UP Board Solutions for Class 6 Geography Chapter 4 पृथ्वी की गतियाँ

UP Board Solutions for Class 6 Geography Chapter 4 पृथ्वी की गतियाँ

These Solutions are part of UP Board Solutions for Class 6 Geography. Here we have given UP Board Solutions for Class 6 Geography Chapter 4 पृथ्वी की गतियाँ.

पृथ्वी की गतियाँ

अभ्यास

प्रश्न 1.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजि-
(क) पृथ्वी के परिभ्रमण एवं परिक्रमण में अन्तर बताइए?
उत्तर
पृथ्वी का अपनी धुरी पर घूमना (घूर्णन) पृथ्वी का परिभ्रमण (Rotation) कहलाता है। इसी प्रकार पृथ्वी द्वारा अपनी कक्षा में सूर्य के चारों ओर परिक्रमा करना परिक्रमण (Revolution) कहलाता है।

UP Board Solutions 

(ख) उत्तर या दक्षिण अयनांतों में अन्तर बताइए।
उत्तर
जब उत्तरी गोलार्द्ध सूर्य की ओर झुका होता है तब उत्तरी ध्रुव पर 6 महीने का दिन होता है। इस स्थिति को सूर्य का उत्तरायण होना या उत्तर अयनांत कहते हैं।

ठीक इसी प्रकार जब दक्षिणी गोलार्द्ध सूर्य की ओर झुका होता है तब दक्षिणी ध्रुव पर 6 महीने का दिन होता है। इस स्थिति को सूर्य का दक्षिणायन होना या दक्षिण अयनांत कहते हैं।

(ग) प्रदीप्ति वृत्त से आप क्या समझते हैं? स्पष्ट कीजिए?
उत्तर
पृथ्वी सूर्य से प्रकाश एवं ऊष्मा प्राप्त करती है। पृथ्वी का आकार लगभग गोल है। इसलिए एक समय में इसके आधे भाग में ही सूर्य का प्रकाश पड़ता है। सूर्य की ओर वाले भाग में (UPBoardSolutions.com) दिन होता है तथा सूर्य के विपरीत भाग में रात होती है। पृथ्वी (ग्लोब) पर जो वृत्त दिन तथा रात को विभाजित करता है। उसे प्रकाश वृत्त या प्रदीप्ति वृत्त (Circle of illumination) कहते हैं।

(घ) पृथ्वी के घूर्णन गति के प्रभावों का विवरण दीजिए?
उत्तर
पृथ्वी की घूर्णन गति के कारण-

  1. क्रमशः दिन और रात होते हैं।
  2. सूर्य चन्द्रमा आदि आकाशीय पिण्ड पूर्व दिशा से पश्चिम दिशा की ओर गति करते हुए। प्रतीत होते हैं।

UP Board Solutions

(ङ) पृथ्वी के ताप कटिबन्धों का वर्णन कीजिए?
उत्तर
पृथ्वी के मुख्यतः तीन ताप कटिबंध हैं- उष्ण कटिबंध, शीतोष्ण कटिबंध और शीत कटिबंध। कर्क रेखा और मकर रेखा के बीच सभी अक्षांशों पर मध्याह्न का सूर्य वर्ष में कम से कम एक बार ठीक सिर के ऊपर होता है। इसलिए यह सूर्य से सर्वाधिक सूर्याताप प्राप्त करता है। अतः इसे उष्ण कटिबन्ध कहते हैं।

कर्क रेखा के उत्तर और मकर रेखा के दक्षिण में मध्याह्न का सूर्य कभी भी सिर के ठीक ऊपर नहीं होता है। ध्रुवों की ओर जाने पर सूर्य की किरणों का तिरछापन बढ़ता जाता है। जिससे उत्तरी गोलार्द्ध में कर्क रेखा और आर्कटिक वृत्त एवं दक्षिणी गोलार्द्ध में मकर रेखा और अंटार्कटिक वृत्त के बीच मध्यम तापमान रहता है। इसीलिए इस क्षेत्र को शीतोष्ण कटिबन्ध कहते हैं।

उत्तरी गोलार्द्ध में आर्कटिक वृत्त के उत्तर और दक्षिणी गोलार्द्ध में अंटार्कटिक वृत्त के दक्षिण के क्षेत्रों में बहुत ठंड होती है। यहाँ सूर्य कभी भी क्षितिज से ज्यादा ऊपर नहीं दिखाई देता। इस क्षेत्र को शीत कटिबन्ध कहते हैं।

प्रश्न 2.
कारण बताइए-
(क) उत्तरी व दक्षिणी ध्रुव पर छह माह का दिन होता है।
उत्तर
उत्तरी या दक्षिणी ध्रुव पर छह माह का दिन होता है। पृथ्वी अपने अक्ष पर [latex]66\frac { { 1 }^{ \circ } }{ 2 } [/latex] अंश का कोण बनाती है। इसलिए वर्ष में 6 (UPBoardSolutions.com) महीने उत्तरी गोलार्द्ध सूर्य की ओर झुका होता है। इसलिए यहाँ 21 मार्च से 22 सितम्बर तक 6 माह का दिन होता है। इसके विपरीत जब दक्षिणी गोलार्द्ध सूर्य की ओर झुका होती है तब वहाँ 6 माह का दिन होता है।

(ख) लीप वर्ष हर चौथे वर्ष में होता है।
उत्तर
पृथ्वी सूर्य का चक्कर [latex]365\frac { 1 }{ 4 } [/latex] दिन में लगाती है। इसलिए प्रत्येक चौथे वर्ष में [latex]\frac { 1 }{ 4 } [/latex] दिन के हिसाब से 1 दिन पूरा होने से 366 दिन हो जाते हैं और फरवरी में 29 दिन होते हैं। इस वर्ष को ही लीप वर्ष कहा जाता है।

UP Board Solutions

प्रश्न 3.
सही वाक्य पर ✓ का चिह्न एवं गलत पर ✗ का चिह्न लगाइए।
उत्तर
(क) 21 मार्च को दक्षिणी गोलार्द्ध में वसन्त ऋतु होती है।                 (✗)
(ख) पृथ्वी, सूर्य का चक्कर 365 दिन में लगाती है।                       (✓)
(ग) वार्षिक गति के कारण दिन-रात होते हैं।                              (✗)
(घ) पृथ्वी द्वारा सूर्य का चक्कर लगाने का पथ दीर्घ वृत्ताकार है।     (✗)

प्रश्न 4.
स्तम्भों का मिलान कीजिए-
उत्तर
UP Board Solutions for Class 6 Geography Chapter 4 पृथ्वी की गतियाँ img-1

भौगोलिक कुशलताएँ                               नोट – विद्यार्थी स्वयं करें।
परियोजना कार्य (Project work)              नोट – विद्यार्थी स्वयं करें।

We hope the UP Board Solutions for Class 6 Geography Chapter 4 पृथ्वी की गतियाँ help you. If you have any query regarding UP Board Solutions for Class 6 Geography Chapter 4 पृथ्वी की गतियाँ, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

UP Board Solutions for Class 6 Sports and Fitness Chapter 10 खेल : नियम, प्रबन्धन एव पुरस्कार

UP Board Solutions for Class 6 Sports and Fitness Chapter 10 खेल : नियम, प्रबन्धन एव पुरस्कार

These Solutions are part of UP Board Solutions for Class 6 Sports and Fitness. Here we have given UP Board Solutions for Class 6 Sports and Fitness Chapter 10 खेल : नियम, प्रबन्धन एव पुरस्कार

प्रश्न 1.
खेल प्रबन्धन से तुम क्या समझते हो?
उत्तर :
खेल प्रबन्धन का तात्पर्य खेल के लिए समुचित व्यवस्था करने से है। खेल-कूद से बौधिक तथा शारीरिक विकास होता है। इसीलिए विद्यालय में विषयों के अध्यापक तथा खेल के समय भी निर्धारित होते हैं। यह इसलिए होता है कि पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद भी सुचारु रूप से हो सके। यह विद्यालय प्रबन्धं के (UPBoardSolutions.com) अन्तर्गत आता है। इसी तरह विद्यालय में खेलकूद के आयोजन हेतु जबे प्रबन्धन किया जाता है तो उसे खेल प्रबन्धन कहते हैं। खेल प्रबन्धन में निम्नलिखित बातों का ध्यान रखा जाता है –

(क) खेल का स्थान एवं समय निश्चित करना।
(ख) मैदान के निर्माण हेतु सामग्री व खेल उपकरण उपलब्ध कराना।
(ग) खेलकूद हेतु निर्णायक नियुक्त करना।
(घ) प्राथमिक चिकित्सा एवं सुरक्षा का पूर्ण प्रबन्ध करना।
(ङ) खिलाड़ी, निर्णायकों तथा अतिथिगण के बैठने की व्यवस्था करना।
(च) पीने के पानी एवं जलपान की व्यवस्था करना।
(छ) क्रीड़ा हेतु धन की व्यवस्था करना।
(ज) आवास की व्यवस्था करना।

UP Board Solutions

प्रश्न 2.
खेल नियोजन क्यों आवश्यक है?
उत्तर :
किसी भी कार्य को व्यवस्थित एवं सुचारु रूप से चलाने के लिए उसकी रूपरेखा या योजना बनाना अत्यधिक महत्त्वपूर्ण है। खेल का आयोजन करने से पहले ही उसकी योजना बना लेना आवश्यक होता है, जिससे खेल को बिना किसी विघ्न-बाधा के सुचारु रूप से सम्पन्न किया जा सके। खेल नियोजन (UPBoardSolutions.com) करते समय निम्नलिखित बातों का ध्यान रखा जाते है।

(क) विद्यालय में उपलब्ध भौतिक संसाधन।
(ख) मानवीय संसाधन (कुशल शिक्षक) की उपलब्धता।
(ग) खेल सामग्री की उपलब्धता।
(घ) ऋतु, मौसम तथा परिवेश के अनुकूल खेल।

प्रश्न 3.
खेल समिति के पद बताइए।
उत्तर :
खेल नियोजन के लिए गठित की गई मुख्य समिति में निम्नलिखित चार पद होते हैं

(क) अध्यक्ष
(ख) उपाध्यक्ष
(ग) सचिव
(घ) कोषाध्यक्ष

प्रश्न 4.
अर्थ व्यवस्था समिति का कार्य बताइए।
उत्तर :
खेल के आयोजन में आने वाले सभी खर्ची के लिए धन को प्रबन्ध करने वाली समिति को अर्थ व्यवस्था समिति कहते हैं। यह खेल आयोजन के लिए धन एकत्रित करने के साथ-साथ (UPBoardSolutions.com) बजट भी बनाती है तथा बजट के अनुसार खर्च करती है। यह खेल के आयोजन में खर्च किए गए पूरे धन का लेखा-जोखा रखती है।

UP Board Solutions

प्रश्न 5.
खेल उपकरण समिति क्या कार्य करती है?
उत्तर :
खेल उपकरण समिति सहायक समिति होती है। यह खेल के मैदान को सही तरीके से व्यवस्थित कराती है। मैदान को साफ-सुथरा तथा खेलने योग्य बनाती है। यह खिलाड़ियों के लिए सभी उपकरणों की व्यवस्था भी करती है।

प्रश्न 6.
प्रतियोगिता कितने प्रकार की होती हैं?
उत्तर :
प्रतियोगिता दो प्रकार की होती है –

(क) अंतः विद्यालयीय क्रीड़ा प्रतियोगिता।
(ख) अन्तर विद्यालयीय क्रीड़ा प्रतियोगिता।।

प्रश्न 7.
अन्तर विद्यालयीय प्रतियोगिता से होने वाले लाभ बताइए।
उत्तर :
अन्तर विद्यालय प्रतियोगिता दो या इससे अधिक विद्यालयों के बीच होती है। अन्तर विद्यालयीय प्रतियोगिताओं से अत्यधिक लाभ होता है। इससे बच्चों में मैत्रीभाव तो बढ़ता ही है, साथ-साथ आपसी सम्बन्ध परस्पर सहयोग के गुण भी विकसित होते हैं। इससे परोक्ष रूप से भी मानवीय गुणों की (UPBoardSolutions.com) शिक्षा मिलती है। ऐसी प्रतियोगिताओं से भेद-भाव कम होता है तथा भाई-चारे में वृद्धि होती है। इससे खेल भावना विकसित होती है अर्थात जीत पर अहंकार न करना एवं हार सहर्ष स्वीकार करना। यह निम्नलिखित स्तरों पर आयोजित की जाती है –

(क) स्कूल स्तर पर (विभिन्न कक्षाओं के मध्य)
(ख) न्याय पंचायत स्तर (N.P.R.C.)(विभिन्न स्कूलों के मध्य)
(ग) ब्लॉक स्तर पर (B.R.C.) (विभिन्न पंचायतों के मध्य)
(घ) जिला स्तर पर (विभिन्न ब्लॉकों के मध्य)
(ङ) मण्डल स्तर पर (विभिन्न जिलों के मध्य)
(च) प्रदेश स्तर पर (विभिन्न मण्डलों के मध्य)
(छ) राष्ट्रीय स्तर पर (विभिन्न प्रदेशों के मध्य)

UP Board Solutions

प्रश्न 8.
क्षेत्रीय खेदकूद प्रतियोगिता क्यों आयोजित की जाती है?
उत्तर :
ग्रामीण क्षेत्रों में बच्चों को खेल के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिताएँ सम्पन्न कराई जाती हैं। ये प्रतियोगिताएँ खेल निदेशालय द्वारा निम्नलिखित स्तरों पर आयोजित कराई जाती हैं :

(क) ब्लॉक स्तर पर प्रतियोगिता।
(ख) जिला स्तर पर प्रतियोगिता।
(ग) मण्डल स्तर पर प्रतियोगिता।
(घ) प्रदेश स्तर पर प्रतियोगिता।

प्रश्न 9.
भारत में खेले जाने वाले प्रमुख खेलों के नाम लिखिए।
उत्तर :
भारत में खेले जाने वाले प्रमुख खेलों में कबड्डी, क्रिकेट, हॉकी, फुटबॉल, वॉलीबॉल, खो-खो, दौड़, लम्बी कूद, टेनिस, बैडमिंटन, गोलाफेक व तैराकी आदि हैं।

प्रश्न 10.
खो-खो खेल के एक टीम में कितने खिलाड़ी होते हैं?
उत्तर :
खो-खो खेल के एक टीम में बारह खिलाड़ी (UPBoardSolutions.com) होते हैं। खेलते समय नौ खिलाड़ी प्रत्येक टीम में खेलते हैं। तीन खिलाड़ी अतिरिक्त होते हैं।

प्रश्न 11.
सही जोड़े बनाओ (बनाकर) –

UP Board Solutions

प्रश्न 12.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए (पूर्ति करके) –

(क) द्रोणाचार्य पुरस्कार उत्कृष्ट प्रशिक्षकों को दिया जाता है।
(ख) अर्जुन पुरस्कार अच्छे खिलाड़ियों को दिया जाता है।

प्रश्न 13.
सही (✓) और गलत (✗) का निशान लगाइए (निशान लगाकर) –

(क) कबड्डी में साँस टूटने पर खिलाड़ी आउट नहीं होता। (✗)
(ख) अर्जुन पुरस्कार प्रशिक्षकों को दिया जाता है। (✗)
(ग) खो-खो में खेलते समय प्रत्येक टीम में 9 खिलाड़ी खेलते हैं। (✓)

प्रोजेक्ट वर्क :
नोट – विद्यार्थी स्वयं करें।

We hope the UP Board Solutions for Class 6 Sports and Fitness Chapter 10 खेल : नियम, प्रबन्धन एव पुरस्कार help you. If you have any query regarding UP Board Solutions for Class 6 Sports and Fitness Chapter 10 खेल : नियम, प्रबन्धन एव पुरस्कार, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

UP Board Solutions for Class 6 Environment Chapter 11 जनसंख्या एवं हमारा पर्यावरण

UP Board Solutions for Class 6 Environment Chapter 11 जनसंख्या एवं हमारा पर्यावरण

These Solutions are part of UP Board Solutions for Class 6 Environment. Here we have given UP Board Solutions for Class 6 Environment Chapter 11 जनसंख्या एवं हमारा पर्यावरण.

जनसंख्या एवं हमारा पर्यावरण

अभ्यास

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए-

प्रश्न 1.
जनसंख्या वृद्धि से क्या तात्पर्य है ? इसका पर्यावरण पर क्या प्रभाव पड़ता है ?
उत्तर
लोगों की संख्या बढ़ने के कारण जब हमारे प्राकृतिक संसाधन कम पड़ने लगते हैं तो हम इसे जनसंख्या वृद्धि कहते हैं। जनसंख्या वृद्धि का पर्यावरण पर बुरा प्रभाव पड़ता है। आज का पर्यावरण प्रदूषण जनसंख्या वृद्धि की ही देन है।

UP Board Solutions 

प्रश्न 2.
जनसंख्या वृद्धि पर माल्थस के विचार क्या हैं ? समझाइए।
उत्तर
माल्थस के अनुसार खाद्य सामग्री में वृद्धि सदैव अंकगणितीय क्रम (जैसे 1, 2, 3, 4, 5…) में होती है, जबकि जनसंख्या वृद्धि ज्यामितीय क्रम (जैसे 2, 4, 8, 16, …) में होती है।

प्रश्न 3.
हमारी मूलभूत आवश्यकताएँ क्या हैं? जनसंख्या वृद्धि का उन पर क्या प्रभाव पड़ता है?
उत्तर
रोटी, कपड़ा तथा मकान हमारी मूलभूत आवश्यकताएँ हैं। जनसंख्या वृद्धि का इन पर बुरा प्रभाव पड़ता है। जनसंख्या के बहुत अधिक बढ़ने के कारण आज खाने के लिए भोजन की (UPBoardSolutions.com) कमी तथा रहने के लिए मकान छोटे होते जा रहे हैं। इसके साथ ही लोगों का जीवन स्तर भी गिरता जा रहा है।

प्रश्न 4.
जनसंख्या बढ़ने पर ऐतिहासिक इमारतें कैसे प्रभावित होती हैं ? लिखिए।
उत्तर
जनसंख्या बढ़ने के कारण वातावरण प्रदूषित हुआ है। वातावरणीय प्रदूषण के कारण ऐतिहासिक इमारतों की बाहरी परत खराब होने लगी है। उदाहरण के लिए वायु प्रदूषण के कारण आगरा स्थित ताजमहल का रंग पीला पड़ने लगा है इसके अतिरिक्त ऐसे स्थानों पर बढ़ती भीड़ के कारण वहाँ गंदगी भी फैलने लगी है।

प्रश्न 5.
अधिक जनसंख्या होने पर यातायात की सुविधाएँ किस प्रकार प्रभावित होती हैं ?
उत्तर
अधिक जनसंख्या के कारण आज बसों, रेलगाड़ियों, हवाई अड्डों आदि सभी जगह अपार भीड़ लगी रहती है। बहुत से लोगों को बसों तथा गाड़ियों में बैठने तक की जगह नहीं मिल (UPBoardSolutions.com) पाती है। और उन्हें खड़े रहकर यात्रा करनी पड़ती है। इसके अलावा सड़कों पर बढ़ती वाहनों की संख्या के कारण कई-कई घंटों को जाम भी लग जाता है तथा दुर्घटनाएँ हो जाती हैं।

UP Board Solutions

प्रश्न 6.
रिक्त स्थानों की पूर्ति करें-
उत्तर
(क) जनसंख्या में वृद्धि ज्यामितीय क्रम से होती है।
(ख) खाद्यान्न में वृद्धि अंकगणितीय क्रम से होती है।
(ग) जनसंख्या बढ़ने से सुविधाओं में कमी होने लगती है।
(घ) जनसंख्या वृद्धि से हमारा पर्यावरण प्रभावित होता है।

प्रोजेक्ट वर्क- विद्यार्थी स्वयं करें।

We hope the UP Board Solutions for Class 6 Environment Chapter 11 जनसंख्या एवं हमारा पर्यावरण help you. If you have any query regarding UP Board Solutions for Class 6 Environment Chapter 11 जनसंख्या एवं हमारा पर्यावरण, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

UP Board Solutions for Class 7 Hindi Chapter 3 प्रहेलिका (अनिवार्य संस्कृत)

UP Board Solutions for Class 7 Hindi Chapter 3 प्रहेलिका (अनिवार्य संस्कृत)

These Solutions are part of UP Board Solutions for Class 7 Hindi . Here we have given UP Board Solutions for Class 7 Hindi Chapter 3 प्रहेलिका (अनिवार्य संस्कृत).

तिश्ठति …………………………… सर्वप्रकाशकः ॥1॥

UP Board Solutions

हिन्दी अनुवाद:
सूर्य के साथ आती है। सूर्य के साथ जाती है और अन्धकार की शत्रु है। (UPBoardSolutions.com) वह सबको प्रकाशित करने वाली कौन है?
उत्तर:
आतपः (धर्म)

पादैः पिबामि ………………………………………….. कुत्रचित् ॥2॥

हिन्दी अनुवाद:
पैरों से पानी पीता हूँ। हमेशा दूषित हवा खाता हूँ। भूमि पर स्थिर बैठा हूँ और कहीं नहीं जाता हूँ।
उत्तर:
पादपः (वृक्ष)

आलयोऽस्मि ……………………………. तथा ॥3॥

हिन्दी अनुवाद:
मैं बर्फ घर हूँ। धनी लोगों के घर में रहता हूँ। (UPBoardSolutions.com) न मैं पर्वत हूँ और न पर्वत की चोटी हूँ।
उत्तर:

UP Board Solutions
फ्रीजयन्त्रम्

विविधाति तु ………………………. मे मुखम् ॥4॥

हिन्दी अनुवाद:
प्रत्येक क्षण अनेक रूपों को दिखाता हूँ। अनेक कहानियाँ कहता हूँ। यद्यपि मेरा मुख नहीं है।
उत्तर:
दूरदर्शनम्

गच्छामि ………………………….तनुम् ॥5॥

हिन्दी अनुवाद:
अचानक चली जाती हूँ, मैं प्रकाश कर देती हूँ, बिना हाथ (UPBoardSolutions.com) और शरीर के मैं यन्त्रों (मशीनों) को चलाती हूँ।
उत्तर:
विद्युत्

UP Board Solutions

अभ्यास

प्रश्न 1:
उच्चारण करें
नोट- विद्यार्थी स्वयं करें।।

प्रश्न 2:
एक पद में उत्तर दें
(क) रविणा सह कः गच्छति तिष्ठति च?                आतपः।
(ख) वृक्षः केन जलं पिबति?                                   पादैः।
(ग) कः विधिधानि रूपाणि प्रतिक्षणं दर्शयति?    दूरदर्शनम्।

UP Board Solutions

प्रश्न 3:
सह, साकम्, समम्, सार्धम् के योग में तृतीय विभक्ति होती है, (UPBoardSolutions.com) जैसे- बालिका मात्रा सहगृहं गच्छति। इसी प्रकार निम्नांकित तृतीया विभक्ति युक्त पदों से दो-दो वाक्य बनाइए

पित्रा, सह बालिका गृहं गच्छति।
मित्रैः सह मोहनः कन्दुकेन क्रीडन्ति।
अध्यापैकेन सह छात्राः पाठशाला गच्छन्ति।
सख्या सह अहं विद्यालयं गच्छामि।

प्रश्न 4:
नीचे दिये गये पदों को चुनकर वाक्यों को पूरा कीजिए ( पूरा करके)
(क) प्रकाशः अन्धकारस्य शत्रुः अस्ति। (UPBoardSolutions.com)
(ख) वृक्षाः दूषितं पवनम् खादन्ति।
(ग) दूरदर्शनम् विविधानि रूपाणि दर्शयति।
(घ) विद्युत् यन्त्रैः अस्माकं बहवः कार्याणि सम्भवन्ति।

UP Board Solutions

प्रश्न 5:
इस पाठ में आए हुए ललकार (UPBoardSolutions.com) के रूपों को छाँटकर लिखें।
नोट: विद्यार्थी अध्यापक की सहायता से स्वयं करें।

We hope the UP Board Solutions for Class 7 Hindi Chapter 3 प्रहेलिका (अनिवार्य संस्कृत) help you. If you have any query regarding UP Board Solutions for Class 7 Hindi Chapter 3 प्रहेलिका (अनिवार्य संस्कृत) , drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

UP Board Solutions for Class 6 Environment Chapter 10 पर्यावरण असन्तुलन-मानव हस्तक्षेप का परिणाम

UP Board Solutions for Class 6 Environment Chapter 10 पर्यावरण असन्तुलन-मानव हस्तक्षेप का परिणाम

These Solutions are part of UP Board Solutions for Class 6 Environment. Here we have given UP Board Solutions for Class 6 Environment Chapter 10 पर्यावरण असन्तुलन-मानव हस्तक्षेप का परिणाम.

पर्यावरण असन्तुलन-मानव हस्तक्षेप का परिणाम

अभ्यास

प्रश्न 1.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लिखिए
(क) पर्यावरणीय असंतुलन के दुष्परिणाम लिखें।
उत्तर
आँधी, तूफान, अकाल जैसी आपदाएँ तथा प्रदूषण आदि सभी पर्यावरण असन्तुलन के दुष्परिणाम हैं।

UP Board Solutions 

(ख) पेड़-पौधे पर्यावरण का संतुलन बनाए रखने में किस प्रकार सहायता करते हैं?
उत्तर
पेड़-पौधे पर्यावरण का सन्तुलन बनाए रखने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वे वायु में से कार्बन डाइऑक्साइड गैस को अवशोषित कर लेते हैं तथा इसमें ऑक्सीजन गैस छोड़ते हैं। पेड़-पौधे वर्षा कराकर पृथ्वी पर तथा वायुमण्डल में जल की उचित मात्रा को बनाए रखते हैं। इसके साथ ही वे वायुमण्डलीय ताप को भी नियंत्रित रखते हैं। ये मिट्टी के कटाव को रोककर उसकी उर्वरा शक्ति को बनाए रखते हैं।

(ग) जनसंख्या बढ़ने से कौन-कौन सी समस्याएँ उत्पन्न होती हैं?
उत्तर
जनसंख्या बढ़ने से निम्नलिखित समस्याएँ उत्पन्न होती हैं-

  1. अधिक अन्न उगाने तथा मकान बनाने के लिए वनों की अन्धाधुंध कटाई की जाती है।
  2. अधिक मकानों के बनने तथा कारखानों के लगाए जाने के कारण कृषि कम हो रही है।
  3. अधिक उद्योगों, और वाहनों से वातावरण प्रदूषित होता है।
  4. इससे ऊर्जा के स्रोतों पर अत्यधिक दबाव पड़ता है।

(घ) ऊर्जा के कौन-कौन से स्रोत हैं ?
उत्तर
सूर्य का प्रकाश, कोयला, लकड़ी, पेट्रोल, डीजल, प्राकृतिक गैस, मिट्टी का तेल, गोबर गैस, गोबर के कंडे, बिजली आदि ऊर्जा से स्रोत हैं।

UP Board Solutions

प्रश्न 2.
मिलान कीजिए
उत्तर
UP Board Solutions for Class 6 Environment Chapter 10 पर्यावरण असन्तुलन-मानव हस्तक्षेप का परिणाम img-1

प्रश्न 3.
नीचे दिए गए प्रश्नों में उत्तर के रूप में तीन विकल्प दिए गए हैं। सही विकल्प चुनें।
(क) जल का मुख्य स्रोत है-
1. हैण्डपम्प
2. तालाब
3. वर्षा

(ख) प्रदूषित जल के पीने से रोग होता है।
1. हैजा
2. खसरा
3. केसर

(ग) समुद्र से प्राप्त होता है-
1. पेट्रोल
2. आयोडीन
3. जड़ी-बूटी

UP Board Solutions

प्रश्न 4.
रिक्त स्थानों को भरें
उत्तर
(क) कल कारखानों से निकले कचरों को नदियों में बहा देने से उनका जल प्रदूषित हो रहा है।
(ख) पृथ्वी में उपलब्ध संसाधन सीमित मात्रा में हैं।
(ग) साधारण नमक समुद्र में पाया जाता है।
(घ) गंगा के प्रदूषण का बढ़ना खतरे का संकेत है।

प्रोजेक्ट वर्क- विद्यार्थी स्वयं करें।

We hope the UP Board Solutions for Class 6 Environment Chapter 10 पर्यावरण असन्तुलन-मानव हस्तक्षेप का परिणाम help you. If you have any query regarding UP Board Solutions for Class 6 Environment Chapter 10 पर्यावरण असन्तुलन-मानव हस्तक्षेप का परिणाम, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.