
(ग) दवा का सेवन करना ◯
(घ) नियमित व संतुलित दिनचर्या का पालन करना ●

UP Board Solutions 

(2) सुबह उठकर सबसे पहले
(क) शौच जाना ●
(ख) भोजन करना ◯
(ग) नहाना ◯
(घ) मोबाइल चलाना ◯

प्रश्न 2.
अतिलघु उत्तरीय प्रश्न-
(क) हमें उत्तम स्वास्थ्य के लिए कितने घंटे सोना चाहिए ?
उत्तर
हमें उत्तम स्वास्थ्य के लिए कम-से-कम छह-सात घंटे तक सोना चाहिए।

(ख) सूर्योदय से पूर्व उठेना क्यों आवश्यक है ?
उत्तर
अच्छे स्वास्थ्य के लिए सूर्योदय से पूर्व उठना आवश्यक है।

प्रश्न 3.
लघु उत्तरीय प्रश्न-
(क) सुखी परिवार किसे कहते है ?
उत्तर
उस परिवार को सुखी परिवार कहा जाता है, जिसके सदस्यों में पूर्ण तालमेल हो, सबका स्वास्थ्य उत्तम हो, परिवार की जरूरतों के अनुसार आय हो, शिक्षा का (UPBoardSolutions.com) वातावरण हो और बुरी आदतों से सब दूर हों।

(ख) प्रताप का स्वास्थ्य क्यों खराब हुआ ?
उत्तर
प्रताप का स्वास्थ्य उचित खान-पान के अभाव में और अनियमित दिनचर्या के कारण खराब हुआ।

UP Board Solutions

प्रश्न 4.
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
(क) स्वास्थ्य किसे कहते हैं ? अच्छे स्वास्थ्य के क्या लक्षण हैं ?
उत्तर
पूर्णतः विकार रहित अच्छी शारीरिक स्थिति स्वास्थ्य कहलाती है। अच्छे स्वास्थ्य के निम्नलिखित लक्षण हैं

  1. निरोगी शरीर, स्वस्थ दाँत।
  2. विकसित मांसपेशियाँ, चिकने, चमकीले और मजबूत केश।
  3. शरीर का पुष्ट होना, रोग प्रतिरोधक क्षमता होना।
  4. कार्यों को लगन एवं मेहनत से करना ।
  5. अच्छी भूख लगना, भैरपूर नींद लेना।
  6. सकारात्मक सोच।।
  7. शरीर तन्त्रों की सही क्रिया।
  8. आयु के अनुसार भार व लम्बाई होना।

(ख) उत्तम स्वास्थ्य के लिए आप किन-किन बातों का ध्यान रखेंगे ?
उत्तर
उत्तम स्वास्थ्य के लिए निम्न बातों का ध्यान रखना आवश्यक है

प्रातःकाल सूर्योदय से पूर्व जागना, शौच, स्नानादि से निवृत्त होकर हलका-फुलका व्यायाम करना, जैसेटहलना, दौड़ना, रस्सी कूदना आदि। नाश्ते में पौष्टिक चीजें जैसे- अंकुरित अन्न, फल, दूध, दलिया आदि लेना। दिनचर्या ऐसी-बनाना कि उसमें दिनभर के कार्यों के अलावा खेलकूद व मनोरंजन भी (UPBoardSolutions.com) अनिवार्य रूप से शामिल हो। भरपूर मेहनत करना और छ:-सात घंटे की गहरी नींद लेना, भोजन में हरी-पत्तीदार सब्जियाँ, दाल, सलाद, रोटी, चावल, दही, जैसे पदार्थों को शामिल करना जरूरी है।

UP Board Solutions

प्रोजेक्ट कार्य :                                 नोट- विद्यार्थी स्वयं करें।

We hope the UP Board Solutions for Class 6 Home Craft Chapter 1 स्वास्थ्य help you. If you have any query regarding UP Board Solutions for Class 6 Home Craft Chapter 1 स्वास्थ्य, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

UP Board Solutions for Class 7 Hindi Chapter 7 महाराजा अग्रसेन (महान व्यक्तित्व)

UP Board Solutions for Class 7 Hindi Chapter 7 महाराजा अग्रसेन (महान व्यक्तित्व)

These Solutions are part of UP Board Solutions for Class 7 Hindi . Here we have given UP Board Solutions for Class 7 Hindi Chapter 7 महाराजा अग्रसेन (महान व्यक्तित्व).

पाठ का सारांश

धनपाल नामक राजा ने सरस्वती नदी के किनारे प्रतापनगर राज्य स्थापित किया। धनपाल की छठी पीढ़ी में महाराजा बल्लभ हुए, जिनके अग्रसेन और शूरसेन नामक पुत्र थे। अग्रसेन का विवाह माधवी से हुआ। इसके अलावा महाराज अग्रसेन ने कोलापुर के नागवंशी महाराज महीरथ की पुत्री सुन्दरावती के साथ विवाह किया। दोनों पत्नियों- माधवी और सुन्दरावती के पिता कुमुद और महीरथ ने अग्रसेन की सहायता की, जिससे इनका राज्य समृद्धिशाली हो गया। (UPBoardSolutions.com) दो नागवंशों से सम्बन्ध हो जाने पर यह स्वाभाविक ही था। इनकी प्रजा भी सन्तुष्ट थी। इन्होंने अपने भाई शूरसेन के विवाह पर इन्द्र को आमंत्रित कर उनसे मैत्री सम्बन्ध स्थापित कर लिए।
महाराजा बल्लभ की मृत्यु के बाद अग्रसेन अनेक तीर्थस्थानों पर गए। अग्रसेन ने पंचनद (पंजाब) में नए राज्य की स्थापना की और आग्रेयगण (अग्रोहा) नगर बसाया। शूरसेन प्रतापनगर के राजा बने। अग्रसेन ने अट्ठारह बस्तियाँ बसाईं। ‘जीयो और जीने दो’ इनकी राजनीति का आधार था। इनके राज्य में हिंसा और दुर्नीति के लिए कोई स्थान नहीं था। अग्रसेन की सन्तानों में राजकुमार विभु सबसे बड़े थे।
सन्तान होने की खुशी में अग्रसेन ने अश्वमेध यज्ञ किया; लेकिन पशुबलि नहीं होने दी। उसके स्थान पर नारियल को ही यज्ञ की पूर्णाहुति का साधन बनाया। अपने राज्य में कहीं भी होने वाली पशुबलि इन्होंने रुकवा दी।
इनके राज्य में प्रत्येक व्यक्ति एक दूसरे की मदद और सहयोग करने वाला था। (UPBoardSolutions.com) नवागंतुक व्यक्ति की भी लोग आवास और भरण-पोषण में मदद करते थे। अग्रसेन ने जनपदों में जन-प्रतिनिधियों की नई व्यवस्था को जन्म दिया। एक लम्बी अवधि तक राज करके अपने पुत्र विभु को शासन सौंप दोनों महारानियों सहित इन्होंने वनवास ग्रहण कर लिया।

UP Board Solutions

अभ्यास-प्रश्न

प्रश्न 1:
अग्रोहा में बसने आये नवागन्तुक को सभी के द्वारा एक मुद्रा और एक ईंट क्यों दी जाती थी ?
उत्त:
अग्रोहा राज्य में बसने आए नवागन्तुक को सभी नागरिकों द्वारा एक मुद्रा और एक ईंट इसलिए दी जाती थी ताकि राज्य में नया आने वाला व्यक्ति राज्य में सुख-शांति से रह सके।

प्रश्न 2:
महाराजा अग्रसेन ने यज्ञों में होने वाली किस प्रथा को रुकवा दिया था? (UPBoardSolutions.com) इसके स्थान पर क्या प्रथा प्रचलित कराई?
उत्तर:
महाराजा अग्रसेन ने यज्ञों में होने वाली पशुबलि प्रथा को रुकवा दिया। इसके स्थान पर नारियल को ही इन्होंने यज्ञ की पूर्णाहुति का साधन बनाया।

UP Board Solutions

प्रश्न 3:
सही विकल्प चुनिए (विकल्प चुनकर) (UPBoardSolutions.com)
(अ) अश्वमेध यज्ञ में कौन-सा पशु विश्व विजय के प्रतीक स्वरूप छोड़ा जाता था
(1) बैल
(2) घोड़ा
(3) भैंसा
(4) गधा।
उत्तर:
(2) घोड़ा

(ब) महाराजा अग्रसेन ने कौन-सा नया नगर बसाया था?
(1) गंगोहा
(2) अग्रोहा
(3) वैदेहा
(4) सोरहा
उत्तर:
(2) अग्रोहा

UP Board Solutions

प्रश्न 4:
खाली स्थानों की पूर्ति कीजिए (पूर्ति करके) (UPBoardSolutions.com)

(अ) महाराजा अग्रसेन के राज्य में हिंसा का कोई स्थान नहीं थी। (न्याय, हिंसा, सम्पति, सुख)
(ब) अग्रोहा स्थान वर्तमान में हरियाणा राज्य में है। (दिल्ली, राजस्थान, महाराष्ट्र, हरियाणा)
(स) अग्रवंशजों के विवाह में छत्र व चँवर के प्रयोग की आज भी परम्परा है।। (छत्र व दण्ड, छत्र व चँवर, चँवर व दण्ड, छत्र व मुकुट)

प्रश्न 5:
नोट- छात्र अपने शिक्षक/शिक्षिका (UPBoardSolutions.com) की सहायता से स्वयं करें।

We hope the UP Board Solutions for Class 7 Hindi Chapter 7 महाराजा अग्रसेन (महान व्यक्तित्व) help you. If you have any query regarding UP Board Solutions for Class 7 Hindi Chapter 7 महाराजा अग्रसेन (महान व्यक्तित्व), drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

UP Board Solutions for Class 6 Agricultural Science Chapter 3 खाद तथा उर्वरक

UP Board Solutions for Class 6 Agricultural Science Chapter 3 खाद तथा उर्वरक

These Solutions are part of UP Board Solutions for 6 Agricultural Science. Here we have given UP Board Solutions for Class 6 Agricultural Science Chapter 3 खाद तथा उर्वरक

अभ्यास

प्रश्न 1.
सही उत्तर पर सही का (✓) निशान लगाइए –

(i) जैविक खाद है –

(क) नाइट्रोजनी उर्वरक
(ख) फास्फेटी उर्वरक
(ग) पोटाश उर्वरक
(घ) गोबर की खाद ✓

UP Board Solutions 

(ii) उर्वरक तैयार किया जाता है –

(क) गड्ढे में
(ख) जमीन में
(ग) कारखाने में ✓
(घ) गाँव में s

(iii) मुख्य पोषक तत्त्व है –

(क) आयरन
(ख) मैग्नीज
(ग) कॉपर
(घ) नाइट्रोजन ✓

(iv) सूक्ष्म पोषक तत्त्व है –

(क) नाइट्रोजन
(ख) फॉस्फोरस
(ग) पोटाश।
(घ) जिंक ✓

(v) उर्वरक है –

(क) गोबर की खाद
(ख) कम्पोस्ट ।
(ग) हरी खाद
(घ) रासायनिक खाद ✓

UP Board Solutions

प्रश्न 2.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कोष्ठक में दिए गए शब्दों से कीजिए।

(क) कार्बनिक पदार्थ की मात्रा खाद में अधिक पाई जाती है। (खाद, उर्वरक)
(ख) जैविक खाद को गड्ढे में तैयार किया जाता है। (गड्ढे, कारखाने)
(ग) जैविक खाद का प्रयोग बुआई से पूर्व किया जाता है। (से पूर्व, बाद में)
(घ) पशुओं के नीचे बिछायी जाने वाली वनस्पतिक सामग्री को बिछाली कहते हैं। (कूड़ा कचरा, बिछाली)
(ङ) तिलहनी फसलों के बीजों से तेल निकालने के बाद शेष भाग को खली कहते हैं। (छिलका, खली)

प्रश्न 3.
निम्नलिखित कथनों में सही कथन पर सही (✓) तथा गलत कथन पर गलत (✗) का चिह्न लगाएँ –

(क) उर्वरक प्रायः गड्ढे में तैयार किए जाते हैं। (✗)
(ख) जैविक खाद में पोषक तत्वों की मात्रा निश्चित होती है। (✗)
(ग) ऐसे तत्त्वं जिनकी पौधों को बहुत कम मात्रा में आवश्यकता होती है, सूक्ष्म पोषक तत्त्व कहलाते हैं। (✓)
(घ) हरी खाद, पौधों को मिट्टी में दबाकर तैयार की जाती है। (✓)
(ङ) कैल्सियम को पोषक तत्वों का राजा कहा जाता है। (✗)

प्रश्न 4.
निम्नलिखित में स्तम्भ ‘क’ को स्तम्भ ‘ख’ से सुमेल कीजिए। (सुमेल करके)
उत्तर :
UP Board Solutions for Class 6 Agricultural Science Chapter 3 खाद तथा उर्वरक 1

प्रश्न 5.

(क) सूक्ष्म पोषक तत्त्व क्या हैं? उनके नाम लिखिए।
(ख) पौधों में नाइट्रोजन के महत्त्व को लिखिए।
(ग) हरी खाद को परिभाषित कीजिए।
(घ) कार्बनिक पदार्थ का मृदा पर क्या प्रभाव पड़ता है?
(ङ) खाद के रूप में प्रयोग की जाने वाली तीन खलियों के नाम लिखिए।

उत्तर :

(क) जिन तत्त्वों की पौधों को बहुत कम जरूरत होती है, उन्हें सूक्ष्म पोषक तत्त्व कहते हैं। सूक्ष्म पोषक तत्वों में आयरन, मैग्नीज, कॉपर, जिंक, बोरॉन आदि हैं। (UPBoardSolutions.com)
(ख) नाइट्रोजन को पोषक तत्त्वों का राजा कहते हैं। यह एक संरचनात्मक तत्त्वं है। नाइट्रोजन पौधों में हरा रंग क्लारोफिल उत्पन्न करता है। यह पौधों की तीव्र वृद्धि में सहायक होता है।
(ग) सनई, ढेचा, लोबिया आदि के हरे पौधों को मृदा उर्वरता बढ़ाने के लिए भूमि में दबाने से जो खाद प्राप्त होती है, उसे हरी खाद कहते हैं।
(घ) कार्बनिक पदार्थ का मृदा पर बहुत प्रभाव पड़ता है। इससे मृदा का उपजाऊपन बढ़ जाता है।
(ङ) खाद के रूप में प्रयुक्त होने वाली तीन खलियों के नाम हैं – नीम, महुआ और अलसी।

UP Board Solutions

प्रश्न 6.
आवश्यक पोषक तत्वों का वर्गीकरण कीजिए।
उत्तर :
पोषक तत्वों को आवश्यकता के आधार पर तीन वर्गों में बाँटा गया है –

  1. मुख्य पोषक तत्त्व जैसे- कार्बन, हाइड्रोजन, ऑक्सीजन, नाइट्रोजन, फॉस्फोरस, पोटैशियम।
  2. गौण पोषक तत्त्व जैसे- कैल्सियम, मैग्नीशियम, सल्फर।
  3. सूक्ष्म पोषक तत्त्व जैसे- आयरन, मैग्नीज, कॉपर, जिंक।

प्रश्न 7.
खाद किसे कहते हैं? समझाकर लिखिए।
उत्तर :
जीव-जन्तुओं एवं पेड़-पौधों के अवशेषों के विघटित अंश को ‘खाद’ कहते हैं। गोबर और घर का कचरा सड़ने के बाद खाद बन जाता है।

प्रश्न 8.
मुख्य पोषक तत्वों को पौधों की वृद्धि में क्या महत्त्व है?
उत्तर :
मुख्य पोषक तत्वों का पौधों की वृद्धि में महत्त्वपूर्ण स्थान हैं क्योंकि कार्बन, हाइड्रोजन और ऑक्सीजन पौधों के लगभग 95% भाग का निर्माण करते हैं। पौधों के शुष्क भाग का लगभग 44% कार्बन, 40% ऑक्सीजन एवं 8% हाइड्रोजन होता है। प्रकाश संश्लेषण क्रिया द्वारा कार्बन डाइऑक्साइड व (UPBoardSolutions.com) जल के संयोग से पौधों में शर्करा और स्टार्च का निर्माण होता है। हरे पौधों में यही जीवन का आधार है।

प्रश्न 9.
खाद को वर्गीकृत करते हुए हरी खाद बनाने की विधि का वर्णन कीजिए।
उत्तर :
खाद के प्रकार – यह मुख्यतः दो प्रकार की होती है –
UP Board Solutions for Class 6 Agricultural Science Chapter 3 खाद तथा उर्वरक 2

हरी खाद बनाने की विधि – इस विधि से जिस खेत में खाद देनी होती है, उसी में हरी खाद की फसल को लगभग एक माह पश्चातू खेत में ही पाटा लगाकर गिरा देते हैं। इसके बाद मिट्टी पलटने वाले हल से जुताई कर देते हैं। जिससे सभी हरे पौधे मिट्टी में दब जाते हैं। कुछ दिन में पौधे सड़-गलकर खाद बन जाते हैं।

UP Board Solutions

प्रश्न 10.
गोबर गैस संयंत्र से होने वाले लाभों का वर्णन कीजिए।
उत्तर :
गोबर गैस संयंत्र से लाभ –

  1. भोजन पकाने के लिए ईंधन के रूप में गैस प्राप्त होती है।
  2. गैस का उपयोग’ गैस लैंप में प्रकाश के लिए भी किया जाता है।
  3. संयंत्र से गोबर की खाद (गाद) प्राप्त होती है।
  4. इस खाद (गाद) में सामान्य गोबर की खाद से कई गुना अधिक पोषक तत्त्व पाए जाते हैं।

प्रश्न 11.
पौधों में नत्रजन की कमी के लक्षण लिखिए।
उत्तर :
पौधों में नत्रजन की कमी के लक्षण निम्नलिखित हैं

  1. लक्षण सर्वप्रथम पुरानी पत्तियों पर प्रकट होते हैं।
  2. पूरी पत्ती नसों सहित पीली पड़ जाती हैं।
  3. पत्ती पर सी भी रंग के धब्बे नहीं पड़ते।
  4. पत्तियाँ भंगुर हो जाती हैं और मोड़ने पर चटक कर टूटती हैं।
  5. पौधा बौना रह जाता है।

प्रश्न 12.
निम्नलिखित में संकेतों के अनुसार शब्द पूराँ करें –
UP Board Solutions for Class 6 Agricultural Science Chapter 3 खाद तथा उर्वरक 3

उत्तर :

  1. कारखाना
  2. हाइड्रोजन
  3. विष्टाचूर्ण
  4. फर्टिलाइजर
  5. नाइट्रोजन
  6. सल्फर
  7. बिछाली

UP Board Solutions

प्रोजेक्ट कार्य
नोट – छात्र स्वयं करें।

We hope the UP Board Solutions for Class 6 Agricultural Science Chapter 3 खाद तथा उर्वरक help you. If you have any query regarding UP Board Solutions for Class 6 Agricultural Science Chapter 3 खाद तथा उर्वरक , drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

UP Board Solutions for Class 7 Hindi Chapter 6 भीष्म (महान व्यक्तित्व)

UP Board Solutions for Class 7 Hindi Chapter 6 भीष्म (महान व्यक्तित्व)

These Solutions are part of UP Board Solutions for Class 7 Hindi . Here we have given UP Board Solutions for Class 7 Hindi Chapter 6 भीष्म (महान व्यक्तित्व).

पाठ का सारांश

भीष्म के बचपन का नाम देवव्रत थी। ये हस्तिनापुर के राजा शान्तनु और गंग के पुत्र थे। इन्होंने वेदशास्त्र की शिक्षा वशिष्ठ से और युद्ध कौशल परशुराम से सीखा था। ये शस्त्र-शास्त्र दोनों में निपुण थे।
यमुना तट पर आखेट करते हुए इनके पिता शान्तनु ने निषादराज की सुन्दर कन्या सत्यवती को देखकर उससे विवाह करने की इच्छा व्यक्त की। निषादराज ने शर्त रखी कि सत्यवती का पुत्र राजा बनेगा, देवव्रत नहीं। शान्तनु ने शर्त नहीं मानी और वे बीमार रहने लगे। भीष्म ने निषादराज से सत्यवती का विवाह अपने पिता से करने का अनुरोध किया। इन्होंने आजीवन ब्रह्मचारी रहने की प्रतिज्ञा की। सत्यवती से विवाह होने के बाद उसके दो पुत्र चित्रांगद और विचित्रवीर्य हुए। चित्रांगद की मृत्यु जल्दी हो गई और विचित्रवीर्य गद्दी पर बैठे। उनके तीन पुत्र थे- धृतराष्ट्र, पांडु और विदुर। धृतराष्ट्र अन्धे (UPBoardSolutions.com) थे इस कारण पांडु को राजा बनाया गया, क्योंकि भीष्म राज्य स्वीकार नहीं कर सकते थे। ये अपनी प्रतिज्ञा पर अटल रहे।
महाभारत के युद्ध में भीष्म कौरवों की तरफ थे। इन्होंने प्रतिज्ञा की थी कि मैं युद्ध में कृष्ण को शस्त्र उठाने पर विवश कर दूंगा। इनके घोर संग्राम करने पर कृष्ण ने क्रोधित हो, रथ का पहिया निकाल कर हमला करना चाहा। भीष्म की प्रतिज्ञा पूर्ण हुई।
महाभारत के युद्ध से भीष्म ने दस दिनों तक सेनापति का कार्य किया। अर्जुन ने शिखण्डी को आगे करके इन्हें बाणों मे छेद दिया। भीष्म ने सूर्य के उत्तरायण होने तक प्राण न त्यागने की प्रतिज्ञा की।
भीष्म पितामह पराक्रमी राजनीतिज्ञ और धर्मज्ञ थे। इन्होंने युधिष्ठिर को ज्ञान, वैराग्य, भक्ति, धर्म और नीति का उपदेश दिया। ये उपदेश सदैव मानव जाति का पथ प्रशस्त करते रहेंगे।

UP Board Solutions

अभ्यास-प्रश्न

प्रश्न 1:
देवव्रत का नाम भीष्म क्यों पड़ा?
उत्तर:
देवव्रत ने आजीवन ब्रह्मचारी रहकर हस्तिनापुर की (UPBoardSolutions.com) रक्षा करने की प्रतिज्ञा की। इस प्रतिज्ञा के कारण इनका नाम भीष्म पड़ा।।

प्रश्न 2:
भीष्म के माता-पिता का क्या नाम था?
उत्तर:
भीष्म के माता-पिता का नाम गंगा और शान्तनु था।

प्रश्न 3:
निषादराज ने शान्तनु के समक्ष कौन-सी (UPBoardSolutions.com) शर्त रखी?
उत्तर:
निषादराज ने शान्तनु के समक्ष यह शर्त रखी कि सत्यवती का पुत्र राजा होगा, देवव्रत नहीं।

UP Board Solutions

प्रश्न 4:
युद्धभूमि में भीष्म ने शस्त्र का त्याग कब और क्यों किया?
उत्तर:
युद्धभूमि में भीष्म ने शिखण्डी को देखकर शस्त्र (UPBoardSolutions.com) त्याग कर दिया, क्योंकि वह स्त्री-रूप था और वे स्त्री पर हथियार नहीं चला सकते थे।

प्रश्न 5:
सही (✓) अथवा गलत (✘) का चिह्न लगाइए (चिह्न लगाकर )
(अ) भीष्म महाराज भरत के पुत्र थे। (✘)
(ब) शान्तनु की मृत्यु के पश्चात् भीष्म हस्तिनापुर के राजा हुए। (✘)
(स) भीष्म अपनी प्रतिज्ञा से कभी हटते न थे। (✓)
(द) महाभारत के युद्ध में भीष्म पांडवों की ओर थे। (✘)

UP Board Solutions

प्रश्न 6:
महाभारत के युद्ध में भीष्म ने घोर संग्राम किया, क्योंकि वे
(क) अर्जुन को मारना (UPBoardSolutions.com) चाहते थे।
(ख) वह अपना पराक्रम दिखाना चाहते थे।
(ग) कृष्ण को शस्त्र ग्रहण करवाकर उनकी प्रतिज्ञा भंग कराना चाहते थे।
(घ) वह पाण्डवों का विनाश करना चाहते थे।

प्रश्न 7:
भीष्म पितामह के चरित्र के प्रेरक प्रसंगों को अपने शब्दों में लिखिए।
उत्तर:
भीष्म पितामह के चरित्र के प्रेरक प्रसंग
(1) भीष्म ने अपने पिता शान्तनु (UPBoardSolutions.com) की शादी कराने के लिए आजीवन ब्रह्मचारी रहने की प्रतिज्ञा की।
(2) भीष्म ने ऐसा संग्राम किया कि श्री कृष्ण को युद्ध में शस्त्र उठाने पड़े।
(3) भीष्म शिखण्डी के सम्मुख धनुष नहीं उठाते थे। अपनी मृत्यु का उपाय बताना भीष्म की महान उदारता में गिना जाता है।
(4) भीष्म ने सूर्य उत्तरायण होने पर शरीर त्यागने का संकल्प लिया और ऐसा ही हुआ।

UP Board Solutions

प्रश्न 8:
पाठ की किस घटना ने आपको प्रभावित किया और क्यों?
उत्तर:
पाठ की एक घटना शान्तनु और सत्यवती के विवाह से सम्बन्धित है, जो देवव्रत के आजीवन ब्रहमचारी रहने की प्रतिज्ञा का कारण बनती है, हमें सबसे ज्यादा प्रभावित करती है। इसका कारण यह है। कि भीष्म के इस प्रकार (UPBoardSolutions.com) के त्याग के समान अन्य उदाहरण नहीं मिलते हैं।

UP Board Solutions

प्रश्न 9:
भीष्म के समान अपने वचन पर दृढ़ रहने वाले किसी महापुरुष के बारे में लिखिए।
उत्तर:
भीष्म के समान अपने वचनों पर दृढ़ रहने वाले महापुरुष सत्यवादी (UPBoardSolutions.com) हरिश्चन्द्र थे, जिन्होंने आखिरी हद तक सत्य नहीं छोड़ा और अपना नाम सत्यवादी चरितार्थ किया।

We hope the UP Board Solutions for Class 7 Hindi Chapter 6 भीष्म (महान व्यक्तित्व) help you. If you have any query regarding UP Board Solutions for Class 7 Hindi Chapter 6 भीष्म (महान व्यक्तित्व), drop a comment below and we will get back to you at the earliest.