UP Board Class 12 Civics Model Papers Paper 3

UP Board Class 12 Civics Model Papers Paper 3 are part of UP Board Class 12 Civics Model Papers. Here we have given UP Board Class 10 Civics Model Papers Paper 3.

Board UP Board
Textbook NCERT
Class Class 12
Subject Civics
Model Paper Paper 3
Category UP Board Model Papers

UP Board Class 12 Civics Model Papers Paper 3

समय : 3 घण्टे 15 मिनट
पूर्णांक : 100

नोट प्रारम्भ के 15 मिनट परीक्षार्थियों को प्रश्न-पत्र पढ़ने के लिए निर्धारित हैं।

निर्देश

  • सभी प्रश्न अनिवार्य हैं।
  • प्रश्न संख्या-1 से 10 तक बहुविकल्पीय हैं।
  • प्रश्न संख्या-11 से 20 तक अतिलघु उत्तरीय हैं, जिनका उत्तर प्रत्येक लगभग 10 शब्दों (एक वाक्य) में देना है।
  • प्रश्न संख्या-21 से 26 तक लघु उत्तरीय-1 हैं, जिनका उत्तर प्रत्येक लगभग 50 शब्दों में देना है।
  • प्रश्न संख्या-27 से 30 तक लघु उत्तरीय-2 हैं, जिनका उत्तर लगभग 100-125 शब्दों में देना है।
  • प्रश्न संख्या-31 एवं 32, तक के प्रश्न दीर्घ उत्तरीय हैं, जिनका उत्तर प्रत्येक लगभग 250 शब्दों में देना है।
  • सभी प्रश्नों के निर्धारित अंक उनके सम्मुख अंकित हैं।

बहुविकल्पीय प्रश्न

नोट निम्नलिखित 10 प्रश्नों में प्रत्येक के चार विकल्प दिए गए हैं। इनमें से सही विकल्प चुनकर अपनी उत्तर-पुस्तिका में लिखिए

प्रश्न 1.
राज्यपाल की नियुक्ति कौन करता है?
(a) राष्ट्रपति
(b) प्रधानमन्त्री
(c) संसद
(d) मुख्यमन्त्री

प्रश्न 2.
भारत के निम्नलिखित में से किस राज्य में विधानपरिषद् है?
(a) मध्य प्रदेश
(b) हिमाचल प्रदेश
(c) गुजरात
(d) जम्मू-कश्मीर

प्रश्न 3.
अनुपात के प्रतिनिधित्व की पद्धति का प्रतिपादन किसके द्वारा किया गया है?
(a) थॉमस हेयर
(b) जे. एस. मिल
(c) सर हेनरी मैन
(d) ब्राइस

प्रश्न 4.
गुट-निरपेक्ष आन्दोलन का प्रथम सम्मेलन कब हुआ?
(a) काहिरा, 1964
(b) लुसाका, 1970
(c) हवाना, 1974
(d) बेलग्रेड, 1961

प्रश्न 5.
सोवियत संघ का विघटन कब हुआ?
(a) वर्ष 1975
(b) वर्ष 1991
(c) वर्ष 1981
(d) वर्ष 1989

प्रश्न 6.
राष्ट्रमण्डल का मुख्यालय कहाँ है?
(a) नई दिल्ली
(b) बैंकॉक
(c) कोलम्बो
(d) लन्दन

प्रश्न 7.
किसके अनुसार, सतर्क एवं सुविज्ञ जनमत जनतन्त्र की प्रथम आवश्यकता है?
(a) ब्राइस
(b) लॉवेल
(c) डॉ. आशीर्वादम्
(d) विल्की

प्रश्न 8.
लेवियाथन’ नामक पुस्तक के लेखक कौन हैं?
(a) हॉब्स
(b) रूसो
(c) मैकियावेली
(d) गार्नर

प्रश्न 9.
नीति आयोग का गठन कब किया गया?
(a) 1 जनवरी, 2015
(b) 4 फरवरी, 2014
(c) 24 अक्टूबर, 2012
(d) 30 सितम्बर, 2013

प्रश्न 10.
सुरक्षा परिषद् के स्थायी सदस्यों की संख्या है।
(a) तीन
(b) चार
(c) पाँच
(d) छः

अतिलघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 11.
राज्यों में महाधिवक्ता की नियुक्ति कौन करता है?

प्रश्न 12.
राज्य सूची के विषय पर कानून कौन बनाता है?

प्रश्न 13.
जनजाति की दो विशेषताएँ बताइए।

प्रश्न 14.
मानवाधिकार की भावना किस पर आधारित है।

प्रश्न 15.
वयस्क मताधिकार क्या है?

प्रश्न 16.
भारत में केन्द्रशासित प्रदेशों की संख्या कितनी है?

प्रश्न 17.
सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति कौन करता है?

प्रश्न 18.
संयुक्त राष्ट्र संघ वर्तमान महासचिव कौन हैं?

प्रश्न 19.
गुट-निरपेक्ष आन्दोलन के संस्थापक कौन थे?

प्रश्न 20.
आरक्षण के पक्ष में एक तर्क दीजिए।

लघु उत्तरीय प्रश्न 1

प्रश्न 21.
संयुक्त राष्ट्र संघ के प्रमुख उद्देश्यों का वर्णन कीजिए।

प्रश्न 22.
‘तनाव शैथिल्य क्या है?

प्रश्न 23.
अनुसूचित जनजाति की पाँच विशेषताएँ कौन-सी हैं?

प्रश्न 24.
अन्तर्राष्ट्रीय राजनीति पर शीतयुद्ध के प्रभाव का वर्णन कीजिए।

प्रश्न 25.
आर्थिक समानता का अर्थ स्पष्ट कीजिए।

प्रश्न 26.
मण्डल आयोग का गठन कब हुआ था? इसका अध्यक्ष कौन था?

लघु उत्तरीय प्रश्न 2

प्रश्न 27.
जनमत से आप क्या समझते हैं?

प्रश्न 28.
सुरक्षा परिषद् के संगठन एवं कार्यों की विवेचना कीजिए।

प्रश्न 29.
अन्तर्राष्ट्रीयता के मार्ग में आने वाले बाधक तत्त्वों का संक्षिप्त परिचय दीजिए।

प्रश्न 30.
भारत में आर्थिक नियोजन पर टिप्पणी लिखिए।

प्रश्न 31.
व्यक्तिवाद के अनुसार राज्य के क्या कार्य हैं?

प्रश्न 32.
मुख्यमन्त्री की स्थिति एवं उसके शक्तियों तथा कार्यों का संक्षेप में वर्णन कीजिए।

उत्तरमाला

उत्तर 1.
(a)

उत्तर 2.
(d)

उत्तर 3.
(a)

उत्तर 4.
(d)

उत्तर 5.
(b)

उत्तर 6.
(d)

उत्तर 7.
(c)

उत्तर 8.
(a)

उत्तर 9.
(a)

उत्तर 10.
(c)

उत्तर 11.
राज्यों में महाधिवक्ता की नियुक्ति राज्यपाल करता है।

उत्तर 12.
राज्य सूची के विषय पर राज्य की विधानसभा कानून बनाती है।

उत्तर 13.
जनजाति की दो विशेषताएँ निम्नलिखित हैं।

  • अन्तर्विवाह
  • एक कुल-देवता

उत्तर 14.
मानवाधिकार की भावना विश्व बन्धुत्व की भावना पर आधारित है।

उत्तर 15.
वयस्क मताधिकार से आशय, नागरिकों को प्राप्त ऐसे अधिकार से है, जिसके अन्तर्गत उन्हें एक निश्चित आयु प्राप्त करने के बाद अपने मत के द्वारा शासन में भाग लेने का अवसर मिलता है।

उत्तर 16.
भारत में केन्द्रशासित प्रदेशों की संख्या 7 है।

उत्तर 17.
सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति राष्ट्रपति करता

उत्तर 18.
संयुक्त राष्ट्र संघ के वर्तमान एनटोनियो गुटेरेस हैं।

उत्तर 19.
गुट-निरपेक्ष आन्दोलन के संस्थापकों में प्रमुख थे- पण्डित जवाहरलाल नेहरू, कर्नल नासिर तथा मार्शल टीटो आदि।

उत्तर 20.
आरक्षण से समाज के पिछड़े एवं वंचित वर्गों की सामाजिक, राजनीतिक शैक्षिणक एवं स्थिति में सुधार आता है।

We hope the UP Board Class 10 Civics Model Papers Paper 3 help you. If you have any query regarding UP Board Class 10 Civics Model Papers Paper 3, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

UP Board Class 12 Civics Model Papers Paper 2

UP Board Class 12 Civics Model Papers Paper 2 are part of UP Board Class 12 Civics Model Papers. Here we have given UP Board Class 10 Civics Model Papers Paper 2.

Board UP Board
Textbook NCERT
Class Class 12
Subject Civics
Model Paper Paper 2
Category UP Board Model Papers

UP Board Class 12 Civics Model Papers Paper 2

समय : 3 घण्टे 15 मिनट
पूर्णांक : 100

नोट प्रारम्भ के 15 मिनट परीक्षार्थियों को प्रश्न-पत्र पढ़ने के लिए निर्धारित हैं।

निर्देश

  • सभी प्रश्न अनिवार्य हैं।
  • प्रश्न संख्या-1 से 10 तक बहुविकल्पीय हैं।
  • प्रश्न संख्या-11 से 20 तक अतिलघु उत्तरीय हैं, जिनका उत्तर प्रत्येक लगभग 10 शब्दों (एक वाक्य) में देना है।
  • प्रश्न संख्या-21 से 26 तक लघु उत्तरीय-1 हैं, जिनका उत्तर प्रत्येक लगभग 50 शब्दों में देना है।
  • प्रश्न संख्या-27 से 30 तक लघु उत्तरीय-2 हैं, जिनका उत्तर लगभग 100-125 शब्दों में देना है।
  • प्रश्न संख्या-31 एवं 32, तक के प्रश्न दीर्घ उत्तरीय हैं, जिनका उत्तर प्रत्येक लगभग 250 शब्दों में देना है।
  • सभी प्रश्नों के निर्धारित अंक उनके सम्मुख अंकित हैं।

बहुविकल्पीय प्रश्न

नोट निम्नलिखित 10 प्रश्नों में प्रत्येक के चार विकल्प दिए गए हैं। इनमें से सही विकल्प चुनकर अपनी उत्तर-पुस्तिका में लिखिए

प्रश्न 1.
राज्य की कार्यपालिका का संवैधानिक प्रमुख (अध्यक्ष) कौन होता है। [1]
(a) राष्ट्रपति
(b) राज्यपाल
(c) मुख्यमन्त्री
(d) प्रधानमन्त्री

प्रश्न 2.
“स्वतन्त्रता अतिशासन की विरोधी है।” यह कथन किसका है? [1]
(a) कोल
(b) सीले
(c) लॉस्की
(d) ग्रीन

प्रश्न 3.
प्राकृतिक अधिकार के सिद्धान्त का समर्थन किसने किया था? [1]
(a) हीगल
(b) बर्ड
(c) लॉक
(d) बेन्थम

प्रश्न 4.
निम्नलिखित में से किस विषय से 73वें संविधान संशोधन का सम्बन्ध था? [1]
(a) नगरीय विकास
(b) पंचायती राज
(c) आदिवासी क्षेत्रों में स्थानीय स्वशासन
(d) आरक्षण

प्रश्न 5.
राज्य की उत्पत्ति का सामाजिक समझौता सिद्धान्त मानता है कि व्यक्ति और राज्य का सम्बन्ध [1]
(a) नैसर्गिक है।
(b) सावयवी है।
(c) ऐच्छिक है।
(d) इनमें से कोई नहीं

प्रश्न 6.
राज्य विधानपरिषद् के सदस्यों का कार्यकाल कितना है? [1]
(a) 7 वर्ष
(b) 6 वर्ष
(c) 5 वर्ष
(d) 4 वर्ष

प्रश्न 7.
भारत का सर्वोच्च न्यायालय कहाँ पर स्थित है? [1]
(a) नई दिल्ली
(b) आगरा
(c) चण्डीगढ़
(d) हैदराबाद

प्रश्न 8.
राज्य लोक सेवा आयोग के सदस्यों की नियुक्ति कौन करता है? [1]
(a) राष्ट्रपति
(b) प्रधानमन्त्री
(c) राज्यपाल
(d) मुख्यमन्त्री

प्रश्न 9.
मनु के अनुसार राज्य के कितने अंग हैं? [1]
(a) 4
(b) 7
(c) 8
(d) 9

प्रश्न 10.
पैतृक कार्यपालिका का प्रावधान किस देश में है? [1]
(a) भारत
(b) ब्रिटेन
(c) चीन
(d) रूस

अतिलघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 11.
सामान्य इच्छा’ के सिद्धान्त का प्रतिपादन किसने किया है?

प्रश्न 12.
उत्तर प्रदेश विधानसभा के प्रथम अध्यक्ष कौन थे?

प्रश्न 13.
राज्य के कार्यों को कितने भागों में बाँटा जा सकता है?

प्रश्न 14.
भारत के सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति कौन करता है?

प्रश्न 15.
दक्षेस (सार्क) के दो देशों तथा उनकी राजधानियों के नाम लिखिए।

प्रश्न 16.
राष्ट्रीयता के मुख्य तत्त्व क्या हैं?

प्रश्न 17.
किन्हीं दो अखिल भारतीय सेवाओं के नाम बताइए।

प्रश्न 18.
स्वतन्त्रता एवं समानता के मध्य क्या सम्बन्ध है?

प्रश्न 19.
एकल कार्यपालिका का एक उदाहरण दीजिए।

प्रश्न 20.
शीतयुद्ध का प्रारम्भ कब हुआ था?

लघु उत्तरीय प्रश्न 1

प्रश्न 21.
राज्य के विकास में सहायक किन्हीं दो तत्त्वों की विवेचना कीजिए।

प्रश्न 22.
लोक कल्याणकारी राज्य की प्रमुख विशेषताओं का उल्लेख कीजिए।

प्रश्न 23.
मुख्यमन्त्री अपने सहयोगियों के चयन में किन-किन बातों का ध्यान रखता है?

प्रश्न 24.
राज्य विधानसभा की दो शक्तियाँ लिखिए

प्रश्न 25.
‘अध्यादेश’ क्या है? इसका प्रयोग कब और किसके द्वारा किया जाता

प्रश्न 26.
न्यायपालिका की स्वतन्त्रता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के दो उपाय लिखिए।

लघु उत्तरीय प्रश्न 2

प्रश्न 27.
आधुनिक राज्यों में कार्यपालिका के किन्हीं चार कार्यों का समुचित उदाहरण सहित उल्लेख कीजिए।

प्रश्न 28.
‘एक ध्रुवीय विश्व की संकल्पना’ क्या है? स्पष्ट कीजिए

प्रश्न 29.
नागरिक के नैतिक एवं कानूनी कर्तव्यों का अन्तर विस्तार से समझाइए। उदाहरण भी दीजिए।

प्रश्न 30.
राष्ट्रीयता के विकास में बाधक तत्त्वों का संक्षिप्त परिचय दीजिए।

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 31.
गुट-निरपेक्षता की नीति के प्रमुख सिद्धान्त एवं महत्त्व का उल्लेख कीजिए।

प्रश्न 32.
भारत में संघ लोक सेवा आयोग के संगठन एवं कार्यों का वर्णन कीजिए।

उत्तरमाला

उत्तर 1.
(b)

उत्तर 2.
(b)

उत्तर 3.
(c)

उत्तर 4.
(b)

उत्तर 5.
(c)

उत्तर 6.
(b)

उत्तर 7.
(a)

उत्तर 8.
(c)

उत्तर 9.
(b)

उत्तर 10.
(b)

उत्तर 11.
‘सामान्य इच्छा’ के सिद्धान्त का प्रतिपादन रूसो ने किया है।

उत्तर 12.
पुरुषोत्तम दास टण्डन।

उत्तर 13.
राज्य के कार्यों को दो भागों में बाँटा जा सकता है।

  • अनिवार्य कार्य
  • ऐच्छिक कार्य

उत्तर 14.
सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति राष्ट्रपति करता है।

उत्तर 15.
दक्षेस (सार्क) के दो सदस्य देश एवं उनकी राजधानियाँ निम्न हैं।
UP Board Class 12 Civics Model Papers Paper 2 image 1

उत्तर 15.
राष्ट्रीयता के मुख्य तत्त्व निम्नलिखित हैं।

  • भौगोलिक एकता
  • धार्मिक एकता

उत्तर 16.
दो अखिल भारतीय सेवाएँ निम्नलिखित हैं –

  • भारतीय प्रशासनिक सेवा (आई. ए. एस)
  • भारतीय पुलिस सेवा (आई. पी. एस.)।

उत्तर 17.
स्वतन्त्रता एवं समानता एक-दूसरे के पूरक हैं। इसके अतिरिक्त दोनों लोकतन्त्र की आधारशिलाएँ हैं।

उत्तर 18.
अमेरिका का राष्ट्रपति।

उत्तर 19.
शीतयुद्ध का प्रारम्भ द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद हुआ था।

We hope the UP Board Class 10 Civics Model Papers Paper 2 help you. If you have any query regarding UP Board Class 10 Civics Model Papers Paper 2, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

UP Board Class 12 History Model Papers Paper 2

UP Board Class 12 History Model Papers Paper 2 are part of UP Board Class 12 History Model Papers. Here we have given UP Board Class 12 History Model Papers Paper 2.

Board UP Board
Textbook NCERT
Class Class 12
Subject History
Model Paper Paper 2
Category UP Board Model Papers

UP Board Class 12 History Model Papers Paper 2

समय: 3 घण्टे 15 मिनट
पूणक: 100
निर्देश
प्रारम्भ के 15 मिनट परीक्षार्थियों को प्रश्न-पत्र पढ़ने के लिए निर्धारित हैं।
नोट

  • सभी प्रश्न अनिवार्य हैं।
  • इस प्रश्न-पत्र में पाँच खण्ड हैं।
  • खण्ड ‘क’ में 10 बहुविकल्पीय प्रश्न हैं, खण्ड ‘ख’ में 05 अतिलघु उत्तरीय प्रश्न (लगभग 50 शब्द) हैं।
  • खण्ड ‘ग’ में 06 लघु उत्तरीय प्रश्न (लगभग 100 शब्द) हैं।
  • खण्ड ‘घ’ में 03 विस्तृत उत्तरीय प्रश्न (लगभग 500 शब्द) हैं।
  • खण्ड ‘ङ’ में ऐतिहासिक तिथियों व मानचित्र से सम्बन्धित 05 प्रश्न हैं। शब्द सीमा में (कम या ज्यादा) 10% की छूट अनुमन्य है।
  • सभी प्रश्नों के निर्धारित अंक उनके सम्मुख अंकित हैं।

खण्ड-‘क’

बहुविकल्पीय प्रश्न |
प्रश्न 1.
बाबर ने अपनी आत्मकथा तुजुक-ए-बाबरी किस भाषा में लिखी?   [1]
(a) फारसी
(b) अरबी
(c) तुर्की
(d) उर्दू

प्रश्न 2.
शेरशाह सूरी का मूल नाम क्या था?   [1]
(a) जमाल खों
(b) हसन खाँ
(c) फरीद
(d) शेर खान

प्रश्न 3.
अकबर ने जजिया कर को कब समाप्त किया?   [1]
(a) 1564 ई. में
(b) 1562 ई. में
(c) 1563 ई. में
(d) 1560 ई. में

प्रश्न 4.
अकबर ने दास प्रथा को कब समाप्त किया था?   [1]
(a) 1560 ई. में
(b) 1561 ई. में
(c) 1562 ई. में ।
(d) 1563 ई. में

प्रश्न 5.
जहाँगीर के बचपन का नाम क्या था?   [1]
(a) सलीम
(b) खुसरों
(c) कुतुब
(d) इनमें से कोई नहीं

प्रश्न 6.
ताजमहल का निर्माण किस शासक ने करवाया था?   [1]
(a) अकबर
(b) शाहजहाँ
(c) जहाँगीर
(d) औरंगजेब

प्रश्न 7.
निम्न में से किसने “पावर्टी एण्ड अन ब्रिटिश रूल इन इण्डिया’ नामक पुस्तक लिखी थी?   [1]
(a) रमेशचन्द दत्त
(b) महादेव गोविन्द रानाडे
(c) दादाभाई नौरोजी
(d) गोपाल कृष्ण गोखले

प्रश्न 8.
शिक्षा से सम्बन्धित चार्ल्स वुड डिस्पैच भारत में कब लाया गयाथा?   [1]
(a) 1852 ई.
(b) 1853 ई.
(c) 1854 ई.
(d) 1856 ई.

प्रश्न 9.
1928 ई. में नेहरू रिपोर्ट को निम्न में से किसने प्रस्तुत किया था? [1]
(a) जवाहर लाल नेहरू
(b) मोतीलाल नेहरू
(c) ‘a’ और ‘b’ दोनों
(d) इनमें से कोई नहीं

प्रश्न 10.
पहली पंचवर्षीय योजना कब लागू की गई थी? [1]
(a) 1949 ई.
(b) 1950 ई.
(c) 1951 ई.
(d) 1952 ई.

खण्ड -‘ख’

अतिलघु उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 11.
सहायक सन्धि का सम्बन्ध किसके साथ है? [2]

प्रश्न 12.
राजा राममोहन राय के योगदानों का उल्लेख कीजिए। [2]

प्रश्न 13.
भारतीय राष्ट्रवाद के उदय के दो कारणों की विवेचना कीजिए [2]

प्रश्न 14.
क्रान्तिकारी आन्दोलन के उदय के प्रमुख कारण क्या थे? [2]

प्रश्न 15.
भारत छोड़ो आन्दोलन के असफलता के कारणों का उल्लेख कीजिए। [2]

खण्ड-‘ग’

लघु उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 16.
पानीपत के प्रथम युद्ध में बाबर की सफलता के दो कारण बताइए [5]

प्रश्न 17.
शेरशाह के चरित्र एवं उपलब्ध्यिों का मूल्यांकन कीजिए। [5]

प्रश्न 18.
अकबर की राजपूत नीति की दो विशेषताएँ लिखिए। [5]

प्रश्न 19.
शाहजहाँ के समय के उत्तराधिकार युद्ध के कारणों को इंगित कीजिए। [5]

प्रश्न 20.
भारत में यूरोपीय व्यापारिक कम्पनियों के आगमन के दो कारण बताइए। [5]

प्रश्न 21.
1857 ई. क़ी क्रान्ति की असफलता के क्या कारण थे? [5]।

खण्ड-‘घ’

दीर्घ उत्तरीय (विस्तृत उत्तरीय) प्रश्न
प्रश्न 22.
बाबर के आक्रमण के समय भारत की राजनीतिक दशा का वर्णन कीजिए। [10]
अथवा
“शेरशाह, अकबर का पूर्वगामी था।” कारण देते हुए इस वक्तव्य की विवेचना कीजिए। [10]

प्रश्न 23.
“शाहजहाँ का शासन काल मुगल काल का स्वर्ण काल था।” इस कथन की आलोचनात्मक विवरण कीजिए। [10]
अथवा
अकबर की मनसबदारी व्यवस्था से आप क्या समझते हैं? क्या यह व्यवस्था उसकी सैनिक शक्ति का आधार थी? [10]

प्रश्न 24.
मराठा राज्य की स्थापना में शिवाजी के योगदान का मूल्यांकन कीजिए। [10]
अथवा
भारत में ब्रिटिश शासन के आर्थिक प्रभाव की विवेचना कीजिए। [10].

खण्ड-‘ङ’

प्रश्न 25.
निम्नलिखित तिथियों के ऐतिहासिक महत्त्व का उल्लेख कीजिए [10]
1. 1448 ई.
2. 1540 ई.
3. 1582 ई.
4. 1675 ई.
5. 1761 ई.
6. 1854 ई.
7, 1875 ई.
8. 1825 ई.
9. 1901 ई.
10. 1665 ई.

मानचित्र सम्बन्धी प्रश्न
प्रश्न 26.
दिए गए भारत के मानचित्र में चार स्थान (1+1) दर्शाए गए है, इनकी पहचान कर इनके नाम लिखिए। सही नाम तथा सही स्थान दर्शाने के लिए अंक निर्धारित है।
(i) मराठा परिसंघ को वह राज्य जिसकी राजधानी ग्वालियर थी।  [2]
(ii) यह वह स्थान है जहाँ अकबर ने इबादतखाना की स्थापना की थी। [2]
(iii) यह वह स्थान है जहाँ आनन्द भवन स्थित हैं। [2]
(iv) यह वह नगर है जहाँ महात्मा गाँधी ने साबरमती आश्रम की स्थापना की थी। [2]
(v) वह नगर जहाँ संविधान की सभी बैठकें हुआ करती थीं। [2]

Answers

उत्तर 1.
(c) तुर्की

उत्तर 2.
(c) फरीद

उत्तर 3.
(a) 1564 ई. में

उत्तर 4.
(c) 1562 ई. में ।

उत्तर 5.
(a) सलीम

उत्तर 6.
(b) शाहजहाँ

उत्तर 7.
(c) दादाभाई नौरोजी

उत्तर 8.
(c) 1854 ई.

उत्तर 9.
(b) मोतीलाल नेहरू

उत्तर 10.
(c) 1951 ई.

उत्तर 11.
सहायक सन्धि का सम्बन्ध गवर्नर-जनरल वेलेजली से है।

उत्तर 12.
राजा राममोहन राय ने अनेक सामाजिक सुधार के कार्य किए। इन्होंने सती प्रथा, बहुपत्नी प्रथा, जातिवाद आदि का विरोध किया तथा भारतीयों को आधुनिक शिक्षा की ओर अग्रसर किया।

उत्तर 13.
भारतीय राष्ट्रवाद के उदय के दो कारण निम्न हैं।

(i) पाश्चात्य चिन्तन तथा आधुनिक शिक्षा को प्रभाव।।
(ii) सामाजिक-धार्मिक सुधार आन्दोलन।।

उत्तर 14.
क्रान्तिकारी आन्दोलने के उदय के प्रमुख कारण निम्न हैं ।

(i) तत्कालीन राजनीतिक परिदृश्य से मोह भंग।
(ii) सरकार का दमन चक्र।।
(ii) शीघ्र परिणाम की अकांक्षा।
(iv) समकालीन साहित्य द्वारा देश भक्ति का प्रसार करना।

उत्तर 15.
आन्दोलन की असफलता के मुख्य कारण निम्नलिखित थे ।

  •  सरकार ने आन्दोलन का दमन अत्यन्त कठोरतापूर्वक किया| आन्दोलनकारियों के साथ अधिक-से-अधिक क्रूर और पाश्विक व्यवहार किया गया। इसके फलस्वरूप सारे देश में आतंक का राज्य छा गया।
  •  उचित नेतृत्व के अभाव में आन्दोलन ने हिंसात्मक रूप धार कर लिया, जिसके लिए देश तैयार नहीं था। उसके पास अस्त्र-शस्त्रों का नितान्त अभाव था।

उत्तर 25.
महत्त्वपूर्ण ऐतिहासिक तिथियाँ एवं उनका घटनाक्रम

1. 1448 ई. राणा कुम्भा द्वारा चित्तौड़ में विजय स्तभ की स्थापना|
2. 1540 ई. बिलग्राम या कन्नौज को युद्ध ।
3. 1582 ई. दीन-ए-इलाही की स्थापना
4. 1675 ई. गुरु तेग बहादुर की हत्या (औरंगजेब)|
5. 1761 ई. पानीपत का वृत्तीय युद्ध|
6. 1854 ई. पहली बार डाक टिकट का प्रचलन|
7. 1875 ई. सर सैय्यद अहमद खाँ द्वारा अलीगढ़ मोहम्मदन एंग्लो ओरियण्टल कॉलेज की स्थापना|
8. 1825 ई. राजा राममोहन राय द्वारा वेदान्त कॉलेज की स्थापना
9. 1901 ई. पुलिस आयोग व विश्वविद्यालय आयोग की स्थापना|
10. 1665 ई. पूरूदर की सन्धि जयसिंह (औरंगजेब) एवं शिवाजी के मध्य|

उत्तर 26.
UP Board Class 12 History Model Papers Paper 2 image 1

We hope the UP Board Class 12 History Model Papers Paper 2, help you. If you have any query regarding UP Board Class 12 History Model Papers Paper 2, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

UP Board Solutions for Class 12 Economics Chapter 29 Measure of Central Tendency: Mode

UP Board Solutions for Class 12 Economics Chapter 29 Measure of Central Tendency: Mode (केन्द्रीय प्रवृत्ति की माप : बहुलक) are part of UP Board Solutions for Class 12 Economics. Here we have given UP Board Solutions for Class 12 Economics Chapter 29 Measure of Central Tendency: Mode (केन्द्रीय प्रवृत्ति की माप : बहुलक).

Board UP Board
Textbook NCERT
Class Class 12
Subject Economics
Chapter Chapter 29
Chapter Name Measure of Central Tendency: Mode (केन्द्रीय प्रवृत्ति की माप : बहुलक)
Number of Questions Solved 22
Category UP Board Solutions

UP Board Solutions for Class 12 Economics Chapter 29 Measure of Central Tendency: Mode (केन्द्रीय प्रवृत्ति की माप : बहुलक)

विस्तृत उत्तरीय प्रश्न (6 अंक)

प्रश्न 1
बहुलक या भूयिष्ठक किसे कहते हैं? इसको परिभाषित करते हुए इसके गुण व दोषों पर प्रकाश डालिए। बहुलक की विशेषताओं और उपयोग को भी संक्षेप में लिखिए। [2010]
या
बहुलक का अर्थ स्पष्ट कीजिए। बहुलक के गुणों और दोषों को समझाइए। [2013, 16]
उत्तर:
बहुलक या भूयिष्ठक को अंग्रेजी में ‘Mode’ कहते हैं। इसकी उत्पत्ति फ्रेंच भाषा के शब्द, ‘La Mode’ से हुई है जिसका शाब्दिक अर्थ रिवाज या फैशन या प्रचलन है।
सांख्यिकी में बहुलक या भूयिष्ठक से तात्पर्य किसी समंकमाला की सर्वाधिक आवृत्ति वाली माप से होता है। बहुलक एक स्थिति सम्बन्धी प्रमुख माध्य है।
कुछ प्रमुख विद्वानों द्वारा दी गयी परिभाषाएँ निम्नलिखित हैं

क्रॉक्सटन एवं क्राउडेन के शब्दों में, “बहुलक किसी समंक श्रेणी का वह मूल्य है जिसके चारों ओर श्रेणी की इकाइयों के केन्द्रित होने की प्रवृत्ति पायी जाती है और यह मूल्य श्रेणी के मूल्यों का सर्वश्रेष्ठ प्रतिनिधि होता है।”
केनी के अनुसार, “सांख्यिकी में बहुलक उस मान को कहते हैं, जो समंकमाला में सबसे अधिक बार आता है।”
बॉडिंगटन के अनुसार, “बहुलक को महत्त्वपूर्ण प्रकार, रूप या पद के आकार या सर्वाधिक घनत्व की स्थिति के रूप में परिभाषित किया जा सकता है।”

बहुलक के गुण – बहुलक के प्रमुख गुण निम्नलिखित हैं

  1. थोड़े मदों की जानकारी से भी भूयिष्ठक की गणना सम्भव है। बहुलक की गणना के लिए सभी मदों की आवृत्तियाँ जानना भी आवश्यक नहीं है। केवल बहुलक वर्ग के पहले व बाद वाले वर्ग की आवृत्तियाँ ही पर्याप्त हैं।
  2. इसके मूल्य पर चरम मदों का प्रभाव नहीं पड़ता, क्योंकि यह सभी मूल्यों पर आधारित नहीं होता।
  3. भूयिष्ठक मूल्य के चारों ओर समंक श्रेणी के अधिकतम मूल्य केन्द्रित होते हैं; अत: इससे समूह के लक्षणों तथा रचना पर भी प्रकाश पड़ता है।
  4. बहुलक एक व्यावहारिक माध्य है, जिसका सार्वभौमिक उपयोग है। दैनिक उपयोग की वस्तुएँ; जैसे बनियान, कॉलर या जूते का निर्माता सभी नम्बर के बनियान, कॉलर या जूते नहीं बनाता, वरन् जो नम्बर अधिक माँगे जाते हैं उन्हीं को अधिक बनाता है। यह बहुलक द्वारा ही ज्ञात किया जा सकता है कि किस प्रकार की वस्तु का अधिक निर्माण किया जाए।
  5. बहुलक का निर्धारण बिन्दुरेखीय रीति से भी सम्भव है।
  6. बहुलक को समझना व प्रयोग करना दोनों सरल हैं।
  7. समूह में से चाहे जितने नमूने लिये जाएँ उनसे प्राप्त भूयिष्ठक या बहुलक समान ही रहता है।

बहुलक के दोष – बहुलक के दोष निम्नलिखित हैं

  1. बहुलक को यदि पदों की संख्या से गुणा किया जाए तो पदों के कुल मूल्यों का योग प्राप्त नहीं किया जा सकता।
  2. इसमें पदों को क्रमानुसार रखना आवश्यक है। इसके बिना बहुलक ज्ञात करना सम्भव नहीं होता।
  3. जब श्रेणी के सभी मूल्यों की आवृत्तियाँ समान हों तो बहुलक ज्ञात नहीं किया जा सकता।
  4. अनेक बार असमान आवृत्ति वितरण में बहुलक सुनिश्चित रूप से निर्धारित नहीं किया जा सकता, क्योंकि ऐसी श्रेणियों में कभी-कभी दो या अधिक बहुलक होते हैं।
  5. बहुलक का निर्धारण पूर्णतः पदों की आवृत्तियों पर ही आश्रित होने के कारण इससे कभी-कभी बड़े अशुद्ध तथा भ्रमात्मक निष्कर्ष प्राप्त हो जाते हैं। उदाहरणार्थ, किसी टीम द्वारा खेले गये 12 मैचों में 5 में गोल संख्या शून्य रही तथा अन्य मैचों में एक से अधिक गोल किये गये। किन्तु उनमें से किसी भी मैच की गोल संख्या समान नहीं थी। ऐसी दशा में शून्य पद की सबसे अधिक आवृत्ति होने के कारण बहुलक को मूल्य शून्य हो जाएगा।
  6. भूयिष्ठक के निर्धारण में सीमान्त पदों पर विचार नहीं किया जाता। अतएव जहाँ माध्य निर्धारण में सभी पदों को महत्त्व दिया जाना हो वहाँ बहुलक उपयुक्त माध्य नहीं है।
  7. बहुलक को बीजगणितीय विवेचन नहीं किया जा सकता; अत: यह अपूर्ण है।

बहुलक की विशेषताएँ – बहुलक की प्रमुख विशेषताएँ निम्नलिखित हैं

  1. बहुलक के लिए बीजगणितीय विवेचन करना आवश्यक नहीं होता।
  2. बहुलक आसानी से ज्ञात किया जा सकता है।
  3. सर्वाधिक घनत्व वाला बिन्दु होने के कारण भूयिष्ठक सम्बद्ध समंकों का यथार्थ प्रतिनिधित्व करता है।
  4. वास्तविक बहुलक के निर्धारण के लिए पर्याप्त गणना की आवश्यकता होती है। यदि आवृत्ति-वितरण अनियमित हो तो बहुलक का निर्धारण करना भी कठिन हो जाता है।
  5. भूयिष्ठक पर श्रेणी के असाधारण सीमान्त पदों का कोई प्रभाव नहीं पड़ता।

बहुलक का उपयोग – बहुलक के प्रमुख उपयोग निम्नलिखित हैं

  1. बहुलक समझने में सरल होता है इसलिए व्यापारिक क्षेत्र में और दैनिक जीवन में इसका अधिक प्रयोग किया जाता है।
  2. व्यापार एवं उद्योगों के लिए पूर्वानुमान लगाने में बहुलक से अत्यधिक सहायता मिलती है।
  3. किसी भी वस्तु का औसत आकार ज्ञात करने हेतु बहुलक का प्रयोग किया जाता है।
  4. बहुत-से व्यवसायी बहुलक के आधार पर ही माल का निर्माण करते हैं; जैसे-टोपी, जूता, हैट, कॉलर आदि।
  5. उद्योग के क्षेत्रों में माँग को ध्यान में रखकर इसके आधार पर उत्पादन किया जाता है।
  6. मशीनों द्वारा आजकल बहुलक द्वारा निर्देशित उत्पादन पर जोर दिया जाने लगा है।
  7. इसी प्रकार मौसमी अध्ययनों में तापमान, वर्षा, वायुगति की औसत मात्रा का निर्धारण बहुलक द्वारा ही किया जाता है।

बहलक की गणना
बहुलक की गणना निम्नलिखित रीतियों से की जाती है

(क) व्यक्तिगत श्रेणी में बहुलक की गणना – व्यक्तिगत श्रेणी में बहुलक की गणना करते समय बहुलक का निरीक्षण द्वारा ही पता लगा लिया जाता है। श्रेणी का जो पद-मूल्य सबसे अधिक बार श्रेणी में आता है, वही पद-मूल्य बहुलक होता है।
व्यक्तिगत श्रेणी में बहुलक ज्ञात करने के लिए सर्वप्रथम पदों को आरोही या अवरोही क्रम में व्यवस्थित कर लेते हैं। पदों के व्यवस्थित होने पर सरलता से पता लग जाता है कि श्रेणी में किस पद-मान की आवृत्ति सबसे अधिक है। श्रेणी में सर्वाधिक पद-मान वाला ही भूयिष्ठक होगा।

उदाहरण 1
माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश की कक्षा 12 की परीक्षा में अर्थशास्त्र विषय में 10 परीक्षार्थियों के प्राप्तांक निम्नलिखित हैं
60,   38,   45,   60,   33,   40,   60,   25,   33,  75.
इन समंकों से बहुलक की गणना कीजिए।
हल:
पदों को आरोही क्रम में व्यवस्थित करने पर श्रेणी निम्नवत् प्राप्त होती है
25,   33,   33,   38,   40,   45,   60,   60,   60,   75
उपर्युक्त श्रेणी को देखने से ही यह स्पष्ट हो जाता है कि इस श्रेणी में पद-मान 60 की आवृत्ति सर्वाधिक हैं; अत: बहुलक 60 अंक है।

विशेष –
जब किसी व्यक्तिगत श्रेणी में पद-मूल्यों की संख्या बहुत अधिक होती है तो निरीक्षण द्वारा बहुलक ज्ञात करना कठिन होता है। इस प्रकार की स्थिति में बहुलक ज्ञात करने के लिए

उदाहरण 2
में बतायी गयी पद्धति का प्रयोग किया जाता है। उदाहरण 2 निम्नांकित प्राप्तांकों से बहुलक ज्ञात कीजिए
17, 25, 28, 30, 20, 22, 30, 24, 27, 30, 21, 22, 26, 25, 21, 30, 22, 17, 18, 30, 18.
हल:
UP Board Solutions for Class 12 Economics Chapter 29 Measure of Central Tendency Mode 1
उपर्युक्त तालिका से स्पष्ट होता है कि 30 अंकों की आवृत्ति सर्वाधिक 5 बार हुई है; अत: बहुलक 30 अंक है।

(ख) खण्डित श्रेणी में बहुलक ज्ञात करना – 
खण्डित श्रेणी में भी बहुलक ज्ञात करना बहुत सरल है। श्रेणी में जिस पद की बारम्बारता सर्वाधिक होती है, वही पद बहुलक होता है।

उदाहरण 3
माध्यमिक शिक्षा परिषद्, उत्तर प्रदेश कक्षा 12; अर्थशास्त्र की परीक्षा में परीक्षार्थियों ने निम्नलिखित अंक प्राप्त किये, इस श्रेणी का बहुलक ज्ञात कीजिए
UP Board Solutions for Class 12 Economics Chapter 29 Measure of Central Tendency Mode 2
हल:
उपर्युक्त श्रेणी में प्राप्तांक 60 की बारम्बारता सबसे अधिक 15 है, अर्थात् 15 परीक्षार्थियों ने 60 अंक प्राप्त किये हैं; अतः स्पष्ट है कि इस श्रेणी का बहुलक 60 अंक है।

उदाहरण 4
बी० एम० एम० इण्टर कॉलेज के विद्यार्थियों की संख्या उनकी आयु के साथ निम्नलिखित सारणी में दी गयी है। इस श्रेणी का बहुलक ज्ञात कीजिए
UP Board Solutions for Class 12 Economics Chapter 29 Measure of Central Tendency Mode 3
हल:
उपर्युक्त श्रेणी में सबसे अधिक बारम्बारता 40 है, जो 2 बार आयी है; अतः इस प्रकार की स्थिति में यह निश्चित करना कठिन हो जाता है कि इस श्रेणी का बहुलक 13 है अथवा 15 । इसे ज्ञात करने के लिए समूहन विधि को उपयोग में लाते हैं।

समूहन विधि – समूहन विधि में हमें स्तम्भ बनाने होते हैं। पहला स्तम्भ दी हुई बारम्बारता का होता है। दूसरा स्तम्भ दो-दो आवृत्तियों को जोड़कर बनाया जाता है। तीसरे स्तम्भ को बनाते समय पहली आवृत्ति को छोड़कर शेष दो-दो आवृत्तियों को जोड़कर समूह बनाये जाते हैं। अन्त में दो से कम आवृत्ति बचने पर उसे छोड़ दिया जाता है। चौथे स्तम्भ में पहली आवृत्ति से आरम्भ करके तीन-तीन

आवृत्तियों को जोड़कर समूह बनाये जाते हैं। इसी प्रकार पाँचवे स्तम्भ में पहली आवृत्ति को छोड़कर तीन-तीन आवृत्तियों को जोड़कर समूह बनाये जाते हैं तथा छठे स्तम्भ को बनाते समय प्रथम दो आवृत्तियों को छोड़कर तीन-तीन आवृत्तियों को जोड़कर समूह बनाये जाते हैं। अन्त में यदि तीन से कम आवृत्तियाँ बचे तो उन्हें छोड़ दिया जाता है। यह सारणी अग्रलिखित रूप में बनायी जाती है

समूहन सारणी
UP Board Solutions for Class 12 Economics Chapter 29 Measure of Central Tendency Mode 4
उपर्युक्त समूह में यह देखना है कि प्रत्येक स्तम्भ में कौन-सी बारम्बारता सर्वाधिक है। सबसे अधिक बारम्बारता को निम्नलिखित सारणी में अंकित किया गया है

विश्लेषण सारणी
स्तम्भ संख्या प्रत्येक स्तम्भ के अधिकतम बारम्बारता वाले पदचिह्न लगाये गये हैं।
UP Board Solutions for Class 12 Economics Chapter 29 Measure of Central Tendency Mode 5
उपर्युक्त सारणी को देखने से यह स्पष्ट होता है कि 13 वह संख्या है जिसकी आवृत्ति सबसे अधिक है; अतः दी हुई श्रेणी की बहुलक 13 है।

(ग) सतत श्रेणी में बहलक ज्ञात करना – सतत् श्रेणी में बहुलक ज्ञात करने के लिए सर्वप्रथम सर्वाधिक आवृत्ति वाला वर्ग ज्ञात किया जाता है। इसे ही बहुलक वर्ग कहते हैं। यदि सारणी में सर्वाधिक बारम्बारता वाला एक ही वर्ग होता है, तब उसमें निम्नलिखित सूत्र के द्वारा बहुलक ज्ञात किया जाता है
UP Board Solutions for Class 12 Economics Chapter 29 Measure of Central Tendency Mode 6
यहाँ पर, z = बहुलक (Mode),
L1 = बहुलक वर्ग की निम्न सीमा,   L2 = बहुलक वर्ग की उच्च सीमा,
f1 = बहुलक वर्ग की आवृत्ति,         f0 = बहुलक वर्ग के पूर्व वर्ग की आवृत्ति,
f2 = बहुलक वर्ग के बाद वाले वर्ग की आवृत्ति।

उदाहरण 5
निम्नलिखित सारणी के आँकड़ों से बहुलक ज्ञात कीजिए
UP Board Solutions for Class 12 Economics Chapter 29 Measure of Central Tendency Mode 7
हल:
उपर्युक्त सारणी को देखने से ही पता लग जाता है कि 30-40 वर्गान्तर की आवृत्ति सबसे अधिक है, अत: बहुलक इसी वर्गान्तर में स्थित होगा।
UP Board Solutions for Class 12 Economics Chapter 29 Measure of Central Tendency Mode 8
विशेष – सतत् श्रेणी में यदि सबसे अधिक आवृत्ति वाले एक से अधिक वर्ग हों तब सर्वप्रथम समूहन विधि की सहायता से सबसे अधिक आवृत्ति वाला वर्ग ज्ञात करते हैं और उसके बाद निम्नलिखित सूत्र का प्रयोग किया जाता है
UP Board Solutions for Class 12 Economics Chapter 29 Measure of Central Tendency Mode 9

उदाहरण 6
निम्नलिखित सारणी से बहुलक की गणना कीजिए
UP Board Solutions for Class 12 Economics Chapter 29 Measure of Central Tendency Mode 10
हल:
इस श्रेणी में 9 आवृत्ति वाले दो वर्ग हैं; अत: सबसे पहले समूहन विधि द्वारा सही बहुलक वर्ग ज्ञात किया जाएगा।
UP Board Solutions for Class 12 Economics Chapter 29 Measure of Central Tendency Mode 11
विश्लेषण सारणी
UP Board Solutions for Class 12 Economics Chapter 29 Measure of Central Tendency Mode 12
विश्लेषण तालिका से स्पष्ट है कि बहुलक (Mode) 40-50 वर्ग में स्थित है।
UP Board Solutions for Class 12 Economics Chapter 29 Measure of Central Tendency Mode 13

विशेष – प्रायः बहुलक की गणना करने के लिए इसी सूत्र का प्रयोग किया जाता है, लेकिन कभी-कभी ऐसा भी होता है कि विश्लेषण सारणी से जो बहुलक वर्ग निकलता है, बहुलक मूल्य का परिकलन इस सूत्र के द्वारा करने पर बहुलक मूल्य, बहुलक वर्ग के बाहर आने लगता है। ऐसी स्थिति में बहुलक मूल्य की गणना करने के लिए 2= L1 + [latex]\frac { { f }_{ 2 } }{ { f }_{ 0 }-{ f }_{ 2 } }[/latex] (L2 – L1) का प्रयोग करते हैं। संकेतों के चिह्न पूर्व सूत्र के अनुसार ही प्रयुक्त होते हैं।

लघु उत्तरीय प्रश्न (4 अंक)

प्रश्न 1
निम्नलिखित सारणी से बहुलक ज्ञात कीजिएप्राप्तांक
UP Board Solutions for Class 12 Economics Chapter 29 Measure of Central Tendency Mode 14
हल:
UP Board Solutions for Class 12 Economics Chapter 29 Measure of Central Tendency Mode 15
विश्लेषण सारणी
UP Board Solutions for Class 12 Economics Chapter 29 Measure of Central Tendency Mode 16
अतः, बहुलक = 28 अंक

प्रश्न 2
निम्नलिखित आँकड़ों से बहुलक ज्ञात कीजिए
UP Board Solutions for Class 12 Economics Chapter 29 Measure of Central Tendency Mode 17
हल:
निरीक्षण से स्पष्ट है कि 30-35 वर्गान्तर की आवृत्ति सबसे अधिक है; अत: बहुलक इस वर्गान्तर में ही स्थित होगा।
UP Board Solutions for Class 12 Economics Chapter 29 Measure of Central Tendency Mode 18

प्रश्न 3
निम्नलिखित आँकड़ों से बहुलक ज्ञात कीजिए
UP Board Solutions for Class 12 Economics Chapter 29 Measure of Central Tendency Mode 19
हल:
निरीक्षण द्वारा स्पष्ट है कि 30-40 वर्गान्तर की आवृत्ति सबसे अधिक है; अत: बहुलक इसी वर्गान्तर में स्थित होगा।
UP Board Solutions for Class 12 Economics Chapter 29 Measure of Central Tendency Mode 20

अतिलघु उत्तरीय प्रश्ता (2 अंक)

प्रश्न 1
निम्नलिखित बंटन का बहुलक ज्ञात कीजिए
UP Board Solutions for Class 12 Economics Chapter 29 Measure of Central Tendency Mode 21
हल:
यहाँ अधिकतम बारम्बारता 23 है; अत: बहुलक वर्ग 12-15 हुआ।
UP Board Solutions for Class 12 Economics Chapter 29 Measure of Central Tendency Mode 22

प्रश्न 2
निम्नलिखित बारम्बारता बंटन का बहुलक ज्ञात कीजिए
UP Board Solutions for Class 12 Economics Chapter 29 Measure of Central Tendency Mode 23
हल:
स्पष्ट है कि 45 की बारम्बारता 15 है तथा किसी भी दूसरे पद की बारम्बारता 15 तथा 15 से अधिक नहीं है।
अतः अभीष्ट बहुलक = 45

निश्चित उत्तरीय प्रश्न (1 अंक)

प्रश्न 1
2, 2, 3, 2, 1 का बहुलक बताइए।
उत्तर:
बहुलक = 2.

प्रश्न 2
आँकड़ों 2, 1, 1, 3, 4, 2, 1, 1, 4, 4, 1, 1 का बहुलक बताइए।
उत्तर:
बहुलक = 1

प्रश्न 3
45 शिक्षार्थियों वाली कक्षा में 5 शिक्षार्थियों की ऊँचाई 142 सेमी, 10 शिक्षार्थियों की ऊँचाई 144 सेमी, 10 शिक्षार्थियों की ऊँचाई 146 सेमी, 15 शिक्षार्थियों की ऊँचाई 150 सेमी है तो 5 शिक्षार्थियों की ऊँचाई का बहुलक बताइए।
उत्तर:
बहुलक = 15.

प्रश्न 4
निम्नलिखित आँकड़ों का बहुलक ज्ञात कीजिए
(i) 13, 14, 10, 12, 11, 12, 13, 20, 18, 12, 10, 12.
उत्तर:
बहुलक = 12

(ii) 19, 25, 36, 28, 20, 18, 38, 3, 38, 22, 38, 38.
उत्तर:
बहुलक = 38.

प्रश्न 5
बहुलक का क्या व्यावहारिक प्रयोग है?
उत्तर:
उत्पादन व्यापार एवं उद्योगों में बहुलक का अत्यधिक प्रयोग किया जाता है।

प्रश्न 6
एक अखण्डित (सतत्) श्रेणी के लिए बहुलक ज्ञात करने का सूत्र लिखिए। [2008]
उत्तर:
UP Board Solutions for Class 12 Economics Chapter 29 Measure of Central Tendency Mode 25

प्रश्न 7
बहुलक का क्या तात्पर्य है? [2007]
या
बहुलक क्या है? [2012]
उत्तर:
सांख्यिकी आँकड़ों में जिस पद की बारम्बारता अधिकतम हो वह पद बहुलक कहलाता है।

प्रश्न 8
माध्य, माध्यिका और बहुलक में सम्बन्ध बताइए।
उत्तर:
बहुलक = 3 x माध्यिका – 2 x समान्तर माध्य
अर्थात् Z = 3M – 2[latex]\overline { X }[/latex]

प्रश्न 9
बहुलक के दो गुण बताइए।
उत्तर:
बहुलक के दो गुण निम्नलिखित हैं

  1. बहुलक सबसे सरल माध्य है जो आसानी से समझ में आ जाता है,
  2. लेखा चित्र द्वारा भी इसे ज्ञात कर लिया जाता है।

प्रश्न 10
बारम्बारता वक्र पर बहुलक कैसे ज्ञात किया जाता है?
उत्तर:
बारम्बारता वक्र का बहुलक क्षैतिज पैमाने पर वह मान होता है जिस पर वक्र की ऊँचाई अधिकतम होती है।

बहुविकल्पीय प्रश्न (1 अंक)

प्रश्न 1
2, 2, 2, 3, 5, 5, 5, 6, 6, 6, 8, 8, 8, तथा 5 का बहुलक होगा
(क) 2
(ख) 6
(ग) 8
(घ) 5
उत्तर:
(घ) 5.

प्रश्न 2
दिये गये आँकड़ों में सबसे अधिक बार आने वाले पद को कहते हैं
(क) समान्तर माध्य
(ख) बहुलक
(ग) माध्यिको
(घ) इनमें से कोई नहीं
उत्तर:
(ख) बहुलक।

प्रश्न 3
वर्गान्तर श्रेणी में बहुलक का सूत्र है
UP Board Solutions for Class 12 Economics Chapter 29 Measure of Central Tendency Mode 26
उत्तर:
UP Board Solutions for Class 12 Economics Chapter 29 Measure of Central Tendency Mode 27

प्रश्न 4
माध्य, माध्यिका और बहुलक के सम्बन्ध का सूत्र है
UP Board Solutions for Class 12 Economics Chapter 29 Measure of Central Tendency Mode 28
उत्तर:
(ख) Z = 3M – 2[latex]\overline { X }[/latex].

प्रश्न 5
सभी चर मानों पर आधारित केन्द्रीय प्रवृत्ति की माप कौन-सी है? [2007]
(क) बहुलक
(ख) माध्यिका
(ग) समान्तर माध्यिका
(घ) मानक विचलन
उत्तर:
(क) बहुलक।

प्रश्न 6
केन्द्रीय प्रवृत्ति की माप है [2014]
(क) समान्तर माध्य
(ख) माध्यिका
(ग) बहुलक
(घ) इनमें से कोई नहीं
उत्तर:
(घ) इनमें से कोई नहीं।

We hope the UP Board Solutions for Class 12 Economics Chapter 29 Measure of Central Tendency: Mode (केन्द्रीय प्रवृत्ति की माप : बहुलक) help you. If you have any query regarding UP Board Solutions for Class 12 Economics Chapter 29 Measure of Central Tendency: Mode (केन्द्रीय प्रवृत्ति की माप : बहुलक), drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

UP Board Class 12 Civics Model Papers Paper 1

UP Board Class 12 Civics Model Papers Paper 1 are part of UP Board Class 12 Civics Model Papers. Here we have given UP Board Class 10 Civics Model Papers Paper 1.

Board UP Board
Textbook NCERT
Class Class 12
Subject Civics
Model Paper Paper 1
Category UP Board Model Papers

UP Board Class 12 Civics Model Papers Paper 1

समय : 3 घण्टे 15 मिनट
पूर्णांक : 100

नोट प्रारम्भ के 15 मिनट परीक्षार्थियों को प्रश्न-पत्र पढ़ने के लिए निर्धारित हैं।

निर्देश

  • सभी प्रश्न अनिवार्य हैं।
  • प्रश्न संख्या-1 से 10 तक बहुविकल्पीय हैं।
  • प्रश्न संख्या-11 से 20 तक अतिलघु उत्तरीय हैं, जिनका उत्तर प्रत्येक लगभग 10 शब्दों (एक वाक्य) में देना है।
  • प्रश्न संख्या-21 से 26 तक लघु उत्तरीय-1 हैं, जिनका उत्तर प्रत्येक लगभग 50 शब्दों में देना है।
  • प्रश्न संख्या-27 से 30 तक लघु उत्तरीय-2 हैं, जिनका उत्तर लगभग 100-125 शब्दों में देना है।
  • प्रश्न संख्या-31 एवं 32, तक के प्रश्न दीर्घ उत्तरीय हैं, जिनका उत्तर प्रत्येक लगभग 250 शब्दों में देना है।
  • सभी प्रश्नों के निर्धारित अंक उनके सम्मुख अंकित हैं।

बहुविकल्पीय प्रश्न

नोट निम्नलिखित 10 प्रश्नों में प्रत्येक के चार विकल्प दिए गए हैं। इनमें पनों में प्रत्येक के चार तिकत्र्य दिए गए हैं। इनमें से सही विकल्प चुनकर अपनी उत्तर-पुस्तिका में लिखिए

प्रश्न 1.
‘लेवियाथन’ पुस्तक का लेखक कौन है? [1]
(a) होब्स
(b) लॉक
(c) रूसो
(d) ग्रीन

प्रश्न 2.
“मनुष्य स्वभाव से राजनीतिक प्राणी है।’ यह किसने कहा है? [1]
(a) अरस्तू
(b) प्लेटो
(c) सुकरात
(d) हाब्स

प्रश्न 3.
स्वतन्त्रता तथा समानता एक-दूसरे के [1]
(a) पूरक हैं
(b) विरोधी हैं।
(c) ‘a’ और ‘b’ दोनों हैं
(d) इनमें से कोई नहीं

प्रश्न 4.
विश्व पर्यावरण दिवस’ प्रतिवर्ष किस तिथि को मनाया जाता है? [1]
(a) 15 अगस्त
(b) 2 अक्टूबर
(c) 5 जून
(d) 5 मई

प्रश्न 5.
“राज्य एक आवश्यक बुराई है।” यह कथन किसका है। [1]
(a) व्यक्तिवादियों का
(b) समाजवादियों का
(c) आदर्शवादियों का
(d) इनमें में से कोई नहीं

प्रश्न 6.
अधिकारों के कानूनी सिद्धान्त का प्रतिपादक कौन था? [1]
(a) हाब्स
(b) लॉक
(c) रूसो
(d) बेन्थम

प्रश्न 7.
उत्तर प्रदेश की प्रथम महिला राज्यपाल कौन थी? [1]
(a) श्रीमती सुवेता कृपलानी
(b) सुश्री मायावती
(c) श्रीमती विजय लक्ष्मी
(d) श्रीमती सरोजनी नायडू

प्रश्न 8.
लोकतन्त्र का चौथा स्तम्भ है। [1]
(a) शिक्षित नागरिक
(b) समाचार-पत्र
(c) निष्पक्ष मतदान
(d) राजनीतिक दल

प्रश्न 9.
न्यायपालिका का कार्य है। [1]
(a) कानून बनाना
(b) राष्ट्रपति का चुनाव करना।
(c) संविधान की रक्षा करना
(d) अध्यादेश निर्गत करना।

प्रश्न 10.
सरकार के अंगों की संख्या कितनी है? [1]
(a) एक
(b) दो
(c) तीन
(d) चार

अतिलघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 11.
लोक-कल्याणकारी राज्य की दो विशेषताओं का उल्लेख कीजिए। [2]

प्रश्न 12.
नागरिकों के दो राजनीतिक अधिकारों का उल्लेख कीजिए। [2]

प्रश्न 13.
उन दो राज्यों के नाम लिखिए, जहाँ द्विसदनात्मक व्यवस्थापिका है। [2]

प्रश्न 14.
भारत के दो राष्ट्रीय राजनीतिक दलों के नाम लिखिए। [2]

प्रश्न 15.
कार्यपालिका के दो प्रमुख कार्यों का उल्लेख कीजिए। [2]

प्रश्न 16.
केन्द्रशासित प्रदेशों की दो विशेषताओं का उल्लेख कीजिए। [2]

प्रश्न 17.
शीतयुद्ध का क्या अर्थ है? [2]

प्रश्न 18.
न्यायपालिका के दो कार्यों का उल्लेख कीजिए। उत्तर-इस प्रश्न के [2]

प्रश्न 19.
दो वैश्विक संगठनों के नाम लिखिए। [2]

प्रश्न 20.
संघ लोक सेवा आयोग के दो कार्यों का उल्लेख कीजिए। [2]

लघु उत्तरीय प्रश्न 1

प्रश्न 21.
समाजवाद के प्रमुख सिद्धान्तों का वर्णन कीजिए।

प्रश्न 22.
पर्यावरण प्रदूषण के प्रति नागरिकों के प्रमुख दायित्वों का उल्लेख कीजिए।

प्रश्न 23.
राज्यपाल की नियुक्ति कौन करता है? राज्यपाल की चार कार्यपालिका शक्तियों का उल्लेख कीजिए। [1+ 4]

प्रश्न 24.
भारतीय जनजातियों की आर्थिक समस्याओं का उल्लेख कीजिए। [5]

प्रश्न 25.
राष्ट्रमण्डल के प्रमुख उद्देश्यों का उल्लेख कीजिए। [5]

प्रश्न 26.
पंचायती राजव्यवस्था में कितने स्तर हैं? जिला पंचायत के प्रमुख कार्यों का उल्लेख कीजिए। [5]

लघु उत्तरीय प्रश्न 2

नोट प्रश्न संख्या 27 से 30 तक के प्रश्नों का उत्तर प्रत्येक लगभग 100-125 शब्दों में देना है।

प्रश्न 27.
आधुनिक राज्यों में कार्यपालिका के किन्हीं चार कार्यों का उल्लेख कीजिए। कार्यपालिका को स्वतन्त्र तथा निष्पक्ष बनाए रखने के प्रमुख उपायों की विवेचना कीजिए। [1/2 + 1/2 + 1/2 + 1/2 + 4]

प्रश्न 28.
चार ऐसे राज्यों का नाम बताइए, जहाँ विधानपरिषदें हैं? विधान सभा और विधान परिषद् की तुलनात्मक विवेचना कीजिए। [2 + 4]

प्रश्न 29.
भारत में न्यायपालिका की स्वतन्त्रता के किन्हीं दो निर्णायक कारकों का उल्लेख कीजिए। संघात्मक सरकार के लिए स्वतन्त्र न्यायपालिका की अनिवार्यता के पक्ष में अपने तर्क दीजिए [2 + 4]

प्रश्न 30.
शीतयुद्ध के दो कारणों का उल्लेख कीजिए। शीतयुद्ध के कारणों एवं प्रभावों की विवेचना कीजिए। [2 + 4]

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 31.
भारत में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की स्थापना कब हुई? राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग का अध्यक्ष कौन होता है? इसके कार्यों का उल्लेख कीजिए। [2 + 2 + 4]

प्रश्न 32.
संयुक्त राष्ट्र संघ की सफलता तथा असफलता के कारणों का उदाहरण सहित उल्लेख कीजिए। विश्व शान्ति की स्थापना में यह कार्य कहाँ तक सफल हुआ है? [4 + 4]

उत्तरमाला

उत्तर 1. (a)

उत्तर 2. (c)

उत्तर 3. (a)

उत्तर 4. (c)

उत्तर 5. (a)

उत्तर 6. (c)

उत्तर 7. (d)

उत्तर 8. (b)

उत्तर 9. (c)

उत्तर 10. (c)

उत्तर 13.

  1. उत्तर प्रदेश
  2. बिहार

उत्तर 14.

  1. कांग्रेस
  2. भारतीय जनता पार्टी

उत्तर 16.
केन्द्रशासित प्रदेश की दो प्रमुख विशेषताएँ निम्नलिखित हैं।

  1. प्रत्येक संघ राज्य क्षेत्र को प्रशासन राष्ट्रपति द्वारा किया जाता है, जिसे वह स्वयं के द्वारा नियुक्त तथा प्रशासक के माध्यम से संचालित कराता
  2. विधायिका की अनुपस्थिति में प्रशासक की अध्यादेश जारी करने की शक्ति संविधान के अनुच्छेद-239 (ख) में है।

उत्तर 17.
शीतयुद्ध से तात्पर्य, एक ऐसी स्थिति से है, जिसमें युद्ध तो किसी भी क्षेत्र में नहीं होता था, किन्तु हर समय युद्ध जैसी स्थिति बनी रहती है।

उत्तर 19.
दो वैश्विक संगठन निम्न हैं।

  1. संयुक्त राष्ट्र संघ
  2. राष्ट्रमण्डल

उत्तर 22.
पर्यावरण प्रदूषण के सन्दर्भ में नागरिकों के दायित्वों का उल्लेख संविधान के अनुच्छेद 21A के अन्तर्गत किया गया है, जिसके अन्तर्गत-वन, झील, नदी और वन्यजीव शामिल हैं, के प्रति नागरिकों का निम्नलिखित प्रमुख दायित्व होना चाहिए

  • पर्यावरण की रक्षा करना।
  • पर्यावरण की संवर्द्धन करना।
  • प्राणि मात्र के प्रति दया भाव रखना।
  • विकास की स्वच्छ वे उन्नत तकनीकों का प्रयोग करना।
  • जनसामान्य में प्रदूषण के कारणों, समस्याओं व निराकरण के कदमों का बेहतर प्रसार करना चाहिए।

उत्तर 27.
कार्यपालिका को स्वतन्त्र तथा निष्पक्ष बनाए रखने के प्रमुख उपाय निम्नलिखित हैं।

  1. निष्पक्ष चुनाव प्रणाली
  2. वंशवाद तथा परिवारवाद का हस्तक्षेप नहीं होना चाहिए।
  3. किसी विचारधारा या मत के प्रति ग्रस्त नहीं होना चाहिए।
  4. कार्यकाल की निश्चितता होनी चाहिए।
  5. सरकार के अंगों में शक्ति पृथक्करण के सिद्धान्त का पालन होना चाहिए।
  6. भ्रष्टाचार-विरोधी संस्थाओं जैसे लोकपाल और लोकायुक्तों की नियुक्ति होनी चाहिए तथा उनके अधिकार क्षेत्र बढ़ाए जाने चाहिए।

उत्तर 31.
राष्ट्रीय मावाधिकार आयोग भारत में मानवाधिकारों का संरक्षण के लिए विभिन्न नियमों तथा उपनियमों को लागू करने के लिए सितम्बर, 1993 को राष्ट्रपति के अध्यादेश (Ordinance) द्वारा राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (National Human Rights Commission, NHRC) CAT TO किया गया। इस अध्यादेश के बाद मानव अधिकार संरक्षण अधिनियम, 1993 अस्तित्व में आया। मानवाधिकार आयोग में 9 सदस्य होते हैं। इसमें एक अध्यक्ष होता है, जोकि सर्वोच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश रह चुका हो। आयोग का एक सदस्य ऐसा व्यक्ति होती है, जो उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश रह चुका हो।

कार्य एवं शक्तियाँ

इस आयोग के प्रमुख कार्य एवं शक्तियाँ निम्नलिखित हैं। –

  • मानवीय अधिकारों के उल्लंघन से सम्बन्धित कोई मामला न्यायालय में लम्बित हो, तो न्यायालय की अनुमति से मानवाधिकार आयोग उस मामले में हस्तक्षेप कर सकता है।
  • किसी पीड़ित व्यक्ति द्वारा या पीड़ित की ओर से अन्य व्यक्ति या संस्था द्वारा दायर याचिका जिसमें मानवाधिकारों के उल्लंघन की बात की गई हो, की सुनवाई करता है।
  • राज्य सरकार को सूचना देकर मानवाधिकार आयोग, जेलों में कैदियों की दशा का निरीक्षण कर सकता है।
  • मानवाधिकारों के प्रभावी संरक्षण के लिए सरकार को सिफारिशें करना।
  • मानवीय अधिकारों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सरकार को परामर्श देना।
  • मानवाधिकारों के उपयोग में बाधक तत्त्वों का पता लगाकर सरकार को उपयुक्त सुझाव देना।
  • मानवीय अधिकार के क्षेत्र में अनुसन्धान तथा विश्लेषण करना।
  • जनसंचार उपकरणों, संगोष्ठी (Meetings) आदि के माध्यम से मानवीय अधिकारों के प्रति जागरूकता पैदा करना।
  • मानवाधिकार प्रशिक्षण पाठ्यक्रम तथा बाल अधिकार प्रशिक्षण का संचालन करना।
  • मानवाधिकार संरक्षण के क्षेत्र में गैर-सरकारी संगठनों (NGOs) तथा अन्य संस्थानों को प्रोत्साहित करना।
  • आयोग अपने कार्यो सम्बन्धी वार्षिक रिपोर्ट केन्द्र सरकार के समक्ष प्रस्तुत करता है।

We hope the UP Board Class 10 Civics Model Papers Paper 1 help you. If you have any query regarding UP Board Class 10 Civics Model Papers Paper 1, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.