UP Board Class 5 Maths Model Paper गणित : गिनतारा

UP Board Class 5 Maths Model Paper गणित : गिनतारा

अर्धवार्षिक परीक्षा प्रश्न-पत्र
विषय – गणित (गिनतारा)
कक्षा – 5

समय : 2:30 घंटे

अति लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
संख्या 13021 में 3 का स्थानीय मान बताइए।
उत्तर:
3000

प्रश्न 2
[latex]\frac{1}{2} \times \frac{3}{5}[/latex] को गुणा कीजिए।
उत्तर:
[latex]\frac{3}{10}[/latex]

UP Board Class 5 Maths Model Paper गणित : गिनतारा

प्रश्न 3.
7.0 और 7.9 दशमलव भिन्नों में कौन-सी बड़ी है?
उत्तर:
7.9 दशमलव भिन्न 7.0 से बड़ी है।

प्रश्न 4.
संख्या 395432 का विस्तारित रूप लिखिए
उत्तर:
395432 = 300000 + 90000 + 5000 + 400 + 30 + 2

प्रश्न 5.
वह छोटी से छोटी संख्या बताइए, जो 2, 3 और 5 से पूरी-पूरी विभाजित हो जाए।
उत्तर:
2, 3 और 5 का ल० स० = 2 × 3 × 5 = 30
अतः अभीष्ट छोटी से छोटी संख्या = 30

प्रश्न 6.
[latex]\frac{7}{9}+\frac{3}{7}[/latex] को हल कीजिए
उत्तर:
[latex]\frac{7}{9}+\frac{3}{7}=\frac{49+27}{63}=\frac{76}{63}=1 \frac{13}{63}[/latex]

लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 7.
कक्षा के 30 बच्चों में से 80% बच्चे उत्तीर्ण हुए। कुल कितने बच्चे उत्तीर्ण हुए?
उत्तर:
30 का 80% = 30 × [latex]\frac{80}{100}[/latex] = 24
अतः 24 बच्चे उत्तीर्ण हुए।

प्रश्न 8.
एक स्कूटर का विक्रय मूल्य 20350 रु० और क्रय मूल्य 20200 रु० है। लाभ बताइए?
उत्तर:
स्कूटर का विक्रय मूल्य = 20350 रु०
स्कूटर का क्रय मूल्य = 20200 रु०
लाभ = 20350 – 20200 = 150 रु०

UP Board Class 5 Maths Model Paper गणित : गिनतारा

प्रश्न 9.
फातिमा ने भाग का प्रश्न हल करने के बाद बताया कि इसका भागफल. शेषफल का पाँच गुना तथा भाजक भागफल का बीस गुना है। यदि शेषफल 76 है तो भाज्य बताइए?
उत्तर:
शेषफल = 76
भागफल = 5 × 76 = 380
भाजक = 380 × 20 = 7600
भाज्य  = भाजक × भागफल + शेषफल
भाज्य = 7600 × 380 + 76 = 2888076

प्रश्न 10.
एक ट्रांजिस्टर का मूल्य 1160 रुपए है। टी०वी० का मूल्य ट्रांजिस्टर सेट से 7190 रुपए अधिक है। एक ट्रांजिस्टर और एक टी०वी० सेट का मूल्य कितना होगा?
उत्तर:
ट्रांजिस्टर का मूल्य = 1160 रुपए
टी०वी० का मूल्य = 1160 + 7190 = 8350 रुपए
एक ट्रांजिस्टर और एक टी०वी० सेट का मूल्य = 1160 + 8350 = 9510 रुपए ‘
अतः एक ट्रांजिस्टर और एक टी०वी० सेट का मूल्य = 9510

प्रश्न 11.
अंजू ने एक खरबूजे के दो बराबर भाग किए। एक भाग महिमा को दिया। महिमा ने इसके 6 बराबर भाग करके एक भाग सुनील को दिया। सुनील को पूरे खरबूजे का कितना हिस्सा मिला?
उत्तर:
महिमा को खरबूजा मिला= [latex]\frac{1}{2}[/latex] = भाग

महिमा ने सुनील को खरबूजा दिया = [latex]\frac{1}{2}[/latex]  ÷ 6 = [latex]\frac{1}{2} \times \frac{1}{6}[/latex] = [latex]\frac{1}{12}[/latex] भाग
अतः सुनील को हिस्सा मिला = [latex]\frac{1}{12}[/latex] भाग

प्रश्न 12.
एक स्कूल के बच्चों ने तूफान पीड़ितों के लिए 3000 रु० एकत्रित किए। यदि कक्षा 5 के बच्चों ने कुल धन का 20% दिया हो, तो कक्षा 5 के बच्चों ने तूफान पीड़ितों के लिए कितना धन दिया?
उत्तर:
तुफान पीड़ितों के लिए एकत्रित किया धन= 3000
रु० कक्षा 5 के बच्चों ने धन दिया = 3000 रु० का 20%
= 3000 × [latex]\frac{20}{100}[/latex] = 600 रु०

UP Board Class 5 Maths Model Paper गणित : गिनतारा

वार्षिक परीक्षा प्रश्न-पत्र
विषय – गणित (गिनतारा)
कक्षा – 5

समय : 2:30 घंटे

अति लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
यदि एक पुस्तक का मूल्य 12 रु० है तो तीन पुस्तकों का मूल्य क्या होगा?
उत्तर:
” एक पुस्तक का मूल्य = 12 रु०
तीन पुस्तकों का मूल्य = 12 × 3 = 36 रु०

प्रश्न 2.
साधारण ब्याज का सूत्र लिखिए।
उत्तर:
UP Board Class 5 Maths Model Paper गणित गिनतारा 1

प्रश्न 3.
8, 0, 6, 9, 1 से बनने वाली पाँच अंकों की सबसे बड़ी और सबसे छोटी संख्या – लिखिए
उत्तर:
सबसे बड़ी संख्या = 86100
सबसे छोटी संख्या = 10068

प्रश्न 4.
एक बिन्दु से होकर कितनी रेखाएँ खींची जा सकती हैं?
उत्तर:
अनंत

प्रश्न 5.
त्रिभुज के तीनों अंतः कोणों का योग कितना होता है?
उत्तर:
180°

प्रश्न 6.
[latex]2 \frac{3}{5} \times \frac{5}{26}[/latex] का मान ज्ञात बताइए।
उत्तर:
[latex]2 \frac{3}{5} \times \frac{5}{26}=\frac{13}{5} \times \frac{5}{26}=\frac{1}{2}[/latex]

UP Board Class 5 Maths Model Paper गणित : गिनतारा

लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 7.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए
(क) तीन भुजाओं से घिरी आकृति को …………….. कहते हैं।
(ख) जिस त्रिभुज का एक कोण समकोण हो उसे ……………. त्रिभुज कहते हैं।
(ग) किसी क्षेत्र की माप ही उस क्षेत्र का …………….. कहलाता है।
(घ) अगर हम कोई धन बैंक में जमा करें या उधार लें, वह ………….. होता है।
उत्तर:
(क) त्रिभुज
(ख) समकोण
(ग) क्षेत्रफल
(घ) मूलधन

प्रश्न 8.
समबाहु त्रिभुज और समद्विबाहु त्रिभुज में क्या अंतर है?
उत्तर:
जिस त्रिभुज की तीनों भुजाएँ समान हों, उसे समबाहु त्रिभुज कहते हैं तथा जिस त्रिभुज की दो भुजाएँ समान हों, उसे समद्विबाहु त्रिभुज कहते हैं।

प्रश्न १.
एक घन की लंबाई, चौड़ाई और ऊँचाई 8 सेमी है। उसका आयतन ज्ञात कीजिए।
उत्तर:
घन का आयतन = ल० × चौ० × ॐ
= 8 × 8 × 8 = 512
घन सेमी०

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 10.
मथुरा ने दुकान खोलने के लिए 16000 रु० 10% वार्षिक पर ऋण लिया। 2 वर्ष में उसे कितने रुपए वापस करने होंगे? मथुरा के पास इस समय 15000 रुपए हैं। ऋण चुकाने के लिए उसे कितने रुपए और चाहिए?
उत्तर:
मूलधन = 16000 रु०
दर = 10%
समय = 2 वर्ष
व्याल = [latex]\frac{16000 \times 10 \times 2}{100}[/latex] = 3200 रु० व्याज = 100
2 वर्ष बाद वापस करने वाला धन = 16000 + 3200 = 19200 रु०
मथुरा के पास रुपए हैं = 15000 रु०
मथुरा को और रुपए चाहिए = 19200 – 15000 = 4200 रु०

प्रश्न 11.
15 पुस्तकों का मूल्य 85.50 रु० है। ऐसी ही 37 पुस्तकों का मूल्य कितना होगा?
(क) 555 रुपए
(ख) 210.90 रुपए
(ग) 2843.50 रुपए
(घ) 2109 रुपए
उत्तर:
15 पुस्तकों का मूल्य = 85.50 रु०
1 पुस्तक का मूल्य = [latex]\frac{85.50}{15}[/latex] रु०
37 पुस्तकों का मूल्य = [latex]\frac{85.50}{15}[/latex] × 37 रु० = 210.90 रु० (ख) सही है।

UP Board Class 5 Maths Model Paper गणित : गिनतारा

प्रश्न 12.
एक मैदान की चौड़ाई 80 मी० तथा लंबाई 140 मी० है। इसके चारों ओर तीन चक्कर लगाने में कितनी दूरी तय करनी होगी।
उत्तर:
मैदान की चौड़ाई = 80 मी
लम्बाई = 140 मी
1 चक्कर में चली गई दूरी = मैदान का परिमाप = 2(80 + 140) = 2 × 220 = 440 मी
अतः तीन चक्कर लगाने में तय की गई दूरी = 3 × 440 = 1320 मी

UP Board Class 5 Model Papers

 

UP Board Class 4 Hindi Model Paper हिंदी : कलरव

UP Board Class 4 Hindi Model Paper हिंदी : कलरव

अर्द्धवार्षिक परीक्षा प्रश्न-पत्र
कक्षा – 4
विषय – हिंदी (कलरव)

समय : 2:30 घंटे

अति लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न १.
‘पथ मेरा आलोकित कर दो’ कविता में वर्णित कवि की क्या मनोकामना है?
उत्तर:
कवि की मनोकामना जितना उसने जग से पाया और पाएगा, उससे अधिक दे जाने की है।

प्रश्न २.
गांधी जी किस बात की तरफ़ विशेष ध्यान देते थे?
उत्तर:
अच्छे आचरण की तरफ़।

प्रश्न ३.
प्रकृति से हमें क्या-क्या सीख मिलती है?
उत्तर:
प्रकृति से हमें महान, गंभीर, उत्साही, धैर्यवान तथा परोपकारी बनने की सीख मिलती है।

प्रश्न ४.
“पिता जी, देवदार तो पवित्र वृक्ष है”, किसने, किससे कहा।
उत्तर:
राजकुमारी ने राजा से कहा।

प्रश्न ५.
प्राचीन काल में हुए महादानी और परोपकारी राजा का नाम बताओ।
उत्तर:
सत्यवादी राजा हरिशचन्द्र।

UP Board Class 4 Hindi Model Paper हिंदी : कलरव

प्रश्न ६.
मलेथा की गूल बनाने वाले उत्साही किसान का क्या नाम था?
उत्तर:
माधो सिंह।

लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न ७.
निम्न वाक्यांशों के लिए एक शब्द लिखो।
(क) दूसरों का उपकार करने वाला,
(ख) रास्ते पर चलने वाला।
उत्तर:
(क) परोपकारी
(ख) पथिक

प्रश्न ८.
निम्न शब्दों के विलोम शब्द लिखो।
सावधान, रुचि, न्याय, प्रसन्न, सभ्य।
उत्तर:
असावधान, अरुचि, अन्याय, अप्रसन्न, असभ्य।

UP Board Class 4 Hindi Model Paper हिंदी : कलरव

प्रश्न ६.
निम्न मुहावरों का अर्थ बताकर वाक्यों में प्रयोग करो।
कमर कसना, चींटी की चाल चलना, मुरदों की तरह जाना
उत्तर:
कमर कसना- तैयारी करना, समस्या से जूझने के लिए कमर कसना अनिवार्य होता है।
चींटी की चाल चलना- बहुत धीरे चलना, चींटी की चाल चलने वाले जीवन में पिछड़ जाते हैं।
मुरदों की तरह जाना- लादकर ले जाया जाना, स्वस्थ व्यक्ति मुरदों की तरह जाना नहीं चाहता।

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न १०.
“जब मैं पढ़ता था”, पाठ का सारांश संक्षेप में लिखो-
उत्तर:
गांधी जी के पिता करमचन्द गांधी राजकोट के दीवान थे। वे सत्यप्रिय और उदार व्यक्ति थे। गांधी जी की माता धार्मिक विचारों की थी। गांधी जी का जन्म २ अक्टूबर, १८६६ को पोरबंदर में हुआ। बचपन से ही संकोची स्वभाव के थे। गांधी जी ने कभी झूठ नहीं बोला। वे सुबह सैर करते थे। वे व्यायाम को जरूरी मानते थे। एक बार सत्य बोलने पर भी उन पर जुर्माना हो गया। तब उन्होंने समझा कि सत्यवादी को असावधान भी नहीं रहना चाहिए।

प्रश्न ११.
‘प्रकृति की सीख’ कविता की अंतिम चार लाइन लिखो।
उत्तर:
‘पृथ्वी कहती, धैर्य न छोड़ो,
कितना ही हो, सिर पर भार।
नभ कहता है, फैलो इतना,
ढक लो तुम, सारा संसार।’

UP Board Class 4 Hindi Model Paper हिंदी : कलरव

प्रश्न १२.
‘हमारा विद्यालय’ विषय पर दस वाक्यों में निबंध लिखो-
उत्तर:
मेरे विद्यालय का नाम ‘प्राथमिक विद्यालय’ है। यह शहर के अच्छे विद्यालयों में से एक है। मेरा विद्यालय शहर में स्थित है। यह पक्की सड़क के पास है। इसके समीप एक उद्यान भी है। यहाँ हमें साफ़ हवा मिलती है। इस सड़क पर मोटरें व बसें नहीं चलती; अतः छोटे-छोटे बच्चे भी आसानी से आ-जा सकते हैं और वाहन से दुर्घटना हो जाने का भय नहीं रहता। मेरे विद्यालय की इमारत बहुत ही आलीशान है। इसमें पाँच कमरे हैं। सभी कमरे हवादार हैं। प्रत्येक कमरे में बिजली के पंखे लगे हैं; पास में ही खेल का मैदान हैं, जहाँ हम सभी खेलते हैं।

वार्षिक परीक्षा प्रश्न-पत्र
कक्षा – 4
विषय – हिंदी (कलरव)

समय : 2:30 घंटे

अति लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न १.
बाल गंगाधर तिलक का जन्म कब और कहाँ हुआ?
उत्तर:
२३ जुलाई, १८५६ ई० को, महाराष्ट्र के कोंकण जिले के रत्नागिरी नामक स्थान में हुआ था।

प्रश्न २.
मांडले जेल में तिलक द्वारा लिखी प्रसिद्ध पुस्तक का क्या नाम है?
उत्तर:
‘गीतारहस्य’।

प्रश्न ३.
लोकमान्य तिलक ने क्या नारा दिया?
उत्तर:
स्वतंत्रता मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है और मैं उसे लेकर ही रहूँगा।

प्रश्न ४.
‘साखी’, ‘सबद’ और ‘रमैनी’ किस कवि की रचनाएँ हैं?
उत्तर:
संत कबीर दास।

प्रश्न ५.
केरल के प्रमुख त्योहार का क्या नाम है?
उत्तर:
ओणम।

प्रश्न ६.
नेहरू जी ने इंदिरा के नाम पत्र कब और कहाँ से लिखा?
उत्तर:
सन् १६३० ई० में नैनी जेल से।

लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न ७.
नीचे लिखी पंक्तियों का भाव स्पष्ट करो।
परमारथ के कारने साधुन धरा शरीर
उत्तर:
सज्जन लोग दूसरों की भलाई करने के लिए ही शरीर धारण करते हैं।

प्रश्न ८.
नीचे दिए मुहावरों को अपने वाक्यों में प्रयोग करो।
घी के दीए जलाना, पानी-पानी होना, दाँत खट्टे करना।
उत्तर:
घी के दीए जलाना- राम, सीता और लक्ष्मण के अयोध्या लौटने पर लोगों ने घी के दीए जलाए।
पानी-पानी होना- अपने निकृष्ट कार्य के लिए वह पानी-पानी हो गया।
दाँत खट्टे करना- अभिमन्यु ने कौरवों के दाँत खट्टे कर दिए।

UP Board Class 4 Hindi Model Paper हिंदी : कलरव

प्रश्न ६.
निम्नलिखित विशेषण शब्दों के उचित संज्ञा शब्द लिखो
अनुकरणीय, भला, कठोर, दयालु, स्वतंत्र
उत्तर:
अनुकरण, भलाई, कठोरता, दया, स्वतंत्रता

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न १०.
मोहम्मद साहब ने लोगों को क्या शिक्षा दी?
उत्तर:
मोहम्मद साहब ने लोगों को एक ईश्वर को मानने और उसकी इबादत करने को कहा। उन्होंने सबको समान बताया, किसी को ऊँचा-नीचा नहीं। उन्होंने ईमानदारी व परिश्रम से कमाई रोजी को पवित्र बताया। लोगों को आय का एक भाग दान देने को कहा। जीवों, पड़ोसियों के प्रति दयालु रहने, अच्छे काम करने और नेकी के रास्ते पर चलने को कहा। उनके उपदेश पवित्र धर्म ग्रंथ (कुरान) में संकलित हैं।

प्रश्न ११.
‘दीपावली’ विषय पर दस वाक्यों में निबंध लिखो।
उत्तर:
दीपावली का त्योहार प्रकाश का त्योहार कहा जाता है। भारत में हर वर्ग के लोग इसे बहुत उमंग और उत्साह से मनाते हैं। इसी दिन भगवान श्री राम लंका के राजा रावण पर विजय प्राप्त कर अयोध्या लौटे थे। इसी उपलक्ष्य पर यह त्योहार मनाया जाता है। घरों को दीप और झालरों से सजाया जाता है। श्री गणेश जी और लक्ष्मी जी की पूजा होती है। व्यापारी नए खाते का शुभारंभ करते हैं। कहावत है, ‘लक्ष्मी जी इसी दिन आधी रात को घर में प्रवेश करती हैं।’ दीपावली का पर्व हमें अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाने की प्रेरणा देता है। हमें चाहिए कि इस पर्व
पर फैली बुराइयों को दूर करें तथा नए उमंग और उल्लास के साथ इसे मनाएँ।

प्रश्न १२.
नौका-दौड़ प्रतियोगिता कैसे होती है?
उत्तर:
आरमुला नामक स्थान पर नौका-दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन होता है। दूर-दूर के गाँवों से सर्पाकार नौकाएँ लेकर लोग उस प्रतियोगिता में भाग लेते हैं। नौका दौड़ देखने के लिए देश-विदेश से पर्यटक बहुत अधिक संख्या में आते हैं। परंपरागत पोशाकें पहने नौका गीत गाते हुए लोग अपने चप्पू एक निश्चित ताल में एक साथ चलाते हैं। दौड़ में विजयी रही नौकाओं को पुरस्कृत किया जाता है।

UP Board Class 4 Model Papers

UP Board Solutions for Class 3 English Rainbow

UP Board Rainbow Class 3 English Book Solutions Guide Pdf free download are the part of UP Board Solutions for Class 3. Here we have given UP Board Class 3th English Rainbow Text Book Solutions, Questions and Answers Pdf.

UP Board Solutions for Class 3 English Rainbow

Rainbow Class 3 English Book Solutions

We hope the given UP Board Rainbow Class 3 English Book Solutions Guide Pdf free download will help you. If you have any query regarding UP Board Class 3th English Rainbow Text Book Solutions, Questions and Answers Pdf, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

UP Board Class 3 नैतिक शिक्षा एवं स्वास्थ्य शिक्षा

UP Board Class 3 नैतिक शिक्षा एवं स्वास्थ्य शिक्षा

सत्य-मनुष्य को हमेशा सत्य बोलना चाहिए। सत्य बोलने से मन प्रसन्न रहता है तथा वह सदा खुश रहता है।

दया व क्षमा-मनुष्य को असहाय जीवों और जन्तुओं पर दया करनी चाहिए। अगर कोई किसी के प्रति अन्याय कर बैठे, तो उसे सहर्ष क्षमा कर देना चाहिए। दया और क्षमा मनुष्य का एक अनुपम गुण है।

समय पालन-सभी कार्य समय से करने चाहिए। समय से कार्य करने में सुख मिलता है, मन प्रसन्न रहता है तथा कार्य सदा अच्छा होता है।

सहानुभूति-दूसरों के प्रति हमेशा सहानुभूति रखनी चाहिए। द्वेष रहित, सहृदय और सहानुभूति करने वाले बनो।

स्वावलम्बन-स्वावलम्बन का अर्थ होता है- अपने आप का सहारा। मनुष्य को चाहिए कि अपना कार्य स्वयं करे, दूसरे का सहारा न ले। स्वावलम्बी सदा उन्नति के पथ पर अग्रसर होता है।

माता-पिता की आज्ञा का पालन-मनुष्य को अपने माता-पिता की आज्ञा माननी चाहिए। माता-पिता देवतुल्य व गुरु हैं। हमें अच्छी बातें बताते हैं; इसलिए उनका सदैव आदर करना चहिए।

गुरु के प्रति आदर-गुरु हमें अच्छी बातें बताते हैं; इसलिए गुरु का सदैव आदर करना चाहिए। गुरु सबसे महान होते हैं।

साहस-साहस मनुष्य का सबसे बड़ा गुण है। साहस से विजय प्राप्त होती है। साहसी मनुष्य कठिन-से-कठिन काम करने में सफलता प्राप्त कर लेता है।

दृढ़ता-अपने विचारों को दृढ़ रखकर कार्य करना चाहिए।

विनम्रता-यदि कोई मनुष्य किसी के साथ अभद्र व्यवहार करे, तो उसे क्षमा कर प्रेम में बदल देने को विनम्रता कहते हैं।

देशप्रेम-अपने देश को प्राणों से भी प्यारा समझना चाहिए; क्योंकि अपने देश का अन्न, जल ग्रहण करके हम सुरक्षित रहते हैं।

अच्छी आदतें- बच्चों को नित्य सवेरे उठना, आलस्य न करना, अच्छे काम करना, सभी के साथ मिलकर रहना और बड़ों की आज्ञा का पालन करना चाहिए।

स्वास्थ्य के नियम और व्यायाम-शरीर को स्वस्थ रखने के लिए व्यायाम बहुत जरूरी होता है। शरीर को साफ रखें, समय से सन्तुलित भोजन करें। प्रात:काल शुद्ध हवा में टहलना चाहिए।

उचित आहार-भोजन तीन समय करना चाहिए। सुबह हल्का भोजन आवश्यकतानुसार करना चाहिए तथा दोपहर और शाम को सन्तुलित भोजन उचित मात्रा में ग्रहण करना चाहिए।

स्काउटिंग की तीन प्रतिज्ञाएँ-ईश्वर तथा देश के प्रति कर्तव्य पालन करना, दूसरों की सहायता करना, स्काउट नियमों का पालन करना।

स्काउटिंग का सिद्धान्त है- तैयार रहो!

UP Board Solutions for Class 3

UP Board Class 3 Hindi Model Paper हिंदी : कलरव

UP Board Class 3 Hindi Model Paper हिंदी : कलरव

सत्र परीक्षा प्रश्न-पत्र
विषय : हिन्दी (कलरव)
कक्षा – 3

 प्रश्न 1.
सही उत्तर पर (✓) लगाओ
(क) लोमड़ी किसके डर से भाग गई?
(i) मुर्गे के
(ii) शिकारी कुत्तों के  (✓)
(iii) शेरनी के

(ख) ‘बादल किसके काका’ कविता में किस मौसम का वर्णन है?
(i) बरसात का   (✓)
(ii) गरमी का
(iii) सरदी का

(ग) माँ का कहना नहीं मानने पर बच्चों को किसकी डाँट पड़ती है?
(i) सूरज दादा की
(ii) बादल काका की (✓)
(iii) चंदा मामा की

UP Board Class 3 Hindi Model Paper हिंदी : कलरव

(घ) पेड़ की डाल टूटने से बंदर किसकी पीठ पर गिरे?
(i) व्हेल की
(ii) घोड़े की
(iii) मगरमच्छ की   (✓)

(ड.) इनमें से कौन-सी आपदा भारी बारिश के कारण आती है?
(i) बाढ़     (✓)
(ii) भूकम्प
(iii) सूखा

प्रश्न 2.
किसने कहा, किससे कहा?
(क) सभी पशु-पक्षियों में समझौता हो गया है।
उत्तर:
लोमड़ी ने मुर्गे से।

(ख) मैं खुंखार जानवरों के डर से यहाँ बैठा हूँ।
उत्तर:
मुर्गे ने लोमड़ी से।

प्रश्न 3. प्रश्नों के उत्तर लिखो
(क) चालाक लोमड़ी मुर्गे को पेड़ से नीचे उतारना क्यों चाहती थी? .
उत्तर:
चालाक लोमड़ी मुर्गे को पेड़ से नीचे उतारना चाहती थी, क्योंकि वह उसे खाना चाहती थी।

(ख) बरसात में बादल का गरजना कैसा लगता है?
उत्तर:
बरसात में बादल के गरजने से ऐसा लगता है जैसे बादल उन बच्चों को डाँट रहे हों, जिन्होंने अपनी माँ का कहना नहीं माना हो।

(ग) सारे बंदर मगरमच्छ की पीठ पर क्यों गिर पड़े?
उत्तर:
पेड़ की डाल टूटने से सारे बंदर पानी मे मगरमच्छ की पीठ पर गिर पड़े।

UP Board Class 3 Hindi Model Paper हिंदी : कलरव

(घ) बाढ़ किन-किन कारणों से आती है?
उत्तर:
वर्षा की अधिकता या नदी, झील, नहर आदि का बाँध टूट जाने से बाढ़ आती है।

(ड.) बाढ़ से क्या-क्या नुकसान होता है?
उत्तर:
बाढ़ आने से गाँव, नगर जलमग्न हो जाते हैं, फसलें नष्ट हो जाती हैं और जन-धन की बहुत हानि होती है।

प्रश्न 4.
उत्तर दो
(क) दिए गए शब्दों के अर्थ लिखो
माटी, जल, जगत, सुलह
उत्तर:
माटी – मिट्टी
जल – पानी
जगत – संसार
सुलह – मेल

(ख) दो वस्तुओं, दो प्राणियों और दो स्थानों के नाम लिखो
उत्तर:
वस्तु – कुरसी, गिलास
प्राणी – सीमा, रोहन
स्थान – भारत, जापान

(ग) दिए गए वाक्यों में से क्रिया शब्द चुनकर लिखो
सीमा बरामदे में आई।
उत्तर:
आई

बन्दर पानी में गिर गए।
उत्तर:
गिर गए

(घ) वाक्य बनाओ
उत्तर:
शैतानी – बच्चे शैतानी कर रहे हैं।
चालाक – लोमडी बहत चालाक थी।

प्रश्न 5.
‘तालाब में चाँद’ कहानी का सारांश लिखिए।
उत्तर:
बन्दरों को तालाब में चाँद पकड़ने की सूझी। एक बन्दर चाँद को पकड़ने के लिए तालाब में कूदा तो चाँद गायब हो गया। तब उन्होंने एक-दूसरे का हाथ पकड़ते हुए पेड़ से लटककर चाँद को पकड़ने की योजना बनाई। अचानक पेड़ की डाल टूटने से सारे बन्दर पानी में मगरमच्छ की पीठ पर गिर पड़े।

UP Board Class 3 Hindi Model Paper हिंदी : कलरव

अर्धवार्षिक-परीक्षा प्रश्न-पत्र
विषय : हिन्दी (कलरव)
कक्षा – 3 

प्रश्न 1.
सही उत्तर पर (✓) लगाओ
(क) मुर्गा कहाँ बैठा था?
(i). जमीन पर
(ii) डाली पर
(iii) छत पर   (✓)

(ख) बंदर तालाब में क्या पकड़ने की कोशिश कर रहे थे?
(i) मछली
(ii) नाव
(iii) चाँद   (✓)

(ग) सीमा और उसका भाई किस मुसीबत में फंस गए थे? ।
(i) बाढ़      (✓)
(ii) भूकंप
(iii) तूफ़ान

(घ) तोता हर प्रश्न का क्या जवाब देता था?
(i) इसमें क्या अच्छा है?
(ii) इसमें क्या शक है?     (✓)

(ड.) हाथियों का झुंड कहाँ रहता था?
(i) गाँव में
(ii) जंगल में  (✓)
(iii) शहर में

प्रश्न 2.
कविता की पंक्तियाँ पूरी कीजिए
उत्तरL
अभी-अभी थी धूप, बरसने लगा कहाँ से यह पानी,
किसने फोड़ घड़े बादल के
, की है इतनी शैतानी।
सूरज ने क्यों बंद कर लिया, अपने घर का दरवाजा,
उसकी माँ ने भी क्या उसको, बुला लिया कहकर ‘आजा’।

प्रश्न 3.
प्रश्नों के उत्तर लिखो
(क) पेड़ की डाल पर बैठे मुर्गे से लोमड़ी ने क्या कहा?
उत्तर:
पेड़ की डाल पर बैठे मुर्गे से लोमड़ी ने कहा- “तुम डाल पर क्या कर रहे हो? मुर्गे को तो जमीन पर चलते-फिरते रहना चाहिए। नीचे उतर आओ।”

UP Board Class 3 Hindi Model Paper हिंदी : कलरव

(ख) सूरज क्यों नहीं दिखाई दे रहा है?
उत्तर:
सूरज बादलों में छिपे होने के कारण दिखाई नहीं दे रहा है।

(ग) राजा ने तोते को बेवकूफ क्यों कहा?
उत्तर:
राजा ने तोते को बेवकूफ इसलिए कहा, क्योंकि वह हर बार एक ही बात बोलता था- ‘इसमें क्या शक है।’

(घ) मोनू वाराणसी कैसे गया?
उत्तर:
मोनू वाराणसी रेलगाड़ी से गया।

(ड.) दोनों बिल्लियों के बीच किस बात पर झगड़ा हुआ?
उत्तर:
दोनों बिल्लियों के बीच रोटी के लिए झगड़ा हुआ।

प्रश्न 4.
उत्तर दो
(क) दिए गए शब्दों के दो-दो समानार्थी शब्द लिखो
चाँद, पानी, सूरज, बादल
उत्तर:
चाँद – चंद्रमा, शशि
पानी – जल, नीर
सूरज – दिनकर, रवि
बादल – मेघ, घन

(ख) दिए गए शब्दों के विलोम शब्द लिखो
ऊपर, अमीर, दिन, सुख
उत्तर:
ऊपर – नीचे
अमीर – गरीब
दिन – रात
सुख – दुख

(ग) दिए गए शब्दों के लिंग बदलें- राजा, मोर, माता, मुर्गा
उत्तर:
राजा – रानी
मोर – मोरनी
माता – पिता
मुर्गा – मुर्गी

UP Board Class 3 Hindi Model Paper हिंदी : कलरव

(घ) दिए गए शब्दों को बहुवचन में बदलो
डाली, बिल्ली, मुर्गा, मेज
उत्तर:
डाली – डालियाँ
बिल्ली – बिल्लियाँ
मुर्गा – मुर्गियाँ .
मेज – मेजें

(ड.) वाक्य बनाओ
उत्तर:
रोटी – रमा रोटी खा रही है।
पौधा – पिताजी ने आम का पौधा लगाया।

प्रश्न 5.
गाय पर निबंध लिखो
उत्तर:
गाय एक चौपाया पशु है। इसके दो सींग, दो कान, दो आँखें, चार टाँगें तथा एक लम्बी पूँछ होती है। इसका मुँह लम्बा होता है। यह घास, भूसा, खली और दाना खाती है। यह हमें बढ़िया और पौष्टिक दूध देती है। दूध से दही, मक्खन और घी बनता है। गाय के गोबर से खाद, उपले तथा गैस बनती है। इसके बछड़े बड़े होकर बैल बनते हैं और खेत जोतते तथा बैलगाड़ी खींचते हैं। गाय बहुत ही उपयोगी पशु है। हमें इसकी सेवा करनी चाहिए।

वार्षिक-परीक्षा प्रश्न-पत्र
विषय : हिन्दी (कलरव)
कक्षा – 3

 प्रश्न 1.
सही उत्तर पर (✓) लगाओ
(क) बिल्लियों के बीच किस चीज के लिए झगड़ा हुआ?
(i) रोटी के लिए   (✓)
(ii) चूहों के लिए
(iii) दूध के लिए

(ख) शेरसिंह कैस व्यक्ति था?
(i) घमण्डी
(ii) झगड़ालू
(iii) दोनों    (✓)

(ग) चाँद ने माँ से क्या सिलने को कहा?
(i) कमीज
(ii) कुर्ता   (✓)
(iii) पाजामा

(घ) गाँधी जी का जन्मदिन कब मनाया जाता है?
(i) 2 अक्तूबर     (✓)
(ii) 5 अक्टूबर
(iii) 31 अक्टूबर

(ड.) कौन-सा जीव हाथी से भी कई गुना बड़ा होता है?
(i) डॉल्फिन
(ii) वेल   (✓)
(iii) मगरमच्छ

प्रश्न 2.
गलत कथन पर (✗) लगाओ
उत्तर:
(क) सीमा के माता पिता बाजार गए थे।    (✗)
(ख) कस्तूरबा ने गांधी जी को नमक न खाने की सलाह दी।      (✗)
(ग) बिल्लियों ने बंदर से रोटी छीन ली।    (✗)
(घ) गुलमोहर के फूलों ने जड़ की हँसी उड़ाई।।    (✓)
(ड.) सुभाषचंद्र बोस ने आजाद हिंद फौज का गठन किया था।     (✓)

UP Board Class 3 Hindi Model Paper हिंदी : कलरव

प्रश्न 3.
प्रश्नों के उत्तर लिखो
(क) चाँद बड़ा कब दिखाई देता है?
उत्तर:
पूर्णमासी को चाँद बड़ा दिखाई देता है।

(ख) दो अक्टूबर को किन-किन महापुरुषों का जन्मदिन मनाया जाता है?
उत्तर:
दो अक्टूबर को महात्मा गांधी तथा लाल बहादुर शास्त्री का जन्मदिन मनाया जाता है।

(ग) नए फूलों ने जड़ को खूबसूरत क्यों कहा?
उत्तर:
नए फूलों को लगा कि उन्हें जड़ के कारण ही दोबारा जीवन मिला है, इसलिए नए फूलों ने जड़ को खूबसूरत कहा।

(घ) तारक ने समुद्र में क्या-क्या देखा?
उत्तर:
तारक ने समुद्र में अनेक चीजें देखीं। उसने समुद्र में कीड़े-मकोड़े और जीव-जन्तु देखे। उसने वेल और डॉलफिन मछलियाँ देखीं। तारक ने मूंगे की चट्टान पर बैठकर घोंघे, केकड़े, रंगीन मछलियाँ, झींगे, स्पंज और ऑक्टोपस देखे।

(ड.) घमंडी का दिल क्या देखकर पिघल गया?
उत्तर:
बाग के एक कोने में एक छोटा-सा लड़का खड़ा था। वह इतना छोटा था कि उसके हाथ पेड़ की टहनियों को छू नहीं पा रहे थे। वह टहनियाँ पकड़ने के लिए बार-बार कूद रहा था। न छू पाने पर वह जोर-जोर से रो भी रहा था। “चढ़ो बेटा”, पेड़ ने कहा और अपनी डालियों को नीचे झुका दिया, लेकिन वह लड़का बहुत छोटा था। यह सब देखकर घमंडी का दिल पिघल गया।

प्रश्न 4.
उत्तर बताओ
(क) दो-दो समानार्थी शब्द लिखो- फूल, आसमान, धरती, पेड़
उत्तर:
फूल – पुष्प, सुमन
आसमान – नभ, गगन
धरती – वसुधा, पृथ्वी
पेड़ – वृक्ष, तरु

(ख) विलोम शब्द लिखो- सर्दी, स्वतंत्रता, बदसूरत, आया
उत्तर:
सर्दी – गरमी
स्वतंत्रता – परतंत्रता
बदसूरत – खूबसूरत
आया – गया।

(ग) ‘ता’ जोड़कर नए शब्द बनाओ – सुंदर, कोमल, कठोर, सज्जन
उत्तर:
सुंदर + ता = सुंदरता
कोमल + ता = कोमलता
कठोर + ता = कठोरता
सज्जन + ता = सज्जनता

(घ) बहुवचन में बदलो- मिठाई, स्त्री, लहर, समोसे
उत्तर:
मिठाई – मिठाइयाँ
स्त्री – स्त्रियाँ
लहर – लहरें
समोसे – समोसे

(ड.) वाक्य बनाओ- सादगी, उत्तीर्ण
उत्तर:
सादगी – सादगी महापुरुषों का गुण है।
पौधा – सुभाष ने आई.सी.एस. की परीक्षा उत्तीर्ण की।

प्रश्न 5.
बीमारी के कारण अवकाश लेने के लिए प्रधानाध्यापक को पत्र लिखो
उत्तर:
सेवा में,
प्रधानाध्यापक महोदय,
प्राथमिक विद्यालय,
लखनऊ

UP Board Class 3 Hindi Model Paper हिंदी : कलरव

महोदय,

निवेदन है कि मैं इस विद्यालय में कक्षा-3 का छात्र हूँ। बुखार से पीड़ित. होने के कारण मैं विद्यालय आने में असमर्थ हूँ; अतः मुझे 15-5-20xx से 16-5-20xx तक दो दिनों का अवकाश प्रदान करने का कष्ट करें। मैं आपका सदा आभारी रहूँगा।
धन्यवाद!
आपका आज्ञाकारी शिष्य
राघव कुमार
कक्षा – 3

UP Board Class 3 Model Papers