UP Board Class 7 History and Civics Model Paper इतिहास : हमारा इतिहास और नागरिक जीवन

UP Board Class 7 History and Civics Model Paper are part of UP Board Class 7 Model Papers. Here we have given UP Board Class 7 History and Civics Model Paper.

Board UP Board
Class Class 7
Subject History and Civics
Model Paper Paper 1
Category UP Board Model Papers

UP Board Class 7 History and Civics Model Paper इतिहास : हमारा इतिहास और नागरिक जीवन

सत्र-परीक्षा प्रश्न पत्र
कक्षा-7
विषय-सामाजिक अध्ययन
हमारा इतिहास और नागरिक जीवन

अति लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
तुर्क कौन थे?
उत्तर:
तुर्क मध्य एशिया व तुर्किस्तान के क्षेत्रों में रहने वाली जाति थी।

प्रश्न 2.
हज क्या है?
उत्तर:
मुस्लिमों के लिए पूरे जीवन में एक बार मक्का की तीर्थयात्रा करना हज कहलाता है।

प्रश्न 3.
‘इक्ता’ किसे कहते थे?
उत्तर:
प्रान्तों को ‘इक्ता’ कहते थे।

प्रश्न 4.
जकात’ से क्या तात्पर्य है?
उत्तर:
अपनी उपार्जित आय का 2 प्रतिशत गरीबों को दान करना ‘जकात’ कहलाता था।

प्रश्न 5.
भारत का पहला तुर्क शासक कौन था?
उत्तर:
भारत का पहला तुर्क शासक मोहम्मद गौरी का गुलाम कुतुबुद्दीन ऐबक था।

प्रश्न 6.
भारत पर महमूद गजनवी के आक्रमण करने का मुख्य उद्देश्य क्या था?
उत्तर:
भारत की विशाल सम्पदा को लूटना।

प्रश्न 7.
दिल्ली सल्तनत का वास्तविक संस्थापक कौन था?
उत्तर:
दिल्ली सल्तनत का वास्तविक संस्थापक इल्तुतमिश था।

प्रश्न 8.
‘तहकीक-ए-हिन्द’ नामक पुस्तक किसने लिखी थी?
उत्तर:
‘तहकीक-ए-हिन्द’ नामक पुस्तक अलबरूनी ने लिखी थी।

प्रश्न 9.
किस दिशा की ओर मुँह करके नमाज पढ़ी जाती है?
उत्तर:
पश्चिम दिशा की ओर।

प्रश्न 10.
‘खलीफा’ कौन होता था?
उत्तर:
खलीफा पैगम्बर के उत्तराधिकारी के रूप में मुस्लिम जगत् का धार्मिक गुरु तथा राजनीतिक प्रशासक होता था।

प्रश्न 11.
सूफी सन्त कौन थे?
उत्तर:
सूफी सन्त वे सन्त थे जो निराकार ईश्वर में विश्वास रखते थे।

प्रश्न 12.
तराइन का युद्ध किन दो शासकों के बीच हुआ?
उत्तर:
तराइन का युद्ध पृथ्वीराज चौहान और मोहम्मद गौरी के बीच हुआ।

लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 13.
मंगोल आक्रमणों को रोकने के लिए अलाउद्दीन खिलजी ने क्या प्रबंध किए थे?
उत्तर:
मंगोलों के आक्रमणों से सुरक्षा के लिए अलाउद्दीन ने बलबन की भाँति पुराने किलों की मरम्मत करवाई और नए किलों का निर्माण करवाया। इन किलों में उसने योग्य और कुशल सेना रखी। यह सेना मंगोलों के आक्रमणों को रोकती थी।

प्रश्न 14.
मुहम्मद बिन तुगलक द्वारा चलाई गई सांकेतिक मुद्रा क्या थी?
उत्तर
मुहम्मद बिन तुगलक द्वारा चलाई गई सांकेतिक मुद्रा ताँबे व पीतल की मिश्रित धातु से बनी मुद्रा थी, जिसका मूल्य चाँदी के सिक्के के बराबर होता था।

प्रश्न 15.
मौलिक अधिकार और नीति निर्देशक सिद्धान्तों में कोई एक अन्तर बताइए।
उत्तर:
मौलिक अधिकारों के अतिक्रमण के विरोध में मुकदमा करने का अधिकार है, जबकि नीति निर्देशक सिद्धांतों को मानने के लिए राज्य को बाध्य नहीं किया जा सकता।

प्रश्न 16.
भारत एक लोकतन्त्रात्मक राज्य है, कैसे?
उत्तर:
भारत में शासन वंशानुगत न होकर जनता द्वारा स्वतन्त्र रूप से चुने गए प्रतिनिधियों द्वारा चलाया जाता है। ये प्रतिनिधि जनता के प्रति उत्तरदायी होते हैं। अत: भारत एक लोकतन्त्रात्मक राज्य है। दीर्घ इत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 17.
दिल्ली सल्तनत के पतन के कारणों का उल्लेख कीजिए।
उत्तर:
दिल्ली सल्तनत के पतन के कारण

  •  दिल्ली सल्तनत में उत्तराधिकार के नियम का अभाव था। शासक की मृत्यु हो जाने के बाद राजपरिवार में सत्ता के लिए संघर्ष प्रारम्भ हो जाता। इस प्रकार के आपसी संघर्ष ने। आपसी विश्वास की भावना को कम कर दिया, जो आगे चलकर सल्तनत के पतन का कारण बना।
  • अलाउद्दीन खिलजी तथा मुहम्मद बिन तुगलक ने दिल्ली सल्तनत को सुदूर दक्षिण तक पहुँचाया दिल्ली से अत्यधिक दूरी होने के कारण इन पर नियंत्रण रखना सम्भव नहीं था।
  • तैमूर के आक्रमण ने दिल्ली सल्तनत की शक्ति को कमजोर कर दिया जिससे अधीनस्थ राज्य स्वतन्त्र होने लगे।

प्रश्न 18.
फिरोजशाह तुगलक द्वारा किए गए लोकहित कार्यों का वर्णन कीजिए।
उत्तर:
फिरोजशाह ने कृषि की सिंचाई हेतु कई नहरों का निर्माण कराया जैसे- यमुना नहर, सतलज नहर
आदि जिनसे आज़ भी सिंचाई होती है। इससे कृषि की उन्नति हुई। बंजर भूमि से प्राप्त आमदनी को धार्मिक एवं शैक्षिक कार्यों में खर्च किया। सुल्तान ने जौनपुर, फिरोजपुर तथा फिरोजाबाद आदि नए नगरों की स्थापना की।

उसने प्रजा के लिए सरायों, जलाशयों, अस्पतालों, बगीचों तथा पुलों का निर्माण एवं मरम्मत करवाई। दीवाने-खैरात विभाग की स्थापना की, जिससे विधवाओं, अनाथों एवं लड़कियों के विवाह के लिए आर्थिक सहायता दी जाती थी। सरकारी खर्च पर योग्य वैद्यों द्वारा औषधियाँ एवं भोजन दिए जाने की व्यवस्था की थी। बेरोजगार लोगों को नौकरी देने हेतु उसने सर्वप्रथम एक रोजगार कार्यालय स्थापित किया।

पूर्ववर्ती शासकों द्वारा दी जाने वाली कठोर यातनाओं को बन्द किया। लोकहित के कार्यों के कारण फिरोज तुगलक को याद किया जाता है।

प्रश्न 19.
हमारे मौलिक कर्तव्यों का उल्लेख कीजिए।
उत्तर:
मौलिक अधिकारों के साथ ही संविधान में हमारे मौलिक कर्तव्यों का भी उल्लेख है, जो निम्न हैं

  •  हम देश की रक्षा करें और आह्वान किए जाने पर राष्ट्र की सेवा करें।
  •  हम संविधान का पालन करें और उसके आदर्शों, संस्थाओं, राष्ट्रध्वज एवं राष्ट्रगान का सम्मान करें।
  •  हम देश की सम्प्रभुता, एकता और अखण्डता की रक्षा करें और उसे अक्षुण्ण बनाए रखें।

प्रश्न 20.
‘शिक्षा के अधिकार’ को स्पष्ट कीजिए।
उत्तर:
वर्ष 2002 में संविधान के 86वें संशोधन में अनुच्छेद 21A में शिक्षा के अधिकार को मौलिक अधिकार में जोड़ दिया गया है। जिसके अनुसार 6 से 14 वर्ष की आयु के सभी बच्चों को नि:शुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा उपलब्ध कराना सरकार का कर्तव्य है।

सत्र-परीक्षा प्रश्न पत्र
कक्षा-7
विषय-सामाजिक अध्ययन
हमारा इतिहास और नागरिक जीवन

अति लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
लोदी वंश का संस्थापक कौन था?
उत्तर:
लोदी वंश का संस्थापक बहलोल लोदी था।

प्रश्न 2.
सल्तनत काल में कहाँ की तलवारें प्रसिद्ध थीं?
उत्तर:
सल्तनत काल में बनारस और सौराष्ट्र की तलवारें प्रसिद्ध थीं।

प्रश्न 3.
बहमनी राज्य टूटकर कितने भागों में बँट गया?
उत्तर:
बहमनी राज्य टूटकर पाँच राज्यों अहमदाबाद, गोलकुण्डा, बीजापुर, बरार और बीदर में बँट गया।

प्रश्न 4.
तैमूर ने भारत पर आक्रमण क्यों किया?
उत्तर:
तैमूर ने लूट के उद्देश्य से भारत पर आक्रमण किया।

प्रश्न 5.
बहमनी वंश का संस्थापक कौन था?
उत्तर:
बहमनी वंश का संस्थापक हसन गंगू था।

प्रश्न 6.
भक्तिकाल के प्रमुख सन्तों के नाम लिखिए।
उत्तर:
भक्तिकाल के प्रमुख सन्त – कबीर, चैतन्य महाप्रभु, गुरुनानक, मीराबाई।

प्रश्न 7.
पीर कौन थे?
उत्तर:
सूफी सम्प्रदाय के धर्म उपदेशक पीर कहलाते थे।

प्रश्न 8.
जीतल किसे कहते हैं?
उत्तर:
सल्तनतकाल में प्रचलित ताँबे के सिक्के को जीतल कहते थे।

प्रश्न 9.
बहमनी वंश का सबसे महान शासक कौन था?
उत्तर:
बहमनी वंश का सबसे महान शासक फिरोजशाह था।

प्रश्न 10.
विजयनगर साम्राज्य की स्थापना किसने की?
उत्तर:
विजयनगर साम्राज्य की स्थापना हरिहर और बुक्का नामक दो भाइयों ने की।

प्रश्न 11.
सल्तनतकाल के दो हिन्दी कवियों के नाम लिखिए।
उत्तर:
सल्तनतकाल के दो हिन्दी कवि – कबीर तथा मलिक मोहम्मद जायसी।

प्रश्न 12.
सल्तनतकाल के दो प्रमुख फारसी कवियों के नाम लिखिए।
उत्तर:
सल्तनतकाल के दो प्रमुख फारसी कवि – अमीर खुसरो, फिरदौसी।

लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 13.
‘बिल’ किसे कहते हैं?
उत्तर:
जिस विषय पर कानून बनाना होता है, उसका एक प्रस्ताव तैयार किया जाता है उसे विधेयक या बिल कहते हैं।

प्रश्न 14.
निम्नलिखित तालिका पूर्ण कीजिए –

  1. 1526 ई. ——–
  2. 1540 ई. ——-
  3. लोकसभा का कार्यकाल ——
  4. कानून प्रक्रिया ———

उत्तर:

  1.  पानीपत का प्रथम युद्ध
  2.  चौसा का युद्ध
  3.  5 वर्ष
  4.  संसद

प्रश्न 15.
उपराष्ट्रपति का चुनाव कैसे होता है तथा उपराष्ट्रपति के क्या कार्य हैं?
उत्तर:
देश के उपराष्ट्रपति को लोकसभा तथा राज्यसभा के सदस्य चुनते हैं। वह राज्यसभा का सभापति होता है। राष्ट्रपति की अनुपस्थिति में वह राष्ट्रपति के कार्य करता है।

प्रश्न 16.
प्रधानमन्त्री को पद से कैसे हटाया जा सकता है?
उत्तर:
प्रधानमन्त्री को पद से हटाने के लिए लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पेश किया जाता है। प्रस्ताव बहुमत से पारित होने पर प्रधानमन्त्री को अपने पद से इस्तीफा देना पड़ता है।

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 17.
अकबर ने धार्मिक सहिष्णुता बढ़ाने के लिए क्या किया?
उत्तर:
अकबर ने अपने राज्य का विस्तार करने व उसे सुदृढ़ बनाने को धार्मिक सहिष्णुता की नीति अपनाई। उसने राजपूत राजाओं से वैवाहिक व व्यक्तिगत सम्बन्ध बनाए। वह सभी धर्मों की अच्छी बातें सुनता और उन पर चर्चा करता था। उसने हिन्दू, इस्लाम, पारसी धर्मों की कुछ बातें लेकर एक नए धर्म दीन-ए-इलाही की रूपरेखा बनाई। उसने सभी धर्म ग्रन्थों का फारसी में अनुवाद कराया। उसने हिन्दुओं पर लगे जजिया वे यात्रा कर हटा दिए। गैर मुसलिम के धर्म परिवर्तन बन्द कर दिया। उसके राज्य में : बिना भेदभाव के नागरिकों में समानता का व्यवहार किया जाता था। उसके इस धार्मिक सहिष्णुता के कारण उसका राज्य धर्म-निरपेक्ष व सांस्कृतिक एकता को प्रोत्साहन देने वाला था।

प्रश्न 18.
लोकसभा का गठन कैसे होता है?
उत्तर:
देश में चुनाव प्रक्रिया के द्वारा जीते गए उम्मीदवार लोकसभा के सदस्य होते हैं। इनकी संख्या 543 है और दो सदस्य आंग्ल भारतीय समाज से मनोनीत होते हैं। सभी सदस्य मिलकर अपने बीच से एक अध्यक्ष और एक उपाध्यक्ष का चुनाव करते हैं। बैठकों के दौरान सदन की कार्यवाही अध्यक्ष चलाता है।

प्रश्न 19.
सल्तनतकाल में उद्योग एवं व्यापार पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए।
उत्तर:
सल्तनत काल में व्यापार का विकास आरम्भ हुआ, जिससे शहर एवं शहरी जीवन का विकास हुआ। उस समय बंगाल एवं गुजरात के शहर कपड़े उद्योग एवं सोने-चाँदी के काम के लिए प्रसिद्ध थे। बंगाल के ढाका (बांग्लादेश) एवं सोना गाँव मलमल एवं कच्चे रेशम के लिए विख्यात थे। 13वीं -14वीं शताब्दी में वस्त्रों के निर्माण की तकनीकी मुसलमानों द्वारा भारत में लाए जाने वाले चरखे से हुई।

इसका चलन आरम्भ होने से वस्त्रों के उत्पादन में महत्त्वपूर्ण f सुधार हुआ। उस काल में भारतीय वस्त्र चीन को निर्यात किए जाते थे। अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार इस काल में जल एवं थल मार्ग के माध्यम से किया जाता था। भारत से चर्म एवं धातु से बनी वस्तुएँ तथा फारसी डिजाइन वाले गलीचे निर्यात होते थे। पश्चिम एशिया से भारत में उच्च कोटि के घोड़े, कपड़े, काँच के बर्तन, बहुमूल्य धातुएँ तथा चीन से कच्चा रेशम और चीनी मिट्टी के बर्तन का आयात होता था।

प्रश्न 20.
धन विधेयक क्या है? इसको पारित करने की प्रक्रिया साधारण बिल से किस प्रकार अलग है?
उत्तर:
खर्चे या आमदनी से सम्बन्धित विधेयक को धन विधेयक कहते हैं। इन विधेयकों पर राष्ट्रपति पहली ही बार में हस्ताक्षर कर देते हैं। इसके बाद विधेयक को मन्त्री द्वारा लोकसभा में पेश किया जाता है। इन विधेयकों को केवल लोकसभा पारित करती है। राज्यसभा में इन पर केवल चर्चा होती है।

सत्र-परीक्षा प्रश्न पत्र
कक्षा-7
विषय-सामाजिक अध्ययन
हमारा इतिहास और नागरिक जीवन

अति लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
शेरशाह दिल्ली का शासक कैसे बना?
उत्तर:
शेरशाह सन 1540 ई. में चौसा के युद्ध में हुमायूँ को हराकर दिल्ली का शासक बना।

प्रश्न 2.
चाँदबीबी कौन थी?
उत्तर:
चाँदबीबी अहमदनगर की रानी थी।

प्रश्न 3.
‘कबूलियत’ का क्या अर्थ है?
उत्तर:
किसान भूमि का विवरण सरकार को देते थे जिसे कबूलियत कहा जाता था।

प्रश्न 4.
हल्दी घाटी का युद्ध किन राजाओं के बीच हुआ?
उत्तर:
हल्दी घाटी का युद्ध अकबर और राणा प्रताप के बीच हुआ।

प्रश्न 5.
अकबर ने कौन-सा धार्मिक मार्ग अपनाया?
उत्तर:
अकबर ने दीन-ए-इलाही नामक धार्मिक मार्ग अपनाया।

प्रश्न 6.
‘अकबरनामा’ की रचना किसने की?
उत्तर:
‘अकबरनामा’ की रचना अबल फजल ने की।

प्रश्न 7.
जहाँगीर की आत्मकथा का क्या नाम है?
उत्तर:
तुजुक-ए-जहाँगीरी।

प्रश्न 8.
‘पच्चीकारी’ किसे कहते हैं?
उत्तर:
संगमरमर पर रत्नों की जड़ाई को ‘पच्चीकारी’ कहते हैं।

प्रश्न 9.
मकबरा क्या है?
उत्तर:
बादशाहों की कब्र के ऊपर बने स्मारक को मकबरा कहते हैं।

प्रश्न 10.
पानीपत का द्वितीय युद्ध कब और किसके मध्य हुआ?
उत्तर:
पानीपत का द्वितीय युद्ध 1556 ई. में अकबर और हेमू के मध्य हुआ।

प्रश्न 11.
‘रैय्यतवाड़ी व्यवस्था’ किसने अपनाई?
उत्तर:
रैय्यतवाड़ी व्यवस्था शेरशाह सूरी ने अपनाई।

प्रश्न 12.
‘चौथ’ क्या था?
उत्तर:
मुगल राज्य को दिए जाने वाले कुल लगान का एक चौथाई भाग जिसको मराठे अतिरिक्त कर के रूप में मराठा राज्य के बाहर के क्षेत्रों से वसूलते थे, चौथ कहलाता था।

लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 13.
कोई ऐसे तीन मौलिक अधिकार बताइए जिससे पता चले कि ‘भारत एक धर्मनिरपेक्ष राज्य है।
उत्तर:

  •  समानता का अधिकार
  •  धर्म की स्वतन्त्रता का अधिकार
  •  संस्कृति व शिक्षा का अधिकार

प्रश्न 14.
शेरशाह सूरी ने राजस्व सम्बन्धी क्या सुधार किए?
उत्तर:
विद्यार्थी पृष्ठ संख्या 253 देखें।

प्रश्न 15.
मिलान कीजिए
उत्तर:
UP Board Class 7 History and Civics Model Paper इतिहास हमारा इतिहास और नागरिक जीवन 1

उत्तर:
(i) स
(ii) द
(iii) अ
(iv) ब

प्रश्न 16.
लोक अदालतों में कौन-कौन से मुकदमे सुलझाए जाते हैं?
उत्तर:

  •  वाहन दुर्घटना मुकदमे
  •  पेंशन सम्बन्धी मुकदमे
  •  विवाह एवं पारिवारिक मुकदमे
  •  उपभोक्ता सम्बन्धी मुकदमे
  •  समझौते योग्य फौजदारी मुकदमे
  •  भूमि अधिग्रहण सम्बन्धी मुकदमे

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 17.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए

  1.  मजिस्ट्रेट के फैसले के विरुद्ध अपील———-कोर्ट में की जा सकती हैं।
  2.  शिवाजी ने शासन प्रबन्ध के लिए आठ मन्त्री नियुक्त किए जिन्हें- ———–कहा जाता था।
  3.  संविधान में शिक्षा से सम्बन्ध रखने वाले विषय———–सूची में दिए गए हैं।

उत्तर:

  1.  सेशन्स
  2.  अष्ट प्रधान
  3.  समवर्ती

प्रश्न 18.
प्रजा की भलाई के लिए शेरशाह ने क्या किया?
उत्तर:
प्रजा की भलाई के लिए शेरशाह ने निम्नलिखित कार्य किया

  •  उसने पेशावर (पंजाब) से सोनार गाँव (बंगाल) से जोड़ने वाली सड़क बनवाई, जिसे ग्रांड-टूक रोड (जी०टी० रोड) कहते हैं, जिससे   यातायात एवं संचार व्यवस्था में तेजी आई।
  •  उसने जौनपुर तथा बुरहानपुर को दिल्ली से जोड़ दिया इससे व्यापार का मार्ग आसान हो गया।
  •  उसने सड़क के दोनों ओर वृक्ष लगवाए, जनता के विश्राम के लिए सराय बनवाई और पानी पीने के लिए कुएँ खुदवाए।
  •  उसने शिक्षा के प्रसार के लिए कई मखतब एवं मदरसे खुलवाए।
  •  उसने दिल्ली में किले (पुराना किला) का निर्माण करवाया।

प्रश्न 19.
फौजदारी और दीवानी मामलों में क्या अन्तर है?
उत्तर:
जब जमीन जायदाद के झगड़े, रुपये पैसे के लेन-देन या व्यापार के झगड़े होते है, तो दीवानी मुकदमे कहलाते हैं। इनमें सजा नहीं होती वरन नुकसान का मुआवजा या सम्पत्ति लौटाई जाती है। मारपीट और लड़ाई-झगड़े के मामले फौजदारी मुकदमे कहलाते हैं, जिनमें फाँसी, आजीवन कारावास या कुछ सालों की सजा सुनाई जाती हैं।

प्रश्न 20.
निम्नवत् कथनों में सही के सामने सही (✓) तथा गलत के सामने गलत (✗) का निशान लगाइए

(i) संसद द्वारा बनाए गए कानून मन्त्रीपरिषद् द्वारा लागू किए जाते हैं।
(ii) राष्ट्रपति की अनुपस्थिति में प्रधानमन्त्री उसके सब काम करता है।
(iii) राष्ट्रपति बनने के लिए न्यूनतम आयु 35 वर्ष होनी चाहिए।
(iv) कोई भी विधेयक प्रधानमन्त्री के हस्ताक्षर के बिना कानून नहीं बन सकता।
उत्तर:
(i) ✓
(ii) ✗
(iii) ✓
(iv) ✗

We hope the UP Board Class 7 History and Civics Model Paper, help you. If you have any query regarding UP Board Class 7 History and Civics Model Paper, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

UP Board Class 6 English Model Paper

UP Board Class 6 English Model Paper are part of UP Board Class 6 Model Papers. Here we have given UP Board Class 6 English Model Paper.

Board UP Board
Class Class 6
Subject English
Model Paper Paper 1
Category UP Board Model Papers

UP Board Class 6 English Model Paper

Term Examination (सत्र परीक्षा)
Class – 6
Subject – English (Rainbow)

अति लघु उत्तरीय प्रश्न
(Very Short Answer Type Questions)

Question 1.
Who came to sleep under the mango and the banyan tree?
Answer:
Lions and tigers.

Question 2.
Which tree did the wood-cutter cut?
Answer:
Mango tree.

Question 3.
What does an engineer do?
Answer:
An engineer is trained to fix or repair anything.

Question 4.
What do the three colours in the flag stand for?
Answer:
Saffron stands for sacrifice, white for peace and green for prosperity.

Question 5.
Who came out of the river?
Answer:
The River Goddess came out of water.

Question 6.
Who was Karishma?
Answer:
Karishma was a young, beautiful village girl.

Question 7.
What did the donkey use to carry?
Answer:
The donkey used to carry the load of clothes.

Question 8.
Write English form of the following words
(i) डुबकी लगाना
(ii) हँसिया
Answer
(i) Dive
(ii) Sickle

Question 9.
Write the names of two birds.
Answer:
(i) Peacock
(ii) Cucko0

Question 10.
Write the masculine gender of the given words: mare, lioness
Answer:
mare – Horse
lioness – Lion

लघु उत्तरीय प्रश्न
(Short Answer Type Questions)

Question 11.
Write the rhyming words for the given words:
run, song.
Answer:
run-fun, gun
song-long, wrong

Question 12.
Write a meaningful word from the given jumbled letters.
eaocn, dienauce, ehsd, iverd
Answer:
eaocn- ocean
dienauce – audience
ehsd – shed
iverd – diver

Question 13.
Write the plural form of the given words:
leaf, foot
Answer:
leaf – leaves
foot-feet

Question 14.
Write two words from each letter: P, D.
Answer:
P- Parrot, Peacock
D – Donkey, Dog

Question 15.
Make abstract noun from the given words:
honest, free.
Answer:
honest – honesty
free – freedom

Question 16.
Write the English of following sentences.
(i) क्या मैं अन्दर आ सकता/सकती हूँ।
(ii) क्या मैं उत्तर हूँ?
Answer:
(i) May I come in?
(ii) May I answer?

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
(Long Answer Type Questions)

Question 17.
How was the donkey different from the dog?
Answer:
The donkey was bigger and heavier than the dog. The dog stayed inside the house all day. But the donkey lived in a shed outside the master’s house.

Question 18.
Write ten lines on ‘My Friend’.
Answer:
He is Anil. He is my friend. He is my class fellow. He lives near my house. His father is a teacher. He is very wise. He plays with me. He works hard. His teachers love him. He always helps me.

Question 19.
Write five lines on the importance of trees and plants in our lives.
Answer:
(i) Trees give oxygen.
(ii) Trees bring rain.
(iii) Trees give fruits and vegetables.
(iv) Trees give us shade.
(v) Trees give us paper.

Question 20.
Translate into English.
एक गाँव में एक किसान रहता था। वह बहुत ईमानदार था। एक बार वह हुँसिये से फसल काट रहा था। बहुत गर्मी थी। उसे प्यास लगी और वह नदी पर पानी पीने गया।
Answer:
Once there lived a farmer in a village. He was very honest. One day he was cutting crops with his sickle. It was very hot. He felt thirsty and he went to a river to drink water.

Half Yearly Examination (अर्द्धवार्षिक परीक्षा)
Class – 6
Subject – English (Rainbow)

अति लघु उत्तरीय प्रश्न
(Very Short Answer Type Questions)

Question 1.
What do the three colours in the flag stand for?
Answer:
Saffron stands for ‘sacrifice, white for peace and green for prosperity.

Question 2.
What was the woodcutter doing?
Answer:
The woodcutter was cutting wood with his axe, on a very hot day.

Question 3.
What was the name of the sailor?
Answer:
The sailor’s name was Gulliver.

Question 4.
What does a pilot do?
Answer:
A pilot flies an aeroplane in the sky.

Question 5.
Write in Hindi
(i) yelled
(ii) shell
Answer:
(i) चीखा
(ii) कवच

Question 6.
Who went flying through the sky?
Answer:
Two little clouds went on flying through the sky.

Question 7.
Write the moral of the lesson ‘Sharing and Caring’.
Answer:
United we stand, Divided we fall. (एकता में बल)

Question 8.
Define (परिभाषा) a verb.
Answer:
A verb is a doing (क्रिया) word.
e.g. run, jump, walk, etc.

Question 9.
Give the plural of the following words.
(i) germ
(ii) story
Answer:
(i) germs
(ii) stories

Question 10.
Write all the three forms of the following word.
(i) lift
Answer:
(i) lift    lifted    lifted

लघु उत्तरीय प्रश्न
(Short Answer Type Questions)

Question 11.
Who said the following:
(i) “We work too hard for you.”
(ii) “We give you shade and fruit.”
Answer:
(i) bullock
(ii) tree

Question 12.
Correct the sentences.
(i) The lion ate the man.
(ii) The lion was grateful to the man.
Answer:
(i) The lion fell into the hole again.
(ii) The lion was ungrateful to the man.

Question 13.
Define pronoun and give examples.
Answer:
Pronoun is a word that is used in place of a noun.
e.g: he, she, it, they, my, etc.

Question 14.
Make adverbs by adding “ly’
immediate, happy, usual, beauty
Answer:
immediate – Immediately,
happy – happily,
usual – usually,
beauty – beautifully

Question 15.
What did Gulliver eat for lunch?
Answer:
Gulliver ate a thousand loaves of bread, a hundred cauliflowers and a hundred sheep for lunch.

Question 16.
What did the fairies do?
Answer:
The fairies wiped the clouds’ tears all away and hung their gowns to dry upon a line made by the sunbeams.

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
(Long Answer Type Questions)

Question 17.
Honesty is the best policy. Explain it.
Answer:
Honesty is one of the most desirable character traits in us. If we are honest and truthful God will always reward us in one way or the other. Therefore, honesty is the best policy.

Question 18.
Write ten lines on ‘My School’.

Question 19.
According to you, what was the funniest thing about the people of Lilliput?
Answer:
The Lilliputians were so tiny as compared to the giant-sized Gulliver, yet they thought that their thread-like ropes could hold Gulliver for long. If was the funniest thing about them.

Question 20.
Write an application for fee concession.

 

Annual Examination (वार्षिक परीक्षा)
Class – 6
Subject – English (Rainbow)

अति लघु उत्तरीय प्रश्न
(Very Short Answer Type Questions)

Question 1.
Name two national festivals.
Answer:
Republic Day and Gandhi Jayanti.

Question 2.
Which game was being played in Jagatpur village?
Answer:
A kabaddi match was being played in Jagatpur village.

Question 3.
What was the name of the Island?
Answer:
Lilliput.

Question 4.
Which game did Tushar’s grandfather play?
Answer:
Kabaddi, kushti, marbles and gulli-danda.

Question 5 .
Why did Kunal’s parents scold him?
Answer:
Kunal’s parents scolded him for his carelessness.

Question 6.
Write the Hindi meanings.
(i) Sacrifice
(ii) Constitution
Answer:
(i) बलिदान.
(ii) संविधान.

Question 7.
Write the English meanings
(i) हैरान
(ii) मजेदार
Answer:
(i) Surprised
(ii) Exciting

Question 8.
When is Independence Day celebrated?
Answer:
Independence day is celebrated on 15th of August.

Question 9.
What is our National Anthem?
Answer:
Jana, Gana, Mana is our National Anthem

Question 10.
Give opposites of the following words.
(i) tiny
(ii) careless
Answer:
(i)tiny-big
(ii) careless – careful

लघु उत्तरीय प्रश्न
(Short Answer Type Questions)

Question 11.
Why did Subhash Chandra Bose resign from the Indian Civil Services?
Answer:
Subash Chandra Bose wanted to participate actively in the freedom movement of India therefore he resigned from the Indian Civil Services and returned to India.

Question 12.
What lesson do you learn from the story ‘Yes We Can’?
Answer:
The lesson teaches us that we must not feel discourage by any injury or disability We must focus on our ability and work hard to get success in it.

Question 13.
Whom did Shubhi want to give her old toys and clothes to, and why?
Answer:
Shubhi wants to give her old toys and clothes to the poor children because it is one of the ways to serve our country.

Question 14.
Use the following words in your own sentences
(i) careless
(ii) play
Answer:
(i) Kunal was a careless boy.
(ii) Never play on road.

Question 15.
What do they make :
Little drops of water, Little grains of sand, Little moments, Little deeds of kindness
Answer:
Little drops of water – mighty ocean
Little grains of sand – pleasant land
Little moments – mighty ages
Little deeds of kindness – happy earth

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
(Long Answer Type Questions)

Question 16.
Who said to whom the following statements ?
Answer:
(a) I shot it. → Devadatta said to Siddhartha
(b) You should be kind to birds and animals. → Siddhartha said to Devadatta
(c) I will not give you this bird. → Siddhartha said to Devadatta
(d) It is Siddhartha’s bird as he saved it. → King said to Devadatta

Question 17.
Write the hindi meaning of the poem ‘The Rainbow Fairies’.

Question 18.
Write an application for sick leave.

Question 19.
Translate into English
कभी सड़क पर मत खेलो, कभी सड़क पर मत दौड़ो, कभी समूह में मत चलो, कभी । यातायात नियमों को मत तोड़ो। कभी बस से मत दो, कभी चलती बस पर मत चढ़ो। कभी अपने हाथ या सिर बाहर मत निकालो, कभी मते चीखों चिल्लाओ।
Answer:
Never play on the road, never run across, never walk in groups, never break the traffic rules. Never jump from the bus, Never catch a running bus, Never put your head or hands out, Never yell, scream or shout.

We hope the UP Board Class 6 English  Model Papers, help you. If you have any query regarding UP Board Class 6 English Model Papers, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

UP Board Class 6 Home Craft Model Paper गृहशिल्प

UP Board Class 6 Home Craft Model Paper are part of UP Board Class 6 Model Papers. Here we have given UP Board Class 6 Home Craft Model Paper.

Board UP Board
Class Class 6
Subject Home Craft
Model Paper Paper 1
Category UP Board Model Papers

UP Board Class 6 Home Craft Model Paper गृहशिल्प

सत्र परीक्षा प्रश्न पत्र
कक्षा-6
विषय – गृह शिल्प

अति लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
हैजा रोग किससे होता हैं?
उत्तर:
हैजा रोग दुषित खाने पीने की वस्तुओं से होता है?

प्रश्न 2.
फल एवं हरी सब्जियों से कौन सा पोषक तत्व प्राप्त होता है?
उत्तर:
विटामिन और खनिज-लवण।

प्रश्न 3.
विश्व शौचालय दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर:
विश्व शौचालय दिवस 19 नवम्बर को मनाया जाता है?

प्रश्न 4.
सूर्योदय से पूर्व उठना क्यों आवश्यक है?
उत्तर:
अच्छे स्वास्थ्य के लिए सूर्योदय से पूर्व उठना आवश्यक है।

प्रश्न 5.
किसी एक वंशानुगत रोग का नाम लिखिए।
उत्तर:
वर्णान्धता

प्रश्न 6.
हमें उत्तम स्वास्थ्य के लिए कितने घंटे सोना चाहिए?
उत्तर:
हमें उत्तम स्वास्थ्य के लिए कम-से-कम छह-सात घंटे तक सोना चाहिए।

प्रश्न 7.
हरे तथा नीले रंग के कूड़ेदान का प्रयोग क्यों करते है ?
उत्तर:
गीले कचरे फेंकने के लिए हरे रंग के कूड़ेदान तथा सूखे कचरे फेंकने के लिए नीले रंग के कूड़ेदान का प्रयोग किया जाता है।

प्रश्न 8.
कार्बोहाइड्रेट का प्रमुख कार्य क्या है?
उत्तर:
कार्बोहाइड्रेट का प्रमुख कार्य है दैनिक कार्यों के लिए हमारे शरीर को ऊर्जा प्रदान करना।

प्रश्न 9.
किशोरावस्था में बालिकाओं को किस पोषक तत्व की अधिक आवश्यकता होती है?
उत्तर:
लौह तत्व

प्रश्न 10.
विटामिन ‘A’ की कमी से कौन सा रोग होता है?
उत्तर:
रतौंधी

लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 11.
संतुलित आहार किसे कहते हैं ?
उत्तर:
जिस भोजन में समस्त पोषक तत्त्व उचित मात्रा में विद्यमान रहता है तथा जो शरीर की समस्त आवश्यकताओं की पूर्ति करता है, सन्तुलित भोजन कहलाता है।

प्रश्न 12.
सुखी परिवार किसे कहते हैं?
उत्तर:
उस परिवार को सुखी परिवार कहा जाता है, जिसके सदस्यों में पूर्ण तालमेल हो, सबका स्वास्थ्य उत्तम हो, परिवार की जरूरतों के अनुसार आय हो, शिक्षा का वातावरण हो और बुरी आदतों से सब दूर हों।

प्रश्न 13.
खुले में शौच करने से होने वाली बीमारियों के नाम लिखिए।
उत्तर:
खुले में शौच करने से हानिकारक कीटाणु हवा में तेजी से फैलते हैं और इससे दस्त, टायफायड आँतों में कीड़े, मलेरिया, पीलिया, टिटनेस आदि रोग हो जाते हैं।

प्रश्न 14.
असंक्रामक रोग क्या होते हैं ?
उत्तर:
वे रोग हैं जो छुआछूत से नहीं फैलते। ये पोषण की कमी से होते हैं। जैसे- विटामिन ‘ए’ की कमी से रतौंधी हो जाना। कुछ असंक्रामक रोग वंशानुगत भी होते हैं, जैसे- वर्णान्धता।

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 15.
उत्तम स्वास्थ्य के लिए आप किन किन बातों का ध्यान रखेंगे ?
उत्तर:
उत्तम स्वास्थ्य के लिए निम्न बातों का ध्यान रखना आवश्यक है –
प्रातःकाल सूर्योदय से पूर्व जागना, शौच, स्नानादि से निवृत्त होकर हल्का-फुलका व्यायाम करना, जैसे टहलना, दौड़ना, रस्सी कूदना आदि। नाश्ते में पौष्टिक चीजें जैसे- अंकुरित अन्न, फल, दूध, दलिया आदि लेना। दिनचर्या ऐसी बनाना कि उसमें दिनभर के कार्यों के अलावा खेलकूद व मनोरंजन भी अनिवार्य रूप से शामिल हो। भरपूर मेहनत करना और छः-सात घंटे की गहरी नींद लेना, भोजन में हरी-पत्तीदार सब्जियाँ, दाल, सलाद, रोटी, चावल, दही, जैसे पदार्थों को शामिल करना जरूरी है।

प्रश्न 16.
रोग कितने प्रकार के होते हैं? संक्रामक एवं असंक्रामक रोगों के बारे में संक्षेप में बताइए।
उत्तर:
रोग मुख्यत: दो प्रकार के होते हैं-संक्रामक एवं असंक्रामक रोग। संक्रामक रोग वे रोग होते हैं। जो बैक्टीरिया, वाइरस, कृमि जैसे सूक्ष्म अतिसूक्ष्म जीवों से होते हैं। ये रोगं सूक्ष्म जीव, दूषित खाद्य या पेय पदार्थ, संक्रमित मिट्टी, वायु में उपस्थित सूक्ष्म जीवाणुओं, मच्छर तथा मनुष्य के स्पर्श के कारण फैलते हैं। हैजा, टायफॉइड, उल्टी, दस्त, जुकाम इन्फ्लुएन्जा, तपेदिक, मलेरिया, चिकनगुनिया, डेंगू तथा दाद-खाज जैसे चर्म रोग संक्रमक रोग के उदाहरण हैं।

असंक्रामक रोग वे रोग होते हैं जो छुआछूत से नहीं फैलते। ये पोषण की कमी से होते हैं। जैसे-विटामिन ए की कमी से रतौंधी का होना। कुछ असंक्रामक रोग वंशानुगत भी होते हैं जो बच्चों में अपने पूर्वजों या माता-पिता से आते हैं। वर्णान्धता एक ऐसा ही वंशानुगत रोग है।

 

अर्द्धवार्षिक परीक्षा प्रश्न पत्र
कक्षा-6
विषय – गृह शिल्प

अति लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
प्रदूषण किसे कहते हैं?
उत्तर:
प्रकृति के सन्तुलन में मानव द्वारा परिवर्तन करना ही प्रदूषण कहलाता है।

प्रश्न 2.
प्राथमिक चिकित्सा क्या है?
उत्तर:
प्राथमिक चिकित्सा उस चिकित्सा को कहते हैं जो दुर्घटना स्थल पर डॉक्टर के देखने से पूर्व की जाती है।

प्रश्न 3.
शरीर के विभिन्न भागों के नाप लेने की विधियों के नाम लिखिए।
उत्तर:

  1. प्रत्यक्ष नाप तथा
  2. वक्ष या सीट की नाप से नाप निकालना।

प्रश्न 4.
विश्व जल दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर:
विश्व जल दिवस 22 मार्च को मनाया जाता है।

प्रश्न 5.
वस्त्र पर नमूना छापने की विधियों के नाम लिखिए।
उत्तर:
नमूना छापने की दो विधियाँ निम्नलिखित हैं

  1. कार्बन पेपर द्वारा
  2. लकड़ी के ठप्पों द्वारा

प्रश्न 6.
सिलाई कला का अर्थ लिखिए।
उत्तर:
किसी कपड़े को नाप के अनुसार काट कर उसे सुई धागे द्वारा हाथ अथवा मशीन से जोड़ना ही सिलाई कला है।

प्रश्न 7:
पागल कुत्ते के काटने से कौन सा रोग होता है?
उत्तर:
हाइड्रोफोबिया।

प्रश्न 8.
जल का रासायनिक संकेत क्या हैं?
उत्तर:
H2O

प्रश्न 9.
डॉक्टर के आने से पहले दिया जाने वाला उपचार क्या कहलाता है ?
उत्तर:
डॉक्टर के आने से पहले दिया जाने वाला उपचार प्राथमिक उपचार कहलाता है।

प्रश्न 10.
अशुद्ध जल पीने से कौन-कौन से रोग होते हैं ?
उत्तर:
अशुद्ध जल पीने से टायफॉयड, पीलिया, हैजा, डायरिया तथा पेचिश जैसी बीमारियाँ होती हैं।

लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 11.
जल का हमारे जीवन में क्या महत्व है?
उत्तर:
जल का हमारे जीवन में बहुत महत्त्व है। जल पीने, खाना पकाने, नहाने, कपड़ा धोने, सिंचाई, बिजली उत्पादन, मछली पालन, परिवहन उद्योग आदि कामों में आता है इसलिए जल को जीवन का आधार माना गया है।

प्रश्न 12.
कढ़ाई करते समय किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए ?
उत्तर:
कढ़ाई करते समय निम्न बातों का ध्यान रखना चाहिए |

  1. नमूना वस्त्र के अनुकूल हो, छोटे वस्त्र पर छोटा और बड़े पर बड़ा।
  2. थागों के रंगों का उचित चुनाव करना चाहिए।
  3. रंग पक्के और चमकदार होने चाहिए।
  4. धागे की गाँठ को कढ़ाई में छिपा देना चाहिए।

प्रश्न 13.
प्राथमिक चिकित्सा पेटी से आप क्या समझते हैं?
उत्तर:
प्राथमिक उपचार के दौरान उपयोग में आने वाली वस्तुओं को जिस बॉक्स में रखा जाता है। उसे प्राथमिक चिकित्सा पेटी कहा जाता है, जिसका उपयोग कर पीड़ित व्यक्ति को तत्काल आने वाली परेशानियों से बचाया जा सकता है।

प्रश्न 14.
सिलाई की आवश्यकता क्यों पड़ती है ?
उत्तर:
घर में कभी भी सिलाई का काम निकल आता है, जैसे- वस्त्र का कहीं से कट जाना, सिलाई खुल जाना, चूहों द्वारा काटा जाना आदि। ऐसे कपड़ों को ठीक करने के लिए सिलाई की आवश्यकता पड़ती है।

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 15.
मधामक्खी के काटने पर क्या लक्षण होते हैं तथा उसका उपचार क्या है ?
उत्तर:
मधुमक्खी के काटने से बहुत पीड़ा होती है। जलन होती है, चकत्ते पड़ जाते हैं। इंक की नोंक शरीर में रह जाती है, जिससे विष फैलने से उस स्थान पर सूजन हो जाती है। उपचार- कटी जगह को स्प्रिट या साबुन से थोना चाहिए। डंक को नुकीली चीज से निकालना चाहिए। घाव पर हल्का अमोनिया या नौसादर और चूना बराबर-बराबर मात्रा में लेकर लगाना चाहिए। ठंडा और गर्म सेंक देना लाभदायक होता है। रोगी को प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टर के पास ले जाना चाहिए।

प्रश्न 16.
कढ़ाई कला में उपयोगी उपकरणों के नाम एवं उनके प्रयोग लिखिए।
उत्तर:
कढ़ाई कला में उपयोगी उपकरणों के नाम एवं उनके प्रयोग

  1. ट्रैसिंग पेपर- यह पतला कागज होता है। चित्र पर रखने से चित्र दिखाई देता है। इसलिए इसे नमूने के ऊपर रखकर नमूना उतारते हैं।
  2. कार्बन पेपर- इससे भी कपड़े पर नमूना छापते हैं। कार्बन पेपर कई रंग के होते हैं- लाल, नीला, काला, सफेद आदि। गहरे नीले, काले वस्त्र पर लाल या सफेद कार्बन पेपर से छापते हैं। हल्के रंग के वस्त्र पर काले नीले कार्बन पेपर से छापते हैं।
  3. पेंसिल- यह नमूना उतारने और छापने के काम आती है।
  4. सुई- सुई कई प्रकार की होती है- पतली, मोटी,, मैटी एवं मशीन की सुई । साधारण वस्त्र पर कढ़ाई करने के लिए पतली सुई का प्रयोग करते हैं। मैटी के लिये मैटी की सुई प्रयोग करते हैं।
  5. धागा- विभिन्न प्रकार के रंगीन धागे कढ़ाई करने के काम आते हैं।
  6. फ्रेम- यह लकड़ी या प्लास्टिक का गोलाकार होता है जिसे फ्रेम कहते हैं। इसमें लगाकर कपड़े को तान देते हैं जिससे कढ़ाई करने में सुविधा होती है।
  7. छोटी कैंची- धागा काटने के काम आती है।
  8. कढ़ाई किट- इसमें कढ़ाई का सभी सामान एकत्रित रखते हैं ताकि सामान सुरक्षित और साफ रहे।

 

वार्षिक परीक्षा प्रश्न पत्र
कक्षा-6
विषय – गृह शिल्प

अति लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
ऊनी वस्त्र कितने प्रकार से बुने जाते हैं, उनके नाम लिखिए।
उत्तर:
ऊनी वस्त्र दो प्रकार से बुने जाते हैं-

  1. हाथ द्वारा
  2. मशीन द्वारा

प्रश्न 2.
आकस्मिक आवश्यकता की किन्हीं चार वस्तुओं के नाम लिखिए।
उत्तर:
टॉर्च, दवा, प्राथमिक चिकित्सा पेटी, रस्सी

प्रश्न 3.
चाय बनाने में कौन-कौन सी आवश्यक सामग्री प्रयुक्त होती हैं ?
उत्तर:
चाय बनाने में चीनी, चाय पत्ती, दूध, पानी, बनाने का बर्तन और छानने की छन्नी चाहिए।

प्रश्न 4.
बिजली से चलने वाले चूल्हों के नाम लिखिए।
उत्तर:
बिजली से चलने वाले चूल्हें हैं – हीटर, इण्डक्शन चूल्हा, माइक्रोवेव तथा टोस्टर।

प्रश्न 5.
बुनाई कला का क्या अर्थ है?
उत्तर:
कलात्मक ढंग से ऊन के फंदे बनाकर सलाइयों के माध्यम से डिजाइनदार वस्त्र तैयार करना ही बुनाई कला है।

प्रश्न 6.
आप अपने घर की दैनिक सफाई में कौन-कौन से कार्य करते हैं?
उत्तर:
हम अपने घर की दैनिक सफाई में फर्श पर झाडू देना पोंछा लगाना, बरतन धोना, कपड़े धोना आदि कार्य करते हैं।

प्रश्न 7.
वस्त्रों में सिकुड़न कैसे दूर करते हैं?
उत्तर:
वस्त्रों को प्रेस कर उनकी सिकुड़न दूर की जाती है।

प्रश्न 8.
वार्षिक सफाई में कौन-कौन से कार्य आते हैं ?
उत्तर:
वार्षिक सफाई में घर की दीवारों पर पुताई करने का कार्य तथा टूटी-फूटी दीवारों का प्लास्टर आदि ठीक करने का कार्य आता है।

प्रश्न 9.
वस्त्रों की नियमित धुलाई क्यों आवश्यक है ?
उत्तर:
वस्त्र प्रयोग करने, पहनने आदि से गंदे हो जाते हैं। इस कारण वस्त्रों की नियमित धुलाई शारीरिक स्वच्छता एवं स्वास्थ्य के लिए आवश्यक होती है।

प्रश्न 10.
हम ऊनी वस्त्र क्यों पहनते हैं?
उत्तर:
ठंड से अपने शरीर की सुरक्षा के लिए जाड़े में ऊनी वस्त्र पहनते हैं।

लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 11.
नाप-तौल किसे कहते हैं ?
उत्तर:
जब हम खाद्य पदार्थों की मात्रा कटोरी, गिलास व कप की सहायता से ज्ञात करते हैं, तब हम उसे नाप कहते हैं। इसी प्रकार जब हम खाद्य पदार्थों की मात्रा तराजू की सहायता से ज्ञात करते हैं, तब उसे तौल कहते हैं।

प्रश्न 12.
गृह प्रबंध से आप क्या समझते हैं?
उत्तर:
घर के सभी सदस्यों की आवश्यकता के अनुसार वस्तुओं की उपलब्धता तथा उनका उचित रख-रखाव या घर की समस्त वस्तुओं का उनके उपयोग के अनुसार रख-रखाव ही गृह-प्रबन्ध है। घर के सदस्यों में उचित तालमेल व सामंजस्य की दृष्टि से गृह-प्रबन्ध आवश्यक है।

प्रश्न 13.
स्वयं बुनाई करने के किन्हीं दो लाभों को लिखिए।
उत्तर:
स्वयं बुनाई करने के दो लाभ हैं-

  • अपने मनपसंद रंग व डिजाइन के वस्त्र कम दाम में बनाया जा सकता है।
  • समय का सदुपयोग होता है एवं धन कमाया जा सकता है।

प्रश्न 14.
ईंधन की बचत के दो उपाय लिखिए।
उत्तर:
ईंधन की बचत के उपाय

  1. भोजन पकाने से पूर्व भोजन की पूरी तैयारी कर लेनी चाहिए। उसके बाद ही ईथन जलाना चाहिए।
  2. दो मुँह वाले चूल्हे का प्रयोग करना चाहिए। उसमें एक ही समय में 2 वस्तुएँ तैयार होती हैं।

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 15.
गृह प्रबंधा के क्या लाभ हैं, घर के प्रबंधन में किन-किन बातों का ध्यान रखना आवश्यक हैं?
उत्तर:
गृह-प्रबन्ध में वस्तुओं के उपलब्ध होने के बाद उनका रख-रखाव होता है फिर उनकी नियमित सफाई सुनिश्चित की जाती है। गृह प्रबन्ध से सम्बन्धित कुछ विशेष बातें निम्नलिखित हैं

  1. भविष्य की आवश्यकताओं के अनुसार वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित करना गृह प्रबन्धन के लिए आवश्यक है।
  2. गृह-प्रबन्धन का सीधा सम्बन्ध हमारी सोच, हमारी आदतों से होता है। ये आदत हमें स्वयं ही विकसित करनी होती है। अच्छे गृह-प्रबन्धन के लिए घर के सभी सदस्यों को एक-दूसरे की आदतों के बारे में बातें भी करते रहना चाहिए।
  3. गृह-प्रबन्धन के लिए हमें वस्तुओं के प्रयोग के तरीकों को भी जानना चाहिए।
  4. घर के उचित प्रबन्धन में समय-पालन का महत्व होता है। सभी सदस्यों को नित्यकर्म, नाश्ता, भोजन सही समय पर करना चाहिए।

प्रश्न 16.
टमाटर के सूप बनाने की विधिा लिखिए।
उत्तर:
टमाटर का सूप- आवश्यक समग्री- टमाटर-250 ग्राम, पानी-300 मिली०, अदरक-1 इंच का टुकड़ा, पिसी काली मिर्च चौथाई छोटा चम्मच, भुना पिसा जीरा-चौथाई छोटा चम्मच।

विधि- टमाटर धोकर छोटे-छोटे टुकड़े करें। स्टील के भगोने में थोड़े पानी में डालकर आग पर रखें। अदरक, काली मिर्च, नमक डालकर पकाएँ। महीन कपड़े से छानकर बीज व छिलका अलग करें। थोड़ा भुना जीरा डालकर परोसें।

We hope the UP Board Class 6 Home Craft Model Paper (गृहशिल्प), help you. If you have any query regarding UP Board Class 6 Home Craft Model Paper (गृहशिल्प), drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

UP Board Class 7 Sanskrit Model Paper संस्कृत पीयूषम्

UP Board Class 7 Sanskrit Model Paper are part of UP Board Class 7 Model Papers. Here we have given UP Board Class 7 Sanskrit Model Paper.

Board UP Board
Class Class 7
Subject sanskrit
Model Paper Paper 1
Category UP Board Model Papers

UP Board Class 7 Sanskrit Model Paper संस्कृत पीयूषम्

सत्र-परीक्षा प्रश्न पत्र
कक्षा-7
विषय-संस्कृत (पीयूषम् )

अति लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
निम्नलिखित शब्दों के अर्थ संस्कृत में लिखिए- कमलों की शोभा, मनोवाञ्छित
उत्तर:
कमलों की शोभा – पद्मश्री, मनोवा छत – अभीष्टम्

प्रश्न 2.
निम्नलिखित पदों के संधि-विच्छेद कीजिए- अहिंसान्दोलनेन, अत्रापि
उत्तर:
अहिंसा + आन्दोलनेन, अत्र + अपि

प्रश्न 3.
निम्नलिखित धातुओं में ‘यत्’ प्रत्यय जोड़कर नए पद बनाइए- दा, गै
उत्तर:
दा + यत् = देयम्, गै + यत् = गेयम्

प्रश्न 4.
निम्नलिखित संख्यावाची शब्दों का अर्थ हिन्दी में लिखिए- अट्ठाईस, उन्नीस
उत्तर:
अट्ठाईस – अष्टाविंशतिः, उन्नीस – ऊनविंशतिः

प्रश्न 5.
निम्नलिखित पदों में से उपसर्ग छाँटिए- उपागच्छत्, विहसति
उत्तर:
उपागच्छत् – उप, विहसति – वि

प्रश्न 6.
निम्नलिखित अव्यय पदों का अर्थ लिखिए- खलु, यतः
उत्तर:
खलु – निश्चय ही, यतः – जहाँ से

प्रश्न 7.
‘प्र’ उपसर्ग के योग से दो शब्द बनाइए।
उत्तर:
प्र + देश = प्रदेश, प्र + गति = प्रगति ।

प्रश्न 8.
मधूनि कुत्र सन्ति?
उत्तर:
मधुकोषेषु।

प्रश्न 9.
उत्तर प्रदेशस्य राजधानी का?
उत्तर:
लखनऊ नगरम्।

प्रश्न 10.
मानवानाम् उद्धाराय पुनः का गेया?
उत्तर:
गतिा।

प्रश्न 11.
गान्धी जयन्ती कदा भवति?
उत्तर:
अक्टूबर मासस्य द्वितीय दिवसे।

प्रश्न 12.
माता किम् आनयति?
उत्तर:
जलम्।

प्रश्न 13.
निम्नलिखित पशुओं के नाम हिन्दी में लिखिए- गजः, विडालः
उत्तर:
गजः – हाथी, विडोलः – बिडाल

प्रश्न 14.
वृधि संधि के आधार पर रिक्त स्थान भरिए- आ + ओ =…….. अ + ए = ………
उत्तर
आ + ओ = औ, अ + ए = ऐ ।

लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 15.
निम्नलिखित वाक्यों का अनुवाद हिन्दी में कीजिए

(क) अक्षिणी विशाले स्त
(ख) सदा शुद्धं जलं पेयम्।

उत्तर:

(क) दो आँखें बड़ी हैं।
(ख) सदा शुद्ध जल पीना चाहिए।

प्रश्न 16.
निम्नलिखित वाक्यों का अनुवाद संस्कृत में कीजिए

(क) कल्याण के लिए शिक्षा दें।
(ख) आज हमारा देश स्वतंत्र है।

उत्तर:

(क) कल्याणार्थे शिक्षत।
(ख) अधुना अस्माकं देशः स्वतंत्रः अस्ति।

प्रश्न 17.
पुलिनेषु का विहसति?
उत्तर:
पुलिनेषु पद्मश्री विहसति।

प्रश्न 18.
मायादासः कः आसीत्?
उत्तर:
मायादासः नृपः आसीत्।

प्रश्न 19.
जनाः इंदिरां केन रूपेण स्मरन्ति?
उत्तर:
जना: इंदिरां कुशल प्रशासिका रूपेण स्मरन्ति।

प्रश्न 20.
निम्नलिखित शब्दों के शब्द रूपों की प्रथमा विभक्ति लिखिए

(क) माता
(ख) नेतृ

उत्तर:
विभक्ति एकवचन द्विवचन बहुवचन

(क) माता (प्रथमा) माता मातरौ मातारः
(ख) नेतृ (प्रथमा) नेता नेतारौ नेतारः

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 21.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए
(क) अतिलुब्धः दरिद्रः इव जीवनं कस्य आसीत्?
उत्तर:
अतिलुब्धः दरिद्रः इव जीवनं मायादासस्य आसीत्।
(ख) डॉ. भीमराव अम्बेडकरस्य संविधान निर्माण कीदृशं योगदानमासीत्?
उत्तर:
डॉ. भीमराव अम्बेडकरस्य संविधान निर्माणे अपर्वं योगदानमासीत।
(ग) अस्माकं कः स्वप्न साकारः जातः?
उत्तर:
अस्माकं समोऽस्त्यधिकारस्य स्वप्नः साकारः जातः

प्रश्न 22.
निम्नलिखित वाक्यों का अनुवाद हिन्दी में कीजिए
(क) एकदा सः आपणं गतः
उत्तर:
एक बार वह बाजार गया।
(ख) संविधान नवे पथानुकूला।
उत्तर:
संविधान नया और मनोनुकूल है।
(ग) राजभवने राज्यपालः निवसति।
उत्तर:
राजभवन में राज्यपाल रहते हैं।

प्रश्न 23.
निम्नलिखित की सन्धि कीजिए

  •  परि + आवरणम्
  •  जन + ऐक्यम्
  •  भो + अनम्।
  •  मातृ + ए
  •  महा + ओषधिः

उत्तर:

  •  परि + आवरण् = पर्यावरणम्
  •  जन + ऐक्यम् = जनैक्यम्
  •  भो + अनम् = भवनम्
  •  मातृ + ए = मात्रे
  •  महा + ओषधिः = महौषधिः

प्रश्न 24.
निम्नलिखित गद्यांश का अनुवाद हिन्दी में कीजिए
लखनऊनगरम् उत्तरप्रदेशस्य राजधानी अस्ति। इदं प्राचीनं सुरम्यं च नगरम् अस्ति। अत्र बहूनि दर्शनीयानि स्थलानि सन्ति, यथा-रेजीडेंसीस्थलम्, इमामबाड़ाभवनम्, सचिवालयश्च। इदं किम ? इदं रेजीडेंसीस्थलम् अस्ति। इदम् अस्माकं देशभक्तानाम् आत्मत्यागं स्मारयति। प्रथम स्वतन्त्रतासंग्रामे 1857 तमे वर्षे भारतीयाः वीराः आङ्ग्लशासनस्य यदा विरोधाम् अकुर्वन् तदा देश-भक्ताः अत्रपि आङ्ग्लान् आक्रान्तवन्तः। अस्मिन् युद्धे राष्ट्रभक्तैः स्वरक्तं प्रवाहितम्। तेषां त्यागेनैव स्वतन्त्रतायाम् एकं सोपानं निर्मितम्।
उत्तर:
हिन्दी अनुवाद-लखनऊ नगर उत्तर प्रदेश की राजधानी है। यह प्राचीन और सुन्दर नगर है। यहाँ बहुत से दर्शनीय स्थान हैं, जैसे–रेजीडेंसी स्थल, इमामबाड़ा भवन और सचिवालय। यह क्या है? यह रेजीडेंसी स्थल है। यह हमारे देशभक्तों के आत्मत्याग की याद दिलाता है। प्रथम स्वतंत्रता-संग्राम में सन् 1857 में भारतीय वीरों ने जब अंग्रेजी सरकार का विरोध किया था, तब देशभक्तों ने यहाँ भी अँग्रेजों पर हमला किया था। इस युद्ध में राष्ट्रभक्तों ने अपना खून बहाया था। इनके त्याग से ही स्वाधीनता का एक सोपान निर्मित हुआ।

अद्र्धवार्षिक-परीक्षा प्रश्न पत्र
कक्षा-7
विषय-संस्कृत (पीयूषम् )

अति लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
किसने कहा? लिखिए
(क) भवान् मां हन्तुं समर्थः न भविष्यति।
उत्तर:
सिंहः।
(ख) “क्षतात् त्रायते” इति क्षत्रियः कथ्यते।
उत्तर:
दिलीपः।

प्रश्न 2.
निम्नलिखित पदों में से उपसर्ग अलग कीजिए

(क) विलोकयन्
(ख) अधिरुढ़

उत्तर:

(क) विलोकयन् – वि
(ख) अधिरुढ – अधि

प्रश्न 3.
निम्नलिखित पक्षियों के नाम हिन्दी में लिखिए

(क) चातकः
(ख) कपोतः

उत्तर:

(क) पपीहा
(ख) कबूतर

प्रश्न 4.
निम्नलिखित पदों की सन्धि-विच्छेद कीजिए

(क) शोभितोऽस्मि
(ख) समृद्धोऽपि

उत्तर:

(क) शोभितोऽस्मि = शोभितः + अस्मि
(ख) समृद्धोऽपि = समृद्ध + अपि

प्रश्न 5.
सन्थि कीजिए-

(क) मृग + इन्द्रः
(ख) स + इयम्

उत्तर:

(क) मृगेन्द्रः
(ख) सेयम्।

प्रश्न 6.
निम्नलिखित मसालों के नाम हिन्दी में लिखिए-

(क) आर्द्रकम्
(ख) हरिद्रा

उत्तर:

(क) अदरक
(ख) हल्दी

प्रश्न 7.
अनु’ उपसर्ग के सहयोग से दो शब्द बनाइए।
उत्तर:
अनु + हार = अनुहार
अनु + चर = अनुचर

प्रश्न 8.
निम्नलिखित धातुओं में अनीयम् प्रत्यय का प्रयोग करके नए पद बनाइए

(क) भुज्
(ख) के

उत्तर:

(क) भुज् + अनीयम् = भोजनीयम्
(ख) कृ + अनीयम् = करणीयम्

प्रश्न 9.
निम्नलिखित संख्यावाची पदों के अर्थ संस्कृत में लिखिए-

(क) तीस
(ख) चार

उत्तर:

(क) त्रिंशत्
(ख) चतुर्

पॅश्न 10.
निम्नलिखित जन्तुओं के नाम संस्कृत में लिखिए

(क) मकड़ी
(ख) भौंरा

उत्तर:

(क) लूताः
(ख) षट्पदः

प्रश्न 11.
निम्नलिखित पदों से धातु तथा प्रत्यय अलग कीजिए

(क) देया
ख) गेया

उत्तर:

(क) देया = दा + यत्
(ख) गेया = गै + यत्

प्रश्न 12.
निम्नलिखित पद में प्रयुक्त विभक्ति तथा वचन लिखिए- याने
उत्तर:
याने – सप्तमी विभक्ति, एकवचन

प्रश्न 13.
राजानं किं वत्सलयति?
उत्तर:
राजानं अनपत्यता वत्सलयति।

प्रश्न 14.
निम्नलिखित पदों में प्रयुक्त उपसर्ग अलग कीजिए-

(क) अनुकरणम्
(ख) आहारः

उत्तर:

(क) अनुकरणम् = अनु + करणम्
(ख) आहार:= आ + हारैः

प्रश्न 15.
निम्नलिखित पदों को निर्देशानुसार परिवर्तित कीजिए

( क) वानरः (प्रथमा बहुवचने)
(ख) अहम् (षष्ठी बहुवचने)

उत्तर:

(क) वानराः
(ख) अस्माकम्

प्रश्न 16.
निम्नलिखित मसालों के नाम सस्कृत में लिखिए

(क) सेन्धानमक
(ख) इलायची
(ग) धनिया
(घ) सौंफ

उत्तर:

(क) सैन्धवम्
(ख) एला
(ग) धान्याकम्
(घ) मधुरिका

लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 17.
निम्नलिखित अव्ययों के द्वारा वाक्य बनाइए- उपरि, नाना
उत्तर:
उपरि – गृहस्य उपरि मेघः अस्ति। नाना – नाना फलैः फलति कल्पलतेव भूमिः

प्रश्न 18.
निम्नलिखित वाक्यों में रेखांकित पदों को शद्ध कीजिए

(क) अपरं क्रीडनकम् अहं दास्यति।
(ख) कः अत्र एषा?
(ग) एषः केसरिणी त्वां लङधयिष्यति।
(घ) आकारसदृशः तस्य कार्यम् अस्ति।

उत्तर:

(क) दास्यामि
(ख) एषः
(ग) एषा
(घ) आकारसदृश

प्रश्न 19.
रेखांकित पदों में प्रयुक्त कारक बताइए

(क) मूषकाः लौहतुलां ने खादन्ति।
(ख) श्यामः कलमेन लिखति।

उत्तर:

(क) कर्म
(ख) करण

प्रश्न 20.
अधुना लोके वयं कीदृशाः स्म?
उत्तर:
अधुना लोके वयं स्वाधीनाः स्म।

प्रश्न 21.
सैनिकाः कथं बहुप्रत्यये अपि अक्षमाः जाताः?
उत्तर:
सैनिकाः अतिभारवत्त्वात् बहुप्रत्यये अपि अक्षमाः जाताः।

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 22. निम्नलिखित पदों में से धातु तथा प्रत्यय छाँटिए

(क) दत्तम्
(ख) नयनीयम्
(ग) कर्तव्यम्
(घ) कृतम्

उत्तर:

(क) दत्तम् = दा + क्त
(ख) नयनीयम् = नी + अनीयर्
(ग) कर्तव्यम् = कृ + तव्यत्
(घ) कृतम् = कृ + क्त

प्रश्न 23.
निम्नलिखित कारकों की विभक्ति तथा विभक्ति चिह्न बताइए

(क) अपादान
(ख) कर्ता
(ग) सम्प्रदान
(घ) अधिकरण

उत्तर:

(क) अपादान – पंचमी विभक्ति, से (अलग होना)
(ख) कर्ता – प्रथमा विभक्ति, ने
(ग) सम्प्रदान – चतुर्थी विभक्ति, के लिए
(घ) अधिकरण – सप्तमी विभक्ति, में, पर

प्रश्न 24.
रेखांकितपदानि आधृत्य प्रश्ननिर्माणं कुरुत
(क) मयूरस्य नृत्यं जनाः पश्यन्ति।
उत्तर:
मयूरस्य नृत्यं के पश्यन्ति?
(ख) उपान परपादेन गच्छति।
उत्तर:
कः परपादेन गच्छति?
(ग) पत्रं पादेन विना गृच्छति।
उत्तर:
पत्रं कस्य विना गच्छति?
(घ) हिमः जलस्य एव रूपम् अस्ति।
उत्तर:
कः जलस्य एव रूपम् अस्ति?

वार्षिक-परीक्षा प्रश्न-पत्र
कक्षा-7
विषय-संस्कृत (पीयूषम्)

अति लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
संयुक्त व्यंजनों वाले शब्दों के पाँच उदाहरण संस्कृत में लिखिए।
उत्तर:
पीताम्बरः, कृष्णः, पञ्च, पञ्कज, चञ्चु।

प्रश्न 2.
निम्नलिखित पदों में प्रयुक्त उपसर्ग लिखिए

(क) प्राध्यापकः
(ख) संलग्नः

उत्तर:

(क) प्राध्यापकः – प्र
(ख) संलग्न: – सम्

प्रश्न 3. निम्नलिखित पदों की सन्धि कीजिए

(क) व + इति
(ख) केन + अपि

उत्तर:

(क) व + इति = वेति
(ख) केन + अपि = केनापि

प्रश्न 4.
निम्नलिखित पदों की विभक्ति लिखिए

(क) अस्माकम्
(ख) युष्मासु

उत्तर:

(क) षष्ठी विभक्ति
(ख) सप्तमी विभक्ति

प्रश्न 5.
कल्याणी का अस्ति?
उत्तर:
कल्याणी वाणी अस्ति।

प्रश्न 6.
सर्वेषु मानवेषु समानं किं प्रवहति?
उत्तर:
रक्तम्।

प्रश्न 7.
सर्वेषां नियन्ता कः?
उत्तर:
सर्वेषां नियन्ता एकः

प्रश्न 8.
मन्त्रद्रष्ट्रयः नायैः का?
उत्तर – अपाला, घोषा, रोमगा, विश्ववारा, लोपामुद्रा, सावित्री प्रभृतयश्च।

प्रश्न 9.
कौन-कौन से दीर्घ स्वर हैं?
उत्तर:
आ, ई, ऋ, लू, ए, ऐ, ओ, औ।

प्रश्न 10.
निम्नलिखित वाक्यों में प्रयुक्त धातु लिखिए

(क) गुरुः शिष्यं उपदेशं ब्रूते।
(ख) अध्यापकः छात्रं प्रश्नं पृच्छति।

उत्तर:

(क) ब्रू
(ख) प्रच्छ्

प्रश्न 11.
‘यत्’ शब्द स्त्रीलिंग की तृतीया विभक्ति लिखिए।
उत्तर:
विभक्ति    एकवचन    द्विवचन    बहुवचन
तृतीया      यया            याभ्याम्    याभिः

प्रश्न 12.
निम्नलिखित शब्दों के रूप निर्देशानुसार लिखिए

(क) “पुस्तक’ शब्द की सप्तमी विभक्ति
(ख) “रमा’ शब्द की षष्ठी विभक्ति

उत्तर:

(क) पुस्तक – पुस्तकेषु (सप्तमी विभक्ति)
(ख) राम – रमायाः (षष्ठी विभक्ति)

प्रश्ज्ञ 13.
मानव: मानवं प्रति कीदृशम् व्यवहारं कुर्यात्?
उत्तर:
बन्धुतायाः

प्रश्न 14.
मैत्रेयी कीदृशी आसीत्?
उत्तर:
प्रज्ञावती, सूक्ष्मविवेचिका, परमत्वचिन्तने दक्षा।

प्रश्न 15.
अगस्त्यः किम् अकरोत्?
उत्तर:
अगस्त्य: देव चिकित्सकौ अश्विनीकुमारौ आहूतवान्।

लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 16.
निम्नलिखित क्रियापदों के लकार, वचन तथा पुरुष लिखिए-

(क) गमिष्यति
(ख) भवन्ति

उत्तर:

(क) गमिष्यति – लुट्लकार, एकवचन, प्रथम पुरुष।
(ख) भवन्ति – लट्लकार, एकवचन, प्रथम पुरुष।

प्रश्न 17.
निम्नलिखित पदों का विग्रह करके समास का नाम लिखिए

(क) मातापितरौ
(ख) क्रीडाक्षेत्रम्

उत्तर:

(क) मातापितरौ – माता एवं पिता – द्वन्द्व समास
(ख) क्रीडाक्षेत्रम् – क्रीडायाः क्षेत्रम् – तत्पुरुष समास

प्रश्न 18.
निम्नलिखित वाक्यों का अनुवाद हिन्दी में कीजिए
(क) वाल्मीकिना रामायणी कथा लिखिता।
उत्तर:
वाल्मीकि ने रामायण की कथा लिखी।
(ख) पापात् पुण्यं श्रेष्ठम्।
उत्तर:
पाप से पुण्य बड़ा है।

प्रश्न 19.
निम्नलिखित पदों की विभक्ति व वचन लिखिए

(क) अखिलान्
(ख) रेलयानेन

उत्तर:

(क) अखिलान् – द्वितीया विभक्ति, एकवचन
(ख) रेलयानेन – तृतीया विभक्ति, एकवचन

प्रश्न 20.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए
(क) समाजस्य निर्माण के कुर्वन्ति?
उत्तर:
स्त्रियः पुरुषाश्च मिलित्वा समाजस्य निर्माणं कुर्वन्ति।
(ख) उत्साहयुक्ता विपश्ली किम् अकरोत्?
उत्तर:
उत्साहयुक्ता विपश्ली रात्रुभि: निहित धनं जितवती

प्रश्न 21.
उचित पदों द्वारा वाक्य पूरे कीजिए

(क) पुरा वाल्मीकिः नाम एकः …… आसीत्।
(ख) …… ते गणयिष्यामि।
(ग) अस्य बालकस्य ……. आकृतिः।
(घ) ततः प्रभति ऋषिरमं…… प्राप्त।

उत्तर:

(क) ऋषिः
(ख) दन्तान्
(ग) संवादिनी
(घ) कवि पदं

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 22.
निम्नलिखित वाक्यों का संस्कृत में अनुवाद कीजिए
(क) ज्ञान से आचरण श्रेष्ठ है।
उत्तर:
ज्ञानात् आचरणं श्रेष्ठम्।
(ख) वह धन कमाने के लिए विदेश गया।
उत्तर:
सः धनोपार्जनाय विदेशम् अगच्छत्।
(ग) ब्रह्मा ने वाल्मीकि को आदेश दिया।
उत्तर:
ब्रह्मा वाल्मीकिम् आदिशत्।

प्रश्न 23.
‘वारि’ शब्द के रूप द्वितीया से पंचमी विभक्ति तक लिखिए
उत्तर:
विभक्ति    एकवचन      द्विवचन        बहुवचन
द्वितीया      वारि            वारिणी         वारिणि
तृतीया      वारिणा         वारिभ्याम्     वारिभिः
चतुर्थी      वारिणे          वारिभ्याम्     वारिभ्यः
पञ्चमी      वारिणः        वारिभ्याम्      वारिभ्यः

प्रश्न 24.
निम्नलिखित श्लोकों का अर्थ लिखिए

(क) प्रियवाक्यप्रदानेन सर्वे तुष्यन्ति जन्तवः।
तस्मात् तदेव वक्तव्यं वचने का दरिद्रत
(ख) सत्यं ब्रूयात् प्रियं ब्रूयात् न ब्रूयात् सत्यमप्रियम्।
प्रियं च नानृतं ब्रूयाद् एष धर्मः सनातनः ॥

उत्तर:

(क) सभी प्राणी प्रिय वाक्य बोलने से सन्तुष्ट होते हैं, इसलिए प्रियवचन ही बोलना चाहिए, बोलने में भला कैसी दरिद्रता?
(ख) सत्य बोलना चाहिए। प्रिय बोलना चाहिए। अप्रिय सत्य नहीं बोलना चाहिए। प्रिय झूठ नहीं बोलना चाहिए। यही सनातन धर्म है।

We hope the UP Board Class 7 Sanskrit Model Paper, help you. If you have any query regarding UP Board Class 7 Sanskrit Model Paper, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

UP Board Class 6 Sports and Fitness Model Paper खेलकूद : खेल और स्वास्थ्य

UP Board Class 6 Sports and Fitness Model Paper are part of UP Board Class 6 Model Papers. Here we have given UP Board Class 6 Sports and Fitness Model Paper.

Board UP Board
Class Class 6
Subject Sports And Fitness
Model Paper Paper 1
Category UP Board Model Papers

UP Board Class 6 Sports and Fitness Model Paper खेलकूद : खेल और स्वास्थ्य

 

सत्र परीक्षा प्रश्न पत्र
कक्षा-6
विषय-खेल और स्वास्थ्य

अति लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
शरीर फुर्तीला तथा निरोगी कैसे बनता है?
उत्तर:
व्यायाम करने से।

प्रश्न 2.
व्यायाम कहाँ करना चाहिए?
उत्तर:
खुले स्थान में।

प्रश्न 3.
किस आसन से कद की वृद्धि होती हैं?
उत्तर:
पश्चिमोत्तनासन से।

प्रश्न 4.
राष्ट्रगान की रचना किसने की थी?
उत्तर:
गुरुदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर ने।

प्रश्न 5.
मार्चिग से हमें क्या शिक्षा मिलती है?
उत्तर:
मार्किंग से हमें अनुशासन में रहने की शिक्षा मिलती हैं।

प्रश्न 6.
वेश में राष्ट्रीय शोक के समय राष्ट्रध्वज का क्या किया जाता है?
उत्तर:
राष्ट्रध्वज को नियमानुसार झुकाया जाता है।

प्रश्न 7.
राष्ट्रगान कितने सेकंड में पूरा होना चाहिए?
उत्तर:
52 सेकंड में।

प्रश्न 8.
अंगों के सुधार हेतु क्या करना चाहिए?
उत्तर:
अंगों के सुधार हेतु नियमित योग, प्राणायाम, व्यायाम या पी०टी० करनी चाहिए।

प्रश्न 9.
जीतने या हारने पर अपने ऊपर नियन्त्रण रखने से कौन-सा गुण विकसित होता है?
उत्तर:
अनुशासन का।

प्रश्न 10.
सबसे लम्बी दौड़ कितने मीटर की होती है?
उत्तर:
600 मीटर की।

प्रश्न 11.
कौन-सा आसन सभी आसनों का राजा है?
उत्तर:
शीर्षासन।

प्रश्न 12.
ओलम्पिक खेलों का प्रारम्भ कहाँ हुआ?
उत्तर:
यूनान में।

लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 13.
शारीरिक शिक्षा की आवश्यकता क्यों होती है?
उत्तर:

  1. शारीरिक अंगों के सुधार हेतु
  2. अपनी रक्षा हेतु
  3. शरीर को फुर्तीला बनाने हेतु
  4. मनोरंजन हेतु

प्रश्न 14.
माचिंग क्या है?
उत्तर:
माचिंग वह क्रिया है, जिसे एक निश्चित क्रम से किया जाता है। इसमें आदेशों को सुनते हुए ध्यान से क्रियाकलाप किए जाते हैं।

प्रश्न 15.
प्राथमिक चिकित्सा क्या है?
उत्तर:
जब कोई घटना घटती हैं, तब डॉक्टर के आने से पहले घायल व्यक्ति का जो उपचार किया जाता है, उसे प्राथमिक चिकित्सा कहते हैं।

प्रश्न 16.
राष्ट्रगान की रचना किसने की थी? यह कब स्वीकार किया गया?
उत्तर:
राष्ट्रगान की रचना गुरुदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर ने की थी। राष्ट्रगान ‘जन-गण-मन’ 24 जनवरी सन 1950 को स्वीकार किया गया।

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 17.
राष्ट्रगान गाते समय किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
उत्तर:
राष्ट्रगान गाते समय निम्न बातों का ध्यान रखना चाहिए

  1. राष्ट्रगान के समय सावधान की मुद्रा में खड़ा होना चाहिए।
  2. राष्ट्रगान गाते समय न हिले-डुलें और न बात करें।
  3. राष्ट्रगान को सही-सही गाएँ।
  4. राष्ट्रगान का सम्मान करें।
  5. राष्ट्रगान 52 सेकंड़ में पूरा होना चाहिए।

प्रश्न 18.
माचिंग क्या है? माचिंग करते समय किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
उत्तर:
मार्चिग वह क्रिया है, जिसमें आदेशों को सुनते हुए ध्यान से मार्च किया जाता है, जैसे सेना व पुलिस के जवानों का कदमताल करते हुए चलना व विद्यालयों में बच्चों की ड्रिल। माचिंग करते समय निम्न बातों को ध्यान में रखना आवश्यक है–सावधान की मुद्रा में खड़ा होना, गर्दन सीधी व आँखें सामने की ओर खुली रखना। विश्राम की अवस्था में दोनों हाथ पीछे करना, हाथों । और पैरों को ढीला छोड़ना। बात करना, पीछे मुड़ना व रूमाल का प्रयोग करना मना है।

 

अर्द्धवार्षिक परीक्षा प्रश्न पत्र
कक्षा-6
विषय-खेल और स्वास्थ्य

अति लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
किस आसन को करने से स्मरण शक्ति का विकास होता है?
उत्तर:
शीर्षासन को

प्रश्न 2.
शारीरिक तथा मानसिक विकास कैसे होता है?
उत्तर:
शरीरिक क्रियाओं द्वारा।

प्रश्न 3.
योग के कितने अंग होते हैं?
उत्तर:
आठ

प्रश्न 4.
गले सम्बन्धी रोगों में कौन-सा आसन उपयोगी है?
उत्तर:
सिंहासन

प्रश्न 5.
मनुष्य एक मिनट में कितनी बार श्वास लेता है?
उत्तर:
सोलह से अट्ठारह बार

प्रश्न 6.
फेफड़े कैसे मजबूत होते हैं?
उत्तर:
प्राणायाम करने से।

प्रश्न 7.
राष्ट्र ध्वज का केसरिया रंग किसका प्रतीक है?
उत्तर:
त्याग तथा बलिदान का

प्रश्न 8.
ऊँची कूद में प्रत्येक खिलाड़ी द्वार कितने प्रयास किए जाते हैं?
उत्तर:
तीन

प्रश्न 9.
सिगरेट में कौन-सा विषैला रासानिक तत्व पाया जाता है?
उत्तर:
निकोटिन्

प्रश्न 10.
ओलम्पिक खेल कितने वर्षों में अन्तराल में आयोजित होता है?
उत्तर:
चार वर्षों के

प्रश्न 11.
मल्ल युद्ध को वर्तमान में किस नाम से जाना जाता है?
उत्तर:
कुश्ती

प्रश्न 12.
‘रुस्तम-ए-जहाँ’ किसे कहा जाता है?
उत्तर:
गामा पहलवान को

लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 13.
व्यायाम से आप क्या समझते हैं?
उत्तर:
मनुष्य की ऐसी क्रियाएँ, जिनसे शरीर की मांसपेशियाँ अच्छी तरह विकसित और मजबूत हो जाती हैं तथा शरीर निरोग हो जाता है, व्यायाम’ कहलाता है। खेलकूद व विभिन्न आसन इसके अन्तर्गत आते हैं।

प्रश्न 14.
योग का क्या अर्थ है?
उत्तर:
योग शब्द ‘युज’ से बना है। युज का अर्थ होता है जोड़ना या मिलाना। योग के द्वारा कार्य करते समय शरीर व मन में ताल-मेल बैठता है। योग एक प्रकार का आसन करने का अभ्यास है। योगाभ्यास करने से शरीर और मस्तिक दोनों स्वस्थ रहते हैं।

प्रश्न 15.
भस्त्रिका प्राणायाम कैसे किया जाता है? इसके चरण बताएँ।
उत्तर:
भस्त्रिका प्राणायाम 3 से 5 मिनट तक किया जाता है। इसे करने के लिए सर्वप्रथम वज्रासन में बैठ जाएँ, दोनों नासिकाओं से साँस अन्दर खींचे तथा बिना अन्दर रोके पूरी ताकत से बाहर निकालें।

प्रश्न 16.
अन्तरराष्ट्रीय खेल से आप क्या समझते हैं?
उत्तर:
राष्ट्रीय स्तर पर योग्य खिलाड़ी अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर खेलों में भाग लेकर खेलते हैं, उन्हें अन्तरराष्ट्रीय खेल कहते हैं। अन्तरराष्ट्रीय खेलों में ओलम्पिक, एशियाड़ एवं सैफ खेल प्रमुख हैं।

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 17.
व्यायाम करते समय कौन-कौन सी सावधानियाँ बरतनी चाहिए?
उत्तर:
व्यायाम करते समय निम्नलिखित सावधानियाँ रखनी चाहिए |

  1. शुद्ध हवा प्राप्त करने हेतु व्यायाम सदैव खुले स्थान में करना चाहिए।
  2. व्यायाम के तुरन्त पहले अथवा तुरन्त बाद भोजन नहीं करना चाहिए।
  3. व्यायाम के तुरन्त पहले अथवा तुरन्त बाद स्नान नहीं करना चाहिए।
  4. हमें अधिक व्यायाम नहीं करना चाहिए। शक्ति से अधिक व्यायाम करना हानिकारक है। हम कितना व्यायाम करें, यह हमारी आयु, कार्य, भोजन और स्वास्थ्य पर निर्भर करता है।

प्रश्न 18.
चक्रासन से होने वाले लाभ लिखिए।
उत्तर:
चक्रासन से निम्नलिखित लाभ होते हैं

  1. यह रीढ़ की हड्डी को लचीला बनाकर वृद्धावस्था नहीं आने देता तथा दाँतों को सक्रिय बनाता है।
  2. शरीर में स्फूर्ति एवं शक्ति बढ़ाता है।
  3. यह श्वास रोग, सिरदर्द, नेत्र विकार, सर्वाइकल तथा स्पोंडोलाइसिस में विशेष हितकारी है।
  4. यह हाथों तथा पैरों की मांसपेशियों को मजबूत बनाता है।

 

वार्षिक परीक्षा प्रश्न पत्र
कक्षा-6
विषय-खेल और स्वास्थ्य

अति लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
क्रिकेट की गेंद को पकड़ने के लिए किसका प्रयोग होता है?
उत्तर:
शरीर तथा मस्तिष्क का।

प्रश्न 2.
रक्त संचार कैसे बढ़ता है?
उत्तर:
अंगों की गति से।

प्रश्न 3.
कौन-सा आसान थायराइड को सक्रिय एवं स्वस्थ बनाता है?
उत्तर:
सर्वांगासन

प्रश्न 4.
किस आसन से मोटापा दूर होता है?
उत्तर:
पद्ममयूरासन

प्रश्न 5.
किस प्राणायाम से हृदय रोग दूर हो जाते हैं?
उत्तर:
भ्रामरी प्राणायाम

प्रश्न 6.
वालीबॉल में एक टीम के कितने खिलाड़ी होते हैं?
उत्तर:
बारह

प्रश्न 7.
राष्ट्रकुल खेल कितने वर्ष में अन्तराल पर आयोजित होते हैं?
उत्तर:
चार वर्ष के

प्रश्न 8.
टेक ऑफ किस खेल से सम्बन्धित है?
उत्तर:
लम्बी कूद

प्रश्न 9.
अर्जुन पुरस्कार किसे दिया जाता है?
उत्तर:
अच्छे खिलाड़ियों को

प्रश्न 10.
द्रोणाचार्य पुरस्कार किस वर्ष से प्रारम्भ किया गया?
उत्तर:
वर्ष 1985 से

प्रश्न 11.
राष्ट्रीय स्तर का सर्वोच्च पुरस्कार कौन-सा है?
उत्तर:
राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार

प्रश्न 12.
खो-खो में एक पाली कितने मिनट की होती है?
उत्तर:
7 मिनट की।

लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 13.
योग का क्या अर्थ है?
उत्तर:
योग शब्द ‘युज’ से बना है। युज का अर्थ होता है जोड़ना या मिलाना। योग के द्वारा कार्य करते समय शरीर व मन में ताल-मेल बैठता है। योग एक प्रकार का आसन करने का अभ्यास है। योगाभ्यास करने से शरीर और मस्तिष्क दोनों स्वस्थ रहते हैं।

प्रश्न 14.
योग के कितने अंग होते हैं?
उत्तर:
योग के आठ अंग होते हैं

  1. यम
  2. नियम
  3. आसन
  4. प्राणायाम
  5. प्रत्याहार
  6. धारणा
  7. ध्यान
  8. समाधि।

प्रश्न 15.
सिंहासन या व्याघ्रासन की स्थिति समझाइए।
उत्तर:
सिंहासन या व्याघ्रासन करते समय यदि सम्भव हो तो सूर्य की ओर मुख करके वज्रासन में बैठकर घुटनों को थोड़ा खोलकर रखें। हाथों की अंगुलियाँ पीछे की ओर करके पैरों के बीच सीधा रखें। श्वास अन्दर भरकर जिह्वा को बाहर निकालें। सामने देखते हुए श्वास को बाहर निकालते हुए सिंहवत् गर्जना कीजिए। यह क्रिया 3-4 बार करनी चाहिए।

प्रश्न 16.
खो-खो खेल के एक टीम में कितने खिलाड़ी होते हैं?
उत्तर:
खो-खो खेल के एक टीम में बारह खिलाड़ी होते हैं। खेलते समय नौ खिलाड़ी प्रत्येक टीम में खेलते हैं। तीन खिलाड़ी अतिरिक्त होते हैं।

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 17.
“किसी कार्य को करने के लिए शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ होना आवश्यक है।’ इस कथन की पुष्टि कीजिए।
उत्तर:
शरीर और मस्तिष्क को स्वस्थ रखने के लिए जो सीख, ज्ञान और क्रियाएँ कराई जाती हैं, वहीं शारीरिक शिक्षा कहलाती है। पढ़ना और ज्ञान प्राप्त करना मानसिक कार्य के अन्तर्गत आते हैं। शरीर को मजबूत बनाने के लिए जो व्यायाम किए जाते हैं, वे सब शारीरिक कार्य के अन्तर्गत आते हैं। किसी भी कार्य को करने के लिए शारीरिक एवं मानसिक रूप से विकसित होना आवश्यक है। पढ़ने-लिखने आदि सभी कार्यों में हमारा मस्तिष्क और शरीर दोनों एक साथ कार्य करते हैं। जैसे क्रिकेट में गेंद को पकड़ने (कैच) के लिए मस्तिष्क और शरीर दोनों का प्रयोग करते हैं।

प्रश्न 18.
नशीले पदार्थों का सेवन करने से शरीर पर क्या दुष्प्रभाव पड़ता है?
उत्तर:
नशीले पदार्थ के सेवन से स्वास्थ्य पर बहुत बुरा असर पड़ता है। अधिक समय तक इन ” पदार्थों का सेवन करते रहने से इनकी आदत पड़ जाती है। एक बार आदत पड़ जाने पर नशीला पदार्थ न मिलने पर व्यक्ति के अन्दर बेचैनी बढ़ने लगती है। बेचैनी दूर करने के लिए वह बार-बार नशीले पदार्थों का सेवन करने लगता है। परिणामस्वरूप वह गम्भीर रोगों का शिकार हो जाता है जैसे-हृदय रोग, यकृत एवं मस्तिष्क का कैंसर, दमा रोग, एड्स आदि। नशीले पदार्थ का सेवन करने से मरीज का चेहरा एकदम से बुझ सा जाता है। उसकी आँखों के नीचे काले धब्बे पड़ जाते हैं।

We hope the UP Board Class 6 Sports and fitness Model Paper (खेलकूद : खेल और स्वास्थ्य), help you. If you have any query regarding UP Board Class 6 Sports and Fitness Model Paper (खेलकूद : खेल और स्वास्थ्य), drop a comment below and we will get back to you at the earliest.