UP Board Solutions for Class 4 Sanskrit Piyusham Chapter 3 अस्मद युष्मद

UP Board Solutions for Class 4 Sanskrit Piyusham Chapter 3 अस्मद युष्मद (मैं/तुम)

अस्मद युष्मद शब्दार्थाः 

अहं = मैं
आवां = हम दोनों
वयं = हम सब
त्वं = तुम
युवा = तुम दोनों
यूयं = तुम सब
खादामि = खाता हूँ
खादावः = हम दोनों खाते हैं
खादामः = हम सब खाते हैं
पश्यसि = देखते/देखती हो
पश्यथः = तुम दोनों देखते हो
पश्यथ = तुम सब देखते हो .

UP Board Solutions for Class 4 Sanskrit Piyusham Chapter 3 अस्मद युष्मद

अस्मद युष्मद अभ्यासः

मौखिक:

प्रश्न १.
अहं, आवां, वयं, त्वं, युवां, यूयं शब्दों का विभिन्न क्रियाओं के साथ 
प्रयोग करते हए वाक्य बनाइए।
उत्तर:
अहं – अहं पठामि।
आवा – आवा पठावः ।
वयं – वयं पठामः।
त्वं – त्वं लिखसि ।
युवां – युवां लिखथः ।
यूयं – यूयं लिखथ।

लिखितः

प्रश्न १.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए (पूर्ति करके)

UP Board Solutions for Class 4 Sanskrit Piyusham Chapter 3 अस्मद युष्मद

उत्तर:
(क) आवां पुस्तकं पठावः ।
(ख) त्वं पत्रं लिखसि ।
(ग) वयं गृहं गच्छामः ।
(घ) युवां फलं खादथः । चतुर्थः

UP Board Solutions for Class 4 Sanskrit Piyusham

UP Board Solutions for Class 4 Sanskrit Piyusham Chapter 2 सर्वनाम प्रयोग

UP Board Solutions for Class 4 Sanskrit Piyusham Chapter 2 सर्वनाम प्रयोग (सर्वनाम प्रयोग)

सर्वनाम प्रयोग शब्दार्थाः

अयं = यह
चटका = गौरैया
अस्ति = है
हसति = हँसता है/हँसती है
इमौ = ये (दो के लिए, द्विवचन)
इमे = ये सब (दो से अधिक के लिए, बहुवचन)
इयं = यह (स्त्रीलिंग एकवचन)
इमे = ये (स्त्री० द्विवचन)
इमाः = ये (स्त्रीलिंग बहुवचन)
इदं = यह (नपुंसकलिंग, एकवचन)
इमे = ये (नपुंसकलिंग, द्विवचन)
इमानि = ये (नफु बहुवचन)
कूजति = बोलती है/कूकती है/बोलता है/कूकता है
कुजतः = कूकती है, (दविवचन)
कूजन्ति = कूकती हैं, (बहुवचन)
अस्ति = है, स्तः = हैं, (द्विवचन)
सन्ति = हैं, (बहुवचन)

UP Board Solutions for Class 4 Sanskrit Piyusham Chapter 2 सर्वनाम प्रयोग

सर्वनाम प्रयोग अभ्यासः

मौखिक:

प्रश्न १.
निम्नलिखित वाक्यों को पढ़िए
(क) अयं बालकः हसति।
(ख) इमौ बालकौ हसतः।
(ग) इमे बालका: हसन्ति।
(घ) इयं चटका कूजति।
(ङ) इमे चटके कूजतः।
(च) इमाः चटकाः कूजन्ति।
नोट – विद्यार्थी स्वयं पढ़ें।

प्रश्न २.
निम्न प्रश्नों के उत्तर दीजिए
(क) को हसतः ?
उत्तर:
इमौ बालकौ हसतः |

(ख) काः कूजन्ति?
उत्तर:
इमाः चटकाः कूजन्ति ।

लिखित:

प्रश्न १.
उचित सर्वनाम शब्दों द्वारा रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए (पूर्ति करके)
उत्तर:
(क) इमे अश्वाः चलन्ति ।
(ख) इमौ बालकौ पठतः ।
(ग) इमाः बालिकाः लिखन्ति।
(घ) इमे बालिके हसतः ।
(ङ) इमानि पत्राणि सन्ति। .

UP Board Solutions for Class 4 Sanskrit Piyusham Chapter 2 सर्वनाम प्रयोग

प्रश्न २.
‘इदम्’ शब्द के पुल्लिङ्ग, स्त्रीलिङ्ग एवं नपुंसकलिङ्ग के प्रथमा 
एवं द्वितीया विभक्ति के रूप लिखिए (रूप लिखकर)
उत्तर:

इदम् (यह) पुल्लिङ्ग
एकवचन द्विवचन बहुवचन
प्रथमा अयं इमौ इमे
द्वितीया इमम् इमौ इमान्
इदम् (यह) स्त्रीलिङ्ग
एकवचन द्विवचन बहुवचन
प्रथमा इयम् इमे इमाः
द्वितीया इमाम् इमे इमाः
इदम् (यह) नपुंसकलिङ्ग
एकवचन द्विवचन बहुवचन
प्रथमा इदम् इमे इमानि
द्वितीया इदम् इमे इमानि

UP Board Solutions for Class 4 Sanskrit Piyusham

UP Board Solutions for Class 4 Sanskrit Piyusham Chapter 1 क्रिया प्रयोग

UP Board Solutions for Class 4 Sanskrit Piyusham Chapter 1 क्रिया प्रयोगः (क्रिया प्रयोग)

क्रिया प्रयोग शब्दार्थाः

गजः = एक हाथी
गजौ = दो हाथी
गजाः = कई हाथी/बहुत से हाथी
चलति = चलता है/चलती है
लिखति = लिखता है/लिखती है
पश्यति = देखता है/देखती है

क्रिया प्रयोग अभ्यासः

मौखिक:

प्रश्न १.
निम्नलिखित वाक्य पढ़िए
गजः चलति।  गजौ चलतः। गजाः चलन्ति। छात्रा लिखति। छात्रे लिखतः। छात्राः लिखन्ति। बालिका कमलं पश्यति। बालिके कमलं पश्यतः। बालिकाः कमलं पश्यन्ति।
नोट – विद्यार्थी स्वयं पढ़ें।

प्रश्न २.
निम्नलिखित क्रियाओं की धातुएँ बताइए (धातुएँ बताकर)
उत्तर:
क्रियाएँ – 
धातुएँ
चलति – चल्

लिखति – लिख्

खादति – खाद्

UP Board Solutions for Class 4 Sanskrit Piyusham Chapter 1 क्रिया प्रयोग

लिखितः

प्रश्न १.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए (पूर्ति करके)
उत्तर:
(क) गजौ चलतः।
(ख) छात्राः लिखन्ति ।
(ग) शशको खादतः।
(घ) बालिकाः कमलं पश्यन्ति। .

प्रश्न २.
निम्नलिखित शब्दों में से उपयुक्त क्रिया चुनकर चित्र के सामने 
लिखिए
खादति, तिष्ठति, धावति, गर्जति
उत्तर:
(क) शशकः धावति।
UP Board Solutions for Class 4 Sanskrit Piyusham Chapter 1 क्रिया प्रयोग 1

(ख) अश्वः खादति।
UP Board Solutions for Class 4 Sanskrit Piyusham Chapter 1 क्रिया प्रयोग 2

(ग) सिंहः गर्जति।
UP Board Solutions for Class 4 Sanskrit Piyusham Chapter 1 क्रिया प्रयोग 3

(घ) कुक्कुरः तिष्ठति।
UP Board Solutions for Class 4 Sanskrit Piyusham Chapter 1 क्रिया प्रयोग 4

UP Board Solutions for Class 4 Sanskrit Piyusham Chapter 1 क्रिया प्रयोग

प्रश्न ३.
नोट – अध्यापक छात्रों से अकारान्त पुल्लिङ्ग शब्दों की सूची 
बनवाएँ।

UP Board Solutions for Class 4 Sanskrit Piyusham

UP Board Class 5 Hindi निबंध रचना

UP Board Class 5 Hindi निबंध रचना

मेरी पाठशाला

मेरे विद्यालय का नाम प्राथमिक विद्यालय है। इसका भवन विशाल और सुन्दर है। इसमें पाँच कमरे हैं। सभी कमरे खुले और हवादार हैं। इनमें रोशनी तथा बिजली के पंखों का बहुत अच्छा प्रबंध है। पाठशाला में प्रधानाध्यापक का कमरा अलग है।

इस पाठशाला में लगभग दो सौ विद्यार्थी हैं। इसमें सभी अध्यापक बहुत परिश्रमी हैं। वे हमें बहुत प्यार से पढ़ाते हैं। स्कूल में एक बहुत बड़ा मैदान है। हम प्रतिदिन प्रार्थना के लिए इसमें इकट्ठे होते हैं। पाठशाला के एक कोने में सुन्दर मन्दिर है। इस मन्दिर के पास एक छोटा-सा बगीचा है। मन्दिर के बाईं ओर पानी के नल लगे हुए हैं। स्कूल का परीक्षा परिणाम बहुत अच्छा आता है। मुझे अपनी पाठशाला बहुत अच्छी लगती है।

UP Board Class 5 Hindi निबंध रचना

मेरे अध्यापक

मेरे विद्यालय में छह अध्यापक पढ़ाते हैं। हमारे कक्षाध्यापक एक स्वस्थ युवक हैं। उनका व्यक्तित्व आकर्षक है। सादा जीवन, उच्च विचारवाली बात उन पर खरी उतरती है। छात्रों को पढ़ाने का उनका ढंग बहुत ही अच्छा है। . उन्होंने बी०ए०, बी०एड० की परीक्षाएँ पास की हैं। वे हमें सभी विषय पढ़ाते हैं। वे बहुत अच्छे ढंग से पाठ पढ़ाते हैं और कुछ रोचक कहानियाँ भी सुनाते हैं। वे कुशल वक्ता तथा मृदु स्वभाव के हैं। वे गरीब छात्रों की सहायता भी करते हैं। वे सच्चे अर्थों में गुरु हैं। भगवान उन्हें दीर्घायु प्रदान करें तथा स्वस्थ रखें!

गणतंत्र दिवस-26 जनवरी

26 जनवरी, 1950 को हमारे देश में गणतंत्र शासन शुरू हुआ। हमारे देश में अपना संविधान तथा अपने कानून लागू हुए। इसी की याद में प्रतिवर्ष 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस का महोत्सव मनाया जाता है।

गणतंत्र दिवस का उत्सव मनाने के लिए कई दिन पहले से तैयारी होती है। स्कूलों, कॉलेजों तथा दफ्तरों में इस दिन उत्सव मनाने के लिए काम की छुट्टी होती है।

सुबह ही प्रभात फेरी होती है। प्रभात फेरी गाकर तथा नारे बोलकर लोगों को जगाया जाता है। इसके बाद सभी सरकारी दफ्तरों तथा अन्य स्थानों पर राष्ट्रध्वज फहराए जाते हैं। सभाएँ होती हैं, जिनमें भाषण, देशप्रेम की कविताएँ, गाने आदि होते हैं। स्कूलों में बालकों के खेल-कूद होते हैं। जीतनेवाले छात्रों को पुरस्कार दिए जाते हैं।

‘गणतंत्र दिवस’ हमारा राष्ट्रीय त्योहार है। यह उत्सव हम उत्साह तथा आनंद से मनाते हैं तथा देश की तन-मन-धन से सेवा करने की प्रतिज्ञा करते हैं।

वसन्त ऋतु

भारत में चार मुख्य ऋतुएँ हैं। इनमें वसन्त ऋतु सबसे सुन्दर है। यह ऋतुओं का राजा है। इस ऋतु में न सर्दी होती है और न ही गर्मी पड़ती है। इस ऋतु का प्रारम्भ माता महासरस्वती की पूजा से होता है। इस दिन भगवती/सरस्वती की प्रतिमा के सामने पुस्तकों, पुस्तिकाओं, लेखनियों, दवातों आदि की भी पूजा होती है; अतः हमें इन सबका आदर करना चाहिए। बागों में सुन्दर फूल खिलते हैं; वृक्षों में नई कोंपले उगती हैं; खेतों में पीले फूलों की बहार छा जाती है; पक्षी खुशी से गीत गाते हैं; तितलियाँ नाचती हैं और भँवरे गुनगुनाते हैं।

UP Board Class 5 Hindi निबंध रचना

भारत में वसन्त ऋतु के स्वागत में त्योहार मनाया जाता है। इस त्योहार को वसन्त कहते हैं। बड़े-बड़े नगरों में मेले लगते हैं। इन मेलों में खेल होते हैं। जीतनेवालों को इनाम मिलते हैं। बच्चे और बड़े सुन्दर वस्त्र पहनते हैं। कई लोग पीले रंग की पगड़ी बाँधते हैं। बच्चे पतंग उड़ाते हैं। आकाश पतंगों से भरा दिखाई देता है। सच तो यह है कि वसन्त ऋतु खुशियाँ ही खुशियाँ लाती है।

UP Board Solutions for Class 5 Hindi

UP Board Class 5 Hindi प्रार्थना पत्र (पत्र – लेखन)

UP Board Class 5 Hindi प्रार्थना पत्र (पत्र – लेखन)

पत्र मुख्यतः तीन प्रकार के होते हैं-
१. व्यक्तिगत पत्र – अपने मित्रों अथवा संबंधियों को लिखे जाने वाले पत्र ‘व्यक्तिगत पत्र’ कहलाते हैं।
२. व्यापारिक पत्र – व्यापार से संबंधित कार्यों के लिए लिखे जाने वाले पत्र ‘व्यापारिक पत्र’ कहलाते हैं।
३. सरकारी पत्र – जो पत्र पदाधिकारियों को लिखे जाते हैं, उन्हें ‘सरकारी पत्र’ कहते हैं।

रुपये मँगाने के लिए पिता जी को पत्र

बुलन्दशहर
दिनांक : 23 जून, 20xx

आदरणीय पिता जी,
सादर चरण स्पर्श!

आपको जानकर अत्यंत प्रसन्नता होगी कि गीता और मैं दोनों ही अर्धवार्षिक परीक्षा में प्रथम आए हैं। आपकी आज्ञा अनुसार हम दोनों ही मन लगाकर पढ़ते हैं और कार्य में माता जी की सहायता भी करते हैं। आप शीघ्र ही पाँच सौ (500) रुपये भेजने की कृपा करें, ताकि हम दोनों अपने लिए नई पुस्तकें खरीद सकें। शेष कुशल है।

आपका आज्ञाकारी पुत्र
गौरव

UP Board Class 5 Hindi प्रार्थना पत्र (पत्र - लेखन)

फीस माफी के लिए प्रार्थना-पत्र

सेवा में,
श्रीमान प्रधानाध्यापक महोदय,
प्राथमिक विद्यालय, अलीगढ़।
श्रीमान जी,

सादर प्रार्थना है कि मैं कक्षा-5 में पढ़ रहा हूँ। मेरे पिता जी बहुत निर्धन व्यक्ति हैं तथा हमारे परिवार में पाँच सदस्य हैं। उन सबका बोझ पिता जी पर ही है। आर्थिक परिस्थितिवश वे मेरी पढ़ाई का खर्च नहीं दे सकते। इससे पूर्व मैं हर परीक्षा में प्रथम रहा हूँ; इसीलिए आपसे प्रार्थना है कि मेरी फीस माफ करने का कष्ट करें! आपकी अति कृपा होगी!

आपका शिष्य
विशाल कक्षा-5
दिनांकः 4 जुलाई, 20xx

प्रधानाध्यापिका को बीमारी के कारण छुट्टी के लिए प्रार्थना-पत्र

सेवा में,
प्रधानाध्यापिका महोदया,
प्राथमिक विद्यालय,
लखनऊ
आदरणीया,

निवेदन है कि मुझे कल रात से तेज बुखार है; अतः मैं विद्यालय में उपस्थित होने में असमर्थ हूँ। कृपया, आप मुझे आज से दो दिन का अवकाश प्रदान करें! आपकी अति कृपा होगी!

UP Board Class 5 Hindi प्रार्थना पत्र (पत्र - लेखन)

आपकी शिष्या
कु० दीपा
कक्षा-5
दिनांकः 15 जुलाई, 20xx

UP Board Solutions for Class 5 Hindi