UP Board Solutions for Class 6 Sports and Fitness Chapter 7 माचिंग, खेल भावना एवं अनुशासन

UP Board Solutions for Class 6 Sports and Fitness Chapter 7 माचिंग, खेल भावना एवं अनुशासन

These Solutions are part of UP Board Solutions for Class 6 Sports and Fitness. Here we have given UP Board Solutions for Class 6 Sports and Fitness Chapter 7 माचिंग, खेल भावना एवं अनुशासन

प्रश्न 1.
माचिंग क्या है? माचिंग करते समय किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
उत्तर :
मार्किंग वह क्रिया है जिसमें आदेशों को सुनते हुए ध्यान से मार्च किया जाता है, जैसेसेना व पुलिस के जवानों का कदम-ताल करते चलना व विद्यालयों में बच्चों की ड्रिल। मार्किंग करते समय निम्न बातों को ध्यान में रखना आवश्यक है- सावधानी की मुद्रा में खड़ा होना, गर्दन सीधी व आँखें सामने की ओर खुली रखना। विश्राम की अवस्था में दोनों हाथ पीछे करना, हाथों और पैरों को ढीला छोड़ना। बात करना, पीछे मुड़ना व रूमाल प्रयोग करना मना होता है।

UP Board Solutions

प्रश्न 2.
राष्ट्र ध्वज में कौन-कौन से रंग होते हैं? ये रंग क्या दर्शाते हैं?
उत्तर :
राष्ट्र ध्वज में तीन रंग होते हैं। ऊपर केसरिया रंग, बीच में सफेद व नीचे हरा रंग होता है। केसरिया रंग त्याग व बलिदान सफेद रंग शांति व सच्चाई और हरा रंग देश की हरियाली व खुशहाली दर्शाता है।

प्रश्न 3.
राष्ट्रगान की रचना किसने की थी? राष्ट्रगान गाते समय किन-किन बातों को ध्यान में रखना चाहिए?
उत्तर :
राष्ट्रगान की रचना गुरु रवीन्द्रनाथ टैगोर ने की थी। राष्ट्रगान गाते समय निम्न बातों का ध्यान रखना चाहिए –

  1. राष्ट्रगान के समय सावधान की मुद्रा में खड़ा होना चाहिए।
  2. राष्ट्रगान गाते समय हिलना-डुलना व बातें करना मना है।
  3. राष्ट्रगान सही-सही गाना चाहिए।
  4. राष्ट्रगान 52 सेकण्ड में पूरा होना चाहिए।

प्रश्न 4.
खेल भावना से आप क्या समझते हैं?
उत्तर :
जब हम कोई भी खेल खेलते हैं, तो उसमें हारते हैं या जीतते हैं। हमारा पूरा प्रयास होता है कि हम जीते। पर सदैव ऐसा नहीं हो पाता। अगर हम जीतते हैं तो हमें हारने वाले खिलाड़ी के प्रयास की सराहना करनी चाहिए। इसी प्रकार हारने पर हमें जीतने वाले खिलाड़ी को बधाई देनी चाहिए। हार को विनम्रतापूर्वक स्वीकार कर पुनः तैयारी में जुट जाना चाहिए। जीतने पर अहंकार नहीं होना चाहिए। हमें प्रतिद्वन्दी खिलाड़ियों के प्रति मन में ईष्र्या-द्वेष का भाव नहीं रखना चाहिए, बल्कि उनसे सीखने का प्रयास करना चाहिए। यही खेल भावना है।

UP Board Solutions

प्रश्न 5.
खेल में अनुशासन होना क्यों आवश्यक है?
उत्तर :
खेल भावना तथा अनुशासन एक-दूसरे के पूरक हैं। प्रत्येक खेल के कुछ नियम होते हैं। इन नियमों का पालन करते हुए ही हम खेलकर जीतने का प्रयास करते हैं। अनुशासन हमारे जीवन को व्यवस्थित बनाता है। अतः खेल में अनुशासन होना अत्यन्त आवश्यक है। हमें खेल, शिक्षा, समाज आदि सभी क्षेत्रों में अनुशासन का परिचय देना चाहिए।

प्रश्न 6.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए – (पूर्ति करके)
उत्तर :

(क) विंध्य हिमाचल यमुना गंगा, उच्छल जलधि तरंग।
(ख) किसी भी खिलाड़ी को चोट लगने पर उपचार की व्यवस्था करना।
(ग) मुख्य अतिथि के निरीक्षण पर आते समय ग्रुप लीडर ग्रुप को ‘सावधान’ का आदेश देगा।

प्रश्न 7.
‘अ’ समूह का ‘ब’ समूह से सही-सही मिलान कीजिए (मिलान करके) –
उत्तर :
UP Board Solutions for Class 6 Sports and Fitness Chapter 7 माचिंग, खेल भावना एवं अनुशासन 1

प्रश्न 8.
राष्ट्र ध्वज को केसरिया रंग प्रतीक है –

(क) त्याग व बलिदान का
(ख) शान्ति का
(ग) खुशहाली वं हरियाली का
(घ) देश के उन्नति के पथ पर अग्रसर रहने का।

उत्तर :

(क) त्याग व बलिदान का

UP Board Solutions

प्रश्न 9.
खेल के मैदान में राष्ट्र ध्वज को देखकर आपको क्या प्रेरणा मिलती है?
उत्तर :
खेल के मैदान में राष्ट्र ध्वज को देखकर हमें देशभक्ति, त्याग व बलिदान, ध्वज के प्रति सम्मान करने की प्रेरणा मिलती है।

प्रश्न 10.
यदि कहीं राष्ट्रगान हो रहा हो और आप उधर से निकल रहे हो तो आपको उस समय क्या करना चाहिए?
उत्तर :
यदि कहीं राष्ट्रगान हो रहा हो और हम उधर से निकल रहे हों, तब हमें चुपचाप सावधान मुद्रा में खड़ा हो जाना चाहिए, जब तक कि राष्ट्रगान समाप्त न हो जाए।

प्रोजेक्ट कार्य :
नोट – विद्यार्थी स्वयं करें।

UP Board Solutions

We hope the UP Board Solutions for Class 6 Sports and Fitness Chapter 7 माचिंग, खेल भावना एवं अनुशासन help you. If you have any query regarding UP Board Solutions for Class 6 Sports and Fitness Chapter 7 माचिंग, खेल भावना एवं अनुशासन, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

UP Board Solutions for Class 7 Hindi Chapter 4 बालकः ध्रुवः (अनिवार्य संस्कृत)

UP Board Solutions for Class 7 Hindi Chapter 4 बालकः ध्रुवः (अनिवार्य संस्कृत)

These Solutions are part of UP Board Solutions for Class 7 Hindi . Here we have given UP Board Solutions for Class 7 Hindi Chapter 4 बालकः ध्रुवः (अनिवार्य संस्कृत).

अयं बालकः ……………………… आसीत्।

हिन्दी अनुवाद:
यह बालक ध्रुव है। इसके पिता महाराज उत्तानपाद थे। उसकी पत्नी सुनीति रूपवती, गुणवती और पतिव्रता नारी थी। सब सुखों से सम्पन्न होकर भी राजा सन्तानहीन होने से चिन्तातुर थे। बुद्धिमती सुनीति ने उससे दूसरा विवाह करने के लिए कहा। उसके विशेष आग्रह पर राजा (UPBoardSolutions.com) ने दूसरा विवाह सुरुचि के साथ किया। सुरुचि रूपवती परन्तु कुटिल हृदय वाली थी। विवाह के बाद उसका एक पुत्र हुआ। राज़ी ने ‘उत्तम’ ऐसा उसका नाम रखा। कालातंर में सुनीति ने भी एक पुत्र को जन्म दिया। इसका नाम ध्रुव था।

UP Board Solutions

एकदा नृपः ……………………अभवत्।।

हिन्दी अनुवाद:
एक दिन राजा उत्तम को गोद में बैठाकर खिला रहे थे। उसी समय ही पाँच वर्षीय बालक ध्रुव वहाँ आया। वह भी राजा की गोद में बैठना चाहता था किन्तु राजा ने उसे नहीं बैठाया। तब वहीं बैठी विमाता सुरुचि ने ध्रुव से कहा, “तुम तप के बल से जब मेरी कोख से जन्म लोगे, तब राजा की गोद में बैठने योग्य होगे।” इससे अपमानित होकर ध्रुव ने सभी बातों को अपनी माता से कहा और पूछा, “राजसिंहासन से भी उच्च स्थान क्या है? मैं उसे प्राप्त करने का प्रयत्न करूंगा। (UPBoardSolutions.com) ” चकित माता ने कहा, “भगवान ही उस स्थान को देने में समर्थ हैं, तुम उसे ही भजो।” माता की आज्ञा से ध्रुव वन को चला गया। तब रास्ते के बीच में नारद उसे मिले। इसके बाद नारद के उपदेश से उसे अपने लक्ष्य की प्राप्ति हुई। आज भी आकाश में ध्रुव की ध्रुवतारा नाम से ऊँची स्थिति है। यह देश धन्य है, जहाँ ऐसा बालक हुआ।

UP Board Solutions

अभ्यास

प्रश्न 1:
उच्चारण करें
नोट- विद्यार्थी स्वयं करें।

प्रश्न 2:
एक पद में उत्तर (UPBoardSolutions.com) दें

(क) ध्रुवस्य जनकः कः आसीत्?                        उत्तानपाद्ः।
(ख) मातुः आज्ञया ध्रुवः किम् अकरोत्?              वनमगच्छत।
(ग) कस्य उपदेशेन धुवः स्वलक्ष्य प्राप्तवान्?       नारदस्य।
(घ) ध्रुवं मार्ग कः अमिलत्?                                    नारदः।

प्रश्न 3:
किसने कहा लिखिए
(क) राजसिंहासनात् अपि उच्चस्थानं किम्?                                         ध्रुवः अकथयत्।
(ख) भगवान् एव तत्स्थान् दातुं समर्थः।                                                 सुनीतिः अकथयत्।
(ग) यदा मम कुक्षौ जन्म ग्रहीष्यसि तदा उपवेशनयोग्यः भविष्यसि।     सुरुचिः अकथयत्।

UP Board Solutions

प्रश्न 4:
अधोलिखित पदों में उपसर्ग छाँटिए (UPBoardSolutions.com) ( छाँटकर)

शब्द                                   उपसर्ग
उपवेशनाय                            उप
अपमानितः                            अप
उपदेशेन                               उप
प्राप्तुम्                                    प्र

प्रश्न 5:
विशेषण-विशेष्य का सही मिलान करें (मिलान करके)
‘क’                                        ‘ख’
बालकः                                     ध्रुवः
महाराजः                              उत्तानपाद:
मतिमति                                 सुनीतिः
कुटिलहृदया                           सुरुचिः

UP Board Solutions

प्रश्न 6:
विलोम-पदों का मिलान करें (मिलान करके)
‘क’                                   ‘ख’
उच्चैः                                 नीच्चैः
आकाशः                          पातालम्
सरला                               कुटिला
सम्मानित:                      अपमानितः

UP Board Solutions

प्रश्न 7:
अधोलिखित वाक्यों की सहायता से सही घटना क्रम बनाएँ (क्रम में लगाकर)

(क) एकः उत्तानपाद-नामकः राजा आसीत्।
(च) तस्य सुरुचिः सुनीतिः इति (UPBoardSolutions.com) द्वे स्त्रियौ स्तः।
(छ) सुनीतेः पुत्रः ध्रुवः आसीत्।।
(ग) एकदा ध्रुवः स्व-विमात्रा अपमानितो जातः।
(ङ) तया अपमानित: ध्रुवः तत्सर्वं स्वमातरम् अकथयत्।
(ख) मातुः आज्ञया ध्रुवः वनम् अगच्छत्।
(घ) नारदस्य उपदेशेन सः स्वलक्ष्यप्राप्तौ सफलः अभवत्।

We hope the UP Board Solutions for Class 7 Hindi Chapter 4 बालकः ध्रुवः (अनिवार्य संस्कृत) help you. If you have any query regarding UP Board Solutions for Class 7 Hindi Chapter 4 बालकः ध्रुवः (अनिवार्य संस्कृत), drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

UP Board Solutions for Class 6 Environment Chapter 13 आपदाएँ एवं उनका प्रबंधन

UP Board Solutions for Class 6 Environment Chapter 13 आपदाएँ एवं उनका प्रबंधन

These Solutions are part of UP Board Solutions for Class 6 Environment. Here we have given UP Board Solutions for Class 6 Environment Chapter 13 आपदाएँ एवं उनका प्रबंधन.

आपदाएँ एवं उनका प्रबंधन

अभ्यास

प्रश्न 1.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए
(क) प्राकृतिक आपदाओं के नाम लिखिए।
उत्तर
भूकम्प, ज्वालामुखी उद्गार, भू-स्खलन, बादल फटना, बिजली गिरना, बाढ़, सूखा, वनों की आग, चक्रवात, सुनामी लहरें, तूफान, शीतलहर आदि प्राकृतिक आपदाएँ हैं।

UP Board Solutions

(ख) मानवजनित आपदाओं के नाम लिखिए ।
उत्तर
परमाणु विस्फोट, सड़क तथा औद्योगिक दुर्घटनाएँ, आग, विषैली गैस का रिसाव, सामुदायिक दंगे आदि मानवजनित आपदाएँ हैं।

(ग) एड्स कैसे फैलता है ? इसके बचाव के उपाय बताइए।
उत्तर
एड्स सामान्यतया संक्रमित रक्त के संचरण के द्वारा फैलता है। इसके अतिरिक्त यह एच०आई० वी० वायरस संक्रमित सूइयों के प्रयोग, संक्रमित माता से उनके गर्भस्थ शिशु में तथा नशीली दवाइयों का सामूहिक सेवन के लिए प्रयुक्त एक ही सूई व सिरिंज द्वारा भी फैलता है।
एड्स से बचने के उपाय-

  1. इंजेक्शन लगाने के लिए विसंक्रमित तथा नई सूइयों का प्रयोग करना चाहिए।
  2. रक्त चढ़ाने से पूर्व उसकी जाँच अवश्य करवानी चाहिए।
  3. नशीली दवाओं के सेवन से बचना चाहिए।
  4. एड्स की जानकारी ही इसके बचाव का सबसे अच्छा उपाय है।

प्रश्न 2.
सही विकल्प के सामने बने वृत्त को काला कीजिए-
(i) जापान में चक्रवात को कहते हैं|
(क) विली-विली ◯
(ख) टाइफून ●
(ग) हरिकेन ◯
(घ) हुदहुद ◯

UP Board Solutions

(ii) राष्ट्रीय आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण का अध्यक्ष होता है-
(क) प्रधानमंत्री ●
(ख) मुख्यमंत्री ◯
(ग) जिलाधिकारी ◯
(घ) राज्यपाल ◯

(iii) निम्नलिखित में प्राकृतिक आपदा नहीं है-
(क) बमों का विस्फोट ●
(ख) भूकम्प ◯
(ग) बाढ़ ◯
(घ) सुनामी ◯

प्रश्न 3.
सही मिलान कीजिए-
उत्तर
UP Board Solutions for Class 6 Environment Chapter 13 आपदाएँ एवं उनका प्रबंधन 1

प्रश्न 4.
सही वाक्य के सामने (✓) तथा गलत वाक्य के सामने (✗) का निशान लगाइए-
उत्तर
(क) भगदड़ एक प्राकृतिक आपदा है।                               (✗)
(ख) भूकम्प की तीव्रता रिक्टर मापक पर नापी जाती है।        (✓)
(ग) भारत में चक्रवात को विली-विली कहते हैं।                        (✗)
(घ) तापलहर मानवजनित आपदा है।                                     (✗)

UP Board Solutions

प्रोजेक्ट वर्क- विद्यार्थी स्वयं करें।

We hope the UP Board Solutions for Class 6 Environment Chapter 13 आपदाएँ एवं उनका प्रबंधन help you. If you have any query regarding UP Board Solutions for Class 6 Environment Chapter 13 आपदाएँ एवं उनका प्रबंधन, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

UP Board Solutions for Class 6 Geography Chapter 5 मानचित्रण

UP Board Solutions for Class 6 Geography Chapter 5 मानचित्रण

These Solutions are part of UP Board Solutions for Class 6 Geography. Here we have given UP Board Solutions for Class 6 Geography Chapter 5 मानचित्रण.

मानचित्रण

अभ्यास

प्रश्न 1.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए-
(क) मानचित्र क्या है? मानचित्र के दो प्रयोग लिखिए।
उत्तर
किसी भी स्थान का मानक चित्र ही मानचित्र कहलाता है। मानचित्र के प्रयोग- गाँव, कस्बा, जिला, राज्य एवं देश को मानचित्र द्वारा दर्शाया जाता है। हम विश्व का अथवा इसके किसी एक भाग का मानचित्र तैयार कर सकते हैं और उसमें जो चाहे दर्शा सकते हैं।

UP Board Solutions 

(ख) मानचित्र में उत्तर दिशा किधर प्रदर्शित की जाती है?
उत्तर
मानचित्र में उत्तर दिशा ऊपर की ओर प्रदर्शित की जाती है।

(ग) रूढ़ प्रतीकों का मानचित्रण में क्या महत्त्व है?
उत्तर
मानचित्रों में भवन, बाँध, वृक्ष, नदियाँ, घाटियाँ, पठार आदि को दर्शाने के लिए जिन संकेतों, अक्षरों, छायाओं, रंगों चित्रों तथा रेखाओं का प्रयोग किया जाता है, उन्हें रूढ प्रतीक कहते। हैं। इन प्रतीकों के उपयोग के संबंध में एक अन्तराष्ट्रीय समहति है। रूढ़ प्रतीक कम स्थान में अधिक जानकारी (UPBoardSolutions.com) प्रदान करते हैं। इन के प्रयोग से मानचित्र को आसानी से समझा जा सकता है। तथा इनका अध्ययन करना आसान होता है। मानचित्रों की एक विश्वव्यापी भाषा होती है जिसे सभी आसानी से समझ सकते हैं।

(घ) सूर्य के माध्यम से चारों दिशाओं को बताइए तथा अपनी अभ्यास-पुस्तिका पर लिखिए।
उत्तर
सूर्य जिधर से निकलता है वह पूरब दिशा, जिधर छिपता है उधर पश्चिम दिशा होती है। सूर्य के निकलने की दिशा में मुँह करके खड़ा होने पर दाएँ हाथ की तरफ दक्षिण दिशा और बाएँ हाथ की तरफ उत्तर दिशा होती है।

(ङ) मानचित्र तथा रूपरेखा चित्र में क्या अन्तर है?
उत्तर
मानचित्र – किसी भी स्थान का मानक चित्र मानचित्र कहलाता है। . रूपरेखा चित्र – यदि कोई मानचित्र पैमाना मानकर बनाया जाता है तो उसे रूपरेखा चित्र कहते. हैं। इससे किसी स्थान के विषय में सही जानकारी जल्दी प्राप्त हो जाती है।

UP Board Solutions

(च) मानचित्र में पैमाना क्या है?
उत्तर
पैमाना, मानचित्र का मापक या प्रदर्शक होता है। इसकी मदद से लम्बी दूरियों को छोटी रेखाओं से, बड़े आकार को छोटे आकार में तथा धरातल के स्थानों की वास्तविक दूरी को (UPBoardSolutions.com) कागज पर प्रदर्शित कर सकते हैं।

(छ) सुदूर संवेदन किसे कहते हैं?
उत्तर
सामान्यतः किसी दूर स्थित स्थान, वस्तु घटना अथवा धरातल के बारे में बिना वहाँ गए, सूचना अथवा जानकारी प्राप्त करना सुदुर संवेदन कहलाता है।

प्रश्न 2.
सही कथन में (✓) तथा गलत कथन में (✗) का चिह्न लगाइए (चिह्न लगाकर)-
उत्तर
(क) ग्लोब, पृथ्वी का वास्तविक प्रतिरूप है।                                                                    (✓)
(ख) सड़कें, रेल, कस्बों आदि के सही स्वरूप को मानचित्र द्वारा दर्शाया जा सकता है।     (✓)
(ग) दिक्सूचक यंत्र की चुम्बकीय सुई सदैव उत्तर-दक्षिण दिशा में ठहरती है।                    (✓)
(घ) मानचित्र का नीचे का सिरा उत्तर दिशा में होता है।                                                     (✗)

UP Board Solutions

प्रश्न 3.
स्तम्भों का मिलान कीजिए-
उत्तर
UP Board Solutions for Class 6 Geography Chapter 5 मानचित्रण img-1

परियोजना कार्य (Project work)                            नोट – विद्यार्थी स्वयं करें।

We hope the UP Board Solutions for Class 6 Geography Chapter 5 मानचित्रण help you. If you have any query regarding UP Board Solutions for Class 6 Geography Chapter 5 मानचित्रण, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

UP Board Solutions for Class 6 Environment Chapter 12 ऊर्जा के स्रोत एवं सतत् विकास

UP Board Solutions for Class 6 Environment Chapter 12 ऊर्जा के स्रोत एवं सतत् विकास

These Solutions are part of UP Board Solutions for Class 6 Environment. Here we have given UP Board Solutions for Class 6 Environment Chapter 12 ऊर्जा के स्रोत एवं सतत् विकास.

ऊर्जा के स्रोत एवं सतत् विकास

अभ्यास

प्रश्न 1.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए
(क) नव्यकरणीय एवं अनव्यकरणीय ऊर्जा के स्रोत क्या हैं ? उदाहरण देकर बताएँ।
उत्तर
ऊर्जा के वे स्रोत जिनकी आपूर्ति प्राकृतिक क्रियाकलापों द्वारा (UPBoardSolutions.com) प्रकृति में निरंतर बनी रहती । हैं तथा जो समाप्त नहीं होती है, नव्यकरणीय ऊर्जा स्रोत कहलाते हैं। जैसे-जल, पवन, सूर्य आदि।

ऊर्जा के जिन स्रोतों का उपयोग करने के पश्चात पुनः प्राप्त करना संभव नहीं होता, अनव्यकरण गीय ऊर्जा स्रोत कहलाते हैं। जैसे-कोयला, पेट्रोल, डीज़ल, मिट्टी का तेल, प्राकृतिक गैस आदि।।

UP Board Solutions 

(ख) जैव गैस से आप क्या समझते हैं ?
उत्तर
ग्रामीण क्षेत्रे में गोबर तथा कृषि अपशिष्ट सरलता से उपलब्ध होते हैं। कुछ समय पूर्व तक इन्हें सीधे जलाकर ऊर्जा प्राप्त की जाती थी। किन्तु इससे वायु प्रदूषण होता था और ऊर्जा की हानि भी। अतः अब इनके द्वारा उत्तम गैसीय ईंधन प्राप्त किया जाता है। इन्हें बायोगैस या जैव गैस कहते हैं।

(ग) इकोफ्रेन्डिली तकनीकी को उदाहरण सहित स्पष्ट कीजिए
उत्तर
पर्यावरण की सुरक्षा को ध्यान में रखकर तैयार की गई तकनीक को इकोफ्रेन्डिली तकनीक कहते हैं। जैसे-कारखानों की चिमनियों में धूम अवक्षेपक लगाना, ईंट-भट्ठे की चिमनियों को (UPBoardSolutions.com) ऊँचा करना, बैटरी चालित वाहनों का प्रयोग करना, कारखानों के आस-पास पौधरोपण करना आदि।

(घ) ऊर्जा संरक्षण के उपाय लिखिए।
उत्तर
ऊर्जा संरक्षण के उपाय-

  1. मोटरसाइकिल, स्कूटी या कार को प्रयोग तभी करें जब बहुत आवश्यक हो।
  2. जब आवश्यकता न हो तो पंखे, बल्ब व अन्य विद्युत उपकरणों के स्विच को बन्द कर दें।
  3. जहाँ तक सम्भव हो, थोड़ी दूर जाने के लिए पैदल चलें या साइकिल से जाएँ। ऐसा करना स्वास्थ्य के लिए भी हितकर है।
  4. यदि सम्भव हो तो सोलर कुकर, सोलर लालटेन व सोलर पम्प आदि का प्रयोग करें।
  5. सामान्य बिजली के बल्बों के स्थान पर सी०एफ०एल० (Compact Fluorescent Lamp) अथवा एल०ई०डी० (Light Emitting Diode) का उपयोग करने से अपेक्षाकृत अधिक प्रकाश मिलता है और ऊर्जा की बचत होती है।
  6. भोजन बनाने से पहले दाल, चावल आदि पदार्थों को कुछ समय तक भिगोकर रखना चाहिए एवं ढककर पकाना चाहिए।

UP Board Solutions

प्रश्न 2.
सही विकल्प के सामने बने वृत्त को कालो कीजिए-
(क) जलाने पर पर्यावरण को सबसे कम प्रदूषित करने वाला ईंधन है-
(क) कोयला ◯
(ख) एल०पी०जी० ●
(ग) मिट्टी का तेल ◯
(घ) लकड़ी 

(ख) वाहनों को चलाने के लिए न्यूनतम प्रदूषण वाला ईंधन है-
(क) डीजल ◯
(ख) पेट्रोल ◯
(ग) सी०एन०जी० ●
(घ) मिट्टी का तेल ◯

(ग) एल०पी०जी० में पाई जाने वाली मुख्य गैस है-
(क) ब्यूटेन ●
(ग) मीथेन ◯
(ग) हाईड्रोजन ◯
(घ) ऑक्सीजन ◯

(घ) निम्नलिखित में कौन-सा नव्यकरणीय ऊर्जा स्रोत है-
(क) पेट्रोलियम ◯
(ख) प्राकृतिक गैस ◯
(ग) कोयला  ◯
(घ) पवन ●

UP Board Solutions

प्रश्न 3.
निम्नलिखित में से ऊर्जा के नव्यकरणीय और अनव्यकरणीय स्रोतों को छाँटकर लिखिए-
सूर्य, डीज़ल, पेट्रोल, बायोगैस, लकड़ी, कोयला, पवन
उत्तर
नव्यकरणीय
सूर्य, पवन

अनव्यकरणीय
डीजल, पेट्रोल, बायोगैस,
लकड़ी, कोयला

प्रश्न 4.
रिक्त स्थानों की पूर्ति करिए-
उत्तर
(क) सौर ऊर्जा का स्रोत सूर्य है।
(ख) सी०एन०जी० का प्रयोग वाहन में करते हैं।
(ग) एल०पी०जी० का प्रयोग रसोई पकाने में करते हैं।
(घ) कमरा छोड़ते समय बिजली, पंखा का स्विच बंद कर देना चाहिए।

UP Board Solutions

प्रोजेक्ट वर्क- विद्यार्थी स्वयं करें।

We hope the UP Board Solutions for Class 6 Environment Chapter 12 ऊर्जा के स्रोत एवं सतत् विकास help you. If you have any query regarding UP Board Solutions for Class 6 Environment Chapter 12 ऊर्जा के स्रोत एवं सतत् विकास, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.