UP Board Class 4 Maths Model Paper गणित : गिनतारा

UP Board Class 4 Maths Model Paper गणित : गिनतारा

अर्द्धवार्षिक परीक्षा प्रश्न-पत्र
कक्षा – 4
विषय – गणित (गिनतारा)

समय : 2:30 घंटे

अति लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
संख्या को विस्तारित रूप में लिखो।
63574 = …….. + …….. + …….. + ……..
हल:
63574 = 60000 + 3000 + 500 + 70 + 4

प्रश्न 2.
निम्नलिखित संख्या को शब्दों में लिखो-
हल:
चौबीस हजार आठ सौ पंचानबे।

UP Board Class 4 Maths Model Paper गणित : गिनतारा

प्रश्न 3.
निम्न संख्या को अंकों में लिखो-
पैंतालीस हजार अस्सी
हल:
45080

प्रश्न 4.
कौन-सी संख्या बड़ी है?
(क) 68845 और 68805 में
(ख) 49095, 49097
हल:
(क) 68845
(ख) 49097

प्रश्न 5.
संख्या बताओ एक लाख से 1 कम
हल:
100000 – 1 = 99999

प्रश्न 6.
निम्न संख्या का पूर्ववर्ती और अनुवर्ती लिखो।
हल:
पूर्ववर्ती संख्या = 91000 – 1 = 90999
अनुवर्ती = 91000 + 1 = 91001

लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 7.
तीन अंकों की सबसे बड़ी और तीन अंकों की सबसे छोटी संख्या का गुणनफल कितना होगा?
हल:
तीन अंकों की सबसे बड़ी संख्या = 999
तीन अंकों की सबसे छोटी संख्या = 100
दोनों का गुणनफल = 999 × 100 = 99900

प्रश्न 8.
एक पुस्तकालय में 25 अलमारियाँ हैं। प्रत्येक में 275 किताबें हैं। पुस्तकालय में कितनी किताबें हैं?
हल:
UP Board Class 4 Maths Model Paper गणित गिनतारा 1

प्रश्न 9.
चुनाव में 24590 महिला और 22376 पुरुषों ने मतदान किया। बताओ कुल कितने मत पड़े?
हल:
महिलाओं के मत = 24590
UP Board Class 4 Maths Model Paper गणित गिनतारा 2

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 10.
निम्नांकित का ल० स० ज्ञात करो-
24, 36, 54
हल:
24 = 2 × 2 × 2 × 3
36 = 2 × 2 × 3 × 3
54 = 2 × 3 × 3 × 3
ल० स० = 2 × 2 × 2 × 3 × 3 × 3 = 216

प्रश्न 11.
पाँच अंकों की सबसे छोटी संख्या लिखो और उसके सभी अभाज्य गुणनखण्ड ज्ञात करो-
हल:
पाँच अंकों की सबसे छोटी संख्या = 10000
अभाज्य गुणनखण्ड = 2 × 2 × 2 × 2 × 5 × 5 × 5 × 5

UP Board Class 4 Maths Model Paper गणित : गिनतारा

प्रश्न 12.
65, 104 का महत्तम समापवर्तक लिखो
हल:
65 = 5 × 13
104 = 2 × 2 × 2 × 13 अतः म०स० = 13

वार्षिक परीक्षा प्रश्न-पत्र
कक्षा -4
विषय – गणित (गिनतारा)

समय : 2:30 घंटे

अति लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
सम, विषम और मिश्र भिन्नों को छाँटकर लिखो।
UP Board Class 4 Maths Model Paper गणित गिनतारा 3
हल:
UP Board Class 4 Maths Model Paper गणित गिनतारा 4

प्रश्न 2.
[latex]\frac{2}{5}+\frac{5}{6}[/latex] को सरल करो।
हल:
UP Board Class 4 Maths Model Paper गणित गिनतारा 5

प्रश्न 3.
[latex]\frac{20}{28}=\frac{5}{\square}[/latex] खाली स्थान भरो।
हल:
UP Board Class 4 Maths Model Paper गणित गिनतारा 6

UP Board Class 4 Maths Model Paper गणित : गिनतारा

प्रश्न 4.
[latex]\frac{5}{6}[/latex] के समान ऐसी भिन्न लिखो जिसका अंश 20 हो।
हल:
UP Board Class 4 Maths Model Paper गणित गिनतारा 7

प्रश्न 5.
10 + 6 + + + 1000 को दशमलव भिन्न में लिखो।
हल:
10 + 6 + 0.3 + 0.008 = 16.308

प्रश्न 6.
उन महीनों के नाम लिखो जिनमें 30 दिन होते हैं?
हल:
अप्रैल, जून, सितंबर और नवंबर

लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 7.
15 तक की सारी विषम संख्याओं का योग निकालो।
हल:
UP Board Class 4 Maths Model Paper गणित गिनतारा 8

प्रश्न 8.
84 ÷ 12 × 3 – 6 + 2 को सरल करो।
हल:
84 × [latex]\frac{1}{12}[/latex] × 3 – 6 + 2 = 7 × 3 – 6 + 2 = 21 – 6 + 2 = 17

UP Board Class 4 Maths Model Paper गणित : गिनतारा

प्रश्न १.
सुरेंद्र ने 2 घंटा 40 मिनट तक सिलाई की। कल शाम 6:30 बजे काम समाप्त हुआ। बताओ काम कब शुरू हुआ?
हल:
6.30 मिनट
– 2.40 मिनट
3.50 मिनट

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 10.
एक खेल का मैदान 125 मीटर लंबा, 50 मीटर चौड़ा है। उसका परिमाप बताओ।
हल:
आयत का परिमाप = 2 (लं० + चौ०)
अतः मैदान की परिमाप = 2 × (125 + 50)
= 2 × 175
= 350 मी०

UP Board Class 4 Maths Model Paper गणित : गिनतारा

प्रश्न 11.
एक खेत 100 मी० लंबा और 30 मी० चौड़ा है। उसमें 100 मी० लंबी तथा 6 मी० चौड़ी कितनी क्यारियाँ बनेंगी?
हल:
खेत की ल० = 100 मी०
खेत की चौ० = 30 मी०
खेत का क्षेत्रफल = 100 × 30 = 3000
वर्ग मीटर क्यारी का क्षेत्रफल = 100 × 6 = 600 वर्ग मीटर
UP Board Class 4 Maths Model Paper गणित गिनतारा 9

प्रश्न 12.
एक वर्गाकार मैदान का परिमाप 400 मीटर है। तीन ओर रेलिंग बनी है। रेलिंग की लम्बाई ज्ञात करो।
हल:
वर्ग की एक भुजा = 400 ÷ 4 = 100 मी०
अतः रेलिंग की ल० = 100 × 3 = 300 मी०

UP Board Class 4 Model Papers

UP Board Class 5 Sanskrit Model Paper संस्कृत पीयूषम्

UP Board Class 5 Sanskrit Model Paper संस्कृत पीयूषम्

अर्धवार्षिक परीक्षा प्रश्न-पत्र
विषय – संस्कृत (संस्कृत पीयूषम्)
कक्षा – 5

समय : 2:30 घंटे

अति लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न १.
निम्नलिखित शब्दों की संस्कृत लिखिए
बगुला, सूर्य
उत्तर:
वकः
सविता।

प्रश्न २.
निम्नलिखित शब्दों के अर्थ हिन्दी में लिखिए
वानराः, गृहम्
उत्तर:
बंदर
घर।

प्रश्न ३.
सः जनानां बौद्धधर्मस्य ………. अकरोत्। वाक्य को पूरा कीजिए।
उत्तर:
प्रचारम्

UP Board Class 5 Sanskrit Model Paper संस्कृत पीयूषम्

प्रश्न ४.
‘समीरः’ शब्द का पर्यायवाची लिखिए।
उत्तर:
पवनः।

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर संस्कृत में दीजिए
प्रश्न ५.
काकः कुत्र आसीत?
उत्तर:
काकः एकस्मिन् वने आसीत्।

प्रश्न ६.
फहीमस्य अग्रजः कुत्र अपतत?
उत्तर:
फहीमस्य अग्रजः चतुष्पथे अपतत्।

लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न ७.
छह से दस तक की गिनती संस्कृत में लिखिए
उत्तर:
छह – षष्ठ
सात – सप्त
आठ – अष्ट
नौ – नवः
दस – दश

प्रश्न ८.
फल शब्द के रूप प्रथमा एवं द्वितीया विभक्ति में लिखिए।
उत्तर:

एकवचन द्विवचन बहुवचन
प्रथमा विभक्ति फलम् फले फलानि
द्वितीया विभक्ति फलम् फले फलानि

UP Board Class 5 Sanskrit Model Paper संस्कृत पीयूषम्

प्रश्न ९.
निम्नलिखित रेखांकित शब्दों के स्थान पर सर्वनाम शब्द लिखिए
(क) अश्वः धावति
(ख) अश्वौ धावतः
(ग) अश्वाः धावन्ति
उत्तर:
(क) सः धावति
(ख) तौ धावतः
(ग) ते धावन्ति

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न १०.
निम्न वाक्यों की हिन्दी लिखिए
मोहनः – रमे! त्वं विद्यालयं कदा गच्छसि?
रमा – अहं प्रातः विद्यालयं गच्छामि। तत्र अहं सदा ध्यानेन पाठं पठामि।
उत्तर:
मोहन – अरे रमा! तुम विद्यालय कब जाती हो?
रमा – मैं सुबह विद्यालय जाती हूँ। वहाँ मैं हमेशा ध्यान से पाठ पढ़ती हूँ।

प्रश्न ११.
अपनी पाठ्य पुस्तक के किसी एक पाठ का सारांश अपने शब्दों में लिखिए
उत्तर:
काकस्य उद्यमः (कौए का प्रयत्न)
सारांश – किसी कौए को बहुत प्यास लगी, तो उसने इधर-उधर पानी की खोज की; लेकिन उसे निराशा ही मिली। सहसा उसे एक घड़ा दिखाई पड़ा, जिसमें बहुत कम पानी था। उसने युक्ति से काम लिया। वह घड़े में छोटी-छोटी कंकड़ियाँ डालने लगा। कुछ देर बाद पानी ऊपर आ गया और उसने जी भरकर प्यास बुझाई।

प्रश्न १२.
निम्नलिखित वाक्यों का संस्कृत में अनुवाद कीजिए
(क) वह मेरी पुस्तक है।
(ख) वे सब उसकी पुस्तकें हैं।
(ग) ये दोनों तुम्हारी पुस्तकें हैं।
उत्तर:
(क) तत् मम् पुस्तकम्।।
(ख) तानि तस्य पुस्तकानि।
(ग) ते तव पुस्तके।

UP Board Class 5 Sanskrit Model Paper संस्कृत पीयूषम्

वार्षिक परीक्षा प्रश्न-पत्र
विषय – संस्कृत (संस्कृत पीयूषम्)
कक्षा – 5

समय : 2:30 घंटे

अति लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न १.
निम्नलिखित शब्दों की संस्कृत लिखिए
भिन्न-भिन्न, घर, पंखे से, बगुला, कठोर
उत्तर:
विविधाः
आलयः
व्यंजनेन
वकः
क्रूर

प्रश्न २.
अस्माकं देशे …………….अभवन। वाक्य को पूरा कीजिए।
उत्तर:
बहवः महापुरुषाः।

प्रश्न ३.
विज्ञान के किन्हीं तीन यंत्रों के नाम संस्कृत में लिखिए।
उत्तर:
दूरदर्शनः, कारः, रेडियोः।

प्रश्न ४.
वर्तमानयुगं विज्ञानस्य युगम् अस्ति। (वाक्य को हिन्दी में अनुवाद कीजिए।)
उत्तर:
वर्तमानयुग विज्ञान का युग है।

प्रश्न ५.
महापुरुषेषु तस्य प्रमुखं स्थानम् अस्ति। (वाक्य को हिन्दी में अनुवाद कीजिए।)
उत्तर:
इनका स्थान महापुरुषों में प्रमुख है।

प्रश्न ६.
‘अस्’ धातु के रूप लट्लकार में लिखिए।
उत्तर:
अस्’ धातु लट्लकार

UP Board Class 5 Sanskrit Model Paper संस्कृत पीयूषम्

एकवचन द्विवचन बहुवचन
प्रथम पुरुष अस्ति स्तः सन्ति
मध्यम पुरुष असि स्थः स्थ
उत्तम पुरुष अस्मि स्वः स्मः

लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न ७.
निम्नलिखित शब्दों का एक-एक संस्कृत पर्यायवाची लिखिए
पुत्रः, सविताः, ताम्रः
उत्तर:
पुत्रः – सुतः
सविताः – सूर्यः
ताम्रः – अरुणः

प्रश्न ८.
संधि विच्छेद कीजिए
वसुधाधिपः, विद्यालयः, नदीश, विधूदयः
उत्तर:
वसुधाधिपः = वसुध + अधिपः
विद्यालय = विद्या + आलयः
नदीश = नदी + ईशः
विधूदयः = विधु + उदयः

प्रश्न ९.
संस्कृत में तीनों लिंगों में ३ से ५ तक गिनतियाँ लिखिए।
उत्तर:

पुल्लिंग स्त्रीलिंग नपुंसकलिंग
त्रयः तिस्त्रः त्रीणि
चत्वारः चतस्त्रःचत्वारि
पञ्च पञ्च पञ्च

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न १०.
कारक किसे कहते हैं और ये कितने प्रकार के होते हैं?
उत्तर:
क्रिया से सीधा संबंध रखने वाले विभक्ति युक्त पदों को कारक कहते हैं। कारक संस्कृत 
में छह होते हैं- कर्ता, कर्म, करण, संप्रदान, अपादान और अधिकरण।

प्रश्न ११.
निम्नलिखित गद्यांश का हिन्दी अनुवाद कीजिए 
एकदा सिद्धार्थः भ्रमणाय नगराद् बहिः आगच्छत्। तत्र सः एकं वृद्धं, एकं मृत पुरुषं, एक रोगार्तम्, एक संन्यासिनं च अपश्यत्। एतान दृष्टवा तस्य मनसि वैराग्यम् उत्पन्नम् अभवत्।
उत्तर:
सिद्धार्थ एक बार नगर घूमने के लिए निकले। वहाँ उन्होंने एक बूढ़े व्यक्ति, एक मृत 
व्यक्ति, एक रोगी और एक संन्यासी को देखा। उन्हें देखकर उनके मन में वैराग्य उत्पन्न हो गया।

UP Board Class 5 Sanskrit Model Paper संस्कृत पीयूषम्

प्रश्न १२.
निम्नलिखित पद्यांश का हिन्दी अनुवाद कीजिए।
माता शत्रुः पिता वैरी येन बालो न पाठितः।
न शोभते सभामध्ये हंसमध्ये बको यथा।।
उत्तर:
जो माता-पिता अपने बच्चों को नहीं पढ़ाते वे उनके शत्रु समान होते हैं। क्योंकि वे 
बच्चे समाज में उसी प्रकार सुशोभित नहीं होते हैं, जिस प्रकार हंसों की सभा में बगुला सुशोभित नहीं होता है।

UP Board Class 5 Model Papers

UP Board Class 5 English Model Paper Rainbow

UP Board Class 5 English Model Paper Rainbow

अद्र्धवार्षिक परीक्षा प्रश्न-पत्र
विषय – English (Rainbow)
कक्षा – 5

समय : 2:30 घंटे

अति लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
निम्नलिखित शब्दों के हिन्दी लिखिए
basket, field
उत्तर:
basket – टोकरी
field – मैदान

प्रश्न 2.
निम्नलिखित शब्दों की अंग्रेज़ी लिखिए
नारियल, चश्मा
उत्तर:
नारियल – coconut
चश्मा – glasses

प्रश्न 3.
निम्नलिखित शब्दों के विलोम शब्द लिखिए
big, fat, long
उत्तर:
big – small
fat – thin
long- short

UP Board Class 5 English Model Paper Rainbow

प्रश्न 4.
निम्नलिखित अक्षरों को सही क्रम में लगाकर शब्द बनाइए
tan, edov, afle
उत्तर”
tan – ant
edov – dove
afle – leaf

प्रश्न 5.
निम्नलिखित शब्दों (words) में ‘er’ जोड़कर नए शब्द बनाइए
light, fast, small
उत्तर:
light – lighter
fast – faster
small – smaller

प्रश्न 6.
निम्नलिखित पहेली का उत्तर दीजिए
I am an animal
I copy you
I jump and swing on trees.
I am a
उत्तर:
Monkey

लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 7.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए
foot, ant, sitting
(a) The _________fell into the water.
(b) Adove was_______ina tree.
(c) The ant climbed the hunter’s _______
उत्तर:
(a) ant
(b) sitting
(c) foot

UP Board Class 5 English Model Paper Rainbow

प्रश्न 8.
सही कथन के सामने (✓) तथा गलत कथन के सामने (✗) का चिह्न लगाइए
(a) A frog can fly. (   )
(b) We can climb a mountain. (   )
(c) A fish can swim. (    )
उत्तर:
(a) ✗
(b) ✓
(c) ✗

प्रश्न 9.
Noun (संज्ञा) की परिभाषा लिखिए
उत्तर:
Noun: A noun is the name of a person, place or a thing. AS-Amit, Delhi, Book, etc.

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 10.
निम्नलिखित अनुच्छेद का हिन्दी अनुवाद कीजिए
Birbal started smiling. When it was his turn, he went near the line and drew a longer line under it.
उत्तर:
हिन्दी अनुवाद – बीरबल मुसकरा रहा था। जब उसकी बारी आई, उसने अकबर द्वारा बनाई गई रेखा के साथ एक लंबी रेखा बना दी।

प्रश्न 11.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लिखिए
(a) What saves you from rains?
(b) Who came for the ant’s help?
उत्तर:
(a) Umbrella and raincoat save us from rains.
(b) A dove came for the ant’s help.

प्रश्न 12:
अपनी पाठ्यपुस्तक में याद की हुई किसी कविता की चार पंक्तियाँ लिखिए
उत्तर:
It is raining all around
It falls on fields and trees,
It rains on the umbrellas here,
And on the ships at seas.

UP Board Class 5 English Model Paper Rainbow

वार्षिक परीक्षा प्रश्न-पत्र
विषय – English (Rainbow)
कक्षा – 5

समय : 2:30 घंटे

अति लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
निम्नलिखित शब्दों को हिन्दी में क्या कहते हैं?
medicine, different, gay
उत्तर:
medicine – दवा
different – अंतर
gay – चिंता मुक्त होना

प्रश्न 2.
निम्नलिखित शब्दों को अंग्रेजी में क्या कहते हैं?
बीमार, बधाई, मूंगफली
उत्तर:
बीमार – sick
बधाई – congratulations
मूंगफली – peanuts

प्रश्न 3.
शब्दों को पूरा कीजिए
d_c_o_
t_ll_r
ga_ _en_ _
उत्तर:
doctor
tailor
gardener

प्रश्न 4.
letters (अक्षरों) को सही क्रम में लगाकर शब्द बनाइए
uns, dwni, hilliotp.
उत्तर:
uns – sun
dwni – wind
hlliotp – hilltop

UP Board Class 5 English Model Paper Rainbow

प्रश्न 5.
निम्नलिखित शब्दों के विलोम लिखिए
sky, old, day
उत्तर:
sky – earth
old – new
day – night

प्रश्न 6.
पाँच रंगों के नाम अंग्रेज़ी में लिखिए।
उत्तर:
red, green, yellow, blue, black

लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 7.
सही कथन के सामने (✓) तथा गलत के सामने (✗) का चिह्न लगाइए
(a) The scarecrow is in the playground.
(b) Parrots and pigeons are birds.
(c) The frogs scare the birds away
उत्तर:
(a) ✗
(b) ✓
(c) ✗

प्रश्न 8.
मिलान कीजिए
UP Board Class 5 English Model Paper Rainbow 1
उत्तर:
UP Board Class 5 English Model Paper Rainbow 2

प्रश्न 9.
महीनों के नाम अंग्रेजी में लिखिए।
उत्तर:
January, February, March, April,   May,  June,  July, August, September, October, November, December.

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 10.
निम्नलिखित पंक्तियों का अर्थ लिखिए
John is in his shop.
He is sewing a coat.
He is a tailor
He stitches clothes for us.
उत्तर:
जॉन अपनी दुकान में है।
वह कोट सिल रहा है। वह एक दर्जी है।
वह हमारे लिए कपड़े सिलता है।

प्रश्न 11.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लिखिए
(a) What are the people of India called?
(b) Why has Grandpa changed?
उत्तर:
(a) The people of India are called Indians.
(b) Grandpa has changed because he was seriously ill.

UP Board Class 5 English Model Paper Rainbow

प्रश्न 12.
Pronoun (सर्वनाम) की परिभाषा लिखिए।
उत्तर:
Pronoun – A pronoun is a word which is used in place of a noun, As – He, she, it etc.

UP Board Class 5 Model Papers

UP Board Class 7 Home Craft Model Paper गृहशिल्प

UP Board Class 7 Home Craft Model Paper are part of UP Board Class 7 Model Papers. Here we have given UP Board Class 7 Home Craft  Model Paper.

Board UP Board
Class Class 7
Subject Home Craft
Model Paper Paper 1
Category UP Board Model Papers

UP Board Class 7 Home Craft Model Paper गृहशिल्प

सत्र-परीक्षा प्रश्न पत्र
कक्षा-7
विषय – गृह शिल्प

अति लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
आवश्यकता से अधिक पोषक तत्व मिलने पर व्यक्ति कौन-सी बीमारी का शिकार हो जाता है?
उत्तर:
अतिपोषण का।

प्रश्न 2.
लौह तत्व शरीर में किसकी कमी को पूरा करते हैं?
उत्तर:
हीमोग्लोबिन की।

प्रश्न 3.
विटामिन ‘ए’ की कमी से होने वाले एक रोग का नाम लिखिए।
उत्तर:
रतौंधी।

प्रश्न 4.
विटामिन- B-3 का दूसरा नाम क्या हैं?
उत्तर:
निकोटिनिक एसिड।

प्रश्न 5.
कुपोषण से होने वाली बीमारी का नाम बताइए।
उत्तर:
सूखा रोग या रिकेट्स।

प्रश्न 6.
प्रोटीन की कमी से होने वाले रोग का नाम लिखिए।
उत्तर:
क्वाशरकोर।

प्रश्न 7.
विटामिन B-3 की कमी से कौन-सा रोग होता है?
उत्तर:
पेलैग्रा।

प्रश्न 8.
पेलैग्रा क्या है?
उत्तर:
यह एक चर्म रोग है।

प्रश्न 9.
प्रोटीन तथा कार्बोहाइड्रेट की कमी से होने वाले रोग का नाम लिखिए।
उत्तर:
मेरास्मस।

प्रश्न 10.
विटामिन ‘ई’ का दूसरा नाम क्या है?
उत्तर:
टोकोफिरॉल।

प्रश्न 11.
हैजा फैलाने में कौन सबसे अधिक सहायक है?
उत्तर:
मक्खियाँ।

प्रश्न 12.
जीवन रक्षक घोल किस को मिश्रण है?
उत्तर:
पानी, चीनी एवं नमक का।

प्रश्न 13.
जल के माध्यम से होने वाले किन्हीं दो रोगों के नाम लिखिए।
उत्तर:
टायफाइडे, अतिसार।

प्रश्न 14.
आयोडीन की कमी से होने वाले रोग का नाम लिखिए।
उत्तर:
घेघा।

प्रश्न 15.
विटामिन ‘ए’ युक्त दो सब्जियों के नाम लिखिए।
उत्तर:
गाजर, गोभी।

प्रश्न 16.
विटामिन-बी युक्त दो सब्जियों के नाम लिखिए।
उत्तर:
मटर, सेम।

लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 17.
विटामिन- सी के कोई दो कार्य लिखिए।
उत्तर:

  1. दाँतों एवं मसूड़ों को मजबूती प्रदान करना।
  2. घाव को शीघ्र भरने में सहायता करना।

प्रश्न 18.
मानव शरीर के लिए जल के कोई दो उपयोग लिखिए।
उत्तर:
जल मानव शरीर में पाचन क्रिया को सही रखता है और खून को तरल बनाता है।

प्रश्न 19.
संतुलित आहार क्या है?
उत्तर:
सन्तुलित आहार वह आहार है जिसमें सभी पोषक तत्त्व जैसे प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, वसा, विटामिन, खनिज लवण एवं जल आदि एक निश्चित मात्रा में पाए जाते हैं।

प्रश्न 20.
टाइफाइड रोग के कोई दो लक्षण लिखिए।
उत्तर:

  1. शरीर कमजोर हो जाता है। कभी-कभी शरीर पर दाने दिखाई देते हैं।
  2. उल्टी, दस्त या कब्ज रहता है।

प्रश्न 21.
रतौंधी क्या है?
उत्तर:
रात में कम दिखाई देने की बीमारी।

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 22.
टायफाइड रोग के क्या लक्षण हैं और उनसे कैसे बचा जा सकता है?

प्रश्न 23.
भोजन संबंधी अच्छी आदतों से आप क्या समझते हैं? अपने शब्दों में लिखिए।

प्रश्न 24.
कुपोषण से क्या-क्या हानियाँ हैं? इनसे बचाव के क्या उपाय हैं?
उत्तर:
कुपोषण से हमारा शारीरिक स्वास्थ्य कमजोर होने के साथ-साथ मानसिक विकास भी अवरूद्ध होता है, जो हमारे जीवन को प्रभावित करता है। कुपोषण से होनेवाली हानियाँ निम्नांकित हैंशरीर की प्रतिरोधक क्षमता में कमी, वजन का निरंतर कम होना मांसपेशियों का क्षरण होना, पढ़ाई में पिछड़ना, पढ़ाई में मन कम लगना, बार-बार दस्त और बुखार का लगना आदि। इससे बचाव के लिए हमें अपनी उम्र तथा आवश्यकतानुसार पोषक तत्वों से निर्मित भोज्य पदार्थों जैसे-दाल, रोटी, चावल, सलाद, हरी पत्तेदार सब्जियाँ, दूध, दही, अंकुरित अन्न एवं मौसमी फलों का अपने भोजन एवं नाश्ते में सम्मिलित करना।

प्रश्न 25.
अतिसार और हैजा रोग किन कारणों से होता है?

प्रश्न 26.
वायु प्रदूषण कैसे होता है? उसके बचाव के उपाय बताइए।

 

अद्र्धवार्षिक-परीक्षा प्रश्न पत्र
कक्षा-7
विषय-गृह शिल्प

अति लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
संतुलित आहार के विभिन्न पोषक तत्वों के नाम लिखिए।
उत्तर:
प्रोटीन, वसा, कार्बोहाईड्रेट।

प्रश्न 2.
प्रदूषित जल से होने वाले रोगों के नाम लिखिए।
उत्तर:
हैजा, खुजली, पेचिश, पाचन एवं त्वचा संबंधी रोग।

प्रश्न 3.
ताजमहल का रंग धूमिल क्यों पड़ता जा रहा है?
उत्तर:
वायु में मिली सल्फर डाईऑक्साइड के कारण।

प्रश्न 4.
प्रदूषण की जननी कौन है?
उत्तर:
जनसंख्या।

प्रश्न 5.
पेटीकोट काटने के लिए कौन-कौन-सी तीन नाप लेते हैं?
उत्तर:
कमर, लम्बाई, घेरा।

प्रश्न 6.
समीज किसे कहते हैं?
उत्तर:
फ्रॉक के नीचे पहनने वाले वस्त्र को समीज कहते हैं।

प्रश्न 7.
घर पर वस्त्रों की सिलाई का एक लाभ बताइए।
उत्तर:
धन की बचत।

प्रश्न 8.
नमूना कैसी पेंसिल से उतारना चाहिए?
उत्तर:
नुकीली पेंसिल से।

प्रश्न 9.
कार्बन पेपर न मिलने पर कौन-सी विधि से नमूना ट्रेस कर सकते हैं?
उत्तर:
गेरू द्वारा नमूना छापने की विधि से।

प्रश्न 10.
रनिंग स्टिच का दूसरा नाम क्या है?
उत्तर:
कढ़ाई कथा।

प्रश्न 11.
स्टेम स्टिच से क्या बनाते हैं?
उत्तर:
स्टेम स्टिच से तना और डाल बनाते हैं।

प्रश्न 12.
फिश बोन स्टिच को और क्या कहते हैं?
उत्तर:
मछली काँटा स्टिच।

प्रश्न 13.
कपड़े पर नमूना कैसे स्थान पर रखकर छापना चाहिए?
उत्तर:
समतल स्थान पर।

प्रश्न 14.
कढ़ाई का उभार अच्छा दिखने के लिए किस बात का ध्यान रखना चाहिए?
उत्तर:
वस्त्र के रंग का।

प्रश्न 15.
पत्ती के लिए कौन-से रंग का चुनाव करना चाहिए?
उत्तर:
हरे रंग का।

लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 16.
पत्तियाँ भोजन कैसे बनाती हैं?
उत्तर:
हरी पत्तिय सूर्य के प्रकाश तथा क्लोरोफिल की उपस्थिति में वायुमण्डल से कार्बन डाइऑक्साइड तथा भूमि से जल प्राप्त करके भोजन बनाने की क्रिया संपन्न करती हैं।

प्रश्न 17.
नाप लेने की प्रत्यक्ष विधि क्या है?
उत्तर:
इसमें शरीर के प्रत्येक अंग जैसे-गले का पुट, आस्तीन पाँयचे, म्यानी, सीने का नाप लिया जाता है।

प्रश्न 18.
छाती की नाप किस प्रकार लेते हैं?
उत्तर:
छाती की नाप लेने के लिए नापने का फीता बच्चे या व्यक्ति के दायीं ओर खड़े होकर लेना चाहिए।

प्रश्न 19.
घर पर वस्त्रों की सिलाई से होने वाले लाभ कितने प्रकार के होते हैं?
उत्तर:
तीन प्रकार के

  1. व्यावसायिक लाभ
  2. पारिवारिक लाभ
  3. आन्तरिक लाभ

प्रश्न 20.
फूलों के लिए कढ़ाई में कैसे रंग का चुनाव करना चाहिए?
उत्तर:
लाल, गुलाबी, पीला, नारंगी, बैगनी आदि विभिन्न हल्के गहरे रंगों का प्रयोग करना चाहिए।

प्रश्न 21.
मिलान कीजिए
(i) प्राथमिक उपचार पेटिका में  – (क) नमक + चीनी का घोल।
(ii) निर्जलीकरण में – (ख) बुखार नापने में।
(iii) थर्मामीटर – (ग) + चिह्न का निशान बना होता है।
(iv) प्राथमिक उपचार पेटिका के ऊपर – (घ) दवाएँ, रुई, मरहम पट्टियाँ आदि रखी होती हैं।
उत्तर –
(i) – (घ) दवाएँ, रुई, मरहम पट्टियाँ आदि रखी होती हैं।
(ii) – (क) नमक + चीनी का घोल।
(iii) – (ख) बुखार नापने में।
(iv) – (ग) + चिह्न का निशान बना होता है।

प्रश्न 22.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए
(क) फ्रेम लगाकर काढ़ने से ……… नहीं आती।
(ख) मछली काँटा स्टिच को उलटी ओर से काढ़ने पर ………… की कढ़ाई बनती है।
(ग) कढ़ाई का नमूना ………….. से उतारना चाहिए।
(घ) कढ़ाई …………… रंग के धागे से नहीं करनी चाहिए।
उत्तर:

  • (क) सिलवट
  • (ख) शैडोवर्क
  • (ग) नुकीली पेंसिल
  • (घ) कच्चे।

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 23.
प्राथमिक उपचार में घरेलू वस्तुओं का उपयोग बताइए।
उत्तर:
परिवार के सदस्यों को प्राय: कुछ सामान्य तकलीफें हो जाती है, जैसे–पेट दर्द होना, निर्जलीकरण होना, खाँसी आना आदि। इनका उपचार घरेलू उपलब्ध सामग्रियों से तैयार कर सकते हैं।

  1. अतिसार या दस्त- इस अवस्था में सॉफ, धानिया और जीरा, इन तीनों को समान मात्र में लेकर बरीक चूर्ण बना लें और उसमें थोड़ा नमक मिलाकर दिन में तीन बार छाछ के साथ सेवन करें।
  2. वमन अथवा उल्टी- वमन या उल्टी आने पर हरी धानिया और पुदीने की चटनी का सेवन दिन में कई बार करें। नींबू पर काला नमक लगा कर चूसें।
  3. पुराना बुखार- नीम की पत्तियों को पानी में उबालकर काढ़ा बना लें और छानकर अवस्थानुसार सेवन करें।
  4. खाँसी- खाँसी आने पर शहद के साथ पिसी काली मिर्च मिलाकर चाटने से आराम मिलता है। तुलसी, अदरक, काली मिर्च और चुटकी भर नमक मिलाकर काढ़ा बनाकर पीने से भी लाभ मिलता है। बार-बार खाँसी आने पर अदरक को भूनकर थोड़ा नमक लगाकर उसका भी सेवन कर सकते हैं।
  5. जुकाम- दूध में हल्दी डालकर खूब उबाल लें फिर गरम-गरम पिएं।

प्रश्न 24.
मृदा प्रदूषण न हो, इसके लिए आप लोगों को क्या सुझाव देंगे? वर्णन कीजिए।

प्रश्न 25.
चने जैसी बुनाई के नमूने की विधि लिखिए।

 

वार्षिक-परीक्षा प्रश्न पत्र 
कक्षा-7
विषय – गृह शिल्प

अति लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
बुनाई करके हम क्या-क्या बना सकते हैं?
उत्तर:
काडगन, स्वेटर, मोजे, स्कार्फ आदि।

प्रश्न 2.
भोजन परोसने के बर्तन कैसे होने चाहिए?
उत्तर:
स्वच्छ एवं आकर्षक

प्रश्न 3.
सर्वाधिक रोगों को जन्म देने वाले कीट का नाम लिखिए।
उत्तर:
मक्खी

प्रश्न 4.
मच्छर की प्रमुख प्रजातियों के नाम लिखिए।
उत्तर:

  1. क्यूलेक्स
  2. एनाफिलीज
  3. एडीज।

प्रश्न 5.
मच्छर के काटने से कौन-कौन-सी बीमारियाँ हो जाती हैं?
उत्तर:
मलेरिया एवं फाइलेरिया

प्रश्न 6.
जैएँ निकालने के लिए कैसी कंघी का प्रयोग करना चाहिए?
उत्तर:
महीन दाँत वाली कंघी

प्रश्न 7.
कढ़ाई में नमूना किसके अनुरूप होना चाहिए?
उत्तर:
वस्त्र के अनुरूप।

प्रश्न 8.
नील किन वस्त्रों में लगाते हैं?
उत्तर:
सूती सफेद वस्त्रों में

प्रश्न 9.
मक्खियों के न आने के लिए क्या करना चाहिए?
उत्तर:
चूने का छिड़काव करना चाहिए।

प्रश्न 10.
अनाज में कीड़े न पड़े इसके लिए क्या करना चाहिए?
उत्तर:
नीम की पत्तियों को सुखाकर अनाज के साथ रखना चाहिए।

प्रश्न 11.
घरों में कैसे कीट पाए जाते हैं?
उत्तर:
खटमल, मच्छर, जें, दीमक।

प्रश्न 12.
घर में किस चीज की उचित व्यवस्था होनी चाहिए?
उत्तर:
धूप की।

प्रश्न 13.
मच्छर कैसा कीट है?
उत्तर:
हानिकारक।

प्रश्न 14.
खिड़की-दरवाजों पर क्या प्रयोग करना चाहिए?
उत्तर:
महीन जाली का।

प्रश्न 15.
खरीदारी करने से पूर्व किस बात का पूर्वानुमान रखना चाहिए?
उत्तर:
घर के खर्च का पूर्वानुमान।

लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 16.
जीवन रक्षक घोल कैसे और कब बनाते हैं?
उत्तर:
जब किसी व्यक्ति को अतिसार रोग हो जाए तो निर्जलीकरण को रोकने के लिए जीवन रक्षक घोल (एक गिलास पानी में एक चम्मच चीनी और एक चुटकी नमक मिलाकर) एवं इलेक्ट्राल देना चाहिए।

प्रश्न 17.
किन्हीं चार बुनाइयों के नाम लिखिए।
उत्तर:

  1. चने की बुनाई
  2. साबुदाने की बुनाई
  3. कनखजूरे की बुनाई
  4. चौकोर खानों वाली बुनाई।

प्रश्न 18.
दीमक किन-किन स्थानों पर पाया जाता है? इससे क्या हानियाँ हैं?
उत्तर:
दीमक अक्सर सीलनयुक्त घरों की नींव व दीवारों में रहता है। यह कागज और लकड़ी के । सामानों को खा-खाकर अन्दर से खोखला कर देता है।

प्रश्न 19.
ऊनी, सूती एवं रेशमी वस्त्रों को अलग-अलग विधि से क्यों धोना चाहिए?
उत्तर:
क्योंकि ऊनी, सूती एवं रेशमी वस्त्रे अलग-अलग धागों द्वारा बने होते हैं।

प्रश्न 20.
मच्छरों से बचाव के उपाय लिखिए।
उत्तर:
मच्छर से बचाव के उपाय

  • (क) सोते समय हमेशा मच्छरदानी का प्रयोग करना चाहिए।
  • (ख) खिड़की-दरवाजों पर महीन जाली का प्रयोग करना चाहिए।
  • (ग) घर के आसपास पानी का भराव न होने दें।

प्रश्न 21.
रेशमी वस्त्रों में चमक लाने के लिए क्या करना चाहिए?
उत्तर:
रेशमी वस्त्रों में चमक लाने के लिए अंदाज से पानी लेकर थोड़ा-सा सिरका डालकर वस्त्र को डुबोकर तुरंत निकाल लें।

प्रश्न 22.
इस्त्री करने से क्या लाभ है?
उत्तर:
इस्त्रे करने से लाभ

  • (क) वस्त्रों की सिलवटें दूर होती हैं।
  • (ख) वस्त्र आकर्षक और सुंदर लगते हैं।
  • (ग) वस्त्रों में चमक आ जाती है।
  • (घ) कपड़ों में क्रीज बनी रहती हैं।

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 23.
ऊनी वस्त्र धोते समय किन बातों को ध्यान रखना चाहिए?

प्रश्न 24.
तहरी बनाने की विधि लिखिए।

प्रश्न 25.
भोजन परोसते समय किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?

We hope the UP Board Class 7 Home Craft Model Paper (गृहशिल्प), help you. If you have any query regarding UP Board Class 7 Home Craft Model Paper (गृहशिल्प) drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

UP Board Class 7 Hindi Model Paper हिन्दी : मंजरी, महान व्यक्तिव

UP Board Class 7 Hindi Model Paper are part of UP Board Class 7 Model Papers. Here we have given UP Board Class 7 Hindi Model Paper.

Board UP Board
Class Class 7
Subject Hindi
Model Paper Paper 1
Category UP Board Model Papers

UP Board Class 7 Hindi Model Paper हिन्दी : मंजरी, महान व्यक्तिव

सत्र-परीक्षा प्रश्न पत्र
कक्षा-7
विषय-हिन्दी ( मंजरी), अनिवार्य संस्कृत, महान व्यक्तित्व

अति लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
कवि ने प्रभात के माध्यम से क्या संदेश दिया है?
उत्तर:
जीवन में नई आशा का संचार करने का।

प्रश्न 2.
‘वीरों का कैसा हो वसंत’ कविता किसकी रचना है?
उत्तर:
‘वीरों का कैसा हो वसंत’ कवयित्री सुभद्राकुमारी चौहान की रचना है।

प्रश्न 3.
‘बहता पानी निर्मला’ शीर्षक पाठ किस प्रकार की रचना है?
उत्तर:
‘बहता पानी निर्मला’ शीर्षक पाठ एक यात्रा-निबंध है।

प्रश्न 4.
कवि ने सरकारी कामकाज में किस भाषा का प्रयोग करने को कहा है?
उत्तर:
अपनी राष्ट्रभाषा हिन्दी का।

प्रश्न 5.
डॉ. प्रभात कौन थे?
उत्तर:
लेखक के बचपन के मित्र और दिल्ली के प्रसिद्ध नेत्र चिकित्सक।

प्रश्न 6.
डॉ० प्रभात और लेखक के बचपन का नाम क्या था?
उत्तर:
डॉ० प्रभात का नाम मंटू और लेखक का नाम बब्बू था

प्रश्न 7.
कवि ने प्रात:काल पृथ्वी पर फैले ओसकणों को क्या कहा है?
उत्तर:
कवि ने प्रात:काल पृथ्वी पर फैले ओसकणों को दुख भरे आँसू कहा है।

प्रश्न 8.
ब्रह्मदत्त नामक राजा क्यों प्रसिद्ध था?
उत्तर:
राजा ब्रह्मदत्त अपनी धर्मप्रियता और न्यायपरायण शासन के लिए प्रसिद्ध था

प्रश्न 9.
ग्रीष्मावकाशे कला कुत्र अगच्छत्?
उत्तर:
नैनीताल।

प्रश्न 10.
सहसा काकः किं प्राप्तवान्?
उत्तर:
रोटिका

प्रश्न 11.
मंटू ने बचपन में क्या पाप किया था और उस पाप का प्रायश्चित्त उसने किस प्रकार किया?
उत्तर:
मंटू ने बचपन में आक के दूध से तीन पिल्लों की आँखें फोड़ दी थीं। इसका प्रायश्चित्त उसने नेत्र चिकित्सक बनकर किया

प्रश्न 12.
सब प्रकार की उन्नति का मूल क्या है?
उत्तर:
अपनी भाषा की उन्नति

प्रश्न 13.
गोदों के फल मीठे से कड़वे कैसे हो गए?
उत्तर:
धर्म को छोड़कर अधर्म से राज करने पर।

प्रश्न 14.
बोधिसत्व का आश्रम कहाँ था?
उत्तर:
हिमालय प्रदेश में

प्रश्न 15.
अपाला कौन थी?
उत्तर:
अपाला महर्षि अत्रि की पुत्री थी।

लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 16.
उषा द्वारा ओस बटोरने का क्या आशय है?
उत्तर:
उषा द्वारा ओस बटोरने का आशय यह है कि उषा के आने पर दिन की गर्मी से ओस समाप्त हो जाती है। इसी प्रकार जागरण और सक्रियता से कष्ट दूर हो जाता है।

प्रश्न 17.
‘बहता पानी निर्मला’ शीर्षक पाठ में लेखक ने अपनी यात्रा में किस प्रकार की कठिनाइयों का सामना किया?
उत्तर:
लेखक जब यात्रा के लिए निकले तो उन्हें बरसात का मौसम होने के कारण कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ा; जैसे–मौसम खराब था, रास्ता खराब था, पूरी सड़क बाढ़ के पानी में डूबी हुई थी, न आगे बढ़ने का रास्ता था न पीछे लौटने का

प्रश्न 18.
निम्नलिखित की सन्धि कीजिए
काकम् + अवदत्
प्रशंसाम् + अकरोत्
तद् + उपरि
एतद् + अर्थमेव
उत्तर:
काकम् + अवदत् = काकमवदत्
प्रंशंसम् + अकरोत् = प्रशंसामकरोत
तद् + उपरि = तदोपरि
एतद् + अर्थमेव = एर्थमेव

प्रश्न 19.
‘बिजली भर दे वह छन्द नहीं, है कलाम बँधी स्वच्छन्द नहीं’, इन पंक्तियों का अर्थ बताइए।
उत्तर:
इन पंक्तियों में कवयित्री दुख व्यक्त करते हुए कहती हैं कि अब वीरों को जोश दिलानेवाले छंदों की कमी पड़ गई है क्योंकि दुष्ट अंग्रेज शासकों ने कवियों की लेखनी पर प्रतिबंध लगा दिया है। उनकी कलम से स्वच्छंदता छीन ली गई है।

प्रश्न 20.
निज भाषा की उन्नति से क्या लाभ होगा?
उत्तर:
अपनी भाषा की उन्नति से अपने धर्म, मान-सम्मान और कार्य व्यवहार में उन्नति होगी।

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 21.
ससंदर्भ व्याख्या कीजिएयात्रा करने के ……… हुँके श्रीनगर में।
उत्तर:
प्रसंग एवं संदर्भ – प्रस्तुत गद्यांश हमारी पाठ्यपुस्तक ‘मंजरी 7’ में संकलित यात्रा निबंध ‘बहता पानी निर्मला’ से लिया गया है। इसमें लेखक हीरानंद सच्चिदानंद वात्स्यायन ‘अज्ञेय’ ने पूर्व सुनिश्चित यात्रा और अनियोजित यात्रा के बीच का अंतर बताया है। व्याख्या – लेखक कहता है- यात्रा करने का एक व्यवस्थित तरीका यह है कि यात्रा से जुड़ी सारी व्यवस्था पहले ही सुनिश्चित कर ली जाए। जैसे कि जगह, खर्च, छुट्टी, टिकट, सीट/बर्थ, होटल आदि के विषय में पहले ही सोच-विचार कर तय कर लेना चाहिए और फिर यात्रा पर निकलना चाहिए। लेकिन लेखक यहाँ यह भी कहता है कि ऐसे यात्रा करने में कोई मज़ा नहीं आता। लेखक के अनुसार मज़ा तो वैसी यात्रा में है जिसे बिना सोचे-समझे किया जाए। योजना और इरादा कहीं और जाने का बनाओ और निकल पड़ो कहीं और के लिए। लोगों को बताओ कि हम मुंबई जा रहे हैं और पहुँच जाओ कश्मीर

प्रश्न 22.
निम्नलिखित तद्भव शब्दों के तत्सम रूप लिखिए
असीस, आँसू, उघाड़ना, उजाला, ऊँचा, ओझा, कपूर, काज, कोयल, गुंजना
उत्तर:
तद्भव        तत्सम
असीस      आशीष
ओझा        उपाध्याय
आंसू         अश्रू
कपूर         कर्पूर
उघाड़ना    उद्घाटन
काज         कार्य
उजाला      उज्वल
कोयल       कोकिल
ऊँचा         उच्च
गैजना       गुञ्जन

प्रश्न 23.
‘राजधर्म’ शीर्षक पाठ का सारांश लिखें
उत्तर:
विद्यार्थी उत्तर के लिए पृष्ठ संख्या-4 देखें।

प्रश्न 24.
‘वन्दना’ का हिन्दी अनुवाद कीजिए। सिन्धु-गोदावरी ……………………………………… विश्ववन्द्यां नुमः
उत्तर:
हिन्दी अनुवाद – सिन्धु, गोदावरी, ब्रह्मपुत्र, गंगा, नर्मदा, सह्याद्रि नामक नदियाँ और कन्याकुमारी आदि जिस धरती को स्वर्गलोक बनाते हैं, उस संसार में वन्दनीय भारतीयों की भूमि को हम सब नमस्कार करते हैं। जहाँ हिन्दू-मुसलिम, सिख और ईसाई लोग, धर्म और जाति आदि के भेदभावों के बिना भ्रातृभाव से चिरकाल से रहते हैं, उस संसार में वन्दनीय भारतीयों की भूमि को हम सब नमस्कार करते हैं।

अर्द्धवार्षिक-परीक्षा प्रश्न पत्र
कक्षा-7
विषय-हिन्दी ( मंजरी), अनिवार्य संस्कृत, महान व्यक्तित्व

अति लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
माता यशोदा बलराम के लिए कृ को क्या कहती हैं?
उत्तर:
यशोदा बलराम को चुगली करनेवाला और जन्म से ही धूर्त बताती हैं।

प्रश्न 2.
सूरदास ने भगवान कृष्ण की महिमा का वर्णन किस भाषा में किया है?
उत्तर:
ब्रज भाषा में।

प्रश्न 3.
कलम आज उनकी जय बोल में दिनकर जी किसकी जय बोलने के लिए कह रहे हैं?
उत्तर:
शहीदों की।

प्रश्न 4.
महात्मा गांधी को राष्ट्रपिता कहकर सर्वप्रथम किसने सम्बोधित किया था?
उत्तर:
नेताजी सुभाषचन्द्र बोस।

प्रश्न 5.
व्यंग्य में मामा जी और मुन्ना किसके लिए प्रयोग हुए हैं?
उत्तर:
मामा जी वोटर के लिए और मुन्ना एम. पी., एम. एल. ए, के लिए।

प्रश्न 6.
3राष्ट्रीय हिन्दी सप्ताह कब मनाया जाता है?
उत्तर:
14 सितम्बर से 20 सितम्बर तक।

प्रश्न 7.
ध्रुवस्य जनकः कः आसीत्?
उत्तर:
उत्तानपादः

प्रश्न 8.
कामः क्रोधस्तथा लोभः कस्य द्वारम्?
उत्तर:
नरकस्य द्वारम्।

प्रश्न 9.
सुभाषचन्द्र बोस का उपनाम क्या था?
उत्तर:
नेताजी

प्रश्न 10.
प्रभुसत्ता का क्या अर्थ है?
उत्तर:
ऐसा स्वामित्व जो किसी बाह्य अधिकार से मुक्त हो, पूर्णतः स्वतन्त्र हो।

प्रश्न 11.
दिनकर जी की कविता में क्या दिखाई देता है?
उत्तर:
देशप्रेम और राष्ट्रीयता की भावना।

प्रश्न 12.
‘आजाद हिन्द फौज’ के पुनर्गठन के समय भारत की आबादी कितनी थी?
उत्तर:
38 करोड़। प्रश्न 13, अन्तरराष्ट्रीय पर्यावरण दिवस कब मनाया जाता है? उत्तर – 5 जून को।

प्रश्न 14.
मेघ बजने की ध्वनि कैसी होती है?
उत्तर:
मेघ बजने से गड़गड़ की ध्वनि होती है।

प्रश्न 15.
पत्र कितने प्रकार के होते हैं?
उत्तर:
तीन प्रकार के-
(i) व्यक्तिगत पत्र
(ii) व्यापारिक पत्र
(iii) सरकारी पत्र

लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 16.
जला अस्थियाँ बारी-बारी
छिटकाई जिसने चिनगारी
“अस्थियाँ जलाकर चिनगारी छिटकाने” को क्या भाव है स्पष्ट कीजिए।
उत्तर:
इन पंक्तियों में अस्थियाँ जलाकर चिनगारी छिटकाने को आशय यह है कि मातृभूमि की राह में अनेक वीरों ने अपने प्राण कुर्बान कर के, सर्वस्व न्योछावर करके क्रांति की भावना जाग्रत की और नई चेतना फैलाई।

प्रश्न 17.
नीचे दिए शब्दों के दो-दो पर्यायवाची शब्द लिखिए
उत्तर:
धरती – जमीन, भूमि
कलम – पेन, लेखनी
दीप – दीपक, चिराग
मुँह – मुख, आनन

प्रश्न 18.
रेखांकित पदों के आधार पर प्रश्न निर्माण कीजिए

  1. लोकः प्रमाणं अनुवर्तते।।
  2. मनः निग्रहः सुदुष्करः
  3. श्री जगदीशस्य विवाहस्य आयोजनम् अस्ति।
  4. कामेशः अवकाशः इच्छति।

उत्तर:

  1. लोकः किम् अनुवर्तते?
  2. कस्य निग्रहः सुदुष्करः?
  3. कस्य विवाहस्य आयोजनम् अस्ति?
  4. कामेश: किम् इच्छति?

प्रश्न 19.
नेताजी ने एक नारा दिया था-‘तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा।’ इसी प्रकार
नीचे लिखे महापुरुषों द्वारा दिए गए एक-एक नारों को लिखिए
उत्तर:
महापुरुष – नारा
महात्मा गांधी – करो या मरो।
बाल गंगाधर तिलक – स्वराज्य हमारा जन्मसिद्ध अधिकार है।
जवाहरलाल नेहरू – आराम हराम है।
लालबहादुर शास्त्री – जय जवान जय किसान।
भगत सिंह – इनकलाब जिंदाबाद।

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 20.
ऋषि कुमार नचिकेता की कहानी अपने शब्दों में लिखें।
उत्तर:
विद्यार्थी उत्तर के लिए महान व्यक्तित्व का पाठ-1 देखें।

प्रश्न 21.
निम्न शब्दों का समास विग्रह कीजिए और समासों का नाम लिखिए
माँ-बाप, पीताम्बर (विष्णु), रोगग्रस्त, यथाशक्ति, चौराहा
उत्तर:
UP Board Class 7 Hindi Model Paper हिन्दी मंजरी, महान व्यक्तिव 1

प्रश्न 22.
निम्न शब्दों का प्रयोग करते हुए संस्कृत में वाक्य बनाइए
अवकाशम्, कुशलतम्, निवेदनम्, सविनयम्
उत्तर:
अवकाशम् – यूयम सविनय अवकाशं याचथ। कुशलम् – सः कुशलम् अस्ति।
निवेदनम् – सदा निवेदनम् कर्त्तव्यम्। सविनयम् – अहम् सविनयम् निवेदनम् करिष्यामि।

प्रश्न 23.
‘मनोरंजन के साधन’ शीर्षक पर एक निबन्ध लिखिए।
उत्तर:
विद्यार्थी पृष्ठ संख्या 121 एवं 122 देखें।

प्रश्न 24.
शुल्क माफी हेतु प्रधानाध्यापक को प्रार्थना पत्र लिखिए।
उत्तर:
विद्यार्थी पृष्ठ संख्या 109 देखें।

रपरीक्षा प्रश्न पत्र ।
कक्षा-7
विषय-हिन्दी (मंजरी), अनिवार्य संस्कृत, महान व्यक्तित्व

अति लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
मेघ बजने पर कैसी आवाज आती है?
उत्तर:
गड़गड़ की।

प्रश्न 2.
‘वरदान माँगूगा नहीं’ शीर्षक कविता के कवि कौन हैं?
उत्तर:
शिवमंगल सिंह ‘सुमन’

प्रश्न 3.
महामना मदन मोहन मालवीय का जन्म कब और कहाँ हुआ था?
उत्तर:
25 दिसंबर, 1861 को प्रयाग में।

प्रश्न 4.
गोपाल प्रसाद व्यास की स्कूली शिक्षा कहाँ तक हुई?
उत्तर:
सातवीं कक्षा तक।

प्रश्न 5.
विद्यासागरः कीदृशः आसीत्?
उत्तर:
सरल: उदार हृदयः

प्रश्न 6.
सुभाषचन्द्र बोस का एकमात्र लक्ष्य क्या था?
उत्तर:
भारत से अंग्रेजों को बाहर निकालना और देशवासियों की गुलामी की बेड़ियाँ तोड़कर स्वाधीनता का उपहार देना

प्रश्न 7.
‘मनभावन सावन’ की अन्तिम पंक्तियों में कवि ने क्या इच्छा व्यक्त की है?
उत्तर:
मनभावन सावन जीवन में बार-बार आए।

प्रश्न 8.
हजारी प्रसाद द्विवेदी की रचनाओं की क्या विशेषता है?
उत्तर:
इनकी रचनाओं में भारतीय संस्कृति और जीवन मूल्यों की गहरी परख होती है।

प्रश्न 9.
कवि शिवमंगल सिंह ‘सुमन’ के अनुसार जीवन क्या है?
उत्तर:
जीवन एक महासंग्राम है।

प्रश्न 10.
राजा वनरक्षक पुण्डरीक की किस बात से खुश हुए?
उत्तर:
पुण्डरीक की कर्तव्यपरायणता से।

प्रश्न 11.
लेखक गोपालप्रसाद व्यास जी के हेडमास्टर का क्या नाम था?
उत्तर:
श्री मुकुट बिहारी लाल

प्रश्न 12.
पन्तजी को प्रकृति से क्या कहकर जोड़ा गया है?
उत्तर:
पन्तजी को प्रकृति का सुकुमार कवि कहा जाता है।

प्रश्न 13.
आशापूर्णा देवी को किस उपाधि से विभूषित किया गया है?
उत्तर:
1976 में पद्मश्री की उपाधि से।

प्रश्न 14.
वनरक्षक द्वारा परिचय पूछे जाने पर राजा क्या उत्तर देते हैं?
उत्तर:
राजा कहते हैं कि इन प्रश्नों का उत्तर देने का मुझे अभ्यास नहीं है।

प्रश्न 15.
दो दशक पहले अलवर जिले में जो नदियाँ सूख गई थीं, उनके नाम क्या थे?
उत्तर:
दो दशक पहले अलवर की सूख जाने वाली नदियों के नाम- अखरी, रुपारेल, सरसा, भगाणी

लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 16.
ईश्वरचंन्द्र विद्यासागर की जीवनी पढ़ने का तुलतुल पर क्या असर हुआ?
उत्तर:
ईश्वरचन्द्र विद्यासागर की जीवनी पढ़कर तथा उनके विचारों से प्रभावित होकर तुलतुल ने अपना कीमती कार्डिगन एक गरीब लड़के को शीत से बचाने के लिए दे दिया।

प्रश्न 17.
सूखी धरती पर पानी लौटने के बाद और क्या-क्या परिवर्तन हुए?
उत्तर:
सूखी धरती पर पानी लौटने के बाद राजस्थान की पूरी तस्वीर में बदल गई। भू जल स्तर उठने से कुएँ जल से भर गए, हरियाली वापस आ गई। धरती की उर्वरा शक्ति बढ़ गई।

प्रश्न 18.
दाऊ क्या कहकर कृष्ण को खिझाते हैं और माँ क्या कहकर उन्हें मनाती हैं?
उत्तर:
दाऊ कृष्ण से कहते हैं कि नन्द और यशोदा दोनों गोरे हैं, तुम काले रंग के कहाँ से आ गए। माँ बलराम को चुगली करनेवाला और-न्म से ही धूर्त कहकर कृष्ण को समझाती हैं।

प्रश्न 19.
कवि के मन में ‘दिन के तम में सपने जगने’ से क्या आशय है?
उत्तर:
बरसात में बादलों के आने से दिन में अँधेरा-सा हो जाता है और लोगों को सोच-विचार करने के लिए बाध्य होना पड़ता है कि मानो वह सपना देख रहा है।

प्रश्न 20.
वनरक्षक की नजर में राजदरबार और दरबारी की छवि कैसी थी?
उत्तर:
वनरक्षक की नजर में राजदरबार में काम करने वाले कर्मचारी हर छोटे-बड़े काम के लिए। रिश्वत देते हैं या लेते हैं या आश्वासन देते हैं।

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 21.
तोत्तो चान का स्कूल कैसा था?
उत्तर:
तोत्तो चान के स्कूल का गेट दो मोटे-मोटे वृक्ष थे जिनकी शाखाएँ आपस में जुड़ी हुई थीं और उस पर स्कूल के नाम की तख्ती लटक रही थी। स्कूल के कमरे रेलगाड़ी के छह बेकार डिब्बे थे जिसमें बच्चों को पढ़ाया जाता था। हेडमास्टर जी का कमरा एक मंजिल का था तथा दोपहर के भोजन का भी कमरा अलग था। जहाँ बच्चे कुर्सियों का गोल घेरा बनाकर बैठते थे और खाना खाते थे।

प्रश्न 22.
उनतीस में ‘उन’ उपसर्ग है, नापसन्द में ‘ना’ उपसर्ग है। नीचे दिए गए शब्दों में से उपसर्ग और शब्द अलग-अलग लिखिए
उत्तर:
UP Board Class 7 Hindi Model Paper हिन्दी मंजरी, महान व्यक्तिव 2

प्रश्न 23.
मुंशी प्रेमचन्द की जीवनी संक्षेप में लिखें
उत्तर:
विद्यार्थी पृष्ठ संख्या 81 देखें।

प्रश्न 24.
निम्न गद्यांश की सन्दर्भ सहित व्याख्या कीजिए। नहीं, मेरे ……………. मिलता रहेगा।
उत्तर:
सन्दर्भ – प्रस्तुत गद्य खंड हमारी पाठ्यपुस्तक ‘मंजरी’ के ‘कर्तव्यपालन’ नामक पाठ से
अवतरित है। इसके लेखक रामनरेश त्रिपाठी हैं। प्रसंग – राजा वनरक्षक से मिलता है। वनरक्षक ने उसके साथ ईमानदारी से अपने कर्तव्यपालन का ध्यान रखकर समुचित व्यवहार किया। उसे पहले राजा का परिचय न था परन्तु बाद में एक दरबारी के कुशल पूछने पर राजा को पहचाना और क्षमा माँगी।

व्याख्या – राजा वनरक्षक पुंडरीक के कर्तव्यपालन से बहुत प्रसन्न हुआ। उसने उसे बहादुर मित्र कहा और अपनी योग्य पदवी के लिए उसे तलवार प्रमाण के रूप में भेंट की। उसके लिए एक हजार रुपया सालाना पुरस्कार भी घोषित किया, जो उसे जीवनपर्यंत अपनी अच्छी सेवा के कारण मिलता रहेगा। राजा ने पुण्डरीक को राजरत्न कहा।

We hope the UP Board Class 7 Hindi  Model Paper, help you. If you have any query regarding UP Board Class 7 Hindi Model Paper, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.