UP Board Solutions for Class 9 Hindi Chapter 2 सदाचारः (उत्तम आचरण) (संस्कृत-खण्ड)

UP Board Solutions for Class 9 Hindi Chapter 2 सदाचारः (उत्तम आचरण) (संस्कृत-खण्ड)

These Solutions are part of UP Board Solutions for Class 9 Hindi. Here we have given UP Board Solutions for Class 9 Hindi Chapter 2 सदाचारः (उत्तम आचरण) (संस्कृत-खण्ड).

1. सतां सज्जनानाम् ………………………………………………………………………. कुर्वन्ति।

शब्दार्थ-आचारः = आचरण सद = सत्य, सही। विचारयन्ति = सोचते हैं। वदन्ति = बोलते हैं। आचरयन्ति = आचरण करते हैं। भवन्ति = होते हैं स्वकीयानि = अपनी। शिष्टं = सभ्यतापूर्ण, अनुशासित।

सन्दर्भ – प्रस्तुत गद्यांश हमारी पाठ्य-पुस्तक के अन्तर्गत संस्कृत खण्ड के ‘सदाचारः’ नामक पाठ से लिया गया है। इसमें सदाचार के महत्त्व पर प्रकाश डाला गया है।

हिन्दी अनुवाद – सत् अर्थात् सज्जनों का आचरण ही सदाचार है। जो लोग सत्य ही विचारते हैं, सत्य ही बोलते हैं और सत्य का ही आचरण करते हैं; वे ही सज्जन होते हैं। सज्जन लोग जैसा आचरण करते हैं वैसा ही आचरण सदाचार होता है। सदाचार से ही सज्जन लोग अपनी इन्द्रियों को वश में करके सबके साथ शिष्टता का व्यवहार करते हैं।

UP Board Solutions

2. विनयः हि ………………………………………………………………………. अनुकरणीयः।

शब्दॆर्थ-विनयः = विनम्रता भूषणम् = गहना। उद्भवति = उत्पन्न होती है। अपितु = बल्कि।विविधा = अनेक प्रकार के। विकसन्ति = विकसित होते हैं। दक्षिण्यम् = उदारता संयम = इच्छाओं का दमन निर्भीकता = निडरता। अस्माकं = हमारी प्रतिष्ठा = सम्मान सदाचार-परायणात् = सदाचार का पालन करने लगे शिक्षरेन् = सीखें जननी = माता एतेषां = इनका। अनुकरणीयः = अनुकरण करना चाहिए।

हिन्दी अनुवाद – विनय ही मनुष्य का आभूषण है। विनयशील मनुष्य सब लोगों का प्रिय हो जाता है। विनय सदाचार से ही पैदा होता है। सदाचार से केवल विनय ही नहीं, बल्कि अनेक प्रकार के अन्य सद्गुण भी विकसित होते हैं; जैसे धैर्य, उदारता, संयम, आत्मविश्वास और निर्भयता। हमारी (UPBoardSolutions.com) भारतभूमि की प्रतिष्ठा संसार में सदाचार के कारण ही थी पृथ्वी पर सब मनुष्यों को अपना-अपना चरित्र भारत के सदाचार का पालन करनेवाले मनुष्यों से सीखना चाहिए। भारतभूमि अनेक सदाचारी पुरुषों की माता है। इन महापुरुषों के आचरण को अनुकरण करना चाहिए।

3. सदाचारः नाम ………………………………………………………………………. निर्णोतुं शक्यते।

शब्दार्थ-युक्ताहार = उचित भोजन। विहारेण = भ्रमण से। युक्तस्वप्नावबोधेन = उचित शयन और जागरण से। सम्भवति = सम्भव होता है। युक्तम् = उचित अयुक्तम् = अनुचित निर्णोतुं शक्यते = निर्णय किया जा सकता है।

हिन्दी अनुवाद – नियम और संयम के पालन का नाम सदाचार है। इन्द्रिय-संयम सदाचार के मूल में स्थित है। इन्द्रिय संयम उचित आहार और व्यवहार तथा उचित शयन और आचरण से सम्भव होता है। क्या उचित है और क्या अनुचित है, इसका सदाचार से ही निर्णय किया जा सकता है।

4. ये कोऽपि पुरुषाः ………………………………………………………………………. अपि वर्णितः।

शब्दार्थ-कोऽपि = कोई भी। गताः = प्राप्त हुए हैं। अधीते = पढ़ता है। शेते = सोता है। जागर्ति = जागता है। अभ्युदयं गच्छति = उन्नति को प्राप्त होता है।

हिन्दी अनुवाद – जो कोई भी पुरुष महान् हुए हैं, वे संयम और सदाचार से ही उन्नति को प्राप्त हुए हैं। जो मनुष्य नियमपूर्वक पढ़ता है, समय पर सोता है, जागता है, खाता है और पीता है, वह निश्चय ही उन्नति को प्राप्त करता है। सदाचार का महत्त्व शास्त्रों में भी वर्णित है।

UP Board Solutions

5. (श्लोक 1) सर्वलक्षणहीनोऽपि ………………………………………………………………………. वर्षाणि जीवति।

शब्दार्थ-सर्वलक्षणहीनोऽपि = सभी शुभ गुणों से रहित होने पर भी। शतं वर्षाणि = सौ वर्षों तक।

हिन्दी अनुवाद – सभी शुभ गुणों (लक्षणों) से रहित होने पर भी जो मनुष्य सदाचारी है, श्रद्धावान् और द्वेष रहित हैं, वह सौ वर्षों तक जीवित रहता है।

(श्लोक 2)-आचाराल्लभते ………………………………………………………………………. परमं धनम्।

शब्दार्थ-आचाराल्लभते = सदाचार से प्राप्त करता है। ह्यायुराचाराल्लभते (हि + आयुः + आचारात् + लभते) ! श्रियम् = लक्ष्मी, धन-सम्पत्ति । परम् = उत्तम, श्रेष्ठ।।

हिन्दी अनुवाद – मनुष्य (उत्तम) आचरण से दीर्घ आयु प्राप्त करता है। (सद्) आचरण से (मनुष्य) धन-सम्पत्ति (लक्ष्मी) को प्राप्त करता है। (सद्) आचरण से ही (मनुष्य) कीर्ति को प्राप्त करता है। सदाचार परम (श्रेष्ठ) धन है।

6. अतएव सदाचारः ………………………………………………………………………. विनष्टं भवति।

शब्दार्थ-उक्तम् = कहा है। आयाति = आता है। याति = चला जाता है। तर्हि = तो।

हिन्दी अनुवाद – इसलिए सदाचार की सब प्रकार से रक्षा करनी चाहिए। महाभारत में सत्य ही कहा गया है कि हमें सदा चरित्र की रक्षा करनी चाहिए। धन तो आता है और चला जाता है। (किन्तु) यदि चरित्र नष्ट हो जाय तो सब कुछ नष्ट हो जाता है।

7. वृत्तं यत्लेन ………………………………………………………………………. हतो हतः।

शब्दार्थ-वृत्तं = चरित्र। संरक्षेत् = रक्षा करनी चाहिए। वित्तमेति (वित्तम् + एति) = धन आता है। अक्षीणो = कुछ भी नष्ट नहीं हुआ। हतो = नष्ट हुआ। हतः = मरा हुआ।

हिन्दी अनुवाद – चरित्र की यत्नपूर्वक रक्षा करनी चाहिए। धन आता है और चला जाता है। धन से क्षीण हुआ मनुष्य क्षीण नहीं होता, लेकिन चरित्र से हीन होकर नष्ट हो जाता है।

UP Board Solutions

We hope the UP Board Solutions for Class 9 Hindi Chapter 2 सदाचारः (उत्तम आचरण) (संस्कृत-खण्ड) help you. If you have any query regarding UP Board Solutions for Class 9 Hindi Chapter 2 सदाचारः (उत्तम आचरण) (संस्कृत-खण्ड), drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

UP Board Solutions for Class 6 Sports and Fitness Chapter 2 हमारा स्वास्थ्य

UP Board Solutions for Class 6 Sports and Fitness Chapter 2 हमारा स्वास्थ्य

These Solutions are part of UP Board Solutions for Class 6 Sports and Fitness. Here we have given UP Board Solutions for Class 6 Sports and Fitness Chapter 2 हमारा स्वास्थ्य

प्रश्न 1.
अच्छे स्वास्थ्य के लक्षण क्या हैं?
उत्तर :
विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार- शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं संवेगात्मक रूप से विकार रहित व्यक्ति को स्वस्थ व्यक्ति माना गया है।

UP Board Solutions

प्रश्न 2.
बाजार की खुली हुई वस्तुओं को खाने से हमारे शरीर पर क्या प्रभाव पड़ता है?
उत्तर :
बाजार की खुली हुई खाने की वस्तुएँ न खाएँ। ये वस्तुएँ धूल जमने एवं मक्खियों के बैठने से दूषित हो जाती है। जिसे खाने से हम अनेक तरह की बीमारियों से पीड़ित हो (UPBoardSolutions.com) जाते हैं। जैसेउल्टी आना, दस्त होना आदि।

प्रश्न 3.
गंदे स्थानों पर नंगे पैर क्यों नहीं घूमना चाहिए?
उत्तर :
गन्दे स्थानों पर नंगे पैर घुमने से सूक्ष्म रोगाणु हमारे शरीर में प्रवेश कर जाते हैं जो हमारे शरीर में रोग पैदा करते हैं।

प्रश्न 4.
पोलियो जैसी खतरनाक बीमारी से बचने के लिए हमें क्या करना चाहिए?
उत्तर :
पोलियो जैसी खतरनाक बीमारी को समूल नष्ट करने के लिए समय-समय पर बच्चों को पोलियों की खुराक-निश्चित रूप से पिलवाएँ।

प्रश्न 5.
कृमि संक्रमण रोकने के लिए हमें क्या उपाय करना चाहिए।
उत्तर :
कृमि नियंत्रण के लिए एल्बेंडजॉल की दवा दी जाती है। कृमि नियंत्रण की दवाई खाने के साथ-साथ कृमि संक्रमण को रोकने के लिए नाखून छोटे रखें, हमेशा साफ पानी पिएँ, (UPBoardSolutions.com) सब्जियों एवं फलों को साफ पानी से धोएँ, खुले में शौच न करें एवं पैरों में जूते व चप्पल पहनें।

UP Board Solutions

यह भी जानिए :
नोट – विद्यार्थी स्वयं करें।

We hope the UP Board Solutions for Class 6 Sports and Fitness Chapter 2 हमारा स्वास्थ्य help you. If you have any query regarding UP Board Solutions for Class 6 Sports and Fitness Chapter 2 हमारा स्वास्थ्य, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

UP Board Solutions for Class 6 Environment Chapter 2 हमारे प्राकृतिक संसाधन

UP Board Solutions for Class 6 Environment Chapter 2 हमारे प्राकृतिक संसाधन

These Solutions are part of UP Board Solutions for Class 6 Environment. Here we have given UP Board Solutions for Class 6 Environment Chapter 2 हमारे प्राकृतिक संसाधन.

हमारे प्राकृतिक संसाधन

अभ्यास

प्रश्न 1.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए-
(क) प्राकृतिक संसाधन कौन-कौन से हैं? वे हमारे लिए किस प्रकार उपयोगी हैं?
उत्तर
हवा, मिट्टी, जल, सौर ऊर्जा, पेड़-पौधे, खनिज पदार्थ आदि प्राकृतिक संसाधन हैं। हवा का उपयोग हम साँस लेने में, जल का उपयोग हम अपनी प्यास बुझाने तथा अन्य अनेक आवश्यक कामों में करते हैं। पेड़-पौधे, वनस्पतियाँ हमारी विभिन्न आवश्यकताओं, जैसे- भोजन, आवास, कपड़ा आदि को (UPBoardSolutions.com) पूरा करने के लिए उपयोग की जाती हैं। इसी तरह कृषि हेतु उपजाऊ मिट्टी हमें भूमि प्रदान करती है तथा तेल, कोयला और गैस यातायात व उद्योगों में ईंधन के रूप में प्रयोग किए जाते हैं। सौर ऊर्जा तो हमारे जीवन का आधार ही है।

UP Board Solutions

(ख) दैनिक जीवन में जल को क्या उपयोग है? जल के दुरुपयोग को रोकने के उपाय बताइए।
उत्तर
जल बिना जीवित रहने की कल्पना भी नहीं की जा सकती। हमारे दैनिक जीवन के विभिन्न कार्यों जैसे- नहाना, कपड़े धोना, बरतन धोना, पोंछा करना, पेड़-पौधों को सींचना आदि अनेक ऐसे कार्य हैं जिनमें जल की आवश्यकता पड़ती है। । जल के दुरूपयोग को रोकने के लिए जल के प्रयोग पर ध्यान देना होगा, जैसे- नल को कभी खुला नहीं छोड़ना, कुल्ला करने या नहाने के लिए मग का (UPBoardSolutions.com) इस्तेमाल करना चाहिए। फल, सब्जी ध रोकर बचे पानी को फेंकना नहीं चाहिए बल्कि उसे पौधों में डाल देना चाहिए आदि।

(ग) भूमि से प्राप्त होने वाले किन्हीं पाँच पदार्थों के नाम लिखिए।
उत्तर
भूमि से प्राप्त होने वाले पदार्थ हैं- फल, सब्जियाँ, अनाज, लकड़ियाँ, औषधियाँ आदि।

(घ) सौर ऊर्जा हमारे जीवन के लिए क्यों आवश्यक है?
उत्तर
पृथ्वी पर संमस्त जीवन का आधार सूर्य ही है। सूर्य पृथ्वी पर ऊर्जा का प्रमुख स्रोत है। सूर्य से हमें गर्मी और प्रकाश तो मिलता ही है, साथ ही सूर्य जल-चक्र बनाए रखने में, वायुमंडल में वायु का प्रवाह बनाए रखने में, जलवायु को नियंत्रित करने में, भोजनं बनाने हेतु पौधों को ऊर्जा प्रदान करने में, घर में नमी-सीलन को दूर करने तथा कपड़े सुखाने में तथा शरीर में विटामिन डी की आपूर्ति हेतु सौर ऊर्जा (UPBoardSolutions.com) हमारे लिए अति आवश्यक है।

UP Board Solutions

(ङ) वायु का जीवन में क्या महत्व है?
उत्तर
वायु हमारे लिए अत्यंत आवश्यक है। भोजन और जल के बिना तो हम कुछ समय तक जीवित रह सकते हैं। परन्तु वायु के बिना हम जिंदा नहीं रह सकते।

प्रश्न 2.
सही मिलान कीजिए-
उत्तर
UP Board Solutions for Class 6 Environment Chapter 2 हमारे प्राकृतिक संसाधन img-1

प्रोजेक्ट वर्क- विद्यार्थी स्वयं करें।

We hope the UP Board Solutions for Class 6 Environment Chapter 2 हमारे प्राकृतिक संसाधन help you. If you have any query regarding UP Board Solutions for Class 6 Environment Chapter 2 हमारे प्राकृतिक संसाधन, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

UP Board Solutions for Class 6 Geography Chapter 6 पृथ्वी के परिमण्डल

UP Board Solutions for Class 6 Geography Chapter 6 पृथ्वी के परिमण्डल

These Solutions are part of UP Board Solutions for Class 6 Geography. Here we have given UP Board Solutions for Class 6 Geography Chapter 6 पृथ्वी के परिमण्डल.

पृथ्वी के परिमण्डल

दिए गए मानचित्र 6.2 को देखकर बताइए (मानचित्र पाठ्यपुस्तक से देखकर)

अमेजन घाटी (नदी) कहाँ पर स्थित है?
उत्तर
अमेजन घाटी दक्षिणी अमेरिका महाद्वीप में स्थित है।

UP Board Solutions 

प्रशांत महासागर के पूरब तथा अटलाण्टिक महासागर के पश्चिम (दोनों के मध्य) कौन-सा महाद्वीप स्थित है?
उत्तर
इन दोनों महासागरों के मध्ये उत्तरी और दक्षिणी अमेरिका महाद्वीप स्थित हैं।

● दक्षिण अण्टार्कटिका महासागर के किस दिशा में दक्षिणी अमेरिका स्थित है?
उत्तर
पश्चिम दिशा में स्थित है।

● दक्षिणी अमेरिका महाद्वीप के रिक्त मानचित्र पर ( शिक्षक/एटलस की सहायता से) भूमध्य रेखा, अमेजन नदी तथा एण्डीज पर्वत को दर्शाइए।
नोट- स्वयं करें।

दिए गए मानचित्र 6.2 को देखकर बताइए (मानचित्र पाठ्यपुस्तक से देखकर)

● भूमध्य सागर तथा आर्कटिक महासागर के मध्य कौन-सा महाद्वीप स्थित है?
उत्तर
यूरोप महाद्वीप स्थित है।

UP Board Solutions

● अटलांटिक महासागर के किस दिशा में यूरोप महाद्वीप स्थित है?
उत्तर
पूर्व दिशा में स्थित है।

● यूराल पर्वत के पूरब में कौन-सा महाद्वीप स्थित है?
उत्तर
एशिया महाद्वीप स्थित है।

● यूरोप महाद्वीप में अनेक देश हैं- इंग्लैण्ड, इटली, जर्मनी, पुर्तगाल, पोलैण्ड, फ्रांस, स्वीडन, नार्वे इत्यादि। इन्हें शिक्षक तथा एटलस की सहायता से जानिए।
नोट- स्वयं करें।

● दिए गए मानचित्र संख्या 6.2 पर दक्षिणी महासागर, अंटार्कटिका तथा आस्ट्रेलिया महाद्वीप को देखिए।
नोट- स्वयं करें।

●अण्टार्कटिका महाद्वीप के किस दिशा में आस्ट्रेलिया स्थित है?
उत्तर
उत्तर दिशा में स्थित है।

● मानचित्र संख्या 6.2 को देखकर आस्ट्रेलिया के चारों ओर स्थित महासागरों के नाम लिखिए।
उत्तर
हिंद महासागर, प्रशान्त महासागर।

UP Board Solutions

आप सोचिए और बताइए

● कंगारुओं का देश किसे कहा जाता है?
उत्तर
आस्ट्रेलिया को।

● विश्व की सबसे बड़ी प्रवाल-भित्ति किस महासागर में स्थित है?
उत्तर
विश्व की सबसे बड़ी प्रवाल भित्ति प्रशांत महासागर में स्थित है।

● जब भारत में शीत ऋतु होती है तब आस्ट्रेलिया में गर्मी पड़ती है। क्यों?
उत्तर
सूर्य की परिक्रमा करते हुए पृथ्वी का जो हिस्सा सूर्य की तरफ आ जाता है उस हिस्से में गर्मी पड़ती है और जो हिस्सा सूर्य से दूर हो जाता है, उस हिस्से में सर्दी पड़ती है, भारत पृथ्वी के उत्तरी अक्षांश में है जबकि ऑस्ट्रेलिया दक्षिणी अक्षांश में। इसलिए दिसंबर में उत्तरी अक्षांश जब सूर्य से दूर हो जाता है तो उस समय भारत में सर्दी पड़ती है। और दक्षिणी अक्षांश सूर्य के सामने हो जाता है। तो ऑस्ट्रेलिया में गर्मी पड़ती है।

अभ्यास

प्रश्न 1.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए-
(क) पृथ्वी के परिमण्डलों के नाम लिखिए।
उत्तर
पृथ्वी को चार परिमण्डलों में बाँटा गया है। ये चार परिमण्डल हैं–

  1. स्थलमण्डल
  2. जलमण्डल
  3. वायुमण्डल
  4. जैवमण्डल

UP Board Solutions

(ख) विश्व का सबसे बड़ा और सबसे छोटा महाद्वीप कौन सा है?
उत्तर
विश्व का सबसे बड़ा महाद्वीप एशिया और सबसे छोटा महाद्वीप आस्ट्रेलिया है।

(ग) “संसार की छत’ किस पठार को कहा जाता है?
उत्तर
‘संसार की छत’ तिब्बत के पठार को कहा जाता है।

(घ) हमारी पृथ्वी को नीला ग्रह क्यों कहा जाता है?
उत्तर
हमारी पृथ्वी पर जलीय भाग अधिक है इसीलिए इसे नीला ग्रह कहते हैं।

(ङ) वायुमण्डल की विभिन्न परतों के नाम लिखिए।
उत्तर
वायुमण्डल की विभिन्न परतें हैं-क्षोभमण्डल, समतापमण्डल, मध्यमण्डल, अयानमण्डल तथा बर्हिमण्डल।

प्रश्न 2.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-
उत्तर
(क) अफ्रीका महाद्वीप से कर्क, मंकर और भूमधयरेखा तीनों ही गुजरती हैं।
(ख) विश्व का सबसे बड़ा महासागर प्रशान्त महासागर है।
(ग) विश्व प्रसि) पिरामिड मिस्र देश में है।
(घ) यूरोप और अफ्रीका महाद्वीप के बीच भूमध्य सागर है।

UP Board Solutions

प्रश्न 3.
स्तम्भों का मिलान कीजिए-
उत्तर
UP Board Solutions for Class 6 Geography Chapter 6 पृथ्वी के परिमण्डल img-1

भौगोलिक कुशलताएँ                                     नोट- विद्यार्थी मानचित्र देखकर स्वयं प्रदर्शित करें।
परियोजना कार्य (Project work)                   नोट- विद्यार्थी स्वयं करें।

We hope the UP Board Solutions for Class 6 Geography Chapter 6 पृथ्वी के परिमण्डल help you. If you have any query regarding UP Board Solutions for Class 6 Geography Chapter 6 पृथ्वी के परिमण्डल, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

UP Board Solutions for Class 6 Civics Chapter 1 सभी जन एक हैं

UP Board Solutions for Class 6 Civics Chapter 1 सभी जन एक हैं

These Solutions are part of UP Board Solutions for Class 6 Civics. Here we have given UP Board Solutions for Class 6 Civics Chapter 1 सभी जन एक हैं

अभ्यास

प्रश्न 1.
उत्तर प्रदेश एवं तमिलनाडु के पारंपरिक नृत्यों के नाम लिखिए।
उत्तर :
उत्तर प्रदेश का पारंपरिक नृत्य ‘कथक’ एवं तमिलनाडु को भरतनाट्यम है।

UP Board Solutions

प्रश्न 2.
अस्पृश्यता की भावना दूर करने में जिन लोगों ने अपना योगदान दिया है उनमें से किन्हीं दो के बारे में लिखिए।
उत्तर :
अस्पृश्यता की भावना को दूर करने में महात्मा गांधी, ज्योतिबा फुले एवं डॉ० भीम राव अम्बेडकर जैसी महान विभूतियों ने अपना महत्त्वपूर्ण योगदान दिया।

ज्योतिबा फुले – महात्मा ज्योतिबा फुले का जन्म पूना के निकट एक गाँव में हुआ था। महात्मा ज्योतिबा के समय समाज में धार्मिक बुराइयाँ, छुआ-छूत, दलितों एवं महिलाओं को शिक्षित न होने देने वाले ढोंग-ढकोसलों का बोल-बाला था। महात्मा फुले ने इन सामाजिक बुराइयों को दूर करने के लिए देश के दलितों के लिए पहली पाठशाला । खोली। महात्मा फुले लड़के व लड़कियों में भेद-भाव करने वालों के विरोधी थे। वे (UPBoardSolutions.com) कन्या पाठशाला खोलने वाले पहले भारतीय थे और लड़कियों की शिक्षा की शुरुआत उन्होंने अपने घर से ही की। सबसे पहले उन्होंने अपनी पत्नी सावित्री बाई को पढ़ाया। जो उनके द्वारा खोली गई पहली कन्या पाठशाला की शिक्षिका बनी।

ज्योतिबा फुले के प्रशंसनीय कार्यों के कारण ही मुंबई के लोगों ने उन्हें महात्मा की पदवी दी।

डॉ० भीम राव अम्बेडकर – देश की स्वतन्त्रता के बाद संविधान बनाते समय डॉ० अम्बेडकर ने अस्पृश्यता या छुआछूत मिटाने के लिए महत्त्वपूर्ण सुझाव दिए – भारत के प्रत्येक नागरिक को चाहे वह किसी भी धर्म, जाति या लिंग का हो, समान अधिकार और समान अवसर प्राप्त हैं। वर्षों से भेदभाव के शिकार जातियों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए संविधान में उनके लिए सरकारी सेवाओं में आरक्षण की भी व्यवस्था की गई है।

प्रश्न 3.
आपके विद्यालय में राष्ट्रीय पर्वो का आयोजन कैसे होता है? आप इन पर्यों में अपनी सहभागिता कैसे करते हैं?
नोट – विद्यार्थी स्वयं लिखें।

UP Board Solutions

प्रश्न 4.
विविधता में एकता से आप क्या समझते हैं? स्पष्ट कीजिए।
उत्तर :
हमारा देश भारत एक विशाल देश हैं जहाँ विभिन्न प्रांतों में विभिन्न संस्कृति है। अलग-अलग प्रदेशों के लोग अलग-अलग धर्म, रीति-रिवाज, का पालन करते हैं। उनके रहन-सहन, खान-पान, नृत्य-संगीत, कला, भाषा, बोली आदि में भी अंतर है। लेकिन इन सबके बावजूद वे भारतीय हैं। जब देश की बात (UPBoardSolutions.com) आती है। तो विविध संप्रदायों और संस्कृतियों के लोग एक से जाते हैं। विविधता में एकता का यही अर्थ है।

प्रश्न 5.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए –
उत्तर :
UP Board Solutions for Class 6 Civics Chapter 1 सभी जन एक हैं 1

प्रश्न 6.
सुमेलित कीजिए –
उत्तर :
UP Board Solutions for Class 6 Civics Chapter 1 सभी जन एक हैं 2

प्रश्न 7.
निम्नलिखित कथनों में सही कथन के सामने (✓) तथा गलत कथन के सामने गलत (✗) का चिह्न लगाइए –

(क) नवरोज ईसाइयों का प्रमुख त्योहार है। (✗)
(ख) विराट कोहली क्रिकेट के खिलाड़ी हैं। (✓)
(ग) भारत का राष्ट्रगीत “वन्दे मातरमू” है। (✓)
(घ) चेरापूँजी तथा मसिनरम में सबसे कम वर्षा होती है। (✗)
(ङ) राज चिह्न के नीचे “सत्यमेव जयते” लिखा है। (✓)

UP Board Solutions

प्रोजेक्ट कार्यः
नोट – विद्यार्थी स्वयं करें।

चर्चा करें:
नोट – विद्यार्थी शिक्षक के साथ चर्चा करें।

We hope the UP Board Solutions for Class 6 Civics Chapter 1 सभी जन एक हैं help you. If you have any query regarding UP Board Solutions for Class 6 Civics Chapter 1 सभी जन एक हैं , drop a comment below and we will get back to you at the earliest.